गृहमंत्री विज का तंज- राहुल गांधी अब ट्रक चलाने और मोटर मैकेनिक जैसे कामों पर ध्यान दे रहे हैं

चंडीगढ़ 07 जुलाई ,(एजेंसी)। गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि वह अब ट्रक चलाने और मोटर व स्कूटर मैकेनिक जैसे दूसरे कामों पर ध्यान दे रहे हैं। वे अब उस तरफ ध्यान आकर्षित भी कर रहे हैं। राहुल गांधी हैबीच्युल ओफंडर है क्योंकि वे बार-बार एक ही तरह का अपराध कर रहे हैं। ये उनकी सोच में शामिल है।

विज शुक्रवार को यहां मीडिया कर्मियों द्वारा गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को राहत नहीं देने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने कहाकि गुजरात उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को कोई राहत नहीं दी है। मानहानि का मुकदमा चल रहा है। इसमें धारा 499 और 500 के तहत उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई है। जैसा कि बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के ऊपर इस प्रकार के और भी कई केस भी चल रहे हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट भी राहुल गांधी को राहत नहीं देता है तो उन्हें सजा भुगतनी पडेगी।

एक देश में एक कानून होना चाहिए:

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर उन्होंने कहा कि एक देश में एक कानून होना चाहिए, अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कानून नहीं बनाए जा सकते। सरकार को सबको एक ही आंख से देखना चाहिए। सब बराबर हैं और सब एक जैसे हैं। इसलिए यूसीसी का आना अच्छी बात है।

कुछ लोगों का कल्चर विरोध करना है:

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कल्चर हो गया है कि उन्हें हर बात का विरोध करना है। वे लोग विरोध के एक्सपर्ट हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो जाए तो लोग इन विरोध एक्सपर्ट को बुलाकर लाते हैं कि मुदे पर कैसे विरोध किया जाए। सबके लिए समान नागरिक संहिता हो। इसके लिए देश में वकालत की जा रही है।

दीपेन्द्र हुडडा यदा-कदा बहकते रहते हैं:

कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुडडा के हरियाणा में आपरेशन रिवर्स लोटस चलाए जाने के बारे में विज ने कहा कि लोग कांग्रेस को जवाब दे चुके हैं। अब कांग्रेस आई और कांग्रेस गई बन गई है। ये अब चली गई। दीपेन्द्र हुडडा यदा-कदा बहकते रहते हैं, उनके कहने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को चाहती है।मोदी की विकास की राजनीति पर लोगों का विश्वास बढा है।

कांग्रेस अब टुकडे-टुकडे पार्टी है:

हरियाणा कांग्रेस के संबंध में विज ने कहाकि कांग्रेस अब टुकडे-टुकडे पार्टी है। अलग-अलग ग्रुपों में बंटी हुई है। दीपेन्द्र हुडडा कुछ घोषणाएं करते हैं, तो शैलजा कहती है कि इनको घोषणाएं करने का अधिकार नहीं हैं। इसका मतलब यह हुआ है कि हुडडा दिन-रात झूठ बोलते हैं। जबकि कहीं भी उनकी पार्टी में कोई फैसला नहीं हुआ तो इस प्रकार से वे झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि शैलजा भी ठीक कह रही है कि सरकार तो आनी नहीं हैं इस प्रकार से लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं।

भाजपा ने लगभग 1.25 लाख नौकरियां दी हैं:

कांग्रेस के भर्ती मामले में उठाए गए सवालों के संबंध में गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं हैं। क्योंकि उनके 10 साल के राज में उन्होंने 84 हजार नौकरियां दी। जबकि भाजपा ने लगभग 1.25 लाख नौकरियां दी हैं। लगभग एक लाख नौकरियां एचकेआरएन के तहत दी गई है। और 60 हजार नौकरियां पाइपलाइन में हैं।

******************************

 

सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : बारां जिले में कार सवार तस्करों से 9 करोड़ कीमत की 3 किलो 600 ग्राम स्मैक की बरामद

जयपुर 07 जुलाई ,(एजेंसी)। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम की सूचना व सहयोग से बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर टोल के पास झारखंड नंबर की कार पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर ड्राइवर साइड के दोनों टायरों के बीच गुप्त स्थान बनाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से तस्करी कर लाई जा रही उच्च क्वालिटी की 3 किलो 600 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से हुई पिछले 2 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बुधवार को टीम ने 007 गैंग के सरगना समेत 10 बदमाशों को डिटेन कर अवैध हथियार और लाखों रुपए नगद बरामद किए गए थे।

एडीजी एमएन ने बताया कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदिग्ध तस्करों को चिन्हित कर उन पर नजर बनाए हुए हैं। राज्य में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के बारे में मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भटनागर व नरोत्तम वर्मा के सुपर विजन में एक विशेष टीम गठित कर गुरुवार को बारां जिले में भेजी गई थी।
एडीजी ने बताया कि गठित टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना सदर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर फतेहपुर टोल पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी स्थल से कुछ दूर पहले हाईवे से अलग खड़ी झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार को डिटेन किया गया।

दिनेश एमएन ने बताया कि कार में दो युवक चालक इकबाल खान पुत्र लतीफ (35) निवासी ज्ञान मंदिर पावर हाउस थाना भवानी मंडी और भरत कुमार नागर पुत्र गोपाल लाल (28) निवासी केशोदा थाना बेसोदा मंडी जिला मंदसौर मध्य प्रदेश सवार थे। टीम को देख घबरा रहे दोनों ने पूछताछ मे बताया कि आगे नाकाबंदी में पुलिस गाड़ी और जाब्ता देखकर वे डर गए थे और पुलिस की गाड़ी के निकलने का इंतजार कर रहे थे।

एडीजी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास कुल 10 हजार रुपये और दो मोबाइल मिले। गाड़ी की तलाशी में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लेकिन कार सवार दोनों व्यक्तियों की घबराहट देखकर कार की बारीकी से तलाशी में चालक साइड के दोनों गेट के नीचे पिछले वाले टायर के आगे पैनल कटा हुआ नजर आया। टायर खोलकर पैनल के अंदर चेक करने पर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। पहले पैकेट में 1 किलो 820 ग्राम और दूसरे पैकेट में 1 किलो 800 ग्राम कुल 3 किलो 600 ग्राम स्मैक मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीद कर गांव पाउखेड़ी ग्राम पंचायत चतलाव थाना सुनेल निवासी भूतपूर्व सरपंच भगवान नागर के लिए ला रहे थे। मामले में थाना सदर बारां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में सीआईडी क्राइम ब्रांच उप निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा व रविंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल नरेश कुमार तथा सदर राजेश कुमार खटाना मय जाब्ता शामिल थे। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह का विशेष तकनीकी सहयोग रहा।

*****************************

 

विदेश में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकालेेगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ 07 जुलाई ,(एजेंसी)। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार विदेश में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित घर लौटने में मदद करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरकार ने अवैध कारोबार करने वाले और युवाओं को धोखा देने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। 11 जुलाई को एक विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें दोषी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी। धोखाधड़ी के कारण विदेश में फंसे युवा लड़के-लड़कियों को घर लौटने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार एनआरआई विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

मंत्री के प्रयासों से इराक में फंसी एक महिला को सकुशल वापस लाया गया। वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमृतसर से इराक गई थीं। वहां उसे गुरदासपुर के एक एजेंट ने फंसाया, जिसने उसके सारे पैसे और पासपोर्ट रख लिए। उनकी वापसी पर मंत्री उन्हें लेने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे पर गए।

*****************************

 

उड़ीसा हाईकोर्ट ने कहा, शादी का वादा कर सहमति से शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार नहीं

कटक 07 जुलाई ,(एजेंसी)। उड़ीसा हाईकोर्ट ने बलात्कार के मामले में एक ऐतिहासिल फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी भी रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से होती है और यह रिश्ता आगे बढ़ जाता है। पुरुष, लड़की से शादी का वादा करता है और वह सहमति से शारीरिक संबंध बना लेता है। अगर इसके बाद रिश्ते में घटास आ जाती है तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यानी शादी का वादा कर सहमति से शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार नहीं माना जायेगा।

यह फैसला जस्टिस आरके पटनायक की पीठ ने 3 जुलाई सुनाया।

अदालत ने कहा कि अगर किसी रिश्ते में खटास आ जाती है और कोई व्यक्ति अपने साथी से शादी नहीं करने का फैसला करता है, तो पहले हुई शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं माना जाना चाहिए।

जस्टिस पटनायक ने इस कृत्य को शादी के झूठे वादे के तहत यौन संबंध बनाने के विपरीत करार देते हुए कहा, अच्छे विश्वास के साथ किया गया वादा, लेकिन बाद में पूरा नहीं किया जा सकने वाला वादा तोडऩे और शादी का झूठा वादा करने के बीच एक छोटा अंतर है। पहले मामले में ऐसी किसी भी शारीरिक संबंध के लिए आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध नहीं बनता है। जबकि बाद वाले मामले में यह इस आधार पर आधारित है कि शादी का वादा शुरू से ही झूठा या नकली था, जो अभियुक्त द्वारा इस समझ पर दिया गया है कि इसे अंतत: तोड़ दिया जाएगा।

अदालत ने शिकायत और अन्य सामग्रियों पर विचार करते हुए कहा कि उसका मानना है कि सामने आई पूरी कहानी दोस्ती और उसके बाद अलग-अलग परिस्थितियों में विकसित हुए रिश्ते के अस्तित्व को उजागर करती है। शुरुआती अवधि के दौरान, याचिकाकर्ता दूसरे पक्ष से शादी करने की इच्छुक थी, जिस पर वह बाद में सहमत हो गई और 4 फरवरी 2021 को समझौता भी हो गया।

आरोप है कि याचिकाकर्ता द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद धमकी या दबाव के तहत दूसरा पक्ष शादी के लिए राजी हो गया। दिलचस्प बात यह है कि महिला भी बाद में सहमत हो गई और 2021 में याचिकाकर्ता के साथ एक लिखित समझौता भी किया। यह दर्शाता है कि दोनों को एक-दूसरे के साथ व्यवहार करने और अपने रिश्ते को प्रबंधित करने में कठिन समय का सामना करना पड़ा, जो अंतत: खराब हो गया।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिकायत और दलीलों पर विचार करने के बाद कहा जा सकता है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाना उचित नहीं होगा।

जस्टिस पटनायक ने देखा कि पक्ष शिक्षित हैं और परिणामों के बारे में काफी जागरूक थे। अभी भी खुद को एक ऐसे रिश्ते में शामिल कर रहे थे जो दूर से एकतरफा प्रतीत होता है, लेकिन ऐसा नहीं था।

कानून को ध्यान में रखते हुए, हाईकोर्ट इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाना उचित नहीं होगा। हालांकि, जहां तक अन्य आरोपों का सवाल है, इसे पूछताछ और जांच के लिए खुला छोड़ दिया जाना चाहिए। अदालत ने इस मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ लंबित आईपीसी की धारा 376 (यौन उत्पीडऩ) के तहत आरोप को खारिज कर दिया।

*********************************

 

बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों का किया एलान, भूपेंद्र यादव को मिली मध्यप्रदेश की कमान

नई दिल्ली 07 जुलाई ,(एजेंसी)। इस साल के अंत में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने इन चुनावों के लिए करम कस ली है। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष ने चार राज्यों के प्रभारियों का एलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश जावड़ेकर तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान की कमान सौंपी गई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

सह प्रभारियों की लिस्ट

छत्तीसगढ़- मनसुख मंडाविया

राजस्थान- नितिन पटेल, कुलदीप बिश्नोई

तेलंगाना- सुनील बंसल

मध्यप्रदेश- अश्विनी वैष्णव

इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: तीन जनवरी और छह जनवरी, 2024 को समाप्त हो जाएगा।

****************************

जैकी श्रॉफ ने ‘त्रिदेव’ की 34वीं एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ अनदेखी  तस्वीरें…..!  

07.07.2023  –  जैकी श्रॉफ ने हिट बॉलीवुड फिल्म ‘त्रिदेव’ की 34वीं वर्षगांठ मनाई और सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करके अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच पुरानी यादें ताजा कर दीं। इस इमोशनल रील में, जैकी ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए  सेट से माधुरी दीक्षित, सनी देओल और टीम के अन्य कलाकारों के साथ अनदेखी तस्वीरें साझा की।

जैकी श्रॉफ ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘त्रिदेव के 34 साल…!’, फिल्म के लिए अपनी भावना और सराहना व्यक्त करते हुए जिसने उनके करियर पर एक अमिट छाप छोड़ी।

इस पोस्ट पर प्रसंशकों ने कुछ इस प्रकार कॉमेंट किया , ‘मेरी सर्वकालिक पसंदीदा फिल्म !’ , और ‘दादा, आप तब अविश्वसनीय दिखते थे, और अब भी अविश्वसनीय दिखते हैं।

‘ जैकी श्रॉफ ‘त्रिदेव’ के 34 साल पूरे होने की खुशी में इन दिनों काफी उत्साहित नज़र आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ, रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल’ प्रदर्शन के लिए तैयार 

07.07.2023  –   नक्सल समस्या पर आधारित फिल्म ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। इस फिल्म का प्रोमो का प्रदर्शन गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किया जा चुका है।

भारत की यह पहली है जिसमें स्वतंत्र इंडियन नेशनल आर्मी के प्रयासों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में किस तरह से स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण में सहयोग किया बल्कि ‘लाल पहाड़- बोस द मिसिंग फाइल्स’ में यह भी दिखाया गया है कि पिछले 70 सालों से मिसिंग इन फाइल्स में किन लोगों ने इंडियन नेशनल आर्मी के प्रयासों को दबाने की कोशिश की।

फिल्म चंपक बनर्जी के साथ अर्पणा गिरी, कामना सिंह, सुनीता वरे, करिश्मा और अनुराग समेत करीब 50 कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की मूल कहानी नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने की है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक चंपक बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग एशिया के सेकंड लार्जेस्ट फॉरेस्ट बेल्ट छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, बस्तर, गढ़चिरौली, दंतेवाड़ा, झारखंड, आंध्र प्रदेश के साथ ही कुछ अन्य रिजर्व फॉरेस्ट बेल्ट में की गई है।

बकौल निर्देशक चंपक बनर्जी ‘लालपहाड़- बोस द मिसिंग फाइल’ नक्सल समस्या पर आधारित एक संवेदनशील फिल्म है। इसमें भारतवर्ष के 5 राज्यों में फैले नक्सल समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर से जनहित में किये जा रहे प्रयासों को भी दिखाया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रही BJP कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत- कई लोग घायल

रायपुर 07 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभा में शामिल होने के लिए जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस ट्रेलर से टकरा गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में कुल 40 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि यह हादसा छत्तीसगढ़ के बेलतरा में हाइवे पर हुआ है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस अंबिकापुर से पीएम की सभा में शामिल होने रायपुर जा रही थी।

**************************

 

चुनाव जीतती हैं पत्नियां, पंचायत चलाते हैं पति, आरक्षण के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली 07 Jully (एजेंसी)- पंचायत चुनावों में महिला आरक्षण के दुरुपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया कि महिला आरक्षण होने के चलते पत्नियां चुनाव जीतती हैं लेकिन उनके पति पंचायत चलाते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में आरोप लगाया गया था कि पंचायतों में महिला आरक्षण का दुरुपयोग किया जा रहा है क्योंकि आरक्षित सीटों पर अपनी पत्नियों के जीतने के बाद पति प्रॉक्सी के माध्यम से ग्राम पंचायत चला रहे हैं।

अनुच्छेद 243डी(3) में महिलाओं के लिए पंचायत में कम से कम एक तिहाई सीटें आरक्षित करने की परिकल्पना की गई है। एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, स्वाति जिंदल के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि भले ही आरक्षण लागू किया गया है, लेकिन असल में यह एक प्रॉक्सी मॉडल के माध्यम से कार्य कर रहा है, जिसमें इन निर्वाचित महिलाओं के पति पंचायतों का संचालन कर रहे हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए, याचिका में शीर्ष अदालत से रिसर्च कराने करने और दुरुपयोग को रोकने के लिए समाधान प्रदान करने के लिए एक समिति गठित करने की मांग की गई। कोर्ट ने याचिका के तहत कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इसे मुंडोना ग्रामीण विकास फाउंडेशन की ओर से दायर किया गया था। हालांकि न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से संबंधित पंचायती राज मंत्रालय के सामने इस मुद्दो को उठाने के लिए कहा है कि क्या आरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतर तंत्र लागू किया जा सकता है।

पीठ की दृढ़ राय थी कि वर्तमान याचिका में उठाए गए मुद्दे को हल करना शीर्ष अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पीठ ने कहा, “इस पर गौर करना पंचायत राज मंत्रालय का काम है कि क्या आरक्षण के उद्देश्य को लागू करने के लिए कोई बेहतर तंत्र है। इस प्रकार याचिकाकर्ता संबंधित मंत्रालय को अभ्यावेदन दे सकता है।”

***********************

 

24 घंटे आगे खिसका भारत का चंद्रयान-3, अब इस दिन होगा लॉन्च, ISRO ने बताई टाइमिंग

नई दिल्ली 07 Jully (एजेंसी)- चंद्रमा पर भारत की यात्रा के लिए अब एक दिन और इंतजार करना होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  बताया कि भारत के बहुप्रतीक्षित मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के लॉन्च का समय 24 घंटे आग बढ़ गया है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है।

पहले कहा गया था कि चंद्रयान-3, 13 जुलाई को लॉन्च होगा। अब इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख सोमनाथ चांद पर इसके लैंडिंग का समय भी बताया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में बुधवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को अपने नए प्रक्षेपण रॉकेट एलवीएम-3 से जोड़ दिया। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद इस महीने चंद्रयान-3 प्रक्षेपित किया जाने वाला है।

इसरो ने एक ट्वीट में कहा,‘‘आज, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 को एलवीएम-3 (लॉंच व्हीकल मार्क-3) से जोड़ा गया।’’ चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे।

इसरो अधिकारियों के अनुसार,‘‘लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा, जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।’’इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली और प्रक्षेपण के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है। लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा।

*****************************

 

आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, सरकार ने दिए मुआवजे के निर्देश

लखनऊ 07 Jully (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने कहीं राहत प्रदान की तो कहीं कहर बनकर बरसी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। आकाशीय बिजली गिरने से कई मवेशियों की भी मौत हुई। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बुधवार की शाम कई जिलों में मॉनसून की झमाझम बारिश हुई। सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। यहां अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए। सदर तहसील इलाके के मिल एरिया थाना क्षेत्र में अधेड़ की मौत हुई। मृतक अधेड़ संदी नागिन गांव का रहने वाला था और छेदी का पुरवा गांव में किसी काम से आया था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। दूसरी घटना भदोखर थाना क्षेत्र के सराय दामू की है, जहां बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई। मृतका अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। तीसरी घटना सलोन तहसील के डीह थाना इलाके के गोइरा गांव में हुई। गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर मोहित की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मोहित मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान एक गाय की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में 3 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिसमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर महोबा जनपद में भी झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित 7 ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 70 बकरियां, एक भैंस सहित 80 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, महोबा में तीन तहसील बिलखी, सूपा और तेलीपहाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।

प्रयागराज में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई मौतें हुई। प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। कौशांबी जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हुई। गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र के भूई गांव में 12 वर्षीय लड़की काजल की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई अतुल झुलस गया। हंडिया थाना क्षेत्र में ही आरांव गांव के 65 वर्षीय राम जी की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। बुधवार शाम 5:00 बजे भैंस चराने के दौरान आकाशी बिजली गिरी थी। यमुनापार के जसरा में तातारगंज निवासी 50 वर्षीय नवल सिंह की भी मौत हुई। वे खेत में मेड़ बांधते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए। कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के बूदां गांव में 12 वर्षीय पंकज की भी मौत हुई। घटना के वक्त पंकज मवेशी चरा कर घर लौट रहा था।

झांसी जिले से भी कई जगह बिजली गिरने की खबर आई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की भी मौत हुई। एटा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बदायूं जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई। बाइक से जा रहे दो युवकों और स्कूल से लौट रही कक्षा 6 की बच्ची की मौत हो गई। अयोध्या जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला खेत में धान का बेरन लगा रही थी।

****************************

 

बिहार में नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, सरकार सजग

पटना 07 Jully (एजेंसी) । नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार की कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बागमती जहां मुजफ्फरपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं कमला बलान खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। इधर, सरकार बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर तैयार है।

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, शुक्रवार सुबह छह बजे कोसी नदी का वीरपुर बराज से 87,765 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो सुबह आठ बजे 74,825 क्यूसेक रह गया। गंडक नदी का वाल्मीकि नगर बराज पर प्रवाह सुबह छह बजे 63,200 क्यूसेक था जो सुबह आठ बजे 61,400 क्यूसेक हो गया।

बागमती नदी उफान पर है। बागमती नदी मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। कमला बलान झंझारपुर रेल पुल के पास खतरे के निशान के करीब बह रही है। अनुमान है कि नेपाल और उत्तर बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की स्थिति में नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। गंगा, कोसी, गंडक के भी जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

इधर, सरकार बाढ़ संभावित इलाकों को लेकर तैयार है। राज्य में 29 जिले बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमे 15 को संवेदनशील माना जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि पांच हजार राहत शिविर स्थल को चिह्नित कर लिया गया है तथा छह हजार सामुदायिक रसोई बनाने की तैयारी पूरी है। बताया गया कि 21 जिलों में एसडीआरएफ की टीम जबकि पांच जिलों में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। बाढ़ संभावित इलाकों में 4,700 निजी नाव और 1,500 सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये कर दी है।

***************************

 

हैदराबाद के पास बस में आग लगी, बाल-बाल बचे यात्री

हैदराबाद 07 Jully (एजेंसी) । हैदराबाद के आउटर रिंग रोड के पास पेद्दा अंबरपेट में शुक्रवार को एक सरकारी बस में आग लगने के बाद 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए।

हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। आग फैलने से पहले सभी यात्री उतर गए थे।

45 यात्रियों वाली बस हैदराबाद से गुंटूर जा रही थी।

एक यात्री ने धुआं देखा और बस रुकवा दी। ड्राइवर के अलर्ट होने पर सभी यात्री बस से नीचे उतर आए।

दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। घटना में बस आंशिक रूप से जल गई है।

आरटीसी अधिकारियों की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग एयर कंडीशनर की वजह से लगी।

**************************

 

प्रधानमंत्री का यूपी दौरा आज, देंगे विकास की सौगात, लेंगे चुनावी जायजा

लखनऊ 07 Jully (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर और काशी के दो द‍िवसीय दौरे पर हैं। पहले द‍िन गोरखपुर में मोदी करीब दो घंटे गुजारेंगे। वहीं काशी में वह रात्र‍ि व‍िश्राम भी करेंगे। काशी में पीएम लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों का भी जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार मोदी गोरखपुर में गीता प्रेस जाएंगे और ऐतिहासिक प्रिंटिंग प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वह चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर भी जाएंगे।

पीएम गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दो ट्रेनें हैं गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से होकर गुजरेगी और राज्य के महत्वपूर्ण शहरों की परिवहन सुविधा में सुधार करेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर, आबू रोड, अहमदाबाद जैसे प्रसिद्ध स्थानों के परिवहन सम्‍पर्क में सुधार करेगी और क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा, जो विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा।

इसके आलावा मोदी वाराणसी में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। कुल 6,760 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, नई लाइन वस्‍तुओं की तीव्र और कुशल आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी।

पीएम मोदी तीन रेलवे लाइनों का भी लोकार्पण करेंगे, जिनका विद्युतीकरण या दोहरीकरण 990 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। इनमें शामिल हैं – ग़ाज़ीपुर शहर-औंरिहार रेल लाइन, औंरिहार-जौनपुर रेल लाइन और भटनी-औंरिहार रेल लाइन। इनके साथ ही उत्‍तर प्रदेश में रेलवे लाइनों का पूरी तरह विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड की चार-लेन वाली सड़क का भी लोकार्पण करेंगे, जिसे 2,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। इससे वाराणसी से लखनऊ के बीच यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। वह वाराणसी में जिन विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें शामिल हैं – 18 पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण; बीएचयू परिसर में अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स हॉस्टल भवन का निर्माण; ग्राम करसरा में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र; पुलिस स्टेशन सिंधौरा, पीएसी भुल्लनपुर, फायर स्टेशन पिंडरा और सरकारी आवासीय विद्यालय तरसदा में आवासीय भवन और सुविधाएं; आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन मोहन कटरा से कोनिया घाट तक सीवर लाइन और रमना गांव में आधुनिक सेप्टेज प्रबंधन प्रणाली; 30 दो तरफ वाले बैकलिट एलईडी स्‍तम्‍भ; एनडीडीबी मिल्क प्लांट, रामनगर में गाय के गोबर पर आधारित बायो-गैस संयंत्र; और दशाश्वमेध घाट पर एक अनूठा तैरता हुआ चेंजिंग रूम जेटी, जो भक्तों को गंगा नदी में स्नान करने की सुविधा प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री चौखंडी, कादीपुर और हरदत्तपुर रेलवे स्टेशनों के पास दो-लेन वाले तीन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण; व्यासनगर का निर्माण; पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेल फ्लाईओवर का‍ निर्माण; और 15 पीडब्‍ल्‍यूडी सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं को लगभग 780 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 192 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनसे 192 गांवों के सात लाख लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्‍त होगा। मोदी मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के फिर से डिजाइन तैयार करने और इनके पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। पुनर्विकास किए जाने वाले घाटों में सार्वजनिक सुविधाएं, प्रतीक्षा क्षेत्र, लकड़ी भंडारण, अपशिष्ट निपटान और पर्यावरण के अनुकूल दाह संस्कार की व्यवस्था होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि के ऋण, पीएमएवाई (ग्रामीण) घरों की चाबियां और आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित करेंगे।

************************

 

मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से झटका, सजा बरकरार

सूरत 07 Jully (एजेंसी) ।गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दो साल की जेल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके कारण उनकी संसद की सदस्यता चली गई थी।

अदालत ने फैसला सुनाया कि दोषसिद्धि पर रोक लगाना एक अपवाद है, नियम नहीं।

मानहानि का मामला 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान से जुड़ा है, जब राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है।”

गांधी के वकील ने तर्क दिया था कि उनके मुवक्किल अपनी लोकसभा सीट “स्थायी और अपरिवर्तनीय रूप से” खो सकते हैं, क्योंकि अपराध में अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है।

वकील ने आगे तर्क दिया कि इस तरह के नुकसान के चलते “उस व्यक्ति और जिस निर्वाचन क्षेत्र का वह प्रतिनिधित्व करता है, उसके लिए बहुत गंभीर परिणाम होंगे।”

इससे पहले मई में गुजरात उच्च न्यायालय ने इस मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

आखिर क्या है पूरा मामला :
यह मामला कर्नाटक के कोलार में 2019 की एक रैली से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी ने कहा था: नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी। सभी चोरों का उपनाम ‘मोदी’ कैसे हो सकता है? इस टिप्पणी पर सूरत के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।

गांधी को सूरत की एक अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराया गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रच्छक ने इस बात पर जोर दिया था कि जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते राहुल गांधी को बयान देते समय अधिक सतर्क रहना चाहिए था।

इस साल की शुरूआत में, सूरत में सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उनकी सजा को निलंबित करने की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी अयोग्यता से उन्हें अपरिवर्तनीय नुकसान नहीं होगा।

***************************

 

कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी, हम कार्रवाई की गारंटी-मोदी

*कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक*

रायपुर , 07 जुलाई (एजेंसी)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ से जुड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  संकल्प घोषित किया कि बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं। कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है। कांग्रेस के कोर- कोर में करप्शन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है। उनकी जरूरतों को जानती है।इसलिए आज दिल्ली से भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

इनमें रायपुर से विशाखापट इकॉनोमिक कॉरिडोर शामिल है।यह सारी योजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगी। यहां रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे। 2 साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। कहते भी हैं कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। अगले 2 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अहम हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हुआ है। यह कांग्रेस का पंजा है। यह पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेसी पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट- लूट करके बर्बाद कर देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने एक घोषणा पत्र जारी किया था। दावा किया था कि 10 दिन के भीतर यह कर देंगे, वह कर देंगे। तब कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं लेकिन आज इस घोषणापत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है। कांग्रेस के झूठ, उसके फरेब की पोल खोलने के लिए इनके एक वादे की याद मैं आपको जरूर दिलाना चाहूंगा।

छत्तीसगढ़ की माताएं बहनें बेटियां इस बात को जरा गौर से सुनें। छत्तीसगढ़ से जो 36 वादे कांग्रेस ने किए थे, उन वादों में से एक था राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी। कहा यह भी था कि जो अनुसूचित क्षेत्र हैं, वहां ग्राम सभाओं को शराबबंदी का अधिकार दिया जाएगा। अब 5 साल होने को हैं और सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ों रुपयों का शराब घोटाला जरूर कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। यानी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों से धोखा किया। छत्तीसगढ़ से धोखा किया। आरोप है कि यह जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, यह कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं।

इसलिए चर्चा यहां हो रही है, कहने वाले कहते हैं कि शराब से होने वाली उगाही के कारण यहां ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पद वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। आपको एक बात जरूर याद रखनी होगी कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। अब आप समझ पाएंगे कि आखिरकार पिछले तीन-चार वर्षों में जो चुनाव देश में हुए हैं, उनमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं को क्यों जिम्मेदारी देती रही। घोटाले घपले के आरोप सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, शराब माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पता नहीं कौन कितने लोग हैं, जिन पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए ही आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ, हर कोने से, हर जुबां से एक ही आवाज उठ रही है, एक ही आवाज सुनाई दे रही है, एक ही आवाज गूंज रही है, बदलबो बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ, इससे फिर से साबित हुआ है कि कांग्रेस के कोर- कोर में करप्शन है। कांग्रेस इसके बिना सांस भी नहीं ले सकती। कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा करप्शन है। जब मैं कहता हूं कि करप्शन की कमीशन खोरी की गारंटी है तो वह नाराज हो जाते हैं। वह मोदी को भला बुरा कहना शुरू कर देते हैं। इनकी नाराजगी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की केंद्र सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

क्योंकि देश ने यही दायित्व मुझे दिया है और इसलिए जिनके दामन में दाग हैं, वे एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते हैं, आज साथ आने के बहाने खोज रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए, वह अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

जिसने गलत किया है, वह बचेगा नहीं। मुझमें यह कहने की हिम्मत है, क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, आप का दिया हुआ है, देश का दिया हुआ है। भ्रष्ट लोग मेरे पीछे पड़ेंगे। मेरी कब्र खोदने की धमकी दे देंगे। मेरे खिलाफ साजिश है। जो डर जाए, वह मोदी नहीं। मुझे इनकी परवाह नहीं है। कांग्रेस जितनी चाल चले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है। गरीब का दुख दर्द समझता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जानता हूं कि गांव को सड़क से जोडऩे से गरीब का कितना भला होता है। इसलिए हमने कांग्रेस सरकार से दोगुने पैसे गांव की सड़कों को जोडऩे के लिए दिए। जब गांव गांव तक सड़क पहुंचेगी, विकास भी तेजी से पहुंचेगा। रोजगार भी तेजी से पहुंचेगा। भाजपा सरकार आज कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाईवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है, आना जाना आसान होता है तो गरीब का जीवन भी तो आसान होता है। आपकी हर मुश्किल को कम करने के लिए भाजपा दिन रात मेहनत कर रही है। बीते 9 वर्षों में नक्सलवाद की समस्या से बाहर निकालने प्रयास हुए हैं। नतीजा देश देख रहा है। कुछ साल पहले तक देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 के आसपास थी। अब घटकर 70 के आसपास रह गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस झूठी गारंटी से छुपाने की कोशिश करती है। आपको ऐसी झूठी गारंटी से बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा जो गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 4000000 गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। यह है भाजपा की असली गारंटी। कोरोना के संकट काल में हमने छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को मुफ्त राशन दिया, एक भी चूल्हा बुझने नहीं दिया, आज भी अतिरिक्त राशन दिया जा रहा है, यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 650000000 रुपये मिल चुके हैं, उनके खाते में जमा हो चुके हैं, यह है भाजपा की असली गारंटी। किसान सम्मान निधि के 6600 करोड रुपए से अधिक 4000000 किसानों को मिले हैं, यह भाजपा की गारंटी है। कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार दिल्ली से जो योजनाएं यहां लेकर आई उसमें भी यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 1200000 मकान बनाने की तैयारी की थी। जब तक यहां भाजपा की सरकार रही तब तक तेजी से गरीबों के घर बने लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई, घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई। जब यहां भाजपा सरकार थी तब हर साल गरीबों के लिए दो लाख से ज्यादा मकान बनाए। अब कांग्रेस सरकार 1 साल में 100000 घर भी नहीं बनवा रही।पैसे दिल्ली से भेजते हैं, यहां आवास योजना के लाखों घर वेटिंग लिस्ट में हैं, इंतजार की सूची में पड़े हैं।

आपके पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में गरीबों के मकान बन रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लाखों घरों को यहां कांग्रेस ने रोक कर के रखा है। भाजपा ने यहां गरीबों को पक्की छत के लिए मोर आवास मोर अधिकार का आंदोलन किया। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, गरीब को घर देने का काम तेज किया जाएगा। मैं उन सभी गरीब परिवारों को कहना चाहता हूं जिनके भाग्य को पंजा कुचल रहा है यह पंजा हटते ही गरीब का घर बनेगा। यह मोदी गारंटी देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां धान की खरीदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार जो खेल, खेल रही है, वह भी आप लोगों को जानना जरूरी है। यहां की सरकार धान किसानों को गुमराह करने में जुटी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ के किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का है। जितनी सरकारी खरीद होती है उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। हमने न केवल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की संख्या भी बढ़ाई। छत्तीसगढ़ धान की खरीदी के मामले में बहुत आगे निकल चुका है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को एक लाख करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। इस साल भी यहां पर धान किसानों को 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। यह भाजपा है जो यहां के किसानों के लिए काम कर रही है।जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। उनसे झूठ बोल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। हमेशा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा। हमारे आदिवासी समाज के प्रत्येक समुदाय अपने अधिकारों से वंचित थे। भाजपा सरकार ने उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल कर उनका अधिकार दिलवाया है। यह भाजपा सरकार है, जिसने अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया है।भाजपा ने आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। यह भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी किसानों के लिए केंद्र खोलें। ऐसे जगह जहां जाना मुश्किल है जिन्हें दुर्गम बताकर कांग्रेस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है, यहां छत्तीसगढ़ में भी यहां कितने जिले हैं, भाजपा सरकार ने ऐसे जिलों के विकास को प्राथमिकता में लिया। हमने इन्हें आकांक्षी जिला घोषित किया। आज इन जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। बीजापुर हो, सुकमा हो, दंतेवाड़ा हो, सभी आकांक्षी जिले विकास के पैरामीटर में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत सरकार भरपूर मदद कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सिकलसेल एनीमिया को लेकर एक बहुत बड़े अभियान की शुरुआत की है।

इसके तहत देश को सिकलसेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बीमारी सबसे अधिक जनजातीय समुदाय को प्रभावित कर रही है। लेकिन कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की याद नहीं आई। अब जाकर इसमें आदिवासी समाज को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हुई। ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जा रही है। स्कैनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी बीमारी से कैसे रोका जा सके, इसके लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेसी सरकारों ने आदिवासी सेनानियों का भी हमेशा अपमान किया। भाजपा सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया।

आदिवासी सेनानियों के स्मारक बनवा रहे हैं। रानी दुर्गावती के शौर्य दिवस 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी की 500 वीं जयंती पर केंद्र सरकार बहुत बड़ा आयोजन करेगी। ऐसे सेवा कार्यों के कारण ही आज भाजपा आदिवासियों की, पिछड़ों की, दलितों की, गरीबों की पहली पसंद है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ठान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरव का विषय है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। कौशल्या माता के मायके, भगवान राम के ननिहाल और संत गहिरा गुरु के धाम, संत गुरु घासीदास बाबा के धाम, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर की वीर भूमि और छत्तीसगढ़ के पावन धाम में मोदी जी का अभिनंदन है। आज हमारे बीच हमारे केंद्र के मंत्री नितिन नितिन गडकरी, मनसुख मांडवीया जी, डॉ रमन सिंह जी, रेणुका सिंह जी और मंच पर विराजमान नेतागण और इतनी बड़ी संख्या में बरसते पानी में नरेंद्र मोदी जी को सुनने आए हुए छत्तीसगढ़ के भाई बहनों सभी को पाय लागी करता हूं। आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। पूरा छत्तीसगढ़ उत्साह से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कोने कोने में संदेश जा रहा है कि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। जब 24 में मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है तो अभी नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलाना है। यह विश्वास आज प्रधानमंत्री जी को देना है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक अवसर छत्तीसगढ़ के लिए, रायपुर वासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं।

अभिनंदन करता हूं जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया उनका भगवान राम की ननिहाल में स्वागत है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनाने वाले मोदी जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त करने वाले प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। महामारी के दौर में 80 करोड़ लोगों को राशन देने वाले, 225 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में टीका लगाने वाले, लाखों लोगों को आयुष्मान योजना में इलाज कराने वाले, भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले मोदी जी का स्वागत है।

अटल जी ने राज्य बनाया, मोदी जी ने संवारा सजाया। आज मैं कह सकता हूं मोदी जी का कार्यकाल इस 9 साल की उपलब्धि छत्तीसगढ़ में रोड कनेक्टिविटी एयर कनेक्टिविटी के साथ सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया। एक ही संकल्प लेना चाहता हूं। आंधी तूफान, पूरी रात बारिश होती रही लेकिन एक भी व्यक्ति नहीं रुका सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। आम जनता का अभिनंदन करता हूं। हम यह संकल्प लें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वे छत्तीसगढ़ आते रहें। हम सबको मार्गदर्शन देते रहें।

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिजनेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिजऩेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओं के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढिय़ा है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

******************************

 

सोना-चांदी नहीं, यहां चोरों ने खेतों से उड़ाए लाखों रुपये के टमाटर

बेंगलुरु 06 Jully (एजेंसी): देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल के अलावा सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। देशभर में टमाटर की कीमतों ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

देश के कई राज्यों में टमाटर के दाम 150 रुपये प्रति किलो के पार हो गए हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत में डाका मारा है। चोरों से खेतों से लाखों रुपये के टमाटर चोरी कर लिए।

इस मामले में किसान ने पुलिस को शिकायत दी है। किसान धरनी ने कहा कि उसके खेत से चोरों ने कई किलो टमाटर चुरा लिए हैं। टमाटरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। धरनी ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बाजार में बेचने की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया।

*******************************

 

सीधी में हैवानियत के शिकार का राजकीय सम्मान, CM ने धोए पैर, तिलक लगाया और मांगी माफी

भोपाल 06 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरवार को सीधी कांड के पीड़ित युवक के न केवल पैर धोए, बल्कि उनसे पूरी घटना के लिए माफी भी मांगी। इसके पहले सीधी कांड के पीड़ित युवक दशमत रावत अपने परिजन के साथ यहां स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान चौहान ने सबसे पहले उन्हें सम्मान से बैठाया, उनके पैर धोए, उन्हें टीका लगाया और माला पहनाई।

इसके बाद चौहान ने शाॅल और श्रीफल से उनका सम्मान किया और उन्हें फल भेंट किए। इसके बाद चौहान ने उन्हें पास बैठाकर उनसे उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने उनसे उनकी आजीविका के बारे में भी पूछा। चौहान ने रावत से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उनके बारे में जानकारी लेने के बाद चौहान अपने साथ नाश्ता कराने भी लेकर गए।

******************************

 

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, LAC के पास तैनात किए अत्याधुनिक जासूसी ड्रोन्स

नई दिल्ली 06 Jully (एजेंसी): पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बीच चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब ड्रैगन ने भारतीय सीमा की जासूसी करने के लिए अपने अत्याधुनिक WZ-7, Wing Loong 2 ड्रोन बॉर्डर के नजदीक तैनात कर दिया है। मीडिया को मिली जानकारी से मुताबिक, चीन ने अपने इस जासूसी ड्रोन की तैनाती ऐसी जगह पर की है जहां से वो भारतीय पूर्वी लद्दाख की सीमा की जासूसी कर सकता है और दूर रहकर सेना की 14वीं कोर और 33वीं कोर की मूवमेंट पर नजर रख सकता है।

दरअसल, भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने चीन के पसीने छुड़ा दिए हैं। चीन की इस जालसाजी के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि वो भारतीय फौज से खौफजदा होकर उनकी निगरानी करना चाहता है। एक तरह जहां भारत स्वदेशी ड्रोन की मदद से अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है वहीं अमेरिका के साथ हाल ही में साइन की गई ड्रोन डील ने चीन की रातों की नींदे उड़ा दी है।

इसलिए वो हर हाल में भारत की बढ़ती ताकत से परेशान है और परेशानी का आलम ये है कि चीन ने तिब्बत में शिगात्से हवाई अड्डे पर Wz-7 ड्रोन, wing loong 2 ड्रोन की तैनाती की है जबकि खुफिया जानकारी इकट्ठा करने, निगरानी करने वाले और अटैकिंग टोही ड्रोनस को डिप्लॉय कर दिया है।

चीन के पास ये ड्रोन हैं जिसका इस्तेमाल वो अक्सर भारत और जापान की जासूसी के लिए करता रहता है। लेकिन यहां पर ये सोचने की ज़रूरत नहीं कि दुश्मन चीन के इस जासूसी कांड की जानकारी भारतीय फौज को नहीं, बल्कि चीन की हर चाल को मात देने के लिए भारत तैयार है और इसके साथ-साथ भारत लगातार अपनी ताकत को पहले से और मजबूत करने में जुटा हुआ है।

चीन को जवाब देने के लिए भारत ने ‘तपस’ को तैयार किया है। ये स्वदेशी हथियार भारत की AI फौज का मजबूत प्रहरी है। जिसको डीआरडीओ ने बनाया है। इसके साथ ही चीन को लगी इस मिर्ची के पीछे भारत अमेरिका की प्रीडेटर ड्रोन की डील भी है जिससे बौखलाया चीन अब भारत की सीमाओं की जासूसी पर उतर आया है।

******************************

 

अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट पर सवार हुआ चंद्रयान-3

नई दिल्ली 06 Jully (एजेंसी)- चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख नजदीक आ गई है। 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे इसे लॉन्च किया जाना है। इस लॉन्चिंग की तैयारी के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को उसे अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट से जोड़ दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पेलोड फेयरिंग को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी एमके-III के साथ जोड़ दिया गया।

चंद्रयान-3 मिशन, 13 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। यह पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के भूविज्ञान का पता लगाएगा। 3900 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को पहले यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में रॉकेट के पेलोड फेयरिंग यानी उपरी हिस्से में डाला गया और फिर इसे रॉकेट के नीचले हिस्से से जोड़ने के लिए ले जाया गया। ये हिस्सा इसे पृथ्वी की कक्षा के बाहर धकेल देगा और इसे पृथ्वी से लगभग 3,84,000 किलोमीटर दूर चंद्रमा की ओर ले जाएगा।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी, ‘हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। 13 जुलाई पहला संभावित लॉन्च दिवस है और यह 19 जुलाई तक जा सकता है।’ इससे पहले, सोमनाथ ने कहा था कि 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच की अवधि लॉन्च के लिए तय की गई है।

रॉकेट के टॉप पर लगे पेलोड फेयरिंग में लैंडर, रोवर को प्रोपल्शन मॉड्यूल के साथ जोड़ा गया है, जो इसे अलग होने से पहले चंद्रमा से 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने कहा है कि लैंडर में एक निर्दिष्ट चंद्र स्थल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर को तैनात करने की क्षमता होगी जो अपनी गतिशीलता के दौरान चंद्रमा की सतह का इन-सीटू रासायनिक विश्लेषण करेगा।

यह महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान के दो मिशन के बाद तीसरा प्रयास होगा। चंद्रयान-2 चार साल पहले 2019 में चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र का पता लगाएगा और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा, जिससे भारत उस मील के पत्थर तक पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

************************

 

पालमपुर को नए ड्रोन आईटी हब के रूप में देखना चाहता हूं : सुखविंदर सिंह सुक्खू

*200 करोड़ रुपए के एमओयू हुआ साइन और  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव  में दिया समापन भाषण*

पालमपुर,  05 जुलाई (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव  में समापन भाषण दिया। कॉन्क्लेव का आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल टेक्नोलॉजीज और गवर्नेंस विभाग द्वारा

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया गया था। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण   सुखविंदर सिंह सुक्खू पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए पालमपुर में उपस्थित इंडस्ट्री की सराहना की और इस क्षेत्र को एक नए आईटी केंद्र के रूप में विकसित करने का अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आवश्यक संसाधनों के निर्माताओं को इस पहल का समर्थन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ड्रोन की हवाई क्षमताओं पर जोर दिया।

उन्होंने इनोवेशन  के लिए उनकी क्षमता, निर्णय लेने और कृषि, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव  आशीष बुटेल ने सरकारी सुधारों और नगर पालिका के अंदर ड्रोन कार्यक्रमों की शुरुआत के लिए उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ड्रोन की क्षमता का पूरी तरह से लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।  उन्होंने कृषि, आपदा प्रबंधन और निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सुव्यवस्थित नियमों और नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, आशीष बुटेल ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और राज्य के विकास के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के लाभों को अधिकतम करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

आईटी और इनोवेशन के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने विभागों से विभिन्न उद्देश्यों के लिए ड्रोन का बड़े पैमाने पर उपयोग करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि ड्रोन को केवल प्रतीकात्मक वस्तुओं के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से ड्रोन पायलटों, सेवा और रखरखाव के क्षेत्रों में ड्रोन प्रौद्योगिकी की भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में  डिजिटल टेक्नोलॉजिस और गवर्नेंस सचिव आईएएस डॉ. अभिषेक जैन ने कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में ड्रोन की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित अप्रत्याशित मौसम की स्थिति को देखते हुए डॉ. जैन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ड्रोन तकनीक वास्तविक समय डेटा और निगरानी क्षमताओं की पेशकश करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रोन,  खेती को सुविधाजनक बनाने की अपनी क्षमता के साथ, क्षेत्र में कृषि पद्धतियों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता हैं। इसके अतिरिक्त, वे मृदा स्वास्थ्य स्कैनिंग में योगदान दे सकता है, जिससे किसानों को फसल प्रबंधन और उर्वरक के संबंध में  निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सकता है। इसके अलावा, ड्रोन के कार्यान्वयन से खेतों में छिड़काव के दौरान रासायनिक बर्बादी में काफी कमी आ सकती है, जिससे टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल सकता है। अपने संबोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, “इस श्रृंखला में अगला कॉन्क्लेव हिमाचल प्रदेश में शासन में सुधार के लिए एआई पर होगा।

सीएसके एचपी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचके चौधरी ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन की व्यापक क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने पहाड़ों में अप्रत्याशित मौसम की स्थिति का उल्लेख किया और बताया कि कैसे ड्रोन तकनीक महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए वास्तविक समय डेटा और निगरानी प्रदान कर सकती है। ड्रोन खेती व मृदा स्वास्थ्य स्कैनिंग की सुविधा प्रदान कर सकते हैं और खेत में छिड़काव के दौरान रासायनिक बर्बादी को कम कर सकते हैं। इस कॉन्क्लेव के दौरान राज्य सरकार ने निवेश नीति(इनवेस्टमेंट पॉलिसी) भी पेश की और उद्योगों को राज्य में  स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न हितधारकों की भागीदारी देखी गई ।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के अलावा आईआईटी,  रोपड़ जैसे शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी देखी गई। आईआईटी मंडी, एनआईटी हमीरपुर, आईआईआईटी ऊना, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी संस्थान ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में एचपी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े प्रगतिशील किसानों, आसपास के स्कूलों और आईटीआई के छात्रों के साथ-साथ आम जनता ने भाग लिया। इस आयोजन में ड्रोन निर्माण और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई कंपनियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। 26 कंपनियों ने ड्रोन प्रदर्शनी मंडप में अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जो 2 दिवसीय ड्रोन कॉन्क्लेव के दौरान आकर्षण का केंद्र था।

********************************

 

गन्ने, पराली समेत इन चीजों से तैयार होगा पेट्रोल, कीमत होगी 15 रूपए लीटर

नई दिल्ली 05 जुलाई ,(एजेंसी)। आने वाले समय में देश में पेट्रोल 15 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसका दावा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता भी होगा, क्योंकि ये सारा प्रोसेस देश का किसान करेगा। नितिन गडकरी ने कहा- अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाडिय़ों को लॉन्च कर रहा हूं। ये सभी गाडिय़ां किसानों की ओर से तैयार किए एथेनॉल पर चलेंगी। 60प्रतिशत एथेनॉल, 40प्रतिशत बिजली और फिर उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो 15 रुपए लीटर पेट्रोल का भाव होगा। 16 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट है। अब ये पैसा किसानों के पास जाएगा।

बता दें कि ई20 पेट्रोल यानी एथेनॉल मिला पेट्रोल एक तरह का अल्कोहल होता है, जिसे स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसके लिए गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, बांस या पराली का उपयोग किया जाता है। पराली गेहूं और चावल की भूसी को कहा जाता है। चूंकि ये सारी वस्तुएं खेतों में होती हैं, इसीलिए गडकरी ने कहा कि किसान ही ये ऊर्जा देंगे। इससे श्व20 पेट्रोल के दाम घटेंगे। इसका उपयोग गाडिय़ों में किया जा सकता है।

***********************

 

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली ट्रेन को बनाया गया निशाना

नई दिल्ली 05 जुलाई ,(एजेंसी)। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुआ है। भारतीय रेलवे की ओर से खुद इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 20661 पर पत्थर फेंके गए। यह घटना कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद और कर्नाटक में कदुर-बिरूर खंड के बीच हुई। पथराव करने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेलवे का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने से ट्रेन का सी-4 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। यह गनीमत रही कि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में उपद्रवियों ने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया था। इस पथराव में ट्रेन की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। यह घटना कृष्णराजपुर और बेंगलुरु कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई।

पिछले महीने ही पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक संजीव किशोर और हुबली के मंडल रेलवे प्रबंधक हर्ष खरे मौजूद थे। बेंगलुरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली कर्नाटक की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे यात्रा का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,165 रुपये और एक्जिक्यूटिव कैटेगरी के लिए 2,210 रुपये है। वापसी की यात्रा का किराया थोड़ा अधिक है, क्योंकि इसमें यात्रियों को दोपहर का भोजन और नाश्ता परोसा जाता है।

*******************************