कांग्रेस सरकार बनने पर घोटालों की जांच युवाओं से करवाऊंगा – कमलनाथ

इंदौर,24 सितम्बर (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने गत दिवस इंदौर में आयोजित बेरोजगार महापंचायत में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर नया दौर लेकर आएगा। इंदौर में मप्र ही नहीं, बल्कि देश की निवेश राजधानी बनने की ताकत है। कांग्रेस यह सपना पूरा करके दिखाएगी, ये मेरी गारंटी है।

इंदौर को स्टार्टअप का इंटरनेशनल हब बनाएंगे। राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि पहले भी लोगों को छिंदवाड़ा मॉडल के बारे में नहीं पता था और आज भी उन्हें छिंदवाड़ा के विकास के बारे में नहीं पता है। मैंने युवाओं से कहा है कि प्रतिनिधिमंडल बनकर छिंदवाड़ा जाओ वहां देखकर आओ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा िक प्रदेश में जितने भी घोटाले हुए हैं चाहे पटवारी घोटाला हो या कोई भी दूसरा घोटाला हो उसकी जांच सरकारी अधिकारियों से नहीं आप युवाओं से करवाऊंगा।

******************************

 

उत्तर प्रदेश में जंगलराज – अखिलेश यादव

लखनऊ 24 सितंबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा के दबंग और गुण्डे अराजकता फैला रहे हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दिया है। सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे ने डा0 घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। डॉ0 घनश्याम त्रिपाठी सुल्तानपुर की पीएचसी जयहिंदपुर में तैनात थे।

इसी तरह से कानपुर में भाजपा नेता के धोखे के कारण किसान बाबू सिंह ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता ने धोखे से किसान की जमीन लिखवा ली। किसान के परिजन भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री  से न्याय की मांग कर रहे है लेकिन पीडि़तों को न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी नैतिक अवकाश पर गए हैं। कानपुर में ही भाजपा पार्षद पति ने सत्ता के घमण्ड में दबंगई दिखाते हुए एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बताए कि पीडि़त परिजनों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। पूरे प्रदेश में गरीबों और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। महिलाओं, बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद और वाराणसी से सहारनपुर तक अपराध की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। बदमाशों ने शनिवार शाम जौनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दिया।

बीते गुरूवार को सहारनपुर के गंगोह के एक गांव से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा और मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस का नारा झूठा है। भाजपा के दबंग और अपराधी नेताओं को बचाती है। निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाती है।

*****************************

 

प्रभास और नयनतारा 16 साल बाद फिर आए साथ, मांचू विष्णु की कन्नप्पा का बने हिस्सा

25.09.2023 (एजेंसी)  –  दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही राज कर रही है तो दुनियाभर में इसका डंका बज रहा है।अब खबर आ रही है कि नयनतारा 16 साल बाद प्रभास के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।कहा जा रहा है कि दोनों सितारे मांचू विष्णु की फिल्म कन्नप्पा का हिस्सा बनेंगे।बीते दिनों आई रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास विष्णु की फिल्म कन्नप्पा में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।विष्णु ने एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रभास के उनके साथ काम करने वाली खबर को साझा करते हुए इस ओर इशारा किया था।

अब कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए नयनतारा से संपर्क किया गया है। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार, अभी अभिनेत्री ने इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।प्रभास के साथ पहले इस फिल्म में नुपुर सैनन नजर आने वाली थीं, लेकिन अब शुक्रवार को विष्णु ने घोषणा की कि शेड्यूल संबंधी दिक्कतों के कारण नुपुर ने फिल्म से किनारा कर लिया है।विष्णु ने कहा था कि अब उनकी टीम नई अभिनेत्री की तलाश में जुटी हुई है।

अब नयनतारा के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास भगवान शिव और नयनतारा देवी पार्वती के किरदार में नजर आएंगी।प्रभास कन्नप्पा में भगवान शिव से फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वह फिल्म कल्कि 2898 एडी में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित किरदार निभाने वाले हैं।प्रभास और नयनतारा 16 साल पहले वीवी विनायकन द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म योगी में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

अब एक बार फिर प्रभास और नयनतारा के साथ में बड़े पर्दे पर लौटने की खबर ने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। हालांकि, अभी इस सिलसिले में निर्माताओं की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।कन्नप्पा विष्णु का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे अगस्त में एक भव्य कार्यक्रम के साथ लॉन्च किया गया था।अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है, जिसका का निर्माण संयुक्त रूप से मोहन बाबू करेंगे।21 अगस्त को फिल्म पर काम शुरू करने से पहले श्री कालहस्ती मंदिर में पूजा का आयोजन भी किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित होगी और अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।प्रभास फिल्म सालार में नजर आएंगे, जो पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के चलते अब यह नवंबर में रिलीज होगी।प्रभास की दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नयनतारा की बात करें तो वह जयम रवि के साथ फिल्म इरैवन का हिस्सा है, जो 28 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म लेडी सुपरस्टार 75 और टेस्ट में भी दिखाई देंगी।

*************************

 

बॉलीवुड मेरी जिंदगी में अहम भूमिका निभाता है : विभव रॉय

25.09.2023 (एजेंसी)  –  पद्मावत, लष्टम पश्तम और रेड्रम- ए टेल ऑफ मर्डर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग के लिए पहचान बनाने वाले एक्टर विभव रॉय खुद को बॉलीवुड प्रेमी कहते हैं।एक्टर ने कहा, बॉलीवुड मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मैं बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन हूं। यह कोई नया प्यार नहीं है लेकिन तब से मैंने जीवन में चीजों को समझना शुरू कर दिया है।

वैभव ने कहा, उदाहरण के लिए, जब भी मेरे जीवन में कोई घटना घटती है, तो मेरे दिमाग में एक बॉलीवुड संदर्भ होता है और इसे किसी न किसी बॉलीवुड सीन से जोड़ दिया जाता है। जब मैं अपने दोस्तों के आसपास होता हूं, तो मुझे इसे साझा करने में मजा आता है, अन्यथा मैं इसे अपने दिमाग में, अपने तक ही सीमित रखता हूं।गुस्ताख दिल, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां, मेरी सास भूत है जैसे कई टीवी धारावाहिकों में हीरो की भूमिका निभा चुके अभिनेता को लगता है कि बॉलीवुड एक कला के मूल्य को समझता है और एक कलाकार को उचित श्रेय देता है।

वैभव ने कहा, हमारे पास पोस्टर से लेकर फोटो कार्ड, बुकलेट और हैंड-पेटिंग होर्डिंग तक भारतीय सिनेमा कला के उल्लेखनीय उदाहरण हैं। बॉलीवुड ने हमेशा कला का सम्मान किया है चाहे वह अभिनय, निर्देशन, डांस, पेंटिंग, राइटिंग, सिंगिंग आदि का कोई भी रूप हो और एक कलाकार को उचित श्रेय दिया जाता है।बॉलीवुड ने हमारे समाज को कई चीजें सीखने में मदद की है और बॉलीवुड फिल्में देखने के बाद ही पुरानी विचारधारा से बाहर आने में मदद मिली है।

हम भारत में ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों का आसानी से पता लगा सकते हैं, जैसा कि बॉलीवुड फिल्म उद्योग के लेंस के माध्यम से देखा जाता है।विभव ने टीवीएफ- द मेकिंग ऑफ ए स्टार सन, फूह से फैंटेसी और हैलो मिनी जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

*****************************

अमिका शैल अमेजोन की बिल्डर्स वेब सीरीज में दर्शकों को मोहित करेंगी

25.09.2023 (एजेंसी)  –  अभिनेत्री अमिका शैल एक बार फिर अपनी नई हास्यपूर्ण भूमिका में दर्शकों को मोहित करने के लिए तैयार हैं, वह आने वाले अमेजऩ वेब सीरीज़ बिल्डर्स में नई भूमिका निभाएंगी। इस बेहद प्रत्याशित कॉमेडी-ड्रामा का निर्माण आनंदेश्वर द्विवेदी, प्रशांत कुमार, और विकास शर्मा द्वारा किया गया है, और इसका निर्देशन ललितम आनंद ने किया है। बिल्डर्स एक भारतीय शहर में एक सामान्य संघर्ष कर रहे जिम की कहानी है, जो नई सदस्यता सुनिश्चित करने की दुर्भाग्यपूर्ण चुनौती का सामना कर रहा है।

स्वास्थ्य से लेकर मनोरंजन तक, जिम ब्रदर्स की सहयोग से हँसी तक, बिल्डर्स एक अनूठी यात्रा का वादा करता है। इस सीरीज़ का निर्माण द वायरल फीवर की एक इकाई द्वारा किया गया है, जिसे द स्क्रीन पटी के नाम से भी जाना जाता है।अमीका शैल, जो अपनी विविधता और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध हैं, बिल्डर्स के कलाकारों के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिसमें अंकित मोटघरे, स्वप्नील कोकम, अनुषा मिश्रा, विधुषी कौल, और अवतार गिल शामिल हैं। उनका जुड़ाव इस श्रृंखला को एक अद्वितीय और आनंददायक आयाम देने की उम्मीद है।

अपनी उत्साह साझा करते हुए, अमिका ने कहा, बिल्डर्स पर काम करना पूरी तरह से मजेदार रहा है। स्क्रिप्ट में हास्य और दिल से भरपूर है, पूरी टीम में सभी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और सर्वोत्तम शो बनाने के बारे में उत्सुक हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक पात्रों और उनकी हास्यपूर्ण गुप्तचरों से जुड़ेंगे, जिससे यह श्रृंखला देखने योग्य हो जाएगी। मैं दर्शकों का इसके प्रति लगाव देखने के लिए उत्सुक हूं।अमीका शैल सीरीज़ में एक फिटनेस उत्साही किरदार निभाएंगी, और उनका किरदार सीरीज़ में एक फिट मॉडल के प्रति प्यार में पड़ जाता है। मेरे सभी प्रशंसक जानते हैं कि मैं असल जीवन में एक फिटनेस उत्साही हूं।

स्क्रीन पर भी अपने आप का एक हिस्सा बनाना खुशी थी। यह किरदार किसी भी तरह से साधारण नहीं है, और यही वजह है कि मुझे इस प्रोजेक्ट की ओर खींच लिया। यह एक मजेदार भावनाओं का रोलरकोस्टर है और दोस्ती, प्यार, और अपने सपनों का पालन करने के महत्व के बारे में है।अमीका शैल के पास 2023 के अगले हिस्से के लिए रोमांचक रिलीज़ की लाइनअप है।

वह एक विविधतापूर्ण गायक-अभिनेत्री हैं, जो अपने टेलीविजन और ओटीटी स्पेस में गतिशील प्रदर्शनों के लिए प्रसिद्ध हैं। अपने हास्य कौशल और पर्दे पर आकर्षक उपस्थिति के साथ, वह अपनी प्रतिभा और आकर्षण से दिलों को जीतने का काम जारी रखती हैं।

*****************************

 

रिवीलिंग क्रॉप टॉप पहन नेहा मलिक ने चमकाया हुस्न, हॉटनेस दिखाई ऐसी की दिल हार गए फैंस

25.09.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी क्वीन नेहा मलिक आए दिन अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस भरी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो अक्सर लोग उनके हर एक लुक पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल मचल दिया है।

एक्ट्रेस नेहा मलिक हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण फैंस के बच लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचाने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री नेहा मलिक का खूबसूरत और किलर अवतार देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। नेहा मलिक ने फोटोशूट के दौरान व्हाइट कलर का रिवीलिंग क्रॉप टॉप और साथ ही पेंट पहनी हुई है। हाई हील्स, कानों में इयररिंग्स, बालों को खुला छोड़कर एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

इन फोटोज में एक्ट्रेस नेहा मलिक अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई एक से बढ़कर एक किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा, आप पेरेंट्स के साथ किसी मंदिर ईश्वर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे। आज समाज में आपका बढ़ता प्रभाव आपके विरोधियों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनाएंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 7

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहेगा। आपके काम में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका देगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ समय लगेगा, धैर्य व संयम से काम लें। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालेंगे। आपके काम व निजी लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवारके साथ बैठकर साझा करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए-नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति की बात करेंगे। साथ ही आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी करेंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें। अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज संतान की उन्नति से आपको खुशी होगी, साथ ही आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 9

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। अपने पास आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें। आज आपको कई वर्षों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको सभी लोगों का प्रिय बनाएगा।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। बहुत दिनो से जॉब के लिए अप्लाई कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। आज आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नए सबक भी सीखने को मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको कोई नयी पोस्ट मिल सकती है। जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 6

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके काम में कुछ खास सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा। काफी दिनों से नया वाहन लेने का विचार आप अपने घरके साथ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कम मेहनत से भी आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। समाज में किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। किसी को दिया गया पैसा आज आपको वापस मिल जायेगा, जिससे आप अपने रुके कार्यों को पूरा करेंगे। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक-2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आएगा। कई दिनों की कड़ी मेहनत व बिजी लाइफ के बाद आज आप पार्टी का आनंद लेंगे। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब वो थक जाता है एक विजेता तब रुकता है जब वो जीत जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे, तो आपकी सफलता निश्चित है। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा । आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगो को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये शुभ है । आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आएंगे।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 4

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नई उमंग लेकर आया है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है.. तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। आज आप खुद में अलग महसूस करेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप उन दोस्तों व रिश्तेदारों से बात करेंगे जिनसे आप काफी दिन से बात करना चाहते थे। बिजनेस से लेकर निजी जिंदगी तक सब सही चलेगा। पैतृक सम्पति हासिल होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी बनाई गयी योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी, आपके सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। इस राशि के जो छात्र कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनको जल्द ही सफलता के योग है। आज बड़ों की बातों को ध्यान में रखकर काम करें। अगर किसी से कोई अनबन हो गई है तो आज उसे समाप्त करने के लिए अच्छा दिन हैं।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 8

***********************************

 

NIA का बड़ा एक्शन : 19 खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट की जारी, संपत्ति जब्त करने की तैयारी; बंद होगा कमाई का जरिया

नई दिल्ली 24 Sep, (एजेंसी) : खालिस्ताानी चरमपंथियों को लेकर पनपे भारत-कनाडा विवाद के बीच एनआईए ने कार्रवाई तेज कर दी है। एनआईए ने भारत में प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब के अलग-अलग शहरों और जगहों पर स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया है और अन्य 19 भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन भगोड़ों की लिस्ट तैयार हो गई है, जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। अब सरकार इनके आर्थिक स्त्रोत को बंद करने पर काम कर रही है। इस लिस्ट में ऐसे कई लोग शामिल हैं जो विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी। UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इन सभी भगोड़े खालिस्तानियों की भारत स्थित संपत्तियां UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत जब्त होंगी। ये खालिस्तानी आतंकी विदेशी धरती से भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले ही 43 भगोड़ों की एक और लिस्ट जारी की थी। एनआईए की ताजा जारी हुई सूची में निम्न नाम शामिल हैं…

1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन

2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान

3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन

4.जेएस धालीवाल- अमेरिका

5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन

6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमेरिका

7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन

8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन

9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमेरिका

10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान

11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा

12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन

13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई

14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया

15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा

16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमेरिका

17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा

18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन

19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका

एनआईए ने अमृतसर के गांव खानकोट में गुरुपतवंत सिंह पन्नू की 46 कनाल जमीन जब्त कर ली है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15C में उसका घर भी एनआईए ने जब्त कर लिया है। इससे पहले 2020 में उसकी संपत्तियों को अटैच किया गया था। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन संपत्तियों का मालिक नहीं रहा।

ये प्रॉपर्टीज अब सरकार की हो गई हैं। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर 2019 में बैन लगा दिया था। इससे संबंधित गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि सिख रेफरेंडम की आड़ में सिख फॉर जस्टिस संगठन पंजाब में अलगाववाद और उग्रवाद को बढ़ावा दे रहा है।

************************************

 

प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल प्रवास के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग तय

भोपाल 24 Sep, (एजेंसी):मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को कार्याकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। इस आयोजन के लिए तीन कैबिनेट मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करेंगे। भोपाल हैलीपैड पर प्रधानमंत्री के आगमन पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अगवानी करेंगे।

**************************

 

यूपी में 10 परिवारों के 70 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मुजफ्फरनगर 24 Sep, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में मुजफ्फरनगर जिले के 10 मुस्लिम परिवारों के 70 सदस्यों ने शुद्धि यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ आहुति देने के बाद हिंदू धर्म को अपनाया। इन परिवारों के सभी 70 सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए। अब नाहिद को अरविंद कुमार, नाजिया को कविता तो गुलशन को अक्षय कुमार कहा जाएगा। इसी तरह से परिवार के अन्य सदस्यों के नये नाम रखे गये हैं।

योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने वेद मंत्रों के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कराकर 10 परिवारों के इन 70 सदस्यों की शुद्धि की। जाकिर का कहना है कि उनके पूर्वज हिंदू ही थे, लेकिन बाद में किसी वजह से उन्होंने 10 वर्ष पूर्व इस्लाम कबूल कर लिया था। अब वह दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे हैं।

आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी महाराज जी ने बताया कि अब तक 1,100 मुस्लिम लोगों ने दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी की है। प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न कर उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने और माहौल ठीक होने पर पहले धर्म छोड़ गए लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्म बदल कर चले गए थे अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वह वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के निवासी इन 10 परिवारों के 70 सदस्यों ने बघरा में यशवीर आश्रम में आकर अपने धर्म में पुन: वापसी की है। इन सभी लोगों और बच्चों को गंगाजल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया। इसके बाद लाल धागे में ओम की माला उनके गले में डाली गई। मुख्यत: वेद मंत्रों और गायत्री मंत्र से हवन कराया गया।

****************************

 

यूपी: सुल्तानपुर में जमीनी विवाद में डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या

सुल्तानपुर  24 Sep, (एजेंसी): सुल्तानपुर में शनिवार शाम जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 53 वर्षीय एक डॉक्टर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। कोतवाली क्षेत्र में जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, नगर पुलिस समेत कई टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। डॉ. त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि नारायणपुर के रहने वाले कुछ लोगों ने जमीनी विवाद में उनके पति की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, ”शाम को मेरे पति घर आए और मुझसे 3,000 रुपये ले गए और कहा कि यह नक्शा बनाने वाले व्यक्ति के लिए है। वह कुछ नाश्ता करने के बाद घर से निकले और कुछ देर बाद घायल अवस्था में रिक्शे पर लौटे।” निशा के मुताबिक, उनके पति ने उन्हें बताया कि उन पर नारायणपुर निवासी जगदीश नारायण सिंह के बेटे ने हमला किया।

डॉ. त्रिपाठी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा और पूर्व विधायक देवमणि दुबे जिला अस्पताल पहुंचे। पूर्व विधायक देव मणि द्विवेदी ने कहा कि ऐसी जघन्य घटना पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। एसपी बर्मा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

*****************************

 

फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की मौत के मामले में एएसआई ने दिए जांच के आदेश

आगरा 24 Sep, (एजेंसी): भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी में 61 वर्षीय फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त महानिदेशक संजय मंजुल को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। यह घटना तब घटी जब फ्रांसीसी पर्यटक, जिसकी पहचान एस्मा बेन येल्स के रूप में हुई, लगभग पांच फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से गिर गई। पूरे भारत में संरक्षित स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार एएसआई ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया।

एएसआई के आगरा सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने जांच शुरू होने की पुष्टि करते हुए कहा, ”दिल्ली में एएसआई महानिदेशक के कार्यालय के निर्देशानुसार संयुक्त महानिदेशक स्तर का अधिकारी जांच का नेतृत्व करेगा। जांच समिति के निष्कर्ष यह निर्धारित करेंगे कि आगरा में स्मारकों का सुरक्षा ऑडिट आवश्यक है या नहीं।” बता दें कि आगरा के जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक समिति पहले से ही इस घटना की जांच कर रही है।

अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) शैरी और सीएमओ डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने स्मारक का दौरा किया और एएसआई अधिकारियों और निजी सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। जिला मजिस्ट्रेट भानु गोस्वामी ने पहले घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें एडीएम प्रोटोकॉल शैरी, सीएमओ आगरा डॉ. एके श्रीवास्तव और सहायक पुलिस आयुक्त (अछनेरा) शामिल थे।

गोस्वामी ने जोर देकर कहा, ”अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) घटना की जांच करेंगे, जिसमें एम्बुलेंस सेवा में देरी के आरोप भी शामिल हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।” प्रत्यक्षदर्शियों ने दुखद दुर्घटना का जिक्र करते हुए बताया कि विदेशी महिला एक लकड़ी की रेलिंग के सामने झुकी हुई थी, जिसके चलते वह पांच फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से नीचे पत्थर के फर्श पर गिर पड़ी।

****************************

 

जवान के आगे विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का बुरा हाल, ओपनिंग डे

24.09.2023 (एजेंसी)  –  विक्की कौशल हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं. फिर चाहे कॉमेडी हो या सीरियस रोल हर किसी में विक्की परफेक्ट बैठते हैं. इस बार भी विक्की एक फिल्म लेकर आए जो एक मैसेज देती है. क्रिटिक को तो द ग्रेट इंजियन फैमिली पसंद आई है लेकिन लग रहा है फैंस को ये कुछ खास रास नहीं आई है. द ग्रेट इंडियन फैमिली का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जो कुछ खास नहीं है. शाहरुख खान की जवान के आगे विक्की की फिल्म कमाल नहीं कर पाई है.

द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें विक्की कौशल ने एक भजन गायक का किरदार निभाया है. उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनके घरवालों को पता चलता है कि उनका बेटा हिंदू नहीं मुसलमान है. उसके बाद क्या होता है इसके लिए तो आपको थियेटर ही जाना पड़ेगा.द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो फिल्म का ओपनिंग डे पर बुरा हाल ही हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ सकता है. द ग्रेट इंडियन फैमिली शाहरुख खान की जवान के आगे फेल हो गई है. जवान जहां एक दिन में 7-8 करोड़ का कलेक्शन कर रही है वहीं द ग्रेट इंडियन फैमिली को 1.50 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल हो रहा है.द ग्रेट इंडियन फैमिली की बात करें तो इसे विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा और यशपाल शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

******************************

 

नीरजा का किरदार निभाकर मैं और संवेदनशील हो गई: आस्था शर्मा

24.09.2023 (एजेंसी)  –  नीरजा… एक नई पहचान से टीवी में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री आस्था शर्मा ने बताया कि यह किरदार उनके लिए सबसे फायदेमंद और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।जीवन निष्पक्ष नहीं है और कठोर वास्तविकताओं का सामना करना सबसे कठिन हिस्सा है। यह अहसास शो में नीरजा (आस्था) को बुरी तरह प्रभावित करता है, यह एक सामाजिक नाटक है, जिसने अपने लॉन्च के बाद से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

कहानी में अब तक, प्रोतिमा (स्नेहा वाघ) ने अपनी बेटी नीरजा को सबसे अच्छी परवरिश देने के लिए हरसंभव कोशिश की है।सोनागाछी के बाहर बेहतर जीवन का नीरजा का सपना तब टूट जाता है जब उसे पता चलता है कि उसकी मां एक सेक्स वर्कर है और अब तक, वह एक अस्पताल में नर्स होने का दिखावा करती थी।वह यह जानकर टूट गई कि उसकी मां ने उसके लिए एक काल्पनिक दुनिया बनाई थी।

वास्तविकता को स्वीकार करना उसके लिए दर्दनाक और हृदय विदारक है।इस रहस्योद्घाटन के भावनात्मक प्रभाव के बारे में बात करते हुए आस्था ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में नीरजा का किरदार निभाना मेरे लिए सबसे फायदेमंद अनुभव और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।मुझे नहीं पता कि अगर मैं उसकी जगह होती तो क्या करती। अब जब उसे यह सच्चाई पता चली है कि उसकी मां ने आजीविका कैसे अर्जित की, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक रही है।

उन्?होंने कहा, भले ही उसने यह सब नीरजा की खातिर किया हो, लेकिन इससे विश्वासघात कम भयावह और विनाशकारी नहीं हो जाता। भावनात्मक उथल-पुथल के इन विभिन्न चरणों को चित्रित करने से मुझे एक अभिनेत्री के रूप में विकसित होने में मदद मिली है। मैं अब अधिक सहानुभूतिशील हूं।हालिया कहानी में दर्शक वर्तमान में बागची परिवार के भीतर गणेश उत्सव का जश्न देख रहे हैं।

यह महत्वपूर्ण क्षण है जब शो की प्रतिपक्षी, दीदुन (काम्या पंजाबी) को पता चलता है कि अबीर ने अपनी खोई हुई याददाश्त वापस पा ली है। नतीजतन, दीदुन ने नीरजा को सोनागाछी लौटाने और उसे वहां काम करने के लिए मजबूर करने का निर्णय लिया।नीरजा… एक नई पहचान कलर्स पर प्रसारित होता है।

*****************************

 

काम, सपने और जुनून मुझे मेरे किरदार काव्या से जोड़ता हैं: सुम्बुल तौकीर खान

24.09.2023 (एजेंसी)  –  अपकमिंग शो काव्य- एक जज्बा, एक जुनून में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने इस बारे में खुलकर बात की है कि वह अपने किरदार में क्या बदलाव लाना चाहती हैं।यह शो एक प्रेरणादायक किरदार काव्या की कहानी है, जो एक आईएएस अधिकारी है, जिसकी महत्वाकांक्षा देश की सेवा करना और आम आदमी के लिए सही काम करना है।सुम्बुल ने शो, किरदार, चुनौतियों और अपने सह-कलाकारों के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बात की।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कहानी बहुत प्रासंगिक और वास्तविक लगी। यह कहीं न कहीं सभी की कहानी से संबंधित है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह करना चाहिए।अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, सुम्बुल ने कहा, मुझे लगता है कि एक पहलू है जहां मैं काव्या से सबसे ज्यादा जुड़ सकती हूं, वह है अपने काम, सपने और लक्ष्य के प्रति उसका जुनून।

क्योंकि मेरे पूरे जीवन में मेरे पास कभी कोई दूसरा विकल्प नहीं था। मुझे हमेशा लगता था कि अगर मैंने एक्टिंग करने की ठान ली है तो यही करूंगी।इस बारे में बात करते हुए कि काव्या का किरदार निभाते समय उन्होंने किन बातों को ध्यान में रखा सुम्बुल ने कहा, मैंने वास्तव में एक किरदार को निभाने का फैसला किया। क्योंकि, आईएएस अधिकारी आमतौर पर बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। वे बहुत बुद्धिमान हैं, आप उन्हें कभी भी परेशान नहीं देख सकते। वे हमेशा जानते हैं कि किसी स्थिति को कैसे संभालना है।

इमली फेम एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मुझे चिंतित होना था, क्योंकि मैं शांत स्वभाव की नहीं हूं। मैं कभी-कभी घबरा जाती हूं, इसलिए यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं एक व्यक्ति के रूप में काव्या से काफी कुछ सीख रहा हूं।

सुम्बुल ने कहा कि काव्या बहुत ही साफ दिल की लड़की है। मुझे लगता है कि मुझे उससे सबकुछ अपनाना चाहिए, खासकर उसकी बुद्धिमत्ता।काव्या का प्रीमियर 25 सितंबर को सोनी पर होगा।

*****************************

 

रिवीलिंग आउटफिट पहन मौनी रॉय ने शेयर किया ग्लैमरस अवतार

24.09.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन खूबसूरती भरी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर साझा की है। इन फोटोज को देखते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपना ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच शेयर करती हैं तो अक्सर वो उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के बीच हुस्न की बिजलियां गिरा दी है।

इन तस्वीरों में उनकी सेक्सी अदाएं देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। बता दें कि मौनी रॉय के सारे लुक फैंस के बीच ट्रेंड करते हैं। मौनी रॉय ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में पिंक कलर का बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस ये ड्रेस काफी डीपनेक है। अपने इस बॉडी फिटेड ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

बालों को खुला छोड़कर, न्यूड लिप्सटिक और स्मोकी आई मेकअप कर के एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आज आप उन चीजों को महत्व देंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, आप जल्द ही सफल होंगे। आप अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपके मन मुताबिक काम होगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने कस्टमर से फायदा होगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद लेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी थोड़ी मेहनत और लगन से आपका अधूरा काम पूरा हो जायेगा। किसी जरुरतमंद को वस्त्र दान करेंगे। बिजनेस के काम की वजह से आपको शहर से बहार जाना पड़ सकता है। आज आलस्य करने से आपका का रुक सकता है। आपको आज किसी मित्र के यहां फंक्शन को लेकर आमंत्रण मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस में रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने के योग बन रहे है। आज बेवजह किसी से बहस करने से बचे, अपने समय का सही उपयोग करें। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। आज आप राजनीति में ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग ज्वाइन करेंगे। आज विद्यालय के शिक्षक सब बच्चों को टूर पर ले जायेंगे, बच्चे खूब मस्ती करेंगे। आज आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज आप दूसरों की सलाह लेने के वजाय, खुद ही बुद्धि और विवेक से काम लें। लवमेट से सरप्राइस मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। घर के बच्चे आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी तरह की समस्या का समाधान मिलने से रिलेक्स महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें । आज आप अपने लिए समय निकालेंगे और किसी एकांत स्थल पर कुछ समय व्यतीत करेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 5

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आज आपको अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। महिलाएं आज अपने घर के कामों में बिजी रहेगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी । आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आएगा।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 7

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफिक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखाएंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आप नई जिम्मेदारी लेने के लिए उत्सुक रहेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना मन किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा, साथ ही नए दोस्त भी बनेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

* शुभ रंग- ब्लैक

* शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करें, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अपने बच्चो को उपहार देंगे, जिससे बच्चों का मन प्रसन्न होगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। लवमेट आक आपसे कोई बात शेयर करेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर प्रभाव अच्छा जमेगा। घर का डेकोरेशन करवाने के लिए आप अपने परिवार से सलाह लेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 9

*****************************

 

नहीं रहे प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रयाग राज

24.09.2023  –  भारतीय सिने जगत के प्रसिद्ध फिल्म लेखक, निर्देशक व एक्टर प्रयाग राज का शनिवार (23 सितम्बर) को शाम चार बजे निधन हो गया। अपना कैरियर उन्होंने ‘पृथ्वी थियेटर’ से शुरू किया था। पृथ्वी थिएटर के बाद प्रयाग राज को लेखन का पहला काम 1963 में आई फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ में मिला। लेखक के रूप में उन्होंने 35 से ज्यादा फिल्में लिखीं।

जिनमे अमिताभ बच्चन की अजूबा, गंगा जमुना सरस्वती, मर्द, गिरफ्तार, कुली, नसीब, सुहाग, अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी कपूर की सुपरहिट फिल्म जंगली के प्रसिद्ध गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे…’ के शुरुआत में आने वाला नोट ‘याहू’ प्रयाग राज की आवाज में है। सुपर स्टार राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म ‘सच्चा झूठा’ में प्रयाग राज ने चाय वाले का किरदार निभाया था।

1970 से 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों के सबसे सफल लेखक के रूप में चर्चित प्रयाग राज फिल्म लेखन के साथ एक्टिंग, डायरेक्शन, गायन से लेकर गीत लिखने तक में हाथ आजमाया। वह कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का भी हिस्सा भी थे। लेकिन उनकी सबसे खास पहचान अमिताभ बच्चन की कुछ बेहद कामयाब फिल्मों के कहानीकार और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में बनी। उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनका नाम अपने शहर पर ही रखा गया था।

उनके पिता राम दास आजाद अपने समय के प्रसिद्ध कवि थे। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘कुंदन’ प्रयाग राज ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बनाई थी। इसके बाद पाप और पुण्य, पोंगा पंडित, चोर सिपाही जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की थी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

पीएम मोदी कल 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली ,23 सितंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 11 राज्यों के विभिन्न गंतव्यों को जोडऩे वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे  उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा  चेन्नई (बारास्ता रेनिगुंटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा,झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी। हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक तथा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक एक घंटे की बचत करेंगी। जबकि उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे का समय बचाएगी।

देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

*******************************

 

नारी अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत

वाराणसी ,23 सितंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है, जिसमें किसी नारी को आगे बढऩे के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े, इसीलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद मैं सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियिम ने इस बार दुर्गा पूजा के उत्साह को और भी कई गुना बढ़ा दिया है। लेकिन, कुछ लोगों को वंदन शब्द से परेशानी है।

उन्होंने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि तीन दशकों से बिल अटका हुआ था, विरोध करने वाले भी समर्थन में आ गए। काशी और पूरे देश की महिलाओं को बधाई देता हूं। महिला सांसदों की संख्या बढ़ेगी। इस बिल में सबने नारी का सामर्थ्य देखा। महिलाएं देश की शक्ति हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है। महिलाएं आज देश की तरक्की में भगीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल ने नवरात्र का उत्साह बढ़ा दिया है। इस बिल से महिलाओं के सपने पूरे होंगे और उनका विकास तेज होगा। अब देश बदल रहा है। प्रॉपर्टी में महिलाओं का नाम को तरजीह दी जा रही है। महिलाओं को मुद्रा योजनाओं का फायदा मिला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में टूरिस्ट गाइड जैसी फील्ड में महिलाओं को आगे आना चाहिए। इससे बनारस की बहनों का रोजगार मिलेगा और महिला टूरिस्ट को भी अच्छा लगेगा। मैं चाहता हूं कि महिला टूरिस्ट गाइड अपने काशी की जानकारी पर्यटकों को बताएं।

*********************************

 

कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, एफआईआर रद्द करने की मांग

नई दिल्ली ,23 सितंबर (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कौशल विकास घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था और उनकी याचिका खारिज कर दी थी। नायडू की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।

इससे पहले दिन आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने राजामहेंद्रवरम की जेल में कौशल विकास निगम घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू से पूछताछ शुरू की। शुक्रवार को विजयवाड़ा की एसीबी कोर्ट ने आगे की पूछताछ के लिए नायडू की दो दिन की पुलिस हिरासत सीआईडी को दे दी थी। दोनों दिन 23 और 24 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक पूछताछ की इजाजत दी गई है।

क्या है कौशल विकास घोटाला

सीआईडी ने मार्च में कौशल विकास से संबंधित घोटाले की जांच शुरू की थी, जिसका गठन 2016 में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए ट्रेनिंग देने के लिए गया था। पिछली टीडीपी सरकार ने 3,300 करोड़ की परियोजना को सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड और डिजाइन टेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोजेक्ट पर साइन किए थे। इनको 6 कौशल केंद्र बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई भी केंद्र नहीं बनाया।

मार्च में ही मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के ऑफिस से बयान जारी कर कहा गया कि सीमेंस उद्योग ने इस परियोजना पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया, लेकिन राज्य द्वारा दिए गए 371 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया। साथ ही, कहा गया कि यह पूरा पैसा फर्जी कंपनियों को भेजा गया था।

*****************************

 

असम में नया उग्रवादी समूह मेघालय के ग्रामीणों के लिए चिंताजनक: क्षेत्रीय पार्टी विधायक

शिलांग 23 Sep, (एजेंसी): राज्य विधानसभा में एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक ने दावा किया कि असम में नए चरमपंथी समूह ने मेघालय के सीमावर्ती गांवों को असहज कर दिया है। मेघालय विधानसभा के 60 सदस्यों से बात करने वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक नुजोर्की सुंगोह ने कहा कि यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट ऑफ कार्बी लोंगरी (यूपीएफकेएल) की स्थापना कुछ महीने पहले हुई थी और यह संगठन असम सीमा के साथ एक विवादास्पद क्षेत्र में रहने वाले मेघालय के निवासियों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। असम का पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला विवादित क्षेत्र से घिरा है, और यूपीएफकेएल एक ऐसा संगठन है जो स्पष्ट रूप से कार्बी आदिवासी लोगों के लक्ष्यों का समर्थन करता है।

समूह के दो सदस्यों को जुलाई में असम पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनके पास से दो पिस्तौल, हथगोले, जबरन वसूली की नकदी तथा हथियार पाए गए थे। कथित तौर पर दोनों 885 किलोमीटर लंबी असम-मेघालय सीमा पर अभी भी अनसुलझे छह विवादित क्षेत्रों में से एक ब्लॉक-1 के एक गांव के निवासी थे। सुंगोह ने जोर देकर कहा कि असम की पार्टियों द्वारा “डराने-धमकाने का इतिहास” मेघालय के खासी-पनार आदिवासी लोगों में यूपीएफकेएल के बारे में चिंता बढ़ाता है।

उन्होंने उन गांवों का उदाहरण दिया जिन्हें अतीत में मेघालय में अपने घर छोड़ने पड़े थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार नए खतरे पर ध्यान देगी और स्थानीय लोगों को निराश नहीं करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के अनुसार, मेघालय सरकार को अभी तक नए कार्बी चरमपंथी समूह के संबंध में कोई खुफिया जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “हालांकि, हम इस घटनाक्रम को खारिज नहीं कर रहे हैं। अपने लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो।”

*************************

जयराम के नई संसद को मोदी मल्टीप्लेक्स बताने पर भड़के नड्डा, कांग्रेस को बताया संसद विरोधी

नई दिल्ली 23 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा देश की नई संसद को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ बताने पर भड़के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इसे देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का अपमान करार देते हुए कांग्रेस को संसद विरोधी बताया है।

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स ( पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा था कि बहुत जोर-शोर के साथ लॉन्च किया गया नया संसद भवन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर रहा है। इसे तो ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ या ‘मोदी मेरियट’ कहा जाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पोस्ट पर रिप्‍लाई करते हुये नड्डा ने कहा, ” कांग्रेस पार्टी के निम्नतम मानकों के हिसाब से भी यह एक दयनीय मानसिकता है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है।”

नड्डा ने कहा कि वैसे भी, यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का संसद विरोधी रुख सामने आया है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा, ”उन्होंने 1975 में कोशिश की और बुरी तरह विफल रही।”

****************************

 

दिल्ली में खुद को गोली मारने वाले भाजपा नेता की मौत

नई दिल्ली 23 Sep, (एजेंसी): भाजपा के एक नेता, जिन्‍होंने खुद को गोली मार ली थी, की आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुरुआती जांच से पता चला कि ग्रेटर कैलाश-1 के निवासी करण बंका वित्तीय समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात उन्हें एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे बंका बाथरूम में फिसल गए, जिससे उसके सिर में चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल साकेत में भर्ती कराया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, ”ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। पता चला कि करण को गोली लगी थी, जो उसने अपने बाथरूम में खुद को मारी थी।”

डीसीपी ने कहा, “गोली का दाहिनी ओर प्रवेश घाव था और बायीं ओर निकास घाव था। घटना में लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था जो उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) दिनेश का था।” प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि करण राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल था। डीसीपी ने कहा, “हाल के दिनों में वह वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा था और अपने परिचित लोगों से पैसे मांग रहा था।” डीसीपी ने कहा, “शनिवार को करण ने दम तोड़ दिया। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version