NCERT ने इतिहास की किताब में किया बदलाव, मुगल साम्राज्य समेत कई अध्याय हटाए गए

नई दिल्ली 03 April (एजेंसी): एनसीईआरटी द्वारा इतिहास की पुस्तक के सिलेबस में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 12वीं कक्षा में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की पाठ्य पुस्तक में किया गया है। इसके तहत मुगल साम्राज्य के अध्याय को हटा दिया गया है। इसके साथ ही एनसीआरटी ने कई अध्याय हटाने का निर्णय लिया है। पाठ्य पुस्तकों में किए गए बदलाव के अंतर्गत एनसीईआरटी ने ‘किंग्स एंड क्रॉनिकल्स, मुगल दरबार (सी. 16वीं और 17वीं सदी)’ ‘थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट 2’ से हटा दिया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब 12वीं कक्षा के छात्र मुगल साम्राज्य का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। सिलेबस में यह बदलाव देशभर के उन सभी स्कूलों व छात्रों के लिए लागू होगा जहां एनसीईआरटी की किताबें कोर्स का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई पुस्तकें लागू होती हैं, इस हिसाब से सीबीएसई बोर्ड के लगभग सभी स्कूलों में यह बदलाव देखने को मिलेगा। सीबीएसई के अलावा यूपी बोर्ड ने भी एनसीईआरटी की कई किताबों को लागू किया है, इसलिए वहां भी इतिहास की पाठ्यपुस्तक में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। एनसीईआरटी ने इसी तरह से हिंदी की पुस्तकों में से भी कुछ कविताएं व पैराग्राफ हटाने का निर्णय लिया है।

एनसीईआरटी के मुताबिक सिलेबस में जो भी बदलाव किया गया है उसे मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी बदलाव 2023-24 से ही लागू कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि एनसीईआरटी ने केवल यही बदलाव किया है बल्कि इतिहास के अलावा भी अन्य पुस्तकों में कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं।

एनसीईआरटी ने सिविक्स की पुस्तक में बदलाव करते हुए ‘विश्व राजनीति में अमेरिकी आधिपत्य’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ नामक अध्याय हटाने का निर्णय लिया है। बदलावों को जारी रखते हुए एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं की पाठ्यपुस्तक ‘स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति’ से ‘लोकप्रिय आंदोलनों का उदय’ और ‘एकदलीय प्रभुत्व का युग’ अध्याय हटाए हैं।

मौजूदा शैक्षणिक सत्र से होने जा रहे बदलाव केवल 12वीं कक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि 10वीं और 11वीं कक्षा की पुस्तकों से भी कई अध्यायों को हटाया गया है। कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक ‘थीम्स इन वल्र्ड हिस्ट्री’ से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘औद्योगिक क्रांति’ जैसे अध्याय हटा दिए गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक ‘लोकतांत्रिक राजनीति-2’ से ‘लोकतंत्र और विविधता’, ‘लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन’, ‘लोकतंत्र की चुनौतियां’ पर अध्याय हटा दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इन बदलावों की पुष्टि करते हुए कहा है कि तैयार किए गए नए सिलेबस व पाठ्य पुस्तकों को इसी वर्ष से अपडेट किया गया है और इन्हें विभिन्न स्कूलों में लागू किया जा रहा है। वहीं यूपी बोर्ड ने भी बदलाव के साथ नए सिलेबस को अपने स्कूलों में अपडेट किया है।

**********************

 

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 25-25 लाख के इनामी नक्सली समेत पांच ढेर

रांची 03 April (एजेंसी): झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच हार्डकोर माओवादी नक्सली मारे गए। इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि दो पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जंगली इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है, जिसमें कई ए.के-47 और इंसास राइफलों के अलावा बड़ी संख्या में हथियार, बम-बारूद की बरामदगी हुई है।

एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पांच नक्सली मारे गए हैं और अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या पांच से भी ज्यादा हो सकती है। पूरे इलाके की तलाशी के बाद पूरी जानाकरी सामने आ पाएगी।

बताया गया कि चतरा जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पलामू जिले से सटे लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इसी दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और अर्धसैन्य बल के जवानों ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। दोनों तरफ से लगातार लगभग तीन घंटे तक फायरिंग होती रही। अंतत: पुलिस को भारी पड़ता देख ज्यादातर नक्सली फरार हो गए।

तलाशी के दौरान अब तक पांच नक्सलियों के शव बरामद होने की सूचना है। इनके नाम हैं- 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लीस, अमर गंझू उर्फ धीरू, नंदू उर्फ अजय यादव और संजीत भुइयां उर्फ सागर। हालांकि इनकी पहचान की आधिकारिक तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है। अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल के दस्ते शामिल हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

******************************

 

‘चेंगिज़’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर जारी 

03.04.2023  –  ‘साथी’, ‘नाटेर गुरु’, ‘संगी’, ‘बंधन’, ‘युद्धो’, ‘जोर’, ‘वांटेड’, ‘दुई पृथ्वी’, ‘नट गुरु’, ‘बॉस: बॉर्न टू रूल’, ‘द रॉयल बंगाल टाइगर’, ‘बच्चन’ और ‘बादशा- द डॉन’ जैसी कई हिट बांग्ला फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जीत की हाई-ऑक्टेन, हाई-एनर्जी एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘चेंगिज़’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

जीत फिल्मवर्क एवं ए ए फिल्म्स के द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित और राजेश गांगुली द्वारा निर्देशित यह फिल्म एंटरटेनिंग प्लॉट और जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ अंडरवर्ल्ड यूनिवर्स की खोज करती है। इस फिल्म ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के स्टार जीत भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने हाथों में फायर गन के साथ लाल रंग की विंटेज कार में धमाकेदार एंट्री की, जो वाकई देखने लायक थी।

इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुष्मिता चटर्जी के साथ रोहित बोस रॉय और शताफ फिगर भी मौजूद थे, जो फिल्म में अहम भुमिकाएं निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के एक्टर्स के अलावा निर्देशक राजेश गांगुली और निर्माता गोपाल मदनानी और अमित जुमरानी भी मौजूद थे।

फिल्म ‘चेंगिज़’ 21 अप्रैल को ईद के अवसर पर रिलीज होगी। बांग्ला और हिंदी में एक साथ रिलीज होने वाली ‘चेंगिज़’ पहली बांग्ला भाषा की फिल्म है जो बांग्ला सिनेमा के इतिहास में एक अहम मोड़ लाने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यात्रा योग बन रहे हैं। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढऩे के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इक_ा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

*********************************

 

अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने झारखंड में किया कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन

03.04.2023  –  बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी देश की प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने पहली बार जमशेदपुर (झारखंड) पहुँची।

मेन रोड बिस्टुपुर एस बी शॉप एरिया स्थित कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम का उद्घाटन के क्रम में शिल्पा शेट्टी ने झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए इस बात का खुलासा किया कि शुरू से हो वो झारखंड के प्रति आकर्षित रही हैं और कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्घाटन करने के लिए उन्हें पहली बार झारखंड आने का मौका मिला है।

इस मौके पर आगे शिल्पा ने कल्याण ज्वैलर्स के आभूषणों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और हज़ारों की संख्या में मौजूद अपने फैंस के प्रति अपना आभार जताते हुए  दोबारा जमशेदपुर आने का वादा किया। विदित हो कि बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने 10वीं पास करने के बाद ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

इसके बाद उन्हें सबसे पहले लिमका कोल्ड्रिंक के विज्ञापन में देखा गया था। इसी ऐड के जरिए शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन की दुनिया में एंट्री ली थी। शिल्पा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ के ज़रिए फिल्मों में कदम रखा इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने प्रतिभा के बदौलत लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची।

फिलवक्त शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 26.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज नहीं बल्कि मोदी होंगे चेहरा..?

भोपाल,01 अप्रैल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव अभियान को देखने के बाद यह पता चलता है कि भाजपा के रणनीतिकारों को यह भी महसूस हो रहा है कि योगी के अलावा कोई ऐसा मुख्यमंत्री भाजपा में नहीं है जो अपनी मद पर चुनाव जीत सके? मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकप्रियता इतनी अच्छी नहीं है क्योंकि वह समाचार पत्रों व प्रचार माध्यमों में जो उनकी लोकप्रियता दिखाई दे रही है

उसके भरोसे मप्र की सत्ता हासिल नहीं की जा सकती, इसलिये भाजपा प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी और मजबूत मैनेजमेंट और मोदी के मुखौटे के भरोसे चुनाव मैदान में उतरेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और उनकी लोकप्रियता तथा उनके मजबूत व माइक्रोमैजमेेंट भाजपा की रणनीति के दो प्रमुख स्तंभ होंगे, जिनके आधार फिर से पार्टी मप्र में फिर से सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है?

संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के रणनीतिकारों को वहां भी नौकरशाही और भ्रष्टाचार को लेकर पहले से ही अवगत हैं इस बात से सभी परिचित हैं कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं के फर्जी आंकड़ों की रंगोली सजाकर अधिकारी जो खेल मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाने का कर रहे हैं उससे प्रदेश में भाजपा की छवि मैदानी स्तर पर अच्छी नहीं है?

मोदी सहित भाजपा के रणनीतिकारों को इस बात की भी जानकारी है कि मुख्यमंत्री भले ही अबकी बार उनका मूड ठीक नहीं है और वह किसी को बख्शने वाले नहीं हैं? माफियाओं को वह दस फुट नीचे जमीन में गाडऩे की धमकी देते हैं लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में किसी भी माफिया पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गई? लगभग यही स्थिति प्रदेश की नौकरशाही की है?

मुख्यमंत्री के मुखाबिन्द से यही निकलता है कि भ्रष्टाचारियों के लिये मप्र में कोई जगह नहीं है वह प्रदेश छोड़ दें? जबकि हाईकमान को इस बात की जानकारी है कि पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की भजकलदारम की कार्यशैली का प्रमाण मुख्यमंत्री द्वारा एक छोटी सी एनेक्सी बनाने के लिये दिये गये साढ़े छह करोड़ के इस्टीमेट पर खुद ही अचंभित हो गए थे?

लेकिन इसके बाद भी उस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने को लेकर हाईकमान से लेकर प्रदेश की नौकरशाही में इस बात को लेकर यह चर्चायें आम हैं कि क्या छोटे से काम के लिये जब साढ़े छह करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया गया तो लोक निर्माण विभाग की पीआईयू और उसके द्वारा किये जाने वाले कामों के इस्टीमेट किस तरह से बनते होंगे.

लेकिन भजकलदाम में माहिर इस अधिकारी को छोड़े जाने से प्रदेश में भ्रष्ट नौकरशाही के हौंसले और बुलंद हो गए और दूसरी ओर इन नौकरशाही के कारण प्रदेश में अनेक सरकारी योजनाएं कार्यशैली के कारण तमाम योजनाएं असफल साबित हो रही हैं, जिनकी वजह से सरकारी खजाना तो खाली हो ही रहा है

प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि राज्य का पेदा होने वाला नवजात बच्चा तक हजारों रुपये के कर्ज के बोझ में इस धरती में मप्र की धरती पर आ रहा है? उसके बाद भी प्रदेश में विकास कहीं मैदानी स्तर पर नजर नहीं आ रहा है? हाँ, यह जरूर है कि मुख्यमंत्री के चहेते भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा हर योजनाओं की फर्जी आंकड़ों की रंगोली सजाकर मुख्यमंत्री को खुश किया जा रहा है.

यही कारण है कि भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज के रहते भाजपा विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिये आश्वस्त नहीं है, तभी तो विधानसभा का होने वाला आगामी चुनाव अभियान मोदी की रणनीति और बूथ मैनेजमेंट के भरोसे लड़ा जाएगा? भाजपा हाईकमान इस बात से भी अवगत है कि प्रदेश भाजपा में किस बात की गुटबंदी चल रही है जिसका प्रमाण हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के समय नजर आया था?

अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह तो जरूर नजर आया पर छिंदवाड़ा के लोकप्रिय नेता चौधरी चंद्रभान सिंह जैसे नेता को तवज्जो नहीं दी गई यही स्थिति धार जिले की भी है, धार जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा की जिले के अध्यक्ष के बीच जंग चल रही है? यही नहीं इस जंग में जिले के संघ के एक प्रमुख अपने बेटा जो ठेकेदार है उसको भरपूर काम दिलाने के लिये वहां भोजशाला की राजनीति को हवा देने में लगे हुए हैं?

जबकि संघ और भाजपा इस पक्ष में नहीं हैं कि भोजशाला के मुद्दे को इस समय हवा दी जाये? कुल मिलाकर प्रदेश में इस तरह की गुटबंदी और राजनीति के चलते भाजपा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के मुखिया वीडी शर्मा के नेतृत्व में चुनावी समर में सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है?

यही वजह है कि हाईकमान और भाजपा के रणनीतिकारों ने चुनावी मैदान में नरेन्द्र मोदी का मुखौटा और बूथ मैनेजमेंट के भरोसे ही नहीं बल्कि केन्द्र की सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कराने के लिये आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रियों का भी प्रदेश में दौरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है.

हज यात्रा मप्र से पहली बार 5892 लोग करेंगे मक्का-मदीना का पाक सफर

भोपाल,01 अप्रैल (एजेंसी)। इस बार हज यात्रा पर मप्र से करीब छह हजार लोग मक्का-मदीना का सफर करेंगे। यह पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग हज पर जा रहे हैं। इससे पूर्व के वर्षों में जो कोटा एमपी को मिलता था उसमें अधिकतम साढ़े तीन हजार लोगों के नाम होते थे, लेकिन इस बार कोटा बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस बार 5892 हज यात्रियों को मुकद्दस सफर पर जाने का मौका मिला है।

साथ ही करीब चार हजार लोगों के नाम वेटिंग में रखे गए हैं, जिन्हें प्रदेश को मिलने वाले अतिरिक्त कोटे से हज पर जाने का मौका मिल सकता है। शुक्रवार को हुए हज कुर्रा के दौरान मप्र को 5892 सीटों का कोटा हासिल हुआ है। ये कोटा प्रदेश से जमा हुए 10565 आवेदन के आधार पर जारी किया गया है। प्रदेश को मिलने वाला ये कोटा संभवत: अब तक का सर्वाधिक कोटा है।

जबकि पिछले साल के चुनाव के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। गौरतलब है कि पिछले साल मप्र को करीब 1700 सीटों का कोटा था। इसके बाद मिले अतिरिक्त कोटे से करीब 2200 लोगों को हज पर जाने का मौका मिला था। बिना मेहरम जाएंगी 128 महिलाएं – हज नियमों में किए गए बदलाव के मुताबिक इस साल महिलाओं को बिना मेहरम (पिता/पुरुष/भाई) हज पर जाने की इजाजत दी गई है।

इससे पहले इस व्यवस्था में चार महिलाओं का ग्रुप बनाने की व्यवस्था थी। जानकारी के मुताबिक इस साल नई व्यवस्था के साथ 128 महिलाएं बिना मेहरम के व्यक्तिगत तौर पर हजयात्रा पर जाएंगी। इस श्रेणी में चयनित धार निवासी नसीम खान कहती हैं कि जमाना तेजी से बदल रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदमताल कर रही हैं। वे अपने निर्णय खुद लेने में भी सक्षम हैँ ओर किसी सफर को अकेले पूरा करने की भी उनमें क्षमता है।

सेंट्रल स्तर पर पहली बार हुई लॉटरी – पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा किए गए सेंटरलाइज्ड कुर्रा की वजह से हज ओवदक देर रात तक परेशान रहे। शुक्रवार को किए गए  कुर्रा की वजह से हज आवेदक देर रात तक परेशान रहे। शुक्रवार दोपहर किए गए कुर्रा प्रक्रिया के दौरान एलफबेटिकली प्रदेशों के नाम निकाले गए।

असम से शुरु हुई ये प्रक्रिया देर शाम तक केरल पर आकर ठिठक गई। इसके बाद देर रात तक अगले प्रदेशों के नाम देखने के लिए आवेदक परेशान हो रहे। लेकिन बाकी प्रदेशों की सूची अल सुबह सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड हो पाई। मप्र हज कमेटी की तरफ से कार्यपालन अधिकारी सैय्यद शाकिर अली जाफरी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश का हज कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपे ज्ञापन में सीईओ जाफरी ने हाजियों को नई सुविधाएं मांगी थी। जिसके आधार पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश को बढ़ा हुआ कोटा जारी किया है।

सीईओ जाफरी ने प्रदेश के हाजियों की तरफ से केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद की है कि विभाग द्वारा हाजियों की सुविधाओं के लिए आगे भी जरूरी कदम उठाता रहेगा। इन्हें मिला मौका – 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले 604, बिना मेहरम वाली महिलाएं 128, सामान्य श्रेणी 5160 कुल कोटा 5892 शामिल है।

इसके अलावा करीब चार हजार आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। अन्य राज्यों से बचे कोटे से मिलने वाली सीटों पर इन आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल सकता है।

*******************************

 

कूनो पार्क से भागकर खेत में घुसा चीता

श्योपुर 02 April (एजेंसी): श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से भागकर एक चीता पास के गांव में घुस गया है। चीते का नाम ओवान बताया जा रहा है। ओवान चीते के गांव में घुसने की सूचना से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। लोग यहां लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। ग्रामीण लाठी-डंडे हाथ में लेकर चीते को ढूंढ रहे हैं। रेस्क्यू के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

ओवान नाम का यह चीता अभ्यारण से बाहर निकल आया है और यह अभ्यारण के एरिया से बाहर निकलने के बाद जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया।जब गांव के खेतों में ग्रामीणों ने इस चीता को देखा तो डर गये। उसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने अपने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए हैं और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

जब इसकी सूचना वन विभाग को लगी तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चीता खेत में बैठा नजर आया था। उसकी पहचान ओवान नाम के चीते के रूप में हुई है। फिलहाल विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू जारी है, संभवतः उसे सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा।

******************************

 

कोविड संक्रमित मामले 18 हजार से अधिक

नई दिल्ली 02 April (एजेंसी): देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3824 नये मामले दर्ज किये गए। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 18,389 हो गयी है और संक्रमण दर बढ़कर 2.87 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1784 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.77 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1,33,153 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2799 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

******************************

 

अनुब्रत मंडल की अनुपस्थिति में तृणमूल छोड़ रहे नेता व कार्यकर्ता

कोलकाता 02 April (एजेंसी): तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल के पशु तस्करी घोटाले में नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद होने के कारण जिले में निचले पायदान के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं।

शनिवार की शाम महिदपुर गांव में पार्टी के बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग तीन हजार तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जनसभा में तृणमूल कांग्रेस छोड़ने और आगामी पंचायत चुनावों व आगे के चुनाव में कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।

सीपीआई (एम) और कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उस बैठक में तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वालों और विपक्षी गठबंधन के प्रति अपना समर्थन देने का वादा करने वालों में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बूथ अध्यक्ष जनारुल मलिक, शेख सहजुल, नूरुद्दीन मुल्ला और अल्लाल मोल्ला जैसे उनके प्रतिनिधि शामिल थे।

स्थानीय सीपीआई (एम) के नेताओं ने दावा किया कि बैठक दो मायने में महत्वपूर्ण थी, पहली यह कि मई 2011 के बाद से पिछले 12 वर्षों में गांव में किसी भी विपक्षी दल द्वारा यह पहली जनसभा थी, जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई थी।

इसके अलावा, निचले पायदान के स्थानीय नेताओं सहित इतने सारे सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं का गठबंधन को समर्थन देना, विपक्षी वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन के लिए एक अतिरिक्त बोनस है।

तृणमूल कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने इस घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, एक जिला नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जिस गुट ने शनिवार को सत्ताधारी पार्टी छोड़ दी थी, उसे हमेशा जिले में अनुब्रत विरोधी लॉबी के रूप में पहचाना जाता था।

******************************

 

सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग

पटना 02 April (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर हाई लेवल मीटिंग की और पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्ति की और घटना की पूरी जानकारी ली। इस मामले को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए। इस पर नजर रखें।

*****************************

 

असम के मुख्यमंत्री बीच में न पड़ें, खालिस्तानी संगठन SFJ की खुली धमकी

नई दिल्ली 02 April (एजेंसी): खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दी है। धमकी भरे संदेश में कहा कि हमारी लड़ाई भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है।

असम के मुख्यमंत्री इस बीच में न पड़ें। वे हिंसा के शिकार होने से बचें। खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत के संगठन सिख फोर जस्टिस (SFJ) के समर्थकों ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आप हमारे बीच में न पड़ें। हमारी लड़ाई आपसे नहीं है।

खालिस्तान समर्थकों और अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार करके असम की जेल में रखा गया है। इसको लेकर खालिस्तान समर्थक गुस्से में हैं। इसके लिए उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को धमकी देना शुरू कर दिया है।

असम के करीब 12 पत्रकारों को फोन कर धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को गुरुपतवंत सिंह पन्नू (SFJ) का सदस्य बताया है।

********************************

 

कंज्यूमर कोर्ट अत्याचारपूर्ण कृत्यों से जुड़े मामलों का फैसला नहीं कर सकती : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 02 April (एजेंसी): सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि उपभोक्ता अदालतें (कंज्यूमर कोर्ट) तथ्यों के अत्यधिक विवादित प्रश्नों या कपटपूर्ण कृत्यों या धोखाधड़ी जैसे आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों का फैसला नहीं कर सकती हैं।

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा: आयोग के समक्ष कार्यवाही प्रकृति में संक्षिप्त होने के कारण, तथ्यों के अत्यधिक विवादित प्रश्नों या कपटपूर्ण कृत्यों या धोखाधड़ी जैसे आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों को उक्त अधिनियम के तहत मंच/आयोग द्वारा तय नहीं किया जा सकता है।

पीठ ने आगे कहा, सेवा में कमी, साथ ही तय की गई, को आपराधिक कृत्यों या अत्याचारपूर्ण कृत्यों से अलग करना होगा। अधिनियम की धारा 2(1)(जी) के अनुसार, सेवा में प्रदर्शन की गुणवत्ता, प्रकृति और तरीके में इरादतन गलती, अपूर्णता, कमी या अपर्याप्तता के संबंध में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

पीठ ने कहा कि सेवा में कमी को साबित करने का भार हमेशा आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर होगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सिटी यूनियन बैंक ने 8 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट को गलत खाते में स्थानांतरित कर दिया था। शिकायतकर्ता ने 1999 में राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एससीडीआरसी) में शिकायत दर्ज की। राज्य आयोग ने बैंक और उसके अधिकारी को दोषपूर्ण सेवा का दोषी पाया और शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा, नुकसान और कठिनाई के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे के साथ बैंक को 8 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

सिटी यूनियन बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और अन्य ने राज्य आयोग के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) का रुख किया, लेकिन इसकी अपील फरवरी 2007 में खारिज कर दी गई।

एनसीडीआरसी के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत के समक्ष 2009 में उनके द्वारा अपील दायर की गई थी। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, सिटी यूनियन बैंक और अन्य का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने प्रस्तुत किया कि राज्य आयोग और राष्ट्रीय आयोग ने इस तथ्य की सराहना नहीं करने में त्रुटि की थी कि प्रदर्शन में किसी भी दोष, अपूर्णता, कमी या अपर्याप्तता के अभाव में, जो अपीलकर्ताओं के बैंक द्वारा बनाए रखने की आवश्यकता थी, यह नहीं माना जा सकता था कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 2(1)(जी) के तहत परिभाषित सेवा में कमी थी।

वकील ने आगे तर्क दिया कि यदि कोई धोखाधड़ी की गई थी, तो ऐसे विवाद राज्य आयोग या राष्ट्रीय आयोग के निर्णय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आएंगे। शिकायतकर्ता के वकील ने प्रस्तुत किया कि जब दो मंचों ने लगातार अपीलकर्ताओं को सेवा में कमी के लिए उत्तरदायी ठहराया है, तो शीर्ष अदालत को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बैंक अपने कर्मचारियों के कृत्यों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी होगा और बैंक की ओर से सेवा में स्पष्ट कमी थी।

पीठ ने कहा: जहां तक वर्तमान मामले के तथ्यों का सवाल है, अगर शिकायत में लगाए गए आरोपों को उनके अंकित मूल्य पर भी लिया जाए, तो यह भी स्पष्ट रूप से सामने आता है कि अपीलकर्ताओं के बैंक के कर्मचारियों की ओर से कर्तव्य के निर्वहन में कोई जानबूझकर गलती, अपूर्णता, कमी या अपर्याप्तता नहीं थी, जिसे उक्त अधिनियम की धारा 2(1)(जी) के तहत सेवा में कमी के रूप में माना जा सकता है।

पीठ ने कहा कि कंपनी के निदेशकों में से एक के बीच कुछ विवाद चल रहे थे, यदि कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई थी, तो बैंक के कर्मचारियों को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता था, अगर उन्होंने ईमानदारी से कार्य किया था और उचित प्रक्रिया का पालन किया था।

पीठ ने कहा: मौजूदा मामले में, प्रतिवादी-शिकायतकर्ता अधिनियम की धारा 2(1)(जी) के अर्थ के भीतर अपीलकर्ता-बैंक के कर्मचारियों की ओर से सेवा में कमी को साबित करने के अपने दायित्व का निर्वहन करने में बुरी तरह विफल रहा है, उसकी शिकायत खारिज करने योग्य है, और तदनुसार खारिज की जाती है। इसलिए राज्य आयोग और राष्ट्रीय आयोग द्वारा पारित आदेश रद्द किए जाते हैं और अपास्त किए जाते हैं। तदनुसार अपील स्वीकार की जाती है।

***********************************

 

पार्टी ड्रग्स की बढ़ती बरामदगी से युवाओं में इसकी लोकप्रियता का होता है खुलासा

नई दिल्ली 02 April , (एजेंसी): हाल के वर्षों में, दिल्ली में युवाओं में पार्टी ड्रग्स के उपयोग में वृद्धि देखी गई है। इसमें एमडीएमए, एलएसडी और कोकीन सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली ड्रग्स हैं। इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक एक साल में दिल्ली में ड्रग्स की बरामदगी डेढ़ गुना बढ़ गई है। एमडीएमए, जिसे आमतौर पर परमानंद या मौली के रूप में जाना जाता है, शहर में सबसे लोकप्रिय पार्टी ड्रग्स में से एक है। यह एक सिंथेटिक ड्रग है।

इस ड्रग का सेवन अक्सर रेव पार्टियों, क्लबों और संगीत समारोहों में किया जाता है। यह आमतौर पर छोटी गोलियों या कैप्सूल के रूप में बेचा जाता है, और कीमत 500 से 3,000 रुपये प्रति गोली तक होती है।

एलएसडी या एसिड, जो एक मतिभ्रम पैदा करने वाली ड्रग भी है, भी युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह मतिभ्रम, परिवर्तित सोच और समय की विकृत भावना पैदा कर सकता है।

कोकीन, एक अन्य पार्टी ड्रग। यह आमतौर पर नाक के माध्यम से सूंघा जाता है या नसों में इंजेक्ट किया जाता है और इससे दिल का दौरा व स्ट्रोक सहित दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

मार्च में, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, और उनसे 51 ग्राम कोकीन, 92 ग्राम एमडीएमए, 157 ग्राम हेरोइन और परमानंद की 88 गोलियों सहित पार्टी ड्रग्स बरामद किया था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये थी।

आरोपियों की पहचान छतरपुर निवासी बलजीत (29), महरौली निवासी बेनेथ चुकवुदी उर्फ माइकल (43) और दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी निवासी डेनियल चुक्वुजेकवु (31) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि माइकल 2011 में भारत आया था और तब से अवैध रूप से रह रहा है।

मुख्य आपूर्तिकर्ता, माइकल केवल नाइजीरियाई नागरिकों को अपने गिरोह में भर्ती करता था, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत होती थी।

अधिकारी ने कहा, वह मैक्स नाम के एक नाइजीरियाई नागरिक से ड्रग्स खरीदता था, जो अब नाइजीरिया वापस चला गया है और फोन पर नाइजीरिया से आपूर्ति का प्रबंधन कर रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि ऐसे कई चैनल हैं, जिनके जरिए भारत में ड्रग्स का प्रवेश होता है।

दिल्ली को नेपाल, हिमाचल, उत्तराखंड, और जम्मू और कश्मीर से चरस की आपूर्ति की जाती है, लैटिन अमेरिका से कोकीन की तस्करी की जाती है, और सिंथेटिक ड्रग्स मुख्य रूप से मानव वाहकों और कोरियर द्वारा ले जाया जाता है।

सिंह ने कहा, इन पारगमन बिंदुओं के माध्यम से दिल्ली में विभिन्न प्रकार के ड्रग्स उपलब्ध हैं। दुर्भाग्य से, हमारी खुफिया जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सभी क्षेत्रों में रेस्तरां, बार, पब और आम जनता के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग प्रचलित है। द्वारका और ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों में कंट्राबेंड की खपत और आपूर्ति में काम करने वाले विदेशियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

हालांकि, ये ड्रग्स केवल डिलीवरी या तस्करों के संपर्क में बिचौलियों के माध्यम से उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ नशीले पदार्थ, विशेष रूप से भांग या गांजा, शहर भर के जेजे क्लस्टर और पार्कों सहित विभिन्न हॉटस्पॉट्स पर 100 रुपये से पांच हजार रुपये में आसानी से उपलब्ध हैं।

ड्रग पेडलर्स और वितरकों के लिए हॉटस्पॉट में मदन गिरी, सुभाष नगर, आरके पुरम, आईएनए, खिरकी एक्सटेंशन, मालवीय नगर, मुनिरका और जहांगीरपुरी, द्वारका, उत्तम नगर और रोहिणी में जेजे क्लस्टर शामिल हैं।

अधिकांश पेडलर और वितरक नॉर्थ कैंपस के करीब के क्षेत्रों जैसे मजनूं का टीला, कश्मीरी गेट, निरंकारी कॉलोनी के सामने इंद्र विकास और शास्त्री पार्क में भी काम करते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये नशा करने वाले अक्सर अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए अपराध करते हैं।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए ज्यादातर लुटेरे और स्नैचर नशे के आदी हैं और युवा हैं।

पार्टी ड्रग्स के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ड्रग पेडलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर नकेल कस रही है। उन्होंने कई छापेमारी की है और शहर में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स जब्त किया है।

हालांकि, मादक पदार्थों की लत से जूझ रहे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए और अधिक किए जाने की आवश्यकता है।

*****************************

 

नए खतरों से निपटने के लिए तैयार रहे सेना, संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी

नई दिल्ली 02 April (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि सशस्त्र सेनाओं को जरुरी हथियारों तथा प्रौद्योगिकी से लैस करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं और उन्हें नए तथा उभरते खतरों से निपटने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। मोदी ने आज भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में सुरक्षा स्थिति तथा सशस्त्र सेनाओं की संचालन तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

प्रधानमंत्री एक दिन के दौरे पर सुबह भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने प्रधानमंत्री को सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका तथा मित्र देशों में मानवीय सहायता तथा आपदा राहत अभियान चलाने की सराहना की।

श्री मोदी ने तीनों सेनाओं से नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सशस्त्र सेनाओं को जरूरी हथियारों तथा प्रौद्योगिकी से लैस करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

सम्मेलन के अंतिम दिन सशस्त्र सेनाओं में डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा , सोशल मीडिया की चुनौती और अग्निवीरों की भर्ती तथा सेनाओं में एकीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति तथा संचालन तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने तथा सरकार के आत्म निर्भर भारत के विजन का समर्थन करने के लिए सशस्त्र सेनाओं की सराहना की।

*******************************

 

सजा के खिलाफ सोमवार को कोर्ट जा सकते हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली 02 April (एजेंसी): राहुल गांधी आपराधिक मानहानि मामले में अपनी सजा के खिलाफ सोमवार को सूरत की अदालत में अपील कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कानूनी टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। राहुल गांधी को 23 मार्च को मानहानि के मामले में दो साल के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि एक कानूनी टीम उस मामले पर काम कर रही है जिसमें राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया था।

खड़गे ने कहा कि पार्टी राजनीतिक और कानूनी रूप से मामले का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य घोषित करने के लिए केंद्र सरकार की भी आलोचना की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अयोग्यता को प्रतिशोध करार दिया।

लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में, और अदानी समूह के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की अपनी मांग को दबाने के लिए, कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ देश भर में ‘जय भारत सत्याग्रह’ शुरू किया है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मन:स्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें। मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी, खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

अजय देवगन की ‘भोला’ से आगे निकली नानी की फिल्म ‘दसरा’..! 

(एजेंसी) 02.04.2023  –  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म ‘दसरा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को सिनेदर्शकों ने हाथोंहाथ लिया, जिसका सबूत फिल्म का बिजनेस है जिसने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की।

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाई बेंचमार्क सेट करते हुए अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है जोकि एक डेब्यूटेंट हैं।

यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है और जहां इसे आलोचकों से खूब सराहना मिली रही है,वहीं कुछ दर्शक ‘दसरा’ की तुलना ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं।

रिलीज के पहले दिन ‘भोला’ ने अपनी शानदार कमाई से ये साबित कर दिया था कि ये फिल्म आगे भी अच्छा कारोबार करेगी लेकिन दूसरे दिन ‘भोला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है।

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि आने वाले दिनों में सिनेदर्शकों की जमात ‘भोला’ जैसी साउथ फिल्मों की बॉलीवुड रीमेक की बजाए ओरिजिनल साउथ कटेंट को देखना पसंद करेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

हिंदूफोबिया के खिलाफ दुनिया के इस देश में प्रस्ताव पारित, कहा- दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक हिंदू धर्म

जॉर्जिया 01 अपै्रल (एजेंसी)। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने असेंबली में ‘हिंदूफोबिया’ और ‘हिंदू धर्म के विरोधियों’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदू धर्म दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने धर्मों में से एक है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया की एसेंबली ने इस प्रस्ताव में हिन्दू धर्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि विविधताएँ भरी कई संस्कृतियाँ इसका हिस्सा हैं।

विभिन्न दर्शन/विचार को मानने वाले लोग हिन्दू धर्म का हिस्सा हैं। इसके साथ ही असेंबली में हिन्दू धर्म को स्वीकार्यता, आपसी सम्मान और शांति का धर्म भी बताया गया है।

रिप्रेजेन्टेटिव लॉरेन मैकडोनाल्ड और टेड जोन्स ने ये प्रस्ताव पेश किया था। ये एटलांटा के सबअर्ब्स फोरसिथ का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि, जॉर्जिया की सबसे बड़ी हिन्दू जनसंख्या सबअर्ब्स फोरसिथ में ही रहती है।

हिंदू धर्म के दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में 100 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं। हिंदू धर्म में स्वीकृति, आपसी सम्मान और विविध परंपराओं का गठजोड़ है।

*******************************

 

उत्तराखंड : बद्रीनाथ धाम में हुई ताजा बर्फबारी,बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे

चमोली 01 अपै्रल,(एजेंसी)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। जिसके बाद बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। नर नारायण, नीलकंठ माणा, सहित अन्य चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई गई हैं। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है।

साथ ही धाम में हो रहे कार्य भी बाधित हो गये हैं। इसके साथ ही धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी बर्फबारी का असर पड़ा है। इससे पहले बीती रोज केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी इन दिनों यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, मसूरी, देहरादून में भी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं।

आपको बता दें कि, इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ। ऐसे में अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण प्रशासन और सरकार के सामने समय पर कार्यो को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। चारधाम यात्रा में सबसे पहले 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे।

*******************************

 

पंजाब में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मुख्यमंत्री

रूपनगर 01 अपै्रल,(एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य का आठवां टोल प्लाज़ा बंद करवाया। इससे आम लोगों के रोज़ाना के 10.12 लाख रुपए की बचत होगी। कीरतपुर साहिब-रूपनगर रोड़ पर स्थित टोल प्लाज़ा बंद करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टोल प्लाज़ा वाले पिछली सरकारों की मिलीभगत के साथ लोगों की नाजायज लूट कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब, नौजवानों के लिए रोजग़ार, मुफ़्त बिजली, स्कूलों-कॉलेजों की कायाकल्प समेत अन्य गारंटियां दीं थीं। कई अन्य ऐसे काम किए जा रहे हैं, जो गारंटी का हिस्सा नहीं थे, परन्तु यह राज्य सरकार का फर्ज है।

मुख्यमंत्री ने कहाकि उन्होंने लोक सभा में यह मुद्दे उठाए थे। अब जब उनको लोगों की सेवा करने का मौका मिला है तो वह यह टोल नाके बंद करवा रहे हैं। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग की तरफ से अपने कब्ज़े में लिया जाएगा। इनकी समय पर मरम्मत और मज़बूती को यकीनी बनाया जाएगा। राज्य में किराये पर सड़कों का दौर ख़त्म हो गया है। यह आम आदमी के लिए बड़ी राहत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने टोल प्लाज़ा कंपनियों के साथ मिलीभगत करके सभी बुरे कामों को अनदेखा करके उनको बड़ा फ़ायदा पहुँचाया है। जब आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली है तो जनता के पैसे की इस सरेआम लूट को रोका गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टोल प्लाज़ा का समझौता कैप्टन सरकार के समय 10 अक्टूबर, 2006 को हुआ था। यहां 16.50 सालों के लिए टोल लगाया गया था। यह टोल अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 20 नवंबर 2007 को चालू हो गया था।

कंपनी किसान आंदोलन और कोविड महामारी के बहाने 582 दिनों का समय बढ़ाने की माँग कर रही थी। लेकिन, उनकी सरकार ने इससे इन्कार कर दिया। यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था परन्तु पिछली सरकारों के किसी भी नेता ने लोगों के हितों की रक्षा करने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्होंने इस कंपनी के हकों की रक्षा के लिए काम किया। पंजाब को श्री आनन्दपुर साहिब, नैना देवी जी आदि धार्मिक स्थानों के साथ जोडऩे वाली इस सड़क से निकलने के लिए आम आदमी रोज़माना के 10.12 लाख रुपए ख़र्च करते थे। यह पैसा कंपनी से वसूल करके इन सड़कों की मरम्मत और मज़बूती पर लगाया जाएगा।

****************************

 

जम्मू-कश्मीर : सांबा में बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग

जम्मू 01 अपै्रल,(एजेंसी)। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सांबा जिले के रामनगर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात करीब 12.15 बजे एक संदिग्ध ड्रोन की टिमटिमाती रोशनी देखी गई।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने टिमटिमाती रोशनी की ओर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रवक्ता ने कहा कि ड्रोन पर दो दर्जन से अधिक राउंड फायर किए गए लेकिन यह सीमा के पाकिस्तान की तरफ लौटने में कामयाब रहा।
यह पता लगाने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में ड्रोन द्वारा कोई नशीला पदार्थ या हथियार गिराया गया था या नहीं।

********************************

 

केसीआर के खिलाफ लड़ाई में बीजेपी, कांग्रेस नेताओं के पास पहुंचीं शर्मिला

हैदराबाद 01 अपै्रल,(एजेंसी)। तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के अपने इरादे का स्पष्ट संकेत देते हुए वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने शनिवार को राज्य में विपक्ष के दोनों पक्षों से संपर्क किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं।

शनिवार को शर्मिला ने फोन किया और राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार और राज्य कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के साथ व्यक्तिगत बातचीत की। दोनों विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अपनी टेलीफोनिक बातचीत के दौरान, शर्मिला ने राज्य में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या से लडऩे में उनका सहयोग मांगा।

उन्होंने प्रस्तावित किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस रणनीति आवश्यक है। शर्मिला ने यह भी सुझाव दिया कि तीनों पार्टियां प्रगति भवन तक मार्च निकालने का आह्वान करें, जो कि के. चंद्रशेखर राव का आवास है।

उन्होंने कहा, विपक्षी दल अगर बीआरएस के खिलाफ एकजुट नहीं हुए तो वह तेलंगाना में टिक नहीं पाएंगे। विपक्षी दल के दोनों नेताओं ने शर्मिला के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

वाईएसआरटीपी के सूत्रों ने बताया कि बंदी संजय ने बेरोजगार युवकों के मामले में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है और निकट भविष्य में शर्मिला से मुलाकात करने पर सहमति जताई है।

जबकि कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दलों के हाथ मिलाने का समय आ गया है, उन्होंने कथित तौर पर उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

****************************

 

ईडी ने एसबीआई को चूना लगाने वाले कोलकाता के ठग को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली 01 अपै्रल,(एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने शहर के व्यवसायी कौशिक कुमार नाथ को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

साख सुविधाओं की आड़ में प्राप्त धन को नकद में निकाल लिया गया और जिस उद्देश्य के लिए इसे स्वीकृत किया गया था, उसके अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किया गया।

उसके द्वारा सीबीआई को धोखा दिया गया और 95 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।

ईडी ने सीबीआई, कोलकाता द्वारा दर्ज चार अलग-अलग एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू की।
ईडी कोलकाता द्वारा जांच के दौरान, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज एक अन्य मामला भी केंद्रीय जांच एजेंसी के संज्ञान में आया।

एक अधिकारी ने कहा, नाथ बार-बार अपनी पहचान बदल रहा है और बैंकों को धोखा दे रहा है। हाल ही में, उसने अपना ठिकाना मुंबई में स्थानांतरित कर लिया था और वहां इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

ईडी ने अपराध की कार्रवाई से अभियुक्तों द्वारा अर्जित कई अचल संपत्तियों की पहचान की है।

उक्त संपत्तियों में से चार की कीमत रु. 3.68 करोड़ रुपए हैं, जिसे ईडी पहले ही अटैच कर चुका है।

नाथ को कोलकाता की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 10 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version