आतिशी ने क्लास में शामिल होकर बढ़ाया बच्चों व शिक्षकों का उत्साह

नई दिल्ली 19 May, (एजेंसी) : शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी रखते हुए गुरुवार को न्यू फ्ऱेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा किया। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने मिशन बुनियाद की क्लासेज़ का निरीक्षण किया व शिक्षकों और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि हर बच्चे के सीखने की गति की मॉनिटरिंग की जाए और उनकी सीखने की ज़रूरत के अनुसार उन्हें लर्निंग दी जाए।

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। बदलाव की इस शुरुआत के साथ अब एमसीडी के स्कूलों में सीखने का शानदार माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 सालों के शासन में एमसीडी स्कूलों में पढ़ाई की बदहाली रही, शिक्षकों को उपेक्षा की गई। भाजपा शासन में हमेशा ये माना गया कि यहाँ आने वाले बच्चे गरीब घरों से आते है तो उन्हें नजऱअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन अब ये परिदृश्य बदल चुका है अब एमसीडी में हमारी सरकार आने के बाद शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसके साथ एमसीडी स्कूलों में पढऩे-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य है। हम देश के भविष्य को मजबूत कर सकें इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करें। इसके लिए ज़रूरी है कि टीचर्स आगे बढक़र ऑनरशिप ले। अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने में मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर्स हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि मिशन बुनियाद द्वारा हम बच्चों की भाषा और बुनियादी गणित की समझ को बेहतर नहीं किया जा रहा बल्कि हर बच्चे को बराबरी का अवसर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे स्कूलों में आने वाले बच्चों को चाहे आजतक कोई शिक्षा न मिली हो लेकिन जब वो हमारे स्कूलों से बाहर निकले तो बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग गैप को भरने के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई। मिशन बुनियाद के तहत बच्चे अलग-अलग स्तर की कक्षाओं में भाग लेते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लेकर जाना है। इसको संभव बनाने के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को ऐसा माहौल प्रदान किया जाए, जिसमें वह खेल-खेल में पढाई कर सकें। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने देखा कि हिन्दी की एक क्लास में बच्चे बेहद अनूठे तरीक़े से शब्दों को सीख रहे है। यहाँ टीचर ने प्ले-कार्ड पर अक्षर लिखे थे जिन्हें खोजकर और जोडक़र बच्चे शब्दों बना रहे थे।

साथ ही एक अन्य कक्षा में शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों को अंग्रेज़ी एक्टिविटी के माध्यम से सिखाई जा रही है। पढ़ाने के इस बेहद रोचक तरीक़े को देख शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बेहद ख़ुशी कि बात है कि एमसीडी स्कूलों में शिक्षक पूरी मेहनत के साथ मिशन बुनियाद को सफल बना रहे है। इनकी मेहनत से वो दिन दूर नहीं जब एमसीडी स्कूलों से निकला हर बच्चा लर्निंग के एक निश्चित बेंचमार्क पर ज़रूर होगा जो हमने उनके लिए निर्धारित किया है।

***************************

 

ग्रामीण महिलाओ ने देखी द केरल स्टोरी फिल्म

करनाल  19 May, (एजेंसी) : करनाल मे सुपर माल मे लगभग 200 ग्रामीण महिलाओ ने लव जेहाद के ऊपर आधारित फिल्म द केरल स्टोरी को देखा। इस का आयोजन मेरा गाँव-मेरा मिशन ने किया। इस फिल्म को लेकर महिलाओ ने उत्साह दिखाया। इस फिल्म को देख कर महिलाओ ने युवतियों के भटकाव और देश विरोधी लोगो द्वारा भटकी हुई युवतियों के शोषण और उनके गलत प्रयोग पर चिंता जताई।

हरियाणा मे पहली बार गाँव की महिलाओ ने इस फिल्म को देख। जिन महिलाओ को यहाँ लाया गया उन महिलाओ ने कभी थियेटर मे फिल्म नहीं देखी। यहाँ पर पहुंची महिलाओ ने कहा कि लव जेहाद के लिए सिस्टम भी दोषी है। पुलिस समय पर कारवाई नहीं करती है। केरल स्टोरी मे सच दिखाया। इस सच को देख महिलाएं भावुक हो उठी।

यहाँ पर युवतियों ने कहा कि भटकाव से दूर रहना चाहिए केरल स्टोरी को देखने के लिए महिलाओ मे उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम की संयोजिका ने बताया कि गांव-गांव मे इस फिल्म को दिखाया जायेगा। उन्होंने बताया की केरल स्टोरी जैसी कहानियों हर शहर गाँव मे चल रही है। एजेंट आशिक बन कर घूम रहे है। केरल स्टोरी लोगो को जागरूक करने वाली फिल्म है। यह फिल्म किसी धर्म का विरोध नहीं करती है।

*********************************

 

भजन मंडली ने लोकगीतों से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

पानीपत 19 May, (एजेंसी): सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला में विभागीय भजन मंडली ने जौरासी गांव में बच्चों, महिलाओं व पुरूषों को लोक गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि विभागीय भजन मंडली द्वारा सरकार की सभी योजनाओं की जानाकारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोकगीतों के माध्यम से समय-समय पर विस्तार से दी जाती है।

उन्होंने बताया कि भजन मंडली द्वारा लोकगीतों व भजनों के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, उज्जवला योजना, रोजगार कौशल योजना, आयुष्मान कार्ड, सुक्ष्म सिचांई, महिला समृद्धि, पशु क्रेडिट कार्ड योजना, सौर ऊर्जा, चिरायु कार्ड, बागवानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं सहित अनेक आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

******************************

 

IGI और जेवर एयरपोर्ट होंगे कनेक्ट, दिल्ली-मुंबई Expressway से जोड़ने की तैयारी- 32 किलोमीटर लंबी होगी सड़क

नई दिल्ली 19 May, (एजेंसी): हवाई यात्रा करने वालों को लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के साथ ही इनको दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने की परियोजना पर काम शुरू होने वाला है। केंद्रीय मंत्री सड़क, परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी आने वाली परियोजनाओं में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेवर हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी शामिल है। यह सड़क 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 32 किलोमीटर लंबी होगी। यह प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा हो जाएगा।

दिल्ली-NCR में बन रहे देश के पहले एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड द्वारका एक्सप्रेसवे का मुआयना करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि 29.6 किमी। लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेसवे 9000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है जिसका निर्माण अप्रैल 2024 में पूरा होगा। हरियाणा में 18.9 किमी सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा और दिल्ली में 10.1 किमी लंबाई का यह एक्सप्रेसवे बन रहा है।

*************************

 

सांसद मनोज तिवारी के साथ आए थे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, पुलिस ने काटा चालान

पटना 19 May, (एजेंसी): बिहार में पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा कहकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चले गए, लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में वे जिस वाहन पर सवार थे, उसका चालान कट गया है। पुलिस के मुताबिक, सांसद मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री ने 13 मई को पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान जाने के क्रम में सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस मामले में अब जांच पूरी होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1000 रुपए का चालान काटा गया है।

चालान उस कार मालिक के नाम से काटा गया है, जिस पर ये लोग सवार थे। बताया जाता है कि यह कार मध्य प्रदेश की है। कई तस्वीर और वीडियो देखने के बाद यातायात पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि कार चालक मनोज तिवारी और बगल की सीट पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधा था। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कहने के लिए 13 मई को यहां पहुंचे थे। पटना हवाई अड्डे से वे सीधे गांधी मैदान के पास स्थित एक होटल गए थे।

**************************

 

सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, आज चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली 19 May, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज आज शपथ लेंगे। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह आज सुबह 10.30 बजे आयोजित होगा। इस समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 16 मई को उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी और केंद्र सरकार ने तीन दिनों के भीतर उनकी नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट 34 न्यायाधीशों की अपनी पूरी ताकत पर वापस आ जाएगा।

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी 12 मई को और न्यायमूर्ति एमआर शाह 15 मई को अपने-अपने पदों से रिटायर हुए थे। इसके साथ ही जजों की संख्या 32 हो गई। इसमें मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं। आने वाले महीनों में चार और न्यायाधीश रिटायर होने वाले हैं। आने वाले समय में और भी जज नियुक्त किए जाएंगे।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा का मूल कैडर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट है। उन्हें 13 अक्टूबर 2021 को आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रस्ताव में कहा गया, “छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपने लगभग बारह वर्षों के कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है। उनके निर्णयों में कानून और न्याय से संबंधित व्यापक मुद्दे शामिल हैं। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की नियुक्ति उनके अर्जित ज्ञान और अनुभव का फायदा मिलेगा।”

****************************

 

G20 मीट से पहले संदिग्ध ISD नंबरों के खिलाफ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

श्रीनगर 19 May, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन नंबरों के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है, जो आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे कुछ संदिग्ध दूरसंचार के प्रति सतर्क रहें। सलाह के मुताबिक प्लस 44 7520 693559, प्लस 447418343648 और प्लस 44 7520 693134, प्लस 44 7418 343648 या किसी आईएसडी नंबर/वर्चुअल नंबरों का जवाब न दें। ये नंबर आगामी जी20 कार्यक्रम के बारे में अफवाह फैला रहे हैं।

विजय कुमार, एडीजीपी कश्मीर ने कहा कि ये नंबर देश विरोधी संदेश / प्रचार फैला रहे हैं और आम जनता से अनुरोध है कि वे इस तरह के प्रयासों के प्रति सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल का जवाब न दें। पुलिस ने कहा, नागरिकों से अनुरोध है कि ऐसी सभी कॉल की सूचना पुलिस को दी जाए। साइबर पुलिस कश्मीर ने इसका संज्ञान लिया है और जांच जारी है।

इसके अलावा, यदि किसी व्यक्ति को मामले से संबंधित कोई शिकायत या प्रश्न है, तो वह साइबर पुलिस स्टेशन कश्मीर या निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है।

*****************************

 

बेन एफ्लेक की ‘एयर’ को आयुष्मान खुराना का समर्थन

19.05.2023 – अमेज़ॅन स्टूडियोज, स्काईडांस स्पोर्ट्स, मांडले पिक्चर्स द्वारा निर्मित और बेन एफ्लेक द्वारा निर्देशित संदेशपरक मनोरम फिल्म ‘एयर’ देखने के लिए सिनेदर्शकों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता आयुष्मानखुराना, विश्वविख्यात अभिनेता स्नीकरहेड्स के समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता स्नीकरहेड्स का अक्सर मज़ाक उड़ाया जाता है और महंगे स्पोर्ट शूज़ और कभी-कभी पुराने जूते खरीदने के लिए आलोचना की जाती है।

आयुष्मान खुराना ने पूरे जोश के साथ इस बात पर जोर दिया कि स्नीकरहेड होना केवल जीवन शैली पसंद से परे है – यह एक भावना है जो गहराई से प्रतिध्वनित होती है। आयुष्मान खुराना अभिनेता स्नीकरहेड्स के समर्थन में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा की घोषणा करते हुए दर्शकों को स्नीकर्स की समृद्ध विरासत में तल्लीन होने के लिए अपने वीडियो में आग्रह करते हैं। इसी कड़ी में भारत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध फिल्म ‘एयर’ देखने का भी आग्रह शामिल है।

यह फिल्म माइकल जॉर्डन और नायकी के नए बास्केटबॉल डिवीजन के बीच अविश्वसनीय गेम-चेंजिंग पार्टनरशिप को आगे बढ़ाती है, जिसने एयर जॉर्डन ब्रांड के साथ खेल और समकालीन संस्कृति की दुनिया में क्रांति ला दी है। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। बेन एफ्लेक निर्देशित इस फिल्म में मैट डेमन, वियोला डेविस, जेसन बेटमैन, क्रिस मेस्सिना और मैथ्यू माहेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की शूटिंग जून में शुरू होगी

19.05.2023 –  ए वन क्रिएशन के बैनर तले फिल्म निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ की शूटिंग जून माह में शुरू होगी। इस आशय की जानकारी इस फिल्म के लेखक सचिन्द्र शर्मा ने दी। चाईबासा ( झारखंड) की धरती से जुड़े फिल्म लेखक सचिन्द्र शर्मा बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों के लिए मशहूर है। ‘माय फ्रेंड गणेशा’, ‘मैं कृष्णा हूँ’, ‘साईं एक प्रेरणा’ और श्री खाटू श्याम बाबा पर ‘साँवरिया’ जैसी फिल्मों के जरिये से सचिन्द्र शर्मा ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में झारखंड का परचम लहराया है।

श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ में सत्य साईं बाबा की भूमिका भजन सम्राट अनूप जलोटा  निभा रहे हैं। ‘सत्य साईं बाबा’ पार्ट 1 में भी अनूप जलोटा केंद्रीय भूमिका में थे। पिछले दिनों जुहू (मुम्बई) स्थित अजीवासन स्टूडियो में इस फिल्म के लिए राजन लायलपुरी द्वारा लिखे तीसरे गीत की रिकॉर्डिंग संगीतकार इकबाल दरबार के संगीत निर्देशन में सम्पन्न हुआ। गीत को स्वर दिया भजन सम्राट पदम श्री  अनूप जलोटा और और सिंगर संजीवनी ने। इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन जारी है।

इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी साईं धाम और मुम्बई के निकटवर्ती इलाकों में की जाएगी। श्री सत्य साईं बाबा के जीवनगाथा पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है।

श्री सत्य साईं बाबा  का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं। 24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले ली। बाबा को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साईं बाबा का अवतार माना जाता है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजन लायलपुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ के प्रस्तुतकर्ता आत्मान फिल्म्स के बबन राव घोलाप, डी ओ पी अनिल डांडा, आर्ट डायरेक्टर प्रदीप सिंह, कॉस्ट्यूम डिजाइनर निकिता श्रीवास्तव, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर अंकिता और कास्टिंग डायरेक्टर बाबू भाई थीबा हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नए जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कर्मचारी को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि सीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज के लेक्चरर के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 8

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदाररहने वाला है।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 7

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खास रहेगा। रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ी राहत मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां आईसक्रीम का आनंद उठाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आकर आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन शुभ है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे। हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। साथ में कहीं लंच करने जाएंगे।

लकी रंग – नेवी ब्लू

लकी नंबर- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही नए केस मिल सकते हैं।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों को जानते तो हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहें। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 9

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं, अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती है। आलस्य करने से बचे इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, आज उन्हें धनलाभ होगा।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा सेज्यादा काम करने का समय मिल सके। आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 3

Air India की दिल्ली-सिडनी फ्लाइट में अचानक लगे तेज झटके, यात्रियों में हड़कंप; कई घायल

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में अचानक तेज झटके लगने लगे, इसके कारण यात्रियों को चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि घायल यात्रियों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी। उन सभी को सिडनी एयरपोर्ट पर उतरने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मिली।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब विमान एएआई-302 अचानक खराब मौसम के चलते प्रभावित हुआ। अशांति के चलते कई यात्रियों को खरोंच और मोच सहित मामूली चोटें आईं।

डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार, केबिन क्रू के सदस्यों ने स्थिति पर तुरंत काबू पाया, घायल यात्रियों का इलाज किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने कहा, जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सहित बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। किसी भी यात्री को सिडनी में उतरने पर अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं थी।

********************************

 

मोदी कैबिनेट में फेरबदल जारी- किरेन रिजिजू के बाद अब एसपी सिंह बघेल का भी बदला गया मंत्रालय

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): किरेन रिजिजू के बाद अब उनके साथ मंत्रालय में रहे राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। बघेल को कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के पद से हटाकर अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस दूसरे बदलाव को भी मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि, इससे कुछ घंटे पहले आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रियों के दायित्व में बदलाव को मंजूरी देते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया है। वहीं रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेघवाल को उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

*****************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में द केरला स्टोरी से हटाया बैन, ममता सरकार को बडा़ झटका

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाया गया बैन हटा दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि अदालत पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के उस आदेश पर रोक लगा रही है, जिसमें फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को बैन किया गया था।

कोर्ट ने तमिलनाडु को भी ‘द केरला स्टोरी’ की सुरक्षित स्क्रीनिंग के लिए सिनेमा हॉल को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि राज्य प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म की स्क्रीनिंग को नहीं रोकेगा। सुनवाई के दौरान पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी से कहा राज्य सरकार ने 13 लोगों के विचार के आधार पर फिल्म पर बैन लगा दिया। आपको कहीं भी 13 लोग मिल जाएंगे जो कहेंगे कि फिल्म पर प्रतिबंध लगा दें।

शीर्ष अदालत ने कहा कि फिल्म देश में हर जगह रिलीज हो चुकी है। सिंघवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी बहुत अलग है और इस पर भी विचार करना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, आप जनसांख्यिकीय हर जगह समान होने की उम्मीद नहीं कर सकते.. सत्ता का आनुपातिक तरीके से प्रयोग किया जाना है..

मुख्य न्यायाधीश ने सिंघवी से कहा कि आप मौलिक अधिकारों को भावनाओं के सार्वजनिक प्रदर्शन पर निर्भर नहीं बना सकते और अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो फिल्म न देखें। चीफ जस्टिस ने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से कहा कि अगर कोई घटना होती है तो राज्य सरकार किसी विशेष जिले में फिल्म के प्रदर्शन को रोक सकती है, लेकिन इसे पूरे राज्य में बैन नहीं किया जा सकता।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है और इसमें कई ²श्यों में हेट स्पीच है, जो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा कर सकती है। राज्य सरकार ने एक जवाबी हलफनामे में कहा कि अगर फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाती है तो इससे शांति भंग हो सकती है।

हलफनामे में कहा गया, फिल्म गलत तथ्यों पर आधारित है और इसमें कई ²श्यों में हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा कर सकती है जो अंतत: कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा करेगी। यह बात राज्य सरकार द्वारा प्राप्त विभिन्न खुफिया सूचनाओं से पता चली है।

राज्य सरकार ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल सिनेमा (विनियमन) अधिनियम की धारा 6 (1) का प्रयोग कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया।

*****************************

 

लालकुआं रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: हाई कोर्ट के फैसले के बाद 400 मीटर के दायरे से हटाये 200 पक्के मकान

लालकुआं 18 May, (एजेंसी): लालकुआं रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल हाइकोर्ट के फैसले के बाद आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां आज रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, मगर पुलिस बल के सामने किसी की भी नहीं चली।

दरअसल, अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने काफी विरोध किया जहां कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए थाने भेजा है। अतिक्रमण के दायरे में एक मजार भी आई। जिसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। फिलहाल पूरे मामले में रेलवे प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कानून व्यवस्था के व्यक्तिगत रेलवे का सहयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने का काम होता है। यहां करीब 400 मीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाया जाना है।

आपको बता दें कि, लालकुआं रेलवे स्टेशन कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां से कई राज्यों के लिए ट्रेनें संचालित की जाती हैं। अमृत भारत स्कीम के तहत वंदे भारत ट्रेन चलाने की रेलवे प्रशासन की योजना है। जिसके तहत स्टेशन का विस्तारीकरण के साथ-साथ फिटलाइन का भी निर्माण होना है। जिसके लिए रेलवे को अपनी भूमि की आवश्यकता है। पिछले कई सालों से अतिक्रमणकारी बैठे हुए थे। रेलवे ने कई बार नोटिस जारी किया। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने बलपूर्वक आज अतिक्रमण हटाया।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नगीना लालकुआं में रेलवे की भूमि पर करीब चार हजार लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के मामले पर कल सुनवाई की थी। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने कब्जाधारियों की याचिका को निरस्त करते हुए अवैध कब्जा हटाने के आदेश रेलवे को दिये।

रेलवे ने 3 मई को नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था। जिसकी अंतिम तिथि 18 मई थी। 2018 में इस भूमि पर राज्य सरकार व रेलवे ने एक साथ जांच शुरू की थी। उस वक्त 84 अतिक्रमण पाए गए। इसके बाद रेलवे ने कई बार जांच की। वर्तमान में यहां पर करीब 4 हजार लोगों ने टिन शेड डालकर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है। इनको हटाने के लिए रेलवे ने इन्हें दस दिन का समय दिया है। रेलवे की तरफ से यह भी कहा गया कि इनको हटाने के लिए उनके द्वारा जिला प्रसाशन से पुलिस फोर्स मुहैया कराने का पत्र दिया, परन्तु प्रशासन उसमें सहयोग नहीं कर रहा है। लालकुआं रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्कीम के तहत आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण होना है। इसलिए यहां से अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है।

***************************

 

गजब! पति के नाम की मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटे बाद दो बच्चों के पिता संग फरार हो गई युवती

मुजफ्फरपुर 18 May, (एजेंसी): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में प्रेम की अजीब कहानी सामने आई है, जहां परिवार के निर्णय पर प्रेम संबंध भारी पड़ गया। दुल्हन बनने के लिए तैयार युवती ने तो मेंहदी होने वाले पति के नाम लगाई, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद वह परिवार के निर्णय के विपरीत अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

दरअसल पूरा मामला बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बुधवार को युवती के घर बारात आनी थी और विवाह होना था। मंगलवार की शाम मटकोर की रस्म अदायगी की जानी थी। दोपहर में युवती अपने हाथ में मेंहदी भी रचा चुकी थी। विवाह को लेकर परिजन भी तैयारी में जुटे थे कि युवती घर से गायब हो गई।

युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की के परिजन के बयान के आधार पर बोचहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। चर्चा है कि युवती के परिजन जिस व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। उसके और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध है। आरोपी पहले से ही विवाहित है और 2 बच्चों का पिता है।

बोचहां के थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा एक युवक को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जांचोंपरांत कार्रवाई की जाएगी।

**************************

 

बंगाल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: ओडिशा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता 18 May, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी कृष्णपद बाग उर्फ भानु को गिरफ्तार कर लिया।

उसे ओडिशा के कटक में एक निजी नर्सिग होम से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह विस्फोट में घायल होने के बाद भर्ती हुआ था। उसके साथ उसके बेटे पृथ्वीजीत बाग और भतीजे इंद्रजीत बाग को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के तुरंत बाद भानू अपने बेटे और करीबियों के साथ फरार हो गया। वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्र में ग्राम पंचायत का पूर्व सदस्य था।

राज्य पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की चोटें काफी गंभीर हैं। हालांकि शुरू में, उसे गिरफ्तार करने वाले सीआईडी के अधिकारियों ने उसे केवल कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट करने के बारे में सोचा, कटक के नसिर्र्ग होम में उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत ट्रांसफर के लिए बहुत गंभीर है।

राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हमने ओडिशा पुलिस में अपने समकक्षों से उक्त नर्सिग होम में गार्ड तैनात करने और लगातार निगरानी रखने का अनुरोध किया है, ताकि भानु किसी भी परिस्थिति में अस्पताल से भाग न सके।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर कर मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है, जिस पर गुरुवार को ही सुनवाई होगी। अधिकारी ने मामले में फास्ट-ट्रैक आधार पर सुनवाई का अनुरोध किया है।

राज्य पुलिस से सवाल किया जा रहा है कि मामले में दर्ज एफआईआर में विस्फोटक अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं को शामिल क्यों नहीं किया गया है। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 286 और 304 के साथ-साथ पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 24 और 26 शामिल हैं।

****************************

 

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, शिवकुमार डिप्टी CM; कांग्रेस ने किया औपचारिक ऐलान

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): कांग्रेस ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार को अपने कद्दावर नेता सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने यह घोषणा की। सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं, जबकि शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीते हैं।

कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद फैसला किया है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार इकलौते उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों का एक समूह भी शपथ लेगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय दक्षिणी राज्य के दोनों नेताओं को देते हुए कहा, दोनों नेता कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी संपत्ति हैं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सर्वसम्मति में विश्वास करते हैं न कि तानाशाही में। मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह चुनाव गरीब बनाम अमीर था।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक में पारदर्शी सरकार देने और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, खड़गे ने ट्वीट कर कहा, टीम कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों से किए गए वादे के मुताबिक पार्टी पांच गारंटी लागू करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर सिमट कर रह गई।

*****************************

 

जहरीली शराब त्रासदी: डीएमके सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेगी अन्नाद्रमुक

चेन्नई 18 May, (एजेंसी): तमिलनाडु में 22 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब की त्रासदी राज्य में चर्चा का एक प्रमुख बिंदु बन गई है और पुलिस और राज्य सरकार की मद्यनिषेध और प्रवर्तन शाखा (पीईडब्ल्यू)नकली शराब के प्रवाह और उसके बाद होने वाली मौतों को रोकने में अपनी विफलता के लिए निशाने पर आ गई है। जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई और 55 लोगों को तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

एआईएडीएमके के महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने पार्टी की सभी जिला समितियों को निर्देश दिया है कि वे तालुक स्तर पर कॉर्नर कार्यक्रम आयोजित करें और लोगों को तमिलनाडु में विफल कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराएं। विपक्ष भी तमिलनाडु के उत्पाद और मद्यनिषेध मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने की योजना बना रहा है और जिम्मेदारी लेने वाले मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। 2021 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही डीएमके सरकार ने अपराध से संबंधित गतिविधियों में पार्टी के स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों की संलिप्तता को लेकर आलोचना की है।

डीएमके तिंडीवनम नगरपालिका पार्षद राम्या के पति राजा को 5,000 लीटर अवैध अरक और 180 लीटर शुद्ध शराब के साथ गिरफ्तार करने के बाद गुंडा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। एआईएडीएमके ने बताया है कि जहरीली शराब कांड में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का संबंध किसी न किसी रूप में सत्तारूढ़ डीएमके से है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 2000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है और एआईएडीएमके ने कहा कि पुलिस शराब तस्करों के साथ मिली हुई थी।

पार्टी नेता और सांसद सी.वी. शनमुघन, जो तमिलनाडु के पूर्व कानून मंत्री हैं, ने राज्य सरकार से उन कारखानों पर उचित छापे मारने का आह्वान किया है, जहां से मेथनॉल की खरीद की जाती है। एआईएडीएमके नेता ने यह भी कहा कि डीएमके के स्थानीय स्तर के नेता अवैध शराब की बिक्री का हिस्सा बनने के लिए अपनी पार्टी के संपर्को का उपयोग करते हैं।

*************************

 

पलानीकुमार की राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में फिर से नियुक्ति

चेन्नई 18 May, (एजेंसी): तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने गुरुवार को वी. पलानीकुमार को राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में फिर से नियुक्त किया। राज्य सरकार की अधिसूचना में कहा गया है, वी. पलानीकुमार (आईएएस सेवानिवृत्त) को राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में अगले साल नौ मार्च तक के लिए नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि 29 मई, 2021 को पलानीकुमार को दो साल की अवधि के लिए राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

************************

 

चिंताजनक: दुनियाभर में सबसे ज्यादा गर्म होंगे अगले 5 साल, WMO ने दी चेतावनी

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे 2023-27 अब तक के सबसे गर्म पांच साल रह सकते हैं, और 98% संभावना है कि इनमें से किसी एक साल, 2016 में स्थापित तापमान रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

यह नोट किया गया है कि तापमान में बढ़ोतरी गर्मी-फंसाने वाली ग्रीनहाउस गैसों (जीएचजी) और स्वाभाविक रूप से होने वाली एल नीनो (पूर्वी प्रशांत महासागर में पानी की असामान्य वार्मिंग) के कारण होगी। आमतौर पर, एल नीनो विकसित होने के बाद के साल में वैश्विक तापमान बढ़ाता है – इस मामले में, यह 2024 होने की संभावना है।

जेनेवा में जारी अपने स्टेट ऑफ क्लाइमेट अपडेट में, डब्ल्यूएमओ ने कहा कि 2023 और 2027 के बीच एक या अधिक वर्षों में औसत तापमान के “अस्थायी रूप से” पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1।5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की 66% संभावना है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बुधवार को वैश्विक समुदाय को वार्मिंग अल नीनो की “आगामी चुनौतियों” के लिए तैयार होने की चेतावनी दी, जो आने वाले महीनों में विकसित होने की उम्मीद है, जो मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन के साथ मिलकर वैश्विक तापमान को काफी बढ़ाएगा। डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालस ने संयुक्त राष्ट्र निकाय की जलवायु रिपोर्ट की नई स्थिति जारी करते हुए कहा, “स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, जल प्रबंधन और पर्यावरण के लिए इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। हमें तैयार रहने की जरूरत है।”

रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि 2023 और 2027 के बीच प्रत्येक वर्ष के लिए वार्षिक औसत वैश्विक निकट-सतह तापमान 1850-1900 औसत से 1।1 डिग्री सेल्सियस और 1।8 डिग्री सेल्सियस अधिक होने का अनुमान है। वैश्विक तापमान में वृद्धि के अलावा, मानव-प्रेरित जीएचजी भी समुद्र के अधिक ताप और अम्लीकरण, समुद्री बर्फ और ग्लेशियर के पिघलने, समुद्र के स्तर में वृद्धि और खराब मौसम का कारण बनते हैं।

*********************************

 

जल्लीकट्टू-कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ कानूनन वैध, सुप्रीम कोर्ट ने इस खेल को सही माना

नई दिल्ली 18 May, (एजेंसी): तमिलनाडु में हर साल होने वाले खेल जल्लीकट्टू को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना और इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के इस कानून को वैध करार दिया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ की इजाजत देने वाले कानूनों की संवैधानिकता पर कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार को भी राहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु संशोधन अधिनियम, महाराष्ट्र अधिनियम, कर्नाटक अधिनियम पर कहा कि राज्य के तीनों अधिनियम वैध हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा जल्लीकट्टू, बैलगाड़ी दौड़ कानून वैध हैं। राज्यों को कानून के तहत पशुओं की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश है।

मालूम हो कि कोर्ट ने पिछले साल 8 दिसंबर को एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया बनाम भारत संघ और अन्य डब्ल्यू पी ( सी) नंबर 23/2016 और इससे जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया बनाम ए नागराजा और अन्य के नाम से दाखिल याचिकाओं में भारत सरकार की 7 जनवरी 2016 को जारी अधिसूचना को रद्द और निरस्त करने की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला लंबित था, लेकिन इसी दौरान तमिलनाडु में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2017 पारित किया गया। बाद में इस अधिनियम को रद्द करने की मांग करने के लिए रिट याचिकाओं को दाखिल किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने तब इस मामले को संविधान पीठ को सौंपते हुए पूछा था कि क्या तमिलनाडु संविधान के अनुच्छेद 29(1) के तहत अपने सांस्कृतिक अधिकार के रूप में जलीकट्टू का संरक्षण कर सकता है, जो नागरिकों के सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देता है।

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस रोहिंटन नरीमन की पीठ ने महसूस किया था कि जलीकट्टू के इर्द-गिर्द घूमती रिट याचिका में संविधान की व्याख्या से संबंधित पर्याप्त प्रश्न शामिल हैं। इसके बाद रिट याचिकाओं में उठाए गए सवालों के अलावा इस मामले में पांच सवालों के जवाब तय करने के लिए संविधान पीठ के पास भेजने की सिफारिश कर दी थी।

*******************************

 

 

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री की मंज़ूरी के बिना आदेश पारित नहीं कर सकेंगे मुख्य सचिव

नई दिल्ली 18 मई,(एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव और सेवा सचिव को सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में आदेश पारित करने पर रोक लगा दी। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करके आज कहा कि मुख्य सचिव और सेवा सचिव सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में आदेश पारित करने पर रोक लगाई गई है। कर्मचारियों से संबंधित आदेश पारित करने के लिए दिल्ली सेवा मंत्री की मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना मंत्री आदेश के मुख्य सचिव, सेवा सचिव या सेवा विभाग द्वारा किसी भी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना मंत्री आदेश के मुख्य सचिव, सेवा सचिव या सेवा विभाग द्वारा किसी भी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

****************************

 

बात की, गले मिले, फिर लड़की को गोली मार दी… खुद को भी गोली से उड़ाया

ग्रेटर नोएडा 18 मई,(एजेंसी)। शिव नादर विश्वविद्यालय में बीए थर्ड ईयर सोशियोलॉजी में पढऩे वाले 1 छात्र ने अपने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। छात्र की भी मौत हो गई है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का रहने वाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढऩे वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा धनोरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढऩे वाली छात्रा दोनों ने करीब 1.30 से 2 के बीच डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और गले मिले।

इसके बाद अनुज ने पिस्टल से लडक़ी को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था।

यह पूरी घटना कॉलेज कैंपस के अंदर ही हुई है फिलहाल पुलिस हर तरीके के जांच में जुटी हुई है, पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास आकर बंदूक कहां से आई।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

गणेशजी कहते हैं कि व्यस्तता में अपने प्रिय को न भूलें क्योंकि यह समय रोमांस के लिए उपयुक्त है और आप अपने प्यार के साथ घनिष्ठता और जुड़ाव महसूस करेंगे। अपने पुराने संबंधों को भूलकर भविष्य की ओर बढ़ें। अतीत में जीने से बेहतर भविष्य में जीना है। आपका वर्तमान संबंध एक उज्ज्वल प्रकाश की तरह है और आप दोनों एक साथ सुनहरे पल बिता रहे हैं। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगे, बस अपने अहंकार को बीच में न आने दें।

भाग्यशाली रंग : गुलाबी

भाग्यशाली अंक : 1

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

गणेशजी कहते हैं कि समय न दे पाने के कारण आपकी लव लाइफ नीरस हो सकती है। रोमांस के फूलों में फिर से खुशबु भरने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम पत्र लिखना एक अच्छा विचार है। आप आज अचानक किसी खास के लिए प्यार महसूस करेंगे। आप दोनों आज कुछ वक्त साथ बिताएंगे और इस साथ का मज़ा लेंगे। आप अपने सोलमेट से आज किसी अप्रत्याशित जगह मिल सकते हैं। अपने साथी के साथ सब कुछ शेयर करें। प्यार के साथ-साथ आप दोनों का विश्वास भी बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग : भूरा

भाग्यशाली अंक : 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

गणेशजी कहते हैं कि जीवन को कैसे जीना है इस बात को आप अच्छे से जानते हैं। किसी करीबी मित्र के साथ मस्ती और शॉपिंग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी, लेकिन धन सोच समझ कर खर्च करें। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। घरेलू मुसीबतों के बढऩे के कारण आज आपको निराशा हो सकती है। आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। आप आज दिमाग को शांत रख कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। मन ही मन में अगर किसी के लिए चाहत है किंतु इज़हार करने से डर रहे हैं तो बेफिक्र हो कर प्रपोज़ करें, निराश नहीं होना पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक : 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

गणेशजी कहते हैं कि जीवन को रोमांचक और उत्साहित बनाने के लिए अपने साथी के साथ छुट्टियों पर जाएँ और अपने प्रेम का प्रदर्शन करें। मोहब्बत को जीवंत बनाये रखने के लिए आपके प्रयास ज़रूरी हैं। विवादों और मुकदमेबाजी जैसी बाधाओं को अपने साथी के साथ मिलकर आप चुटकी बजाते ही दूर कर लेंगे। आज सोच समझ कर ही कुछ बोलें क्योंकि आपकी बातें दूसरों को ठेस पहुंचा सकती है। आप अपने भाई-बहन, बच्चों और प्रियजनों के प्रति स्वयं को बेहद भावुक महसूस करेंगे। आपके मन में अपने साजन के लिए भी एकदम बहुत सा प्यार उमड़ेगा। कुछ अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे।

भाग्यशाली रंग : ग्रे

भाग्यशाली अंक : 7

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गणेशजी कहते हैं कि आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपके लिए ईश्वरीय प्रेम जैसा है, जिसमें आप पूरा आनंद ले रहे हैं। इस खेल को रोमांचकारी और रोमांचक बनाने के लिए अपनी कूटनीति और बुद्धिमत्ता का उपयोग करें। नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें। आपका जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है या उन्हें मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर विचार करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो इस इंतजार को खत्म कर दें क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। अपने दिल में कुछ जगह बनाएं और एक रोमांटिक गाना याद करना न भूलें।

भाग्यशाली रंग : नारंगी

भाग्यशाली अंक : 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने निवास स्थान यानी गृह स्थान पर शांति और मन की शांति मिलती है। आपकी साथी आपकी सबसे अच्छी दोस्त है जिसके साथ बिताया गया समय आपके लिए यादगार और खास होता है। उसे प्रोत्साहित करें और उसकी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें। अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। अपने और अपने प्रिय के बीच दूरियों को अपने विचारों में भी न बढऩे दें। प्यार की राह मुश्किल होती है लेकिन एक दूसरे पर भरोसा करने वाले मंजिल जरूर पाते हैं।

भाग्यशाली रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 11

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

गणेशजी कहते हैं कि आपकी लव कार दोनों की समझदारी और समझ के कारण बिना ब्रेक के चल रही है। इसे याद रखने का कोई मौका गंवाए बिना अपने जोखिम पर लाड़ प्यार करते रहें। छोटे भाई-बहनों और चचेरे भाई-बहनों से मिलकर आपको आज भी प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज आप किसी व्यक्ति विशेष की घोषणा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते हैं। अपने दिल की बात साझा करें और फिर परिणाम देखें। आपका प्यार आपसे पूरी तरह प्रभावित है। आपका आकर्षण उन्हें आकर्षित करने के लिए काफी है, इसलिए प्यार के इन पलों का आनंद लें।

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

गणेशजी कहते हैं कि आपके विचार सबसे अलग हैं लेकिन आपके शब्द लोगों को आहत कर सकते हैं। सोच-समझकर बात करना और अपने जीवनसाथी को समझना आपके जीवन में निखार लाएगा। पहले से तय की गई कोई यात्रा रद्द हो सकती है, ऐसे में पार्क की सैर भी आप दोनों को खुश कर सकती है। आप अपने दोस्तों के लिए भाग्यशाली रहेंगे और आज अपने आभा और कौशल से उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज पूरे जोश में है, जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा। याद रखें पार्टनर होना शुरुआत है, साथ रहना प्रगति की निशानी है।

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

गणेशजी कहते हैं कि रूप कभी-कभी वह कर देता है जो शब्द नहीं कर पाते। नए रिश्ते में कोई भी पहल करने से न हिचकिचाएं, चाहे वह प्यार का इजहार हो या आत्मीयता। आज आप अपने आसपास प्यार की रोमांटिक धुन बजती महसूस करेंगे और अपने साथी के साथ अंतरंग पलों का आनंद भी उठाएंगे। आकर्षक होने के साथ-साथ प्यार का इजहार भी जरूरी है, इसलिए आज अपने प्रेमी को सरप्राइज देना न भूलें। दूसरों के बारे में सोचें लेकिन पहले अपना ख्याल रखें।

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 6

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

गणेशजी कहते हैं कि किसी खास से अलगाव की आशंका के कारण आप अभी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यदि आप अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपने सोचने और व्यवहार करने के तरीके में बदलाव करें। अपने पार्टनर को वह सम्मान दें, जिसके वह हकदार हैं। घर और कामकाज से जुड़े किसी खास मामले को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। पार्टनर को खुशी और संतुष्टि देना आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपके और आपके शोना के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग : पीला

भाग्यशाली अंक : 8

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

गणेशजी कहते हैं कि जीवन के इस चरण में भाग्य आपके साथ है, जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके मित्र और बड़े भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रेम की लौ जलाने के लिए आपका प्रयास काफी है। याद रखें, प्यार की कला को धीरे-धीरे सीखकर ही कोई इसमें महारत हासिल कर सकता है। आज आपमें दूसरों से प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा होगी। लोगों पर समझदारी से भरोसा करें क्योंकि वे आपको गुमराह कर सकते हैं। शांत रहो और अपने दिल की सुनो। आपका पार्टनर और उसका निस्वार्थ प्यार ही आपकी सारी चिंताएं दूर कर सकता है।

भाग्यशाली रंग : लाल

भाग्यशाली अंक : 10

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

गणेशजी कहते हैं कि रोमांस में दिक्कतें आपके काम और निजी जीवन को प्रभावित करेंगी। इससे आप सामाजिक दायरे से कट जाएंगे। अपने परिवार या दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। खुद को शांत रखें क्योंकि प्यार में नोकझोंक से प्यार और भी गहरा हो जाता है। आपका मूड आज उत्साह से भरा हुआ है और आपका यह मूड आपको अपने प्रेमी और परिवार के और करीब लाएगा। अगर कोई परेशानी आती है तो आज कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। अपने सच्चे शुभचिंतकों पर विश्वास करें

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 12

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version