खड़गे ने बेरोजगारी पर भाजपा की आलोचना की, कहा – युवाओं को वर्षों से धोखा दिया जा रहा है

नई दिल्ली 26 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के युवाओं को भाजपा ने धोखा दिया है क्योंकि इसने साल दर साल उनसे केवल नौकरियां छीनी हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ”मोदी सरकार ने आजादी के बाद से देश के युवाओं में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ाई है। ऐसा कोई युवा नहीं है, जिसे भाजपा ने धोखा न दिया हो। सारे आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार ने सालाना दो करोड़ नौकरियां देना तो दूर, साल दर साल युवाओं से नौकरियां ही छीनी हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में ही 31 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं, जिनमें से 26 लाख महिलाएं हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि देश में 32.06 करोड़ लोगों के पास नौकरी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नौकरियों और बेहतर रोजगार में महिलाओं की भागीदारी घटकर केवल 10 प्रतिशत रह गई है, जबकि 2021-22 में 25 वर्ष से कम आयु के 42.3 प्रतिशत स्नातक बेरोजगार थे।

खड़गे ने कहा, “पिछले एक साल में गिग वर्कर्स की नौकरियों में 17.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। मैंने एक-एक पैसा बचाकर पढ़ाई की, लेकिन भर्ती का मौका नहीं मिला। टूटी उम्मीदें, टूटे हुए सपने, बर्बाद भविष्य, तलाश में भटकता बेबस नौकरी, कैसे गुजारा करें? हमारे युवा मोदी सरकार के कुशासन के तहत संघर्ष कर रहे हैं।”

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के मुद्दे पर सरकार से सवाल करती रहेगी।

***************************

 

बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

दरभंगा 26 Sep , (एजेंसी): बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ले की है जहां आरोप है कि घर वालों ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी और अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। मोहल्लेवासियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार की रात आकर दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

बताया जाता है कि रात जब सूरज महतो के घर के सदस्य अचानक कहीं जाने लगे तब मोहल्ले वालों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सूरज महतो की 16 वर्षीय पुत्री का शव दिखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार के लोग नाराज थे।

जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक बेटे के साथ शहर से बाहर रहकर काम करता है। घर में उनकी पत्नी, उनके अन्य दो बेटे और दो बेटियां रहती थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उसका कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।

**************************

 

उत्तर प्रदेश रेरा ने रजिस्ट्रेशन के बाद बंद पड़े मोबाइल नंबर वाले बिल्डरों को चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर 26 Sep, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में पंजीकरण कराने के बाद बिल्डरों के मोबाइल नंबर बंद हो जाते हैं। खरीदारों के साथ-साथ यूपी रेरा भी बिल्डरों के नंबर पर संपर्क नहीं कर पाता। इसके साथ-साथ प्रोजेक्ट के बारे में दी जाने वाली जानकारी के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर भी अक्सर बंद पाए जाते हैं। इन सब को देखते हुए बिल्डरों के लिए अब यूपी रेरा की तरफ से चेतावनी जारी की गई है और उनसे उनके हेल्पलाइन नंबर के मासिक कॉल रिकॉर्ड का डाटा भी मांगा गया है।

जारी किए गए दिशा निर्देश के मुताबिक प्रोमोटर संस्थान अपने द्वारा अधिकृत अधिकारी या प्रतिनिधि का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल आदि की सूचना नियामक प्राधिकरण को देंगे। हितधारकों की सुविधा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन, मोबाइल तथा टेलीफोन नम्बर पर काॅल रिसीव करके सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। संस्थानों द्वारा नामित प्रतिनिधि या अधिकारी के अलावा अन्य किसी से पत्राचार मान्य नहीं होगा।

इन सब नियमों को सख्ती से लागू करने के पीछे बड़ी वजह रही है। जानकारी के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश रेरा को विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ कि कुछ प्रोमोटर्स द्वारा परियोजना/ प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन के समय उपलब्ध कराये गए मोबाइल नम्बर अक्रियाशील/ उपयोग में नहीं है और बंद पड़े है। कुछ प्रकरण ऐसे भी सामने आये हैं जिसमें उपलब्ध कराये गए मोबाइल नम्बर या तो कोई उठाता नहीं हैं या बातचीत में उपयुक्त उत्तर प्राप्त नहीं होता है।

इसी प्रकार उत्‍तर प्रदेश रेरा से पत्राचार के लिए प्रोमोटर्स द्वारा अलग-अलग प्रक्रिया अपनायी जा रही है जिनमें कोई एकरूपता नहीं है। कुछ प्रकरण ऐसे भी प्राप्त हुए जिसमें प्रोमोटर्स द्वारा किये जाने वाले पत्राचार में पत्र के आधिकारिक होने का कोई आधार उपलब्ध नहीं होता है। इसलिए रेरा ने प्रोमोटर्स को अपने हितधारकों, विशेष रूप से खरीदारों, से निर्बाध संवाद सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किये है।

**************************

 

महिला ने कोयंबटूर पुलिस पर बेटे को अवैध हिरासत में रखने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

चेन्नई 26 Sep, (एजेंसी): एक महिला ने कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसके छोटे बेटे को अवैध पुलिस हिरासत के दौरान इस तरह प्रताड़ित किया गया कि उसकी किडनी खराब हो गई। कोयंबटूर की धनलक्ष्मी ने कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे जो आर. जयकुमार (22) को पुलिस ने प्रताड़ित किया है। उसने कहा कि पुलिस प्रताड़ना के बाद युवक को किडनी की बीमारी हो गई और उसे डायलिसिस कराना पड़ा। पुलिस ने 16 सितंबर को दो लोगों की हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में जयकुमार और सात अन्य को हिरासत में लिया था।

दोनों फरवरी 2023 में कोयंबटूर में गोकुल की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी थे। धनलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को पुलिस ने उनके बेटे को उठाया। इसके बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन पूछताछ करने पर पता चला कि वह कट्टूर थाने में था। जब परिवार वहां पहुंचा तो जयकुमार घायल अवस्‍था में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। धनलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध हिरासत में उसे कई जगहों पर ले गई और उनका मुंह बंद कर लोहे की पाइप से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी किडनी खराब हो गई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “पुलिस उसे अवैध हिरासत में कई जगहों पर ले गई और लोहे की पाइप से उसे पीटा। पुलिस ने उसे पेट, जांघों और कूल्हे पर मारा। मेरे बेटे को पेशाब करते समय खून भी आ रहा था। उसे तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से कोयंबटूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी तबीयत खराब हो गई है और उसे डायलिसिस पर रखा गया है।” शिकायतकर्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि जयकुमार की किडनी खराब हो गई है। कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालाकृष्णन ने कहा कि सहायक आयुक्त स्तर का एक अधिकारी पुलिस के खिलाफ आरोपों की जांच करेगा।

***********************

 

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

भोपाल 25 Sep, (एजेंसी)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा कई सांसद, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कद के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया। केंद्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते सहित सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी।

भाजपा की दूसरी सूची में श्‍योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुनाथ कंसाना, दिमनी से नरेन्‍द्र सिंह तोमर, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू और भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया है।

डबरा से इमरती देवी, सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा से रमेश खटीक, राघोगढ़ से हिरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृजबिहारी पटेर‍िया, राजनगर से अरविंद पटेरिया, सतना से गणेश सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सीधी से रीती पाठक, सिंहावल से विश्‍वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, डिंडौरी से पंकज टेकाम, निवास से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और कटंगी से गौरव पारधी को टिकट दिया है।

नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल, गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह, जुन्‍नारदेव से नत्‍थन शाह, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, परासिया से ज्‍योति डहेर‍िया, घोड़ाडोंगरी से गंगाबाई उईके, उदयपुरा से नरेन्‍द्र श‍िवाजी पटेल, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी, आगर से मधु गेहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव से नंदा ब्राह्मणे, राजपुर से अंतर सिंह पटेल, पानसेमल से श्‍याम बर्डे, थांदला से कलसिंह भांवर और गंधवानी से सरदार सिंह मेड़ा को टिकट दिया है।

देपालपुर से मनोज पटेल, इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय, नागदा खाचरौद से डा तेजबहादुर सिंह और सैलाना से संगीता चारेल को पार्टी ने अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

बता दें कि इससे पहलें भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। भाजपा अब तक 78 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फोन पर कोई अच्छी न्यूज मिलेगी। इससे घर में खुशियां आएंगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 9

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 5

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरूरत पडऩे पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा । छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

* शुभ रंग- मैहरून

* शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनायेंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 8

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा।आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज ख़त्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी खय़ाल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी । स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो.।जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 1

**********************************

 

महिला आरक्षण पर सरकार के विश्वासघात को उजागर करने के लिए कांग्रेस 21 शहरों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्‍ली 25 Sep, (एजेंसी): संसद के विशेष सत्र में पिछले सप्‍ताह पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्‍काल प्रभाव से लागू करने की मांग करते हुये कांग्रेस आज 21 शहरों में प्रेस कांफ्रेस करेगी जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ”विश्‍वासघात” को उजागर किया जायेगा।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “21 शहर, 21 महिला नेता, एक एजेंडा – महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार द्वारा किए गए विश्वासघात को उजागर करना।”

कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक को अविलंब लागू करने की मांग कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा की 33 प्रतिशत सीटें आवंटित करके महिला आरक्षण विधेयक कल लागू किया जा सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा, “महिला आरक्षण और जनगणना या परिसीमन के बीच कोई संबंध नहीं है।”

उन्‍होंने कहा, “हम दृढ़ता से महसूस करते हैं कि भारतीय महिलाएं राजनीतिक व्यवस्था में उस तरह से भाग नहीं ले रही हैं जिस तरह से उन्हें लेना चाहिए। उन्हें राजनीति में भाग लेने में मदद करने का सबसे बड़ा कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था, यानी, पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण जो एक था बदलावकारी कदम था।

“कृपया यह भी समझें कि हम पंचायती राज में महिला आरक्षण को पारित करने की कोशिश कर रहे थे, और यह तथ्य भी कि आरएसएस महिलाओं को अपने रैंकों में अनुमति नहीं देता है। इसलिए महिला सशक्तीकरण में किसकी रुचि है, यह बहुत स्पष्ट है।”

*******************************

 

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बिगड़ा बैलेंस, ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, RPF स्टाफ ने बचाया, CCTV आया सामने

गाजियाबाद 25 Sep, (एजेंसी): गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है और उसका बैलेंस बिगड़ने से वह दरवाजे पर ही लटक गया और करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ ट्रेन के साथ आगे जाने लगा।

प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ की सतर्कता से उस व्यक्ति की जान बच गई। ये घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे अमेठी के फरवा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। वह जब तक पानी लेकर लौटे तब तक ट्रेन चलनी शुरू हो गई थी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गेट पर लटक गए, इस दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई।

वह ट्रेन के साथ करीब 10 मीटर घिसटते गए। यात्री को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच घिसटता देख आरपीएफ के एएसआई राजेन्द्र सिंह और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने यात्री को ट्रेन से नीचे गिरने से बचाया। यदि आरपीएफ स्टाफ ने मुस्तैदी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

****************************

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉन्च की हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली बस, कहा- घरेलू मांग चार गुना बढ़ेगी

नई दिल्ली 25 Sep, (एजेंसी): केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन माना जाता है। इसमें भारत को अपने डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने की अपार क्षमता है। वर्ष 2050 तक हाइड्रोजन की वैश्विक मांग चार से सात गुना बढ़कर 50-80 करोड़ टन होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि घरेलू मांग मौजूदा 60 लाख टन से बढ़कर 2050 तक चार गुना बढ़कर 250-280 लाख टन होने की उम्मीद है। मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां 2030 तक सालाना लगभग 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने में सक्षम होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही एनसीआर क्षेत्र में अतिरिक्त 15 ईंधन सेल बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा, हरित हाइड्रोजन से चलने वाली यह बस देश में शहरी परिवहन का चेहरा बदलने जा रही है। मैं राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना की बारीकी से निगरानी करूंगा। पुरी ने कहा कि मंत्रालय ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में अग्रणी पहल की है और हम रिफाइनरियों में हरित हाइड्रोजन का उत्पादन और उपयोग करने के अपने प्रयासों में तेजी ला रहे हैं।

पुरी ने बताया कि इसके अलावा, प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों में हाइड्रोजन मिश्रण, इलेक्ट्रोलाइज़र आधारित प्रौद्योगिकियों के स्थानीयकरण, हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए जैव-मार्गों को बढ़ावा देने से संबंधित परियोजनाओं को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ईंधन सेल बस को बिजली देने के लिए बिजली उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन और हवा का उपयोग करता है। बस से निकलने वाला एकमात्र अपशिष्ट पानी है। इसलिए यह डीजल से चलने वाली पारंपरिक बसों की तुलना में परिवहन का संभवतः सबसे पर्यावरण अनुकूल तरीका है। मंत्री ने आगे बताया कि आंतरिक दहन इंजन की तुलना में ईंधन सेल अत्यधिक कुशल हैं। पारंपरिक इंजनों की तापीय दक्षता 25 प्रतिशत है जबकि ईंधन सेल की विद्युत दक्षता 55-60 प्रतिशत है।

पुरी ने कहा कि इन बसों में ढाई-तीन किमी/लीटर डीजल बसों की तुलना में 12 किमी/किलोग्राम हाइड्रोजन की उच्च ईंधन अर्थव्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले वाहन को कुछ ही मिनटों में फिर से भरा जा सकता है। लगभग उतनी ही तेजी से जितनी तेजी से आंतरिक दहन इंजन में पेट्रोल या डीजल भरा जा सकता है।

**************************

 

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद 25 Sep, (एजेंसी): एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लड़ने की चुनौती दी है। सोमवार को एक रैली में ओवैसी ने कहा, इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद में मुकाबला करो। मैं आपको (राहुल गांधी) चुनौती दे रहा हूं कि वायनाड़ मत जाओ, हैदराबाद आओ और चुनाव लड़ो।

उन्‍होंने कहा, आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं। मैदान में आएं और मुकाबला करें। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन मैं तैयार हूं। आइए और दाढ़ी और शेरवानी वाले इस आदमी का सामना करें। आपको पता चल जाएगा कि प्रतियोगिता का क्या मतलब है। उन्होंने आरोप लगाया, बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस शासन के तहत ध्वस्त कर दिया गया था।

ओवैसी ने कहा, वही भाजपा सांसद जिसने संसद में बुरा कहा था, वह भी मेरे खिलाफ बोलने के लिए खड़ा हो गया था। मैंने उसे सख्ती से बैठने के लिए कहा। तुम मेरी तीखी जुबान का सामना नहीं कर सकते। कांग्रेस वाले बहुत बातें करते हैं। मैं तैयार हूँ। मैं तेलंगाना के लोगों से भी अपील कर रहा हूं कि याद रखें, कांग्रेस के शासनकाल में आम आदमी को परेशान किया गया था, उन पर हमला किया गया था। बड़ी मुश्किल से हमने शहर में शांति सुनिश्चित की है। यह शांति बरकरार रहनी चाहिए।

राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और एआईएमआईएम राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सहयोग कर रहे हैं।

*****************************

 

राजनाथ सिंह ने स्वास्तिक बना वायुसेना को सौंपा C-295 एयरक्राफ्ट, एचएस-748 एवरो को करेगा रिप्लेस

नई दिल्ली 25 Sep, (एजेंसी): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर स्वास्तिक बनाकर उसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर भारतीय संस्कृति के तहत विधिवत पूजा व मंत्र उच्चारण के बीच यह विमान भारतीय वायु सेवा में शामिल किया गया। सी-295 एयरक्राफ्ट भारतीय वायु सेना के सबसे आधुनिकतम ट्रांसपोर्ट विमानो में से एक है।

सी-295 मीडियम लिफ्ट स्ट्रैटेजिक एयरक्राफ्ट को वायु सेना के सुपुर्द करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मीडियम लिफ्ट सामरिक विमान बिना तैयार लैंडिंग ग्राउंड (अनप्रिपेयर लैंडिंग ग्राउंड) से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री ने बताया कि सी-295 मीडियम लिफ्ट स्ट्रैटेजिक एयरक्राफ्ट अब वायु सेना के एचएस-748 एवरो विमान की जगह लेगा। उन्होंने कहा कि सी-295 के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की मध्यम लिफ्ट सामरिक क्षमता में वृद्धि होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। भारत ने यह विमान यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से भारतीय वायु सेना के लिए खरीदा है। विमान की डिलीवरी भारतीय वायु सेना को स्पेन में दी गई थी।

सोमवार को इसे हिंडन एयरबेस पर वायु सेना में शामिल कर लिया गया। इससे पहले हिंडन वायुसेना एयरबेस पर एक खास ड्रोन शो हुआ। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर यह ‘भारत ड्रोन शक्ति’ कार्यक्रम 26 सितंबर तक चलेगा। ड्रोन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत, ड्रोन के 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन किए गए।

इसके उपरांत हिंडन एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना को पहला सी-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सौंपा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘भारत ड्रोन शक्ति’ के दौरान बेहतरीन ड्रोन की उड़ानों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ कई नए एवं आधुनिक उत्पाद लॉन्च हो रहे हैं। देशभर के 75 से ज्यादा ड्रोन स्टार्टअप और कॉरपोरेट्स इस ‘भारत ड्रोन शक्ति’ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी मौजूद रहे।

भारतीय वायु सेना का पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बुधवार को ही भारत पहुंचा है। यह विमान गुजरात में वडोदरा के वायु सेना स्टेशन पर उतरा था। वायु सेना के मुताबिक यह एयरक्राफ्ट शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकते हैं। विशेषज्ञों मुताबिक यह विमान महज 320 मीटर की दूरी में ही टेक-ऑफ कर सकता है। लैंडिंग के लिए इसे मात्र 670 मीटर की लंबाई चाहिए। ऐसी स्थिति में यह विमान भारत चीन सीमा के नजदीक लद्दाख, कश्मीर, असम और सिक्किम जैसे पहाड़ी इलाकों में वायु सेना के ऑपरेशन में शामिल हो सकता है।

एयरक्राफ्ट अपने साथ 5 से 10 टन तक वजन ले जा सकता है। विमान एक बार में अपने साथ 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स, 24 स्ट्रेचर या 5 कार्गो पैलेट को ले जा सकता है। इसके साथ ही यह ट्रांसपोर्ट विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है। एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ की गई डील 56 विमानों के लिए है। इनमें से 16 विमानों का निर्माण स्पेन में हो रहा है जबकि शेष बचे 40 विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस सिस्टम कंपनी द्वारा तैयार किए जाएंगे।

सितंबर 2021 में भारत ने यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ कुल 56 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए करीब 21,935 करोड़ रुपए की डील की है। सी-295 विमान भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों का स्थान लेंगे। यह विमान भारतीय वायुसेना में बीते छह दशक पहले सेना में आए थे।

सी-295 विमान का इस्तेमाल सैन्य साजो-सामान और रसद पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान ऐसे स्थान पर भी पहुंच सकता है जहां भारी ट्रांसपोर्ट विमानों के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता। टाटा एडवांस सिस्टम 2024 के मध्य तक सी-295 विमान बनाना शुरू करेगी। फिलहाल, इसकी फाइनल असेम्बली लाइन का काम चल रहा है। भारत में पहला स्वदेशी सी-295 विमान 2026 में बन कर तैयार होगा।

************************

 

NDA के साथ नजदीकी पर नीतीश की दो टूक, कौन क्या बोलता है, इससे कोई मतलब नहीं

पटना 25 Sep, (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंच गए। इस कार्यक्रम में भाग लेने की जानकारी सार्वजनिक होते ही नीतीश के एनडीए के साथ नजदीकी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि कौन क्या बोलता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है।

कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया है। बात बहुत आगे बढ़ रही है। कौन क्या बोलता है हमें नहीं पता। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हम सबके सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। आप खुद देख रहे हैं। आगे भी सबको आगे बढ़ने का काम हम लोग करते रहेंगे। इसलिए इंतजार कीजिए और सारी चीजों को देखिए।

खुद को पीएम मैटेरियल बनाए जाने के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देखिए यह सब हम नहीं कहते हैं। हम सबको मना कर चुके हैं कि यह सब काम मत किया कीजिए। हम तो यही कहते रहते हैं कि सब लोग एकजुट होकर बात करेंगे, उसके बाद विचार करेंगे तभी कुछ फैसला होगा।

*****************************

 

बंगाल के राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा: स्वतंत्र होकर काम करें, दूसरे क्या कहते हैं इसकी परवाह न करें

कोलकाता 25 Sep, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में राजभवन और राज्य सचिवालय के बीच एक बार फिर राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। इस बार मामला राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के सोमवार को 11 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले राज्य विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों को दी गई सलाह से जुड़ा है।

कुलपतियों के साथ रविवार रात एक आभासी बैठक के दौरान, राज्यपाल ने उनसे दूसरों की बातों को महत्व दिए बिना स्वतंत्र रूप से काम करने को कहा।

हालांकि राज्यपाल ने यह नहीं बताया कि “अन्य” से उनका आशय किससे है, लेकिन स्पष्ट संकेत राज्य सरकार, विशेष रूप से राज्य शिक्षा विभाग की ओर था, जिसके साथ राजभवन का राज्य विश्वविद्यालयों के मामलों को लेकर विवाद चल रहा है।

यह पता चला है कि बैठक के दौरान, राज्यपाल, जो राज्य के विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति भी हैं, ने तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जो कुलपतियों को किसी भी कीमत पर सुनिश्चित करनी चाहिए।

ये तीन फोकस क्षेत्र हैं – प्रत्येक विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग सेल की उचित स्थापना और कार्यप्रणाली, पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया और अंततः समय पर परीक्षा और परिणामों का प्रकाशन।

राज्यपाल ने कथित तौर पर कुलपतियों से कहा कि अब से वह खुद इस बात की निगरानी करेंगे कि विश्वविद्यालयों में एंटी-रैगिंग सेल काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह विभिन्न प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ राज्य विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गठजोड़ सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे।

उन्होंने जहां तक संभव हो मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने पर भी जोर दिया। इन राज्य विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों को भेजे गए राज्यपाल के संदेश पर तृणमूल कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “राज्य के विश्वविद्यालयों में अराजकता का माहौल पैदा करने के लिए केवल राज्यपाल और राज्यपाल ही जिम्मेदार हैं।”

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के अनुसार, अगर राजभवन और राज्य शिक्षा विभाग के बीच समन्वय हो तो विश्वविद्यालय ठीक से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस समन्वय पहलू की परवाह किए बिना अपना स्वतंत्र निर्णय ले रहे हैं।

**************************

 

उमा को उम्मीद, ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देंगे मोदी

भोपाल 25 Sep, (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आगमन के पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक संकेत देंगे। पिछले कुछ दिन से इस मामले को लेकर काफी मुखर हो रहीं सुश्री भारती ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा हैं। यकीन है कि वे भोपाल प्रवास के दौरान महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देकर जाएंगे।

उमा भारती ने इस मुद्दे को लेकर दो दिन पहले ओबीसी वर्ग के नेताओं की एक बैठक भी बुलाई थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन वे मानती है कि इस कानून में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है और इस वर्ग का सामाजिक और आर्थिक उत्थान भी आवश्यक है।

***************************

 

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शाहकोट में 1.21 करोड़ के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे

जालंधर 25 Sep, (एजेंसी)- पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सोमवार को सब डिवीजन शाहकोट में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे, जिसमें बस स्टैंड में 64.63 लाख रुपये की लागत से फायर ब्रिगेड स्टेशन दफ्तर का निर्माण और 57.02 लाख रुपये की लागत से मोगा रोड पर एक कम्युनिटी सैंटर का निर्माण भी शामिल है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में युद्ध स्तर पर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड स्टेशन शाहकोट के इलावा आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, जिसके स्थापित होने से किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत काबू पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हाल के निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ होगा, जो कम लागत में अपने धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम कर सकेंगे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि राज्य के गांवों और शहरों में विकास कार्य करवाने के लिए सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है और राज्य का कोई भी क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए क्रांतिकारी फैसले लिए है, जिनमें 600 यूनिट बिजली माफ करना, लोगों को उनके द्वार पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आम आदमी क्लीनिक की स्थापना, युवाओं को सरकारी नौकरी, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं करीब तीन माह के भीतर पूरी हो जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि इन विकास परियोजनाओं को समय पर जनता को समर्पित किया जा सके।

इस मौके पर आप नेता रतन सिंह काकड कलां ने शाहकोट क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह का धन्यवाद किया।

******************************

 

NDA को झटका, अन्नाद्रमुक ने तोड़ा नाता, अलग मोर्चे का करेगी नेतृत्व

हैदराबाद ,25 सितंबर (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई राजनीतिक गठजोड़ टूटते बनते बिगड़ते देखे जा सकते हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। पार्टी के उपसमन्वयक केपी मुनुसामी ने इसका आधिकारिक एलान किया।

इस संबंध में अन्नाद्रमुक ने बैठक करके सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। एआईएडीएमके नेताओं की बैठक के बाद पार्टी के उप समन्वयक के पी मुनुसामी ने कहा, एआईएडीएमके आज से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है। पार्टी ने कहा, बीजेपी का राज्य नेतृत्व एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस (एडापड्डी पलानीस्वामी) और हमारे कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।

आज की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। एआईएडीएमके ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी। दरअसल इस समय देश में दो प्रमुख गठबंधन हैं। इसमें एक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए है तो दूसरा कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी सहित 28 दलों वाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ है।

*****************************

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाएगा भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति : प्रो. टी.जी

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति :  एआईसीटीई चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने पेश किया अमृत काल का नया प्लान*

 *भारत को बनाना है ‘विश्वगुरु’*

नई दिल्ली, 25 सितंबर (एजेंसी)। 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना हकीकत बनने की राह पर है। ‘विकसित भारत’ एक दृष्टिकोण है जिसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को हर क्षेत्र में नए मील के पथ पर आगे बढ़ाना है। इसे पूरा करने का मूल तत्व शिक्षित भारत के हित में है। अमृत काल के समय में हमारा ध्यान शिक्षा व्यवस्था को समग्र दृष्टिकोण से बदलने पर है।’एनरूट, एजुकेट एंड एम्पावर’- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) भारतीय लोकाचार में निहित एक ऐसी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करने के लिए बनाई गई है जो सभी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करके भारत को बदलने में सीधे योगदान देते हुए भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाएगा।

अमृत काल के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कल्पना के तहत अगले 25 वर्षों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए  ग्रेडेड एक्रिडिटेशन (3 स्तरीय) और ग्रेडेड स्वायत्तता जैसे विभिन्न परिवर्तनकारी सुधार, समय-समय पर मूल्यांकन और मान्यता को मजबूत करने के लिए ‘वन नेशन वन डेटा’ प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफार्म के तहत ऐसे  गतिशील शिक्षा के तरीकों पर जोर दिया जाएगा, जो वास्तव में उद्योग, समाज, आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और मौलिकता की मांगों को पूरा कर सकते हैं, 21वीं सदी को कौशल प्रदान कर सकते हैं, महत्वपूर्ण सोच और समस्या समाधान विकसित कर सकते हैं, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर सकते हैं और जो उद्योग-अकादमिक सहयोग और अनुसंधान सहायता प्रणाली तैयार कर सकते हैं।

इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सही अमल पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि भारत को विश्व की ज्ञान राजधानी बनाया जा सके। इसके लिए एआईसीटीई ने नवाचार/स्टार्ट-अप/उद्यमिता, अनुसंधान आधारित शिक्षा आदि को बढ़ावा देने वाली दुनिया में सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए अमृत काल के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार की है। अमृत काल के दृष्टिकोण में मातृभाषा में शिक्षा, युवा रोजगार में सुधार, संकाय और छात्र विकास कार्यक्रम, उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण, परीक्षाओं में सुधार, अनिवार्य मान्यता व विनियमन और एक आत्मविश्वासी, प्रगतिशील, नवाचारी और सहानुभूतिशील पीढ़ी के निर्माण को बढ़ाना शामिल है।

अमृत काल के लिए भारत का दृष्टिकोण आत्मनिर्भर  बनने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गर्व से ‘विश्वगुरु’ और ‘विश्वाधाता’ बनाने का है। एआईसीटीई का लक्ष्य भारत को ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करना है जो पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर सके। हम भारत की शिक्षा प्रणाली को दुनिया भर के छात्रों के लिए एक शीर्ष गंतव्य के रूप में स्थापित करने, प्रतिभाओं को आकर्षित करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और  ज्ञान अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

************************

 

भारत ड्रोन शक्ति का उद्घाटन राजनाथ सिंह ने किया गया

*पहला सी-295 परिवहन विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया*

*सी-295 भारतीय वायुसेना की मध्यम लिफ्ट सामरिक क्षमता को बढ़ाएगा:  राजनाथ सिंह*

नई दिल्ली , 25 सितम्बर (एजेंसी)। भारत ड्रोन शक्ति 2023, अपनी तरह की पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह प्रदर्शन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु सेना स्टेशन, हिंडन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था। इसे भारतीय वायु द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। फोर्स (आईएएफ) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई)। 25 और 26 सितंबर, 2023 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट-अप शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित ड्रोनों को विभिन्न सैन्य और नागरिक अनुप्रयोगों के लिए नियोजित किया जा सकता है।

हवाई और स्थैतिक प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करके, IAF और DFI 2030 तक भारत को एक प्रमुख ड्रोन केंद्र बनाने की सरकार की पहल को बढ़ावा देना चाहते हैं।भारत ड्रोन शक्ति 2023 के उद्घाटन के बाद  आई ए एफ में पहले सी-295 एमडब्लू परिवहन विमान को औपचारिक रूप से शामिल किया गया। समारोह में ‘सर्व धर्म पूजा’ और विमान की क्षमताओं पर एक संक्षिप्त जानकारी शामिल थी। यह मध्यम लिफ्ट सामरिक विमान, जो बिना तैयार लैंडिंग ग्राउंड से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है, एचएस-748 एवरो विमान की जगह लेगा।एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से, रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि सी-295 के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की मध्यम लिफ्ट सामरिक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों को दो महत्वपूर्ण स्तंभ करार दिया।

जबकि 56 अनुबंधित विमानों में से पहले 16 को भारतीय वायुसेना को ‘फ्लाई-अवे’ स्थिति में वितरित किया जाएगा, शेष 40 का निर्माण भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा वडोदरा में उनकी सुविधा में किया जाएगा। विमान से सुसज्जित पहला  आईएएफ स्क्वाड्रन, 11 स्क्वाड्रन (द राइनोस), भी वडोदरा में स्थित है।राजनाथ सिंह और गणमान्य व्यक्तियों को एक प्रदर्शनी में भारतीय वायुसेना के नवीनतम इन-हाउस नवाचारों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें हाइब्रिड ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम, गलती निदान के लिए अल इंजन, फ्लाई-बाय-वायर टेस्टर जैसी परियोजनाएं शामिल थीं। , स्थिर विद्युत आपूर्ति ट्रॉली, क्यूआर कोड आधारित टूल पालना प्रबंधन प्रणाली और आधुनिक शिक्षण सहायक सामग्री भी।

नागरिक उड्डयन और सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह (सेवानिवृत्त), वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा अताशे और मित्र विदेशी देशों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

*********************************

 

दक्षिण पूर्व एशिया में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती

नई दिल्ली, 25 सितम्बर(एजेंसी)। फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज – आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता, सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी और सीजीएस सारथी वर्तमान में दक्षिण पूर्व एशिया में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर हैं। यह तैनाती 105वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के चल रहे प्रशिक्षण का हिस्सा है।

तैनाती के दौरान, जहाज थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान मेजबान नौसेनाओं और समुद्री बलों के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां, पेशेवर बातचीत और संयुक्त समुद्री साझेदारी पूर्व आयोजित करने की योजना है।वर्तमान में, मित्रवत विदेशी देशों- बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस और वियतनाम के प्रशिक्षुओं को तैनाती के लिए 1टीएस पर भेजा गया है।

इसके अलावा, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और एनसीसी कैडेटों के कर्मियों को भी संयुक्तता और अंतरसंचालनीयता को आगे बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना और क्षेत्र में सद्भावना को बढ़ावा देना है।

*****************************

 

डॉ कृष्णा चौहान ने महानायक अमिताभ बच्चन को ‘भगवतगीता’ भेंट किया

25.09.2023  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान इन दिनों मुम्बई की धरती पर जन जागरूकता अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में वो इन दिनों लोगों को सात्विक दृष्टिकोण के साथ कर्मपथ पर अग्रसर रहने के लिए ‘भगवतगीता’ उपहार स्वरूप दे रहे हैं। ‘भगवतगीता’ वितरण कार्यक्रम के पीछे उनका मूल उद्देश्य है कि लोगों में धार्मिक जागरूकता फैले और आत्मबल बढ़े। भागदौड़ की ज़िंदगी में कर्म करने के बावजूद यदि मनोवांछित फल नहीं मिलता है तो हतोत्साह नहीं होना है।

पिछले दिनों डॉ कृष्णा चौहान ने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘भगवतगीता’ भेंट किया।

डॉ कृष्णा चौहान सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे, ओशिवारा एसीपी सूर्यकांत जी बांगर, डीएन नगर पुलिस निरीक्षक निवृत्ति बोरहाड़े, के के गोस्वामी, बी. एन तिवारी, ब्राइट आउटडोर के डॉ योगेश लखानी, दीपक सावंत, सुंदरी ठाकुर, रंजन कुमार सिंह, पवन तोड़ी, डॉ निशांत सिंह, डॉ रूपांशी सिंह, गणेश पचारणे, पी के गुप्ता, दीप्ति तिवारी, आर राजपाल और आर्यन जैसी कई बॉलीवुड शख्सियतों को भी ‘भगवतगीता’ भेंट कर चुके हैं। कोविड काल से ही समाज सेवा में समर्पित डॉ.कृष्णा चौहान का मानना है कि उनसे जितना हो सके वो लोगों की मदद करते रहेंगे क्योंकि मानव सेवा ही परम धर्म है।

डॉ.कृष्णा चौहान  कहते हैं कि अच्छा काम करते रहिए ऊपर वाला एक न एक दिन आपको आपके कर्मों का फल जरूर देगा। उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। उनके द्वारा महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023′ के तीसरे सीजन का आयोजन अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान

पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है। म्यूजिक वीडियो ‘जिक्र तेरा’ के रिलीज के बाद उनकी थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*************************

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने किया नमन

नई दिल्ली 25 Sep, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।”

अमित शाह ने उनके एकात्म मानववाद दर्शन के सिद्धांत को याद कर उन्हें नमन करते हुए एक्स पर लिखा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। उनका मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी .नड्डा ने भी उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। आपका तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष हेतु हमारी प्रेरणा बना रहेगा।”

**************************

 

भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ पीएम मोदी संबोधित करेंगे

भोपाल,24 सितम्बर (एजेंसी)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितम्बर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। जम्बूरी मैदान पर आयोजित इस महाकुंभ में लाखों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोर्दी मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा मप्र में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्राओं का लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला। पार्टी ने राज्य में 17 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं।

जो लोग हाल में पार्टी छोड़कर गए हैं, उनमें से कई तो भाजपा में थे ही नहीं। इस आशय की जानकारी भाजपा नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी गई। पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री व मप्र चुनाव प्रचार अभियान समितिक के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी।

तीनों ने देश में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ में भाजपा के कार्यक्र्ता विजय का संकल्प लेंगे। कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं।

कमलनाथ जी समझ गए हैं कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर में दिग्विजय सिंह को ही निकाल दिया। मिस्टर बंटाढार खुद कहते हैं कि जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज़ कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जिनका नेता पहियों वाला सूटकेस उठाए, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा।

एक प्रश्न के उत्तर में श्विराज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2019 में जब वो सत्ता में आए तो उन्होंने हमारी सारी योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने सवाल किया िक जब आपके गठबंधन के सभी सनातन धर्म का अपमान और आप चुप हैं। जनता का आक्रोश आपके खिलाफ होगा।

*****************************

 

पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड गठित होगा : मुख्यमंत्री

भोपाल,24 सितम्बर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पथ विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए प्रदेश में पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। गांव और शहरों में सड़क पर सामान बेचने वाले पथ विक्रेताओं के पहचान पत्र बनाए जाएंगे, उनसे कहीं तहबाजारी की वसूली नहीं की जाएगी। उपयुक्त स्थानों पर चिन्हित कर हाकर्स कार्नर विकसित होंगे।

पचास हजार रुपए का बैंक ऋण लौटाने पर पथ विक्रेताओं को एक लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपने कार्य का निरंतर विस्तार कर सकें। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में पथ विक्रेताओं की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। पंचायत में आये पथ विक्रेताओं का मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान नेे कन्या पूजन तथा दूप प्रज्वलित कर महापंचायत का शुभारंभ किया। पथ विक्रेता भाई-बहनों के स्टॉल पर जाकर मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया तथा उनसे बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने विभिन न पथ विक्रेताओं और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। हितग्राही श्रीमती प्रियंका जोशी और पिंटू विश्वकर्मा ने अपना अनुभव साझा किया।

****************************

 

हाईकमान को बता दिया मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लडऩा : कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर,24 सितम्बर (एजेंसी)। भाजपा से एक-एककर कांग्रेस में जा रहे पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाय भाजपा महासचिव ने अपने अंदाज में जाने वालों को जवाब दिया है। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सवाल पर कहा कि हम उन्हें होलसेल में लाए थे कांग्रेस रिटेल में ले जा रही है।

इनके जाने से हमारी पार्टी की सेहत पर केाई असर नहीं होगा। जिन लोगों की महत्वाकांक्षा और अपेक्षा विचारधारा से बढ़कर हो जाती है, वे पार्टी छोड़ देते हैं। खुद के विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव नहीं लडऩा है।

इस निर्णय से मैं पार्टी से अवगत करा चुका हूं लेकिन मैँ पार्टी का सिपाही हूं। यदि पार्टी ने मुझे चुनाव लडऩे को कहा तो मैं फिर भी पीछूे नहीं हटूंगा।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version