Category Archives: news

बोल्ड और बेबाक टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्राइम वीडियो ने किया ऐलान…..!

22.07.2025 – देश का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस टॉक शो की होस्ट और हेड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना हैं, जो अपने दमदार और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

ये बोल्ड, बेबाक और मजेदार टॉक शो जल्द ही प्रीमियर होगा, जिसे ‘बनिजेय एशिया’ प्रोड्यूस कर रहा है। बॉलीवुड के बड़े सितारों और इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से सजी गेस्ट लिस्ट के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा टॉक शो बनने जा रहा है, जो सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट को भी पीछे छोड़ देगा।

यह शो बोल्ड, शानदार और बिना किसी झिझक के बिल्कुल अनफिल्टर्ड अंदाज में आपके सामने होगा, जिसमें दोनों होस्ट्स की जबरदस्त एनर्जी के साथ आपको सबसे दिलचस्प मुद्दों पर उनका बेबाक नजरिया देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा “हम ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह एक ऐसा टॉक शो है, जो पहली बार दो सबसे तेज़ और दमदार आवाज़ों के साथ इस जॉनर को नए सिरे से पेश करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “गेस्ट लिस्ट में चार्मिंग सेलिब्रिटीज के साथ काजोल और ट्विंकल अपनी खास हाज़िरजवाबी, तड़कते-भड़कते अंदाज़ और बेहतरीन सोच के साथ ऐसी दिलचस्प बातचीत लेकर आएंगी, जो मजेदार, बेबाक और बिना किसी हिचक के होगी। ‘बनिजेय एशिया’ के साथ मिलकर हम अपने दर्शकों के लिए कुछ ऐसा क्रिएट कर रहे हैं, जो बोल्ड, नया और यादगार साबित होगा।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://www.instagram.com/p/DMZmo9MO5qe/?igsh=MXRpeHhteHprbXh6Nw==

******************************

 

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा : पप्पू यादव

नई दिल्ली 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर से पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने उनके इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व को न संविधान से मतलब है, न लोकतंत्र से और न स्वतंत्रता से। जगदीप धनखड़ जब निष्पक्ष और सच्चाई के रास्ते पर चले तो वे उन्हें रास नहीं आए।

उन्होंने कहा कि धनखड़ का इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा है। जब स्वास्थ्य खराब था तब तो इस्तीफा नहीं दिया, सत्र के पहले ही दिन इस्तीफा देना एक संकेत है कि कहीं कुछ बड़ा चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धनखड़ जाट समुदाय से आते हैं और उनकी स्वाभिमानी प्रवृत्ति भाजपा नेतृत्व को मंजूर नहीं थी। आज उनका आत्मसम्मान जाग गया और उन्होंने कहा- लो अपना पद, अब हम सच्चाई के रास्ते चलेंगे।

पप्पू यादव ने दावा किया कि यह इस्तीफा दरअसल भाजपा और आरएसएस के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान का परिणाम है। यह दो बड़ी हस्तियों के बीच इगो कलैश है, जिसमें धनखड़ जी बलि का बकरा बन गए।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए चौंकाने वाली और भारतीय राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री को चाहिए था कि वे उन्हें मनाने का प्रयास करते।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद रामगोपाल यादव ने इस्तीफे को लेकर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैं इसके पीछे की बातों को नहीं जानता।

बता दें कि भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी हैं। अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 67(ए) का जिक्र किया है।

*******************************

 

कल 1 से 4:30 बजे के बीच कुछ बड़ा हुआ’…,धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस का दावा

 इन दो दिग्गज नेताओं का भी लिया नाम

नई दिल्ली 22 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : 21 जुलाई 2025 की शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कारणों में उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया, जिसके बाद राजनीति में कयासों का बाजार गर्म हो गया।

इस्तीफे से पहले धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को आधार बताते हुए इस्तीफे की जानकारी दी।

इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने इस संदर्भ में लिखा, “कल दोपहर 12:30 बजे उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे। थोड़ी देर की चर्चा के बाद, यह तय किया गया कि BAC की अगली बैठक शाम 4:30 बजे फिर से होगी।”

रमेश ने आगे कहा कि शाम 4:30 बजे जब समिति की बैठक शुरू हुई, तो अधिकांश सदस्य बैठक में उपस्थित हुए, लेकिन नड्डा और रिजिजू उपस्थित नहीं हुए।

खास बात यह थी कि इन दोनों मंत्रियों के न आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से उपराष्ट्रपति धनखड़ को नहीं दी गई। इसके कारण उन्हें नाराजगी हुई, और उन्होंने BAC की अगली बैठक 1 बजे के लिए टाल दी।

रमेश ने लिखा, “यह साफ है कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच कुछ गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं, जिनकी वजह से नड्डा और रिजिजू ने बैठक में शामिल होने से जानबूझकर बचने का निर्णय लिया।

इसके बाद, एक चौंकाने वाले कदम के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी सेहत को कारण बताया। हमें इसका सम्मान करना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हो सकते हैं।”

*************************

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, संसद भी नहीं पहुंचे

विदाई समारोह में भी नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली 22  Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया है। यह आधिकारिक जानकारी आज राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को दी।

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार देर रात इस्तीफा देने वाले धनखड़ आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए।

मंगलवार सुबह 11 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो उपसभापति हरिवंश ने सदन की अध्यक्षता की। बाद में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को सूचित किया कि भारत की राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले, यह खबर भी आई थी कि धनखड़ अपना इस्तीफा वापस लेने या किसी विदाई समारोह में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

गौरतलब है कि देश के 14वें उपराष्ट्रपति, 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था।

उन्होंने हाल ही में 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था, “ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त, 2027 में रिटायर हो जाऊंगा।” उनके इस আকস্মিক इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

***************************

 

पीएम मोदी ने ट्रेकोमा फ्री इंडिया का किया जिक्र, बोले- आरोग्य के क्षेत्र में भारत कर रहा बेहतरीन काम

नई दिल्ली ,21 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एक वक्त था जब ट्रेकोमा जैसी आंख की बीमारी भारत में अंधेपन की बड़ी वजह मानी जाती थी। गंदगी और इलाज की कमी से ये बीमारी लाखों लोगों को प्रभावित कर रही थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। भारत ने वर्षों की मेहनत, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए इस बीमारी को पीछे छोड़ दिया।

इसकी पुष्टि खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की थी। इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार गर्व से देश के सामने रखा है। मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर उन्होंने ट्रेकोमा से भारत की जीत को बड़ी सफलता बताया है।

पीएम मोदी ने मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत ने आंख की बीमारी ट्रेकोमा से खुद को मुक्त कर लिया है। आरोग्य के क्षेत्र में हमने अच्छा काम किया है।

इससे पहले भी पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में इस पर बात कर चुके हैं। 29 जून को प्रसारित हुए अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में उन्होंने देश के स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और जागरूक नागरिकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि यह भारत की जन-भागीदारी और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा था, ट्रेकोमा एक गंभीर संक्रामक नेत्र रोग है, जो आमतौर पर गंदगी, साफ-सफाई की कमी और बैक्टीरिया के संक्रमण से फैलता है। यह आंखों में सूजन पैदा करता है और समय पर इलाज न होने पर अंधेपन का कारण भी बन सकता है।

एक समय था जब भारत में यह बीमारी व्यापक रूप से फैली हुई थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर इसके उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाए। स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों ने साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की पहुंच को बढ़ाकर बीमारी को जड़ से खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।

बता दें कि ट्रेकोमा एक खास बैक्टीरिया (क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस) के कारण होता है। यह बीमारी गंदगी, साफ-सफाई की कमी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। किसी बीमार व्यक्ति की आंख, नाक या गंदे हाथों को छूने से, या उसके इस्तेमाल किए हुए रुमाल और तौलिए से भी ये बीमारी दूसरे लोगों में पहुंच सकती है।

एक शोध के मुताबिक, ट्रेकोमा सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करता है, खासतौर पर 4 से 6 साल के बच्चों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।

यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की अंदरूनी सतह को नुकसान पहुंचाती है और समय के साथ पलकें अंदर की तरफ मुडऩे लगती हैं, जिससे आंखों में घाव बन सकते हैं और रोशनी भी जा सकती है।

1971 में भारत में अंधेपन के 5 प्रतिशत से ज्यादा मामलों के पीछे ट्रेकोमा को जिम्मेदार माना गया था। इसके बाद भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ ने मिलकर इस बीमारी को खत्म करने के लिए काम शुरू किया।

नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस जैसी योजनाओं और लोगों को जागरूक करने के प्रयासों से ट्रेकोमा पर नियंत्रण पाया गया। आज भारत इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर चुका है।

***********************

 

पप्पू यादव को नहीं लगता एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली ,21 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के तहत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में हो रही घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचाने की भाजपा की निरंतर कोशिश का हिस्सा हैं।

एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा और दूसरी तरफ चिराग पासवान, दोनों ओर से सवाल किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,  गठबंधन धर्म के नाम पर वे उसी नेतृत्व पर हमला करते रहते हैं जिसके नेतृत्व में वे चुनाव लडऩे की योजना बनाते हैं।

मेरे विचार से, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सांसद ने आगे कहा,  मुझे लगता है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री घोषित कर चुनाव एनडीए नहीं लडऩे वाली है।

नीतीश कुमार भाजपा के लिए तभी तो उपयोगी हैं जब तक चुनाव नहीं हो जाते। चुनाव से पहले या फिर चुनाव के बाद नीतीश कुमार को निपटा दिया जाएगा।

एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए आयोग एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का बहाना बना रहा है।

बीएलओ गांवों में जा ही नहीं रहे हैं। मेरे इलाके में ही 22-24 गांवों में बीएलओ नहीं गए, फिर भी मनमाने ढंग से नाम जोड़ दिए गए।

मैं इसे चुनौती देता हूं, जो लोग दिल्ली में हैं, उनके नाम यहां जुड़ गए हैं। और ये सिर्फ एक-दो लोगों की बात नहीं है, ऐसे लाखों लोग हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग वहां वोट काट रहा है जहां भाजपा को वोट नहीं पड़ते हैं। यह एक साजिश है।

हमारे नेता राहुल गांधी और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट हैं। हम सुप्रीम कोर्ट, संसद और सड़कों पर इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

सांसद के अनुसार, एसआईआर के माध्यम से बिहार के वोटरों पर हमला किया गया है। बिहार के बाद असम और बंगाल में यह कार्य किए जाने की संभावना है।

************************

 

बांग्ला पर हमला हुआ जंग दिल्ली में होगीः ममता बनर्जी

शहीद दिवस पर उमड़े जन सैलाब में तृणमूल प्रमुख ने किया भाषा आंदोलन का आह्वान

कोलकाता 21 Jully (एजेंसी) । हर साल की तरह 21 जुलाई के दिन धर्मतला में शहीद दिवस की रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद दिवस के भव्य मंच से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा और जोरदार हमला बोला।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भाजपा पर बंगालियों के खिलाफ साजिश के तहत भाषाई आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि हम हिंदी, गुजराती, मराठी समेत सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।

लेकिन बीजेपी बंगाली भाषा का विरोध क्यों कर रही है? ममता ने साफ दहाड़ते कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो हम फिर से भाषा आंदोलन शुरू करेंगे! दिल्ली तक इसकी आंच जाएगी।

सीएम ममता ने पुरानी बातें याद दिलाईं और उन्होंने कहा, जब तृणमूल कांग्रेस बनी थी, तब कहा गया था कि इसे गाय खा जाएगी, लेकिन आज भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि, ममता-अभिषेक-टीएमसी को गाली देने वाले अब बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने बंगाल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की भी याद दिलाई और कहा, “जो काम बंगाल के लोग कर सकते हैं, वो कोई और नहीं कर सकता!” ममता बनर्जी ने तृणमूल के कर्मी समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय आ गया और 27 जुलाई से भाषा आंदोलन शुरू होगा।

ममता बनर्जी ने गरजते हुए कहा कि बंगाली भाषा पर भाजपा के आतंकवाद के खिलाफ एक भाषाई आंदोलन होगा। 27 जुलाई से, बंगालियों पर हमलों के विरोध में पश्चिम बंगाल में भाषाई आंदोलन शुरू होगा।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “हमें 2026 के विधानसभा चुनावों में और सीटें जीतनी हैं और फिर भाजपा को हराने के लिए दिल्ली कूच करना है।

तृणमूल प्रमुख ने कहा कि “वे लोग दुकानों में जाकर कहते हैं, “मछली मत खाओ, मांस मत खाओ।” वे दुकानों में जाकर तोड़फोड़ करते हैं। लेकिन मै कहती हूं कि दम है तो यहां भी वहीं करके देखो।

कलेजा है तो वही सब एक बार बंगाल में भी करके देखो, देखेंगे कि, कितने बहादुर हैं। आप लोग ज़्यादा से ज्यादा बंगाली में बोलो। हम किसी भी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगले चुनाव के नतीजे आने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।” ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल में एसआईआर जैसी कवायद करने की योजना बना रही है, इसे कभी अनुमति नहीं दी जाएगी।

बंगालियों पर भाजपा के हमलों के खिलाफ 27 जुलाई के बाद हर सप्ताहांत विरोध रैलियां निकालें। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें हिरासत शिविरों में रखा जा रहा है।

“यहीं से, मैंने कहा कि मुझे परिवर्तन चाहिए, बदला नहीं। इस बार, मैं कह रही हूं, ‘आप जब्त हो जाएगें, खामोश कर दिया जाएगा।’ हमारा दर्शन ही आपलोगों के विसर्जन का कारण बनेगा। बाकी बातें तो आपलोगों को मैं चुनाव के दौरान समझाऊंगी।”

ममता बनर्जी ने बिना भाजपा का नाम लिे बगैर कहा कि, ” उन्होंने 2019 में, ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी थी। अब, उन्होंने मतदाता सूची से बंगालियों के नाम हटाने के लिए अधिसूचनाएं जारी की हैं। भाजपा शासित राज्यों में, बंगालियों को परेशान किया जा रहा है और डिटेंशन कैंपों में रखा जा रहा है।”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि, भाजपा शासित राज्यों में एनआरसी नोटिस देकर बंगालियों को निशाना बनाया जा रहा है और एक तरह से उन्हें बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है और कथित तौर पर उन्हें डिटेंशन कैंपों में डालने और मतदाता सूची से उनके नाम हटाने के प्रयास किए जा रहे है।

सीएम ममता ने बेहद तल्ख तेवर में कहा कि, तृणमूल को कुचलने के सपने देख रहे है और कोशिश कर आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आपने क्या सोचा था? क्या आप इसे ईडी-सीबीआई से तृणमूल को ख़त्म कर देंगे? अरे भाई चुनौती तो अभी बाकी है।

ऐसा करने पर आपका जो नुकसान होगा उसे को संभाला नहीं जा सकता। देखना है कि, आप कितने लोगों को जेल में डालेंगे? आपका कहना है कि, बंगाल में 17 लाख रोहिंग्या है! आरे ये  कहां से आए? उक्त खबर आपको कैसे मिली ?

ममता बनर्जी ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र का कहना है, कि दुनिया भर में रोहिंग्याओं की संख्या मात्र 10 लाख है। अगर ऐसा है तो बंगाल में 17 लाख रोहिंग्या कहां से आ गए!

सीएम ममता बनर्जी ने बार-बार दोहराते हुए कहा कि, अगर बंगाल के लोगों को बांग्ला बोलने के कारण कहीं भी गिरफ़्तार किया गया, तो यह लड़ाई दिल्ली में होगी। मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। सिंगूर-नंदीग्राम आंदोलन याद है? भाषा आंदोलन फिर शुरू होगा।”

साथ ही उन्होंने पार्टी के कर्मी समर्थकों से कहा, “27 जुलाई, नानूर दिवस से, हर शनिवार और रविवार को बांग्ला भाषा पर हमले के विरोध में सभाएं और जुलूस निकालें। विरोध में उतरें। इस बार, भाषा की रक्षा की शपथ शुरू हो गई है।”मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि तृणमूल सरकार बंगाल के लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।

केंद्र से फंड बंद कर देने के बावजूद उनकी सरकार ने गरीबों को घर दिए, धार्मिक स्थलों का विकास किया और राज्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया है। राज्य ने अब तक 40 प्रतिशत बेरोजगारी कम की है, यह बंगाल के लोगों के लिए गर्व की बात है।

ममता बनर्जी ने मंच पर पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन लोगों बितन अधिकारी, मनीषरंजन मिश्रा और समीर गुहा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम इन परिवारों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

************************

DC रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की 

रांची,21.07.2025 – उपायुक्त राँची द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

आगामी विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर सभी आवश्यक जिला स्तरीय तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जो भी आवश्यक निर्माण कार्य होने है, उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का डीएमएफटी फंड के माध्यम से भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव पर कार्य करने का निर्देश

उपायुक्त ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का डीएमएफटी फंड के माध्यम से भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव पर कार्य करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निवारण

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारी हर स्थिति में आम लोगों के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही, उनके कार्यालय के कर्मचारी नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनके कार्यों को त्वरित गति से निपटाएं।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से पारदर्शी, जिम्मेदार और जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। साथ ही निर्देश देते हुए कहा की सभी विभागों का एकजुट हो कर प्रयास करते हुए आम शिकायतों का निष्पादन त्वरित गति से करें।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा

उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे। साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है

उपायुक्त ने जिले में संचालित मंईया सम्मान से स्वावलंबन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राँची जिला में यह कार्यक्रम तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

इसके लिए स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

आम नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर प्रखंड के आम नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, अन्य कार्यदिवसों में भी कम से कम एक घंटा आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें।

****************************

 

खनन पर्यटन झारखंड के ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण करेगा प्रदान – श्री सुदिव्य कुमार ,पर्यटन मंत्री

झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, Jharkhand Tourism और CCL के बीच हुई एक ऐतिहासिक साझेदारी

रांची,21.07.2025  – खनन पर्यटन न केवल हमारे राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। यह ऐतिहासिक अवसर झारखंड राज्य की दूरदर्शी सोच और साहसी निर्णयों का परिणाम है।

मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में झारखंड ने पर्यटन, उद्योग और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है। “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

उक्त बातें पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहीं। वह सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय स्थित कान्फ्रन्स हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड(JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान बोल रहे थे ।

समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पर्यटन निदेशालय की ओर से निदेशक पर्यटन श्रीमती विजया जाधव, JTDC के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

JTDC और CCL के बीच हुए MOU की मुख्य विशेषताएं:

स्थान: प्रारंभिक रूप से यह माइनिंग टूरिज्म उत्तर उरीमारी (North Urimari) माइंस से शुरू होगा एवं भविष्य में अन्य स्थान जोड़े जा सकेंगे।

अवधि: यह समझौता 5 वर्षों के लिए होगा, जिसे आगे 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

पर्यटन संचालन: JTDC पर्यटकों की बुकिंग करेगा और प्रति सप्ताह दो दिन खनन पर्यटन की सुविधा प्रदान करेगा। समूह आकार 10-20 व्यक्तियों का होगा।

सुरक्षा और नियमावली: सभी पर्यटकों को खनन में प्रवेश से पूर्व CCL के नियमों, सुरक्षा निर्देशों एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। CCL द्वारा प्रवेश की अनुमति अंतिम रूप से दी जाएगी।

गाइड सुविधा: CCL पर्यटकों को खनन की कार्यप्रणाली समझाने के लिए गाइड उपलब्ध कराएगा।

सहयोग: JTDC खनन पर्यटन का प्रचार-प्रसार करेगा; वहीं CCL आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेगा।

***************************

 

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गुरुवार को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे।

शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पश्चिम बंगाल में ही पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा। इस मामले में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था। पुलिस को कुछ और आरोपियों के ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जहां लगातार छापेमारी की जा रही है।

उधर, गुरुवार देर रात कुख्यात चंदन मिश्रा का शव उसके पैतृक गांव सोनबरसा (औद्योगिक थाना क्षेत्र) लाया गया। शुक्रवार की सुबह उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया, बल्कि उसे ब्यास के डेरा गांव के पास गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया।

इससे पहले, उसके पिता मंटू मिश्रा ने चिता को मुखाग्नि दी, लेकिन शव को जलाया नहीं गया। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में अंतिम संस्कार को लेकर हुए कुछ विरोध के बाद परिजनों ने यह फैसला लिया।

*************************

 

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक आज, विपक्ष से मांगा सहयोग

नई दिल्ली 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मोदी सरकार ने 20 जुलाई (रविवार) सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों से संसद के सुचारू संचालन के लिए सहयोग मांगना है।

मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। यह 18वीं लोकसभा का 5वां सत्र है। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से पहलगाम हमले और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम से जुड़े दावों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। ऐसे में यह सत्र काफी हंगामेदार होने की आशंका है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 19 जुलाई को कहा कि सरकार संसद में उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कई अहम विधेयकों को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। इनमें जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025, और मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 शामिल हैं।

ये विधेयक देश के विकास और प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी ताकि सत्र के दौरान संसद का कामकाज बिना किसी बाधा के चल सके।

विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ट्रंप के युद्धविराम से जुड़े बयानों पर सरकार से सवाल करेगा। ये मुद्दे सत्र की शुरुआत में ही गरमाहट ला सकते हैं। इसके अलावा, विपक्ष आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को भी उठाने की तैयारी में है।

मानसून सत्र के दौरान संसद में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और नीतिगत फैसले होने की उम्मीद है।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों ने शनिवार को इंडी गठबंधन की वर्चुअल बैठक बुलाई थी। इस बैठक का उद्देश्य संसद में सरकार के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करना था। पहले यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे वर्चुअल फॉर्मेट में बदला गया, ताकि देशभर के विपक्षी नेताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक शाम 7 बजे शुरू हुई और इसमें कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी), और वामपंथी दलों सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

*************************

 

यूपी पुलिस ने एक और धर्मांतरण रैकेट का किया पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार

लखनऊ ,20 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक और बड़े धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह प्रदेश में युवतियों को बरगलाकर, प्रलोभन देकर और कट्टरपंथी सोच के जरिए धर्मांतरण कराने में संलिप्त था। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए विभिन्न राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में ‘मिशन अस्मिता’ चलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को आगरा से दो सगी बहनों के लापता होने की सूचना मिली।

पुलिस ने मामले की जांच की तो अवैध धर्मांतरण का पूरा खेल सामने आया। जांच में पता चला कि दोनों लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाना शुरू किया। इस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

डीजीपी ने बताया कि अवैध धर्मांतरण के लिए कनाडा, अमेरिका और दुबई समेत कई देशों से करोड़ों रुपए की अंतरराष्ट्रीय फंडिंग मिली थी, जिसका उपयोग देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने और लड़कियों को बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने में किया जा रहा था।

इनके तौर-तरीके, फंडिंग का दायरा और कार्यशैली आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों की तर्ज पर ही संचालित होते दिखे। पुलिस ने जांच के दौरान छह राज्यों से 10 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिसमें एक लड़की भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि आगरा से लापता लड़कियों के मामले की जांच की कमान पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को दी गई। इस पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मामले की जांच के लिए सात टीमें बनाई। इस दौरान सर्विलांस, साइबर सेल से पुलिस को अहम जानकारियां मिलीं। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की।

टीम को कोलकाता भेजा गया, जहां आगरा से लापता दोनों सगी बहनों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उन्हें सुरक्षित किया गया। इसके बाद दोनों बहनों से विभिन्न जानकारी जुटाई गई।

फिर टीम ने 6 अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी तक की शुरुआती जांच में इस गिरोह के पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से संबंध होने के संकेत मिले हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी पुलिस अपराध और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

मिशन अस्मिता के तहत इससे पहले भी कई संगठित अवैध धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है। इसी मिशन के तहत पहले मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर आलम कासमी जैसे आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, जिन्होंने सैकड़ों लोगों का जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाया था।

बताया गया कि आगरा प्रकरण में पकड़े गए आरोपी, विशेषकर युवतियों और नाबालिग लड़कियों को प्यार, नौकरी, आर्थिक मदद और धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के माध्यम से फंसाते थे।

उन्हें पहले भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया जाता और फिर दबाव या प्रलोभन के जरिए इस्लाम में धर्मांतरण कराया जाता था। इसी कड़ी में हाल में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के अवैध धर्म परिवर्तन के सिंडिकेट का भी पर्दाफाश किया गया।

इसमें एसटीएफ और एटीएस की जांच जारी है। यह कार्यपद्धति आईएसआईएस के कट्टरपंथी मॉड्यूल जैसी ही थी। यह गिरोह सोशल मीडिया, डार्क वेब और कुछ मोबाइल ऐप्स के माध्यम से युवाओं को मानसिक रूप से कट्टर बनाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करता था।

गिरफ्तार आरोपियों में आयशा (एस.बी. कृष्णा) – गोवा, अली हसन (शेखर रॉय) – कोलकाता, ओसामा – कोलकाता, रहमान कुरैशी – आगरा, अब्बू तालिब- खालापार, मुजफ्फरनगर, अबुर रहमान- देहरादून, मोहम्मद अली- जयपुर, राजस्थान, जुनैद कुरैशी- जयपुर, मुस्तफा (मनोज)- दिल्ली और मोहम्मद अली- जयपुर शामिल हैं।

****************************

 

भोपाल ईरानी डेरे के 2 कुख्यात बदमाशों का शार्ट एनकाउंटरः पुलिस ने मुठभेड़ में दिल्ली में पकड़ा

Bhopal 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले ईरानी डेरे के दो कुख्यात बदमाशों का दिल्ली में मुठभेड़ में शार्ट एनकाउंटर हुआ है।

दोनों आरोपी भोपाल स्टेशन के पास ईरानी डेरे में रहते है। दोनों आरोपी मुर्तजा अली और सिराज अली लंबे समय से फरार थे।

आरोपियों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज है। एसटीएफ (STF) और हजरत निजामुद्दीन थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।

दरअसल पुलिस ने मुठभेड़ में दिल्ली में दोनों को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों ने गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी भी घायल हुआ बदमाशों को भी गोली लगी है।

दोनों का इलाज जारी है। आरोपियों से हथियार भी बरामद हुआ है। देश के कई राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

*************************

 

बिहार : गयाजी में अपराधियों ने चिकित्सक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

गयाजी  ,20 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के गयाजी जिले के शेरघाटी से अपराध की घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक चिकित्सक को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, शेरघाटी के चर्चित चिकित्सक डॉ. तपेश्वर प्रसाद कहीं से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी शेरघाटी शहर के शेखपुरा घाघर मोड़ के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली चिकित्सक के जबड़े में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से घायल चिकित्सक को तुरंत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शेरघाटी अनुमंडल के सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टा इनके पुत्र से कुछ लोगों के विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, अभी कहना जल्दबाजी है कि उसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल चिकित्सक की हालत स्थिर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पटना के एक निजी अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में अपराधियों की पहचान कर ली गई है।

**************************

 

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली , 20 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली के विकास की पहचान और आधुनिक राजधानी के निर्माण की नींव रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर आज राजधानी में उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और नागरिकों ने उनके महान योगदान को नमन किया।

प्रख्यात समाजसेवी विजय शंकर चतुर्वेदी ने इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “शीला दीक्षित जी सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि दिल्ली की विकास यात्रा की प्रेरणास्त्रोत थीं।

उनके नेतृत्व में दिल्ली ने जो परिवर्तन देखा वह देश के किसी भी महानगर के लिए मिसाल है। उनका प्रशासनिक कौशल और जनहित के प्रति समर्पण आज भी हर नागरिक के दिल में जीवित है।

”विजय शंकर चतुर्वेदी ने आगे कहा कि, “दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विकास, बिजली आपूर्ति में सुधार, जल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, फ्लाईओवरों और हरे-भरे पार्कों का निर्माण, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं — यह सब उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज दिल्ली की हर सुख-सुविधा में उनकी अमिट छाप विद्यमान है।

इस मौके पर अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी का जीवन जनता की सेवा को समर्पित था। उनके तीन कार्यकाल में दिल्ली ने जो अभूतपूर्व प्रगति देखी, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।

दिल्ली की चमकती सड़कों, सुव्यवस्थित यातायात, स्वच्छ परिवेश और जनहितकारी योजनाओं में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता ने दिल्ली को देश-दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी सहित समस्त दिल्लीवासियों ने उन्हें शत-शत नमन किया और उनके सपनों की दिल्ली को और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

**********************

 

भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, 2027 में लेंगे हिसाब: अखिलेश यादव

लखनऊ 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक युवा विरोधी पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी से जूझ रहा है और सरकार की नीतियों ने छात्रों और नौजवानों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने विभागों में भर्ती प्रक्रिया को समाप्त कर संविदा और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया है, जिससे युवाओं को स्थायी रोजगार और आरक्षण से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अब सरकार साजिश के तहत बिजली विभाग का भी निजीकरण करने जा रही है, जिससे लाखों नौजवानों की संभावनाओं को खत्म किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास युवाओं के भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी भाजपा सरकार अब समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों का लगातार अपमान हो रहा है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर छात्रों को न्याय नहीं मिला और जब युवा हक की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज से उनकी आवाज को कुचल देती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार की नीयत में ही भरती नहीं है।लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लग रही है।

उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने लाखों नौकरियों के दावे किए, लेकिन जमीन पर न कोई फैक्ट्री लगी, न कोई कंपनी आई। सब कुछ सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया।

अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि भाजपा के झूठ और उपेक्षा से आहत युवा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अपने अपमान का बदला लेगा।

*******************

 

चाय की दुकान पर तृणमूल नेता की बम मारकर हत्या

नौ दिनों में तृणमूल नेताओं पर चौथा जानलेवा हमला

बीरभूम 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सत्तारूढ़ तृणमूल के राज में लगातार तृणमूल के कर्मी, समर्थक और नेताओं की हत्या की घटनाओं से बंगल की पुलिस वयवस्था खुद सवालों के घेरे में आ गई है। बीरभूम ज़िले में बम से हमले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता बाइतुल्ला शेख (40) की मौत हो गई।

आंकड़ों की बात करे तो पिछले नौ दिनों में तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर हुआ यह चौथा जानलेवा हमला है। उक्त ठीक तब घटी जब तृणमूल के द्वारा 21 जुलाई के दिन होने वाले पार्टी की शहीद दिवस रैली की तैयारी की जा रही थी।

लेकिन शनिवार रात को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत विषियाग्राम गांव में तृणमूल नेता बाइतुल्ला शेख की बम मारकर हत्या कर दी गई। बाइतुल्ला शेख स्थानीय पंचायत समिति के पूर्व मत्स्य कार्याध्यक्ष रह चुके थे।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइतुल्ला शेख इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनकी पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति में मत्स्य कार्याध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात लगभग आठ बजे वे गांव के ही एक चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकान को घेर लिया और उन पर लगातार तीन बम फेंके।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइतुल्ला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। उल्लेखनीय है कि सिर्फ पांच दिन पहले ही साईथिया थाना क्षेत्र में एक और तृणमूल नेता, पीयूष घोष की भी हत्या कर दी गई थी।

पांच दिनों में दो नेताओं की हत्या ने जिले में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है। मयूरेश्वर के विधायक अभिजीत रॉय ने इस घटना के पीछे वामपंथी दलों की गुंडों का हाथ होने का आरोप लगाया है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

****************************

 

नशे के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और मुंबई समेत 4 ठिकानों पर मारा छापा

जालंधर ,20 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। नशे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई स्थित 4 स्थानों पर छापा मारा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जालंधर ने पंजाब में 22 प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्रों में इस्तेमाल होने वाली बीएनएक्स (ब्यूप्रेनोर्फिन/नालोक्सोन) दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में रेड मारी। यह छापेमारी कार्रवाई चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में की गई।

इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए किया जाता है, लेकिन इनका दुरुपयोग मादक द्रव्यों के सेवन के लिए भी किया जाता है। तलाशी अभियान में अमित बंसल, रुसन फार्मा लिमिटेड और ड्रग्स इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर से जुड़े कार्यालय और आवासीय परिसरों को भी शामिल किया गया।

ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम 1985 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अमित बंसल अपने 22 नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में बीएनएक्स ड्रग्स खरीद रहा था और उन्हें अवैध रूप से बेच रहा था, जिससे भारी मात्रा में अपराध से आय (पीओसी) अर्जित हो रही थी।

अवैध बिक्री के कारण दवाओं की कमी को कथित तौर पर खरीद रिटर्न के रूप में दिखाया गया था। इस प्रकार उत्पन्न पीओसी को बैंक खातों के माध्यम से कई अचल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किया गया।

तलाशी के दौरान दवा स्टॉक रजिस्टर, कई संपत्ति खरीद समझौते और अन्य प्रासंगिक साक्ष्य सहित विभिन्न आपत्तिजनक रिकॉर्ड बरामद किए गए, जो वित्तीय सुराग स्थापित करने और शामिल संस्थाओं की कार्यप्रणाली को उजागर करने में महत्वपूर्ण थे। ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

*********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर बात कर सकते हैं, जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होगा। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मन में आज नए विचार आएंगे। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिल सकता है, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है, आपको ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 02

वृष राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों को जल्द ही पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज मेहमानों के आगमन से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं, जो आपके काम में सहायक सिद्ध होंगे। आज आप कोई इलेक्ट्रोनिक सामान खरीद सकते है।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 01

मिथुन राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपको रोजगार के लिए बढिय़ा अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, जहां आपका मन लगेगा। आज आप करियर से रिलेटेड कोई बात अनुभवी व्यक्ति से कर सकते हैं, जो आपको अच्छी सलाह देंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि धनहानि हो सकती है इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 04

कर्क राशि:

आज का दिन आप परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, जिससे आप खुद को तरोताजा फील करेंगे। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 09

सिंह राशि:

आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आप अटके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद ले सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को आज अच्छे ऑफर मिल सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, उससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 06

कन्या राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने के योग बन रहें है, जिससे आपको धनलाभ हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने जायेंगे, उनको ख़ुशी मिलेगी। काम की अधिकता रहने से आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 05

तुला राशि:

आज आपकी रुचि नए कार्यों में बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज बिजनेस में बढिय़ा धन लाभ होगा, लेकिन आप अपने अनावश्यक खर्चो से बचने का प्रयास करें। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा, घर में सुख-सुविधा की बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि:

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज अगर बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो आपको फायदा होना तय है। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें, इसलिए बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को न खाएं। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं, घर वालों का सपोर्ट बना रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, किसी बड़े केस में आज आपको शानदार जीत मिलेगी। हालांकि इस राशि के कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 07

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता हासिल होगी। आज घर का खुशनुमा माहौल आपको ख़ुशी प्रदान करेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में परिवर्तन करने की जरूरत है। पिछले काफ़ी दिनों से चल रही उलझन आज जीवनसाथी के माध्यम से हल हो जाएगी, जिससे आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 04

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आज आप बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए, किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज आप किसी काम को करने से पहले उसकी योजना जरूर बना लें, जिससे उसे पूरा करने में आसानी रहेगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज आप अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ घर के सदस्यों का भी ध्यान रखें, तला-भुना भोजन खाने से बचें।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 02

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा और भौतिक-सुख की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे पूरा परिवार खुश होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति आज अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाएंगे। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते वक्त अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखें अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें नहीं तो धनहानि हो सकती है।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 07

मीन राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आप दोनों को ख़ुशी होगी। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 08

************************

 

चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना

मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को किया खारिज

पटना 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में विपक्ष के मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को खारिज करते हुए इसे भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने पटना के पारस हॉस्पिटल में हत्या और एडीजी के बयान को चिंताजनक बताया।

चिराग पासवान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग हार चुके हैं इसलिए चुनाव आयोग पर मतदाता हेराफेरी का आरोप लगाकर और झूठ बोलकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और हाल की घटनाओं, जैसे पटना के पारस हॉस्पिटल में हत्या और एडीजी के बयान को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राज्य सरकार का मामला है, लेकिन ऐसी घटनाएं गंभीर हैं और इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

चिराग ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने संविधान और सीएए को लेकर भी भ्रम फैलाया था। उन्होंने कहा, “सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, लेकिन विपक्ष ने इसे नागरिकता छीनने वाला कानून बता दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पहले भी चार बार हो चुकी है। इस बार सिर्फ तकनीकी बदलाव हुआ है, जिससे लोग ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

चिराग ने दावा किया कि उनकी पार्टी गांव-देहात और गरीबों के साथ जुड़ी है और बीएलओ के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर लालू यादव की ओर से दिए गए बयान पर चिराग ने पलटवार करते हुए कहा, “पीएम बिहार को लाखों करोड़ की सौगात दे चुके हैं, जबकि यूपीए सरकार ने बिहार को कुछ नहीं दिया। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही है।”

कांग्रेस के रोजगार मेले पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि यह अच्छा कदम है। साथ ही, लालू यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले का जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से इनकार किया है।

चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएगी, चाहे वह उनकी अपनी सरकार में ही क्यों न हो।

***************************

 

 

अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 2.73 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन

श्रीनगर ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। अमरनाथ यात्रा सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पिछले 16 दिनों में 2.73 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

इसके अलावा, शनिवार को 6,365 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.73 लाख से अधिक यात्री पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 6,365 यात्रियों का एक नया जत्था दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के कैनाल रोड स्थित भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पहला सुरक्षा काफिला सुबह 3:25 बजे रवाना हुआ, जिसमें 92 वाहनों के साथ 2,851 यात्री बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरा सुरक्षा काफिला सुबह 3:53 बजे रवाना हुआ, जिसमें 119 वाहनों के साथ 3,514 यात्री पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

अब तक की यात्रा के दौरान 13 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा पहलगाम हमले के बाद हो रही है, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी।

180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत बढ़ाने के लिए लाया गया है।

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुफा मंदिर तक के पूरे रास्ते और दोनों आधार शिविरों के रास्ते में सभी पारगमन शिविरों को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कर लिया है।

सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत को बढ़ाने के लिए सीएपीएफ की 180 अतिरिक्त कंपनियां लाई गई हैं। पूरे मार्ग को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वाले लोग चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी से होकर गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं और 46 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हैं।

तीर्थयात्रियों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं। वहीं, छोटे बालटाल मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है.

यात्रा पूरी करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौटना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से इस वर्ष यात्रियों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है।

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई और 38 दिनों के बाद 9 अगस्त को समाप्त होगी, जो श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन का दिन है।

श्री अमरनाथ जी यात्रा भक्तों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक तीर्थयात्राओं में से एक है, क्योंकि किंवदंती है कि भगवान शिव ने इस गुफा के अंदर माता पार्वती को शाश्वत जीवन और अमरता के रहस्य बताए थे।’

*****************

 

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर तंज, गाने के जरिए साधा निशाना

पटना ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी दो से तीन महीने की देरी है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। दोनों के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी एकदिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में मोतिहारी पहुंचे और 7200 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात प्रदेश को दी। इस पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।

तेजस्वी ने शनिवार को एक गाना लॉन्च किया है, जिसमें भाजपा के कई वादों को उठाया गया है। इस गाने को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, मोदी जी ओ मोदी जी, आदरणीय मोदी जी, आपके झूठ और जुमलों से तंग आकर बिहारवासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है।

इस गाने में जहां बंद पड़ी चीनी मिल के फिर से शुरू करने के वादे नहीं निभाने का जिक्र किया गया, वहीं यह भी कहा गया कि बिना चुनाव के पीएम मोदी नहीं आते हैं। इसके अलावा बिहार में पुल टूटने और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर भी निशाना साधा गया है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, जुमला सुनाने बिहार क्या मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे? बिहारी, हेरा-फेरी तो होने देंगे नहीं?

बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया था। इस दौरान उन्होंने 7200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।
उन्होंने इसके अलावा सरकार की कई योजनाएं गिनाईं थीं। राजद के नेता मनोज झा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को खाली पोटली बताया था।

**************************

 

हरियाणा में बेटियों के जन्म को मनाया जाएगा जश्न के साथ

सरकार कराएगी गोद भराई और कुआं पूजन

चंडीगढ़ ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हमारे समाज में बेटियों के जन्म को लेकर अब भी कई क्षेत्रों में भ्रांतियां और पुरानी सोचें मौजूद हैं, हालांकि कई सुधारों के बावजूद इस दिशा में खास बदलाव नहीं आ पाए।

इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को लेकर समाज की सोच बदलना है और लिंगानुपात में सुधार लाना है।

हरियाणा में अब बेटियों के जन्म को एक जश्न के रूप में मनाया जाएगा। जी हां, अब लड़की के जन्म पर गोद भराई और कुआं पूजन जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से उनके स्वागत की शुरुआत होगी। यह आयोजन प्रदेश के उन गांवों में खासतौर पर होगा जहां लिंगानुपात में भारी असंतुलन है।

प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब भी इस मामले में सुधार कम देखने को मिला है।

इसी को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह बेटियों के जन्म पर सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने के लिए अभियान चलाएं। इस पहल के तहत सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि जहां लड़कियों की संख्या कम है, वहां इस तरह के उत्सवों का आयोजन किया जाए।

इस अभियान का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि सरकार ने 481 गांवों की पहचान की है, जहां लिंगानुपात में भारी असंतुलन है। इन गांवों में एक हजार लड़कों के मुकाबले सिर्फ 700 या उससे कम लड़कियां हैं। कई प्रयासों के बावजूद भी इन गांवों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया।

अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि अगर इन गांवों में लिंगानुपात में सुधार नहीं होता है, तो इन गांवों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और उनका पर्दाफाश किया जाएगा। इससे उन गांवों में शर्मिंदगी पैदा होगी और शायद यह कदम उन्हें जागरूक करने में मदद करेगा।

हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज में बेटियों के महत्व को पहचाना जाए और हर लड़की के जन्म को एक उत्सव की तरह मनाया जाए।

इस पहल के जरिए ना केवल लिंगानुपात में सुधार किया जाएगा, बल्कि यह समाज के पुराने रूढि़वादी विचारों को चुनौती देने का एक प्रयास भी है।

सरकार का मानना है कि जब तक हम अपनी बेटियों को समान सम्मान और अवसर नहीं देंगे, तब तक समाज में वास्तविक बदलाव संभव नहीं हो सकता।

इस पहल से उम्मीद है कि बेटियों को लेकर समाज की सोच में बदलाव आएगा और उन्हें भी लड़कों की तरह ही समान अवसर मिलेंगे।

लिंगानुपात में सुधार की दिशा में बढ़ा हरियाणा

इसके कुछ छोटे रोचक , केची विकल्प लिखो यह पहल हरियाणा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में गहरी पैठ बना चुकी पुरानी सोच को चुनौती दे रहा है।

यदि इस कदम से लोगों की मानसिकता में बदलाव आता है और लिंगानुपात में सुधार होता है, तो यह निश्चित रूप से एक सकारात्मक बदलाव होगा। अब देखना होगा कि इस पहल के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में कितना बदलाव आता है और यह समाज में किस हद तक जागरूकता फैलाता है।

*****************************

 

भ्रष्टाचार में निहित कांग्रेस के ‘’प्रथम परिवार के हित’’देश के सामने आना चाहिए : सुधांशु त्रिवेदी

पटना , 19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशुत्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे भ्रष्टाचारों के आरोपों काबचाव करने के लिए “गांधी परिवार” की तीखी आलोचना की और साथ ही कहा कि इस भ्रष्टाचार में निहित कांग्रेस के ‘’प्रथम परिवार के हित’’देश के सामने आना चाहिए।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों में कांग्रेस के कई नेता एवं सर्वोच्चनेतृत्व जिस तरह से न्यायिक प्रक्रिया द्वारा आरोपित है। उसके बाद छत्तीसगढ़ का भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जो अत्यंत गंभीर। इस मामले में जांच एजेंसियों के द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जारही है।

इस मामले की गंभीरता को इस तथ्य से समझा जा सकता हैकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन के सदस्य रहते हुए भूपेशबघेल को देश का सर्वाधिक भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा था। उस समय कांग्रेस ने उन पर प्रहार नहीं किया और आज भूपेश बघेलके बचाव में प्रियंका गांधी द्वारा किए गए ट्वीट अपने आप में कईप्रश्न खड़े करता है।

कांग्रेस की कई सरकारें प्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार में शामिल रही हैं औरछत्तीसगढ़ में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में हुई भ्रष्टाचार उसीशृंखला की एक कड़ी है। कांग्रेस के “प्रथम परिवार” द्वारा भूपेश बघेल का बचाव किए जानेसे यह संदेह उत्पन्न होता है कि क्या यह सिर्फ भूपेश बघेल एवंउनके परिवार से जुड़ा मामला था, या फिर इस मामले के तारदिल्ली तक भी जुड़े हैं?

कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार केआरोप लगे हैं, परन्तु जिस तरह गांधी परिवार छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्तीकांग्रेस सरकार का बचाव कर रही है, वैसा उदाहरण इतिहास मेंकभी देखने को नहीं मिलता है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अपने जीजा के बचाव में बोलने का मामला तो पारिवारिक है, लेकिन यह तो राजनीतिक मामला है, इसलिए भारतीय जनतापार्टी यह जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ के इस भ्रष्टाचार के मामले में गांधी परिवार का क्या हित छिपा है।

*****************************