उप मेयर के घर तक पहुंची आरजीकर वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की आंच
कोलकाता 29 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । टीएमसी विधायक व कोलकाता नगर निगम के उप मेयर अतिन घोष के घर सीबीआई के छापे से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम अतिन घोष के उत्तर कोलकाता स्थित आवास पर पहुची और उनसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के बारे में पूछताछ की, जिसकी सीबीआई बलात्कार और हत्या की घटना की साथ-साथ जांच कर रही है।
गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल कांड में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं—एक बलात्कार और हत्या का तथा दूसरा भ्रष्टाचार से संबंधित। भ्रष्टाचार वाले मामले में उस समय के प्राचार्य संदीप घोष पहले से ही जेल में बंद हैं। अतिन घोष बतौर स्थानीय विधायक रोगी कल्याण समिति से जुड़े हुए थे और कई बैठकों में शामिल भी रहे थे।
जांच एजेंसियों का मानना है कि समिति द्वारा लिए गए कुछ फैसलों का संबंध अस्पताल में हुई कथित गड़बड़ियों से हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सीबीआई ने किन बिंदुओं पर अतिन घोष से पूछताछ की। आज तीन सीबीआई अधिकारियों की एक टीम, सशस्त्र केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी के साथ, दोपहर करीब 2.15 बजे अतिन घोष के श्यामबाजार स्थित आवास, एपीसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में पहुंची ।
वैसे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आरजी कर अस्पताल में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने कोलकाता नगर निगम के उप मेयर और काशीपुर-बेलगछिया विधायक अतिन घोष के घर पर छापा मारा है। खबर के लिखे जाने तक अतिन से पूछताछ की जा रही थी।
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के बाद वित्तीय भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया था। आरोप है कि अस्पताल के विभिन्न पहलुओं के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में आरजी के पूर्व कर निदेशक संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी भी जेल में हैं। शुरू से ही आरजी कर भ्रष्टाचार के संदर्भ में अतिन का नाम कई बार सामने आया है। सीबीआई ने अतिन को पहले ही सूचित कर दिया था कि उनसे शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी।
इसी के तहत, केंद्रीय अधिकारी दोपहर में श्यामबाजार स्थित उनके घर पहुंचे। सीबीआई टीम में वित्तीय भ्रष्टाचार मामले के मुख्य जांच अधिकारी और कई उच्च पदस्थ सीबीआई अधिकारी शामिल हैं। कुछ दिन पहले, सीबीआई ने श्रीरामपुर विधायक सुदीप्त रॉय के घर पर भी छापा मारा था। जो अधिकारी वहाँ मौजूद थे, वे भी अतिन के घर पर मौजूद हैं।
कोलकाता 29 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। बंगाल में इसके ट्रेलर को लेकर हंगामा किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान वेस्ट बंगाल में स्क्रीनिंग को लेकर सामने आ रही मुश्किलों पर बात की है।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मौका मिलता है तो वह अपनी फिल्म को वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिखाना चाहेंगे, बावजूद इसके की उस राज्य में उनकी फिल्म को बैन कर दिया गया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुले दिल से की गई बातचीत में फिल्म को लेकर उठी विवादों पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘सच ही सबसे बड़ा विवाद होता है। इस दुनिया की सबसे विवादित चीज सच ही है।’
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म बंगाल में दिखाई जाएगी, जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं क्या कर सकता हूं? क्या कर सकता हूं अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए?’ विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ‘मैं सरकार को भक्षक कह रहा हूं। ममता बनर्जी इस समय बंगाल की रक्षक हैं।
वो मुख्यमंत्री हैं, वही पुलिस हैं और पुलिस उन्हीं के अधीन आती है। उन्हें ये जानना चाहिए।’जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वह फिल्में बनाते समय बीजेपी जैसी पॉलिटिकल पार्टीज से मार्गदर्शन लेते हैं, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, बीजेपी तो खुद मुझसे पूछकर कैंपेन करती है।”
अपनी आलोचनाओं के बावजूद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह साफ किया कि उनका मुख्यमंत्री के प्रति कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उन्होंने डायरेक्ट बातचीत का स्वागत करते हुए कहा, “अगर वो मुझसे कहें, मिस्टर विवेक आइए, मैं आपकी फिल्म देखना चाहती हूँ… तो मैं बिना किसी झिझक के वहां जाऊंगा।”
समारोह में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु निष्पादित आवेदनों का होगा प्रमाण-पत्र वितरण
उक्त अवधि में प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन और वांछित सुधार कर किया गया है निष्पादन
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समारोह के आयोजन के संबंध में सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
रांची,29.08.2028 – उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार विशेषकर ग्रामीण अंचलों में दिनांक 01-10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु शिविर के माध्यम से प्राप्त किया गया था आवेदन
रांची जिला के विभिन्न अंचलों में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों के निष्पादन पश्चात प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार दिनांक 30.08.2025 (शनिवार) को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
पंजी – 2 में सुधार को लेकर जनता दरबार में लगातार आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विशेषकर ग्रामीण अंचलों में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था।
शिविर में प्राप्त आवेदनों का दिनांक 11.08.2025 से 20.08.2025 तक भौतिक सत्यापन किया गया तथा दिनांक 21.08.2025 से 25.08.2025 तक प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन उपरांत वांछित सुधार कर निष्पादन किया गया। इन्हीं आवेदनों के निष्पादन के बाद शनिवार दिनांक 30.08.2025 को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाना और सामुदायिक विकास में योगदान देना है
जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें शैक्षणिक, आर्थिक, और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया
मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे
प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा:-उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया
रांची, 29.08.2025 – भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक- 29 अगस्त 2025 को समाहरणालय भवन, ब्लॉक-बी के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया एवं निदेशक आई.टी.डी. ए. श्री संजय भगत, प्रतिनिधि MoTA मुकेश कुमार यादव की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं सभी ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाना और सामुदायिक विकास में योगदान देना है।
आदि कर्मयोगी अभियान का लक्ष्य जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें शैक्षणिक, आर्थिक, और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया है। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विभिन्न विकासखंडों में जाकर स्थानीय स्तर पर अन्य एजेंसियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि योजनाओं का कार्यान्वयन सुचारू और प्रभावी हो।
आज के प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके कार्यान्वयन के तौर-तरीकों, और जनजातीय समुदायों की विशिष्ट आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उप-विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया ने कहा, “आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सुनिश्चित करता है कि शासन की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका इस अभियान को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण है, और मैं उनसे सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करता हूँ।”
मास्टर ट्रेनरों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
राज्य स्तर से आए विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों ने इंटरैक्टिव सत्रों, प्रस्तुतियों, और केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे
प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदायों तक प्रभावी ढंग से पहुँचे।
अभियान का महत्व
आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लाने और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए शासकीय योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। यह अभियान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा
कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया ने सभी प्रतिभागियों से इस अभियान को अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस प्रशिक्षण से मास्टर ट्रेनरों को न केवल तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि वे अभियान के प्रति और अधिक प्रेरित और जागरूक भी हुए। यह कार्यक्रम आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनजातीय समुदायों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
नई दिल्ली ,28 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि राज्य सरकारें विधानसभाओं द्वारा पारित बिलों पर राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर नहीं कर सकतीं।
केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह बात चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ के सामने कही। संविधान पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस एएस चंदुरकर भी शामिल थे।
मेहता ने कहा कि राष्ट्रपति इस बात पर सुप्रीम कोर्ट की राय लेना चाहती हैं कि क्या राज्य सरकारें संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत ऐसी याचिकाएं दायर कर सकती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति यह भी जानना चाहती हैं कि संविधान के अनुच्छेद 361 का दायरा क्या है। यह अनुच्छेद कहता है कि राष्ट्रपति या राज्यपाल अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे।
राष्ट्रपति और राज्यपाल के विधेयकों पर फैसला लेने के अधिकार क्षेत्र से जुड़े प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस रेफेरेंस के जरिए राष्ट्रपति दो सवालों पर कोर्ट की राय जानना चाहती है। मेहता ने संविधान पीठ को बताया कि इन सवालों पर पहले भी चर्चा हुई है।
लेकिन राष्ट्रपति का मत है कि अदालत की स्पष्ट राय जरूरी है, क्योंकि भविष्य में ऐसा मामला फिर उठ सकता है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।
न तो कोर्ट ऐसे मामलों में कोई निर्देश दे सकता है और न ही इन फैसलों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा, अनुच्छेद 32 का उपयोग तब किया जाता है, जब मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है। लेकिन सांविधानिक ढांचे में राज्य सरकार खुद मौलिक अधिकार नहीं रखती।
राज्य सरकार की भूमिका यह है कि वह अपने नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे। सॉलिसिटर जनरल ने आठ अप्रैल के उस फैसले का भी जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्यपाल समयसीमा के भीतर विधेयकों पर फैसला नहीं करते तो राज्य सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।
राज्यपाल का छह महीने तक विधेयक लंबित रखना सही नहीं: सीजेआई
इस पर सीजेआई गवई ने कहा कि वह आठ अप्रैल के दो जजों के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन यह भी कहा कि राज्यपाल का किसी विधेयक को छह महीने तक लंबित रखना सही नहीं है। मेहता ने जवाब में कहा कि अगर एक सांविधानिक संस्था अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करती, तो इसका मतलब यह नहीं कि कोर्ट दूसरी सांविधानिक संस्था को आदेश दे।
इस पर सीजेआई ने कहा, हां, हम समझ रहे हैं कि आप क्या कह रहे हैं। लेकिन अगर यह अदालत ही किसी मामले को 10 साल तक नहीं सुलझाए, तो क्या राष्ट्रपति को कोई आदेश देने का हक होगा? सुनवाई अभी जारी है। 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल उठाया था कि अगर कोई राज्यपाल किसी विधेयक पर अनिश्चितकाल तक फैसला नहीं लेता तो क्या अदालत के पास कोई उपाय नहीं रहेगा?
क्या राज्यपाल की स्वतंत्र शक्ति के चलते बजट जैसे जरूरी विधेयक भी अटक सकते हैं? शीर्ष कोर्ट ने यह सवाल तब उठाया जब कुछ भाजपा शासित राज्यों ने कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने में पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। इन राज्यों ने यह भी कहा कि कोर्ट हर समस्या का हल नहीं हो सकती।
सुप्रीम कोर्ट अभी राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए उस सांविधानिक संदर्भ पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें पूछा गया है कि क्या अदालत राज्यपाल और राष्ट्रपति को यह निर्देश दे सकती है कि वे विधानसभा से पारित हुए विधेयकों पर तय समयसीमा में निर्णय लें? मई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुच्छेद 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी थी कि क्या अदालत राष्ट्रपति को निर्देश दे सकती है कि वह राज्य विधानसभा से आए विधेयकों पर कब और कैसे फैसला लें।
कोलकाता 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 190 करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के व्यवसायी हरीश बाघला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जेसोर रोड स्थित उनके आलीशान आवासीय परिसर में रात भर चली छापेमारी के बाद की गई। यह कार्रवाई एक परिष्कृत वित्तीय अपराध नेटवर्क की व्यापक जांच का हिस्सा है।
हरीश बाघला पर कई बैंकों से भारी-भरकम ऋण प्राप्त करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। उनके खिलाफ मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने इन अवैध लेनदेन को अंजाम देने के लिए लगभग 30 फर्जी कंपनियां बनाईं, जिनमें से अधिकांश फर्जी मानी जाती हैं। इन ऋणों से प्राप्त धन का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित बैंकों को भारी नुकसान हुआ।
इस मामले की जांच कुछ समय से चल रही है, जिसमें ईडी बाघला की वित्तीय गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी और सबूत जुटा रहा है। मंगलवार रात उनके आवास पर की गई छापेमारी इस खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया का परिणाम थी, जिसके बाद परिसर में ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी की गई।
ईडी अधिकारियों ने धोखाधड़ी के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए बाघला से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ का मुख्य उद्देश्य इन अनगिनत फर्जी कंपनियों के निर्माण के पीछे के उद्देश्य को समझना और इस धोखाधड़ी योजना में शामिल अन्य व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान करना है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि गबन की गई धनराशि का उपयोग कैसे किया गया।
नई दिल्ली 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के व्याख्यानमाला कार्यक्रम ‘100 वर्ष की संघ यात्रा नए क्षितिज’ का गुरुवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बताया कि नई शिक्षा नीति क्यों जरूरी है?
मोहन भागवत ने कहा, “नई शिक्षा नीति इसलिए शुरू की गई, क्योंकि अतीत में विदेशी आक्रमणकारियों ने हम पर शासन किया था। हम उनके अधीन थे और उनके शासन में उनका उद्देश्य इस देश पर प्रभुत्व स्थापित करना था, न कि इसका विकास करना। उन्होंने राष्ट्र पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रणालियां तैयार कीं, लेकिन अब जब हम स्वतंत्र हैं, तो हमारा लक्ष्य सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा और देखभाल करना है।”
उन्होंने कहा, “तकनीक और आधुनिकता का कोई विरोध नहीं है। जैसे-जैसे मानव ज्ञान बढ़ता है, नई तकनीकें उभरती हैं और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वे मनुष्यों के लाभ के लिए आती हैं और यह मनुष्यों पर निर्भर करता है कि वे उनका उपयोग कैसे करते हैं। जब भी कोई तकनीक उभरती है, उसका उपयोग मानवता के लाभ के लिए किया जाना चाहिए। अगर कोई हानिकारक परिणाम हैं, तो हमें उनसे बचना चाहिए और उन्हें रोकना चाहिए।”
भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं है। हमारे भाजपा सरकार ही नहीं सभी सरकारों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। सरकार में फैसले लेने के सवाल पर भागवत ने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकार में सब कुछ संघ तय करता है। हम सलाह दे सकते हैं, लेकिन निर्णय वे ही लेते हैं। हम तय करते तो इतना समय नहीं लगता।
तीन बच्चे पैदा करना जरूरी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सभी परिवारों को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में परिवार व्यवस्था बनी रहे और देश की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे, इसके लिए जरूरी है कि तीन बच्चे सभी परिवारों में रहें।
“हम अंग्रेज नहीं हैं और हमें अंग्रेज बनने की जरूरत नहीं
मोहन भागवत ने कहा, “हम अंग्रेज नहीं हैं और हमें अंग्रेज बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन अंग्रेजी एक भाषा है और भाषा सीखने में क्या बुराई है? जब मैं आठवीं कक्षा में था, तब मेरे पिता ने मुझे ‘ओलिवर ट्विस्ट’ और ‘द प्रिजनर ऑफ जेंडा’ पढ़ने को कहा था। मैंने कई अंग्रेजी उपन्यास पढ़े हैं, फिर भी इससे हिंदुत्व के प्रति मेरे प्रेम पर जरा भी असर नहीं पड़ा।
इंग्लिश नॉवेल पढ़ें और प्रेमचंद जैसे भारतीय कहानीकारों को छोड़ दें, ये ठीक नहीं है।”उन्होंने कहा कि एक श्रमिक संगठन, एक लघु उद्योग संगठन, सरकार और पार्टी, इन चारों को एकमत होना होगा, जो बहुत दुर्लभ है। संघर्ष हो सकता है, लेकिन झगड़ा नहीं होना चाहिए।
लक्ष्य एक ही है, हमारे देश की भलाई, हमारे लोगों की भलाई। अगर यह समझ है, तो हमेशा समन्वय होता है, और हमारे स्वयंसेवकों में यह समझ है। हर जगह हमें अपनी परंपराओं, अपने मूल्यों और अपने मूल्य-आधारित आचरण की शिक्षा देनी चाहिए, जरूरी नहीं कि धार्मिक शिक्षा ही हो।
यह सामाजिक है। हमारे धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज के सदस्य के रूप में हम एक हैं। समझें कि ये सामान्य सिद्धांत हैं, माता-पिता का सम्मान करना, बड़ों के सामने विनम्रता दिखाना, अहंकार से नियंत्रित न होना आदि। ये हमारी संस्कृति के विशेष और विशिष्ट पहलू हैं।
28.08.2025 – साउथ एशिया समिट पार्टनरशिप (इवेंट पार्टनर) और समारी इवेंट्स नेपाल (सहयोगी संस्था) के संयुक्त तत्वाधान में आभा फाउंडेशन नेपाल के सहयोग से एबीएम के बैनर तले राष्ट्रीय नाचघर ऑडिटोरियम, जमल, काठमांडू (नेपाल) में आयोजित इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2025 समारोह, कार्यक्रम के विशेष मुख्य अतिथि अब्दुल खान, पूर्व जल आपूर्ति मंत्री (नेपाल) और मुख्य अतिथि त्शेरिंग ल्हामू लामा (तामांग), संसद सदस्य (नेपाल) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस प्रतिष्ठित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में क्रियाशील प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के आकलन के पश्चात सम्मानित किया गया।
मेरठ/मुजफ्फरनगर 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । खालापार पुलिस ने फर्जी ई-वे बिल और अन्य कागजातों के आधार पर 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी किए जाने का मामला पकड़ा है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
फर्जी ई-वे बिल, कागजात तैयार करने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, फर्जी मुहर, धर्मकांटे की फर्जी पर्ची अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मेरठ रोड स्थित जेके कॉम्पलेक्स में फर्जी फर्मों के बिल, फर्जी जीएसटी बिल व धर्म कांटों की फर्जी रसीदों से ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने कॉम्पलेक्स में छापा मारा।
आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद नदीम सैफी और थाना सिविल लाइन के सरवट निवासी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि यहां पर कंपनियों के नाम से फर्जी ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी के रूप में राजस्व चोरी करने का काम करते हैं।
पुलिस ने मौके से फर्जी कागजातों से तैयार 120 बिलों की फाइलें बरामद की। जीएसटी विभाग टीम ने जांच कर 116 फाइल कब्जे में ली हैं। चार फाइल पुलिस ने अपने पास रखी हैं।
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है। अभी और भी गिरफ्तारी की जा सकती हैं। जीएसटी टीम ने जांच शुरू की है।
एसआईबी के संयुक्त कमिश्नर सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि उन्होंने पहले भी अक्शा रिसाइकिलिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम वाली फर्म पर 101.28 लाख का जुर्माना लगाया था।
अब एक बार फिर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने जांच शुरू कराई है। अधिकारियों को भी बताया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जानसठ रोड पर शादाब नाम का युवक अक्शा रिसाइकिलिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म चलाता है।
गिरफ्तार आरोपी शादाब के लिए काम करते थे। आरोपियों ने जानकारी दी है कि शादाब उन्हें ई-वे बिल भेजता था। उनका कुछ कम्पनियों से संपर्क है, इन कम्पनियों की मोहरें भी उनके पास हैं।
वह कम्पनियों के माल की खरीददारी व परिवहन के फर्जी ई-वे बिल, बिल के अनुसार फर्जी धर्म कांटा पर्ची तैयार करते हैं, उनकी ट्रांसपोर्ट पर्ची भी फर्जी तैयार करते हैं। धर्म कांटा पर्ची और ट्रांसपोर्ट पर्ची पर उन गाड़ियों का नंबर डालते हैं, जिनकी लिस्ट उन्हें पहले से ही मिली होती है।
जीएसटी चोरी के लिए टैक्स बिल, ई- वे बिल, बिल्टी, ट्रांसपोर्ट रशीद व धर्म कांटे की पर्ची के साथ एक बोगस फाइल तैयार करते हैं। इन फाइलों को फिर आगे भेज देते हैं।
बोगस फाइल व बिल का इस्तेमाल कर शादाब सरकार से 18 प्रतिशत जीएसटी के रुपये वापस ले लेता है। यह पैसा उसके खाते में आता है, जिसे सभी बांटते थे।
आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि वह माल कही नहीं भेजते। यह सब जीएसटी चोरी करने के लिए किया जाता है। यह लोग काफी समय से यह काम कर रहे हैं।
एसएसपी ने बताया कि जीएसटी विभाग अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी की रकम अभी बढ़ भी सकती है। टीम ने जांच के लिए एक माह का समय मांगा है। खालापार थाना पुलिस को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगें। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा । आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आप कुछ समय बड़ों के साथ बितायेंगें , जिससे आप दुनियादारी की चीजों को बेहतर समझ पायेंगें।
शुभ अंक- काला
शुभ रंग- 03
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा । आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी । इस राशि के विदेश जाने की इच्छा रख रहे व्यक्तियों को अच्छा मौका मिल सकता है, आपकी फैमली आपको पूरा सपोर्ट करेगी । आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें, इसलिए बेहतर होगा आप अपने सामान की लिस्ट पहले से बना लें, जिससे आप व्यर्थ की चीजों को उठाकर न ले आयें। आज आप डिनर के लिए दोस्त के घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक- लाल रंग
शुभ रंग- 01
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगें, जिससे आपके काम की तारीफ होगी । आज आप थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज शाम को आप माता जी से भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी । आज आप अपने अन्दर के डर को किनारे रख रखकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे जिसके आपको अच्छे परिणाम मिलेगें।
शुभ अंक- लाल
शुभ रंग- 06
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की मदद से आपके सरकारी कार्य बनेंगें । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके नए व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनेगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होंगें। आज आपके ऑफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा, इसलिए आप भी अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखकर ही बात करें। आज आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा ।
शुभ अंक- पीला
शुभ रंग- 07
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकतें हैं। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। इस राशि के जो छात्र घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।
शुभ अंक- बैंगनी
शुभ रंग- 08
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है 7 आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, आपके किसी काम से बॉस आपसे खुश रहेंगें। आज आपके कॉलेज का मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके द्वारा किये गए निवेश में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- हरा
शुभ रंग- 07
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी7 आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, जिससे आपको धन संचय करने में आसानी रहे। आज आपको किसी व्यक्ति से जीवन का अहम् सबक सीखने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में आपसी ताल – मेल बना रहेगा 7 आज आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- नारंगी
शुभ रंग- 05
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में आपके लिए नए रास्ते खुलेंगें, जिनका लाभ लेकर आप अपनी मंजिल तक पहुँच सकतें हैं। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगें। आज पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा और अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपको अपनी परवरिश पर गर्व होगा।
शुभ अंक- इंडिगो
शुभ रंग- 03
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगें, तो इससे आपके काम जल्दी निपट जायेंगें। आज आप किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे आपको तारीफ मिलेगी। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल में रखें और बेवजह की चीजों में उलझने से बचें। आज अचानक किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप जरुरी डॉक्यूमेंट साथ ही रखें।
शुभ अंक- गोल्डन
शुभ रंग- 04
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप दिन भर का शेड्यूल तैयार कर लें। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी वरिष्ठ के माध्यम से आपको मान – सम्मान मिलेगा। आज आप प्रेरणादायक पुस्तक पढऩा या फिल्म देखना पसंद करेंगें, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा।
शुभ अंक- पिंक
शुभ रंग- 06
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको संतान से खुशखबरी प्राप्त होगी, ये उनके करियर को लेकर भी हो सकती है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे।
शुभ अंक- मैजेंटा
शुभ रंग- 09
मीन राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज व्यापारिक से दृष्टि आपका दिन अच्छा है, आज आप बड़ा धन लाभ कमायेंगें। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे, तो सब ठीक होगा। आज आप शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, इसलिए आप अपने रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करें।
कोलकाता 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज साफ करते हुए निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा कमेटियों को सरकारी अनुदान तभी मिलेगा जब वे पिछले वर्षों के अपने खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। आज न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास दे की खंडपीठ ने कहा कि केवल वही समितियां अनुदान पाने की पात्र होंगी, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर ‘यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट’ जमा किया है।
राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि कुल 41 हजार 795 क्लबों में से केवल तीन क्लबों ने खर्च का हिसाब नहीं दिया है। ये तीनों क्लब सिलिगुड़ी के हैं। इस पर न्यायमूर्ति पाल ने टिप्पणी की कि संख्या इतनी कम है कि “उसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप लगाना पड़ेगा।”
उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुनवाई में अदालत ने राज्य से पूछा था कि कितनी पूजा समितियों को अनुदान दिया गया और कितनी समितियों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया।
साथ ही अदालत ने सवाल उठाया था कि जो समितियां हिसाब नहीं दे रही हैं, उन्हें राज्य सरकार क्यों अनुदान देती आ रही है। दरअसल, इस मुद्दे पर पहले एक जनहित याचिका दायर हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है।
याचिकाकर्ता के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य और शमीम अहमद ने दलील दी थी कि उचित स्थानों पर खर्च करने के बजाय जनता का पैसा पूजा समितियों में बांटा जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि यह राशि ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जैसी अभियानों और कोविड जैसी परिस्थितियों में जनहित के कार्यों पर खर्च की जाती है।
हाईकोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था कि सरकारी अनुदान के उपयोग का पूरा विवरण पूजा समितियों को देना अनिवार्य होगा। अब अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बिना खर्च का हिसाब दिए किसी भी समिति को भविष्य में अनुदान नहीं मिलेगा।
मेरठ 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जीएसटी टीम ने 10 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में नोएडा में छापा मारकर एक कारोबारी और उसकी साथी चीनी महिला को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को दोनों आरोपियों को मेरठ के जीएसटी कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जीएसटी डिपार्मेंट के वकील लक्ष्य कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की एक कंपनी एलइडी टीवी स्क्रीन की मैन्युफैक्चरिंग करती है। नियमानुसार इस स्क्रीन पर 28 प्रतिशत का जीएसटी चार्ज किया जाता है।
पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कंपनी के संचालक 10 प्रतिशत जीएसटी कम करके 18 प्रतिशत जीएसटी से बिलिंग कर रहे हैं।
छानबीन के बाद इस कंपनी द्वारा लगभग 10 करोड़ के जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद जीएसटी डिपार्मेंट की टीम ने मंगलवार को कंपनी पर छापा मारकर कंपनी के संचालक और वहां कैश कलेक्ट करने वाली चीनी महिला ली टैंग को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को दोनों आरोपियों को मेरठ में जीएसटी डिपार्मेंट के स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।
सीजीएसटी इंस्पेक्टर आदित्य बाजपेई ने बताया कि ग्रेटर नोएडा बिजनेस पार्क में मैसेज टेंटेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। कंपनी ने विभाग को 28% टैक्स के स्थान पर सिर्फ 18 टैक्स दिया। इसके अलावा कंपनी ने अपना वर्तमान पता भी छुपाया।
विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कंपनी की कैश हैंडलर और सिक्योरिटी पर्सनल एलिस ली को गिरफ्तार किया। इस कंपनी के दो डायरेक्टर चीनी हैं।
पूरे मामले में डायरेक्टर विनय कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों के सामने जीएसटी चोरी को स्वीकार किया। विनय कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच 9 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है।
नई दिल्ली ,27 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने (शताब्दी वर्ष) पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की सार्थकता भारत के विश्व गुरु बनने में है। भारत को दुनिया में योगदान देना है और अब वो समय आ गया है।
दिल्ली में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला में भागवत ने कहा कि ‘किसी को बदलने की जरूरत नहीं है। मै आज आपसे संघ के बारे चर्चा करूंगा। भारत है इसलिए संघ है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है।
इस लिए हम भारत मां की जय कहते हैं। संघ को पर्सेप्शन के आधार पर नहीं फैक्ट्स के आधार जानना चाहिए। संघ के बारे में बहुत सारी चर्चाएं चलती हैं। ध्यान में आया कि जानकारी कम है, जो जानकारी है, वह ऑथेंटिक कम है। इसलिए अपनी तरफ से संघ की सत्य और सही जानकारी देना चाहिए। संघ पर जो भी चर्चा हो, वह परसेप्शन पर नहीं बल्कि फैक्ट्स पर हो।
संघ प्रमुख ने कहा, ‘एक साथ चलने की परंपरा जिनकी है वो हिंदू हैं, संघ का जब गठन हुआ तब तय हुआ कि समस्त हिंदी समाज को संगठित करना है। इसी के साथ ही सवाल खड़ा होता है कि बाकियों को क्यों छोड़ दिया। नेता, नीति, पार्टी यह सब तो सहायक होते हैं मूल कार्य तो समाज का परिवर्तन है।
(राष्ट्र उन्नति के लिये) कुछ गुण हैं जिन्हें विकसित करना होता है। आज 100 साल पूरे होने के बाद भी वह नए क्षितिजों की बात क्यों कर रहा है? इसका यदि एक वाक्य में उत्तर देना हो तो वह है- संघ की प्रार्थना के अंत में हम रोज कहते हैं: ‘भारत माता की जय. अपना देश है, उस देश की जय-जयकार होनी चाहिए, उस देश को विश्व में अग्रगण्य स्थान मिलना चाहिए।
भागवत ने गोलवलकर का एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार गुरुजी से किसी ने पूछा कि हमारे गांव में तो मुसलमान, ईसाई है ही नहीं, हमारे यहां शाखा का क्या काम? तो गुरुजी ने कहा कि गांव की तो छोड़ो अगर पूरी दुनिया में भी मुसलमान-ईसाई नहीं होते तो भी, अगर हिंदू समाज इस अवस्था में रहता तो संघ की शाखा की आवश्यकता थी।
कटड़ा 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी क्षेत्र मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर यात्री अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
श्री माता देवा श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हाल ही में हुई लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाए।
रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अतिरिक्त, जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से 3 श्रद्धालु बह गए। लापता तीन में से दो श्रद्धालु राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। रविवार से जारी वर्षा के कारण जम्मू की सड़कें व पुल झेल नहीं पाए और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
इसके साथ ही जम्मू का देश से सड़क व रेल संपर्क पूरी तरह कट गया। मंगलवार रात भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रात नौ बजे के बाद अकारण घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज सहित सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
जम्मू में तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई, जबकि इस नदी पर बने दो अन्य पुलों पर एहतियातन आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ के पास पुल धंसने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर यातायात पहले से प्रभावित था।
अब इस राजमार्ग पर विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सांबा में सेना के जवानों ने खानाबदोश गुज्जर समुदाय के सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला है। जम्मू संभाग के सभी स्कूलों और कालेजों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
पटना 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में औद्योगिक निवेश के दरवाजे खोलते हुए नीतीश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP-2025)’ को मंजूरी दे दी गई है। इस नई नीति के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाली कंपनियों को मुफ्त जमीन से लेकर टैक्स में भारी छूट जैसे कई बड़े प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें यह औद्योगिक पैकेज सबसे अहम रहा। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य बिहार को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाना, नए उद्योगों को आकर्षित करना और राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।
बड़े निवेशकों के लिए बंपर ऑफर
नई औद्योगिक नीति के तहत, बिहार सरकार ने बड़े निवेशकों के लिए बंपर ऑफर्स की घोषणा की है। इस नीति के अनुसार, 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने और 1000 से ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को 10 एकड़ तक जमीन मुफ्त दी जाएगी। वहीं, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों के लिए यह सीमा बढ़ाकर 25 एकड़ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, दुनिया की शीर्ष फॉर्च्यून 500 कंपनियों को आकर्षित करने के लिए एक विशेष प्रावधान भी रखा गया है, जिसके तहत उन्हें मात्र 1 रुपये की सांकेतिक राशि पर 10 एकड़ जमीन मुहैया कराई जाएगी।
छोटे निवेशकों को भी मिली बड़ी राहत
सरकार ने छोटे और मध्यम वर्ग के निवेशकों का भी पूरा ध्यान रखा है। उन्हें बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की जमीन पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें वित्तीय सहायता के लिए तीन आकर्षक विकल्पों में से किसी एक को चुनने का अवसर मिलेगा, जिसमें 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी, 100% SGST छूट और परियोजना लागत का 300% तक SGST प्रतिपूर्ति जैसे लाभ शामिल हैं।
अन्य प्रमुख प्रोत्साहन
निर्यात करने वाली इकाइयों को 14 साल तक हर साल 40 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों में कर्मचारियों के ESI और EPF में भी सरकार की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली इकाइयों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है।
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि यह पैकेज 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक कदम से बिहार में निवेश की बाढ़ आएगी, जिससे राज्य का विकास तेजी से होगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
गुरुग्राम 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गुरुग्राम के पटौदी रोड स्थित वजीरपुर इलाके में बुधवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और उनके फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या से जुड़े मामले में हुई है।
Encounter of 5 sharp shooters who attacked singer Rahul Fazilpuria, 4 got shot in the leg : पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश बिना नंबर की इनोवा कार में घूम रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कार में बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद सभी को पकड़ लिया गया और इलाज के लिए गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि ये पांचों बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टरों रोहित सरधानिया और दीपक नांदल के लिए काम करते हैं। पकड़े गए शूटरों की पहचान विनोद पहलवान (झज्जर), पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु (सभी सोनीपत निवासी) के रूप में हुई है।
एसटीएफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को इनके पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस गैंग का और किन वारदातों से संबंध हो सकता है।
जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का हार्दिक आभार – पद्मश्री सिमोन उरांव
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा आयोजित जनता दरबार में बेड़ो के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे थे।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पद्मश्री सम्मानित श्री सिमोन उरांव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।जिसपर ग्रामीणों ने उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है।
उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, राँची को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसपर जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल बेड़ो स्थित पद्मश्री सिमोन उरांव के आवास पर जाकर उन्हें ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराया।
जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का हार्दिक आभार
इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए पद्मश्री सम्मानित श्री सिमोन उरांव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भरतपुर ,27 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजस्थान के भरतपुर में अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है।
इससे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह एफआईआर भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी, लेकिन कार लेने के पहले ही दिन से उसमें तकनीकी खामियां नजर आने लगीं।
बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वे उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि गाड़ी ठीक हो जाएगी, लेकिन किया कुछ नहीं। बहाना बनाकर उन्हें टालने की कोशिश करते रहते।
कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लडऩे का फैसला लिया है। उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाली कार बेची।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कीर्ति सिंह का कहना है कि उन्होंने हुंडई कार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर खरीदी थी। ऐसे में उपभोक्ता का यह भरोसा टूटना सीधे ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही को भी दर्शाता है। इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगें। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा । आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आप कुछ समय बड़ों के साथ बितायेंगें , जिससे आप दुनियादारी की चीजों को बेहतर समझ पायेंगें।
शुभ अंक- 03
शुभ रंग- काला
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा । आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी । इस राशि के विदेश जाने की इच्छा रख रहे व्यक्तियों को अच्छा मौका मिल सकता है, आपकी फैमली आपको पूरा सपोर्ट करेगी । आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें, इसलिए बेहतर होगा आप अपने सामान की लिस्ट पहले से बना लें, जिससे आप व्यर्थ की चीजों को उठाकर न ले आयें। आज आप डिनर के लिए दोस्त के घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक- 01
शुभ रंग- लाल रंग
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगें, जिससे आपके काम की तारीफ होगी । आज आप थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज शाम को आप माता जी से भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी । आज आप अपने अन्दर के डर को किनारे रख रखकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे जिसके आपको अच्छे परिणाम मिलेगें।
शुभ अंक- 06
शुभ रंग- लाल
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की मदद से आपके सरकारी कार्य बनेंगें । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके नए व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनेगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होंगें। आज आपके ऑफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा, इसलिए आप भी अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखकर ही बात करें। आज आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा ।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- पीला
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकतें हैं। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। इस राशि के जो छात्र घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- बैंगनी
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है 7 आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, आपके किसी काम से बॉस आपसे खुश रहेंगें। आज आपके कॉलेज का मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके द्वारा किये गए निवेश में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- हरा
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी7 आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, जिससे आपको धन संचय करने में आसानी रहे। आज आपको किसी व्यक्ति से जीवन का अहम् सबक सीखने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में आपसी ताल – मेल बना रहेगा 7 आज आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 05
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में आपके लिए नए रास्ते खुलेंगें, जिनका लाभ लेकर आप अपनी मंजिल तक पहुँच सकतें हैं। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगें। आज पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा और अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपको अपनी परवरिश पर गर्व होगा।
शुभ अंक-03
शुभ रंग- इंडिगो
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगें, तो इससे आपके काम जल्दी निपट जायेंगें। आज आप किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे आपको तारीफ मिलेगी। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल में रखें और बेवजह की चीजों में उलझने से बचें। आज अचानक किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप जरुरी डॉक्यूमेंट साथ ही रखें।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग-गोल्डन
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप दिन भर का शेड्यूल तैयार कर लें। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी वरिष्ठ के माध्यम से आपको मान – सम्मान मिलेगा। आज आप प्रेरणादायक पुस्तक पढऩा या फिल्म देखना पसंद करेंगें, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा।
शुभ अंक- 06
शुभ रंग- पिंक
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको संतान से खुशखबरी प्राप्त होगी, ये उनके करियर को लेकर भी हो सकती है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे।
शुभ अंक- 09
शुभ रंग- मैजेंटा
मीन राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज व्यापारिक से दृष्टि आपका दिन अच्छा है, आज आप बड़ा धन लाभ कमायेंगें। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे, तो सब ठीक होगा। आज आप शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, इसलिए आप अपने रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करें।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में जनता दरबार का आयोजन
“जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है:- उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री
जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
आवेदक इस त्वरित सुधार को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते इस जनता दरबार को सार्थक पहल बताया
आवेदक ने कहा की जनता दरबार से लोगों की समस्या का समाधान सही मायने में हो रहा है। इससे लोगों का विश्वास झारखण्ड सरकार और जिला प्रशासन में काफ़ी बढ़ा है
रांची,26.08.2025 – राँची जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार* का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निवारण करना और प्रशासनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
जनता दरबार में मुख्य रूप से आवासीय, जाति, आय एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन, दाखिल-खारिज एवं भूमि विवाद निवारण, पंजी-2 में सुधार एवं भूमि अभिलेख संबंधी कार्य, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायतें, मनरेगा एवं कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित मामले, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान आदि से संबंधित शिकायतें आयीं जिनमें कइयों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभाग/कार्यालय को अग्रसारित किया गया।
जनता दरबार पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
जनता दरबार का आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। इस मंच के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएँ, जैसे भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्रों से संबंधित मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, और अन्य प्रशासनिक शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा। यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, मिलकर एक सशक्त और समाधान-उन्मुख राँची बनाएँ!”
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची ने कहा, “जनता दरबार एक ऐसा मंच है, जहाँ हम आम लोगों की हर समस्या को सुनते हैं और तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाते हैं। हमारा मिशन है कि प्रशासन जनता के और करीब आए, ताकि हर नागरिक को उसका हक समय पर और सम्मान के साथ मिले। अपनी समस्याएँ बिना किसी हिचक के हमारे सामने रखें। आइए, मिलकर एक सशक्त और समाधान-उन्मुख राँची बनाएँ!”
सभी प्रखंडों और अंचलों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, और महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता दी जा रही है
राँची जिला प्रशासन ने उपायुक्त के निर्देश पर एक सराहनीय पहल शुरू की है, जिसके तहत सभी प्रखंडों और अंचलों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, और महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। यह कदम न केवल सामाजिक समावेश को बढ़ावा देता है, बल्कि जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को भी दर्शाता है।
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन, राँची ने जिलावासियों से अपील किया है, कि अपने-अपने अंचल में आयोजित होने वाले जनता दरबार में जरूर भाग लें। यह पहल नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच है। जिसमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाता है।
जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
जनता दरबार में सावित्री कुमारी, पिता गुली मुंडा, अंचल अनगड़ा, ग्राम महेशपुर, रकबा – 32.39 डिसमिल का शुद्धि पत्र में जाति केसरवानी हो गया था जिसे सुधार कर मुंडा कर दिया गया। इस त्वरित समाधान से आवेदिका ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन की इस सार्थक पहल की प्रशंसा की।
जनता दरबार से बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा हैं
आवेदिका – सीमा महतो, अंचल अनगड़ा, ग्राम – बेड़वारी
रकबा- 9 डिसमिल का पंजी II में जाति सुधार करना था, जिसमें पंजी II में जाति वैद बंगाली हो गया था सुधार कर कुरमी अपडेट किया गया। शिकायत का त्वरित समाधान किया गया। जिससे आवेदिका काफ़ी खुश नजर आई, इस पहल पर आवेदिका ने कहा की जनता दरबार से बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा हैं।
रसीद निर्गत कर दिया गया जिसकी खुशी आवेदक के चेहरे पर साफ झलक रही थी।आवेदक ने कहा जिला प्रशासन पर लोगों का भरोसा बढ़ा
आवेदक प्रियांशु शेलिना डोना, अंचल- बड़ागई, मौजा- कोकर,
रकबा-8.26 एवं 14.33 डिसमिल जिनका लगान रसीद का भुगतान का विकल्प नहीं होने के कारण लगान रसीद निर्गत नही हो पा रहा था। आज जनता दरबार के माध्यम से आवेदक द्वारा लगान रसीद का भुगतान हेतु अनुरोध किया गया था जिसपर त्वरित लगान रसीद निर्गत हेतु विकल्प दिया गया व आवेदक ने रसीद भुगतान कर अपना रसीद प्राप्त कर लिया। उन्होंने जिला प्रशासन की सार्थक पहल की सराहना करते हुए कहा की जिला प्रशासन पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
उपायुक्त राँची को खुले दिल से बधाई देते कहा की अब उनका काम अंचलों में हो रहा है। ये सबसे बड़ी बात है
ज्ञानधर सिंह, अंचल – बेड़ो,
मौजा – खुखरा, कुल रकबा – 49.5 डिसमील का दाखिल खारिज का शुद्धि पत्र निर्गत कर आवेदक को निर्गत कर दिया गया। आवेदक ने इसके लिए उपायुक्त राँची को खुले दिल से बधाई देते कहा की अब उनका काम अंचलों में हो रहा है। ये सबसे बड़ी बात है।
आज कांके अंचल में बड़ी संख्या में जनता अपनी शिकायत लेकर आए थे, जिसपर अंचल अधिकारी ने एक-एक करके उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए इस आयोजित जनता दरबार में पंजी 2 सुधार के कुल – 22 मामले निष्पादित किए गए, लगान भुगतान के कुल 05 मामले निष्पादित किए गए। बाकी शिकायतों का त्वरित समाधान का भरोसा दिया।
जनता की समस्या का जिस तरीके त्वरित गति से समाधान हो रहा है। इससे आम जनता का भरोसा झारखण्ड सरकार में काफ़ी बढ़ा है
प्रखंड बुढ़मू के सरले निवासी नरेश यादव के द्वारा भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया गया था जिसे तत्काल निष्पादित करते हुए उन्हें भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इस त्वरित समाधान से वे खुश होते कहा की जनता की समस्या का जिस तरीके त्वरित गति से समाधान हो रहा है। इससे आम जनता का भरोसा झारखण्ड सरकार में काफ़ी बढ़ा है।
रातु अंचल में आयोजित जनता दरबार में कुल- 81 निष्पादित वादों निष्पादन किया गया
रातु अंचल में आयोजित जनता दरबार में कई शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए दाखिल ख़ारिज वाद- कुल 40, ऑनलाइन पंजी-2 सुधार लगान रसीद- 03, परिशोधन-02, अन्य पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र- 04, आय प्रमाण पत्र-13, जाति प्रमाण पत्र-08, भारतीय प्रमाण पत्र -10, DCLR-01, अन्य कुल- 81 निष्पादित वादों निष्पादन किया गया।
मांडर अंचल में आज जाति प्रमाण पत्र-02, आवासीय प्रमाण पत्र-02, पंजी-2 सुधार-2, परमिशन -02, दाखिल खारिज -10, केसीसी आवेदन-02, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सत्यापन-04, अन्य कुल- 25 निष्पादित वादों निष्पादन किया गया।
अंचल कार्यालय सिल्ली में आयोजित जनता दरबार में पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र-01, आचरण प्रमाण पत्र-02, तत्काल आवेदन-01, पंजी -2 सुधार, 02, नकल संबंधित आवेदन-07, दाखिल खारिज -08, परिशोधन–01, जाति प्रमाण पत्र-15, आय प्रमाण पत्र-20, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र-11 निष्पादित वादों निष्पादन किया गया।
JSLPS के द्वारा समूह का क्रेडिट लिंकेज ,ऋण निकासी, बीमा क्लेम सेटलमेंट,व्यक्तिगत ऋण में वित्तीय वर्ष 25-26 के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति को पेश किया गया
उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमित व्यक्तियों के क्लेम में धीमी गति पर नाराज़गी जताई
रांची, 26.08.2025 – उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC- NRLM उपसमिति) की बैठक का आयोजन जिला परिषद, रांची के सभागार में किया गया।
बैठक में डीपीएम,JSLPS निशिकांत नीरज द्वारा डाटा प्रेजेंट किया गया।
JSLPS के द्वारा समूह का क्रेडिट लिंकेज ,ऋण निकासी, बीमा क्लेम सेटलमेंट,व्यक्तिगत ऋण में वित्तीय वर्ष 25-26 के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति को पेश किया गया। बैंक शाखा में किसी भी प्रकार का लिंकेज, व्यक्तिगत ऋण अथवा बीमा क्लेम संबंधित दस्तावेज लंबे समय से पेंडिंग होने पर वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड मे बैंक कैंप करने का निर्देश दिया जिसमे बैंक लिंकेज, मुद्रा लोन का आवेदन तैयार हो और बैंक द्वारा सिविल जाँच हो।
उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमित व्यक्तियों के क्लेम में धीमी गति पर नाराज़गी जताई एवं सभी बैंक के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
लंबित बीमा दावा निपटान के लिए बैंक/ बीमा कंपनी द्वारा नोडल मोबाइल नंबर जारी किया जाए जिससे अधिकतम दो सप्ताह मे बीमा दावा निपटान किया जाए।
साथ ही 300 से अधिक समूह खाता वाले बैंक मे एक से अधिक बैंक सखी रखने पर चर्चा की गई।
इम्युर्शन साइट डेवलपमेंट के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला समन्वय समिति की बैठक में जोनल मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल मैनेजर JRGB, अन्य बैंकों के वरीय पदाधिकारी, RSETI, RUDSETI निदेशक, LDM रांची, JSLPS के DMs FI,DM EP BPM, BPO-FI, SA-DHAN – district Coordinator उपस्थित थे
रांची, 26.08.2025 – सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 अगस्त 2025 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफार्मर से संबंधित आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण निम्नलिखित फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक बाधित रहेगी:
⚡ 11 KV बसारटोली फीडर
⚡11 KV मेन रोड फीडर
⚡11 KV चर्च रोड फीडर
⚡ 11 KV सुजाता फीडर
⚡ 11 KV पत्थलकुदवा फीडर
इसके परिणामस्वरूप, निम्नलिखित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी
💡 मेन रोड
💡सुजाता एरिया
💡कर्बला एरिया
💡गोस्सनर कॉलेज एरिया
💡सीरम टोली
💡फातुल्लाह रोड
💡 रेडिसन ब्लू
💡चर्च कॉम्प्लेक्स
💡सैनिक मार्केट
💡 उर्दू लाइब्रेरी
💡अन्य संबंधित क्षेत्र
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य उक्त समय से पहले पूर्ण कर लें। इस असुविधा के लिए खेद है और बेहतर विद्युत सेवा सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है।
पटना ,26 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में चल रही इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में मंगलवार को सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं।
उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने पर भाजपा ने कड़ा प्रहार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाई आए, बहन आईं, दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिर से वही गलत बयानबाजी करेंगे।
पत्रकारों से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एफिडेविट क्यों नहीं फाइल किया? क्योंकि उन्हें पता था कि झूठ बोलने पर कार्रवाई होगी। पेगासस और राफेल मामले में भी वही रवैया अपनाया। मीडिया, सीबीएसई, कैग और अब चुनाव आयोग तक को गाली देना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उनका एक ही मंत्र है, ना कायदा सही, ना कानून सही, जो राहुल कहे वही सही। लेकिन, देश ऐसे नहीं चलेगा।
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार की जनता इनकी झूठी बातों का करारा जवाब देगी। वहीं, उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें बिहार के डीएनए पर सवाल उठाए गए थे।
उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए में सम्राट अशोक की विरासत है। बिहार के डीएनए में महात्मा गांधी की प्रेरणा है। गांधी जब महात्मा बने तो वह चंपारण आए थे और यहीं से सत्याग्रह शुरू किया था। मैं रेवंत रेड्डी से आग्रह करूंगा कि थोड़ा बिहार को जान लें।
बता दें कि बिहार में इंडिया ब्लॉक ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली है। इसमें राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के नेता शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को यात्रा के दसवें दिन की शुरुआत सुपौल जिले से हुई। सोमवार को इस यात्रा को ब्रेक दिया गया था।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर होते हुए सुपौल पहुंची।
सुपौल ,26 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में कथित तौर पर वोट चोरी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में मंगलवार को सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हो गईं।
वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन की यात्रा आज सुपौल से शुरू हुई है। सुपौल में इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडे लेकर शामिल हुए हैं। वोटर अधिकार यात्रा झंझारपुर होते हुए दरभंगा तक पहुंचेगी।
प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बिहार कांग्रेस ने आज की वोटर अधिकार यात्रा का एक वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा, सुपौल में बन गया माहौल। वोट चोर — गद्दी छोड़।
दरअसल, बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ इंडिया ब्लॉक द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है।
इसमें गठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित बिहार के सभी घटक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। आज इस यात्रा के दसवें दिन की शुरुआत सुपौल जिले से हुई है।
कल यानी सोमवार को इस यात्रा को ब्रेक दिया गया था। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस यात्रा के जरिए विपक्षी दल के गठबंधन के लोग लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें अपनी बात कह रहे हैं।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं।
16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा अब तक औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर होते हुए सुपौल पहुंची है।