All posts by Dilip Singh

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 08

वृष राशि:

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढऩे के रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज आप नए घर को खरीदने का विचार कर सकते है, आज आपको अच्छी डील मिलेगी। छात्र आज किसी नए कोर्स की शुरुआत करेंगें, जिससे वो अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 05

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 01

सिंह राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन आज अपने व्यापारिक फायदे के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बढिय़ा लाभ कराएगें। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा। आज आपको निजी जीवन से सम्बंधित फैसला सोच – समझकर निर्णय लेना चाहिए। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 09

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लवमेट आज एक – दूसरे का साथ बनाये रखेंगे, परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 08

तुला राशि:

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढिय़ा फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 09

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं आज किसी संगीत समारोह में शामिल होंगीं। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा होगी। आज आप जीवनसाथी के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 04

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्या पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है। आज स्कूल में बच्चे अपनी कलाकारी के माध्यम से सबका मन मोह लेंगें। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगें, जिससे आस – पास का माहौल बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 06

मकर राशि:

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढिय़ा मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आपको उलझन हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप एक्सपर्ट की राय ले सकते है, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 03

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 01

*****************************

 

‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को रिलीज़ होगी

10.07.2025 – होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने संयुक्तरूप से अपने ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी।

इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये सारे प्रोजेक्ट यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

पावन भूमि वृंदावन में ‘महावतार नरसिम्हा’ के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर के रिलीज के बाद सिनेदर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

‘महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3डी फॉर्मेट में और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

बिहार में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग : एसटी हसन

मुरादाबाद 09 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद एसटी हसन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने चुनाव आयोग की तुलना भाजपा कार्यकर्ता से करते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन भाजपा सरकार बनाने के लिए काम कर रही है।

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर सपा नेता एसटी हसन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “चुनाव आयोग सरकार के लिए काम कर रहा है। वे एक महीने के अंदर पूरा संशोधन कर देंगे। इसमें खास बात यह है कि हमारा आधार कार्ड, जिसकी हर जगह मांग होती है, यहां उसे स्वीकार नहीं किया जाता। आधार देखकर जो चीजें बनती हैं, वही मान्य हैं। यह कैसा न्याय है?”

उन्होंने आगे कहा, “आधार कार्ड को देखकर ही बाकी दस्तावेज बनते हैं, जैसे पासपोर्ट और राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज, वो मान्य हैं। आधार कार्ड के अलावा जो लोग अपना जन्म प्रमाण पत्र देंगे और बताएंगे कि हम हिंदुस्तान में जन्मे हैं, उनमें से कितने गरीब लोग हैं, जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं है?

ऐसे में उन्हें खुद का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए अपने साथ-साथ अपने माता-पिता का भी जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। मैं मानता हूं कि इलेक्शन कमीशन बिहार में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम कर रहा है। ऐसा लगता है कि 2 करोड़ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया जाएगा और उनकी नागरिकता खत्म कर दी जाएगी। साफ तौर पर सरकार एनआरसी लागू करने का काम इलेक्शन कमीशन के माध्यम से कर रही है।”

बता दें कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के घटक दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के चुनाव आयोग के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 3 जुलाई को निर्वाचन सदन में ईसीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी और इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समान अवसर के सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन होगा।

****************************

 

CBI को बड़ी सफलता: 23 साल से फरार मोनिका कपूर का अमेरिका से प्रत्यर्पण

नई दिल्ली 09 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को करीब 23 साल पुराने मामले में फरार मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीबीआई टीम आयात-निर्यात घोटाले में आरोपी मोनिका को अमेरिका से भारत ला रही है।

सीबीआई पिछले दो दशक से मोनिका कपूर की तलाश कर रही थी। इस प्रत्यर्पण के बाद अब उसकी तलाश भी खत्म हो गई है। सीबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “दो दशक लंबे प्रयास के बाद आयात-निर्यात घोटाले में वांछित आरोपी मोनिका कपूर को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर लिया गया है।”

जांच एजेंसी सीबीआई के मुताबिक, मोनिका ओवरसीज की मालकिन मोनिका कपूर ने अपने भाइयों राजन खन्ना और राजीव खन्ना के साथ मिलकर फर्जीवाड़े की प्लानिंग की थी। फर्जी शिपिंग बिल, चालान और बैंक प्रमाणपत्र बनाकर एक बड़ी आयात-निर्यात धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए 6 रिप्लेनिशमेंट लाइसेंस हासिल किए, जिससे उसे 2.36 करोड़ रुपए मूल्य के ड्यूटी-फ्री सोने को आयात करने की अनुमति मिली।

सीबीआई की प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि इन लाइसेंसों को प्रीमियम पर अहमदाबाद की एक फर्म ‘दीप एक्सपोर्ट्स’ को बेच दिया गया था। ‘दीप एक्सपोर्ट्स’ ने उनका इस्तेमाल कर ड्यूटी-फ्री गोल्ड मंगाया। इससे साल 1998 में सरकारी खजाने को 1.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सीबीआई ने इस मामले की जांच पूरी कर 31 मार्च 2004 को मोनिका कपूर, राजन खन्ना और राजीव खन्ना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद साकेत कोर्ट ने 20 दिसंबर 2017 को राजन और राजीव खन्ना को दोषी ठहराया।

हालांकि, इस बीच मोनिका कपूर जांच और सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। इसके चलते 13 फरवरी 2006 को अदालत ने मोनिका को भगोड़ा घोषित कर दिया। 26 अप्रैल 2010 को मोनिका के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।

सीबीआई के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2010 को अमेरिकी अधिकारियों से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया। इसी तरह कई सालों तक अमेरिकी अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेशन और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद सीबीआई की एक टीम हाल ही में अमेरिका गई, जिसने मोनिका कपूर को हिरासत में लिया।

फिलहाल सीबीआई की टीम मोनिका कपूर को लेकर भारत लौट रही है। सीबीआई ने कहा कि मोनिका कपूर को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ मुकदमा चलेगा।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीबीआई आर्थिक अपराधों के खिलाफ अपनी लड़ाई में प्रतिबद्ध है और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परवाह किए बिना भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी कानूनी रास्ते अपनाती रहेगी।

*****************************

 

प्रधानमंत्री मोदी का ब्राजील में ‘राम भजन’ की मधुर धुनों के साथ किया गया भव्य स्वागत

नई दिल्ली 09 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में ‘राम भजन’ की मधुर धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की राजकीय यात्रा शुरू की।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर गए हैं। जब पीएम मोदी ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस पहुंचे तो यहां ‘राम भजन’ की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत हुआ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 2.48 मिनट का एक वीडियो साझा किया और लिखा, “आधिकारिक वार्ता से पहले ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ‘राम भजन’ की विशेष प्रस्तुति के साथ किया गया।”

वीडियो में शास्त्रीय गायिका मीता रवींद्र कुमार कराहे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भक्ति गीत प्रस्तुत करती नजर आईं। इस दौरान ‘राम भजन’ की मधुर धुनों के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी भजन का आनंद लेते दिखे। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ खड़े पीएम मोदी भजन सुनते हुए ‘ताली’ बजा रहे थे।

मीता रवींद्र कुमार कराहे ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से मिली और उन्हें ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन किया। मैंने कहा कि मैं अगले दिन उनके लिए गाने जा रही हूं। मुझे यह निमंत्रण ब्राजील सरकार की ओर से मिला था।”

उन्होंने बताया कि ब्राजील के लोग व्यवहार और मेहमान नवाजी में भारतीयों जैसे हैं। उन्होंने कहा, “अपनी मातृभूमि से दूर रहने के बावजूद ब्राजील “दूसरा भारत” जैसा लगता है।”

शास्त्रीय गायिका मीता ने  बताया, “मैंने 10-11 साल की उम्र से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। ब्राजील सरकार की ओर से मुझे जो निमंत्रण मिला था, उसमें लिखा था कि राष्ट्रपति लूला चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के देश से कोई व्यक्ति उनके पसंदीदा भजन की प्रस्तुति दे।”

प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार को राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ब्रासीलिया स्थित अल्वोरादा पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी की यह यात्रा रियो डी जेनेरियो में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद शुरू हुई। अपनी बातचीत के दौरान इन नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी का ‘मुख्य वास्तुकार’ बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्राजील के नेता ने “हमारे संबंधों को गहरा करने” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति लूला के साथ सार्थक बातचीत हुई, जो हमेशा भारत-ब्राजील मैत्री के प्रति भावुक रहे हैं। हमारी बातचीत में व्यापार संबंधों को गहरा करने और द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने के तरीके शामिल थे। हम दोनों सहमत हैं कि आने वाले समय में इस तरह के संबंधों के पनपने की अपार संभावनाएं हैं।”

उन्होंने राष्ट्रपति लूला के साथ अपनी बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर काबू पाना भी हमारी बातचीत में चर्चा के प्रमुख विषय थे। अन्य क्षेत्र जहां हम और भी अधिक निकटता से काम करेंगे, उनमें रक्षा, सुरक्षा, एआई और कृषि शामिल हैं। स्पेस, सेमीकंडक्टर और डीपीआई में भारत-ब्राजील सहयोग से हमारे लोगों को लाभ होगा।”

राष्ट्रपति लूला के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा, “मैं रियो और ब्रासीलिया में गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद देता हूं। अमेजन की सुंदरता और आपकी आत्मीयता से हम बहुत प्रभावित हुए हैं।

आज राष्ट्रपति की ओर से ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए बहुत गर्व और भावना का क्षण है। मैं इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति, ब्राजील सरकार और ब्राजील के लोगों को धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति लूला भारत और ब्राजील के बीच सामरिक साझेदारी के मुख्य वास्तुकार हैं। उन्होंने हमारे संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके साथ हर मुलाकात ने मुझे दोनों देशों की प्रगति और भलाई के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मैं यह सम्मान भारत के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और हमारी स्थायी मित्रता को समर्पित करता हूं।”

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेसफुल रहेंगे और आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 05

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 04

मिथुन राशि:

आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढिय़ा है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 08

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें और अपने काम पर फोकस करें, आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 07

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता- पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 02

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज आपको सयंम से काम लेने की जरुरत है, धैर्य बनाये रखें सब ठीक होगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 03

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 09

वृश्चिक राशि:

आज काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको अच्छी डील मिल सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 02

धनु राशि:

आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 06

मकर राशि:

आज आपका दिन बीते दिनों की तुलना में बढिय़ा रहने वाला है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आज आपको बढिय़ा लाभ होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 01

मीन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव रखना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 06

************************

 

 

पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, सीएम मान बोले- नीले-पीले कार्ड नहीं

सभी पंजाबियों को फायदा

चंडीगढ़ ,08 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजनाÓ की शुरुआत की। इस योजना से अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना तीन महीने के अंदर लागू कर दी जाएगी और करीब 65 लाख परिवारों को कैशलेस बीमा मुहैया कराया जाएगा तथा सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हर बीमारी का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना में आंगनवाड़ी, आशा वर्करों और सरकारी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत कवर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस योजना में बड़े अस्पताल भी शामिल हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पहले वे नीले और पीले कार्ड में उलझे रहते थे। हमने फैसला किया है कि जो भी पंजाब का निवासी है, उसका इलाज कराया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ का पक्ष लेते हुए कहा कि यह फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट की गई थी।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि ये लोग तो सिंदूर ही बांटने लग गए, जिस पर काफी शोर मचा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि इस चीज से पुराना नाता है, जिसे नाता है वो निभाता है। लेकिन देश तभी बदलेगा जब पढ़ा-लिखा आदमी आगे आएगा।

***************************

 

भीषण बारिश के बीच डोली उत्तराखंड की धरती ,भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई

उत्तरकाशी,08 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  भीषण बारिश और भूस्खलन के बीच उत्तराखंड में भूकंप आने की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की धरती डोल उठी। भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के पास था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई है।

आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि भूकंप उत्तरकाशी में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप आने के दौरान इसके झटके कुछ देर तक महसूस किए गए थे।

इस दौरान घरों में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई है। खबर को लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड इन दिनों भीषण बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी कुदरती आपदाओं की मार झेल रहा है। ताजा जानकारी में चीन सीमा से लगे लीलम में बारिश थमने के बाद भूस्खलन से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने की खबर सामने आई है। इस तरह की घटनाएं होने के चलते रास्ते बंद हो जाते हैं और आपदा ग्रसित इलाके में राहत पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

बादल फटने के कारण पिछले एक सप्ताह से यमुनोत्री यात्रा बंद रहने के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करके आपदा की स्थिति का जायजा लिया था।

****************************

 

बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे : शमिक भट्टाचार्य

कोलकाता 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी सम्भालते ही राजनीति के पैंतरे दिखाने शुरु कर दिए है। शमिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने मजहबी कट्टरपंथियों के आगे आत्मसमर्पण कर राज्य में “मौन जनसांख्यिकीय अतिक्रमण” की इजाजत दे दी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि 2026 का विधानसभा चुनाव बंगाल और बंगाली हिंदुओं के अस्तित्व की लड़ाई होगी और भाजपा किसी कीमत पर राज्य को ‘पश्चिम बांग्लादेश’ या ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ बनने नहीं देगी। भट्टाचार्य ने आज कहा कि यह केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं है, बल्कि पहचान, अस्तित्व और संस्कृति की रक्षा की लड़ाई है। बंगाली हिंदू आज अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं और केवल भाजपा ही उनके पक्ष में खड़ी है।

राज्यसभा सांसद और बंगाली ‘भद्रलोक’ के रूप में पहचाने जाने वाले शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल ने वोट बैंक की राजनीति के लिए कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। 1980 के दशक से ही बंगाल में धीरे-धीरे हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर भाजपा आगाह करती रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर अभी नहीं रुका गया, तो बंगाली हिंदुओं की हालत भी बांग्लादेश के हिंदुओं जैसी हो जाएगी।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पार्टी मुस्लिम विरोधी नहीं, बल्कि कट्टरपंथियों और पत्थरबाजों के खिलाफ है। उन्होंने अपील की कि जो मुसलमान राष्ट्रवादी और उदार सोच रखते हैं, वे भाजपा के साथ आएं और धार्मिक कट्टरता तथा तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ खड़े हों।
उन्होंने सवाल किया कि अल्पसंख्यकों को तृणमूल से अब तक क्या मिला?

उन्होंने दावा किया कि हालिया वर्षों में राजनीतिक हिंसा के शिकार लगभग 90 प्रतिशत लोग मुस्लिम समुदाय से हैं और तृणमूल ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। भट्टाचार्य ने तृणमूल पर बंगाली संस्कृति के नाम पर भाजपा को ‘बाहरी’ ठहराने की रणनीति पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाली संस्कृति पर किसी का एकाधिकार नहीं है। भाजपा हर उस बंगाली के साथ है जो विकास और गरिमा की आकांक्षा रखता है। हमें तृणमूल से संस्कृति या धर्मनिरपेक्षता पर उपदेश लेने की जरूरत नहीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए बंगाल की बहुलतावादी विरासत से समझौता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी वह मां काली की बात करती थीं, अब भगवान जगन्नाथ की बात कर रही हैं, लेकिन नीति में तुष्टिकरण ही है।

61 वर्षीय भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि पार्टी में ‘आक्रामक बनाम नरम हिंदुत्व’ जैसा कोई मतभेद नहीं है और बंगाल व दिल्ली की लाइन में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी समावेशी राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है और भय, भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्त बंगाल का निर्माण करना चाहती है।

उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को “स्वाभाविक नेता” बताते हुए कहा कि पार्टी लाइन शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय की जाएगी और पुराने व नए नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, उद्योग खत्म हो चुके हैं और नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। हम इस गिरावट को पलटेंगे और बंगाल को दोबारा आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाएंगे।

************************

 

चुनाव से पहले नीतीश का महिला-युवा कार्ड : बिहार की बेटियों को ही मिलेगा 35प्रतिशत आरक्षण

युवा आयोग को भी मंजूरी

पटना ,08 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने महिला और युवा मतदाताओं को साधने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया कि अब से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलने वाला 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। इसके साथ ही, युवाओं को साधने के लिए ‘बिहार युवा आयोग, के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।

सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद, अब अन्य राज्यों की महिला अभ्यर्थी बिहार की सरकारी नौकरियों में 35त्न महिला आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकेंगी। राज्य सरकार की सभी सेवाओं में सीधी नियुक्ति के पदों पर यह नियम लागू होगा।

यह निर्णय लंबे समय से उठ रही उस मांग के बाद लिया गया है, जिसमें बाहरी राज्यों की महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिए जाने का विरोध किया जा रहा था।

सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाभ लेने के लिए महिला अभ्यर्थियों को बिहार का मूल निवासी प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही कैबिनेट ने युवाओं के लिए ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को भी हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि यह आयोग युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देगा। साथ ही, युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए यह आयोग विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

राजनीतिक विश्लेषक इन दोनों फैसलों को चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं, जिसका सीधा असर महिला और युवा वोट बैंक पर पड़ सकता है।

*****************************

 

भारत के संवैधानिक ढांचे पर आंच आई तो बंगाल चुप नहीं बैठेगाः ममता बनर्जी

सीएम ने एनआरसी के बहाने भाजपा पर किया हमला

कोलकाता 08 Jully  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम से आए एक बंगाली व कूचबिहार के दिनहाटा निवासी उत्तम कुमार ब्रजबासी को असम द्वारा एनआरसी नोटिस जारी किए जाने पर बंगाल की सीएम का गुस्सा फूटा। सीएम ममता बनर्जी ने उक्त मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त की है।

सीएम ममता बनर्जी ने आज सुबह एक एक्स हैंडल पोस्ट में उन्होंने इस मुद्दे का जिक्र करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह नोटिस दरअसल बंगाल के लोगों की पहचान मिटाने की कोशिश है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर भारत के संवैधानिक ढांचे को नष्ट किया गया तो बंगाल चुप नहीं बैठेगा। मुख्यमंत्री ने विपक्षी राजनीतिक दलों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला है। वहीं, क्षेत्र के विधायक उदयन गुहा ने भारतीय जनता पार्टी पर बंगाली विरोधी होने के कारण लगाया। उन्होंने भगवा पार्टी पर इस तरह की घटनाएं कराने का भी आरोप लगाया। हालांकि, बीजेपी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

एनआरसी का नोटिस पाने वाले उत्तम कुमार ब्रजबासी बांग्लादेश की सीमा से सटे कूचबिहार जिले के दिनहाटा के निवासी हैं। उनका परिवार लंबे समय से दिनहाटा में रहता है। उनका दावा है कि 50 साल की उम्र में वे कभी कूचबिहार से बाहर नहीं गए। हालांकि, असम सरकार ने उन्हें अवैध घुसपैठ के लिए नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है कि अगर वह इस महीने की 15 जुलाई तक उचित दस्तावेज पेश करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें घुसपैठिया माना जाएगा। स्वाभाविक रूप से इस नोटिस के मिलने के बाद से उत्तम की नींदें उड़ गई हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, “मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद परेशान हूं कि असम के विदेशी न्यायाधिकरण ने कूचबिहार के दिनहाटा के राजबंशी समुदाय के निवासी उत्तम कुमार ब्रजबासी को एनआरसी नोटिस भेजा है।

वे 50 साल से अधिक समय से बंगाल के निवासी हैं। वैध पहचान पत्र होने के बावजूद उन्हें ‘विदेशी’ या ‘अवैध घुसपैठिया’ बताने की कोशिश की जा रही है। यह हमारे लोकतंत्र पर एक सुनियोजित हमला है।” मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा, “असम की भाजपा सरकार इस साजिश के जरिए बंगाल के हाशिए पर पड़े समुदायों को निशाना बना रही है।

भाजपा बंगाल के लोगों से वोटिंग का अधिकार छीनकर, उन्हें डराकर और लोकतांत्रिक सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करके उनकी पहचान मिटाने की कोशिश कर रही है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक, जनविरोधी और खतरनाक है. बंगाल के लोग इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।” मुख्यमंत्री ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

संयोग से हाल के दिनों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को बांग्लादेशी बताकर ‘धकेलने’ के बारे में मुखर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार दिनहाटा की घटना में उनका संदेश राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। जानकार सूत्रों का मानना है कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एनआरसी का मुद्दा एक बार फिर राज्य की राजनीति में प्रासंगिक होने वाला है।

******************************

 

अलीगढ़: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर, मूर्तियों की बढ़ी डिमांड

अलीगढ़ 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सावन महीने और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है।

खास बात यह है कि इन मूर्तियों को तैयार करने वाले मुस्लिम कारीगर हैं। अलीगढ़ की पहचान पहले से ही ‘ताले और तालीम’ के लिए रही है, लेकिन धीरे-धीरे शहर मूर्तियों के निर्माण का भी एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

स्थानीय मूर्ति कारोबारी राजा गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार 1957 से पीतल की मूर्तियां बनाने का काम कर रहा है। वो मूर्तियों का निर्माण ही नहीं, बल्कि उन्हें देश-विदेश में एक्सपोर्ट भी करते हैं।

सावन महीने के आगमन के साथ ही भगवान शिव, शिवलिंग और शिव परिवार (शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय आदि) की मूर्तियों की मांग में भारी इजाफा हुआ है।

राजा गुप्ता के अनुसार, देशभर से मूर्तियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। उनके पास काम करने वाले कारीगरों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं। खासतौर पर फिनिशिंग का कार्य मुस्लिम कारीगर बड़ी कुशलता से करते हैं।

उन्होंने कहा, “त्योहारों में ये सांप्रदायिक एकता और सहयोग का सुंदर उदाहरण देखने को मिलता है। हम इस सहयोग का पूरा सम्मान करते हैं।”

त्योहारों की तैयारी को लेकर कारोबारी एक महीने पहले से मूर्तियों का निर्माण शुरू कर देते हैं, ताकि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। कांवड़ यात्रा के दौरान भोलेनाथ के भक्त इन शिवलिंगों और मूर्तियों का उपयोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में करते हैं।

हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार करने वाले एक मुस्लिम कारीगर ने कहा, “मैं 4-5 साल से मूर्ति बनाने का काम कर रहा हूं। यहां बाहर से मूर्तियां बनकर आती हैं। हम लोग उन मूर्तियों की फिनिशिंग और पैकिंग करते हैं।

सावन के महीने में भोलेनाथ की मूर्तियों की डिमांड है।” उन्होंने कहा कि हम अच्छे से खुशी के साथ यहां काम करते हैं।

***************************

 

धर्मांतरण केस में छांगुर बाबा पर बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

बलरामपुर 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण गैंग चलाने वाले ​​छांगुर बाबा पर बड़ा एक्शन लिया गया है। छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि ये कोठी अवैध तरीके से बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक ये वही कोठी है जिसमें छांगुर बाबा अपने गैंग के लोगों के साथ रहता था और यहीं से अपने काले साम्राज्य का संचालन करता था।

बलरामपुर में छांगुर बाबा के धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा ने कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में जो आलीशान कोठी बनवा रखी है, वह अवैध है।

ये कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई है। इसको लेकर नोटिस जारी किया गया था। बेदखली का आदेश भी दिया गया। जिसके बाद अब कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस कोठी में छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रहता था। जिस जमीन पर यह कोठी बनाई गई है वह गाटा संख्या 337/370 की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई है।

यह जमीन नीतू नवीन अरोड़ा के नाम से है। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इससे पहले जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया था। हालांकि, छांगुर बाबा के परिजनों के विरोध की वजह से कल पैमाइश नहीं हो सकी थी।

**************************

 

राफेल पर पाकिस्तान का सफेद झूठ: निर्माता कंपनी ने खोल दिया बड़ा राज

बताया ऑपरेशन सिंदूर में क्रैश का असली कारण

नई दिल्ली 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराने के पाकिस्तान के दावों की हवा निकल गई है। विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन (Dassault Aviation) और भारत के रक्षा सचिव, दोनों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दोनों बयानों से यह साफ हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का कोई भी राफेल विमान पाकिस्तानी कार्रवाई में तबाह नहीं हुआ था।

फ्रांस की एक वेबसाइट ‘एवियन डी chasse’ को दिए बयान में राफेल निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने स्पष्ट किया कि एक राफेल जेट तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसे मार नहीं गिराया गया था।

उन्होंने कहा, “एक राफेल जेट में अधिक ऊंचाई पर तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके चलते वह क्रैश हुआ। संघर्ष के दौरान कोई भी जेट नहीं गिराया गया।”

वहीं, भारत के रक्षा सचिव आरके सिंह ने भी एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तानी दावों को झूठा करार दिया। उन्होंने सीएनबीसी टीवी18 से बातचीत में कहा, “यह कहना गलत है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के राफेल विमान गिराए गए। मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि यह सच नहीं है।

इसके विपरीत, पाकिस्तान को जान-माल का कई गुना ज्यादा नुकसान हुआ है।” रक्षा सचिव ने पुष्टि की कि भारतीय कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। रक्षा सचिव आरके सिंह ने यह भी साफ किया कि इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी गई थी और उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था।

***************************

 

हवा में 30 मिनट बाद Indigo फ्लाइट में आया झटका, इंदौर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

क्या थी वजह?

इंदौर 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद पायलट ने विमान को वापस इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7295 ने अपने निर्धारित समय सुबह 6:35 बजे रायपुर के लिए टेक-ऑफ किया था। यात्रियों ने बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही उन्हें विमान में एक तेज झटका महसूस हुआ।

इसके कुछ ही मिनटों बाद पायलट ने घोषणा की कि कुछ तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर ले जाया जा रहा है। विमान सुबह 7:15 बजे सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंड हो गया।

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि पायलट को उड़ान के दौरान एक ‘फॉल्स अलार्म’ मिला था। हालांकि यह एक झूठा तकनीकी संकेत था, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ऐसे किसी भी संकेत को गंभीरता से लिया जाता है।

इसी के चलते पायलट ने कोई जोखिम न उठाते हुए विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया, जो कि एक सराहनीय कदम है।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। बाद में, तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो ने इस उड़ान को रद्द कर दिया।

एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस लेने या अगली उपलब्ध उड़ान में अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल कराने का विकल्प दिया है।

***************************

 

गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता

हथियार मुहैया कराने वाला विकास उर्फ राजा एनकाउंटर में मारा गया

पटना 08 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार के पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पटना सिटी के माल सलामी इलाके में अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है।

राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। ये जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो दोनों में मुठभेड़ हो गई।

 बीती रात 02:45 बजे मालसलामी थाना से 2 किलोमीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 29 साल का राजा मारा गया। इसके बाद सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सीटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

घटनास्थाल से 1 पिस्टल, गोली एवं खोखा बरामद किया गया है। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में शहर से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया गया।

इसके बाद एसआईटी की टीम हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को तलाशने में जुटी तो राजा के बारे में खबर लगी और उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया।

बता दें कि शनिवार को शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास गोपाल खेमका को उस वक्त गोली मारी गई, जब वे अपने अपार्टमेंट में कार से उतर रहे थे। साफ था कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने उन पर गोली चला दी।

घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने जांच तेज की हुई है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हो सकती है।

******************************

 

 

खूँटी जिले में डोड़मा से गोविंदपुर रोड पर डायवर्सन बारिश के कारण बहा,कई गांव प्रभावित

खूँटी,08.07.2025 । खूँटी जिले में भारी बारिश ने फिर से कई गांवों के ग्रामीणों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं। तोरपा प्रखंड के डोड़मा से गोविंदपुर रोड पर डायवर्सन बारिश के कारण बह गया। जिससे कई गांवों प्रभावित हुए हैं।

इस मार्ग से किसी भी तरह के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से आवागमन ना करें, वहीं ग्रामीणों ने डायवर्सन के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे ट्रकों द्वारा भी इस डायवर्सन का उपयोग किया जाने लगा। चिप्स लदे भारी ट्रकों के लगातार गुजरने के कारण डायवर्सन में लगा एयर पाइप टूट गया। जिसके कारण अस्थायी पुल की मिट्टी भारी बारिश के कारण बह गई।

*************************

गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

रांची, 08.07.2025 राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।। रात करीब 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक काले रंग की एसयूवी तेज रफ्तार में घुमाया जा रहा था। वाहन चालक गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा और वाहन को रोका तो कार से चार युवक उतरे।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सभी युवक उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख एएसआई अनिल कुमार राम ने पीसीआर-14 को बुलाया। पीसीआर-14 के पहुंचते ही एक युवक ने एएसआई अनिल कुमार को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कार में बैठकर पुलिस बल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी किसी तरह किनारे हटकर बचे। उसके बाद कार चालक ने पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसी दौरान पीसीआर-14 ने घेराबंदी की कोशिश की तो कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। पीसीआर-14 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। धक्का-मुक्की के दौरान दो मोबाइल भी गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें राँची में पेट्रोलिंग पार्टी के साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हो चुका है।ये घटना चुटिया इलाके की है।जहां पुलिस ने जब अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा था तो कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पेट्रोलिंग वाहन को रोकर पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बालू लदा ट्रक छोड़ाकार ले गया था।एसएसपी से शिकायत के बाद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ।फिर ये दूसरी घटना राँची पुलिस के साथ हो गई।

******************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, आज का दिन आपके लिए शुभ है। दाम्पत्य रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर सकते है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते है। सही समय में किया गया कार्य आज आपको बड़ा लाभ दे कर जायेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा, परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 01

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज से आप अपनी हेल्थ को ठीक रखने के लिए रोज व्यायाम करने की आदत को सुधारेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारियों को निभाने का दायित्व प्राप्त होगा 7व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्थिति बढिय़ा रहेगी, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, ऑफिस में मीटिंग हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। हास्य कलाकारों को आज किसी बड़े शो पर काम करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में आज आपको बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को आज किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, बच्चों से आज आपको प्यार व स्नेह मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का आज हल जरूर निकलेगा। आज आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें, ज्यादा भावुक न बने। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है।

शुभ रंग- स्काई ब्लू

शुभ अंक- 03

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन से जुड़े कुछ जरूरी निर्णय करेंगे, जो भविष्य में आपकी बड़ी मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, आप जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। छात्रों को आज अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई को एक सही दिशा में लेकर जायेंगे। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा काम कर पायेंगे।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 06

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च करने से बचें। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा, सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति ठीक रहेगी 7 आर्ट स्टूडेंट को आज कला प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर का प्राप्त होगा। हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, आज उनकी मुलाकात वरिष्ठ डॉक्टरों से हो सकती है। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते है।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 02

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आज आप कही घूमने जा सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे है, आज उनको बढिय़ा डील मिलेगी। मीडिया जगत से जुड़े लोग, आज किसी बड़ी घटना पर चर्चा करेंगे। आज आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन खास है, आज आप मोटिवेशन से जुडी एक अच्छी कहानी लिखने की शुरुआत कर सकते है। आज आप डिजिटल दुनिया में बदलाव लाने के लिए, एक नई एप्लीकेशन को बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 04

तुला राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको सगे–सम्बन्धियों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, चहल-पहल बनी रहेगी। विदेश में रह कर काम कर रहे व्यक्तियों को घर जाने का अवसर मिलेगा। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आज आप पॉजिटिव एनर्जी का अहसास करेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आज आप अपने काम फटाफट निपटायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 07

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज का दिन आप पढऩे-लिखने में बिताएंगे और आपकी व्यापारिक दृष्टि से लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चे आज घर के काम में हाथ बटाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे, जिससे वो विदेश जाने का मन बना सकते है। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। वैज्ञानिकों को आज रिसर्च में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे मानव जीवन की कई समस्याओं का समाधान होगा। आज आप बाहर की चीजों को खाना अवॉयड करें, जिससे आप स्वस्थ्य रहें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन बढिय़ा है, आज आप लोगों को एक अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है 7 कुल मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 07

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका सारा ध्यान आपके काम पर रहेगा , किसी जरूरी काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको विशेष सूचना प्राप्त होगी। आज आपको पैसों के मामलों में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, उधार के लेन – देन से बचें। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान अवश्य होगा, जिससे आज आपका मन शांत रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 05

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में आपकी जवाबदेही बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्तियों की कार्यकुशलता आज अधिक अच्छी होगी। आज आपको विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होने वाली है। बड़ों के आशीर्वाद से दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चे आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे , जिससे उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। समाज में कुछ प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्तियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे ।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 08

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचकर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। आज आप ऑफिस का माहौल अच्छा रखने की कोशिश करेंगे। छात्रों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपनी पढाई और बेतहर ढंग से कर पाएंगे, जिस समस्या को लेकर आप बेहद परेशान थे, आज वो समस्या पूर्ण रूप से ख़त्म हो जाएगी। आज आप किसी अनुष्ठान का आयोजन करने की योजना बना सकते है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 02

*****************************

 

 

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला , कहा – आस्था को व्यापार बना रही भाजपा

वृंदावन की गलियां तोडऩा विरासत का अपमान

लखनऊ ,07 जुलाई(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह विरासत को नष्ट कर रही है और आस्था को व्यापार में बदल रही है। उन्होंने वृंदावन कॉरिडोर परियोजना को जमीनों का खेल बताया और कहा कि भाजपा की नजर जमीनों पर है, न कि विकास पर।

वृंदावन की गलियों को तोड़ा जा रहा है, जबकि वही गलियां आस्था और संस्कृति की जीवंत मिसाल हैं।उन्होंने कहा कि कॉरिडोर रास्ता नहीं, आस्था है। वृंदावन की गलियां राधा-कृष्ण की भक्ति की धरोहर हैं, जिनका अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है। भाजपा इन गलियों को चौड़ा करने के नाम पर नष्ट कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चौड़े रास्ते से भीड़ नियंत्रित होती तो कुंभ मेले में भगदड़ क्यों होती.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार न तो विरासत को समझती है और न ही उसका सम्मान करना जानती है।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल तोडफ़ोड़ में विश्वास रखती है। अयोध्या में जमीनों की हेराफेरी, वाराणसी में हजारों मंदिरों को गिराने के बाद अब वृंदावन को भी वही हश्र झेलना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा की इस नीति को कॉरिडोर करप्शन की संज्ञा दी और कहा कि आस्था की आड़ में भाजपा अपने लोगों को लाभ पहुंचा रही है और करोड़ों रुपये का घोटाला कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों के लिए भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पाई है। बीते 20 वर्षों में भाजपा ने एक भी कांवड़ कॉरिडोर नहीं बनाया। कांवडिय़ों के लिए विश्राम, पानी और खानपान की व्यवस्था नदारद है।

समाजवादी सरकार बनने पर नया कांवड़ कॉरिडोर तैयार किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन हालत बद से बदतर हो गई है। गोमती, यमुना और वरुणा नदियों में गंदगी है, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़े हैं, और नदियों में सीधे नालों का पानी डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बने गोमती रिवर फ्रंट और वरुणा रिवर फ्रंट को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का इकॉना स्टेडियम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लोहिया पार्क, किसान बाजार जैसे विश्वस्तरीय कार्य किए, जिन्हें विरोधी भी सराहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और झूठ पर टिकी है, जबकि जमीन पर उसका कोई काम नहीं दिखाई देता।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ट्रस्टों, मंदिरों और तालाबों की जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। धार्मिक ट्रस्टों को भी नहीं बख्शा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में अब तीन गुट हो चुके हैं — एक खुदमुख्तार, दूसरा दिल्ली का उम्मीदवार और तीसरा संघी साथी।

अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करें। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी सरकार आएगी तो जमीनों की हेराफेरी, मुआवजा घोटाले और भ्रष्टाचार की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व सांसद वीरपाल यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, सतीश निगम, उदयवीर सिंह और मथुरा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

************************

 

कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान जनसभा

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की नारेबाज़ी पर नाराज हुए खरगे

रायपुर, 07 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस पार्टी ने ‘किसान-जवान-संविधान नाम से एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस जनसभा के दौरान संगठन में अनुशासन की कमी भी देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उस समय नाराज हो गए जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी शुरू कर दी। नारों के बीच उन्होंने मंच से सख्ती से कहा, चुप बैठो, चुनाव में जोश दिखाना। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के भाषण के दौरान भी हृस्ढ्ढ कार्यकर्ताओं की नारेबाजी जारी रही, जिस पर उन्होंने मंच से कड़ी नाराजग़ी जताई और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।

स्थिति को संभालने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी बीच सभा में उठकर कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की हिदायत दी। वहीं, छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी अपनी सीट से उठकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उन्हें अनुशासन में रहने की समझाइश दी।

सभा के दौरान जैसे ही अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल मंच पर पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए पार्टी नेताओं और प्रतिनिधियों ने ज़ोरदार नारे लगाए। इस बीच मंच से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भाषण दे रहे थे और उन्होंने भी जोशीले नारों में भाग लिया। इसी दौरान देवेंद्र यादव भी मंच पर मौजूद थे और वे अपना संबोधन शुरू करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोनों नेताओं ने मंच पर मौजूद दो माइक में से एक-एक का इस्तेमाल कर नारे लगाए। बाद में, खरगे के मंच पर आने के बाद माइक वापिस करते हुए भी उन्हें देखा गया।

*************************

 

श्री अनुराग गुप्ता महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को बैच लगाकर सम्मानित किया

रांची,07.07.2025(एजेंसी) श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती कुमुद सिन्हा, श्रीमती ज्योत्सना, श्री अजय कुमार, श्री इजाजुल हसन सिद्दकी, श्री सुशील कुमार, श्री अजय कुमार साहू, श्री राजकपूर, श्री लीलेश्वर महतो, श्री नरेन्द्र कु० सिन्हा, श्री राम अनूप महतो, श्री सरोज कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र कु० राय, श्री बिनोद उराँव, श्री अखिलेश प्रसाद मंडल, श्री शभू प्रसाद गुप्ता, श्री सतीश कुमार, श्री नवल किशोर प्रसाद, श्री उज्ज्वल साह, श्री अजय प्रसाद, श्री सुरेश प्रसाद, श्री शारदा रंजन प्रसाद सिंह, श्री राजेश कुमार एवं श्री राजीव कुमार वीर को बैच लगाकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, राँची की अधिसूचना सं0-12/पी5-1004/2024-2632 दिनांक-25.06.2025 के आलोक में कुल- 64 पुलिस निरीक्षक/परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि सेे पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर श्रीमती प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेषक (मुख्यालय), श्रीमती ए0 विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक (प्रषिक्षण), डाॅ0 माईकलराज एस0, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), श्री नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), श्री सुदर्षन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक (अप0अनु0वि0), श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), श्री सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), श्री चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस0आई0बी0), श्रीमती संध्या रानी मेहता ,पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट), श्री शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक (वि0षा0), श्री चंदन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (अप0अनु0वि0), झारखण्ड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

***************************

 

विकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा मोतिहारी में पीएम मोदी का दौरा : दिलीप जायसवाल

पटना 07 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी जिले का दौरा करेंगे। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार का 53वां दौरा होगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा बिहार के लिए विशेष होता है और इस बार भी वे विकास के लिए नई सौगात लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का आना बिहार के लिए शुभ है। यह विकसित बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी जिले का दौरा करेंगे। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार का 53वां दौरा होगा। यह दौरा विकसित बिहार के लक्ष्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होगा। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी बिहार के लिए नई सौगात लाएंगे, जो राज्य के विकास को गति देगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मतदाता सत्यापन कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है और इसमें किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि जनता की समस्याओं को पक्ष और विपक्ष मिलकर हल करें।

दिलीप जायसवाल ने कहा, “यदि मतदाताओं को कोई दिक्कत होगी, तो हम सभी मिलकर चुनाव आयोग से बात करेंगे, लेकिन जब सब कुछ ठीक चल रहा है, तो बंद या विरोध उचित नहीं है।”

साथ ही, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और पुलिस विभाग अपराध रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिहार में कोई भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की हिम्मत नहीं जुटा सके और अगर कोई ऐसा करेगा, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम कर रहा है और गृह विभाग पूरी तत्परता से विधि के शासन का नियंत्रण स्थापित करने में जुटा है।

दिलीप जायसवाल ने बिहार के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी समस्या का समाधान संवाद के जरिए किया जाएगा।

**************************

 

दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत : जलभराव और जाम से ऑफिस जाने वाले परेशान

नई दिल्ली 07 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं।

कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश थमते ही दिल्ली की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुग्राम से दिल्ली आने वाली सड़क पर धीरे-धीरे ट्रैफिक बढ़ने लगा है। वहीं, दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जाने वाले रूट पर भी वाहनों की गति धीमी पड़ी हुई है।

चूंकि सोमवार का दिन है और अधिकतर लोग ऑफिस के लिए निकलते हैं, इसलिए बारिश के रुकने के तुरंत बाद सड़कों पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई।

धौला कुआं से लेकर गुरुग्राम एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। महिपालपुर और दिल्ली कैंट की ओर से आने वाले लोग जाम में बुरी तरह फंसे नजर आए। संगम विहार इलाके की एमबी रोड पर जलभराव के कारण लंबा जाम लग गया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी पानी भर चुका है और वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जाम के चलते उन्हें ऑफिस पहुंचने में काफी देर हो रही है। यह समस्या हर बारिश के बाद यहां आम हो गई है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

संगम विहार इलाके में कुछ लोगों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जलभराव के कारण बड़ी परेशानी हो रही है। रास्तों में काफी गड्ढे हैं, ठीक से सड़कें नहीं बनी हैं।”

हालांकि दिल्ली में कुछ जगह कर्मचारियों को पंप के जरिए पानी निकासी करते हुए देखा गया। आईएएनएस से बात करते हुए एक कर्मचारी ने कहा, “हम सुबह 5 बजे से लगे हुए हैं। हमने इस इलाके में जलभराव नहीं होने दिया। पहले यहां पानी ही पानी हो जाता था।”

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की बारिश होती रहेगी। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वो समय से पहले घर से निकलें और ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

***************************