राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से करेंगी 3 पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा

कोहिमा/आइजोल  02 Nov. (एजेंसी) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से तीन पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। कोहिमा में अधिकारियों ने कहा कि उनके आगमन पर नागालैंड सरकार बुधवार को कोहिमा के कैपिटल कल्चरल हॉल में उनका नागरिक स्वागत करेगी।

मुर्मू पूर्वोत्तर राज्य में शिक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। राज्य सरकार ने 22 आदिवासी संगठनों के अध्यक्षों और अन्य नेताओं को नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्हें पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

मुर्मू गुरुवार को कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान में अपना सम्मान व्यक्त करेंगी और किगवेमा गांव जाएंगी, जहां वह ग्राम परिषद के सदस्यों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

उसी दिन, वह मिजोरम जाएंगी और आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

वह शाम को राजभवन में उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

मुर्मू 4 नवंबर को विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी।

उसी दिन, वह गंगटोक जाएंगी और सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी और केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति 5 नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति ने पिछले महीने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में त्रिपुरा (12-13 अक्टूबर) और असम (13-14 अक्टूबर) का दौरा किया था। उन्होंने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी और कुछ का उद्घाटन किया था।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

पंजाब की सांसद ने कनाडा की विधायिका को पंजाबी में किया संबोधित

चंडीगढ़ 02 Nov. (एजेंसी) । कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में नस्लवाद विरोधी पहल के लिए पंजाब मूल की संसदीय सचिव रचना सिंह ने पंजाबी में विधायिका को संबोधित कर इतिहास रच दिया है। सरे-ग्रीन टिम्बर्स के विधायक, जो एक प्रसिद्ध पंजाबी विद्वान रघबीर सिंह सिरजाना की बेटी हैं, ने मंगलवार को अपनी मातृभाषा में सदन में संक्षिप्त परिचय दिया।

अपने संबोधन में, रचना सिंह ने भारत में एक पंजाबी भाषी क्षेत्र के समर्थकों द्वारा दिए गए बलिदानों को पहचाना।

उन्होंने पंजाबी भाषा को विदेशी भूमि में विकसित होने के अवसर देने के लिए न केवल कनाडा सरकार को धन्यवाद दिया और स्वदेशी लोगों के प्रति भी अपना समर्थन व्यक्त किया।

रचना सिंह, जिन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष चंडीगढ़ में बिताए, प्रमुख पंजाबी नाटककार स्वर्गीय तेरा सिंह चन्न की पोती हैं।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं पूजा भट्ट

हैदराबाद 02 Nov. (एजेंसी)  । एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट बुधवार को कुछ समय के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बोवेनपल्ली में रात्रि विश्राम के बाद बालानगर से रैली शुरू करने के बाद पूजा भट्ट कांग्रेस सांसद के साथ कुछ दूर चलीं।

हैदराबाद में लगातार दूसरे दिन पैदल मार्च जारी रहा।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी और कई अन्य नेता और पार्टी के कई कार्यकर्ता यात्रा में भाग ले रहे थे।

रैली मिड-डे ब्रेक के लिए मदीनागुडा के हफीजपेट के एक होटल में रुकेगी।

पदयात्रा शाम को भेल बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोवेनपल्ली में यात्रियों से बातचीत की।

खड़गे ने ट्वीट किया, वे भी राहुल गांधी के साथ 3500 किलोमीटर चल रहे हैं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। यात्रा एक मूक क्रांति ला रही है जो राजनीतिक परि²श्य को बदल देगी।

पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल रात यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ नेकलेस रोड पर एक जनसभा को संबोधित किया।

साइबराबाद पुलिस ने यात्रा को लेकर माधापुर यातायात मंडल की सीमा में अस्थायी यातायात प्रतिबंध कर दिया है। शाम छह बजे तक ट्रैफिक जाम रहेगा।

तेलंगाना में बुधवार को यात्रा का आठवां दिन है।

तेलंगाना में पैदल मार्च 7 नवंबर तक चलेगा और 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक होगा।

यात्रा राज्य के 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

********************************

कर्नाटक में महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर पर मामला दर्ज

धारवाड़ 02 Nov. (एजेंसी): राज्य के धारवाड़ शहर में एक महिला अधिवक्ता के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक घटना धारवाड़ ग्रामीण थाने की है, जहां वकील एक मामले को लेकर गया था।

पुलिस सर्कल इंस्पेक्टर मंजूनाथ कुसागल ने कथित तौर पर उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

अधिवक्ताओं ने एसपी लोकेश जगलासर को सौंपे ज्ञापन में आरोपित निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ऐसा नहीं करने पर वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

डिप्‍टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी को Y+ सिक्‍योरिटी

*ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी रहेगा साथ*

मुंबई 02 Nov. (एजेंसी): महारष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और राज्‍य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्‍नी अमृता फड़णवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनको गृह विभाग ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिल रही धमकियों के आकलन के बाद इस तरह का सुरक्षा कवर दिया गया है। अलग-अलग शिफ्ट में 4 सशस्त्र गार्ड उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

बता दें कि अमृता फड़णवीस को पहले से X कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा संबंधी आशंकाओं (थ्रेट परसेप्‍शन) को देखते हुए उसे अपग्रेड कर Y+ कर दी गई है। वहीं साथ ही उन्‍हें ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की सुव‍िधा देने का भी फैसला किया गया है, ताकि कहीं भी आने-जाने की स्थिति में यातायात संबंधी सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके। ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल यात्रा के समय पायलट वाहन की तरह काम करता है। महाराष्‍ट्र के गृह विभाग ने इस बाबत फैसला लिया है। अमृता फड़णवीस को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलने के साथ ही एस्‍कॉर्ट व्हिकल के साथ ही उनके सुरक्षा में चौबीसों घंटे 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस की प्रोटेक्‍शन एवं सुरक्षा विभाग ने इस बाबत ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जरूरी निर्देश दिए हैं। हालांकि, अमृता फड़णवीस फिलहाल ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल का इस्‍तेमाल शुरू नहीं किया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामान्‍य तौर पर ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की सुविधा संवैधानिक पदों पर आसीन व्‍यक्ति को ही दी जाती है।

वहीं महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एवं गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस मसले पर कहा कि अमृता फड़णवीस ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग नहीं की थी। खतरे की आशंका को देखते हुए उच्‍चाधिकार प्राप्‍त समिति ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया। उन्‍होंने बताया कि ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल के लिए भी आवेदन नहीं दिया गया था। देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि अमृता ने पुलिस को खासतौर पर कहा था कि उन्‍हें ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की जरूरत नहीं है। डिप्‍टी सीएम ने आगे कहा कि उन्‍हें बताया गया कि इससे पहले ठाकरे परिवार और अन्‍य को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि यह सुविधा पद नहीं, बल्कि खतरे की आशंका को देखते हुए दी जाती है।

उद्धव ठाकरे की नेतृत्‍व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार ने उस वक्‍त विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस की पत्‍नी को एस्‍कॉर्ट के साथ X कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। ठाकरे सरकार के गिरने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुआई में नई सरकार का गठन हुआ। उसके कुछ दिन बाद ही शिंदे सरकार ने महाविकास अघाड़ी के कई नेताओं की सुरक्षा को कम करने का निर्णय लिया था

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

J&K में बड़ी साजिश की फिराक में आतंकी

 *खुफिया एजेंसियों का अलर्ट- निशाने पर नेता और गैर कश्मीरी*

जम्मू 02 Nov. (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। निशाने पर नेता, गैर कश्मीरी और पूर्व सरकारी नौकर शामिल हैं।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर का 1 लोकल आतंकी और 2 पाकिस्तानी आतंकियों की मूवमेंट जम्मू कश्मीर के बारामुला इलाके में ट्रैक की गई है। तीनों आतंकियों की मूवमेंट 27 अक्टूबर को भी ट्रैक की गई थी।

वहीं मंगलवार की रात को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। अवंतीपुरा इलाके में आतंकी फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे थे।

ये तीनों आतंकी साल 2019 की तरह से फिदायीन हमले की तैयारी में थे लेकिन जवानों ने इन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों में से एक जिसका नाम मुख्तार भट था वो सीआरपीएफ के एएसआई और दो आरपीएफ कर्मियों की हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन, अवैध खनन मामले पर 3 नवंबर को होगी पूछताछ

रांची 02 Nov. (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उन्हें कल सुबह 11 बजे तक हमारे रांची कार्यालय में पेश होना होगा।

ईडी ने हाल ही में रांची की विशेष अदालत में सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा और झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी कहे जाने वाले बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। ईडी ने झारखंड के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर पूछताछ से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। चार्जशीट पर कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुकी है।

इससे पहले ईडी ने पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने मिश्रा और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत बरहरवा पुलिस स्टेशन, साहेबगंज जिला, झारखंड द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।

बाद में, आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध खनन के संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। अब तक, ईडी ने इस मामले में अवैध खनन से संबंधित अपराध की 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय की पहचान की है। पीएमएलए की जांच से पता चला है कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि होने के नाते राजनीतिक दबदबे वाले मिश्रा अपने सहयोगियों के माध्यम से साहेबगंज और उसके आसपास के इलाकों में अवैध खनन कारोबार के साथ-साथ अंतदेर्शीय नौका सेवाओं को नियंत्रित करते हैं।

ईडी ने आगे बताया, वह साहेबगंज में विभिन्न खनन स्थलों पर स्थापित स्टोन चिप्स और बोल्डर के खनन के साथ-साथ कई क्रशरों की स्थापना और संचालन पर काफी नियंत्रण रखता है। मिश्रा द्वारा अर्जित 42 करोड़ रुपये की अपराध की आय की अब तक पहचान की जा चुकी है। आगे की जांच जारी है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बनेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढऩे का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

********************************

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में मोरबी पुल दुर्घटना में हुए घायलों से की मुलाकात

मोरबी ,01 नवंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अस्पताल में मोरबी पुल दुर्घटना में हुए घायलों से मुलाकात की । प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी पुल दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीडि़तों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।

आज मोरबी में पुल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है।

30 अक्टूबर को मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सुकेश चंद्रशेखर ने राज्यसभा जाने के लिए आप को दिया था 50 करोड़ का चंदा?

*एलजी को लिखे पत्र में बड़ा खुलासा*

नई दिल्ली ,01 नवंबर (एजेंसी)। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की सियासत में भूचाल ला दिया है। सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र लिखकर केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से दिल्ली में सियासत गरम है।

सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुकेश ने एलजी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में 10 करोड़ रुपये वसूले थे। सुकेश ने 7 अक्टूबर को पत्र लिखा था और उसके वकील अशोक सिंह ने 8 अक्टूबर को वह पत्र उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को सौंपा था। उसने शिकायत पर जांच एजेंसी को मामला दर्ज कर इसकी जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश देने की मांग की है।

जेल में सुकेश से मिले थे सत्येंद्र जैन

सुकेश ने आरोप लगाया है कि उसने दक्षिणी क्षेत्र में पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद देने और राज्यसभा भेजने में मदद के बदले आप को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया था। उसने आरोप लगाया है कि 2017 में दो पत्ती चुनाव चिह्न भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था, तब सत्येंद्र जैन ने उससे मुलाकात की थी, जो उस समय जेल विभाग के भी मंत्री थे।

164 के बयान दर्ज करने के लिए भी तैयार

उसने पत्र में कहा, मैं आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अपनी शिकायत को सही साबित करने के लिए सभी सबूत देने के लिए तैयार हूं। मैं अदालत और न्यायाधीश के समक्ष अपने 164 के बयान दर्ज करने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन सच्चाई को बाहर करना होगा, क्योंकि मैं इसे अब अपने अंदर नहीं रख पा रहा हूं। मुझे परेशान किया जा रहा है, उन्हें और उनकी तथाकथित ईमानदार सरकार को बेनकाब किया जाना चाहिए और दिखाया जाना चाहिए कि वे कभी भी जेल में उच्च स्तर के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उसने आगे कहा, मैं पीसी एक्ट और कुछ आर्थिक अपराधों के मामले में 2017 से दिल्ली जेल में बंद हूं। मैं अन्नाद्रमुक से जुड़ा हूं, शशिकला गुट तमिलनाडु में राजनीतिक रूप से जुड़ा रहा और निर्माण, खनन और कॉर्पोरेट लॉबिंग और मीडिया के व्यवसाय में रहा हूं।

उसने पिछले महीने अपने पत्र में दावा किया था कि आप ने उन्हें दक्षिण क्षेत्र में पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद देने का वादा किया है और विस्तार के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत करने में मदद करने का भी वादा किया था।
जैन को 2015 से जानता हूं

चंद्रशेखर ने कहा कि मैं 2015 से आप के सत्येंद्र जैन को जानता हूं और मुझे दक्षिण क्षेत्र में पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद देने और मुझे राज्यसभा के लिए नॉमिनेट करने में मदद करने के वादे में 50 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया था। चंद्रशेखर ने यह आरोप भी लगाया है कि इसके बाद 2019 में सत्येंद्र जैन और उनके सचिव एवं उनके करीबी दोस्त सुशील ने फिर जेल में मुझसे मुलाकात की, मुझे जेल में सुरक्षित रहने तथा बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर महीने दो करोड़ रुपये देने को कहा।

डीजी जेल दे रहे हैं धमकी

पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इस प्रकार सत्येंद्र जैन को कुल 10 करोड़ रुपये और डीजी जेल संदीप गोयल को 12.50 करोड़ रुपये दिए गए। पत्र में यह भी कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी यह जानकारी दी थी। उसने आरोप लगाया है कि जैन अब तिहाड़ में बंद हैं, वह मुझे डीजी जेल और जेल प्रशासन के माध्यम से धमकी दे रहे हैं। मुझे हाईकोर्ट में दायर शिकायत को वापस लेने के लिए कहा जा रहा है और मुझे गंभीर रूप से परेशान किया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने चंद्रशेखर के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना से ध्यान हटाने की कोशिश है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कर्नाटक में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार

रामनगर ,01 नवंबर (एजेंसी)। कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा तालुक में आदिवासियों का जबरन धर्म परिवर्तन करने का प्रयास करते कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया और गिरफ्तारियां की।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार 12 व्यक्ति क्षेत्र में हिंदू आदिवासियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन की व्यवस्था कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिक्कमुडुवाड़ी तांड्या के कई लोगों को कनकपुरा कस्बे के एक घर में रखा गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच करेगी। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

पूर्व सीएम के सलाहकार की पत्नी की कंपनी 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी

देहरादून ,01 नवंबर (एजेंसी)। उत्तराखंड में 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। कंपनी पर आरोप है कि 2017 से 2020 तक कंपनी में 200 करोड़ से अधिक रुपये एफडी के रूप में जमा किये गये थे। साथ ही यह भी सामने आया है कि जिन के नाम से खाते खुले थे, उनमें से कई लोग मर चुके हैं।

पूर्व सीएम के सलाहकार पत्नी थी कंपनी की डायरेक्टर

पुलिस ने सोशल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच के आदेश दिये हैं। कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने 2017 से 2020 के बीच फर्जी तरीके से 40 से 50 हजार लोगों के नाम पर आरडी-एफडी में रुपया जमा कर काले धन को वैध किया। बताया जा रहा है कि 2017 से 2020 तक पूर्व सीएम के सलाहकार की पत्नी इस कंपनी की डायरेक्टर थी।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने की थी शासन से शिकायत

खानपुर विधायक उमेश कुमार का कहना है कि उन्होंने ही इसकी शिकायत शासन से की थी। इस कंपनी में 200 करोड़ से अधिक रुपये एफडी के तौर पर जमा किये गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन खातों की जब पड़ताल की गई तो उसमें कई नाम ऐसे सामने आये जो अब मर चुके हैं। और कुछ लोगों को तो यह जानकारी ही नहीं है कि उनके नाम की एफडी यहां चल रही है। वहीं उमेश कुमार का कहना है कि जब उन्होंने ये मामला पहले उठाया था तो तब पूर्व सीएम के सलाहकार ने अपनी पत्नी को कंपनी से इस्तीफा दिलवाया था।

आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी जांच- मनी लांड्रिंग केस की बात सामने आने पर पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने पत्र जारी कर ईओडब्ल्यू को जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है। कि पहले इस की जांच सीबीसीआईडी के निर्देश दिये गये थे।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ट्विटर ने भारत में 54 हजार से अधिक खातों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली ,01 नवंबर (एजेंसी)। ट्विटर ने 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच बाल यौन शोषण, गैर-सहमति से नग्नता और संबद्ध कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए भारत में 52,141 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने आतंकवाद को बढ़ावा देने पर 1,982 खातों को भी प्रतिबंध लगाया।

ट्विटर ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से एक ही समय-सीमा में भारत से 157 शिकायतें मिलीं और उन यूआरएल में से 129 पर कार्रवाई की।
ट्विटर ने कहा, इसके अलावा हमने 43 शिकायतों पर कार्रवाई की, जो ट्विटर अकाउंट के निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं। इन सभी का समाधान किया गया।

इसमें कहा गया है, हमने स्थिति की की समीक्षा करने के बाद इनमें से किसी भी खाते के निलंबन को वापस नहीं लिया। सभी खाते निलंबित हैं। हमें इस रिपोर्टिग अवधि के दौरान ट्विटर खातों के बारे में सामान्य प्रश्नों से संबंधित 12 अनुरोध भी प्राप्त हुए।

पिछले महीने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी की शिकायतों में ट्विटर से प्राप्त जवाब अधूरे थे और आयोग उनसे संतुष्ट नहीं था।

मालीवाल ने 20 सितंबर को ट्विटर इंडिया पॉलिसी हेड और दिल्ली पुलिस को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और बच्चों के साथ चाइल्ड पोर्नोग्राफी और रेप वीडियो दिखाने वाले ट्वीट्स पर तलब किया था।

बच्चों से जुड़े यौन कृत्यों के वीडियो और तस्वीरों को खुले तौर पर चित्रित करने वाले कई ट्वीट्स पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि अधिकांश ट्वीट्स में बच्चों को पूरी तरह से नग्न दिखाया गया है और उनमें से कई में बच्चों और महिलाओं के साथ क्रूर बलात्कार और अन्य गैर-सहमति वाली यौन गतिविधियों को भी दर्शाया गया है।

मस्क ने ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की याचना करने वाले ट्वीट्स की मौजूदगी के बारे में रिपोर्टों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है।

नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नरेला फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत, 3 को बचाया गया

नई दिल्ली 01 Nov. (एजेंसी) । दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि इलाके की एक इमारत में आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।

गर्ग ने कहा, “अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।”

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली ,01 नवंबर (एजेंसी) । टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले जमशेद जे. ईरानी का बीती रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा स्टील की तरफ से ईरानी के निधन की जानकारी दी गई। टाटा स्टील ने बताया कि पद्म विभूषण डॉ जमशेद जे ईरानी के निधन से टाटा ग्रुप दुखी है। बता दें कि ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे।

ईरानी का जन्म दो जून 1936 को नागपुर में जिजी ईरानी और खोरशेद ईरानी के घर में हुआ। उन्होंने साल 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की और नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी की थी। इसके बाद वह स्कॉलर बने और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में पढऩे गए। यहां उन्होंने साल 1960 में मास्टर्स पूरा किया और साल 1963 में उनकी पीएचडी पूरी हुई।

जमशेद ने अपने करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ की थी। ये साल 1963 का समय था लेकिन वह हमेशा से अपने देश के लिए काम करना चाहते थे। इसलिए वह साल 1968 में भारत लौट आए और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की। इसी कंपनी को आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है।

जमशेद जे ईरानी साल 1978 में जनरल सुपरिंटेंडेंट बने थे। इसके बाद वह साल 1979 में जनरल मैनेजर और साल 1985 में टाटा स्टील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद वह साल 1988 में टाटा स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और 1992 में प्रबंध निदेशक बने। साल 2001 में वह रिटायर हो गए। उन्होंने टाटा मोटर्स और टाटा टेलीसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Gujarat चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा फैसला

*Pakistan समेत 3 देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिलेगी राज्य में नागरिकता*

नई दिल्ली 01 Nov. (एजेंसी): गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से आने वाले और फिलहाल गुजरात के 2 जिलों में रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है। यह फैसला नागरिकता कानून, 1955 के तहत लागू किया जाएगा। विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (CAA) के बजाय नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता देना काफी अहम है।

मालूम हो कि CAA अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का भी प्रावधान करता है। चूंकि अधिनियम के तहत नियम अब तक सरकार की ओर से नहीं बनाए गए हैं, इसलिए इसके तहत अब तक किसी को भी नागरिकता नहीं दी जा सकी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गुजरात के आणंद और मेहसाणा जिलों में रहने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्रेशन की इजाजत दी जाएगी या फिर उन्हें देश के नागरिक होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6 और नागरिकता नियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

बता दें कि आणंद और मेहसाणा में रहने वाले ऐसे लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला स्तर पर कलेक्टर की ओर से इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर आवेदन के साथ अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास भेजेगा।

अगर कलेक्टर पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट होता है तो वह आवेदक को भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा और इसका सर्टिफिकेट भी सौंपेगा। कलेक्टर के पास ऑनलाइन के साथ ही भौतिक रजिस्टर भी रखा जाएगा। इसमें देश के नागरिक के रूप में इस प्रकार रजिस्ट्रीकृत या देशीयकृत व्यक्तियों का ब्यौरा होगा, जिसकी एक कॉपी हफ्ते भर के अंदर केंद्र सरकार के पास भेजनी होगी।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोरबी पहुंचे गहलोत-रघु शर्मा, कांग्रेस ने गुजरात परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित की

जयपुर 01 NOv. (एजेंसी): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के मोरबी पहुंचे, जहां माच्छू नदी पर बना पुल गिरने से करीब 140 लोगों की मौत हो गई। इस त्रासदी के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में अपनी परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित कर दी है।

गहलोत गुजरात चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं। उनके साथ गुजरात में पार्टी के चुनाव प्रभारी डॉ. रघु शर्मा भी हैं। दोनों अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति के बारे में पूछताछ करेंगे और रिश्तेदारों, डॉक्टरों और मेडिकल टीम से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे।

अशोक गहलोत, सुबह अहमदाबाद में थे, जहां उन्होंने रविवार रात गुजरात के मोरबी में हुई दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और घटना के दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “पुल को जल्द से जल्द राजस्व एकत्र करने के लिए शुरू किया गया था, जो उनके अनुसार अधिकारियों की लापरवाही का एक उदाहरण था।”

मच्छू नदी पर बना केबल पुल अचानक गिरने से मोरबी में रविवार रात डेढ़ सौ से ज्यादा लोग नदी में गिर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

वाटर वीक का उद्घाटन करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा 01 Nov. (एजेंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में सातवें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। उनकी अगुवाई के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

सुबह 11 से 12 बजे के बीच शहर में वीवीआईपी रोड पर करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, आगरा व मेरठ जोन के पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक्सप्रेस वे से होते हुए सुबह 11 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 11 से 12: 25 तक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। दोपहर 12:25 पर राष्ट्रपति इंडिया एक्सपो मार्ट से दिल्ली की ओर रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रमुख गोल चक्कर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं सीएम के सभा स्थल के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आते समय नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

पर्सनल लॉ के ऊपर है पॉक्सो एक्ट: कर्नाटक उच्च न्यायालय

बेंगलुरु 01 Nov. (एजेंसी): कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि पॉक्सो और आईपीसी अधिनियम मूल हैं और ये व्यक्तिगत कानूनों पर हावी हैं। न्यायमूर्ति राजेंद्र बादामीकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में चिक्कमगलुरु की 19 वर्षीय बलात्कार आरोपी की जमानत याचिका पर विचार करते हुए यह टिप्पणी की।

आरोपी ने 16 साल की लड़की को फुसलाकर लॉज में जबरन दुष्कर्म किया। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि मुस्लिम कानून सामान्य यौवन की उम्र को 15 साल मानता है और इसे शादी की उम्र भी माना जाता है।

पीठ ने कहा कि पॉक्सो और आईपीसी अधिनियम सर्वोच्च हैं और ये व्यक्तिगत कानूनों को ऊपर हैं। यह भी तर्क दिया गया कि चूंकि आरोपी मुस्लिम है, इसलिए उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। पीठ ने कहा कि पर्सनल लॉ की आड़ में याचिकाकर्ता को जमानत नहीं दी जा सकती।

अदालत ने जमानत खारिज कर दी और मामले में आरोप पत्र दाखिल करते हुए कहा गया कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।

एक अन्य मामले में उसी पीठ ने मुस्लिम कानून के तहत जमानत की मांग को खारिज कर दिया और मानवीय आधार पर आरोपी को जमानत दे दी।

आरोपी की 17 वर्षीय पत्नी के गर्भवती होने के बाद पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पति के वकील ने तर्क दिया कि चूंकि उसने मुस्लिम कानून के तहत शादी की थी, इसलिए उसके खिलाफ पॉक्सो का आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।

पीठ ने आरोपी के तर्क को अस्वीकार कर इस तथ्य के आधार पर उसे जमानत दे दी कि गर्भवती नाबालिग की देखभाल आरोपी द्वारा की जा सकती है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अमित शाह ने दी हरियाणा,मप्र, छग, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 01 Nov. (एजेंसी): केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास की कामना की।

श्री शाह ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा, “बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।”

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत समागम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूँ।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।”

उन्होंने कन्नड भाषा में ट्वीट किया, “कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। हमें कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की प्रगति में कन्नड़ के योगदान पर गर्व है। मेरी कामना है कि कर्नाटक के लोग हमेशा खुश और समृद्ध रहें।”

उन्होंने मलयालम में ट्वीट किया, “केरल की मेरी सभी बहनों और भाइयों को केरल स्थपना दिवस की शुभकामनाएं। मैं केरल के लोगों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। यह खूबसूरत राज्य अपनी आगे की यात्रा में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। आंध्र प्रदेश अपनी अद्भुत संस्कृति और महान हृदय वाले लोगों के लिए प्रसिद्ध है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश का और विकास होगा।”

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मध्यप्रदेश के महाकौशल अंचल में भूकंप के झटके

जबलपुर 01 Nov. (एजेंसी): मध्यप्रदेश के महाकौशल अंचल में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, हालाकि इसकी वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4़ 3 दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर कुछ सैकंड के लिए भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इसका अभिकेंद्र डिंडोरी जिले में बताया गया है। भूकंप के झटके डिंडोरी के अलावा जबलपुर, मंडला और आसपास के जिलों में भी महसूस हुए। संबंधित जिलों में प्रशासन ने ऐहतियातन आवश्यक कदम उठाए हैं।

जबलपुर में दो दशक पहले काफी तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी वजह से कई लोगों की जान गयी थी और सरकारी व निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा था। महाकौशल अंचल भूगर्भीय दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है और इस अंचल में एक निश्चित अंतराल के बाद भूकंपन महसूस किया जाता है।

**************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

खड़गे चाहेंगे तो सिद्धारमैया को राजनीतिक रूप से खत्म कर देंगे: भाजपा अध्यक्ष

बागलकोट 01 Nov. (एजेंसी): कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं सांसद नलिन कुमार कतील ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यदि सिद्धारमैया को अतीत में उनके द्वारा किए गए नुकसान को याद करते हैं तो वे राजनीतिक रूप से उन्हें खत्म कर देंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “सिद्धारमैया ने अतीत में खड़गे के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था। अगर खड़गे को यह याद रहता है, तो वह राजनीतिक रूप से सिद्धारमैया को खत्म कर देंगे।”

श्री कतील ने कहा,“सिद्धारमैया ने खड़गे और जी परमेश्वर को हराने के लिए कड़ी मेहनत की और मुख्यमंत्री बनने की कोशिश की। लेकिन भगवान ने उन्हें उनके पापों की सजा दी और मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।”

उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने न केवल खड़गे और परमेश्वर के राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाया, बल्कि एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी और कई अन्य नेताओं को भी धोखा दिया। उन्होंने कहा, “सिद्धारमैया वास्तविक जीवन के खलनायक हैं।”

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जलाशयों में दिखाई दे रही प्रवासी पक्षियों की अटखेलियाँ

उदयपुर 01 Nov. (एजेंसी): सर्दियों की दस्तक के साथ ही राजस्थान में मेवाड़ के जलाशयों में प्रवासी पक्षियों का आना प्रारंभ हो गया है।
वागड़ नेचर क्लब के सदस्यों की बर्डवाचिंग के दौरान कई प्रवासी परिंदों के जलाशयों में पहुंचने की पुष्टि हुई है।

क्लब के पक्षीविद विनय दवे के नेतृत्व में बर्ड वॉचिंग के लिए निकले बर्ड एक्सपर्ट विधान द्विवेदी एवं भानुप्रताप सिंह, उभरते वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जय शर्मा ने बर्ड विलेज मेनार, रुंडेडा, जोरजी का खेड़ा का दौरा किया और यहां पर पक्षियों की उपस्थिति के संबंध में डेटा संकलित किया।

पक्षीविद विनय दवे ने बताया कि बर्ड वॉचिंग दौरान मेनार में लगभग एक दर्जन प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मेनार जलाशय में प्रवासी पक्षी नदर्न शॉवलर, यूरेशियन विजन, कॉमन पोचार्ड, कॉमन टील, ट्फ्टेड पोचार्ड, मार्श हेरियर,फेरो जीनियस पोचार्ड, सिट्रीन वेगटैल, ग्रे वेगटैल सहित अन्य प्रवासी पक्षियों को जलक्रीड़ा करते देखा गया।

इसी प्रकार आवासीय पक्षी ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, लिटिलग्रीब, कॉम्ब डक, स्पॉट बिल डक, कॉमन कूट, कॉटन पिग्मी गुज, विसलिंग टील स्पू्नबिल, लिटिल कोरमोरेंट, डार्टर, व्हाइट एवं ब्लैक आइबिस, पर्पल एवं ग्रे हेरॉन, पाइड किंगफिशर, कॉमन किंगफिशर व्हाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर सहित कई वॉटर बर्ड्स की साइटिंग की गई।

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोरबी पुल हादसा: Supreme Court पहुंचा मामला, 14 नवंबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली 01 Nov. (एजेंसी): गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने दुख जताया है।

वहीं अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल न्यायिक आयोग नियुक्त करने की मांग की गई है। इसके अलाला याचिका में राज्य सरकारों को पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है।

हादसे को लेकर दायर इन जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मोरबी जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन बजकर 45 मिनट पर हादसे वाली जगह पर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व आला अधिकारी भी होंगे। इसके बाद चार बजे वह अस्पताल में घायलों से मिलेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने कल अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक भी की थी।

दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरबी हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर में पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम तक नहीं है। बता दें, पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version