फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत के मामले में एएसआई ने दिए जांच के आदेश

आगरा 24 Sep, (एजेंसी): भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी में 61 वर्षीय फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त महानिदेशक संजय मंजुल को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। यह घटना तब घटी जब फ्रांसीसी पर्यटक, जिसकी पहचान एस्मा बेन येल्स के रूप में हुई, लगभग पांच फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से गिर गई। पूरे भारत में संरक्षित स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार एएसआई ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया।

एएसआई के आगरा सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने जांच शुरू होने की पुष्टि करते हुए कहा, ”दिल्ली में एएसआई महानिदेशक के कार्यालय के निर्देशानुसार संयुक्त महानिदेशक स्तर का अधिकारी जांच का नेतृत्व करेगा। जांच समिति के निष्कर्ष यह निर्धारित करेंगे कि आगरा में स्मारकों का सुरक्षा ऑडिट आवश्यक है या नहीं।” बता दें कि आगरा के जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक समिति पहले से ही इस घटना की जांच कर रही है।

अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) शैरी और सीएमओ डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने स्मारक का दौरा किया और एएसआई अधिकारियों और निजी सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। जिला मजिस्ट्रेट भानु गोस्वामी ने पहले घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें एडीएम प्रोटोकॉल शैरी, सीएमओ आगरा डॉ. एके श्रीवास्तव और सहायक पुलिस आयुक्त (अछनेरा) शामिल थे।

गोस्वामी ने जोर देकर कहा, ”अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) घटना की जांच करेंगे, जिसमें एम्बुलेंस सेवा में देरी के आरोप भी शामिल हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।” प्रत्यक्षदर्शियों ने दुखद दुर्घटना का जिक्र करते हुए बताया कि विदेशी महिला एक लकड़ी की रेलिंग के सामने झुकी हुई थी, जिसके चलते वह पांच फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से नीचे पत्थर के फर्श पर गिर पड़ी।

****************************

 

जवान के आगे विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का बुरा हाल, ओपनिंग डे

24.09.2023 (एजेंसी)  –  विक्की कौशल हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं. फिर चाहे कॉमेडी हो या सीरियस रोल हर किसी में विक्की परफेक्ट बैठते हैं. इस बार भी विक्की एक फिल्म लेकर आए जो एक मैसेज देती है. क्रिटिक को तो द ग्रेट इंजियन फैमिली पसंद आई है लेकिन लग रहा है फैंस को ये कुछ खास रास नहीं आई है. द ग्रेट इंडियन फैमिली का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जो कुछ खास नहीं है. शाहरुख खान की जवान के आगे विक्की की फिल्म कमाल नहीं कर पाई है.

द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें विक्की कौशल ने एक भजन गायक का किरदार निभाया है. उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनके घरवालों को पता चलता है कि उनका बेटा हिंदू नहीं मुसलमान है. उसके बाद क्या होता है इसके लिए तो आपको थियेटर ही जाना पड़ेगा.द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो फिल्म का ओपनिंग डे पर बुरा हाल ही हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ सकता है. द ग्रेट इंडियन फैमिली शाहरुख खान की जवान के आगे फेल हो गई है. जवान जहां एक दिन में 7-8 करोड़ का कलेक्शन कर रही है वहीं द ग्रेट इंडियन फैमिली को 1.50 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल हो रहा है.द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो इसे विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा और यशपाल शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

******************************

 

नीरजा का किरदार निभाकर मैं और संवेदनशील हो गई: आस्था शर्मा

24.09.2023 (एजेंसी)  –  नीरजा… एक नई पहचान से टीवी में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री आस्था शर्मा ने बताया कि यह किरदार उनके लिए सबसे फायदेमंद और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।जीवन निष्पक्ष नहीं है और कठोर वास्तविकताओं का सामना करना सबसे कठिन हिस्सा है। यह अहसास शो में नीरजा (आस्था) को बुरी तरह प्रभावित करता है, यह एक सामाजिक नाटक है, जिसने अपने लॉन्च के बाद से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

कहानी में अब तक, प्रोतिमा (स्नेहा वाघ) ने अपनी बेटी नीरजा को सबसे अच्छी परवरिश देने के लिए हरसंभव कोशिश की है।सोनागाछी के बाहर बेहतर जीवन का नीरजा का सपना तब टूट जाता है जब उसे पता चलता है कि उसकी मां एक सेक्स वर्कर है और अब तक, वह एक अस्पताल में नर्स होने का दिखावा करती थी।वह यह जानकर टूट गई कि उसकी मां ने उसके लिए एक काल्पनिक दुनिया बनाई थी।

वास्तविकता को स्वीकार करना उसके लिए दर्दनाक और हृदय विदारक है।इस रहस्योद्घाटन के भावनात्मक प्रभाव के बारे में बात करते हुए आस्था ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में नीरजा का किरदार निभाना मेरे लिए सबसे फायदेमंद अनुभव और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।मुझे नहीं पता कि अगर मैं उसकी जगह होती तो क्या करती। अब जब उसे यह सच्चाई पता चली है कि उसकी मां ने आजीविका कैसे अर्जित की, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक रही है।

उन्?होंने कहा, भले ही उसने यह सब नीरजा की खातिर किया हो, लेकिन इससे विश्वासघात कम भयावह और विनाशकारी नहीं हो जाता। भावनात्मक उथल-पुथल के इन विभिन्न चरणों को चित्रित करने से मुझे एक अभिनेत्री के रूप में विकसित होने में मदद मिली है। मैं अब अधिक सहानुभूतिशील हूं।हालिया कहानी में दर्शक वर्तमान में बागची परिवार के भीतर गणेश उत्सव का जश्न देख रहे हैं।

यह महत्वपूर्ण क्षण है जब शो की प्रतिपक्षी, दीदुन (काम्या पंजाबी) को पता चलता है कि अबीर ने अपनी खोई हुई याददाश्त वापस पा ली है। नतीजतन, दीदुन ने नीरजा को सोनागाछी लौटाने और उसे वहां काम करने के लिए मजबूर करने का निर्णय लिया।नीरजा… एक नई पहचान कलर्स पर प्रसारित होता है।

*****************************

 

काम, सपने और जुनून मुझे मेरे किरदार काव्या से जोड़ता हैं: सुम्बुल तौकीर खान

24.09.2023 (एजेंसी)  –  अपकमिंग शो काव्य- एक जज्बा, एक जुनून में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने इस बारे में खुलकर बात की है कि वह अपने किरदार में क्या बदलाव लाना चाहती हैं।यह शो एक प्रेरणादायक किरदार काव्या की कहानी है, जो एक आईएएस अधिकारी है, जिसकी महत्वाकांक्षा देश की सेवा करना और आम आदमी के लिए सही काम करना है।सुम्बुल ने शो, किरदार, चुनौतियों और अपने सह-कलाकारों के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बात की।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कहानी बहुत प्रासंगिक और वास्तविक लगी। यह कहीं न कहीं सभी की कहानी से संबंधित है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह करना चाहिए।अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, सुम्बुल ने कहा, मुझे लगता है कि एक पहलू है जहां मैं काव्या से सबसे ज्यादा जुड़ सकती हूं, वह है अपने काम, सपने और लक्ष्य के प्रति उसका जुनून।

क्योंकि मेरे पूरे जीवन में मेरे पास कभी कोई दूसरा विकल्प नहीं था। मुझे हमेशा लगता था कि अगर मैंने एक्टिंग करने की ठान ली है तो यही करूंगी।इस बारे में बात करते हुए कि काव्या का किरदार निभाते समय उन्होंने किन बातों को ध्यान में रखा सुम्बुल ने कहा, मैंने वास्तव में एक किरदार को निभाने का फैसला किया। क्योंकि, आईएएस अधिकारी आमतौर पर बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। वे बहुत बुद्धिमान हैं, आप उन्हें कभी भी परेशान नहीं देख सकते। वे हमेशा जानते हैं कि किसी स्थिति को कैसे संभालना है।

इमली फेम एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मुझे चिंतित होना था, क्योंकि मैं शांत स्वभाव की नहीं हूं। मैं कभी-कभी घबरा जाती हूं, इसलिए यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं एक व्यक्ति के रूप में काव्या से काफी कुछ सीख रहा हूं।

सुम्बुल ने कहा कि काव्या बहुत ही साफ दिल की लड़की है। मुझे लगता है कि मुझे उससे सबकुछ अपनाना चाहिए, खासकर उसकी बुद्धिमत्ता।काव्या का प्रीमियर 25 सितंबर को सोनी पर होगा।

*****************************

 

रिवीलिंग आउटफिट पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैमरस अवतार

24.09.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन खूबसूरती भरी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर साझा की है। इन फोटोज को देखते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपना ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच शेयर करती हैं तो अक्सर वो उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के बीच हुस्न की बिजलियां गिरा दी है।

इन तस्वीरों में उनकी सेक्सी अदाएं देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। बता दें कि मौनी रॉय के सारे लुक फैंस के बीच ट्रेंड करते हैं। मौनी रॉय ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में पिंक कलर का बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस ये ड्रेस काफी डीपनेक है। अपने इस बॉडी फिटेड ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

बालों को खुला छोड़कर, न्यूड लिप्सटिक और स्मोकी आई मेकअप कर के एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आज आप उन चीजों को महत्व देंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, आप जल्द ही सफल होंगे। आप अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपके मन मुताबिक काम होगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने कस्टमर से फायदा होगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद लेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी थोड़ी मेहनत और लगन से आपका अधूरा काम पूरा हो जायेगा। किसी जरुरतमंद को वस्त्र दान करेंगे। बिजनेस के काम की वजह से आपको शहर से बहार जाना पड़ सकता है। आज आलस्य करने से आपका का रुक सकता है। आपको आज किसी मित्र के यहां फंक्शन को लेकर आमंत्रण मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस में रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने के योग बन रहे है। आज बेवजह किसी से बहस करने से बचे, अपने समय का सही उपयोग करें। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। आज आप राजनीति में ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग ज्वाइन करेंगे। आज विद्यालय के शिक्षक सब बच्चों को टूर पर ले जायेंगे, बच्चे खूब मस्ती करेंगे। आज आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज आप दूसरों की सलाह लेने के वजाय, खुद ही बुद्धि और विवेक से काम लें। लवमेट से सरप्राइस मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। घर के बच्चे आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी तरह की समस्या का समाधान मिलने से रिलेक्स महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें । आज आप अपने लिए समय निकालेंगे और किसी एकांत स्थल पर कुछ समय व्यतीत करेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 5

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आज आपको अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। महिलाएं आज अपने घर के कामों में बिजी रहेगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी । आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आएगा।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 7

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफिक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखाएंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आप नई जिम्मेदारी लेने के लिए उत्सुक रहेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना मन किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा, साथ ही नए दोस्त भी बनेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

* शुभ रंग- ब्लैक

* शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करें, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अपने बच्चो को उपहार देंगे, जिससे बच्चों का मन प्रसन्न होगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। लवमेट आक आपसे कोई बात शेयर करेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर प्रभाव अच्छा जमेगा। घर का डेकोरेशन करवाने के लिए आप अपने परिवार से सलाह लेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 9

*****************************

 

नहीं रहे प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रयाग राज

24.09.2023  –  भारतीय सिने जगत के प्रसिद्ध फिल्म लेखक, निर्देशक व एक्टर प्रयाग राज का शनिवार (23 सितम्बर) को शाम चार बजे निधन हो गया। अपना कैरियर उन्होंने ‘पृथ्वी थियेटर’ से शुरू किया था। पृथ्वी थिएटर के बाद प्रयाग राज को लेखन का पहला काम 1963 में आई फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ में मिला। लेखक के रूप में उन्होंने 35 से ज्यादा फिल्में लिखीं।

जिनमे अमिताभ बच्चन की अजूबा, गंगा जमुना सरस्वती, मर्द, गिरफ्तार, कुली, नसीब, सुहाग, अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी कपूर की सुपरहिट फिल्म जंगली के प्रसिद्ध गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे…’ के शुरुआत में आने वाला नोट ‘याहू’ प्रयाग राज की आवाज में है। सुपर स्टार राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म ‘सच्चा झूठा’ में प्रयाग राज ने चाय वाले का किरदार निभाया था।

1970 से 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों के सबसे सफल लेखक के रूप में चर्चित प्रयाग राज फिल्म लेखन के साथ एक्टिंग, डायरेक्शन, गायन से लेकर गीत लिखने तक में हाथ आजमाया। वह कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का भी हिस्सा भी थे। लेकिन उनकी सबसे खास पहचान अमिताभ बच्चन की कुछ बेहद कामयाब फिल्मों के कहानीकार और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में बनी। उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनका नाम अपने शहर पर ही रखा गया था।

उनके पिता राम दास आजाद अपने समय के प्रसिद्ध कवि थे। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘कुंदन’ प्रयाग राज ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बनाई थी। इसके बाद पाप और पुण्य, पोंगा पंडित, चोर सिपाही जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की थी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

पीएम मोदी कल 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली ,23 सितंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 11 राज्यों के विभिन्न गंतव्यों को जोडऩे वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे  उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा  चेन्नई (बारास्ता रेनिगुंटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा,झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी। हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक तथा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक एक घंटे की बचत करेंगी। जबकि उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे का समय बचाएगी।

देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

*******************************

 

नारी अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत

वाराणसी ,23 सितंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है, जिसमें किसी नारी को आगे बढऩे के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े, इसीलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद मैं सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियिम ने इस बार दुर्गा पूजा के उत्साह को और भी कई गुना बढ़ा दिया है। लेकिन, कुछ लोगों को वंदन शब्द से परेशानी है।

उन्होंने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि तीन दशकों से बिल अटका हुआ था, विरोध करने वाले भी समर्थन में आ गए। काशी और पूरे देश की महिलाओं को बधाई देता हूं। महिला सांसदों की संख्या बढ़ेगी। इस बिल में सबने नारी का सामर्थ्य देखा। महिलाएं देश की शक्ति हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है। महिलाएं आज देश की तरक्की में भगीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल ने नवरात्र का उत्साह बढ़ा दिया है। इस बिल से महिलाओं के सपने पूरे होंगे और उनका विकास तेज होगा। अब देश बदल रहा है। प्रॉपर्टी में महिलाओं का नाम को तरजीह दी जा रही है। महिलाओं को मुद्रा योजनाओं का फायदा मिला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में टूरिस्ट गाइड जैसी फील्ड में महिलाओं को आगे आना चाहिए। इससे बनारस की बहनों का रोजगार मिलेगा और महिला टूरिस्ट को भी अच्छा लगेगा। मैं चाहता हूं कि महिला टूरिस्ट गाइड अपने काशी की जानकारी पर्यटकों को बताएं।

*********************************

 

कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, एफआईआर रद्द करने की मांग

नई दिल्ली ,23 सितंबर (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कौशल विकास घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था और उनकी याचिका खारिज कर दी थी। नायडू की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।

इससे पहले दिन आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने राजामहेंद्रवरम की जेल में कौशल विकास निगम घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू से पूछताछ शुरू की। शुक्रवार को विजयवाड़ा की एसीबी कोर्ट ने आगे की पूछताछ के लिए नायडू की दो दिन की पुलिस हिरासत सीआईडी को दे दी थी। दोनों दिन 23 और 24 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक पूछताछ की इजाजत दी गई है।

क्या है कौशल विकास घोटाला

सीआईडी ने मार्च में कौशल विकास से संबंधित घोटाले की जांच शुरू की थी, जिसका गठन 2016 में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए ट्रेनिंग देने के लिए गया था। पिछली टीडीपी सरकार ने 3,300 करोड़ की परियोजना को सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड और डिजाइन टेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोजेक्ट पर साइन किए थे। इनको 6 कौशल केंद्र बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई भी केंद्र नहीं बनाया।

मार्च में ही मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के ऑफिस से बयान जारी कर कहा गया कि सीमेंस उद्योग ने इस परियोजना पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया, लेकिन राज्य द्वारा दिए गए 371 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया। साथ ही, कहा गया कि यह पूरा पैसा फर्जी कंपनियों को भेजा गया था।

*****************************

 

असम में नया उग्रवादी समूह मेघालय के ग्रामीणों के लिए चिंताजनक: क्षेत्रीय पार्टी विधायक

शिलांग 23 Sep, (एजेंसी): राज्य विधानसभा में एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक ने दावा किया कि असम में नए चरमपंथी समूह ने मेघालय के सीमावर्ती गांवों को असहज कर दिया है। मेघालय विधानसभा के 60 सदस्यों से बात करने वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक नुजोर्की सुंगोह ने कहा कि यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट ऑफ कार्बी लोंगरी (यूपीएफकेएल) की स्थापना कुछ महीने पहले हुई थी और यह संगठन असम सीमा के साथ एक विवादास्पद क्षेत्र में रहने वाले मेघालय के निवासियों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। असम का पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला विवादित क्षेत्र से घिरा है, और यूपीएफकेएल एक ऐसा संगठन है जो स्पष्ट रूप से कार्बी आदिवासी लोगों के लक्ष्यों का समर्थन करता है।

समूह के दो सदस्यों को जुलाई में असम पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनके पास से दो पिस्तौल, हथगोले, जबरन वसूली की नकदी तथा हथियार पाए गए थे। कथित तौर पर दोनों 885 किलोमीटर लंबी असम-मेघालय सीमा पर अभी भी अनसुलझे छह विवादित क्षेत्रों में से एक ब्लॉक-1 के एक गांव के निवासी थे। सुंगोह ने जोर देकर कहा कि असम की पार्टियों द्वारा “डराने-धमकाने का इतिहास” मेघालय के खासी-पनार आदिवासी लोगों में यूपीएफकेएल के बारे में चिंता बढ़ाता है।

उन्होंने उन गांवों का उदाहरण दिया जिन्हें अतीत में मेघालय में अपने घर छोड़ने पड़े थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार नए खतरे पर ध्यान देगी और स्थानीय लोगों को निराश नहीं करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के अनुसार, मेघालय सरकार को अभी तक नए कार्बी चरमपंथी समूह के संबंध में कोई खुफिया जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “हालांकि, हम इस घटनाक्रम को खारिज नहीं कर रहे हैं। अपने लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो।”

*************************

जयराम के नई संसद को मोदी मल्टीप्लेक्स बताने पर भड़के नड्डा, कांग्रेस को बताया संसद विरोधी

नई दिल्ली 23 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा देश की नई संसद को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ बताने पर भड़के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इसे देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का अपमान करार देते हुए कांग्रेस को संसद विरोधी बताया है।

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स ( पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा था कि बहुत जोर-शोर के साथ लॉन्च किया गया नया संसद भवन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर रहा है। इसे तो ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ या ‘मोदी मेरियट’ कहा जाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पोस्ट पर रिप्‍लाई करते हुये नड्डा ने कहा, ” कांग्रेस पार्टी के निम्नतम मानकों के हिसाब से भी यह एक दयनीय मानसिकता है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है।”

नड्डा ने कहा कि वैसे भी, यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का संसद विरोधी रुख सामने आया है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा, ”उन्होंने 1975 में कोशिश की और बुरी तरह विफल रही।”

****************************

 

दिल्ली में खुद को गोली मारने वाले भाजपा नेता की मौत

नई दिल्ली 23 Sep, (एजेंसी): भाजपा के एक नेता, जिन्‍होंने खुद को गोली मार ली थी, की आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुरुआती जांच से पता चला कि ग्रेटर कैलाश-1 के निवासी करण बंका वित्तीय समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात उन्हें एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे बंका बाथरूम में फिसल गए, जिससे उसके सिर में चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल साकेत में भर्ती कराया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, ”ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। पता चला कि करण को गोली लगी थी, जो उसने अपने बाथरूम में खुद को मारी थी।”

डीसीपी ने कहा, “गोली का दाहिनी ओर प्रवेश घाव था और बायीं ओर निकास घाव था। घटना में लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था जो उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) दिनेश का था।” प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि करण राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल था। डीसीपी ने कहा, “हाल के दिनों में वह वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा था और अपने परिचित लोगों से पैसे मांग रहा था।” डीसीपी ने कहा, “शनिवार को करण ने दम तोड़ दिया। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

****************************

 

मुंबई में 15 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, दम घुटने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई 23 Sep, (एजेंसी): मुंबई के दादर में शनिवार सुबह 15 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।

दादर हिंदू कॉलोनी में रेनट्री बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:35 बजे आग लग गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने इमारत के ऊपर धुएं का गुबार देखे जाने पर इमारत के निवासियों की मदद करने का प्रयास किया।

सचिन पाटकर (60) नामक एक व्यक्ति को जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही थी। उसे लगभग 9:50 बजे सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण और अन्य हताहतों का विवरण ज्ञात नहीं है और अग्निशमन अभियान जारी है।

**************************

 

खुशखबरी! गर्भ में पल रहे बच्चों की बीमारियों का लगेगा पता; दंपत्ति का भी होगा इलाज

गोरखपुर 23 Sep, (एजेंसी) : गोरखपुर एम्स में नई शुरुआत होने जा रही है। इसके जरिए गर्भ में पल रहे बच्चों के बीमारियों का पता डॉक्टर पहले ही लगा लेंगे और उसका इलाज भी संभव हो सकेगा। अब तक यह सुविधा सिर्फ लखनऊ में मौजूद थी। लेकिन अब एम्स में इसकी सुविधा शुरू होने के बाद शहर के लोगों को यहीं पर वह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जल्दी एम्स में इसके लिए निदान केंद्र शुरू किया जाएगा। एम्स के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में इस सेंटर का संचालन होगा।

गोरखपुर एम्स में निदान केंद्र शुरू होने से नवजात शिशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकेगा। बायोकेमेस्ट्री डिपार्मेंट के डॉक्टर प्रभात सिंह ने बताया कि, इसके शुरू होने से गर्भ में पल रहे बच्चों की बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही गर्भवतियों की स्क्रीनिंग भी हो सकेगी और गर्भावस्था में सामान्य बीमारियों का इलाज होगा। इसके साथ ही वहीं कुछ ला इलाज बीमारी भी होती है जिसके बारे में हसबैंड वाइफ को पहले ही बताया जा सकेगा। डॉक्टर ने बताया कि केंद्र में बीमारियों की पहचान के बाद दंपतियों का इलाज भी कराया जाएगा।

इस केंद्र के खुलने से नवजात बच्चों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही जांच के बाद कुछ ऐसे मामले होते हैं जिसमें जन्म के बाद बच्चों का इलाज किया जाएगा। ताकि वह नॉर्मल लाइफ जी सके वहीं एम्स की कार्यकारी डायरेक्टर डॉक्टर सुरेखा किशोर बताती हैं कि, गर्भावस्था की पहली तिमाही काफी अहम होती है इस समय औरतों के गर्भावस्था की सही जानकारी मिलती है। साथ ही डीएनए सीक्वेंसिंग के जरिए बच्चों में होने वाले बीमारियों का पहचान किया जा सकता है और उनका सही समय पर इलाज होता है। जिससे आने वाले समय में बच्चा नार्मल जिंदगी जी सके।

************************

 

बारिश बनी आफतः मकान का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत- कई लोग मलबे में दबे

राजगीर 23 Sep, (एजेंसी): बिहार के नालंदा जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां पंचायत में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मानपुर के थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

बारिश में सभी लोग अपने घरों में थे। इसी दौरान सौदागर पासवान का पुराने मकान का छज्जा गिर गया। इस दुर्घटना में कई लोग मलबे के अंदर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शर्मा ने बताया कि मकान का छज्जा गिरने की आवाज को सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।

आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पावापुरी के विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बालेश्वर पासवान की 65 वर्षीय पत्नी श्याम सुंदरी देवी और राजन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी रंजू देवी की मौत हो गई। वहीं, अंकिता कुमारी औरनिकिता कुमारी समेत कई घायलों का पावापुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

*************************

 

असम में एनआईटी सिलचर के छात्रों ने की भूख हड़ताल खत्म

सिलचर 23 Sep, (एजेंसी): असम में एनआईटी सिलचर के छात्रों ने संस्थान के निदेशक द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद अपनी पांच दिवसीय भूख हड़ताल खत्म कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। थर्ड ईयर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र कोज बुकर की आत्महत्या के मामले में डीन (एकेडमिक्स) बी.के. रॉय पर गंभीर आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठे दो हजार से ज्यादा छात्रों ने शुक्रवार रात को अपना विरोध समाप्त करने का फैसला किया।

एनआईटी प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को फलों के जूस के पैकेट सौंपे। प्रदर्शनकारी छात्रों में से एक ने कहा, “अधिकारियों ने हमारी दो प्राथमिक मांगों को पूरा करने का वादा किया है। प्रोफेसर रॉय को अगले कुछ दिन में उनके पद से हटा दिया जाएगा और बुकर की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।”

इससे पहले शुक्रवार को इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दिलीप कुमार बैद्य ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनसे हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से जल्द संपर्क नहीं करने के लिए खेद व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रोफेसर बी.के. रॉय को अगले दो दिन के भीतर डीन के पद से हटा दिया जाएगा। लेकिन छात्रों ने निदेशक से लिखित बयान की मांग की और कहा कि जब तक उन्हें यह नहीं मिल जाता, वे भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। शुक्रवार दोपहर नई गैलरी में हुई एक घंटे की बैठक के दौरान छात्रों ने प्रोफेसर बैद्य को अपनी मांगों की एक सूची सौंपी।

थर्ड ईयर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र कोज बुकर की आत्महत्या के बाद, भूख हड़ताल 18 सितंबर की सुबह शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक, बुकर का लटका हुआ शव 15 सितंबर को संस्थान के हॉस्टल-7 में मिला था। प्रो. बी.के. रॉय पर छात्रों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर बैद्य ने बताया, “हमें मृत छात्र के परिवार के प्रति सहानुभूति है और हम आपके आंदोलन को समझते हैं। हम आपसे शीघ्र संपर्क न कर पाने के लिए क्षमा चाहते हैं। अगले दो दिनों के भीतर हम मांगों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने वहां संवाददाताओं से यह भी कहा, ”हमें लगता है कि मुद्दे लगभग सुलझ गये हैं।”

*************************

 

घर बैठे लाखों कमाने का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बनाया शिकार, 6.80 लाख रुपये ठगे

नोएडा 23 Sep, (एजेंसी): पार्ट टाइम नौकरी कर घर बैठे लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से छह लाख 80 हजार रुपए की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के निराला स्टेट के अजीत सिंह राघव ने बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम नौकरी कर प्रतिमाह लाखों रुपये कमाने का मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से बात करने पर जालसाज ने इंजीनियर को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल्स को फॉलो करना होगा। प्रति फॉलो पर शिकायतकर्ता को 50 रुपये बतौर मुनाफा देने की बात तय हुई।

इसके बाद शिकायतकर्ता को अलास नाम की टेलीग्राम आईडी से जोड़ा गया। प्रारंभिक चरण में कुछ मुनाफा देने के बाद जालसाजों ने पीड़ित को प्रीपेड टास्क का हवाला देते हुए निवेश पर तीन गुना मुनाफा देने की बात कही। एक हजार रुपये का निवेश करने पर पीड़ित को 30 प्रतिशत मुनाफा सहित रकम वापस कर दी गई। इसके बाद पीड़ित ने कई बार में कुल छह लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम उसने रिश्तेदारों से भी ली। इंजीनियर पर छह लाख रुपये और निवेश करने का दबाया बनाया जाने लगा तो उसे ठगी की आशंका हुई।

******************************

 

NIA का गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-अमृतसर में छापेमारी कर जब्त की प्रॉपर्टी

नई दिल्ली 23 Sep, (एजेंसी): प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पन्नू की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया, हमने पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ में पन्नू की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने पन्नू की जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमे अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति भी शामिल है। अधिकारी ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ के सेक्टर 15 इलाके में उनकी आवासीय संपत्ति भी जब्त कर ली गई है।

अधिकारियों ने पन्नू की संपत्ति के बाहर आतंकवाद विरोधी जांच कार्रवाई के बारे में जानकारी देने वाला होर्डिंग भी लगाया। जब्ती के बाद, पन्नू ने संपत्ति का अधिकार खो दिया और संपत्ति अब सरकार की है। 2020 में, उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी, जिसका मतलब था कि वह संपत्ति बेच नहीं सकता था।

एसएफजे को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3(1) के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है। यह मामला पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को विदेशों से वित्त पोषण, समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने और युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कट्टरपंथी बनाने से संबंधित है।

******************************

 

सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने जारी किया ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023’ का पोस्टर

23.09.2023  –   कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023′ के तीसरे सीजन का आयोजन अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023′ का पोस्टर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने जारी किया।

डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा पिछले तीन वर्षों से बॉलीवुड की धरती पर कई तरह के अवार्ड क्रमशः बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान समारोह, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अवार्ड समारोह में  प्रतिष्ठित समाजसेवकों सहित उद्योगपति, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, पत्रकार एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में क्रियाशील हैं।

इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया था बल्कि सबसे बड़ी बात यह है कि कोविड काल से ही जनहित में उन्होंने ‘भगवतगीता’ बांटने का अभियान छेड़ रखा है जो अनवरत जारी है। डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।

डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा निर्मित व निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘ज़िक्र तेरा’ युवा दिलों को धड़काने में कामयाब साबित हुआ है। उनकी नवीनतम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

सनी देओल की गदर 2 का टिकट खिड़की पर संघर्ष जारी

23.09.2023  (एजेंसी)  –  सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म गदर 2 ने रिलीज के पहले दिन से टिकट खिड़की पर गदर मचाया हुआ है।फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज का यह छठा हफ्ता चल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 अभी भी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट जारी है।इसके अलावा जवान की रिलीज का भी गदर 2 की कमाई पर असर पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने रिलीज के 42वें दिन 37 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो इस सप्ताह की सबसे कमाई है।इसी के साथ अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 521.53 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में गदर 2 की कमाई 700 करोड़ रुपये की ओर है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2 में अमीषा पटेल, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।गदर 2 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है।

महज 18 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।इसका निर्देशन भी अनिल शर्मा ने किया था, वहीं फिल्म की कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी थी।

गदर नितिन केनी, भंवर सिंह और भौमिक गोंदलिया द्वारा निर्मित थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।अब फिल्म निर्माता गदर की तीसरी किस्त बनाने पर विचार कर रहे हैं।

*****************************

 

संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में लगाएंगे एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का

23.09.2023  (एजेंसी)  –  सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आने वाले दिनों में कई शानदर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आने वाली हैं।अब एक और नई फिल्म मास्टर ब्लास्टर का ऐलान हो गया है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी और इससे भी खास बात यह है कि इसमें संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आएंगे।आइए जानते हैं इससे जुड़ी और क्या जानकारी मिली है।

जाने-माने फिल्म समीक्षक और फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर यह जानकारी दी।उन्होंने ट्वीट किया, इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है कि संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, वेलकम और आवारा पागल दीवाना के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म मास्टर ब्लास्टर के लिए साथ आ रहे हैं।

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है।तरण ने अपने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि मास्टर ब्लास्टर के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंडचीन में होगी।सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब किसी फिल्म में कुछ नए तकनीकी प्रयोग दर्शकों के बीच आएंगे।संजय और टाइगर दोनों एक प्रसिद्ध शाओलिन मास्टर की देख-रेख में अपने किरदार की तैयारी के लिए एडवांस मार्शल आर्ट का कड़ा प्रशिक्षण लेने वाले हैं।

फिल्म के निर्देशक और हीरोइन की घोषणा जल्द की जाएगी।बता दें कि संजय और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। खलनायक में जैकी पुलिसवाले तो संजय विलेन बने थे। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी।महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म कारतूस में भी दोनों साथ थे।2007 में आई फिल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड आखिरी फिल्म थी, जिसमें दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।संजय और जैकी जल्द ही एक बार फिर फिल्म बाप में नजर आएंगे।टाइगर फिल्म गणपत : पार्ट 1 में नजर आएंगे। बागी 4 और रैम्बो उनके खाते से जुड़ी हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आने वाले हैं।

उधर संजू बाबा सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म शेरां दी कौम पंजाबी में नजर आएंगे। थलापति विजय की फिल्म लियो में भी वह एक खास भूमिका में हैं। डबल आईस्मार्ट द गुड महाराजा और घुड़चढ़ी भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

*****************************

 

रिताभरी चक्रवर्ती का टाइम बेबी म्यूजिक वीडियो फैंस को कर रहा है एंटरटेन!

23.09.2023  (एजेंसी)  –  मनोरंजन की दुनिया में ऐसे क्षण आते हैं जब एक कलाकार का परिवर्तन उम्मीदों से बढ़कर होता है, जिससे प्रशंसक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से और भी ज़्यादा प्रेरित हो जाते हैं। एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती के साथ भी ऐसा ही है, जो निकिता गांधी और संबित के सहयोग से अपने नवीनतम म्यूजिक वीडियो टाइम बेबी’ के लिए रॉकस्टार का रूप अपनाया। जिसने प्रशंसकों और आलोचकों को समान रूप से आकर्षित किया।

एक्ट्रेस रिताभरी का अविश्वसनीय परिवर्तन न केवल उनकी उपस्थिति में बदलाव को दर्शाता है बल्कि उनके रॉकस्टार व्यक्तित्व का पूर्ण अवतार भी दिखाता है। अपनी स्टेज प्रेजेंस से लेकर अपनी अभिव्यक्ति तक, रिताभरी ने अपने किरदार को जीवंत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रिताभरी और उनके को-स्टार, चिंतन रच्छ के बीच की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जो इस गाने में आकर्षण की एक परत जोड़ता है।

यह एक कलाकार के रूप में उनके बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है, जो साबित करता है कि वह अपने किरदारों के साथ एक शैली से दूसरी शैली में सहजता से बदलाव कर सकती हैं।

फैंस इस म्यूजिक वीडियो के दीवाने हो रहे हैं। इसके अलावा, चक्रवर्ती ने हाल ही में नंदिनी नामक अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी पूरा किया है। इस सीरीज में उनका किरदार नंदिनी, सायंतनी पुताटुंडा की किताब से लिया गया है।

*******************************

 

कैमरे में कैप्चर हुआ जाह्नवी कपूर का किलर अवतार

23.09.2023  (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की कुछ सिजलिंग और हॉट फोटोज शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट्स से इंटरनेट पर तबाही मचाती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को दीवाना बना दिया है।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की डीपनेक बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वो गॉर्जियस नजर आ रही हैं। ओपन हेयर, लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने जमीन पर बैठकर बेहद ही हॉट पोज देते हुए फोटोशूट करवाया है। बता दें कि जाह्नवी कपूर जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक पोस्ट पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हुए नहीं थकते हैं।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया लवर हैं और एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने डैशिंग अंदाज से फैंस को हैरान कर देती हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करता है।

****************************