जम्मू,25 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ जाने से नौ लोग फंस गए.
नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए बुधवार को पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त से अभियान चलाया. इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर एनएच पर तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक बंद रहा. वहीं राजौरी जिले में एक नाले के उफान पर होने से कुछ वाहन पानी में बह गए.
बारिश से जलस्तर में इजाफा होने से तवी नदी में रेत निकालने गया सुबह लगभग 8.45 बजे गया मजदूर मदनलाल (52) नाम का मजदूर फंस गया. वह शहर के ज्यूएल चौक पुल के पास पानी में फंसा था.
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम के जवानों ने पुल से रस्सी की सीढ़ी नीचे नदी में उतारकर करीब दो घंटे से पानी में फंसे मदनलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इसके अलावा पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय स्वयंसेवकों के आठ अन्य लोगों को बचा लिया. इनमें से कुछ व्यक्ति पिंडदान के लिए नदी में गए हुए थे. नदी में फंसे लोगों के अलावा कई फंसे हुए घोड़ों को भी सुरक्षित बचा लिया गया.
वहीं ट्रैफिक विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने से सुबह करीब 6.30 बजे मेहाद में जम्मू-श्रीनगर एनएच पर रामबन इलाके में टी2 सुरंग ठप हो गई. इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू हो गया.
इतना ही नहीं राजौरी शहर के खेओरा, लोअर जवाहर नगर और थुडी में नदियों के उफान पर होने से बाढ़ जैसी हालात पैदा हो जाने से नदी के किनारे खड़े कुछ वाहन बह गए.
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रियासी जिले के कटरा शहर में सबसे अधिक 108.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद राजौरी (80 मिमी), उधमपुर जिले (71.4 मिमी), पुंछ (48 मिमी) और रामबन (47.5 मिमी) में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 27 जून तक जम्मू संभाग के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.
***************************
