अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

नैनीताल 20 Dec, (एजेंसी): उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य को उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। अदालत ने इसे जघन्य अपराध करार दिया है। न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में बुधवार को आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस मामले में लगातार दो दिन सुनवाई हुई।

आज अदालत ने माना कि यह एक संगीन अपराध है। आरोपी के खिलाफ अभी तक जो तथ्य सामने आये हैं, वह जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज करने के लिये पर्याप्त हैं। शिकायतकर्ता की ओर से अदालत के समक्ष यह भी तथ्य रखा गया कि आरोपी मृतका पर किसी वीआईपी की अनैतिक सेवा के लिये दबाव बना रहा था लेकिन वह आरोपी के दबाव में नहीं आयी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। सरकार की ओर से भी कहा गया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। गवाहों के बयानों के साथ ही मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाये गये हैं। साथ ही मामले को एसआईटी को सौंप दिया गया।

गौरतलब है कि ऋषिकेश के पास स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात अंकिता की पिछले साल सितम्बर में हत्या कर दी गयी थी। उसका शव चीला बैराज से मिला था। हत्या का आरोप वनंतरा रिसॉर्ट के मालिक और पूर्व भारतीय जनता पार्टी नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य और उसके दो अन्य साथियों पर लगा था। तीनों आरोपी पिछले साल से जेल में बंद हैं। इस घटना के बाद प्रदेश में भारी आक्रोश फैल गया था। सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। साथ ही पुलकित आर्य के पिता को पार्टी से जबकि भाई अंकित को पिछड़ा वर्ग आयोग के पद से हटा दिया था।

**********************************

 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस कैंप में जोरदार धमाका, आसपास खड़े वाहनों से शीशे टूटे; जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर 20 Dec, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पुलिस शिविर में रहस्यमय विस्फोट हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक सशस्त्र पुलिस शिविर के परिसर में रहस्यमय जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

इस घटना में पार्क किए गए वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना का पता चलते ही पुलिस और सुरक्षा बल व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके को घेरकर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। बुधवार तड़के एकबार फिर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

*************************

 

बिहार में शराब तस्कर ने कार से दारोगा को कुचला, मौत

बेगूसराय 20 Dec, (एजेंसी): शराबबंदी वाले बिहार प्रदेश में शराब तस्कर बेलगाम अब पुलिस अधिकारियों को ही निशाना बना रहे हैं। बेगूसराय जिले में देर रात शराब तस्कर ने एक दारोगा को अपने वाहन से कुचलकर मार दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नावकोठी थाना क्षेत्र में कोई शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जाने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पुलिस अवर निरीक्षक खामस चौधरी अन्य तीन पुलिसकर्मियों के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच के लिए खड़े थे।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि रात के करीब एक बजे एक ऑल्टो कार आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार के चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और दारोगा खामस चौधरी को टक्कर मार दी, जिससे वे नीचे गिर गए और पत्थर से सिर पर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य जवान को चोट लगी है जिसको सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद बखरी के एसडीपीओ, नावकोठी के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

कुमार ने बताया कि बखरी के एसडीपीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी गई है। आल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही हैं।

**************************

 

20 वर्षों से मैं भी ये अपमान सह रहा हूं.. PM मोदी ने उपराष्ट्रपति को किया फोन, अपमानजनक नकल उतारे जाने पर जताया दुःख

नई दिल्ली 20 Dec, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन कर एक सांसद द्वारा उनकी अपमानजनक तरीके से नकल उतारे जाने पर दुःख व्यक्त किया है।

राज्यसभा के पदेन सभापति धनखड़ ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया और उन्होंने संसद परिसर में कुछ सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

धनखड़ ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं। मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते।”

इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में सभापति ने कहा “सोचिए कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब एक सांसद (कल्याण बनर्जी) द्वारा उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया जा रहा था और एक वरिष्ठ नेता (राहुल गांधी) वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसमें मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था।”

धनखड़ ने कहा, “यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्र नहीं है, यह राज्य सभा के सभापति के पद का निरादर है। और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो।”

संसद में मंगलवार को सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति का मखौल बनाने की घटना पर पीड़ा व्यक्त करते हुए धनखड़ ने कहा “आज हमें सबसे गिरा हुआ स्तर देखने का मौक़ा मिला। उन्होंने राज्यसभा में मौजूद कांग्रेस के सांसद, चिदंबरम से पूछा कि ‘संसद का एक वरिष्ठ सदस्य, दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है… किस लिए, मैं आपको बताता हूं कि मुझे बहुत कष्ट हुआ’ है।”

********************************

 

लोकसभा चुनाव के पहले पूर्वांचल को साधने पहुंच रहे नड्डा

गोरखपुर 20 Dec, (एजेंसी): लोकसभा चुनाव के पहले पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बुधवार को गोरखपुर और बस्ती दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार, नड्डा बुधवार दोपहर के करीब 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे। दोपहर 12:35 बजे वह शहीद सत्यवान स्टेडियम, बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे जबकि सायं 4:45 बजे गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। उनके आगमन पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

**************************

 

दाऊद के मरने की खबर फिर निकली झूठी, अटेंशन के लिए पाकिस्तान ने उड़ाई थी अफवाह!

मुंबई 20 Dec, (एजेंसी): अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर 18 दिसम्बर से फैली खबर ने हर किसी को हिला दिया है। 18 को सोशल मीडिया पर तेजी से दाऊद को लेकर खबर वायरल हो रही थी, जिसमें बताया था कि दाऊद को किसी ने गलती से जहर दे दिया है। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जहां वह कराची के एक अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की सूचना भी थी। हालाकि बाद में बता दिया गया था कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

वहीं अब सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि दाऊद को कुछ नहीं हुआ है। उसके मरने की खबर सिर्फ अफवाह है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी 3 बार 2016, 2017 और 2020 में उसके मरने की खबरें आई हैं।

दाऊद के केस को फॉलो करने वाले सेंट्रल जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि दाऊद को जहर देने की खबर कोरी अफवाह है। अटेंशन डायवर्ट करने के लिए इसे पाकिस्तान की ओर से उड़ाया गया है। दाऊद वहां पूरी तरह सेफ है।

ऐसी भी जानकारी है कि दाऊद ने अपने लिए मुंबई से भरोसेमंद शेफ बुलाया है। कई साल से वही दाऊद के लिए खाना बनाता है।

दाऊद के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मौजूदा केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने दाऊद को सम्मान देते हुए उसे जहर दिए पर दुख जताया गया था। बाद में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि शाहबाज शरीफ ने पोस्ट डिलीट कर दी है।

****************************

 

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के पास संदिग्ध गिरफ्तार, बिना परमिशन हैलमेट पर कैमरा लगाकर कर रहा था सर्वे

अयोध्या 20 Dec, (एजेंसी)- श्रीराम जन्मभूमि के पास एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने पीले रंग का हेलमेट पहना था और हेलमेट पर कैमरा लगा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त व्यक्ति मैप इन इंडिया का कर्मचारी है और वह सर्वे का काम कर रहा था। हालांकि इसके लिए अभी कंपनी को अनुमति नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस व खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। आरोपी का नाम भानु पटेल है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर अभी भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होगा।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की सभी तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी।

****************************

 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 2 जनवरी से शुरू होंगे साक्षात्कार

नई दिल्ली 20 Dec, (एजेंसी)- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्य शेड्यूल जारी कर दिया है। इंटरव्यू का शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में शामिल होंगे, जारी शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू 2 जनवरी 2024 से शुरू होगा और 16 फरवरी 2024 तक चलेगा। फिलहाल 1026 अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इन 1026 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के ई-समन लेटर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि ”पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की तारीख और समय में बदलाव के लिए उम्मीदवारों को सूचित किए गए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।” जो लोग निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ-II जमा करने में विफल रहे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

**************************

 

मल्लिकार्जुन खड़गे हो सकते हैं विपक्ष की तरफ से पीएम उम्मीदवार फेस, INDIA गठबंधन की बैठक में आया प्रस्ताव

नई दिल्ली 20 Dec, (एजेंसी)- लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में व्यस्त विपक्ष के गठबंधन INDIA की आज बैठक हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनुमोदन किया।

हालांकि खुद खड़गे ने कहा कि पहले हम सभी लोगों को जीतकर आना है, पहले इस पर विचार करना होगा। इस पर काम करेंगे। अगर हमारे पास सांसद नहीं होंगे तो पीएम फेस के बारे में बात करके हम क्या करेंगे। बैठक से पहले कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 5 मेंबर्स की नेशनल एलायंस कमेटी बनाई है।

अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश इसके मेंबर्स हैं. वहीं मुकुल वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है।

***************************

 

पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल

अमृतसर 20 Dec, (एजेंसी): अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस ने गैंगस्टर अमृतपाल का एनकाउंटर किया है, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं एक पुलिस मुलाजिम भी गोली लगने से घायल हो गया है, जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमृतपाल अमरी 3 मर्डर केस में शामिल था, जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छुपा रखी है, जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी जहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था।

उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं भागने की फिराक में था। उसकी गोली से एक मुलाजिम भी घायल हुआ। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है।

************************

 

डंकी ड्रॉप 6 : दिलजीत दोसांझ का ‘बंदा’ गाना हुआ रिलीज

20.12.2023  – जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘डंकी’ का प्रमोशन इन दिनों बड़े जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा बनाई गई दिल छू लेने वाली इस फिल्म का एक नया गाना, ‘डंकी ड्रॉप 6’, जिसका टाइटल ‘बंदा’ है, जारी कर दिया गया है।

‘बंदा’ टाइटल वाला ये गाना एक जोशीला ट्रैक है जो फैन्स और ऑडियंस को फिल्म में शाहरुख खान के किरदार हार्डी से रूबरू कराता है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान का यह इंट्रोडक्शन सॉन्ग निश्चित रूप से प्रशंसकों और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट लेकर आएगा।

वैसे दर्शकों का उत्साह एडवांस बुकिंग विंडो पर अभी से देखा जा रहा है, जहां फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है और कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘डंकी’ में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।

इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है। इस साल ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। शाहरुख की ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद ‘डंकी’ को भी सुबह 5.55 का शो मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेगा इंडिया गठबंधन

नई दिल्ली ,19 दिसंबर (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, यह पहली बार है जब देश में 151 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया है। यह गलत है,हम इसके खिलाफ लड़ेंगे… हम इसके खिलाफ लडऩे के लिए एकजुट हुए हैं। हमने 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है ।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,  लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को लडऩा होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं। हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया। हम पहले से कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति से इस आरोप को बल मिलता है कि निरंकुश भाजपा इस देश में लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है और उन्होंने लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए निलंबित करो, बाहर फेंको और बुलडोजर चलाओ की रणनीति अपनाई है।

खडग़े ने एक्स पर लिखा, संसद से कुल 141 विपक्षी सांसदों का निलंबन हमारे इस आरोप को मजबूत करता है कि निरंकुश भाजपा इस देश में लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है। हम सभी जानते हैं कि आपराधिक कानून संशोधन जैसे प्रमुख विधेयक, जो कठोर शक्तियों को उजागर करते हैं और नागरिकों के अधिकारों में बाधा डालते हैं, सूचीबद्ध हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार नहीं चाहती कि भारत के लोग विपक्ष की बात सुनें, जबकि इन विधेयकों पर बहस और विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, इसलिए, उन्होंने लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए निलंबित करो, बाहर फेंको और बुलडोजर की रणनीति अपनाई है! गंभीर सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा संसद में बयान देने और उस पर विस्तृत चर्चा के बारे में हमारी सरल मांगें अपरिवर्तित रहेंगी।

उनकी टिप्पणी मंगलवार को 49 लोकसभा सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद आई है, जबकि तीन आपराधिक विधेयक चर्चा के लिए सूचीबद्ध हैं।

सोमवार को 33 लोकसभा सांसदों और 45 राज्यसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

14 दिसंबर को 13 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को निलंबित कर दिया गया था।

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद सुरक्षा उल्लंघन पर विस्तृत चर्चा की मांग करने वाले कुल 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

********************************

 

देश का मशहूर मुर्रा भैंसा गोलू 2 पहुँचा बिहार

*बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो 23 में होनी है शिरकत*

*21  बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो का उद्घाटन   मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार करेंगे* 

पटना, 19 दिसम्बर (एजेंसी)। तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो का आयोजन बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के खेल मैदान में किया जा रहा है, जिसके संयुक्त आयोजक हैं – बिहार का पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग,  कॉम्फेड, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और कृषिका ।इस एक्स्पो का मुख्य आकर्षण होंगी मिल्किंग प्रतियोगिता और ब्रीड प्रतियोगिता।  21 दिसंबर को मिल्किंग प्रतियोगिता में देसी और विदेशी दोनों नस्लों की गायों की अलग-अलग प्रतियोगिता होगी, जिसमें 20 लीटर से अधिक दूध देने वाली विदेशी और 10 लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गायें शामिल हो सकती हैं।

इनके लिए पुरस्कार की राशि है – प्रथम पुरस्कार 51000 रु और दूसरा पुरस्कार 21000 रु। दोनों श्रेणियों में 11000 रु के 5-5 प्रोत्साहन पुरस्कार भी हैं।22 दिसंबर को ब्रीड प्रतियोगिता में देसी और विदेशी, दोनों श्रेणियों में दो-दो उत्तम नस्ल की गायों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिए जाएँगे। दोनों श्रेणियों में पुनः 11000 रु के 5-5 प्रोत्साहन पुरस्कार भी हैं।तीन दिनों के इस अभूतपूर्व मेले में राज्य के कोने-कोने से किसान व पशुपालक अपने-अपने मवेशियों को लेकर आने की पूरी तयारी में हैं।

सबसे अधिक ख़ुशी व उत्साह की बात यह है कि देश के अन्य राज्यों से भी किसान अपने पशु-धन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने लगे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के दिदवारी निवासी, पद्मश्री से सम्मानित किसान श्री नरेन्द्र सिंह के ‘गोलू डेयरी फार्म’ की शान, उनका मशहूर मुर्रा भैंसा – “गोलू 2” मंगलवार की शाम को ही पहुँच गया, जिसे देखकर लोगों में उत्साह की एक लहर दौड़ गई।

21  दिसंबर दोपहर 12:30  बजे बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो का उद्घाटन  बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार करेंगे । इनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे उप-मुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव तथा समारोह की अध्यक्षता करेंगे पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री  मोहम्मद अफ़ाक़ आलम । इस भव्य उद्घाटन समारोह में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग तथा कॉम्फेड के आला अधिकारियों के साथ ही बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होंगे।

इस कार्यक्रम में डेयरी और कैटल के क्षेत्र से सम्बंधित कई तरह की कम्पनियाँ अपने-अपने स्टॉल लगा रही हैं । इनके अलावा विभाग, विश्वविद्यालय तथा कॉम्फेड के स्टॉल भी रहेंगे।  प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है, जिसमें पशुपालन से संबंधित हर क्षेत्र के लोग भाग ले रहे हैं। इन सबके संयुक्त प्रयास से बिहार के भविष्य की एक सुनहरी झलक कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दे रही है।

*************************

 

ऑटो पर सवार होकर प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचे 108 एनआरआई

*12 दिन में करेंगे 2 हजार किलोमीटर की यात्रा, भारत में ही ऑटो खरीदे और भारत में ही दान कर जाएंगे*

*7.5 करोड़ रुपये देंगे भारत में चल रहे सेवा प्रकल्पों में, प्रताप की गौरव गाथा देख अभिभूत हुए एनआरआई*

उदयपुर ,19 दिसंबर (एजेंसी)। ऐसा संभवत: पहली बार ही सुना होगा कि भारत घूमने आए एनआरआई भारत में ऑटो खरीदें, उस पर भारत भ्रमण करें और लौटने से पहले ऑटो को यहीं पर दान कर जाएं। जी हां, यह दृश्य प्रस्तुत हुआ मंगलवार को उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थÓ में जहां एनआरआई 36 ऑटो में सवार होकर पहुंचे। हर ऑटो में तीन एनआरआई सवार थे। गौर करने वाली बात यह भी रही कि ऑटो चला भी वे खुद रहे थे।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि अपराह्न तीन बजे प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचने पर इस दल का राजस्थानी परम्परानुसार स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के साथ स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करती कच्छी घोड़ी के साथ एनआरआई भी झूम उठे। उन्हें तिलक लगाकर मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई। मेवाड़ी पगड़ी के प्रति उनका आकर्षण ऐसा था कि कोई भूल से पीछे छूट गया तो उसने स्वयं आगे बढ़कर पगड़ी पहनाने का आग्रह किया।

सक्सेना ने बताया कि इस दल में विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के कार्य करने वाले संगठन ‘सेवा इंटरनेशनलÓ से जुड़े सदस्य शामिल हैं। ‘सेवा इंटरनेशनलÓ के बैनर तले भारत भ्रमण के लिए पहुंचे इस दल ने स्वागत-अभिनंदन व जलपान के बाद कठपुतली प्रदर्शन का लुत्फ उठाया। फिर सभी ने प्रताप गौरव केन्द्र पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर नमन किया। इसके बाद केन्द्र के कुम्भा सभागार में सेवा इंटरनेशनल द्वारा भारत में किए जा रहे सेवा कार्यों में सहयोग का विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया। इसी सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दौर रहा।

उदयपुर के स्थानीय कलाकारों ने भवई नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चंवरी नृत्य, मयूर नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दीं जिन पर एनआरआई दल झूम उठा। इसके बाद दल ने प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण करते हुए भारतवर्ष और मेवाड़ के इतिहास को जाना। इसके बाद राजस्थान के अपनी ही तरह के पहले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्यगाथाÓ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में दल ने मेवाड़ी पारम्परिक व्यंजन दाल-बाटी का रसास्वादन कर विदा ली।

दल के साथ आए लंदन के सुमित शर्मा ने बताया कि अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, इंगलैंड और केन्या से आए 108 एनआरआई का यह दल उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश घूमता हुआ अभी राजस्थान में भ्रमण कर रहा है और इसके बाद यह दल गुजरात में प्रवेश करेगा। राजस्थान में सवाईमाधोपुर, जयपुर, पुष्करजी, चित्तौडग़ढ़ घूमते हुए यह दल मंगलवार को दोपहर तीन बजे उदयपुर के टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचा। दल ने 10 दिसम्बर को वाराणसी में गंगा आरती के दर्शन के साथ भारत दर्शन की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के चित्रकूट पहुंचकर 36 ऑटो खरीदे गए जो सीएनजी व पेट्रोल दोनों से चलते हैं। सभी सदस्यों के पास इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होने से कोई दिक्कत नहीं हुई और चारों राज्यों में ऑटो लेजाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति भी ली गईं।

शर्मा ने कहा कि बंद गाड़ी में बैठकर घूमने से ज्यादा आनंद ऑटो में है। जब दल के ऑटो किसी ग्रामीण क्षेत्र से गुजरे तो ग्रामीणों में कौतूहल रहा और दल ने कुछ जगह ग्रामवासियों से बातें भी कीं। उन्होंने बताया कि 108 सदस्यों की तय संख्या में स्थान पाने के लिए 500 जनों ने आवेदन किया था। इस यात्रा के पीछे सेवाकार्यों के लिए सहयोग राशि उपलब्ध कराना है जिसका लक्ष्य 5 करोड़ रुपये रखा गया।

शर्मा ने बताया कि ऑटो में बैठने से पहले तक 5 करोड़ एकत्र हो गए तब लक्ष्य को बढ़ाकर 7.5 करोड़ कर दिया गया। सभी सदस्य सेवा के उद्देश्य को लक्ष्य बनाकर अपने-अपने खर्च पर भ्रमण के लिए आए हैं। यात्रा का समापन 23 दिसम्बर को कच्छ के रण में होगा। दल के साथ मेडिकल व स्थानीय सहयोग के लिए अलग से टीम चल रही है। दल की खास बात यह नजर आई कि भारत में नहीं जन्मे, फिर भी जरूरत मुताबिक हिन्दी सभी बोल-समझ लेते हैं।

‘सेवा इंटरनेशनलÓ दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्य विद्यालय जव्हार पालघर महाराष्ट्र, सेरेब्रल पाल्सी से पीडि़त बच्चों के लिए संवेदना लातूर महाराष्ट्र, स्पेशल नीड वाले बच्चों के लिए अरुणोदय स्पेशल स्कूल गडक कर्नाटक, बोलने व सुनने में अक्षम बच्चों के उपचार के लिए कोकलिया पुणे, निराश्रित बच्चों के लिए समातोल फाउंडेशन ठाणे आदि सेवा प्रकल्पों में सेवा इंटरनेशनल सहयोग करता है।

*********************

 

सिद्दारमैया ने पीएम मोदी से महादायी, मेकेदातु परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया

बेंगलुरु ,19 दिसंबर (एजेंसी)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुचर्चित महादायी और मेकेदातु परियोजनाओं को तत्काल मंजूरी देने का आग्रह किया है।

जहां गोवा को महादयी परियोजना पर आपत्ति है, वहीं तमिलनाडु मेकेदातु परियोजना का विरोध करता रहा है। कर्नाटक के दृष्टिकोण से, महादयी परियोजना को राज्य के सूखाग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जबकि मेकेदातु परियोजना राज्य की राजधानी बेंगलुरु को पीने का पानी उपलब्ध कराएगी।

दिल्ली में पीएम मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दारमैया ने कहा कि उन्होंने महादायी नदी मामले पर कहा कि राजपत्र अधिसूचना बिना किसी बाधा के पूरी हो गई है।

उन्होंने कहा, पर्यावरण मंत्रायल की मंजूरी जो लंबित थी, उसे केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर हो चुका है और एस्टीमेट पूरा हो चुका है।

सिद्दारमैया ने कहा, अगर केंद्र सरकार मंजूरी देती है, तो काम तुरंत शुरू हो सकता है। हमने महादयी परियोजना के लिए मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
सिद्दारमैया ने कहा, हमने पीएम मोदी को अवगत कराया है कि यह केंद्र सरकार और कर्नाटक की पिछली भाजपा सरकार द्वारा की गई प्रतिबद्धता थी। उनकी घोषणा के अनुसार, धनराशि जारी की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के लिए सूखा राहत पैकेज जारी करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-शक्ति समिति की बैठक बुलाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा, मैंने पीएम मोदी से तुरंत बैठक बुलाने की अपील की है।

सिद्दारमैया ने कहा, हमने पांच मांगें पेश की हैं। पीएम मोदी ने हमारी मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हम राहत राशि वितरित करने में भी इसी भावना की उम्मीद करते हैं।

*************************

 

महज 8 हजार के लिए कर दी अमेरिकी डॉक्टर की हत्या

उदयपुर ,19 दिसंबर (एजेंसी)। लेकसिटी घूमने आए गुजरात मूल के अमेरिकन चिकित्सक डॉ. संजय पटेल की हत्या केवल आठ हजार रुपए के पीछे कर दी गई थी। डॉक्टर 8 हजार रुपए में एक कॉर्लगर्ल बुक की थी लेकिन दलालों को जब उसके एनआरआई होने का पता चला तो वह पैसे लेकर कार से भागने लगे तो वह कार की खिड़की पर लटक गया। बीस मीटर तक कार से घिसटने के बाद वह सिर के बल बिजली के खंभे से टकरए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना का पता जब उनके मित्रों को लगा तो वह होटल से दौड़कर आए और डॉ. पटेल को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। डॉ. संजय अमेरिका के टेक्सास में अपने परिवार के साथ रहते थे और 3 दिन के लिए उदयपुर में मित्रों के साथ घूमने आए थे। जिस होटल में वह ठहरे उसके सीसीटीवी फुटेज की जांच जब पुलिस ने की तो पता चला कि रात ढाई बजे डॉ. संजय अपनी होटल से बाहर निकले थे। वह किसी से फोन पर बात कर रहे थे।

इसी दौरान होटल के बाहर ग्रे कलर की स्विफ्ट कार आकर रूकी। उसमें अंदर बैठे लोगों ने उसकी बात हो रही थी, जो कुछ देर बाद बहस में बदल लगी। अचानक कार तेज रफ्तार से निकली और डॉ. संजय उस कार के दरवाजे से लटके हुए नजर आए। बीस मीटर दूर घिसटने के बाद वह कार अन्य कार से टकराई और डॉ. संजय छिटककर बिजली के खंभे से सिर के बल टकराए। जिसको लेकर डॉ. संजय के मित्र प्रग्नेश पटेल ने गोवर्धनविलास थाने को सूचित कर मामला दर्ज कराया था।

गोवर्धनविलास थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि हादसे के दो दिन बाद 11 दिसम्बर को सवीना निवासी हितेश उदासी उर्फ राहुल पुत्र राजेश उदासी तथा उसके मित्र धानमंडी निवासी दिनेश साहू उर्फ लंगड़ा पुत्र निर्मल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें आरोपियों ने कबूल किया था कि वह डॉ. संजय के लिए उनकी पसंद की कॉलगर्ल लेकर पहुंचे थे।

उनके बात करने के सलीके तथा कपड़ों से लगा कि वह एनआरआई हैं और यहां घूमने आए हैं। पैसे मिलते ही वह भागने लगे तो डॉ. संजय ने कार के आगे के दरवाजे का विंडो कसकर पकड़ लिया था। वह उन्हें मारना नहीं चाहते केवल उनके रुपए हड़पने के मूड में थे। पुलिस ने आरोपियों की कार तथा उनके मोबाइल जब्त कर लिया, जिसमें डॉक्टर तथा उनके बीच बातचीत हुई थी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आज किसी बिजनेस में रुपए लगाने से पहले उस बिजनेस के जानकर की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपका विवाहित जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा। आज ऑफिस में सीनियर्स की सलाह आपके काम आयेगी। अपना कार्य किसी को सौपने से आपका काम रुक सकता है। पिता जी की सलाह किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में कारगर साबित होगी । छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। साथ ही पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी भी होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से मीटिंग करेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज पुत्र पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है । विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा, मेहनत जारी रखने की जरुरत है सफलता जल्द ही मिलने वाली है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पहले से चली आ रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। बुक स्टोर के लोगों का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रसाशनिक अधिकारीयों से ताल-मेल बनाकर रखना अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्गों कों समय से दवाई दें और उनकी देख भाल करें।

* शुभ रंग- मैरून

* शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह की टेंशन जल्द ख़त्म होगी। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको खान पान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का उत्तर देना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही किसी से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। आज आपको आय वृद्धि के नए साधन मिलेंगे, उनका लाभ उठाएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। छोटी-छोटी बातों को आज नजरंदाज करें। आज आप किसी कम्पटीशन में भाग ले सकते हैं। आज लेखन कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज लोगों से आपको तारीफ मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले आपकी बात पर सोच-विचार करेंगे । नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढऩे की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। महिलायें आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में कोई छोटी पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य कर रहे लोगों के आमदनी में आज बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक सोच- विचार से बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। छात्र आज अपनी तैयारियों को लेकर अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे, अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खान पान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करेंगे। लवमेट अपनी गलत फहमियाँ दूर करेंगे। घर में किसी नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। परिवार की किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए । छात्र अपनी पढाई में लापरवाही करने से बचे। आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आपका काम गति से आगे बढेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 8

***************************

 

पवार ने सांसदों के निलंबन पर सरकार को घेरा, सुरक्षा चूक पर जताई चिंता

नई दिल्ली/मुंबई 19 Dec, (एजेंसी): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को संसद सुरक्षा चूक पर सरकार से बयान मांगने के बाद सांसदों को निलंबित करने के फैसले की जमकर आलोचना की।

राज्यसभा सांसद पवार ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर सुरक्षा चूक की घटना के लिए स्पष्टीकरण मांगने वाले सांसदों को निलंबित करने के फैसले को “जवाबदेही और पारदर्शिता के सिद्धांतों के प्रतिकूल” बताया।

84 वर्षीय पवार ने कहा, “सांसदों को स्पष्टीकरण मांगने और संसदीय माहौल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वैध अधिकार है, जो हमारे देश के लोकतंत्र का प्रतीक है।”

“हालांकि, सरकार ने न केवल इस तरह के बयान से खुद को दूर कर लिया, बल्कि देश की सर्वोच्च कानून बनाने वाली संस्था की सुरक्षा में चूक पर स्पष्टीकरण/बयान मांगने वाले सांसदों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।”

पवार ने कहा कि उन्हें यह बताया गया है कि कुछ सांसद जो सदन के वेल में नहीं गए, नारेबाजी नहीं की और ‘लगातार’ व्यवधान में शामिल नहीं थे, उन्हें भी निलंबित सांसदों की सूची में शामिल किया गया है।

पवार ने कहा, “हमले और उसके बाद निलंबन के मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे संसदीय प्रक्रियाओं और मिसालों और लोकतांत्रिक मूल्यों की अखंडता को बनाए रखने के हित में इस मामले को संबोधित करने का अनुरोध करूंगा।”

एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि पिछले बुधवार (13 दिसंबर) को संसद पर एक कनस्तर हमला हुआ था, जिसमें दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे, हालांकि उनको काबू कर लिया गया।

संसद के बाहर दो अन्य लोग भी थे जिन्होंने रंगीन धुआं छोड़ा और सदन परिसर में नारे लगाए और अब उन चारों को उनके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पवार ने उस दिन की घटना को ‘बेहद परेशान करने वाली’ बताया, खासकर इसलिए तब जब उसी दिन (13 दिसंबर) आतंकवादी हमले की बरसी थी। इस हमले में दिल्ली पुलिस के 6 सुरक्षा कर्मियों की जान चली गई थी, जिनमें से दो संसदीय सुरक्षा विभाग से थे और एक माली था।

पवार ने कहा, बात यह है कि ये घुसपैठिए एक सांसद द्वारा जारी किए गए पास पर परिसर तक पहुंचने में कामयाब हुए, और बाद में सार्वजनिक गैलरी से गैस कनस्तरों के साथ सदन में कूदकर सुरक्षा उपायों का उल्लंघन किया, यह गंभीर चिंता का विषय है।

*************************

 

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर फिर लैंडस्लाइड, यातायात बाधित; लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

चमोली 19 Dec, (एजेंसी): ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना हुई। मंगलवार को चमोली जिले के बाजपुर नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से चट्टान आकर गिरा, जिससे लगभग दो घंटे तक रास्ता बाधित रहा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कड़ी मेहनत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया। चमोली थाना अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चट्टान का मलबा आने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस तरह से सड़क पर मलबा आने से कई बार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों की कोठियाल नंदप्रयाग सड़क से आवाजाही करवाई गई। एनएचआईडीसीएल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर राजमार्ग आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया।

*******************************

 

बंगाल राशन घेटाले में शामिल राशि अन्य घोटालों से कहीं अधिक: ईडी

कोलकाता 19 Dec, (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आंतरिक मूल्यांकन से पता चला है कि पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में शामिल कुल राशि राज्य में अन्य वित्तीय घोटालों से कहीं अधिक हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के विभिन्न मामलों की जांच कर रहे कोलकाता के ईडी अधिकारियों ने नई दिल्ली में एजेंसी के राष्ट्रीय मुख्यालय को एक आंतरिक रिपोर्ट भेजी थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरफ्तार कोलकाता के कारोबारी बकीबुर रहमान ने कथित राशन वितरण मामले से अकेले 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारी घोटाले के पूरे आकार को लेकर हैरान है, क्योंकि कथित घोटाले से अकेले रहमान की कमाई इतनी बड़ी है।

अभी तक, ईडी के अधिकारियों ने पूरे घोटाले के केवल एक हिस्से की ही गणना की है।

सूत्रों ने कहा कि रहमान द्वारा विभिन्न तरीकों से जुटाई गई पूरी राशि 2011 और 2021 के बीच 10 साल की अवधि के दौरान थी, जब गिरफ्तार पश्चिम बंगाल मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के पास खाद्य और आपूर्ति विभाग था।

मल्लिक वर्तमान में कोलकाता में राज्य संचालित एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।

ईडी के अधिकारी गणना के इन सभी विवरणों को दूसरी चार्जशीट में शामिल करेंगे, जो निकट भविष्य में दायर की जाएगी।

अपनी पहली चार्जशीट में ईडी ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक राशन वितरण मामले से पश्चिम बंगाल सरकार के खजाने को कुल 400 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि 400 करोड़ रुपये का यह प्रारंभिक अनुमान केवल राज्य के खजाने में हुए नुकसान से संबंधित है, न कि घोटाले के पूरे वित्तीय आकार से।

***************************

 

देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी: शहजाद पुणे वाला

नई दिल्ली 19 दिसंबर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पुणे वाले ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार आने पर कहा कि देश की जनता में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। मध्य प्रदेश में 18 सालों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकबार फिर से आयी तो वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को हटाकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत की सरकार बनायी है।

शहजाद पुणे वाले ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब विकसित भारत बनने की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब सुशासन की नीति की  गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब सरकार की टाईम बाउंड डिलवरी की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब इज ऑफ लिविंग और इज आफ डुइंग की गारंटी।मोदी की गारंटी का मतलब आधारभूत संरचना की व्यापक बढ़ोत्तरी। शहजाद पुणे वाले ने कहा कि मोदी की गारंटी में एक स्पष्ट रूप् से देश के लिए एक मिषन एवं विजन है। जिसमें देष की अर्थव्यवस्था को दसवें से पांचवें स्थान पर लाने की है।

किस प्रकार से 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है। किस प्रकार से गरीबों के आवास बनाने हैं। किस प्रकार से 12 करोड़ लोगों तक नल से जल पहुंचाना है। उज्जवला योजना के तहत मताओं एवं बहनों तक गैस सिलिंडर पहुंचाना है। मोदी की गारंटी में बहुत ही स्पष्ट रूप् से मिषन एवं विजन है। मोदी की गारंटी में एकतरफ मिशन एवं विजन है, दूसरी तरफ आपस में लड़ते आए और आजकल वे लोग विपक्षी दल अब हाथों में हाथ डाले इक्ठ्ठा हो रहे हैं। किन्तु, उनके दिल से दिल मिलते नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि एक तरफ मोदी की गारंटी में मिषन एवं विजन है तो दूसरी ओर गारंटी ऑफ कमीशन गारंटी ऑफ करप्शन गारंटी ऑफ डिविजन, गारंटी ऑफ फैमिली रन डायनेस्टिक प्रोफेषन, गारंटी ऑफ अपना-अपना एम्बिषन और गारंटी ऑफ डिसरप्षन इन पार्लियामेंट है। भारत की विवेकपूर्ण एवं विद्वान जनता ने पहले ही मोदी की गारंटी पर मुहार लगा ही दी थी और अब अंतरराष्टीय एजेंसी भी मोदी की गारंटी पर बार-बार अपनी मुहर लगा रही है।

इंटरनेशन मॉनिटरिंग फंड का एक विस्तृत रिपोर्ट आया है जोकि  मजबूत व्यापक आर्थिक रणनीतियों की वजह से वर्ष 2023 में भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभरकर सामने आया है। 2014 से पहले कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था फ्रैजाइल-5 मे था। उस समय अंतरराष्टीय एजेंसियां कहती थी कि क्या भारतीय अर्थव्यवस्था टिक पाएगी, या लड़खड़ा कर गिर जाएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर नाकारात्मक बातें आती थी। आज दुनिया के दैनिक अखबारों में भारत की अर्थव्यवस्था फास्टेस्ट ग्रोइंग- 5 के रूप में खबरे आती है। पिछले नौ वर्षों में यह मोदी की गारंटी का असर है, जिस पर देश की जनता सहित आईएफएफ ने भी मुहर लगायी है। आईएमएफ ने भारत की अर्थव्यवस्थ को असाधारण रूप् से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है, जो वैष्विक विकास में 16 प्रतिषत योगदान देगा।

मतलब भारत की ग्रोथ सिर्फ देश को ही नहीं, बल्कि विश्व को संपन्न बनाए। जबकि 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया ऐसी नजरों से देखती थी कि क्या भारत की अर्थव्वस्था विश्व को नीचे की ओर ले जाएगा। शहजाद पुणे वाले ने कहा कि वैष्विक महामारी कोविड-19 के बाद भारत ने आर्थिक रूप से मजबूत रहा है, रोजगार दर अब महामारी से पहले के स्तर से अधिक हो गयी है। कोविड-19 के रूप् में ऐसी महामारी आयी कि पूरी दुनिया ने पिछले सौ सालों में ऐसी समस्या नहीं आयी थी। इस तरह के कठिन कालखंड में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने तेजी से रिकवरी की है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दर्शाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था उड़ान भरने के लिए तैयार हो गयी है।आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के अंदर जी-20 की अध्यक्षता आने से स्पष्ट संदेश देता है कि भारत पूरी दुनिया की नीतियों को बनाने और निर्धारित करने तथा देश एवं दुनिया को आगे बढ़ाने में अहम किरदार निभा रहा है। शहजाद पुणे वाले ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दसवीं से पांचवें स्थान पर बढती है तो सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है और उनके जीवन स्तर उपर उठ रहा है। मध्यम वर्ग की आय में चार गुना बढ़ा है।

केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक जनकल्याण पर होने वाले खर्च में वर्ष 2014 में 6.06 लाख करोड़ रूप्ए था, जो आज बढ़कर 22.04 लाख करोड़ रूप्ए हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में सामाजिक जनकल्याण पर होने वाले खर्च में 3.3 प्रतिषत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले नौ सालों में डायरेक्ट बेनिफिट टांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राषि लाभार्थियों के खाते में 32 लाख करोड़ रूप्ए से अधिक पहुंचायी गयी है। जबकि कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रूप्ए लोगों को भेजता हूं तो 85 पैसा बिचौलिया खा जाते हैं, कोई पंजा लूट लेता था। शहजाद पुणे वाले ने कहा कि आईएमएफ की कोई पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रशंसा नहीं की है।

मोदीनॉमिक्स पर एक के बाद एक मुहर लगती जा रही है। मार्गेन स्टैनली की रिपोर्ट ने भी मोदीनॉमिक्स पर मुहर लगायी थी। एसएनपी ग्लोबल रिपोर्ट में यह बात कही गयी थी कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गयी है तब दुनिया भारत की ओर देख रहा है। वाल स्टीट जनरल में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था बूम कर रहा है और मुम्बई स्टॉक मार्केट आजतक के सबसे उंचाई को छू रहा है। अमेरिका के साथ भारत चिप कंडक्टर बनाने का समझौता कर रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था और वैष्विक ताकत का इस प्रकार से विष्लेषन किया जाता है।

*****************************

 

मोदी के नेतृत्व और देश की जनता के योगदान की वहज से जलवायु परिवर्तन में योगदान : भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली , 19 दिसम्बर (एजेंसी)। केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और देश की 140 करोड़ जनता के योगदान की वहज से जलवायु परिवर्तन में योगदान, विज्ञान, इनोवेशन, अंतरीक्ष तकनीकी से लेकर मैनुफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में भारत को दुनिया में विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड (आईएमएफ), वर्ल्ड बैंक सहित दुनिया के अनेकों संगठनों ने स्वीकार किया है कि कोवडि-19 के दौरान और उसके बाद भारत की “वी-सेप्ड” रिकवरी हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अंतरर्राष्ट्रीय  स्तर पर सम्मानजनक स्थिति प्राप्त की है, जिसे “इंडिया इज राइजिंग स्टैचर ग्लोबली” कहा जा सकता है।

यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में जलवायू परिवर्तन के मुद्दे पर भारत विकासशील देशों की आवाज बनकर उभरा है। जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली डिक्लरेशन में भारत के नेतृत्व में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए ग्रीन बेल्ट की बात रखी गयी है, जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकारा किया है। विकासशील देशों की विकास यात्रा में वित्तीय सहायता और तकनीकी हस्तानांतरण की जरूरत होती है, अगर दुनिया के विकसित देश द्वारा तकनीकी हस्तानांतरण सही तरीके से नहीं करेंगे, तब तक पूरा विश्व का जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाएगा।

भारत के विकास को रेखांकित करते हुए  भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अब भारत सिर्फ विकासशील देश नहीं रहा है, क्योंकि आज भारत मिशन चंद्रयान जैसे अभियान को चलाकर दुनिया में अनुसंधान, खोज, विज्ञान, इनोवेशन और अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर चुका है। भारत सीमित वित्तीय संसाधन में भी ऐसा तकनीक का प्रयोग कर चंद्रमा पर पहुंच सकता है। मिशन चंद्रयान का बजट केवल 615 करोड़ रुपए था। भारत ने दुनिया को सिखाया है कि योग्यता, क्षमता, ताकत और आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति हो, तो सीमित संसाधानों का उपयोग कर वैश्विक उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती है।

देश के विकास के प्रति दुनिया के वित्तीय संस्थानों के विचारों को साझा करते हुए भपेंद्र यादव ने कहा कि  वर्ष 2014 से 2019 के बाद पुरी दुनिया ने वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखा था। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान दुनिया के विकसित देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गयी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भारत ने जिस प्रकार से कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व इलाज की जैसी तैयारी की, वह काबिलेतारीफ थी। उन्होंने कहा कि लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में 37 राज्य एवं संघ शासित प्रदेश और 770 जिले में भारत सरकार ने जिस प्रकार से बहुआयामी स्वास्थ्य सेवा चलायी थी, उसे दुनिया ने सराहा है।

भपेंद्र यादव ने कहा कि इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड (आईएमएफ), वर्ल्ड बैंक सहित दुनिया के अनेकों संगठनों ने स्वीकार किया है कि कोवडि-19 के दौरान और उसके बाद भारत की वी-शेप्ड रिकवरी हुई है। आईएएमएफ की अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी 6.3 प्रतिशत है अर्थात देश की अर्थव्यवस्था का विस्तार तेजी से हो रहा है। जबकि अमेरिका की जीडीपी 2.1 प्रतिशत, चीन की 4.4 प्रतिशत सहित विकसित देशों का विकास दर भारत से कम है। इसलिए भारत दुनिया का एक क्षमतावान बाजार बनकर उभरा है। डिजिटल क्रांति की दृष्टि में एप्पल कंपनी ने भारत में आईफोन-15 की एसेम्बलिंग कर रहा है।

ताइवान की बड़ी कंपनी फॉक्सकॉन और जापान की कई बड़ी कंपनियों ने भारत को एक नया मैनुफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में चिन्हित किया है। वैश्विक अर्थशक्ति के रूप में उभरते भारत की चर्चा करते हुए  यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्प यात्रा चल रही है, जिसका मूल लक्ष्य है कि जनता की सुविधाओं को बढ़ाते हुए वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का विकसित राष्ट्र बनाना है। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी, पर्यावरण आधारित विकास, ग्रीन रोड डेवलपमेंट, चंद्रयान को चंद्रा पर उतारने जैसी क्षमताओं के साथ भारत ने अपने मूल विरासत अर्थात सांस्कृतिक और अध्यात्मिक पक्षों को लेकर दुनिया में अपनी एक पहचान बनायी है।

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्यभार संभालने के बाद योग को केंद्र बिन्दु में रखा है और योग आज अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाराणासी में स्वर्वेद मंदिर की तस्वीरें देखकर लगता है कि योग, ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म को लेकर भारत दुनिया में सॉफ्ट पावर के रूप में उभर रहा है। इसलिए भारत में “एलिफेंट विस्पर” जैसी मूवी को अंतरर्राष्ट्रीय  स्तर पर मान्यता मिलती है।  भपेंद्र यादव ने कहा कि भारत की विकास कहानी नित्य नए आयाम गढ़ रही है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की दृष्टि से भारत में आज 11 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बने हैं। भारत ने अनेक देशों के साथ व्यापारिक क्षमताओं के लिए अपनी सक्रियता बढ़ायी है। जेनरिक दवा के उत्पादन में भी भारत लीडिंग प्रोड्यूसर बना है।

नए तकनीक को अपनाकर देश की क्षमता को आगे बढ़ाया गया है। भारत ने गवर्नेंस की प्रोसेस में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को लागू किया है। भारत की इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी की इंडस्ट्रीज 227 बिलियन डॉलर की हो गयी है। देश में डेटा पॉलिसी भी लाई गई है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्टैचर को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और देश की जनता के योगदान के कारण भारत आज दुनिया में विशिष्ट स्थान बनाया है। देश के विजन एवं क्षमता को दुनिया द्वारा स्वीकार करने की बात करते हुए  यादव ने कहा कि आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटोनी अल्बनीस हो, या चाहे इटालियन पीएम जार्जिया मेलोनी हो, चाहे गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई हो, वे सभी लोगों ने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की क्षमता, नेतृत्व, विजन और विकास की धारा को सराहा है और उसे स्वीकार किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुपक्षीय वार्ताओं में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के प्रति सम्मान दिखता है।

यूएन सम्मेलन में शुभारंभ संभाषण के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  को आमंत्रित किया जाता है। कॉप-2.8 की बैठक में जब वित्तीय डायलॉग की बात हुई तो वहां भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  को ओपनिंग रिमार्क के लिए आमंत्रित किया गया। उसके बाद दुनिया के बड़े नेता पैनल डिस्कशन शुरू हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत के विजन एवं मिशन को दुनिया के सामने रखा है और उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि देश का युवा आज जॉब गिवर बन रहा है, न कि जॉब सीकर।

नए आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं का स्वरोजगार एवं उद्यम क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ी हैं।भपेंद्र यादव ने कहा कि देश में सबसे बड़ा र्स्टाटअप इकोसिस्टम बना है और भारत में प्रति दिन एक नया र्स्टाटअप खुल रहा है। स्टार्टअप मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर और यूनिकॉर्न में तीसरे स्थान पर खड़ा है। 2021 में एक दिन में 29 यूनिकॉर्न बना था और वर्ष 2022 में एक दिन में 9 यूनिकॉर्न बने हैं। भारत ने दुनिया को क्लाईमेट एक्शन प्रोग्राम दिया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने 2019 में लीडआईडी अर्थात लीडरशीप ऑफ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के तहत ग्रीन इंडस्ट्रीज अर्थात ट्रांसपोर्ट, एल्युमिनियम सेक्टर आदि को ग्रीन इंडस्ट्रीज में परिवर्तित करने की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा लीडआईडी-2.0 शुरू की गयी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में समाप्त हो रहे जंगल को बचाने के लिए भारत ने यूएई से मिलकर कॉप बैठक में ग्रीन इनिशिएटिव शुरू किया है। इंटरनेशनल सोलर लाइट के माध्यम से रिन्युएबल इनर्जी की क्षमता को 33 प्रतिशत तक वृद्धि करने पर जोर दिया है। 2015 में पेरिस अनुबंध के बाद भारत ने नौ साल पहले अपनी क्षमता को पूरा किया है, चाहे सोलर रिन्युएबल की क्षमता हो, चाहे कार्बन इमिशन को कम करने की क्षमता हो। देश ने अपने बायो डायवर्सिटी की क्षमता को भी आगे बढ़ाया है। प्राकृतिक आपदा के दौरान विध्वंस से जानमाल की रक्षा करने के लिए आधारभूत संरचना विकसित करना और क्षमता का विस्तार करने के लिए भारत ने सीडीआर तैयार किया है।

****************************

 

भारतीय तटरक्षक बल ने बाढ़ राहत में तमिलनाडु सरकार की सहायता की

नई दिल्ली 19 दिसंबर (एजेंसी)। श्रीलंका और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में चक्रवाती की वजह से तमिलनाडु में बाढ़ की वजह से राज्य प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को बचाने और स्थानीय आबादी को राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए सहायता मांगने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्यों के लिए छह आपदा राहत दल (डीआरटी) तैनात किए हैं।

तूतीकोरिन के तटीय क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी करने और समुद्र और तटीय स्थानों पर किसी भी घटना का जवाब देने के लिए आईसीजी के एक अपतटीय गश्ती जहाज (ओपीवी) को एक अभिन्न हेलीकॉप्टर के साथ भी तैनात किया गया है।

श्रीलंका और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में चक्रवाती परिसंचरण के परिणामस्वरूप 17-18 दिसंबर 2023 को अभूतपूर्व बारिश हुई, जिससे तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

वर्तमान में, तूतीकोरिन में मोबाइल संचार नेटवर्क सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। तूतीकोरिन में स्थित भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या 16 तिरुनेलवेली और थूथुकुडी दोनों जिलों के जिला प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए हुए है।

तूतीकोरिन हवाई अड्डे के बंद होने के बाद, भारतीय तटरक्षक बल चेन्नई से प्रमुख एनडीआरएफ कर्मियों के परिवहन सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए मदुरै में एक फिक्स्ड विंग डोर्नियर विमान और एक एएलएच हेलीकॉप्टर तैनात करके क्षेत्र में अपनी संपत्ति बढ़ा रहा है।

अंतरिम में, चप्पू नौकाओं, कयाक के साथ एक बचाव गोताखोर टीम और तटरक्षक स्टेशन मंडपम से एक आपदा राहत टीम को बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तूतीकोरिन भेजा गया है।

**********************

 

2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत? पिता ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली 19 Dec, (एजेंसी): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव में खड़े होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस के पिता ने भी अपनी बात रखी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदाकारा के पिता ने कहा कि भाजपा को यह तय करना है कि उनकी बेटी कहां से चुनाव लड़ेगी।

कंगना रनौत के पिता नाम अमरदीप रनौत है। उन्होंने कहा कि कंगना बीजेपी के टिकट पर ही इलेक्शन लड़ेंगी। जब उनसे यह पूछ गया कि वह किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।

कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो दिन पहले ही मुलाकात की थी। यह मीटिंग कुल्लू स्थित एक्ट्रेस के घर पर हुई थी। मुलाकात के बाद से ही इस तरह की चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि कंगना को लोकसभा चुनाव में भदवा दल से टिकट मिल सकता है।

अब उनके पिता ने खुद भी इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि कंगना के इलेक्शन में खड़े होने को लेकर तैयारियां अभी शुरुआती चरण में हैं और कुछ दिनों बाद वह खुद ही इसका ऐलान कर देंगी।

*************************