Category Archives: news

कोयला कंपनी के रिटायर अफसर से ठगे 2.27 करोड़ रुपए

11 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट

रांची ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल भेजने और सख्त एक्शन का खौफ दिखाकर उनसे यह रकम आठ अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराई गई।

इस मामले की एफआईआर सीआईडी साइबर थाना में दर्ज कराई गई है। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई गई है। सीआईडी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस ठगी को अंजाम देने वाला गिरोह महाराष्ट्र का है। गिरोह ने जिन बैंक अकाउंट में रकम ली है, वे महाराष्ट्र के हैं।

ठगी का शिकार हुए कोल इंडिया के रिटायर अफसर रांची के बरियातू इलाके में रहते हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया है कि 10 दिसंबर, 2024 को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताया और अपना परिचय ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अफसर के रूप में दिया।

उनसे कहा गया कि उनके नंबर से कई लोगों को भ्रामक विज्ञापन और मेसेज ट्रांसफर किए गए हैं। भुक्तभोगी ने जब अपने नंबर से किसी तरह का मेसेज भेजे जाने से इनकार किया, तो उन्हें बताया गया कि हो सकता है कि किसी जगह पर जमा किए गए उनके दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड लेकर साइबर क्रिमिनल ने इस तरह की हरकत की हो।

उन्हें बताया गया कि चूंकि आपके नंबर के जरिए बड़े पैमाने पर ठगी की गई है, इसलिए उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस बन रहा है। उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी गई।

इसके साथ ही कॉल करने वाले ने उन्हें भरोसा दिया कि अगर वे खुद को निर्दोष मानते हैं तो गिरफ्तारी और कार्रवाई से बचाने के लिए दिल्ली साइबर ब्रांच से उनकी मदद कराई जा सकती है।

इसके बाद उन्हें दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की अफसर बताने वाली पूनम गुप्ता नामक महिला का कॉल आया। उन्हें मोबाइल कैमरा ऑन करने कर उसके सामने रहने को कहा गया।

फिर, उनकी बात कई लोगों से कराई गई, जिसमें एक व्यक्ति को सीनियर आईपीएस बताया गया। उन्हें लगातार धमकी देकर असली अपराधियों के पकड़े जाने तक वीडियो कॉल पर रहने की हिदायत की गई। यह सिलसिला लगातार 11 दिनों तक जारी रहा।

इस दौरान उनसे अलग-अलग अकाउंट में यह कहकर रकम ट्रांसफर कराई गई कि ऐसा करने से ही यह साबित होगा कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग नहीं की है। भयभीत भुक्तभोगी ने खुद और अपनी पत्नी के अकाउंट में जमा 2.27 करोड की राशि ट्रांसफर कर दी।

इस घटना में पीडि़त की जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने ठगों के नबंर पर कॉल करने की कोशिश की। लेकिन नबंर ब्लॉक कर दिया गया था।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम : पीएम मोदी

नई दिल्ली ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ नगर में अमृत स्नान के दौरान समूचा क्षेत्र जय श्री राम, हर हर गंगे, और बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर महाकुंभ की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। पीएम मोदी ने महाकुंभ को भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम! मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है।

आज लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!

वहीं, एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, आस्था का महासिंधु-एकता का महाकुंभ, तीर्थराज प्रयाग में आज महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सभी अखाड़ों और घाटों पर पुष्प वर्षा सनातन संस्कृति का वंदन, श्रद्धा का अभिनंदन और आस्था को नमन है।

महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान का शुभारंभ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हुआ। संगम के त्रिवेणी तट पर लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को नया आयाम दिया।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की। इस पूजन में तिल, खिचड़ी और अन्य पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं ने तिल और खिचड़ी का दान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। दान-पुण्य के इस क्रम ने पर्व को और पवित्र बना दिया।

मकर संक्रांति के इस पावन दिन संगम के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आस्था और उल्लास का ऐसा नजारा था, जिसने हर किसी के मन को भावविभोर कर दिया। स्नान के दौरान हर कोई अपने जीवन को पवित्र और सुखमय बनाने की प्रार्थना करता दिखा।

स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य और मोक्ष की कामना की। मकर संक्रांति भगवान सूर्य को ही समर्पित पर्व है। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है।

स्नान के दौरान ही कई श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। वहीं, श्रद्धालुओं ने घाट पर ही मकर संक्रांति का पूजन-अर्चन किया और तिल-खिचड़ी का दान कर पुण्य कमाया।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

सरकार के भ्रष्टाचार व विफलताओं पर अखिलेश का तीखा प्रहार

लखनऊ  14 Jan, , (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहां हर योजना भ्रष्टाचार की एक नई कहानी बन गई है। उन्होंने मंहगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की दुर्दशा के लिए भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उदाहरण देते हुए कहा कि क्योटो जैसी स्मार्ट सिटी बनाने के वादे केवल झूठे सपने साबित हुए हैं। वाराणसी में सार्वजनिक सुविधाएं, जैसे मैदागिन पार्क के फव्वारे, ओपन जिम और सड़कें, सब बदहाल स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि वाराणसी ही नहीं, बल्कि राजधानी लखनऊ में भी भाजपा के भ्रष्टाचार की छवि साफ देखी जा सकती है।उन्होंने लखनऊ के टेढ़ीपुलिया चौराहे और इंजीनियरिंग कॉलेज रोड की खराब हालत को रेखांकित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा अधिग्रहीत गांवों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का भी अभाव है।

प्रयागराज में महाकुंभ के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि तीर्थयात्री बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को न तो ठंड से बचाव की उचित व्यवस्था मिली, न ही भोजन और पानी जैसी जरूरी चीजें।

उन्होंने गरीब नाविकों पर सरकार की पाबंदियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी रोजी-रोटी छीनकर उन्हें किनारे कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता अब 2027 का बेसब्री से इंतजार कर रही है, जब वह भाजपा को सत्ता से हटाकर कुशासन का अंत करेगी।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

महाकुंभ में इंजीनियर बाबा व ग्लैमर छोड़कर आई हर्षा बनीं नजीर

महाकुंभ नगर ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रोफेशनल लाइफ जी रहे आज के दौर के युवाओं में पुरातन सनातन संस्कृति का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-विदेश में स्थापित एंकर, मॉडल और इंजीनियर जैसे पेशेवर अब भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ रहे हैं।

महाकुंभ के दौरान ऐसे तमाम उदाहरण सामने आ रहे हैं। इनमें एक ओर उत्तराखंड की युवती ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली, तो दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे इंजीनियर बाबा ने विज्ञान के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म की गहराइयों से परिचित कराया।

उत्तराखंड निवासी हर्षा देश और विदेश में ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में सनातन धर्म की दीक्षा ली। उन्होंने कहा, प्रोफेशनल लाइफ में दिखावे और आडंबर से भरी जिंदगी ने मुझे उबा दिया।

मैंने महसूस किया कि वास्तविक सुख और शांति केवल सनातन धर्म की शरण में ही है। स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेने के बाद मैंने जीवन का नया अर्थ समझा है।

हरियाणा के मूल निवासी और आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र अभय सिंह को अब इंजीनियर बाबा के नाम से जाना जाता है। वह महाकुंभ में श्रद्धालुओं को विज्ञान और अध्यात्म का अनोखा संगम समझा रहे हैं।

उन्होंने एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में अपने गहन ज्ञान का उपयोग करते हुए, कॉपी और डायग्राम के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन और अध्यात्म का महत्व समझाया।

बाबा जी ने कहा, साइंस केवल भौतिक जगत को समझाने का माध्यम है, लेकिन इसका गहन अध्ययन हमें अध्यात्म की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति जीवन को पूर्ण रूप से समझ लेता है, वह अंतत: अध्यात्म की गोद में चला जाता है।

महाकुंभ में आए लाखों श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की विविधता से परिचित हो रहे हैं। इंजीनियर बाबा जैसे लोग और ग्लैमर की दुनिया से आई युवती हर्षा का सनातन धर्म के प्रति झुकाव इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक जीवन शैली से ऊबकर लोग शांति और स्थायित्व की तलाश में भारतीय परंपराओं की ओर रुख कर रहे हैं।

महाकुंभ के इस आयोजन ने न केवल सनातन धर्म की महानता को प्रदर्शित किया, बल्कि प्रोफेशनल्स और युवाओं के जीवन में आध्यात्मिकता की आवश्यकता को भी उजागर किया। यह आयोजन आधुनिक और पारंपरिक मूल्यों के संगम का प्रतीक बनता जा रहा है।

***************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

मकर संक्रांति पर अमित शाह पहुंचे शांति निकेतन सोसाइटी, उड़ाया पतंग

अहमदाबाद ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अहमदाबाद के घाटलोढिय़ा इलाके स्थित शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने संक्रांति पर्व मनाया। गुजरात में संक्रांति को उत्तरायण कहा जाता है और इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने पतंग उड़ाया। वहीं भाजपा प्रवक्ता एग्रेश दवे ने इस संबंध में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मकर संक्रांति के मौके पर आज गुजरात में पतंग महोत्सव में शिरकत करने आए थे। इस दौरान, उन्होंने महोत्सव में हिस्सा लिया।

उन्होंने कई लोगों से बातचीत की। इस खास मौके पर यहां के विधायक और मेयर भी उपस्थित रहे। इस दौरान यहां के लोगों ने अमित शाह का अद्भुत तरीके से अभिवादन किया और उन्होंने भी लोगों के साथ मिलकर पतंग महोत्सव का आनंद उठाया।

इससे पहले इस कार्यक्रम के बारे में शांति निकेतन समिति के अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि किरीट पटेल ने आईएएनएस को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, हमारे बीच देश के प्रेरणास्त्रोत गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस उत्सव को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

पटेल ने यह भी याद दिलाया था कि जब अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे, तब वे नवरात्रि के दौरान बार-बार शांतिनिकेतन आया करते थे। इस बार की पतंगबाजी में भी शांति निकेतन समिति ने भव्य तैयारी की है।

अध्यक्ष किरीट पटेल ने बताया था कि इस आयोजन में विशेष साडिय़ों, चनिया-चोली और बच्चों के ड्रेस कोड के साथ पूरी सोसाइटी उत्सव में भाग लेगी, ताकि समाज में आनंद और ऊर्जा का संचार हो सके।

उत्सव की सजावट भी खास होगी, जिसमें रंगोली, फूलों की सजावट और ढोल-नगाड़े के साथ लाइव म्यूजिक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि शांति निकेतन में इस उत्सव का स्वागत एक खास अंदाज में किया जाएगा और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य उत्साहित हैं।

***************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहराया

भारत ने डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहरा गया है। भारत ने आज बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर नुरूल इस्लाम को तलब किया है। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने भारतीय हाई कमिश्नर को समन किया था।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भारतीय हाईकमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाकर बॉर्डर पर BSF की तरफ से की जा रही फेंसिंग (बाड़) को अवैध कोशिश बताया था।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बॉर्डर पर फेंसिंग को अवैध कोशिश बताया था। हालांकि, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,156 किलोमीटर का बॉर्डर है। इसमें से 3271 किलोमीटर एरिया में भारत ने फेंसिंग कर दी है। 885 किलोमीटर बॉर्डर पर अभी फेंसिंग का काम चल रहा है।

ढाका ने पहले आरोप लगाया था कि भारत भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है, जो द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अनुपम खेर ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, जताया आभार

मुंबई 14 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने रेल मंत्री का आभार भी जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता कभी राजनीतिक तो कभी फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की झलक अक्सर साझा करते रहते हैं।

रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, आपकी गर्मजोशी और सराहना के लिए धन्यवाद।

आज आपके कार्यालय में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपका काम करने का उत्साह और ईमानदारी शानदार और आगे बढ़ाने वाला है! आप आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहें! जय हो!”

अनुपम खेर की सोशल मीडिया पर खासा उपस्थिति रहती है। दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने की झलक हो या फिर फिल्म का प्रमोशन या मजाकिया पोस्ट किसी भी मामले में वह पीछे नहीं रहते और प्रशंसकों को लेटेस्ट पोस्ट के साथ रूबरू कराते रहते हैं।

हाल ही में कई तरह की मिठाइयों से सजे एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों से पूछा था कि आपकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? इसके साथ ही उन्होंने खुद के मिठाई न खा पाने पर मलाल भी किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए खेर ने कैप्शन में लिखा था, “चलिए! बताइये! इस वीडियो में कितनी प्रकार की मिठाइयां हैं और इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है? वीडियो में पारंपरिक मिठाइयों के साथ ही पेस्ट्री भी है। खेर ने अफसोस जताया और लिखा, “मैं यह सब नहीं खा रहा।”

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में खेर के साथ अभिनेत्री ईशा देओल हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म में अनुपम, ईशा के साथ अदा शर्मा और ईशाक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल: बंगाल चैप्टर’ में भी नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनके पास ‘इमरजेंसी’ भी है, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर जारी, 50 से ज्यादा ट्रेनें और 70 फ्लाइटें हुईं लेट

एक्यूआई 250 से नीचे पहुंचा

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन पहले हुई बारिश से सर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। उधर, कोहरा होने से ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया, जिससे वाहनों को अपना गाड़ी की लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

वहीं, अगर बात प्रदूषण की करें तो आज थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 250 से नीचे ही दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शाम या रात को रुक-रुक कर बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

Fog continues to wreak havoc in Delhi-NCR, more than 50 trains and 70 flights delayed; AQI reached below 250 : कोहरे के कारण मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकांश लोकल ट्रेनें भी विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी हो रही है। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

इस साल की शुरुआत से ही गुरुग्राम में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। एक दो दिन को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर दिनों में बादल छाए रहे। सोमवार को भी रविवार जैसे हालात रहे। लोगों को दोपहर एक बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। एक बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। वहीं इससे पारा जरूर एक डिग्री कम हो गया।

शीतलहर से गलन बढ़ी हुई है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सोमवार को आठ डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।

शीतलहर और धूप न निकलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को घना कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन धुंध की हल्की चादर छाई रही।

दोपहर एक बजे धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को फिर से हवा चलने से गलन बढ़ गई। गुरुग्राम में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अमृतसर में एक घर में हुआ धमाका, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड पर जुझार सिंह एवेन्यू में एक घर में तेज धमाका हुआ। धमाके इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। जानकरी के अनुसार, धमाका एक घर के अंदर हुआ, धमाके की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने घर में जांच शुरू कर दी है।

There was an explosion in a house in Amritsar, there was chaos in the area; Police engaged in investigation : प्रशासन ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है। जांच के दौरान मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल के करीब जाने से रोका जा रहा है।

वहीं पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी विजय आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, किसी तरह की असामान्य गतिविधि या आतंकी पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है।

*************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों की अटकी सांसें

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चेन्नई 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन (Villupuram Railway Station) के पास आज मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) अचानक पटरी से उतर गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) के पांच डिब्बे रेलवे (Railway) की पटरी ने उतर गए। हालांकि आनन-फानन में आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ते को साफ किया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

ट्रेन रुकने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रोकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग साफ किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी या नहीं। वहीं विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा..

25 हजार रुपए का इनाम, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

पुणे 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी पुणे में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के दौरान दी।

गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो जीवित बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं कि यदि कोई गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहन का फोटो नंबर सहित भेजेगा और उस वाहन का चालाना हो जाएगा तो चालान की राशि का दस प्रतिशत रुपया कमीशन के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा। इससे लोग सक्रिय और जागरूक होंगे।

******************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव : नामांकन से पहले CM आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन में FIR दर्ज की गई है। कोड ऑफ कंडक्ट के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके साथ ही आतिशी पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का प्रयोग किया।

FIR lodged against CM Atishi before nomination, know what is the whole matter : दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव के ऐलान के बाद 7 जनवरी को करीब 02:30 बजे PWD के सरकारी वाहन, निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा।

आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी SHO को भी शिकायत दी। कालकाजी से विधायक आतिशी को इस हाई-प्रोफाइल सीट से फिर से टिकट दिया गया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है। बता दें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

 

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में फिर हादसा

लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी

तिरुपति 14 Jan, ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को एक बार फिर हादसा हो गया। लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना उस समय हुई जब काउंटर पर भारी भीड़ मौजूद थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मंदिर में 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव चल रहा है और देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।

यह चिंताजनक घटना 8 जनवरी को मंदिर में हुई भगदड़ के बाद हुई है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वह भगदड़ बैरागी पट्टेदा के पास हुई थी, जहाँ श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे।

उस दुखद घटना के बाद से ही मंदिर प्रशासन हाई अलर्ट पर था और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बावजूद, लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने की इस नई घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता और भय का माहौल है।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

MahaKumbh 2025 : मकर संक्रांति पर शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान

संगम तट पर दिखा अद्भुत नजारा

महाकुंभनगर 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार-जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान शुरू हो चुका है। महानिर्वाणी अखाड़े के अमृत साधु-संत स्नान के लिए जा रहे हैं। नियमों का अनुशरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है।

MahaKumbh 2025: Amrit bath of Akharas started on Makar Sankranti, amazing view seen on Sangam banks : मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। जिसके साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान किया। तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे, जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्रीपंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं।

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भाला, त्रिशूल और तलवारों के साथ अपने शाही स्वरूप में अमृत स्नान किया। साधु-संत घोड़े और रथों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके साथ चल रही भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने माहौल को और दिव्य बना दिया।

12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले स्नान घाटों पर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष सुनाई दिए। साधुओं के अमृत स्नान के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था की डुबकी लगाई। संगम के आसपास गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चारों ओर से देखी गई। इस दौरान सभी ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से संगम क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। सोमवार शाम से ही महाकुंभ नगर में जन ज्वार आने लगा था, जिसका क्रम देर रात तक चलता रहा। सोमवार को हुए पौष पूर्णिमा पर डुबकी लगाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु भी अमृत स्नान करने रुक गए।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दे दी बड़ी चुनौती

… तो मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे। ये लोग आप लोगों को मार देंगे। ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे। इन लोगों ने सारी प्लानिंग कर रखी है।

पिछले दस सालों में भाजपा ने तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया है। ‘आप’ नेता ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चैलेंज करने वाला हूं। अमित शाह जी ने दस सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा है, उन सभी केस को कोर्ट से वापस ले लें। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको वापस बसाएंगे। आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन्हें उसी जमीन पर वापस नहीं लाते, तो केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेगा।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अमीरों की पार्टी है। इन लोगों ने पिछले पांच-दस सालों में आज तक झुग्गीवालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो इनके नेता झुग्गी में जाकर सो रहे हैं। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी के लोगों को बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे चुन-चुन कर गालियां दी थीं। अमित शाह जी गृह मंत्री हैं। गृह मंत्री की अपनी एक गरिमा होती है।

लेकिन, उन्होंने जिस तरह से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे हर किसी को शर्म आएगी, लेकिन मुझे अमित शाह जी से कोई द्वेष नहीं है। मैं मान-सम्मान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं देश के मान-सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं। लेकिन, अमित शाह जी ने जिस तरह झुग्गी के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है, आज हम उसी झूठ का पर्दाफाश करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहीं मकान, लेकिन भाजपा के लोग यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां झुग्गी वहां इनके (भाजपा) दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान के बारे में ये लोग बात नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4 हजार 700 मकान ही इन लोगों ने झुग्गीवालों के लिए बनाए हैं, जबकि दिल्ली में 10 लाख झुग्गी हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली में 1 हजार साल झुग्गीवालों को मकान देने में लगेंगे। इन लोगों ने झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर करने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बड़े ही बेशर्म हैं।

ये लोग झुग्गी में जाकर सो रहे थे, जबकि 27 दिसंबर को एलजी ने इस झुग्गी की जमीन का लैंड यूज चेंज कर दिया और ये लोग झुग्गी के बच्चों के साथ आकर कैरम बोर्ड खेल रहे हैं।

जैसे ही चुनाव आठ फरवरी को समाप्त हो जाएंगे, ये लोग झुग्गी तोड़ देंगे। 2015 में इन लोगों ने इस झुग्गी को तोडऩे की कोशिश की थी। तब मैं मुख्यमंत्री बन चुका था, मैंने तब सभी अफसरों को बुलाकर झुग्गी नहीं तोडऩे दी थी। लेकिन, मुझे इस बात का दुख है कि उस दौरान बुलडोजर लाने की वजह से हुई अफरातफरी में छह साल की छोटी बच्ची की मौत हो गई थी।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

हॉस्टल में बुला लिए बाहरी लोग, शराब-हुक्के का किया इस्तेमाल

आरोपी छात्रों को लगा इतने लाख का जुर्माना

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छ्वहृ की एक बड़ी खबर सामने आई है। छ्वहृ हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने बाहरी लोगों को अपने कमरे में बुलाया तथा उनके साथ शराब, और हुक्का जैसे नशीली वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। हॉस्टल नियमों को तोडऩे की वजह से आरोपी छात्रों को लगभग 1.79 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनो छात्रों को अलग-अलग नोटिस दिए गए। इस नोटिस के अनुसार पहले छात्र को कमरे में 12 बाहरी लोग बुलाने और शराब पीने के कारण 80,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उधर दूसरे छात्र पर दो बार हॉस्टल में बाहरी लोगों को बुलाने के आरोप के तहत 99,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके आलावा दोनो छात्रों को 5 दिन के अंदर जुर्माना देने की चेतावनी दी गई। फाईन न भरने की स्थिति में दोषी छात्रों पर सख्त कारवाई करने की बात भी की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया कि भविष्य में कोई भी शिकायत मिलने पर तुरंत हॉस्टल से निकाला जाएगा, और कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाएगी। यह नोटिस 8 जनवरी को जारी किया गया था। यह घटना छ्वहृ में छात्रों के आचरण और हॉस्टल नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े करती है।

*************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

चुनाव संचालन नियमों में संशोधन के खिलाफ SC में सुनवाई

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उच्चतम न्यायालय बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में चुनाव नियम, 1961 में संशोधन को चुनौती दी गई है। ये नियम कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को सार्वजनिक निरीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर है, जिस पर कांग्रेस को आपत्ति है।

सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई संजीव खन्ना और संजय कुमार की पीठ 15 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी। 24 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में, कांग्रेस के महासचिव ने तर्क दिया कि ईसीआई को 1961 के चुनाव संचालन नियमों में इस तरह एकतरफा और बिना सार्वजनिक परामर्श के संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, निवार्चन आयोग एक संवैधानिक निकाय है। इस पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, इसलिए इसे एकतरफा और सार्वजनिक विचार-विमर्श के बिना इतने अहम नियम में इतनी निर्लज्जता से संशोधन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। चुनावी प्रक्रिया में सत्यनिष्ठा तेज़ी से कम हो रही है और उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय इसे बहाल करने में मदद करेगा।

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा कि ईसीआई की सिफारिशों के बाद 21 दिसंबर को पेश किया गया संशोधन “चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने वाली आवश्यक जानकारी तक जनता की पहुंच को खत्म कर देता है। उन्होंने कहा, चुनावी प्रक्रिया की अखंडता तेजी से खत्म हो रही है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसे बहाल करने में मदद करेगा।

संशोधन को स्पष्ट रूप से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव बूथ की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश की प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया। इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने संशोधन की कड़ी आलोचना की और इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर अलोकतांत्रिक हमला बताया।

एक्स पोस्ट में, सीएम स्टालिन ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र अपने सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है। अपनी आपत्तियों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “चुनावों में पारदर्शिता को कमजोर करने के लिए चुनाव संचालन नियमों की धारा 93(2)(ए) में लापरवाही से संशोधन के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र अपने सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।”

सीएम स्टालिन ने कहा कि यह कदम संविधान की मूलभूत विशेषताओं में से एक – पारदर्शिता को कमजोर करता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों, जिनमें केंद्र सरकार के साथ गठबंधन करने वाले दल भी शामिल हैं, से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर अलोकतांत्रिक हमले के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

*****************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचेगा इसरो……….

हैंडशेक के लिए 3 मीटर तक करीब आए दोनों उपग्रह, अब डॉकिंग की तैयारी

बेंगलुरु ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत अपने महत्वाकांक्षी स्पैडेक्स मिशन में सफलता हासिल के काफी करीब पहुंच गया है। इसरो ने कहा कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) के तहत दोनों अंतरिक्षयान को 15 मीटर और आगे 3 मीटर तक पास पहुंचने का परीक्षण सफल हुआ है।

दोनों अंतरिक्षयान ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। इसरो ने एक पोस्ट कर जानकारी दी कि स्पैडेक्स डॉकिंग मिशन के तहत दोनों यान के 15 मीटर और आगे 3 मीटर तक पास पहुंचने का परीक्षण प्रयास किया गया है। डेटा के आगे विश्लेषण करने के बाद डॉकिंग प्रक्रिया की जाएगी।

डॉकिंग के लिए दोनों अंतरिक्षयानों को 225 मीटर तक की दूरी तक लाना है। हालांकि, इसरो ने डॉकिंग प्रयोगों के लिए कोई तारीख तय नहीं की है। ‘स्पैडेक्स’ मिशन के तहत भारत अंतरिक्षयान को ‘डाक’ और ‘अनडाक’ करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

इस सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

एक अंतरिक्षयान से दूसरे अंतरिक्षयान के जुडऩे को डॉकिंग और अंतरिक्ष में जुड़े दो यानों के अलग होने को अनडॉकिंग कहते हैं। यह प्रौद्योगिकी भारत के महत्वाकांक्षी मिशनों जैसे चंद्रमा से नमूने वापस लाने, भारतीय अंतरिक्ष केंद्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

इसरो ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, दोनों अंतरिक्षयान 230 मीटर की इंटर सेटेलाइट डिस्टेंस (आइएसडी) पर हैं। सेंसर का मूल्यांकन किया जा रहा है। अंतरिक्षयान ठीक से काम कर रहे हैं। स्पैडेक्स डॉकिंग प्रयोग को अब तक दो बार टाला जा चुका है।

जब इस मिशन को लांच किया गया था, डॉकिंग प्रक्रिया सात जनवरी को करने की योजना थी, लेकिन डॉकिंग को नौ जनवरी तक टाल दिया गया। अंतरिक्षयानों को निर्धारित दूरी तक लाने में सफलता मिलने के कारण इसे फिर टाल दिया गया था। इसरो ने 30 दिसंबर को ‘स्पैडेक्स’ मिशन को लांच किया था।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

पठानकोट : प्रेम संबंधों के शक में दोस्त ने ही किया दोस्त का कत्ल

तीन गिरफ्तार

पठानकोट ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पठानकोट जिले के हलका सुजानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों के शक के चलते एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो 4 तारीख से लापता था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आज रावी दरिया से बलजीत की लाश बरामद की और अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।

वारदात का खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि बलजीत के दोस्त को शक था कि उसकी प्रेमिका और बलजीत के बीच संबंध हैं। इस शक ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बलजीत की हत्या की साजिश रची।

4 जनवरी को बलजीत लापता हो गया था, जिसकी शिकायत 6 जनवरी को शाहपुर कंडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आज रावी दरिया से उसकी लाश बरामद की।

डीएसपी ने दी जानकारी

डीएसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बलजीत सिंह का कत्ल उसके करीबी दोस्त ने किया। प्रेमिका के साथ रिश्ते के शक में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

इलाके में दहशत का माहौल

बलजीत की लाश मिलने के बाद से गांव बेडिय़ां बुजुर्ग और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह घटना दोस्ती और विश्वास के टूटने की एक भयावह तस्वीर पेश करती है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

पुलिस ने बेहद कम समय में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित जांच की सराहना की जा रही है। आगे की जांच जारी है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्याय की उम्मीद

मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की है और उम्मीद जताई है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। यह घटना प्रेम और शक की हदें पार कर अपराध की भयावहता को दिखाती है।

**************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की संदिग्ध हालात में मौत

परिवार का दावा गलती से खुद को मारी गोली

लुधियाना ,12 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार रात मौत हो गई। गोली लगने से घायल विधायक को देर रात डीएमसी अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि, विधायक के परिवार का दावा है कि उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा, परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली और उनके सिर में गोली लग गई। गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को डीएमसी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।

इसके अलावा, डीसीपी ने उल्लेख किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लग पाएगा। डीसीपी ने आगे कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और विधायक को डीएमसी अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

विधायक की मौत की पुष्टि जिला आप अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने की।

डीसीपी जसकरण सिंह ने कहा, घटना आधी रात के आसपास हुई और उन्हें डीएमसी अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच चल रही है।

गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया।

उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं।

अगस्त 2024 में, गुरप्रीत बस्सी गोगी ने बुद्ध नाला में एक पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला को तोड़ दिया था, जिसकी नींव उन्होंने 2022 में आधारशिला रखी थी।

गोगी ने परियोजना में देरी पर निराशा व्यक्त की थी और स्पीकर संधवान ने ्र्रक्क विधायक की शिकायतों के जवाब में सफाई परियोजना में किसी भी बाधा के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था।

अपनी मृत्यु से पहले, शुक्रवार को, उन्होंने प्राचीन शीतला माता मंदिर का भी दौरा किया और भक्तों से वादा किया कि वह दो दिन पहले मंदिर से चांदी चुराने वाले चोरों के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

अमित शाह की बैठक में सीएम सुक्खू वर्चुअली शामिल

मादक पदार्थों की तस्करी 

हमीरपुर ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअली हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों और कड़े फैसलों की जानकारी साझा की।

सीएम सुक्खू ने बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आज बैठक की। कई सवाल थे, जिसे लेकर उन्होंने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट को लागू करने के तरीकों को बताया।

सीएम ने आगे बताया कि अमित शाह ने नशे के व्यापारियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति आंदोलन चलाने की बात की है। हमारी सरकार की नशे को दूर करने को लेकर जो नीतियां थीं, उससे हमने उन अवगत कराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की जरूरत पर बल दिया जा रहा है, विशेष रूप से अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में जो अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी अक्सर संगठित अपराध और आतंकवाद की वजह बनती है, जो देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, बारिश और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बदले मौसम ने न सिर्फ तापमान में गिरावट ला दी है, बल्कि ठंड का प्रकोप भी बढ़ा दिया है। रविवार को मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

किस जिलों में अलर्ट जारी किया गया है?

मौसम विभाग के अनुसार पानीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद और पंचकूला वे जिले हैं, जिनमें बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है,

इन इलाकों में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, सोमवार से मौसम फिर बदलेगा और शीतलहर के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का हरियाणा पर असर

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का असर हरियाणा में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 20 दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा। इस दौरान ठंड और बढ़ेगी तथा कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है।
तापमान में गिरावट

बारिश और बादल छाने के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को करनाल में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिनमें रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल (महेंद्रगढ़), रोहतक, जींद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

13 जनवरी से ठंड का तीसरा दौर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जनवरी से ठंड का तीसरा दौर शुरू होगा, जिसमें तापमान में और गिरावट आएगी तथा हवा की गति भी बढ़ेगी। यह मौसम गेहूं, सरसों व अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। खासकर सरसों की फलियों और गेहूं की बालियों के विकास के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसलों की ग्रोथ बेहतर होगी।

हवा साफ हुई, ्रक्तढ्ढ में सुधार

बारिश के कारण प्रदेश की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। रविवार सुबह गुरुग्राम में ्रक्तढ्ढ 273, फरीदाबाद में 127, पंचकूला में 188 और रोहतक में 154 दर्ज किया गया। यह पहले से बेहतर स्थिति है। हालांकि, ठंड बढऩे से आम लोगों को परेशानी हो रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी

तेजी से गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में अचानक तापमान गिरने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

किसानों के लिए राहत भरी खबर

बारिश और ठंड का यह मौसम आम लोगों के लिए भले ही चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय गेहूं और सरसों की फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। इससे फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा में बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

ठंड के इस दौर में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। फसलों के लिहाज से यह बारिश और ठंड किसानों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन आम लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

भदोही में कोहरे की वजह से हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 वाहन टकराए

भदोही ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोहरे के कारण शनिवार को नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 8 वाहन आपस में टकरा गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन, राहत की बात यह रही कि सभी वाहन चालक बाल-बाल बच गए।

यह दुर्घटना वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर स्थित गोपीगंज कोतवाली इलाके में घटी। शनिवार सुबह इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। इस कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई, जिसमें पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हुई, उसके बाद कार, मैजिक गाड़ी और अन्य ट्रक खड़े वाहनों से टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में दो वाहन चालकों को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, ताकि यातायात फिर से सामान्य हो सके। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात को सामान्य किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि एक के बाद एक कर कुल आठ से नौ गाडिय़ां आपस में टकरा गईं।

इसके अलावा, हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 344 पर खरखोदा-बरोणा रोड बाईपास पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में पांच गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। दरअसल, एनएच पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था, लेकिन सड़क पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे और घने कोहरे के कारण सड़क पर लगे बैरिकेड्स भी नजर नहीं आए, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

आपस में टकराने वाली गाडिय़ों में 2 डंफर, 1 ट्रक, 1 कैंटर और एक अन्य वाहन शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर बैरिकेड्स को नहीं देख पाए और गाडिय़ों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर काम तो चल रहा था, लेकिन रिफ्लेक्टर की कमी के कारण यह दुर्घटना घटी। बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण घने कोहरे में वाहन चालकों को रास्ता पहचानने में मुश्किल हुई और यह हादसा हुआ।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

महाकुंभ 2025- मंत्री ने किया वाटर लेजर शो का उद्घाटन

प्रयागराज ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में यमुना बैंक घाट पर महाकुंभ 2025 से संबंधित प्रमुख कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले एक प्रमुख वाटर लेजर शो का उद्घाटन किया।

वाटर लेजर शो 45 मिनट तक चला और इसे तैयार करने में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं। इसे करीब 100 लोगों की टीम ने महज 60 दिनों (दो महीने) में तैयार किया।

बता दें कि निजी कंपनी ने पहले अयोध्या और झांसी में इसी तरह के वाटर लेजर शो आयोजित किए थे। उद्घाटन के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शो की खूबसूरती को उजागर करते हुए इसे ऐतिहासिक और अद्भुत अनुभव बताया।

नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सनातन धर्म एवं आस्था के सबसे बड़े समागम दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा और यमुना की लहरों पर अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में यमुना बैंक रोड के काली घाट पर 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पर्यटन विभाग के वाटर लेजर शो का विधि विधान पूर्वक पूजन कर एवं बटन दबाकर उद्घाटन किया। जिसका संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। इसमें कुंभ कथा को वाटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, यूपी पीसीएल के जीएम सुरेश यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश शर्मा, एपीएम गणेश प्रसाद एवं सूरज बाबू उपस्थित रहे। वाटर लेजर शो महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षक एवं दृश्यात्मक रूप से अद्भुत अनुभव प्रदान करने वाला होगा।

पानी और प्रकाश के अद्भुत संयोजन से सजी यह प्रस्तुति महाकुंभ की भव्यता में चार चांद लगाएगी और दर्शकों को आध्यात्मिकता तथा आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार महाकुंभ 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर एकत्रित होंगे। जनवरी से शुरू होकर, महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा।

*************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने