Category Archives: news

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने जाकर पूजा की

सोनपुर , 22 अगस्त (एजेंसी)। बाबा हरिहर नाथ मंदिर में आईपीएस  संतोष कुमार अपने माता पिता के साथ तथा एडिशिनल एसपी अंजनी कुमार ने मंदिर मे मन्त्रोंउच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया और  बाबा हरिहरनाथ के चरणों मे कमल का फूल चढ़ा कर राज्य और देश मे खुशहाली की कामना की उसके बाद आईपीएस संतोष कुमार को अनवेषण मे उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृह मंत्री पदक और एडिशिनल एसपी अंजनी कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक राष्ट्रपति से पुरुस्कार मिलने पर इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह द्वारा मंदिर परिषद मे बुके पाग और शाल से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिया।

आगे भी इससे और आगे जाये और पदक लेकर देश दुनिया मे नाम करें यह उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से कामना की और इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कहा की संतोष कुमार  इससे पहले हमलोगो के जिला मे एसपी दौ साल रह है उनका कार्य काफ़ी सराहनीय रहा है और इन्ही की तरह वर्तमान एसपी गौरव मंगला जी भी सराहनीय कार्य कर रहे है और उनका भी कार्य शैली काफ़ी अच्छा है.

इस अवसर पर मंदिर सचिव विजय लाला, मिथलेश सिंह, पप्लू सिंह पुजारी सुशीलचंद्र शास्त्री, बमबम बाबा, भूटकून बाबा, मोनू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे सभी लोगो ने इस पुरुस्कार के लिए बधाई और शुभकामनायें दिया।

***************************

 

सभी विधानसभाओं को लोकसभा अध्यक्ष की सलाह, कानून बनने के बाद तय सीमा में बने रूल्स

उदयपुर ,22 अगस्त (एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कानून बनने के बाद सालों तक रूल्स नहीं बनने पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि इसलिए उन्होंने नियम बनाया है कि कानून बनने के बाद तय सीमा के अंदर उसके रूल्स भी बनने चाहिए।

उन्होंने राज्यों की विधानसभाओं को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन समापन कार्यक्रम में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बार फिर से सदनों की गिरती गरिमा पर चिंता जताई। बिरला ने कहा कि आज अधिकतम विधानसभा पेपर लेस हो चुकी है।

अधिकतम विधानसभा ने सूचना प्रौद्योगिकी को अपना लिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने में टेक्नोलॉजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां-जहां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ, वहां-वहां भ्रष्टाचार कम हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सारी चुनौतियों के समाधान का रास्ता भारत से ही होकर निकलेगा, आज दुनिया के देश भारत के लोकतंत्र से प्रेरणा ले रहे हैं। लेकिन, सदनों की गिरती गरिमा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सदनों में नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना, व्यवधान उत्पन्न करना संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नही है।

बिरला ने कानून को लेकर लोगों की भागीदारी को बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि संसद और विधान मंडल देश के जिन लोगों के लिए कानून बनाते हैं, उन लोगों को भी कानून की जानकारी नहीं होती। इसलिए इसे बदलने की जरूरत है।

बिरला ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में विधान मंडलों में जनता की सक्रिय भागीदार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के साथ ही डिजिटल माध्यम से सुशासन और पारदर्शिता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने समापन कार्यक्रम में ‘राज्यपालÓ की संवैधानिक व्यवस्था को सही ठहराते हुए यह भी कहा कि अगर राज्यपाल पद की संवैधानिक व्यवस्था न होती तो चुनी हुई सरकारें (राज्य सरकारें ) कई बार मनमानी करने से भी नहीं चूकती हैं।

कलराज मिश्र ने आगे कहा कि वे चूंकि संवैधानिक प्रमुख के रूप में राजस्थान के राज्यपाल के पद पर हैं तो उन्होंने यह भी अनुभव किया है कि कई बार राज्य सरकार से जुड़े किसी मुद्दे को राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाता है तब यह अपेक्षा की जाती है कि त्वरित उसका अनुमोदन मिल जाए। सामान्य मामलों को छोड़ दें तो किसी बड़े निर्णय पर बहुत सोच-विचारकर कार्य करना होता है।

राज्यपाल का पद राज्य के संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में है। राष्ट्र के संघीय ढांचे को मजबूत करने की वह सशक्त कड़ी है। इसलिए उसे राज्य का संवैधानिक प्रमुख कहा जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित होने वाले विधेयकों की वैधानिकता और संसदीय मर्यादा पर भी उन्हें सूक्ष्म नजर रखनी होती है। लोकतंत्र के स्वस्थ कामकाज की दृष्टि से इस पद की अपनी मर्यादा है, इसलिए इसकी पालना भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कई बार जब कोई विधेयक विधि-सम्मत नहीं लगा, उसमें कुछ कानूनी खामियां लगी और उसका व्यापक जन-विरोध उन्होंने देखा तो पुनर्विचार के लिए उसे उन्होंने वापस लौटाया है और लौटाना भी चाहिए। लोकतंत्र इसी से मजबूत होता है। मिश्र ने आगे कहा कि यदि राज्यपाल जैसी संवैधानिक संस्थाएं नहीं हो तो लोकतांत्रिक स्वरूप में चुनकर आई सरकारें कई बार मनमानी करने से भी नहीं चूकती है।

मंगलवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ के समापन भाषण के साथ ही इस दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी सहित देश के कई अन्य राज्यों के विधानसभा स्पीकर और राजस्थान के कई अन्य विधायक भी मौजूद रहें।

बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था।

सोमवार को सम्मेलन के उद्घाटन के कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सीपीए मुख्यालय के चेयरपर्सन इयान लिडेल-ग्रेंजर और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी सहित देश के कई अन्य राज्यों के विधानसभा स्पीकर और राजस्थान के कई अन्य विधायक भी शामिल हुए थे।

****************************

 

सीमा हैदर का मामला अभी सुलझा नहीं, बांगलादेश से नोएडा पहुंची सानिया खातून

नई दिल्ली ,22 अगस्त (एजेंसी)। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है. महिला आठ दिनों से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की और तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोडकऱ वापस भारत के नोएडा आ गया।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है. उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की, उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है। महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था. वह महिला से प्यार करने लगा और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।

महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है। इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था.

सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया। जब वह नोएडा पहुंची तो पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया और सेक्टर-62 में बने एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की।

महिला का कहना है कि मुझे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वह मेरे साथ बांग्लादेश चले या वह मुझे यहां पर रखें। अब इस बात को लेकर जद्दोजहद है। सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका कहना है कि या तो पति उसके साथ वापस बांग्लादेश चले या वह पति के साथ नोएडा में ही रहेगी।

सीमा हैदर के बाद अब सामने आए सानिया के केस के चलते नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर बिना किसी दस्तावेज के अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत पहुंची थी।

***************************

 

तमिलनाडु में पीएससी सदस्यों की पोस्टिंग को लेकर राज्यपाल व सरकार आमने-सामने

चेन्नई ,22 अगस्त (एजेंसी)। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की फाइल लौटाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

राज्यपाल ने सवाल किया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को कैसे अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने इस पर भी कुछ सवाल पूछे कि क्या सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश पूरे किए गए हैं।

राज्य सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक सी. सिलेंद्र बाबू और आठ अन्य सदस्यों के नाम क्रमश: अध्यक्ष और सदस्य के रूप में प्रस्तावित करते हुए एक फ़ाइल राज्यपाल के पास भेजी थी।

सिलेंद्र बाबू 30 जून को 61 वर्ष की आयु में सेवा से सेवानिवृत्त हो गए थे।

राजभवन ने अध्यक्ष/सदस्य पद के लिए आवेदन मांगने के लिए सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित विज्ञापन का विवरण मांगने वाली फाइल वापस कर दी है। इसने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या, जांच की प्रक्रिया और उन्मूलन मानदंड की भी मांग की है।

****************************

 

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

गोरखपुर ,22 अगस्त (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के  गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और  ध्यान से सुनें तथा  साथ ही  उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े।

योगी ने ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर पीडि़त की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीडि़त की समस्या का समाधान कराएगी।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।  योगी ने पहले उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और न होने की दशा में उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

फरियादियों के  प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को सीएम ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

***************************

 

पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा 15 साल के स्वनिर्वासन के बाद थाईलैंड लौटे

बैंकॉक ,22 अगस्त (एजेंसी)। 15 साल से अधिक समय तक स्व-निर्वासन के बाद पहली बार थाईलैंड के अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मंगलवार को देश लौट आए।

74 वर्षीय थाकसिन 2001 से तब तक पद पर थे, जब तक कि 2006 में सैन्य तख्तापलट में उन्हें पद से हटा नहीं दिया गया।
वह 2008 में देश से बाहर चले गए। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

थाकसिन मंगलवार सुबह 9 बजे एक निजी जेट से बैंकॉक के डॉन मुएंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

लगभग 90 मिनट बाद वह हवाईअड्डे के निजी जेट टर्मिनल से बाहर निकले, सामने समर्थकों की भीड़ का अभिवादन किया और थाईलैंड के राजा के चित्र को नमन किया। वीडियो में थाकसिन को सिंगापुर में विमान में चढऩे से पहले अपनी बहन यिंगलक शिनावात्रा को गले लगाते हुए दिखाया गया है, जो स्व-निर्वासन में रहती हैं।

यिंगलक को 2011 में थाईलैंड की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया था, लेकिन संवैधानिक न्यायालय द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने के फैसले के बाद 2014 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

थाकसिन का लंबे समय से प्रतीक्षित आगमन उसी दिन हुआ है जब नए प्रधान मंत्री को चुनने के लिए संसद में मतदान हो रहा है।
थाकसिन समर्थित फू थाई पार्टी, जो मई के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी, मंगलवार को रियल एस्टेट मुगल श्रेथा थाविसिन को अगले प्रधान मंत्री के रूप में नामित करेगी।

सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संसदीय वोट हासिल करने के लिए सोमवार को फू थाई ने अपने पूर्व सैन्य प्रतिद्वंद्वियों के साथ एक समझौता किया।

2014 में, पूर्व सेना प्रमुख प्रयुत चान-ओ-चा ने फू थाई सरकार से सत्ता छीन ली और यिंगलक ने थाकसिन के बाद स्व-निर्वासन कर लिया।
प्रयुत ने तब से थाईलैंड पर शासन किया है, उन्होंने जुलाई में घोषणा की थी कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

*******************************

 

CM शिवराज मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत आज सौंपेंगे ऑफर लैटर

भोपाल 22 Aug. (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग की शुरुआत करते हुए पात्र युवाओं को ऑफर लैटर सौंपेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान शाम को राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में ये ऑफर लैटर सौंपेंगे। योजना के तहत 14 हजार 450 से ज्यादा युवाओं को इसका लाभ मिलने वाला है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार भी दिया जा रहा है।

****************************

 

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा

अररिया 22 Aug. (एजेंसी): बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी।

बता दें, शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

*****************************

 

खड़गे आज मध्यप्रदेश के सागर में जनसभा को करेंगे संबोधित

सागर 22 Aug. (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपने एकदिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश के सागर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खड़गे सुबह भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद खड़गे और कमलनाथ भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा सागर जाएंगे। दोनों वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस सभा में विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सांसद विवेक तन्ख़ा, नकुलनाथ, राजमणि पटेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। खड़गे और कमलनाथ दोपहर को सागर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर भोपाल जाएंगे।

*****************************

 

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक-2 का दावा झूठा, सेना ने अफवाहों को बताया निराधार

नई दिल्ली 22 Aug. (एजेंसी) : भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया और LoC के 2.5 किलोमीटर अंदर घुसकर एक्शन लिया। ऐसी रिपोर्ट एक अखबार में छपी खबर में दावा किया गया कि सेना ने तरकुंडी सेक्टर, भिंभर गली से LoC पार किया और सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसके साथ ही सेना ने कोटली में आतंकियों के 4 लॉन्च पैड तबाह किए। इस ऑपरेशन में 7 से 8 आतंकी मारे गए। सेना का शनिवार रात को एक्शन, स्पेशल फोर्स के जावनों का ऑपरेशन के बाद 12 से 15 जवान सकुशल वापस लौटे। अब भारतीय सेना ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और इस दावे को झूठा करार दिया है।

दरअसल, 21 अगस्त को आतंकियों ने बालाकोट में घुसपैठ की कोशिश की थी। आतंकियों की इस घुसपैठ की कोशिश के बाद भारतीय सेना ने घुसपैठियों पर फायरिंग की थी। सेना की फायरिंग के बाद कुछ आतंकी भाग गए थे लेकिन इनमें से दो आतंकवादी ढेर हो गए थे। सेना और पुलिस के सर्च ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से दो मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड और एक AK- 47 रायफल बरामद किया गया था।

भारतीय सेना ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह, सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्तों और ऊबड़-खाबड़ जमीन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते हुए देखा। जैसे ही आतंकवादी घात स्थलों के पास पहुंचे, उन्हें चुनौती दी गई और फिर उन पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। खराब मौसम और जमीनी परिस्थितियों का फायदा उठाकर आतंकवादियों को घात स्थल से भागने के लिए मजबूर कर दिया।

हालांकि प्रभावी गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास जमीन पर गिर गया। फिर अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया और मौसम की स्थिति और दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर में तलाशी अभियान शुरू हुआ। इलाके की तलाशी में एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाक मूल की दवाएं बरामद हुईं।

खोज के दौरान एलओसी की ओर जाने वाले रक्त के निशानों का भी पता लगाया गया। खुफिया जानकारी के अनुसार घुसपैठ का प्रयास करने वाले दो आतंकवादी अपने ही सैनिकों की गोलीबारी के कारण घायल हो गए, लेकिन फिर भी नियंत्रण रेखा के पार लौटने में कामयाब रहे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए हमारी सेना लगातार अलर्ट पर है और निगरानी बनाए हुए है।

**********************************

 

फ्लाइट में बिगड़ी शख्स की तबियत, इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बच सकी जान

नागपुर 22 Aug. (एजेंसी) : इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई- रांची फ्लाइट में देर रात एक यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में नागपुर लैंड कराया गया। मगर यात्री की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद फ्लाइट को रांची के लिए भेजा गया। बताया गया कि मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान में सवार एक 62 साल के यात्री की उड़ान के बीच में ही खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर तैनात KIMS-किंग्सवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने पैसेंजर का इलाज किया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।

बताया गया कि रात करीब 8 बजे मुंबई से रांची की इंडिगो फ्लाइट में यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी होने लगी थी। अस्पताल की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया कि यात्री तपेदिक और क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित था। उसने विमान में बड़ी मात्रा में खून की उल्टी की और उनको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।आगे की प्रक्रिया के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। जरूरी मेडिकल प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद इंडिगो फ्लाइट ने सफलतापूर्वक नागपुर से रांची तक अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट से किसी मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की यह दूसरी घटना है। पिछले हफ्ते ही एक 40 साल के इंडिगो पायलट की मौत हो गई, जब वह हवाई अड्डे के सुरक्षा होल्ड एरिया में नागपुर-पुणे उड़ान की प्रतीक्षा कर रहा था।

******************************

 

जम्मू-कश्मीर में चुनाव से क्यों भाग रही है भाजपा: उमर

श्रीनगर 22 Aug. (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र के सत्तारूढ़ गठबंधन की अगुआ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने से इतनी डरी हुई क्यों है। उमर ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “अगर यहां शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी), पंचायत और संसद के चुनाव हो सकते हैं, तो जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते।” उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव कराने से क्यों भाग रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, “वे इतने डरे हुए क्यों हैं..मैदान में आएं और लोगों का सामना करें, देखेंगे कि कौन कहां खड़ा है।”

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा कि प्रशासन को चुनावों की घोषणा करने दें और उसके अनुसार बात करेंगे। उन्होंने कहा, ”जब यूएलबी चुनावों की घोषणा होगी तो हम तैयार हो जाएंगे।” लद्दाख हिल डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में ‘हल’ चिह्न के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर लद्दाख प्रशासन इस चिह्न के खिलाफ बार-बार अदालतों का दरवाजा खटखटा रहा है।

उन्होंने कहा, “हम अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न चाहते हैं। हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। लद्दाख प्रशासन को इस पर आपत्ति क्यों है।”उन्होंने कहा, “हम उच्च न्यायालय गए, जहां एकल पीठ ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। बाद में उन्होंने (प्रशासन) खंडपीठ में 300 पन्नों की याचिका दायर की जहां हम विजयी भी हुए। अब हमें पता चला है कि वे उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करने जा रहे हैं।” उमर ने कहा, ”लद्दाख हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस का चुनाव चिह्न क्यों बना बड़ा मुद्दा…हमारे वकील उच्चतन न्यायालय में केस लड़ने के लिए तैयार हैं और वहां भी जीत हासिल करेंगे।” उन्होंने कहा कि इस सरकार (भाजपा) के खिलाफ संघर्ष अब हमारी आदत बन गई है।

******************************

 

बिहार में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हुआ पथराव; 4 पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल

मोतिहारी 22 Aug. (एजेंसी): बिहार के बगहा और पूर्वी चंपारण जिले के कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान दो गुटों में टकराव की सूचना है। इस दौरान महावीरी जुलूस पर पथराव किया गया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि अब स्थिति सामान्य है।

बताया जाता है कि मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ जबकि बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद खूब तोड़फोड़ हुई। बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई। कई बाइक में आग लगाए जाने की भी सूचना है।

बगहा पुलिस के मुताबिक, बगहा में महावीरी झंडा निकालने के दौरान रतनमाला मोहल्ला में दो समुदायों के बीच मामूली झड़प में करीब एक दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण, पुलिस अधीक्षक बेतिया और पुलिस बल तैनात हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में भी तीन जगहों पर झड़प की सूचना है। तनाव वाले सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।

******************************

 

श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला

चेन्नई 22 Aug. (एजेंसी): गहरे समुद्र में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के नागापट्टिनम के भारतीय मछुआरों पर मंगलवार को श्रीलंका से आए समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया।

तमिलनाडु के तटीय पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि समुद्री लुटेरे तीन नावों में सवार होकर बीच समुद्र में पहुंचे और मछुआरों पर ईंटों और डंडों से हमला किया।

गौरतलब है कि कई मौकों पर तमिलनाडु सरकार ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ उठाया है।

रामनाथपुरम, नागपट्टिनम और थूथुकुडी के मछुआरों ने राज्य और केंद्र सरकारों से शिकायत की थी कि उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है और उनकी महंगी मशीनीकृत नौकाएं जब्त कर ली हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार इस मामले को श्रीलंकाई सरकार तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।

तमिलनाडु के नागापट्टिनम के एक मछुआरे एंटनी फर्नांडीज ने बताया कि वे श्रीलंकाई नौसेना और समुद्री डाकुओं का सामना करते हुए बीच समुद्र में मछली पकड़ रहे हैं।

**********************************

 

जम्मू में IED का चला पता, पुलिस ने किया नष्ट

जम्मू 22 Aug. (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने जम्मू जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।

पुलिस ने कहा, “बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने जम्मू जिले के पंजग्रेन नगरोटा इलाके में एक आईईडी का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।”

एक एसएसपी ने कहा कि आईईडी को बीडीएस द्वारा “एक नियंत्रित तंत्र के माध्यम से” नष्ट कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, “कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।”

********************

 

डेंगू का बढ़ रहा खतरा, मरीजों को संख्या 141 पहुंची

नोएडा 22 Aug. (एजेंसी): गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है। मामले की लखनऊ से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। एक टीम लखनऊ से और एक टीम मेरठ से नोएडा भेजी गई है।

इसके साथ ही साथ मलेरिया के मरीजों की रफ्तार भी तेज हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। सोमवार को जिले में 5 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है।

हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग जिले में हालात को नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। जिले में किस स्तर की तैयारियां की गई हैं इसको परखने के लिए लखनऊ से डॉक्टर शिवानी और मेरठ से डॉक्टर विजय के नेतृत्व में टीम सोमवार को नोएडा पहुंच चुकी है।

आज ये टीमें जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डेंगू के सभी हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का जायजा लेगी और उसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। दोनों टीमें जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेगी।

******************************

 

तेलंगाना में 3.06 करोड़ मतदाता : चुनाव आयोग

हैदराबाद 22 Aug. (एजेंसी): भारत निर्वाचन आयोग के मुताबि‍क तेलंगाना में 3.06 करोड़ मतदाता हैं। आयोग के मुताबिक राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 3,06,42,333 है। इनमें 1,53,73,066 पुरुष और 1,52,51,797 महिला मतदाता शामिल हैं। 2,133 मतदाता तृतीय लिंग के हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास राज के अनुसार, राज्य में आम मतदाताओं की कुल संख्या 3,06,26,996 है। इसके अलावा, 2,742 एनआरआई और 15,337 सेवा मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 4,76,597 है।

1 जनवरी, 2023 को अर्हता तिथि के साथ एसएसआर-2023 अंतिम रोल के अनुसार, राज्य में 2,99,77,659 मतदाता थे। इसमें लगभग 8,31,520 जोड़े गए, जबकि 1,82,183 मतदाताओं को नामावलियों के निरंतर अद्यतनीकरण के बिंदु के रूप में हटा दिया गया।

तेलंगाना में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं और 35,356 मतदान केंद्र हैं।

ग्रेटर हैदराबाद के सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 6,62,552 है, जबकि भद्राचलम में सबसे कम 1,44,170 मतदाता हैं।

ड्राफ्ट रोल से पता चलता है कि 64 निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग हर साल 5 जनवरी को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करता है, लेकिन तेलंगाना विधानसभा के आगामी चुनावों के मद्देनजर उसने विशेष सारांश पुनरीक्षण किया।

दावे और आपत्तियां 21 अगस्त से 19 सितंबर तक दाखिल की जा सकती हैं। इसके तहत लोग मतदाता के रूप में नामांकित होने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 में अपने दावे भी जमा कर सकते हैं।

सीईओ ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, वे
जिला निर्वाचन अधिकारी को 15 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर अपील दायर कर सकते हैं या सारांश पुनरीक्षण अभ्यास के इस दौर के दौरान किसी भी समय फॉर्म -6 जमा कर सकते हैं।

अंतिम नामावली चार अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस बीच सीईओ ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लगे अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है।

********************************

 

सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुंचा Chandrayaan-3, 23 अगस्त को इतने बजे चंद्रमा पर होगा लैंड

चेन्नई 22 Aug. (एजेंसी): भारतीय चन्द्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। चंद्र मिशन, चन्द्रयान 3 सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और चंद्रयान लैंडर मॉड्यूल (एलएम) 23 अगस्त की शाम छह बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरेगा। अब तक, मिशन पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और सभी की निगाहें अब लैंडिंग पर हैं, जो सफल होने पर, भारत को उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल कर देगा जिनमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। इसरो वैज्ञानिक आधी रात से ही चंद्रयान-3 मिशन पर नज़र रख रहे हैं।

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ ही घंटे पहले इसरो ने एक मील का पत्थर हासिल किया जब ऑर्बिटर ले जाने वाले चंद्रयान-2 ने कल चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का औपचारिक स्वागत किया। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रयान-3 लैंडर के साथ इसरो के लिए बैकअप संचार चैनल होगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘चंद्रयान -3 मिशन: ‘आपका स्वागत है दोस्त। सीएच-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से सीएच-3 एलएम का स्वागत किया।’

इसरो ने 2019 में कहा था कि सटीक प्रक्षेपण और कक्षीय युद्धाभ्यास के कारण, चंद्रयान -2 ऑर्बिटर का मिशन जीवन सात साल तक बढ़ गया था। 22 जुलाई, 2019 को प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान -2 मिशन में चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल थे।

चंद्रयान-2 को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था और रोवर ले जा रहा लैंडर सितंबर 2019 में लैंडिंग साइट के बहुत करीब एक तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा। इसरो ने सोमवार को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले, लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई चंद्र सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें जारी कीं।

इसरो ने कहा कि दूसरा डीबूस्टिंग और अंतिम ऑपरेशन रविवार सुबह 0200 बजे किया गया और एलएम निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा और 23 अगस्त को संचालित लैंडिंग शुरू होगी। इस युद्धाभ्यास के बाद, चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान अब लगभग 25 किमी गुणा 134 किमी पर स्थित था। इसरो ने कहा, ‘मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।’ इसरो, लैंडिंग साइट की पहचान करने के बाद, बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए सटीक ब्रेकिंग तकनीक का प्रदर्शन करेगा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण यान एलवीएम 3-एम4 द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। लगभग 16 मिनट की उड़ान अवधि के बाद, इसे 36,500 किमी गुणा 170 किमी की अण्डाकार पार्किंग कक्षा में प्रविष्ट किया गया। चंद्रयान-3 को कक्षा में प्रवेश करने से इसकी 42 दिन की यात्रा समाप्त हो गई। इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने कहा कि चंद्रमा की ओर 3.80 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग के साथ समाप्त होगी।

चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल (एलएम), प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) और एक रोवर शामिल है, जिसका उद्देश्य भविष्य के अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई प्रौद्योगिकियों को विकसित करना और प्रदर्शित करना है। चंद्रयान-3 की सेहत सामान्य है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जेपीएल डीप स्पेस एंटीना के सहयोग से पूरे मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), बेंगलुरु के पास बयालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) एंटीना से निगरानी की जा रही है।

******************************

 

 

जनप्रतिनिधियों को अनुकरणीय आचरण और शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए ताकि सदन की प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़े : लोक सभा अध्यक्ष

पीठासीन अधिकारियों को अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यवाही का संचालन निष्पक्ष रूप से करना चाहिए : लोक सभा अध्यक्ष
सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी : लोक सभा अध्यक्ष
लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपनी गतिविधियों में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल करना चाहिए ताकि नीतियों को और अधिक समावेशी बनाया जा सके : लोक सभा अध्यक्ष
सदन में सुनियोजित व्यवधानों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक है क्योंकि इससे सदन की गरिमा कम होती है : लोक सभा अध्यक्ष
विधानमंडल राजनीतिक पक्षपात से ऊपर उठकर सभी मुद्दों पर चर्चा का मंच हैं : लोक सभा अध्यक्ष
मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते समय सदन में अपने प्रतिनिधियों के व्यवहार और आचरण का आकलन करना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष
लोक सभा अध्यक्ष ने उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन का उद्घाटन किया
प्रौद्योगिकी से स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योजनाओं के कार्यान्वयन में बदलाव आ रहे हैं : मुख्य मंत्री, राजस्थान
जब सरकार नागरिकों को प्रभावी सेवाएँ प्रदान करती है, तो शासन में उनका विश्वास बढ़ता है : उप सभापति, राज्य सभा
डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग से लोगों को लाभान्वित करने में विधानमंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं : अध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा
उदयपुर 21 अगस्त 2023 (एजेंसी)।  लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सम्मेलन में उपस्थित पीठासीन अधिकारियों और विधायकों को संबोधित करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि विधानमंडल, चाहे वह संसद हो या राज्य विधान सभाएं और विधान परिषदें, 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए, जन प्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे विधायिका में लोगों के विश्वास को बनाए रखें । श्री बिरला ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना जन प्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि विधानमंडल लोगों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि विधायकों को लोकतंत्र को मजबूत करने और संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने के प्रयास करने चाहिए।

सुशासन में विधानमंडलों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि विधायी कामकाज में जन-केंद्रित शासन पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को अनुकरणीय आचरण और शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए ताकि सदन की प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़े तथा विधायी संस्थाओं और जन प्रतिनिधियों पर लोगों का विश्वास और अधिक गहरा और मजबूत हो।

श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि जनता की विधायकों से यह आशा होती है कि वे जनकल्याणकारी नीतियों को तैयार करने में कार्यपालिका का मार्गदर्शन करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए विधान सभाओं में सार्थक चर्चा करेंगे और यह तभी हो सकता है जब *जनप्रतिनिधि उच्च मानकों के अनुसार आचरण और कार्य करें तथा सदन और सार्वजनिक जीवन में अनुशासन और मर्यादा का पालन करें* । इस संदर्भ में, श्री बिरला ने पीठासीन अधिकारियों की निष्पक्षता और तटस्थता पर ज़ोर देते हुए कहा कि *पीठासीन अधिकारियों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे अपने पद की गरिमा के अनुसार आचरण करें और सुनिश्चित करें कि सदन का संचालन निष्पक्ष रूप से हो* । श्री बिरला ने कहा कि जब कोई सदस्य पीठासीन अधिकारी के पद पर आसीन होता है, तो उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पीठासीन अधिकारी इस सर्वोच्च पद की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। श्री बिरला ने आगे कहा कि *विधानमंडल राजनीतिक पक्षपात से ऊपर उठकर सभी मुद्दों पर बहस और चर्चा के लिए हैं।

वर्तमान समय में तकनीकी नवाचारों के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफि़शियल इंटेलिजेंस के इस युग में, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और आर्टिफि़शियल इंटेलिजेंस जैसी नवीन तकनीकों के उचित उपयोग से विधायी निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी और यह सुनिश्चित होगा कि विधानमंडल लोगों की सामाजिक-आर्थिक बेहतरी में योगदान करते हुए अधिक प्रभावी ढंग से और कुशलता से कार्य करें । श्री बिरला ने टिप्पणी की कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हमें एक ऐसी प्रभावी प्रणाली विकसित करनी होगी, जिसके अंतर्गत लोग जनप्रतिनिधियों या लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियमों के संबंध में या कानूनों में कोई विसंगति होने पर अपने सुझाव और प्रतिक्रिया दे सके। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की गतिविधियों में युवाओं, महिलाओं, छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किए जाने का आग्रह किया ताकि नीतियों को अधिक समावेशी बनाया जा सके और सभी हितधारक लाभान्वित हो सकें। श्री बिरला ने *राज्य विधानमंडलों से आगे बढ़कर कार्य में एकरूपता लाने के लिए एक राष्ट्र, एक विधायी मंच को लागू करने का भी आग्रह किया*। लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की दुनिया के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत समाज के सभी वर्गों के लिए सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग में अग्रणी है।
देश की 75 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं में मजबूत लोकतांत्रिक परंपराएं स्थापित की गई हैं और इन स्वस्थ परंपराओं का संरक्षण करना और बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें विकसित और समृद्ध करना सभी विधायकों की जिम्मेदारी है। यह टिप्पणी करते हुए कि जब सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र की प्रगति के लिए सुविचारित निर्णय लिए जाते हैं तो संसदीय लोकतंत्र में जनता का विश्वास मजबूत होता है, श्री बिरला ने कहा कि विधानमंडलों में व्यवधान से संसदीय लोकतंत्र के कामकाज में बाधा आती है, जिससे राष्ट्रीय विकास की गति धीमी हो जाती है। श्री बिरला ने यह भी कहा कि सुनियोजित व्यवधान और गतिरोध की बढ़ती प्रवृत्ति से सदन की गरिमा कम होती है और ऐसी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि *अब समय आ गया है कि मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते समय सदन में अपने प्रतिनिधियों के व्यवहार और आचरण को ध्यान में रखते हुए आकलन करें*। मतदाताओं को ऐसे प्रतिनिधियों का निर्वाचन करना चाहिए जो उनके कल्याण में सकारात्मक योगदान दें।

राजस्थान के मुख्य मंत्री, अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान समय में सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सूचना प्रौद्योगिकी बहुत सहायक है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि आईटी की परिकल्पना हमारे नेताओं द्वारा की गई थी जिन्होंने शासन में प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से अपनाए जाने के लिए मिशन मोड पर काम किया था।

गहलोत ने आगे कहा कि विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने पिछले पांच वर्षों में सीपीए को मजबूत किया है और उनके प्रयासों से विधानमंडल की कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सम्मेलन में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में जन प्रतिनिधियों के कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। श्री गहलोत ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रौद्योगिकी से बदलाव आ रहे हैं ।

राज्य सभा के उप सभापति, हरिवंश ने सीपीए सम्मेलन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश के विधानमंडलों के समक्ष आने वाली गंभीर चुनौतियों पर पीठासीन अधिकारियों की चर्चा के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है । उन्होंने यह भी कहा कि इस मंच पर नवीन विचारों और अनुभवों को साझा करने से सुशासन बढ़ेगा।

सम्मेलन के विषय पर बात करते हुए, हरिवंश ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित विकास के इस युग में यह अपरिहार्य है कि बेहतर शासन मानकों के लिए और सेवाएँ प्रदान करने के लिए डिजिटल इंटरवेंशन जीवन का अभिन्न अंग बनें । सूचना संचार प्रौद्योगिकी के क्रांतिकारी प्रभाव के संदर्भ में, श्री हरिवंश ने कहा कि शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिली है, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ है कि जनकल्याणकारी लाभ सीधे उन लोगों तक पहुंचें जो उनके हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार नागरिकों को प्रभावी सेवाएं प्रदान करती है, तो शासन में उनका विश्वास बढ़ता है, जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है।

स्वागत भाषण देते हुए राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष, डॉ. सी.पी. जोशी ने इस बात का उल्लेख किया कि राजस्थान ने संसदीय लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं की स्थापना में अग्रणी योगदान दिया है। डॉ. जोशी ने देश भर में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अनवरत प्रयास करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद दिया। उन्होंने सीपीए के लक्ष्यों और उद्देश्यों का उल्लेख भी किया जिसमें लोगों के लाभ के लिए लोकतंत्र, सुशासन और विधि के शासन को बढ़ावा देना शामिल है। डिजिटल क्रांति और सुशासन में इसकी भूमिका के बारे में विचार व्यक्त करते हुए, डॉ. जोशी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से लोगों को लाभान्वित करने में विधानमंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । उन्होंने कहा कि कार्यपालिका और विधायिका को लोगों की प्रगति और विकास सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय लोकतंत्र भारत की ताकत है और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के कारण हमारा देश आगे बढ़ता रहेगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीपीए मुख्यालय के चेयरपर्सन, इयान लिडेल ग्रैन्जर ने राष्ट्रमंडल में भारत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सीपीए के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रैन्जर ने भारतवासियों के लाभ के लिए डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुए भारत द्वारा इस दिशा में किए जा रहे विश्व नेतृत्व की भी सराहना की। सीपीए चेयरपर्सन ने कहा कि भारत ने जन कल्याण के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग में सभी देशों को आगे बढऩे का रास्ता दिखाया है। लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए, श्री ग्रैन्जर ने कहा कि सीपीए पूरी दुनिया के युवाओं को जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद आदि जैसी जटिल चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने की इच्छुक है। उन्होने यह भी कहा कि सर्वाधिक युवा जनसंख्या वाले राष्ट्रमंडल के सबसे बड़े देश भारत की भूमिका इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण होगी।

विधायक और सीपीए, राजस्थान चैप्टर के चेयरपर्सन, संयम लोढ़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय डिजिटल युग में लोकतंत्र और सुशासन को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के दौरान, राज्य विधानमंडलों के सभापति और अध्यक्ष तथा उपसभापति और उपाध्यक्ष निम्नलिखित विषयों पर विचार-मंथन करेंगे:

(द्ब) डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से सुशासन को प्रोत्साहित करने में जन प्रतिनिधियों को और अधिक प्रभावी/कुशल कैसे बनाया जाए; और

(द्बद्ब) लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़ करने में जन प्रतिनिधियों की भूमिका।
सम्मेलन का समापन मंगलवार, 22 अगस्त, 2023 को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री जगदीप धनखड़ के समापन भाषण के साथ होगा। राजस्थान के राज्यपाल, श्री कलराज मिश्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन लोक सभा सचिवालय और राजस्थान विधान सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

*****************************

 

बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की पर्ची, मचा हड़कंप

अमृतसर ,21 अगस्त (एजेंसी)। अमृतसर एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। खबर बम की सूचना को लेकर है जोकि एक पर्ची से मिली। सोमवार को बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी वाली पर्ची मिली है।

यह पर्ची विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारी को मिली। इस पर्ची पर बम लिखा हुआ था। पर्ची मिलने से अफरा-तफरी मच गई। फिर तलाशी अभियान चलाया गया और जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

हालांकि खबर लिखे जाने तक फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ्रढ्ढ118 अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इसके बाद सभी यात्री चेक आउट कर गए। यात्रियों के चले जाने के बाद विमान को हैंगर में लगाकर साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान बम वाली पर्ची मिली।

***************************

 

हरियाणा में चल रही है झूठ, फूट और लूट की सरकार : हुड्डा

रोहतक ,21 अगस्त (एजेंसी)। हरियाणा में चल रही बीजेपी-जेजेपी की झूठ, फूट और लूट वाली सरकार को जनता सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। प्रदेश में इसबार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जो गठबंधन की जनविरोधी नीतियों का खात्मा करेगी।
ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिसार में हुए कांग्रेस के नौवें ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम ने भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोगों के जनसैलाब, जज्बे और जोश ने ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम को ‘विकल्प आपके समक्ष’ में तबदील कर दिया।

हुड्डा ने कार्यक्रम में पहुंची जनता का धन्यवाद किया और इस सफल आयोजन के लिए बारंबार बधाई दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100-100 गज़ के प्लॉट बांटने और ओबीसी क्रिमी लेयर लिमिट को 10 लाख करने के साथ शिल्पकारों के लिए ‘विश्वकर्मा कारीगर योजना’ का भी ऐलान किया गया है।

इसके तहत केश कला और माटी कला बोर्ड की तर्ज पर बीसी(ए) समाज के शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। हाथ के कारीगरों द्वारा लिए गए ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज से ज्यादा नही लिया जाएगा।

********************************

 

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा – देश में एम्स का कोई विकल्प नहीं

नई दिल्ली ,21 अगस्त (एजेंसी)। एम्स दिल्ली के 48 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का कोई विकल्प नहीं है। इस प्रमुख संस्थान ने वैश्विक मान्यता अर्जित की है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, एम्स निदेशक एम श्रीनिवास और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं दर्जनों बार एक मरीज के रूप में यहां आया हूं। यहां के डॉक्टरों का समर्पण अद्वितीय है। क्या आप रोगी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, भागीदारी और समर्पण को हरा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी संस्थान की ताकत उसके कर्मचारी होते हैं, मैं उन सभी कर्मचारियों और आज डिग्री लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। धनखड़ ने आगे कहा कि आप अपने पूरे जीवन में उस शिक्षक को याद रखेंगे, जिन्होंने आपको पढ़ाया, क्योंकि उन्होंने आपको मार्गदर्शन दिया है। मुझे यकीन है कि आप उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे।उपराष्ट्रपति ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब हर कोई महामारी की चुनौतियों का सामना कर रहा था तो हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जोखिम उठाया और हमारी रक्षा के लिए आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कोविड लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में किसी ने भी व्यापक भागीदारी की रणनीति के बारे में नहीं सोचा जैसा कि प्रधानमंत्री ने किया। पूरे देश ने इसमें सहयोग किया। इससे कोविड को रोकने और उससे निपटने के सभी मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम मिले।

*****************************

 

इंदौर में हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

इंदौर ,21 अगस्त (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सरेराह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की और उसके मकान पर बुलडोजर चला दिया।

मामला लगभग एक सप्ताह पुराना है, जब कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में सद्दाम खान और शोएब ने अपने साथियों के साथ कार में बैठे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया था।

इस हमले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी दीपक सौंधिया की मौत हो गई थी। वहीं, उसका भाई घायल हुआ था। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम खान उसकी महिला मित्र के अलावा कुलदीप तोमर और शोएब खान को गिरफ्तार कर लिया था।

साथ ही हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए लोगों के वाहनों को भी जब्त किया था। इन आरोपियों ने वारदात को तब अंजाम दिया था, जब वे पब में शराब पीकर घर लौट रहे थे और आगे निकलने की होड़ में दीपक सौंधिया की कार को टक्कर मार दी थी।

जब सौंधिया और उनके परिवार के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई तो आरोपी आग बबूला हो गए और उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

प्रशासन ने नगर निगम के अमले के साथ सोमवार को आरोपी सद्दाम के पिपलियाहाना स्थित मकान पर बुलडोजर चला दिया। कुछ घंटे में ही मकान को जमींदोज कर दिया गया।

****************************

 

श्रीराम के लिए कल्याण सिंह ने छोड़ी थी राजगद्दी, आज पूरा हो रहा उनका सपना : योगी

अलीगढ़ ,21 अगस्त (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह ने अपने लिए राजगद्दी प्राप्त करने से महत्वपूर्ण प्रभु श्रीराम के चरणों में उसको समर्पित करने का कार्य किया था।

राममंदिर के लिए जो अभियान 1990 से लेकर 1992 और उसके बाद तक चला, उसी का परिणाम है कि आज प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

जब जनवरी 2024 में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे तो श्रद्धेय बाबूजी की आत्मा को असीम संतुष्टि मिलेगी। उनकी आत्मा हमें आशीर्वाद देगी कि जिस कार्य के लिए उन्होंने राजसत्ता छोड़ी थी, आज वो सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह बातें कहीं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह को जब भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला तो उन्होंने हर बार इस बात को स्पष्टता के साथ कहा कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार और आत्मा को संस्कार का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। इसी के अनुसार कल्याण सिंह जी ने अपना जीवन जीया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी की आज द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उन्हें स्मरण कर रहे हैं। हम सब इस बात को जानते हैं कि पहली बार 1991 में जब कल्याण सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तब प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का माहौल बना। आज का दिन अद्भुत संगम का दिन है, जब विश्व उद्यमिता दिवस और नाग पंचमी का पवित्र पर्व भी है।

उन्होंने कहा कि विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के करोड़ों उद्यमियों को इस बात के लिए धन्यवाद और बधाई कि आज पूरी दुनिया में ‘मेक इन इंडिया’ की धमक बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि 1991 में कल्याण सिंह ने अलीगढ़ के उद्यमियों को नई पहचान देने के लिए ताला नगरी का गठन किया था।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुआ, तब प्रदेश के परंपरागत उद्यम को बढ़ावा देने और एमएसएमई सेक्टर को नई पहचान देने के लिए ओडीओपी का कार्य प्रारंभ हुआ।

उन्होंने कहा कि आज अलीगढ़ को उसके ओडीओपी के कारण वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है। ये कार्य इसलिए संपन्न हुआ कि डबल इंजन सरकार की ताकत जब आम जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ती है तो हर मनोरथ पूर्ण होते हैं। आज अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है, वहीं काशी विश्वनाथ धाम, ब्रजतीर्थ का विकास और विकास की सभी बड़ी परियोजनाएं जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं गया था, वो सब आज मूर्त रूप लेती दिखाई देती हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबूजी की पुण्यतिथि के अवसर पर यूपी के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नामकरण श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के रूप में किया गया है।

इसके अलावा बुलंदशहर, जो कभी बाबूजी की कर्मभूमि रही है, वहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भी श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया है, इसका काम तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में बुलंदशहर और आसपास के युवाओं को उस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा

**************************