मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

07.05.2024  (एजेंसी)  –  मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज द फैमिली मैन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के लिए रिन्यू की गई इस सीरीज की स्टार कास्ट को बहुत प्यार मिला है और दर्शक इसके तीसरे पार्ट का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की अब खत्म हो चुका है। प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर कर दी है।

इस सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। डायनेमिक जोड़ी राज और डीके की द फैमिली मैन 3 से एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी बन धमाका करने को तैयार हैं।मनोज बाजपेयी ने आखिरकार फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए स्टार कास्ट की तस्वीर भी शेयर की है। अपकमिंग सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है।

मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।फैमिली मैन के दोनों सीजन के हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं फैमिली मैन 3 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैमिली मैन 3 की शूटिंग की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने दो फोटो शेयर की है।

पहली तस्वीर में क्लैपिंग बोर्ड दिख रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में मनोज बाजपेयी, सुमन कुमार और राज एंड डीके नजर आ रहे हैं।राज-डीके द्वारा क्रिएटेड और डायरेक्टेड सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित मच अवेटेड सीरीज फैमिली मैन के तीसरे सीजन में पूरानी कास्ट वापस दिखाई देने वाली है, जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) का नाम शामिल हैं।

***************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन कोई व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितो को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि:

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरुरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढिय़ा डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

*****************************

 

‘बिरहोर’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी अभिनेत्री रजनी मेहता

07.05.2024  –  बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल रजनी मेहता इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म ‘बिरहोर’ में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनी मेहता ‘बिरहोर’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी। रजनी मेहता ने अपना फिल्मी कैरियर पंजाबी फिल्म ‘हवाएं’ से शुरू की थी, जिसमें वह सेकंड लीड में थी। हिंदी फिल्म ‘खंजर ‘ और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तेज’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रजनी मेहता फिल्म, धारावाहिक, वेबसीरिज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन में काम कर रही है।

वेबसीरिज ‘पगलैट’ के दोनों सीजन में उन्होंने काम किया है साथ ही वह कई वेबसीरिज भी कर रही हैं। टीवी शो सावधान इंडिया में उन्होंने काम किया है। प्रिंट में पानेरी साड़ी का विज्ञापन भी किया है। रजनी मेहता पंजाबी है लेकिन वह उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की है और लंबे समय से मायानगरी मुंबई में काम कर रही है। छोटी उम्र से ही वह मॉडलिंग और रैम्प वॉक कर रही है जिसमें उन्हें बेस्ट मॉडल से सम्मानित किया गया।

यहीं से टीसीरिज कंपनी ने उन्हें म्यूजिक एलबम में काम करने का ऑफर दिया। रजनी ने अपने कैरियर की शुरुवात रैम्प शो से की है। वह मनोज वाजपेयी, उपासना सिंह, आदि ईरानी, शिवा, सुजेल खान जैसे कई जानेमाने कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। रैम्प शो, अभिनय और मॉडलिंग में वह कई सम्मान जीत चुकी है साथ ही बतौर जज भी वह कई सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी है जैसे बेस्ट मॉडल, बेस्ट एक्ट्रेस, चीफ गेस्ट सेलिब्रिटी, बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट वूमेन, गेस्ट ऑफ ऑनर, दादा साहेब फाल्के फैशन लाइफस्टाइल अवार्ड, एफएफएफ अवॉर्ड, मिस इंडिया इंटरनेशनल आदि।

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल का अवार्ड उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में मिला है। महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस अवॉर्ड की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म के रियलिटी शो ‘लायंस गेट प्ले’ में रजनी मेहता का स्ट्रांग रूप दिखाई देगा। रजनी मेहता अपनी माँ को अपना आइडल मानती है और उनकी ख्वाहिश को सजीव बना रही है। डांस, हॉर्स राइडिंग, एक्टिंग और बर्फीली जगहों पर ट्रेवलिंग रजनी को पसंद है।

अमिताभ बच्चन, नरगिस, कजोल, रणबीर कपूर इनके पसंदीदा कलाकार है। देशभक्ति फिल्मों के प्रति रजनी का लगाव अधिक है वह देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्मों में काम करना चाहती है। रजनी मेहता की प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘मेहता फिल्म प्रोडक्शन्स’ है जिसमें भविष्य में वह देशभक्ति, समाजिक, भारतीय पुलिस और सैनिकों की कर्मठता व वीरता को दर्शाती फिल्में बनाना चाहती हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह सम्पन्न

07.05.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान के जन्म दिन (4मई) के अवसर पर मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में आयोजित ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024’ समारोह, मुख्य अतिथि के. सी. बोकाडिया, धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, रितु पाठक, दीपक सावंत, बी.एन. तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश साहू माहेश्वरी (राष्ट्रीय नेता भाजपा. दिल्ली (राजनीतिज्ञ), ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, निक्की बत्रा, भारती छाबड़िया, गायक मंगेश, एंकर जयश्री पंवार, निर्देशक आनंद डी. गहतराज, आर. राजपाल,. पी. के. गुप्ता, मॉडल मालकॉम भाया, मॉडल कियारा रावत, मॉडल अनीत टी, मॉडल मेघा हेमदेव, मॉडल जिया मिश्रा, अभिनेत्री सपना सिंह, गायिका रीया पटेल, कैमरामैन राजू गौली, गायक सागर आचार्य, सिंगर डॉ. अंजली दमनगांवकर, एडवोकेट अभिनेत्री रूपाली शेट्टी, निर्माता रमेश मल्होत्रा, मेकअप आर्टिस्ट सिवानी कक्कड़, मेकअप आर्टिस्ट तबस्सुम अली, गायक जायद खान, ऎक्ट्रेस प्रोड्यूसर सोमू मित्रा और इसहाक खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों को अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।

इस समारोह के 5 वें सीजन में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा कई पत्रकारों व स्टील फोटोग्राफरों को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।

इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

मोबाइल टावर के उपकरण चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इंजीनियर समेत कई गिरफ्तार

गाजियाबाद 03 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक इंजीनियर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

इनके पास से चार करोड़ रुपए का माल बरामद हुआ है। गिरोह गाजियाबाद, एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में मोबाइल टावर से आरआरयू यूनिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चुराते थे। इन लोगों को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से रिसीवर यूनिट, मोबाइल टावर की बैटरी सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभियुक्त कैफ मलिक ने दो साल पहले बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने पिता फुरकान मलिक के साथ मुस्तफाबाद दिल्ली स्थित कबाड़ की दुकान पर काम करना शुरू किया। वहां वह शोएब से मिला, जिसने उसे मोबाइल टावर के उपकरण बेचने को कहा।

कैफ ने मार्केट में पता करके जावेद से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने गिरोह बनाया और घटना को अंजाम देना शुरू किया। पकड़ा गया दूसरा अभियुक्त सुमित कसाना से बीएस पास है। चार साल पुलिस भर्ती की तैयारी के बाद दिल्ली के क्लब में बाउंसर बन गया। क्लब में ही उसकी मुलाकात जावेद से हुई।

जबकि, तीसरा अभियुक्त राहुल गोयल ने बीटेक (रूड़की) के बाद प्राइवेट जॉब किया। वर्तमान में वह सार टेली कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैजेनर काम कर रहा है। यह कंपनी मोबाइल टावर मेंटनेंस का काम करती है। पिछले कुछ समय से उसने पश्चिमी बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के ऑपरेशन और मेंटनेंस स्टाफ से मिलकर आरआरयू की चोरी कराकर सुहेल, जुबैर, वसीम, कैफ को दिया।

*************************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या

दो गुटों में हुई थी झड़प

नई दिल्ली ,03 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक बंदी की हत्या कर दी गई। जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए बंदी की मौत हो गई।

जेल सूत्रों के मुताबिक करीब 3 बजे जेल नंबर 3 में बंदियों के बीच झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि जेल में अलार्म बजाना पड़ा। लड़ाई में एक सेवादार कैदी की मौत हो गई।

मृतक का नाम दीपक है, जिसकी उम्र 29 साल है और हत्या के केस में सजा काट रहा था। उस पर अब्दुल बशीर नाम के दूसरे बंदी ने हमला किया थ।

***************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

राहुल गांधी ने किया नामांकन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नामांकन के दौरान माँ सोनिया गांधी बहन प्रियंका व 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रहे मौजूद 

रायबरेली 03 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा।

शुक्रवार सुबह राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए।हाथी पार्क स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। जो हाथी पार्क,डिग्री कॉलेज चौराहा से होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस जुलूस में भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था।

कांग्रेसी राहुल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की बात कहते रहे। इस जुलूस में कांग्रेस के साथ सपा कार्यकर्ता भी रिहा। बता दें कि रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है और इस सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम कांग्रेस ने उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। वहीं अंतिम दिन राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया और नामांकन के बाद कांग्रेस चुनाव कार्यालय में उन्होंने पूजा अर्चना की।

रायबरेली सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा और इस सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।साल 2019 के चुनाव में रायबरेली सीट ही एक ऐसी सीट थी जिस पर कांग्रेस को जीत मिली थी। इस सीट पर सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई और अब इस सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन किया है।यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है

 राहुल के सामने होंगे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप

रायबरेली ।वीवीआईपी सीट रायबरेली पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार गांधी परिवार के सामने होंगे। राहुल गांधी के नामांकन के कुछ देर पहले ही दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।  2019 में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के सामने चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस को कभी टक्कर दी थी लेकिन चुनाव हार गए थे।

2018 में दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सोनिया गांधी को 5,31,918 मत मिले थे। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,67,740 मत मिले थे। दिनेश प्रताप 1,64,178 मतों से हार गए थे, लेकिन उन्होंने सोनिया गांधी के जीत के अंतर को कम कर दिया था।

******************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री स्विंकी सिंह

03.05.2024  –  हिंदी और हरयाणवी म्यूजिक वीडियो और कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्विंकी सिंह इन दिनों कई फिल्म, वेबसीरिज, धारावाहिकों में अभिनय कर रही है और इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली स्विंकी सिंह मूल रूप से दिल्ली की निवासी हैं और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई है। इन्होंने प्रिंट विज्ञापन में साड़ी, सलवार, ज्वैलरी व अन्य के लिए विज्ञापन किया है। वह फैशन शो और इवेंट भी करती हैं।

बॉलीवुड में सलमान खान, दक्षिण सिनेमा में फिल्म केजीएफ स्टार यश, पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत दोसांज के अभिनय से वह प्रभावित हैं तो वहीं अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा और नीरू वाज़वा उन्हें अच्छी लगती हैं। स्विंकी सिंह को ट्रेवलिंग, कुकिंग और म्यूजिक सुनने का शौक है। वह बेहद धार्मिक और स्वभाव से बबली, खुशमिजाज और समझदार है।

हिंदी के अलावा पंजाबी फिल्मों से भी स्विंकी सिंह प्रभावित हैं। स्विंकी सिंह अपने पिता को अपना आदर्श मानती है और वह अपनी माता के बेहद करीब है।

स्विंकी सिंह ने अधिकांशतः नकारात्मक छवि के किरदार किये हैं। वह सभी प्रकार के किरदार निभाना चाहती है विशेषकर उन्हें हँसमुख और जिंदादिल लड़की का किरदार पसंद है। वह केजीएफ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है। ‘ऐतराज’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जैसी भूमिका निभाई है वैसे ही स्विंकी भी अलग किरदार करना चाहती हैं।

उनका कहना है कि डिलिटल समय में सुविधाएं तो बहुत हैं मगर कुछ डिजिटल प्लेटफार्म और वेबसीरिज परिवार और समाज को दिग्भ्रमित कर रही है। वर्तमान समय में परिवार के साथ मिलकर देखने योग्य फिल्मों का निर्माण कम हो रहा है। जिससे परिवार में कहीं ना कहीं दूरी आ गयी है। स्विंकी सिंह ऐसी फिल्मों का भी हिस्सा बनना चाहती हैं जो पारिवारिक हो, जिसके गीत कर्णप्रिय व प्रभावी हो और जो सामाजिक संदेश से भरी हो।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म

28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

03.05.2024 (एजेंसी)  –  जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन की सफलता के बाद, निर्माताओं ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज की तारीख के बारे में रोमांचक खबर का खुलासा किया है. हाल ही में एक अनाउंसमेंट में, मेकर्स ने सोमवार 29 अप्रैल को एक टीजर वीडियो जारी किया, जिससे सीरीज की वापसी के बारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया.

जानकारी के अनुसार, आगामी सीजन की प्रीमियर डेट 28 मई, 2024 तय की गई है.जानकारी के अनुसार, आगामी सीजन की प्रीमियर तिथि 28 मई, 2024 निर्धारित की गई है. इस खुलासे के साथ, फैंस अपने कैलेंडर को चिह्नित कर सकते हैं और पंचायत की दिल को छू लेने वाली लेकिन हास्यपूर्ण दुनिया में एक और मनोरंजक यात्रा के लिए तैयार हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की बैकग्राउंड पर आधारित पंचायत’ ड्रामा, हास्य और जीवन के कुछ अंशों को बयां करने वाली कहानी का एक आकर्षक मिश्रण प्रस्तुत करता है.जितेंद्र कुमार के साथ, इस सीरीज़ में रघुबीर यादव, फैसल मलिक, संविका और नीना गुप्ता जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं, जो शो के आकर्षण और अपील में अपना योगदान देते हैं. 28 मई की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही, फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि पंचायत सीजन 3′ हंसी, भावनाओं और दिल को छू लेने वाले पलों की एक और खुराक लेकर आएगा.

*****************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज है’ का संगीत रिलीज हुआ

03.05.2024  –  भारतीय सिने जगत की चर्चित निर्देशिका कल्याणी सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित और राइट इमेज इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ का संगीत मुंबई के पांच सितारा होटल सन एंड सन (जुहू) में रिलीज किया गया, फिल्म के निर्माता मान सिंह और वेदांत सिंह है. यह फिल्म आस्था व विश्वास पर आधारित एक सोशल फिल्म है.

आस्था व विश्वास के प्रति अलख जगाती इस फिल्म के भव्य समारोह में, फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, बिंदु दारा सिंह, अभिनेत्री रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर , राजेश सहलोत और पार्श्व गायक अरविंदर सिंह और बॉलीवुड के कई शख्सियत की मौजूदगी में ‘सनातन वर्ल्ड’ म्यूजिक कंपनी के सी. एम. डी. एस. के. तिवारी ने फिल्म का संगीत जारी किया.

इस फिल्म के अन्य पार्श्व गायक और गायिका हैं हर्षदीप कौर, तरन्नुम मलिक, इंदरप्रीत सिंह कल्याणी सिंह और नक्षत्तर गिल. आस्था और विश्वास की इस कड़ी में रियालयंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और राइट इमेज इंटरनेशनल प्रोडक्शन की नवीनतम पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज है’ 24 मई को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हो रही है.

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पहले से चली आ रही कोई समस्या आज सुलझ सकती है। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। आपके द्वारा किये गये काम के कारण आज समाज में आपको सम्मान मिल सकता है। आज किसी काम में आलस्य नही करेंगे तो आपका काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखें। बेटे को सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से संबंधित अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है। आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। जो भी नया करना है, आज पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान मिल सकता है। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज आपका काम में मन लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज कोई भी कार्य करते समय धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज आप कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। धैर्य से काम लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है। आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपकोपुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिये किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आज कोई महत्वपूर्ण काम निपट सकते हैं। आज आपके सोच में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन का सुख भी मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

***************************

 

पहले दो चरणों में ही उड़ गये भाजपा के तोते: अखिलेश

बदायूं 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि पहले दो चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तोते उड़ चुके हैं। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में बदायूं पहुँचे अखिलेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिये बगैर कटाक्ष किया “ अब तोते उड़ने वाली बात आ गई है, तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेंगे। मुझे पता है कि दिल्ली वाले भी आज बदायूं आए हुए हैं। उनके पास सभी सूचना और जानकारी का तंत्र है। तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेगे लेकिन उनके तोते तो आज ही उड़ गए होंगे।”

एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा “ ये केवल संविधान खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं।” कोरोना के टीके पर कहा “ सबने वैक्सीन लगवाई, लेकिन हमारे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई, जिन्होंने लगवाई वो आज सर्टिफिकेट देखते होंगे तो उन पर क्या गुजरती होगी।

जो ये देखते होंगे वो आज भाजपा के खिलाफ वोट देने निकल पड़ेंगे। भाजपा उस समय आपदा में अवसर देख रही थी।” इलेक्टोरल बॉंड पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि विश्व मे कोई भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं होगा, जिसने इतने बड़े पैमाने पर वसूली की होगी। अखिलेश ने अपने भाषण में कई बार दिल्ली वाले और लखनऊ वाले कह्ते हुए जमकर तंज कसे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के जमाने में पारले जी बिस्कुट से सीखा है जैसे जैसे महंगाई बढ़ी वैसे वैसे बिस्कुट के पैकेट से बिस्कुट कम होते गए। ऐसे ही इन्होंने खाद की बोरी से खाद निकाल कर महंगाई का मुकाबला कर रहे है। खाद की बारी से पांच किलो खाद भाजपा पहले ही कम कर चुकी है अगर फिर से बीजेपी सरकार आई तो पारले जी का बिस्कुट के पैकेट में एक बिस्किट मिलेगा और खाद आपको पाउच में मिलेगी।” उन्होने कहा कि सपा ने तय किया है कि पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी देंगे।

किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि भाजपा वाले जब सत्ता में आए थे तो कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगें। आज किसानों की लागत बढ़ गई है। किसानों के लिए काले कानून बनाने का काम किया। यदि ये कानून बन गए होते तो किसानों की कमाई उद्योगपतियों के हाथों में चली जाती।

अग्निवीर योजना के बारे में उन्होने कहा कि ये हम स्वीकार नहीं करेंगे। युवाओं को चार साल की नौकरी देकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर खड़े पुलिस वालों को देखकर बोले कि भाजपा वाले दोबारा सत्ता में आए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की कर देंगें। इस दौरान अखिलेश ने कई घोषणाओं के साथ नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर बनवाने का भी वायदा किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा “ पिछला चुनाव भी हम हारे नहीं थे, बल्कि हराए गए थे।” जनता से हाथ उठवाकर पूछा कि इन भाजपा वालों से पिछला हिसाब किताब करोगे या नहीं। यह कहकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह भी कहा कि बदायूं की जनता पर पूरा भरोसा है। मेडिकल कॉलेज के बारे में कहा कि भाजपा ने कॉलेज को बरबाद कर दिया।

भाजपा वाले कहते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को बुरा लगता है तो वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को नहीं लड़ाएंगे, किसी परिवार वाले से वोट नहीं लेंगे। हम पीडीए परिवार से लड़ रहे हैं।

**************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

राजीव प्रताप रूडी के नामांकन में राजनाथ सिंह पहुंचे

पटना , 02 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सारण से अपना नॉमिनेशन किया। रूडी के नामांकन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री   राजनाथ सिंह, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।। नामांकन के बाद राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा हुई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी ने अपने क्षेत्र में जमकर सेवा की है। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी अपने क्षेत्र में ज्यादा काम करते हैं। राजीव प्रताप रूडी को सबका भरपूर समर्थन मिलना चाहिए। यही नहीं जहाँ भी एनडीए के प्रत्याशी हैं वहां उनको समर्थ दीजिये। उन्होंने कहा कि रूडी सिर्फ सांसद नहीं एक बड़ी हस्ती भी हैं। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए अब तक आपने जिताया है तो फिर मौक़ा दीजिये।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रुडी एक सफल नेता के साथ-साथ सफल पायलट भी है इसी वजह से हम लोगों को लगता है कि सारण की जनता भी जानती है कि रुडी जिस तरह से लोकसभा में देश की विकाश की बात संसद में रखते है, इस तरह सारण की समस्याओं को लेकर संसद में सही रूप से अपनी बात को रखते हैं और छपरा सहित देश के सभी बुद्धिजीवी लोग यह जानते हैं कि राजीव प्रताप रूढ़ी एक सफल वक्ता के साथ-साथ बहुत ही विद्वान व्यक्ति है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि छपरा को राजीव प्रताप रूढ़ी से बढ़िया नेता और कोई नहीं मिल सकता है क्योंकि इनका पुराना काम करने का जो तरीका है उसे देखकर लगता है कि सारण को इसे बढ़िया प्रतिनिधि और कोई नहीं मिल सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार बह रही है।राजीव प्रताप रूडी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने अपने घर में पूजा की। इसके बाद रोड शो हुआ। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि 370 से आगे और 400 पार के लक्ष्य के साथ आमजन के आशीर्वाद से नामांकन किया है। राजीव प्रताप रूडी सारण से दो बार सांसद रहे हैं और तीसरी बार चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी हैट्रिक पारी होगी।
*******************************

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार

कहा- इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है

पटना 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को करिश्माई बताया।

उन्होंने ये बातें गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

बीते दिनों तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि आखिर नीतीश कुमार आरक्षण पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं?

उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी के इस आरोप पर कहा, “नीतीश कुमार ही वो नेता हैं, जिन्होंने जातिगत जनगणना कराने के अपने विचार को मूर्त रूप दिया और आरक्षण की सीमा बढ़ाने का फैसला किया।“

उन्होंने कहा, “अब इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए ये लोग मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की ही देन है कि निचले तबके के लोगों को भी आरक्षण मिल रहा है। दबे-कुचले और शोषित वर्गों के बीच भी विकास पहुंच रहा है, जो लोग पहले मुख्यधारा से भटक गए थे, उन्हें भी आरक्षण मिल रहा है।“

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

भाजपा ने बृजभूषण सिंह के बेटे को दिया टिकट

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – भाजपा ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

पार्टी ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली से अपने उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया है। पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की 17 वीं सूची जारी कर इन दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

वहीं इसके साथ ही भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने घासीपुरा विधानसभा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया विधानसभा से प्रकाश चंद्र रणबिजुली को चुनावी मैदान में उतारा है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जारी की छह उम्मीदवारों की लिस्ट

लखनऊ 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।

बसपा ने गुरुवार को छह लोकसभा और एक लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने गोंडा लोकसभा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय, संतकबीरनगर से नदीम अशफाक, बाराबंकी से शिवकुमार दोहरे और आजमगढ़ से मशूद अहमद को टिकट दिया है।

बसपा की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों की सूची में तीन मुस्लिम चेहरे हैं। पार्टी ने दो ब्राह्मणों को भी मैदान पर उतारा है। जबकि पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाराबंकी सीट से शिवकुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।

बसपा ने इस बार विधानसभा उपचुनाव में भी हिस्सा लिया है। लखनऊ पूर्वी सीट से आलोक कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ पूर्वी सीट पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन के निधन के बाद से खाली है। इस सीट से भाजपा ने ओपी श्रीवास्तव तो वहीं कांग्रेस ने मुकेश चौहान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

*********************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

गढ़वा में झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोग, लू का खतरा बढ़ा

गढ़वा 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : देश के कई हिस्सों में गर्मी झुलसाने लगी है। तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है और जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है।

गढ़वा शहर का तापमान 1 मई को 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2 मई यानी गुरुवार को भी बरकरार है।

इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अब ठंडी-ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं, जिसमें लस्सी, सत्तू, खीरा, तरबूज, ककड़ी या ठंडे पेयजल पदार्थ आदि शामिल हैं। लोग इन सभी चीजों का सेवन कर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन शहर के रंका मोड़, जिसे अब घंटा घर के नाम से भी जाना जाता है, गर्मी के चलते सुनसान है। यहां पर फल-जूस बेचने वाले लोगों का कहना हैं कि गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।

वहीं, गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने नर्सरी से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई को स्थगित कर दिया है।

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

02.05.2024  –  बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके इस इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए डायरेक्टर ने बीते मंगलवार को अपनी आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है. फिल्म मेकर महिष्मती की दुनिया में एक और महाकाव्य यात्रा के लिए मंच तैयार कर रहा है.

उन्होंने से सोशल मीडिया पर एक क्लिप के जरिए अपने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा किया है.एसएस राजामौली ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आगामी प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं, तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती. बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर, जल्द ही आएगा.वीडियो में टाइटल को धुएं से निकलते हुए दिखाया गया है.

बैकग्राउंड में लोगों को बाहुबली के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. फिल्म मेकर ने अभी तक कलाकारों और कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया है.बाहुबली (2015) ने अपना जादू ना केवल देश में बल्कि बल्कि जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों के मंच पर भी रिकॉर्ड तोड़े.

फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर फिल्म का अगला सीक्वल बाहुबली 2 लेकर आए, जिसने 1810 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. अब फैंस और दर्शक उसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी एक्साइडेट है.

************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जाएंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। आज आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करते रहें, सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियाँ लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आपके फालतू खर्चे कम हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आप धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आज समाप्त होने के योग हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज किसी कोर्ट कचहरी के मामले में पडऩे से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज कोई पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। दूसरों को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। किसी भी कार्य को करने में धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करें। आज आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

***********************************

 

कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ प्रदर्शन के लिए तैयार

02.05.2024  –  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान नज़र आयेंगे।

ह्यूमर और इमोशन से भरपूर इस फिल्म का उद्देश्य कॉमेडी-ड्रामा शैली को फिर से परिभाषित करना है, और यह ऑडीनरी शैली से परे इमोशन की एक रोलरकोस्टर सवारी होगी। यह फिल्म 6 सितंबर को देशभर में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) अवॉर्ड 2024 समारोह संपन्न

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले,

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।

यहां दहशत, वहां वहशत, है छाया ताकत का गुरुर ।

फना होते तसव्वुर में, बड़ा बेमानी यह सुरूर,

बसर यूं जिंदगी करने के, सिवाय और कज़ा क्या है।।

उपरोक्त पंक्तियां बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता, सिंगर और उद्घोषक राजू टाक के ऊपर सटीक बैठती है।

01.05.2024 –  पिछले दिनों राजू टाक द्वारा भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में बॉम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित वेदा कुनबा थिएटर (सिंटा टावर) में आयोजित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) अवॉर्ड 2024 समारोह संपन्न हुआ। फिल्म विधा से जुड़े हर क्षेत्र में क्रियाशील प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में राजू टाक के द्वारा सन् 1989 से संचालित बैनर बॉम्बे एंटरटेनमेंट अग्रसर है।

दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) अवॉर्ड 2024 समारोह के आयोजन में बॉलीवुड के वरिष्ठ प्रचारक पुनीत खरे की अहम भूमिका रही। पुनीत खरे 80 के दशक से ही बतौर फिल्म प्रचारक (पीआरओ) एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके हैं। फिलवक्त इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में काफी एक्टिव हैं।

इस अवॉर्ड समारोह में दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसालकर और उनकी दत्तक पुत्री नेहा बंदोपाध्याय को खास तौर पर सम्मानित किया गया। साथ साथ इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म विधा से जुड़े अन्य प्रतिभाओं को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

जिनमें रॉनी रोड्रिग्स (सिने बूस्टर), डॉक्टर भारती लवेकर (वर्सोवा एम एल ए), भौमिक पटेल (सिंगर/प्रोड्यूसर), संग्राम शिर्के, बी एन तिवारी, टीना घई (एक्ट्रेस), अशोक शेखर(प्रोड्यूसर/डायरेक्टर), सदाशिव धोत्रे (यूनियन लीडर), पंकज भट्ट (सहायक पुलिस कमिश्नर/सिंगर), ऐसीपी संजय पाटिल, विजयश्री चौधरी(कोरियोग्राफर), अली खान(एक्टर), भूपेश रसीन(एक्टर), नायरा बनर्जी (टीवी एक्टर), पीयू चौहान(इंडियन सकीरा), दिलीप सेन(म्यूजिक डायरेक्टर), रामा मेहरा(एक्टर), सहिला चड्डा(एक्ट्रेस), दिलीप दलवी, दीपक तिजोरी(एक्टर), सुनील पाल(कॉमेडियन), दीपक परासर (एक्टर), पारुल चावला(पी आर ओ), संजय राज गौरीनंदन(म्यूजिक डायरेक्टर), निखिल कामथ (म्यूजिक डायरेक्टर), बिदिप्ता चक्रवर्ती (सिंगर), अंकिता नंदन(ऐंकर), गुरप्रीत कौर(ऐंकर), जयेश परमार(प्रोड्यूसर), जयेश पटेल(प्रोड्यूसर), राजेश श्रीवास्तव(फिल्म टुडे), माधुरी पाटिल(सोशल वर्कर/सिंगर), ममता श्रीवास्तव(सिंगर), दीपक पंडित राव(निर्देशक), मनीषा खरे(सोशल वर्कर), पुनीत खरे(पीआर ओ), सानिया वर्मा(एक्ट्रेस), हेलन फॉन्सेका (एक्स मेंबर एट बेंच ऑफ मजिस्ट्रेटेस सी डब्लू एस,मुंबई), श्रेया देशमुख(एक्ट्रेस), राजकुमार तिवारी(एडिटर मुंबई ग्लोबल), सबी बजराचार्य और सुप्रिया राजेंद्र(एक्ट्रेस) के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस मौके पर नेपाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘विच्छेद’ को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड दिया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

पंचायत सीजन 3 को लेकर प्राइम वीडियो का नया अपडेट

कुछ इस अंदाज में बताई ओटीटी पर रिलीज की तारीख

01.05.2024 (एजेंसी) –  प्राइम वीडियो की शानदार सीरीज में से एक पंचायत 3 काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था, जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। इसके दो साल बाद 2022 में मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए और ऑडियंस ने उसे भी काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही इसके तीसरे सीजन का हाइप बना हुआ है।

फैंस भी बड़ी बेसब्री के साथ पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। अगर आपको भी इसकी रिलीज डेट जाननी है, तो ये काम करना होगा।प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहुत सारी लौकी ही लौकी दिखाई दे रही हैं। वीडियो शुरू होते ही इस पर लिखा हुआ दिखाई देता है कि पंचायत सीजन 3 आने वाला है… फिर वो लौकी से ढक जाता है।

इसके बाद लिखा हुआ दिखाई देता है कि लौकियों के पीछे क्या है? कैप्शन देखें।कैप्शन में लिखा गया है कि यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि पंचायत का नया सीजन कब आ रहा है। हमारे बायो में दिए गए लिंक पर जाएं और तारीख जानने के लिए एक लौकी हटाएं।इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि देखा जा रहा है बिनोद कैसे गेम लेकर बात को घुमाया जाता है।

तो वहीं, कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह 13 मई को आएगी, तो कुछ 15 मई बता रहे हैं। अब यह पहेली कब सुलझेगी ये तो प्राइम वीडियो ही बता सकता है।बता दें कि इससे पहले पंचायत सीजन 3 से जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी का पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें वह कंधे पर बैग टांग कर बाइक पर जाते दिखे। वहीं, दूसरे पोस्टर में पंचायत 2 के कैरेक्टर भूषण यानी बनराकस, विनोद और प्रह्लाद एक साथ नजर आए।

***********************

Read this also :-

विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट मिली नई रिलीज डेट

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। साथ ही रिश्तेदारों की आवा-जाही बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको ख्याति मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज  का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। आज व्यवसायियों के साथ चल रहीप्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आज नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आपके उत्तम व्यक्तित्व औरव्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज कोई व्यवसायिक यात्रा होने की संभावना है। आज आप पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के मामलों में उलझने से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष सफलता को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे। आज अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी आज आपके साथ घूमने के लिए कह सकते है। साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच करने भी जाएंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। आज अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। आज छात्र अपने करियर संबंधी समस्याओं को सहपाठियों से शेयर करेंगे। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस औरमहत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा औरखास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो जायेगा। आज सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे तो आपका काम बन जायेगा। दूर रहकर नौकरी करने वालों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यवहार से प्रभावित होकर, लोग आपसे जुडऩा चाहेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसे आप बखुबी पूरा कर लेंगे। ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं औरअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

*****************************

 

154वीं जन्म जयंती के अवसर पर याद किये गए भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के

01.05.2024  –  गोरेगाँव (मुम्बई) स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी, फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 154वीं जन्म जयंती के अवसर पर फिल्मसिटी स्टूडियो प्रबंधन द्वारा आयोजित समारोह में दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसलकर, उनकी पत्नी मृदुला पुसलकर और दत्तक पुत्री नेहा बंदोपाध्याय भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों व महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा देश के अन्य राज्यों से आये लोगों ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय सिनेमा के जन्मदाता दादा साहब ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल के करियर में दादा साहब ने 121 फिल्में बनाई, जिसमें 26 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। दादा साहेब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक मशहूर निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उनकी आखिरी मूक फिल्म ‘सेतुबंधन’ थी और आखिरी फीचर फिल्म ‘गंगावतरण’ थी।

विदित हो कि दादासाहब फाल्के का असल नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था। उनका जन्म 30 अप्रैल, 1870 को महाराष्ट्र के त्रिम्बक (नासिक) में एक मराठी परिवार में हुआ था। दादा साहब फाल्के ने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा की नींव रखी बल्कि बॉलीवुड को पहली हिंदी फिल्म भी दी। उनके सम्मान में भारत सरकार ने 1969 में ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ देना शुरू किया। यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। सबसे पहले यह पुरस्कार पाने वाली देविका रानी चौधरी थीं। 1971 में भारतीय डाक विभाग ने दादा साहेब फाल्के के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया। उनका निधन 16 फरवरी 1944 को नासिक में हुआ था।

भारतीय सिनेमा का वार्षिक कारोबार आज लगभग डेढ़ अरब का हो चला है और हजारों लोग इस उद्योग में लगे हुए हैं लेकिन दादा साहब फाल्के ने महज 20-25 हजार की लागत से इसकी शुरुआत की थी। आज भले ही दादा साहेब फाल्के हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उनका संदेश व उनके संघर्षों को बयां करते पदचिन्ह, भारतीय फिल्म जगत के फिल्मकारों को कर्मपथ पर धैर्य के साथ अग्रसर रहने के लिए सदैव प्रेरित करता है और युगों युगों तक करता रहेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version