Big action in coal allocation scam

कोयला आवंटन घोटाले में बड़ी कार्रवाई

*ममता सरकार के कानून मंत्री के ठिकानों पर CBI रेड*

कोलकाता 07 Sep. (Rns/FJ): पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक के टिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। यह छापेमारी कोयला आवंटन घोटाले में की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में कई बार मलय घटक को समन जारी किया था। लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में अब सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की है।

सीबीआई की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ समय पहले ही शिक्षक घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के पास से करीब 50 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से हटा दिया था।

आरोप है कि आसनसोल के निकट कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोल फील्ड्स की लीज पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया। सीबीआई के अनुसार, जांच में 1,300 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का संकेत मिला है। इनमें से अधिकांश पैसा कई प्रभावशाली लोगों के पास गया। इसके अलावा जांच में खुलासा हुआ है कि हवाला के जरिए इन प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया था।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply