Pakistani Major who captured Wing Commander Abhinandan was killed

विंग कमांडर अभिनंदन को पकडऩे वाला पाकिस्तानी मेजर मारा गया

टीटीपी के साथ वजीरिस्तान में हुई भीषण मुठभेड़

इस्लामाबाद ,26 जून (एजेंसी)।  पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अफसर टीटीपी (तहरीक ए तालिबान-पाकिस्तान) के हमले में मारा गया है। मेजर मोइज अब्बास शाह वही ऑफिसर है जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था।

पाकिस्तान सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है। हालांकि पाकिस्तान सेना ने भी दावा किया है कि उन्होंने टीटीपी के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है।

डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक मारे गए।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंसके एक बयान के अनुसार, 24 जून 2025 को, सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरगोधा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया। इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं।

*************************