राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

*शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

22.03.2024  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरसी 16 की शूटिंग शुरू हो गई है. तस्वीरों में जान्हवी और राम चरण एक साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही राम चरण के पिता व सुपरस्टार चिरंजीवी व फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दी. जान्हवी और राम चरण की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देगी.

फिल्म में जान्हवी का किरदार काफी दमदार होगा. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण का किरदार होगा उससे अभी पर्दा उठना बाकी है.जैसा कि जान्हवी कपूर की फैंस जानते ही है कि 6 मार्च को उनके जन्मदिन के दिन ही फिल्ममेकर्स ने आरसी16 में उनकी मौजूद की घोषणा की थी। तभी से उनके फैंस और भी ज्यादा उत्सुकता होकर फिल्म की नई अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब फिल्म का मुहूर्त हो चुका है। जिसमें साउथ फिल्मों के कई सितारे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। फिल्म आरसी16 में जान्हवी के साथ रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके अलावा मेगास्टार चिरंजीवी को भी इस फिल्म में देखा जाएगा। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भी इस फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। जिसकी वीडियो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।इवेंट में सितारों की मौजूदगी काफी शानदार रही, इस दौरान रामचरण को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।

राम धोती और कुर्ते में नजर आए। साथ ही जान्हवी कपूर पूरी तरह से इंडियन रिटायर सिल्वर ब्लू साड़ी में नजर आई।वही बता दे की रामचरण का फिल्म से पहले लुक उनके जन्मदिन 27 मार्च को रिलीज करने की तैयारी है। जिसको लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है क्योंकि फिल्म का नाम आरसी16 आधिकारिक नहीं बल्कि अस्थाई नाम है।

********************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घर से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार का भरपूरसहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढग़ से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।बॉस आपको किसी जरुरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे । इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक- दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रो को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

*******************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री भक्ति राठौड़

22.03.2024  –  अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जानी जाने वाली भक्ति राठौड़ की पेशेवर कार्य नैतिकता कला के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विभिन्न भूमिकाओं में सहजता से ढलने की उनकी क्षमता एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है।

भक्ति राठौड़ का समर्पण, व्यावसायिकता और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें उद्योग में अग्रणी बनाती है और अभिनय की दुनिया में अन्य एक्टिव कलाकारों के लिए एक उच्च मानक स्थापित करती है। इन दिनों बहुमुखी प्रतिभा की स्वामिनी अभिनेत्री भक्ति राठौड़ एक साथ दो डिमांडिंग शो में काम करके अपने समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

वह स्टार प्लस पर ‘आंख मिचौली’ की शूटिंग में गहराई से व्यस्त हैं, जहां वह ‘केसर बा’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं साथ ही साथ वह सोनी सब पर बहुप्रतीक्षित शो ‘पुष्पा: इम्पॉसिबल’ में सोनल की भूमिका के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। यही वजह है कि वो टीवी जगत में काफी चर्चित हैं।

चुनौतीपूर्ण शूटिंग शेड्यूल और दोनों शो में शानदार प्रदर्शन देने के दबाव के बावजूद, भक्ति राठौड़ का दृढ़ संकल्प अटूट है। अपनी भूमिकाओं को संतुलित करने की क्षमता अभिनय के प्रति उनके समर्पण और जुनून के बारे में बहुत कुछ बताती है। उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी है।

अभिनेता नाना पाटेकर के साथ उनके आगामी प्रोजेक्ट ने उनके प्रभावशाली पोर्टफोलियो को और समृद्ध किया है। चूँकि भक्ति राठौड़ अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के साथ अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं को खूबसूरती से संतुलित करती हैं। फिलवक्त उनकी अभिनय यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के साथ सावधान भी रहें – अखिलेश यादव

लखनऊ 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Samajwadi Party  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश के अन्य सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के साथ सावधान भी रहें। उन्होंने कहा बूथ की रक्षा पर भी ध्यान रहे क्योंकि भाजपा हटेगी तभी देश बचेगा। लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। उत्तर प्रदेश ही लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। भाजपा की साजिश और षडयंत्रों से हमें सतर्क और मतदान के साथ सावधान रहना है।

भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आना है। कहा कि भाजपा चंदा वसूली और चंदा चोरी में बेनकाब हो चुकी है। इसी तरह भाजपा ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कम्पनी तक से चंदा वसूली की है। चंदा वसूली की पोल खुल जाने से बौखलाई भाजपा विपक्ष पर हमलावर है। देश की भोली भाली जनता को पता ही नहीं चला कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूली कर ली गई।

भाजपा विपक्षियों के अब कुछ एकाउण्ट सीज कर रही है क्योंकि उसकी चंदा वसूली और चंदा चोरी उजागर हो गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसानों को हक दिलाने के लिए चैधरी चरण सिंह जी से बड़ा नेता कोई नहीं रहा। उन्होंने सबसे पहले गरीब, किसान की आवाज उठाई थी और उनको हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। हम सब उन्हीं के रास्ते पर चलने का काम मिलकर करेंगे।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी हटेगी तो देश में लोकतंत्र बचेगा। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का बनाया संविधान बचेगा। भाजपा हारेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, किसानों को उनकी फसल की एमएसपी मिलेगी। किसान, व्यापारियों, छात्र-नौजवानों, बहन-बेटियों का सम्मान बचेगा। आने वाले मतदान के दिन याद रहे समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा हटाओं, देश बचाओं।

**********************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

खड़गे ने Ectoral Bond को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया

*खड़गे ने कांग्रेस के चंदे पर साधी चुप्पी

नई दिल्ली 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। देश का हर नागरिक इसमें भाग लेने के लिए उत्सुक है। भारत पूरी दुनिया में अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य होता है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो।

ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। ये नहीं कि उनका मीडिया पर एकाधिकार हो। और ना ही सत्ताधारी दल का संवैधानिक तथा न्यायिक संस्था जैसे आईटी, ईडी, चुनाव आयोग पर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष नियंत्रण हो।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चुनावी बॉन्ड के बारे में जो तथ्य निकलकर सामने आए, वो बहुत ही चिंताजनक और शर्मनाक हैं। इससे हमारे देश की छवि को ठेस पहुंची है।

हमारे देश ने पिछले 70 सालों में निष्पक्ष चुनाव और स्वास्थ्य लोकतंत्र की छवि बनाई थी। उस पर आज प्रश्नचिन्ह उठ गया है।

खड़गे ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हजारों करोड़ रुपए से ज्यादा अपने अकाउंट में भर लिया और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है ताकि हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं, ये सत्ताधारी दल द्वारा एक खतरनाक खेल है।

इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। इस देश में लोकतंत्र को बचाना है तो बराबरी का मैदान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की जनता, एक आम नागरिक ये देख सकता है कि भाजपा ने चुनावी चंदा बॉन्ड से 56 फीसदी पैसे हथियाए हैं, वहीं कांग्रेस को मात्र 11 प्रतिशत ही मिले हैं।

ये वो पैसे हैं जो बॉन्ड से भाजपा ने लिए हैं। इसके अलावा जो कैश में इनके पास आता होगा, उसका तो कोई अकाउंट ही नहीं है। आप इनके खर्चे देखें। हर तरफ़ इनका विज्ञापन लगा है।

रोज़ अख़बार, टीवी, रेडियो, इंटरनेट, करोड़ों रुपये की बड़ी-बड़ी रैलियां, रोड शो हो रहे हैं। देश के हर जिले में 5 स्टार भाजपा दफ्तर बने हैं। कहां से पैसे आये? क्या ये बिना पैसे के हो रहे हैं?

खड़गे ने कहा कि भाजपा ने किस तरीके से कंपनियों से ये पैसे लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट तथ्यों की जांच कर रहा है। हमें उम्मीद है कि सच्चाई बहुत जल्द हम सब के सामने आयेगी और देश के संवैधानिक संस्थाओं से अपील करता हूं कि अगर वो फ्री और फेयर इलेक्शन चाहते हैं तो हमारी पार्टी को बग़ैर किसी रोक-टोक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने दें।

जो इनकम टैक्स का क्लेम है वो अंततः कोर्ट के निर्णय के अनुसार निपटारा हो जाएगा। राजनीतिक दल टैक्स नहीं देते, भाजपा ने कभी नहीं दिया, इसके बाद भी अगर हमसे यह मांगा जा रहा है, तो हम न्यायालय के अंतिम निर्णय का इंतज़ार करेंगे।

****************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

SBI ने चुनावी बॉन्ड संबंधी सारी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी

नई दिल्ली 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  State Bank of India  ने चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी चुनाव आयोग को सौंप दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फटकार लगाते हुए जानकारी देने को कहा था।

जिसके बाद एसबीआई ने सीरियल नंबर के साथ चुनावी बॉन्ड के सभी विवरण को चुनाव आयोग को सौंपा है, जो दानकर्ताओं और बॉन्ड को भुनाने वाली पार्टियां के साथ मिलान करने में मदद करेगा।

state Bank of India ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल किया है। अदालत में दिए गए हलफनामे में बताया कि इनमें बॉन्ड का यूनिक नंबर भी शामिल है। यूनिक नंबर उजागर होने से इलेक्टोरल बॉन्ड के खरीददार का बॉन्ड भुनाने वाली राजनीतिक पार्टियों से लिंक स्थापित होगी।

Supreme Court  में एसबीआई ने कहा है कि उनकी ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड के तमाम डिटेल दे दिए गए हैं। उनकी कस्टडी में जो भी डिटेल था वह सब चुनाव आयोग को सौंप दिया गया है। इसके तहत बॉन्ड खरीददार के डिटेल जिसमें सीरियल नंबर, यूएरएन नंबर, बॉन्ड खरीद की तारीख, बॉन्ड की एक्सपायरी तारीख, बॉन्ड का नंबर, बॉन्ड कितने का है, जारी करने वाले ब्रांच आदि डिटेल दिए गए हैं।

साथ ही राजनीतिक पार्टियों के डिटेल दिए गए हैं। जिनमें सीनियर नंबर, भुनाने की तारीख, राजनीतिक दल के नाम, अकाउंट नंबर के आखिरी के चार नंबर, बॉन्ड नंबर, अमाउंट और पेमेंट करने वाले ब्रांच और पे टेलर का डिटेल शामिल है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह चुनावी बॉन्ड के चुनिंदा आंकड़ों के बदले सारा डाटा 21 मार्च तक चुनाव आयोग को सौंपे।

कोर्ट ने कहा, 15 फरवरी के आदेश के तहत चुनावी बॉन्ड जारीकर्ता बैंक को अल्फा न्यूमेरिक नंबरों सहित पूरे विवरण का खुलासा करना होगा। आदेश में बॉन्ड से जुड़ा सारा डाटा सार्वजनिक करने के निर्देश थे। बैंक को इस बारे में और आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए।

****************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

तमिलिसाई और अन्नामलाई इस सीट से बनाए गए उम्मीदवार

*बीजेपी की तीसरी सूची जारी

नई दिल्ली ,21 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।   लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी।

पार्टी ने लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

भाजपा ने तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया है।

तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं।

इसके अलावा पार्टी ने कोयंबटूर से तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय मंत्री लोगनाथन मुरुगन को नीलगिरी (एससी) से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। भाजपा ने चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी शणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरमबलुर से टी आर. पारिवेनधर, थोथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन, कन्याकुमारी से पॉन. राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम शामिल थे। वहीं, दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
भाजपा घोषित कर चुकी है 276 उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 276 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है, माना जा रहा है कि शेष उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी पार्टी जल्द कर सकती है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद पार्टी की ओर से 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। अब तीसरी सूची में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

******************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अपनी ही पार्टी को मत नहीं दे सकेंगे

*जानें क्या है वजह

नई दिल्ली 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : दिल्ली में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अपनी ही पार्टी को मत नहीं दे सकेंगे। दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने उस सीट को भी आप की झोली में डाल दिया है, जहां से उसके शीर्ष नेता मतदाता हैं।

लगातार सिमट रहे दायरे के बीच कांग्रेस क्षेत्रीय दलों पर निर्भर होती जा रही है। जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा है, वहां स्थिति कुछ ठीक हैं, लेकिन क्षेत्रीय या तीसरे दल की उपस्थिति होते ही कांग्रेस कमजोर दिखने लगती है।

 दिल्ली में लगातार 10 वर्ष से जीरो पर आउट हो रही कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में आइएनडीआइ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। दिल्ली में कुल सात सीटों पर आप और कांग्रेस के बीच चार के अनुपात में तीन सीटों के फार्मूले पर समझौता हुआ।

आप की झोली में लोकसभा सीट नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली हैं। वहीं, कांग्रेस के पास चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट हैं।

कांग्रेस के रणनीतिकार जब राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन के तहत सीटों का मोलभाव कर रहे थे, तब शायद सोचा भी नहीं गया कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मतदाता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस का यह दूसरा मजबूत किला रहा है। किंतु 2014 के लोस चुनाव के बाद से स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है।

इस चुनाव में कहां और किसका मतदान केंद्र?

सोनिया गांधी: निर्माण भवन, मौलाना आजाद रोड

राहुल गांधी: अटल आदर्श विद्यालय, औरंगजेब लेन

प्रियंका वाड्रा: अटल आदर्श विद्यालय, लोधी इस्टेट

राबर्ट वाड्रा: विद्या भवन महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोधी इस्टेट

वर्ष 1951 में बने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 1952 से 2009 तक लोस चुनाव में कांग्रेस हर बार लड़ी और सात बार जीती। वर्ष 2004 व 2009 लोस चुनाव में यहां से कांग्रेस नेता अजय माकन निर्वाचित हुए थे।

फिर लगातार दो बार भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी से उन्हें हार मिली। इस लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा सीटें हैं। यहीं पर कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं का आवास है और मतदाता हैं।

इनके अलावा प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला भी इसी क्षेत्र से मतदाता हैं।

*******************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

3 साल की बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ गई मां

*जान बचाकर भागे लुटेरे

तलवाड़ा 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों के साथ महिला भिड़ गई। बेशक तीनों लुटेरों ने महिला से सोने के जेवर नगदी लूट ली थी लेकिन जब उन्होंने महिला की 3 साल की बच्ची की गर्दन पर तलवार रख दी तो मां से यह सहन नहीं हुआ और वह लुटेरों से भिड़ गई।

मां के साहस के आगे तीनों लुटेरों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। यह सारी वारदात दसूहा के कंडी इलाके में पड़ती कंडी कनाल नहर की है जहां लुटेरे पहले से घात लगाकर बैठे थे। यहां पर स्कूटी से महिला, उसकी बेटी और बच्ची की नानी जा रहे थे। इस संबंध में डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि उक्त मामले में शिकायत दर्ज हुई है।

पीडि़ता के बयान दर्ज करके अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश हेतु टीमें भी गठित की जा चुकी हैं आरोपियों को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। लूट का शिकार गांव बडला निवासी ऋतंभरा कुमारी ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे के करीब वह अपनी 3 साल की बेटी और मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर दसूहा शहर से गांव बडला वापस जा रही थी।

कंडी कनाल नहर के नजदीक पड़ते तालाब के पास पहुंचीं तो सडक़ किनारे मोटरसाइकल पर तीन लोग खड़े थे। जैसे ही हम उनके नजदीक से गुजरने लगे तो उन्होंने रास्ता रोक लिया और बड़ी सी तलवार से स्कूटी पर हमला कर दिया। लुटेरों ने ऋतंभरा कुमारी की मां और उनके कानों में पहनी बालियां और सोने की अंगूठियां झपट लीं। इसके बाद उन तीनों लुटेरों ने पैसे की डिमांड की।

जब ऋतंभरा ने कहा कि उनके पास सिर्फ 50 रुपए हैं तो उनमें से एक लुटेरे को गुस्सा आ गया और उस लुटेरे ने ऋतंभरा की तीन साल की बेटी की गर्दन पर तलवार रखकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब लुटेरों ने छोटी बच्ची को मारने की धमकी दी तो मां को गुस्सा आ गया और वे लुटेरों से भिड़ गई। इतने में लुटेरे घबरा गए।

इसी दौरान वारदात वाली जगह से गांव का एक अन्य व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर गुजर रहा था जहां लुटेरों ने उस पर भी तलवार से हमला किया। ऋतंभरा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया इस कारण तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

साइबर ठगों ने लखनऊ में डॉक्टर से 2 करोड़ की ठगी की

लखनऊ 21 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Lucknow के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ”मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकाले के लिए कहा तो उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा।”

डॉक्टर ने आगे कहा, ”जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।” डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।

******************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

ED ने Congress नेता व महिला इंस्पेक्टर के ठिकानों पर की रेड

रांची 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Jharkhand Congress के नेता लाल मोहित शाहदेव और Jharkhand Police की एक महिला दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की।

दोनों के आवास रांची के तुपुदाना इलाके में हैं। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े घोटाले की जांच में इनके खिलाफ ईडी को सूबत मिले हैं। मीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में पोस्टेड हैं।

******************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

कोर्ट ने एनडीपीएस की दो धाराएं हटाई,एल्विश यादव को बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा 21 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : एल्विश यादव के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने एनडीपीएस की जिन 6 धाराओं को एल्विश यादव की एफआईआर में जोड़ा था, इनमें से दो धाराओं को कोर्ट ने खारिज करते हुए हटा दिया है। अब एनडीपीएस की चार धाराएं ही एल्विश पर लगी रहेंगी।

बीते तीन दिनों से लगातार सूरजपुर के जिला कोर्ट में चल रही वकीलों की हड़ताल के चलते एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई थी।

गुरुवार को उम्मीद जताई जा रही है कि एल्विश यादव के वकील जमानत याचिका दायर करेंगे। एल्विश यादव पर दर्ज एफआईआर में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट को बताया था कि उन्होंने एनडीपीएस की कई धाराओं को जोड़ा है।

पहले से दायर एल्विश यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट ने कहा की नई याचिका दायर की जाए। पुलिस ने एफआईआर में जिन धाराओं को बढ़ाया था उनमें से कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/30/32 को माना है। कोर्ट ने धारा 27/27ए को हटा दिया है।

4 दिनों से जेल में बंद एल्विश यादव के वकील गुरुवार को कोर्ट में नई जमानत याचिका दायर कर सकते हैं और उस पर सुनवाई भी हो सकती है। पुलिस ने बुधवार को एल्विश के मामले में ही ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक एल्विश का पुराना दोस्त है और दूसरा टेंट हाउस चलाता है जो सपेरों के संपर्क में रहता था।

****************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज

*बोले- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा

21.03.2024  –  मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक और रोल दोनों ही आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा.

फिल्म भईया जी का टीजर देखकर  ऐसा लगेगा कि ये किसी बदले की कहानी है और मनोज बाजपेयी का एक दमदार किरदार है. फिल्म का टीजर एक्टर ने भी शेयर किया है.

यह फिल्म मनोज बाजपेयी की एक बंदा काफी है के मेकर्स ने फिल्म भईया जी बनाई है. एक बंदा काफी है ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था लेकिन फिल्म भईया जी सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज होगी.फिल्म के टीजर में मनोज बाजपेयी के किरदार भैया जी के आतंक को दिखाया गया है.

इस आतंक को कुछ ऐसा दिखाया गया कि लोग उनसे भागते नजर आए. इस टीजर का टैगलाइन अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा है.

भैया जी का टीजर रिलीज किया गया है.अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी ने कुछ खास बातें शेयर की है. उन्होंने कहा, भैया जी को एक ऐसा किरदार निभाना था जिसे दर्शक आसानी से नहीं भूल सकते, खासकर तब जब भैया जी इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे खुशी है कि मुझे अपनी बंदा टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला.

हमने किरदार और फिल्म बनाने के हर पल का आनंद लिया है. हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के हर सेकंड का आनंद लेंगे जो जल्द ही सामने आने वाला है.  भैया जी को भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियो प्रोडक्शन बैनर तले बनाया गया है. वहीं इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व कार्की ने किया है.

*****************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्म के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पायेंगे। आपके व्यापार में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ेगी। आप किसी भी नई जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। किन्ही कारणों से खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मिस अडरस्टैंडिंग हो सकती है। एक दूसरे की भावनाओं को नजर अंदाज न करें। परिवार में खुशी का माहौल बनाएं रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें, क्रोध पर काबू रखें।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक अच्छी सफलता पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पैसे संबंधी मामलों में किसी अन्य पर विश्वास करने से बचें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक-दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। किसी तरह के आकस्मिक लाभ के योग हैं। छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज अपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपको अच्छे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान कोई भी डील करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें, सभी से खुलकर बात करें। पहले किया गया निवेश आज आपको अच्छा लाभ देगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप फाइनेंस से जुड़े कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। सौन्दर्य प्रसाधन का कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप समझदारी से बातोंको सुलझाने की कोशिश करेंगे। निजी व्यवसाय करने वाले लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े ऑर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आज आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। घर के बड़ों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लवमेट के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको नौकरी में अच्छे अवसर के साथ बदलाव के योग हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रखें, दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने लिए समय निकालेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पहले किये गए किसी निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी, आपसी तालमेल बना रहेगा। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह संतान के विवाह संबंधी भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहे। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सही समय है। आज आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं। प्लाटिंग बिजनेसमैन को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। आज आप नई डिश बनाने में रूचि लेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। आज घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अध्यापन के क्षेत्र जुड़े लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए कोई पसंदीदा उपहार खरीदेंगे। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहां आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपके व्यवहार से पारिवारिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोंगो की सलाह से आप अपने व्यापार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नये अवसर भी मिलेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज धन लाभ के साथ- साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। आज ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप संयम के साथ परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने को शांत रखने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा है। नई तरक्की मिलने के चांसेज हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

*****************************

 

 

जी टीवी पर ‘इक कुड़ी पंजाब दी’

21.03.2024  –  जी टीवी पर रोज़ाना शाम 7.00 बजे प्रसारित होने वाला शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में अब रोमां‌स का ऐसा तड़का देखने को‌ मिलेगा कि दर्शक इस शो को देखते वक्त अपनी नज़रें नहीं हटा सकेंगे।

डोम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस टीवी शो में अविनेश रेखी, तनीषा मेहता और मोनिका खन्ना की मुख्य भूमिका है।

पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में हीर (तनीशा मेहता) और रांझा (अविनाश रेखी) के बीच बेपनाह मोहब्बत रहने के बावजूद उनके बीच विकसित लव केमिस्ट्री में नया मोड़ तब आता है जब रांझा की विधवा भाभी तेजी (मोनिका खन्ना) की इंट्री होती है जिसकी शादी रांझा से पहले ही तय हो चुकी है।

ऐसे में क्या हीर और रांझा को इस जीवन में एक-दूसरे का साथ मिल पाएगा या फिर उन्हें एक-दूजे को पाने के लिए अगला जन्म लेना होगा ? यही ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ का केंद्रबिंदु है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ज़ी 5’ पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

*27 सदस्यीय टीम की घोषणा

*इन खिलाडिय़ों को स्क्वॉड में मिली जगह

नई दिल्ली ,20 मार्च।  Hockey India ने छह अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुरु होने वाले पांच मैचों के टूर्नामेंट के लिए 27 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

टीम की उप कप्तानी मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे। ओलंपिक गेम्स पेरिस 2024 की तैयारियों के लिए टीम का एक लिटमस टेस्ट होगा। लिटमस एक संकेतक है, जिसका उपयोग उसके रंग परिवर्तन की मदद से यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है

भारतीय टीम इस प्रकार है – पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, हार्दिक सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, ललित कुमार उपाध्याय, विवेक सागर प्रसाद, बॉबी सिंह धामी, नीलकंठ शर्मा, सुमित, संजय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमीर अली, मोहम्मद राहील मौसीन, जरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास शामिल होंगे।

ओलंपिक गेम्स पेरिस 2024 के लिए अंतिम 16 सदस्यीय टीम के चयन से पहले खिलाडिय़ों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका देने के लिए मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने लगभग पूरे कोर ग्रुप के साथ जाने का विकल्प चुना है।

फुल्टन ने कहा, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दौरा होगा क्योंकि इससे न केवल यह पता चलेगा कि हम किस स्तर पर हैं और पेरिस ओलंपिक से पहले हम किन क्षेत्रों में बेहतर होना चाहते हैं। यह खिलाडिय़ों के लिए भी एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी पूरी क्षमता दिखाने का पर्याप्त अवसर मिले और विभिन्न संयोजनों का परीक्षण करने के लिए भी यह एक अच्छा दौरा है।

ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ खेलना, जो पेरिस में संभावित पोडियम फिनिशर्स में से एक है, चुनौतीपूर्ण होगा और साथ ही वे मैचों में प्रतिस्पर्धा के स्तर के लिए एक समृद्ध अनुभव भी देंगे। यह एक अच्छी एक्सपोजर यात्रा होगी और हम देख रहे हैं इसके लिए आगे बढ़ें। भारतीय टीम छह अप्रैल को पहला मैच, सात अप्रैल को दूसरा मैच खेलेंगी, तीसरा मैच 10 अप्रैल, चौथा 12 अप्रैल और 13 अप्रैल को खेला जायेगा। भारतीय टीम एक अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी।

*************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

 

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

*तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द

पटना 20 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)–  Bihar Public Service Commission ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बीपीएससी की ओर से इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। 15 मार्च को ली गई दो शिफ्टों की परीक्षा रद्द की गई है।

दरअसल आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया था कि परीक्षा प्रश्न पत्र 13 मार्च और 14 मार्च को ही लीक हो गया था। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवम् विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पेपरलीक मामले में बीपीएससी ने ईओयू से मानक साक्ष्य की मांग की गयी थी।

इसके बाद ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दिया गया कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।

******************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी का हुआ विलय

*कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत

नई दिल्ली 20 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –  बिहार की राजनीति में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी हलचल हुई है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। कांग्रेस हेडक्वार्टर में उन्होंने कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष पवन खेड़ा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की।

अब पप्पू यादव की एंट्री महागठबंधन में हो गई है। पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। इससे पहले जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव मंगलवार रात आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास में मुलाकात की थी और अपनी इच्छा बताई थी।

खबर है कि लालू यादव ने पप्पू यादव को कहा था कि कांग्रेस के साथ चले जाइये, और पूर्णिया से चुनाव लड़िए। माना जा रहा है कि लालू यादव के कहने पर ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करा दिया है। इस विलय पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और पप्पू यादव किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे ‘जन अधिकार पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है।

बिहार के कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय कराया। पप्पू यादव के साथ उनके बेटे सार्थक यादव भी मौजूद रहे। सार्थक रंजन रणजी खेलते हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा, “बिहार में क्षेत्रीय पार्टी सत्ता में रही और नहीं भी। एक संघर्ष की बड़ी लंबी फेहरिस्त है, न्याय की और सेवा की। सेवा, न्याय और संघर्ष के लिए हमारी पार्टी जानी जाती है। मेरी विचारधारा कांग्रेस की विचारधारा के साथ रही। यह मजबूत ऊर्जा देती रही। हमारी राजनीति सेक्युलर है।

हर परिस्थिति में दूसरे के विचारों का सम्मान का हमारा इतिहास रहा है।” पप्पू यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई-ईडी के जरिए कोई 400 का आंकड़ा पार कर जाए, लेकिन हिन्दुस्तान राहुल जी के साथ है। ओबीसी के प्रति जो कमिटमेंट राहुल गांधी का है, मैं एक साधारण गिलहरी की तरह रहना चाहता हूं। आज जन अधिकार पार्टी संघर्ष, सेवा में सबसे ऊपर हैं।

मैंने कांग्रेस की मर्यादा का पालन करना बचपन में सीखा। ऊंट बैठ जाए तो गदहा से ऊंचा रहता है। समय बताएगा वे लोग कितने अंक का आंकड़ा पार करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने मुझे दिल से कभी नहीं निकाला। तेजस्वी जी से भी मुलाकात हुई। हम 2024 और 2025 दोनों जीतेंगे।

प्रियंका गांधी ने काफी मजबूत के साथ हिम्मत दी है और कहा जस्ट ज्वाइन कांग्रेस। मैं बिहार में कांग्रेस के लिए मजबूती से संघर्ष करूंगा और पूरी तन्मयता के साथ काम करूंगा। मैं अपनी पार्टी का कांग्रेस के साथ मर्ज करता हूं।

****************************************

 

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

Bahujan Samaj Party सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली ,20 मार्च (आरएनएस)। Bahujan Samaj Party (बसपा) के सांसद दानिश अली समर्थकों के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे तथा पार्टी संचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।

अमरोहा के सांसद दानिश अली के कांग्रेस में शामिल होने से देश में न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा। उनका कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उन्होंने आखिर तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जगह-जगह सहयोग देते रहे।

दानिश ने कहा, आज जो देश की परिस्थितियां हैं,वह किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ दमनकारी शक्तियां हैं तो दूसरी तरफ देश के वंचित, दलित और पीडि़तों को न्याय दिलाने वाली शक्ति है।

इस स्थिति में दमनकारी शक्ति से लडऩा है तो राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई में खड़ा होना पड़ेगा। इन्हीं विघटनकारी ताकत से लडऩे के लिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।

*********************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

युद्धक टैंकों के लिए स्वदेश निर्मित इंजन का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली ,20 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सेना के प्रमुख Battle Tanks के लिए देश में ही निर्मित 1500 हॉर्स पावर के इंजन का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बीईएमएल के मैसूर परिसर में मुख्य युद्धक टैंकों के लिए पहले स्वदेशी 1500 हॉर्स पावर (एचपी) इंजन के पहले परीक्षण की अध्यक्षता की।

यह उपलब्धि देश में एक नए युग की शुरुआत है। इससे रक्षा क्षमताओं, तकनीकी कौशल और रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता के प्रति देश की वचनबद्धता का पता चलता है।

यह इंजन सैन्य प्रणोदन प्रणालियों में आदर्श बदलाव का प्रतीक है, जिसमें उच्च शक्ति-से-वजन अनुपात, ऊंचाई, शून्य से नीचे तापमान और रेगिस्तानी वातावरण सहित चरम स्थितियों में संचालन क्षमता जैसी अत्याधुनिक विशेषताएं हैं।

उन्नत प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित, यह इंजन विश्व स्तर पर सबसे उन्नत इंजनों के समकक्ष है। रक्षा सचिव ने इस उपलब्धि को परिवर्तनकारी क्षण बताते हुए कहा यह सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाएगा।

बीईएमएल के मुख्य प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा कि यह उपलब्धि देश में रक्षा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में बीईएमएल की स्थिति को मजबूत करती है, जो इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की जरूरतों को पूरा करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

**************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

बार-बार सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

*ऐसी प्रैक्टिस करना गलत

नई दिल्ली ,20 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  Supreme Court ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बार-बार सप्लीमेंट्री चार्जशीट करने को गलत बताते हुए कहा कि जांच एजेंसी इसलिए ऐसा कर रही है, ताकि मामले में ट्रायल शुरू न हो पाए और आरोपी को जमानत न मिल सके।

कोर्ट ने ईडी से कहा कि इस तरह की प्रैक्टिस गलत है। ऐसा करके किसी आरोपी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रख सकते। सुप्रीम कोर्ट ने श्वष्ठ की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा, डिफॉल्ट जमानत का पूरा उद्देश्य ही यह है कि आप (आरोपी को) तब तक गिरफ्तार न करो जब तक जांच पूरी न हो। आप (एक आरोपी को गिरफ्तार कर) यह नहीं कह सकते कि जांच पूरी होने तक मुकदमा शुरू नहीं होगा।

ऐसा नहीं हो सकता कि आप पूरक चार्जशीट दाखिल करते रहें और व्यक्ति (आरोपी) बिना मुकदमे के जेल में रहे। कोर्ट ने साथ ही कहा कि इस मामले में शख्स 18 महीने से जेल में है। इससे हमें परेशानी हो रही है।

किसी मामले में हम इस मुद्दे को उठाएंगे। जब आप किसी आरोपी को गिरफ्तार करते हैं तो मुकदमा शुरू करना जरूरी होता है। अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कैद का जिक्र किया, जिन्हें फरवरी 2023 में शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था।

*************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी अस्पताल में भर्ती..

*डाक्टरों ने की ब्रेन सर्जरी

नई दिल्ली ,20 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की तबीयत बिगडऩे का समाचार है। उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की गई।

17 मार्च को उनके मस्तिष्क में सूजन और ब्लीडिंग का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदगुरु कई दिनों से सिर में गंभीर दर्द से पीडि़त थे।

सद्गुरु का इलाज डॉ. विनित सूरी, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी और डॉ. एस चटर्जी सहित डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया गया और मस्तिष्क में रक्तस्राव को हटाने के लिए 17 मार्च को एक आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की गई।.सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।

**************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

लोकसभा: जयपुर एवं ग्रामीण एक-एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

जयपुर  ,20 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव-2024 के तहत बुधवार को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। नामांकन के पहले दिन जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्री शशांक पुत्र रविन्द्र कुमार ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी आदित्य प्रकाश शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन

उन्होंने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किये जा सकते हैं। 23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किये जा सकेंगे। 28 मार्च 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 04 जून को मतगणना होगी।

**************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

भारत में रोहिंग्या मुस्लिमों को रहने का अधिकार नहीं

*केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली 20 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि देश में घुसे अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत में रहने और बसने का कोई भी मौलिक अधिकार नहीं है।

केंद्र सरकार ने कहा कि ऐसे भारत में अवैध रूप से घुसे लोगों को शरणार्थी का दर्जा देने के लिए न्यायपालिका अलग श्रेणी नहीं बना सकती, क्योंकि यह संसद और कार्यपालिका के विधायी एवं नीतिगत क्षेत्र में प्रवेश होगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने शीर्ष न्यायालय अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों को शरणार्थी का दर्जा दिलाने के लिए संसद और कार्यपालिका के विधायी और नीतिगत डोमेन में नहीं जा सकती।

सरकार की तरफ से दाखिल हलफनामे में शीर्ष न्यायालय के कई फैसलों का जिक्र है। इसमें सरकार ने कहा है कि विदेशी अनुच्छेद 21 के तहत ही स्वतंत्रता  के अधिकारी है और उन्हें भारत में बसने का अधिकार नहीं है।

*************************

Read this also :-

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version