रामगढ़। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत रूपी सोरेन की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
नेमरा में शोकाकुल परिवार से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
*****************
