Uttarakhand's land shook amid heavy rains, the intensity of the earthquake was reported to be 3.2 Uttarakhand's land shook amid heavy rains, the intensity of the earthquake was reported to be 3.2

भीषण बारिश के बीच डोली उत्तराखंड की धरती ,भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई

उत्तरकाशी,08 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  भीषण बारिश और भूस्खलन के बीच उत्तराखंड में भूकंप आने की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की धरती डोल उठी। भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के पास था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई है।

आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि भूकंप उत्तरकाशी में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप आने के दौरान इसके झटके कुछ देर तक महसूस किए गए थे।

इस दौरान घरों में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई है। खबर को लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड इन दिनों भीषण बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी कुदरती आपदाओं की मार झेल रहा है। ताजा जानकारी में चीन सीमा से लगे लीलम में बारिश थमने के बाद भूस्खलन से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने की खबर सामने आई है। इस तरह की घटनाएं होने के चलते रास्ते बंद हो जाते हैं और आपदा ग्रसित इलाके में राहत पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

बादल फटने के कारण पिछले एक सप्ताह से यमुनोत्री यात्रा बंद रहने के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करके आपदा की स्थिति का जायजा लिया था।

****************************