Category Archives: news

जम्मू और कश्मीर को जल्द मिल सकता है राज्य का दर्जा

अमित शाह से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला, इन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली ,24 अक्टूबर (एजेंसी) ।  केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीएम बनने के बाद पहली बार बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने गृह मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सुरक्षा एवं विकासात्मक परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ ही उन्हें प्रदेश कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा उसके वास्तविक रूप में पुनर्बहाल करने सबंधी प्रस्ताव से भी अवगत कराया।

जम्मू और कश्मीर को जल्द मिल सकता है राज्य का दर्जा

खबर है कि केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई है। सरकार बनाने के बाद पहली ही बैठक में एनसी सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्र जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, ‘आधे घंटे तक चली बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में रही। जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने का गृहमंत्री ने नई सरकार को भरोसा दिया है।

अब्दुल्ला ने बाद में कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्नीर की स्थिति से अवगत कराया और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के वर्ष 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से पुलिस बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।

दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। 90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में एनसी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी।

एलजी मनोज सिन्हा लगा चुके हैं मोहर

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तीन दिन पूर्व गांदरबल के गगनगीर क्षेत्र में एक हमले में आतंकियों ने डॉक्टर समेत सात लोगों की जान ले ली थी। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से पुलिस व आंतरिक सुरक्षा का विषय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।

उमर फिलहाल नई दिल्ली में हैं और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत प्राप्त कर लिया था और सरकार के गठन के बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव के तहत मुख्यमंत्री को राज्य के दर्जे पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए अधिकृत किया गया था। इस प्रस्ताव पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मुहर लगा चुके हैं।

************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

यूपी उपचुनाव : बसपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

जानें किसे-कहां से मिला टिकट?

लखनऊ ,24 अक्टूबर (एजेंसी) । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को टिकट दिया है।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बसपा यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि उनकी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।

बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटके, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें।

यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।”

******************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा

पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

नई दिल्ली ,24 अक्टूबर (एजेंसी) । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं।

केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं।

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65,72,012 रुपये है। इसमें से 19,08,875 रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं।

उनके पोर्टफोलियो में शामिल पीएसयू में रेलवे और खनन क्षेत्र की कंपनियां हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2,21,800 रुपये है। उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4,64,000 रुपये और 2,31,450 रुपये है।

इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं। इनकी वैल्यू क्रमश: 4,77,200 रुपये और 3,02,800 रुपये है।

वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं। इसकी वैल्यू 2,11,625 रुपये है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी, टाटा पावर, स्पाइसजेट, पीसी ज्वेलर्स और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ 24 लाख है। इसके अलावा उनके पीपीएफ खाता में 17 लाख रुपये जमा है।

प्रियंका गांधी ने सोने और चांदी में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29.55 लाख रुपये और 4.41 किलो की ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने से बनी चीजें शामिल हैं और इनकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास शिमला में घर और गाड़ी भी है।

************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से मांगनी चाहिए माफी-अनूप जलोटा

इससे आदमी बनता है बड़ा

मुंबई ,24 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि वह वह नहीं चाहते कि उनके दोस्तों या परिवार को कोई नुकसान पहुंचे।

बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। यह घटना 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना को लेकर सुपरस्टार को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सुपरस्टार को मिल रही धमकियों के बारे में बात करते हुए जलोटा ने कहा सलमान खान को सबसे पहले पहली फ्लाइट लेकर बिश्नोई मंदिर जाना चाहिए और समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि उनके दोस्तों या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। इसलिए माफी मांगना ही सही काम है।

जलोटा ने कहा माफी मांगने से व्यक्ति बड़ा बनता है, इसलिए सलमान खान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अनूप जलोटा से जब सलीम खान के बयान के बारे में पूछा गया कि सलमान मामले से बरी होने के बाद माफी नहीं मांगेगे, तो जलोटा ने कहा सलीम खान साहब जो कहेंगे, वो बिल्कुल सही है।

उनका विचार, उनके हिसाब से सही है और मेरा विचार मेरे हिसाब से। 12 अक्टूबर की रात को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर हमला किया गया था।

हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने दावा किया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन ब्लैकबक घटना के बाद उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

इस बीच सलमान खान के पेशेवर काम की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन में दबंग के चुलबुल पांडे की कैमियो में नजर आएंगे।

सलमान खान सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के कैमियो में नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से स्टूडियो का नाम नहीं बताया जा सकता। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी है, लेकिन रोहित को दी गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उन्होंने आज 120 व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डों और 30 पुलिस अधिकारियों के बीच शूटिंग करने का फैसला किया है।

***************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे पर उठाया सवाल

कांग्रेस पर खड़गे के अपमान का भी लगाया आरोप

नई दिल्ली 24 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे का जिक्र करते हुए कहा है कि यह मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि दलाली की दुकान है। कांग्रेस में योग्यता की कोई कद्र नहीं है। दलितों और पिछड़ों का अपमान करना कांग्रेस और गांधी परिवार की आदत है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान दलितों का अपमान नहीं सहेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि यह हलफनामा अपने आप में नकली गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का कबूलनामा है। कानूनी बाध्यता के कारण, प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने हलफनामे में इन सभी बातों का खुलासा करना पड़ा। इस हलफनामे में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की घोषित नेटवर्थ कम है, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जो डिमांड कर रहा है, वो इससे ज्यादा है। यह 75 करोड़ रुपए की है। इससे साफ होता है कि गांधी परिवार कितनी वसूली कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के दिखाने के दांत कुछ और हैं और खाने के दांत कुछ और है। प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे से एक और बात साफ होती है कि ये एसयूवी और फॉर्म हाउस वाले हैं। इनके पास एसयूवी गाड़ी, बड़ा बंगला और फॉर्म हाउस है। शिमला में भी इनके पास घर है। जबकि पहाड़ों में घर खरीदने की अनुमति नहीं मिलती है, लेकिन वहां पर गांधी परिवार ने कानून को झुकवाया और उस बंगले की कीमत भी सही नहीं बताते हैं।

गौरव भाटिया ने गांधी परिवार पर मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़े और दलित समाज के व्यक्ति को इस्तेमाल करना गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की आदत है। उन्होंने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि गांधी परिवार के सदस्य आगे बैठे हैं और खड़गे पीछे बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बारे में बताना जरूरी है।

कल जिस कमरे में प्रियंका गांधी वाड्रा का नामांकन हो रहा था, उस कमरे में मल्लिकार्जुन खड़गे बाहर से झांक रहे थे और कमरे को बंद कर दिया गया था। इससे ज्यादा आपत्तिजनक बात और क्या हो सकती है कि गांधी परिवार ओछी राजनीति करते हुए पिछड़े समाज के लोगों और दलितों का इस्तेमाल करता है। नामांकन के दौरान पांच लोग ही अंदर कमरे में रह सकते हैं, इसलिए गांधी परिवार के पांच सदस्यों को अंदर रखने के लिए खड़गे को बाहर रख दिया गया। गांधी परिवार और कांग्रेस ने पहले भी दलितों का अपमान किया। इससे पहले सीताराम केसरी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सांसद होने के बावजूद वायनाड में आई भयानक आपदा के समय एक पैसा भी डोनेट नहीं किया और ना ही इतने अमीर गांधी परिवार के किसी सदस्य ने कोई डोनेशन दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी स्वयं यह कह चुके हैं कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है। राहुल गांधी तो मुस्लिम लीग को भी सेक्युलर पार्टी बता चुके हैं। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के बयान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक तौर पर वहां उनकी पार्टी को कोई कंधा देने वाला नहीं है।

**************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन

राहुल और सोनिया रहे मौजूद

वायनाड ,23 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। उन्होंने बुधवार को अपने नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए।

इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं। प्रियंका के नामांकन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं।

इसी कारण थोड़ी देर बाद प्रियंका गांधी के पति और उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल चैंबर से बाहर आ गए।

प्रियंका गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके भाई और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने वायनाड की जिला कलेक्टर मेघश्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रियंका ने नामांकन से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड शो किया और इसके बाद रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट को चुना और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।

सीपीआई ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। वे साल 2014 के आम चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा ने यहां से नव्या हरिदास को टिकट दिया है।

इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 4.60 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में तीन जिले आते हैं, जिनमें वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल है।

*************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

भरतपुर : ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल

भरतपुर 23 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जिले के सेवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी झालिम सिंह में ज़मीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ ग्रामीण आकांक्षा और सेवर थाना पुलिस ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।

बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़ित पक्ष की ज़मीन को आरोपी पक्ष जबरन जोतने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग तक जा पहुँची।

फ़िलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई

**************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

हरियाणा में पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

अब तक 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा

पलवल 23 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । किसानों द्वारा पराली जलाए जाने के मामलों को लेकर कृषि विभाग सख्त है। अब तक 19 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा, पराली जलाने वाले किसानों से 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत नियुक्त ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी, खंड स्तरीय निगरानी टीम और उप-मंडल स्तरीय निगरानी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हर समय फील्ड में तैनात रहें। जिन किसानों द्वारा आगजनी की जा रही है, उनके विरुद्ध एनजीटी के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई की जाए।”

उन्होंने कहा, “विभाग की टीमों द्वारा किसानों को पराली में आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है और पराली में आग न लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि में उपस्थित मित्र कीट व अन्य लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जो कि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं।”

उन्होंने कहा, “लोकेशन के आधार पर अब तक 19 किसानों के खिलाफ पराली में आग लगाने को लेकर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही पांच किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

टीमों द्वारा किसानों को पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। किसान कृषि यंत्रों द्वारा पराली का उचित प्रबंधन करके उसे खेत में ही मिला रहे हैं। इसके अलावा टीमों द्वारा भी खेतों में निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई किसान पराली में आगजनी न कर पाए।”

****************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

फिर दिखेगी एक्स लवर्स रणबीर-कैटरीना की जोड़ी

23.10.2024 (एजेंसी)  –  रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर थिएटर पर आ रही है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी में रणबीर कपूर ने एक हरफनमौला एक्टर का रोल किया था, जो एक क्रिश्चियन लड़की कैटरीना कैफ के प्यार में गिर जाता है. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी.

फिल्म के निर्माता टिप्स ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की री-रिलीज डेट का एलान किया है.टिप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, प्रेम और जेनी की प्रेम कहानी को सेलिब्रेट करें, जो 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लौट कर आ रही है. अब इस पोस्ट पर रणबीर और कैटरीना कैफ के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने यह फिल्म साल 2009 में ही थिएटर पर देखी और अब एक बार फिर इसका एक्सपीरियंस लेंगे.

वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है, इस फिल्म के गाने बेहद शानदार हैं.अजब प्रेम की गजब कहानी महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड में 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के बाद रणबीर और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म राजनीति (2010) और जग्गा जासूस (2017) में नजर आई थी.बता दें, कैटरीना कैफ को पिछली बार फिल्म मैरी क्रिसमस और रणबीर कपूर को मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में देखा गया था. एनिमल के बाद से रणबीर की झोली में एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2, रामायण और धूम 4 भी है. धूम 4 को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है.

****************************

 

युवक की अपहरण की झूठी साजिश : जौनपुर में अजीबोगरीब मामला

जौनपुर 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । यूपी के जौनपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। 19 अक्टूबर को, एक युवक ने अपने परिवार को बिना बताए घर से निकलने का निर्णय लिया, जिसके बाद उसने खुद को अपहरण का शिकार बताने का नाटक किया।

इस युवक ने अपने चाचा के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर बताया कि उसे अपहरण कर लिया गया है और 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इस सूचना से परिजनों के होश उड़ गए, और उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के निवासी सूरज गुप्ता ने खुद को अपहृत बताने के लिए जूठी कहानी रची। जब परिजनों को फिरौती की मांग की सूचना मिली, तो वे चिंतित हो गए और पुलिस से मदद मांगी।

एसपी ग्रामीण, शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप गुप्ता ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा घर से टहलने निकला था और उसका अपहरण हो गया है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। इस बीच, युवक ने परिवार को फिर से मैसेज भेजकर अपनी अपहरण की कहानी को बढ़ा दिया।

कई दिन की तफ्तीश के बाद, युवक खुद सुरेरी थाना क्षेत्र में नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खुद ही अपनी अपहरण की झूठी कहानी कबूल कर ली।

******************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं

हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता : विज

अंबाला 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘सरकार का प्रत्येक विभाग लोगों के लिए है और हर विभाग लोगों पर अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है तथा सभी विभाग महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर होगा उसे किया जाएगा’’। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की कार्य प्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा – विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता, हमें तो काम करना सिखाया जाता है और मैंने तो कहा था और बुलंद आवाज में कहा था कि मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा क्योंकि हमें यही सिखाया जाता है’’।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा- विज

गत दिवस परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के निरीक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हांेने कहा कि ‘‘यह मेरा धर्म है और मेरा कर्म भी है क्योंकि पार्टी ने मुझे जिन विभागों का दायित्व सौंपा है कि मेरे फर्ज अनुसार मैं उनको ठीक करूं। विभागों को ठीक करने के लिए पहले उनको जानना भी जरूरी होता है इसलिए कल मैंने खुद बस में यात्रा की है, मैंने यात्रियों से भी बात की है,

मैंने बस अड्डों की देखरेख को भी देखा हैं। मैंने कर्मचारियों से भी बात की है, जो बस चला रहे थे या जो बस स्टैंड पर कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा और क्या-क्या समस्याएं हैं

उस सबंध में जानकारी ली जाएगी और फिर उनका हल किया जाएगा। परिवहन विभाग के कार्य को लेकर मिलने वाले कमियों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘पहले चीजों को समझना जरूरी है और अभी कई ओर जगह भी जाया जाएगा और लोगों से भी बात की जाएगी, तथा उसके बाद विभाग को भी देखा जाएगा।

‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’- विज

‘विज साहब इस बैक’ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हालांकि रात 12.05 पर लोग पूछ रहे होंगे लेकिन मैने किसी से नहीं पूछा। मैंने कहा था कि मुझे चाहे मिनिस्टर विदाउट पोर्टफोलियो बना दो मैं उसमें भी राजी हूं क्योंकि मेरी सरकार है। मुझे इस संबंध (पोर्टफोलियो) में कोई जानकारी भी नहीं थी कि आज पोर्टफोलियो आएंगे, मैंने देखा तो मुझे बिजली मंत्री बनाया गया और भी कई डिपार्टमेंट थे।

मैं जब सोने लगा तो मेरे मन में दूसरा ख्याल आया कि मेरा कोई बिजली का बिल देय तो नहीं है क्योंकि हम चुनाव में लगे हुए थे तो मैंने तुरंत मोबाइल पर अपना बिल देखा जिसकी देय तिथि अभी शेष थी। इसलिए 12 बजकर 32 मिनट 47 सेकेण्ड पर मैंने अपने बिजली के बिल की अदायगी कर दी’’। उन्हांेने कहा कि ‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’।

‘‘पराली के संबंध में मामला माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है’’- विज

पराली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पराली के संबंध में मामला सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है और सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सरकारों को आदेश भी दिए जाते हैं तथा अधिकारियों को पेश होकर अपनी बात कहने और सुनने के लिए भी कहा जाता है और हम माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के मुताबिक ही कर रहे हैं’’।

आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण करती है- विज

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘अगर इनके (आम आदमी पार्टी) आप पुराने बयान देखें तो पुराने ब्यानों में पराली जलाने के बारे में यह पंजाब को ज्यादा कहते थे। चूंकि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है तो आम आदमी पार्टी द्वारा खाली हरियाणा का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह इनकी संस्कृति है कि आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण किया जाए और राज किया जाए’’।

यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है- विज

उन्होंने आप पार्टी के सम्मुख सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ‘‘आपने (आप पार्टी) यमुना को साफ करने का कहा था, वह यमुना कितनी साफ हुई आज यमुना की सफाई का आरोप भी हरियाणा पर लगाया जाता है। वह कहते हैं कि पानी हरियाणा से आता है हम कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश से आता है यह कोई ठीक बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की कोई भी स्वायत एजेंसी यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें, हरियाणा में बीओडी चेक कर लें और दिल्ली में ओखला तक यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें। यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है लेकिन यह लोग नहीं करते। जब यमुना में झाग बनती है तो कहते हैं कि हरियाणा से आ रही है’’।

श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है – विज

श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। श्रम विभाग मजदूरों की समस्याओं को देखने और उनके उन्हें हल करने के लिए बनाया गया है परंतु मुझे लगता है कि यह श्रमिकों की कम और इंडस्ट्री की ज्यादा परवाह करते हैं।

बेशक इंडस्ट्री की भी परवाह करनी चाहिए लेकिन श्रमिकों की भी परवाह होनी चाहिए और पहले श्रमिकों की स्थितियां ठीक होनी चाहिए। जैसे कि श्रमिकों को न्यूनतम वेजेस मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं।

ये वेजेस समय पर मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं। श्रमिकों से कितने घंटे काम लेना चाहिए और कितना घंटे काम लिया जा रहा है। वहां पर मानवीय सुविधाएं हैं या नहीं है। श्रम विभाग को यह सब देखना चाहिए और आने वाले समय में श्रम विभाग की भी बैठक ली जाएगी’’।

हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है- विज

जनता दरबार आयोजित करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी अधिकारी समस्याओं को सुनेंगे और अब सारे अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे’’।

‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता’’- विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ईवीएम को लेकर कोर्ट जाने के मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता, वह दूसरों पर आरोप लगता है।

उन्होंने कहा कि ईवीएम जब जारी की जाती है तब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पहले चेक कराई जाती है, पोलिंग स्टेशन पर भी सभी प्रतिनिधि होते ह,ैं इसका मतलब जो उनके प्रतिनिधि थे, वह मूखे थे या उनको कुछ पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि न्यायालय सभी के लिए खुले हुए हैं, कहीं भी जाओ चाहे कोर्ट में, चाहे इंटरनेशनल कोर्ट में जाओ क्योंकि चुनाव हो गया और चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि जब यह (कांग्रेस) हारते हैं तभी ईवीएम खराब होती है। इन्होंने तब शिकायत क्यों नहीं करी जब हिमाचल प्रदेश में ये जीतें, कर्नाटक में जब जीते तब क्यों नहीं की और हरियाणा में भी जिन सीटों पर यह जीते हैं वहां की भी शिकायत करें’’।

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है- विज

कांग्रेस द्वारा विपक्ष के नेता के चयनित न होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘यह उनका अंदरूनी मामला है परंतु कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है यह सारे इकट्ठे बैठकर हमारी पार्टी की तरह कोई एक फैसला तक नहीं कर सकते। इनके चार आते हैं 10 जाते हैं, पांच आते हैं छः जाते हैं’’।

‘‘विधानसभा का सत्र में शपथ दिलाई जाएगी’’- विज

विधानसभा सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘विधानसभा का सत्र है अच्छी बात है सत्र तो चलना ही चाहिए और इसमें पहले शपथ दिलाई जाएगी और फिर उसके बाद नियमित सत्र भी दिवाली के पश्चात आयोजित किया जाएगा’’।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

परिवार चाहता था लड़का और पैदा हो गई मैं…

.फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल का खुलासा

उज्जैन 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। निकिता अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

एक पारंपरिक परिवार से आने वाली निकिता ने बताया कि उनके परिवार के लिए लड़का होना प्राथमिकता होती थी। लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो परिवार ने उनकी खुशी का जश्न उसी तरह मनाया जैसे किसी बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा, मेरे दादा जी मुझे पीरियड्स के दौरान खुद खाना खिलाते थे। मेरे पिताजी अक्सर मेरे पैर दबाते थे।

निकिता ने बताया कि पिछले 60 सालों से मध्य प्रदेश की कोई भी लड़की फेमिना मिस इंडिया नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि मध्य प्रदेश की कोई लड़की इस खिताब को जीते। निकिता की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। निकिता ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ऐश्वर्या राय न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बहुत ही बुद्धिमान भी हैं।

निकिता पोरवाल न केवल एक खूबसूरत चेहरा हैं बल्कि वह नारी शक्ति का भी प्रतीक हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि एक लड़की अगर कुछ करने की ठान ले तो वह कुछ भी हासिल कर सकती है।

**************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: लगातार बारिश के चलते इमारत गिरी

17 से अधिक लोग मलबे में दबे; 3 की मौत

बेंगलुरु 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के कारण बेंगलुरु के हेनूर के पास बाबूसबपाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 20 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल, तीन मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 17 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। मलबे के नीचे से आवाजें आने के कारण बचाव दल को उम्मीद है कि कुछ मजदूर अभी भी जिंदा हो सकते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। कर्नाटक में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। इस बारिश ने इस हादसे को और गंभीर बना दिया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

UP पुलिस के 4 लाख जवानों को मिला दिवाली गिफ्ट

योगी सरकार ने वर्दी और अवासीय भत्ता इतना बढ़ाया

Lucknow 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 4 लाख पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली गिफ्ट का ऐलान कर दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने यूपी पुलिस को मिलने वाले वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा आवास भत्ते में भी 25% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों खिलाड़ियों के लिए भी बजट में 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ये घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ने 1 हजार करोड़ से अधिक के कार्पस फंड की भी घोषण की।

पुलिसकर्मियों को कितना फायदा होगा 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले सिपाहियों को अब तक वर्दी भत्ता के रूप में 3000 रुपये मिलते थे। इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर करीब 5100 रुपये हो जाएगा। आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है। बैरक में रहने वाले शहरी क्षेत्र के पुलिसकर्मी जिन्हें अब तक 2400 रुपए मिलते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षियों को 800 रुपए मिलते हैं. इसमें भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, एसआई को हर तीसरे वर्ष 7 हजार रुपये का वर्दी भत्ता मिलता है। अब यह 4900 रुपये बढ़कर आएगा. आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है।

इससे पहले 2019 में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी

आपको बता दें कि यूपी में इससे पहले 2019 में पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी। नई बढ़ोतरी से इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के करीब चार लाख पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने ऐलान किया कि शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने पुलिसकर्मियों के लिए बने करीब 200 बहुमंजिला भवनों और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की घोषणा भी की।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

देश भर के CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी लिंक की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए विस्फोट के ठीक बाद देश भर के कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में दिल्ली और हैदराबाद के स्कूल भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में खालिस्तानी लिंक की जांच कर रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम ऐप से उस चैनल के बारे में जानकारी मांगी है, जिस पर बम की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी बम की झूठी धमकी मिली है।

रोहिणी विस्फोट के बाद बढ़ी सनसनी: रोहिणी में हुए विस्फोट में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार उड़ गई थी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। लेकिन पास की दुकान का एक साइनबोर्ड और वहां पर खड़े वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं और विस्फोट से ठीक पहले साइट के पास देखे गए दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस लीग इंडिया’ का दावा: रविवार को हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद ‘जस्टिस लीग इंडिया’ नाम के एक चैनल का कथित टेलीग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पोस्ट में विस्फोट का एक वीडियो था जिसके नीचे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वॉटरमार्क था।

पुलिस अलर्ट: दिल्ली पुलिस इन धमकियों को गंभीरता से ले रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी

indian Navy की बढ़ी ताकत,ये है इसकी खासियत

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत (India) ने विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) (एसबीसी) में अपनी चौथी परमाणु (Nuclear) संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएसबीएन) पनडुब्बी (submarine) को लॉन्च किया है।

रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) में इसे लॉन्च किया था। इसमें 75% सामान भारत (India) में बने हैं। इसका कोड नेम कोडनेम S4 है। ये पैतीस सौ किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है।

नौसेना (Navy) की S4 पनडुब्बी 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस की है, जिन्हें वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के माध्यम से दागा जा सकता है। जबकि अपनी श्रेणी का पहला आईएनएस अरिहंत 750 किमी रेंज वाली K-15 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकता है। आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघाट दोनों पहले से ही गहरे समुद्र में गश्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों ने भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को एस1 नाम दिया था, आईएनएस अरिहंत को एस2, आईएनएस अरिघात को एस3, आईएनएस अरिदमन को एस4 नाम दिया गया है। अपनी श्रेणी की आखिरी पनडुब्बी एस4 है जिसका औपचारिक नाम अभी बाकी है।

चीन जैसे शक्तिशाली विरोधियों के खिलाफ पनडुब्बी पर केंद्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। यही कारण है कि सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए तीसरे विमानवाहक पोत के मुकाबले परमाणु हमले और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों को प्राथमिकता दी है। सरकार ने इस साल दिसंबर में चालू होने वाली कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर के साथ पारंपरिक पनडुब्बी की क्षमता को भी बढ़ा दिया है।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

 

मर्सडीज से हिट एंड रन मामले में 21 साल के लड़के की मौत

महाराष्ट्र : आरोपी फरार

ठाणे 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर मर्सडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी फरार हो गया।

ठाणे की नौपाडा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार देर रात मृतक युवक कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी वक्त नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। वहीं, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसको जब्त करके आगे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केस को लेकर नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश सालवी ने बताया कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था। रात में करीब 1.50 बजे एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें दर्शन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस केस को लेकर नौपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना नौपाडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र में हिट एंड रन का केस सामने आया था। तब पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। एक्सीडेंट के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

*********************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

जाति, धर्म व पार्टी देखे बिना अपराध‍ियों पर होगी कार्रवाई : नंद गोपाल नंदी

सुल्तानपुर 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रविवार को सुल्तानपुर दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों को विकास के दम पर जीतने का दावा किया और अपराध‍ियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

यूपी के बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हतोत्साहित है। सबने देखा है कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार हुआ करती थी, उस समय लोग नारा लगाते थे, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा। सपा के गुंडों का मनोबल इतना ऊंचा था कि एक सीओ (सर्किल ऑफिसर) को स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठाकर, दौड़ाते थे।

उन्होंने कहा कि आज वही पुलिस, वही शासन और वही अमला है। लेकिन अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा और हमला करेगा को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश और देश इस बात को मानता है कि पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बना है और आगे सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जो अपराध करेगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई करते समय जाति, धर्म, मजहब और पार्टी नहीं देखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष को हमने हरियाणा में धाराशायी कर दिया है और निश्चित रूप से यहां भी करेंगे।

नौ सीटों पर समाजवादी के लड़ने और कांग्रेस के समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई। इनके बीच अभी सीटों के बंटवारे को लेकर टकराव की स्थिति थी, लेकिन अब ये बात हो गई कि एक पार्टी लड़ रही है और दूसरा समर्थन कर रही है। अभी आगे और भी कुछ देखने को मिलेगा।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

एकता कपूर और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ी

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : टेलीविजन की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुश्किल में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के छठे सीजन से जुड़ा हुआ है।

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर, दोनों मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी चलाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई बोल्ड वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिनमें से एक है ‘गंदी बात’। इस सीरीज के छठे सीजन को लेकर कुछ आपत्तिजनक दृश्यों के कारण मामला दर्ज हुआ है।

मामला दर्ज करने वालों का आरोप है कि सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो नाबालिगों के साथ यौन शोषण को बढ़ावा देते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और कानूनी सलाह ले रही हैं।

एकता कपूर ने टीवी से शुरू किया था करियर
पिता जीतेंद्र या भाई तुषार कपूर की तरह भले ही एकता कपूर ने अभिनय में हाथ न आजमाया हो, लेकिन टीवी की दुनिया में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर खूब नाम कमाया। वह टीवी की क्वीन कही जाती हैं। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने साल 1995 में शो हम पांच से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य, नागिन, बड़े अच्छे लगते हैं, जोधा अकबर जैसे कई हिट टीवी शोज बनाए। टीआरपी क्वीन एकता कपूर ने शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज भी बनाए हैं।

*********************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

वायनाड सीट पर बेटी प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी सोनिया गांधी

तिरुवनंतपुरम 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लिए केरल के वायनाड में प्रचार करेंगी, जो अपना पहला चुनावी मुकाबला लड़ रही हैं।
राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुने गए थे। बाद में उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे द‍िया। इसके चलते यहां से उपचुनाव जरूरी हो गया है।

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी कई सालों के बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा पर 3,64,422 वोटों के अंतर से वायनाड लोकसभा सीट बरकरार रखी थी।

हालांकि, यह उनके 2019 के प्रदर्शन के मुकाबले थोड़ा कम है, जब उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर पर 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवार घोषित किया।

केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूडीएफ के गढ़ वायनाड से प्रियंका गांधी के लिए पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।

******************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

अयोध्या में मठ-मंदिर और कुंडों का जीर्णोद्धार

रामराज्य का सपना हो रहा साकार

अयोध्या 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । धरती पर साक्षात साकेत धाम, सूर्यवंश की राजधानी, सप्तपुरियों में अग्रणी नगरी तथा वैवस्वत मनु के साम्राज्य की राजधानी जैसे विशिष्ट अलंकार भले ही रामनगरी अयोध्या को प्राप्त हैं, मगर उसके मौजूदा स्वरूप और 2017 के पहले के स्वरूप में जमीन-आसमान का फर्क था।

यू्ं तो अयोध्या के कण-कण में राम बसते हैं, मगर 500 वर्षों के पराभव काल ने अयोध्या को अपमान, अपयश, उपेक्षा और तिरस्कार के अलावा कुछ नहीं दिया। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव की साक्षी रही सरयू की निर्मल जलधारा आज जिस तरह कल-कल करते हुए बह रही है, वह वर्ष 2017 के पहले घोर उपेक्षा की शिकार थी।

राम की पैड़ी हो, सूर्य कुंड हो, दशरथ महल हो या फिर प्रभु श्रीराम से जुड़े अन्य स्थल, सभी की हालत जर्जर हो चुकी थी। मगर, 2017 में सीएम योगी द्वारा प्रदेश की सत्ता की कमान संभालते ही अयोध्या में विकास के नए ‘आदित्य का उदय’ प्रारंभ हुआ।

प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या के वृहद कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त किया। रामनगरी के कोने-कोने में तीव्र गति से सौंदर्यीकरण व विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। आज अयोध्या अपने प्राचीन वैभव के संरक्षण के साथ ही आधुनिक शहरी विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है, तो इसके पीछे साफ तौर पर डबल इंजन सरकार की इच्छा शक्ति है, जो कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के कुशल क्रियान्वयन से संभव हो सका है।

योगी सरकार ने सबसे पहले अयोध्या के मठ मंदिरों की सुधि ली। 68 करोड़ की लागत से उनका सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। इनमें जानकी घाट, बड़ा स्थान, दशरथ भवन मंदिर, मंगल भवन, अक्षरी मंदिर, राम कचेहरी मंदिर, सियाराम किला, दिगम्बर अखाड़ा, तुलसी चौराहा मंदिर, भारत किला मंदिर, हनुमान मंदिर, कालेराम मंदिर, नेपाली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, मौर्य मंदिर, राम गुलेला मंदिर, करतलिया बाबा मंदिर, तिवारी मंदिर, वेद मंदिर, मणिराम दास छावनी मंदिर, बरेली मंदिर, रंग महल मंदिर, टेढ़ीयाती महादेव मंदिर, राम पुस्तकालय मंदिर, विद्या देवी मंदिर, देवीकाली कुण्ड मंदिर, रत्न सिंहासन मंदिर सहित पौराणिक मंदिर/आश्रमों व कुंड शामिल हैं।

साकेत सदन को बिल्डिंग को रिपेयर किया जा रहा हैं। इसमें सिर्फ चूने व सुर्खी का प्रयोग किया जा रहा हैं। जिस रूप में पहले बिल्डिंग थी, पुनः उसी रूप में लाने का प्रयास किया जा रहा। पार्क का भी कायाकल्प होना हैं। इस परियोजना की लागत 1682.87 लाख रुपये है।

2017 के पहले की सरकारों में इन मठ मंदिरों को कोई पूछने वाला नहीं था। जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा रहता था व पुराने समय में बने मंदिरों दीवारों में दरारें आ चुकी थीं।

2017 बाद योगी सरकार में अयोध्या का प्राचीन वैभव दोबारा लौट रहा है। अयोध्या के मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार फसाड ट्रीटमेंट से हो रहा है। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम जीर्णोद्धार करा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का फैसला आने से पहले ही केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने रामनगरी के लिए धनवर्षा करनी शुरू कर दी। खास तौर से यहां की संस्कृतियों को फिर से सजोने का काम शुरू कराया। पौराणिक ताल व नदियों के किनारे पक्के घाट बनवाये गए।

माना जाता है कि अयोध्या में तकरीबन आठ हजार के करीब मंदिर हैं। इनमें कई मठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से बाद से और तेजी से कार्य शुरू हो गए हैं।

चार वेद, चार युग की प्रेरणा से योगी सरकार में बने चार पथों ने अवधपुरी के वृहद कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त किया है। योगी सरकार के नेतृत्व में पुरातन वैभव को आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप ढालकर अयोध्या में कायाकल्प करने का मार्ग सुनिश्चित किया जा रहा है।

यहां के चार प्रमुख पथ भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, राम पथ व धर्म पथ चार वेदों और चार युगों की अवधारणा पर विकसित किए गए हैं, जिन्हें म्यूरल पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, पेबल स्टोन स्कल्चर, आधुनिक लाइटिंग, वाई-फाई कनेक्टिविटी समेत सौर ऊर्जा के उचित प्रयोग से वैश्विक प्रतिमान गढ़ने के अनुरूप बनाया गया है।

2017 से पहले सड़कों की दशा बेहद दयनीय थी। किसी सड़क पर वाहन चलना तो दूर, पैदल भी नहीं चला जा सकता था। कई सड़कें तो अतिक्रमण के कारण संकरी गलियों में परिवर्तित हो गईं थीं। इन सड़कों पर यात्रा करते हुए श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

****************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

पटवारी ने प्रदूषणकारी निर्माण की अनुमति देने के लिए मांगी रिश्वत

सीबीआई ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । रिश्वत के बदले प्रदूषणकारी निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने का एक संदिग्ध रैकेट प्रकाश में आया है। सीबीआई ने दिल्ली राजस्व विभाग के एक पटवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने कथित तौर पर ओखला के पास शाहीन बाग के एक निवासी से प्रतिबंधित निर्माण कार्य करने के लिए रिश्वत मांगी थी।

लाजपत नगर में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात पटवारी अनिल चौधरी और नितिन नामक एक निजी व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर शाहीन बाग निवासी मुहम्मद वसीम से जुर्माने से बचने के लिए 15 हजार रुपये मांगे थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के कारण सरकार ने फिलहाल निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा रखी है।

संदिग्धों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश से निपटने के दंडात्मक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वसीम ने अपनी शिकायत में कहा कि खुद को पटवारी अनिल चौधरी बताने वाला एक व्यक्ति उनके घर आया और प्रतिबंधों के बावजूद निर्माण कार्य करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे एसडीएम कार्यालय बुलाया गया, जहां कमरा नंबर 109 में हुई बैठक के दौरान वह बातचीत करने में कामयाब हो गया और रिश्वत की रकम 25 हजार रुपये से घटाकर 15 हजार रुपये कर दी।

वसीम की शिकायत में कहा गया है कि बैठक के दौरान संदिग्धों ने मौखिक रूप से राशि का उल्लेख करने से परहेज किया और रिश्वत की राशि का आंकड़ा अपनी उंगली से मेज पर खींचना पसंद किया। इससे पता चलता है कि पटवारी और अन्य संदिग्धों को मुखबिर की सूचना दी गई थी या उन्हें संभावित जाल का डर था।

वसीम की शिकायत की पुष्टि करने के बाद एक सीबीआई अधिकारी ने एक रिपोर्ट में कहा, “शिकायतकर्ता पर जुर्माना न लगाने के लिए अनिल चौधरी और उनके सहयोगियों द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई है।

इसलिए, यह अनुशंसा की जाती है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित किया गया है) की धारा 7 के साथ बीएनएस की धारा 61 (2) के तहत एक नियमित मामला दर्ज किया जा सकता है और अनिल चौधरी, पटवारी, एसडीएम कार्यालय, लाजपत नगर, दिल्ली और एसडीएम कार्यालय के अन्य अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मूल अपराध दर्ज किया जा सकता है।”

यह घटना शहर की जहरीली हवा को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के दौरान सामने आई है। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने प्रदूषण से निपटने में विफल रहने के लिए आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रतिद्वंद्वी दलों पर “ओछी राजनीति” करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि पंजाब में आप के नेतृत्व वाली सरकार पराली जलाने पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसके कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।

इसके विपरीत, उन्होंने पराली जलाने पर अंकुश लगाकर दिल्ली की मदद करने का श्रेय पंजाब की आप सरकार को दिया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं जबकि हरियाणा में बढ़ी हैं।

*****************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

BJP का झंड़ा लगी फॉर्च्यूनर में आए 12 जुआरियों से 2.70 लाख रुपए

4 स्कूटी और दो जीप बरामद

अशोक नगर 21 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । देहात थाना पुलिस ने रात के समय पलकाटोरी रोड़ पर एक जुआ के फड़ पर दबिश दी, जहां पर बड़ा जुआ चल रहा था। यह जुआ निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 2 लाख 70 हजार नगद रुपए मिले हैं। साथ ही सभी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फड़ पर ही एक फॉर्च्यूनर एक ग्रेंड विटारा एवं चार स्कूटी बरामद की गई हैं।

पुलिस ने जो फॉर्च्यूनर गाड़ी जुआ के ठिकाने से पकड़ी है उसमें बीजेपी का झंडा लगा हुआ है और उसका यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। जिसका नंबर UP93BW7770 है। इस गाड़ी से दो लोग उत्तर प्रदेश से जुआ खेलने के लिए अशोकनगर आए हुए थे। जिसमें दोनों झांसी जिला के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक फोर व्हीलर वाहन स्कूटी एवं सभी मोबाइल फोन व नगद रुपए की कीमत 57 लाख रुपए है।

देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि तुलसी सरोवर से आगे पलकाटोरी रोड़ पर अभिषेक रघुवंशी के निर्माणाधीन मकान में कुछ लोगों के ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी तत्काल ही पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी गई।

उनके निर्देशन पर पुलिस की दो टीमें बनाई जिसमें एक टीम में सुनील पुरवैया, मनजीत त्रिवेदी, अनिल सेंगर, बृजेश दौहरे, अतेन्द्र यादव, दिनेश कुशवाह, संतोष भदोरिया एवं द्वितीय टीम अक्षय कुशवाह, नीरज कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, दिनेश कोरी, दिवेश वैरागी, राजू रघुवंशी, एवं निशांत थे। निर्माणाधीन बिल्डिंग में खिड़की दरवाजे से टीम दाखिल हुई और वहां से उन लोगों की घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए पकड़ा।

जुआ खेलने वाले ये आरोपी पकड़े:

दीपक यादव पुत्र हिम्मत सिंह यादव आयु 28 साल निवासी ग्राम गुजरा कला जिला निवाडी। मिथुन राजपूत उम्र 28 साल एवं मोहन उर्फ मोनू राजपूत पुत्र मुलायम सिंह 28 साल निवासी ग्राम विजौली जिला झांसी उप्र। सोनू पुत्र ओमप्रकाश बैरागी 27 साल निवासी तुलसी सरोवर कालोनी। धर्मेन्द्र पुत्र मोहन सिंह रघुवंशी 44 साल निवासी देरखा। मनोज शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा 34 साल निवासी गणेश कालोनी। अरविन्द पुत्र नारायण प्रसाद 30 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी अंकित पुत्र वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी 34 साल निवासी ग्राम महाना। रानू यादव पुत्र भूरेलाल यादव 19 साल निवासी ग्राम केशोपुर। मनोज पुत्र हजारीलाल शर्मा 46 साल निवासी ग्राम सेजी। अजय पुत्र बनवारीलाल ओझा 25 साल निवासी शंकरपुर मगरदा। शिवकुमार पुत्र हरवीर रघुवंशी 42 साल निवासी त्रिलोकपुरी है।

************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

कश्मीर की पहली अंतर्राष्ट्रीय मैराथन शुरू

उमर अब्दुल्ला और सुनील शेट्टी ने दिखाई हरी झंडी

श्रीनगर 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को श्रीनगर में विशाल अंतर्राष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

रविवार सुबह करीब 6.20 बजे उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पोलो व्यू स्ट्रीट से पहली अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ समय तक एथलीटों के साथ दौड़ भी लगाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ-साथ दौड़े।

अधिकारियों ने बताया कि पहली बार कश्मीर में मेगा इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 59 विदेशी अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों सहित 2 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। एथलीट 42 किलोमीटर की फुल और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ेंगे।

पर्यटन निदेशक राजा याकूब फारूक ने कहा कि शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि पहली बार मैराथन के लिए 2 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। प्रतियोगिता में 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 13 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाफ और फुल मैराथन में 59 विदेशी अंतरराष्ट्रीय एथलीट भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि कश्मीर से भी 30 से 35 प्रतिभागी हैं। यह मैराथन दुनिया भर में यह संदेश भेजेगी कि कश्मीर शांतिपूर्ण है। सभी एथलीट दुनिया भर में संदेश देंगे कि कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए उपयुक्त है। हम अपने व्यंजन, पेपर माची, पश्मीना और अन्य चीजों का प्रदर्शन करेंगे। ये सभी एथलीट हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे।

मैराथन में भाग लेने के अलावा एथलीटों को स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस दौरान एथलीट विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट का दौरा भी करेंगे और केबल कार की सवारी का भी आनंद लेंगे।

मैराथन में शामिल होने के साथ-साथ, एथलीट कश्मीर की सुंदरता, इसकी प्राचीन झीलों, अल्पाइन वनों और अद्भुत शरद ऋतु का आनंद ले रहे हैं, जिसे कश्मीर में चार ऋतुओं का राजा कहा जाता है।

बता दें कि कश्मीर ने मई में जी-20 बैठक की मेजबानी की और स्पोर्ट्स कार रेसिंग इवेंट भी आयोजित किया। इन अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों ने पर्यटकों और टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित घाटी के विचार के बाद असाधारण रूप से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद की है।

****************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज