Category Archives: news

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़

दो जवान घायल

श्रीनगर 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर और राजौरी घटना के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर है। आतंकियों के सफाए के लिए जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं।

इसी क्रम में बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस भिड़ंत में दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया कि अरागाम, बांदीपुरा के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इन इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि 22 अप्रैल को राजौरी (Rajouri Killing) में प्रादेशिक सेना के जवान के घर पर आंतकियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के जवान के भाई की हत्या कर दी गई थी।

आतंकी जवान को किडनैप करने के मकसद से आए थे। मगर वे इस प्लान में नाकाम रहे। घटना के पीछे लश्कर ए तैयबा के विदेशी आतंकी अबू हमजा का हाथ बताया जा रहा है।

घटना के बाद से ही जवान आसपास के इलाकों सहित कश्मीर में सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आंतकियों से हो गई। भिड़ंत में दो जवान घायल हो गए हैं।

************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

बिहार में दूसरे चरण की 5 सीटों पर कांटे का संघर्ष

पटना 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में किशनगंज, पूर्णिया, बांका, भागलपुर और कटिहार के मतदाता 26 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सीटों को अपने पक्ष में करने को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है।

इन पांच सीटों में से सीमांचल की किशनगंज और पूर्णिया में त्रिकोणात्मक मुकाबला देखने को मिल रहा है जबकि अन्य तीन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

इस चरण में महागठबंधन की ओर जहां कांग्रेस के तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, वहीं राजद के दो प्रत्याशी कड़े संघर्ष में दिख रहे हैं।

एनडीए की ओर से सभी पांच सीटों पर जदयू के प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। मुस्लिम बहुल किशनगंज में मुकाबला दिलचस्प है। यहां कांग्रेस से निवर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, जदयू के मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल ईमान के बीच है।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यहां आकर रैलियां कर चुके हैं। ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। वैसे माना यही जा रहा है कि यहां किसी को आसानी से जीत नहीं मिलने वाली।

भागलपुर में जदयू के अजय मंडल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के अजीत शर्मा से है। शर्मा अजय मंडल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं लेकिन एनडीए भागलपुर में पूरा जोर लगाए हुए है।

बांका में जदयू के गिरधारी यादव का मुकाबला राजद के जय प्रकाश यादव से है। 2019 के लोकसभा में जदयू के गिरधारी यादव ने जय प्रकाश यादव को हराया था। जय प्रकाश इस चुनाव में खूब पसीना बहा रहे हैं। इस कारण यहां कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

कटिहार में जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी और कांग्रेस के तारिक अनवर आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में यहां से दुलाल चंद गोस्वामी विजयी हुए थे। तारिक अनवर इसी सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं और इस चुनाव में ‘छक्का’ मारने को लेकर कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

इस चुनाव की सबसे हॉट सीट पूर्णिया है। यहां मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। पूर्णिया में जदयू के संतोष कुशवाहा और राजद की बीमा भारती के साथ पप्पू यादव के बीच कांटे की टक्कर है। पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है।

बहरहाल, मतदाता 26 अप्रैल को अपने जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान करेंगे। लेकिन इतना तय है कि दूसरे चरण में सियासी लड़ाई रोचक है और इस चरण में जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला :अखबार में छपवाया बड़ा माफीनामा

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रामदेव ने फिर मांगी माफी

नई दिल्ली 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद पतंजलि ने अखबारों में एक नया विज्ञापन जारी किया है। पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आज अखबारों में एक नया सार्वजनिक माफीनामा जारी किया।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले की सुनवाई करते हुए पतंजलि से पूछा था कि क्या ये उतने ही साइज का माफीनामा है, जितना बड़ा आप विज्ञापन देते हैं? क्या आप हमेशा इतने साइज का ही विज्ञापन देते हैं?

स्वामी रामवेद, पतंजलि और बालकृष्ण के नाम से अखबारों में दिए गए माफीनामे में लिखा है, ‘भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष चल रहे एक मामले के मद्देनजर हम अपनी व्यक्तिगत क्षमता के साथ-साथ कंपनी की ओर से माननीय भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों/आदेशों का पालन न करने अथवा अवज्ञा के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।

पतंजलि ने ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ के नाम से अखबारों में बड़े आकार में माफीनामा छपवाया है। इसमें लिखा है, ‘भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायलय के निर्देशों/ आदेशों का पालन न करने अथवा अवज्ञा के लिए हम व्यक्तिगत रूप से, साथ ही कंपनी की ओर से बिना शर्त क्षमायाची हैं।

हम विगत 22.11.2023 को बैठक/ संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के लिए भी क्षमाप्रार्थी हैं। हम अपने विज्ञापनों के प्रकाशन में हुई गलती के लिए भी ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं और पूरे मन से प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि ऐसी त्रुटियों की पुनरावृति नहीं होगी।

हम पूरी सावधानी और अत्यंत निष्ठा के साथ माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम न्यायालय की महिमा का सम्मान बनाए रखने और लागू कानूनों एवं माननीय न्यायालय/ संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का वचन देते हैं।

बता दें कि इससे पहले कल ही सुप्रीम कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई के दौरान योगगुरु रामदेव और उनके सहयोगी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के बालकृष्ण ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ को बताया था कि उन्होंने भ्रामक विज्ञापनों पर 67 समाचार पत्रों में बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी है.

वे अपनी गलतियों के लिए बिना शर्त माफी मांगते हुए अतिरिक्त विज्ञापन भी जारी करना चाहते हैं। इसके बाद पीठ ने कहा कि अखबारों में प्रकाशित सार्वजनिक माफी रिकॉर्ड पर नहीं है और यह दो दिन के भीतर दाखिल की जाए। इसने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी।

****************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

मतदाताओं को मतदान करने से पहले दो बार सोचना चाहिए – प्रियंका

चित्रदुर्ग 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मतदाताओं से नफरत भरे भाषणों से नाराज न होने की अपील की। प्रियंका गांधी का कहना है कि मतदाताओं को मतदान करने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से देश के लिए और उनके विकास के लिए वोट करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश में जो हो रहा है वह गलत है। चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों, मध्यम वर्ग, मजदूरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय संपत्ति चंद लोगों को दी जा रही है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने कर्नाटक को सूखा राहत नहीं दी। उत्तरी कर्नाटक के रायचूर शहर में एम्स की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन आज तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

कलसा-बंडूरी योजना से लोगों को पानी मिलेगा। केंद्र सरकार अनुमति देने से इनकार कर रही है। तुमकुर चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिले को पानी उपलब्ध कराने वाली अपर भद्रा परियोजना के लिए धनराशि जारी नहीं की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक को धन के मामले में 62 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि वह दिन-रात काम करते हैं। फिर यह पक्षपातपूर्ण मानसिकता क्यों? संकट में फंसे हिमाचल प्रदेश को भी कुछ नहीं मिला। इससे पता चलता है कि उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है।

प्रियंका गांधी ने यह भी घोषणा की कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो काडू गोल्ला समुदाय को एसटी का दर्जा मिलेगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बन जाएगा। कृषि उत्पादों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। फसलों के लिए बीमा कवर होगा, जहां फसल नुकसान होने पर 30 दिन में मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई, स्वास्थ्य के बारे में कोई बात नहीं होती है। केवल भड़काऊ भाषण दिए जाते हैं और भाजपा, सरकारों का गिरना सुनिश्चित करती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां उस देश के बारे में बात करने आई हूं, जिसे आपने अपनी कड़ी मेहनत से बनाया है। एक तरफ महंगाई, बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई है, तो दूसरी तरफ देश के बुलंदियां छूने की बात भी हो रही है। लोगों के जीवन में संघर्ष बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल, सोना, चांदी और एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। फसलों के लिए कोई एमएसपी नहीं है, लेकिन हर जगह जीएसटी है। किसान कर्ज के बोझ तले डूब रहा है। कर्जमाफी की कोई बात नहीं हो रही है। कुछ ही लोगों को फायदा होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सीज कर दिया गया। दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया है। विपक्षी नेताओं को कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं। भाजपा को 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने की बात हो रही है।

संविधान आपको सशक्त बनाता है। यह सुरक्षा और संरक्षा तथा मतदान की शक्ति देता है। अगर कोई संविधान बदलने की बात कर रहा है, तो वे आपके जीवन को बदलने की बात कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म, राजनीति के मूल्य सेवा और सत्य के मार्ग का संदेश देता है। भगवान राम भी यही संदेश देते हैं। महात्मा गांधी और अन्य सभी प्रधानमंत्रियों ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर उन सिद्धांतों का पालन किया। अब ये कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

****************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 95 सीटों पर 1,351 प्रत्याशी

7 मई को मतदान

नई दिल्‍ली 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इन 95 सीटों पर कुल 1,351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

इसमें मध्य प्रदेश के बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में स्थगित चुनाव के लिए लड़ रहे 8 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है।

सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 95 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2,963 नामांकन दाखिल किए गए।

सभी सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल थी। दाखिल सभी नामांकनों की जांच के बाद 1,563 नामांकन वैध पाए गए। इनमें से कई उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद अब 1,351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे चरण में गुजरात में 26 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 658 नामांकन दाखिल किए गए थे, इसके बाद महाराष्ट्र में 11 संसदीय क्षेत्रों से 519 नामांकन थे। महाराष्ट्र में उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में अधिकतम 77 नामांकन प्राप्त हुए, इसके बाद छत्तीसगढ़ में बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 68 नामांकन प्राप्त हुए।

दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2, गोवा की 2, गुजरात की 26, जम्‍मू और कश्‍मीर की 1, कर्नाटक की 14, मध्‍य प्रदेश की 9, महाराष्‍ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं।

*******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

अल्पसंख्यकों को आहत करने वाली टिप्पणियों से बचना चाहिए

चेन्नई 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) ने राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री के हालिया भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ईपीएस ने एक बयान में कहा कि देश के इतने शीर्ष पद की गरिमा के हिसाब से  बांसवाड़ा में पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण अनुचित और अस्वीकार्य था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक नेताओं की ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देती हैं और अल्पसंख्यकों के बीच भय पैदा करती हैं।

ईपीएस ने कहा कि पीएम की अल्पसंख्यकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी अस्वीकार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक नेताओं और शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसी विवादास्पद टिप्पणी करने से बचना चाहिए और देश की धर्मनिरपेक्षता तथा सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा करनी चाहिए।

अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और शीर्ष नेताओं से ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया जिससे अल्पसंख्यकों में डर पैदा हो।

******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस- सीएम योगी

बागपत 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समुदाय विशेष के लिए व्यक्तिगत कानून लाने की बात लिखी है। इसके जरिये कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करके तालिबानी शासन लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बाबा साहब की ओर से बनाए गए संविधान के लिए खतरा हैं। ये कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। जबकि, वह आपकी संपत्ति और बेटियों-माताओं के गहने जब्त करने की साजिश रच रहे हैं।

पहले इन्होंने छह दशक तक देश लूटा और अब हर संपत्ति पर डकैती डालकर अपने कब्जे में ले करके बंदरबांट की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि गरीबी का जो नारा दादी ने दिया, वही आज तोते की तरह पोता भी रट लगाए बैठा है।

इनके पास कोई विजन नहीं है। इन्हें जब देश की जनता जर्नादन ने सत्ता से बेदखल कर दिया तो फिर से इन्हें गरीबी हटाने की बात याद आती है।

**********************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

जान से मारने की धमकी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार

जयपुर 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । राजस्थान पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक अमीन खान की आधिकारिक ईमेल आईडी पर जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा कि अमीन खान के भतीजे से शिकायत मिलने के बाद एक पुलिस टीम को अलर्ट पर रखा गया था। आरोप लगाया गया था कि उसके चाचा को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

पुलिस ने उस खाते को स्कैन किया जहां से खान को मेल भेजा गया था और पारसमल जाट नामक व्यक्ति पर नजर रखी गई, जिसने कथित तौर पर शिव के पूर्व कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी भेजी थी।

बाड़मेर एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर कोई भी संदेश पोस्ट करने से बचने की अपील की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि मानदंडों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

दिग्गज कांग्रेस नेता को मंगलवार दोपहर उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें लिखा था कि आपको मौत की अग्रिम बधाई, अमीन खान।

इस बीच, खान ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन थार का सौहार्द्र हमेशा बरकरार रहना चाहिए।

कुछ सूत्रों ने दावा किया कि खान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि वह बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी का समर्थन कर सकते हैं, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार उमेदाराम बेनीवाल की संभावनाएं कम हो जाएंगी, जो चुनाव से कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

*****************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

स्क्रैप माफिया रवि काना, उसकी साथी काजल थाईलैंड में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को थाईलैंड में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों मे इसकी पुष्टि की है।

इसी साल जनवरी में पुलिस ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने जनवरी 2024 में लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। यह नोटिस और रवि पर चल रहे मुकदमों का विवरण पुलिस ने थाईलैंड के साथ साझा किया था। इसी के आधार पर यह गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। पुलिस रवि काना गिरोह के 14 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इसमें रवि काना की पत्नी मधु नागर भी शामिल है। इसके साथ ही 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी सीज कर चुकी है। चार बैंक खातों को भी फ्रीज किया जा चुका है। रवि काना के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म और बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पिछले महीने पुलिस ने रवि काना गैंग के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
गैंगस्टर के मुकदमे में 16 सदस्य नामजद थे। रवि काना की पत्नी मधु को पुलिस फरवरी 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पिछले महीने पुलिस ने रवि काना गैंग के खिलाफ जिला अदालत में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रवि काना को काले कारोबार का सरगना बताया गया और उसकी सहयोगी काजल झा को इसमें बराबर का हिस्सेदार बताया गया था।

भाई की हत्या के बाद संभाला स्क्रैप का काम
रवि काना दनकौर के गांव दादुपुर के हरेंद्र प्रधान का बड़ा भाई है। साल 2015 में हरेंद्र प्रधान की हत्या हो गई थी और आरोप कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी पर था। यह घटना गौतमबुद्ध नगर के चर्चित हत्याकांड में से एक है। इस हत्याकांड के बाद स्क्रैप व सरिया की तस्करी के धंधे का काम रवि काना ने संभाला। साथ ही भाई की हत्या के बाद खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

छह महीने पहले हटा ली थी सुरक्षा
पुलिस से सुरक्षा मिलने के बाद रवि काना ने इसका दुरुपयोग किया। पुलिस सुरक्षा के साथ वह अपराधों को अंजाम देता रहा। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते रहे। रवि काना के साथ-साथ हरेंद्र नागर की पत्नी और रवि की भाभी बेवन नागर, भाई राजकुमार नागर को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी। इस कारण सभी की सुरक्षा छह महीने पहले हटा ली गई।

हमने थाईलैंड पुलिस के साथ रवि काना के बारे में विवरण साझा किया था। अभी थाईलैंड पुलिस ने हमें मेल से या किसी आधिकारिक माध्यम से कोई सूचना नहीं दी है। आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। -वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

*******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

नेहा हत्याकांड: सीएम ने पिता से मांगी माफी

कहा-सरकार दिलाएगी न्याय; भाजपा का प्रदर्शन जारी

हुबली 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को नेहा हिरेमठ के पिता से फोन पर बात की और हत्या पर गहरा खेद जताते हुए आश्वासन दिया कि न्याय पाने के लिए सरकार उनका हर तरह से साथ देगी। नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद हैं।

उन्होंने रविवार को कहा था कि वह राज्य सरकार की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले में सीबीआई से जांच चाहते हैं। राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल मंगलवार को निरंजन के घर पहुंचे, इसी दौरान सिद्धरमैया ने उनसे फोन पर बात की और कहा कि यह एक गंभीर अपराध है। आरोपी को सजा जरूर दिलाई जाएगी। 23 वर्षीय छात्रा नेहा हिरेमठ की 11 अप्रैल को शहर के बीवीबी कॉलेज के परिसर में प्यार का प्रस्ताव ठुकरा देने पर फैयाज खोंडुनाईक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

यह लव जिहाद का मामला, और भी हैं साजिशकर्ता ः भाजपा

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को फिर से नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिले हैं। इस मामले में राज्य सरकार के बर्ताव से परिवार का कोई भी सदस्य संतुष्ट नहीं है।

विजयेंद्र ने कहा, सरकार ने यह मामला भले ही सीआईडी को दे दिया है, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही गिरफ्तारी  हुई है। यह लव जिहाद का मामला है, निश्चित रूप से साजिश में और लोग जुड़े हैं, लेकिन इसे साधारण अपराध बताकर रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

**************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को फिर लगाई फटकार

पूछा- क्या माफीनामे का साइज विज्ञापन जितना बड़ा था?

नई दिल्ली 23 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में एक बार फिर से फटकार लगाई है।

कोर्ट में पतंजलि की तरफ से कहा गया कि उन्होंने 67 अखबारों में विज्ञापन देकर माफीनामा छपवाया था। इसमें 10 लाख रुपये का खर्चा आया। इस पर कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या ये माफीनामा उतने ही साइज के थे, जितने साइज के आपके पहले वाले विज्ञापन थे।

कोर्ट ने ये भी पूछा कि क्या आप हमेशा इतने ही साइज का विज्ञापन छपवाते हैं। इस मामले में अब 30 अप्रैल को फिर से सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में हाजिर रहने को कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामदेव के वकील ने जवाब में कहा कि माफीनामे का साइज विज्ञापनों जितना बड़ा नहीं था, क्योंकि इसकी कीमत बहुत ज्यादा है, लाखों में। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने रामदेव और बालकृष्ण से कई सवाल पूछे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रामदेव से पूछा कि अपने क्या किया? तो उनके वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि उन्हें 67 अखबारों में एड दिया, जिसमें दस लाख रुपये का खर्चा आया है। इस पर बेंच रामदेव और बालकृष्ण पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि आपने अपना विज्ञापन कहां प्रकाशित कराया और इसमें इतना वक्त क्यों लगा।

क्या ये विज्ञापन उतने ही साइज के थे, क्या आप हमेशा इतने ही साइज का एड देते हैं। इस पर अधिवक्ता ने कहा, नहीं, महोदय.. इसकी कीमत बहुत ज्यादा है.. लाखों रुपये है।

बेंच के सवालों का जवाब देते हुए अधिवक्ता ने कहा कि हमने विज्ञापन नहीं माफीनामा प्रकाशित कराया है। इस पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि इसे कल क्यों दायर किया गया? हम अब बंडलों को नहीं देख सकते! इसे हमें पहले ही दिया जाना चाहिए था।

इससे पहले 16 अप्रैल को, सुप्रीम कोर्ट रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया, लेकिन यह भी कहा कि वह अभी उन्हें इस चरण में राहत नहीं देने जा रहा है।

शीर्ष अदालत 2022 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें कोविड टीकाकरण अभियान और चिकित्सा की आधुनिक प्रणालियों को नीचा दिखाने का आरोप लगाया गया है।

***************************

Read this also :-

बलॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार ने एलएसडी 2 को चटाई धूल

फिलहाल जेल में ही रहेंगे Chief Minister अरविंद केजरीवाल

कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली 23 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है।

कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। उनके साथ के कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ाई गई है। अब 7 मई को अरविंद केजरीवाल की अगली पेशी होगी।

सीएम केजरीवाल मंगलवार को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पेश हुए थे। इससे पहले आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया था। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया

***************************

Read this also :-

बलॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार ने एलएसडी 2 को चटाई धूल

शेख शाहजहां के छोटे भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

कोलकाता 23 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ईडी ने मंगलवार को निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख सिराजुद्दीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सिराजुद्दीन को कई बार समन भेजा था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद अब ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

सिराजुद्दीन के देश से भाग जाने की आशंका के चलते ईडी ने भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और सीमा चौकियों को अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा सिराजुद्दीन की तस्वीरों सहित महत्वपूर्ण जानकारी इमिग्रेशन अधिकारियों को भेज दी गई है।

इस बीच ईडी अधिकारियों ने शेख शाहजहां के एक और छोटे भाई शेख आलमगीर को हिरासत में ले लिया है, जिसे पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

****************************

Read this also :-

बलॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार ने एलएसडी 2 को चटाई धूल

मेरठ में बसपा सुप्रीमो को भेंट किया गया सोने का मुकुट

मेरठ 23 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बसपा सुप्रीमो मायावती आज मेरठ में हापुड़ रोड पर जनसभा करने पहुंचीं। बसपा मुखिया एवं पूर्व सीएम मायावती ने चुनावी जनसभा के मंच से हापुड रोड पर अल्लीपुर में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की चुनावी सभा को संबोधित कर वोट करने की अपील की।

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में यह मेरठ में उनकी पहली जनसभा थी। मायावती कई वर्ष बाद मेरठ में जनसभा करने पहुंचीं। यहां उन्होंने मच से भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं मौका मिलने पर वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की बात कही। रैली के दौरान मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व हाफिज इमरान ने मिलकर बहन मायावती को सोने का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।

जनता ने मौका दिया तो सबसे पहले पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का करेंगे कार्य: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यदि जनता ने हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया तो सबसे पहला कार्य  उत्तर प्रदेश का बंटवारा करके पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ बेंच की तर्ज पर मेरठ में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी। सभी बेरोजगार, दलित, मुस्लिम, गरीब, युवाओं को स्थाई रोजगार यानी सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को भी गन्ने का उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दलों की सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी राजनीतिक दलों ने देश के गरीब लोगों के साथ अन्याय किया है। मेरठ में जनसभा के मंच से मायावती ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां दलित, अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा की सरकार गरीबों को दो वक्त का सरकारी राशन देकर उनका असली रोजगार का अधिकार छीन रही है। उन्होंने मंच से अपनी सरकार के 2007 से 12 तक उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों को भी गिनाया।

बसपा सुप्रीमो मायावती आज मेरठ में हापुड़ रोड पर जनसभा करने पहुंचीं। उनकी रैली के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हाजी याकूब कुरैशी भी रैली में पहुंचे। श्मसुद्दीन राईन और देवव्रत त्यागी मंच पर मौजूद रहे।

बसपा मुखिया एवं पूर्व सीएम मायावती अल्लीपुर में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की चुनावी सभा को संबोधित कर वोट करने की अपील की। इस बार लोकसभा चुनाव में यह मेरठ में उनकी पहली जनसभा थी। मायावती कई वर्ष बाद मेरठ में जनसभा करने पहुंचीं।

मायावती आज हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दलों की सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी राजनीतिक दलों ने देश के गरीब लोगों के साथ अन्याय किया है।

सविंधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, गरीबों से छीना जा रहा असली रोजगार

उन्होंने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां दलित अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार गरीबों को दो वक्त का सरकारी राशन देकर उनका असली रोजगार का अधिकार छीन रही है। उन्होंने मंच से अपनी सरकार के 2007 से 12 तक उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के अंदर दलित और मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर दलित मुस्लिम अति पिछड़े और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों ने उन्हें केंद्र में सरकार बनाने का अवसर दिया तो किसी को उनके उत्पीड़न करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए वोट का आह्वान किया और मेरठ की क्रांतिधरा से लोकसभा सांसद चुनकर भेजने की अपील की। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, हाफिज इमरान ने संयुक्त रूप से बहन मायावती को सोने का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए वोट का जना से आह्वान किया और मेरठ की क्रांतिधरा से लोकसभा सांसद चुनकर भेजने की अपील की।

*******************************

Read this also :-

बलॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार ने एलएसडी 2 को चटाई धूल

समस्तीपुर:बिहार के दो कद्दावर नेताओं के बेटा-बेटी आमने-सामने

समस्तीपुर 23 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा चुनाव में इस बार समस्तीपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीट पर 12 मई को चुनाव होने हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर दो कद्दावर नेताओं के बेटा-बेटी चुनावी मैदान में हैं।

बता दें, एनडीए ने जहां इस सीट पर नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित किया है।

सन्नी हजारी बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। इस तरह नीतीश सरकार के दो मंत्रियों के बेटे-बेटी के बीच ये मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। एक एनडीए की और से दूसरा महागठबंधन की ओर से।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शांभवी चौधरी 19 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं, सन्नी हजारी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उधर, दोनों ही उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनता को अपने पक्ष में करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के नामांकन के बाद आयोजित आशीर्वाद सभा के दौरान एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। उस मंच पर महेश्वर हजारी कहीं नजर नहीं आए। समस्तीपुर सुरक्षित सीट से पहली बार चुनावी रण में अपना भाग्य आजमा रही एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं।

शांभवी ने मंत्री महेश्वर हजारी को नसीहत देते हुए कहा कि जो जिस पार्टी में होते हैं, उन्हें पार्टी धर्म का पालन करना चाहिए। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं होता राजनीति में। उनके पिताजी का भी हम आशीर्वाद मांगेंगे। वो हमारे एनडीए दल के ख़ास सदस्य हैं। वह उम्मीद करती हैं कि वह अपने राजनीतिक धर्म का पालन करेंगे।

****************************

Read this also :-

लॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार ने एलएसडी 2 को चटाई धूल

चारधाम यात्रा के लिए टूटा पंजीकरण का रिकॉर्ड

एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देहरादून 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू हो रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस साल चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है।

इस साल महज सात दिनो में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई है। पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 4,22,129, बद्रीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

*****************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

 

सियाचिन भारतीय सैनिकों के बलिदान, वीरता व संकल्प का प्रतीक..

नई दिल्ली 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन कोई साधारण भूमि नहीं है। यह उन भारतीय सैनिकों के बलिदान, वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो बेहद खराब हालात और खराब मौसम में भी मातृभूमि की रक्षा करते हैं।

राजनाथ सिंह ने सियाचिन के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की और देश की संप्रभुता और दृढ़ता की रक्षा करते समय कर्तव्य को हर चीज से ऊपर रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

राजनाथ ने कहा, सियाचिन की भूमि कोई साधारण भूमि नहीं है… जैसे नई दिल्ली हमारी राजनीतिक राजधानी है, मुंबई हमारी वाणिज्यिक राजधानी है और बेंगलुरु तकनीकी राजधानी है, उसी तरह जब शौर्य, बलिदान और पराक्रम की बात आती है तो सियाचिन देश की राजधानी है।

13 अप्रैल 1984 को लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के 40 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय सेना ने जश्न मनाया। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी साथ थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि त्योहार सबसे पहले देश के रक्षकों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं तीनों सेनाओं के प्रमुखों से एक दिन पहले सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह करता हूं।

************************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

अरविंद केजरीवाल को झटका,जमानत के लिए लगी याचिका खारिज

याचिकाकर्ता पर लगा 75 हजार रुपए जुर्माना

नई दिल्ली 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज झटका लगा है। उनकी जमानत के लिए लगी जनहित याचिका खारिज कर दी गई है। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

दिल्ली के कार्यकारी चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ शुरू किए लंबित आपराधिक मामले में असाधारण जमानत नहीं दी जा सकती।

अदालत ने कहा कि अदालत के न्यायिक आदेश के आधार पर किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल यह चुनौती सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। कानून सबके लिए बराबर है।

****************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अभी भी धधक रही आग

जहरीले धुएं लोगों की परेशानी बढ़ी; सांस लेने में हो रही है दिक्कत

गाजियाबाद 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग जारी है। आसपास के स्थानीय लोगों को सांस लेने में अब दिक्कत होने लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

स्थानीय लोगों ने आग के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में तकलीफ की शिकायत करनी शुरू कर दी है। दिल्ली में रविवार शाम से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग के चलते आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।

गाजीपुर लैंडफिल साइट के आसपास गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी, वैशाली, इंदिरापुरम इलाके पड़ते हैं। स्थानीय लोगों को इस आग से निकलने वाले जहरीले धुएं से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहने वाले नवीन जोशी ने बताया कि हम 1990 के से ही इस समस्या का सामना कर रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को मधुमेह, बीपी, थायराइड और आंखों में जलन की अकसर दिक्कत होती है। कई सालों से बड़े बुजुर्ग और यहां तक ​​कि छोटे बच्चे भी इन समस्याओं से पीड़ित हैं।

उनका कहना है कि आसपास के सभी इलाकों में लोगों को आंखों में जलन हो रही है। लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं। चाहे दिल्ली सरकार हो या केंद्र सरकार, कोई भी हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा आग और भी ज्यादा तेज होती जाएगी।

खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले अमरजीत ने बताया कि हम ठीक से सांस नहीं ले पा रहा हैं। मेरी आंखों में जलन हो रही है। कोई भी सरकार इस मुद्दे का समाधान नहीं कर रही है। इस आग से निकलने वाले धुएं के चलते स्कूली छात्रों का भी बुरा हाल है। आसपास के इलाकों से स्कूल जाने वाले छात्रों के गले में भी दिक्कत शुरू हो गई है।

यह पहली बार नहीं है कि डंपयार्ड से आग लगने की घटना सामने आई है। इससे पहले 2022 में लैंडफिल में आग लगने की तीन घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें 28 मार्च की घटना भी शामिल थी, जिसे 50 घंटे से अधिक समय के बाद बुझाया गया था।

*************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

महाराष्ट्र : मुश्ताक अंतुले सोमवार को एनसीपी में होंगे शामिल

मुंबई 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ए.आर. अंतुले के दामाद और पूर्व कांग्रेस विधायक मुश्ताक अंतुले सोमवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे।

राकांपा के राज्य प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि अंतुले लंबे समय से राजनीति में हैं और उनके प्रवेश से एनसीपी को और मजबूती मिलेगी।

तटकरे ने कहा, “उनका प्रवेश हमारे एनडीए में शामिल होने के बाद पार्टी के खिलाफ चलाए गए गलत सूचना अभियान का करारा जवाब होगा।”

अंतुले का निर्णय महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से तब जब तटकरे रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

राकांपा को रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक मतदाताओं को एकजुट करने की उम्मीद है क्योंकि इन समुदायों के कुछ पारंपरिक समर्थकों ने भाजपा के साथ गठबंधन करने के पार्टी के कदम पर आपत्ति व्यक्त की है।

****************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

जेपोर विधानसभा क्षेत्र से गौतम सामंत्रे को फिर से उम्मीदवार

भुवनेश्वर 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें सिर्फ एक नाम शामिल है।

पार्टी ने कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के तहत जेपोर विधानसभा क्षेत्र से गौतम सामंत्रे को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

सामंत्रे ने 2019 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और 21.41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

चार चरण के विधानसभा चुनाव में 13 मई को कोरापुट, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कालाहांडी संसदीय क्षेत्रों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। भाजपा ने अब तक राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 134 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

****************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में NIA का एक्शन

श्रीनगर में 9 जगहों पर छापेमारी

श्रीनगर 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी आतंकवादियों के पाक कनेक्शन का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली है कि आतंकवादियों को पाक से धन प्राप्त हो रहा है। एजेंसी उसी कनेेेेेक्शन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस संबंध में एक सरकारी अधिकारी का भी नाम सामने आया है। एजेंसी उसके ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।

गौरतलब है कि आतंकवादियों को पाकिस्तान से धन प्राप्त होने की सूचना पहले भी मिलती रही है। मामले में कई लोगोंं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

***********************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

लोकसभा चुनाव के बीच ममता सरकार को बड़ा झटका

हाईकोर्ट ने रद्द की 24,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती

कोलकाता 22 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गई स्कूल शिक्षक भर्ती रद्द कर दी है। हाईकोर्ट ने 2016 का पूरा जॉब पैनल रद्द कर दिया है और लगभग 24 हजार नौकरियां हाई कोर्ट ने रद्द कर दीं। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये की घूस लेने तक की आरोप हैं।

क्या है स्कूल नौकरी घोटाला?

साल 2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। यह भर्ती सरकारी स्कूलों के लिए थी, जिसके जरिए माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन होना था। इस भर्ती में अनियमितता के आरोप लगे और मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में घोटाले को लेकर कई याचिकाएं दायर की गईं और कोर्ट ने सभी पर एक साथ सुनवाई की।

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने पूरे मामले की जांच की और पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया। उनके अलावा पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के कुछ पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट के कहने पर ही सीबीआई ने दो महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद 20 मार्च तक सुनवाई पूरी हुई और अब कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में सभी सात चरण में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 3 सीटों पर मतदान हो चुका है, लेकिन अभी राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर मतदान बाकी है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 3 सीटों पर मतदान होना है।

**************************

Read this also :-

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली

कांग्रेस के नेता अपने बच्चों को फिट करने में लगे

मोदी आपकी संतानों के भविष्य के लिए खप रहा

जयपुर,21 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे बागड़ से भाजपा का रिश्ता बहुत पुराना है, यहां की वीर धरा ने हमेशा भाजपा पर अपना विश्वास जताया है.

आज भारत में स्थिर सरकार, मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है. एक ऐसी सरकार जो सरहदों की रक्षा कर सके और जरूरत पड़े तो पाताल में भी घुसकर दुश्मनों का सफाया करे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके सपनों को पूरा करने के लिए, देश के विकास के लिए मोदी पूरे देश, राजस्थान, बागड़ से आशीर्वाद मांगने आया है. भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सुशासन का एक उम्दा मंत्र लेकर समर्पण भाव से काम कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी हर बार नया काम आप लोगों की सेवा के लिए ही करता है. आपकी मजबूती के लिए करता है, क्योंकि देश मजबूत बनाने के लिए हर परिवार को मजबूत बनाना है. गैस और नल से जल देने के साथ-साथ मैंने गरीबों को मुफ्त राशन दिया.

तिजोरी खाली कर दी, लेकिन मैंने पक्का किया कि गरीब के घर में चूल्हा जलता रहना चाहिए, गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोने दिया. आज मैं फिर गारंटी दे रहा हूं कि आने वाले 5 साल मुफ्त राशन मिलता रहेगा. इसका अधिक फायदा गरीब, पिछड़े और दलित परिवारों को हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपको मोदी की एक बड़ी गारंटी याद दिला रहा हूं, लखपति दीदी अभियान के तहत अब तक 1 करोड़ बहनों की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो चुकी है और अब मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा.

हमारी बेटियां खेलों में आगे बढ़े इसके लिए विशेष कार्यक्रम लाए जाएंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों को आपकी परवाह नहीं है, कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ अपनी संतान के लिए काम करती हैं. कांग्रेस पार्टी के सारे नेता, इंडिया गठबंधन के नेता अपने बच्चों को फिट करने में लगे हैं. मोदी आपके संतानों के भविष्य के लिए खप रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद पहली बार दिल्ली में जो कांग्रेस का शाही परिवार रहता है वह कांग्रेस को वोट नहीं देगा.  जहां इस शाही परिवार के लोग रहते हैं वहां कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है.

*********************************

Read this also :-

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो की रिलीज टली