Category Archives: news

सुनीता केजरीवाल बोली, जेल में मेरे पति को मारने की साजिश

रांची,21 अपै्रल  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने शक्ति प्रदर्शन किया है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बुलाई गई उलगुलान रैली में 14 विपक्षी पार्टियों के दर्जनों बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

बीमारी के चलते राहुल गांधी ने ऐन वक्त पर रैली में शामिल नहीं हो सके।इस दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

सुनीता ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को ये मारना चाहते हैं। वे पिछले 12 सालों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। उन पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है। उन्हें गुंडागर्दी से, छल-कपट से जेल में डाल दिया गया है।

यह कैसी जांच है कि बिना कोई दोष साबित हुए जेल में डाल दो। यह तानाशाही है। भगवान करें ऐसी तानाशाही किसी को देखने को नहीं मिले।
सुनीता ने कहा, केजरीवाल ने आप सभी के लिए 6 गारंटी दी है। पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलेगी। दूसरी- हर गरीब को मुफ्त में बिजली मिलेगी।

तीसरी- हर गांव में हर मोहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे जहां अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिलेगी। चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे, जहां मुफ्त इलाज होगा। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक फसलों की वाजिब दाम मिलेंगे। छठी- दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा का मतलब है बड़का झूठा पार्टी। प्रधानमंत्री कैसी बातें कर रहे हैं, वे इंडिया गठबंधन से डरे हुए हैं। 400 पार का नारा लगा रहे हैं, लेकिन पहले चरण में ही 400 वाला फिल्म को देश की जनता ने सुपर फ्लॉप बना दिया है।

भाजपा को बचाओ और देश का संविधान बचाओ। देश में चल रही तानाशाही को उखाड़कर फेंकने का काम करेंगे। जनता मालिक हैं और आपको न्याय करना है।

रैली में राजद और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए और जमकर हाथापाई की। भिड़ंत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं।

वीडियो में एक शख्स के सिर से खून बहता भी नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि चतरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का राजद उम्मीदवार विरोध कर रहे हैं, इसलिए ये झड़प हुई है।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अबदुल्ला, सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस  के डेरेक ओब्रायन और शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हुए।

***************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

बाबा रामदेव को योग शिविरों का सर्विस टैक्स देना होगा

योग शिविर के लिए चुकाना होगा सर्विस टैक्स

नईदिल्ली,21 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कोर्ट ने उनके योग शिविरों को सर्विस टैक्स देने को कहा है।

कोर्ट ने सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सीईएसटीएसटी) के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को योग शिविरों के आयोजन के लिए प्रवेश शुल्क लेने के लिए सर्विस टैक्स का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी ठहराया था।

दरअसल, सीईएसटीएसटी की इलाहाबाद पीठ ने 5 अक्टूबर, 2023 को आदेश में कहा था कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर किसी भी व्यक्ति से भागीदारी के लिए शुल्क लेता है, इसलिए ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर सर्विस टैक्स के दायरे में आने चाहिए।

पीठ ने कहा था कि ट्रस्ट शिविरों में योग प्रशिक्षण के लिए दान के रूप में राशि लेता है, लेकिन असल में यह सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रवेश शुल्क होता है।

सीईएसटीएसटी ने कहा था, इन शिविरों में योग और मेडिटेशन की शिक्षा किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समूह को एक साथ दी जाती है। ट्रस्ट ने शिविर में प्रवेश शुल्क दान के रूप में एकत्र किया।

उन्होंने विभिन्न मूल्यवर्ग के प्रवेश टिकट जारी किए और टिकट के मूल्य के आधार पर अलग-अलग विशेषाधिकार दिए गए थे। ट्रस्ट जो शुल्क लेता है, वो स्वास्थ्य और फिटनेस सेवा की श्रेणी में आता है, जिस पर सर्विस टैक्स लगता है।

सीईएसटीएसटी के फैसले के खिलाफ पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने पतंजलि की अपील को खारिज कर दिया।

पीठ ने फैसले में कहा कि सीईएसटीएसटी ने सही कहा है कि शुल्क के लिए शिविरों में योग एक सेवा है, हमें उस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता, इसलिए अपील खारिज की जाती है।

सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क मेरठ रेंज के आयुक्त ने पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से अक्टूबर, 2006 से मार्च, 2011 के दौरान लगाए गए ऐसे शिविरों के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये अदा करने को कहा था।

इसमें जुर्माना और ब्याज भी शामिल है।ट्रस्ट ने दलील दी थी कि वह ऐसी सेवाएं प्रदान कर रहा है, जो बीमारियों के इलाज के लिए है और इन पर सर्विस टैक्स नहीं लगता।

बाबा रामदेव पतंजलि को लेकर भ्रामक विज्ञापन मामले में भी फंसे हुए हैं। इस मामले में वे कोर्ट में कई बार माफी मांग चुके हैं, जिन्हें कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने का आदेश दिया गया है।

ये मामला सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने से जुड़ा है, जिस पर 23 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। एलोपैथी पर दिए बयानों को लेकर भी रामदेव विवादों में हैं।

*****************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

चुनावी ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त

जगदलपुर 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के आज सुबह हादसे का शिकार होने से लगभग एक दर्जन जवान घायल हो गए।

इनमें से तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों से भरी बस डिलमिली के पास दुर्घटना का शिकार हो गई है। घटना में 10 जवान घायल हैं। तीन की हालत गंभीर है।

सभी ने मिलकर बस में फंसे घायल जवानों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस की मदद से घायल जवानों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

*****************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट

कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता भिड़े; जमकर चले कुर्सी-डंडे

रांची 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गए थे। इससे रैली में अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

खबरों के मुताबिक राजद केे कार्यकर्ताओं की चतरा से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़त हुई है। इस भिड़ंत मेें केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया। उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे। उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। जानबूझकर हमला किया गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।

************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

नालंदा 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म उत्सव जैन अनुयायी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। रविवार को भगवान महावीर की 2623वीं जन्मोत्सव पर दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कुंडलपुर समिति के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।

नन्हे बाल रूप को विशेष रथ पर विराजमान कर जैन श्रद्धालुओं ने गाजे बजे एवं गीत नृत्य कर भगवान महावीर को नगर भ्रमण कराया।

उनके अनुयायियों ने शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।

इसके बाद भगवान महावीर के मुख्य मंदिर में विराजमान प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस मौके पर कुंडलपुर के जैन मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि कुंडलपुर की इस धरा पर चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का जन्म हुआ था।

इसी धारा पर से भगवान महावीर ने पूरे विश्व मैं सत्याहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने जन-जन को जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।

***************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

चुनाव आयोग ने कैंपेन सांग पर शिवसेना को जारी किया नोटिस

उद्धव बोले- नहीं हटाऊंगा भवानी शब्द

नई दिल्ली 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)– चुनाव आयोग ने शिवसेना (उद्धव गुट) को नोटिस भेजकर उनके कैंपेन सॉन्ग से ‘भवानी’ शब्द हटाने को कहा है। आयोग ने कहा कि यह शब्द हिंदू देवी से जुड़ा हुआ शब्द है। इलेक्शन में इस तरह के धार्मिक नारे का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

चुनाव आयोग के नोटिस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह अपने थीम सॉन्ग से ‘भवानी’ शब्द को नहीं हटाएंगे। चुनाव आयोग को जो कार्रवाई करनी है करे।

उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले पीएम मोदी और अमित शाह पर कार्रवाई करे। बता दें कि उद्धव गुट ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी का मशाल गाना (प्रमोशन सॉन्ग) बनाया है, जिसमें ‘भवानी’ शब्द का जिक्र है।

******************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

उत्तर प्रदेश के बरेली से बसपा उम्मीदवार का पर्चा निरस्त

बरेली 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बरेली लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार का पर्चा निरस्त हो गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। 14 उमीदवारों के नामांकन पत्र मान्य हैं।

उन्होंने बताया कि बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे – एक 16 और दूसरा18 अप्रैल को। बसपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। अब बसपा बरेली के चुनावी मैदान से बाहर हो गई है।

****************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

PM MJODI अल्पसंख्यकों के आरक्षण छीन लेगी – ओवैसी

हैदराबाद 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के आरक्षण छीन लेगी।

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरी बात याद रखियेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान में संशोधन करेंगे, आरक्षण छीन लिया जाएगा।

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत-चीन गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की स्थानीय उम्मीदवार माधवी लता पर भी निशाना साधा जिन्होंने रामनवमी की पूर्व संध्या पर मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा किया। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी शहर का सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बिगाड़ना चाहती है।

**************************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

सागवाड़ा में चार पीढि़यां करेंगी एक साथ मतदान

डूंगरपुर 21 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव 2024 के 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा -160 के भाग संख्या 68 के मतदान बूथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छत्रपुरा में एक साथ चार पीढि़यां मतदान करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदाता सूची क्रमांक 281 अनुभाग दो स्कूल फला पर दर्ज पूंजा खेमजी 90 वर्ष, क्रमांक 287 के सोहन पूंजा, क्रमांक 278 के शिवराम सोहन तथा क्रमांक 279 पर दर्ज ऋतिक शिवराम 18 वर्ष अपने दादा परदादा के साथ में मतदान करेंगे।

बीएलओ मोतीराम मकवाणा ने इसके लिये उत्साहित मतदाता परिवार जनों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता मार्गदर्शिका व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतदाता पर्ची का वितरण किया।

****************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

सीजेआई चंद्रचूड़ ने लोगों से की वोट डालने की अपील

कहा कि पांच साल में पांच मिनट देश के लिए निकाले

नई दिल्ली 20 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि संवैधानिक लोकतंत्र में यह ‘सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

भारीतय निर्वाचन आयोग के ‘मेरा वोट, मेरी आवाज अभियान के तहत जारी अपने वीडियो संदेश में सीजेआई चंद्रचूड़ ने लोगों से अपील की है कि वे चुनाव में मतदान करने का अवसर से नहीं चूकें। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं, जो कि हमारा देश है।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि कृपया हमारी महान मातृभूमि के नागरिक के रूप में जिम्मेदारी से मतदान करने का यह अवसर न चूकें। उन्होंने कहा कि ‘हर पांच साल में पांच मिनट, हमारे देश के लिए। यह किया जा सकता है, है ना? आइए, गर्व के साथ मतदान करें।

मेरा वोट, मेरी आवाज। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान नागरिक के रूप में हमें कई अधिकार देता है, लेकिन इसके साथ ही यह भी अपेक्षा करता है कि हर कोई उसे सौंपा गया अपना कर्तव्य निभाए। संवैधानिक लोकतंत्र में नागरिकता के सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक कर्तव्य मतदान करना है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सरकार चुनने में नागरिकों की सहभागी भूमिका होती है और इसीलिए कहा जाता है कि ‘लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए सरकार है। उन्होंने कहा है कि जब वह पहली बार मतदाता बने थे और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर कतार में खड़े हुए थे, तब वह कितने उत्साहित थे।

सीजेआई ने कहा कि जब मैं वोट देता हूं तो उंगली पर लगने वाली स्याही देशभक्ति और राष्ट्र के साथ जुड़ाव की जबरदस्त भावना पैदा करती है…। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने अपने संदेश में कहा कि इसलिए हमारा संविधान और हमारा कानून एक नागरिक, एक वोट और एक मूल्य का प्रावधान करता है। मुझे लगता है कि संवैधानिक लोकतंत्र के रूप में यह हमारे देश की महान दृढ़ता और शक्ति है।

उन्होंने कहा कि जब वह वकील थे और उन्हें काम के लिए इधर-उधर भागना पड़ता था, तब भी वह वोट डालने का अपना कर्तव्य निभाने से कभी नहीं चूके।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार 250 करोड़ रुपये में बिके

फिल्म दो और दो प्यार की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त

लापता हुुईं 95 वर्षीय परदादी परिवार से दोबारा मिली

लोकसभा चुनाव में वोट देने की इच्छा जताई

कोलकाता 20 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कोलकाता के पास हावड़ा में फुटपाथ पर बेहोश मिली बिहार के बांका जिले की 95 वर्षीय महिला शनिवार को अपने परिवार से मिल गईं। उन्होंने सहयोग के लिए पुलिस व शौकिया रेडियो ऑपरेटरों के संगठन पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब (डब्ल्यूबीआरसी) को धन्यवाद दिया और लोकसभा चुनाव में वोट देने की इच्छा जताई।

महिला सजमू निशा सजोमन ने बचावकर्ताओं से दो गुहार लगाई थी। वह अपने परपोते-पोतियों से मिलना चाहती है, क्योंकि वे तभी भोजन करते थे, जब वह उन्हें कहानियां सुनाती थीं और वह सलमानपुर गांव में अपने घर के पास बूथ पर आखिरी बार अपना वोट डालना चाहती हैं।

डब्ल्यूबीआरसी के सचिव अंबरीश नाग विश्वास ने कहा,“कुछ राहगीरों ने सबसे पहले महिला को बेहोश पड़ेे देखा। इसके बाद गोलाबारी पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सजमू को एक अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक गर्मी कारण शरीर में पानी की कमी हो जाने से वह बेहोश हो गईं थीं। स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने डब्ल्यूबीआरसी से संपर्क किया। अपने व्यापक नेटवर्क के जरिए डब्ल्यूबीआरसी सैकड़ों खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिला चुका है। महिला ने अपने परपोते के बारे में बताया और कहा कि वह सलमानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह वोट डालना चाहती हैं।”

पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सलमानपुर में तलाश शुरू की तो डब्ल्यूबीआरसी ने बिहार में। आख़िरकार पता चला कि उनके हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला बिहार के बांका के सलमानपुर गांव से लापता है। महिला के परिवार से संपर्क करने पर उनके पोते-पोतियां उनकी तस्वीर दिखाए जाने पर रोने लगे। उनमें से एक तुरंत हावड़ा के लिए ट्रेन में चढ़ गया।

नाग बिस्वास ने कहा,“ महिला के परिवार के सदस्यों ने हमें बताया कि सजमू के लापता होने के बाद से बच्चे ठीक से खा भी नहीं रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने घर के बगल में एक जर्जर स्कूल भवन में स्थापित होने वाले मतदान केंद्र में इस लोकसभा चुनाव में आखिरी बार मतदान करना चाहती हैं। निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) में उनकी उम्र 89 वर्ष दर्ज है, लेकिन वास्तव में वह 95 वर्ष की हैं। नाग बिस्वास ने कहा, हम चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के उनके उत्साह से प्रभावित हैं।

**********************

Read this also :-

पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार 250 करोड़ रुपये में बिके

फिल्म दो और दो प्यार की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त

रांची में रविवार को जुटेंगे इंडिया गठबंधन के टॉप लीडर्स

पोस्टरों में छाईं मेजबान कल्पना सोरेन

रांची 20 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । इंडिया गठबंधन के टॉप लीडर्स रविवार 21 अप्रैल को रांची में एक मंच पर इकट्ठा होंगे। यहां धुर्वा इलाके के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है।

बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के सांसद संजय सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, सीपीआई एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन सहित 12 टॉप लीडर्स रैली को संबोधित करेंगे।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन “घोषित-अघोषित” तौर पर इस रैली की मुख्य मेजबान हैं। झारखंड के कई शहरों में लगाई गई होर्डिंग्स में उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं।

ऐसे में इस रैली को हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी में कल्पना सोरेन को झारखंड में गठबंधन के मुख्य चेहरे के तौर पर स्थापित-प्रचारित करने के “जलसे” के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गठबंधन की पार्टियों का दावा है कि रैली में पांच लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। उलगुलान का आदिवासी भाषाओं में अर्थ क्रांति होता है।

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि इस रैली में जुटने वाले लोग “दही-चूड़ा खाएंगे और भाजपा को भगाएंगे” का संदेश लेकर पूरे राज्य में जाएंगे।

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इसे परिवारवादी और भ्रष्टाचार के आरोपी को महिमामंडित करने वाली रैली करार दिया है।

रैली को लेकर जारी पोस्टरों पर भारतीय जनता पार्टी और झामुमो के बीच जुबानी जंग चल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सही मायने में इसे उलगुलान रैली नहीं, बल्कि आदिवासी अपमान महारैली कहा जाना चाहिए, क्योंकि रैली के पोस्टरों में आदिवासी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं है।

यह हास्यास्पद है और आदिवासियों के लिए अपमान की बात है। अब जेएमएम का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक सीमित रह गया है।

भाजपा के इस आरोप पर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को दृष्टि का इलाज कराना चाहिए, क्योंकि उन्हें वो पोस्टर दिखाई नहीं दे रहे, जिसमें सीएम चंपाई सोरेन हैं।

बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप के बीच रविवार को होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। रैली स्थल पर विशाल पंडाल और तीन मंच बनाए गए हैं। रैली में सुरक्षा को लेकर भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

*************************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार 250 करोड़ रुपये में बिके

फिल्म दो और दो प्यार की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त

यात्राओं की अनुमति पर तीन दिन के भीतर फैसला लें : SC

नई दिल्ली ,19 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने चुनाव के दौरान किसी भी सभा पर रोक लगाने के व्यापक आदेश जारी किए जाने पर शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया और सक्षम अधिकारियों को मौजूदा आम चुनावों के दौरान ‘यात्राएं’ आयोजित करने की अनुमति के लिए किसी भी व्यक्ति की ओर से की गयी याचिका पर तीन दिन के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय और निखिल डे की याचिका पर यह निर्देश दिया। पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता सुश्री रॉय और डे की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने आम चुनाव होने तक सभी सभाओं, बैठकों, प्रदर्शनों आदि पर रोक लगा दी है।

पीठ ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा, ऐसा आदेश कैसे जारी किया जा सकता है। भूषण ने संविधान पीठ के पहले के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक शांति भंग होने की कोई ठोस वास्तविक आशंका न हो, सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कोई आदेश जारी नहीं किया जा सकता है।

पीठ के कहने पर भूषण ने अदालत में ऐसा ही एक नोटिस को पढ़ा। उन्होंने (श्री भूषण) बाड़मेर में जारी एक नोटिस का हवाला देते हुए कहा, बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ईसीआई द्वारा लोकसभा चुनावों की (16 मार्च को) घोषणा की गई है।

ईसीआई के निर्देशों के अनुसार, लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने चाहिए। कोई भी व्यक्ति संबंधित चुनाव अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जुलूस या सार्वजनिक बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा, लेकिन यह प्रतिबंध विवाह समारोह और अंतिम यात्रा पर लागू नहीं होगा।

भूषण ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों आदि का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के वास्ते लोकतंत्र यात्रा/सार्वजनिक बैठक निकालने की अनुमति के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने कहा, पिछली बार नवंबर और दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हमने यही अनुमति मांगी थी। हमें अनुमति नहीं दी गई थी और अब फिर कोई अनुमति नहीं दी गई है। 48 घंटे के भीतर उन्हें कम से कम अनुमति के लिए आवेदन पर निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अदालत को एक आदेश पारित करना चाहिए जो पूरे देश पर लागू हो। इस पर पीठ ने कहा, हम एक अंतरिम आदेश द्वारा निर्देश देते हैं कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सक्षम अधिकारियों को कोई आवेदन किया जाता है तो ऐसे आवेदन के तीन दिन के भीतर उस पर निर्णय लिया जाएगा। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद करेगी।

*****************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

फिलिपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति , चीन को लग सकती है मिर्ची

नई दिल्ली ,19 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत-रूस के संयुक्त उपक्रम द्बारा विकसित ब्रह्मोस मिसाइल की फिलिपींस को आपूर्ति के साथ ही वह इस मिसाइल प्रणाली को हासिल करने वाला पहला विदेशी राष्ट्र बन गया है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुक्रवार को तब हासिल किया जब देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा था।

जनवरी 2022 में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) ने फिलिपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के साथ 37.49 करोड़ डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें फिलिपींस की नौसेना के लिए तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति शामिल थी। यह कदम भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति तथा इसके समग्र भारत-प्रशांत विजन में फिलिपींस की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। नई दिल्ली ने इसे जिम्मेदार रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने की भारत सरकार की नीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

फिलिपींस के रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया कि ब्रह्मोस उनके देश की संप्रभुता और संप्रभु अधिकारों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ प्रतिरोध प्रदान करेगा, खासकर पश्चिमी फिलिपीन सागर में। वैसे भारत के इस कदम से चीन को मिर्ची लग सकती है।?दरअसल साउथ चाइना सी में फिलीपींस का स्पार्कली आइलैंड्स को लेकर विवाद चलता रहता है।

चीन के चाइना छोटे आइलैंड वाले देशों को धमकाया जाता है, क्योंकि यह देश सैन्य रूप से इतने मजबूत नहीं है। इंडिया की तरफ से भी यह पहली बार होगा जब चाइना के दुश्मनों को कोई हथियार बेचा गया हो। फिलिपींस राष्ट्रपति पहले ही कह चुका है कि हम पीछे नहीं हटने वाले हैं और हम अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने जा रहे हैं।

चीन की आक्रामकता को रोकने के लिए एक सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है और फिलीपींस जैसे देशों को हथियारों की दौड़ में चीन प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रारंभ में, फिलिपींस को तीन बैटरियों की आपूर्ति की जाएगी, जिसमें छह लॉन्चर और मिसाइलें शामिल हैं। अनुबंध में ऑपरेटरों और देखरेख करने वालों के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक एकीकृत लॉजिस्टिक्स सपोर्ट (आईएलएस) पैकेज भी शामिल है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पिछले महीने फिलिपींस की अपनी यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की, और उन्हें भारत-फिलिपींस साझेदारी में हाल के विकास और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए संयुक्त पहल के बारे में जानकारी दी।

फिलिपींस के विदेश मंत्री एनरिक ए. मनालो से मुलाकात के अलावा जयशंकर ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा में बढ़ते सहयोग पर चर्चा करने के लिए फिलिपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव गिल्बर्ट टेओडोरो से भी मुलाकात की।विदेश मंत्रालय ने 27 मार्च को एक बयान में कहा, क्षमता निर्माण, संयुक्त अभ्यास, सूचना आदान-प्रदान और रक्षा औद्योगिक सहयोग के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में चल रही गति को मजबूत करने पर ठोस चर्चा हुई।

दूसरी ओर, टेओडोरो ने पश्चिम फिलिपीन सागर/दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर फिलिपींस की स्थिति के लिए भारत के अटूट समर्थन का स्वागत किया।

फिलिपींस के रक्षा विभाग ने कहा, मंत्री जयशंकर ने नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

ऐसे प्रयासों के तहत, दोनों पक्ष रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, गतिशीलता और रसद सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमत हुए। साथ ही उभरती प्रौद्योगिकियों पर निवेश, अंतरिक्ष के क्षेत्र में जागरूकता पर सहयोग और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास पर संभावित साझेदारी का पता लगाने पर भी सहमति बनी।

सामान्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटना और क्षेत्र के देशों के साथ मजबूत रक्षा और सैन्य साझेदारी बनाना पिछले 10 साल में मोदी सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में देश के सुरक्षा हितों की रक्षा करने का वादा करता है, बल्कि घरेलू रक्षा विनिर्माण और ‘भारत में निर्मित’ रक्षा उपकरणों के निर्यात का व्यापक विस्तार करने का भी वादा करता है।

इसमें कहा गया है कि प्रमुख वायु और भूमि उपकरण प्लेटफार्मों में स्वदेशीकरण में तेजी लाकर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इसमें एक संकल्प भारत के रक्षा पदचिह्न का रणनीतिक स्थानों पर विस्तारित करना और भारत तथा हिंद महासागर क्षेत्र के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी करना है।

घोषणापत्र में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की भी बात कही गई है, जिससे भारत उपमहाद्वीप में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार बन जाएगा।घोषणापत्र में कहा गया है, समुद्री विजन को मजबूत करते हुए हम क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे।

मिसाइल हथियार प्रणाली फिलिपींस को उस क्षेत्र में रणनीतिक जल क्षेत्र की रक्षा करने में मदद करेगी, जिसमें दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग शामिल हैं। दूसरी ओर, मनीला द्वारा इसकी खरीद मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई पहल ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्डÓ को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर भारत वैश्विक स्तर पर सैन्य शक्ति बनना चाहता है तो रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सरकार का मानना है कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों के विकास के साथ, स्वदेशी उद्योगों की वृद्धि से न केवल रोजगार पैदा होगा बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को भी बढ़ावा मिलेगा।

****************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ

छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान

नई दिल्ली 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। 102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा।

मणिपुर व पश्चिमी बंगाल में हिंसा की खबर है। राजस्थान में कुछ जगह मारपीट व धमकी देने की घटनाएं सामने आई हैं। पहला चरण देश के 102 लोकसभा सीटों में संपन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

शुक्रवार को जिन केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हुआ उनमें नागपुर से नितिन गडकरी, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, उधमपुर से जितेंद्र सिंह, अलवर से भूपेंद्र यादव, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल व तमिलनाडु के नीलगिरी से एल मुरुगन शामिल रहे।

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण के मतदान के लिए देश भर में 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केद्रों पर कुल 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता थे।

शराब, नशीले पदार्थों, नकदी आदि की अवैध खेप पर नजर रखने के लिए 1,374 अंतरराज्यीय और 162 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर निगरानी रखी गई। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सड़क मार्ग और सीमाओं के अलावा समुद्री और हवाई मार्ग पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म हुई। (मतदान समाप्ति का समय कुछ स्थान पर भिन्न था)। इन 102 सीटों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर थे।

35.67 लाख मतदाता ऐसे थे, जिनके पास अपने मताधिकार का प्रयोग करने का यह पहला अवसर था। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता व 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.14 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता थे।

13.89 लाख विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) भी इस चुनाव में मतदाता रहे। इन्हें घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया था। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग 1 लाख वाहन तैनात किए गए थे।

सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई।

चुनाव आयोग ने कुल 4,627 उड़न दस्ते, 5,208 सांख्यिकी निगरानी दल, 2,028 वीडियो निगरानी दल और 1,255 वीडियो देखने वाली टीमें तैनात की थी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव हुआ उनमें नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिब्रूगढ़, जोरहाट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप शामिल रहे।

पहले चरण के मुख्य चेहरों में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से जितिन प्रसाद, तमिलनाडु से कार्ति चिदंबरम, तमिलनाडु के कोयंबटूर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन व छिंदवाड़ा से नकुलनाथ भी शामिल थे।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 18 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों की तैनाती की थी।

*****************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान

नई दिल्ली 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार की शाम संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल में मतदान किया है। इस मामले में बिहार सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से पिछड़ गया है।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं, बिहार में सबसे कम सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम 5 बजे तक वोट डाला है।

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो त्रिपुरा में 76.10, असम में 70.77, पुडुचेरी में 72.84, मेघालय में 69.91, मणिपुर में 68.62, सिक्किम में 68.06, जम्मू कश्मीर में 65.08, अरुणाचल प्रदेश में 63.97, छत्तीसगढ़ में 63.41, लक्षद्वीप में 59.02, अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 56.87, नागालैंड में 55.02, उत्तराखंड में 53.56 और मिजोरम में 53.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बड़े राज्यों की बात करें तो शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.54, तमिलनाडु में 62.08, मध्य प्रदेश में 63.25, महाराष्ट्र में 54.85 और राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

**************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

मंडला में विदाई से पहले वधू ने किया मतदान

मंडला 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में गजब का उत्साह है। मंडला संसदीय क्षेत्र में तो एक वधू ने विदाई से पहले अपने मताधिकार की जिम्मेदारी निभाई।

मध्य प्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र के मेली गांव के नारायणगंज के मतदान केंद्र 112 पर हर किसी को खुश कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

यहां की आशा रानी सिंगरोरे अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची।

राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। युवा हों या बुजुर्ग या फिर महिलाएं, सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

*********************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

आम चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान की तैयारी पूरी

 शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान

नई दिल्ली 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आम चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 102 संसदीय सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। जिसके लिए चुनाव अधिकारी मतदान केन्द्रों पर पहुंचा दिये गये हैं।

पहले चरण में लोक सभा के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा कुल 92 सीटों के लिए भी मतदान कराये जाएंगे। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं और उम्रदराज और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

लोक सभा के पहले चरण के चुनाव में 16.63 करोड़ मतदाता केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल सहित कुल आठ केन्द्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल 1605 प्रत्याशी के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।

आयोग की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतदान कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। आयोग के अनुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान के समय अलग-अलग भी हो सकते हैं। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराने वाली अधिकारियों की टीमें ईवीएम मशीनों के साथ पहुंचा दी गयी हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आम चुनाव-2024 के पहले चरण के मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 97 करोड़ मतदाताओं के नाम संदेश में कहा, आप अपना वोट डालें और ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के उत्सव में भाग लें। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सहभागिता के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तथा प्रलोभन मुक्त रखने और इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

आयोग इन चुनावों के लिए पिछले दो वर्षों से तैयारी कर रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया।

पहले चरण में मताधिकार प्राप्त 16.63 करोड़ मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला तथा 11,371 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 35.67 लाख मतदाताओं ने वोट डालने के लिए पंजीकृत किया है।

इसके अतिरिक्त 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं। पहले चरण में भाग्य अजमाने के लिए 625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे है, जिनमें से 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

पहले चरण के संसदीय चुनाव में आठ केन्द्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल का चुनावी भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज होना है। इनमें सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, नागपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रहे हैं। केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम तुकी के सामने हैं।

केन्द्रीय जहाजरानी जल मार्ग एवं बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम में डिब्रूगढ़ और केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के चुनावी भविष्य का निर्णय ऊधमपुर सीट पर हो जा रहा है और उनके सहयोगी भूपेन्द्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।

राजस्थान की ही बीकानेर सीट पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल से है। पहले चरण के अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री एवं द्रमुक सांसद ए राजा का भाग्य नीलगिरि सीट के मतदाताओं के निर्णय से तय होगा। शिवगंगा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम पुन: जीत का प्रयास कर रहे हैं।

हाल तक तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलसाई सौन्दरराजन भाजपा के टिकट पर चेन्नई दक्षिण सीट पर उम्मीदवार हैं। पश्चिम त्रिपुरा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मणिपुर के कानून एवं शिक्षा मंत्री तथा भाजपा उम्मीदवार बसंत कुमार सिंह इनर मणिपुर सीट पर जेएनयू की प्रोफेसर एवं कांग्रेस उम्मीदवार विमल ओकोईजाम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी कोयम्बटूर से के. अन्नामलाई, द्रविड मुनेत्र कषगम प्रत्याशी कनिमोझी थुथुकुडी से, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जितिन प्रसाद पीलीभीत से, कांग्रेस से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाडा से भाग्य आजमा रहे हैं।

मतदाताओं के लिए मतदान करने के लिए 1.87 लाख केंद्र बनाए गए हैं और स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 18 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। कल होने वाले मदान में 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य- 73, एसटी- 11, एससी-18) और अरुणाचल और सिक्किम में राज्य विधानसभा चुनावों में 92 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शुरू होगा। पहले चरण में अन्य चरण की अपेक्षा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या सबसे अधिक है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होता है और शाम छह बजे समाप्त होता है। इसके अलावा मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग एक लाख वाहन तैनात किए गए हैं।

आयोग ने शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से चुनाव कराने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ-साथ 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। मतदान से कुछ दिन पहले ही 361 पर्यवेक्षक (127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक, 167 व्यय पर्यवेक्षक) अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। वीडियो निगरानी टीमें और 1255 वीडियो देखने वाली टीमें मतदाताओं को शामिल करने के किसी भी प्रकार से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए चौबीसो घंटे निगरानी रख रही हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए कुल 1374 अंतरराज्यीय और 162 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां, शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसके अलावा समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

पहले चरण के 102 सीटों में होने वाले मतदान के लिए 85 वर्ष अधिक के 14.14 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत और 13.89 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। आयोग की इस वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

लोकसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी ने ‘मोदी की गारंटी’ के अभियान की योजना बनाई है, जो कि मतदाताओं को मुख्य रूप से राजनीतिक निरंतरता पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने मतदाताओं को नौकरी और नकद हस्तांतरण का वादा करने के लिए ‘न्याय पत्र’ लॉन्च किया है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने और ‘एक देश एक चुनाव’ के सिद्धांत को लागू करने का भी वादा किया है।

इस बार चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से दो राजनीतिक समूहों – भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया समूह) के बीच है।

भाजपा के लिए चुनावी जीत का मतलब होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हैट्रिक लगाना है। विपक्ष की हार उनका मनोबल और गिरा सकता है। कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भगवा पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन अतीत में कई मौकों पर सर्वेक्षणकर्ता गलत भी साबित हुए हैं।

पहले चरण में अन्य छह चरणों के मुताबिक सबसे ज्यादा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच, बिहार की चार, उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, अरुणाचल, मणिपुर और मेघालय की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी की एक-एक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा।

पहले चरण के चुनाव में असम की डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर सीट पर, बिहार की जमुई, औरंगाबाद, गया और नवादा सीट पर , मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट, महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली, चिमूर, रामटेक और नागपुर सीट पर, राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट, उत्तराखंड की पांचों सीट गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर कल सुबह मतदान शुरू होंगे। पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भी इसी दिन मतदान होगा।

त्रिपुरा वेस्ट में भी इसी दिन वोट डाले जायेंगे। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इनमें चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, धर्मपुरी, तिरुवन्नमलाई, अरणी, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में भी मतदान होंगे। इसके अलावा असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर मतदान होगा।

कुल सात चरणों में कराये जा रहे इन चुनावों में लोकसभा की 543 सीटों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्रप्रदेश विधानसभाओं के चुनाव कराये जा रहे हैं। मतगणना चार जून को करायी जाएगी।

******************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान शुरू

बंगाल के कूच बिहार में मतदान केंद्र पर पथराव

नई दिल्ली 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 102 संसदीय सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व राज्यपाल और दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट से, सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से और किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से उम्मीदवार हैं। रिजिजू का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है।

इसके अलावा, अन्य केंद्रीय मंत्रियों में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से जितेंद्र सिंह, राजस्थान की अलवर सीट से भूपेंद्र यादव और बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, तथा तमिलनाडु के नीलगिरी से एल. मुरुगन चुनाव लड़ रहे हैं।

चेन्नई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मतदान केंद्र पर पथराव का मामला सामने आया है। यहां चंदामारी में स्थित पोलिंग बूथ के सामने पथराव किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के मतदान के लिए देश भर में 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

चुनाव के पहले चरण कुल 1,625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 18 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों की तैनाती की है। लोकसभा का यह चुनाव सात अलग-अलग चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। आखिरी चरण 1 जून को होगा। मतगणना 4 जून को होनी है। पहले चरण के साथ लोकसभा की 102 संसदीय सीटों के अलावा अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव होने जा रहा है उनमें कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिबरूगढ़, जोरहाट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप आदि शामिल हैं। अधिकतर सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम छह बजे खत्म होगी।

हालांकि कुछ सीटों पर समय अलग है। पहले चरण के मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर हैं। इनमें 35.67 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत हैं।

इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.14 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता और 13.89 लाख विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) हैं, जिन्हें उनके घर से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग एक लाख वाहन तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

चुनाव आयोग ने कुल 4,627 उड़न दस्ते, 5,208 सांख्यिकी निगरानी दल, 2,028 वीडियो निगरानी दल और 1,255 वीडियो देखने वाली टीमें तैनात की हैं। कुल 1,374 अंतरराज्यीय और 162 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियों पर शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त की वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। समुद्री और हवाई मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

****************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

झारखंड में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट,90.39 फीसदी परीक्षार्थी पास

लड़कियां रहीं आगे

रांची 19 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा है। ज्योत्स्ना ज्योति 99.2 फीसदी अंकों के साथ स्टेट टॉपर रही। वह हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा हैं। टॉप थ्री में चार लड़कियों ने जगह बनाई है और ये सभी इसी विद्यालय की छात्रा हैं।

सेकेंड टॉपर सना मंजरी को 98.6 फीसदी और थर्ड टॉपर करिश्मा एवं श्रृष्टि सौम्या को 98.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। टॉप टेन की लिस्ट में कुल 44 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। ओवरऑल रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों का प्रतिशत 91 है, जबकि उनके मुकाबले 89.70 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है।

परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 54.20 फीसदी परीक्षार्थियों को प्रथम श्रेणी, 40.63 फीसदी को द्वितीय और 5.17 फीसदी को तृतीय श्रेणी में सफलता मिली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के ऑफिस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में चेयरमैन अनिल महतो ने 11 बजकर 30 मिनट पर रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष राज्य में कुल 4 लाख 21 हजार 678 छात्र-छात्राएं एकेडमिक काउंसिल की इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2 लाख 5 हजार 110 छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी, एक लाख 53 हजार 733 को द्वितीय श्रेणी और 19555 को तृतीय श्रेणी में सफलता मिली है।

परीक्षा के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट जेएसी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और जेएसीरिजल्ट्स डॉट कॉम पर जारी किए गए हैं, लेकिन इसके पहले हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश कर गई। इस लिंक पर जाकर रोल कोड एवं रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

काउंसिल ने कहा है कि जब तक उन्हें स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक जैक वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट ही मान्य होगी। परीक्षार्थी 10वीं का रिजल्ट एसएमएस सेवा का उपयोग कर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अंग्रेजी में जेएच10 लिखकर अपना रोल नंबर लिखना होगा। इस मैसेज को 567675 पर भेजने के बाद रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।

इस बार जैक की मैट्रिक परीक्षा छह फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। इसके लिए राज्यभर में 1238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जैक के चेयरमैन अनिल महतो ने कहा कि इस बार हमलोगों ने पिछले साल की तुलना में 20 दिन पहले रिजल्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

******************************

Read this also :-

विक्रम के चियान62 शीर्षक से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज तारीख टली

ED ने घोटाले के आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की

ED का बड़ा एक्शन

रांची 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ईडी ने रांची के जमीन घोटाले के आरोपियों के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में जमा 3.56 करोड़ की रकम को फ्रीज करा दिया गया है। यह जानकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है।

ईडी ने झामुमो नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, बिपिन सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। इसके बाद इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एजेंसी ने झारखंड के मनरेगा घोटाले में भी दो आरोपियों शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपए की कीमत वाली चार अचल संपत्तियों को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। बताया गया है कि इस घोटाले में अब तक 106.86 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।

****************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

DRDO ने क्रूज मिसाइल (cruise missile) का किया सफल परीक्षण

जानें किन खूबियों से लैस है ये अत्याधुनिक मिसाइल

नई दिल्ली 18 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज़ मिसाइल (ITCM) की सफल उड़ान का टेस्ट किया है। टेस्ट के मुताबिक मिसाइल के सभी सबसिस्टम ने उम्मीद के मुताबिक काम किया है।

डीआरडीओ के मुताबिक मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार,इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। डीआरडीओ के मुताबिक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इन तकनीक को उड़ान पथ पर तैनात किया था।

DRDO ने बताया कि इस मिसाइल की उड़ान को वायुसेना के सुखोई एसयू-30-एमके-1 फाइटर जेट से भी ट्रैक किया गया। मिसाइल ने टेस्ट के सभी मानकों को पूरा किया। परीक्षण के दौरान निर्भय मिसाइल ने 864 किमी. से लेकर 1111 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

इस मिसाइल में टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी भी है। टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी उस स्थिति को कहते हैं जिसमें उसपर निशाना लगाकर इसे निष्क्रिय करना बेहद कठिन हो जाता है। इस टेक्नोलाजी के कारण दुश्मन देशों के लिए भारत की ये मिसाइल परेशानी खड़ी करने वाली है। इस मिसाइल की एक खास बात यह है कि इसे समुद्र और जमीन दोनों जगहों से मिसाइल लॉन्चर्स के जरिए दागा जा सकता है।

मिसाइल जमीन से कम से कम 50 मीटर ऊपर और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो मीटर ऊपर उड़कर टारगेट को नष्ट कर सकती है। आईटीसी मिसाइल 6 मीटर लंबी और 0.52 मीटर चौड़ी है। इसके पंखों की कुल लंबाई 2.7 मीटर है। ये मिसाइल 300 किलोग्राम तक के हथियारों कैरी कर सकती है। 1500 किलो मीटर के दायरे तक निर्भय मिसाइल किसी भी टारगेट को ध्वस्त करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल के सफल उड़ान-परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि स्वदेश संचालित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास की एक प्रमुख उपलब्धि है।

**************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

प्रशासन चुनाव के लिए तैयार, बूथ पर पहुंचे मतदान दल

मतदान शुक्रवार को

चूरू 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा आम चुनाव -2024 को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए मतदान दल अपने-अपने बूथ पर पहुंचे और तैयारियां सुनिश्चित कीं। शुक्रवार सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर ने तारानगर में किया मतदान दलों की रवानगी का अवलोकन

लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चूरू लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर ने गुरुवार को जिले के तारानगर विधानसभा मुख्यालय स्थित मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में हुए मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण व मतदान दलों की रवानगी का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश व शुभकामनाएं दीं।

पर्यवेक्षक दिवेगांवकर ने कहा कि सभी कार्मिक सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहकर मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयानुसार संपादित करें तथा किसी भी प्रकार का परेशानी होने पर धैर्य रखकर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए प्रबंधन करें।

मतदान दल कार्मिक अपने पूर्व अनुभवों एवं आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान करें। सभी कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जानकारी का लाभ उठाते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।

उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश देते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखते हुए परिस्थितियों को मैनेज करने के लिए करेक्ट स्टेप्स उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर माइक्रो ऑब्जर्वर सीधे पर्यवेक्षक को रिपोर्ट करेंगे।

तारानगर एसडीएम रवि कुमार ने प्रशिक्षण दिया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, लाइजनिंग अधिकारी डॉ मंगल जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर सत्यानी ने रतनगढ़ से किया मतदान दलों को रवाना, दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को जिले के रतनगढ़ विधानसभा मुख्यालय से मतदान दलों की रवानगी स्थल का अवलोकन किया तथा मतदान दलों को आवश्यक निर्देश देते हुए रवाना किया।

मतदान दल कार्मिकों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान दल कार्मिकों के लिए रजाई, गद्दे, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाकर सेक्टर अधिकारी एवं बीडीओ के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। मतदान दलों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि मॉक पोल की प्रक्रिया में सूक्ष्म परिवर्तनों को जांच लें। मॉक पोल एवं सीआरसी निर्धारित प्रक्रिया में संपन्न हो, गलती की कोई गुंजाइश न छोड़ें। किसी भी प्रकार से मशीन में तकनीकी खराबी होने से मशीनों को रिप्लेस करने की निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाए। समय के बेहतर प्रबंधन से सभी गतिविधियां सही तरीके से संपादित की जा सकती हैं।

सत्यानी ने कहा कि ईवीएम को ले जाते समय ध्यान रखें कि कोई अनाधिकृत परिधि में न आए। मशीनों को अकेले न छोड़े तथा अनधिकृत व्यक्ति साथ न रहे। नियमों के बारे में पीठासीन अधिकारी को किसी भी प्रकार का असमंजस न रहे।

एडीएम एवं सीईओ ने किया रवानगी का अवलोकन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत ने जिले के चूरू विधानसभा मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय तथा सादुलपुर विधानसभा मुख्यालय से मतदान दलों को मतदान सामग्री व अंतिम प्रशिक्षण प्रदान कर रवानगी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने कहा कि मतदान दल अपने दायित्वों के निर्वहन में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचें। लोकसभा आम चुनाव में मतदान दलों की सबसे अहम भूमिका है।

मतदान कार्मिकों को सतर्कता व सजगता से दायित्वों के निर्वहन के साथ जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की परंपरा को कायम रखना है।

सादुलपुर प्रभारी अधिकारी सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि मतदान दल कार्मिकों के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतदान दल कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उत्साह से मतदान करवाएं। सभी गतिविधियां समुचित ढंग से संपादित हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

चूरू विधानसभा मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने मतदान दलों को प्रशिक्षण व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, सेक्टर ऑफिसर मधुसूदन प्रधान, प्रशान्त, निजी सहायक सुरेश कुमार, अशोक माहिच, महेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

सादुलपुर विधानसभा मुख्यालय पर एसडीएम सुशील कुमार सैनी ने मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया।

सुजानगढ़ विधानसभा मुख्यालय से मतदान दल हुए रवाना

जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 268 मतदान केन्द्रों पर होने वाले मतदान के लिए सुजानगढ़ मुख्यालय स्थित रघुनाथ राय जाजोदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री इश्यू करने के पश्चात सुजानगढ़ सहायक रिटनिर्ंग ऑफिसर ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में एक्टिव मतदान दलों को बसों द्वारा रूट चार्ट से चेक पोस्टों से होते हुए मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया और मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को निर्देशित किया कि मतदान दल में सभी पोलिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसलिए मतदान संबंधी कार्य पूर्ण निष्पक्षता, सजगता एवं एक्यूरेसी के साथ संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री जारी कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

सरदारशहर में मतदान दल हुए रवाना

जिले के सरदारशहर मुख्यालय से एसडीएम मीनू वर्मा ने मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि मतदान दल कार्मिकों को एक ही जगह मतदान सामग्री उपलब्ध करवाते हुए समुचित व्यवस्थाओं के साथ मतदान हेतु मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

जिले के 1609 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 6436 एक्टिव एवं 660 रिजर्व मतदान दल कार्मिक, 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर होगी वेबकास्टिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने बताया कि जिले के कुल 1609 मतदान केन्द्रों के लिए 6436 एक्टिव तथा 660 रिजर्व मतदान दल कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सादुलपुर में 256 बूथों के लिए 1024 एक्टिव व 104 रिजर्व मतदान कर्मी, तारानगर के 268 बूथों के लिए 1072 एक्टिव व 116 रिजर्व मतदान कर्मी, सरदारशहर के 306 बूथों के लिए 1224 एक्टिव व 124 रिजर्व मतदान कर्मी, चूरू के 245 बूथों के लिए 980 एक्टिव व 100 रिजर्व मतदान कर्मी, रतनगढ़ के 253 बूथों के लिए 1012 एक्टिव व 104 रिजर्व मतदान कर्मी तथा सुजानगढ़ के 281 बूथों के लिए 1124 एक्टिव व 112 रिजर्व मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। जिले में 72 एक्टिव व 18 रिजर्व माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चिन्हित मतदान केन्द्रों पर माइक्रोऑब्जर्वर व वीडियोग्राफर तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 महिला कार्मिक प्रबंधित, आठ-आठ युवा कार्मिक प्रबंधित, एक-एक दिव्यांग प्रबंधित तथा एक-एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग हो रही है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है तथा बूथ पूरे समय कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

**********************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज

राजनाथ सिंह ने एके एंटोनी से कहा-आप अपने बेटे को वोट न दें

लेकिन उसे आशीर्वाद जरूर दें

कोट्टायम 18 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने पूर्ववर्ती और देश के सबसे लंबे समय तक सेवारत रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से कहा कि वह उनकी स्थिति को समझ सकते हैं।

सिंह ने भाजपा उम्मीदवार और एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के लिए कंजिरापल्ली में एक चुनावी रैली में ये बात कही। अनिल तीन बार के मौजूदा कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी और अनुभवी सीपीएम उम्मीदवार थॉमस इसाक के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

सिंह ने आगे कहा कि मुझे एंटनी से बस इतना कहना है कि भले ही वह उन्हें वोट न दें, लेकिन उन्हें एक पिता के रूप में उन्हें आशीर्वाद जरूर दें। एंटनी ने जो कहा उससे मुझे आश्चर्य हुआ, हो सकता है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दबाव में ऐसा कहा हो।”

एंटनी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अनिल को पथानामथिट्टा में हार जाना चाहिए, कांग्रेस नेताओं के बच्चों का भाजपा में शामिल होना गलत है।

सिंह ने आगे कहा कि एंटनी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैं उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में देखता हूं। मंत्री के रूप में एंटनी एक साफ-सुथरे व्यक्ति थे, जबकि अन्य कांग्रेस नेता ऐसे नहीं हैं।

सिंह ने कहा कि अनिल का भाजपा में उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का चंद्रयान मिशन सफल रहा, लेकिन ‘राहुलयान’ मिशन दो दशकों बाद भी कहीं नहीं पहुंचा है।

*************************

Read this also :-

विक्रम के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म तंगलान की पहली झलक

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का पहला गाना व्हिसल पोडु रिलीज