चोरी के शक में लड़की को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने आठ को लिया हिरासत में

गाजियाबाद 22 June (एजेंसी): गाजियाबाद में ज्वेलरी चोरी के शक में युवती की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही। आरोपी युवती को डंडे और लोहे की रॉड से तब तक पीटते रहे, जब तक वो मर नहीं गई।

पिटाई से जब वो युवती चीखने चिल्लाने लगी, तो आरोपियों ने तेज आवाज में गाने बजा दिए, ताकि पड़ोसियों को शक न हो। हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत नष्ट करने के लिए मृतका के कपड़े बदले, खून साफ किया और चोरी हुए जेवरात ढूंढने के लिए करीब पौने 200 किलोमीटर दूर उसके घर सहारनपुर पहुंच गए, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। फिलहाल मुख्य आरोपियों सहित आठ लोग पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है।

गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सिद्धार्थ विहार है। यहां के बागूवाला इलाके में रहने वाला रमेश अंबाला (पंजाब) में कपड़ों की फेरी लगाता है। करीब 15 साल पहले उसकी शादी मुस्लिम युवती हिना, निवासी सहारनपुर से हुई थी। रमेश के बेटे का 19 जून को बर्थडे था। इस पार्टी में हिना के परिवार से भी लोग आए हुए थे। पार्टी में हिना का भाई शाहरूख, भाभी सानिया और सानिया की बहन समीना (23 वर्ष) भी सहारनपुर की इंद्रापुर कॉलोनी से आए थे। पार्टी धूमधाम से हुई और सब अपने-अपने घरों को चले गए।

20 जून की सुबह रमेश को पता चला कि घर से करीब 5 लाख रुपए की ज्वेलरी गायब है। उन्होंने चोरी का शक समीना पर जताया। 20 जून की सुबह हिना ने समीना को फोन करके धोखे से गाजियाबाद बुला लिया और खोये हुए जेवरातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। चोरी न कुबूलने पर उसकी इतनी पिटाई की गई कि मौत हो गई।

मृतका समीना की बहन सानिया ने इस मामले में रमेश उसकी पत्नी हिना, पुत्र सनी, दोस्त हिमांशु सहित अन्य रिश्तेदार नौशाद, माजिद, ईशान, रुखसार के खिलाफ हत्या का केस थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आठ आरोपी कस्टडी में ले लिए हैं। इनसे पूछताछ चल रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि मारपीट के दौरान सिर में डंडा लगने से समीना बेहोश होकर गिर पड़ी और मौत हो गई।

*************************

 

भ्रष्टाचार का अजब कारनामा, शिवपुरी में जिंदा मजदूरों को मृत बताकर 96 लाख हड़पे

शिवपुरी 22 June (एजेंसी): मध्य प्रदेश अजब और गजब है। यहां ऐसे कारनामे होते हैं जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। शिवपुरी जिले में भ्रष्टाचार का अजब कारनामा हुआ, जहां जिंदा मजदूरों को मृत बताकर 96 लाख रुपये की राशि हड़प ली गई है। इस मामले के उजागर होने पर पांच अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह मामला शिवपुरी जनपद पंचायत का है। यहां मजदूरों के लिए सरकार की एक योजना की आड़ में घोटाला हुआ। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा पंजीकृत श्रीमिकों को अंत्येष्टि व अनुग्रह सहायता दी जाती है। इस योजना में जिंदा श्रमिकों को शिवपुरी जनपद के अफसरों ने मृत बता दिया। इन श्रमिकों को मृत बताकर इनके नाम पर मिलने वाली राशि को दूसरे व्यक्तियों के खाते में डालकर राशि निकाल ली गई। इस योजना में शिवपुरी जनपद में 93.56 लाख रु. का गबन सामने आया है।

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 26 हितग्राहियों के नाम पर केस बनाकर धांधली हुई है। जिंदा लोगों के नाम से इतना बड़ा गबन किया है। इसमें दो जनपद सीईओ के डिजिटल सिग्नेचरों से राशि निकली है। संबंधित शाखा की दो महिला लिपिक भी मामले में जिम्मेदार पाई गईं हैं। सिटी कोतवाली थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर, दो जनपद सीईओ और दो महिला लिपिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

शिवपुरी जनपद के वर्तमान सीइओ गिरिराज शर्मा ने कोतवाली में पोहरी जनपद सीइओ गगन बाजपेयी के अलावा राजीव मिश्रा (मुरार ग्वालियर में पदस्थ), शैलेंद्र परमार तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लिपिक वर्ग-तीन साधना चौहान व लता दुबे (शाखा प्रभारी) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

शिवपुरी पुलिस एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अभी धारा 420, 120बी के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिवपुरी जनपद पंचायत के वर्तमान सीईओ के पत्र के आधार पर यह मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

शिवपुरी जिले के इंदरगढ़ निवासी हरिओम शर्मा को मृत बताकर उसकी पत्नी भारती शर्मा के खाते में चार लाख छह हजार रुपए कैनरा बैंक में भुगतान दर्शाया था। तत्कालीन सीईओ सृष्टि ने 15 दिसंबर 2022 की रिपोर्ट पर फिजिकल थाना में शैलेंद्र और पलक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया था।

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच कमेटी बनाई। इसके बाद अब जांच कमेटी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में पदस्थ रहे दो पूर्व सीईओ सहित अन्य पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

*******************************

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बालाघाट में, जनसभा को करेंगे संबोधित

बालाघाट 22 June (एजेंसी) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाह शाम 4 बजे पुलिस लाइन बालाघाट के हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

यहां से वे सड़क मार्ग से स्थानीय श्याम बिहारी शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। शाम लगभग सवा चार बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम लगभग साढ़े पांच बजे प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। वे लगभग छह बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर द्वारा यहां से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाह बालाघाट से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

***************************

 

अभिनय के साथ गायकी में भी निपुण हैं मीनाक्षी श्रीवास्तव

22.06.2023  –  आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री प्रयोगात्मक दौर से गुज़र रही है वैसी स्थिति में नवोदित प्रतिभाओं को अपनी अभिनय कौशल को परिमार्जित किये वगैर शीर्ष पर पहुँचने की चाहत नहीं रखना चाहिए। यह कहना है अभिनेत्री और गायिका मीनाक्षी श्रीवास्तव का। मीनाक्षी का मानना है कि अपनी कलाकारी को तराशने के लिए आप जितनी मेहनत करेंगे यह आपके काम के लिए और आपके लिए सहायक होगा।

मीनाक्षी फैजाबाद, उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं और उच्च शिक्षित हैं उन्होंने एमबीए की पढाई की है। बचपन से ही संगीत और अभिनय के प्रति उनकी लगन थी, मगर परिवार की खुशी के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को पहला महत्व दिया। उन्होंने कई वर्षों तक नौकरी भी की मगर अपने सपने को साकार करने वह मुंबई आ गयी। उन्होंने संगीत, नृत्य और अभिनय की बारीकियों को अच्छे से जानने के लिए इसकी शिक्षा ली और अभिनय में कदम रखा। मीनाक्षी गायन के क्षेत्र में भी महारत हासिल कर चुकी हैं लगभग पैंतीस से अधिक शो में वह अपने गायन कला का जादू दिखा चुकी हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ माइनारीटी अफ़ेयर्स की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में इन्होंने गीत गाये हैं और वहीं से इन्हें गायन के क्षेत्र में कई ऑफर मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के हाथों इन्हें सम्मान भी प्राप्त हुआ है। अपनी कौशल और योग्यता को तराशने के लिए मीनाक्षी बहुत मेहनत करती है। अभिनेत्री रेखा और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इनके पसंदीदा कलाकार है। दक्षिण भारतीय कलाकार प्रभास, तृषा और कई उम्दा कलाकार मीनाक्षी को पसंद है। मीनाक्षी का मानना है कि हर इंसान के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, यह सबके साथ होता है इसलिए अपनी समस्याओं में ना उलझकर प्रसन्न रहना चाहिए और स्वयं को सफल बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए।

स्वभाव से मीनाक्षी चंचल और लगनशील है। अभिनय के क्षेत्र में वह अलग अलग किरदार निभाना चाहती हैं। वह चरित्र और सशक्त भूमिका निभाना चाहती है। मीनाक्षी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में यदि आप अपने सपने पूरे करने की चाह रखते हैं, तो पहले अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये, संयम राखे और फिर स्वयं की मेहनत से अपने को योग्य बनाये उसके पश्चात अपना सपना पूरा करें। क्योंकि आर्थिक कमी आपके सपनों को उड़ान देने में बाधक सिद्ध हो सकती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

नई दिल्ली 21 June (एजेंसी)- मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। सिंगर औऱ रैपर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में बताया जाता है कि वो अभी कनाडा में छिपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, एक वॉइस नोट के जरिए हनी सिंह को धमकी दी गई है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की है। धमकी मिलने के बाद सिंगर हनी सिंह दिल्ली के स्पेशल सेल के कमिश्नर से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दी है जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे साथ ऐसा जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है। हनी सिंह ने आगे कहा कि मैं बहुत डरा हुआ हूं। इसके बाद हनी सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में सिर्फ एक ही चीज से डर लगता है और मुझे मौत से डर लगता है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मैंने पुलिस को सभी सबूत दिये हैं। मुझे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कुछ फोन आए थे और वॉइस नोट्स आए थे। मैंने आप सभी से भी कुछ भी नहीं छिपाया है। जल्दी ही और विस्तृत जानकारी दूंगा। हनी सिंह ने बताया कि मैंने कमिश्नर साहब से आग्रह किया है कि वो मुझे सुरक्षा प्रदान करें और मामले की जांच करें। हनी सिंह ने यह भी बताया है कि जब वो अमेरिका में थे तब उनके मैनेजर को यह धमकी मिली थी और मुझे जान से मारने की बात कही गई थी।

सलमान खान को भी गोल्डी ने दी थी धमकी

गोल्डी बराड़ ने इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पंजाब पुलिस ने पिछले साल दायर अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि गोल्डी बराड़ ने कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई समेत कुछ अन्य लोगों की मदद से सिद्धू की हत्या की थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मुख्य आरोपी है। इस वक्त वो फरार चल रहा है। इसी साल मई के महीने में कनाडा की सरकार ने गोल्डी बराड़ का नाम देश के 25 वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया था।

*****************************

 

पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

नई दिल्ली 21 जून,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को कॉल के जरिए मिली। पुलिस के मुताबिक, उनके पास धमकी भरे दो कॉल आए हैं जिसके बाद पुलिस ने फौरन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है।

डीसीपी/बाहरी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी लोकेशन नांगलोई इलाके में मिली है। फिर सुबह 10:54 बजे, उसी कॉलर ने 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और एचएम अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी कॉल मोबाइल नंबर 09871493972 पर किए गए थे।

**********************************

 

धन शोधन मामला : ईडी ने तलाशी के दौरान बरामद की 1.62 करोड़ की नकदी, 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी का पता चला

नई दिल्ली 21 जून,(एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि कुख्यात अपराधी सुरेश जगुभाई पटेल और उनके सहयोगियों से जुड़े एक पीएमएलए मामले में दमन (केंद्र शासित प्रदेश) और वलसाड (गुजरात) में हाल ही में की गई तलाशी के दौरान उसने आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

एजेंसी ने बताया, तलाशी के दौरान, 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए जिसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा 2000 रुपये के नोट में थे। इसके अलावा 100 से अधिक संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी और कई फर्मों, कंपनियों, प्रतिष्ठानों तथा नकद लेनदेन से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज शामिल हैं। डिजिटल सबूत और तीन बैंक लॉकरों की चाबियां भी जब्त की गईं। जब्त किए गए सबूतों का भौतिक और फोरेंसिक विश्लेषण जारी है।

केंद्रीय एजेंसी ने दमन पुलिस, गुजरात पुलिस और मुंबई पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार, अवैध हथियार रखने, हत्या और जबरन वसूली सहित विभिन्न अपराधों के लिए दायर मामलों के आधार पर सुरेश पटेल उर्फ सुखा और उसके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की।

उक्त मामलों के अलावा, सुरेश पटेल और उसके साथियों के खिलाफ गुजरात और दमन के विभिन्न थानों में शराब तस्करी, हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, डकैती, सरकारी कर्मचारियों पर हमले और पासपोर्ट जालसाजी जैसे अपराधों के लिए 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने कहा, ईडी की जांच से पता चला है कि सुरेश पटेल और उसके साथियों ने कंपनियों का एक नेटवर्क बनाया था, जिनमें से कई का शून्य या बहुत कम कारोबार था। इन कंपनियों की स्थापना उनकी आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न अवैध धन को वैध बनाने के एकमात्र उद्देश्य से की गई थी। सुरेश पटेल, उसके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जमा की गई थी।

पटेल गुजरात में शराब की तस्करी के 10 से अधिक मामलों, जालसाजी और धोखाधड़ी के सात मामलों, हत्या या हत्या के प्रयास के आठ मामलों, अवैध हथियार रखने के पांच मामलों, भ्रष्टाचार के एक मामले सहित कई अन्य अपराधों में आरोपी है। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 174-ए के तहत दर्ज एक मामले में दोषी ठहराया गया है। वर्तमान में सुरेश पटेल और उसके साथी केतन पटेल, विपुल पटेल और मितेन पटेल 2018 में दमन में हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।

***********************************

 

लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास

नई दिल्ली,21 जून (एजेंसी)। सेना की अल्टीमेट फोर्स की यूनिट ने हनले वेधशाला में लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग का आयोजन किया, जो दुनिया में सबसे ऊंचे स्थानों में से एक है। भारतीय सेना ने लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों, ग्लेशियर, मैदानी इलाकों समेत देश भर में 100 से अधिक स्थानों पर योग आसन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में एक योग सत्र में भाग लिया।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे ने सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों व विशिष्ट विदेशी हस्तियों के साथ दिल्ली कैंट स्थित करिअप्पा ग्राउंड में योगासन किया।

सेना के मुताबिक सद्भाव और शांति के लिए योग के संदेश के साथ, भारतीय सेना ने देश भर में 106 स्थानों पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया — उत्तर में सियाचिन ग्लेशियर और लद्दाख से, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र, दक्षिण में इंदिरा पॉइंट से लेकर पश्चिम में कच्छ और थार तक।

भारतीय सेना ने कहा कि सेना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सभी के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाती है। सेना का मानना है कि योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी तकनीक से तैयार एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर कोच्चि में नौसैनिकों के साथ योगासन किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक विरासत को भले ही संयुक्त राष्ट्र ने 9 वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी, लेकिन योग का अंतरराष्ट्रीयकरण आज से सदियों पहले हो चुका है। विश्व के विभिन्न हिस्सों में, खासकर पूर्वी हिस्से में जापान, वियतनाम, चीन, तिब्बत जैसे देशों में योग लंबे समय से अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराता आया है।

आईएनएस विक्रांत पर मौजूद रहे रक्षा मंत्री के मुताबिक यहां योग का अर्थ सिर्फ कुछ आसनों से नहीं है, बल्कि योग इससे कहीं अधिक व्यापक है। योग का संबंध कर्म, ज्ञान और भक्ति से भी है। इसी केरल की धरती से सातवीं शताब्दी में जगतगुरू आदि शंकराचार्य निकले, जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा, पूरे भारत में योग-संस्कृति के विकास के लिए लगाया।

उन्होंने कहा कि योग तो युगों-युगों से भारतीय सभ्यता और संस्कृति का एक अभिन्न अंग बना हुआ है। हम ऐसे देश के निवासी हैं, जहां अपनी योग साधना के रूप में हमारे ऋषि और मनीषी हमारे समक्ष एक अमूल्य विरासत छोड़ कर गए हैं। हमारे यहाँ तो योग को मानव सभ्यता जितना प्राचीन माना गया है।

*******************************

 

एक मानवता के कल्याण का माध्यम है योग : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर/ कुशीनगर 21 जून (एजेंसी)  । उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुध्दवार को गोरखपुर में कहा कि योग भारतीय मनीषा की तरफ से विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार व माध्यम है।

मुख्यमंत्री 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास करने के पूर्व योग साधकोंए प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि  भारतीय ऋषि परंपरा से प्राप्त यह ऐसी विधा है जो शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योग की महत्ता को अंगीकार कर आज दुनिया के लगभग दो सौ देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और वैश्विक मंच पर योग की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में इस बात के लिए लोगों को नई प्रेरणा दी कि वास्तव में अगर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है तो तो केवल और केवल योग से हम इसको आगे बढ़ा सकते हैं। विश्व शांति का मार्ग आगे बढ़ाने में योग माध्यम बन सकता है।

योगी ने कहा कि भारत ऐसे ही विश्व गुरु नहीं हुआ। यहां जो कुछ भी है वह व्यवहारिक है पहले से प्रमाणित है और योग भी उसी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की भारतीय मनीषा की परंपरा योग हम सबकी विरासत का हिस्सा है। हमें योग की विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। हजारों वर्षों से जिस योग को हम अपने जीवन का हिस्सा मानते रहे हैं वह आज वैश्विक मंच पर छाता हुआ पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंण्त्री ने दुनिया में पिछले तीनण्साढ़े तीन साल में जिस महामारी की चपेट में पूरी दुनिया आई थी उस कोरोना कालखंड में भी दुनिया के अंदर सर्वाधिक मांग भारतीय आयुष पद्धति की हो रही थी। सबने यह माना कि भारतीय आयुष पद्धति संपूर्ण आरोग्यता प्रदान कर सकती है। वास्तव में भारतीय आयुष पद्धति हमारी ऋषि परंपरा की तरफ से संपूर्ण आरोग्यता की लक्ष्य प्राप्ति हेतु मानवता के कल्याण का प्रशस्त पथ है जिसकी ओर पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आयुष की मांग लगातार बढ़ रही है। जो लोग पहले चाय पीते थे कोल्ड ड्रिंक लेते थेए कोरोना कालखंड में उनमें से बहुतायत काढ़ा पीने लगे। यह भारत के आयुष की देन है। हल्दी भारत की रसोई का प्रमुख हिस्सा है और आज दुनिया के अंदर इसकी बढ़ती हुई मांग भारत के किसानों के लिए एक नए अवसर को भी प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमारी परंपरा शरीर को धर्म का साधन मानती है।शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्ण्ण्। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति चाहे वह नौकरशाह होए उद्योगपति हो या फिर किसानण्मजदूरए अपना कार्य अच्छे से तभी कर पाएगा जब उसका शरीर स्वस्थ होगा। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्यतः शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हम लोग व्यायाम या एक्सरसाइज कर लेते हैं पर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी चाहिए। योग ऐसी विधा है जो स्वस्थ शरीर के साथ हमें स्वस्थ मस्तिष्क भी देती है।

योग के विभिन्न अंगों की महत्ता को विस्तार से समझाते हुए  योगी ने कहा कि प्राणायाम करने वाले लोगों पर कोरोना का प्रभाव न्यूनतम रहा। कोरोना के सेकेंड वेव में सबसे अधिक प्रभावी लंग्स यफेफड़ोंण् पर पड़ा था। लोगों को श्वांस लेने में दिक्कत हो रही थी पर प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत लोगों को कोरोना या तो छू नहीं पाया या फिर संक्रमित होने पर भी वे कुछ ही दिनों में आरोग्यता को प्राप्त कर लिए। उनके बीच मृत्यु दर न्यूनतम थी।

उन्होंने  कहा कि प्राणायाम हमको न केवल मजबूत करते हैं बल्कि शारीरिक शुद्धि का भी माध्यम बनते हैं। इसी तरह योग के आसन न केवल हमें स्थिरता देते हैं बल्कि शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक योगी के लिए योग आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश करने का मार्ग होता है जो चेतना के विस्तृत आयाम को आगे बढ़ाता है। चेतना के बहुत छोटे से भाग का हम उपयोग कर पाते हैं लेकिन इसका क्षेत्र बहुत विस्तृत है। उस चेतना के विस्तृत क्षेत्र में प्रवेश करने का माध्यम है योग। जबकि एक सामान्य गृहस्थ या सामान्य नागरिक के लिए योग शारीरिक और मानसिक आरोग्यता प्राप्त करने का माध्यम है।

योग की परंपरा के साथ आज दुनिया जुड़ती दिखाई दे रही है। दुनिया में लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं। कोई शारीरिक बीमारियों से तो कोई मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे में संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने की दिशा में योग की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

श्री योगी  ने कहा कि योग परंपरा में सामान्यतः हम अष्टांग योग को महत्व देते हैं। जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा,ध्यान,समाधि अलगण्अलग क्रियाएं हैं। अलगण्अलग प्रकार की ये विधाएं हैं हम सबको शारीरिक और मानसिक शुद्धि का माध्यम प्रदान करती हैं। इसी तरह हठयोग की कुछ विधाएं हैं। उसमें प्रारंभिक कार्यक्रमों को षट्कर्मों के साथ जोड़ दिया गया।

देश कालए परिस्थितिए खानण्पान या अन्य कारणों से व्यक्ति में कोई शारीरिक विकार आ गया है तो ये क्रियाएं शारीरिक शुद्धि का माध्यम बनती हैं। ये विशेष क्रियाएं नियमित नहीं होतीं उनके निश्चित पक्ष होते हैं। उसके अनुरूप कोई व्यक्ति अभ्यास करेगा तो कायिक रुप से स्वस्थ होगा।

मुख्यमंत्रण्ी  ने बताया कि योग तमाम वात जनितए कफ जनितए पित्त जनित विकारों से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने आसनों व प्राणायाम का महत्व समझाने के साथ ही नाड़ियों के शुद्धिकरण पर भी चर्चा की। कहा कि प्रणायाम नाड़ियों की शुद्धि का माध्यम बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाड़ी की क्रियाएं मन से जुड़ी क्रियाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मन की विचित्र स्थिति होती है। व्यक्ति के बंधन और मोक्ष दोनों का कारण मन होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन भी आवश्यक है। चंचल मन व्यक्ति को चलायमान करता है। मन को एकाग्र न कर पाने के कारण भी बहुत से लोग प्रतिभा होने के बावजूद जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं कर पाते। इसलिए मन की वृत्ति को जो चंचल है उसे नियंत्रित करने का माध्यम योगासन देता है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि मन को नियंत्रित करना अत्यंत दुरुह कार्य है लेकिन व्यक्ति के जीने के लिए प्राणायाम से यह संभव है। नाथ पंथ की परंपरा में जिसे अजपा जप कहते हैं श्वांस पर ध्यान केंद्रित कर मन को साधा जा सकता है। प्राणायाम के माध्यम से मन को नियंत्रित कर लिया गया तो योग के अन्य उच्चतर सोपान को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हो सकती है।

योगी ने कहा कि आज के समय में आप देख रहे होंगे क्या स्थिति चल रही हैं जहां पर खानण्पान गलत है वहां पर एक तनावए ब्लड प्रेशरए शुगर के पेशेंट देखने को मिलते हैं। एक उम्र के बाद लोग जोड़ों यज्वाइंट्स को लेकर दिक्कत में आ जाते हैं। दुनिया में जा कर देखिए तो कई देशों में शुगरए बीपी आदि बीमारियों का रेट 25 से 30 पहुंच चुका है। एक डरावना दृश्य सबके सामने है।

तनाव को पालने की वजह से आप देखते होंगे कि सामान्य जीवन में आपको कभी बहुत जल्दी गुस्सा आ जा जाता होगा। ऐसे में दीर्घ श्वांस लीजिए बहुत आराम प्राप्त होगा। धीरेण्धीरे करके मन शांत होता दिखाई देगा। अनावश्यक तनाव व गुस्सा कई बार बड़ी घटना का कारण बन जाता है। योग इन सभी को नियंत्रित करने का माध्यम देता है।

मुख्यमंत्री ने  सभी लोगों से अपील की कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग साधकों के लिए भारतीय शास्त्र परंपरा में कहा गया है कि जो लोग नियमित योग करते हैं उनको बुढ़ापा नहीं आता और न ही किसी प्रकार का रोग पकड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वास्तव में नई प्रेरणा का दिवस है। यह दिवस हमें अपनी ऋषि परंपरा की विरासत पर गर्व की अनुभूति की प्रेरणा देता है। यह दिवस इस बात की प्रेरणा भी है कि योग के माध्यम से हम विश्व मानवता के कल्याण तथा आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

अतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन देखा व सुना। इसके बाद उन्होंने सभागार में उपस्थित योग साधकों व प्रशिक्षुओं के साथ योग का अभ्यास किया।

**************************

 

बंगाल पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया आदेश

कोलकाता 21 जून,(एजेंसी)।  बंगाल पंचायत चुनाव से पहले हुई हिंसा की सीबीआई जांच होगी। इसको लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं। बंगाल में आने वाली आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से लेकर कोलकाता तक हिंसा की आग देखने को मिली थी। हिंसा के दौरान बीजेपी से लेकर कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों ने टीएमसी पर आरोप लगाए थे। इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर मांग की गई थी।

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर नहीं जागी ममता सरकार

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। इसके बाद भी राज्य चुनाव आयोग और बंगाल सरकार ने मामले में संजीदगी न दिखाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग नहीं की। इस पर बीजेपी और कांग्रेस की अवमानना की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

हाई कोर्ट  ने कह दी बड़ी बात

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा मामले की सुनवाई कर रही हाई कोर्ट ने ममता सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। हाईकोर्ट जस्टिस अमृता सिन्हा ने हिंसा मामले में सीबीआई जांच का फैसला दिया। जस्टिस अमृता सिन्हा ने पंचायत चुनाव की हिंसा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में इतनी हिंसा और रक्तपात चलता रहा तब तो चुनाव को रोक देना चाहिए।

**************************************

 

मंत्री से मिलने में नाकाम महिला ने नाले में खड़े होकर किया विरोध-प्रदर्शन

रायचूर 21 जून,(एजेंसी)। कर्नाटक में मंत्री से मिलने से रोके जाने के बाद एक महिला सफाई कर्मचारी ने रायचूर जिले में एक नाले में खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन किया। वह सफाई कर्मचारियों के लिए अलग कब्रिस्तान और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग कर रही थी।

सफाई कर्मचारी गीता सिंह ने नाले में उतरकर सभी को चौंका दिया और अपने ऊपर गंदा पानी डाल लिया। घटना मंगलवार की है। सिंह ने रायचूर के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल के मिलने से इनकार करने के बाद विरोध-प्रदर्शन किया। मंत्री जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। वह मंत्री से मिलने और मांगें रखने आई थीं।

उसने आरोप लगाया था कि मंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे उनसे मिलने या मंत्री को अपनी याचिका प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं दी। इससे क्षुब्ध होकर वह पास के बरसाती पानी एकत्र करने वाले नाले में कूद गई और विरोध जताया।

हालांकि अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह गटर में चली गई। उसने निगम के अधिकारियों पर अपना गुस्सा उतारा। गीता सिंह के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटनाक्रम से परेशान है।

रायचूर के प्रभारी मंत्री के रूप में डॉ. शरण प्रकाश पाटिल की नियुक्ति शुरू से ही विवादों में रही है। उनकी नियुक्ति के विरोध में जिले में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंत्री पाटिल रायचूर में एम्स की स्थापना के खिलाफ हैं, जिसके लिए लोग वर्षों से विरोध कर रहे हैं। लोग स्थानीय विधायक और लघु सिंचाई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन.एस. बोसाराजू की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

************************************

 

चाइल्ड हेल्पलाइन को ईआरएसएस-112 के साथ जोडऩे का निर्णय लिया

*एक राष्ट्र-एक हेल्पलाइन*

नई दिल्ली,21 जून (एजेंसी)। एक राष्ट्र एक हेल्पलाइन की व्यापक सोच के एक हिस्से के तहत और दूसरे राष्ट्रीय मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान प्राथमिकता के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन को ईआरएसएस-112 (आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली) के साथ जोडऩे का निर्णय लिया है।

इससे पहले इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) और इसके सहयोगी एनजीओ के जरिए मंत्रालय पूर्ववर्ती बाल संरक्षण सेवा (सीपीएस) योजना के तहत चाइल्डलाइन मंत्रालय इस 24&7 हेल्पलाइन चाइल्डलाइन 1098 सेवा का समर्थन कर रहा था। चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ), चाइल्डलाइन के रूप में इस सेवा का प्रबंधन करने वाला मदर एनजीओ था।

मंत्रालय के अनुसार सीआईएफ अपने 1,000 से अधिक इकाइयों के नेटवर्क के माध्यम से 568 जिलों, 135 रेलवे स्टेशनों और 11 बस स्टैंडों में चाइल्डलाइन सेवाएं प्रदान कर रहा है। संकट में फंसे बच्चे के लिए किए गए कॉल के लिए सीआईएफ के पास प्रतिक्रिया समय लगभग 60 मिनट है। हालांकि, मौजूदा प्रणाली में पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस जैसी अन्य सेवाओं के साथ अंतर-परिचालनीयता का अभाव है, जिससे संकट की स्थिति में बहुमूल्य समय की हानि होती है। इसके अलावा सीआईएफ नेटवर्क केवल 568 जिलों को कवर कर सका था। यानी वह लगभग 200 जिलों को चाइल्डलाइन के तहत शामिल नहीं कर पाया था।

इसे देखते हुए सरकार ने ईआरएसएस-112 के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन को एकीकृत करने का निर्णय लिया है, जिससे जिम्मेदार और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से संकट में फंसे हुए बच्चों की देखभाल जिम्मेदारी उठाई जा सके।

किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण)- अधिनियम 2015, जिसे 2021 में संशोधित किया गया है, उसके तहत सेवा वितरण संरचनाओं को मजबूत करने से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ईआरएसएस-112 के साथ तकनीकी एकीकरण से सूचना के सहज प्रवाह की शुरुआत होने की आशा है, जो जिले और राज्य राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के भीतर संकट में फंसे हुए बच्चों के प्रत्यावर्तन और पुनर्वासन में प्रभावी ढंग से सहायता करेगा।

**********************************

 

प्रवर्तन निदेशालय ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धनशोधन के मामले में की छापेमारी

*ईडी की बड़ी कार्रवाई*

मुंबई,21 जून (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में बुधवार को मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटकर और उसके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान कोविड-19 क्षेत्र अस्पतालों के प्रबंधन के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के ठेके कथित रूप से फर्जी तरीके से हासिल किए थे.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पताल प्रबंधन के ठेकों के संबंध में बीएमसी के कुछ अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य लोगों के परिसरों पर ये छापेमारी की जा रही है. यहां आजाद मैदान थाने में लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी, पाटकर और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल अगस्त में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था.

मिली जानकारी के मुताबित प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलू से जांच के लिए मामला दर्ज किया था. बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के ठेके देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में इस साल जनवरी में ईडी के सामने पेश हुए थे. सुजीत पाटकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के करीबी माने जाते हैं.

******************************

 

भारत की पहल पर दुनिया 21 जून को मनाती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नयी दिल्ली,21 जून (एजेंसी)। 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है. अन्य तमाम घटनाओं के अलावा 21 जून की तारीख 2015 में पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए.

भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं. 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया. देश दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया. उनमें से 123 की मौत.

1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने.

1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया.

1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म.

1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे.

1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता.

1991 : पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें.

2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया.

2003 : जेके रोलिंग की पांचवी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्सÓ जारी.

2008 : फि़लिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु.

2009 : भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत.

2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए.

************************

 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली,21 जून (एजेंसी)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,671 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,786 रह गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,898 लोगों की जान गई है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4,44,59,987 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,34,967 खुराक लगाई जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

*******************************

 

अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं बीएसएफ:डीआईजी

सुचेतगढ़ (जम्मू-कश्मीर),21 जून (सुचेतगढ़ (जम्मू-कश्मीर),21 जून (आरएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बीएसएफ के सैकड़ों कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां ओक्टेरियो सीमा चौकी पर आयोजित एक योग सत्र में भाग लिया.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) छितर पाल ने यहां कार्यक्रम के इतर कहा, हम चाहते हैं कि हमारे सैनिक स्वास्थ रहें और प्रभावी तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. हमने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है और यह हमारे जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है.

डीजीआई ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के बारे में कहा, हमारी सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है जो एक जुलाई से शुरू हो रही है. हमने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. हमारे जवान पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं. दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बीएसएफ के सैकड़ों कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां ओक्टेरियो सीमा चौकी पर आयोजित एक योग सत्र में भाग लिया.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) छितर पाल ने यहां कार्यक्रम के इतर कहा, हम चाहते हैं कि हमारे सैनिक स्वास्थ रहें और प्रभावी तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. हमने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है और यह हमारे जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है.

डीजीआई ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के बारे में कहा, हमारी सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है जो एक जुलाई से शुरू हो रही है. हमने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. हमारे जवान पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं. दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी.

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप जि़न्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। खरीददारी का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पडऩे की अपनी आदत को बदलिए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए सही नहीं है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन कम ही होगा। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी । चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से खऱाब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें सब सही रहेगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार करें । आपको सभी से मधुर बातचीत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके कऱीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा न उठा पाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही न करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिफऱ् एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है।

**********************************

 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का गाना ‘सुन सजनी..’ हुआ रिलीज

21.06.2023 – नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स की नवीनतम प्रस्तुति ”सत्यप्रेम की कथा’ का एक और नया गाना ‘सुन सजनी…’ आज रिलीज कर दिया गया है। इस डांस नंबर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘सुन सजनी’ के साथ एक बार फिर अपना जादू बिखेरा है। ये गाना आज रिलीज हुआ है।

लेकिन टीजर से गाने की झलक पाकर फैन्स पहले ही सुपर-एक्साइटेड हो गए थे। ग्रैंड सेलिब्रेशन विजुअल्स, रंगीन कैनवास, और धमाकेदार गरबा बीट्स के साथ अच्छी तरह से सजाया गया, ‘सुन सजनी’ एक ऐसा गीत है जो वास्तव में लोगों के दिलों पर राज करेगा। इस गाने में कार्तिक आर्यन को पहली बार गुजराती अवतार में डांस फ्लोर पर धूम मचाते देखा जा सकता हैं।

कार्तिक के साथ कियारा भी गरबा करते हुए दिखाई दे रही हैं और गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को कोई भी मिस नहीं कर सकता है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ पूरी तरह से रोमाटिंक फिल्म है जिसकी खुमारी हर तरफ छाई हुई है। ऐसे में जहां दर्शक फिल्म के सुपर रोमांटिक गानों में सराबोर हो चुके है, वहीं मेकर्स इसे अगले स्तर तक बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और ‘सुन सजनी’ गाने के साथ उन्होंने सभी को गरबा बीट्स पर झूमने के लिए मजबूर किया है।

‘सुन सजनी’ को मीत ब्रदर्स, परंपरा टंडन और पीयूष मेहरोलिया ने गाया हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया हैं और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।

इसके पूर्व इस फिल्म के अन्य गाने  ‘नसीब से’  ‘आज के बाद’ और ‘गुज्जू पटाका’  पहले से ही दर्शकों की प्ले लिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं।अब इस लिस्ट में लेटेस्ट ट्रैक ‘सुन सजनी’ भी शुमार हो गया है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देती फिल्म-‘कहानी फैशन की’

21.06.2023  –   प्रहवी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और एजी मैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले संयुक्तरूप से बनने वाली फिल्म ‘कहानी फैशन की’ (ए ट्रू स्टोरी ऑफ फैशन बैकस्टेज) की घोषणा नवोदित अभिनेत्री प्राहवी पाठक ने पिछले दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान की। नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देती फिल्म ‘कहानी फैशन की’

5 लड़कियों के जीवन पर आधारित है, मूलरूप से

फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी फैशन मॉडल मालती के इर्द-गिर्द घूमती है जो छोटे शहर से आई है। कैरियर को ऊँचाई पर ले जाने के क्रम में उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अपनो का साथ छूट जाने के बावजूद भी वो संघर्षपथ पर कायम रहती है।

 यह फिल्म फैशन इंडस्ट्रीज की पोल खोलती नज़र आएगी। इस फिल्म में नवोदित अन्नू कपूर, तनूश्री मुखर्जी, पद्मा नायक, बचन पचेडा, विनोद गोस्वामी के साथ साथ बॉलीवुड के नामचीन कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। नृत्य निर्देशक के रूप में इस फिल्म के लिए इरफान अजीज को अनुबंधित किया जा चुका है।फिल्मकार आइ.ए खान की यह पहली फिल्म होगी जिसमें कई पेशेवर फैशन मॉडल भी शामिल हैं जो खुद इस फिल्म में काम करती दिखाई देंगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुडऩे के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढऩे की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

*******************************

 

नितिन गडकरी की हरियाणा को बड़ी सौगात, 11 फ्लाई ओवर का किया लोकार्पण, 3500 करोड़ से अधिक के शिलान्यास

सोनीपत 20 June (एजेंसी): केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को बड़ी सौगात देते हुए मंगलवार को यहां दिल्ली से पानीपत तक के आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिन पर 900 करोड़ रुपए की लागत आई है।

गडकरी ने बाद में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित गौरवशाली भारत रैली को भी सम्बोधित किया। इससे पहले उन्होंने 890 करोड़ रुपये की दिल्ली से पानीपत तक एनएच-44 पर आठ लेन के 11 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिसमें दोनों और छह लेन की सर्विस रोड़ भी शामिल है। उन्होंने बाद में करनाल बाईपास तथा अम्बाला शहर के लिए नए बाईपास का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 3700 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर, 2024 तक हरियाणा में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य होगा तथा इस राज्य के रास्ते अमेरिका के बराबर होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्र सरकार से जो भी सहयोग मांगेगा, उनका मंत्रालय उसे पूरा करेगा।

उन्होंने खट्टर द्वारा हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त बनाने के लिए आरओबी और आरयूबी के निर्माण हेतु सेतू भारतम योजना के तहत 300 करोड़ रुपये की रखी गई मांग को मौके पर ही मंजूरी प्रदान की। उन्होंने जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा द्वारा जींद में नरवाना रोड से रोहतक रोड तक बाईपास और जींद से ईक्कस तक रिंग रोड के निर्माण की मांग को भी मंजूर करने की घोषणा की।

इस अवसर पर खट्टर, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, महिपाल ढांडा और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। खट्टर ने राज्य को यह तोहफा प्रदान करने के लिये गडकरी का आभार व्यक्त किया।

गडक़री ने गत लगभग साढ़े आठ वर्षों में ईमानदारी से कार्य कर हरियाणा की तस्वीर बदलने के लिए खट्टर की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए हरियाणा केंद्र सरकार से जो भी सहयोग मांगेगा, उनका मंत्रालय उसे पूरा करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2024 तक उनका मंत्रालय हरियाण में 100 प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है। जिनमें से 2200 किलोमीटर की 47,000 करोड़ रुपये की 51 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 830 किलोमीटर की 35,000 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 756 किलोमीटर की 20,000 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाएं जिनमें से 14 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कुछ काम टेंडर प्रक्रिया में है।

गडक़री ने कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। यह अमृत महोत्सव काल है। इन 75 सालों में भारतीय जनता पार्टी को जन सेवा का जो अवसर मिला, वह बहुत कम रहा है। मोदी के नेतृत्व के ये 10 साल और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के चार, साढ़े चार साल। इस प्रकार 15 साल के लगभग भाजपा सरकार रही। वह समय छोडक़र 60 वर्ष तक इस देश में कांग्रेस को राज़ करने का मौका मिला। कांग्रेस ने 60 साल में देश को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था पर गरीबों की गरीबी दूर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि 60 सालों में जो कांग्रेस नहीं कर सकी, उससे भी दोगुना काम केवल 10 साल में मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने करके दिखाये, यही हमारी सरकार की विशेषता है। तीस करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए हैं। जनधन योजना में गरीबों के 49 करोड़ बैंक खाते खोले गए। स्वच्छ भारत अभियान में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। मुद्रा योजना में व्यवसाय करने के लिए 40 करोड़ लोगों को बैंकों से माइक्रो क्रेडिट और मुद्रा लोन की सुविधा दी। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन करोड़ लोगों को घर बनाकर दिये। पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 30 करोड़ लोगों को सुरक्षा बीमा स्कीम का फायदा मिला। जीवन ज्योति बीमा योजना में भी 14 करोड़ लोगों को बीमा कवर मिल रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन में 12 करोड़ जल कनेक्शन दिए गए।

गडक़री ने कहा कि उनका मानना है कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार के अगर सबसे अच्छे कामों के बारे में बात की जाए तो उसमें एक बात यह होगी कि एक करोड़ लोग, जो रिक्शा चलाते थे, उनको एक बड़ी राहत देते हुए हमने उन्हें ई-रिक्शा दी। आज कोई पीठ पर बोझा नहीं ढोता। ये क्रांति हमारी सरकार लेकर आई है। उन्हें विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत बनाने, सुखी-समृद्ध संपन्न शक्तिशाली हिंदुस्तान बनाने व देश के युवाओं को रोजगार देने में सफल होंगे।

********************************

 

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला ने उड़ाए नोट, पुजारी कराते रहे पूजा

नई दिल्ली 20 June (एजेंसी)- भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे है। वहीं इस समय सोशल मीडिया पर केदारनाथ के एक वायरल वीडियो से हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो से केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की गोपनीयता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।

दरअसल, केदारनाथ धाम में लगे सोने के प्लेट्स को लेकर माहौल अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला द्वारा नोटें उड़ाने का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। मंदिर के सभा मंडप और गर्भगृह में एक महिला नोट उड़ा रही है तो वहीं दूसरी ओर पुजारी पूजा-अर्चना करा रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा।

फिलहाल केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर महिला के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्याधिकारी केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि सोशल मीडिया पर मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाए जा रहे हैं। इस दौरान फिल्मी गीत, ‘क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है’, गाना भी जोड़ा गया है। यही नहीं एक पंडित द्वारा पूजा भी कराई जा रही है, जो कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

वहीं सोनप्रयाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू क दी है। उत्तराखण्ड पुलिस ने भी महिला के नोट उड़ाने का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। साथ ही लिखा कि, “इस वीडियो को संज्ञान में लेकर महिला पर एफआईआर दर्ज की गई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की भावनाओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला को बुलाकर उससे पूछताछ की जाएगी।”

******************************

 

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल लगभग तय, सीएम धामी से मांगी गई फाइनल रिपोर्ट

देहरादून 20 June (एजेंसी): उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। आपको बता दें कि, पार्टी आलाकमान का यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रदेश में खराब हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री भी जिस तेजी से रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं उनमें भी इन मंत्रियों की वजह से रुकावटें पैदा हो रही हैं।

ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनकी वजह से सरकार की छवि पर बट्टा लगता है। इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी लोगों को मौका मिल सकता है। तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है। हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई।

माना जा रहा है दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है। इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून-जुलाई अब भारी होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा।

**************************

 

राज्यपाल ने ममता बनर्जी की फरियाद ठुकराई, राजभवन में मनाया बंगाल स्थापना दिवस

कोलकाता 20 June (एजेंसी): मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से किए गए आग्रह को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार को राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों द्वारा परेड के साथ की गई, जिसकी निगरानी स्वयं राज्यपाल ने की। इसके बाद पीस रन और सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता हुई, इसमें राज्यपाल हर समय मौजूद रहे।

अपने उद्घाटन भाषण में, राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश के बाद राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सोमवार देर शाम, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल को एक विज्ञप्ति भेजकर मंगलवार को गवर्नर हाउस में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस नहीं मनाने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा था कि,मैं यह जानकर हैरान हूं कि पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आपने 20 जून को राजभवन, कोलकाता में एक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों ने कभी भी पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस को नहीं मनाया। क्योंकि उस समय की परिस्थितां बहुत दुखद थीं। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले का सख्त विरोध करती हैं।

इस दिन को मनाने पर मुख्यमंत्री की आपत्ति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य दिलीप घोष के अनुसार चूंकि प्रत्येक भारतीय राज्य का स्थापना दिवस होता है, इसलिए इसे मनाने पर आपत्ति तर्कहीन है। मुख्यमंत्री इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का प्रयास कर रही हैं।

इस पर पलटवार करते हुए, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि राज्यपाल एक विशेष राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए दिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा, यह पश्चिम बंगाल के इतिहास को विकृत करने का एक स्पष्ट प्रयास है। यह पश्चिम बंगाल की विरासत के खिलाफ है और इसलिए हम इस कदम का कड़ा विरोध करते हैं।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version