आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, 5 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली ,05 सितंबर (एजेंसी)। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के 2019 के राष्ट्रपति आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। पीठ ने कहा, बार के सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हम इस पर बहस समाप्त करते हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

संविधान पीठ, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल थे, ने 2 अगस्त से मामले की सुनवाई शुरू की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत जल्द ही अपना फैसला सुनाएगी।

मार्च 2020 में इस मुद्दे को सात न्यायाधीशों की बड़ी पीठ को सौंपने के याचिकाकर्ताओं की मांग को स्वीकार करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था।

तत्कालीन सीजेआई एन.वी. रमना की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने तर्क दिया था कि अनुच्छेद 370 की व्याख्या से संबंधित प्रेम नाथ कौल और संपत प्रकाश मामले में शीर्ष अदालत के दिए गए पहले के फैसले एक दूसरे से विरोधाभासी नहीं थे।

सीजेआई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति खन्ना पीठ के नए सदस्य हैं। मुख्य न्यायाधीश रमना और न्यायमूर्ति सुभाष रेड्डी, जो पिछली पीठ का हिस्सा थे, सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

**************************

 

अमित शाह और नितिन गडकरी से हमारे पांच सवाल है : सुरजेवाला

भोपाल 05 सितंबर (एजेंसी)। खंडवा में किसानों के सुसाइड पर अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी मप्र रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले 18 साल में 25 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। खंडवा में नितिन गडकरी जश्न मना रहे है और किसान मौत को चूम रहे है। लेकिन खंडवा में उस किसान के परिवार के आंसू नहीं पोंछ रहे। आज अन्नदाता बर्बादी की कगार पर खड़ा है, सरकार उनसे मौत की खेती करवा रही है।

महाकाल लोक में हुए अनुष्ठान पर सुरजेवाला बोले क्या महाकाललोक के दोषियों की आराधना महाकाल बाबा सुनेगे? यह प्रदेश की जनता को भगवान के भरोसे छोड़ मौत की खेती करने में लगे हुए है, 18 साल से और पिछले 3 साल से एक नाजायज सरकार का चला रहे, प्रजातंत्र का चीर हरण कर एक नाजायज सरकार के मुखिया बने बैठे शिवराज सिंह चौहान, झूठों के सरदार और धोखेबाजों के नुमाइंदे हैं।
राजनाथ सिंह द्वारा शिवराज सिंह चौहान को धोनी कहने पर बोले की इतना बड़ा अपमान हमारे सबसे बेहतरीन क्रिकेटर का शायद किसी ने नहीं किया होगा। वजह यह है कि वह एक ऐसे फिसड्डी प्लेयर हैं जिनको ट्रायल में भी कोई मौका नहीं देगा, क्रिकेट खेलने की बात तो दूर है। क्योंकि जब वह बेट पकड़ते हैं तो हिट विकेट करते हैं और हिट विकेट मध्य प्रदेश है। तो यह हिट विकेट प्लेयर है, इसलिए इसे ट्रायल मैं भी कोई घुसने नहीं देगा।

*मंडला आये अमित शाह और श्योपुर आये नितिन गडकरी से हमारे पांच सवाल है:

1) क्या अमित शाह और नितिन गडकरी किसानों की पीढ़ा और दर्द को जानते है। खंडवा और श्योपुर के किसानों की फसल का हवाला देते हुये प्रश्न किया?

2) निर्लज, बेशर्म शिवराज सिंह चौहान अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए यात्राओं के जश्न में डूबे हैं और मध्य प्रदेश की खेती बूंद बूंद को तरस रही है। किसानों से धोखेबाजी क्यों?

3) जब फसलें बर्बादी की ओर है और आप वोट खेती खेती काटने की कोशिश क्यों की जा रही है?

4) प्रदेश में सूखे के हालात है और शिवराज जी महाकाल में पूजा का प्रपंच कर रहे है। किसान विरोधी सरकार को वोट क्यों दिया जाए किसानों को राहत क्यों नही दी जा रही?

5) प्रदेश में 15 हजार मेगा वॉट बिजली की जरूरत है 3 हजार की शॉर्टेज है। प्रदेश में बिजली का संकट गहराया है अवसरवाद यात्रा बंद करके किसानों बिजली पानी के बारे में सरकार को सोचना चाहिए?

हेमंता बिस्वा रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया की जगह रिपब्लिक आफ भारत पर बोले कि यह लोग इसी प्रकार की बातों में आपका ध्यान भटकाएँगे। यह कभी बेरोजगारी पर बात नही करेंगे। यह कभी खेती की बात नही करेंगे। यह कभी सूखे की बात नही करेंगे। यह कभी मुआवज़े की बात नही करेंगे। यह कभी महंगाई की बात नही करेंगे। यह केवल शब्दों के प्रपंच और जाल में आपको फ़साएंगे।

स्टालिन के बेटे दयानिधि पर बोले की सनातन धर्म और सनातन संस्कृति हमारे इतिहास वर्तमान और भविष्य का हिस्सा है, वह युग युगांतर तक तक चलती रहेगी। भाषा का अंतर हो तो कई बार भाषा के बोल में कोई शब्द किसी से निकला हो मैं नहीं सुना क्योंकि मुझे कन्नड़ नहीं आती। देश एक है, सूत्र एक है पूरा देश कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक है। पर सारी भाषाओं का मुझे ज्ञान नहीं है मुझे केवल पांच भाषाएं आती है। मैं केवल यह कहूंगा यह कोई विवाद का प्रश्न नहीं हो सकता। सनातन धर्म सनातन संस्कृति कल थी आज है और कल रहेगी जब आप हम नहीं होंगे तब भी रहेगी।

उमा भारती द्वारा सुरजेवाला को नसीहत देने पर बोले मैं मेरी बहन से सहमत हूं उनका घर है, वह लड़े सर फोड़ एक दूसरे का अपमान करें, एक दूसरे को निकाले तिरस्कार करें, बेइज्जत करें उनकी मर्जी।

****************************

 

उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान है : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर 05 सितंबर (एजेंसी)। कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा पर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने तंज कसा है।  सिंधिया ने कहा  कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी जितनी भी यात्रा निकाले, जितनी भी गारंटीयां दे, उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां  जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सिंधिया ने कहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत श्योपुर से हो रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच यात्राएं चल रही हैं। पहली यात्रा नड्डा जी दूसरी यात्रा को राजनाथ सिंह जी ने हरी झंडी दिखाई थी। तीसरी और चौथी यात्रा को अमित शाह आज हरी झंडी दिखा रहे हैं।

अंतिम यात्रा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। वहीं, उमा भारती की नाराजगी पर सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कनिष्ठ नौजवान सभी एक परिवार हैं, जो एक ही माला के मोती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर व्यक्ति चाहे वह बुजुर्ग हो या नौजवान हो इस यात्रा में अपना योगदान दे यही हमारी कामना है। उमा भारती भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं। हमारी सभी के सम्मानित और पूजनीय हैं। उनके मार्गदर्शन में ही मेरा और उनका संबंध रहा है, उनके मार्गदर्शन में सभी चलते हैं।

अतिथि शिक्षकों को लेकर लिए गए मध्य प्रदेश सरकार के फैसले पर  सिंधिया ने  कहा है कि मैं शिवराज चौहान जी का हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे अतिथि शिक्षकों ने कांग्रेस की वादा खिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई। उनके साथ हुई वादा खिलाफी को लेकर अतिथि शिक्षक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने हमारे अतिथि शिक्षकों का मानदेय डबल किया है। उनका अनुबंध पूर्ण रूप से एक साल के लिए रखा है।

नौकरियों में उनका आरक्षण 25त्न से 50त्न तक बढ़ाया है। मैं अतिथि शिक्षकों की तरफ से और अपनी तरफ से सीएम शिवराज जी का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे तीन भगवान इस पृथ्वी पर हैं। हमारा जीवन दाता डॉक्टर हमारा अन्न दाता किसान और ज्ञान दाता शिक्षक है।तीनों को ही नई ऊर्जा प्रदान करने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है इसलिए उन सभी की तरफ से मैं सीएम शिवराज और केंद्रीय नेतृत्व को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।

विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए सरकार बनाए जाने के सवाल पर कहा है कि मैं ज्योतिष नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा की पूर्ण रूप से पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सभी लोग देख रहे हैं कि किस तरह कोरोना काल के समय से इस सरकार ने चलते-चलते विकास से प्रगति के नये आयाम स्थापित किए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया गया है। सड़क सिंचाई शहर के साथ हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

****************************

 

262 प्रतिष्ठित नागरिकों ने CJI को लिखा पत्र, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी): देश के विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों के 14 पूर्व न्यायाधीशों, 130 पूर्व नौकरशाहों और 118 रिटायर्ड आर्म्ड फोर्सेज ऑफिसर्स सहित देश के 262 प्रतिष्ठित नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में देश के इन 262 प्रतिष्ठित नागरिकों ने शाहीन अब्दुल्ला बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में सीजेआई से उदयनिधि स्टालिन के नफरत भरे भाषण पर ध्यान देने और उनके खिलाफ स्वत: कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पत्र में सनातन धर्म का महत्व बताने के साथ-साथ हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए यह कहा गया है कि उदयनिधि स्टालिन ने न सिर्फ हेट स्पीच दिया है बल्कि उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी तक मांगने से इंकार कर दिया है।

पत्र में सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग करते हुए यह भी कहा गया है कि चूंकि तमिलनाडु की राज्य सरकार ने एक्शन लेने से इंकार कर दिया है इसलिए सुप्रीम कोर्ट को आगे बढ़कर तमिलनाडु सरकार की निष्क्रियता और उदयनिधि स्टालिन के हेट स्पीच पर कार्रवाई करनी चाहिए।

***************************

 

असम में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले 2 गिरफ्तार

गुवाहाटी 05 Sep, (एजेंसी): असम के मोरीगांव जिले में खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान उमर फारूक और रसीदुल इस्लाम के रूप में की गई।

उन्हें  देर रात चलाए गए एक अभियान के दौरान जिले के मोइराबारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लोचनाबोरी गांव स्थित एक दुकान से पकड़ा गया।

पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की है। जिनका उपयोग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर वाली फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाने में किया जाता था।

मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने बताया, “आरोपी बहुत पहले से फर्जी दस्तावेज बनाकर इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे, वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वे साइबर संबंधी अपराधों में भी शामिल थे।” पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

****************************

 

पटना यूनिवर्सिटी में मंच पर गिरे CM नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने उठाया

पटना 05 Sep, (एजेंसी) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैर फिसलने की वजह से वह गिर जाते हैं। दरअसल पटना विश्वविद्यालय में आज शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय के नए सीनेट हॉल का भी उद्घाटन किया जाना था। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों को आमंत्रित किया गया था।

ऐसे में नीतीश कुमार जब स्टेज पर पहुंचे तो सीनेट हॉल का उद्घाटन के दौरान उनके पांव फिसल गया और सीएम स्टेज पर गिर पड़े। उसके बाद सीएम सुरक्षा में लगे अधिकारी अनान – फानन में नीतीश कुमार को संभाला और नीतीश वापस से उठ खड़े हुए फिर सीनेट हॉल का उद्घाटन किया।

****************************

 

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने जारी किए निर्देश, स्लीपर बसों को लेकर उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी): स्लीपर बसों में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते केंद्र सरकार ने नए मानदंड जारी किए हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय ने मानदंडों के अनुपालन के लिए निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ये जरूरी बदलाव महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर हाल ही में बस में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए थे।

नए मानदंड के मुताबिक किसी भी आपात स्थिति में बस के अंदर मौजूद यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने के लिए सभी नई स्लीपर कोच बसों के हर बर्थ पर एक हथौड़ा रखना होगा। इसके अलावा विमानों की तरह सीटों और बर्थ से लेकर सभी एग्जिट गेटों तक रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का निर्देश दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, जब तक बचावकर्मी शीशा तोड़कर लोगों को बचाते हैं तब तक अधिकांश यात्रियों की मौत बस में दम घुटने से हो जाती है। इसके चलते मंत्रालय ने हर सीट पर हथौड़ा रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि हादसे के वक्त अधिकांश यात्रियों को एग्जिट गेट व खिड़की की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए आपातकालीन दरवाजे सहित सभी निकास द्वारों तक गलियारे पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का निर्देश दिया गया है।

**************************

 

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नापसंद

कोलकाता 05 Sep, (एजेंसी)- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की हालिया टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि सभी को ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए जो किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।

उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट नहीं हूं कि उन्होंने ऐसी टिप्पणियां क्यों कीं और किस आधार पर कीं। वह एक कनिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। इसलिए मैं उनकी कही गई बातों की निंदा नहीं करना चाहता। लेकिन साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हर किसी को इससे बचना चाहिए। वह जो टिप्पणियां करते हैं, उससे किसी भी धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।”

ममता ने कहा कि हालांकि वह तमिलनाडु और पूरे दक्षिण भारत के लोगों का सम्मान करती हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म के बारे में कही बातों से सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हर धर्म के लोगों की अपनी भावनाएं होती हैं। भारत एकता और विविधता पर आधारित है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है और उनका मानना है कि लोगों को वेदों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हमने हिंदू पुजारियों को वित्तीय सहायता देने की व्यवस्था की है।”

******************************

 

संविधान से INDIA शब्द हटाने की तैयारी, भाजपा सांसद बोले- इंडिया शब्द अंग्रेजों की दी गई….

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी)- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कथित तौर पर चल रहे “अमृत काल” के दौरान देश के लोगों को “गुलामी मानसिकता” और ऐसी मानसिकता से जुड़े किसी भी तत्व से मुक्त करने पर जोर दे रही है। संविधान से “इंडिया” शब्द को हटाने की योजना, मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने दावा किया कि प्रस्ताव से संबंधित तैयारी चल रही है।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भारतीय संविधान में लिखे इंडिया शब्द का विरोध किया है।

सूत्रों ने कहा कि 18-22 सितंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार ‘इंडिया’ शब्द हटाने के प्रस्ताव से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है। इसके अलावा, विशेष सत्र के दौरान सफल चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 सौर मिशन के प्रक्षेपण सहित देश द्वारा हासिल की गई हाल की सफलताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है, जिन्होंने वैश्विक सराहना बटोरी। जी20 शिखर सम्मेलन (9-10 सितंबर को भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा है) के साथ-साथ मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कार्यक्रम से संबंधित घटनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

हालांकि, संसद के आगामी विशेष सत्र के एजेंडे की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, 2047 तक भारत को ‘विकसित देश’ बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा और इसी विषय पर चर्चा भी होगी। 17वीं लोकसभा के 13वें और राज्यसभा के 261वें सत्र के दौरान 18-22 सितंबर तक पांच बैठकें होनी हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत की परिभाषा में इस्तेमाल किए गए ‘इंडिया यानी भारत’ शब्द से ‘इंडिया’ शब्द हटाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी लोगों से इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा था कि ”हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही रहा है।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के पांच व्रतों पर जोर देते हुए कहा था कि इनमें से एक गुलामी की मानसिकता से मुक्ति भी शामिल है। इस दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें शिक्षा नीति में बदलाव से लेकर प्रतीकों को हटाना, गुलामी से संबंधित सड़कों और स्थानों के नाम बदलना, औपनिवेशिक सत्ता से जुड़े लोगों की मूर्तियां हटाना और प्रमुख (ऐतिहासिक) भारतीयों की मूर्तियां स्थापित करना शामिल है।

दरअसल, 11 अगस्त को लोकसभा में मॉनसून सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने 1860 में बने आईपीसी, सीआरपीसीइन (1898) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (1872) को गुलामी की निशानी बताया था। तीन नए विधेयक – भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 मौजूदा विधेयकों के स्थान पर पेश किए गए। इसके अलावा संसद के मानसून सत्र के दौरान ही भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भारत को औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक बताते हुए इंडिया शब्द को हटाकर सिर्फ भारत शब्द का इस्तेमाल करने की मांग की थी। इसके अलावा, 25 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक में मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा अपने गठबंधन को इंडिया नाम देने पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस का गठन अंग्रेजों ने किया था।

*****************************

 

नक्सलियों को फंडिंग पर NIA का एक्शन, 8 जगहों पर मारा छापा

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश में एनआई ने सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में 8 स्थानों पर एकसाथ छापा मार दिया है। आरोप लगाया जा रहा है कि इन ठिकानों से नक्सलियों को फंडिंग की जा रही थी, इसी को लेकर एनआईए ने छापेमारी की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़ और देवरिया जिलों में जारी है।
बता दें कि एनआईए की टीम को इनपुट मिली थी कि युवाओं को बर्गला कर नक्सलियों को फंडिंग की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एनआईए की छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घऱ में एनआईए ने आज मंगलवार की सुबह छापा मारा। एनआईए की टीम ने घर में मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी दो युवतियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जिस मकान में एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है उस तरफ से आवाजाही रोक दी गई है।

******************************

 

गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले हो जाएं सावधान, जी-20 को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गाजियाबाद 05 Sep, (एजेंसी): जी-20 के आयोजन को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरीके से तीन दिनों के लिए बैन लगा दिया गया है।पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। जिसमें आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों / शासनाध्यक्षों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे।

इसे देखते हुए विभिन्न मार्गों से आकर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी मालवाहनों / मध्यम माल वाहनों / हल्के माल वाहनों को 7 सितंबर शाम 7 बजे से 10 सितंबर को कार्यक्रम के खत्म होने तक डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक विभाग ने जो डायवर्सन किया है, उसके मुताबिक दिल्ली के बाहरी प्रदेशों से आने वाली गाड़ियों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहन अनिवार्य रूप से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 अर्थात बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। उपरोक्त भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहन लाल कुआं से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 9 से होकर ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जाएंगे।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 9 अर्थात हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना, ईस्टर्न पेरीफेरल, डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। उपरोक्त भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 34 (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 58) पर मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। उपरोक्त भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 709बी पर सहारनपुर – बागपत की ओर से आने वाले वाहन पेरीफेरल से आगे लोनी / दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। उपरोक्त भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम के अन्तर्गत आवागमन करने वाले वाहन (दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति) दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर आवागमन कर सकेंगे।

गाज़ियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले स्थानों 1. यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर, 2. सीमापुरी बॉर्डर, 3. तुलसी निकेतन बॉर्डर, 4. लोनी बॉर्डर, 5. खजूरी पुस्ता मार्ग से सभी प्रकार के भारी माल वाहन / मध्यम माल वाहन / हल्के माल वाहनों का प्रवेश दिल्ली में पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर लोग बात कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

जारी किए गए नंबर में 9643322904, 0120-2986100 यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच- 9 / डासना इंटरसेक्शन 8929182258, यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट :- 8707676770, यातायात निरीक्षक पंचम सीमापुरी बॉर्डर :- 7007847097, यातायात निरीक्षक पष्टम लोनी क्षेत्र : 9219005151

****************************

 

Aditya-L1 Mission : आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक बदली दूसरी कक्षा, इसरो ने जारी किया अपडेट

बेंगलुरु 05 Sep, (एजेंसी) : भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है। इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु स्थित इस्ट्रैक (ISTRAC) सेंटर से आदित्य एल1 के पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण सफलतापूर्वक किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। इसरो ने आगे बताया कि अब आदित्य एल1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी है। तीसरी कक्षा बदलने का अगला अभ्यास (ईबीएन#3) 10 सितंबर 2023 को लगभग 02:30 बजे किया जाएगा।

इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक कक्षा बदल थी और उसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था। इसरो ने रविवार को सुबह करीब 11.45 बजे आदित्य एल-1 की पहली अर्थ बाउंड फायरिंग की थी, जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने कक्षा बदली। इसरो ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा। इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 ने अपनी कक्षा बदलकर अगली कक्षा में प्रवेश किया। आदित्य एल1 पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा। इस दौरान पांच बार इसकी कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायरिंग की जाएगी।

110 दिन की यात्रा के बाद आदित्य एल1 लैग्रेजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पहुंचने के बाद आदित्य एल1 में एक और मैनुवर किया जाएगा, जिसकी मदद से आदित्य एल1 को एल1 पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। यही से आदित्य एल1 सूरज की स्टडी करेगा। यह लैग्रेंजियन पॉइंट सूरज की दिशा में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। आदित्य एल1 के साथ सात पेलोड भेजे गए हैं, जो सूरज का विस्तृत अध्ययन करेंगे। इनमें से चार पेलोड सूरज की रोशनी का अध्ययन करेंगे। वहीं बाकी तीन सूरज के प्लाजमा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।

******************************

 

मणिपुर के CM ने एडिटर्स गिल्ड के खिलाफ FIR कराई: राज्य में हिंसा और झगड़ा फैलाने का आरोप

इंफाल 05 Sep, (एजेंसी)- पुलिस द्वारा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) के चार सदस्यों के खिलाफ एफआईआर द”र्ज करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर जातीय संघर्ष पर ईजीआई रिपोर्ट “पक्षपातपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से गलत” है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की ईजीआई रिपोर्ट मणिपुर में और अधिक समस्याएं पैदा करेगी, जो चार महीने से अधिक समय से जातीय हिंसा से प्रभावित है, जिसमें 170 लोग मारे गए और 700 घायल हो गए, जबकि मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के लगभग 70,000 लोग विस्थापित हो गए।

ईजीआई की तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम ने मणिपुर का दौरा करने के बाद पिछले सप्ताह नई दिल्ली में अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि मणिपुर में जातीय हिंसा पर मीडिया की रिपोर्टें एकतरफा थीं और राज्य नेतृत्व पर पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाया।

24 पेज की ईजीआई रिपोर्ट ने अपने निष्कर्ष और सिफारिशों में कहा, “इसे जातीय संघर्ष में पक्ष लेने से बचना चाहिए था, लेकिन यह एक लोकतांत्रिक सरकार के रूप में अपना कर्तव्य निभाने में विफल रही, जिसे पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहिए था।”

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईजीआई के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जो “मणिपुर में और अधिक झड़पें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं”।

सिंह ने कहा, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने या अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले ईजीआई टीम को “सभी समुदायों” के प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए था, न कि “केवल कुछ वर्गों या चुनिंदा वर्ग या लोगों से”।

जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर में मामला दर्ज किया गया है उनमें ईजीआई के अध्यक्ष और तीन सदस्य – सीमा गुहा, भारत भूषण और संजय कपूर शामिल हैं, जिन्होंने जातीय हिंसा और परिस्थितिजन्य पहलुओं की मीडिया रिपोर्टों का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने मणिपुर का दौरा किया था।

इस बीच, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक बयान में मणिपुर में जातीय संघर्ष और हिंसा के मीडिया कवरेज पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तथ्य-खोज समिति के तीन सदस्यों और उसके अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की कड़ी निंदा की।

इंफाल स्थित सामाजिक कार्यकर्ता नगंगोम शरत सिंह ने पिछले महीने मणिपुर आए तीन ईजीआई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एफआईआर में कहा गया है कि ईजीआई रिपोर्ट में चुराचांदपुर जिले में एक जलती हुई इमारत की तस्वीर को “कुकी हाउस” कैप्शन दिया गया है।

हालांकि, इस इमारत में वन विभाग का कार्यालय था, जिसे 3 मई को भीड़ द्वारा आग लगा दी गई थी, जिस दिन राज्य के अन्य हिस्सों के साथ जिले में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की थी।

हालांकि, ईजीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “2 सितंबर को जारी रिपोर्ट में एक फोटो कैप्शन में एक त्रुटि थी। इसे ठीक किया जा रहा है और अद्यतन रिपोर्ट लिंक पर जल्‍द ही अपलोड की जाएगी। हमें फोटो संपादन चरण में हुई त्रुटि के लिए खेद है।”

हालांकि, शरत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ईजीआई रिपोर्ट में मणिपुर में बड़े पैमाने पर अवैध आप्रवासन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे जनसांख्यिकीय परिवर्तन के साथ स्वदेशी लोगों को खतरा है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा, “मणिपुर में असामान्य जनसंख्या वृद्धि इस तथ्य से भी स्पष्ट है कि जनसंख्या की असामान्य दशकीय वृद्धि 169 प्रतिशत तक होने के कारण राज्य के नौ पहाड़ी उपखंडों के लिए 2001 की जनगणना को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।”

13 पन्नों की शिकायत, जो इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, उसमें कहा गया है कि पड़ोसी देशों – म्यांमार, बांग्लादेश – से मणिपुर में बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासी हो रहे हैं और वर्ष 1881, 1901, 1931, 1951, 1961, 1971, 1981 में प्रकाशित भारत की जनगणना के रिकॉर्ड, 1991, 2001 और 2011 और इन सभी को सामूहिक रूप से पढ़ने से यह निष्कर्ष निकलेगा कि 1881 से 2011 तक नए कुकी और मिज़ोस की जनसंख्या वृद्धि की कुल संख्या 2505.29 प्रतिशत है, जो मणिपुर में एक असामान्य जनसंख्या वृद्धि है।

इसमें कहा गया है कि 2011 की जनगणना के अनुसार मणिपुर की आबादी पहले से ही लगभग 28 लाख है, जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

6,06,813 राशन कार्ड लाभार्थियों को आधार कार्ड लिंक न करने के कारण सरकारी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ये तथ्य अपने आप में बहुत चिंताजनक हैं और यह इस तथ्य को साबित करता है कि मणिपुर में अवैध रूप से पड़ोसी देशों से आने वाली कई बेहिसाब आबादी मौजूद है।

************************************

 

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, INDIA और NDA के लिए अहम

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी)- लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे नए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मंगलवार को पहली परीक्षा होने जा रही है। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के लिए यह अहम पड़ाव हो सकता है।

विपक्षी गठबंधन उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में गठबंधन के घटक ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर मतगणना आठ सितंबर को होगी।

घोसी सीट
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वह सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने चौहान को मैदान में उतारा है जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और वाम दलों ने समर्थन दिया है। चौहान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 12 जनवरी 2022 को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गये थे।

धूपगुड़ी, पश्चिम बंगाल
यहां भाजपा, कांग्रेस के समर्थन के साथ सीपीएम और टीएमसी मैदान में हैं। टीएमसी ने निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है, जिनके लिए राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम और सांसद मिमि चक्रवर्ती ने जमकर प्रचार किया। वहीं, भाजपा के टिकट पर तापसी रॉय चुनाव लड़ रही हैं। उनके प्रचार में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष सड़कों पर उतरे।

धनपुर और बॉक्सनगर, त्रिपुरा
सिपाहीजला जिले की धनपुर और बॉक्सनगर सीट पर मुकाबला भाजपा और सीपीएम के बीच है।

पुथुपल्ली, केरल
कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चंडी के निधन के बाद दक्षिण भारतीय राज्य की इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मुकाबला कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और एलडीएफ के बीच है। फिलहाल, 140 सीटों वाले केरल में 99 सीटों पर एलडीएफ और 41 पर यूडीएफ काबिज है।

बागेश्वर, उत्तराखंड
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव में एक बार फिर मुख्य मुकाबला प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदियों सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा विधायक चंदन रामदास की बीमारी के कारण अप्रैल में मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीन अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। सत्ताधारी पार्टी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है।

डुमरी, झारखंड
माओवाद प्रभावित डुमरी सीट से प्रतिनिधि चुनने के लिए करीब तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस सीट पर छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। डुमरी उपचुनाव में ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी का सीधा मुकाबला NDA प्रत्याशी यशोदा देवी से है।

********************************

 

G-20 के लिए भारत आने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी कोरोना संक्रमित, राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर आया ये अपडेट

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी)- जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तैयारी कर चुके हैं। वह जल्द ही भारत जाने वाले हैं। इस बीच अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। जिल बाइडन फिलहाल हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। बताया जा रहा है कि वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रह रही हैं।

वहीं, प्रथम महिला के पॉजिटिव आने पर राष्ट्रपति जो बाइडन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित जांच की जाएगी और लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।

बता दें कि ‘G-20’ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम ‘नरेंद्र मोदी’ और अमेरिका के राष्ट्रपति ‘जो बाइडन’ के बीच मुलाकात हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले आठ सितंबर को मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा, नौ सितंबर को जब विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष या सरकार के प्रमुख, औपचारिक तौर से सम्मेलन में मिलेंगे, तब एक घंटे के लिए पीएम मोदी और बाइडन, मिल सकते हैं। ये वो समय होगा, जब बाकी देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, प्रगति मैदान से अपने होटल के लिए रवाना हो चुके होंगे।

दरअसल 9 और 10 सितंबर को ‘जी20’ शिखर सम्मेलन होना है। होटल से राजघाट व प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए अधिकतम 40 मिनट का समय तय किया गया है। समय के इसी शेड्यूल के मुताबिक, सभी राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्री, होटल से प्रगति मैदान और राजघाट पहुंचेंगे। राजघाट से वापस प्रगति मैदान तक पहुंचना, ये रूट भी करीब 40 मिनट के भीतर ही रहेगा। यानी इसी शेड्यूल में सभी विदेशी मेहमानों की आवाजाही संपन्न होगी। सड़कों पर किसी भी तरह का कोई ब्रेकर नहीं रहेगा। यही वजह है कि सभी अतिथि अपने-अपने होटल से आयोजन स्थल और राजघाट तक उसी शेड्यूल के अंतर्गत पहुंचेंगे।

**********************

 

पुणे रेलवे डिवीजन ने बिना टिकट यात्रा करने पर 19,000 लोगों से जुर्माना वसूला

पुणे 05 Sep, (एजेंसी) : महाराष्ट्र में पुणे रेलवे डिवीजन ने अगस्त में बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 19,101 लोगों से 1,43,56,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उपरोक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक इंदु दुबे के मार्गदर्शन और अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक ब्रिजेश कुमार सिंह के समन्वय से की गई।

इसके साथ ही अनियमित और उचित टिकट के बिना यात्रा करने पर 9,149 लोगों से 51,45,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया और बिना बुक किए सामान ले जाने वाले 234 लोगों से 26,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

***************************

 

कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं, राष्ट्रविरोधी भी है : मालवीय

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी) । भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए जयपुर में बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक अराधना मिश्र द्वारा कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘भारत माता की जय’ की बजाय ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ का नारा लगाने को कहने की आलोचना करते हुए यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्रविरोधी भी है

मालवीय ने कहा, जिस पार्टी के नेताओं की मानसिकता देश विरोधी हो, वो पार्टी देश का क्या भला करेगी ? मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का पतन तय है।

अमित मालवीय ने मंगलवार को एक खबर शेयर हुए एक्स ( पहले ट्विटर ) कर कहा, ” कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्रविरोधी भी है। जयपुर में आयोजित पीसीसी की बैठक में पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा ने भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताई, कहा ये अनुशासनहीनता है।

जिस पार्टी के नेताओं की मानसिकता देश विरोधी हो, वो पार्टी देश का क्या भला करेगी? कांग्रेस का पतन तय है। ”

**************************

 

नेपाल से सोने की ईंटों की तस्करी के आरोप में यूपी में तीन गिरफ्तार

लखनऊ 05 Sep, (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेपाल से भारत में सोने की ईंटों की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तारी सोमवार को तब की गई, जब खेप को सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के रास्ते गोरखपुर से प्रयागराज ले जाया जा रहा था।

सोने की छड़ों का वजन 1 किलोग्राम था और उनकी कीमत 60 लाख रुपये थी।

उन पर ऑस्ट्रेलियाई चिह्न थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राम जी कुमार, अखिल कुमार भट्ट और सावन कुमार के रूप में की गई है। उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की उम्र 30 साल के आसपास है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया

*********************************

 

हैदराबाद में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

हैदराबाद 05 Sep, (एजेंसी) । हैदराबाद में मंगलवार सुबह से भारी बारिश हो रही है, इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

और अधिक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, सरकार ने हैदराबाद में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

2-3 घंटे तक भारी बारिश के कारण शहर और बाहरी इलाकों के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

जीएचएमसी आयुक्त ने एक्स पर पोस्ट किया, “हैदराबाद में भारी बारिश। कृपया अगले कुछ घंटों तक जब तक बहुत आवश्यक न हो, अपने घर से बाहर न निकलें। हमारी तीन से अधिक टीमें पूरे शहर में जल जमाव को साफ करने के लिए मैदान में हैं। नागरिक सहायता के लिए
जीएचएमसी-डीआरएफ 040-21111111 या 9000113667 पर कॉल कर सकते हैं।”

आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा पानी और गिरे हुए पेड़ों को हटा रही हैं।

आरामघर में पानी में फंसी टीएसआरटीसी बस को ट्रैफिक पुलिस और जीएचएमसी डीआरएफ टीमों ने निकाला। श्रीनगर में बारिश के पानी में फंसी एक और बस को जीएचएमसी एमईटी और डीआरएफ टीमों ने हटा दिया।

कुछ इलाकों में बारिश सोमवार रात को शुरू हुई लेकिन दिन के शुरुआती घंटों में यह तेज हो गई. पुराने शहर, मध्य हैदराबाद, सिकंदराबाद, सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र हाईटेक सिटी, गाचीबोवली और बाहरी इलाकों में भारी बारिश हुई।

सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नगर निगम अधिकारियों ने नागरिकों को मैनहोल के पास जाते समय सावधान रहने की सलाह दी है।

सेरिलिंगमपल्ली और कुकटपल्ली मंडलों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

सोमवार से मंगलवार सुबह 5 बजे तक. कुकटपल्ली और मूसापेट में क्रमशः 80.5 और 65.5 मिमी बारिश हुई।

रामचन्द्रपुरम, पाटनचेरु, खैरताबाद, कुथबुल्लापुर के अंतर्गत कई क्षेत्र। शैकपेट और बालानगर में 40 से 63 मिमी के बीच बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

*********************************

 

सीबीआई ने आईआरएफसी के पूर्व सीएमडी पर फंड गबन का मामला दर्ज किया

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के गबन के मामले में भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला आईआरएफसी फंड का उपयोग करके महंगे सोने और गैर-सोने की वस्तुओं की खरीद, खरीद और वितरण से संबंधित है।आईआरएफसी भारतीय रेलवे के तहत एक अनुसूची ए सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) है, जो मुख्य रूप से रोलिंग स्टॉक के अधिग्रहण और हाल ही में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी को रेलवे बोर्ड में सतर्कता (खुफिया) के संयुक्त निदेशक भास्कर रॉय चौधरी से 27 फरवरी को बनर्जी और अन्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच करने के बाद, सीबीआई ने उनके खिलाफ बनर्जी 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की। चौधरी ने बनर्जी और अन्य पर वित्तीय गबन में शामिल होने का आरोप लगाया था।

एफआईआर में कहा गया है, “रेलवे बोर्ड की सतर्कता शाखा ने आईआरएफसी की दो फाइलों की जांच की और सोने और गैर-सोने की वस्तुओं की खरीद और वितरण में गंभीर अनियमितताओं की पहचान की। शिकायतकर्ता ने निजी व्यक्तियों की संलिप्तता का आरोप लगाया।”एफआईआर से यह भी पता चला कि दो आईआरएफसी फाइलों की जांच के बाद बयान दर्ज किए गए और सोने के सिक्कों और गैर-सोने के कॉर्पोरेट उपहार वस्तुओं की खरीद, खरीद और वितरण के संबंध में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

एफआईआर में यह भी कहा गया कि आईआरएफसी से स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, पूर्व सीएमडी (जिनसे अब सीएमडी की शक्तियां छीन ली गई हैं) बनर्जी से संपर्क करने सहित मेहनती प्रयासों के बावजूद सोने और गैर-सोने दोनों कॉर्पोरेट उपहार वस्तुओं के लिए प्राप्तकर्ताओं की कोई सूची प्रदान नहीं की गई थी।इसके अलावा, आईआरएफसी अधिकारी इन महंगी वस्तुओं की खरीद और वितरण के लिए कोई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) या स्थापित दिशानिर्देश प्रदान करने में विफल रहे।

बनर्जी ने दावा किया कि उनकी सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार, उनके पारिस्थितिकी तंत्र में कोई भी संगठन आम तौर पर गणमान्य व्यक्तियों को वितरित स्मृति चिन्ह और उपहारों के लिए लाभार्थियों की सूची नहीं रखता है।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आईआरएफसी सर्वोत्तम उद्योग प्रथाओं का पालन करता है। हालांकि, उनका बयान अन्य आईआरएफसी अधिकारियों द्वारा किए गए दावों का खंडन करता है, जिन्होंने कहा था कि कार्यात्मक निदेशकों को छोड़कर, कुछ चीजें वास्तव में आईआरएफसी के दो स्वतंत्र निदेशकों को दी गई थीं।

एफआईआर में कहा गया है कि आईआरएफसी अधिकारी सार्वजनिक धन का उपयोग करके खरीदे गए उपहार वस्तुओं के प्राप्तकर्ताओं की सूची का खुलासा करने को तैयार नहीं दिखे।एफआईआर में कहा गया है, “विशेष रूप से एक वित्त कंपनी में पारदर्शिता की कमी, बनर्जी सहित आईआरएफसी अधिकारियों द्वारा संभावित गलत काम के बारे में चिंता पैदा करती है।

लाभार्थी सूची की अनुपस्थिति के कारण रेलवे बोर्ड सतर्कता मामले में प्रगति करने में असमर्थ है और गबन की सीमा अनिश्चित है, क्योंकि केवल दो फाइलों की जांच की गई है।”

*****************************

 

चीन व पाकिस्तान सीमा के समीप वायु सेना का प्रशिक्षण अभ्‍यास -1त्रिशूल-1 शुरू

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी) । भारतीय वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान सीमा के समीप ट्रेनिंग अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू किया है। भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े पश्चिमी वायु कमांड का यह सालाना अभ्यास जम्मू कश्मीर के लद्दाख, हिमाचल व पंजाब के क्षेत्रों में 14 सितंबर तक चलेगा।

इस अभ्यास में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश , जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में वायुसेना के एयरकाफ्ट अपनी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। वायु सेना के साथ-साथ आर्मी भी त्रिशूल अभ्यास का हिस्सा है। वायु सेना के त्रिशूल अभ्यास में हिस्सा ले रहे विमान जम्मू कश्मीर सीमा से लगे हुए लंगेरा, चुराह, सतरूंडी, मंगली, महलनाग क्षेत्रों लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं।

चीन और पाकिस्तान की सीमा पर उत्तरी क्षेत्र में आयोजित इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2,000 समेत लड़ाकू विमानों के साथ चिनूक, अपाचे और भारी-लिफ्ट परिवहन विमान शामिल हैं। इसके साथ ही हेलिकाप्टर्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। गरुड़ विशेष बल भी इस अभ्यास का हिस्सा है। यह अभ्यास 14 सितंबर तक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित उत्तरी क्षेत्रों में होना है।

भारत में आयोजित जी-20 से पहले हो रहे इस प्रशिक्षण अभ्यास को लेकर सेनाओं का कहना है कि यह एक सामान्य व पूर्व नियोजित कार्यक्रम है।

त्रिशूल युद्धाभ्यास की प्रक्रिया रविवार देर रात से ही शुरू हो गई थी और 4 सितंबर से इसे आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया। युद्धाभ्यास भारत की उत्तरी सीमा पर 1400 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें पंजाब सहित जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के इलाके भी शामिल हैं। त्रिशूल अभ्यास के अंतर्गत भारतीय वायुसेना के जवान 14 सितंबर तक युद्ध की सभी बारीकियों का अभ्यास करेंगे।

दरअसल इन दिनों चीन और पाकिस्तान भी एक संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। इसे ‘शाहीन एक्स’ संयुक्त वायु सेना अभ्यास नाम दिया गया है। चीन और पाकिस्तान का यह संयुक्त वायु सेना प्रशिक्षण अभ्यास अगस्त के अंत में शुरू हुआ था और सितंबर के मध्य तक जारी रहेगा।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का त्रिशूल अभ्यास चीन और पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए ‘शाहीन एक्स संयुक्त अभ्यास’ का जवाब है। चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा पर भारतीय वायुसेना का यह बड़ा अभ्यास है। इस अभ्यास में वायुसेना के लड़ाकू विमान रफाल, सुखोई, मिग-29 , जगुवार, मिराज 2000 और तेजस सीमा पर गरजेंगे। इनके अलावा वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान सी 130 और सी 17 के साथ-साथ अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे और चिनूक भी अपनी शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय वायु सेना आसमान में ही ईंधन भरने वाले विमानों व निगरानी रखने वाले अवाक्स को भी अभ्यास में शामिल कर रही है।

वायु सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सैटेलाइट के जरिए भी अभ्यास की बारीकियों पर नजर रखी जाएगी, तो जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की ताकत भी जांची जाएगी। वायुसेना का कमांडो दस्ता गरुड़ भी इस अभ्यास का हिस्सा है। वायु सेना के ऑपेरशन में साइबर सिक्योरिटी पर भी काफी महत्व दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के सालों में वायुसेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं, खासकर पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन साल से जिस तरह से चीन के साथ तनाव जारी है और वहीं पाकिस्तान से लगी सीमा पर चुनौतियां मिलती रहती हैं।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जाएंगे।

* लकी रंग – मैजेंटा

* लकी नंबर – 7

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में में दोस्त की मदद मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर ख़ुशी का माहौल बनेगा।

* लकी रंग – सिल्वर

* लकी नंबर – 1

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

* लकी रंग – हरा

* लकी नंबर – 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। साथ में कहीं घूमने भी जाएंगे। आपके कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुए है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

* लकी रंग – काला

* लकी नंबर – 7

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

* लकी रंग – पीच

* लकी नंबर – 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई श्व.रू.ढ्ढ आज पूरी हो जाएगी।

* लकी रंग – हरा

* लकी नंबर – 8

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जाएगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

* लकी रंग – मैरून

* लकी नंबर – 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आपकी रुचि नए कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

* लकी रंग – पीला

* लकी नंबर – 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। आप घर के जरूरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

* लकी रंग – ब्लू

* लकी नंबर – 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस की गति बढऩे से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनाएंगे।

* लकी रंग – सफेद

* लकी नंबर – 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

* लकी रंग – ऑरेंज

* लकी नंबर – 9

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

* लकी रंग – पर्पल

* लकी नंबर – 1

*****************************

 

G20 सम्मेलन : दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, एजवाइजरी जारी, वाहनों की एंट्री पर भी रोक

नई दिल्ली 04 Sep, (एजेंसी) : जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस सम्मेलन के लिए दिल्ली को शानदार तरीके से सजाया भी जा रहा है। इस दौरान पूरी राजधानी सुरक्षित किले में बदली जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से कई सड़कें भी बंद रहेंगी। अब दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेट बंद करने का फैसला लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं 8 से 10 सितंबर तक कई मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 8 से 10 सितंबर तक VVIP रूट की तरफ खुलने वाले मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे।

एडवाइजरी के अनुसार इसमें सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के कई स्टेशन शामिल हैं। हालांकि इस दौरान मेट्रो सेवा बाधित नहीं होगी और पूरी तरह से इसका संचालन होगा। इस दौरान मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी, सदर बाजार और कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन बंद रहेगा।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा, क्योंकि यह आयोजन स्थल के सबसे नजदीक का मेट्रो स्टेशन है। सेंसिटिव मेट्रो स्टेशनों की बात करें तो इसमें धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस को रखा गया है। बता दें कि जी-20 के आयोजन को देखते हुए 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आयोजन स्थलों को फुलप्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अपना प्लान बना रही हैं। इसके लिए सुरक्षा बल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉड्यूल का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की भी अपनी तैयारी कर रही है। रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क बनाई है।

वहीं इस दौरान यूपी बॉर्डर से दिल्‍ली प्रवेश कई तरह के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस श्रेणी के वाहनों को दिल्‍ली बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। वाहन चार दिनों तक या तो पार्किंग में खड़े रहेंगे या फिर ट्रांसपोर्ट की जगह खड़े रहेंगे। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस जल्‍द ही संबंध में रूट प्‍लान जारी करेगी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो।

गाजियाबाद ट्रै‍फिक पुलिस के अनुसार दिल्‍ली बॉर्डर के यूपी गेट, तुलसी निकेतन, सीमापुरी, आनंद विहार और लोनी बॉर्डर से चार दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट प्लान का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस श्रेणी के वाहन चालकों को पार्किंग या ट्रांसपोर्ट की जगह में ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, छोटे वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। विदेशी मेहमानों के मूवमेंट के दौरान हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के आसपास से गुजरने वाले छोटे वाहनों को जगह-जगह रोक दिया जाएगा। हालांकि अभी इस प्लान पर कमिश्नरेट के अधिकारियों की मुहर लगना बाकी है।

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर की सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 से 10 सितंबर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रखें। वहीं, दूर-दराज से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली बॉर्डर पर सड़क किनारे खड़ा कराना संभव नही है। ऐसे में उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर या फिर पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि दिल्ली वजीराबाद रोड से सफर करने वालों के लिए अच्‍छी बात है कि वहां पर हल्के वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। यहां पर सिर्फ मूवमेंट के दौरान जगह-जगह रोकने की तैयारी की है।

*****************************

 

क्राइम थ्रिलर ‘बंबई मेरी जान’ का ट्रेलर जारी

04.09.2023  –  प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली फिक्शन क्राइम थ्रिलर ‘बंबई मेरी जान’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ‘बंबई मेरी जान’ का ट्रेलर दर्शकों को 1970 के दशक की काल्पनिक बंबई की गलियों के जरिए तेज गति, मुश्किल और गहरे सफ़र पर ले जाता है, जहां गैंगवार, अपराध और विश्वासघात एक आम बात थी। इस पृष्ठभूमि के खिलाफ, काल्पनिक सीरीज एक ईमानदार पुलिस वाले की एक मनोरम कहानी है, जो देखता है कि उसका बेटा गरीबी और संघर्ष के जीवन से उबरने के लिए अपराध का रास्ता चुनता है।

ट्रेलर दर्शकों को उस दर्द की झलक दिखलाता है जो एक पिता को झेलना पड़ता है, जब वह अपने परिवार को खोए हुए लोकाचार, लालच और भ्रष्टाचार के कारण टूटते हुए देखता है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस हुसैन जैदी की कहानी के साथ, ‘बंबई मेरी जान’ रेंसिल डी’सिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा बनाई गई है, और शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं को एक छत के नीचे लाया गया है।

10-एपिसोड वाली इस हिंदी ओरिजिनल सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं और फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, पोलिश, लैटिन स्पेनिश, कैस्टिलियन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में भी उपशीर्षक के साथ उपलब्ध होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************