दुनियाभर में 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी सालार, फिल्म के दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

02.01.2024 (एजेंसी)  –  प्रभास की फिल्म सालार शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं और यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।सालार का देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में डंका बज रहा है।

अब सालार ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।निर्माताओं ने सालार के आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म के 600 करोड़ी बनने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म दुनियाभर में 625 करोड़ रुपये कमा चुकी है।निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, मुझे माफ करना खानसार।

अजेय, सालार ने दुनियाभर में 625 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।भारतीय बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने 344.67 करोड़ रुपये कमाए हैं।बता दें कि सालार के 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के साथ ही प्रभास पहले ऐसे साउथ एक्टर बन गए हैं जिनकी 3 फिल्मों ने 600 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर बाहुबली है जिसने दुनियाभर में 650 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 है, जिसने 1788 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था.

***************************

 

जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, देवरा के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान

02.01.2024 (एजेंसी)  –  देवरा जूनियर एनटीआर की कोरटाला शिवा के साथ आने वाली फिल्म 2024 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. हाल के दिनों में फिल्म की पहली झलक की रिलीज डेट नजदीक होने को लेकर कई अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन अब फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर ने पहली झलक की रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है.

नंदामुरी बालकृष्ण ने एक मीडिया बातचीत में पुष्टि की थी कि जैसे ही निर्माता वीएफएक्स से संतुष्ट होंगे, रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी. इसके अलावा संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. प्रतिभाशाली टॉलीवुड अभिनेता जूनियर एनटीआर शिव कोराटाला द्वारा निर्देशित देवारा: भाग 1 में दिखाई देंगे.

पैन इंडियन फिल्म में जान्हवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रूप में हैं. यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जूनियर एनटीआर ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें ऐलान किया गया है कि देवरा की पहली झलक 8 जनवरी, 2024 को सामने आएगी. अब प्रशंसक बेसब्री से झलक के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म का पोस्टर जारी किया है और इस बात की जानकारी दी है.

साथ ही उन्होंने बताया है कि फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं. इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म का पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को आ रहा है. इसका मतलब है कि फिल्म दो भागों में बन रही है. बता दें कि यह जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है और इसके कुछ पोस्टर पहले भी जारी हो चुके हैं.

जारी किए गए पोस्टर्स में अब तक जूनियर एनटीआर के साथ-साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर के लुक भी रिलीज किए जा चुके हैं. फिल्म के पोस्टर्स में अबतक समुद्र को ही ज्यादातर बैकड्रॉप में दिखाया गया है. ऐसे में फिल्म की कहानी के समुद्र से जुड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है.

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

नववर्ष आपके लिए अत्यन्त सुखद रहने वाला है। आपकी किस्मत पलट सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, या किसी प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं, अथवा व्यवसायिक तो आपको इस वर्ष कहीं दूरस्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए शानदार हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक लाभ का कारक होगा। आपके सेहत में उतार चढ़ाव की संभावना है, आपको खान -पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपकी संतान के लिए यह वर्ष अच्छा है, कोई इच्छित समाचार मिल सकता है, जिससे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस राशि की महिलाएं व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें तो परिवार के लिए अच्छा रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

वृष राशि-

यह वर्ष आपके लिए कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव लेकर आ सकता है। आपका संपर्क नवीन व्यक्तियों से हो सकता है, जिनके सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अविश्वसनीय रूप से सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु अचानक कुछ समस्याएं सामने आने से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक एवं मंगलोत्सव के विचार मन में आयेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, लेकिन आपको बच्चे का अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण देखकर उस पर पूर्ण विश्वास भी रहेगा। लवमेट के लिए भी दिन अच्छा है, आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे ले जाएंगे।

* शुभ रंग- क्रीम

* शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आपके वैवाहिक जीवन जीवन में पूरे साल शांति बनी रहेगी। आपको अनावश्यक और तनावपूर्ण बातों से दूर रहना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सिलसिले में कहीं न कहीं भाग -दौड़ बनी रहेगी। वृद्ध माता-पिता के तीर्थ स्थल पर ले जाने की योजना बनाने में आपको सफलता भी मिलेगी। बैंकिंग तथा फाइनेंस से संबंधित जातकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको जहां तक हो सके उधार के लेन देन से बचना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

यह वर्ष आपके जीवन में समृद्धि लेकर आया है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय मे जिस भी काम को आगे बढाने की योजना बनायेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस वर्ष आपको तबादले से संबंधित कोई मनचाही सूचना मिल सकती है। जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। कुछ परिस्थितियां ऐसी बनेंगी जिससे पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। माता पिता का सहयोग आपके हर कार्य में भरपूर मिलेगा, आप ऊर्जावान और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा नौकरी के लिए दी गई परीक्षा के सुखद परिणाम आने की संभावना है। बच्चों के लिए अच्छा दिन है। खेल कूद के लिए कहीं बाहर स्टेडियम भी जा सकते हैं।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है परन्तु अपनी सूझबूझ से काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढऩे की संभावना है। इच्छानुसार कहीं भी निवेश कर सकते हैं या घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में इस वर्ष आपकी रूचि बनी रहेगी। परिवार में पति-पत्नी के मध्य सुख- सहयोग बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। अत: आज आस- पास के बच्चों में उनकी जरूरतों से संबंधी उपहार दें इससे बच्चों तथा आपके परिवार को खुशियां मिलेंगी।

* शुभ रंग-गोल्डन

* शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

नया साल आपके लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयास अनुकूल परिणाम देंगे। इस वर्ष वाहन अथवा मकान भी खरीदने संभावना बन सकती है। सामाजिक अथवा कार्यक्षेत्र में इष्ट मित्रों की सहायता से मुश्किलें कम होंगी ,अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें मधुरता और नम्रता अवश्य बनाएं रखें अन्यथा वाद विवाद होने की संभावना बढ़ सकती है। महिलाएं अपने कार्यालय तथा परिवार में तालमेल बनाए रखने में संयम से काम लें क्यूंकि इसका असर छोटे बच्चों पर पड़ सकता है। परिवार में बच्चों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं लेकिन बच्चे बहुत खुश हो सकते हैं। खुशियां ही सुखद पारिवारिक जीवन का मूल मंत्र है।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में नव-वर्ष सकारात्मक रहेगा। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों के लिए तरक्की के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस वर्ष व्यापार करने वाले जातकों के लिए उन्नति के योग बन रहें हैं। जिसे अपनी बुद्धि और विवेक से उचित निर्णय के बल पर प्राप्त करेंगे। परिवार में पिता समान लोगों से जो कहा सुनी या मतभेद चल रहे थे किन्हीं विशेष कारणों से सब समाप्त होंगे।गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ परिणाम लेकर आया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं का समाधान माता-पिता प्रेम और प्यार से निकाल सकते हैं।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

इस वर्ष आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। आप अपने ज्यादातर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी तथा आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा है व्यापार में आ रही समस्याओं का चतुराई से सामना कर आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने मनपसंद क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आपका मन इस वर्ष सहज रूप से शिक्षा की ओर झुकेगा। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें जंक फूड खाने से दूर रहें अन्यथा कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के मधुमेह रोगी इस बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान दें, समय से चिकित्सक की सलाह लें।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आपके लिए नया साल अच्छे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश या छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच- समझकर लेना चाहिए। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आय के नवीन साधन बनेंगे।आपके बच्चों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 6

मकर राशि-

यह वर्ष शानदार रहने वाला है। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। यह आपके जीवन में बदलाव देखने लेकर आने वाला है। इस वर्ष आपको आजीविका से संबंधित आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और भविष्य के लिए संचय भी कर सकते हैं। आप आशावान होकर शांतचित्त मन से अपने काम पूरा करेंगे। आप प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें,हो सकता है सामने वाले को अच्छा ना लगे। मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

यह वर्ष आपके लिए मनोवांछित सफलता दिलाने वाला वर्ष रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए आप अपने बड़ों से सलाह तथा सहयोग ले सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से और मन लगाकर काम करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा है, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा। बच्चों के प्रति आपका समर्पण भाव तथा अथाह प्रेम से उनकी प्रतिभा को उड़ान मिलेगी, करियर से संबंधित कोई मनचाही खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जायेंगे, इससे संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप पहले से किसी रोग से पीडि़त हैं तो व्यवस्थित आहार का पालन करें तथा व्यायाम प्रणाली का सहारा ले अन्यथा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

* शुभ रंग- आसमानी नीला

* शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आपके लिए नया साल मिले-जुले अनुभव लेकर आया है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता सफलता मिलेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ के योग हैं। इस वर्ष आपके आय के नये स्रोत के सृजन होने के प्रबल योग बन रहें हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बने रहने से एक दूसरे से जुड़ाव की भावना बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिला-जुला परिणाम देगा, मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें, दिनचर्या में व्यायाम और योग को शामिल करें, तो स्वस्थ रहेंगे। पीले वस्तुओं का दान करें।

* शुभ रंग- मैहरून

* शुभ अंक- 3

******************************

 

हर पीडि़त की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए: इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर ,01 दिसंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नववर्ष के पहले दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीडि़त की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीडि़त की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक.एक फरियादी से मिले। जनता दर्शन में एक महिला ने दबंग द्वारा मारे.पीटे जाने की पीड़ा बताई तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। एक महिला द्वारा आवास की समस्या बताने पर सीएम योगी ने अधिकारियों को आवास का इंतजाम करने का निर्देश दिया।

********************************

 

सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने

जयपुर 01 Jan, (एजेंसी): वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। यह घोषणा की गई। 1991 बैच के अधिकारी सुधांश पंत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर उनकी सेवाएं वापस कर दी गईं।

मुख्य सचिव उषा शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद देर रात कार्मिक विभाग ने पंत को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए, जिन्हें इस पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा था।

नई भजन लाल शर्मा सरकार में 20 मंत्रियों के साथ, जिनमें मुख्यमंत्री भी पहली बार मंत्री बने हैं, नौकरशाही और शासन को संभालने के लिए उसे पंत जैसे अधिकारी की जरूरत नहीं थी और सरकार उनके कौशल से लाभान्वित हो सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने काफी सोच-विचार के बाद यह कदम उठाया है और पहले से ही उम्मीद थी कि नया मुख्य सचिव केंद्र से आएगा।

************************

 

देश के कई राज्यों में ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर, जानें वजह

नई दिल्ली 01 Dec, (एजेंसी)-देश के अधिकतर राज्यों में ट्रांसपोर्टर और ट्रक डाइवर ह़ड़ताल पर हैं। कई स्थानों पर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कई स्थानों पर प्रदर्शन जारी है। इन प्रदर्शनों की वजह है वो प्रावधान जिसमें केंद्र सरकार ने हिट एंड रन केस में 10 साल की सजा और सात लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया है। इसी के विरोध में तमाम बस और ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है।

गाजियाबाद में पब्लिक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के बाद आम जनता को खासी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान परिवहन क्षेत्र और ट्रक चालकों का है। भारत इस समय वाहन चालकों की कमी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में 10 साल की सजा के प्रावधान के बाद अब ट्रक ड्राइवर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

****************************

 

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के जमीन खरीदने पर लगी रोक

देहरादून 01 Dec, (एजेंसी)-उत्तराखंड में भू-कानून को लेकर कुछ दिनों पहले जमकर विरोध हुआ था। भू-कानून के विरोध में देहरादून समेत कई जिलों में स्थानीय लोगों और कई समाज सेवी संस्थाओं ने रैली निकाली थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर भू कानून को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। धामी ने बाहरी लोगों के उत्तराखंड में जमीन खरीदने पर रोक लगा दी है।

धामी ने आदेश दिया है कि अग्रिम आदेश तक जिलाधिकारी उत्तराखंड से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति नहीं देंगे। यानी प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। हालांकि इसके पहले भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व खरीदार के भूमि खरीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भू काननू को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए। भू- कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।

उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 154 में वर्ष 2004 में किए गए संशोधन के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो उत्तराखंड राज्य में 12 सितंबर 2003 से पूर्व अचल संपत्ति के धारक नहीं है, उन्हें कृषि व औद्यानिकी के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की जिला अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश हित और जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि भू- कानून समिति की आख्या प्रस्तुत किये जाने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी उत्तराखंड राज्य से बाहरी व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में अंतिम निर्णय नहीं लेंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर तेजी से ड्राफ्ट बनाया जाए। तब तक प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर रोक लगा दी गई है।

*****************************

 

हम राम मंदिर निर्माण का करते हैं समर्थन : सिद्धारमैया

बेंगलुरु 01 Dec, (एजेंसी)-डैमेज कंट्रोल करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में है। सीएम सिद्धारमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के बयानों का खंडन करते हुए कहा, “हम अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना पूरा समर्थन देते हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है, “निमंत्रण मिलने के बाद मैं समारोह में शामिल होने पर विचार करूंगा।”

कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर ने कहा था कि ‘पिछले लोकसभा चुनाव में वोट पाने के लिए बीजेपी सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले को प्रोजेक्ट किया था और इस बार भगवान राम को प्रोजेक्ट किया जा रहा है।’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, “राम मंदिर का उद्घाटन एक स्टंट है। लोग मूर्ख नहीं हैं। हमें दो बार मूर्ख बनाया गया है।

मुझे विश्वास है कि हम तीसरी बार मूर्ख नहीं बनेंगे।” सुधाकर ने कहा,”लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। मैंने और कांग्रेस विधायक रघु मूर्ति ने राम मंदिर में योगदान दिया। हमने ईंटें भी दान की हैं। भगवान राम सभी के लिए हैं। मंदिर का उद्घाटन चुनाव के समय एक नौटंकी है।” मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी वोट हासिल करने के लिए धार्मिक मान्यताओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सवाल किया,”पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर कहां था?”

****************************

 

नववर्ष के पहले दिन उज्जैन और काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, वीआईपी दर्शन करने पड़े बंद

नई दिल्ली 01 Dec, (एजेंसी)-नए साल को हर कोई अपने अपने ढंग से मना रहा है। मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता जैसे शहरों में भी लोगों ने रातभर पार्टी की। शिमला, मनाली और गुलमर्ग जैसे टूरिस्ट स्पॉट पर लोग पहाड़, जंगल और बर्फ देखने के लिए पहुंचे। इसके चलते मनाली-शिमला में सभी होटल्स लगभग फुल हैं।

वहीं, धार्मिक स्थलों की बात करें तो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 2024 की पहली भस्म आरती की गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर पहली गंगा आरती और सूर्य पूजा की गई। दोनों ही धर्मस्थलों पर आज शाम तक 8-8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दोनों मंदिरों में VIP दर्शन बंद कर दिए गए हैं।

वहीं वैष्णो देवी मंदिर में दर्शनों के लिए हर साल की तरह इस बार भी माता वैष्णो देवी की गुफा में पहुंचने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भारी भीड़ को देखते हुए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) को यात्रा को थोड़े समय के लिए रोकने का फैसला लेना पड़ा था, लेकिन अब यात्रा वापस शुरू हो गई है।

*************************

 

राम मंदिर आंदोलन में शामिल हिंदू कार्यकर्ताओं पर मंडराने लगा गिरफ्तारी का खतरा- स्पेशल टीम गठित

बेंगलुरु 01 Dec, (एजेंसी): जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करीब आ रहा है, कर्नाटक पुलिस विभाग ने तीन दशक पहले राम मंदिर के लिए आंदोलन के चरम पर कथित तौर पर संपत्ति के नष्ट किए जाने और अन्य मामलों में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच के लिए मामले उठाए हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि पुलिस विभाग ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था और आरोपियों की एक लिस्ट तैयार की थी, जो 1992 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान आपराधिक मामलों में शामिल थे, जिसके चलते हिंसा और सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं।

हुबली पुलिस ने 5 दिसंबर 1992 को एक अल्पसंख्यक की दुकान में आग लगाने के कथित मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया। पुजारी इस मामले में तीसरा आरोपी है और पुलिस अन्य आठ आरोपियों की तलाश कर रही है। पुजारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसी तरह, हुबली पुलिस ने 300 आरोपियों की एक लिस्ट तैयार की है, जो कथित तौर पर 1992 और 1996 के बीच हुई सांप्रदायिक झड़पों में वांछित थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपियों की उम्र 70 के आसपास है और उनमें से कई शहर से दूर चले गए हैं।

कई आरोपी अब अहम पदों पर हैं और पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के नतीजे पर भी विचार कर रही है। कांग्रेस सरकार ने कथित तौर पर पुलिस विभाग को इस संबंध में मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने कहा कि राम जन्म भूमि आंदोलन में कई लोग अब प्रमुख भाजपा नेता हैं और जब भाजपा सत्ता में थी, तो प्रमुख नेताओं के खिलाफ मामले हटा दिए गए थे।

कांग्रेस सरकार के इस कदम के खिलाफ हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चूंकि भाजपा और हिंदू संगठनों ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन की पृष्ठभूमि में घर-घर जाकर अभियान चलाया है, इसलिए कांग्रेस सरकार इस अभियान को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और तीन दशक पहले सामने आए मामलों पर कार्रवाई शुरू करने के लिए इस तरह का कदम उठा रही है। इस घटनाक्रम से राज्य में बड़ा विवाद खड़ा होने की संभावना है। 1990 के दशक में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा शुरू किए गए राम जन्मभूमि रथ यात्रा आंदोलन के दौरान कर्नाटक में बड़ी हिंसा देखी गई।

*******************************

 

कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलीडेज लिमिटेड ने फिल्मी सितारों की मौजूदगी में डीजे एवी और चाहत की शानदार प्रस्तुतियों के साथ नए साल 2024 के आगमन का जश्न मनाया

01.01.2024 — अंधेरी, मुम्बई स्थित विलासिता और विश्राम का प्रतीक कंट्री क्लब स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, जिम और स्विमिंग पूल सभी मिलकर मनोरंजक अवसरों की पूरी श्रृंखला प्रदान करने के लिए विख्यात है। कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलीडेज लिमिटेड पिछले 30 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए फिल्मी सितारों की मौजूदगी में डीजे एवी और चाहत की शानदार प्रस्तुतियों के साथ 2023 को विदाई देने और 2024 के स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

कंट्री क्लब के मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि हमारे कार्यक्रम में 8000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। कंट्री क्लब के प्रबंध निदेशक श्री राजीव रेड्डी ने हैदराबाद में इस कार्यक्रम से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था जिसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में कंट्री क्लब के मार्केटिंग मैनेजर फैजल खान सहित पीआर की पूरी टीम मौजूद थी। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता आयुष गर्ग, रवि रोमियो, राजकुमार कनौजिया, झारखंड के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय और फिल्म जगत के कई सेलिब्रिटीज उपस्थित थे। कंट्री क्लब मैनेजर राकेश कुमार ने नववर्षोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी टीम और उपस्थित सभी आगंतुकों को बधाई दी और नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नए साल की शुभकामनाएं, दिया ये खास संदेश

नईदिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। नए साल का आगाज हो चुका है. पूरी दुनिया में नए साल 2024 की खुशियां मनाई जा रही हैं. लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं. जैसे ही रात के 12 बजे लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया. न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मनाना शुरु हुआ. वहां सबसे बाद में उत्तर अमेरिकी देशों और अमेरिका में नए साल का आगाज होगा और लोग जश्न मनाना शुरू करेंगे.

नए साल के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने नए साल की सुबह यानी 1 जनवरी 2024 को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर देशवादियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, सभी को 2024 की शुभकामनाएं. यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नए साल पर देश को शुभकामनाएं दीं. राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए.

इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नववर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया.

उन्होंने एक्स पर लिखा, इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए, जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे. यह महत्वपूर्ण है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें. अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है. एक बार फिर, सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

***************************

 

नव वर्ष के पहले दिन पीएसएलवी रॉकेट ने एक्सपीओसैट के साथ भरी उड़ाऩ

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश),01 जनवरी (एजेंसी)। वर्ष 2024 के पहले दिन, भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी58 (पीएसएलवी-सी58) ने सोमवार सुबह देश के एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह (एक्सपीओसैट) व 10 अन्य पेलोड के साथ उड़ान भरी।

44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी58 रॉकेट 260 टन वजन के साथ अपने चौथे चरण में एक्सपीओसैट और 10 अन्य प्रायोगिक पेलोड ले गया। यह प्रक्षेपण सोमवार सुबह 9.10 बजे यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के पहले लॉन्च से हुआ।

अपनेे पीछे एक मोटी नारंगी लौ छोड़ते धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ते हुए रॉकेट ने गडग़ड़ाहट के साथ गति प्राप्त की और एक मोटी गुबार छोड़ते हुए ऊपर और ऊपर चला गया।

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए 1 जनवरी को यह पहला अंतरिक्ष मिशन है।

अपनी उड़ान के लगभग 21 मिनट बाद, रॉकेट लगभग 650 किमी की ऊंचाई पर एक्सपीओसैट की परिक्रमा करेगा।

इसके बाद, ऑर्बिटल प्लेटफ़ॉर्म (ओपी) प्रयोगों के लिए 3-अक्ष स्थिर मोड में बनाए रखने के लिए कक्षा को 350 किमी गोलाकार कक्षा में कम करने के लिए रॉकेट के चौथे चरण को दो बार फिर से शुरू किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल -3 (पीओईएम-3) प्रयोग को इसरो और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेश) द्वारा आपूर्ति किए गए 10 पहचाने गए पेलोड के उद्देश्य को पूरा करते हुए निष्पादित किया जाएगा।

पीएसएलवी एक चार-चरण/इंजन का रॉकेट है, जो ठोस और तरल ईंधन द्वारा संचालित होता है, वैकल्पिक रूप से, प्रारंभिक उड़ान क्षणों के दौरान उच्च जोर देने के लिए पहले चरण पर छह बूस्टर मोटर्स लगे होते हैं।

इसरो के पास पांच प्रकार के पीएसएलवी रॉकेट हैं – स्टैंडर्ड, कोर अलोन, एक्सएल, डीएल और क्यूएल।

उनके बीच मुख्य अंतर स्ट्रैप-ऑन बूस्टर का उपयोग है, जो बदले में, काफी हद तक परिक्रमा करने वाले उपग्रहों के वजन पर निर्भर करता है।
पीएसएलवी क्रमश: पीएसएलवी-एक्सएल, क्यूएल और डीएल वेरिएंट में पहले चरण द्वारा प्रदान किए गए जोर को बढ़ाने के लिए 6,4,2 ठोस रॉकेट स्ट्रैप-ऑन मोटर्स का उपयोग करता है। हालांकि, कोर-अलोन संस्करण (पीएसएलवी-सीए) में स्ट्रैप-ऑन का उपयोग नहीं किया जाता है।

एक्सपीओसैट आकाशीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन के अंतरिक्ष-आधारित ध्रुवीकरण माप में अनुसंधान करने वाला इसरो का पहला समर्पित वैज्ञानिक उपग्रह है। उपग्रह विन्यास को आईएमएस-2 बस प्लेटफ़ॉर्म से संशोधित किया गया है।

मेनफ्रेम सिस्टम का विन्यास आईआरएस उपग्रहों की विरासत के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दो पेलोड हैं, अर्थात् पीओएलआईएक्स (एक्स-रे में पोलारिमीटर उपकरण) और एक्सएसपीईसीटी (एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोपी और टाइमिंग)।
पीओएलआईएक्स को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा और एक्सएसपीईसीटी को यू.आर.राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) के स्पेस एस्ट्रोनॉमी ग्रुप द्वारा साकार किया गया है।

इसरो के अनुसार, एक्सपीओसैट के तीन उद्देश्य हैं: (ए) पीओएलआईएक्स पेलोड द्वारा थॉमसन स्कैटरिंग के माध्यम से लगभग 50 संभावित ब्रह्मांडीय स्रोतों से निकलने वाले ऊर्जा बैंड 8-30केईवी में एक्स-रे के ध्रुवीकरण को मापना। (बी) एक्सपीईसीटी पेलोड द्वारा ऊर्जा बैंड 0.8’5केवी में ब्रह्मांडीय एक्स-रे स्रोतों के दीर्घकालिक वर्णक्रमीय और अस्थायी अध्ययन करने के लिए और (सी) पीओएलआईएक्स द्वारा ब्रह्मांडीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन के ध्रुवीकरण और स्पेक्ट्रोस्कोपिक माप को पूरा करने के लिए और सामान्य ऊर्जा बैंड में क्रमश: एक्सएसपीईसीटी पेलोड।

650 किमी में एक्सपीओसैट की परिक्रमा करने के बाद, रॉकेट के चौथे चरण – पीएस4 चरण – को दो बार पुन: आरंभ करके, 350 किमी, लगभग 9.6 डिग्री की कक्षा में उतारा जाएगा। भविष्य में नियोजित वायुमंडल पुन: प्रवेश प्रयोगों में पीएस4 चरण की सुरक्षा को सक्षम करने के अग्रदूत के रूप में पीएस4 में बचे हुए प्रणोदक को मुख्य इंजनों के माध्यम से निपटाया जाएगा।

संचालन के पूर्व निर्धारित क्रम में पहले ऑक्सीडाइजऱ को छोड़ा जाएगा और उसके बाद ईंधन को। टैंक के दबाव को बाहर निकालकर खर्च किए गए चरण निष्क्रियता की मौजूदा योजना भी सक्रिय होगी। इसरो ने कहा, पीएस4 के निष्क्रिय होने के बाद, चरण का नियंत्रण पीओईएम एवियोनिक्स को स्थानांतरित कर दिया जाता है।

पीओईएम को नए विचारों के साथ अंतरिक्ष योग्य प्रणालियों पर प्रयोग करने के लिए 3-अक्ष स्थिर कक्षीय मंच के रूप में कॉन्फिग़र किया गया है। पीएस4 स्टेज ऑर्बिटल प्लेटफ़ॉर्म विद्युत ऊर्जा आवश्यकताओं को बैटरी से जुड़े कॉन्फिग़रेशन में 50एच ली-आयन बैटरी के संयोजन के साथ एक लचीले सौर पैनल द्वारा पूरा किया जाता है।

इसरो ने कहा कि ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म में नेविगेशन, मार्गदर्शन, नियंत्रण और दूरसंचार की देखभाल के लिए एवियोनिक सिस्टम और पेलोड का परीक्षण करने के लिए प्लेटफॉर्म के नियंत्रण को पूरा करने के लिए ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म एटीट्यूड कंट्रोल सिस्टम शामिल है।
10 पेलोड टेकमी2स्पेस, एलबीएस इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी फॉर वुमेन, के जे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंस्पेसिटी स्पेस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (दो पेलोड) और इसरो के तीन पेलोड हैं।

*****************************

 

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, राम लला की 51 इंच लंबी प्रतिमा फाइनल

अयोध्या 01 Jan, (एजेंसी)-श्रीरामभक्तों के लिए खुशखबरी है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का चयन  कर लिया गया। यह चयन तीन प्रतिमाओं में से किया गया है। इनमें से दो मूर्तियों को फाइनल किया गया था और उनमें से भी एक गर्भ गृह में स्थापित होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे।

कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। सूत्रों की मानें तो नीले पत्थर से रामलला की प्रतिमा तैयार की गई है। मूर्तिकार योगीराज की बनाई प्रतिमा का चयन किया गया है।

*************************

 

योगी ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई

लखनऊ 01 Jan, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी।

प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यो के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यां का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। आज आपको अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आजदांपत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा । परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । करीयर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आज रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

* शुभ रंग- मैरून

* शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज का दिन खुशियाँ भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियाँ देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- सिलवर

* शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका विचार सकारात्मक बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभायेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढिय़ा नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है । कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो के लिए वाह- वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

कुम्भ राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन कीबातों को साझा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 3

*********************************

 

भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में शुरू हुई पहल : सीपी जोशी

जयपुर ,31 दिसंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कदम बढ़ाया। सरकार ने प्राथमिकता तय करते हुए 1 जनवरी 2024 से प्रदेशवासियों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की शुरूआत कर दी।

सरकार की इस पहल पर भाजपा नेताओं के साथ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के सदस्य ओम प्रकाश माथुर और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने नववर्ष पर जहां प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, वहीं भाजपा सरकार द्वारा 1 जनवरी से रसोई गैस सिलेंडर योजना से प्रदेशवासियों को लाभांवित करने पर आभार जताया।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से 450 रूपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सरकार बनाने के साथ ही काम शुरू कर दिया और प्रदेश की जनता को इस योजना से लाभांवित करने की शानदार पहल की। सरकार ने दो सप्ताह में ही भाजपा के संकल्प पत्र की सभी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। अब प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 70 लाख महिलाओं को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस योजना के तहत लाभार्थी को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पंजीयन कराना होगा। रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।

**************************

 

बंगाल गवर्नर के प्रमुख सचिव पद से हटाई गई आईएएस अधिकारी को ममता बनर्जी ने बनाया गृह सचिव

कोलकाता ,31 दिसंबर (एजेंसी)।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरकार एक आईएएस अधिकारी को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त करने का फैसला किया, जिन्हें पहले राज्यपाल सी.वी. आनंदा बोस के प्रमुख सचिव के पद से हटा दिया गया था। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि नंदिनी चक्रवर्ती, जिन्हें राज्यपाल की इच्छा के बाद राजभवन में प्रमुख नौकरशाही पद से हटा दिया गया था, वर्तमान राज्य गृह सचिव बी.पी. गोपालिका की जगह लेंगी।

राज्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा रविवार दोपहर एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें चक्रवर्ती का नाम राज्य के नए गृह सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया। वह वर्तमान में राज्य पर्यटन सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गोपालिका को राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाना तय है, क्योंकि निवर्तमान एच.के. द्विवेदी, रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि नए गृह सचिव के रूप में चक्रवर्ती की नियुक्ति नौकरशाही सर्कल के लिए एक आश्चर्य के रूप में सामने आई क्योंकि उनका नाम संभावितों की सूची में नहीं था।

1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी, चक्रवर्ती ने कई महत्वपूर्ण नौकरशाही पदों पर कार्य किया है। इस साल की शुरुआत में उनका नाम तब विवाद में आया, जब राज्यपाल ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि उन्हें राज्यपाल के प्रमुख सचिव के पद से हटा दिया जाए। वह कथित तौर पर राज्यपाल के निशाने पर आ गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह राजभवन के भीतर राज्य सचिवालय की ओर से कार्य कर रही हैं। उस पद से हटाए जाने के बाद उन्हें राज्य पर्यटन सचिव बनाया गया।

******************************

 

देश की हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले पदक बाद में, महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेसलर विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए विनेश के साथ एकजुटता जताई। राहुल ने इस पोस्ट में लिखा- देश की हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले है, अन्य कोई भी पदक या सम्मान उसके बाद. आज क्या एक ‘घोषित बाहुबली’ से मिलने वाले ‘राजनीतिक फायदे’ की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से अधिक हो गई? प्रधानमंत्री राष्ट्र का अभिभावक होता है, उसकी ऐसी निष्ठुरता देख पीड़ा होती है।

 विनेश फोगाट ने देश के शीर्ष पहलवानों के साथ कथित अन्याय के विरोध में चार दिन पहले प्रधानमंत्री को खुला खत लिखकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार त्यागने की घोषणा की थी। उन्होंने शनिवार को ये दोनों पुरस्कार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रख दिए।

डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाले रेसलर्स भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह के चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि संजय सिंह बृजभूषण के करीबी सहयोगी हैं, इसलिए उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

************************

 

गणतंत्र दिवस परेड से आखिर क्यों हटी पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियां, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी) – गणतंत्र दिवस परेड में शामिल न होने वाली झांकियों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि दोनों राज्यों की झांकियों को तय प्रक्रिया के अनुसार ही हटाया गया है। मंत्रालय के नोटिस में कहा गया कि इस बार दोनों की झांकियां परेड की थीम अनुसार नहीं थी।

सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आरोपों का खंडन किया है और बताया कि पंजाब और दिल्ली ने भारत सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि 26 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीन सालों में दिल्ली या पंजाब एक आरडीसी में राज्य की झांकी प्रदर्शित करने पर सहमति व्यक्त की है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस साल पंजाब की झांकियों का चयन नहीं किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ सालों के दौरान पंजाब की झांकी को साल 2017 से 2022 (पिछले 8 वर्षों में 6 बार) और पश्चिम बंगाल की झांकी को साल 2016, 2017, 2019, 2021, 2023 के लिए विशेषज्ञ समिति द्वारा इसी प्रक्रिया से झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विशेषज्ञ समिति की बैठक के पहले तीन दौर में पंजाब की झांकी के प्रस्ताव पर विचार किया गया था। परेड के व्यापक विषयों के अनुरूप न होने के कारण पंजाब की झांकी पर विचार नहीं किया गया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव पर विशेषज्ञ समिति ने दो दौर की बैठक में विचार किया गया। यह झांकी भी थीम के अनुरूप नहीं होने के कारण शामिल नहीं की गई।

**************************

 

न्यू ईयर सेलीब्रेशन की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी, 100 से अधिक युवा गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र) 31 Dec, (एजेंसी)– ठाणे पुलिस ने एक निजी स्थान पर खुलेआम ड्रग और शराब के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर चल रही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने कम से कम 100 युवाओं को हिरासत में लिया। एक गुप्त सूचना के बाद, ठाणे पुलिस का एक बड़ा दल रविवार तड़के कासारवडावली पुलिस स्टेशन के पास घोड़बंदर रोड पर पार्टी स्थल पर पहुंचा और परिसर में छापा मारा।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम रविवार तड़के कासारवडवली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत घोडबंदर रोड पर पार्टी स्थल पर पहुंची और परिसर में छापा मारा। पुलिस ने सुबह तक ठाणे और आसपास से 100 युवाओं को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट और अन्य प्रोटोकॉल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आयोजन स्थल से बड़ी मात्रा में शराब, कई तरह की ड्रग, नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामान जब्त किया है।

निजी स्थान पर आयोजित रेव पार्टी में तेज आवाज में म्यूजिक, सिंगिंग और डांस चल रहा था। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई शुल्क लिया गया था या नहीं। एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ बीनू वर्गीस ने कहा कि पार्टी का स्थान पुलिस प्रतिष्ठानों से कुछ ही दूरी पर था। हैरान करने वाली बात यह कि पुलिस को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह नगर में इस कार्यक्रम की भनक कैसे नहीं लगी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पार्टी के लिए मौज-मस्ती करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक ने जगह की लोकेशन भी दी शेयर की थी। आयोजक ठाणे का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। सुबह की कार्रवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल, स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस कार्रवाई के बाद जिले, मुंबई और पुणे जैसे अन्य शहरों में पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या समारोह से पहले सतर्कता और सुरक्षा बढ़ा दी है।

************************

 

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, तहरीक ए हुर्रियत गैरकानूनी संगठन घोषित

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी): मोदी सरकार अलगाववादी ताकतों के खिलाफ सख्त एक्शन मोड में है। ताजा घटनाक्रम में तहरीक ए हुर्रियत जम्मू-कश्मीर संस्था को गैर कानूनी संगठन घोषित कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सरकार के इस कदम पर ट्वीट किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया, ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर को UAPA के तहत एक ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है।

गृहमंत्री ने लिखा, “यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी रख रहा है।

************************

 

दुश्मनों की अब खैर नहीं, नौसेना ने समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात किए खतरनाक हथियार

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी) : भारतीय तट पर व्यापारिक जहाजों पर हुए हालिया हमलों के बाद नौसेना ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में रविवार को ‘डिस्ट्रॉयर’ और ‘फ्रिगेट्स’ वाले वर्क फोर्स को तैनात किया है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि वर्क फोर्स को समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारी जहाजों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैनात किया गया है। दरअसल, नौसेना ने यह निर्णय लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य अरब सागर में मालवाहक जहाजों पर हुए हमलों के बीच लिया है। जिन जहाजों को निशाना बनाया गया था उनमें एमवी केम प्लूटो भी शामिल था।

एमवी केम प्लूटो पर 23 दिसंबर को ड्रोन हमला हुआ था। यह मालवाहक भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम की सुरक्षा में मुंबई बंदरगाह पहुंचा था। इस मालवाहक में 21 भारतीय सवार थे। इससे पहले 14 दिसंबर को अरब सागर में एक अन्य जहाज एमवी रुएन का अपहरण कर लिया गया था। बकौल नौसेना अधिकारी, भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर समुद्री डकैती की घटना और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हुए हालिया ड्रोन हमले भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र के करीब समुद्री घटनाओं में बदलाव का संकेत दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा,

समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारिक जहाजों को सहायता मुहैया कराने के लिए ‘डिस्ट्रॉयर’ और ‘फ्रिगेट’ वाले वर्क फोर्स को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी के लिए नैसेना भारतीय तटरक्षक बल के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है। बता दें कि चप्पे-चप्पे पर समुद्र की सुरक्षा के मद्देनजर हवाई निगरानी बढ़ाई गई है। इसमें गश्ती विमान और आरपीए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

*****************************

 

2024 में धमाल मचाएंगे ये नवोदित सितारे…….!

31.12.2023  –   2023 सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का साल नहीं था, बल्कि कुछ नवोदित कलाकारों ने इंडस्ट्री में डेब्यू भी किया।

बॉलीवुड को जिन युवा कलाकारों से सबसे ज्यादा उम्मीद है आइए जानते हैं सबसे होनहार प्रतिभाओं के बारे में :-

 * अलीज़ेह

युवाओं में अलीज़ेह को सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। ‘फ़रर्रे’ में उनके सशक्त और प्रभावशाली प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।

 * ख़ुशी कपूर

दिवंगत श्रीदेवी की सबसे छोटी बेटी और जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी ने भी ‘द आर्चीज़’ में बेट्टी कूपर के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

* वेदांग रैना

इस बहु-प्रतिभाशाली कलाकार वेदांग रैना ने लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ‘द आर्चीज़’ में उनके प्रदर्शन की सराहना की गई है और उनके प्रति सिनेदर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

* सुहाना खान

2023 में नौसिखिया बैंडबाजे में शामिल होने वाली शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान थीं। ‘द आर्चीज़’ में वेरोनिका के रूप में, सुहाना ने न केवल शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि अपना आकर्षण भी बिखेरा और शाहरुख की विरासत को आगे बढ़ाया है।

* अगस्त्य नंदा

अगस्त्य नंदा, जो अमिताभ बच्चन के नाती हैं, वास्तव में 2023 के नामित हार्टथ्रोब हैं। ‘द आर्चीज़’ में आर्ची की भूमिका निभाते हुए, उन्होंने साबित कर दिया कि वह लंबी अवधि के लिए यहां हैं। अगस्त्य को निश्चित रूप से एक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version