Greetings and best wishes to the people of the state on Ram Navami - Shri Hemant Soren

रामनवमी के शुभअवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं – श्री हेमन्त सोरेन

रांची, 10.04.2022 – रामनवमी के अवसर पर आज श्रद्धालुओंऔरआस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर तरफ जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे है। हजारों हज़ार की संख्या में श्रद्धालु श्री रामनवमी की परंपरागत शोभा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह सब भगवान श्रीराम के प्रति हमारी अटूट एवं असीम भक्ति को ही दर्शारहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर निवारनपुर में श्रद्धालुओं को राम नवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ये कहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा -अर्चना कर राज्य एवं राज्यवासियों के सुख- समृद्धि और अमन -चैन की कामना की।

यह परंपरा अनवरत चलती रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी की परंपरागत शोभा यात्रा लंबे समय से चलती आ रही है।यह अनवरत चलती रहे, यह हम सभी भगवान श्री राम से कामना करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सड़कों पर उतरा श्रद्धालुओं का सैलाब यह बता रहा है कि जन- जन के सीने में भगवान श्री राम बसे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हम सभी के शरीर में इतना ताकत भरते हैं,जिसके कारण कोने-कोने से श्रद्धालु आज यहां आकर भगवान श्री राम के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद ले रहे हैं और साथ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं। रामनवमी का त्यौहार हम सभी को एकजुट और मजबूती प्रदान करता है।

तपोवन मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण सरकार के द्वारा किया जाएगा। यह कार्य अगले वर्ष रामनवमी के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

******************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

Leave a Reply