कर्नाटक में क्रिकेट खेलते 10वीं कक्षा के लड़के की करंट से मौत

धारवाड़ (कर्नाटक) 25 Nov, (एजेंसी) : धारवाड़ जिले की सिद्धारमा कॉलोनी में शनिवार को क्रिकेट खेलते करंट लगने से 16 वर्षीय एक लड़के की  मौत हो गई। मृतक की पहचान दसवीं कक्षा के छात्र श्रेयस शिन्नुरा के रूप में हुई है। उसे बचाने की कोशिश करने वाले उसके दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम लड़के घर के ऊपरी हिस्से में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद पकड़ने के दौरान श्रेयस बिजली के तार के संपर्क में आ गया। गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाने के बावजूद श्रेयस ने दम तोड़ दिया।

उसके पिता अशोक शिन्नुरा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा, शाम 5 बजे स्कूल से लौटा था। अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलने जाने से पहले उसने कुछ समय अपने मोबाइल पर बिताया। उन्होंने कहा, “10 मिनट के बाद, लोगों ने मुझे बुलाया और जब मैं वहां पहुंचा, तो मैंने श्रेयस को घायल पाया। हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका।” पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको सम्मान मिलेगा, आप लोगों की प्रेरणा बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपका आर्थिक स्तर बहुत अच्छा रहेगा। संतान से संबंधित कोई सुखद खबर मिलने की संभावना है, जिससे आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगी। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सफलता के योग हैं।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होंगी। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता रहेगी। आज आप अपने व्यवहार मधुर बनाये रखें, रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्र के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग हैं। विभागीय परिवर्तन या तबादले की भी संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके और जीवनसाथी के बीच रिश्तो में सुधार आएगा और आप कहीं घूमने जा सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन करियर में अच्छी सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ कार्यभार में भी बढ़ोतरी की जायेगी। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी और आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे। आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा लाभ भी मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन बहुत सुखद रहेगा, एक दूसरे के प्रति अपनत्व की भावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, छात्रों के लिए भी सफलता के योग बन रहें हैं।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके कार्यालय में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और आपको इससे लाभ मिलेगा। आज आप अपने सहकर्मियों का भी सहयोग करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी प्रॉपर्टी में या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर निवेश करने से आपको आज बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 9

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक गतिविधियों में एक्टिव रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बनेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी वरते। आज आप अपने बच्चों के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने जीवन जीने की शैली में सुंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको नए अवसर मिलने के योग हैं, आप को आलस्य से दूर रहना चाहिए महत्वपूर्ण अवसरहाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी फिजूखर्चो से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज आपको कोई अच्छा सा उपहार देंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 6

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो किसी अच्छी जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्तिहोगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आप जागरूक रहेंगे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कोई निर्णय ले सकते है। हार्डवेयर के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी वरतनी चाहिए।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। आज आपके व्यापार की स्थिति बेहतर होगी इससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यों में पारिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। विदेश जाकर पढऩे की इच्छा रखने वाले छात्रों की यह इच्छा पूरी हो सकती है आज इस सिलसिले में प्रयास शुरू करना चाहिए। स्टेशनरी से जुड़े लोगो को आज अच्छा फायदा होने वाला। कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको मिल सकता।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं। नए लोगों के संपर्क से व्यापार में बढ़ोतरी होगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन फेबरेबल रहने वाला है। कॉलेज की तरफ से मिला प्रोजेक्ट आज पूरा कर लेंगे। शिक्षकों से प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही करियर को बेहतर बनाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपकी संतान के पक्ष में आएगा। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी निभाएंगे। इस प्रकार आपके कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के अनेक मौके मिलेंगे और आप इसमें सफल भी होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज अपने जीवन साथी के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी खुशी से दिन बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं। जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे और अच्छी मेहनत करने से सफलता मिलेगी। आमदनी के रास्ते खुलेंगे, नए नए लोगों से संपर्क भी जुड़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

* शुभ रंग- क्रीम

* शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सराहना मिलेगी आपके काम को देखते हुए आपको पदोन्नति भी मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और अपने मनपसंद विषयों में उनकी पकड़ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा और व्यापार को बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अच्छी दिनचर्या बनाकर उसका पालन करें।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 2

********************************

 

तेलंगाना में कांग्रेस की लहर, बीआरएस सरकार की एक्सपायरी डेट निकली : प्रियंका गांधी

*भ्रष्टाचार में डूबी केसीआर सरकार ने तेलंगाना के सपने को धोखा दिया*

*मेहनत करने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा* 

*कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के विकास के सपनों को पूरा करेगी*

नई दिल्ली, 24 नवंबर (एजेंसी)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना में आयोजित चुनावी जनसभाओं में बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, किसानों और भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी बीआरएस सरकार ने तेलंगाना के सपने को धोखा दिया है। तेलंगाना में बीआरएस सरकार की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है और कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है।

तेलंगाना में तेजी से कांग्रेस के पक्ष में बढ़ रहे जनसमर्थन और जनसभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ से गदगद प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी के लिए बीआरएस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि तेलंगाना सबसे ज्यादा बेरोजगार युवाओं वाले राज्यों में से एक है। मेहनत करने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने जैसी वजहों से नौजवान क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस शासित प्रदेशों में सरकारों ने युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया है।

राजस्थान में दो लाख से ज्यादा रोजगार दिए गए हैं और छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार को बढ़ाया गया है। इसी तरह तेलंगाना के लिए कांग्रेस का विजन है। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने पर जॉब कैलेंडर निकाला जाएगा। दो लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। हर जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल खोलेंगे।प्रियंका गांधी ने महिलाओं से जुड़ी गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीआरएस सरकार ने गांव-गांव में शराब की दुकानें खोल रखी हैं, जिससे सबसे ज्यादा दुख महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।

तेलंगाना में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बीआरएस और केंद्र की मोदी सरकार के कारण आज महंगाई चरम पर है। महंगाई का सामना सबसे ज्यादा महिलाएं कर रही हैं। इसलिए कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा और महिलाओं को फ्री बस सुविधा दी जाएगी।किसानों की परेशानियों को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना में किसान भी दुखों का सामना कर रहे हैं।

तेलंगाना में किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए। किसान महंगाई का सामना कर रहे हैं। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। जमीन माफिया किसानों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर तेलंगाना में किसानों का दो लाख रुपए तक फसल का ऋण माफ होगा। किसानों को हर साल 15 हजार रुपए और कृषि मजदूरों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेंगे। धान पर 500 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा। एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार चल रहा है। कालेश्वरम प्रोजेक्ट में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ। बीआरएस और मोदी सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं। बीआरएस सरकार ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया। किसी को न घर मिला, न पट्टे मिले और न नौकरी मिली।

बीआरएस सरकार जनता को भूलकर सिर्फ अपने लिए काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि बीआरएस संसद में मोदी सरकार की मदद करती है। भाजपा को वोट देने पर वह बीआरएस को जाएगा। एआईएमआईएम को बीआरएस और भाजपा की करीबी दोस्त बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस चुनाव लड़ती है, वहां एआईएमआईएम भाजपा की मदद करने के लिए अपने उम्मीदवार उतारती है।

एआईएमआईएम दूसरे प्रदेशों में 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ती है और तेलंगाना में सिर्फ नौ सीटों पर चुनाव लड़ती है। क्योंकि एआईएमआईएम सिर्फ बीआरएस और भाजपा की मदद करने के लिए चुनाव लड़ती है। राहुल गांधी देश एक करने के लिए, आपसी प्रेम के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर पैदल चले। ओवैसी अपने भाषणों में सिर्फ राहुल गांधी पर ही हमला क्यों करते हैं? उन्होंने कहा कि तेलंगाना देने वाली कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के विकास के सपनों को पूरा करेगी।

***************************

 

जिलों में बनने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व हाट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ करते सीएम योगी

*बेसिक शिक्षा की तर्ज पर आंगनवाड़ी केंद्रों का भी होगा कायाकल्प : सीएम योगी*

*प्रदेश के 35 जिलों में 403 करोड़ की लागत से 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों का सीएम ने किया शिलान्यास*

*प्री-प्राइमरी के रूप में हर सुविधा के साथ विकसित किये जाएंगे आंगनवाड़ी केंद्र*

*कम्पोजिट विद्यालय में हाट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ*

अयोध्या ,24 नवंबर (एजेंसी)। सूबे के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या की पावन धरती से 35 जनपदों के 3401 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गरम पक्का भोजन/हाट कुक्ड योजना का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ होने से प्रदेश के  1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लगभग 80 लाख बच्चें लाभान्वित होंगे।

इस योजना का महिला स्वयंसेवी के माध्यम से जगह-जगह पोषाहार के लिए हर विकासखण्डों पर प्लांट स्थापित किये जायेंगे। इसके माध्यम से बच्चों का जहां शारीरिक विकास एवं पोषण होगा वही हमारा आधारभूत बाल विकास के कार्यो को बढ़ावा मिलेगा। यह विभिन्न सम्बंधित विभागों के समन्वय से चलाया जायेगा। अयोध्या में इस योजना का शुभारम्भ होना एक नया संदेश देता है तथा अधिकारियों की जिम्मेदारी है इसको समयबद्वता से एवं पारदर्शिता से लागू करें, जिससे कि सम्बंधित को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1.90 लाख आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें दो करोड़ से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हैं।

इनमें 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पहली बार प्रदेश में हो रहा है कि 3 से 6 साल के 80 लाख बच्चों को हॉट कुक्ड मील प्रदान करने के कार्य का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आप सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि कान्हा को द्वापर युग में यशोदा मइया ने बचपन में पाला था, मगर आप सैकड़ों कान्हाओं की सेवा करने, उनके पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सशक्त भारत की आधारशिला को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही हैं।

ये आपका सौभाग्य है कि आपको यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले पोषाहार की योजनाओं पर बहुत से प्रश्न खड़े होते थे। मगर, बीते 6-7 साल में काफी सुधार हुआ है। बच्चों में एनीमिया के स्तर में सुधार हुआ है, अल्प वजन, लंबाई और वजन के मामलों में काफी सुधार देखने को मिला है। शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है। इसमें अभी काफी सुधार की गुंजाइश है, इसके लिए हमें निरंतर कार्य करना होगा। स्वस्थ बालक केवल महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पंचायती राज और नगर विकास विभाग को भी इससे जुडऩा चाहिए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन के कंपोजिट विद्यालय की कक्षाओं में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनसे पढ़ाई व स्कूल ड्रेस आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को भोजन भी परोसा। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना से संबंधित लघु फिल्म का अवलोकन किया और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को श्पोषण भी पढ़ाई भीश् किट का वितरण किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री अन्न की पोषण थाली आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को वितरित किया। अगले चरण में मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन हेलीपैड से श्रीराम कथा पार्क हेलीपैड के लिए रवाना हुये तथा रामकथा पार्क उतरने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा श्रीराम लला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री  बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा संदीप सिंह, महिला कल्याण एवं बाल कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक डा. अमित सिंह चौहान, विधायक  रामचन्द्र यादव, मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह के अलावा शिक्षक व आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित थी।

सांसद ने रसोइयों का वेतन बढ़ाने की किया मांग

प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोईयों के मानदेय बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांसद लल्लू सिंह ने किया। कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा की। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे रसोइयों का मानदेय काफी कम है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं हो पाता है। मानदेय को बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री ने मानदेय को बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया।

**************************

 

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे लगातार अपडेट

देहरादून,24 नवंबर (एजेंसी)।   उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को फोन कर अपडेट ले रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत में प्रधानमंत्री ने बचाव कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधा और रुकावट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड से इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस्पात से बनी वस्तुओं के ऑगर मशीन के सामने आने पर कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में ऑगर मशीन को रोककर और फिर उसे बाहर निकालकर सभी अवरोधों को श्रमिकों द्वारा दूर किया जा रहा है, जिसके कारण इस प्रक्रिया में समय लग रहा है।
मुख्यमंत्री को इस दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष निर्देश दिए कि जब श्रमिक टनल से बाहर निकलेंगे तो उनके स्वास्थ्य परीक्षण और

चिकित्सकीय देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों की स्थिति और उनको दी जाने वाली खाद्य और दैनिक दिनचर्या की वस्तुओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में लगे श्रमिकों की स्थिति और उनके लिए किए जा रहे सुरक्षा के उपाय के बारे में पूछा और निर्देश दिए कि इसमें किसी तरह की कोई कमी न रहे। उन्होंने बचाव कार्य की प्रगति और किए जा रहे कार्यों के साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और यदि किसी अन्य सहयोग की ज़रूरत है तो उस पर जानकारी ली। साथ ही श्रमिकों के परिजनों के बारे में जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग करने के साथ ही उनके द्वारा मातली उत्तरकाशी में ही अस्थायी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थापित किया है ताकि बेहतर ढंग से पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग हो सके।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 6 इंच व्यास के पाइप लाइन मलवे के सफलतापूर्वक बिछाए जाने के बाद वैकल्पिक लाइफ लाइन बनाई गई है। जिसके माध्यम से टनल में फंसे श्रमिकों तक ताजा पका भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध, जूस के साथ ही डिसपोजेबल प्लेट्स, ब्रश, तौलिया, छोटे कपड़े, टूथ पेस्ट, साबुन, आदि दैनिक आवश्कता की सामग्री बोतलों में पैक कर भेजी जा रही है। जिससे श्रमिकों के भोजन एवं पोषण की समस्या को लेकर अब कोई चिंता नहीं है। इसी पाइप लाइन के जरिए एसडीआरएफ द्वारा स्थापित कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से श्रमिकों से नियमित संवाद किया जा रहा है। इसी माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवार जनों को भी बातचीत कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी इसी माध्यम से श्रमिकों का हाल-चाल जाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सिलक्यारा में स्थापित अस्थाई अस्पताल में तैनात डॉक्टर्स के द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य के निरंतर निगरानी की जा रही है। एम्बुलेंस से लेकर नजदीकी अस्पताल में 41 विशेष बेड श्रमिकों हेतु तैयार किये गए हैं। मनोचिकित्सकों के द्वारा भी नियमित रूप से टनल में फंसे श्रमिकों की काउंसलिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों में लगे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे श्रमिक पूरे मनोयोग एवं अथक परिश्रम से जुटे हुए हैं। इन श्रमिकों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेस्क्यू स्थल पर प्री कॉस्ट आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट और ह्यूम पाइप के जरिए सुरक्षा कैनोपी और एस्केप टनल बनाई गई है। इससे किसी भी आपात स्थिति में सुरंग के भीतर रेस्क्यू में जुटे लोगो को सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। सुरक्षा से जुड़ी अन्य विशेष हिदयतो पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में केंद्र एजेंसीयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने हेतु राज्य सरकार की ओर से एक सचिव स्तर के अधिकारी  को सिलक्यारा में ही तैनात किया गया है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन और राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के परिजनों का भी ध्यान रख रही है। परिजनों के आवास, भोजन, कपड़े, एवं परिवहन की व्यवस्था की गई है। परिजनों के समन्वय और उनकी सुविधाओं के जिला एवं राज्य स्तर पर अलग से अधिकारियों की तैनाती की गई है।

****************************

 

फर्जी GPS सिग्नल से विमानों को भटकाया जा रहा, DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को चेताया

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी): नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने सभी भारतीय एयरलाइंस के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के जाम होने और स्पूफिंग के मामलों के संबंध में जारी किया गया है।

सितंबर के अंत में, ईरान के पास कई कमर्शियल फ्लाइट अपने नेविगेशन सिस्टम के बंद हो जाने के बाद बीच यात्रा के दौरान अंधकार की स्थिति में आ गई थी। इस दौरान एक विमान बिना अनुमति के ही ईरानी हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था।

पेशेवर पायलटों द्वारा बनाए गए ऑप्सग्रुप ने इस मुद्दे को उठाया है। जिसके बाद अब भारत सरकार भी इसे लेकर काफी सतर्क हो गई है। एविएशन की भाषा में इस तरह की घटनाओं को एयरक्राफ्ट स्पूफिंग कहते हैं।

OpsGroup के मुताबिक, स्पूफिंग का खतरा सबसे ज्यादा उत्तरी इराक और अजरबैजान में है। उल्लेखनीय है कि मिडिल-ईस्ट में फर्जी GPS सिग्नल भेजकर विमानों को भटकाए जाने की खबरें सामने आई थीं।

****************************

 

किसान नेताओं से बैठक खत्म, CM मान बोले-हम गन्ना किसानों को गिफ्ट देंगे, मिलेगा देश का सबसे ज्यादा रेट

चंडीगढ़ 24 Nov, (एजेंसी)-मुख्यमँत्री भगवंत मान और किसान नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि
हम जल्द गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में गन्ना उत्पादकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गन्ने की कीमत पंजाब में ही मिलेगी। कल मिल मालिकों को बुलाया जाएगा और उनसे बात की जाएगी।

सीएम ने कहा कि किसान नेताओं से अच्छे माहाैल में बात हुई है और सबने सहमति जताई है। सड़कें और रेलवे ट्रैक रोकना सही नहीं है इससे लोग विरोधी होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने हाईवे खोलने का आश्वासन दिया है।

पराली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री पहल करें और यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे उत्तरी भारत का है। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।

*****************************

 

यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ट्रैक से हटे किसान, चंडीगढ़ में सीएम से बैठक

जालंधर 24 Nov, (एजेंसी)-रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान धरने से हट गए हैं और रेलवे ट्रैक सुचारू रूप से चालू हो गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के आश्वासन के बाद रेलवे ट्रैक से हटने का फैसला लिया। सीएम से बैठक के लिए आठ किसान नेता चंडीगढ़ पहुंचे हैं।

दरअसल गन्ने का रेट बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर 4 दिन से किसान लुधियाना की तरफ जाते वक्त PAP चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली में नेशनल हाईवे को बंद करके बैठे हैं। हाईवे जाम होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को फगवाड़ा और आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर में ही रोका गया था।

इसके बाद अन्य ट्रेनों को जो कि दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियान की ओर जा रही हैं उन्हें नकोदर से फगवाड़ा के रूट से डायवर्ट किया गया था। हालांकि अब रेल नेटवर्क सुचारू हो गया है।

**************************

 

हिन्दू विश्व के कोने-कोने में जमीन जीतने नहीं गए, हमने दिल जीते हैंः मोहन भागवत

New Delhi,  24 Nov, (एजेंसी)-थाईलैंड के प्रधानमंत्री शेत्ता थाविसिन ने आशा व्यक्त की है कि उथल-पुथल से जूझ रही दुनिया सत्य, सहिष्णुता और सौहार्द्र के हिंदू जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेगी और विश्व में शांति स्थापित हो सकेगी। विश्व में हिन्दुओं की एक प्रगतिशील और प्रतिभासंपन्न समाज के रूप में पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से तीसरे वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस का आज यहां भव्य शुभारंभ हुआ।

‘धर्म की विजय’ के उद्घोष के साथ प्रख्यात संत माता अमृतानंदमयी, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी पूर्णात्मानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे तथा कार्यक्रम के संस्थापक-सूत्रधार स्वामी विज्ञानानंद ने दीप प्रज्ज्वलन से सत्रारंभ हुआ।

उद्घाटन सत्र में मेजबान देश के प्रधानमंत्री थाविसिन को भाग लेना था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। सभा में थाई प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा गया। उन्होंने संदेश में कहा कि थाईलैंड के लिए हिन्दू धर्म के सिंद्धांतों और मूल्यों पर आयोजित वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस की मेजबानी करना सम्मान की बात है।

हमारी भारत से भौगोलिक दूरी जो भी है लेकिन हिन्दू धर्म के सत्य और सहिष्णुता के सिद्धांतों का हमेशा से आदर रहा है। आशा है कि आज की इस उथल-पुथल भरी दुनिया सत्य, सहिष्णुता और सौहार्द्र के हिंदू जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेगी और विश्व में शांति स्थापित हो सकेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पूरा विश्व सद्भाव चाहता है, तो भारत के बिना यह संभव नहीं है। दुनिया में जो लोग इस दुनिया को एक साथ चाहते हैं, जो एक साथ सबका उत्थान चाहते हैं, वे धर्मवादी हैं। हिंदुओं के प्रति धर्म का दृष्टिकोण वैश्विक धर्म विचारों को जन्म देगा। दुनिया हमारी ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और हमें इसे पूरा करना है।’

भागवत ने सम्मेलन के ध्येय वाक्य में ‘जयस्य आयतनं धर्म:’ की व्याख्या करते हुए कहा कि सनातन धर्म में जय का अर्थ लड़ कर जीतना और शत्रु का दमन करना नहीं है। हमारे लिए विजय का अभिप्राय धर्म से है। धर्म की सदा जय ही होती है और यह सबके उत्कर्ष, सबके सुख, सबको जोड़ने और सबको साथ लेकर चलते हुए विविधता में भी एकता का काम करता है।

यही हमारी परंपरा रही है। सरसंघचालक ने कहा कि धर्म सातत्य और संतुलन या मध्यम मार्ग का नाम है। इसलिए इससे कट्टरता और उग्रवाद का शमन होता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जो लोग लड़ना नहीं चाहते, उन्हें भी धर्म की रक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए लड़ना पड़ता है।

उन्होंने तमिल कवि तिरुवल्लुवर के कुरल को उद्धृत करते हुए कहा कि घृणा, वासना, क्रोध और अभद्र वचन को छोड़कर जो कुछ भी है, वह सब धर्म ही है। उन्होंने कहा कि हम कोई आंदोलन या प्रदर्शन नहीं बल्कि हिन्दुओं को मजबूती से जोड़ने वाले संगठन हैं। दुनिया में खुशी एवं शांति प्राप्त करने के लिए भौतिकता पर आधारित कई प्रयोग हुए हैं। लेकिन कोई संतोष और समाधान नहीं मिला। कोरोना महामारी के बाद दुनिया ने देखा कि उन्हें जो चाहिए वो भारत दे सकता है।

भागवत ने कहा कि विविधता में एकता कहने वाले लोग यदि समझ लें और अनुभव कर लें कि विविधता का मूल ही एकता है तो उन्हें संतोष की अनुभूति हो जाएगी। यह एक बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि हिन्दू विश्व के कोने-कोने में गये लेकिन कोई जमीन जीतने नहीं गए। बल्कि दुनिया भर में प्रताड़ित लोगों को सांत्वना भारत में ही मिली।

हमने लोगों के हृदय जीते हैं और आगे भी जीतना है। उन्होंने कहा कि पहला कदम, हर हिंदू को जोड़ें। तब हिंदू शेष विश्व को जोड़ेंगे।’ यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग एक साथ रहना चाहते हैं, जो एक साथ मिलकर उत्थान चाहते हैं, वे हिंदू हैं। इस सम्मेलन में लक्ष्य तय होना चाहिए और हमें अगले साल आने वाले सम्मेलन से पहले पूरा करना चाहिए। हमारा राष्ट्रीय कार्य धर्म विजय सभी के लिए है, भौतिक विजय नहीं। भारत सनातन धर्म के लिए उठ रहा है। माता अमृतानंदमयी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भारत वह भूमि है, जिसने विश्व को परम सत्य का मार्ग दिखाया है। हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं।

इससे पहले भागवत ने माता अमृतानंदमयी को हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया। सभा को विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे, स्वामी पूर्णात्मानंद जी और हिन्दूइज़्म के प्रधान संपादक आचार्य आरुमुगानाथ स्वामी ने भी संबोधित किया।

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस में दुनिया के 61 देशों से आमंत्रित 2200 से अधिक ऐसे प्रतिनिधियों का जमावड़ा हुआ है जो शिक्षा, अर्थतंत्र, अकादमिक, अनुसंधान एवं विकास, मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से करीब 25 देशों के सांसद एवं मंत्री शामिल हैं। थाईलैंड में भारतीय समुदाय के करीब 10 लाख लोग रहते हैं जिनका देश के व्यापार और आर्थिक विकास में योगदान उल्लेखनीय है। सम्मेलन में थाई प्रधानमंत्री के नहीं आने से स्थानीय लोग निराश दिखे।

*************************

 

भारतीय सैन्य अधिकारी का बड़ा खुलासा…राजाैरी-पुंछ में दर्जनों आतंकी सक्रिय, आतंकियों में रिटायर्ड पाक सैनिक भी शामिल

जम्मू 24 Nov, (एजेंसी)- सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान विदेशी आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों में पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिकों की मौजूदगी है।द्विवेदी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के धर्मसाल क्षेत्र के बाजीमाल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो कैप्टन सहित पांच सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह टिप्पणी की।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान में प्रशिक्षित और पाकिस्तान निवासी शीर्ष लश्कर कमांडर क्वारी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट जनरल ने संवाददाताओं से कहा कि एक साल के भीतर दो दर्जन से अधिक विदेशी आतंकवादियों का क्षेत्र से सफाया करने के लिए राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में अभियान तेज कर दिया गया है।

कमांडर ने कहा कि दो खूंखार विदेशी आतंकवादियों का मारा जाना क्षेत्र को अस्थिर करने की पाकिस्तान की साजिश के लिए एक बड़ा झटका है। आतंकवादियों के बीच पाकिस्तान के कुछ विशेष बलों के जवानों की मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘‘जब हमने आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश की, तो हमें पता चला कि उनमें से कुछ (पाकिस्तानी सेना के) सेवानिवृत्त जवान हैं।’’

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘स्थानीय आबादी, विशेषकर युवाओं से समर्थन की कमी के कारण पाकिस्तान इस क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों को भेजने का प्रयास कर रहा है क्योंकि स्थानीय युवा आतंकवादी संगठनों में भर्ती होने के इच्छुक नहीं हैं। विदेशी आतंकवादियों को मार गिराने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान लोकसभा चुनावों सहित आगामी चुनावों को बाधित करने के लिए आने वाले महीनों में और अधिक आतंकवादियों को भेजने का इरादा रखता है, उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना ‘‘हां’’ में जवाब दिया। राजौरी जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पांच जवानों को केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेना के अधिकारियों और पुलिस ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पांचों जवानों के पार्थिव शरीर राजौरी से जम्मू के आर्मी जनरल अस्पताल लाए गए, जहां पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

*****************************

 

मोदीपुर सनसिटी 2000 करोड़ के निवेश के साथ ग्लोबल हब के रूप में उभरेगी

*राजर्षि मोदी  ने दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र मोदीपुर  रामपुर में स्थापित किया है, इसका अनुष्ठान और पूजा स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी द्वारा किया गया था*

नई दिल्ली, 23 नवंबर (एजेंसी)। नवप्रवर्तन और समृद्धि के प्रतीक राजर्षि मोदी ग्रुप ने पूज्य मां दयावती मोदी जी की 108वीं जयंती के शुभ अवसर को एक परिवर्तनकारी उत्सव के साथ मनाया। इस अवसर पर पूज्य द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी सरस्वती जी द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। राजर्षि मोदी (डॉ. बी. के. मोदी) के सानिध्य में भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मधुर भजनों और शास्त्रीय प्रस्तुतियों से शामें जीवंत हो उठीं, जिससे सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण तैयार हुआ।

राजर्षि मोदी ने मोदीपुर रामपुर के विकास के लिए निर्धारित 2000 करोड़ के चौंका देने वाले निवेश का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “इस महत्वाकांक्षी पहल का लक्ष्य मोदीपुर को एक वैश्विक स्मार्ट शहर में बदलना है, जिसमें एक विश्व स्तरीय मल्टी-स्क्रीन थिएटर, एक शानदार रिसॉर्ट, एक अत्याधुनिक विश्वविद्यालय और अत्याधुनिक उद्योग शामिल हों। राजर्षि मोदी ने स्वामी श्री सदानंद सरवती जी द्वारा आयोजित पवित्र अनुष्ठानों और पूजा के साथ मोदीपुर में दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र का अनावरण किया।

इसके अलावा, एक भव्य सूर्य मंदिर मोदीपुर की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। राजर्षि मोदी ग्रुप ने शिवानी श्रीवास्तव को मोदीपुर सनसिटी केआ सीईओ बनाया है। उन्हें शहर के विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आध्यात्मिक मार्गदर्शन के महत्व को स्वीकार करते हुए आचार्य धर्मवीर जी को राजर्षि मोदी ग्रुप का राज पुरोहित घोषित किया गया।

यह दूरदर्शी विस्तार न केवल समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है बल्कि मोदीपुर सनसिटी को एक ऐसे भविष्य की ओर भी ले जाता है जहां परंपरा और नवाचार एक साथ आते हैं, जिससे प्रगति और आध्यात्मिकता के लिए स्वर्ग बनता है।

********************************

 

सीतारमण कोच्चि में करेंगी आईटी विभाग के आयकर भवन का उद्घाटन

कोच्चि 24 Nov, (एजेंसी) : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को यहां एक निजी होटल में आयकर विभाग के नवनिर्मित आयकर भवन का उद्घाटन करेंगी। आयकर भवन का निर्माण लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसका निर्मित क्षेत्र 8227 वर्ग मीटर और कारपेट क्षेत्र 4469 वर्ग मीटर है।उद्घाटन समारोह का आयोजन आज शाम चार बजे यहां गोकुलम पार्क होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा।

समारोह में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सीबीडीटी के सदस्य संजय कुमार वर्मा, और केरल के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुनील माथुर उपस्थित रहेंगे।इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री मलयालम में टीडीएस के प्रावधानों का एक संग्रह “टैक्स डिडक्टर्स गाइड 2023” भी जारी करेंगी, जो कर कटौतीकर्ताओं को टीडीएस प्रावधानों को अधिक आसानी से समझने और उनका बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद करेगा।यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक वह सरकारी स्कूलों में छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चंद्रयान के मॉडल भी वितरित करेंगी।

**************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 4 दिसंबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी) : सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येन्द्र जैन को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत देने के अपने आदेश को शुक्रवार को चार दिसंबर तक बढ़ा दिया। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एस.सी. शर्मा की पीठ को अवगत कराया कि मामला 28 नवंबर के बाद न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ के समक्ष सूचीबद्ध दिखाया गया है।

इस पर सुनवाई करते हुए दो जजों की विशेष पीठ में शामिल जस्टिस त्रिवेदी ने कहा कि जमानत याचिका पर 5 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है। हालांकि, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी.राजू की अनुपलब्धता को देखते हुए पीठ ने उक्त तिथि पर मामले की सुनवाई 4 दिसंबर को तय की। इसने स्पष्ट किया कि विशेष पीठ उस दिन जस्टिस बोपन्ना और त्रिवेदी वाली पीठों का सामान्य कार्य समाप्त होने के बाद एकत्रित होगी। इससे पहले की सुनवाई में कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी और आप नेता को दी गई अंतरिम जमानत 24 नवंबर तक जारी रखने का आदेश दिया गया था।

इस साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने शुरू में जैन को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी, इसमें कहा गया था कि एक नागरिक को अपने खर्च पर निजी अस्पताल में अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है, लेकिन उसने कई शर्तें लगा दी थीं, इसमें किसी से बात करने पर रोक भी शामिल थी। मीडिया और बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ना।

आप नेता ने ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जमानत की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, इसमें उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। अप्रैल में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने जैन की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि आवेदक एक प्रभावशाली व्यक्ति है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।

************************

 

डराती दिल्ली : पुलिस ने जब नाबालिग हत्यारे को पकड़ा तो वह बिरयानी खा रहा था!

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी): सड़क पर लूटपाट के दौरान 17 वर्षीय लड़के की 50 से ज्‍यादा बार चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी 16 वर्षीय लड़के को उसे समय पकड़ा गया, जब वह थोड़ी ही दूरी पर एक दुकान में बिरयानी खा रहा था। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने यह बताया। अधिकारी ने कहा, “अपराध करने के बाद भी वह गिरफ्तारी से पहले घंटों तक बिना किसी डर के इलाके में घूमता रहा और एक स्टॉल पर खाना (बिरयानी) खा रहा था।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इसे दुर्लभतम मामला माना जाए और आरोपी, जो किशोर है, को कड़ी सजा दी जाए। इस बीच, मारे गए लड़के की मां ने अपने मृत बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्‍होंने कहा, “मैं अपने लड़के के लिए न्याय चाहता हूं, खासकर उस क्रूर तरीके को देखते हुए, जिसमें उसे मारा गया। एक वीडियो क्लिप में आरोपी ने दावा किया है कि उसने यह चौथी हत्या की है। मैं न्याय की मांग करती हूं… उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। लेकिन पुलिस ने कहा कि वह किशोर है। वह एक साल में जेल से रिहा हो जाएगा, और छूटते ही किसी और के बेटे की हत्या कर सकता है।”

मृत बेटे की मां ने कहा, “मेरा बेटा मंगलवार शाम 6 बजे आटा और दूध खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। मैंने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह कहां है।”

उन्होंने कहा, “पुलिस ने मुझे अगली सुबह बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है। उन्होंने कुछ पहचान चिह्न मांगे, और मैंने बताया कि उसकी कलाई पर एक टैटू है, जिस पर लिखा है ‘मेरी जान मॉम’।”

इस बीच, किशोर पर 50 से अधिक बार चाकू से वार करने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद गुरुवार को परेशान करने वाले दृश्य सामने आए, जिसमें आरोपी उसके मृत शरीर पर नाचते हुए, इस जघन्य कृत्य का “जश्‍न” मना रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नाबालिग को शव को एक संकरी गली में घसीटते और उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए पीड़ित की गर्दन पर बार-बार चाकू मारते देखा जा सकता है। वह बेजान शरीर के सिर पर कई बार लात भी मारता दिखा है।

यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की ने कहा, “नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।” डीसीपी ने कहा, “हत्या के पीछे का कारण लूटपाट थी।

आरोपी लड़के ने पहले उसका गला दबाया और जब वह बेहोश हो गया, तो उसने 350 रुपये लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया।” उन्होंने कहा, “लहूलुहान लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

****************************

 

पीएम मोदी पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर, बोले-काशी, महाकाल, केदार, अयोध्या हो गया, अब मथुरा के विकास में पीछे नहीं रहेंगे

मथुरा 24 Nov, (एजेंसी)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंचे। यहां उन्‍होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्‍मभूमि‍ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत क‍िया। मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। पीएम मोदी जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यहां से पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में पहुंचे।

यहां पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी के मथुरा आने पर सीएम योगी ने अगवानी की। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने संत मीराबाई की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का का विमोचन किया। विशेष सिक्का कई धातुओं के मिश्रण से बना है। 525वीं जयंती पर सिक्के की कीमत भी 525 रुपए रखी गई है। इस दौरान मीराबाई की जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मथुरा के कण-कण में कृष्ण समाए हुए हैं। यहां वहीं आते हैं, जिन्हें कृष्ण और श्री जी बुलाते हैं। काशी, महाकाल, केदार और अयोध्या हो गया। अब मथुरा ब्रज क्षेत्र भी विकास में पीछे नहीं रहेंगे। यह पूरा क्षेत्र कान्हा की लीलाओं से जुड़ा है।मथुरा, भरतपुर,करौली, अलीगढ़, कासगंज, बल्लभगढ़ सभी आते हैं। प्रयास है सभी सरकारों के साथ मिलकर काम करें।” भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है।

सांसद के रूप में दस साल से मैंने भी विकास किया, अभी कुछ बाकी है। ब्रज से बढ़कर कोई धाम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जबसे यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने हैं, लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो कभी नहीं हो सकता था, वह अयोध्या में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

अब 22 जनवरी का इंतजार है। संत मीराबाई श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं। उनके जन्मोत्सव पर पीएम मोदी का यहां आना हम लोगों के लिए गर्व का विषय है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है।

आज दुनिया पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के केशवदेव मंदिर, गर्भगृह के बाद भागवत भवन में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर के सेवायतों ने प्रधानमंत्री को प्रसाद भेंट किया। इससे पहले पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

*****************************

इस नामी होटल के डेटा में लगी सेंध, खतरे में करीब 15 लाख ग्राहकों की निजी जानकारी

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी): रिपोर्ट के अनुसार टाटा के स्वामित्व वाले ताज होटल में हाल ही में हुए डेटा लीक मामले में लगभग 1.5 मिलियन लोगों की निजी जानकारी में सेंध लग गई है।

ताज ग्रुप चलाने वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के प्रवक्ता ने कहा, ”अपराधी, जिसे ‘डैनकुकीज’ के नाम से जाना जाता है, वह संपूर्ण डेटासेट, पते, सदस्यता आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) के लिए 5,000 डॉलर का अनुरोध कर रहा है।

हमें किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में अवगत कराया गया है जो सीमित ग्राहक डेटा सेट के कब्जे का दावा कर रहा है जो गैर-संवेदनशील प्रकृति का है। हमारे ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”

प्रवक्ता ने कहा, “हम इस दावे की जांच कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। हम अपने सिस्टम की निगरानी करना जारी रखते हैं।” हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि उन्हें ताज समूह से कोई शिकायत मिली है या नहीं।

**************************

 

कतर में मौत की सजा पाए 8 नौसैनिकों को मिलेगा जीवनदान !, अदालत ने स्वीकार की याचिका; जल्द होगी सुनवाई

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी) : भारत के आठ पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके खिलाफ भारत के द्वारा एक याचिका दायर की गई। कतर की अदालत ने अपील स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इस मामले पर सुनवाई होगी। कतर की अदालत ने बीते 26 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया था। ये सभी डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ काम करते थे। अगस्त 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 16 नवंबर को इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा भारत सरकार के द्वारा इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की बात कही थी।

सूत्रों के हवाले से कहा है अपील कुछ दिनों बाद स्वीकार कर ली गई। अदालत ने 23 नवंबर को पहली सुनवाई करने का फैसला किया। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अपील को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय की जाएगी।

कतर की अदालत ने 26 अक्टूबर को अज्ञात आरोपों में भारत के आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। ये सभी दोहा स्थित डहरा ग्लोबल के कर्मचारी थे और इन्हें जासूसी के आरोप में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। भारत ने फैसले को बेहद चौंकाने वाला बताया और इस मामले पर कतर के साथ बातचीत के लिए सभी राजनयिक चैनलों को एक्टिव किया है।

गिरफ्तार भारतीयों की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश के रूप में हुई है। ये सभी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। मंत्रालय ने फैसले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था, “हम मौत की सजा के फैसले से गहरे सदमे में हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं, और हम सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।”

*****************************

 

केरल हाईकोर्ट ने की प्रवासी श्रमिकों की सराहना

कोच्चि 24 Nov, (एजेंसी): यदि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनके लिए “अतिथि श्रमिक” शब्द गढ़ा है, तो केरल उच्च न्यायालय ने एक कदम आगे बढ़ते हुए राज्य के विकास में प्रवासी श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अहंकारी रवैया बहुत से लोगों को कड़ी मेहनत करने से रोकता है। न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों की व्यस्तता पर चिंता जताने वाली एक याचिका पर विचार कर रहे थे, इसमें नेट्टूर में कृषि शहरी थोक बाजार से उन्हें बेदखल करने का भी आह्वान किया गया था। सुनवाई में अदालत ने सवाल उठाया कि क्या प्रवासी श्रमिक इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए अधिकृत हैं।

हालांकि, न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अदालत किसी भी तरह से प्रवासी मजदूरों के खिलाफ नहीं है, खासकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए। न्यायमूर्ति रामचंद्रन ने कहा, “मलयाली अपने अहंकार के कारण काम करने को तैयार नहीं हैं। मैं प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ नहीं हूं। उनकी वजह से ही हम जीवित हैं।” केरल हेडलोड वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के त्रिपुनिथुरा कार्यालय में काम करने वाले एक हेडलोड कर्मचारी द्वारा दायर याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की।

याचिकाकर्ता ने बताया कि कृषि शहरी थोक बाजार के व्यापारी अंतर-राज्य प्रवासी कामगार (रोजगार और सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम 1979 के तहत बिना किसी पंजीकरण के प्रवासी श्रमिकों को काम पर लगा रहे हैं। आगे यह तर्क दिया गया कि व्यापारियों ने प्रवासी श्रमिकों के सोने, भोजन पकाने और उनकी प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार के अंदर अतिरिक्त आवासों का निर्माण किया है और आगे कहा कि ऐसे कार्य अवैध हैं और बिना किसी पंजीकरण के प्रवासी श्रमिकों को शामिल करने से अपराध को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इनमें से कुछ नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

अदालत ने कहा, “हमारे पास हाल के दिनों में, ऐसे कई उदाहरण हैं, इसे गंभीरता से लेना होगा। ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। कई लोग नशीली दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। आपको बहुत सावधान रहना होगा।” अदालत ने कहा,”किस अधिकार के तहत ये लोग इस क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं, कोई जानकारी है? मैं उनके (प्रवासी श्रमिकों) बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हूं। अगर हम उन्हें हटा देंगे तो वे कहां रहेंगे? आप मुझे बताएं कि क्या करना है। आप मुझे बताएं कि आपने क्या कदम उठाए हैं। बयान और जवाबी दलीलें दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय है।”

इसने जिला कलेक्टर और कृषि शहरी थोक बाजार के अध्यक्ष को याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने और अदालत में अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा और मामले को एक महीने के बाद पोस्ट किया। अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में केरल में लगभग 25 लाख प्रवासी कामगार काम कर रहे हैं, इनमें से अधिकांश बंगाल, उत्तर पूर्व राज्यों के अलावा यूपी, उड़ीसा और बिहार से हैं। कोविड महामारी के दौरान, विजयन ने इनके लिए नया शब्द “अतिथि कार्यकर्ता” गढ़ा था और उनका विशेष ख्याल रखा था।

****************************

 

लखनऊ में मूवी टिकट होंगे महंगे

लखनऊ 24 Nov, (एजेंसी): लखनऊ में मूवी लवर्स वालों के लिए बुरी खबर है। लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने राजस्व बढ़ाने के लिए शहर के सिनेमाघरों पर अधिक कर लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। फिलहाल प्रति शो 25 रुपये नगर निगम टैक्स वसूला जाता है, लेकिन निगम ने इसे बढ़ाकर करीब 100 रुपये करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा, “सिनेमा हॉल पर टैक्स की समीक्षा कई सालों से नहीं की गई थी, इसलिए इसकी समीक्षा करना जरूरी है।” रोजाना करीब 350 शो चलते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर कर दरें बढ़ाई गईं तो एलएमसी चार गुना अधिक राजस्व अर्जित करेगी।

यूपी सिनेमा फेडरेशन के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘फैसला लेने से पहले कम से कम हमसे सलाह ली जानी चाहिए थी। इसका असर निश्चित तौर पर आम आदमी पर पड़ेगा। अगर सिनेमाघरों पर अधिक भुगतान करने के लिए दबाव डाला जाता है, तो उन्हें टिकट की कीमतें बढ़ानी होंगी।

***************************************

 

राजस्थान चुनाव : गहलोत ने की पायलट की वोट अपील साझा, कहा सब ठीक है

नई दिल्ली 24 Nov, (एजेंसी):राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान के लिए एक दिन शेष रहने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सचिन पायलट की वोट की अपील साझा की और कहा कि पार्टी में सब ठीक है। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को थम गया।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पायलट का वीडियो पोस्ट किया, जहां पूर्व राज्य इकाई प्रमुख राज्य में मतदाताओं से कांग्रेस को चुनने और हर पांच साल के बाद वैकल्पिक पार्टी सरकारों की परंपरा को बदलने का आग्रह कर रहे हैं और राज्य के कार्यों पर भी प्रकाश डाल रहे हैं। पायलट की वीडियो अपील में गहलोत और पायलट के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों से पहले, गहलोत और पायलट ने एकजुट चेहरा पेश किया है और रेगिस्तानी राज्य में संयुक्त रूप से एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित किया है।

वीडियो में पायलट ने यह भी कहा कि उन्होंने सैकड़ों सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया है और अभी भी कई क्षेत्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। पायलट ने अपील की, “इस प्रकार वीडियो के माध्यम से मैं राज्य के अपने सभी लोगों से कांग्रेस को वोट देने और राजस्थान में वैकल्पिक पार्टी सरकार की परंपरा को बदलने की अपील कर रहा हूं।”

2020 में पायलट और गहलोत के विद्रोह के बाद राज्य में कई वर्षों तक उनके बीच टकराव की स्थिति बनी रही। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व ने आगे आकर विधानसभा चुनाव से पहले मामले को सुलझा लिया और एकजुट चेहरा पेश किया।20 दिनों में राहुल गांधी ने राज्य में 14 जनसभाओं को संबोधित किया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नौ-नौ सभाओं को संबोधित किया है।

*****************************

 

मातम में बदली खुशियां : बारात से लौटते समय गाड़ी सड़क हादसे की शिकार, 5 की मौत; 4 की हालत गंभीर

चूरू 24 Nov, (एजेंसी) : राजस्थान के चुरू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सरदारशहर के भादासर के पास आमने-सामने दो गाड़ियों की जबरदस्त भिड़त हो गई है। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में 4 दुलरासर गांव के निवासी हैं, तो वहीं एक मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हादसा देर रात हुआ जब कुछ लोग बारात से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।

मृतक दुलरासर निवासी मदनलाल, नोपाराम, मुरलीधर, भंवरसिंह और एक अन्य शख्स का आज पोस्टमार्टम होगा। हादसे की जानकारी मिलके के बाद अस्पताल की मोर्चरी के सामने लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल घायलों का बीकानेर में इलाज चल रहा है। बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ से बारात से लौटते वक्त यह सड़क हादसा हुआ था। दो गाड़ियों की भिड़ंत में 5 की मौत हो गई थी और 4 जख्मी हो गए थे।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन और ट्रांसफर के योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाने के योग हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप एक्टिव रहें, मेडिटेशन करें और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाएं, अच्छा अनुभव करेंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 7

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी वर्ग के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी और आपको किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार करने के लिए दिन सामान्य है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपना कोई काम सीनियर की मदद से पूरा कर लेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी, घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा और आप बच्चों के साथ कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। सर्दियों में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेसन का निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने की संभावना है, वहां रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होगी लोगों के आते जाते रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, कुछ खर्च भी होने की गुंजाइश है। व्यापारिक और आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी बड़ी कम्पनी से आपको प्रोजेक्ट मिलेगा यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत भी बदल सकता है, आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो विवाहित हैं आज उनके लिए संतान प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारि वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी नए ग्राहक जुड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आजकार्यस्थल पर काम से थोड़ी राहत मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आज कुछ नया करने की सोचेंगे जो करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यापार के विकास पर देंगे, भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ पैसा निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। पड़ोस में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए। आज स्कूली छात्रों का मन विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा लगेगा। कुछ मेडल्स भी जीतेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर करेंगे इससे घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप कुछ नया सीखने या कुछ नया करने का विचार करेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे, आपको नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, आप घर के साथ कहीं धार्मिक यात्रा परजा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अच्छा दिन है, अवसर मिलेंगे और कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। स्कूल में पढऩे वाले छात्र आज करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढऩा है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए प्रणायाम करें अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, अपने व्यवहार को संयमित और मधुर बनाएं, बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं निवेश किया है, तो वहां से लाभ के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, ऑफिस में आपको आज सकारात्मक माहौल में काम करके ख़ुशी महसूस होगी। कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आगे करियर के लिए सोचेंगे और कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के मोटिवेशनल स्पीच सुनेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आप बहुत दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए, तो आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, अपना ज्यादा समय घर के साथ बिताएंगे। यदि आप अपना कुछ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो परिवार से सलाह अवश्य लें। यह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई नौकरी ढूंढने के बारे में सोचें। घर में नन्हें मेहमान के आने की संभावना है। आप अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और विश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं, तो उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे इससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आज किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा कर राहत महसूस करेंगे। जो लोग अपनी मनपसंद से विवाह करना चाहते हैं, तो अपने माता पिता से अपने मन की बात करें आज स्वीकृति मिलने के योग हैं। अपना और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उचित खानपान पर ध्यान दें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आपको नये ग्राहक मिलेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज व्यापार में किए गए कुछ महत्वपूर्ण समझौते भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम कुछ हल्का होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों को खुश खबरी मिलेगी, अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके लिए अवसर लेकर आने वाला दिन है। घर से संबंधित किसी काम से आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कोई मामला फंसा हुआ है तो आज वो फाइनल हो सकता है। आज नौकरी ढूंढने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से कॉल आने के योग हैं। आप एक्टिव रहें अवसर अवश्य मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय और शांति पूर्ण रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्नशीप करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 4

*****************************

 

माफियाओं के खिलाफ़ फिर एक्शन में योगी सरकार

*यूपी में माफियाओं की बेनामी संपत्ति पर योगी सरकार कस रही है शिकंजा*

प्रयागराज 23 Nov, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में भय  और अपराध मुक्त वातावरण की स्थापना की है। प्रदेश  में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्यवाही से अपराधी और माफिया या तो  जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। माफियाओं के बाहुबल और आर्थिक साम्राज्य को  नेस्तनाबूत करने के लिए  सरकार की तरफ से कई अभियान शुरू किए गए हैं। प्रयागराज में मिट्टी में मिला दिए गए माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही करने के बाद अब माफिया की बेनामी संपत्तियों पर भी प्रशासन का चाबुक चला है।

प्रयागराज ने मिट्टी में मिल चुके अतीक अहमद और गैंग के खिलाफ योगी सरकार की तरफ से सख्त कार्यवाही का सिलसिला जारी है।
संगठित अपराध पर नकेल कसने के साथ अब प्रयागराज में माफिया नेटवर्क की अपराध से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर इस पर कार्यवाही करने के  लिए  ऑपरेशन स्वीप चलाया जाएगा।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक इस ऑपरेशन के तहत माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माण पर कार्यवाही होगी। पीडीए के वीसी अरविंद कुमार चौहान ने यह भी  बताया  है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर में पुलिस द्वारा  पहले से चलाए  ऑपरेशन जिराफ़ की टीम की  मदद से इस नए ऑपरेशन को चलाएगा।  प्राधिकरण अतीक अहमद के उन करीबियों का पता लगा रहा है जिन्होने अतीक अहमद के दौर में  शहर के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण किए थे। ये निर्माण शहर के राजरूपपुर, कसारी-मसारी, झलवा, पीपल गांव  और  बमरौली व उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर हुए थे

******************************

 

175 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री 24 नवंबर को

गोरखपुर / कुशीनगर 22 नवंबर  (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर आयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 24 नवम्बर की शाम चार से पांच बजे के बीच खोराबार आवासीय योजना के फ्लैटों/भूखंडों की ई-लॉटरी करेंगे। जीडीए प्रशासन आयोजन की तैयारी में जुट गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ई-लॉटरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा, जिसका लिंक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdagkp.in पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने योजना में पंजीकृत लाभार्थियों से निर्धारित तारीख व समय पर लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

बताया कि गोरखपुर से बाहर के आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से जुड़ सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया में चयनित किन्हीं पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही आवंटन पत्र प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल के समक्ष ताल में फाउण्टेन व हर्बल पार्क एवं प्राधिकरण की कई अन्य लगभग 175 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्राधिकरण की आगामी प्रस्तावित योजनाओं का अवलोकन भी करेंगे।

***************************