Category Archives: news

राज्य भर में धान की मिलिंग करने के लिए प्लान बी तैयार है : CM

चंडीगढ़ 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  कहा कि पंजाब सरकार के पास व्यापक जनहित में राज्य भर में धान की मिलिंग करने के लिए प्लान बी तैयार है। यहां पंजाब भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, आढ़तियों और मिल मालिक राज्य में अनाज उत्पादन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इस कड़ी को तोड़ा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कड़ी के हर हिस्सेदार के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी भी हिस्सेदार को ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार राज्य के बाहर धान की मिलिंग कराने से भी परहेज नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास आम अनाज उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए धान की मिलिंग कराने के लिए प्लान बी तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की विरोधी ताकतें किसानों को परेशान कर धान की खरीद का श्रेय लेने और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धान की सुचारू और निर्बाध खरीद के लिए प्रतिबद्ध है और इस फैसले को सही ढंग से लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुद धान की निर्बाध खरीद और भुगतान की निगरानी कर रहे हैं और इस कार्य के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसल के मंडियों में पहुंचते ही उसकी खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडियों में धान की बेकद्री की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस साल मंडियों में 185 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है, जिसके लिए राज्य भर में 2651 मंडियों की स्थापना की गई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि मंडियों में लगभग 18.31 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 16.37 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है और किसानों को तीन हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल धान की लदाई में देरी के कारण मौजूदा समय में भंडारण की समस्या पैदा हो रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया था, जिसके बाद मार्च 2025 तक 120 लाख मीट्रिक टन धान के राज्य से बाहर जाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक-एक दाने की खरीद और भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी किसान दीवाली का त्योहार मंडियों में नहीं मनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही मिल मालिकों और आढ़तियों के मुद्दे भारत सरकार के समक्ष उठा चुके हैं और केंद्र सरकार ने अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया था कि पंजाब और हरियाणा केंद्रीय खरीद क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बारदाने का मुद्दा पहले ही हल हो चुका है क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा यह मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर.बी.आई. द्वारा खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए नकद ऋण सीमा के रूप में 41,378 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि पकने में ज्यादा समय लेने वाली धान की किस्म (पूसा 44) की तुलना में पी.आर. 126 लगभग 20-25 प्रतिशत पानी की बचत करती है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पराली (10 प्रतिशत) कम होती है, जिससे अवशेष प्रबंधन के लिए 25-40 दिनों का अतिरिक्त समय मिलता है और लगभग पांच हजार रुपए प्रति एकड़ लागत की बचत होती है, जिससे किसानों को काफी लाभ होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में श्रम शुल्क में वृद्धि की है और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य सरकार इस शुल्क में और वृद्धि करने की संभावना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 से पंजाब की मंडियों से बची हुई सामग्री को उठाने का ठेका न देने का निर्णय लिया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह निर्णय गरीब समुदायों/लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लिया गया है और इसे सही ढंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डी.ए.पी. उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी गेहूं बुवाई के मौसम को सुचारू ढंग से निपटाना समय की मुख्य आवश्यकता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्प है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक्क भी मौजूद थे।

*****************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

DRDO के पूर्व वैज्ञानिक से दो करोड़ कैश और सोने के गहने लूटे

नई दिल्ली 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में कूरियर ब्वॉय (Courier Boy) बनकर आए पांच बदमाशों (Five rogues) ने डीआरडीओ (DRDO) के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक (Retired Scientist) के घर दिनदहाड़े डकैती (Robbery) डाली। बदमाशों ने घर में घुस कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक व उनकी पत्नी के हाथ-पांव बांधे और दो करोड़ रुपये नकद व लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए।

दंपती शोर न मचा पाएं, इसलिए दोनों के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। वारदात के समय घर पर बुजुर्ग दंपती के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। लूट की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दंपती के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधिकारी ने जिला के स्पेशल स्टाफ सहित छह टीम गठित कर दी हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए वारदात में शामिल बदमाश की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद लोग सकते में हैं।

डीआरडीओ (DRDO) से सेवानिवृत्त शिबू सिंह वर्मा अपनी पत्नी के साथ प्रशांत विहार क्षेत्र में रहते हैं। शिबू के दो बेटे हैं, दोनों बेटे दिल्ली में ही अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में शिबू ने बताया कि उनका एक बेटा रोहिणी सेक्टर-18 में रहता है, जो हर रोज उनके पास आता रहता है।

*******************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

12 साल तक मरीज के पेट में पड़ी रही सर्जिकल कैंची

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही

गंगटोक 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सिक्किम के गंगटोक स्थित सर थंटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट में 12 साल तक सर्जिकल कैंची फंसी रही।

साल 2012 में महिला का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी महिला को लगातार पेट में दर्द रहता था। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी दर्द में कोई आराम नहीं मिला। हाल ही में जब महिला ने फिर से उसी अस्पताल में जांच करवाई तो एक्स-रे में उसके पेट में सर्जिकल कैंची दिखाई दी।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कैंची छोड़ दी थी। महिला का तुरंत ऑपरेशन किया गया और कैंची को उसके पेट से निकाला गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब किसी मरीज के शरीर में सर्जिकल उपकरण छूट जाने का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें डॉक्टरों की लापरवाही की बात सामने आई है।

*************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास तेज धमाका

ब्लास्ट से टूट गये आसपास के घरों के शीशे

नई दिल्ली 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली के रोहिणी (Delhi rohini) स्थित प्रशांत विहार इलाके में सोमवार को धमाके (Blast) की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल (School) की दीवार के पास हुआ। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

Loud explosion near CRPF school in Rohini : रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है। एफएसएल की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी और यह स्पष्ट करेगी कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में सहयोग कर रही है। सूत्रों के अनुसार, धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि धमाका कैसे हुआ इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की आशंका के चलते फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और जांच जारी है।

**************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

देशभर की एयरलाइंस को बम धमकी मिलने का सिलसिला जारी है

‘भारतीय आसमान सुरक्षित, डरे नहीं यात्री’

नई दिल्ली 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देशभर की एयरलाइंस (Airlines) को बम धमकी (Bomb Threat) मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक दिन में 30 से अधिक विमानों (Plain) को बम की धमकी मिली। इन धमकियों की वजह से यात्रियों में दहशत का माहौल फैल जाता है। उन्हें असुविधा का भी सामना करना पड़ता है।

इस बीच नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बम की फर्जी धमकियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगा दिया जाएगा। भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें।

मजबूत प्रोटोकॉल, यात्री डरे नहीं
बीसीएएस (BCAS) डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा कि फर्जी धमकियों से निपटने के लिए एयरलाइंस (Airlines) और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इन धमकियों पर लगाम लगाई जाएगी।

भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है। सख्ती से इसका पालन भी किया जा रहा है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें। इस मामले में एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई है।

दिल्ली स्थित बीसीएएस मुख्यालय में एयरलाइंस कंपनियों की एक अहम बैठक हुई। एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी समस्याओं को बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन के सामने रखी। लगातार आ रही धमकियों के मुद्दे पर लंबी चर्चा चली। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में बम धमकी की वजह से एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ हो सकती है। बीसीएएस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही इसके मूल कारणों तक पहुंच जाएंगे।

धमकियों से यात्री भी परेशान
लगातार बम धमकियों की वजह से एयरलाइंस को सामान्य तरीके से परिचालन में दिक्कत आ रही है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि लगातार मिल रहीं धमकियों से एयरलाइंस, सुरक्षा बलों और यात्रियों पर काफी बोझ पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में बड़ी संख्या में एयरलाइंस को बम की धमकी मिल चुकी है। स्पाइस जेट और एयर एशिया की पांच-पांच फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जांच में यह सभी धमकी फर्जी निकलीं।

इस बीच इन धमकियों की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय कई अन्य मंत्रालयों के संपर्क में है। इन मंत्रालयों के बीच कानून में जरूरी संशोधन की बातचीत चल रही है। कानून और गृह मंत्रालय के परामर्श से एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विमान अधिनियम- 1934 और विमान नियम- 1937 व अन्य कानूनों में संशोधन का मसौदा तैयार करेगी। इसका उद्देश्य बम की फर्जी धमकी देने वालों को पांच साल की सजा और नो फ्लाई लिस्ट में डालना है।

***************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

मैं जनता के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी : मीरा मुंडा

पोटका की समस्या मेरी होगी,

जमशेदपुर 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं।

इसी कड़ी में भाजपा ने पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के पोटका से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मीरा मुंडा की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद उनके जमशेदपुर स्थित टेल्को के खड़ागाझाड आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लग गया है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भारी संख्या में उनके आवास पहुंचे। इस दौरान लोग उन्हें बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामना दे रहे हैं।

मीरा मुंडा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सबसे पहले, मैं पूरे चुनाव समिति के सभी सदस्यों, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी टीम का धन्यवाद करती हूं। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं, क्योंकि उन लोगों ने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इस पद के लिए मौका दिया गया।

मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर, मुझे अब एक दायित्व के साथ काम करने का अवसर मिला है। मैं पूरी तरह से इस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं एक हाउसवाइफ से अब राजनीतिक मैदान में आ रही हूं। मैं शुरू से ही एक सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में थोड़ी बहुत सक्रिय रही हूं, लेकिन अब मुझे एक जिम्मेदारी के साथ बाहर निकलना पड़ेगा। इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।

मैं जनता के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी। पिछले पांच वर्षों में जो भ्रष्ट सरकार रही है, उससे जनता त्रस्त हो चुकी है। खासकर महिलाओं के साथ जो हुआ है, वह सभी जानते हैं। अब जनता जागरूक हो चुकी है और मुझे विश्वास है कि इस बार बहुमत की सरकार बीजेपी की आएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं पोटका से चुनाव जीतती हूं, तो क्षेत्र की जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने का काम करुंगी। जनता की हर समस्या मेरी समस्या होगी।

बता दें कि शनिवार को भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, अमर कुमार बाउरी, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू के नाम का ऐलान किया है।

आपको बताते चलें, पार्टी राज्य की 81 में से 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

*****************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

भागलपुर: राम मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने पर हंगामा

आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): झारखंड बॉर्डर से सटे बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने की खबर सामने आई है। इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सन्हौला बाजार के राम जानकी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि इलाके की सड़कें जाम हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है, “सन्हौला थाना अंतर्गत तालाब के पास स्थित मंदिर में दुर्गा जी, राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और राधा-कृष्ण जी की मूर्ति का एक-एक हाथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खंडित कर दिया गया है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया, “शांति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के सदस्यों के साथ बैठक की गई है तथा फ्लैग मार्च की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।”

इसके साथ ही भागलपुर पुलिस ने लोगों से भ्रामक खबर और अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा करने पर आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*********************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज

देश में संविधान और मनुस्मृति के बीच है लड़ाई – राहुल गांधी

रांची 19 Oct, (एजेंसी) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को मनुस्मृति को संविधान विरोधी पुस्तक करार दिया। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और मनुस्मृति के बीच की लड़ाई वर्षों से चली आ रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की किताब भले ही 1949-1950 में लिखी गई, लेकिन इसके पीछे की सोच हजारों साल पुरानी है। भगवान बुद्ध, गुरु नानक, बाबा साहेब अंबेडकर, बिरसा मुंडा, नारायण गुरु और बसावना जैसे महापुरुषों की सोच के आधार पर इसे रचा गया है। ऐसे महापुरुष और उनकी महान सोच नहीं होती तो संविधान की रचना ही नहीं होती। इसी सोच पर आज चौतरफा हमला हो रहा है। आज संविधान की रक्षा का सवाल सबसे बड़ा है।

केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान पर केवल नरेंद्र मोदी और अमित शाह नहीं, बल्कि उनके साथ कई लोग मिलकर आक्रमण कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि संविधान को खोखला और खत्म कर दिया जाए। लेकिन, हम यह होने नहीं देंगे।

जातीय जनगणना का संकल्प दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि इस देश के 90 प्रतिशत लोगों का हक एक प्रतिशत लोग मिलकर छीन रहे हैं। 90 प्रतिशत लोगों का इतिहास मिटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हर हाल में जातीय जनगणना कराएंगे और इसके साथ ही 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को खत्म करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पूरी स्कूली शिक्षा हिन्दुस्तान में हुई है। स्कूलों के पाठ्यक्रम में आदिवासियों के बारे में एक पूरा चैप्टर तक नहीं है। इनके इतिहास, जीने के तौर-तरीकों, उनके विज्ञान, दर्शन और राजनीति का कहीं कोई जिक्र नहीं है। दलितों के बारे में सिर्फ एक लाइन है कि उनसे छुआछूत का व्यवहार होता है। इसी तरह ओबीसी, किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची- इन तमाम लोगों का इतिहास कहीं लिखा ही नहीं गया है, जबकि हिन्दुस्तान में 90 प्रतिशत लोग यही हैं।

देश की अफसरशाही संरचना को भेदभावपूर्ण करार देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बड़े मंत्रालयों में दलित, आदिवासी और पिछड़े अफसर नहीं के बराबर हैं। आज अगर देश में 100 रुपये खर्च करने का निर्णय लिया जाता है, तो इसमें दलितों, पिछड़ों और आदिवासी अफसरों की हिस्सेदारी बेहद कम हैं। पिछड़े वर्ग के अफसर 10 प्रतिशत, दलित अफसर मात्र एक रुपये और आदिवासी अफसर मात्र 10 पैसा खर्च करने का निर्णय ले पाते हैं।

राहुल गांधी ने मीडिया, कॉरपोरेट वर्ल्ड, ज्यूडिशियरी, लीगल सिस्टम, ब्यूरोक्रेसी से लेकर बॉलीवुड तक में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बेहद कम भागीदारी का सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उनका हक और हिस्से से दूर रखा गया है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। इसके पीछे इनकी सोच है कि आदिवासी को उनके हक से वंचित रखा जाए। आदिवासी वे हैं, जो इस धरती पर सबसे पहले आए। संसाधनों पर सबसे पहला हक उनका है। लेकिन वनवासी कहकर उन्हें सिर्फ जंगल में रहने वाला बताया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पार्लियामेंट और राम मंदिर के उद्घाटन से दूर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मीडिया, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, ब्यूरोक्रेसी से लेकर तमाम संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

***************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

 बालीवुड के मशहूर डांसर पर 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों पर FIR

मुंबई 19 Oct, (एजेंसी) – बालीवुड के मशहूर डांसर रेमो डिसूजा समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

महाराष्ट्र के ठाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच दूसरों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने 19 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी दी है। 26 साल के एक डांसर ने उनके खिलाफ ये मामला मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

रेमो और उनकी पत्नी के अलावा जिन दूसरे पांच लोगों पर आरोप लगा है कि उनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं बाकी चार लोगों के नाम ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, विनोद राउत और रमेशा गुप्ता है।

प्राथमिकी के मुताबिक रेमो के खिलाफ जिसने शिकायत दर्ज करवाई है, उसके और उसके साथियों के साथ कथित तौर पर 2018 से 2024 तक धोखाधड़ी हुई।

ये भी बताया गया कि ग्रुप ने एक टीवी डांस शो में परफॉर्म किया था और जीत भी दर्ज की थी। हालांकि, ये आरोप है कि रेमो समेत इन लोगों ने उस ग्रुप को अपना बताकर पेश किया था, लेकिन जब उस ग्रुप को जीत मिली और उन्हें कैश प्राइज मिला तो उनसे 11.96 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये कोई पहली बार नहीं है जब रेमो का नाम इस तरह के विवादों से जुड़ा है। लगभग 8 साल पहले भी उनके खिलाफ 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

******************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

राकेश सिंह ने करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया सम्मान

पटना , 19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। करनी सेना के के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजीव प्रताप रूडी के  सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने सम्मान किया।  पटना में भाजपा नेता श्री सिंह ने करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मकराना का बाबा हरिहर नाथ मंदिर का प्रसाद और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह से  मकराना ने बातचीत के दौरान सामाज के लोगों को संगठित करने के लिए प्रयास तेज करने की अपील के साथ ही संगठन विस्तार के लिए मदद मांगा। भाजपा नेता ने कहा कि हम हर संभव मदद के लिए तैयार रहूंगा। बता दें फिर करनी सेना के संगठन को मजबूती प्रदान करने के मकसद से करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मकराना बिहार दौरे पर हैं और रविवार को सोनपुर के डाक बंगला मैदान में सभा आयोजित की गई हैं।

उन्होंने सामाज के लोगों के साथ बैठके और सभा कर संगठन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत करा रहे और लोगों को संगठित भी कर रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई गणमान्य लोग भी मौके पर श्री मकराना से भेंट मुलाकात के लिए पटना पहुंचें थे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष- महिपाल सिंह मकराना,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन बिहार प्रदेश संयोजक -कुंवर रोहित राजपूत, सारण उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह, सदस्य करणी सेना राहुल सिंह उर्फ हर्षवर्धन,नंदन सिंह राजपूत, जयंत कुमार सिंह, बाबुल राणा उर्फ चंदन सिंह, आदित्य कुमार सिंह, सनी कुमार सिंह, सूरजभान सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थें।

****************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

रामपुर कोर्ट में पेश हुए सपा नेता आज़म खान

गवाह को धमकाने के मामले में हुई सुनवाई

रामपुर ,19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान को सीतापुर जेल से भारी सुरक्षा के बीच रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

यह पेशी 17 अगस्त 2022 को दर्ज एक मामले के तहत हुई, जिसमें आज़म खान और उनके साथियों पर गवाह को धमकाने का आरोप लगाया गया था। वादी नन्हे ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आज़म खान समेत 6 लोगों पर यह मुकदमा कायम किया गया।

यह पहली बार था जब आज़म खान को उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान के दो जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

कोर्ट में पेशी के बाद इस मामले की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें गवाह को धमकाने के आरोपों पर चर्चा हुई। आज़म खान का यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है, और इस पेशी ने इसे एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस के केंद्र में ला दिया है।

**************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक

विधायकों, मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की

लखनऊ ,19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम, जिलों के प्रभारी मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस दौरान उपचुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ और रणनीतियां तैयार की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 9 सीटों पर उपचुनाव को जीतने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को भी निर्धारित किया।

बैठक के दौरान मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह भी तय हुआ कि उपचुनाव में पार्टी का कोई भी नेता अपने निर्धारित क्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कोई कमी ना छोड़े।

सीएम योगी ने कहा कि उपचुनाव जीतना केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत होगी, इसलिए हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया जाना चाहिए।

सीएम योगी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन को मजबूती से संभालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण है और इसके लिए बूथ स्तर पर सटीक प्रबंधन और निगरानी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर चौपाल लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए जिससे लोगों का विश्वास पार्टी में बढ़े।

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी उन जिलों में अधिक समय बिताएं जहां उपचुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 9 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

भूपेंद्र चौधरी ने विश्वास जताया कि पार्टी न सिर्फ 9 घोषित सीटों पर विजय प्राप्त करेगी, बल्कि जल्द ही 10वीं सीट भी घोषित होगी और वह भी भाजपा के खाते में ही जाएगी।

बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें 5 सपा और 5 एनडीए गठबंधन के पास थी। भाजपा के खाते में 3 सीट थी। एक आरएलडी के पास थी और एक निषाद पार्टी के पास थी। कटेहरी, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी सीट सपा ने 2022 में जीती थी। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भी सपा के खाते में थी। जिस पर अभी तारीख नहीं आई है। इसके अलावा फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, खैर, मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है।

बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्यप्रताप शाही समेत राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रभारी मंत्री समेत भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

*******************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

देवभूमि उत्तराखंड में नवंबर में चारों धाम के कपाट बंद हो जाएंगे

देहरादून ,19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चारों धामों के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, नवंबर में चारों धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके अलावा यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे, जबकि तुंगनाथ धाम के कपाट चार नवंबर को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

उन्होंने कहा, जो भी श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करना चाहते हैं। उन्हें इन तारीखों से पहले दर्शन के लिए पहुंचना होगा। इसके बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस साल 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। बीते दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्गों पर बारिश ने तबाही मचा दी थी। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल-मई में शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर तक चलती है। चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण आवश्यक होता है।

ज्ञात हो कि इस साल 30 सितंबर तक 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चार धाम दर्शन को आ चुके हैं, जबकि बीते साल 56.13 लाख यात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।

साल 2022 में यह संख्या 46.29 लाख और 2019 में 34.77 लाख थी। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा प्रभावित रही। इन दो वर्षों में यात्रियों की संख्या क्रमश: 3.30 लाख और 5.29 लाख रही थी।

******************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

बहराइच हिंसा : अवैध निर्माण पर पीडब्ल्यूडी से मिला नोटिस

लोग स्वयं कर रहे खाली

बहराइच ,19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके सहयोगियों के घरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार देर रात 23 घरों को नोटिस दिया।

नोटिस में कहा गया है कि ये घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। अब नोटिस पाने वाले लोग खुद ही घर खाली कर सामान दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 13 अक्टूबर को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में काफी हिंसा हुई। हिंसा फैलाने के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें घरों को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी की तरफ से शुक्रवार देर रात नोटिस मिलने के बाद अब इलाके के लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं। कुल 23 घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है, जिनमें 20 घर मुसलमानों के और तीन हिंदू परिवारों के हैं।

पीडब्ल्यूडी की तरफ से मिले नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप का मचा हुआ है। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मकान खाली करने वाली एक महिला ने बताया कि घरों को खाली करने का नोटिस मिला है, लेकिन अब पता नहीं कहां जाएंगे।

एक अन्य व्यक्ति समीउल्लाह ने बताया कि नोटिस के कारण के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के नोटिस चस्पा किया गया है।

एक हिंदू परिवार ने कहा कि वह न्याय चाहता है। परिवार के सदस्यों ने कहा, हम किसी भी मामले में नहीं बोले थे। जब दंगा भड़का तो हम बच्चों को घर में लेकर दरवाजा बंद करके बैठ गए थे। उसके बाद हमने यह भी नहीं देखा कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है। ऐसे में हमारा घर क्यों तोड़ा जा रहा है।

इलाके में कई दुकानें और घर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से नोटिस मिलने के बाद लोग स्वयं ही दुकान और घरों के सामान खाली कर रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

दो बार गलती किए थे, लेकिन अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे : नीतीश कुमार

पटना ,19 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा के साथ रहने की बात कहीं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई थी, लेकिन अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे।

मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग और प्रत्यक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान नीतीश कुमार ने कहा,  हमने दो बार गलती की। पार्टी गठन के समय से ही हम लोग भाजपा के साथ थे, अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, वो सब (आरजेडी) खूब गड़बड़ करता था।

बता दें नीतीश कुमार ने बीते दिनों भी इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अब वह एनडीए के साथ ही बने रहेंगे। नीतीश कुमार के बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह कहते हैं कि नीतीश कुमार दो बार राजद के साथ गए, लेकिन दोनों बार का अनुभव नीतीश कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा। यही वजह है कि नीतीश कुमार कहते हैं कि अब कभी राजद के साथ नहीं जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार की पुरानी स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लोगों का काम धंधा खराब था। कोई काम नहीं होता था, हम लोगों ने हर क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया। कृषि, पशुपालन, मछली पालन पर हमारी सरकार ने ध्यान दिया। बिहार मछली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है, यहां की मछली अब बाहर भेजी जा रही है। बिहार में हमारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान का विवाद खत्म किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित, विभाग के अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में बिहार के सभी जिलों से आये किसान मौजूद थे।

*************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

IAS अधिकारी हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार

पटना 19 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): मनी लॉन्ड्रिंग मामले (money laundering case) में ED ने बड़ी कार्रवाई (Action) करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजीव हंस (Sanjeev Hans) और पूर्व विधायक गुलाब यादव (Gulab yadav) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

ED की टीम ने संजीव हंस (Sanjeev Hans) को पटना स्थित उनके सरकारी आवास गिरफ्तार किया है। वहीं, गुलाब यादव (Gulab yadav) को दिल्ली (Delhi) के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार (Arrested) किया है। संजीव हंस (Sanjeev Hans) 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।

सूत्रों के अनुसार संजीव हंस (Sanjeev Hans) ने पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) और कसौली (Kasoli) में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है, उन्हें ईडी (ED) ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में ही अरेस्ट किया है।

संजीव हंस (Sanjeev Hans) के साथ जिन गुलाब यादव (Gulab Yadav) की गिरफ्तारी (Arrested) हुई है, वह दिल्ली (Delhi) में उनके करीबी सहयोगी रहे हैं।

ईडी (ED) ने बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के साथ जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक 14 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। SVU अधिकारियों की एक टीम केंद्रीय जांच एजेंसियों की जानकारी की जांच कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,’एफआईआर में हंस, यादव और उनके परिवार के सदस्यों सहित करीब 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

SVU गहन पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की भी मांग करने वाली है।’ हंस को उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी के बाद अगस्त में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था.

इससे पहले एजेंसी बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान बिहार, दिल्ली और पुणे में कई ठिकानों पर छापे भी मार चुकी है।

******************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

यूपी में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत

सीएम योगी बने पहले सदस्य

लखनऊ  19 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा ने यूपी में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने शनिवार को पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन महापर्व में हमने साधारण सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर डेढ़ लाख नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान के साथ आगे बढ़ेंगे। आज के दिन ही हम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को भी सक्रिय सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने थे। पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बनने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा एक राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ता आधारित दल है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सक्रिय सदस्य बनकर इस भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की है।”

उन्होंने आगे लिखा था कि मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों का आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ की निर्माण यात्रा में सहभागी बनें।

बता दें कि भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग आसानी से भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीतियां तैयार की हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। इस सदस्यता अभियान की शुरुआत से भाजपा को उम्मीद है कि वह प्रदेश में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगी।

****************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

राजकॉम्प ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के ठिकानों पर ACB के छापे

पोर्श, डिफेंडर जैसी लग्जरी कारें बरामद

जयपुर 19 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद स्थित आवासों पर एक साथ छापेमारी की है।

यह सर्च ऑपरेशन सुबह 6 बजे से चल रहा है, जिसमें छत्रपाल सिंह के पास से कई लग्जरी कारें और संदिग्ध संपत्तियां बरामद की गई हैं। ACB के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा के मुताबिक ब्यूरो को छत्रपाल सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

इस शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद, कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर छापेमारी शुरू की गई। शुरुआती जांच में शिकायत को सही पाया गया, जिसके आधार पर जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद स्थित उनके आवासों पर एक साथ छापा मारा गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान, दिल्ली और गाजियाबाद स्थित उनके आवासों से एसीबी की टीम को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो और थार जैसी लग्जरी कारें मिली हैं। इन गाड़ियों की मौजूदगी ने छत्रपाल सिंह की आय से अधिक संपत्ति होने के आरोपों को और मजबूत किया है।

सिर्फ लग्जरी गाड़ियां ही नहीं, एसीबी की टीम छत्रपाल सिंह की अन्य संपत्तियों और वित्तीय दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच कर रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मिलने वाले दस्तावेज़ों और संपत्तियों का ब्यौरा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक संकेत बताते हैं कि यह मामला काफी गंभीर हो सकता है।

************************

Read this also :-

कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड

बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 3500 रुपए…फर्जी खबर

अगर आपके पास भी आया है ये मैसेज तो हो जाएं सावधान

नई दिल्ली 18 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सोशल मीडिया पर एक बार फिर फर्जी खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस बार दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3500 रुपये भत्ता देगी। इस दावे के साथ एक लिंक भी साझा किया जा रहा है और लोगों से रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जा रहा है।

भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा बताया है। पीआईबी ने एक्स (ट्विटर) पर साफ किया है कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

कैसे पहचानें फर्जी खबरें?

*किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल को देखें।

*किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें।

*किसी भी दावे की सत्यता की जांच करने के लिए तथ्य जांच वेबसाइटों का उपयोग करें।

क्यों फैलती हैं फर्जी खबरें?

*फर्जी खबरें आमतौर पर ध्यान खींचने वाले शीर्षकों के साथ बनाई जाती हैं।

*ये खबरें लोगों की भावनाओं का फायदा उठाती हैं, जैसे कि आर्थिक संकट या बेरोजगारी।

*सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं।

कैसे रोकें फर्जी खबरों का प्रसार?

*किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

*अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे न फैलाएं।

*तथ्य जांच वेबसाइटों का समर्थन करें।

**************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनते ही टारगेट किलिंग

गैर-कश्मीरी युवक की गोली मारकर हत्या

शोपियां 18 Oct, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक बार फिर हिंसा फैलाते हुए एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जैनापोरा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी अशोक चौहान के रूप में हुई है।

यह टारगेट किलिंग की घटना ऐसे समय हुई है जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में भी आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्तर में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्तर में पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों को ललकारा, जिसके बाद उनके बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया। एक हेलीकॉप्टर भी वन क्षेत्र के ऊपर मंडराता देखा गया। राजौरी जिले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

*************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत

18 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

नई दिल्ली 18 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। सत्येंद्र जैन करीब 18 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।

कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। उन्हें मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। तब वह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सत्येंद्र जैन की जमानत पर फैसला सुनते ही कोर्ट में मौजूद उनकी पत्नी रो पड़ीं। सत्येंद्र जैन के बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के लगभग सभी नेता जेल से बाहर आ जाएंगे। बता दें, हाल ही में आप विधायक

अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विजय नायर को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई, 2022 को उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने आरोपित और ईडी के अधिवक्ताओं की ओर से जमानत आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सत्येंद्र जैन के अधिवक्ता ने दलील दी थी कि उन्हें और हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ईडी ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा था कि अगर रिहा किया गया तो सत्येंद्र जैन गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

ईडी का मामला 2017 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है।

***************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

पराली जलाने वाले अब नहीं बेच पाएंगे अपनी फसल

FIR के साथ सरकार ने उठाए बड़े कदम

पंचकूला 18 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – हरियाणा में सरकार बनते ही सीएम नायब सरकार बड़े फैसले ले रहे है। इसी बीच पराली जलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का ऐलान किया गया है।

कृषि विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि जो किसान पराली जलाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके कृषि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी ताकि वे अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल न बेच सकें। आदेश में कहा गया कि ऐसे किसानों के फार्म रिकॉर्ड में लाल निशान की एंट्री की जाएगी जिससे किसान अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे और यह एंट्री आवश्यक रूप से जरूरी होगी।

हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश के किसानों से कहता हूं कि सरकार ने पराली जलाने की व्यवस्था के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। आप उन योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान को आर्थिक लाभ भी होगा उनसे लाभ मिलता है, इसलिए पराली जलाने की बजाय उन योजनाओं का लाभ उठाएं।

*************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

पुतिन के निमंत्रण पर रूस जाएंगे पीएम मोदी

ब्रिक्स समिट में लेंगे भाग

नई दिल्ली  18 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर को रूस का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ग्रुप मेंबर्स के नेताओं और अन्य आमंत्रितों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। यह इस साल प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दूसरी यात्रा है।

ग्रुप के नौ सदस्यों तक विस्तार होने के बाद यह पहला शिखर सम्मेलन है। मिस्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इस साल दक्षिण अफ्रीका में 2023-समिट में सदस्यता की पेशकश के बाद ग्रुप में शामिल हुए थे।

अर्जेंटीना और सऊदी अरब को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद अर्जेंटीना ने मना कर दिया, जबकि सऊदी अरब ने अभी तक जवाब नहीं दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा करेंगे। वे वहां रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

शिखर सम्मेलन का विषय ‘न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ है। यह आयोजन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का एक मूल्यवान अवसर होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और कजान में आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव के अनुसार, कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 24 देशों के नेता और कुल 32 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे, जिससे यह रूस में अब तक का सबसे बड़ा विदेश नीति कार्यक्रम बन जाएगा।

मुख्य ब्रिक्स मीटिंग के अलावा, ‘ब्रिक्स+’ फॉर्मेट में ‘ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ: मिलकर विश्व के भविष्य का निर्माण’, विषय पर बैठकें होंगी। इसमें एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

*****************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो कराएगी योगी सरकार

अयोध्या  18 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन करेगी। सीएम योगी के विजन अनुसार, अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा।

इसके जरिए, दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ ड्रोन का इस्तेमाल होगा।

एरियल ड्रोन शो के जरिए प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दर्शन कर सकेंगे और इस कार्यक्रम में लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर व म्यूजिकल नैरेशन के जरिए समां बांधा जाएगा।

रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार, वाल्मीकि, तुलसीदास और राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया जाएगा, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। वहीं, दीपोत्सव, यूपी सरकार व पर्यटन विभाग के लोगो भी कार्यक्रम में अयोध्या के आकाश पर साकार हो उठेंगे।

प्रभु रामलला के विग्रह के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ जा रही है।

सीएम योगी के विजन अनुसार, 8वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पूर्व 29 अक्टूबर को ड्रोन शो की रिहर्सल भी की जाएगी, जिससे ड्रोन के समन्वय और फॉर्मेशन के सही क्रम को परखा जाएगा। राम की पैड़ी पर इस ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत, 15 फॉर्मेशंस को आकाश में साकार करने की योजना है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए एनिमेशन के साथ डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का निर्माण किया जाएगा, जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। आकाश में बनने वाले फॉर्मेशंस को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सेप्ट, पटकथा, बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयसओवर, नैरेशन और लेजर लाइट्स समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा, जिन पर कार्य शुरू हो गया है।

राम की पैड़ी पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। यूं तो प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर व साउंड शो का आयोजन होता है, मगर प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में यह कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र में होता है।

ड्रोन शो के साथ ही साउंड व लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा और इसे आर्टिस्टिकली डिजाइंड ग्रीन फायरक्रैकर्स की आतिशबाजी का साथ मिलेगा, जो आयोजन स्थल समेत समूचे अयोध्या के आकाश की आभा में चार चांद लगा देते हैं।

********************************

Read this also :-

वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने