कर्नाटक में कांग्रेस राज में चल रही खटाखट लूट

लगाया जा रहा जजिया टैक्स: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दूध, पेट्रोल, डीजल और बसों के किराए में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स अकाउंट पर एक खबर शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “कर्नाटक में दूध, पेट्रोल, डीजल, पानी के बाद अब बसों किराए में भी बढ़ोतरी होगी। कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा खटाखट लूट मॉडल चल रहा है।”

शहजाद पूनावाला ने एमयूडीए घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को एमयूडीए घोटाले के जरिए 5000 करोड़ लूटा गया। एससी/एसटी के 37 फीसदी फंड को ट्रांसफर किया गया। आम आदमी पर जजिया जैसा कर लगाया जा रहा। गारंटी और लूट के नाम पर राज्य को दिवालिया बना दिया गया। कांग्रेस सबसे ज्यादा आम आदमी विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी पार्टी है।

दरअसल, कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने बिक्री कर में संशोधन किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस किराए में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया था।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की हाल ही में एक बैठक हुई थी, जिसमें यह बताया गया कि पिछली तिमाही में 295 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने प्रस्ताव पेश किया और बसों के किराए में बढ़ोतरी की बात कही।

वहीं, कर्नाटक सरकार के इस फैसले की विपक्षी दलों भाजपा और जेडीएस ने आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को जनता के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला बताया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने दूध के दाम भी बढ़ाए थे, जिसकी भी आलोचना की गई थी।

******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

छत्रपती संभाजीनगर में ATM मशीन लूटने गए थे चोर

आग लगने से जलकर खाक हुए नोट

छत्रपती संभाजीनगर  15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि  देर रात कुछ चोरों ने एटीएम मशीन को कटर से काटने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई और नोट जलकर खाक हो गए।

घटना दौलताबाद थाना क्षेत्र के माली वाड़ा स्थित एसबीआई बैंक की है। देर रात कुछ चोर एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन में चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने एटीएम की सीडीआर मशीन को काटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी एटीएम नहीं कट पाया।

इस दौरान कटर की चिंगारी से एटीएम मशीन में आग लग गई और 500 रुपये के नोट जलकर खाक हो गए। ये घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो चोर एटीएम में घुसते हैं और जैसे ही वह सीडीआर मशीन को काटना शुरू करते हैं तो अचानक वह आग पकड़ लेती है।

वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह लगी, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन में जले हुए नोटों को देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद फायर ब्रिगेड व क्राइम ब्रांच की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि कितने रुपये जलकर खाक हुए हैं। फिलहाल ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

*****************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

 

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

विक्की-तृप्ति-एमी ने जमाया रंग

15.07.2024  –  फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर और पिछले रिलीज हुए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना मेरे महबूब मेरे सनम रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को सुनकर फैंस 90 का दशक के दौर में जा सकते हैं और इस गाने को रीमेक कर दिया गया है. जिसे शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था. फिल्म बैड न्यूज के इस गाने को रीमेक किया गया है लेकिन इसे गाया उदित नारायण और अल्का यागनिक ने ही है.

फिल्म बैड न्यूज का ये रोमांटिक गाना सिनेमाघरों में सुना जाएगा तो काफी मजा आने वाला है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म का इंतजार मूवी लवर्स को काफी समय से है और अब ये इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म ही होने वाला है.विक्की कौशल ने फिल्म बैड न्यूज के नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम की झलक शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, महबूब वर्सेज सनम जस्ट गॉट रील. मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज हो गया. फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा में आ रही है.

फिल्म बैड न्यूज का गाना मेरे महबूब मेरे सनम 90 का दशक के गाने का रीमेक है. इस गाने को ज्यादातर म्यूजिक पुराने गाने से रखा गया है जिसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ही थे. गाने का रीमेक म्यूजिक लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने रखा है. गाने में जो शब्द जोड़े गए हैं उसे लिजो जॉर्ज ने लिखे हैं. आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में किया गया है.

फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई यानी इसी आने वाले फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साल 1998 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान का डबल रोल होता है. एक गैंगस्टर का रोल प्ले करता है जो काफी खूंखार है तो दूसरा बबलू बावर्ची का रोल प्ले करता है जो काफी स्वीट है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे जैसी कलाकार नजर आई हैं.

*******************************

 

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

वाराणसी 14 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा देवी और काल भैरव बाबा का दर्शन किया। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया।

सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट पर लिखा, ”बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। हर हर महादेव!”

दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 जून को जेल से जमानत पर रिहा हुए। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनसे पहले चंपई सोरेन सीएम पद संभाल रहे थे। चंपई हेमंत सोरेन के करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं।

फिलहाल ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हेमंत सोरेन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया है।

झारखंड की कमान संभालने के बाद हेमंत सोरेन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के फैसले का विपक्षी नेताओं ने स्वागत किया था।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन एंजॉय करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं। लवमेट आज आपको सरप्राइज दे सकते है। आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने के लिए भी प्लान कर सकते हैं। रात को सबके साथ बाहर डिनर करने भी जा सकते हैं। बिजनेस सम्बन्धी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी अच्छी जगह आपकी जॉब भी लग सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर भी मिल सकता है। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटी – सी पार्टी हो सकती है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे है। लवमेट आज आपके रिश्ते की बात घर पर करेंगे। परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन उत्तम रहने वाले है। आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते है। जिससे आज आप कोई नयी क्रिएटिविटी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। साथ ही आपके पड़ोसी भी आपकी तारीफ करेंगे। आज रास्ते में आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। जिसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हो। आज आप बड़े–बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते है। लवमेट से आप आपको उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसेइक_े करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। आज दोस्तों के साथ लंबे टूर का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आजकिसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। आज आपके बिजनेस को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही समस्या आज खत्म हो जाएंगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

का आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी लधार्मिक यात्रा भी हो सकती है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे। स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वे आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी अच्छी जगह पर हो सकता है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्?छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्यायें दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

**********************************

 

13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम जारी

कांग्रेस ने 4,TMC ने 4,BJP ने 2,AAP और DMK ने 1 सीट पर जीती

नई दिल्ली 13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम जारी हो गए है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है.

13 में 11 सीटों पर INDIA ने जीत दर्ज की है जबकि जबकि दो सीट (हिमाचल की हमीरपुर और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा) बीजेपी के खाते में गई है। वहीं, बिहार की रुपौली सीट पर आरजेडी की बीमा भारती को करारी हार मिली है।

13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं। TMC ने 4 सीटें जीतीं और पंजाब में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीती।BJP ने दो सीटें जीतीं, DMK ने 1 सीट पर जीती है और बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है।

*************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

सावधान! बिना OTP या फोन कॉल के खाते से उड़ा लिए पैसे

साइबर शातिरों के नए तरीके से पुलिस भी हैरान

पूर्णियां 13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बिहार के पूर्णियां में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। साइबर शातिरों ने बिना ओटीपी या फोन कॉल के पैसे गायब कर दिए हैं।

आम तौर पर देखा जाता है कि साइबर ठगों को पैसे निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होती है। बैंक भी कहता है कि अपना ओटीपी शेयर नहीं करें। लेकिन अगर बिना ओटीपी के ही आपके खाते से पैसे गायब हो जाएं, तो इसे आप क्या कहेंगे।

पूर्णियां में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां साइबर शातिरों ने बिना ओटीपी के बैंक खाते से पैसे गायब कर दिए। यह घटना 12 जुलाई, 2024 को सामने आई। पुलिस ने इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अपराधियों ने पीड़ितों के आधार बायोमेट्रिक डेटा, जैसे कि फिंगरप्रिंट, को सरकारी वेबसाइट पर उनके भूमि रिकॉर्ड से प्राप्त किया। फिर उन्होंने इस बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग पीड़ितों के बैंक खातों तक पहुँचने और बिना किसी OTP या किसी फोन कॉल की आवश्यकता के पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया।

जिस आसानी से अपराधियों ने बिना OTP के पैसे चुराने के लिए इस डेटा को प्राप्त किया और उसका उपयोग किया, वह हमारी बायोमेट्रिक जानकारी की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता पैदा करता है। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि हम सभी अपनी डिजिटल पहचान की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं।

****************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

हरियाणा में इनेलो और बसपा में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे

चंडीगढ़ 13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं। आज बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई यह घोषणा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने की।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गई।

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। वैसे ये तीसरी बार है जब दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था।

इस साल इनेलो ने सात और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था, मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

***************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

बिहार : रुपौली उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जीते

राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं

पूर्णिया 13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । बिहार की एकमात्र रुपौली सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने एनडीए-जदयू के प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को आठ हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

सभी 13 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शंकर सिंह को 68,070 वोट मिले, जबकि जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को 59,824 वोट मिले और वह 8,246 मतों से हार गये। राजद की प्रत्याशी और पूर्व विधायक बीमा भारती को सिर्फ 30,619 मत मिले।

मतगणना के दौरान छह राउंड तक जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बढ़त बनाकर रखी, लेकिन सातवें राउंड की गिनती में निर्दलीय शंकर सिंह आगे निकल गये और अंत तक इसे कायम रखा। बीमा भारती शुरू से ही काफी पीछे रहीं। इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

रुपौली सीट एनडीए और ‘इंडिया’ दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थीं। यही कारण है कि जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान सहित एनडीए के कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया था, जबकि राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में प्रचार करने तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

पिछले चुनाव में जदयू की प्रत्याशी के तौर पर बीमा भारती यहां से विजयी हुई थीं। लोकसभा चुनाव के समय वह राजद में चली गईं और पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। लोजपा (रामविलास) के नेता शंकर सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर इस चुनाव में बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

*********************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

JJP नेता एवं हीरो शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या

शूटरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

हिसार 13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – हरियाणा के हिसार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिसार के हांसी में हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम मालिक रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविंद्र सैनी दुष्यंत चौटाला की जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) से जुड़े हुए थे। रविंद्र सैनी को एक गनमैन भी मिला हुआ था, लेकिन जिस समय उन पर हमला हुआ, उस समय गनमैन शोरूम पर मौजूद था। वह रविंद्र सैनी के साथ नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार जेजेपी नेता रविंद्र सैनी अपने गनमैन को शोरूम पर ही छोड़कर किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में रविंद्र सैनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने रविंद्र सैनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है, ताकि आरोपी शहर से बाहर न भागने पाएं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी एक्टिव हैं।

******************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

हेमंत सोरेन ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

नई दिल्ली  13 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की।

इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी।

दरअसल हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था।

बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है और उनकी शुगर की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। उनकी तबीयत के बारे में जानने और उनकी पत्नी को मिलने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ उनके आवास पर पहुंचे जहां सुनीता केजरीवाल ने दोनों का स्वागत किया।

इस मुलाकात के बारे में आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर जारी किया है जिसमें इस मुलाकात का वीडियो लगाया गया है और लिखा गया है कि तानाशाही के खिलाफ एकजुट है इंडिया।

मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।

बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन सीबीआई के मामले में जमानत न मिलने पर वह अभी जेल में हैं।

***************************

Read this also :-

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर 3

 

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ा कलेक्शन

वल्र्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में ली एंट्री!

13.07.2024 (एजेंसी) –  कल्कि 2898 एडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म हर रोज ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली प्रभास स्टारर इस साई-फाई एक्श फिल्म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में जमकर कमाई की है. वहीं अब 15 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. इसके साथ ही कल्कि 2898 एडी ने दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ओटीटी स्ट्रीम अपडेट्स ने कल्कि 2898 एडी का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें प्रभास और फिल्म के 1000 करोड़ में एंट्री होने का पता चल रहा है. वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली कल्कि 2898 एडी 7वीं भारतीय फिल्म बन गई है. इससे पहले दंगल, बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, जवान और पठान इस लिस्ट में शामिल हैं.

कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी शामिल है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म एनिमल पिछले साल रिलीज हुई थी जिसने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं प्रभास स्टारर ने सलमान खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान को भी पछाड़ दिया है.

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ने दुनिया भर में 922.03 करोड़ रुपए कमाए थे.नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास ने भैरव के रोल से सबका दिल जीत लिया है. वहीं अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल से छा गए हैं. सुप्रीम यास्किन के रोल में कमल हासन ने भी कमाल की परफॉर्मेंस दी है. वहीं दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अन्ना बेन ने भी अहम भूमिका निभाई है.

*************************

 

झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं – अभिनेता राजन कुमार

13.07.2024  –  ‘शहर मसीहा नहीं’, ‘नमस्ते बिहार’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके और कई टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके अभिनेता चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान पिछले दिनों हरमू, रांची (झारखंड) स्थित जे. टी बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित कर रांची शहर और झारखंड राज्य के अपने अनुभवों को साझा किया और झारखंड फिल्म उद्योग को लेकर भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकार चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार वर्तमान समय में झारखंड के दौरे पर हैं। विदित हो कि झारखंड से राजन कुमार का रिश्ता वर्षो पुराना रहा है। जब वह अपने गांव मुंगेर से आगे की पढ़ाई के लिए बाहर निकले तो सबसे पहले हजारीबाग आए थे। झारखंड में रहकर उन्होंने नृत्य की शिक्षा ली, छउ डांस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज जब वर्षो बाद वह यहां आए हैं तो पुरानी यादें एक बार पुनः जाग गई हैं।

इस बार झारखंड की यात्रा इसलिए बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि चार्ली जैसे महान किरदार को जीवंत करना था। अजय कुमार के कार्यक्रम में राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में परफॉर्म किया। अजय कुमार राजन कुमार के साथ दिल्ली स्थित राजपथ (जो अब कर्तव्य पथ) पर एक साथ एक ही प्लेटफार्म पर कार्यक्रम करते हैं। 2023 में भी दोनों एक ही टीम में थे। झारखंड में संपन्न शादी के फंक्शन में ‘चार्ली चैपलिन’ का शो होना राजन कुमार के लिए खुशी की वजह रहा। यहाँ काफी आदिवासी लोग रहते हैं। हाल ही में प्रभात प्रकाशन द्वारा चर्चित लेखक गाजी मोईन द्वारा लिखित राजन कुमार पर पुस्तक ‘कारनामे’ भी प्रकाशित हुई है।

अभिनेता, एंकर, कवि, राइटर, डायरेक्टर राजन कुमार भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें कई पद्मश्री हस्तियों के करीब रहने का मौका मिला है और उनका आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है। पद्मश्री विमल जैन हों या फिर झारखंड के पद्मश्री बुलू इमाम। किसी भी शहर, गांव, राज्य के सबसे सीनियर आर्टिस्ट से मिलना, उन्हें आदर सम्मान देना, उनकी हौसला अफजाई करना, उनसे इन्सपायर होना कभी नहीं भूलते हैं हीरो राजन कुमार। वह नवोदित कलाकारों को भी सीनियर कलाकार से मिलवाते हैं ताकि नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिल सके।

यही वजह है कि वह झारखंड प्रवास के दौरान 200 किलोमीटर का सफर तय करके पद्मश्री बुलु इमाम से मिलने हजारीबाग पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही आयु से जुड़ी अवस्था में राजन कुमार ने उनकी हिम्मत बढ़ाई तो इमाम साहब यह कहने पर मजबूर हो गए कि तुम्हारे आने से मुझमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। पद्मश्री बुलू इमाम ने अपने घर को ही म्यूजियम बना दिया है। कई देशों में प्रदर्शनी लगाकर उन्होंने सोहराई कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाई है।

हजारीबाग के पद्मश्री बुलू इमाम ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास को विश्व को बताने का अनोखा कार्य किया है। उन्होंने इस राज्य की सोहराई एवं कोहबर कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने में कामयाबी प्राप्त की है। उन्होंने 50 साल से ज्यादा वक्त तक झारखंड के वन, पहाड़ और दूरदराज इलाकों में घूमकर कई ऐतिहासिक चीजों को जमा किया और अपने मकान के ही एक हिस्से को म्यूजियम का रूप दे दिया।

उनके साथ समय बिताना राजन ने अपने लिए खुशकिस्मती माना हैं। उनके द्वारा कई कलाकारों की रोजी रोटी भी चलती है। कई वर्षों से बिहार सरकार, जिला प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा हीरो राजन कुमार का नाम भी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री हेतु नॉमिनेट होता रहा है। संगीत और कला में इनकी परख सराहनीय है। बाफ्टा जैसी संस्था के फाउंडर अध्यक्ष के रूप में राजन कुमार के योगदान काबिल ए तारीफ है। उनके द्वारा स्थापित कलाग्राम में ग्रामीण कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मूर्तियां और कलाकृति बेच पाते हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान सोनू पोद्दार, अंकुश मिश्रा, कल्पना कुमारी, रेखा पांडेय, अजय कुमार, मुकेश गोस्वामी, स्नेहा, मनाली, देवेंद्र पाठक, रुचि कुमारी, जितेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में झारखंड के चर्चित लेखक के. रहमान ने अपनी पुस्तक ‘अर्धनारी’ उपहार स्वरूप राजन कुमार को दी जिस पर बहुत जल्द फिल्म बनने की संभावना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कोई भी कदन बहुत ही सोच-समझकर ही उठाएं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखनेकी कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 8

************************

 

अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसद आरक्षण

सीआईएसएफ जल्द करेगी लागू

नई दिल्ली 12 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 10 फ़ीसद पद आरक्षित करने का फैसला किया है। सीआईएसएफ इसको जल्द लागू करने वाला है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सुरक्षा विंग नियमों में संशोधन किया है। इसमें पूर्व अग्निवीरों के लिए बल में 10 फीसद आरक्षण की घोषणा की गई है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने पहले बैच के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच साल तक की छूट भी अधिसूचित किया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, “पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट होगी और 10 फीसदी रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। इसके साथ इनको शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट दी जाएगी।”

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के अधीन सीआईएसएफ में लगभग 1,70,000 कर्मी सेवारत हैं। यह मुख्य रूप से 66 संवेदनशील और प्रमुख हवाई अड्डों, 14 बंदरगाहों, परमाणु और अंतरिक्ष संस्थानों, दिल्ली मेट्रो, गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा बल 11 निजी प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा प्रदान करने में लगा हुआ है।

**************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर किल की संघर्ष जारी

रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन का पहला सिंगल सितार हुआ रिलीज़

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में दिखा संदिग्ध आतंकी

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू 12 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जम्मू-कश्मीर के अखनूर कस्बे में सेना और पुलिस के जवानों ने संदिग्ध आतंकी की सूचना मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है अखनूर कस्बे में चेनाब नदी के पास स्थित गुडा पाटन गांव में एक संदिग्ध आतंकी को देखे जाने की सेना और पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार देर रात संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रहा।

स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी, इसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस और सेना ने अखनूर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐहतियातन अखनूर के पुराने लोहे के पुल व आर्मी स्कूल समेत नीजी स्कूलों को बंद कर दिया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ समय में आतंकी घटनाएं बढ़ी है। बीते 8 जुलाई को कठुआ में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। इन घटनाओं को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सर्च अभियान जारी है और लगातार घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सेना पुलिस मिल कर तलाशी अभियान चला रही है।

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर किल की संघर्ष जारी

रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन का पहला सिंगल सितार हुआ रिलीज़

रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन का पहला सिंगल सितार हुआ रिलीज़

12.07.2024  –  निर्देशक हरीश शंकर को संगीत का अच्छा अनुभव है और उनकी अधिकांश फि़ल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही म्यूजि़कल हिट हो जाती थीं। इसी तरह, मास महाराजा रवि तेजा अभिनीत उनकी नई फि़ल्म मिस्टर बच्चन में भी अलग-अलग शैलियों का एक एल्बम होगा। प्रोमो के साथ टीज़ करने के बाद, निर्माता पहले सिंगल- सितार के लिरिकल के साथ आए हैं।

सुब्रमण्यम फ़ॉर सेल और गड्डालकोंडा गणेश के बाद, मिकी जे मेयर ने फिर से हरीश शंकर के साथ मिलकर काम किया है। सितार की आवाज़ से शुरू होने वाला यह गाना जादुई बीट्स के साथ एक बेहतरीन क्लासिकल नंबर है। दो चार्टबस्टर्स केवु केका और असमिका योग के बाद, हरीश और गीतकार साहिथी की जोड़ी इस गाने के लिए फिर से साथ आई है जिसके बोल मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं।अर्थ की तरह ही, ट्रैक को दिए गए शब्द भी रत्न हैं, जो साकेत कोमांदुरी और समीरा भारद्वाज की आवाज़ों में शानदार ढंग से चमकते हैं।

साथ ही, चारुलता मणि का क्लासिक राग वास्तव में क्लासिकल है। हरीश शंकर ने अपना टच दिया, क्योंकि बैक पॉकेट और हिप मूव्स बहुत आकर्षक थे।रवि तेजा स्टाइलिश पोशाक में युवा और आकर्षक दिखाई दिए, जबकि भाग्यश्री बोरसे एक ग्लैमरस दिवा की तरह दिखीं। दोनों की केमिस्ट्री आकर्षक और शानदार थी। रवि तेजा के नृत्य सुंदर थे, जबकि भाग्यश्री ने अपने आकर्षक मूव्स से मंत्रमुग्ध कर दिया।

शेखर मास्टर ने अपनी शानदार कोरियोग्राफी से दृश्यों में भव्यता ला दी।अयंका बोस द्वारा कैप्चर किए गए दृश्य बहुत जीवंत और शानदार थे। उन्होंने कश्मीर घाटी के विदेशी स्थानों को बहुत आकर्षक ढंग से दिखाया। सितार एक त्वरित हिट है और जब हम इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो यह गीत और भी आकर्षक लगेगा।फिल्म में जगपति बाबू और सचिन खेडेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टीजी विश्व प्रसाद पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले इस परियोजना को बड़े पैमाने पर वित्तपोषित कर रहे हैं। विवेक कुचिभोटला सह-निर्माता हैं। नाम तो सुना होगा फिल्म की टैगलाइन है। ब्रह्मा कदली कला निर्देशक हैं और उज्ज्वल कुलकर्णी संपादक हैं। नर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।

***********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएँ अगर कोई उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएँ जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग-ओरेंज

शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आप व्यस्त रहेंगे। आज पारिवारिक मामले में कोई भी फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जायेगा। अपनी वाणी में भी मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग-सिल्वर

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार का माहौल आज अच्छा रहेगा। आज धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से आपको फायदा होगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं । रुके हुये कार्यों को नए सिरे से फिर कोशिश करें,आप सफल अवश्य होंगे। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस के कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं । आज परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। कोई व्यक्ति आपके कामकाज में रुकावटें पैदा कर सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा । माता के साथ घर के कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल- मेल बना रहेगा। आज आपको अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है आप अपना समय मन-पसंद काम करने में बिता सकती हैं। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्रायें हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगें घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कहीं रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगो के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। लवमेट के रिश्ते की बात घर पर होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस के कार्यों को आज समय से पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मैडिटेशन व योगा अपनाएं। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान बनायेंगे, बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

*************************

 

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे आज से तीन दिन तक रहेगा बंद

वैकल्पिक मार्ग तय

रायगढ़  11 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके चलते मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि कोलाड के पास पुई मैसदारा में पुल के गर्डरों को स्थापित करने का काम चल रहा है, जिसके चलते नेशनल हाईवे बंद रहेगा।

जानकारी के अनुसार, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वाहनों के मार्ग के लिए मुंबई-गोवा के बीच अलग रूटों को तय किया गया है।

यात्रियों को मुंबई से गोवा जाने के लिए पहला मार्ग वाकन फाटा, भिसे खिंड, रोहा कोलाड के बीच तय किया गया है। वहीं, मुंबई से गोवा जाने के लिए दूसरा वैकल्पिक मार्ग वाकन फाटा, पाली, रवालजे निजामपुर माणगांव है।

इसके अलावा यात्री खोपोली पाली वाकन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548ए से आते हैं तो वह पाली से मुंबई-गोवा राजमार्ग तक पहुंच सकते हैं। अगर कोई यात्री गोवा से मुंबई आ रहा है तो उसे कोलाड, रोहा, भिसे पास वाकन फाटा या नागोठाणे से मुंबई गोवा राजमार्ग से होकर गुजरना होगा।

गोवा से मुंबई आने के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग को भी तय किया गया है। यात्री कोलाड, रावलजे, पाली से होते हुए खोपोली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 548ए के माध्यम से मुंबई आ सकते हैं। वहीं, गोवा से मुंबई आने के लिए तीसरा मार्ग कोलाड, रवालजे पाली-वाकन फाटा के बीच तय किया गया है।

****************************

Read this also :-

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

कर्नाटक: 56 ठिकानों पर कर्नाटक लोकायुक्त की रेड

आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही कार्रवाई

कलबुर्गी 11 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कर्नाटक में गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कई अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त टीम कर रही है।

कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी कर्नाटक के 9 जिलों में चल रही है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के 11 मामले शामिल हैं। ये कार्रवाई कर्नाटक के कुल 56 स्थानों पर चल रही है। रेड में करीब 100 अधिकारियों के शामिल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के केंगेरी डिवीजन में तैनात राजस्व अधिकारी बसवराज मागी के कलबुर्गी और बेंगलुरु स्थित घरों पर गुरुवार सुबह छापा मारा। इसके अलावा कलबुर्गी शहर में स्थित वीरेंद्र पाटिल बरंगाय के घर पर रेड मारी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर लोकायुक्त अधिकारियों की सुबह से छापेमारी जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा संपत्ति हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद आरोपी अधिकारियों के घर पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है।

इसके अलावा लोकायुक्त अधिकारियों ने मांड्या में ग्रामीण पेयजल और स्वच्छता प्रभाग के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर भी छापा मारा। साथ ही असिसटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एक तहसीलदार के आवास पर कार्रवाई जारी है। रेड को लेकर अभी तक लोकायुक्त अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

***********************************

Read this also :-

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

लद्दाख में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है

80,44,92,000 रुपए की सोने की खेप जब्त

नई दिल्ली 11 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): लद्दाख में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। आईटीबीपी के जवानों ने चीन से तस्करी कर लद्दाख में लाए गए 108 किलो सोने की खेप को जब्त किया है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रदेश के जिला लेह के न्योमा सेक्टर में दो आरोपी धरे गए हैं। साथ ही आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सोने की कीमत बाजार में 74,490 रुपये हैं, ऐसे में 108 किलो सोने की कीमत 80,44,92,000 रुपए होती है।

दोनों आरोपियों की पहचान त्सेरिंग चंबा और तेनजिन तारगी निवासी कोयुल, न्योमा के रूप में हुई है।

इनके पास से चाइनीज खाने-पीने के सामान के साथ चाकू, हथौड़े और टॉर्च समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

***************************

Read this also :-

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

यूपी में डिजिटल अटेंडेंस पर आज से सख्ती शुरू

तीन दिन हाजिरी न दर्ज कराने पर रुकेगा वेतन

लखनऊ  11 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस पर गुरुवार से सख्ती शुरू हो गई है। तीन दिन ऑनलाइन अटेंडेंस न दर्ज कराने वालों का वेतन रोक दिया जाएगा। डिजिटल अटेंडेंस दर्ज न करने पर विभागीय आदेश की अवहेलना माना जाएगा। ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव बीएसए ने आदेश दिए हैं कि तीन दिन तक डिजिटल अटेंडेंस दर्ज न कराने पर विभागीय निर्देश की अवहेलना माना जाएगा। ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगले आदेश तक ऐसे शिक्षकों का मानदेय और वेतन रोका जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाराबंकी-उन्नाव में डिजिटल अटेंडेंस न लगाने पर शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि राज्य सरकार ने 11 जुलाई (गुरुवार) से अनिवार्य रूप से शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस दर्ज कराने का आदेश दिया है। सरकार के इस आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया। इसके विरोध में शिक्षकों के तमाम संगठन खड़े हो गए हैं।

शिक्षकों ने सरकार के आदेश को अव्यावहारिक बताया है। सरकार के इस आदेश के विरोध में यूपी के कई जिलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके साथ ही कई शिक्षक संगठनों से जुड़े अध्यापकों ने जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है।

जानकारी के अनुसार, नये आदेश के लागू होने के पहले दिन (आठ जुलाई) केवल दो प्रतिशत शिक्षकों ने ही डिजिटल अटेंडेंस लगाई थी। उन्नाव-बाराबंकी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने ऐसे शिक्षकों का वेतन या मानदेय रोकने की सिफारिश की है। लेकिन लखनऊ के बीएसए ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।

ऐसे में शिक्षकों के विरोध को देखते हुए कल (शुक्रवार को) सभी खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा समन्वयक की मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग के बाद विभाग आगे की स्थिति पर निर्णय लेगा।

राज्य सरकार के इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावना है। शिक्षकों और कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे रोजाना अपनी डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। सरकार की इस सख्ती से शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

******************************

Read this also :-

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद थर्ड जेंडर के तीन सदस्य बने दारोगा

दूसरे विभागों में नौकरी मिलने की बढ़ी उम्मीद

पटना 11 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में पहली बार थर्ड जेंडर के तीन सदस्य दारोगा बने हैं। बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा जारी सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम में 1275 सफल उम्मीदवारों में से तीन ट्रांसजेंडर हैं। वैसे, ट्रांस जेंडरों के लिए यह बड़ी उपलब्धि इतनी आसान नहीं थी। इसके लिए उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इस सफलता के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि अन्य विभागों में भी नौकरी मिल सकेगी।

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की सदस्य और पटना विश्वविद्यालय की मनोनीत सीनेट सदस्य रेशमा प्रसाद ने कहा कि आज हमारे लिए यह बड़ी उपलब्धि है। अगर खुशी है तो एक प्रकार का डर भी है।

उन्होंने बताया कि यह सफलता इतनी आसान नहीं थी। इस कानूनी लड़ाई के दौरान सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि राज्य में 38 दारोगा और 192 ट्रांसजेंडर की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत तीन ट्रांस जेंडरों का चयन हुआ है।

हालांकि इन्हें इसका भी डर सता रहा है कि अब आगे की नियुक्तियों को रोका न जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अगर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तब भी ट्रांस जेंडरों के आरक्षित पदों को रिक्त ही रखा जाए।

वैसे, अब इन्हें अन्य सरकारी विभागों में भी नौकरी की उम्मीद बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अन्य विभागों में होने वाली बहालियों में भी ट्रांसजेंडरों को एक प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जल्द ही पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही।

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती के कुल 1275 रिक्तियों पर 822 पुरुष, 450 महिला और 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। हालांकि ट्रांसजेंडर के 2 पद खाली रह गए हैं।

******************************

Read this also :-

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

धांसू अवतार में नजर आए अभिनेता

11.07.2024 – चियान विक्रम के फैंस के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म थंगालान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. टीजर और फर्स्ट-लुक पोस्टर के लॉन्च होने के लंबे इंतजार के बाद फिल्म के ट्रेलर ने काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.

तंगलान एक हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा है जो एक निडर आदिवासी नेता की स्टोरी बताती है जो कोलार गोल्ड फील्ड्स में अपनी जमीन के लिए ब्रिटिशर्स ने लडऩे की हिम्मत करता है.ट्रेलर में अत्याचार, बहादुरी और विजय से भरे युग की झलक दिखाई गई है, जिसमें चियान विक्रम अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

फिल्म में चियान विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, डैनियल कैल्टागिरोन, पसुपथी और मालविका मोहनन सहित कई टैलेंटेड कलाकार हैं जो फिल्म में खास रोल निभाते नजर आएंगे. पा रंजीत द्वारा निर्देशित, तंगलान निर्देशक और संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार के बीच फिल्म के साउंडट्रैक पर पहला कोलेबोरेशन है. फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन और जियो स्टूडियो द्वारा केई ज्ञानवेल राजा और ज्योति देशपांडे के बैनर तले किया गया है.

शुरुआत में जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली तंगलान को कई बार पोस्टपोन किया गया. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अब 15 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में आने वाली है. फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी भी बाकी है. लेकिन फैंस इस एपिक ड्रामा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

***********************