नई दिल्ली 30 Dec, (एजेंसी) : उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे का असर सड़क, रेल और फ्लाइट सेवाओं पर शनिवार को भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट हैं। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली कई ट्रेने भी आज देरी से चल रही हैं। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेन विलंब से चल रही हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री बताया कि वह माता वैष्णो देवी जा रहा है और उसकी ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट है। ट्रेन 5.30 बजे आने वाली थी लेकिन अभी तक नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना एक्सप्रेस 3.40 घंटे, पंजाब मेल 6.07, गोरखधाम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दादर एक्सप्रेस, बांद्रा-श्रीमाता वैष्णादेवी समेत कई ट्रनें काफी देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं।
एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा कि हम नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगटोक सिक्किम जा रहे हैं लेकिन हमारी उड़ान में 2 घंटे की देरी हो गई है। अगर इसमें और देरी हुई तो हम शिकायत करेंगे। बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली में परिवहन सेवाएं प्रभावित हैं। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं। इसके अलावा कई फ्लाइट भी लेट हुई थी। वहीं कुछ के रूट भी डायवर्ट किए गए थे। 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर को सुबह छह बजे के बीच खराब मौसम के कारण कुल 58 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए जा चुके हैं।
अयोध्या 30 Dec, (एजेंसी): भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनगरी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी अयोध्या को वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा देंगे। इसके अलावा 16 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सबसे पहले पीएम मोदी 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
यहां पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और कुछ कार्यों की आधारशिला रखेंगे। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के अलावा पीएम मोदी 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
इस दौरान पीएम मोदी 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं, श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा भी खुलेगा।
नई दिल्ली 30 Dec, (एजेंसी): बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया है।
दरअसल, लखबीर सिंह लांडा का जन्म पंजाब में हुआ था। वह कनाडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। तरनतारन जिले के रहने वाले लांडा का ठिकाना कनाडा के अल्बर्टा में है। अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से हमले को अंजाम दिया था।
इसके अलावा लखबीर सिंह लांडा पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है। साथ ही लखबीर सिंह लांडा अलग-अलग आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जैसे आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाना, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और धन का इस्तेमाल शामिल है।
बता दें कि लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। NIA ने लांडा पर इनाम भी घोषित किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, लखबीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसी के चलते उसे आतंकी घोषित किया गया है। इस साल अगस्त में एनआईए की विशेष अदालत ने तरनतारन जिले के किरियन गांव में आतंकी लखबीर सिंह लांडा की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।
विशाखापतनम 30 Dec, (एजेंसी) : केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) मामलों की एडिशनल स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश सीएन मूर्ति ने बैंक धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को सुनाये गए फैसले में मैसर्स मास्टर स्टील ट्यूब के प्रबंध सहायक एम सुधाकर राव को दोषी करार दिया।
यहां सीबीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अदालत ने सुधाकर को पांच साल की कठोर कैद और कुल 6,000 रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई।
यह आरोप लगाया गया था कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आरोपी लोक सेवकों ने बेईमानी और धोखाधड़ी के इरादे से और अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके, निजी व्यक्तियों और स्वीकृत बैंक मूल्यांकनकर्ताओं के साथ मिलकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लघु उद्योग वित्त शाखा को धोखा देने की साजिश रची।
विशाखापत्तनम और उक्त आपराधिक साजिश के तहत 52.50 लाख रुपये का नकद क्रेडिट, 39 लाख रुपये का अंतर्देशीय ऋण पत्र, दो लाख रुपये की कार के लिए सावधि ऋण के लिए
बढ़ी हुई संपार्शि्वक और अतिरिक्त संपार्शि्वक प्रतिभूतियों और जाली लॉरी रसीदें तथा चालान स्वीकृत किए गए। इस तरह बैंक को गलत तरीके से 60,49,227 रुपये का नुकसान और खुद को पहुंचाया गया।
सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने मैनेजिंग पार्टनर को आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया।
भोपाल, 30 Dec, (एजेंसी) : मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से सौजन्य भेंट की। योगी ने तोमर को विधानसभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।
विधानसभा की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार तोमर ने मुख्यमंत्री योगी को मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पाद भी भेंट किए। तोमर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण पूर्ण होने एवं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किए जाने की बधाई दी।
प्रवास के दौरान तोमर ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी सौजन्य भेंट की एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा का अवलोकन किया। तोमर का महाना द्वारा सम्मान किया गया एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों के लिए लागू की गई ई-विधान परियोजना तथा तकनीक का उपयोग कर किये गए कार्यों के संबंध में चर्चा कर जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी अध्यक्ष के साथ थे।
बेंगलुरु 29 Dec, (एजेंसी): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस बयान पर कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे, राज्य कांग्रेस में आंतरिक कलह शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने गुरुवार को यह बात कही।
सिद्दारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु के भारत जोड़ो सभागार में पार्टी के 139वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
सूत्रों ने कहा कि उनके इस बयान से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्दारमैया के बीच दरार पैदा हो सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खड़गे का नाम पीएम चेहरे के रूप में प्रस्तावित किया था।
सिद्दारमैया ने कहा था, “ममता बनर्जी ने उनका (खड़गे का) नाम सुझाया था… यह देखना होगा कि इंडिया गठबंधन किसे अपना पीएम बनाता है।”
कांग्रेस अध्यक्ष का नाम पीएम चेहरे के रूप में प्रस्तावित किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कर्नाटक के मंत्री और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सवाल किया कि चर्चा हमेशा समुदाय विशेष के इर्द-गिर्द क्यों घूमती है, क्या दलितों की दक्षता पर विचार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने यह बयान उन सवालों के जवाब में दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या खड़गे जैसे वरिष्ठ दलित नेता का नाम आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए आगे बढ़ाया गया है।
प्रियांक खड़गे ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में चर्चा होती है, तो वे समुदाय पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
उन्होंने पूछा, “क्या आप उन समुदायों में दक्षता नहीं देखेंगे, जिनका आप उल्लेख कर रहे हैं? क्या वे केवल उन समुदायों के नाम पर चुने जाएंगे, जिनसे वे आते हैं।”
सूत्रों ने बताया कि सिद्दारमैया द्वारा पीएम पद के लिए खड़गे की उम्मीदवारी के प्रस्ताव का पूरे दिल से समर्थन नहीं करने पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढिय़ा मौके मिलने वाले हैं।
* शुभ रंग: गुलाबी
* शुभ अंक: 4
वृष राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त:दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।
* शुभ रंग: पीला
* शुभ अंक: 8
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद महिलायें बच्चों के लिए समय निकलेंगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
* शुभ रंग: गोल्डन
* शुभ अंक: 9
कर्क राशि:
आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।
* शुभ रंग: नीला
* शुभ अंक: 3
सिंह राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर- उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे।
* शुभ रंग: भूरा
* शुभ अंक: 3
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज घरके साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे।
* शुभ रंग: सफेद
* शुभ अंक: 2
तुला राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपके परिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
* शुभ रंग: बैंगनी
* शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में अच्छा सुधार आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
* शुभ रंग: नारंगी
* शुभ अंक: 6
धनु राशि:
आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफमिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आप जरूरतमंद को भोजन देने किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।
* शुभ रंग: सिल्वर
* शुभ अंक: 2
मकर राशि:
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मददकरेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
* शुभ रंग: ग्रे
* शुभ अंक: 2
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर, किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आप मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट से मनपसंद उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
* शुभ रंग: बैंगनी
* शुभ अंक: 6
मीन राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से आय बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिएथोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
अयोध्या 29 Dec. (एजेंसी): दरभंगा-अयोध्या धाम जं.-आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच दो नई अमृत भारत रेलगाड़ियों का सौगात देशवासियों को मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के नए स्टेशन के उद्घाटन के साथ इन दो नई ट्रेनों के साथ 6 और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देशवासियों को देंगे। अमृत भारत रेलगाड़ियां अमृत काल में देशवासियों के लिए नई सौगात होंगी।
भारतीय रेलवे इंटरसिटी यात्रा के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह देश में रेल यात्रा को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये ट्रेनें यात्रियों को गति, दक्षता, आराम और सामर्थ्य का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करेंगी। पहले चरण में दो नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। जिनमें अयोध्या धाम जं- दरभंगा और मालदा टाउन – बेंगलुरू है।
इन ट्रेनों में तमाम तरीके की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जिनका लोग फायदा उठा सकते हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में स्टेशनों पर लोकोमोटिव को बदलने की आवश्यकता को खत्म करने के लिए आगे और पीछे के छोर (पुश-पुल कॉन्फ़िगरेशन) पर दो वैप -5 लोकोमोटिव का उपयोग किया गया है जिससे यात्रा का समय कम हो जाता है। अमृत भारत एक्सप्रेस में 2 द्वितीय श्रेणी सामान टैक (एसएलआरडी), 8 जनरल सीटिंग कोच (जीएस) और 12 स्लीपर क्लास कोच (एससीएन) के साथ 22 गैर-एसी कोच शामिल हैं।
बड़े शहरों और छोटे शहरों के बीच यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए ट्रेनों को दिन-रात एक्सप्रेस सेवा के रूप में संचालित करने की योजना बनाई गई है। अमृत एक्सप्रेस में मेक इन इंडिया की छाप पूरी तरीके से देखने को मिलेगी। पुश-पुल लोकोमोटिव का निर्माण चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) चित्तरंजन में किया जा रहा है, जो भारत की सबसे बड़ी लोकोमोटिव विनिर्माण इकाइयों में से एक है और कोचों का उत्पादन दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे यात्री रोलिंग स्टॉक निर्माता, इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ), चेन्नई द्वारा किया जा रहा है।
अमृत भारत एक्सप्रेस के इंटीरियर की बात की जाए तो उसे बेहद अत्याआधुनिक तरीके से बनाया गया है जिसमें फ़ोल्ड होने वाले स्नैक टेबल, उपयुक्त होल्डर के साथ मोबाइल चार्जर, फ़ोल्ड होने वाले बोतल होल्डर, सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन और एर्गोनोमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीट और बर्थ बेहतर सामान टैक, रेडियम रोशनी फ़्लोटिंग पट्टी, एफडीबी को एक तरफ स्थानांतरित कर खुलने योग्य दर्पण फ्रेम के पीछे रखा गया है।
सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में गार्ड द्वारा संचालित पीए प्रणाली होगी। साथ ही उन्नत शौचालय भी होंगे जो लोगों को सुविधा प्रदान करेंगे। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास में दिव्यांगजन शौचालय भी बनाया गया है।
जालंधर 29 Dec, (एजेंसी)-सुशील शर्मा पर एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने विश्वास जताते हुए जालंधर भाजपा शहरी की कमान उन्हें साैंपी है। अपनी दोबारा हुई नियुक्ति पर सुशील शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट जगत प्रकाश नड्डा, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, महामंत्री श्रीनिवास्लु जी और सारी सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए आभार जताया है। सुशील शर्मा को तीसरी बार जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अयोध्या,29 दिसंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमगन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहाँ विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।
इसके पहले रामकथा हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस माह मुख्यमंत्री तीसरी बार अयोध्या आए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2 दिसम्बर और 21 दिसंबर को अयोध्या आगमन पर मंदिरों में शीश झुकाया था।
लता मंगेशकर चौक पहुंचकर सीएम ने यहां की खुबसूरती को देखा। लता मंगेशकर चौक को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है। सीएम ने यहां वीणा संग सेल्फी भी ली। सीएम ने आमजन का अभिवादन किया। इसके बाद रामपथ को देखा।
प्रधानमंत्री के आमगन से पहले सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। रामपथ पर मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से भी सीएम ने हालचाल जाना। सीएम ने बच्चों से पूछा कि वे स्कूल जाते हैं या नहीं। यहां जयश्रीराम की ध्वनि गुंजायमान रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। सीएम ने पीएम के आगमन के पहले यहां पहुंचकर वास्तुस्थिति देखी।
यहां रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि कहीं किसी प्रकार की कमी न हो। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 30 दिसंबर 2023 (शनिवार) की तिथि अयोध्या के लिए स्वर्णाक्षरों में लिखी जाएगी।
इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी यहां महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सौगात अयोध्या को देंगे। इसके पहले शुक्रवार को सीएम ने यहां का दौरा कर खूबसूरती का दीदार किया। साथ ही इस आयोजन को लेकर अफसरों को विशेष निर्देश भी दिए।
अयोध्या,29 दिसंबर (एजेंसी)। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम के शानदार दृश्य दिखाए है। जो आधुनिक बुनियादी ढांचे और भारत के सांस्कृतिक लोकाचार के एक सुंदर संगम के रूप में खड़ा है!
सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 1462.97 करोड़ रुपये की लागत से बने महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा व 241 करोड़ रुपये से अयोध्या धाम स्टेशन फेज-1 का विकास कार्य उन प्रमुख परियोजनाओं में शुमार है, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
*अमित शाह बोले-ये खुशी की बात है कि आज असम के भविष्य के लिए एक सुनहरा दिन*
नईदिल्ली,29 दिसंबर (एजेंसी)। केंद्र सरकार को असम और पूर्वोत्तर के संंबंध में एक बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को सरकार और उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए. उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में केंद्र और असम सरकार के साथ शांति के त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा, मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि आज असम के भविष्य के लिए एक सुनहरा दिन है. लंबे समय से असम ने हिंसा को झेला है, पूरे नॉर्थ-ईस्ट ने हिंसा को झेला है, जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से (2014 से) दिल्ली और नॉर्थ-ईस्ट की दूरी कम करने के प्रयास हुए.
मन खोलकर, खुले हृदय से सभी के साथ बातचीत की शुरुआत हुई और उनके (पीएम मोदी) मार्गदर्शन में ही उग्रवाद मुक्त, हिंसा मुक्त और विवाद मुक्त नॉर्थ-ईस्ट की परिकल्पना लेकर गृह मंत्रालय चलता रहा.
उन्होंने कहा, पिछले पांच वर्षों में 9 शांति और सीमा संबंधित समझौते अलग-अलग राज्यों के पूरे नॉर्थ-ईस्ट में हुए हैं. इसके कारण नॉर्थ-ईस्ट के एक बड़े हिस्से में शांति की स्थापना हुई है.
गह मंत्री ने कहा, रिकॉर्ड पर 9 हजार से ज्यादा कैडर ने सरेंडर किया है और 85 प्रतिशत असम में से अफस्पा को हटाया जा रहा है और आज भारत सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम के बीच में जो ट्राई पार्टी समझौता हुआ है, इससे असम के सभी हथियारी ग्रुप की बात को यहीं पर समाप्त करने में हमें सफलता मिली है.
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, आज असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में असम की शांति प्रक्रिया निरंतर जारी है
नई दिल्ली 29 Dec,(एजेंसी): दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति को यूरोपीय देश के लिए उड़ान भरने की अनुमति देने का प्रयास करने के आरोप में सीआईएसएफ कर्मियों ने एयर इंडिया के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दावा किया कि चार एयरलाइन स्टाफ सदस्यों और एक यात्री को पकड़ा गया है।
सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा, नई दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने प्रस्थान गेट नंबर 5 के पास चेक-इन क्षेत्र में बैठे एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। यात्री की पहचान दिलजोत सिंह के रूप में हुई, जो भारतीय नागरिक था। दिल्ली से बर्मिंघम की यात्रा करने का उसका इरादा हमारेे ध्यान का केंद्र बन गया। प्रोफाइलिंग संबंधी चिंताओं के कारण सिंह को जांच चौकी पर गहन जांच से गुजरने का निर्देश दिया गया।
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उसके सामान की व्यापक जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सिंह विमान में नहीं चढ़ा, इससे चिंता पैदा हो गई। जब उससे विमान में नहीं चढ़ने के बारे में पूछा गया, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर उसकी पिछली गतिविधियों को सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रैक किया गया। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और यात्री से पूछताछ से पता चला कि एफ-11 काउंटर पर जांच करने के बाद वह आव्रजन के लिए आगे बढ़ा, जहां अधिकारियों ने उसे संदिग्ध यात्रा दस्तावेज रखने के कारण रोक दिया।
सीआईएसएफ के अनुसार, संदेह को दूर करने के लिए संबंधित एयरलाइन कर्मचारियों को लाने का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी फुटेज की आगे की समीक्षा करने पर पता चला कि सिंह न तो चेक-इन काउंटर पर लौटा और न ही आव्रजन काउंटर पर वापस आया। बाद की पूछताछ से पता चला कि गलत दस्तावेजों के आधार पर ही एयर इंडिया स्टाफ रोहन वर्मा, सीएसए द्वारा क्रू काउंटर एफ-11 पर चेक-इन औपचारिकताएं पूरी की गईं। उसके पास सीमेन लेटर (केवल जहाज पर काम करने के लिए अधिकृत) पर यात्रा कर रहा था, लेकिन एयर इंडिया स्टाफ वर्मा ने मैन्युअल रूप से बीआरपी (बायोमेट्रिक रेजिडेंस परमिट, यूके) के रूप में अपनी चेक-इन औपचारिकताएं पूरी कीं। पूछताछ करने पर वर्मा ने कबूल किया कि उनके सहयोगी मोहम्मद जहांगीर-सीएसए, एआईएसएटीएस के निर्देशानुसार, उन्होंने यात्री की जांच की औपचारिका पूरी की। जाली दस्तावेजों का उपयोग करने वाले दो और यात्रियों से उसे 80,000 रुपये मिले।
बयान में कहा गया है, पूछताछ करने पर जहांगीर ने कबूल किया कि उसने अपने सहयोगी को जाली दस्तावेजों का उपयोग करके यात्रियों की चेक-इन औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उसे महिपालपुर के निवासी राकेश द्वारा प्रति यात्री 40,000 रुपये की पेशकश की गई थी। इसके बाद उस यात्री सहित सभी शामिल कर्मचारियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
बाद में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा, जो प्रस्थान द्वार संख्या 5 के पास चेक-इन क्षेत्र में बैठा था। एफआईआर में कहा गया है, यात्री की पहचान बाद में श्री दिलजोत सिंह (भारतीय) के रूप में की गई, जो एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से बर्मिंघम की यात्रा करने वाले थे।
एफआईआर के अनुसार, तीन एयरलाइन स्टाफ सदस्यों, वर्मा, यश और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज बनाना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
प्रयागराज 29 Dec, (एजेंसी) : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस पति की याचिका खारिज कर दी, जिसने अलग रह रही पत्नी के कहने पर पारिवारिक अदालत द्वारा अपनी शादी को तोडऩे को इस आधार पर चुनौती दी थी कि एक बार क्रूरता पाए जाने पर तलाक लेने की कार्रवाई का कारण बनता है। इसके अलावा, अदालत ने कहा कि क्रूरता के मामलों में, अदालत को वैवाहिक संबंध बहाल करने का आदेश पारित करने से पहले अन्य परिस्थितियों पर भी गौर करना चाहिए।
न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद की खंडपीठ ने हेमसिंह उर्फ टिंचू द्वारा दायर पहली अपील को खारिज करते हुए कहा, एक बार जब क्रूरता साबित हो जाती है, तो तलाक लेने की कार्रवाई का कारण बनता है। उसके बाद पार्टियां अपना आचरण कैसा रखेंगी, यह एक प्रासंगिक फैक्टर बना रह सकता है। फिर भी, कानून का कोई नियम उत्पन्न नहीं हो सकता है जो अदालत को अन्य उपस्थित परिस्थितियों को देखे बिना, पक्षों के बीच वैवाहिक संबंध बहाल करने के लिए आदेश पारित करने का निर्देश दे सकता है।
अपीलकर्ता पति हेमसिंह ने प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय इटावा के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसने उसकी पत्नी के कहने पर उसकी शादी को समाप्त कर दिया था। अदालत ने पाया कि प्रतिवादी पत्नी ने क्रूरता के आधार पर विवाह विच्छेद की मांग की थी। अदालत ने अपने फैसले में माना कि क्रूरता का कृत्य स्थापित हुआ और पति द्वारा दायर पहली अपील को खारिज कर दिया।
जयपुर 29 Dec, (एजेंसी) : दिल्ली और जयपुर सहित आधा दर्जन से अधिक हवाईअड्डे और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सूत्रों ने बताया कि रात करीब 10.23 बजे एक ईमेल आया जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद हवाईअड्डों पर बमबारी की जाएगी।
जयपुर एयरपोर्ट पर आधिकारिक कस्टमर केयर आईडी पर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और स्थानीय पुलिस की मदद से एयरपोर्ट और वहां उतरने वाले विमानों की जांच, तलाशी और सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया।
पुलिस को अब तक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और सीआईएसएफ ने अब जयपुर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, इस बात की जांच की जा रही है कि कस्टमर केयर की आईडी पर एयरपोर्ट निदेशकों को ईमेल किसने भेजा।
नई दिल्ली 29 Dec, (एजेंसी) : पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है।
इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के बाद दो दिन यानि शनिवार और रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी. इसलिए प्रदूषण से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में येलो अलर्ट और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट. मौसम विभाग ने कल कई जगहों पर फॉग का येलो अलर्ट जारी किया है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की ओर आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 5 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही.
फरक्का एक्सप्रेस, 2 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही.
हिमाचल एक्सप्रेस, 2 घंटे 27 मिनट देरी से है.
ब्रह्मपुत्र मेल, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
एमसीटीएम उधमपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एसएफ एक्सप्रेस, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
लखनऊ मेल, 1 घंटे 22 मिनट देरी से चल रही है.
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 1 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है.
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 1 घंटे 7 मिनट देरी से.
जम्मू मेल, 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है.
पद्मावत एक्सप्रेस, 1 घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है.
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 1 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है.
Lucknow News 29 Dec, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मौजूदा विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार एक जनवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार संभालेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1990 बैच के अधिकारी कुमार कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार से पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होने बताया कि कुमार के डीजीपी पद पर प्रोन्नत करने की अनुशंसा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजी गयी थी जिनकी अनुमति मिलने के बाद गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने कुमार की प्रोन्नत के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में माफिया राज पर नकेल कसने में कुमार की भूमिका को अहम माना जाता रहा है।
प्रदेश के 34 आईपीएस अफसर प्रमोशन पाकर बने डीआईजी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत कुमार के अलावा प्रदेश के 34 आईपीएस अफसर प्रमोशन पाकर डीआईजी बन गए हैं। जिन 34 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन किया गया है वे सभी 2009 और 2010 बैच के अधिकारी हैं। प्रमोशन के बाद उनकी तैनाती का आदेश जल्द जारी होगा। आपको बता दें कि प्रशांत कुमार 1990 के आईपीएस अधिकारी है। प्रशांत कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ का बेहद भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अपनी बहादुरी के लिए प्रशांत कुमार को 3 बार पुलिस पदक मिल चुका है। इसके अलावा राष्ट्रपति से वीरता का पुलिस पदक भी मिल चुका है।
मुंबई 29 Dec, (एजेंसी) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए एआई से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है।
उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे ‘‘आज की क्षमता के मुकाबले दस गुना’’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं।
सोमनाथ ने कहा, ‘‘यह सब उपग्रहों से देखा जा सकता है। हम इसे संभालने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित कर रहे हैं, लेकिन अब सोचने का एक अलग तरीका है और हमें इसे और अधिक महत्वपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है क्योंकि (किसी भी) राष्ट्र की शक्ति उसकी यह समझने की क्षमता है कि उसके आसपास क्या हो रहा है।’’
इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘हमने अगले 5 वर्षों में 50 उपग्रहों को अंतिम रूप देने के लिए उनका संयोजन कर लिया है और इसे अगले पांच वर्षों से अधिक समय में इस विशेष भू-खुफिया जानकारी संग्रह में सहायता के लिहाज से भारत के लिए भेजा जा रहा है।’’ सोमनाथ ने कहा कि अगर भारत इस स्तर पर उपग्रहों का प्रक्षेपण कर सकता है तो देश के सामने आने वाले खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है।
29.12.2023 – भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो की नवीनतम प्रस्तुति ‘सफ़ेद’ का प्रेस शो पिछले दिनों जुहू, मुम्बई स्थित सनी सुपर साउंड के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। संदीप सिंह अपने निर्देशन में 70 मिनट की फिल्म ‘सफ़ेद’ में एक विधवा और एक ट्रांसजेंडर की प्रेम कहानी लेकर आए हैं। सामाजिक उत्पीड़न के शिकार, दोनों एक-दूसरे में सांत्वना और मुक्ति पाते हैं, जिससे उनका अकेला अस्तित्व दूर हो जाता है।
‘सफ़ेद’ में अभय वर्मा, मीरा चोपड़ा, बरखा बिष्ट, जमील खान और छाया कदम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अपरंपरागत शैलियों की खोज करना और आम लीक से हटकर विषयों पर फिल्में बनाना संदीप सिंह की विशेषता रही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कान्स 2022 में संगीतकार ए आर रहमान द्वारा जारी किया गया था। यह फिल्म निर्देशक के रूप में संदीप सिंह की पहली फिल्म है, जिन्होंने ‘रामलीला’, ‘राउडी राठौड़’, ‘मैरी कॉम’, ‘अलीगढ़’, ‘सरबजीत’, ‘भूमि’, ‘झुंड’ जैसी फिल्मों के लिए आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है और अब ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’, ‘सहाराश्री’, ‘मैं अटल हूं’ जैसे कुछ फिल्मों से भी जुड़े हैं।
बकौल निर्देशक संदीप सिंह ‘सफ़ेद’ के माध्यम से मेरा उद्देश्य उन लोगों को आवाज देना है जो समाज की विविध पृष्ठभूमि से आते हैं और संघर्ष कर रहे हैं। ट्रांसजेंडर्स और विधवाओं को समाज में बहुत ही हेय दृष्टि से देखा जाता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए…उन्हें भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिलना चाहिए।
प्यार सभी कमियों को नज़रअंदाज़ कर देता है और इंसान को पूर्णता का एहसास कराता है। यही संदेश मैंने अपनी फिल्म के माध्यम से देने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि सिनेदर्शकों को ‘सफ़ेद’ पसंद आएगी।
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही झंझट भरा काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगें। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढेगा।
* शुभ रंग- भूरा
* शुभ अंक- 5
वृष राशि :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा इसके साथ ही आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी स्ट्रांग योग बन रहा है। गुरु की कृपा से आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।
* शुभ रंग- लाल
* शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। आज परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।
* शुभ रंग- काला
* शुभ अंक- 3
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जाने वाले है। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुये है।
* शुभ रंग- पीला
* शुभ अंक- 7
सिंह राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आक आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आज आपका सारा पुराना उधार चुकता हो जायेगा। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।
* शुभ रंग- गोल्डन
* शुभ अंक- 3
कन्या राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है, हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी भी मिले। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग डेवलप होगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े का पैसा आज आपको मिल जाएगा। आज आप रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की खऱीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।
* शुभ रंग- मैजेंटा
* शुभ अंक- 4
तुला राशि:
आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। आज कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आपसे संपर्क कर सकता है, कोई राज की बात पता चल सकती है। आप दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते है लोग आपके भोले पन का फायदा ना उठा पायें इसके लिए किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिये आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
* शुभ रंग- भूरा
* शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही दूसरों की मदद के किसी काम से जुडऩा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
* शुभ रंग- सिलवर
* शुभ अंक- 6
धनु राशि:
आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गयी व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।
* शुभ रंग- मैरून
* शुभ अंक- 2
मकर राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज दौड़-भाग या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का असीम प्यार और समर्थन आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे इस ऊर्जा का प्रयोग अपने अध्यात्मिक विकास के लिए करेंगे तो मानसिक शांति महसूस होगी। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
* शुभ रंग- नारंगी
* शुभ अंक- 8
कुम्भ राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की सम्भावना प्रबल है। क़ारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके क़दमों में होगी और लोगों में आपकी अलग पहचान बनेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
* शुभ रंग- सफेद
* शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरुर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुये है।
कुशीनगर ,28 दिसंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अयोध्या में अगर मेहमानों के विमान को उतरने की जगह कम पड़ी तो विमानों की पार्किंग गोरखपुर और कुशीनगर हवाई अड्डा पर कराई जा सकती है। 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर लोकार्पण की तैयारी को लेकर आदेश आने के बाद दोनों हवाई अड्डों को स्टैंड बाय में रखा गया है। अगर वहां पर फ्लाइट को उतारने में स्थान की कमी आएगी तो इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल हो सकता है। यात्रियों को अयोध्या में उतारने के बाद विमान इन एयरपोर्ट पर खड़े किए जाएंगे। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट निदेशक डॉक्टर एके द्विवेदी ने की है।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का लोकार्पण होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में खुद शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूरे देश ही नहीं विदेश से भी लोग शामिल होने के लिए आने वाले हैं। भीड़ को देखते हुए ही फैसला लिया गया है कि अगर अतिथियों के निजी विमानों की संख्या ज्यादा हुई तो मेहमानों को अयोध्या में उतारने के बाद विमानों को कुशीनगर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर खड़ा कराया जाएगा। इसे लेकर आदेश आने के बाद सभी ने अपनी तैयारी पूरी भी कर ली है।
एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए गोरखपुर और कुशीनगर हवाई अड्डे को भी स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया है। अगर वहां विमानों को उतारने में स्थान की कमी आएगी तो इन हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि गोरखपुर हवाई अड्डे का निर्णय एयरफोर्स की तरफ से लिया जाएगा।
*राज्य के सर्वांगीण विकास में गांव का विकास महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री*
*झारखंड राज्य हर चुनौतियों से निपटने को तैयार*
रांची, 28.12.2023 (FJ) – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का ठीक तरह से गठन भी नहीं हुआ था और देश-दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। वैश्विक महामारी के चलते देश में लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा। झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है वैसी स्थिति में कोरोना जैसी आपदा राज्य के लिए अभिशाप जैसी थी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय भी अन्य राज्यों के अपेक्षा झारखंड में बेहतर कार्य किया तथा गरीब, मजदूर, किसान सहित सभी को सुरक्षा प्रदान करते हुए महामारी का डटकर सामना किया। वैश्विक महामारी के चपेट में आकर हमारे मंत्रिमंडल के दो मंत्री भी शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही वैश्विक महामारी का बादल छटा, हमारी सरकार ने वादों के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे झारखंडियों की सरकार है। शुरुआती दिनों से ही हमारी सरकार ने राज्य के हर वर्ग, हर समाज को लेकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अभियान रहा है। इस अभियान के तहत हम विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हैं। 29 दिसंबर 2023 को इस अभियान के तीसरे चरण का अंतिम पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य होने के वजह से यहां आर्थिक, शैक्षणिक स्तर पर सहित कई विषमताएं रही हैं। हमारी सरकार “आपकी-योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” अभियान के माध्यम से इन विषमताओं पर काम करने का पुरजोर कोशिश हुई है।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य कर्मियों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया है। जिस उद्देश्य के साथ हम लोगों ने सरकार बनाई उसे उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह सरकार अबतक गांव के लोगों के साथ, राज्य की जनता के भावनाओं के साथ कम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, आगे हम लोगों को और कई चुनौतियों से सामना करना है परंतु इन चुनौतियों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का सर्वांगीण विकास केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के आपसी समन्वय से होता है परंतु मेरा मानना है कि केंद्र सरकार से जो सहयोग हमें मिलना चाहिए था वह अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला है। केंद्र सरकार से कम सहयोग मिलने के बावजूद सरकार ने कदम रोके नहीं बल्कि निरंतर आगे बढ़ते रहे।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं बेरोजगारों सहित सभी वर्ग को सरकार की विभिन्न भावी योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है। आगे भी करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। मेरा मानना है कि राज्य का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम गांव को मजबूत करेंगे, जब गांव मजबूत होगा तभी शहर और राज्य मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम झारखंड के गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर राज्य के माथे पर जो पिछड़ेपन का टैग लगा है उसे हटाने में जरूर कामयाब होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 20-25 में झारखंड युवा राज्य की गिनती में शुमार हो जाएगा। पिछले 20 वर्षों में इस राज्य को पूर्व सरकारों से जितनी अपेक्षाएं थीं उसके मुताबिक पूर्ववर्ती सरकारी बिल्कुल खरी नहीं उतर पाई यही वजह है कि आज झारखंड पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में झारखंड में ऐसे कोई काम नहीं हुआ जिसके भरोसे आज हम हर चुनौती से लड़ने का सामना रखते हों, लेकिन धीरे-धीरे ही सही हमारी सरकार झारखंड की जड़ को मजबूत करने पर लगी है। आने वाले कुछ वर्षों में हम इस राज्य को अपने बल पर खड़ा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमने राज्य में महत्वपूर्ण राज्य सरकार के अंश के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों आंगनबाड़ी कर्मियों सहित कई वर्ग के अनुबंधकर्मियों की पुरानी मांगों को पूरा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में सरकार के कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पुरानी पेंशन योजना लागू हुई है। हमारी सरकार ने झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना लागू करने का काम कर दिखाया है। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड पूरे देश में पहला राज्य है। वर्तमान समय में हमारे राज्य में 60 वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्ग महिला-पुरुष, विधवा, दिव्यांगो को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता में लेकर इसके दायरे को बढ़ाने पर बल दिया है।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार आने वाली पीढ़ी को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि की है, वहीं सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से बच्चियों को जोड़ा गया है। इस योजना के तहत सभी पात्र बच्चियों को आर्थिक सहयोग किया जा रहा है ताकि उनकी पढ़ाई बीच में रुके नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें भी मरंग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। राज्य में किसानों की ऋण माफी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरकारी उपक्रमों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति, प्रत्येक विभागों की नियुक्ति नियमावली बनाने, उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन, बेहतर उद्योग नीति के साथ-साथ कई विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सारे कार्य किए गए हैं। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां हाइड्रोजन इंजन का निर्माण किया जाएगा इस नियमित टाटा कमिन्स के साथ एमओयू हो चुका है। कई औद्योगिक संस्थानों द्वारा उद्योग स्थापित करने की कार्य योजना पाइपलाइन पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रांची शहर में फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा।
हैदराबाद 28 Dec, (एजेंसी): कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान छह गारंटियों का ऐलान किया था। राज्य में सरकार बनने के बाद कांग्रेस उसे पूरा कर रही है। तेलंगाना के गांवों और कस्बों में हजारों लोग मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन जमा को सुबह से ही कतार में खड़े हैं।
राज्य सरकार ने गुरुवार को छह गारंटियों के लागू के लिए आवेदन प्राप्त करना शुरू कर दिया है। नई सरकार के सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम प्रजा पालन के तहत 6 जनवरी तक 16,395 स्थानों पर सरकारी अधिकारियों द्वारा आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रंगारेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस सरकार सभी गारंटी लागू करेगी। यह लोगों की सरकार है। यह किसी एक व्यक्ति या एक वर्ग की सरकार नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के लिए 100 परिवारों पर एक काउंटर बनाया गया है। सभी 12,769 ग्राम पंचायतों और 3,626 नगरपालिका वार्डों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को छोड़कर सभी दिनों में आवेदन प्राप्त किए जा रहे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
आवेदन गांवों और नगर निगम वार्डों में ग्राम सभाओं में आठ कार्य दिवसों के दौरान प्राप्त किए जाएंगे। सरकार ने कार्यक्रम के संचालन के लिए 3,714 अधिकारियों को तैनात किया है। विभिन्न विभागों से आये अधिकारी प्रतिदिन दो गांवों या दो वार्डों का दौरा करेंगे।
सरकार ने सभी जिलों में कार्यक्रम के लिए 10 आईएएस अधिकारियों को समन्वयक भी नियुक्त किया है। महालक्ष्मी, रायथु भरोसा, गृह ज्योति, इंदिरम्मा इंदलु और चेयुथा को लागू करने के लिए आवेदन 28 दिसंबर से प्राप्त किए जाएंगे। पांच गारंटियों के लिए एक ही आवेदन पत्र है।
छठी गारंटी (युवा विकासम) के लिए शैक्षणिक संस्थानों में आवेदन बाद में प्राप्त किये जायेंगे। महालक्ष्मी के तहत प्रत्येक महिला को प्रति माह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी जबकि 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
रायथु भरोसा गारंटी के तहत, प्रत्येक किसान को हर साल प्रति एकड़ 15,000 रुपये मिलेंगे। खेतिहर मजदूरों को सालाना 12,000 रुपये मिलेंगे।
इंदिराम्मा इंदलु के तहत बेघरों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। तेलंगाना के शहीदों और तेलंगाना आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों के परिवारों को 250 वर्ग गज का घर आवंटित किया जाएगा। गृह ज्योति के तहत हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
युवा विकासम के तहत, पार्टी ने सभी मंडलों में छात्रों और तेलंगाना अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में से प्रत्येक के लिए 5 लाख रुपये के विद्या भरोसा कार्ड का वादा किया। चेयुथा के तहत, वृद्धावस्था, विधवा, एकल महिलाओं जैसी विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को 4,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। विकलांगों को हर महीने 6,000 रुपये मिलेंगे।
जो लोग मौजूदा योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि लोग नए राशन कार्ड और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
बुधवार को छह गारंटियों के लोगो, पोस्टर और आवेदन पत्र जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग ग्राम सभाओं में आवेदन जमा करने में असमर्थ हैं, वे पंचायत और मंडल कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं।
दावा किया कि सरकार ने सत्ता संभालने के 48 घंटे के भीतर दो गारंटी पूरी कर इतिहास रचा है। महिलाओं को टीएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई, जबकि राजीव आरोग्यश्री योजना की कवरेज सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई।
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार शेष गारंटी को भी इसी भावना के साथ लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
आवेदकों को परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के अन्य सदस्यों का विवरण, जन्म तिथि, आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, पेशा और मोबाइल नंबर जैसे विवरण भरने होंगे, और आधार तथा सफेद राशन कार्ड की फोटो प्रतियां जमा करनी होंगी।
आवेदकों को एक पावती जारी की जाएगी और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली 28 Dec, (एजेंसी)-22 जनवरी, 2024 का दिन रामभक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है। पूरे विश्व में रामभक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्री राम मंदिर की यह तारीख़ देश में आगामी महीने में लगभग 50 हज़ार करोड़ से ज्यादा का व्यापार करेगी, 22 जनवरी को राम राज्य के साथ ही देश में 50 हजार करोड़ का कारोबार होगा।
इस बारे में कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि सनातन अर्थव्यवस्था की जड़ें भारत में बहुत गहरी हैं। इसी बीच आज कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को राम राज्य दिवस के रूप में घोषित किया जाए।
प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कहा कि देश के सभी बाजारों में बड़ी मात्रा में श्री राम ध्वजा, श्री राम अंगवस्त्र सहित श्री राम के चित्र से अंकित मालाएं, लॉकेट, चाबी की रिंग, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के मॉडल के चित्र, सजावटी लटकनें , कड़े सहित अनेक प्रकार का सामान उपलब्ध है जिसकी भारी मांग देखने को मिलेगी.
उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर के मॉडल की माँग बहुत अधिक है और यह मॉडल हार्डबोर्ड, पाइनवुड, लकड़ी आदि अन्य सामान से अलग अलग साइजों के तैयार किए जा रहे हैं। इन मॉडल को बनाने में बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है तो राज्यों में स्थानीय कारीगरों, कलाकारों एवं हाथ से काम करने वाले लोगों को भी बड़ा व्यापार मिल रहा है।