Category Archives: news

श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए टेंट सीटी में कांवरियों की सुख-सुविधा का व्यापक इंतजाम….

 कांवरियों की सुविधा हेतु निःशुल्क टेंट सीटी में ठहरने, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था 

देवघर,19.07.2025 – राजकीय श्रावणी मेला, 2025 शुरू होते हीं देवघर में कांवरियों का तांता लग गया है। ऐसे में कई बार यहां के होटलों, धर्मशालाओं में जगह नहीं मिलने से कांवरियों  को ठहरने  हेतु इधर-उधर भटकना पड़ता था, इसको को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के द्वारा देवघर में निःशुल्क टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, ताकि यहाँ आए कांवरियों को ठहरने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसके अलावे इस वर्ष यहां आने वाले कांवरियों हेतु बाघमारा में एक और कोठिया में दो टेंट सिटी का निर्माण कराया है। इन टेंट सिटी में थके-हारे कांवरियों को राहत मिलेगी, जिन्हें भीड़ की वजह से होटलों व धर्मशालााओं में जगह नहीं मिल पाता है।

ऐसे में वे यहाँ आकर निश्चित होकर आराम कर सकेंगे। साथ हीं स्वच्छ देवघर, स्वस्थ्य देवघर को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है एवं सभी मुलभूत सुविधाएं यथा-शौचालय, बिजली, पानी, पंखा, बेड, मोबाईल चार्जिंग, स्नानगृह, आरओ वाटर, अग्निशमन यंत्र आदि उपलब्ध करायी गयी है।

वहीं इन टेन्ट सिटी में ठहरने हेतु कांवरियों को किसी प्रकार का शुल्क चुकाने की आवश्यकता नहीं है, ये बिल्कुल निःशुल्क हैं। इसके अतिरिक्त टेंट सिटी में रहने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के साथ-साथ सी0सी0टी0भी0 कैमरा के माध्यम से सभी टेंट सिटी में हो रही गतिविधियों की निगरानी भी की जा रहीे है।

साथ ही टेंट सिटी में हेल्प डेस्क का भी निर्माण कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की जानकारी वो आसानी से प्राप्त कर सके।

राज्य सरकार व जिला प्रशासन की व्यवस्था को कांवरियों ने सराहा….

टेंट सिटी में विश्राम करने वाले कटिहार (बिहार) के शंकर, निवेश व आनंद बम से जब टीम जनसंपर्क विभाग के सदस्यों ने बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

इसमें हमें होटल जैसा हीं आराम निःशुल्क उपलब्ध हो रहा है, जिससे हमारे व्यय में भी कमी आयी है। साथ हीं उन्होंने साफ-सफाई के साथ  निःशुल्क इतनी अच्छी सुविधाएं देने के लिए झारखण्ड  सरकार को धन्यवाद दिया।

******************************

 

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर चौबीसों घंटे एक्टिव रहेगा सूचना सह सहायता केंद्र….

देवघर,19.07.2025 – राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर आज दिनांक 19.07.2025 को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग व सुविधा हेतु बनाए गए विभिन्न सूचना सह सहायता केन्द्रों व मातृत्व विश्राम गृह का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए विभिन्न केंद्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों (उद्घोषकों) को सेवा भाव और पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग के साथ बिछुड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सूचना सह सहायता केंद्रों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी सूचना सह सहायता कर्मी श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक जानकारी एवं जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रेषित करते रहें, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

साथ ही आगन्तुक श्रद्धालुओं को राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर आवश्यक सहयोग एवं कतारबद्ध जलार्पण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराते रहते हुए चैबीसों घंटे तीनों पालियों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों को एक्टिव रहने का निर्देश दिया।

साथ ही सूचना सह सहायता केंद्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवघर व झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ श्रावणी मेला संबंधित सूचना एवं जानकारी हेतु बुकलेट प्रदान की जा रही है।

***************************

 

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा को ED का नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ

नई दिल्ली  19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने सट्टेबाजी ऐप्स को विज्ञापन के प्रमुख स्थान दिए और उनकी वेबसाइट्स को अपनी सेवाओं का जरिया बनाया, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला। यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन जैसे गंभीर वित्तीय अपराधों से जुड़ी है।

ई़डी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के एक बड़े नेटवर्क की जांच कर रहा है। कई ऐप्स खुद को ‘स्किल बेस्ड गेम्स’ बताकर अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे हवाला चैनलों के माध्यम से छिपाया गया ताकि जांच से बचा जा सके।

ईडी ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को गूगल और मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रदर्शित होने का आरोप लगाया है, जिससे इनके यूजर्स बढ़े।
पिछले हफ्ते, ईडी ने तेलुगु राज्यों में 29 मशहूर हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, मंचू लक्ष्मी और अनन्या नगेला शामिल हैं।

इसके अलावा, टीवी कलाकार, होस्ट और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, हर्षा साय और बय्या सनी यादव के नाम भी जांच में हैं। इन पर जंगली रम्मी, ए23, जीतविन, परिमैच और लोटस365 जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रचार का आरोप है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।

यह जांच पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हो रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज पांच एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की। मार्च में, साइबराबाद पुलिस ने भी विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित कई हस्तियों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया था।

हालांकि, इन हस्तियों ने सफाई दी कि वे किसी अवैध ऐप का प्रचार नहीं कर रहे थे। ईडी अब इन सभी मामलों की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 02

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 06

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढिय़ा धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 08

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 04

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 07

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 03

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 06

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 05

मकर राशि:

आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

*********************************

 

उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का औचक निरीक्षण

रांची,18.07.2025 (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, रातू का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड तथा अंचल का लॉग बुक, आगत निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच की गई।

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित निगरानी करने को कहा।

बिचौलियों पर सख्ती के निर्देश

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि केवल वही व्यक्ति कार्यालय आएं जिनका कार्य हो और किसी प्रकार की बिचौलिए गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय आये लोगों से संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं व कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुँच पर विशेष बल

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन समेत सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड में यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित हो तो ऐसे मामलों की पहचान कर शीघ्र निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पंचायतों में रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया जायेगा, अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित न हो।

स्वच्छता और स्वावलंबन पर विशेष निर्देश

कार्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने साफ-सफाई एवं कार्यालय स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की और अधिकारियों को लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने दवा वितरण केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली तथा दवाओं की समय पर आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समय पर इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था जनहित में बेहतर बनी रहे। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सीएचसी में अपनी आंखें भी जांच करायी।

*****************************

 

 

ईडी की गिरफ्त में चैतन्य, 5 दिन की रिमांड पर भेजा

रायपुर 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की।

ईडी की टीम ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा और कुछ घंटे के भीतर ईडी ने भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन यानि 23 जुलाई की सुबह 11 बजे तक ईडी को रिमांड पर सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेश के निवास और ईडी दफ्तर के सामने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

*****************************

 

कोलकाता में हॉकर्स को मिलेगा पहचान पत्र, पंजीकृत रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को बड़ी राहत

कोलकाता 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कोलकाता नगर निगम ने शहर में हॉकर्स को उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र देने का फैसला किया है। यह कार्य आने वाले दुर्गा पूजा के पहले चरण में लागू की जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग नौ हजार हाॅकर्स को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। यह कार्य अगस्त माह से शुरू होगा और इसे टाउन वेंडिंग कमेटी तथा हॉकर पुनर्वास विभाग मिलकर अंजाम देंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अतिक्रमण कर रहे हॉकर्स पर सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद नगर निगम और पुलिस ने मिलकर अवैध हॉकर्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर हटाने का अभियान चलाया था। इस दौरान कई हॉकर्स को सार्वजनिक स्थलों से हटाया गया और अतिक्रमण पर लगाम कसने की कोशिश की गई।

2016 की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता में हॉकर्स की संख्या करीब 54 हजार थी, जबकि हॉकर्स संगठनों के अनुसार यह संख्या 60 हजार से अधिक है। सरकार द्वारा किए गए डिजिटल सर्वे में लगभग 15 हजार हॉकर्स की जानकारी, उनकी तस्वीर और आधार कार्ड से लिंक करके दर्ज की गई थी। उन्हीं में से पहले चरण में नौ हजार वैध हॉकर्स को पहचान पत्र दिया जाएगा।

दूसरे चरण में वर्ष के अंत या अगले वर्ष की शुरुआत में छह हजार और हॉकर्स को पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य देबाशिष कुमार ने कहा है कि जो हॉकर्स नियमों का पालन करते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन जो अवैध रूप से हॉकरी करते हैं, उनके खिलाफ सख्त अभियान फिर से चलाया जाएगा।

हॉकर्स यूनियनों ने राज्य के इस निर्णय का स्वागत किया है और मांग की है कि जो वैध हॉकर्स अभी तक सर्वे में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें जल्द से जल्द सर्वे के दायरे में लाकर उनका पंजीकरण किया जाए ताकि उन्हें भी पहचान पत्र मिल सके।

*******************************

भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज: अखिलेश यादव

लखनऊ 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

गरीब और जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें न तो अस्पतालों में सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही समय पर एम्बुलेंस या वेंटिलेटर जैसी जरूरी सेवाएं।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की हालत खराब है। मानकों के अनुरूप सुविधाएं न होने के कारण मरीजों की जान तक चली जा रही है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को न तो पर्याप्त बजट दे रही है और न ही जरूरी संसाधन। यहां तक कि एम्बुलेंस सेवा भी चरमरा चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई थी ताकि गरीबों को तत्काल सहायता मिल सके। लेकिन भाजपा ने उसे भी बर्बाद कर दिया।

कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ इमारतें खड़ी हैं, जहां न डॉक्टर हैं, न प्रोफेसर, न तकनीकी स्टाफ और न ही जरूरी उपकरण। उन्होंने आरोप लगाया कि ये मेडिकल कॉलेज अब सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं।

लखनऊ की चिकित्सा व्यवस्था पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाया और कहा कि राजधानी के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर तक नहीं मिल पाता। कई बार वेंटिलेटर की कमी के कारण मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं, उनकी नज़र कहीं और है।अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी सरकार के समय मरीजों की सुविधा के लिए लोहिया संस्थान और कैंसर संस्थान जैसे बड़े अस्पताल बनवाए गए थे।

केजीएमयू और पीजीआई जैसी संस्थाओं में भी सुविधाएं बढ़ाई गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में न सुविधाएं बढ़ाईं और न ही नए अस्पताल बनाए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में जिलास्तर पर एक भी नया अस्पताल नहीं बनाया।

प्रदेश में बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य ढांचा जस का तस है। भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है, जिससे जनता बेहाल है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे और जुमले अब जनता की समझ में आ चुके हैं। लोग अब आक्रोशित हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।

***************************

 

जहानाबाद में गूंजा सांगा यात्रा

जहानाबाद, 18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । राष्ट्रीय एकता, सामाजिक चेतना और ऐतिहासिक गौरव को जन-जन तक पहुँचाने हेतु सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी की “सांगा यात्रा” का कारवां आज जहानाबाद जिले में पहुँचा। यहाँ  सांसद श्री रुडी का क्षत्रिय समाज के लोगों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया.

यह यात्रा दौलतपुर में सौम्या मार्बल परिसर से आरंभ हुई, जहाँ समाज के सैकड़ों लोगों ने श्री रुडी का स्वागत किया। इसके पश्चात एस.एन. सिंह कॉलेज के समीप, एनवा गाँव में  साकेश सिंह के आवासीय प्रांगण में, ढ़कनी बिघा में श्री रामप्रवेश सिंह के घर, कुरथा में  जयप्रकाश सिंह के निवास स्थान, किंजर में सूर्य मंदिर के पास, मठिया में  सत्येन्द्र सिंह के घर, अरवल मोड़ के निकट एवं अंत में सकरी गाँव में संतोष सिंह के निवास पर आयोजित कार्यक्रमों में सांसद ने समाज के लोगों से संवाद किया और एकता, स्वाभिमान और इतिहास के संरक्षण की बात की।

सांसद रुडी ने कहा कि यह यात्रा महापुरुष राणा सांगा की प्रेरणा से संचालित है, जिन्होंने भारतीय स्वाभिमान और एकता की अद्वितीय मिसाल पेश की। यह “सांगा यात्रा” बाबू वीर कुंवर सिंह शौर्य जयंती पर पटना में आयोजित विराट क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल जनसमुदाय के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है।

सांसद ने कहा कि समाज का यह जागरण केवल किसी वर्ग विशेष की बात नहीं, बल्कि यह भारत की बहुलतावादी संस्कृति, उसकी वीर परंपरा और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है। इससे पूर्व “सांगा यात्रा” की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की गई थी और यह क्रमशः शिवहर, आरा, गया, अरवल, वैशाली, मुंगेर, जमुई, मोतिहारी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा।

श्री रुडी इन स्थानों पर जनसंवाद के माध्यम से समाज को जागरूक करने और राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा आने वाले समय में समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगी और बिहार की धरती पर वीरता, त्याग एवं एकता की परंपरा को और सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर  सीवान से जदयू नेता  अजय सिंह, बाबू वीर कुँवर सिंह शौर्य जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, हम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, क्षत्रिय संघ के  रामप्रवेश सिंह, जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री  शुभम राज, पूर्व जिला महामंत्री  निरंजन कुमार बबलू, युवा मोर्चा के  गौरवश्री अवधेश सिंह,  सप्पु सिंह मुखिया,  साकेत सिंह यूवा नेता,  उमेश सिंह,  अशोक सिंह मंडल अध्यक्ष,  सौरव सिंह,  चंदन सिंह, पूर्व महामंत्री गोपाल सिंह,  सुधीर सिंह भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, ई॰ सत्येन्द्र सिंह,  मनोरंजन सिंह, श्री अनिल सिंह,  जयन्त सिंह,  बिन्नी सिंह,  दीपक सिंह, अनुराग  प्रताप और  शुकुल सिंह सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित थे।

****************************

 

मोतिहारी : पीएम मोदी ने बिहार को दी 7,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मोतिहारी ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी ने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 7,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने बिहार में प्रमुख रेल परियोजनाओं में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन पर स्वचालित सिग्नलिंग का उद्घाटन किया तथा पाटलिपुत्र में वंदे भारत रखरखाव सुविधा और दरभंगा-नरकटियागंज लाइन के दोहरीकरण सहित 4,080 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

पीएम मोदी ने राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर), और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच भागलपुर के रास्ते चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया।

इस क्रम में उन्होंने एनएच-319 पर 4-लेन के आरा बाईपास की आधारशिला रखी, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ेगा। उन्होंने 820 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले एनएच-319 के परारिया से मोहनिया तक 4-लेन वाले खंड का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मंजूर मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपए भी जारी किए। बता दें कि महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष ध्यान देते हुए 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है।

मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने 12,000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश के तहत पांच लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की।

इससे पहले, पीएम मोदी खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों के बीच से गुजरते हुए मंच तक पहुंचे। प्रधानमंत्री के अलावा गाड़ी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान पीएम मोदी पर पुष्प की वर्षा होती रही और सभा में मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

***************************

 

अजमेर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन किया ठप, 12 घंटे में 64 मिलीमीटर बरसात

स्कूल बंद, अस्पताल-रेलवे स्टेशन जलमग्न

अजमेर ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मूसलाधार बारिश ने गुरुवार रात से हुई अजमेर शहर को पानी-पानी कर दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

पिछले 12 घंटों में रिकॉर्ड 64 मिलीमीटर (रूरू) बरसात दर्ज की गई है. शहर के मुख्य मार्ग, गलियां और कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं, और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं.

शहर में चारों ओर जलभराव

बारिश की भीषणता को देखते हुए, जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. शहर के कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है.

जवाहरलाल नेहरू (छ्वरुहृ) हॉस्पिटल के वार्डों में पानी भरने से मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के बाहर भी पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ है. रेलवे स्टेशन परिसर भी पूरी तरह जलमग्न है.

पुष्कर रोड पर मित्तल हॉस्पिटल के बाहर और मुख्य सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है.

नगरा क्षेत्र की सुनहरी कॉलोनी और आसपास के इलाके भी पानी में डूबे हैं. वैशाली नगर क्षेत्र की गलियों में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि एक ड्राइवर को अपने टैंपो की छत पर चढऩा पड़ा. श्रीनगर रोड और अलवर गेट क्षेत्र में भी यही हाल है.

नदियां उफान पर, रेड अलर्ट जारी

तेज बारिश के कारण बांडी नदी में पानी का तेज उफान देखा जा रहा है और झरनेश्वर महादेव मंदिर पर झरना बह निकला है.

मौसम विभाग ने अजमेर संभाग के लिए भारी बरसात की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (19 जुलाई) भी संभाग में बारिश की संभावना है, जबकि कल (20 जुलाई) मौसम साफ रहने का अनुमान है.

****************************

 

कोटा में देर रात से भारी बारिश : कॉलोनियां जलमग्न, अस्पताल की लिफ्ट भी पानी में डूबी, बैराज के गेट खुले, प्रशासन अलर्ट

कोटा ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कोटा में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. देर रात हुई बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है, और कई कॉलोनियों में पानी भर गया है. रिमझिम बारिश के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

शहर के कई इलाकों में पानी का जमाव

कोटा उत्तर के वार्ड 30 में नांता इलाके के पीपली चौराहा और श्रीराम कॉलोनी में देर रात हुई बारिश से पानी भर गया है. श्रीराम कॉलोनी में करीब 40-50 घरों की बस्ती है, जहां मकानों के बाहर 1-1 फीट तक पानी जमा हो गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि पास से गुजरने वाला नाला संकरा होने के कारण अक्सर बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे उसका पानी कॉलोनी में आ जाता है. यह समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है.

अस्पताल में भी घुसा पानी

रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण एमबीएस हॉस्पिटल की नई ओपीडी बिल्डिंग की लिफ्ट में भी पानी भर गया, जिसके चलते लिफ्ट को बंद करना पड़ा. बाद में स्टाफ ने पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया.

कोटा बैराज के गेट खोले गए

कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से चंबल के बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है. इसके चलते कोटा बैराज के दो गेट खोले गए हैं. सहायक अभियंता नितेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे बैराज के 2 गेट 2-2 फीट खोलकर 5,002 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. बाद में 9:45 बजे इन गेटों को 3-3 फीट और बढ़ाया गया, जिससे पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर 7,504 क्यूसेक कर दिया गया. कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है, और वर्तमान में इसका जलस्तर 853 फीट दर्ज किया गया है.

प्रशासन अलर्ट मोड पर

जिले में लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. कलेक्टर पीयूष समारिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और उपखंड अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने और अवहेलना करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं

*******************************

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ईडी ने किया गिरफ्तार

रायपुर ,18 जुलाई  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शुक्रवार को छापेमारी की। फिलहाल चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा था। कुछ घंटे की गहन तलाशी के बाद चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई। बता दें कि चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई में पुलिस से भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की और ईडी के वाहनों को रोकने की कोशिश की।

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में थे। ईडी की कार्रवाई के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्ष के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।

कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की तरफ से पोस्ट में लिखा गया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी भेज दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को अपने पालतू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष का जो भी नेता उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता है, उस पर छापे डलवा दिए जाते हैं।

कांग्रेस ने इस पोस्ट में आगे लिखा, भूपेश बघेल शुक्रवार को विधानसभा में पेड़ काटने का मुद्दा उठाने वाले थे, उससे पहले ईडी भेज दी गई। लेकिन पीएम मोदी याद रखें, इन गीदड़ भभकियों से कांग्रेस और उसके नेता डरने वाले नहीं। हम और मजबूती से आपके भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।

*****************************

 

राहुल गांधी ने कहा – सरकार मेरे जीजाजी को परेशान कर रही

राहुल गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को बताया षड्यंत्र

नई दिल्ली,18.07.2025 (एजेंसी) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को ‘षड्यंत्र का हिस्सा’ करार दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस साल से यह सरकार (भाजपा सरकार) परेशान कर रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, मेरे जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह चार्जशीट उसी षड्यंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं, क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों और उत्पीडऩ का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, मुझे पूरा विश्वास है कि वे सभी किसी भी तरह के अत्याचार का साहसपूर्वक सामना करने में सक्षम हैं और वे हमेशा की तरह गरिमा के साथ इसे सहन करेंगे। आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी की 37.64 करोड़ रुपए की 43 संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अटैच भी किया।

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपए में ‘झूठे दस्तावेजों’ के आधार पर ‘धोखाधड़ी’ से खरीदी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि रॉबर्ट वाड्रा ने ‘रसूख’ का इस्तेमाल कर खरीदी गई जमीन पर व्यावसायिक लाइसेंस हासिल किया।

यह जमीन खरीद सौदा फरवरी 2008 में हुआ था, जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे। नामांतरण की प्रक्रिया, जिसमें आमतौर पर महीनों लगते हैं, वह अगले ही दिन पूरी हो गई थी।

कुछ महीनों बाद रॉबर्ट वाड्रा को वहां एक हाउसिंग सोसाइटी बनाने की अनुमति मिल गई और उस जमीन की कीमत काफी बढ़ गई। जून में उन्होंने यह जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दी।

ईडी को संदेह है कि इस सौदे से मिली रकम मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल ईडी इसकी जांच कर रही है।

इस साल अप्रैल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने कई दौर की पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

*****************************

 

पूर्व में बंद घोषित पिस्का मोड़ स्थित टंगरा टोली में स्थित राजकीय विद्यालय का भवन गिरा

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश

सुरक्षा की दृष्टि जर्जर स्कूल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त करने की होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन की स्थानीय निवासियों से अपील, सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय भवन परिसर में न करें प्रवेश

वर्ष 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद किया गया था स्कूल

पहले हीं अध्ययनरत छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में किया गया था स्थानांतरित

रांची,18.07.2025 –  सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगर बस्ती स्थित गिरा जर्जर स्कूल भवन जिसमें  दबने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर  हो गई है दो लोगों को अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है.

वर्ष 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया गया था और उसमें अध्ययनरत छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था, तभी से विद्यालय भवन निष्क्रिय था और कक्षाओं में ताले लगे थे।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है।

भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा इसे उपयोग के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से अब इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से उक्त विद्यालय भवन के परिसर में प्रवेश न करें। भवन पूरी तरह असुरक्षित है और वहां किसी भी प्रकार की गतिविधि करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

*****************************

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के दो शहर सम्मानित बुंडू व जमशेदपुर

झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर बना बुंडू

3-10 लाख आबादी वाले स्वच्छ शहरों में जमशेदपुर को तृतीय स्थान

नई दिल्ली,17.07.2025 –  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया।

आज गुरूवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणी में भी झारखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं झारखंड के देवघर,जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है। वाटर प्लस शहरों की सूची में जमशेदपुर को जगह मिली है। बुंडू,चिरकुंडा,राजमहल,साहेबगंज और देवघर को ODF ++ श्रेणी में रखा गया है।

गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नहीं थी, पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017, 2018,2019, 2020, 2021, 2022, 2023 में राज्य की जनता और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं।

वर्तमान समय में माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन तथा सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि आज राज्य के दो शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में ये सम्मान प्राप्त हुआ है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने इस सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का उम्मीद जताई है। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश भी दिया है कि वो साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य करें।

इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री सूरज कुमार और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया ।

***************************

 

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला: कहा

“किसानों को नहीं मिल रही खाद, लाठीचार्ज कर रही सरकार

लखनऊ 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के सीजन में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे प्रदेश भर के किसान भारी संकट में हैं। सरकारी सहकारी समितियों में खाद की भारी किल्लत है और निजी विक्रेताओं द्वारा खुलेआम कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोंडा, बस्ती, हाथरस, सीतापुर और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों से खाद संकट की खबरें सामने आ रही हैं। किसान सुबह से लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर सहकारी समितियों से खाद लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

स्थिति यह हो गई है कि कई जगहों पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज तक किया गया।उन्होंने लखीमपुर खीरी जनपद के श्रीनगर क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समिति संकर भदूरा का उदाहरण देते हुए कहा कि 16 जुलाई को जब बड़ी संख्या में किसान—जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं—खाद लेने पहुंचे, तो उन्हें खाद नहीं मिली।

उल्टा पुलिस ने लाठीचार्ज किया, महिलाओं को पीटा और बेइज्जत किया गया। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी और विभागीय लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में खाद का स्टॉक कागजों पर दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत में किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

हाथरस जिले की कई समितियों में डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं है और गोंडा में सिर्फ तारीखें दी जा रही हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, हर साल खाद का संकट दोहराया जा रहा है। न तो किसानों को खाद समय पर मिल रही है, न बीज, न कीटनाशक, और न बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी अब समितियों पर छापा मारे तो भी उसका कोई असर नहीं होता, क्योंकि पूरे सिस्टम को लाचार बना दिया गया है।अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि किसानों को लगातार धोखा देने वाली इस भाजपा सरकार को प्रदेश का किसान 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की किसान हितैषी सरकार बनाएगा।

********************************

 

लखनऊ को स्वच्छता में देश में तीसरा और यूपी में पहला स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर निगम टीम को मिली ऐतिहासिक सफलता

Lucknow 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में नगर निगम लखनऊ को प्रदान किया।कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और जीएम जलकल कुलदीप सिंह मंच पर मौजूद थे।

समारोह में राष्ट्रपति ने इस सर्वेक्षण को विश्व का सबसे बड़ा नागरिक सहभागिता आधारित अभियान बताया जिसमें लगभग 14 करोड़ नागरिकों ने भागीदारी की।लखनऊ नगर निगम ने इस सर्वेक्षण में लगभग सभी मूल्यांकन बिंदुओं पर शानदार प्रदर्शन किया। डंप साइट्स के वैज्ञानिक निष्पादन, 97% स्रोत-स्तरीय कचरा पृथक्करण, 100% प्रोसेसिंग, निर्माण और विध्वंस कचरे का अलग संग्रह, तालाबों की सफाई, शौचालयों की उपलब्धता, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बायोमाइनिंग, सफाई मित्रों की सुरक्षा और नागरिकों की भागीदारी जैसे मानकों पर नगर निगम ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

शिवरी संयंत्र में प्रतिदिन 2100 टन कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो रहा है। 6.5 लाख टन पुराने कचरे का निष्पादन किया गया। बायो-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना के साथ 150 टन जैविक खाद भी बनाई जा रही है। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जब्त सामग्री से गमले, कुर्सियां और मेज तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी नवाचार किए हैं।

9.6 टन प्लास्टिक से बनी 2 किमी सड़क इसका प्रमाण है।नगर निगम ने 1250 ई-वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और उसके लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। 96 इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीनों से पीएम 10 में 41% तक गिरावट आई है। वेस्ट टू वंडर पार्क, ओपन एयर जिम, पौधरोपण, थ्री-आर केन्द्र और नागरिक संवाद कार्यक्रमों ने लखनऊ को स्वच्छता का आदर्श मॉडल बना दिया है।

इस सम्मान को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ की जनता, सफाई कर्मियों और नगर निगम टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के मार्गदर्शन से ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि लखनऊ को अगले वर्ष देश में पहला स्थान दिलाने का संकल्प लिया गया है।

******************************

नकली पनीर का धंधा :ओरमांझी से अवैध नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त

रांची,17.07.2025  :  मिलावटखोर बेहिचक अपना धंधा चला रहें है, कानून का कोई भी डर भय नहीं है.इसी  क्रम में रांची के ओरमांझी से नकली पनीर बरामद किया गया है।  अनुमंडल पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में ओरमांझी थाना द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध नकली पनीर की खेप को पकड़ा गया।

यह पनीर टम्पू वाहन के माध्यम से रांची लाया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राँची के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त नकली पनीर को जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पनीर के गुणवत्ताहीन एवं मानकविहीन होने की पुष्टि हुई है. इस संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी एवं कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

*****************************

 

 

छांगुर बाबा पर कसा शिकंजा, धर्मांतरण केस में ED की बड़ी कार्रवाई

यूपी-मुंबई के 14 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली/बलरामपुर/मुंबई 17 Jully (एजेंसी)  : धर्मांतरण केस में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन पर शिकंजा कसता जा रहा है। ED ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गुरुवार सुबह 5.0 बजे शुरू हुई। ईडी की टीम एक साथ 14 ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है।

मुंबई में ईडी की टीमें खासकर शहजाद शेख के 2 आवासों पर छापेमारी की है। इनमें बांद्रा ईस्ट में कनकिया पेरिस की 20वीं मंजिल स्थित एफ विंग और माहिम वेस्ट में एलजे रोड, पीतांबर लेन, गैब्रियल बिल्डिंग के पास स्थित रिजवी हाइट्स सीएचएस के फ्लैट नंबर 502 शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान बांद्रा स्थित आवास पर मौजूद शहजाद शेख से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख के खाते में करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था।

ED धर्मांतरण और हवाला लेनदेन के इस मामले में छांगुर की महिला मित्र नीतू उर्फ नसरीन और नवीन के विभिन्न बैंक खातों की भी गहनता से जांच कर रही है।

नीतू के कई बैंक खाते जांच के दायरे में हैं, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, पेटीएम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के खाते शामिल हैं।

वहीं, नवीन के भारत स्थित कई बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला है, जिनमें पेटीएम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के खाते शामिल हैं।

जांच के दौरान नवीन घनश्याम रोहरा के नाम पर मौजूद विदेशी बैंक खातों के दस्तावेज भी ED के हाथ लगे हैं।

इन खातों में एक्सिस बैंक (Vostro Account Al Nahada 2 Sharjah Aearc), एसबीआई (NRE/NRO), एचडीएफसी बैंक (EMIRATES NBD BANK P JSC – Vostro Account), एक्सिस बैंक (Mashreq Bank Dubai – Vostro Account), अमीरात एनबीडी बैंक और फेडरल बैंक यूएई (Vostro Account) के खाते शामिल हैं। इसके अलावा, अल अंसारी एक्सचेंज का आईएनआर खाता और आईसीआईसीआई बैंक का एक विदेशी बैंक खाता भी ED की जांच के दायरे में है।

***************************

 

मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) अब ऐसे आधार नंबर बंद कर रहा है जो उन लोगों के हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, ताकि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल न हो सके।

आधार नंबर एक 12 अंकों की खास पहचान होती है जो हर भारतीय नागरिक को दी जाती है। लेकिन किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार नंबर बंद करना जरूरी हो जाता है ताकि कोई उसका गलत उपयोग न कर सके।

इस काम को आसान बनाने के लिए यूआईडीएआई ने 9 जून 2025 को ‘माय आधार’ पोर्टल पर एक नई सेवा “परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना” शुरू की। इस सेवा के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के मृत सदस्य की जानकारी देकर उनका आधार नंबर बंद करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए उन्हें अपनी पहचान साबित करनी होगी और मृत व्यक्ति का आधार नंबर, मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी और अन्य विवरण देने होंगे। यह सुविधा फिलहाल 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो चुकी है, बाकी राज्यों में भी जल्द शुरू होने की तैयारी है।

इसके अलावा, यूआईडीएआई ने भारत के महापंजीयक (आरजीआई) से आधार नंबरों से जुड़े मृत्यु रिकॉर्ड साझा करने का अनुरोध किया था। यूआईडीएआई के अनुरोध पर भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के माध्यम से लगभग 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड दिए।

उचित सत्यापन के बाद करीब 1.17 करोड़ आधार नंबरों को निष्क्रिय कर दिया गया है। गैर-सीआरएस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भी इसी तरह की प्रक्रिया जारी है। अब तक लगभग 6.7 लाख मृत्यु रिकॉर्ड मिल चुके हैं और उन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही है।

यूआईडीएआई मृतक आधार संख्या धारकों की पहचान करने में राज्य सरकारों की सहायता भी ले रहा है। एक पायलट परियोजना के तहत 100 साल से अधिक आयु वाले आधार धारकों का डेमोग्राफिक डेटा राज्यों को भेजा जा रहा है.

यह सत्यापित किया जा सके कि आधार धारक जीवित हैं या नहीं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर ऐसे आधार नंबर को निष्क्रिय करने से पहले जरूरी सत्यापन किया जाएगा।

यूआईडीएआई की अपील है कि जब भी किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाए और मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाए, तो ‘माय आधार’ पोर्टल पर उनकी जानकारी जरूर दें, ताकि उनका आधार नंबर समय रहते बंद किया जा सके।

***********************************

 

 

बाबा नीम करौली के भक्तों के लिए अच्छी खबर, नैनीताल से कैंची धाम तक बनेगा रोपवे

पर्यटन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

नैनीताल 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तराखंड के नैनीताल आने वाले पर्यटकों और बाबा नीम करौली के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि नैनीताल से कैंची धाम की यात्रा जल्द ही रोपवे से हो सकेगी।

जिला पर्यटन विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा है, जिसमें रूट, लागत, पर्यावरणीय प्रभाव और तकनीकी पहलू शामिल हैं।

नैनीताल से कैंची धाम की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। पर्यटन सीजन या वार्षिक मेले के दौरान इस मार्ग पर भीड़ और जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में रोपवे परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा, “नैनीताल से काठगोदाम तक रोपवे परियोजना पर पहले से ही विचार चल रहा है, इसकी डीपीआर तैयार है और यूटीडीबी के माध्यम से आगे की प्रक्रिया चल रही है। भवाली और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने के लिए एक और प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके पीछे का उद्देश्य यही है कि यहां जाने वाले श्रद्धालु या भक्त डेली विजिटर्स हैं और वह वहां रूकने के इरादे से नहीं जाते हैं, जिस वजह से इस रूट पर जाम की समस्या भी बढ़ जाती है।”

उन्होंने कहा, “हमने सरकार को रोपवे का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें नैनीताल से भवाली और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने के लिए परीक्षण करने का सुझाव दिया गया है।”

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने  कहा, “पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रोपवे समय की मांग है। सड़क पर जाम की समस्या के कारण सब कुछ ठप हो जाता है और इस तरह के हालात हमें कैंची धाम में भी दिखाई देते हैं। मुझे लगता है कि रोपवे के शुरू होने से जाम की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।”

बता दें कि नैनीताल होटल एसोसिएशन और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों की ओर से इस योजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी। परियोजना के तहत नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र से कैंची धाम तक सीधा रोपवे प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

******************************

 

बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक सरकार ने RCB को ठहराया जिम्मेदार

बेंगलुरु 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सम्मान समारोह के दौरान भगदड़ के मामले में कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच की स्टेटस रिपोर्ट में इस घटना का दोष आरसीबी मैनेजमेंट पर डाला गया है।

कर्नाटक सरकार ने रिपोर्ट में गंभीर खामियों और कुप्रबंधन की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के आयोजक, डीएनए ने 2009 के सिटी ऑर्डर के अनुसार औपचारिक अनुमति लिए बिना ही पुलिस को 3 जून को विक्ट्री परेड के बारे में सूचित किया। परिणामस्वरूप, पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इसके बावजूद, आरसीबी ने सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम का प्रचार किया। 4 जून को, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुले तौर पर निमंत्रण शेयर किए। इसमें विराट कोहली की एक वीडियो अपील भी शामिल थी, जिसमें प्रशंसकों को ‘फ्री एंट्री’ वाले समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी, जो उम्मीद और भीड़ को मैनेज करने की क्षमता से कहीं ज्यादा थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि आयोजन वाले दिन दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर आयोजकों ने अचानक घोषणा कर दी कि स्टेडियम में एंट्री के लिए पास की जरूरत होगी। इसने फैंस के बीच भ्रम और दहशत का माहौल पैदा किया।

आरसीबी, डीएनए, और केएससीए प्रभावी समन्वय में विफल रहे। एंट्री गेट्स पर कुप्रबंधन और देरी से खुलने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

आगे की अशांति को रोकने के लिए, पुलिस ने नियंत्रित परिस्थितियों में सीमित कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी।

बता दें, तीन जून को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, जिसके बाद आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

************************

 

बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले में ओडिशा बंद का ऐलान

कई जगहों पर चक्का जाम, ये सेवाएं रहेंगी बंद

भुवनेश्वर 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व में 8 विपक्षी दलों ने 12 घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया है। यह बंद बालासोर की फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज की छात्रा की आत्मदाह के विरोध में और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ बुलाया गया है।

सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस बंद के कारण शहर में बसों का परिचालन ठप है, दुकानें बंद हैं, और राष्ट्रीय राजमार्ग 16 सहित मास्टर कैंटीन चौक (जो राज्य सचिवालय, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है) पर प्रदर्शनकारी चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे सड़कों पर पूरी तरह से आवागमन बाधित हो गया है। प्रदर्शनकारी बालासोर में फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की आत्मदाह की घटना में कड़ी कार्रवाई और उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सीपीआईएम (लिबरेशन) के नेता महेंद्र परिदा ने कहा कि छात्रा ने कई बार मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक और सांसद से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपी प्रोफेसर समीर साहू को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, लेकिन प्राचार्य ने इसका विरोध किया और समझौते का दबाव बनाया। परिदा ने तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, घटना की न्यायिक जांच और सभी दोषियों को सख्त सजा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में पिछले एक साल में भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं और सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप महापात्रा ने कहा कि आठ दलों का गठबंधन शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि लोग इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।

महापात्रा ने कहा कि सरकार को अपनी कार्यशैली सुधारनी चाहिए और लोगों के हित में काम करना चाहिए। हालांकि, इस बंद से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भुवनेश्वर में एक छात्र ने बताया कि आज उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा थी, लेकिन बंद के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

छात्र ने कहा, “हमें पांच किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ रहा है, क्योंकि कोई सवारी उपलब्ध नहीं है।” कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआईएमएल, फॉरवर्ड ब्लॉक, सपा, राजद और एनसीपी जैसे दलों ने इस बंद को समर्थन दिया है।

सुबह 6 बजे से शुरू हुआ बंद शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रदर्शनकारी सरकार से महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

******************************