अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को उपहार में मिलेगी रामरज

अयोध्या 13 Jan, (एजेंसी): अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से हजारों वीआईपी गेस्ट्स को इनवाइट किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है और समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमानों को ट्रस्ट की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों को ‘रामरज’ उपहार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रसाद के रूप में देसी घी से बने विशेष मोतीचूर के लड्डू भी दिए जाएंगे। ट्रस्ट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों को मंदिर की बुनियाद की खुदाई में निकाली गई मिट्टी (रामरज) भेंट की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राम मंदिर नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को बक्सों में पैक किया जाएगा और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम के लिए यहां आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट की ओर से देशभर से 11,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इन सभी लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि रामरज एक ऐसा उपहार होगा, जिसे मेहमान हमेशा याद रखेंगे। किसी घर में इस रामरज का होना सौभाग्य की बात है। इस पवित्र उपहार का उपयोग वो अपने घर के गार्डेन या गमलों में कर सकेंगे।

ऐसी भी संभावना है कि ऐसे आमंत्रित लोग जो किसी कारणवश प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यहां नहीं आ सके हैं, वो जब भी यहां आएंगे उन्हें यह उपहार दिया जाएगा। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में 7,500 लोगों को मंदिर प्रागण में बिठाने की व्यवस्था की गई है। जो भी विशिष्ट मेहमान अयोध्या आएगा, उसे रिसीव करने के साथ ही एक कोड दिया जाएगा। इस कोड के आधार पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी के पुजारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। उनके साथ 4 ट्रस्टी और 4 पुजारी भी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में बने पांच मंडपों में अलग-अलग सोशल कम्युनिटी के 15 दंपत्ति भी उपस्थित रहेंगे। प्रांगण में ही पीएमओ भी स्थापित किया जाएगा, जबकि, पीएम मोदी की स्पीच के लिए भी एक स्थान को चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त, परकोटा ईस्ट में धार्मिक संगीत का भी आयोजन होगा।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि पीएम मोदी अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि परिसर में स्थित कुबेर नवरत्न टीला पर भी जाएंगे, जहां वो पक्षी राज जटायु की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। यह मूर्ति कांस्य की है। यह दिल्ली से बनकर आई है, जिसकी स्थापना का कार्य दिसंबर में हो चुका रहै। पीएम मोदी राम काज के लिए प्राणों की आहुति देने वाले हुतात्माओं की स्मृति के रूप में जटायु राज को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इस मूर्ति को कुबेर नवरत्न टीला के शिखर की बजाय थोड़ा पहले दर्शन मार्ग पर स्थापित किया गया है। यहां पहले से ही मूर्ति स्थापना के लिए चट्टान का निर्माण किया गया था।

****************************

 

TV चैनल के LIVE कार्यक्रम में एक्सपर्ट हुआ बेहोश, माैत

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी): दूरदर्शन के स्टूडियो में लाइव कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ की बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। केरल कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 साल के डॉ. ए. एस. दास, चैनल पर कार्यक्रम के में भाग ले रहे थे। इसी दाैरान वह बैठे बैठे बेहोश होकर गिर गए। स्टूडियो से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉ. अनी एस दास कोल्लम जिले के रहने वाले थे। वे केरल लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (KLDB) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सेंटर फॉर बायोरिसोर्सेस एंड एग्रीकल्चरल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे।

इसके अलावा वे केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मन्नुथी कम्युनिकेशन सेंटर में प्रोफेसर भी थे। वे अक्सर दूरदर्शन पर एग्रीकल्चर से जुड़े कार्यक्रमों में एक्सपर्ट के तौर पर शामिल होते थे।

****************************

 

पहले जहर देकर पशुओं का करते थे कत्ल, फिर बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों से बेचते थे मीट

मेरठ 13 Jan, (एजेंसी)- अगर आप भी होटलों और ढाबों पर मीट खाने के शाैकीन हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। खबर यह है कि यूपी पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जोकि पहले जानवरों को जहर देकर मारते थे फिर उनका मीट होटलाें और रेस्टोरेंटों में बेचते थे। आरोपियों के नाम सुमित निवासी मेरठ और शाकिब निवासी अमरोहा बताए हैं।

आरोपी अधिकतर ताैर पर उन होटलों व रेस्टोरेंटों पर मीट बेचते थे जोकि हाईवे पर स्थित हैं। कुल 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब आप ही अनुमान लगाइए जिस जानवर के शरीर में जहर होगा उसका मीट जो ग्राहक खाते होंगे उनके शरीर को कितना नुकसान हो रहा होगा। नंगली किठौर निवासी मुनकाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गांव में उसके घेर में गुरुवार दोपहर दो युवक हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे। वे बच्चों को देख चंपत हो गए।

इसके करीब आधा घंटा बाद उनकी भैंस मर गई। मुनकाद ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार भूषण निवासी भटीपुरा किठौर, सुमित निवासी कैली खरखौदा, करन, राहुल और शेखर निवासी हापुड़ पर भैंस को विष देकर मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार को सूचना दी। शाम को सुमित गाड़ी लेकर भैंस उठाने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

सुमित ने मृत भैंस लदी गाड़ी भटीपुरा के जंगल में छोड़ दी। करीब 40 मिनट बाद चालक पुनः पहुंचा और गाड़ी लेकर नंगलामल, मुंडाली के रास्ते खरखौदा फिर लालपुर होते हुए हापुड़ पहुंचा। ग्रामीण उसके पीछे लगे रहे। ग्रामीणों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस अवैध कमेले में पहुंची तो वहां आधा दर्जन बाइक, दो अवैध मांस लदी पिकअप लगभग डेढ दर्जन लोग कटान में लगे थे जो पुलिस को देख फरार हो गए थे।

***************************

 

नीतीश कुमार ने बढ़ाई INDIA की टेंशन, संयोजक बनने से किया इनकार; बोले-कांग्रेस के किसी नेता को दी जाए जिम्मेदारी!

पटना 13 Jan, (एजेंसी): इंडिया गठबंधन के दलों ने आज सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की। हालांकि, ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, लेकिन इसमें भाजपा को टक्कर देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया, तो नीतीश कुमार ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के किसी नेता को ‘इंडिया’ गठबंधन का संयोजक बनाया जाए। ये जानकारी बैठक खत्म होने के बाद बिहार के मंत्री संजय झा ने दी है।

बताया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन के चेयरमैन बन सकते हैं। हालांकि बैठक में चेयरमैन बनाने को लेकर पार्टी के नेता राहुल गांधी के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन खरगे पर सहमति जताई गई है। बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव डीएमके के नेता स्टालिन लेकर आए थे।

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल संजय झा के अनुसार, शीट शेयरिंग पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि राहुल गांधी ने बैठक में सभी नेताओं से अपनी यात्रा में भी शामिल होने का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले, मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक पहुंचे। खड़गे के आवास पर बैठक के दौरान भी मुकुल वासनिक मौजूद रहे। वह कांग्रेस के नेशनल अलायंस कमेटी के संयोजक हैं।

इस वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ स्टालिन समेत 14 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और शिवसेना (उद्धव गुट) चीफ उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए।

******************************

 

कोहरे की चादर में बिहार: कड़ाके की ठंड जारी, पटना में आठवीं तक की कक्षाएं बंद

पटना 13 Jan, (एजेंसी): राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को कंपकंपाना शुरू कर दिया है।

बिहार के गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि सर्द पछुआ हवा चलने की वजह से राज्य में अगले दो दिन तक सुबह कोहरा बना रहेगा और कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। साेमवार 15 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में भी परेशानी हो रही है।

ठंड के मद्देनजर, पटना सहित कई जिलों में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गई हैं। दूसरी ओर नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 के बीच चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

***************************

 

केजरीवाल को ईडी के चौथे समन पर बोली भाजपा, जांच से भाग कर ईडी को कानूनी कार्रवाई का न्योता दे रहे हैं

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा चौथा समन भेजे जाने जाने के बाद उन पर बड़ा हमला बोलते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि वह हर बार जांच से भागने के लिए बहाना बनाते हैं। भाजपा ने यह भी कहा है कि हर बार जांच से भाग कर केजरीवाल ईडी को कानूनी कार्रवाई करने का न्योता दे रहे हैं ताकि जांच एजेंसी उनके दरवाजे तक पहुंचे और वो विक्टिम कार्ड खेल सकें।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर बार जांच से भागने के लिए बहाना ढूंढते है, जांच से बचने का रास्ता ढूंढते हैं और अब ईडी का चौथा समन आने के बाद उन्होंने कहा है कि वे गोवा के दौरे पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल राजनीतिक पर्यटन करेंगे लेकिन जांच से भागेंगे, यह अफसोसजनक है।

सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जांच एजेंसी से इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि उन्होंने शराब घोटाला किया है, चोरी की है और इसलिए उन्हें जांच एजेंसी के सवालों का जवाब देने से डर लगता है। लेकिन वह कब तक भागेंगे और अगर चौथे समन के बाद भी केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होते तो वे स्वयं ईडी को आगे की कानूनी कार्रवाई करने का न्योता दे रहे हैं।

वहीं दिल्ली भाजपा की प्रदेश सचिव बांसुरी स्वराज ने भी जांच से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल पर अजीब-अजीब से बहाने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह कट्टर ईमानदार हैं तो फिर जांच से क्यों भाग रहे हैं। स्वराज ने कहा कि केजरीवाल को यह मालूम होना चाहिए कि ईडी के समन पर पेश होना जरूरी होता है और ऐसा नहीं कर वो ईडी को अपने दरवाजे पर आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं ताकि विक्टिम कार्ड खेल सकें।

स्वराज ने कहा कि चौथे समन के बाद अरविंद केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी के सामने जाना ही चाहिए। बताया जा रहा है कि ईडी ने शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी कर उन्हें 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है।

******************************

 

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन का भी हुआ आयोजन

*राष्ट्रीय युवा दिवस: नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने 31 युवाओं को यूथ आइकन अवार्ड से किया सम्मानित*

 *नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल लगातार राष्ट्र निर्माण में कर रही है भागीदारी- अनुराग बक्शी*

*एनएचडब्ल्यूसी निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली एक सामाजिक संस्था -सांसद राजमणि पटेल*

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एजेंसी)। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर 31 युवाओं को यूथ आइकन अवार्ड से  सम्मानित किया। और राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन का भी इस मौके पर आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ,हरियाणा सरकार के चेयरमैन श्री अनुराग बक्शी IRS (Rtd) व श्री राजमणि पटेल ,सासंद राज्य सभा उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, कंट्री हेड एशिया शिपिंग कम्पनी, श्री सुरेंद्र सैनी चेयरमैन फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज़, एडवोकेट नवीन गुप्ता ,मेम्बर मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन, श्री नवीन सेठ डिप्टी सेकेट्री जनरल PHDCCI व श्री राजीव बतिया, प्राइवेट सेकेट्री टू लॉ मिनिस्टर गवर्मेंट ऑफ इंडिया आदि सम्मिलित हुए।

संस्था के अध्यक्ष गुंजन मेहता ने सर्वप्रथम अपने सम्बोधन में आयोजन में उपस्थित सभी अथितिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति अनुराग बक्शी ने कहा, “नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल लगातार राष्ट्र निर्माण में भागीदारी कर रही है। ये देख कर अच्छा लगा की वो राष्ट्र निर्माण में यूथ को आगे लाने का कार्य कर रही है।”  जबकि सांसद राजमणि पटेल ने निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली इस सामाजिक संस्था के कार्यों की सराहना की।शिखर सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवनमूल्यों व आदर्शो पर इस युवा देश मे युवाओ की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

इस महत्वपूर्ण चर्चा में देश के भिन्न भिन्न राज्यो में राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम कर रहे युवाओ ने भाग लिया जिनमे मुख्य रूप से उड़ीसा से किन्नर सम्माज की महामंडलेश्व मीरा पारिदा जी ने अपने सम्बोधन से आयोजन में उपस्थित सभी युवाओ को आज अपनी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित करने पर जोर दिया । इस आयोजन में अयोध्या नगरी में श्री राम लीला नाट्य के मंचन पर प्रभु श्री राम के पात्र को दर्शाते युवा कलाकार राहुल भूचर  ने भी अपने सम्बोधन में श्री राम को याद करते हुए समूचे विश्व में हो रही चर्चा अयोध्या में श्री राम मंदिर पर अपने भाव प्रकट किए। और पूरे आयोजन को राममय बना दिया आयोजन में श्री राम का जयघोष गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में गुंजन मेहता ने सभी को सच्ची कर्तव्य निष्ठा से एकता और समानता के साथ बिना किसी भेदभाव और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में अपना 100 प्रतिशत योगदान देने का संकल्प दिलाया व राष्ट्र गान से आयोजन का समापन किया गया।

*************************

 

डॉ.खगेंद्र ठाकुर के चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया

रांची,13.01.2024 (FJ)   –  आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद के द्वारा देश के जाने माने लेखक आलोचक प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सीपीआई के झारखंड राज्य कार्यकारणी के सदस्य रहे डॉ.खगेंद्र ठाकुर के चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें याद करते हुए राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की खगेंद्र जी की कमी वर्तमान समय में काफी खलती है। वर्तमान समय में जो वैचारिक लड़ाई इस देश में लड़नी होगी उसमे लेखकों और बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा तभी इस देश की सांझी विरासत और गंगा जमुनी संस्कृति की रक्षा की जा सकती है।डॉ. खगेंद्र जी बेवाक और बेखौफ होकर सत्ता की आलोचना करते थे।

उनका कहना था कि तलवार की धार से ज्यादा धारदार हथियार है कलम ।तलवार सर कलम कर सकता है किसी का अस्तित्व मिटा सकता है लेकिन कलम से लिखे विचारो को कभी भी मिटाया नहीं जा सकता है। इसलिए सामाजिक बदलाव और क्रांति के लिए कलम के सिपाहियो को आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए।समाज को आईना दिखाना चाहिए।गरीब , शोषित, पीड़ित,और दलित , महिला छात्र और नौजवानों को सही दिशा दिखाने के लिए कलम का इस्तेमाल करना चाहिए।

यही कार्य उन्होंने अपने जीवन काल के लिए,इसलिए हम सभी लोगो का दायित्व बनता है की डॉ. खगेन्द्र ठाकुर के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।उन्होंने अपना पूरा जीवन कम्यूनिस्ट पार्टी में रहते हुए शोषित पीड़ितों के लिए समर्पित कर दिया था। जबकि उन्होंने लेकचरर शिप की नौकरी छोड़ कर पार्टी के पूरा वक्ति कार्यकर्ता बनकर समाज की सेवा किया।ऐसे लोग इस समाज में अब काम ही मिलते है।डॉ. खगेन्द्र ठाकुर का झारखण्ड से एक अटूट रिश्ता था।इनका जन्म भी वर्तमान में गोड्डा जिला में हुआ था। खगेन्द्र ठाकुर ने देश विदेश में भी झारखंड का नाम रौशन किया है ,साहित्य जगत में उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।सच्ची श्रद्धांजली होगी की उनके बताए रास्ते पर चल ।युवायो को साहित्यिक जगत से जुड़ने के लिए प्रेरित करे।

उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने में मुख्य रूप से राजद के राजेश यादव,मनोज ठाकुर,निर्भय कुमार दीपक लाल श्यामल चक्रबर्ती राजेश रावी, संजीत कुमार ललन मिश्रा शामिल थे।

उक्त जानकारी सीपीआई के अजय सिंह ने दी.

*****************************

 

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलताः NSCN-IM के 6 आतंकी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

ईटानगर 13 jan, (एजेंसी): लोंगडिंग के एसपी डेकियो गुमजा ने शनिवार को कहा कि इस अभियान के दौरान विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कैडरों ने खुलासा किया कि उनके पास नॉकनु और खासा गांवों के बीच एक ठिकाने में अत्याधुनिक हथियार भी थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आगे की कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीन एमक्यू असॉल्ट राइफलें, डेटोनेटर, मोबाइल फोन और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोंगडिंग पुलिस स्टेशन में हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। गिरफ्तार विद्रोहियों की पहचान स्वयंभू एएसओ और वांचो क्षेत्र के सचिव वांगपांग वांगसा (28), स्वयंभू प्रमुख पंसा (64), स्वयंभू कप्तान मिकगाम (27), स्वयंभू सार्जेंट थांगवांग (29),स्वयंभू कप्तान अलुंग नगोदाम (31) और स्वयंभू लांस कॉर्पोरल जामगांग गैंगसा (27) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि गैंगसा ईस्टर्न नागा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनएनजी) संगठन का पूर्व कैडर है, जिसने 21 जुलाई, 2021 को आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में उसी साल 31 दिसंबर को एनएससीएन (आईएम) में शामिल हो गया।

पुलिस ने कहा कि गैंगसा ईस्टर्न नागा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनएनजी) संगठन का पूर्व कैडर है, जिसने 21 जुलाई, 2021 को आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में उसी साल 31 दिसंबर को एनएससीएन (आईएम) में शामिल हो गया। एसपी ने कहा कि आगे की जांच से पता चला कि गिरफ्तार कैडर कई विभागों के प्रमुखों और सार्वजनिक नेताओं को जबरन वसूली नोट भेज रहे थे।

************************

 

कोहरे का कहरः मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की करवाई इमरजेंसी लैंडिंग; कांग्रेस नेता भी थे सवार

गुवाहाटी 13 jan, (एजेंसी): असम के गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया था।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है।

बता दें कि इस फ्लाइट में एक कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर भी फंस गए हैं।

**************************

 

शाह और नड्डा ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की है।

शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। उमंग और हर्षोल्लास का यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति और नई ऊर्जा का संचार करे।”

नड्डा ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को हर्ष व उल्लास का प्रतीक पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए।”

*************************

 

श्रीनगर में एक महीने के बाद रात का तापमान शून्य से ऊपर

श्रीनगर 13 jan, (एजेंसी): लगभग एक महीने बाद शनिवार को श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से ऊपर पहुँचा और 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शून्य से ऊपर न्यूनतम तापमान 15 दिसंबर 2023 को (0.5 डिग्री सेल्सियस) रहा था।

‘चिल्लई कलां’ नामक कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान का शून्य से ऊपर बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। पूरे कश्मीर में शुक्रवार को लोगों ने बारिश के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं।

चिल्लई कलां के दौरान कम या बिल्कुल बर्फबारी नहीं होने से गर्मियों के महीनों में घाटी में पानी की किल्लत हो सकती है क्योंकि सभी जल निकायों का ग्रीष्मकालीन निर्वहन पर्याप्त सर्दियों की बर्फबारी पर निर्भर करता है।

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में यह शून्य से एक डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में 10.4 डिग्री सेल्सियस और द्रास में पाँच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 7.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में आठ डिग्री, भद्रवाह में 5.8 डिग्री और बनिहाल में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

*************************

 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया है। ईडी ने सीएम केजरीवाल को चौथी बार समन तब जारी किया जब वे 3 जनवरी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी के जारी समन को गैरकानूनी बताया था और कहा था कि समन का एकमात्र उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार करना है।

ED’s fourth summons to Delhi CM Arvind Kejriwal : इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने 2 नवंबर और 21 दिसंबर को भी ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। वहीं, पार्टी दावा करती आई है कि दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि इस तरह के दावे को ईडी ने अफवाह बताया था। बीते साल अप्रैल में इस मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ की थी, लेकिन एजेंसी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था।

ईडी के सहायक निदेशक को संबोधित एक पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से राज्यसभा के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है। नामांकन शुरू हो गया और मतदान 19 जनवरी को होगा। दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीटें आवंटित की गई हैं और मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म होगा। दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के चलते वह गणतंत्र दिवस के लिए कई कार्यक्रमों और समारोहों की योजना और तैयारियों में भी काफी व्यस्त रहते हैं।

AAP ने दावा किया था कि समन केजरीवाल को गिरफ्तार करने के इरादे से जारी किया गया था। मुख्यमंत्री ने ईडी पर उनके नोटिस के जवाब में पहले दी गई विस्तृत दलीलों को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कहा जाने लगा था कि इस मामले में ईडी एक और नोटिस भेज सकती है या फिर वारंट के लिए कोर्ट का रुख कर सकती है। अभी केजरीवाल के पास ईडी द्वारा किसी भी संभावित गिरफ्तारी को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और अग्रिम जमानत मांगने का विकल्प भी है। ईडी इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

***************************

 

नीतीश ने लोहिया पथ चक्र का किया निरीक्षण

पटना 13 Jan, (एजेंसी) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण किया। कुमार ने लोहिया पथचक्र के अगल-बगल बचे हुए भागों को देखा। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश देते हुए कहा कि पथ के अगल-बगल के बचे हुए भागों में ठीक ढंग से पौधारोपण कराएं और इसे व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें ताकि यह क्षेत्र सुंदर दिखे।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद बिहार संग्रहालय के सामने रुककर नये बनने वाले ऑफिसर्स फ्लैटों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुराने ऑफिसर्स फ्लैटों की जगह पर नये 10 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा और और उसके आगे पार्क भी बनाया जायेगा। कुमार ने इस पर निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर 10 मंजिला भवन बनाएं ताकि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा।

*********************

 

बलिया में रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बलिया, 13 Jan, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम की आजमगढ़ इकाई ने एक राजस्व निरीक्षक समेत दो राजस्व कर्मियों को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माडल तहसील से एंटी करप्शन टीम गड़वार थाना क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र राय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार सिंह को एक व्यक्ति से दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। मामले में गड़वार क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव के राजेश पाण्डेय ने जमीन की पैमाइश के एवज में आरोपियों द्वारा उनसे दस हजार रुपए रिश्वत की मांग करने की शिकायत की थी ।

मामले में पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विरुद्ध भारतीय डंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है ।

*****************************

 

स्वामी विवेकानंद ने मानवता का संदेश दुनिया को दिया : अखिलेश

लखनऊ 13 Jan, (एजेंसी) : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यादव ने कहा कि विवेकानंद जी ने बहुत कम समय में दुनिया में बहुत बड़ा संदेश दिया और अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया। उनसे पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है। शिकागो में दिया गया उनका भाषण बहुत महत्वपूर्ण था, सभी लोग उसे आज भी याद करते हैं। उन्होंने समाज को दिशा दी और बताया कि गरीबों, कमजोरों और मानव की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को एकता और मानवता का संदेश दिया है। आज स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने और उनका अनुकरण करने का संकल्प लेने का दिन है। भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, वह देश को बांटने का है। भाजपा भेदभाव करती है और समाज में नफरत फैलाती है।

***********************

 

मोदी की प्रेरणा से बना खेलों का माहौल : योगी

गोरखपुर, 13 Jan, (एजेंसी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ के आयोजनों से देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है जिसे शानदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। खिलाडिय़ों को सभी संसाधन और सुविधा देने के साथ खेल की उनकी उपलब्धियों को भारी पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियों से जोड़ रही है।

जंगल कौडिय़ा स्थित महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुंभ के समापन समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में करीब सात साल पहले तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। पर, आज हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम बन रहे हैं।

हर गांव में खेलों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। गांवों में 80 हजार युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए जा चुके हैं। गांवों में पंचायत सचिवालयों को ऑप्टिकल फाइबर से जोडक़र युवाओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बातें कल्पना से दूर थीं आज वह हकीकत हैं।

आज जंगल कौडिय़ा में कॉलेज के साथ खेल प्रतिभाओं के लिए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम और स्थानीय कलाकारों के लिए आडिटोरियम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है। इस नीति के तहत सरकार ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया है।

****************************

 

सीट शेयरिंग को लेकर AAP और कांग्रेस में मंथन, मुकुल वासनिक के घर हाईलेवल बैठक

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी)- लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में आज दूसरी बैठक दिल्ली में हो रही है। दोनों दलों के नेता कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के संयोजन मुकुल वासनिक के घर पर पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, साैरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी पहुंचे हैं। यह दूसरी बैठक है और पहली बैठक 8 जनवरी को हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सिर्फ दिल्ली व पंजाब में ही होना है।

आज दिल्ली में चल रही ‘आप’ व कांग्रेस के बीच मीटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह से कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में यदि दिल्ली के साथ-साथ पंजाब मे भी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होता है, तो सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों की क्या प्लानिंग रहती है, यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को दूसरों के भरोसे ना छोड़े, उस कार्य की जिम्मेदारी लेकर उस समय से पूरा करने की कोशिश करें, व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल भी बहुत अधिक बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, आप अपने व्यापार में बहुत अधिक उत्साहित होकर कार्य करेंगे, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को कल अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और वह अपना बहुत अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, वह अपना प्रदर्शन करते समय यह कोशिश करें कि उनके काम में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे,आप अपने परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्यों के प्रति सम्मान का और आदर का भाव रखें, इससे आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्य आपसे बहुत अधिक प्रभावित रहेंगे, अपने छोटे सदस्यों से बहुत अधिक प्रेम करें तथा उन्हें आशीर्वाद दे, ताकि वह अपने जीवन में बहुत अधिक फूले फले. वाहन चलाते समय या थोड़ा सा ध्यान रखें, आपको कोई शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है. कला से जुड़े हुए लोगों को कल अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है, आप किसी सिंगिंग कंपटीशन में सलेक्ट हो सकते हैं, जहां पर आप अपनी प्रतिभा का बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

वृषभ राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में मल्टी टास्क के लिए तैयार रहे. इस तरह के काम का प्रतिफल बाद में आपको अवश्य मिलेगा जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में काफी सक्रिय रहेंगे और इसके अलावा आपको आपके आने वाले समय में आर्थिक लाभ भी मिलेगा. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने मित्रों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं. आप नये मित्र बना सकते हैं, परंतु गलत दोस्तों की संगत से दूर रहे, आपके बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनते जाएंगे, इससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिससे आप सारा दिन परेशान रहेंगे. आप किसी डॉक्टर से सलाह लेकर अच्छे से दवाइयां खाएं. अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें, इससे आपका जीवन अच्छा रहेगा, उसके लिए आपका यह समय उपयुक्त है.

मिथुन राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आप किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपके आसपास का वातावरण भी बहुत प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य स्थल पर कल आपको बहुत अधिक वर्कलोड मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. परंतु आप परेशान ना हो धैर्य के साथ अपना कार्य करते रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कपड़ों के व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा हो सकता है, परंतु आप शादी विवाह और त्योहारों के सीजन पर अपने कपड़ों में कुछ छूट दे सकते हैं, जिससे आपको बहुत अधिक कमाई हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो शिवाजी को अपनी प्रतिभा को दिखाने का बहुत अच्छा मौका मिल सकता है, परंतु आप अपने इस मौके को अपने हाथ से न जाने दें. इस मौके का पूरा लाभ उठाएं.कल आपको आपके जीवन साथी के साथ थोड़ा सा अकेले में समय बिताएं तथा उनके साथ गपशप करें, अपने जीवनसाथी के मन की बातों को समझने का प्रयास करें. आप अपने जीवन साथी के साथ कल कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. आप अपने पुराने संपर्कों से जुड़े रहे, वह आपको किसी प्रकार का लाभ दिला सकते हैं. पुराने लोगों के कांटेक्ट में बने रहे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको कमर दर्द या पेट दर्द इत्यादि से परेशानी हो सकती है, इसीलिए आप थोड़ा सा सावधान रहे और अपने बैठने और उठने की मुद्रा पर ध्यान दें, आगे झुककर कम से कम कार्य करें तथा ज्यादा से ज्यादा आराम करें.

कर्क राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को कल अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, परंतु आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल भी जल्दी ही मिलेगा. आप अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराने में कामयाब रहेंगे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो टेलीकमयूनिकेशन का व्यापार करने वाले जातकों को कल बहुत अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है, इसके साथ ही व्यापारियों का रुका हुआ धन भी उन्हें वापस मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. युवा जातको की बात करें तो युवाओं का कल अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे.यदि आप किसी जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले से परेशान है तो उससे आप बाहर निकल सकते हैं. आपको कामयाबी मिलेगी. महिलाओं की बात करें तो महिलाएं अपने हारमोंस के डिस बैलेंस से थोड़ा सा परेशान हो सकती है. इसलिए आप परेशानी होने पर किसी लेडिस चिकित्सक से अवश्य मिले. कल आप अपने बड़े बुजुर्ग और पूर्वजों को याद करें और उनके नाम से गरीबों को दान दे, आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनेंगे.

सिंह राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोग कल एक्टिव रहे, एक्टिव होने से धन का लाभ हो सकता है, वह अपने कार्य के प्रति ईमानदार भी रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को कल विदेशी कंपनियों से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है, जिसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी या यदि आप विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट का काम करते हैं तो आपको थोड़ा सा सक्रिय रहना होगा. युवा जातकों की बात करें तो कल भी जातक अपने घर के नियम कानून के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे. नियम कानून तोडऩे पर उनको अपने बड़े बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है.कल आप अपने घर की सच्चा को ठीक से करने में व्यस्त रहेंगे क्योंकि घर की साज सज्जा अच्छी लगती है. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आप थोड़ा सा चिंता मुक्त रहने का प्रयास करें. समाज की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों के दामन पर दाग लग सकता है, इसीलिए आप थोड़ा सा अलर्ट रहे और किसी भी प्रकार के गलत कार्य में किसी का कोई साथ ना दे अन्यथा, आपकी बदनामी हो सकती है, जो भी कार्य करें, बहुत अधिक सोच समझकर करें.

कन्या राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करने वाले जातकों को कल सफलता की प्राप्ति हो सकती है, उन्हें नौकरी के लिए नया जॉइनिंग लेटर मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपको वेतन भी बहुत अधिक मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो बुटीक, कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों को कल बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है. त्योहारों के सीजन और शादी विवाह के सीजन में उनकी इनकम में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को कल अपना कार्य करने के लिए बहुत अधिक सचेत रहना होगा. किसी के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से ना भटके अन्यथा, आप अपने जीवन में बहुत अधिक पीछे की ओर जा सकते हैं. आप अपने घरेलू कामकाज में भी हिसाब किताब की और पक्के रहे.किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने दे, ताकि कभी कोई पुराना हिसाब याद आए तो, सामने किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, आपकी सेहत की बात करें तो आप प्रदूषित वातावरण से थोड़ा सा दूर रहें. अपने मुंह को मास्क से ढक्कर रखें अन्यथा, आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. अपना खान-पान ठीक रखें, तले भुने खाने का परहेज करें, आप अपने व्यवहार में विनम्रता लाने का प्रयास करें. किसी भी प्रकार किसी व्यक्ति से तीखे स्वर में बात ना करें अन्यथा, किसी के दिल को चोट पहुंच सकती है.

तुला राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में आप महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे, ऑफिस में आपको सबका सहयोग भी प्राप्त होगा, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो पैतृक व्यापार करने वाले जातकों को कल आपसी तालमेल बनाकर रखना होगा, आपने बड़ी बुजुर्गों से सलाह मशवरा भी लेना पड़ सकता है, तभी आपके व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. युवा जातकों की बात करें युवा जातक जहां भी रहे, हॉस्टल में या फिर किसी पीजी में रहे, वहां के नियमों का पालन करें, किसी भी नियम का अपमान ना करें. कल आपका आपके जीवन साथी के साथ में मतभेद हो सकता है, इसीलिए आप थोड़ा सा परेशान भी हो सकते हैं, आप अपने घर से निकलते समय अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करके ही निकलें, आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, आपके स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो गठिया बाय से पीडि़त जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ी सी सावधानी बरते, आप जीना उतरने चढने में भी थोड़ी सी सावधानी बरतें. कल आप सभी प्रकार के नए रिश्तों को बढ़ाने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें, पहले रिश्तो को समझने का प्रयास करें, उसके बाद ही आप आगे बढ़े.

वृश्चिक राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कर्म को ही अपनी पूजा समझे, तभी आपको सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है. आप अपना कर्म करते रहे फल की चिंता ना करें, अच्छा कर्म करने से अच्छे ही फल प्राप्त होंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल व्यापारिक आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ संशय में रहेंगे और कोई बात नहीं आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते रहे और अपने कार्यों को ठीक प्रकार से करते रहे. आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सम्मिलित रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों को ठीक करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी. तभी उन्हें कामयाबी मिल सकती है.कल परिवार के सभी सदस्यों के बीच किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई बैठक हो सकती है जिसमें आप भी सम्मिलित होंगे. आपको तैयार रहना चाहिए. कभी भी आप किसी प्रकार का आलस ना करें. हर कार्य को करने के लिए एकदम फुर्तीले रहे. कार्य की अधिकता है तो आप आराम भी करें. कल आपको आपके परिवार के सदस्यों से कोई मनपसंद गिफ्ट मिल सकता है. इससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने शरीर में किसी प्रकार का आलस ना रखें अन्यथा, आप अन्य रोगों को दावत दे सकते हैं.

धनु राशि-

कल का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपके सहकर्मी किसी गलत बात को सही साबित करने का प्रयास करेंगे, इसीलिए आप थोड़ा सा चौक न्ना रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को करने के लिए किसी प्रकार का अनुभव होना आवश्यक है, इसलिए कोई भी व्यापार करने से पहले पहले अनुभव नहीं है तो आपको हानि हो सकती हैं. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्र रहे. युवाओं के लिए अध्ययन करने का सही समय आ गया है, आप अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए कुछ धार्मिक पुस्तक पढे, जिससे आपकी ज्ञान में वृद्धि होगी.कल आपको अपने कार्य के सिलसिले में में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, यदि आपका परिवार अपने किसी सदस्य से कोई मतभेद हुआ है तो आप उसको दूर करने की कोशिश करें. अपनी सोच में उसके लिए बदलाव लाए को समझते हुए चलना चाहिए आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कल आपको पेट दर्द इत्यादि से परेशानी हो सकती है इसीलिए आप ज्यादा झुक कर कार्य न करें. कल आपको अपने किसी के दूर जाने से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है परंतु आप अपने मन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना पाले, धीरे-धीरे सारी परिस्थितियों ठीक हो सकती हैं.

मकर राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातकों को कल अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. उनके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है और पदोन्नति भी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार में अधिक धन कमाने के लिए एक ग्राहकों के साथ विनम्रता का व्यवहार करें. और अपने पार्टनर के साथ भी बेहतर तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करें, तभी आपको आपके व्यापार में लाभ मिल सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं का अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए, जिससे वह अपना ज्ञान बढ़ा सके. उनके लिए यही अच्छा रहेगा.परिवार में यदि कोई विवाह योग्य लड़का या लड़की है तो उनके लिए कल शादी विवाह की प्रस्ताव आ सकते हैं. आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है. हर तरह से जांच पड़ताल करके आगे बढ़े. आप ज्यादा समय तक भूखे ना रहे हैं, कार्य की यदि अधिक व्यस्तता है तब भी आप बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा खाते रहें. आपको कमजोर और गैस की समस्या परेशान कर सकती है. आपका मन किसी कार्य के पूरे होने से बहुत अधिक आनंद रहेगा. आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि भी रहेगी.

कुंभ राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल उनके दफ्तर में प्रमोशन हो सकता है या किसी अच्छी और नई जगह पर तबादला भी हो सकता है, जिसमें आपको वेतन पहले की अपेक्षा अधिक मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा. खुदरा व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. कल ज्यादा परेशान ना हो, धीरे-धीरे सारी परिस्थितियों आपके फेवर में रहेंगी. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं में कल कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढा हुआ रहेगा, जिसके चलते आप कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी मेहनत से सफल बना सकते हैं.आप किसी भी कार्य को पूरा करने में कोई कमी ना छोड़ें क्योंकि आपके प्रयास से सभी कार्य सफल हो सकते हैं. आपके स्वास्थ्य की बात करें आप अपनी सेहत के मामले में थोड़ा सा सावधान रहें. यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो आप अपने साथ में अपनी दवाइयां भी लेकर जाएं, आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. कहीं दूसरी अच्छी यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो उन्हें कामयाबी मिल सकती है.

मीन राशि-

कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हों. आप अपने ऑफिस के कार्यों में बदलाव कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो मेडिकल व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो कल आप अपने किसी प्रकार की टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करने से बचे. टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करें, आपके कार्य आसानी से हो सकते हैं.कल आपके माता-पिता की सेहत कुछ खराब हो सकती है, इसलिए आप थोड़ा सा सावधान रहे. महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप प्राणायाम तथा योगासन अवश्य करें. अपने दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक को अवश्य स्थान दें. आपको लोगों से मेलजोल अधिक बढ़ाना चाहिए तथा उनके साथ में कभी-कभी मिलना जुलना भी चाहिए, इससे आपसी संबंध मधुर बनते हैं

*****************************

 

पद्मम विभूषण से सम्मानित सिंगर प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई 13 Jan, (एजेंसी) : म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर है। दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

Padma Vibhushan awarded singer Prabha Atre dies of heart attack : प्रभा अत्रे का जन्म पुणे में 13 सितंबर 1932 को हुआ था। प्रभा जब 8 साल की थीं, तो उनकी मां इंदिराबाई अत्रे की हेल्थ खराब होने लगी थी। तब उनके किसी ने दोस्त ने क्लासिकल म्यूजिक सुनने की सलाह दी और कहा कि इससे उनकी हेल्थ में सुधार होगा। इसके बाद वह क्लासिकल म्यूजिक सुनने लगीं। तभी से प्रभा भी इंस्पायर हुईं और उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखा। प्रभा अत्रे ने गुरु-शिष्य परपंरा में म्यूजिक ट्रेनिंग ली। उन्होंने किराना घराना के सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से क्लासिकल म्यूजिक सीखा। वह आमिर खान के खयाल और बड़े गुलाम अली खान के ठुमरी से बहुत प्रभावित हुईं थीं। उन्होंने औपचारिक तौर से कथक डांस स्टाइल में ट्रेनिंग ली थी।

बचपन से ही म्यूजिक का शौक का था। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। अत्रे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक सिंगिंग स्टेज-एक्ट्रेस के रूप में काम किया। उन्होंने मराठी थिएटर क्लासिक्स में भी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें संशय-कल्लोल, मानापमान, सौभद्रा और विद्याहरण जैसे संगीत नाटक शामिल थे।

**************************

 

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने रात की ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर दी जान

नई दिल्ली 13 jan, (एजेंसी): दिल्ली पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दक्षिण दिल्ली में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी रामअवतार के रूप में हुई है, जो 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एएसआई रामअवतार सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ बी.पी. मार्ग पर नाइट पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लगभग तीन बजे, रामअवतार ने अपने साथी सब इंस्पेक्टर को 10 मिनट के लिए आराम करने के लिए कहा और अपनी कार में बैठने चले गए, जो बैरिकेड के पास खड़ी थी।”

अधिकारी ने कहा, “जब एसआई प्रेम कुछ देर बाद उसे देखने गए, तो उन्होंने पाया कि एएसआई रामअवतार ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी और वह मृत पाए गए।”

*******************************

 

जिम कॉर्बेट में सैलानियों के लिए दो किलोमीटर तक का साइकिल ट्रैक तैयार

रामनगर 12 Jan, (एजेंसी): जिम कॉर्बेट हमेशा से ही सैलानियों की पसंदीदा जगह रही है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन सैलानियों को रिझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा सैलानी कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आ सके और प्रकृति का नजदीकी से दीदार कर सके। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग में अब सैलानी सबसे चर्चित कॉर्बेट फाल में साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए यहाँ साइकिल ट्रैक बनाया गया है।

साइकिल ट्रैक के जरिये 2 किलोमीटर के ट्रैक में जंगल के नजारों, वन्यजीव और पक्षियों का नजदीक से दीदार भी कर सकेंगे। डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों को 10 साइ‌किल का प्रस्ताव भेजा गया है। इसका चार्ज भी निर्धारित किया गया है।

आपको बता दें कि, कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी रेंज के नया गांव स्थित कॉर्बेट फाल में जंगल के अंदर पर्यटक दो किलोमीटर साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए जंगल के अंदर ही साइकलिंग ट्रैक बनाया गया है। इससे सैलानी साइकिल पर सवार होकर जंगल और वन्यजीवों का नजदीकी से दीदार कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से इस पूरे क्षेत्र को पूर्व में ही सोलर फेंसिंग से कवर्ड किया गया है।

वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि साइकिलिंग ट्रैक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उच्चाधिकारियों को 10 साइकिल का प्रस्ताव भेजा गया है। साइकिल आते ही ट्रैक को शुरू कर दिया जाएगा। इसका शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। 50 रुपये में 2 किलोमीटर ट्रैक में पर्यटक जंगल का लुत्फ उठा सकते है।

***************************

 

पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाईः ममता बनर्जी के दो मंत्रियों के ठिकानों पर की छापामारी

कोलकाता 12 jan, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में आज फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ममता के दो मंत्रियों सुजीत बोस और तापस रॉय के ठिकानों पर आज ईडी ने छापामारी की है। ईडी ने इसी के साथ उत्तरी दमदम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी की। ईडी ने कथित नगर निगम नौकरी घोटाला मामले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के नेताओं के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राशन घोटाले में छापामारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया था। हमले में कई अधिकारियों को चोट भी आई थी और गाड़ियों के शीशे भी फोड़े गए थे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी।

ईडी ने इससे पहले टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ही ईडी की टीम पर शाहजहां के समर्थकों द्वारा हमला बोल दिया गया था। हमले में कई अधिकारियों को तो गंभीर चोट भी आई थी और कई अधिकारियों का सिर भी फोड़ दिया गया था।

हमले के बाद ईडी ने बंगाल में एफआईआर भी दर्ज कराई थी और अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमलावर उसके अधिकारियों को जान से मारने का इरादा रखे थे। अपने आरोप में ईडी ने कहा कि हमलावर लाठी, पत्थर और ईंट से भी लैस थे और उन्होंने अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप और नकदी आदि भी छील लिए।

******************************

 

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को 11 दिन शेषः PM मोदी ने शुरू किया अनुष्ठान, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

नई दिल्ली 12 Jan, (एजेंसी): अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल 11 दिन ही बचे हैं और मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा।

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं और मैं सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस समय मेरे लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version