महात्‍मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल का कोल्हापुर में निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली 02 May, (एजेंसी): महात्मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का मंगलवार को निधन हो गया। अरुण गांधी के पुत्र तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि 89 वर्षीय अरुण गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तुषार गांधी ने बताया है कि उनके पिता का अंत्‍येष्टि संस्‍कार कोल्हापुर में आज ही किया जाएगा।

महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। महात्‍मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी डरबन के समाचार पत्र इंडियन ओपिनियन के एडिटर रहे, जबकि उनकी (मणिलाल गांधी) पत्‍नी इसी समाचार पत्र में पब्लिशर थीं। अरुण गांधी ने पिता से सीख लेकर बाद में अपने दादा के आदर्शों पर चलने का फैसला लिया और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बतौर कार्यकर्ता काम करना शुरू किया।

अरुण गांधी के नाम कुछ उपलब्धियां भी हैं। उन्‍होंने अपने जीवन में कुछ किताबें भी लिखी हैं। जिनमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रमुख है। अरुण गांधी अपने परिवार के साथ वर्ष 1987 में अमेरिका में रहने चले गए थे। यहां उन्होंने टेनेसी राज्य के मेम्फिस में काफी समय गुजारा। यहीं की क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अरुण गांधी ने अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की।

************************

 

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF जवानों ने 2 घुसपैठिए किए ढेर

बाड़मेर 02 May, (एजेंसी): बीएसएफ ने घुसपैठियों को लेकर सीमावर्ती जिले बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर पार से घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया है। यह घटना बाड़मेर के गडरा रोड पर बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्‍ट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ द्वारा चेतावनी दिए जाने पर भी दोनों घुसपैठिए नहीं रुके थे, जिसके बाद दोनों को ढेर कर दिया गया।

बाडमेर के गडरा रोड पर बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्‍ट पर तारबंदी क्रॉस करने के दौरान बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक दोनों घुसपैठिए हेरोइन की खेप लेकर सीमा पार से भारत में घुसने की फिराक में थे। इस पूरे मामले की सूचना मिलने पर बीएसएफ अधिकारी और बाड़मेर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

गडरा रोड थाना इलाके के बाड़मेरवाला बॉर्डर पोस्‍ट में दो घुसपैठिए सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुस गए थे, जिन्हें बीएसएफ के जवानों ने अंदर घुसते देख लिया और उन्हें रुकने के लिए कहा गया। इस पर जब दोनों घुसपैठिए नहीं रुके तो उन पर फायर कर वहीं मार गिराया।

इस पूरे मामले में अब यह भी खबर निकलकर सामने आ रही है कि दोनों घुसपैठिए हेरोइन की बड़ी खेप लेकर सीमा पार से भारत में घुसने की फिराक में रहे होंगे। रोकने पर भी नहीं रुके दोनों घुसपैठिए को जवानों ने वहीं ढेर कर दिया। इस मामले में बीएसएफ अधिकारी और बाड़मेर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर घुसपैठियों के भारत में घुसने के पीछे का मकसद जानना चाह रही है।

*******************************

 

नगर निगम शिमला में कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक: रोहित ठाकुर

शिमला 02 May, (एजेंसी): नगर निगम शिमला के लिए मंगलवार को मतदान होने है। मतदान से पहले सरकार के दो मंत्रियों रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करके नगर निगम शिमला में जीत की हैट्रिक लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जो गारंटी दी थी, उन्हें सरकार पूरा कर रही है। पांच महीने में कांग्रेस सरकार ने जनहित में कई निर्णय लिए है।
शिक्षा मंत्री ठाकुर ने कहा कि पांच महीने की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। शिमला के विकास के लिए भी सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी एमसी में जीत की हैट्रिक लगाएगी और पांच महीने के सरकार के कार्यकाल पर जनता की मुहर होगी। भाजपा पांच साल में नगर निगम शिमला के विकास करवाने में विफल रही है।

वहीं अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला, युवा और कर्मचारी हितैषी सरकार है। 5 महीने के कार्यकाल में सरकार ने जनहित में बड़े निर्णय लिए हैं, जिसके बलबूते नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस का कब्जा होगा। जबकि भाजपा डराने धमकाने, पैसा और शराब बांटने की राजनीति पर उतर आई है, जिसे जनता कदापि स्वीकार नहीं करेगी।

*****************************

 

सुबह साढ़े 7 बजे खुले Punjab के सरकारी दफ्तर, CM मान भी पहुंचे, कहा- हर वर्ग को होगा फायदा

चंडीगढ़ 02 May, (एजेंसी) : पंजाब में गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए मंगलवार से दफ्तरों का समय बदल गया है। मंगलवार से सुबह साढ़े सात बजे से सरकारी दफ्तर खुल गए।  अब पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे।सीएम भगवंत मान भी समय से अपने आफिस पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी काफी होने वाली है। तीन महीनों के लिए यह अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। आफिस का समय बदलने से हर वर्ग के लोगों का बड़ा फायदा होगा। सुबह लोग आसानी से अपना काम कर पाएंगे। 21 जून से दिन बड़े हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी तरह की बिजली कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोयले की कमी नहीं है। 35 दिन का कोयला पंजाब में एडवांस पड़ा हुआ है। अगर गर्मी बढ़ती तो इस फैसले को 15 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली बड़ा मुद्दा है। राज्य में बिजली की कमी नहीं है। अगर सरकार ने यह बिजली के लिए करना होता तो निर्णय पर अमल पहले ही कर लिया जाता। सीएम मान ने कहा कि एक दिन में सरकारी दफ्तरों से 350 मेगावॉट बिजली की खपत कम हो जाएगी। यानी कि एक महीने 16 से 17 करोड़ और ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क होगा।

वहीं कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सीएम भगवंत मान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कोई इस्तीफा नहीं भेजा है। मान ने कहा कि जालंधर चुनाव को लेकर ये सब कुछ किया जा रहा है ऐसी कोई बात नहीं है।

***********************************

 

प्रियंका की सिटाडेल बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल

02.05.2023 (एजेंसी)  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आते ही दुनिया भर में छा गई है। कई हिट सीरीज को पीछे छोड़ सिटाडेल दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में नंबर 1 स्थान पर रही है।

आइए जानते हैं टॉप 5 में किसने जगह बनानी है। सिटाडेल 6 एपिसोड की सीरीज है, जिसके शुक्रवार को पहले 2 एपिसोड ही प्रीमियर हुए हैं। अब हर हफ्ते एक एपिसोड आएगा। शो को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है तो प्रियंका के एक्शन अवतार की तारीफ हो रही है। ट्रैकिंग पोर्टल फ्लिक्सपैट्रोल के अनुसार, 29 अप्रैल की ट्रेंडिंग सूची में सिटाडेल पहले पायदान पर रही है।

हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से अभी शो के आधिकारिक दर्शकों के आंकड़ों का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म और टीवी ट्रैकिंग साइट की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अप्रैल को सिटाडेल 1125 के स्कोर के साथ नंबर 1 रही है। नेटफ्लिक्स के शो स्वीट टूथ का दूसरा सीजन 699 स्कोर के साथ दूसरे और अमेजम प्राइम वीडियो का द मार्वलस मिसेज मैसेल 623 के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स का शो द डिप्लोमैट 572 के साथ चौथे और टोनी कोलेट अभिनीत प्राइम वीडियो का पॉवर 533 स्कोर के साथ 5वें पायदान पर रहा।

सिटाडेल में प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। सीरीज में दोनों जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी एक वैश्विक स्पाई एजेंसी की है, जो तबाह हो गई है। इस तबाही में दो जासूस (रिचर्ड और प्रियंका) ही अपनी जान बचाने में सफल हो पाते हैं। इसमें रोलैंड मोलर, एशले कमिंग्स, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स मेडेनस्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी शामिल हैं।

यह अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। इस थ्रिलर सीरीज की दूसरी किस्त पहले ही शुरू हो चुकी है, वहीं इटली और भारत में इसकी स्पिन ऑफ सीरीज पर भी काम चल रहा है। सिटाडेल के भारतीय संस्करण का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इसे सीता आर मेनन द्वारा राज और डीके के साथ ही लिखा गया है।

सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा सिकंदर खेर भी सीरीज का हिस्सा हैं। प्रियंका जल्द ही लव अगेन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट का ऐलान किया है। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं।

**************************

 

फिल्म कुशी से सामंथा रुथ प्रभु का नया लुक आया सामने

02.05.2023 (एजेंसी)  दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछली बार अपनी हालिया में रिलीज हुई फिल्म शाकुंतलम में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब आने वाले दिनों में सामंथा एक से बढ़कर एक फिल्मों में दिखाई देंगी, विजय देवरकोंडा की कुशी उनकी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार हैं।

अब निर्माताओं ने सामंथा के जन्मदिन पर कुशी से उनका नया लुक जारी कर दिया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। निर्माताओं ने सामंथा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, पूरी टीम की तरह से सामंथा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। चारों ओर अधिक दया और खुशी फैलाते रहें। कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

कुशी एक पैन इंडिया फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म को आप हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में देख सकेंगे। कुछ दिन पहले ही सामंथा ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है।

****************************

 

तान्या मानिकतला टूथपरी में वैम्पायर बन बिखेर चुकी हैं अपना जादू

02.05.2023 (एजेंसी)   नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई टूथपरी में दर्शकों ने तान्या मानिकतला का वैम्पायार रूप काफी पसंद किया है. तान्या मानिकतला ने इस वेबसीरीज में अपना जादू बिखेरने में कोई कमी नहीं रखी है. इस सीरीज में व्यूअर्स को रोमांस के साथ हॉरर का मजा देने वाली तान्या मानिकतला का नाम बॉलीवुड की काफी पढ़ी लिखी अदाकाराओं में शामिल है.

आइए जानते हैं तान्या मानिकतला की कंपलीट एजुकेशन क्वालीफिकेशन के बारे में.7 जुलाई 1997 को दिल्ली में पैदा हुई तान्या मानिकतला फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं. तान्या मानिकतला की फैमिली ने उन्हें पढऩे के लिए दिल्ली के ही जनकपुरी के सेंट फ्ऱांसिस दे सालेस स्कूल में भेजा गया.तान्या मानिकतला को इंग्लिश लिटरेचर में बहुत दिलचस्पी थी.

इसी वजह से एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद अंग्रेजी लिटरेचर से अपना ग्रेजुएट कंपलीट किया. तान्या मानिकतला ने दिल्ली यूनीवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की.आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री की ये अदाकारा अपनी लाइफ में एक कॉपीराइटर भी रह चुकी है. तान्या मानिकतला एक एडवर्टाइजिंग कंपनी के लिए काम किया करती थी.

टूथपरी में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने से पहले तान्या मानिकतला स्कूल डेज, फ्लेम्स, ए सूटेबल बॉय, फील लाइक इश्क में काम कर चुकी है. एक्ट्रेस ने अपने कॉलेज डेज से ही एक्टिंग में कदम रख दिया था.तान्या मानिकतला इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही है. एक्ट्रेस बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म मुंबईकर और इसके अलावा वेबसीरीज पीआई मीना में नजर आने वाली हैं.

***************************

 

शिमरी आउटफिट में कमर बलखाती नजर आईं पलक तिवारी

02.05.2023 (एजेंसी)  टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी फिल्मों में दस्तक दे दी। उन्होंने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस पलक तिवारी कहर बरपाए रहती हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के दिलों को बेकरार किए रहती हैं।

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का हुनर बखूबी जानती हैं। सिल्वर ग्रे कलर की शिमरी लहंगा चोली में एक्ट्रेस पलक तिवारी बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं, उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। बेहद ही कम समय में इस मुकाम को हासिल करने वाली पलक तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। पलक तिवारी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाए हुए हैं। पलक तिवारी अपनी मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने कातिलाना अंदाज और मनमोहक स्माइल से सभी का दिल घायल कर देती हैं।

पलक तिवारी आदित्य सील के साथ मंगता है क्या गाने में भी काम कर चुकी हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक ने बिजली बिजली सॉन्ग किया है। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उनका नाम फैंस बिजली गर्ल ही बुलाने लगे। एक्ट्रेस पलक तिवारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं।

*************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदोपयोग करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंतण्रकरें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):

कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हो। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। दाम्पत्य व पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताए मिलेंगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पडऩे दें। कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

*****************************

 

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द

गाजीपुर 01 May, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले पर अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई थी। इसी के चलते सोमवार को अफजाल अंसारी की सदस्यात रद्द की गई है। अफजाल अंसारी माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं।

2007 में गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद पुलिस स्टेशन में अफजाल अंसारी पर यूपी गैंगस्टर्स एक्ट में मामला दर्ज था। गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसी मामले पर अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अफजाल पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए बांदा जेल में बंद अफजाल के भाई माफिया मुख्तार अंसारी को भी कोर्ट ने 2007 के गैंगस्टर्स एक्ट मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

******************************

 

मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अब उनके बेटे ने खड़ा किया नया विवाद, प्रधानमंत्री मोदी को कहा नालायक

कलाबुर्गी 01 May, (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहने को लेकर हुए राजनीतिक विवाद के कुछ ही दिनों बाद उनके पुत्र एवं पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री को ‘नालायक’ कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया।

प्रियांक ने यहां मोदी पर हमला बोलते हुए संवाददताओं से कहा, जब आप (मोदी) कलाबुर्गी आए, तो आपने बंजारा समुदाय से क्या कहा? डरिये मत। बंजारा समाज का एक बेटा दिल्ली में (समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए) बैठा है। जब ऐसा नालायक बेटा बैठा है, तो बंजारा समाज की समस्याओं का कैसे समाधान होगा? अगर आप अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ काम करते हैं, तो आप उनकी समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे।

खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने बंजारा समुदाय के साथ अन्याय किया है और इसलिए शिकारीपुरा में बी एस येदियुरप्पा के आवास पर पथराव किया गया और कलबुर्गी और जेवारगी में ‘समुदाय के सदस्यों’ द्वारा बंद का आह्वान किया गया।

गाैरतलब है कि शिकारीपुरा पुलिस ने येदियुरप्पा के घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और अन्य 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकारीपुरा कांग्रेस महासचिव राघवेन्द्र नाइक, पुनीत नाइक और प्रेमकुमार नाइक को सहायक रिजर्व उपनिरीक्षक के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस नेता और बंजारा समुदाय के प्रमुख नेता के शिवमूर्ति ने 18 अप्रैल को कहा था कि उनका समुदाय देश की सबसे पुरानी पार्टी से खुश नहीं है। उन्होंने कहा था कि समुदाय के सदस्य आपस में उस पार्टी को वोट देने के लिए बात कर रहे हैं, जिसने उनके नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक टिकट दिए।

भाजपा ने राज्य में आगामी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तीन की तुलना में बंजारा समुदाय के 13 उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। शिवमूर्ति चार बार कांग्रेस विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। कर्नाटक की राजनीति में बंजारा समुदाय आंकड़ों के हिसाब से मजबूत कड़ी है और राज्य विधानसभा की कुल 224 में से 30 से अधिक विधानसभा सीटों पर इसकी अच्छा खासी पकड़ है।

***************************

 

AR Rahman के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पुलिस ने बीच में रोका

पुणे 01 May, (एजेंसी): पुणे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के एक मेगा-कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया, जिससे हजारों दर्शक और फैंस निराश हो गए। घटना रविवार देर रात की है। यह शो राजबहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर स्थल पर आयोजित किया गया था, जिसमें कई हजारों फैंस रहमान के टॉप ट्यून्स पर झूमने आए थे।

रात 10 बजे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आयोजकों को शो को तुरंत रोकने का आदेश दिया क्योंकि यह अनुमेय समय सीमा से अधिक था। रहमान अपना सुपरहिट नंबर, चल छैया, छैंया गा रहे थे, इस दौरान एक पुलिस वाला सीधे उनके पास गया और घड़ी की ओर इशारा करते हुए शो को खत्म करने के लिए बोला।

लेकिन म्यूजिशियन ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर कॉन्सर्ट जारी रखा, नाराज अधिकारी उनमें से एक के पास गया और चेतावनी दी कि अगर वे खत्म नहीं करते हैं, तो वे सख्त एक्शन लेंगे। अपनी ओर से, रहमान – जिन्होंने ‘रोजा’ (1992) में अपनी शानदार धुनों के साथ प्रसिद्धि हासिल की, खुद मंच से हट गए और बिना कोई उपद्रव या टिप्पणी किए चुपचाप चले गए। भीड़ अपनी नाराजगी जताती रही, लेकिन म्यूजिक कॉन्सर्ट समाप्त हो चुका था।

**************************

 

बगेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर सियासत गर्म, राजद और भाजपा आमने-सामने

पटना 01 May, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना पहुंचने के पूर्व ही उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और मंत्री तेजप्रताप यादव पहले ही शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, अब मंत्री सुरेंद्र राम भी शास्त्री के विरोध में मैदान में उतर गए हैं।

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि ऐसे बाबाओं से हिंदू और सनातन धर्म दोनों बदनाम हो रहा है। ऐसे बाबाओं का देश हित, समाज हित और धर्म हित के लिए विरोध होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक दूसरे धर्म से लड़ाने का काम करते हैं।

उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी बाबा बताते हुए कहा कि ऐसे ढोंगी बाबाओं का बहिष्कार होना चाहिए, ऐसा मैं मानता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे इस देश में सभी धर्म सभी जाति और सभी मजहब के लोग एक दूसरे से प्रेम के साथ रहते हैं और एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।

इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहले ही कह चुके हैं कि शास्त्री जैसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह (शास्त्री) जेल में नहीं हैं। भाजपा बिहार में सांप्रदायिक गुंडों को खड़ा कर रही है। इस देश के लोगों की संतों पर बहुत आस्था है, लेकिन भाजपा उसे नष्ट कर रही है।

बिहार के मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अगर धीरेंद्र शास्त्री सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए यहां आ रहे हैं, तो इसका विरोध होगा। उन्होंने कहा कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

इस बीच, इस संबंध में सोमवार को जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने कहा यह भारत है, जहां किसी को अपनी बातें कहने का हक है, कोई किसी को रोक कैसे सकता है। उन्होंने कहा कि राजद अगर किसी धर्मगुरु को बोलने का विरोध कर रहे हैं, तो वह सांप्रदायिक हो गई।

उन्होनंे कहा कि हिंदू धर्मगुरु हो या किसी भी धर्म का धर्मगुरु हो, उन्हें मौलिक अधिकार है कि वह अपने प्रवचन से समाज को जोडने का काम कर सके। अगर कोई रोकता है तो यह तुष्टिकरण है। इसका मतलब है कि राजद तुष्टिकरण कर रहा है।

धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। पहले यह कार्यक्रम गांधी मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए इसे पटना जिले के ही नौबतपुर में कर दिया गया है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ जाएंगे।

*****************************

 

लुधियाना गैस लीक घटना पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख देने की घोषणा

लुधियाना 01 May, (एजेंसी): लुधियाना के गियासपुरा इलाके में कथित रूप से जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दो दिन पहले 29 अप्रैल को भिवंडी में इमारत ढहने की घटना पर भी दुख व्यक्त किया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

मोदी ने सोमवार को दोनों घटनाओं के लिए मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।
पीएमओ ने ट्वीट किया, लुधियाना में गैस रिसाव के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए, पीएम एटदरेट नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

पीएमओ ने एक अलग ट्वीट में कहा, महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई त्रासदी से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना। हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफसे दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

लुधियाना की घटना में, घटना में मरने वाले 11 लोगों के अलावा, चार लोग बीमार हो गए और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद निवासियों को बाहर निकाला गया और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को मौके पर भेजा गया।

एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में हाइड्रोजन सल्फाइड के उच्च स्तर का पता लगाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक औद्योगिक इकाई से कुछ रसायनों को नागरिक सीवेज लाइन में अचानक डंप कर दिया गया था। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस बीच, भिवंडी इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर आठ हो गई, जबकि तलाश और बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में शनिवार दोपहर तीन मंजिला इमारत ढह गई थी।

***************************

 

फर्जी सर्टिफिकेट पर टीचर ने की 36 साल नौकरी, 6 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

रांची 01 May, (एजेंसी): झारखंड की उपराजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड में एक शिक्षक फर्जी सर्टिफिकेट पर 36 साल तक नौकरी करता रहा। शिक्षा विभाग को इस फजीर्वाड़े का पता तब चला जब शिक्षक रिटायर हो गया। अब उस शिक्षक को सजा सुनायी गयी है। फर्जी सर्टिफिकेट पर 36 साल तक नौकरी करने वाले शिक्षक शुकदेव मंडल को दुमका के प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी ने 6 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना लगाया है।

12 साल तक चले मुकदमे में अदालत ने उन्हें दोषी पाकर सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि सरकारी कोष में नहीं जमा करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

वर्ष 2011 में तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच के क्रम में पता चला कि सरैयाहाट प्रखंड के कानीजोर प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड टीचर शुकदेव मंडल ने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल की है। यही नहीं रिटायर होने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार उन्होंने राशि भी ले ली।

जांच में पता चला कि शिक्षक ने वर्ष 1968 का मैट्रिक का जो सर्टिफिकेट प्रमाणपत्रों के साथ जमा किया है, अभिलेख में उनके नाम की जगह पर दूसरे का नाम है। इससे लगता है कि शुकदेव मंडल ने फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी हासिल की।

इसके बाद तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमरनाथ साहू को तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इस मामले में शिक्षक को नोटिस देकर कहा गया कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जो सरकारी राशि प्राप्त की है उसे एक माह के अंदर देवघर कोषागार में जमा कर दें।

पर इस मामले में शिक्षक की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद 18 अगस्त 2011 को सरैयाहाट थाने में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा करने और सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त सरकारी राशि वापस न करने का मामला दर्ज कराया गया। इस केस में बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार झा ने केस की पैरवी की।

*****************************

 

केंद्र ने 14 मैसेंजर मोबाइल Apps को किया ब्लॉक, कश्मीर में आतंकी कर रहे थे इस्तेमाल

नई दिल्ली 01 May, (एजेंसी): केंद्र सरकार ने रक्षा बलों, खुफिया और जांच एजेंसियों की सिफारिश पर बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकी ग्रुप्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। इनमें क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी, थ्रेमा जैसे ऐप्स शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक कई एजेंसियों ने पाया कि इन ऐप्स का इस्तेमाल कश्मीर घाटी में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ संवाद करने के लिए कर रहे थे। सरकार ने पाया कि इन ऐप्स के भारत में प्रतिनिधि नहीं थे और भारतीय कानूनों के अनुसार जानकारी मांगने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया जा सकता था। एजेंसियों ने कई मौकों पर ऐप मैनेजमेंट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन भारत में संपर्क करने के लिए कोई कार्यालय नहीं था।

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर ऐप्स को इस तरह डिजाइन किया गया था जिसमें यूजर्स अपनी पहचान को छुपा सकते थे और उनके फीचर्स ने उनसे जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता लगा पाने को कठिन बना दिया था। कई एजेंसियों के बताए जाने पर होम अफेयर्स ने पाया कि ये मोबाइल ऐप आतंकवादियों और उनके सपोर्टर्स को एक्टिविटीज में शामिल होने में मदद करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्यॉरिटी फोर्सेजऔर इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा किए गए ऑपरेशन्स में मारे गए आतंकवादियों के मोबाइल फोन पर डाउनलोड किए गए ऐप्स में इन ऐप्स को पाया गया है।

******************************

 

सांसद के ड्राइवर की दबंगई! बोनट पर युवक को लाद 3 KM तक दौड़ाई कार

नई दिल्ली 01 May, (एजेंसी): दिल्ली में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को कार से कुचलने की कोशिश और फिर उसे बोनट पर बैठाकर 3 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है।

घटना दिल्ली के सनलाइट इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के नवादा से एमपी चंदन सिंह का ड्राइवर है। वहीं, घटना की जानकारी सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना रविवार रात की है। कार रात को करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही थी। इसी बीच, कार की बोनट पर एक शख्स लटका हुआ दिखाई दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

*************************

 

गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर कर रही फोकस

प्रयागराज 01 May, (Rns): 24 फरवरी को वकील उमेश पाल और उनके दो पुलिस गाडरें की हत्या का आरोपी गुड्डू मुस्लिम दो महीने से पुलिस से बच रहा है। घटना के दौरान गुड्डू को उमेश पाल पर देसी बम फेंकते हुए कैमरे में कैद किया गया था। हमले के बाद उसके बम फेंकने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का अब कहना है कि वे गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार करने के लिए अपनी रणनीति बदल रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि, सूत्रों ने हमें बताया है कि गुड्डू मुस्लिम अपना रूप बदलने और खुद को छिपाने में माहिर है। हमने विभिन्न भेषों में, दाढ़ी और मूंछ के साथ या उसके बिना उसके स्केच तैयार किए हैं। गुड्डू ने अपना नाम भी बदल लिया होगा और अपने ठिकाने पर रह सकता एक हिंदू पहचान के साथ रह सकता है। वह मंदिर के बाहर एक भिखारी के रूप में भी रह सकता है, हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम झांसी और फिर मेरठ भाग गया था। पुलिस ने दावा किया कि गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर रहने के बाद गुड्डू दिल्ली चला गया।

इससे पहले कि पुलिस और एसटीएफ की टीम उसकी लोकेशन का पता लगा पाती, गुड्डू दिल्ली से अजमेर के लिए निकल गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी ट्रेस की गई थी।

**********************

 

आंध्र घोटाले में यूपी के आईएएस अधिकारी को जमानत

लखनऊ 01 May, (एजेंसी): आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने 2001 बैच के यूपी के आईएएस अधिकारी को 371 करोड़ रुपये के घोटाले में अग्रिम जमानत दे दी है। अधिकारी, अपर्णा उपाध्यायुला को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) के डिप्टी सीईओ के रूप में तैनात किया गया था।

उनके साथ उनके पति जी.वी.एस. भास्कर प्रसाद एपीएसएसडीसी में परियोजना प्रमुख थे। भास्कर प्रसाद ने एपीएसएसडीसी फंड के डायवर्जन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसके परिणामस्वरूप 371 करोड़ रुपये सार्वजनिक धन की हेराफेरी हुई।

वर्तमान में यूपी सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और मिशन निदेशक, एनआरएचएम, और कार्यकारी निदेशक, एसआईएफएसए के रूप में तैनात अपर्णा उपाध्यायुला 2015 में आंध्र प्रदेश में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर गई थीं।

हालांकि, 2017 में, उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें यूपी वापस भेज दिया गया था।

आईएएस अधिकारी उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में 2,267 करोड़ रुपये के कर्मचारी भविष्य निधि घोटाले में भी सीबीआई जांच के घेरे में हैं।

वह 2017 से 2019 तक यूपीपीसीएल के एमडी के पद पर थीं।

*******************************

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर सुरक्षा में एलयू में पार्ट टाइम कोर्स

लखनऊ 01 May, (एजेंसी): लखनऊ विश्वविद्यालय (यूपी) नए अकादमिक सत्र 2023-24 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा में पार्ट टाइम मास्टर डिग्री इन टेक्नोलॉजी (एम.टेक) की पेशकश करेगा। इंजीनियरिंग फैकल्टी डीन प्रो ए.के. सिंह ने कहा, स्नातकोत्तर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा की बहुत मांग है। इसलिए हमने दो विषयों में एम.टेक की पेशकश का फैसला किया है। इसकी कक्षाएं शाम 6 से 9 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली कक्षाओं के अलावा कक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएंगी,

एलयू ने इंजीनियरिंग फैकल्टी द्वारा प्रस्तावित अपने बीसीए पाठ्यक्रमों में नई शिक्षा नीति भी लागू की है। एनईपी लागू होने के बाद छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प होगा। अगर कोई छात्र बीसीए कोर्स का पहला साल पूरा करने के बाद कोर्स छोड़ना चाहता है, तो उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दूसरे वर्ष के पूरा होने के बाद कोर्स छोड़ने पर उसे डिप्लोमा मिलेगा और कोर्स के तीन साल सफलतापूर्वक पूरा करने पर छात्र को बीसीए की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।

तीसरे वर्ष में सीजीपीए (ग्रेड प्वाइंट औसत की गणना) 7.5 वाले छात्रों को बीसीए (अनुसंधान के साथ) की डिग्री के लिए चौथे वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा और इसके सफल समापन पर, एक शोध डिग्री के साथ बीसीए प्रदान किया जाएगा।

**********************************

यूपी के नगर निकायों में अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

लखनऊ 01 May, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क, तालाब, पोखर समेत किसी भी सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने जा रही है। सरकार की ओर से सभी नगरीय निकायों को ऐसे अवैध निर्माण व अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नियमानुसार कार्रवाई के साथ ही इसकी जानकारी एंटी भूमाफिया पोर्टल (आईजीआरएस पोर्टल) पर भी दिए जाने को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार पहले भी कड़े कदम उठा चुकी है। खासतौर पर भूमाफिया के चंगुल से प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए की जमीन को मुक्त कराया जा चुका है। इसी क्रम में अब नगरीय निकाय में यह अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अवैध निर्माण से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक नगरीय निकाय से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने निकाय में ऐसी सार्वजनिक भूमियों, पार्क, तालाब, पोखर इत्यादि को चिन्हित करेंगे, जिनका भूमाफिया या किसी के भी द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसी सभी सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसको आईजीआरएस पोर्टल (एंटी भूमाफिया पोर्टल) पर राजस्व विभाग के सहयोग से दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक नगरीय निकाय का यह दायित्व होगा कि वह अपने निकाय से संबंधित सूचना निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। वहीं निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय इस सूचना को शासन को उपलब्ध कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कराए जाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा एंटी भूमाफिया अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2017 से प्रारंभ किया गया था। एंटी भू माफिया अभियान की समीक्षा के लिए चार स्तरीय टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। इसमें राज्य, मंडल, जनपद और तहसील स्तर पर समीक्षा होती है। मुख्य सचिव दया शंकर मिश्रा राज्य स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के अध्यक्ष हैं, जबकि अन्य विभागों के साथ ही प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग इस राज्य स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के सदस्य हैं। समय-समय पर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव राजस्व विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की जाती रहती है।

हाल में संपन्न राज्य स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में पाया गया कि नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों एवं अवैध कब्जेदारों की सूचना एंटी भूमाफिया पोर्टल पर नगण्य है। भविष्य में राज्य स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक उच्च स्तर पर होने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।

******************************

 

यूपी को मिलेंगे दो और मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल

लखनऊ 01 May, (एजेंसी): इस साल फरवरी में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए निवेश के वादे के तहत उत्तर प्रदेश में दो और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनने जा रहे हैं। एक अस्पताल समूह ने लखनऊ में 400-बेड की सुविधा स्थापित करने में रुचि दिखाई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग को वाराणसी-मिजार्पुर सीमा पर समान बिस्तर क्षमता वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए एक और प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, यूपी में नए चिकित्सा उपक्रमों में रुचि रखने वाले समूहों ने उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट -2023 में भाग लिया था। उन्होंने अब उन जमीनों की पहचान कर ली है, जहां वे अपना अस्पताल बनाएंगे।

राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रक्रिया में देरी न हो, चाहे वह दस्तावेजीकरण के दौरान हो या विभागीय अनुमति लेने के लिए।

इस बीच, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इन इंडिया (एएचपीआई) के महानिदेशक डॉ. गिरधर ज्ञानी ने कहा कि राज्य सरकार को निजी अस्पतालों को सस्ती बिजली मुहैया करानी चाहिए।

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ अभिषेक शुक्ला ने कहा, नए उद्यम के लिए दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर मंजूरी प्राप्त की जानी है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेशकों के लिए एकल खिड़की प्रणाली के तहत सुचारु प्रसंस्करण वास्तव में बेहतर विकास कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में पहले से ही मेदांता और अपोलो जैसी मल्टी-स्पेशियलिटी चेन अपने अस्पताल चला रही हैं।

मेदांता, जिसकी लखनऊ में उपस्थिति है, पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ध्यान देने के साथ 44 जिलों में अपनी ओपीडी सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

********************************

 

 

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, छह लाख की अवैध शराब बरामद

मुजफ्फरनगर 01 May, (एजेंसी): यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर दीपक को बसी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक टाटा मैजिक (छोटा हाथी), हरियाणा मार्का की 75 पेटी प्रतिबन्धित/अवैध शराब (कीमत करीब 6 लाख) बरामद किया है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों में खरीद कर आगामी नगर निकाय निर्वाचन में जनपद मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व आसपास के जिलों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे।

बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से हरियाणा मार्का की 75 पेटी अवैध शराब पाई गई। इसकी कीमत करीब 6 लाख है।

अधिकारी ने कहा कि, आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

****************************

 

सेना भर्ती अभियान मेंअनियमितताओं की प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ 01 May, (एजेंसी): मार्च में रसोइया, धोबी और अन्य सहायक कर्मचारियों के पदों के लिए विशेष रूप से नागरिकों के लिए आयोजित सेना भर्ती अभियान में अनियमितताओं के लिए दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। कुछ उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा देते समय सॉल्वर का इस्तेमाल किया और जांच के दौरान अनुचित साधनों का यह प्रयोग सामने आया। आर्मी मेडिसिन कोर मुख्यालय के लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के. सिंह ने एक आरोपी पर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने का मामला दर्ज कराया था।

अधिकारियों ने धोबी के पद के लिए आवेदन करने वाले आगरा के रोहन सिंह नाम के एक परीक्षार्थी की जांच की।

इस परीक्षार्थी के मूल फॉर्म पर चिपकाई गई तस्वीरें लिखित परीक्षा के दौरान क्लिक की गई तस्वीरों से मेल नहीं खातीं। जब उसे अपनी अकादमिक साख प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया।

एक अन्य युवक पर एएमसी में रसोइया के पद के लिए उसकी लिखित परीक्षा को पास करने के लिए एक अन्य व्यक्ति की मदद लेने का आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि मथुरा के हेमंत के स्थान पर परीक्षा में आगरा का दीपू शामिल हुआ था।

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version