नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की

पटना 07 Nov, (एजेंसी) । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग की।जाति आधारित सर्वेक्षण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “… कुछ लोग कहते हैं कि इस जाति की जनसंख्या बढ़ गई या घट गई लेकिन ये बताइए कि जब इससे पहले जाति आधारित जनगणना नहीं हुई है तो आप कैसे कह सकते हैं कि इस जाति की संख्या बढ़ गई या घट गई?… हम शुरूआत से केंद्र सरकार से कहते आए हैं कि वे भी जातिगत जनगणना करें… 2022-2021 में जो जनगणना होनी थी वो नहीं हुई तो जितना जल्दी हो सके शुरू करें।”

सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित गणना रिपोर्ट के आर्थिक आंकड़ों पर गौर करें तो छह हजार रुपए तक प्रति महीना आय वाले परिवारों की संख्या जहां 34.13 प्रतिशत है वहीं 6 हजार से 10 हजार रुपये प्रति महीना आय वाले परिवारों की संख्या 29.61 प्रतिशत है। इसी तरह 10 हजार से 20 हजार तक आय वाले परिवारों की संख्या 18.06 फीसदी तथा 20 हजार से 50 हजार आय वाले परिवारों की संख्या 9.83 प्रतिशत है। 50 हजार रुपए से ज्यादा मासिक आय वाले परिवारों की संख्या मात्र 3.90 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लगभग 25 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपए, 23 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार रुपए, 19 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 हजार से 20 हजार, 16 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 हजार से 50 हजार, 9 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार से ज्यादा है।

इसी तरह पिछड़ा वर्ग में 33 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपए है। जबकि, अति पिछड़ा वर्ग में 33 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 हजार रुपए या उससे कम है। पिछड़ा वर्ग में 29 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार है। जबकि, 18 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार,10 फीसदी आबादी की मासिक आय 20 से 50 हजार तथा 4 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा है।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 32 फीसदी आबादी की मासिक आय 6 से 10 हजार, 18 फीसदी आबादी की मासिक आय 10 से 20 हजार तथा मात्र 2 फीसदी आबादी की मासिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से आपकी फ़ोन पर बात हो सकती है। आज आप नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएंर। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपको जीवन में आगे बढऩे के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखे। कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाये रखेगा। लाइब्रेरियन की सैलेरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कार सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष से सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। महिलायें आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज काम पूरा करने में आपको किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग कार कलेक्शन में रूचि रखते हैं, वो मार्केट में लांच नयी कार खरीदेंगे।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चों के सफलता से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। अपने बिजी शेड्यूल से थोडा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकाले। मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। आज आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 7

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके जीवन मे नया बदलाव लेकर आएगा। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। मार्केट से आज कुछ नए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 1

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वालों आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए। आज का दिन व्यस्तता भरा होगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में आपको। बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिखने का मन बनायेंगे, जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला हैं। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ मॉल घूमने जायेंगे और साथ मे शॉपिंग भी करेंगे। इंजीनियरिंग कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा- पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा सीखने को मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 6

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे, काम के नए टारगेट बनायेंगे। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के आसार हैं। आज आत्मनिर्भर होकर फैसले करने से काम बनेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 9

******************************

 

कांग्रेस अकबर को महान मानती है, भाजपा महाराणा प्रताप को : CM योगी

शाजापुर/देवास 07 Nov, (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था। उनके लिए भारत का इतिहास पं. जवाहर लाल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस ने पग-पग पर हमारे इतिहास को कलंकित, अपमानित करने का कार्य किया। कांग्रेस के समय में इतिहास में पढ़ाया जाता था कि अकबर महान, यह महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। भाजपा महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी को महान मानती है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश भारत के दो महत्वपूर्ण राज्य हैं। यह दोनों साझी विरासत, संस्कृति व परंपरा के साथ ऐसे जुड़े हैं, जैसे एक आत्मा और दो शरीर के रूप में कार्य कर रहे हों।

सीएम योगी ने कहा कि आपने व पूर्वजों ने राममंदिर के लिए संघर्ष, साधना व मनोकामना की थी। हम सौभाग्यशाली हैं कि आंखों से उस कार्य को मूर्त रूप होते देख रहे हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों से रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। कांग्रेस की नियति है समस्या, यह समाधान नहीं चाहती। कांग्रेस ने कह दिया था कि कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए, लेकिन राम भक्तों ने कहा कि गुलामी के ढांचे को हटा देंगे, न रहेगा बांस-न रहेगी बांसुरी। चुनावी समर में एक तरफ रामभक्त हैं तो दूसरी तरफ राम विरोधी। एक तरफ शिक्षा का अलख जगाने वाले राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी तरफ शराब परोसकर युवाओं को बर्बादी की कगार पर ढकेलने वाले शराब माफिया। चुनाव लड़ने वाले माफिया युवाओं की पीढ़ी को बर्बाद करेंगे। हमें शराब माफिया, अपराधी नहीं चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि इंद्र सिंह परमार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किया, क्योंकि शिक्षा है तो संस्कार है और संस्कार है तो समृद्धि अपने आप आएगी। कांग्रेस को भारत व भारतीयता से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार है। इस देश का हिंदू कहां जाएगा। उसके साथ कांग्रेस जैसा भेदभाव करती थी, इसके लिए देश व युवा पीढ़ी को कभी उन्हें माफ नहीं करना चाहिए। राजनीति जिनके लिए पेशा हो जाए, जो राजनीति को बपौती बना लें, राजनीति के नाम पर छल-छद्म व धोखा देने का कुत्सित प्रयास करें, उनकी राजनीतिक दुकानें सदा के लिए बंद हो जानी चाहिए।

योगी ने कहा कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी को लव जिहाद से फुर्सत नहीं थी। वे हिंदू बालिकाओं की बजाय शोहदों के साथ खड़े हो जाते थे। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, राम मंदिर के निर्माण में इन्हें सांप्रदायिकता नजर आती है, लेकिन जेहादी मानसिकता का जहर उगलने वाले लव जिहादियों में सद्भावना नजर आती है। राम मंदिर इनके लिए सांप्रदायिकता व हमारे लिए राष्ट्रीयता का प्रतीक है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के बारे में सोचने की बजाय सिर्फ परिवार के बारे में सोचा। कांग्रेस की त्रासदी बन चुकी है कि वह परिवार से मुक्त नहीं हो सकती। कांग्रेस आएगी तो समस्या लाएगी।

***************************

 

12 साल बाद पत्नी से अलग हुए Yo Yo Honey Singh, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

दिल्ली 07 Nov,  (एजेंसी): मशहूर रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते ढाई साल से चल रहे कोर्ट में इस मुकदमे को खत्म करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी गई है।

तलाक के मामले में हनी सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप शामिल थे। जिसमें दावा किया गया था कि उन पर सिंह और उनके परिवार ने मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौन और आर्थिक हिंसा की, जिसके परिणामस्वरूप वे डर में जी रही थी।

हालांकि, बाद में पार्टियों के समझौते पर पहुंचने के बाद ये आरोप वापस ले लिए गए। इस समझौते के तहत पिछले साल सितंबर में सिंह ने अपनी पत्नी को एक करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था। तलाक का फैसला सुनाने से पहले फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश परमजीत सिंह ने पूछा कि क्या सुलह का प्रयास करने की कोई इच्छा है, जिस पर गायक ने जवाब दिया कि साथ रहने की कोई संभावना नहीं है।

*******************************

 

MBBS में हिंदी मीडियम में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने किया ऐलान

देहरादून 07 Nov, (एजेंसी): उत्तराखंड में एमबीबीएस के छात्रों के लिए हिंदी मीडियम में पढ़ाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह 10 नवंबर को इसकी शुरूआत करेंगे। प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेज के छात्रों को फिलहाल मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चल रहीं एमबीबीएस की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मध्य प्रदेश की तर्ज पर एमबीबीएस में हिंदी पाठ्यक्रम लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने पहले चार सदस्यीय कमेटी और इसके बाद दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें डॉ. सीएमएस रावत चेयरमैन और दून मेडिकल कॉलेज के ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह मेंबर सेक्रेटरी थे। सीएमएस रावत, डॉ. दौलत सिंह, डॉ. एके सिंह और डॉ. एचएस पांडेय पहली बार में मध्य प्रदेश गए थे। इस समय वहां पर हिंदी किताबें उपलब्ध नहीं थीं। किताबें आने के बाद एनएचबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय और दून मेडिकल कॉलेज के ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दौलत सिंह मध्य प्रदेश गए थे।

हिंदी मीडियम में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों और छात्रों को हिंदी मीडियम से पढ़ा रहे शिक्षकों का अनुभव जाना और इनका फीडबैक लेकर इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। मेडिकल छात्र एक साल तक मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में चल रही हिंदी मीडियम की किताबें ही पढ़ेंगे। इसके बाद हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। इसमें दूसरे प्रकाशन और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

छात्रों को यह अनुमति भी रहेगी कि वह अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। हिंदी में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्र साथ बैठकर ही क्लास करेंगे। बता दें कि एमबीबीएस में 60 फीसदी छात्र इंग्लिश मीडियम और 40 फीसदी छात्र हिंदी मीडियम के होते हैं। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

**********************

 

सुप्रीम कोर्ट ने किया स्पष्ट, पटाखे संबंधी निर्देश सभी राज्यों पर लागू

नई दिल्ली 07 Nov, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पटाखे फोड़ने के खिलाफ उसके द्वारा जारी किए गए निर्देश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लिए नहीं, बल्कि सभी राज्यों के लिए हैं। अदालत ने राज्य सरकारों को वायु/ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ए.एस.बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश की पीठ भारत में पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थी।

याचिकाकर्ता ने राजस्थान राज्य के लिए याचिका दायर कर शीर्ष अदालत से पिछले आदेशों को लागू करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा, “ऐसा लगता है कि आपके आधिपत्य का आदेश केवल दिल्ली-एनसीआर पर लागू होता है, हालांकि यह पूरे देश में लागू है।” मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुंदरेश ने कहा कि यह गलत धारणा है कि जब पर्यावरणीय मामलों की बात आती है, तो यह केवल अदालत का कर्तव्य है।

अदालत ने कहा कि उसके पहले के आदेश पर राजस्थान राज्य को अवश्य ध्यान देना चाहिए, और राज्यों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए, खासकर त्योहारी सीजन के दौरान। अदालत ने कहा, मुख्य बात लोगों को संवेदनशील बनाना है। 2018 में, शीर्ष अदालत ने पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया और बाद में कहा कि प्रतिबंध जारी रहेंगे और विधिवत लागू किए जाएंगे।

****************************

 

वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, दिल्ली के आसपास के राज्यों को पराली जलाना बंद करने को कहा

नई दिल्ली 07 Nov, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पराली जलाने और उससे दिल्ली में होने वाले प्रदूषण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से कई अहम सवाल पूछे। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने पराली जलाने पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका समाधान नहीं मिल पाने के कारण दिल्ली के निवासियों को परेशानी हो रही है। पिछले पांच साल से यही चल रहा है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई और अदालत की निगरानी की आवश्यकता है।

पीठ ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर की सीमा से लगे राज्यों को पराली जलाने से रोकने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कई निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि मुख्य सचिव की निगरानी में पराली जलाने की जांच के लिए स्थानीय एसएचओ को जिम्मेदार बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने संबंधित पक्षों की सुनवाई करते हुए कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई नहीं हो सकती। अदालत ने यह भी पूछा कि पंजाब में धान क्यों उगाया जा रहा है, जबकि जलस्तर पहले से ही इतना नीचे है।

पीठ ने टिप्पणी की, आप क्या कर रहे हैं? अपने जल स्तर को देखें। आप पंजाब में धान की अनुमति क्यों दे रहे हैं? आप पंजाब को हरित भूमि से बिना फसल वाली भूमि में बदलना चाहते हैं। पंजाब की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल गुरमिंदर सिंह ने कई सुझाव देने के साथ ही कहा कि पंजाब में धान की फसल पर एमएसपी है। इससे सीमांत किसान फसल का विकल्प चुनते हैं। यदि एमएसपी खत्‍म होती है, तो वे खुद कम पानी वाली फसलों पर स्विच कर देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में इस सुझाव पर ध्यान दिया कि इस बात पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है कि क्या इस प्रकार का धान जो उपोत्पाद के रूप में पराली छोड़ता है, उसे उस समय अवधि में उगाया जाना चाहिए, जिसमें वह उगाया जाता है।

एजी ने कहा कि 15 साल पहले यह समस्या इसलिए नहीं आई क्योंकि ऐसी फसल नहीं होती थी। किसान आर्थिक स्थिति के कारण पराली जला रहे हैं। दिए गए विकल्पों का पालन नहीं किया जा रहा है। चूंकि किसान खरीदी गई मशीनों की लागत वहन करने को तैयार नहीं हैं, इसलिए यह सुझाव दिया गया है कि पंजाब पराली के कचरे से निपटने के लिए मशीनों की लागत का 25 प्रतिशत वहन करने के लिए तैयार है, दिल्ली सरकार 25 प्रतिशत लागत वहन कर सकती है और केंद्र 50 प्रतिशत वहन कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और कहा कि अगर केंद्र सब्सिडी पर इतना खर्च कर सकता है तो वे इस अदालत का खर्च भी उठा सकते हैं. पीठ ने यह भी कहा कि चूंकि केंद्र पहले से ही बाजरा पर स्विच करने के लिए काम कर रहा है, तो इस धान को किसी अन्य देशी और कम पानी वाली फसल के साथ स्विच किया जाना चाहिए।

अदालत ने हितधारकों को उपरोक्त पहलुओं के संबंध में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कैबिनेट सचिव को इस मुद्दे पर सभी हितधारकों के साथ बुधवार को बैठक बुलाने को कहा। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में आगे कहा कि पंजाब द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन करना समस्याएं पैदा कर रहा है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पहले के आदेश के अनुसार दिल्ली में स्थापित स्मॉग टॉवर काम नहीं कर रहा है, और इसे ‘हास्यास्पद’ बताया और इसकी मरम्मत करने को कहा। इस तरह के मुद्दे से निपटने के लिए कोर्ट ने’ऑड-ईवन’ जैसी योजनाओं को महज ‘ऑप्टिक्स’ बताते बताया।

******************************

 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 2605 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

जयपुर 07 Nov, (एजेंसी) : राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2605 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जिनमें करीब तीन सौ महिला प्रत्याशी शामिल है।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि  नामांकन के अंतिम दिन 1543 उम्मीदवारों ने 1974 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रदेश में चुनाव के लिए गत 30 अक्टूबर को नामांकन भरना शुरू किया गया और इसके आखिरी दिन छह नवंबर तक कुल 2605 उम्मीदवारों ने 3436 नामांकन पत्र भरे। इस दौरान 299 महिला उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पर्चा भरा।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 31 उम्मीदवारों ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन भरे। इसके बाद कामां में 28, आहोर और भीलवाड़ा में 27-27 और अजमेर उत्तर, साँगानेर और सूरसागर में 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। सबसे कम 4-4 उम्मीदवारों ने दूदू और लालसोट में, चोहटन में पांच उम्मीदवारों ने और रेवदर एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्रों में 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे।उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सात नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में ऑब्ज़र्वर की उपस्थिति में होगी और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख नौ नवम्बर है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 25 नवम्बर को प्रातःसात बजे से शाम छह बजे तक होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।उन्होंने बताया कि इन उम्मीदवारों में 408 प्रत्याशियों ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी दी।

*************************

 

मिजोरम विधानसभा चुनाव : पहले 2 घंटों में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान

आइजोल 07 Nov, (): मिजोरम विधानसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 9 बजे तक लगभग 17.18 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। ”एक चुनाव अधिकारी ने कहा,“शुरुआत में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें) ठीक से काम नहीं कर रही थीं, इससे मतदान में कुछ देरी हुई। अधिकारियों ने शीघ्रता से ईवीएम को बदल दिया और मतदान फिर से शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा भी अपने पहले प्रयास में आइजोल उत्तर- 2 निर्वाचन क्षेत्र के रामहलुन वेंगलाई प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी के कारण अपना वोट नहीं डाल सके और घर लौट आए। हालांकि, मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष ज़ोरमथांगा ने बाद में अपना वोट डाला और मीडिया से कहा कि उन्हें विश्वास है कि एमएनएफ पहाड़ी राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। 79 वर्षीय उग्रवादी नेता से राजनेता बने नेता रिकॉर्ड सातवीं बार आइजोल ईस्ट-1 सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भी आइजोल दक्षिण-1 निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत वेंघलुई सरकारी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण, 40 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मतदान केंद्रों के सामने कतार में खड़े थे। पहाड़ी राज्य के 1,276 मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

4,39,026 महिलाओं सहित कुल 8,57,063 मतदाता 16 महिलाओं सहित 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। एमएनएफ, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 27 स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं। भाजपा ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, खासकर जहां रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय मतदाता सूची में उचित संख्या में हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि 11 जिलों के 1,276 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए 4,832 मतदान कर्मियों को लगाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में, खासकर बांग्लादेश और म्यांमार से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा और बांग्लादेश के साथ 318 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 5,400 कर्मियों को तैनात किया गया है।

**************************

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा का घेराव, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल; कई महिलाएं बेहोश

पटना 07 Nov, (एजेंसी) : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आज जमकर हंगामा किया है। इन कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा का घेराव किया। जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें ई रिक्शे में लिटाकर ले जाया गया। प्रदर्शनकारी मौके पर भारी संख्या में जुटे हुए हैं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का मुक्की भी हुई है। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद महिलाओं के हौसले बुलंद हैं।

पटना में बिहार सरकार के खिलाफ आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर राजद सांसद मनोज झा का कहना है, ”लोकतंत्र में हर किसी को सरकार के सामने अपनी मांग रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान भी देना चाहिए। वर्तमान बिहार सरकार लोगों की मांगों को गंभीरता से लेती है और उस पर विचार विमर्श किया जाता है।

********************

 

जनवरी 2024 तक तैयार हो जाएगी राम मंदिर की पहली मंजिल

अयोध्या 07 Nov, (एजेंसी)  । राम मंदिर की पहली मंजिल का उद्घाटन भी अगले साल 22 जनवरी तक होने की उम्‍मीद है, जब अयोध्या में मंदिर के गर्भगृह में रामलला का अभिषेक होगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस साल 31 दिसंबर तक मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा करने का फैसला किया है।

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान निर्माण कार्य में शामिल एजेंसियों ने मिश्रा को आश्वासन दिया कि भूतल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर की पहली मंजिल भी उसी तारीख तक उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “ग्राउंड फ्लोर 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। हम पहली मंजिल को भी पूरा करने और इसे उद्घाटन के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।”

मिश्रा ने कहा कि मंदिर में शौचालय परिसर भी तैयार हो जाएगा। ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के सभी 14 दरवाजे और चार प्रवेश द्वार बनकर तैयार हैं। मंदिर के गर्भगृह का फर्श तैयार हो चुका है और पहली मंजिल पर खंभे बिछाए जा रहे हैं।

ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, “राम मंदिर का भूतल लगभग पूरा हो चुका है। गर्भगृह भी पूर्ण हो चुका है। यहां केवल फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।

ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के भूतल पर 160 खंभे लगाए गए हैं और पहली मंजिल पर 132 खंभे लगेंगे, जबकि मंदिर की दूसरी मंजिल पर 74 खंभे लगेंगे। प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

अगले दिन से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रस्ट देश भर से 4,000 संतों और 2,500 प्रमुख लोगों की सूची को भी अंतिम रूप दे रहा है, जिन्हें उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

****************************

 

चर्चाओं के बीच : फिल्मकार चम्पक बनर्जी

07.11.2023  –   नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ के निर्माता व निर्देशक चंपक बनर्जी इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उसकी खास वजह यह है कि जैसे ही महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव 2024  को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हुई उनके द्वारा उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गई है। वैसे भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र सीट को लेकर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला ले चुकी है।

इसी क्रम में उद्धव ठाकरे उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा सीट से दो बार जीतकर संसद बने गजानन कीर्तिकर को सबक सिखाने का प्लान बना रहे हैं। उत्तर पश्चिम मुम्बई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है। फिल्मकार चंपक बनर्जी वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की आमदार/ विधायिका डॉ भारती लव्हेकर के निकटतम सहयोगी के रूप में भी जाने जाते हैं। मुंबई की वर्सोवा से भाजपा आमदार डॉ. भारती लव्हेकर की गिनती महाराष्ट्र के सुशिक्षित, दूरदर्शी व सभ्य राजनेताओं में होती है।

उन्हें क्षेत्र की जनता ने लगातार दो बार अपना प्रतिनिधि चुना है और वे गरीबों, कमजोर वर्ग की महिलाओं व बच्चों की मदद करने के अपने इरादे को और मजबूत करने में जुटी हैं। फिल्मकार चम्पक बनर्जी को उम्मीद है कि डॉ. भारती लव्हेकर के करीबी होने का लाभ उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की नीतियों पर क्रियाशील पार्टी फारवर्ड ब्लॉक का भी समर्थन चम्पक बनर्जी को प्राप्त है। नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ भी प्रदर्शन के लिए तैयार है और यह फिल्म अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है।

ऐसे में फिल्मी गलियारों में फिल्मकार चम्पक बनर्जी का चर्चा होना लाजिमी है। ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ भारत की पहली फिल्म है जिसमें आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित इंडियन नेशनल आर्मी ने किस तरह से स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण में सहयोग किया इस बात का खुलासा किया गया है साथ ही साथ फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पिछले 70 सालों से ‘मिसिंग इन फाइल्स’ में किन लोगों ने इंडियन नेशनल आर्मी के प्रयासों को दबाने की कोशिश की।

फिल्म में चंपक बनर्जी के साथ अर्पणा गिरी, कामना सिंह, सुनीता वरे, करिश्मा और अनुराग समेत करीब 50 कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की मूल कहानी नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने की है। इसमें भारतवर्ष के 5 राज्यों में फैले नक्सल समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर से जनहित में किये जा रहे प्रयासों को भी दिखाया गया है।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक चंपक बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग एशिया के सेकंड लार्जेस्ट फॉरेस्ट बेल्ट छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, बस्तर, गढ़चिरौली, दंतेवाड़ा, झारखंड, आंध्र प्रदेश के साथ ही कुछ अन्य रिजर्व फॉरेस्ट बेल्ट में भी की गई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

सांसद प्रतिभा ने जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र में विकास कार्यों को 9 लाख रुपये किए जारी

मंडी 07 Nov, (एजेंसी) / : सांसद प्रतिभा सिंह ने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये 9 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को जल्द से जल्द इन कार्यों के निष्पादन करने के भी निर्देश दिये हैं ताकि इन विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण कर लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

सांसद प्रतिभा सिंह ने 31 अक्तूबर को जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि मुहैया करवाने की घोषणा की थी।

उन्होंने महज तीन दिनों के भीतर ही सांसद निधि से 9 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य निष्पादन के निर्देश जारी किये हैं, जिनमें लडभड़ोल के गांव गोरा बलोटू में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत खुड्डी के अंतर्गत गाहरा-गलू-भभौरी माता संपर्क सडक़ के लिए 2 लाख रुपये, खुड्डी पंचायत के तहत ही छीड़-भयोटू संपर्क सडक़ के निर्माण कार्य को एक लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत त्रैम्बली के अंतर्गत डूघ-सुरगणी माता चलौटी संपर्क सडक़ के निर्माण कार्य को एक लाख रूपये की धनराशि शामिल है।

उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी बीडीओ चौंतड़ा तथा अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को इस संदर्भ में जल्द कार्य शुरू करने के भी निर्देश जारी किये हैं ताकि इन विकास कार्यों का लोगों को जल्द लाभ मिल सके।

************************

विक्रमादित्य सिंह सोच समझ कर करें बयानबाजी : हंसराज

शिमला 07 Nov, (एजेंसी) /: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंस राज ने प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बिना तथ्यों के बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को तथ्यों के आधार पर बयान देने की नसीहत दी है।

हंसराज ने एक बयान में कहा कि प्रदेश राहत पैकेज में 2000 करोड़ से अधिक की सहायता राशि केंद्र सरकार द्वारा दी गई राशि है, जिसमें 1000 करोड़ मनरेगा का, 100 करोड़ आवास योजना का, 403 करोड़ 53 लाख राष्ट्रीय आपदा रिस्पॉन्स फंड का, राज्य आपदा रिस्पांस फंड के अंतर्गत 360 करोड़ 80 लाख, राज्य आपदा मिटिगेशन फंड के अंतर्गत 85 करोड़ 60 लाख की राशि केंद्र सरकार द्वारा सीधी हिमाचल प्रदेश को प्रदान की गई है। इसके अलावा 2700 करोड़ के लगभग प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से हिमाचल प्रदेश की सडक़ों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए।

यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में विधायक निधि को रोक कर उसे भी इसी राहत पैकेज का एक हिस्सा बनाया गया। 225 करोड़ की राशि आम जनता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी इसको भी इस राहत पैकेज में सीधा-सीधा डाला गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह से आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत और 10 हजार आवासों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 11000 घरों व 27 हजार किलोमीटर सडक़ की मंज़ूरी कराई थी।

हंसराज ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना ने पीडब्ल्यूडी विभाग की खाली झोली भर दी है। विभाग ने करीब डेढ़ साल में 2100 करोड़ रुपए खर्च करने का टारगेट तय किया है। इसमें से 700 करोड़ रुपए मौजूदा वित्तीय वर्ष में मार्च तक खर्च होंगे, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 1400 करोड़ रुपए का रहेगा। केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई में चरण तीन में राज्य को 3000 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में पीडब्ल्यूडी मार्च तक 700 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

**********************

 

एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस

नोएडा 07 Nov, (एजेंसी) । बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को नोटिस भेज कर जल्द ही नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। उससे पहले नोएडा पुलिस साक्ष्य को इकट्ठा करने का काम कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि आरोपियों के मोबाइल से टेलीग्राम और नाइजीरिया चैट ऐप से ड्रग्स की डील की जानकारी मिली है। जिस पर और जानकारी जुटाई जा रही है।

नोएडा-दिल्ली के फॉर्म-हाउस में रेव पार्टी से कनेक्शन पर भी एल्विश के खिलाफ कुछ साक्ष्य मिले हैं। इन सब बातों को छानबीन के लिए पुलिस राहुल समेत तीन को 14 दिन की रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में लगाई है।

नोएडा पुलिस फिलहाल एल्विश यादव को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसके पीछे कई महत्वपूर्ण वजह है। थाना सेक्टर 49 के थाना प्रभारी को उनकी शुरुआती गलतियों के चलते उनके पद से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में थाना 49 की तरफ से लापरवाही बरती गई और एल्विश यादव जैसे सेलिब्रिटी के बारे में बिना जांच किए ही, उसका नाम एफआईआर में पीएफए के एक सदस्य गौरव गुप्ता के कहने पर जोड़ दिया गया।

पीएफए सदस्य के स्टिंग ऑपरेशन में न ही एल्विश यादव मौजूद था और ना ही ऑडियो रिकॉर्डिंग में एल्विश का कोई सीधा कनेक्शन राहुल से निकलता दिखाई दे रहा है। इसीलिए जब कोटा पुलिस ने एल्विस को चेकिंग के दौरान रोका था, तो उसने नोएडा पुलिस से संपर्क किया और उसके वांटेड होने की पूछताछ की। लेकिन नोएडा पुलिस के पास फिलहाल पर्याप्त सबूत नहीं हैश्‍ इसीलिए उसने एल्विश को वांटेड नहीं बताया। इसीलिए कोटा पुलिस ने एल्विश को छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अब उसके खिलाफ साक्ष्य मिलना शुरू हुए हैं। जल्द ही नोटिस भेज कर एल्विस को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो उसे गिरफ्तार भी किया जाएगा।

****************************

 

गंगोत्री के नेशनल पार्क में कंखु बेरियर के ऊपर पहाड़ियों में लगी आग

उत्तरकाशी 07 Nov, (एजेंसी) । उत्तराखंड के सीमांत नेशनल पार्क गंगोत्री स्थित कंखु बेरियर के ऊपर पहाड़ियों में लगी आग लोगो में उत्सुकता का कारण बनी हुई है। आग पर अभी तक काबू नही पाया जा सका है।

जानकारी के अनुसार, रातभर पहाड़ी पर आग जलती रही। गंगोत्री नेशनल पार्क में गोमुख रूट पर पहाड़ी पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, कि गंगोत्री धाम से ही धुआं साफ नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र इकोसिस्टम जॉन और समुद्रतल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर है। इस पहाड़ी पर वनस्पति या पेड़-पौधे बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। यहां पर जाना भी काफी दुर्लभ है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के इंचार्ज राजवीर रावत का कहना है कि वह ओर उनकी टीम पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गई है। मौके पर आग पर काबू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। इस रहस्यमयी आग की जांच विभागीय टीम द्वारा गंभीरता से हर पहलू को देखते हुए सावधानीपूर्वक की जा रही है।

*************************

 

जेजेपी ने उतारे 25 उम्मीदवार, राजस्थानी साथ दें, मिलकर लाएंगे परिवर्तन : दुष्यंत चौटाला

भरतपुर 07 Nov, (एजेंसी) । राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने 25 मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सभी प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन भर दिया है। ये सभी उम्मीदवार जेजेपी के चुनाव निशान चाबी पर चुनाव लड़ेंगे।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राज्यमंत्री अनूप धानक व हरियाणा के कई जेजेपी विधायकों की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों ने रोड शो और जनसभा करके अपना-अपना नामांकन भरा। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान के भरतपुर विधानसभा से जेजेपी प्रत्याशी डॉक्टर मोहन चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने वहां उमड़ी भारी भीड़ से आह्वान किया कि वे जेजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता जेजेपी का साथ दें, हम सब मिलकर प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के लोगों के हित में हरियाणा की तर्ज पर ऐतिहासिक कदम उठाए जाएं ताकि राजस्थान के गरीब, किसान, कमेरे वर्ग को उनका हक मिले। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की जनता मौजूदा कांग्रेस राज्य सरकार से परेशान है इसलिए जनता वोट की चोट से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी तथा प्रदेश में परिवर्तन लाने की मुहिम शुरू करने वाली जेजेपी के विकल्प को चुनकर जेजेपी प्रत्याशियों को विधानसभा भेजने का काम करेगी।

विदित रहे कि राजस्थान में जेजेपी की तरफ से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह उम्मीदवार हैं।

कामां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शमशूल हसन, नसीराबाद से किसान नेता जीवराज जाट, सूरसागर से पत्रकार इम्तियाज अहमद, तारानगर से विनय कुमार शर्मा, पीलीबंगा सीट से राजकुमार, गंगापुर सिटी से ओमप्रकाश शर्मा और चूरू से संपत सिंह राठौड़ चुनाव लड़ रहे है।

इसी तरह जेजेपी ने भादरा विधानसभा क्षेत्र से कार्तिकेय चौधरी, नीमका थाना से रघुवीर सिंह तंवर, बगरू सीट से हरीश डाबी और महवा से डॉ आशुतोष झालानी को टिकट दिया है। वहीं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से सीताराम नायक, झोटवाड़ा से दीनदयाल जाखड़, रामगढ़ अलवर से इजहार आलम और हिंडौन से गायत्री कोली जेजेपी की ओर चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा नवलगढ़ से प्रतिभा सिंह, सीकर से बरकद मोहम्मद, चाकसू से मांगीलाल खंडेलवाल और अलवर ग्रामीण से वीना चौहान चुनाव लड रहे हैं।

*******************************

 

अंतिम दिन चूरू जिले में 58 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 61 नामांकन

चूरू 07 Nov, (एजेंसी) । विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 58 अभ्यर्थियों ने 61 नामांकन आवेदन दाखिल किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 10, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 6, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 5, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 12, तारानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 अभ्यर्थियों ने 17 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

उन्होंने बताया कि सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार परमाराम मेघवाल, निर्दलीय प्रताप सिंह राणा, निर्दलीय पुष्पा देवी, निर्दलीय धर्मचन्द नायक, निर्दलीय संतोष, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से बाबूलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसी प्रकार तारानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन सिंह राठौड़, निर्दलीय संदीप सहारण जैलदार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट) से कॉ. निर्मल कुमार, बहुजन समाज पार्टी से छोटूराम, निर्दलीय उम्मीदवार मंजू, निर्दलीय उम्मीदवार द्वारका प्रसाद, जननायक जनता पार्टी से विनय कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार बिशनाराम, बहुजन मुक्ति पार्टी से हाकम अली, निर्दलीय उम्मीदवार भँवर लाल कड़ायला, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से मुकेश लाटा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजकरन, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से लालचंद, बहुजन समाज पार्टी से ओम प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार रिणवा एवं निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह ने नामांकन दाखिल किए।

इसी प्रकार सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार पुत्र केशर देव, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार पुत्र सवाई सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कवंर, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से गज्जानन्द सोनी, निर्दलीय उम्मीदवार सुनिल कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से धर्मवीर सिहं, निर्दलीय उम्मीदवार राज कुमार सोनी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (माक्र्ससिस्ट) से रेनु, जबरो देस म्हारो से राजेन्द्र सिहं, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से सत्यवान सिंह ने नामांकन दाखिल किए।

रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से नीरज, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से नरेश कुमार गोदारा, निर्दलीय उम्मीदवार राधेश्याम प्रजापत, निर्दलीय उम्मीदवार शीशपाल सिंह राणा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सावरमल, निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार जांगिड़, भारतीय जनता पार्टी से अभिनेश महर्षि, निर्दलीय उम्मीदवार देवीलाल मेघवाल, निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल माली, निर्दलीय उम्मीदवार मनीष कालीराणा, भारतीय पीपल्स ग्रीन पार्टी से गोपीकृष्ण, निर्दलीय उम्मीदवार विकाश कुमार ने अपने नामांकन दाखिल किए।

चूरू विधानसभा क्षेत्र से अनिरूद्ध कुमार प्रजापत, निर्दलीय सलीम गुर्जर, नेशनल जनमंडल पार्टी के मोहम्मद हुसैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रफीक मंडेलिया, निर्दलीय इरशाद मंडेलिया, निर्दलीय आत्माराम, निर्दलीय रामसिंह, निर्दलीय डॉ राहुल कस्वां, आम आदमी पार्टी के संजय खान, बहुजन समाज पार्टी के आशाराम, आम आदमी पार्टी के इशहाक कुरैशी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से दिनेश कुमार, जननायक जनता पार्टी से सम्पत सिंह, अभिनव राजस्थान पार्टी से राम चन्द्र ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

***************************

 

नौकरशाही में बड़ा फेरबदल – केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में 21 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

नई दिल्ली  07 Nov, (एजेंसी) । नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सरकार ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 21 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।सरकार ने एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पंजाब कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।1990-बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रूपिंदर बरार, जो वर्तमान में आयकर में हैं, को कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश कैडर से 1993-बैच की आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में।एसीसी के आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष, जो इस समय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को अस्थायी रूप से अपग्रेड करके सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

विभाग में संयुक्त सचिव का रिक्त पद, जबकि असम-मेघालय कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी, नीरज वर्मा, जो इस समय प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं, को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन के साथ यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड, दूरसंचार विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।मध्य प्रदेश कैडर के 1994-बैच के आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हाइड्रोकार्बन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है और 1994-बैच के आईएएस अधिकारी सुदीप जाम को नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु कैडर से, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

एसीसी द्वारा अन्य नियुक्तियों में नगालैंड कैडर के 1995-बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया है।सिंह कर्मयोगी भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

असम-मेघालय कैडर के 1995-बैच के आईएएस अधिकारी शकील पी. अहमद को कपड़ा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि तमिलनाडु कैडर के 1995-बैच के आईएएस अधिकारी हितेश कुमार एस. मकवाना को नियुक्त किया गया है। इस समय गृह विभाग, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत को इस पद के लिए भर्ती नियमों को ताक पर रखकर अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का महासर्वेक्षक बनाया गया है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश कैडर या एजीएमयूटी से 1996-बैच की आईएएस अधिकारी गीतांजलि गुप्ता और वर्तमान में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें नीति आयोग और कार्लिन के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के एलएएस अधिकारी खोंगवार देशमुख को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत ऋत्विक रंजनम पांडे को 16वें वित्त आयोग, आर्थिक मामलों के विभाग के एडवांस सेल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। विभाग में उप सचिव या निदेशक के रिक्त पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड करके अतिरिक्त सचिव का पद और वेतन, जबकि महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार मितल को परमाणु ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। .

आंध्र प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत नागुलापल्ली, जो इस समय कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है और राहुल शर्मा, जो इस समय झारखंड कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव के रूप में कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल कैडर की 2000 बैच की एलएएस अधिकारी मनमीत कौर नंदा, जो वर्तमान में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि एसीसी ने निम्नलिखित अधिकारियों को उनके द्वारा धारित पदों को अस्थायी रूप से अपग्रेड करके उनके व्यक्तिगत उपाय के रूप में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर अपग्रेड करने की भी मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश कैडर से 1996 बैच की एलएएस अधिकारी अनीता सी. मेश्राम वर्तमान में उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पंकज कुमार बंसल, तमिलनाडु कैडर से 1997 बैच के एलएएस अधिकारी हैं। वह इस समय संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय के रूप में अतिरिक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय के रूप में कार्यरत हैं।

सिक्किम कैडर के 1998 बैच के एलएएस अधिकारी और वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में सदस्य (प्रशासन) के रूप में कार्यरत विशाल चौहान को अतिरिक्त पद और वेतन में अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। 1998-बैच के आईएएस अधिकारी और सीईओ, माइगोव, इलेक्ट्रॉनिक्स आकाश त्रिपाठी को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्‍त किया गया है।

******************************

 

 

Assembly Election: मिजोरम और छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू, नक्सली प्रभावित क्षेत्र कारीगुंडम में 23 साल बाद हो रहा मतदान

आइजोल 07 Nov, (एजेंसी): पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 40 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनावों के पहले चरण की घुर नक्सल इलाके की 10 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान शुरू हो गया हैं।नक्सली प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। इस इलाके में सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुयी और कई मतदान केंद्रों पर लोग शुरुआती मिनटों में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए निर्धारित समय से पहले ही कतार में लग गए थे। मतदान औपचारिक रूप से शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। भारत के दूसरे सबसे कम आबादी वाले और पांचवें सबसे छोटे राज्य मिजोरम में 1,276 मतदान केंद्रों पर 4,39,026 महिलाओं सहित 8,56,868 मतदाता 170 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 23 सीटों पर और आम आदमी पार्टी (आप) चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं 27 निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

इनमें से चार उम्मीदवार दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च तकनीक उपायों के साथ-साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में 20 विधानसभा क्षेत्रों में से नक्सल प्रभावित दस विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सवेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हो जाएगा, जबकि 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सवेरे आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक यहां मतदान होगा।

मतदान के लिए कुल 5304 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं,इनमें 102 आदर्श मतदान केन्द्र जबकि 200 सौ संगवारी मतदान केन्द्र है।इसके साथ ही 20-20 मतदान केन्द्र दिव्यांगों एवं युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। 5304 मतदान केन्द्रों में 2431 मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव एवं कवर्धा में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हैं इस कारण इस क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो –दो ईवीएम मशीनें लगाई गई है।

प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है किसीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह जरुर कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आज आपके बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे कीपढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर रखें। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 8

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी दोस्त से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आजआपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 7

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बनारहेगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां बच्चे आईसक्रीम का आनंदउठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा, कोई अच्छा रिश्ता फाइनल भी होगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आयेगी।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामानखरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। साथ ही कहीं जाने का प्लान आपको कैंसिल भी करना पड़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खाने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है.. आज उनके लिए दिन बढिय़ा है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे, हो पुरानी बातें भी शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फॉर्म भरेंगे।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हेंकिसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। मेडिकल कि पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलने का मौका मिलेगा। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज कोई केस आपके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो अपनी कमियों को जानते तो है, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहे। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। इस राशि की जो महिलाएंवर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज.. अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में होगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 9

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है, अपने इमेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगहनिवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे… हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में. आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज दूसरों पर विश्वासन करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 4

**************************

 

जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में मोदी सरकार, भारत आटा लॉन्च

नई दिल्ली ,06 नवंबर (एजेंसी)।  महंगाई से त्रस्त जनता को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 6 नवंबर को ‘भारत आटा लॉन्च किया है। यह आटा पूरे देश में सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार की कुछ एजेंसियों को 21.5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 2.5 लाख मेट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया है।

ये एजेंसियां इस गेहूं को आटे में बदलकर इसे 27.5 रुपये प्रति किलो पर बेचेंगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, फूड और पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मिनिस्टर पीयूष गोयल ने सोमवार दोपहर 2 बजे से सब्सिडी वाले भारत आटा की बिक्री शुरू की है। ‘भारत आटा’ सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।

आटा के अलावा ‘भारत दाल’ भी बाजार में

सरकार ने त्योहार में देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए भारत आटा की प्रति किलोग्राम कीमत 29.5 रुपए से घटाकर 27.5 रुपए कर दी है। भारत आटा की बिक्री के लिए भारतीय खाद्य निगम सेंट्रल पूल से ढाई लाख टन गेहूं दे रहा है। इस गेहूं को पिसवा कर 10 किलो और 30 किलो की पैकिंग में बेचा जाएगा।

**************************

 

दीपावली और छठ पर्व में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुविधाएं देगी योगी सरकार

*प्रयागराज परिक्षेत्र में  दस दिनों तक 148 अतिरिक्त ट्रिप करेंगी यूपी रोडवेज की बसें*

प्रयागराज ,06 नवंबर (एजेंसी)। प्रदेश में दीपावली और छठ पर्व में बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार अतिरिक्त सुविधा दे रही है। त्योहारों के दौरान यूपी रोडवेज की तरफ से अलग-अलग स्थान के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज पर क्षेत्र में भी छठ पर्व और दीपावली की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों की अपनी ट्रिप बढ़ा दी है।

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार सड़क परिवहन निगम की तरफ से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक एमके  त्रिवेदी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर और बांदा मार्ग पर छठ और दीपावली के अवसर पर रोडवेज बसों   के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि प्रयागराज -लखनऊ मार्ग पर 34 अतिरिक्त फेरे बढ़ाई जाएंगे।

इसके अलावा प्रयागराज -अयोध्या मार्ग पर 20, प्रयागराज -कानपुर मार्ग पर 24, प्रयागराज -वाराणसी मार्ग पर 24, प्रयागराज- गोरखपुर मार्ग पर 26 ,प्रयागराज -मिर्जापुर मार्ग पर 10 और प्रयागराज -बांदा मार्ग पर 10 ट्रिप त्योहारों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाए जा रहे हैं। इस तरह दीपावली और छठ पर्व  पर यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन  की तरफ से प्रयागराज में अलग-अलग मार्गो में 148 अतिरिक्त ट्रिप का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह भी बताया है कि त्योहारों को देखते हुए यात्रियों को यह अतिरिक्त सुविधा 10 नवंबर से 20 नवंबर तक दी जाएगी ।

रोडवेज कर्मियों को अतिरिक्त सेवाएं देने पर अतिरिक्त मानदेय देगा रोडवेज

इन दोनों त्योहारों में परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर पडऩे वाले दबाव को देखते हुए रोडवेज ने उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन मानदेय देने का भी फैसला किया है। प्रयागराज परिक्षेत्र  के रोडवेज प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक इस दौरान ऐसे चालक या परिचालक जिसमें संविदा तथा आउटसोर्स के चालक या परिचालक शामिल होंगे। जो न्यूनतम 10 दिन उपस्थित होकर निर्धारित औसतन 300 किलोमीटर का संचालन करते हैं तो उन्हें 350 रुपए प्रति दिवस की दर से एकमुश्त ?3500 प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। सड़क परिवहन निगम की तरफ से ऐसे चालक परिचालक जिसमें संविदा तथा आउटसोर्स में काम करने वाले चालक या प्रचालक शामिल हैं। जो संपूर्ण 11 दिवस में उपस्थित होकर निर्धारित औसतन 300 किलोमीटर का संचालन करेंगे तो उन्हें ?400 तक दिवस की दर से एकमुश्त ?4400 प्रोत्साहन देय होगा। संविदा एवं आउटसोर्स चालकों को इस अवधि में मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर अतिरिक्त किलोमीटर पर अतिरिक्त रूप में 55 पैसे प्रति किलोमीटर देय होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह भी बताया है कि डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के जो कर्मचारी इस अवधि में 11 दिन ड्यूटी हेतु उपस्थित रहेंगे उन्हें एकमुश्त ?1800 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा तथा 10 दिन ड्यूटी है तो उपस्थित होते हैं तो एकमुश्त ?1500 का प्रोत्साहन देय होगा।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रॉसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी सस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 9

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी खुशी होगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 4

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाडी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मेडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चो के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को साल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयों से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घूमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 4

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आयेगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो की पेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 1

*******************************