Category Archives: news

चीन पर बढ़ती निर्भरता को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

लखनऊ 31 Aug,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चीन से बढ़ते आयात और उसके भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार जैसे भाजपा के नारे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि हकीकत यह है कि चीन पर भारत की निर्भरता लगातार बढ़ रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के माल से भारतीय बाज़ार भरते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर देश के उद्योगों, कारख़ानों और दुकानों पर पड़ रहा है।

परिणामस्वरूप बेरोज़गारी तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब चीन पर निर्भरता चरम पर होगी, तब वह मनमाने दाम पर सामान बेचेगा, जिससे महंगाई और बेरोज़गारी और अधिक बढ़ेगी।सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार चीन की हर ग़लत हरकत को अनदेखा करने को मजबूर है।

“जब चीन हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा बढ़ाता जाएगा तो भाजपा यही कहेगी कि ‘न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है’।”उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि दिल्ली में बैठे ‘ड्रोनवाले’ इस सच्चाई को नहीं समझ पा रहे हैं, तो यूपी में बैठे ‘बुलडोज़र वाले प्रवासी जी’ ही बता दें कि चीन ने अब तक हमारी कितनी ज़मीन हड़प ली है, क्योंकि उनका अपना मूल निवास स्थान भी चीनी कब्ज़े का शिकार हुआ है।

अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि देश का क्षेत्रफल सरकार आने से पहले जितना था, क्या उतना ही अब भी है या चीन के कब्ज़े से घट गया है? उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “भूमि का पलायन थोड़े ही होता है, जो चलकर कहीं और चली जाए।”

**************************

 

100 से ज्यादा घुसपैठ कराने वाला ह्यूमन जीपीएस बागू खान ढेर, 30 साल से था सक्रिय

श्रीनगर ,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को आज एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई एक भीषण मुठभेड़ में आतंक का पर्याय बन चुके और लंबे समय से वांछित आतंकी बागू खान उर्फ ‘समंदर चाचा को मार गिराया। 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (क्कश्य) से अपनी गतिविधियां चला रहे बागू खान को आतंकी संगठनों के बीच ह्यूमन जीपीएस के नाम से जाना जाता था।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ गुरेज सेक्टर के नैशेरा इलाके में उस समय हुई, जब आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इस ऑपरेशन में बागू खान के साथ एक और आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है।
बागू खान पिछले लगभग तीन दशकों में 100 से अधिक घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने में शामिल रहा।

गुरेज सेक्टर के बेहद दुर्गम पहाड़ी रास्तों और गुप्त मार्गों की उसे इतनी गहरी जानकारी थी कि उसके नेतृत्व में की गई घुसपैठ की अधिकांश कोशिशें सफल रहती थीं। इसी काबिलियत के चलते हर आतंकी संगठन के लिए वह बेहद अहम था।

मूल रूप से वह हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था, लेकिन उसने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद समेत सभी बड़े आतंकी संगठनों के आतंकियों को गुरेज और आसपास के इलाकों से कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने में मदद की।

सुरक्षा बलों की निगरानी से सालों तक बचते रहे बागू खान का मारा जाना आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक और घुसपैठ नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से नियंत्रण रेखा (रुशष्ट) के इस हिस्से में आतंकी गतिविधियों की योजना और उनके क्रियान्वयन पर गहरा असर पड़ेगा।

यह कार्रवाई गुरुवार को हुई उस मुठभेड़ के ठीक दो दिन बाद हुई है, जिसमें सेना ने गुरेज सेक्टर में ही दो घुसपैठियों को मार गिराया था। सीमा पार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

******************************

 

जब राहुल गांधी ने मुर्दाबाद के नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता को दी टॉफी

भोजपुर में दिखा राजनीति का अनूठा रंग

भोजपुर ,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजनीति के अखाड़े में जहां अक्सर तीखी बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन ही सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं शनिवार को बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब भाजपा के युवा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाकर ‘मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, तब राहुल ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवा को अपने पास बुलाया और मुस्कुराते हुए उसे एक टॉफी थमा दी।

यह वाकया उस समय हुआ जब राहुल गांधी का काफिला आरा शहर से गुजर रहा था। उनकी इस यात्रा में इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी भी शामिल थे।

काफिले के आगे बढ़ते ही अचानक कुछ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामने आ गए और काले झंडों के साथ राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सुरक्षाकर्मी जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी राहुल गांधी की नजर पूरी ताकत से नारा लगा रहे एक युवा पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उस कार्यकर्ता को इशारे से अपने पास बुलाया। दोनों के बीच कुछ क्षणों के लिए बातचीत हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी जेब से एक टॉफी निकाली और उस युवा के हाथ में रख दी।

राहुल गांधी का यह अप्रत्याशित कदम देखकर वहां मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया। एक पल पहले जो युवा विरोध की आग में तप रहा था, वह अपने हाथ में टॉफी लिए अवाक खड़ा था। इस एक टॉफी की मिठास ने मानो राजनीतिक विरोध की सारी कड़वाहट को भुला दिया।

यह घटना तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चर्चा का विषय बन गई।

राजनीतिक विश्लेषक राहुल गांधी के इस कदम को उनकी राजनीतिक परिपक्वता और विनम्रता के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि इस छोटे से इशारे से राहुल ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर आपसी सम्मान और सद्भाव हमेशा कायम रहना चाहिए।

*************************

 

भार्गव मल्लप्पा बने जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन), दक्षिण भारत के पांच राज्यों की मिली जिम्मेदारी

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को नई पहचान

नई दिल्ली, 30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। डॉ. भार्गव मल्लप्पा, जिन्हें जमीनी स्तर पर उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाना जाता है, को औपचारिक रूप से जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है।

उन्हें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में की गई। अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. मल्लप्पा ने कहा, “मैं जनता पार्टी के नेतृत्व, विशेषकर अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।

मैं पूरी निष्ठा के साथ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संगठन विस्तार और जनता की सेवा के लिए कार्य करूंगा।

”उन्होंने आगे कहा, “मेरा फोकस जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने, स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने और एक मजबूत तथा एकजुट संगठन खड़ा करने पर रहेगा, जो दक्षिण भारत की जनता की आकांक्षाओं को दर्शाता हो। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं जनता पार्टी के मूल्यों को आगे बढ़ाने और समाज में सार्थक परिवर्तन लाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।”

डॉ. मल्लप्पा राष्ट्रीय भारत सेवक समाज (NBSS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और केवल 25 वर्ष की आयु में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचान बना चुके हैं। उनका सक्रिय सार्वजनिक सेवा कार्य, युवाओं की भागीदारी पर ध्यान और सिद्ध संगठनात्मक कौशल उन्हें दक्षिण भारत में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव लाने वाले सबसे आशाजनक युवा नेताओं में से एक बनाता है।

इस अवसर पर जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी ने कहा, “जनता पार्टी संगठनात्मक विकास और जनसेवा की स्पष्ट दृष्टि के साथ आगे बढ़ रही है। हमें खुशी है कि डॉ. भार्गव मल्लप्पा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी निष्ठा और अनुभव हमें दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने और सीधे जनता तक पहुंचने में मदद करेंगे।

****************************

 

जिला प्रशासन की सार्थक पहल: जिले के सभी अंचलों में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में शामिल हो कर आवेदकों प्रमाण-पत्र वितरण किया

“जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।”

जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया

रांची,30.08.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक- 30 अगस्त 2025 को नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में शामिल हो कर आवेदकों को प्रमाण-पत्र वितरण किया।

साथ ही कुछ लोगों से मिल कर उनकी समस्या को जाना, साथ ही कुछ लोगों ने उपायुक्त से इस पहल की सरहाना करते हुए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते कहा की ये पहल गाँव की सरकार के सपने को साकार कर रही है।

इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को उनके प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

“जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।”

स्थानीय लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।” यह पहल न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बना रही है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है।

जानकारी हो की आज राँची जिला के सभी अंचलों में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद

पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में निर्मला गाड़ी पति पिरूवा कच्छप ग्राम, तुपुदाना का वर्षों से प्लॉट सुधार नही हो पा रहा था।

जिसपर आज इनका प्लाट सुधार कैंप के माध्यम से सुधार कर दिया गया। जिसपर आवेदिका ने इसके लिए जिला प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद दिया।

जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया

नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का दिन ग्राम सिंगरसराय के निवासी महादेव मुंडा, पिता माधो मुंडा, के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया।

उनकी जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया। जिसकी खुशी आवेदक के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

कई वर्षों का प्रयास आज सफल हुआ

भोलानाथ मुण्डा पिता सनिका मुण्डा जिनका कई वर्षों से रसीद नहीं कट रहा था। आज आयोजित कैंप में उपायुक्त राँची के पहल पर इनका रसीद कट गया।

जिसपर इन्होंने विशेष रूप से कहा की मैं जिला प्रशासन का अभारी रहूँगा। जिसकारण कई वर्षों का प्रयास आज सफल हुआ।

हल्कावार शिविर में प्राप्त आवेदन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 25
(4) ओरमांझी- कुल- 33
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 42
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 31
(10) नामकुम- कुल- 108
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 56
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 28
(15) मांडर- कुल- 46
(16) रातु- कुल- 47
(17) राहे- कुल- 20
(18) लापुंग- कुल- 39
(19) शहर- कुल- 14
(20) सिल्ली- कुल- 63
(21) सोनाहातु- कुल- 18
(22) हेहल- कुल- 13
कुल- 780

प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 25
(4) ओरमांझी- कुल- 23
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 39
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 31
(10) नामकुम- कुल- 108
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 47
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 15
(15) मांडर- कुल- 40
(16) रातु- कुल- 47
(17) राहे- कुल- 13
(18) लापुंग- कुल- 39
(19) शहर- कुल- 11
(20) सिल्ली- कुल- 63
(21) सोनाहातु- कुल- 18
(22) हेहल- कुल- 13
कुल – 729

भौतिक सत्यापन के उपरांत वांछित सुधार कर आवेदन का निष्पादन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 19
(4) ओरमांझी- कुल- 14
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 24
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 28
(10) नामकुम- कुल- 31
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 27
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 28
(15) मांडर- कुल- 26
(16) रातु- कुल- 24
(17) राहे- कुल- 13
(18) लापुंग- कुल- 18
(19) शहर- कुल- 14
(20) सिल्ली- कुल- 61
(21) सोनाहातु- कुल- 05
(22) हेहल- कुल- 13
कुल – 542

**************************

 

क्षत्रिय समाज को एकजुट रखने के साथ समाज की आर्थिक,समाजिक,राजनीतिक और शैक्षणिक उन्नति को लेकर जुटेंगे प्रदेश के क्षत्रिय – प्रवीण सिंह

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2025/08/A-press-conference-was-held-at-the-residence-of-former-MLC-Shri-Praveen-Singh-in-Harmu-regarding-the-state-level-meeting-of-Kshatriya-Gaurav-to-be-held-tomorrow.mp3?_=1

रांची,30.08.2025 –  पूर्व एमएलसी श्री प्रवीण-सिंह के आवास हरमू में “क्षत्रिय गौरव” की कल होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक को लेकर एक पत्रकार वार्ता की गई.

कल की होनेवाली क्षत्रिय समाज की बैठक में समाज के कल्याण के लिए कई विषयों को लेकर समाज के लोगों से विचार आंमत्रित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

क्षत्रिय समाज की एकता, समाज की उत्थान सहित कई विषयों को लेकर समाज आगे कैसे आगे बढ़े इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

श्री प्रवीण सिंह जी ने कहा की क्षत्रिय समाज में कई समस्याएँ हैं जिनका समाधान समाज के लोगों के साथ मिल बैठकर उसका समाधान निकालने की आवश्यकता है।

श्री सिंह ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि समाज एकजुट कैसे रहे आज इसपर विचार करने की तथा इसपर मिलकर काम करने की जरूरत है।

समाज शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से कैसे मजबूत हो और समाज के लोग कोसे आगे बढ़े इसपर क्षत्रिय गौरव की होने वाली कल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

आज के प्रेस वार्ता में अजय सिंह,सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह,जीवेश सिंह सोलंकी,भूपेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह, ,विप्लव,प्रियेश आदि लोग उपस्थित रहे।

************************

 

ट्रंप की वर्चस्व दिखाने की नीति से अमेरिका को ही नुकसान होगा : इमरान मसूद

नई दिल्ली 30 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी कोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया।

मसूद ने कहा कि एक समझदार नेता को देश का नेतृत्व करते समय लाभ-हानि का आकलन करना चाहिए।

उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह बिना सोचे-समझे नीतियां लागू कर रहे हैं। इससे अन्य देशों को कितना नुकसान होगा यह तो दूसरी बात है, लेकिन खुद अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान होगा, वे इसका आकलन नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद के अनुसार, ट्रंप की दादागिरी और वर्चस्व दिखाने की नीति से अमेरिका की वैश्विक स्थिति कमजोर होगी।

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर कहा कि राहुल गांधी ने एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी है। यह क्रांति एक चिंगारी की तरह है, जो पूरे देश में फैल रही है और इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस क्रांति को रोकने के लिए नैरेटिव बदलने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा कि मैंने उनका बयान नहीं सुना है, लेकिन वह एक सभ्य महिला हैं और मुझे नहीं लगता कि महुआ ने ऐसा कोई बयान दिया होगा।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता आकाश आनंद पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि चाहे बसपा उन्हें नंबर-1 की पोजीशन दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आकाश आनंद धारा के विपरीत चलते हैं, तो उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका आंदोलन दम तोड़ चुका है।

उन्होंने सुझाव दिया कि आकाश आनंद को मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए। मसूद ने आगे कहा कि देश में दो प्रमुख विचारधाराएं हैं, एक अंबेडकरवादी विचारधारा, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरी सावरकरवादी विचारधारा, जिसका नेतृत्व भाजपा कर रही है।

उन्होंने आकाश आनंद को सलाह दी कि उन्हें यह तय करना होगा कि वे किस पक्ष का समर्थन करेंगे, क्योंकि बिना स्पष्ट रुख के रास्ता बनाना संभव नहीं है। मसूद ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने इस बारे में कई बार बसपा प्रमुख मायावती से भी बात की थी।

*********************

 

झारखंडी संस्कृति और लोककला संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल

🥁 जनता दरबार में कला दल की फरियाद पर जिला प्रशासन ने पूरा किया वादा

🥁 करमा पर्व से पहले रांची जिला प्रशासन की तरफ़ से कला दल को मिला मांदर का तोहफ़ा

🥁 कलाकारों ने जतायी खुशी, करमा पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन को किया आमंत्रित

रांची,30.08.2025 – जनता दरबार में सुनी गई एक छोटी सी फरियाद ने आज बेड़ो प्रखंड के कला दल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के संकल्प और संवेदनशील पहल से कला दल को दो मांदर उपलब्ध कराया गया।

कुछ दिन पूर्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में कला दल के सदस्यों ने बताया था कि उनके पास पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर नहीं है।

बिना मांदर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं। इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आज कला दल को दो मांदर उपलब्ध करा दिए गए।

मांदर मिलने के बाद कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से आमंत्रित भी किया।

अब कला दल करमा पर्व को झारखंड की असली सांस्कृतिक धुन और उल्लास के साथ मना सकेगा। यह पहल न केवल परंपरा को जीवंत बनाने बल्कि ग्रामीण संस्कृति और लोककला के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। कलाकारों की जरूरत पूरी करना प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है।

करमा जैसे पर्व हमारे समाज को जोड़ने का काम करते हैं, इसे और भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा साथ रहेगा।”

*************************

 

राँची में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु विशेष वाहन जाँच अभियान

37 वाहनों पर कार्रवाई, 5.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री अखिलेश कुमार और मोटरयान निरीक्षक, राँची ने संयुक्त रूप से किया

लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया

जाँच के दौरान 37 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है

रांची,29.08.2025 – जिला परिवहन विभाग, राँची द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री अखिलेश कुमार और मोटरयान निरीक्षक, राँची ने संयुक्त रूप से किया।

इस अभियान के तहत कुल 256 वाहनों की गहन जाँच की गई, जिसमें वाहनों के प्रेशर हॉर्न, काला शीशा, पथकर, फिटनेश सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, ओवरलोडिंग, और चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और नियमों की जाँच शामिल थी।

जाँच के दौरान 37 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें अपूर्ण दस्तावेज और ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघन शामिल थे। इन वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए 5,22,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 06 वाहनों को नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण जप्त कर पंडरा ओपी में सुरक्षित रखा गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभियान न केवल नियमों का उल्लंघन रोकने में मदद करते हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। हम सभी वाहन चालकों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें।”

यह अभियान जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि राँची की सड़कों को और सुरक्षित बनाया जा सके।

*********************

 

श्रीनगर में तीन घटे तक बदरीनाथ हाईवे अलकनंदा में डूबा

उत्तरकाशी,29 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  श्रीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को अलकनंदा का रौद्र रूप नजर आया। नगर स्थित अल्केश्वर घाट में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर बहता हुआ दिखा। जबकि श्रीनगर के पपड़ासू में बदरीनाथ हाईवे अलकनंदा में डूबा रहा। और सिद्धपीठ धारी देवी के चरणों को छूते हुए भी अलकनंदा बही।

बढ़ते जलस्तर को देख पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन ने आमजनता से नदी किनारे न जाने की सलाह दी। कलियासौड़ स्थित सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के चरणों में कुछ मीटर नीचे अलकनंदा नदी बही। जबकि एक किमी दूरी पर स्थित पपड़ासू (मिनी गोवा) के समीप अलकनंदा के बढ़े जलस्तर का पानी बदरीनाथ राजमार्ग तक आ पहुंचा।

सुबह आठ से 11 बजे तक बदरीनाथ हाईवे अलकनंदा में डूबा रहा। इसके बाद पपड़ासू के पास नदी का पानी पहुंचने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमों ने आमजनता की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें धारी देवी कलियासौड़ चौकी और फरासू के समीप बैरियर लगाकर रोका।

बदरीनाथ यात्रा से वापस लौट रहे श्रद्धालु दानेश, रुकमा, विश्वजीत और कमलेश ने बताया कि वह सुबह से राजमार्ग बंद होने के कारण वापस जाने का इंतजार करते रहे, मौसम खराब और जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से उन्हें दिक्क़तों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी उन्हें सही ठिकानों तक पहुंचाती रही।

मौके पर श्रीनगर सीओ अनुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह अलकनंदा का जलस्तर बढ़ जाने से आमजन को सुरक्षित रोका गया। जीवीके डैम द्वारा पानी छोडऩे पर स्थिति सामान्य हो पाई, जिसके बाद दोपहर बारह बजे करीब यातायात को सुचारु किया गया और वाहनों को आगे भेजा गया।

**************************

 

साय की विदेश रणनीति रंग लाई-बस्तर होगा रोज़गार और स्वरोज़गार का गढ़

विदेश दौरे से आज देर रात लौटेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली  , 29 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दस दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास के बाद देर रात नई दिल्ली लौट रहे हैं और कल दोपहर वे रायपुर पहुँचेंगे। यह विदेश यात्रा केवल एक कूटनीतिक दौरा भर नहीं थी, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रवास के दौरान न केवल निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया बल्कि छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो और ओसाका में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) सहित कई प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों और संस्थानों से मुलाकात की।

उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–30 का विस्तार से उल्लेख करते हुए आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, क्लीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग और अंतरिक्ष तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और इस्पात का राज्य नहीं है, बल्कि यह नवाचार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी का नया केंद्र बन रहा है।

इस दौरे का सबसे अहम परिणाम यह है कि अब छत्तीसगढ़ को केवल खनिज और धान उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आईटी और फार्मा जैसे उच्च तकनीकी क्षेत्रों के लिए भी निवेश का गंतव्य माना जाने लगा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इन बैठकों में बनी सहमतियों को ज़मीन पर उतारा गया तो बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाक़ों के युवाओं को रोज़गार और विकास का नया रास्ता मिलेगा। इससे नक्सल उन्मूलन की लड़ाई को भी सामाजिक और आर्थिक आधार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा से मिले अनुभव और समझौते केवल निवेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह प्रदेश में युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी खोलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोज़गार देना है। जब रोज़गार और विकास पहुँचेंगे तो नक्सल समस्या स्वतः समाप्त होगी।

साय ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ को विकसित भारत की दृष्टि से जोड़ते हुए इसे एक नए हब के रूप में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत 2047’ का सपना, छत्तीसगढ़ के माध्यम से नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। यहाँ पर निवेश आएगा, उद्योग लगेंगे, तो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री का मानना है कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित करने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन को भी बदलने वाली है। इसमें समयबद्ध सेवाएँ, सरल नियम, महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है।

राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से यह यात्रा ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह प्रदेश को नई तकनीक, वैश्विक साझेदारी और रोज़गार के अवसरों से जोड़ते हुए स्थायी औद्योगिक ढाँचे की नींव रख सकती है।

***********************

 

डिप्टी मेयर अतिन घोष के घर सीबीआई के छापे

उप मेयर के घर तक पहुंची आरजीकर वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की आंच

कोलकाता 29 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । टीएमसी विधायक व कोलकाता नगर निगम के उप मेयर अतिन घोष के घर सीबीआई के छापे से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम अतिन घोष के उत्तर कोलकाता स्थित आवास पर पहुची और उनसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के बारे में पूछताछ की, जिसकी सीबीआई बलात्कार और हत्या की घटना की साथ-साथ जांच कर रही है।

गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल कांड में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं—एक बलात्कार और हत्या का तथा दूसरा भ्रष्टाचार से संबंधित। भ्रष्टाचार वाले मामले में उस समय के प्राचार्य संदीप घोष पहले से ही जेल में बंद हैं। अतिन घोष बतौर स्थानीय विधायक रोगी कल्याण समिति से जुड़े हुए थे और कई बैठकों में शामिल भी रहे थे।

जांच एजेंसियों का मानना है कि समिति द्वारा लिए गए कुछ फैसलों का संबंध अस्पताल में हुई कथित गड़बड़ियों से हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सीबीआई ने किन बिंदुओं पर अतिन घोष से पूछताछ की। आज तीन सीबीआई अधिकारियों की एक टीम, सशस्त्र केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी के साथ, दोपहर करीब 2.15 बजे अतिन घोष के श्यामबाजार स्थित आवास, एपीसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में पहुंची ।

वैसे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आरजी कर अस्पताल में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने कोलकाता नगर निगम के उप मेयर और काशीपुर-बेलगछिया विधायक अतिन घोष के घर पर छापा मारा है। खबर के लिखे जाने तक अतिन से पूछताछ की जा रही थी।

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के बाद वित्तीय भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया था। आरोप है कि अस्पताल के विभिन्न पहलुओं के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में आरजी के पूर्व कर निदेशक संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी भी जेल में हैं। शुरू से ही आरजी कर भ्रष्टाचार के संदर्भ में अतिन का नाम कई बार सामने आया है। सीबीआई ने अतिन को पहले ही सूचित कर दिया था कि उनसे शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी।

इसी के तहत, केंद्रीय अधिकारी दोपहर में श्यामबाजार स्थित उनके घर पहुंचे। सीबीआई टीम में वित्तीय भ्रष्टाचार मामले के मुख्य जांच अधिकारी और कई उच्च पदस्थ सीबीआई अधिकारी शामिल हैं। कुछ दिन पहले, सीबीआई ने श्रीरामपुर विधायक सुदीप्त रॉय के घर पर भी छापा मारा था। जो अधिकारी वहाँ मौजूद थे, वे भी अतिन के घर पर मौजूद हैं।

************************

 

रांची जिला के विभिन्न अंचलों में 30.08.2025 को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन

समारोह में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु निष्पादित आवेदनों का होगा प्रमाण-पत्र वितरण

उक्त अवधि में प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन और वांछित सुधार कर किया गया है निष्पादन

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समारोह के आयोजन के संबंध में सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रांची,29.08.2028 – उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार विशेषकर ग्रामीण अंचलों में दिनांक 01-10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु शिविर के माध्यम से प्राप्त किया गया था आवेदन

रांची जिला के विभिन्न अंचलों में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों के निष्पादन पश्चात प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार दिनांक 30.08.2025 (शनिवार) को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

पंजी – 2 में सुधार को लेकर जनता दरबार में लगातार आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विशेषकर ग्रामीण अंचलों में दिनांक 01.08.2025 से 10.08.2025 तक परिशोधन पोर्टल के माध्यम से पंजी-2 में सुधार हेतु शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का दिनांक 11.08.2025 से 20.08.2025 तक भौतिक सत्यापन किया गया तथा दिनांक 21.08.2025 से 25.08.2025 तक प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन उपरांत वांछित सुधार कर निष्पादन किया गया। इन्हीं आवेदनों के निष्पादन के बाद शनिवार दिनांक 30.08.2025 को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

************************

 

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम

उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाना और सामुदायिक विकास में योगदान देना है

जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें शैक्षणिक, आर्थिक, और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया

मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे

प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा:-उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया

रांची, 29.08.2025 – भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक- 29 अगस्त 2025 को समाहरणालय भवन, ब्लॉक-बी के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया एवं निदेशक आई.टी.डी. ए. श्री संजय भगत, प्रतिनिधि MoTA मुकेश कुमार यादव की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं सभी ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाना और सामुदायिक विकास में योगदान देना है।

आदि कर्मयोगी अभियान का लक्ष्य जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें शैक्षणिक, आर्थिक, और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया है। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विभिन्न विकासखंडों में जाकर स्थानीय स्तर पर अन्य एजेंसियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि योजनाओं का कार्यान्वयन सुचारू और प्रभावी हो।

आज के प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके कार्यान्वयन के तौर-तरीकों, और जनजातीय समुदायों की विशिष्ट आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उप-विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया ने कहा, “आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सुनिश्चित करता है कि शासन की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका इस अभियान को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण है, और मैं उनसे सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करता हूँ।”

मास्टर ट्रेनरों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, और बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

राज्य स्तर से आए विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों ने इंटरैक्टिव सत्रों, प्रस्तुतियों, और केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर जाकर अन्य कर्मचारियों और एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदायों तक प्रभावी ढंग से पहुँचे।

अभियान का महत्व

आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लाने और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए शासकीय योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। यह अभियान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा

कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया ने सभी प्रतिभागियों से इस अभियान को अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस प्रशिक्षण से मास्टर ट्रेनरों को न केवल तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि वे अभियान के प्रति और अधिक प्रेरित और जागरूक भी हुए। यह कार्यक्रम आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनजातीय समुदायों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

***************************

 

राष्ट्रपति-राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकते राज्य; केंद्र की दलील

नई दिल्ली ,28 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि राज्य सरकारें विधानसभाओं द्वारा पारित बिलों पर राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर नहीं कर सकतीं।

केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह बात चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ के सामने कही। संविधान पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस एएस चंदुरकर भी शामिल थे।

मेहता ने कहा कि राष्ट्रपति इस बात पर सुप्रीम कोर्ट की राय लेना चाहती हैं कि क्या राज्य सरकारें संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत ऐसी याचिकाएं दायर कर सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति यह भी जानना चाहती हैं कि संविधान के अनुच्छेद 361 का दायरा क्या है। यह अनुच्छेद कहता है कि राष्ट्रपति या राज्यपाल अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे।

राष्ट्रपति और राज्यपाल के विधेयकों पर फैसला लेने के अधिकार क्षेत्र से जुड़े प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस रेफेरेंस के जरिए राष्ट्रपति दो सवालों पर कोर्ट की राय जानना चाहती है। मेहता ने संविधान पीठ को बताया कि इन सवालों पर पहले भी चर्चा हुई है।

लेकिन राष्ट्रपति का मत है कि अदालत की स्पष्ट राय जरूरी है, क्योंकि भविष्य में ऐसा मामला फिर उठ सकता है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।

न तो कोर्ट ऐसे मामलों में कोई निर्देश दे सकता है और न ही इन फैसलों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा, अनुच्छेद 32 का उपयोग तब किया जाता है, जब मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है। लेकिन सांविधानिक ढांचे में राज्य सरकार खुद मौलिक अधिकार नहीं रखती।

राज्य सरकार की भूमिका यह है कि वह अपने नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे। सॉलिसिटर जनरल ने आठ अप्रैल के उस फैसले का भी जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्यपाल समयसीमा के भीतर विधेयकों पर फैसला नहीं करते तो राज्य सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

राज्यपाल का छह महीने तक विधेयक लंबित रखना सही नहीं: सीजेआई

इस पर सीजेआई गवई ने कहा कि वह आठ अप्रैल के दो जजों के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन यह भी कहा कि राज्यपाल का किसी विधेयक को छह महीने तक लंबित रखना सही नहीं है। मेहता ने जवाब में कहा कि अगर एक सांविधानिक संस्था अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करती, तो इसका मतलब यह नहीं कि कोर्ट दूसरी सांविधानिक संस्था को आदेश दे।

इस पर सीजेआई ने कहा, हां, हम समझ रहे हैं कि आप क्या कह रहे हैं। लेकिन अगर यह अदालत ही किसी मामले को 10 साल तक नहीं सुलझाए, तो क्या राष्ट्रपति को कोई आदेश देने का हक होगा? सुनवाई अभी जारी है। 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल उठाया था कि अगर कोई राज्यपाल किसी विधेयक पर अनिश्चितकाल तक फैसला नहीं लेता तो क्या अदालत के पास कोई उपाय नहीं रहेगा?

क्या राज्यपाल की स्वतंत्र शक्ति के चलते बजट जैसे जरूरी विधेयक भी अटक सकते हैं? शीर्ष कोर्ट ने यह सवाल तब उठाया जब कुछ भाजपा शासित राज्यों ने कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने में पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। इन राज्यों ने यह भी कहा कि कोर्ट हर समस्या का हल नहीं हो सकती।

सुप्रीम कोर्ट अभी राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए उस सांविधानिक संदर्भ पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें पूछा गया है कि क्या अदालत राज्यपाल और राष्ट्रपति को यह निर्देश दे सकती है कि वे विधानसभा से पारित हुए विधेयकों पर तय समयसीमा में निर्णय लें? मई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुच्छेद 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी थी कि क्या अदालत राष्ट्रपति को निर्देश दे सकती है कि वह राज्य विधानसभा से आए विधेयकों पर कब और कैसे फैसला लें।

**************************

 

190 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में महानगर से व्यवसायी गिरफ्तार

कोलकाता 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 190 करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के व्यवसायी हरीश बाघला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जेसोर रोड स्थित उनके आलीशान आवासीय परिसर में रात भर चली छापेमारी के बाद की गई। यह कार्रवाई एक परिष्कृत वित्तीय अपराध नेटवर्क की व्यापक जांच का हिस्सा है।

हरीश बाघला पर कई बैंकों से भारी-भरकम ऋण प्राप्त करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। उनके खिलाफ मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने इन अवैध लेनदेन को अंजाम देने के लिए लगभग 30 फर्जी कंपनियां बनाईं, जिनमें से अधिकांश फर्जी मानी जाती हैं। इन ऋणों से प्राप्त धन का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित बैंकों को भारी नुकसान हुआ।

इस मामले की जांच कुछ समय से चल रही है, जिसमें ईडी बाघला की वित्तीय गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी और सबूत जुटा रहा है। मंगलवार रात उनके आवास पर की गई छापेमारी इस खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया का परिणाम थी, जिसके बाद परिसर में ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी की गई।

ईडी अधिकारियों ने धोखाधड़ी के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए बाघला से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ का मुख्य उद्देश्य इन अनगिनत फर्जी कंपनियों के निर्माण के पीछे के उद्देश्य को समझना और इस धोखाधड़ी योजना में शामिल अन्य व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान करना है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि गबन की गई धनराशि का उपयोग कैसे किया गया।

************************

 

मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- संघ सरकार के फैसले नहीं लेता, हर परिवार में 3 बच्चे होना जरूरी

नई दिल्ली 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के व्याख्यानमाला कार्यक्रम ‘100 वर्ष की संघ यात्रा नए क्षितिज’ का गुरुवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बताया कि नई शिक्षा नीति क्यों जरूरी है?

मोहन भागवत ने कहा, “नई शिक्षा नीति इसलिए शुरू की गई, क्योंकि अतीत में विदेशी आक्रमणकारियों ने हम पर शासन किया था। हम उनके अधीन थे और उनके शासन में उनका उद्देश्य इस देश पर प्रभुत्व स्थापित करना था, न कि इसका विकास करना। उन्होंने राष्ट्र पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रणालियां तैयार कीं, लेकिन अब जब हम स्वतंत्र हैं, तो हमारा लक्ष्य सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा और देखभाल करना है।”

उन्होंने कहा, “तकनीक और आधुनिकता का कोई विरोध नहीं है। जैसे-जैसे मानव ज्ञान बढ़ता है, नई तकनीकें उभरती हैं और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वे मनुष्यों के लाभ के लिए आती हैं और यह मनुष्यों पर निर्भर करता है कि वे उनका उपयोग कैसे करते हैं। जब भी कोई तकनीक उभरती है, उसका उपयोग मानवता के लाभ के लिए किया जाना चाहिए। अगर कोई हानिकारक परिणाम हैं, तो हमें उनसे बचना चाहिए और उन्हें रोकना चाहिए।”

भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- भाजपा और संघ में कोई विवाद नहीं है। हमारे भाजपा सरकार ही नहीं सभी सरकारों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। सरकार में फैसले लेने के सवाल पर भागवत ने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकार में सब कुछ संघ तय करता है। हम सलाह दे सकते हैं, लेकिन निर्णय वे ही लेते हैं। हम तय करते तो इतना समय नहीं लगता।

तीन बच्चे पैदा करना जरूरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सभी परिवारों को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में परिवार व्यवस्था बनी रहे और देश की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे, इसके लिए जरूरी है कि तीन बच्चे सभी परिवारों में रहें।

“हम अंग्रेज नहीं हैं और हमें अंग्रेज बनने की जरूरत नहीं
मोहन भागवत ने कहा, “हम अंग्रेज नहीं हैं और हमें अंग्रेज बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन अंग्रेजी एक भाषा है और भाषा सीखने में क्या बुराई है? जब मैं आठवीं कक्षा में था, तब मेरे पिता ने मुझे ‘ओलिवर ट्विस्ट’ और ‘द प्रिजनर ऑफ जेंडा’ पढ़ने को कहा था। मैंने कई अंग्रेजी उपन्यास पढ़े हैं, फिर भी इससे हिंदुत्व के प्रति मेरे प्रेम पर जरा भी असर नहीं पड़ा।

इंग्लिश नॉवेल पढ़ें और प्रेमचंद जैसे भारतीय कहानीकारों को छोड़ दें, ये ठीक नहीं है।”उन्होंने कहा कि एक श्रमिक संगठन, एक लघु उद्योग संगठन, सरकार और पार्टी, इन चारों को एकमत होना होगा, जो बहुत दुर्लभ है। संघर्ष हो सकता है, लेकिन झगड़ा नहीं होना चाहिए।

लक्ष्य एक ही है, हमारे देश की भलाई, हमारे लोगों की भलाई। अगर यह समझ है, तो हमेशा समन्वय होता है, और हमारे स्वयंसेवकों में यह समझ है। हर जगह हमें अपनी परंपराओं, अपने मूल्यों और अपने मूल्य-आधारित आचरण की शिक्षा देनी चाहिए, जरूरी नहीं कि धार्मिक शिक्षा ही हो।

यह सामाजिक है। हमारे धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज के सदस्य के रूप में हम एक हैं। समझें कि ये सामान्य सिद्धांत हैं, माता-पिता का सम्मान करना, बड़ों के सामने विनम्रता दिखाना, अहंकार से नियंत्रित न होना आदि। ये हमारी संस्कृति के विशेष और विशिष्ट पहलू हैं।

*************************

 

न माल बेचा ना खरीदा, 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार, एक मेरठ का

मेरठ/मुजफ्फरनगर 28 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । खालापार पुलिस ने फर्जी ई-वे बिल और अन्य कागजातों के आधार पर 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी किए जाने का मामला पकड़ा है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

फर्जी ई-वे बिल, कागजात तैयार करने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, फर्जी मुहर, धर्मकांटे की फर्जी पर्ची अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मेरठ रोड स्थित जेके कॉम्पलेक्स में फर्जी फर्मों के बिल, फर्जी जीएसटी बिल व धर्म कांटों की फर्जी रसीदों से ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने कॉम्पलेक्स में छापा मारा।

आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद नदीम सैफी और थाना सिविल लाइन के सरवट निवासी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि यहां पर कंपनियों के नाम से फर्जी ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी के रूप में राजस्व चोरी करने का काम करते हैं।

पुलिस ने मौके से फर्जी कागजातों से तैयार 120 बिलों की फाइलें बरामद की। जीएसटी विभाग टीम ने जांच कर 116 फाइल कब्जे में ली हैं। चार फाइल पुलिस ने अपने पास रखी हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है। अभी और भी गिरफ्तारी की जा सकती हैं। जीएसटी टीम ने जांच शुरू की है।

एसआईबी के संयुक्त कमिश्नर सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि उन्होंने पहले भी अक्शा रिसाइकिलिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम वाली फर्म पर 101.28 लाख का जुर्माना लगाया था।

अब एक बार फिर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने जांच शुरू कराई है। अधिकारियों को भी बताया गया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जानसठ रोड पर शादाब नाम का युवक अक्शा रिसाइकिलिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म चलाता है।

गिरफ्तार आरोपी शादाब के लिए काम करते थे। आरोपियों ने जानकारी दी है कि शादाब उन्हें ई-वे बिल भेजता था। उनका कुछ कम्पनियों से संपर्क है, इन कम्पनियों की मोहरें भी उनके पास हैं।

वह कम्पनियों के माल की खरीददारी व परिवहन के फर्जी ई-वे बिल, बिल के अनुसार फर्जी धर्म कांटा पर्ची तैयार करते हैं, उनकी ट्रांसपोर्ट पर्ची भी फर्जी तैयार करते हैं। धर्म कांटा पर्ची और ट्रांसपोर्ट पर्ची पर उन गाड़ियों का नंबर डालते हैं, जिनकी लिस्ट उन्हें पहले से ही मिली होती है।

जीएसटी चोरी के लिए टैक्स बिल, ई- वे बिल, बिल्टी, ट्रांसपोर्ट रशीद व धर्म कांटे की पर्ची के साथ एक बोगस फाइल तैयार करते हैं। इन फाइलों को फिर आगे भेज देते हैं।

बोगस फाइल व बिल का इस्तेमाल कर शादाब सरकार से 18 प्रतिशत जीएसटी के रुपये वापस ले लेता है। यह पैसा उसके खाते में आता है, जिसे सभी बांटते थे।

आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि वह माल कही नहीं भेजते। यह सब जीएसटी चोरी करने के लिए किया जाता है। यह लोग काफी समय से यह काम कर रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि जीएसटी विभाग अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी की रकम अभी बढ़ भी सकती है। टीम ने जांच के लिए एक माह का समय मांगा है। खालापार थाना पुलिस को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगें। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा । आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आप कुछ समय बड़ों के साथ बितायेंगें , जिससे आप दुनियादारी की चीजों को बेहतर समझ पायेंगें।

शुभ अंक- काला

शुभ रंग- 03

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा । आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी । इस राशि के विदेश जाने की इच्छा रख रहे व्यक्तियों को अच्छा मौका मिल सकता है, आपकी फैमली आपको पूरा सपोर्ट करेगी । आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें, इसलिए बेहतर होगा आप अपने सामान की लिस्ट पहले से बना लें, जिससे आप व्यर्थ की चीजों को उठाकर न ले आयें। आज आप डिनर के लिए दोस्त के घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।

शुभ अंक- लाल रंग

शुभ रंग- 01

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगें, जिससे आपके काम की तारीफ होगी । आज आप थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज शाम को आप माता जी से भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी । आज आप अपने अन्दर के डर को किनारे रख रखकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे जिसके आपको अच्छे परिणाम मिलेगें।

शुभ अंक- लाल

शुभ रंग- 06

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की मदद से आपके सरकारी कार्य बनेंगें । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके नए व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनेगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होंगें। आज आपके ऑफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा, इसलिए आप भी अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखकर ही बात करें। आज आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा ।

शुभ अंक- पीला

शुभ रंग- 07

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकतें हैं। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। इस राशि के जो छात्र घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।

शुभ अंक- बैंगनी

शुभ रंग- 08

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है 7 आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, आपके किसी काम से बॉस आपसे खुश रहेंगें। आज आपके कॉलेज का मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके द्वारा किये गए निवेश में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- हरा

शुभ रंग- 07

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी7 आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, जिससे आपको धन संचय करने में आसानी रहे। आज आपको किसी व्यक्ति से जीवन का अहम् सबक सीखने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में आपसी ताल – मेल बना रहेगा 7 आज आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक- नारंगी

शुभ रंग- 05

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में आपके लिए नए रास्ते खुलेंगें, जिनका लाभ लेकर आप अपनी मंजिल तक पहुँच सकतें हैं। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगें। आज पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा और अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपको अपनी परवरिश पर गर्व होगा।

शुभ अंक- इंडिगो

शुभ रंग- 03

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगें, तो इससे आपके काम जल्दी निपट जायेंगें। आज आप किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे आपको तारीफ मिलेगी। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल में रखें और बेवजह की चीजों में उलझने से बचें। आज अचानक किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप जरुरी डॉक्यूमेंट साथ ही रखें।

शुभ अंक- गोल्डन

शुभ रंग- 04

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप दिन भर का शेड्यूल तैयार कर लें। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी वरिष्ठ के माध्यम से आपको मान – सम्मान मिलेगा। आज आप प्रेरणादायक पुस्तक पढऩा या फिल्म देखना पसंद करेंगें, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा।

शुभ अंक- पिंक

शुभ रंग- 06

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको संतान से खुशखबरी प्राप्त होगी, ये उनके करियर को लेकर भी हो सकती है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

शुभ अंक- मैजेंटा

शुभ रंग- 09

मीन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज व्यापारिक से दृष्टि आपका दिन अच्छा है, आज आप बड़ा धन लाभ कमायेंगें। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे, तो सब ठीक होगा। आज आप शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, इसलिए आप अपने रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करें।

शुभ अंक- ग्रे

शुभ रंग- 01

**************************

 

हिसाब नहीं दिया तो दुर्गा अनुदान भी नहीं

हाईकोर्ट की पूजा कमेटियों को खरी खरी

कोलकाता 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज साफ करते हुए निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा कमेटियों को सरकारी अनुदान तभी मिलेगा जब वे पिछले वर्षों के अपने खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। आज न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास दे की खंडपीठ ने कहा कि केवल वही समितियां अनुदान पाने की पात्र होंगी, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर ‘यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट’ जमा किया है।

राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि कुल 41 हजार 795 क्लबों में से केवल तीन क्लबों ने खर्च का हिसाब नहीं दिया है। ये तीनों क्लब सिलिगुड़ी के हैं। इस पर न्यायमूर्ति पाल ने टिप्पणी की कि संख्या इतनी कम है कि “उसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप लगाना पड़ेगा।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुनवाई में अदालत ने राज्य से पूछा था कि कितनी पूजा समितियों को अनुदान दिया गया और कितनी समितियों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया।

साथ ही अदालत ने सवाल उठाया था कि जो समितियां हिसाब नहीं दे रही हैं, उन्हें राज्य सरकार क्यों अनुदान देती आ रही है। दरअसल, इस मुद्दे पर पहले एक जनहित याचिका दायर हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है।

याचिकाकर्ता के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य और शमीम अहमद ने दलील दी थी कि उचित स्थानों पर खर्च करने के बजाय जनता का पैसा पूजा समितियों में बांटा जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि यह राशि ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जैसी अभियानों और कोविड जैसी परिस्थितियों में जनहित के कार्यों पर खर्च की जाती है।

हाईकोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था कि सरकारी अनुदान के उपयोग का पूरा विवरण पूजा समितियों को देना अनिवार्य होगा। अब अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बिना खर्च का हिसाब दिए किसी भी समिति को भविष्य में अनुदान नहीं मिलेगा।

***************************

 

10 करोड़ की जीएसटी चोरी में चीनी महिला सहित कारोबारी गिरफ्तार

मेरठ 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जीएसटी टीम ने 10 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में नोएडा में छापा मारकर एक कारोबारी और उसकी साथी चीनी महिला को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को दोनों आरोपियों को मेरठ के जीएसटी कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

जीएसटी डिपार्मेंट के वकील लक्ष्य कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की एक कंपनी एलइडी टीवी स्क्रीन की मैन्युफैक्चरिंग करती है। नियमानुसार इस स्क्रीन पर 28 प्रतिशत का जीएसटी चार्ज किया जाता है।

पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कंपनी के संचालक 10 प्रतिशत जीएसटी कम करके 18 प्रतिशत जीएसटी से बिलिंग कर रहे हैं।
छानबीन के बाद इस कंपनी द्वारा लगभग 10 करोड़ के जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद जीएसटी डिपार्मेंट की टीम ने मंगलवार को कंपनी पर छापा मारकर कंपनी के संचालक और वहां कैश कलेक्ट करने वाली चीनी महिला ली टैंग को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को दोनों आरोपियों को मेरठ में जीएसटी डिपार्मेंट के स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

सीजीएसटी इंस्पेक्टर आदित्य बाजपेई ने बताया कि ग्रेटर नोएडा बिजनेस पार्क में मैसेज टेंटेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। कंपनी ने विभाग को 28% टैक्स के स्थान पर सिर्फ 18 टैक्स दिया। इसके अलावा कंपनी ने अपना वर्तमान पता भी छुपाया।

विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कंपनी की कैश हैंडलर और सिक्योरिटी पर्सनल एलिस ली को गिरफ्तार किया। इस कंपनी के दो डायरेक्टर चीनी हैं।

पूरे मामले में डायरेक्टर विनय कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों के सामने जीएसटी चोरी को स्वीकार किया। विनय कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच 9 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है।

***************************

 

जो एक भगवान को माने वो हिंदू नहीं, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में संघ प्रमुख का बड़ा बयान

नई दिल्ली ,27 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने (शताब्दी वर्ष) पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की सार्थकता भारत के विश्व गुरु बनने में है। भारत को दुनिया में योगदान देना है और अब वो समय आ गया है।

दिल्ली में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला में भागवत ने कहा कि ‘किसी को बदलने की जरूरत नहीं है। मै आज आपसे संघ के बारे चर्चा करूंगा। भारत है इसलिए संघ है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है।

इस लिए हम भारत मां की जय कहते हैं। संघ को पर्सेप्शन के आधार पर नहीं फैक्ट्स के आधार जानना चाहिए। संघ के बारे में बहुत सारी चर्चाएं चलती हैं। ध्यान में आया कि जानकारी कम है, जो जानकारी है, वह ऑथेंटिक कम है। इसलिए अपनी तरफ से संघ की सत्य और सही जानकारी देना चाहिए। संघ पर जो भी चर्चा हो, वह परसेप्शन पर नहीं बल्कि फैक्ट्स पर हो।

संघ प्रमुख ने कहा, ‘एक साथ चलने की परंपरा जिनकी है वो हिंदू हैं, संघ का जब गठन हुआ तब तय हुआ कि समस्त हिंदी समाज को संगठित करना है। इसी के साथ ही सवाल खड़ा होता है कि बाकियों को क्यों छोड़ दिया। नेता, नीति, पार्टी यह सब तो सहायक होते हैं मूल कार्य तो समाज का परिवर्तन है।

(राष्ट्र उन्नति के लिये) कुछ गुण हैं जिन्हें विकसित करना होता है। आज 100 साल पूरे होने के बाद भी वह नए क्षितिजों की बात क्यों कर रहा है? इसका यदि एक वाक्य में उत्तर देना हो तो वह है- संघ की प्रार्थना के अंत में हम रोज कहते हैं: ‘भारत माता की जय. अपना देश है, उस देश की जय-जयकार होनी चाहिए, उस देश को विश्व में अग्रगण्य स्थान मिलना चाहिए।

भागवत ने गोलवलकर का एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार गुरुजी से किसी ने पूछा कि हमारे गांव में तो मुसलमान, ईसाई है ही नहीं, हमारे यहां शाखा का क्या काम? तो गुरुजी ने कहा कि गांव की तो छोड़ो अगर पूरी दुनिया में भी मुसलमान-ईसाई नहीं होते तो भी, अगर हिंदू समाज इस अवस्था में रहता तो संघ की शाखा की आवश्यकता थी।

*************************

 

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

कटड़ा 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी क्षेत्र मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर यात्री अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

श्री माता देवा श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हाल ही में हुई लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाए।

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।

इसके अतिरिक्त, जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से 3 श्रद्धालु बह गए। लापता तीन में से दो श्रद्धालु राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। रविवार से जारी वर्षा के कारण जम्मू की सड़कें व पुल झेल नहीं पाए और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

इसके साथ ही जम्मू का देश से सड़क व रेल संपर्क पूरी तरह कट गया। मंगलवार रात भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रात नौ बजे के बाद अकारण घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज सहित सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

जम्मू में तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई, जबकि इस नदी पर बने दो अन्य पुलों पर एहतियातन आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ के पास पुल धंसने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर यातायात पहले से प्रभावित था।

अब इस राजमार्ग पर विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सांबा में सेना के जवानों ने खानाबदोश गुज्जर समुदाय के सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला है। जम्मू संभाग के सभी स्कूलों और कालेजों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

******************************

 

बिजनेस करने वालों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त जमीन और 40 करोड़ रुपए तक की मिलेगी ब्याज सब्सिडी

पटना 27 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में औद्योगिक निवेश के दरवाजे खोलते हुए नीतीश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP-2025)’ को मंजूरी दे दी गई है। इस नई नीति के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाली कंपनियों को मुफ्त जमीन से लेकर टैक्स में भारी छूट जैसे कई बड़े प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें यह औद्योगिक पैकेज सबसे अहम रहा। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य बिहार को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाना, नए उद्योगों को आकर्षित करना और राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

बड़े निवेशकों के लिए बंपर ऑफर

नई औद्योगिक नीति के तहत, बिहार सरकार ने बड़े निवेशकों के लिए बंपर ऑफर्स की घोषणा की है। इस नीति के अनुसार, 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने और 1000 से ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को 10 एकड़ तक जमीन मुफ्त दी जाएगी। वहीं, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों के लिए यह सीमा बढ़ाकर 25 एकड़ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, दुनिया की शीर्ष फॉर्च्यून 500 कंपनियों को आकर्षित करने के लिए एक विशेष प्रावधान भी रखा गया है, जिसके तहत उन्हें मात्र 1 रुपये की सांकेतिक राशि पर 10 एकड़ जमीन मुहैया कराई जाएगी।

छोटे निवेशकों को भी मिली बड़ी राहत

सरकार ने छोटे और मध्यम वर्ग के निवेशकों का भी पूरा ध्यान रखा है। उन्हें बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की जमीन पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें वित्तीय सहायता के लिए तीन आकर्षक विकल्पों में से किसी एक को चुनने का अवसर मिलेगा, जिसमें 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी, 100% SGST छूट और परियोजना लागत का 300% तक SGST प्रतिपूर्ति जैसे लाभ शामिल हैं।

अन्य प्रमुख प्रोत्साहन

निर्यात करने वाली इकाइयों को 14 साल तक हर साल 40 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों में कर्मचारियों के ESI और EPF में भी सरकार की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली इकाइयों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि यह पैकेज 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक कदम से बिहार में निवेश की बाढ़ आएगी, जिससे राज्य का विकास तेजी से होगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

****************************