ED arrested Amit Arora, director of Gurugram's company-1Buddy Retail Pvt Ltd

ईडी ने गुरुग्राम की कंपनी -1बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

*मनी लांड्रिंग का आरोप*

नयी दिल्ली,30 नवंबर (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपनी धन शोधन जांच के सिलसिले में एक अन्य कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अरोड़ा गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। मामले में ईडी द्वारा यह छठी गिरफ्तारी है।

सूत्रों के मुताबिक, अरोड़ा को मंगलवार रात धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अरोड़ा को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां जांच एजेंसी उनकी हिरासत के लिए अनुरोध करेगी। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के बाद यह मामला दर्ज किया था।

*********************************

 

Leave a Reply