Category Archives: news

महाकुंभ के लिए पश्चिम मध्य रेल चला रहा है 8 जोड़ी विशेष गाडिय़ां

भोपाल ,17 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और इसमें देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए रेल प्रशासन अनेक यात्री गाडिय़ां चला रहा है। पश्चिम मध्य रेल में भी आठ जोड़ी विशेष रेल गाडिय़ां चलाई जा रही हैं जो 334 फेरे करेंगी।

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से शुक्रवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली ‘कुल आठ जोड़ी विशेष रेलगाडिय़ों के संचालन से ‘कुल मिलाकर 334 फेरों  की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं।

बताया गया है कि गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह सवा 10 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर पौने तीन बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

अन्य गाडिय़ों की बात करें तो गाड़ी संख्या 09801-09802 सोगरिया-बनारस-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 17 जनवरी से 21 फरवरी के दौरान सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार सोगरिया स्टेशन से तथा 18 जनवरी से 22 फरवरी के दौरान सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बनारस स्टेशन से चलेगी। रीवा-मानिकपुर के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08247 मानिकपुर-रीवा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, बांदा-कटनी के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 01813 बांदा-कटनी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, कटनी-मानिकपुर के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09015 कटनी-मानिकपुर अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 09016 मानिकपुर-कटनी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 01817 बीना-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 01818 प्रयागराज छिवकी-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन, बीना-कटनी के मध्य मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुडवारा महाकुंभ मेला मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुडवारा-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित विशेष मेमू ट्रेन, गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है। इटारसी-प्रयागराज छिवकी के मध्य संचालित ट्रेन को चुनार स्टेशन तक बढ़ाया गया है।

**********************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

राहुल गांधी के बयान देश के खिलाफ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर

शिमला ,17 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान को देश के खिलाफ जंग का ऐलान बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश के खिलाफ बोलने लगे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। उनके इसी बयान को लेकर जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष के नेता को इस प्रकार के बयानों की उम्मीद की जा सकती है, जो सीधे तौर पर भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि इंडियन स्टेट से लड़ाई की बातें हमेशा एंटी नेशनल एलिमेंट्स द्वारा की जाती रही हैं और अब वही बयान कांग्रेस के सर्वे-सर्वा राहुल गांधी द्वारा दिया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत के संविधान की शपथ लेते हैं और फिर कहते हैं कि हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। इस तरह का बयान भारत के लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि जब पूरा देश सेना दिवस मना रहा था, सेना के बलिदान और शौर्य का सम्मान कर रहा था, तब राहुल गांधी देश के खिलाफ लड़ाई का इरादा जता रहे थे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी के समय वह दोनों भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बात से सहमत हैं या नहीं? अगर हिमाचल के नेता राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं, तो उन्हें खुलकर सामने आकर इसे समर्थन देना चाहिए। अगर वह असहमत हैं, तो उन्हें अपने नेता का विरोध करना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करते।

****************************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

सुप्रीम कोर्ट से पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष अबूबकर को झटका

जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली, 17 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर को आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया।

अबूबकर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की खंडपीठ ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि इस समय अबू बकर को जमानत नहीं दी जा सकती।

साथ ही खंडपीठ ने अबू बकर के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें वैकल्पिक तौर पर उन्हें घर पर नजरबंद करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता से कहा कि यदि आगे तबियत खराब होती है तो वह निचली अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अबू बकर को 2022 में संगठन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया था। तभी से वो जेल में बंद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर दायर उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, पीएफआई, उसके पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने की आपराधिक साजिश रची है और इस उद्देश्य के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे।

गौरतलब है कि अबू बकर ने हाईकोर्ट में अपनी दायर याचिका में तर्क दिया था कि यूएपीए के तहत उनके खिलाफ एनआईए के मामले का समर्थन करने के लिए कोई सामग्री नहीं है। इसलिए वह जमानत के हकदार हैं। याचिका में यह भी दावा किया था कि वह 70 वर्ष के हैं, उन्हें पार्किंसंस रोग है और कैंसर के इलाज के लिए उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

***************************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली चुनाव: भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये

एलपीजी सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी समेत किए कई बड़े वादे

नई दिल्ली ,17 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है।

संकल्प पत्र में भाजपा ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये, गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दीवाली पर एक-एक सिलेंडर फ्री और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो संकल्प पत्र में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है।

भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है।

दिल्ली में वर्तमान में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने के बाद भी लागू रहेंगी। इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा तथा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें और मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा, हम भ्रष्टाचार के हर रास्ते को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आप के नेतृत्व वाली सरकार की पहचान रही है।

हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।

दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख 80 हजार फीडबैक हमें मिले हैं। 12 हजार छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से चर्चा की गई और 41 एलईजी वैन के माध्यम से विचार एकत्र किए गए हैं।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि मैं आप-दा के ट्रैक रिकॉर्ड पर कुछ प्रकाश डालना चाहता हूं। आम आदमी पार्टी ने 2021 में 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। उन्होंने न तो दिल्ली में दिया और न ही पंजाब में दिया। 2024 में, उन्होंने 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया। जैसी कि उम्मीद थी, उन्होंने दिल्ली या पंजाब में इसे प्रदान नहीं किया। वे एलपीजी पर सब्सिडी देने में भी विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संकल्प में इस बात को जोड़ते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएंगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली में सरकार बनने के बाद हम पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को उन 51 लाख लोगों के लिए लागू करेंगे, जो आप सरकार के समय इसके लाभ से वंचित रह गए थे। साथ ही, हम 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर भी देंगे। यानी कुल 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर दिल्लीवासियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला कार्यक्रम है। इनके मोहल्ला क्लीनिक में फ्रॉड लैब टेस्ट हुए हैं और 300 करोड़ रुपये का स्कैम हुआ है। हमारी सरकार आने पर इन सबकी पूरी तरह से जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों के लिए उनकी सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया जाएगा।

*******************************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

 

आप के मेनिफेस्टो और गारंटी पर चुनाव लडऩा चाहती है भाजपा : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली ,17 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आम आदमी पार्टी (आप) की तरह वादे और फ्री की रेवडिय़ां देने की बात कही है। हमारा सबसे पहला प्रश्न यह है कि क्या इन रेवडिय़ों को बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अप्रूवल ले लिया है? क्या इस पर प्रधानमंत्री की सहमति है? क्योंकि, प्रधानमंत्री पूरे देश में घूम-घूमकर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई सौ बार कह चुके हैं कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है। केजरीवाल जो फ्री की रेवड़ी बांटता है, यह देश के लिए सही नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी सामने आकर ऐलान करें कि उनकी इस पर सहमति है और वह कहें कि पहले जो वह कह रहे थे, वह गलत था। मोदी जी कहें कि मैंने गलत बोला था, केजरीवाल सही था। मोदी जी कहें कि फ्री रेवड़ी देश के लिए नुकसान नहीं है, बल्कि भगवान का प्रसाद है।

केजरीवाल ने कहा कि आजकल टीवी और रेडियो पर मुझे बताया गया है कि बड़े विज्ञापन चल रहे हैं। अभी जेपी नड्डा ने भी कहा कि केजरीवाल की सभी योजनाएं लागू रखी जाएगी। पीएम मोदी भी अपने ऐड में बोल रहे हैं कि केजरीवाल की सभी योजनाएं लागू रहेंगी। वो कहें कि केजरीवाल फ्री बिजली दे रहा है, हम भी फ्री बिजली जारी रखेंगे, केजरीवाल फ्री पानी दे रहा है, हम भी फ्री पानी जारी रखेंगे। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में तो ऐलान कर दिया कि मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। आज हम सारी दिल्ली में जाकर पूछेंगे कि मोहल्ला क्लीनिक चाहिए या नहीं। जो-जो मोहल्ला क्लीनिक के पक्ष में हो, वो आम आदमी पार्टी को वोट दें और जो चाहते हैं कि मोहल्ला क्लीनिक तोड़ दिए जाएं, वह भाजपा को वोट दें।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब केजरीवाल का ही सारा काम करना है तो फिर केजरीवाल का काम करने के लिए भाजपा को क्यों लाया जाए। केजरीवाल का काम तो केजरीवाल ही ज्यादा सही करेगा। फिर जनता यही पूछ रही है कि केजरीवाल का ही काम आपको करना है तो केजरीवाल का काम करने के लिए फिर केजरीवाल ठीक है। आपको क्यों लेकर आएं। भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल के काम की सराहना करती है और अगर दिल्ली की जनता ने मौका दिया तो केजरीवाल का काम जारी रखेंगे।

******************************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली चुनाव 2025 : बसपा ने 69 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

दिल्ली ,17 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

बसपा की सूची के अनुसार नरेला से विरेन्द्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेन्द्र पाल जाटव, आदर्श नगर से मो. अब्दुल जब्बार, बादली से रविन्द्र कुमार, रिठाला से मो. नियाज खान, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

त्रिनगर से डॉ. पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल, सदर से शैल कुमारी, चांदनी चौक से कालीचरण, मटिया महल से तेजराम, बल्लीमारां से सोनू कुमार, करोलबाग से रणजीत कुमार गंगवाल, पटेल नगर से रामावतार भारती, मोती नगर से अविनाश गुप्ता, मादीपुर से रूप सिंह अहिरवार, राजौरी गॉर्डन से शशिप्रभा, हरीनगर से बिंदु कुमार, तिलक नगर से अशोक कुमार गौतम, जनकपुरी से रविप्रताप राव, विकासपुरी से कृष्णा ठाकुर, उत्तम नगर से मनीराम, द्वारका से प्रदीप मौर्या को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मटियाला से कमलेश कुमार गौतम, नजफगढ़ से रोहित इंदौरा, बिजवासन से कमल सिंह, पालम से गीता, दिल्ली कैंट से नमित गौतम, राजेंद्र नगर से राजेंद्र वर्मा, नई दिल्ली से वीरेंद्र, जंगपुरा से रविंद्र कुमार, कस्तूरबानगर से महेश कुमार, मालवीय नगर से चरणजीत कौर, आरके पुरम से सुनील कैन, महरौली से योगेश्वर सिंह विष्ट, छतरपुर से बृजलाल एडवोकेट, देवली से अस्मिता, अंबेडकरनगर से सेवादास, संगम विहार से जकिउल्लाह, ग्रेटर कैलाश से नियति चौधरी, कालकाजी से पीतम और तुगलकाबाद से अमजद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने बदरपुर से प्रदीप, ओखला से सतीश कुमार, त्रिलोकपुरी से नंदलाल, कोंडली से मुकेश कुमार, पटपडग़ंज से ओमशंकर पांडेय, लक्ष्मी नगर से वकार चौधरी, विश्वास नगर से राजेश कुमार, कृष्णा नगर से अमर सिंह, गांधीनगर से टीकराज सिंह, शाहदरा से धर्मेंद्र कुमार, सीमापुरी से मनोज, रोहताश नगर से डॉ. अशोक कुमार, सीलमपुर से दीपक कुमार, घोण्डा से सुंदर लोहिया, गोकलपुर से लाल सिंह, मुस्तफाबाद से अशोक कुमार और करवाल नगर से देवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली की 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। वहीं, आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी थी। इसके बाद यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव में बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा ने नहीं लडऩे का फैसला किया है।

***************************

Read this also :-

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहला गाना भसड़ मचा रिलीज

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन,कांग्रेस का विरोध नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ ,16 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का दिल्ली में आप को समर्थन का मतलब यह नहीं है कि हम कांग्रेस के विरोध में खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनावी लड़ाई में नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन में पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है कि जो क्षेत्रीय दल जहां मजबूत होगा, वहां उसको समर्थन दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि सैफ अली खान जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। इसके पीछे क्या कारण है और किस कारण से यह हुआ, ये जांच का विषय है।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां हमारा प्रत्याशी पीडीए का प्रतिनिधि है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराएगा। मिल्कीपुर की जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

किसान, महिला और व्यापारी भाजपा को हराने जा रहे हैं। पीडीए का उम्मीदवार जनता की पहली पसंद है। यह चुनाव भाजपा के लिए सबक होगा।

अखिलेश यादव ने अयोध्या के किसानों के हक में आवाज उठाते हुए कहा कि अयोध्या के किसानों की जमीन छीनकर भाजपा मुनाफाखोरी कर रही है। किसानों को 6 गुना मुआवजा मिलना चाहिए।

गरीब किसानों को उनकी जमीन का बाजार दर पर उचित मूल्य मिले, विकास हो, लेकिन किसानों के अधिकार न छीने जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि किसान की आस्था प्रभु श्री राम में है, लेकिन उनके अधिकार भी सुरक्षित रहें। हमारी पार्टी किसानों के मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी।

भाजपा के मुनाफाखोरी और अन्याय के खिलाफ जनता एकजुट है। मिल्कीपुर उपचुनाव में किसानों की आवाज पीडीए के साथ है। ऐसे में भाजपा की हार तय है।

*****************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

इमरजेंसी फिल्म के लिए कंगना रनौत को बधाई : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई ,16 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखी। मंच पर पहुंचे और आपातकाल का सत्य दिखाने के लिए रनौत की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि मैं कंगना रनौत को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्होंने फिल्म बनाई। आपातकाल वह समय था, जब सभी लोगों के मानवाधिकार छीन लिए गए थे।

मुझे अब भी याद है जब अपने पिता से मिलने मैं जेल जाता था। मेरे पिता आपातकाल के दौरान जेल में थे और मैं केवल पांच वर्ष का था।

उन्होंने आगे कहा कि इमरजेंसी के दौर को कंगना रनौत ने फिर से एक बार फिल्म के माध्यम से लोगों के बीच लाया है। कंगना जी का फिल्म में रोल सराहनीय है।

हमारे लिए वैसे इंदिरा जी तो बहुत बड़ी थीं, वो देश के लिए नेता थीं लेकिन उस दौर में हमारे लिए विलेन थीं। मुझे लगता है कि इमरजेंसी हमारे देश के इतिहास में काली रात है, उस सच्चाई को देशवासियों तक पहुंचाना जरूरी है। मुझे लगता है कि आने वाली पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई मालूम होनी चाहिए।

भारत के सिनेमाघरों में इमरजेंसी 17 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होगी। कंगना पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

इमरजेंसी, 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौर पर आधारित है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे।

रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में है। कंगना रनौत की फिल्म को लेकर कांग्रेस ने पहले ही कई सवाल उठाए हैं, तो वहीं पंजाब में एसजीपीसी ने फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है।

**************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

मोदी सरकार ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली ,16 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मंत्रिमंडल ने गुरुवार को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभ सुनिश्चित करने के मद्देनजर लिया गया है।

आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2016 में लागू की गई थीं, लेकिन इसका कार्यकाल 2026 में समाप्त हो रहा है। हालांकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसके लिए 2025 तक पर्याप्त समय दिया गया है।

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 तक लागू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से देशभर के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे थे। ये संगठन सरकार पर लगातार दबाव बना रहे थे।

ताकि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों का समाधान हो सके। कई बार कर्मचारी यूनियनों ने केंद्र सरकार से इस विषय में स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम आधार वेतन को बढ़ाकर 34,650 रुपये किया जा सकता है, जो कि सातवें वेतन आयोग में 18,000 रुपये है। वहीं, पेंशन को 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,280 रुपये किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को तय करने में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होती है। इस बार यह 1.92 हो सकता है।

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशें स्वीकार होने पर लगभग 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के वेतन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

केंद्रीय वेतन आयोग का गठन समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे और भत्तों में बदलाव की समीक्षा और सिफारिशों के लिए किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 28 फरवरी 2014 को गठित सातवें वेतन आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गई थीं। इस समय सीमा के आधार पर आठवें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद की जा रही है।

आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशें स्वीकार होने पर लगभग 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के वेतन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

केंद्रीय वेतन आयोग का गठन समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे और भत्तों में बदलाव की समीक्षा और सिफारिशों के लिए किया जाता है।

******************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

दिल्ली चुनाव 2025 : आप के दिग्गज नेताओं ने किया नामांकन

नई दिल्ली ,16 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (आप) के तीन बड़े नेताओं ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इनमें मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा, गोपाल राय ने बाबरपुर और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा कि उम्मीद है कि जो दस साल से लोग केजरीवाल की टीम को सम्मान देते रहे हैं, वही सम्मान देंगे। हम आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं और लगातार जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले लोग हैं।

उन्होंने भाजपा के स्टार कैंपेनर की सूची पर भी तंज कसते हुए कहा कि पहले बिन बारात के दूल्हे का नाम तो तय हो जाए। भाजपा सिर्फ झूठ और जुमले की फैक्ट्री है। कांग्रेस ने चुनाव में मुफ्त बिजली और सिलेंडर देने की घोषणा की है। अब देखते हैं कि दिल्ली की जनता केजरीवाल पर कितना विश्वास करती है।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और बाबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी गोपाल राय ने भी नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी टाटा नैनो कार से नंद नगरी स्थित निर्वाचन कार्यालय में पहुंचकर नामांकन किया। इससे पहले बुधवार को उन्होंने रोड शो निकाला था।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने भी नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पहले कालकाजी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हर शुभ कार्य से पहले भगवान की पूजा अर्चना करना बेहद जरूरी है। हमारे गांव की तो परंपरा है कि अगर हम एक गाड़ी भी खरीदते हैं तो पहले कालका जी मंदिर में आकर पूजा करते हैं। उसके बाद उस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने रमेश बिधूड़ी की मुख्यमंत्री आतिशी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा को ऐसे नेता पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जो महिलाओं का सम्मान तक भूल जाए।

*******************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

भाजपा-आरएसएस ही नहीं हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से भी

राहुल गांधी के बयान से छिड़ा बड़ा विवाद

नई दिल्ली 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा, आरएसएस और उनके सहयोगियों पर व्यवस्थित रूप से भारत के संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं।

अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई भारतीय राज्यों से भी है।”

वैचारिक लड़ाई का जिक्र करते हुए गांधी ने भारत के दो परस्पर विरोधी विचारधाराओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह भारत में होने वाली मुख्य लड़ाई है। दो विचारधाराओं में टकराव है। एक हमारा विचार है संविधान का विचार और दूसरा आरएसएस का विचार है।”

भागवत के इस बयान का जिक्र करते हुए कि ‘राम मंदिर के निर्माण से ही सच्ची आजादी मिली’ गांधी ने कहा, “मोहन भागवत में इतनी हिम्मत है कि वे हमें बता रहे हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र के बारे में क्या सोचते हैं।

उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह है क्योंकि अगर वे कह रहे हैं कि संविधान अमान्य है और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी तो यह देशद्रोह है। यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर एक भारतीय का अपमान है। और अब समय आ गया है कि हम ऐसी बकवास सुनना बंद करें।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “यह इमारत भारत की आत्मा पर कांग्रेस पार्टी के प्रभाव की याद दिलाती है।आज सत्ता में बैठे लोग न तो तिरंगे को सलाम करते हैं और न ही संविधान का सम्मान करते हैं। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण कुछ चुनिंदा लोगों के नियंत्रण और दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों की आवाज को दबाने का है।”

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी दुनिया के विपरीत, जो स्वयं से बाहर की चीजों पर ध्यान केंद्रित करती है, भारतीय सोच का तरीका स्वयं को समझने के बारे में है।

कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र चुनाव में अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक करीब एक करोड़ नए मतदाताओं का सामने आना चिंताजनक है। चुनाव आयोग पारदर्शी मतदाता सूची देने से क्यों इनकार कर रहा है?

यह जानकारी रोककर वह किस उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है? पारदर्शिता की यह कमी हमारे लोकतंत्र को कमजोर करती है।” राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराते हुए अपना भाषण समाप्त किया। उन्होंने कहा, “हम इस एजेंडे का सामना करने और उसे हराने के लिए सक्षम एकमात्र पार्टी हैं क्योंकि हम एक विचारधारा वाली पार्टी हैं। यह लड़ाई भारत की आत्मा की रक्षा के लिए है और कांग्रेस उस मिशन के लिए प्रतिबद्ध है।”

****************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

सैफ अली खान पर हमला,मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू

मुंबई 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Actor Saif Ali Khan attacked, admitted to Lilavati Hospital in Mumbai; The man entered the house and stabbed : जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे।

कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया।

वहीं बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया

*********************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

 

ISRO ने रचा इतिहास, स्पेस में दोनों सैटेलाइट को जोड़ने में मिली सफलता

ऐसा करने वाला चौथा देश बना भारत

बेंगलुरु 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): इसरो (ISRO) ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (Space Docking Experiment) के तहत सैटेलाइट (Satellite) को जोड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

स्पेस एजेंसी (Space Agency) इस बारे में जानकारी दी है। इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कर इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत (India) दुनिया का चौथा देश बन गया है।

इसके पहले 12 जनवरी को इसरो (ISRO) ने डॉकिंग के ट्रायल के दौरान दोनों सैटेलाइट (Satellite)को तीन मीटर से भी कम दूरी पर लाकर वापस सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया था। आपको बता दें कि इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट लॉन्च किया था।

श्रीहरिकोटा से हुई थी लॉन्चिंग
पीएसएलवी सी60 रॉकेट के मदद से दो छोटे सैटेलाइट SDX01 और SDX02 को लॉन्च किया गया था। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर 475 किलोमीटर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया था।

इसरो के अनुसार, स्पाडेक्स मिशन पीएसएलवी द्वारा लॉन्च किए गए दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन के लिए एक कॉस्ट इफेक्टिव टेक्नोलॉजी मिशन है। अंतरिक्ष में, डॉकिंग तकनीक तब आवश्यक होती है, जब सामान्य मिशन के लिए कई रॉकेट लॉन्च की जरूरत होती है।

***********************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

अब दिल्ली- जयपुर हाइवे पर कैमिकल टैंकर में लगी आग

ड्राईवर ने कूद कर बचाई जान

बहरोड़ 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जिले के पनियाला थाना क्षेत्र में गुरुवार की अल सुबह दिल्ली जयपुर हाइवे 48 पर एक केमिकल से भरे टैंकर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही पनियाला पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को रोक दिया। आग इतनी विकराल हो गई कि दमकल की गाड़ियां, जो नीमराणा और बहरोड़ से आई थीं, आग बुझाने में घंटों लगी रहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर जयपुर में भांकरोटा के पास कैमिकल टैंकर में आग लगने से करीब 20 लोगों की जान जा चुकी है।

पनियाला थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि करीब रात 3 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाइवे पर एक टैंकर में आग लगी है। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत यातायात को रोक दिया और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल इंचार्ज मेघराज ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्रेन की सहायता से टैंकर को एक साइड हटा दिया गया। आग लगने से हाइवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बहरोड़ सदर पुलिस ने सोतानाला के पास ट्रैफिक को रोक दिया और आग बुझने के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया। घटना टैंकर चालक के लिए भी खतरनाक साबित हुई, जिसने आग लगने से पहले कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

******************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

कंगना रनौत को लगा झटका, बांगलादेश में प्रतिबंधित हुई इमरजेंसी

Mumbai 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ काफी बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

लेकिन रिलीज होने से पहले इमरजेंसी को एक झटका लगा है। दरअसल फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।

कई विवादों में उलझने के बाद और कुछ सीन्स हटाने के बाद सेंसर बोर्ड ने ‘इमरजेंसी’ का रास्ता साफ कर दिया। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और इसे बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनावपूर्ण वक्त के कारण ये फैसला लिया गया है। इस फिल्म में पॉलिटिकल डायनेमिक्स के चलते इसे इस परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरा कारण यह भी है कि इसमें बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर रहमान की हत्या दिखाई गई है। दरअसल बाग्लादेश में इन्हें फादर ऑफ बांग्लादेश भी कहा जाता है और उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के विभाजन में मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा इंदिरा गांधी का भी इस विभाजन में योगदान था जिसका नतीजा ये हुआ कि 1971 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ।

‘इमरजेंसी’ 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे रिलीज नहीं किया जा सका। जिसके बाद इसे 6 सितंबर के लिए पोस्टपोन किया गया लेकिन फिर सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद कंगना हाईकोर्ट भी गईं, आखिरकार सेंसर बोर्ड से फिल्म में कुछ बदलावों के बाद कंगना ने अनाउंस किया कि फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। जिसके बाद कंगना ने 17 जनवरी को इमरजेंसी रिलीज करने की घोषणा की।

‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदान निभाने जा रही हैं। इस फिल्म को उन्होंने निर्देशित भी किया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, दिवंगत स्टार सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

*************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल 16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ नहीं पाएंगे।”

ज्ञात हो कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची स्वतंत्रता मिली थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि मोहन भागवत ने जो कहा है वह राजद्रोह के समान है, क्योंकि उनका मतलब है कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है, संविधान अवैध है। किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता हमलावर हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मोहन भागवत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वास्तव में राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जो विदेशों में जाकर देश की बुराई करते हैं। मेरा ख्याल है कि उनकी मोहन भागवत के बारे कोई टिप्पणी करने की औकात नहीं है।

विजयवर्गीय ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा था, यह अटल सत्य है कि कांग्रेस के लोग परिवारवाद पर चलते हैं। बहुत से वरिष्ठ लोगों की राजनीतिक हत्या करने के बाद जूनियर-जूनियर गांधी परिवार के लोगों को आगे बढ़ाया जाता है। आजादी के बाद का इतिहास देख लो, इसमें कोई आश्चर्य नहीं लगता कि कांग्रेस भवन का नाम इंदिरा भवन रखा गया, क्योंकि इसके बिना कांग्रेस की दुकान नहीं चल सकती।

***************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

प्रवेश वर्मा डिसक्वालीफाई होने की पूरी कोशिश कर रहे

चुनाव आयोग है कि मानता ही नहीं : केजरीवाल

नई दिल्ली  16 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रवेश वर्मा इस सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में हैं।

अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से उन पर हमलावर हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रवेश वर्मा पर तंज कसा।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बेचारे प्रवेश वर्मा डिसक्वालीफाई होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर चुनाव आयोग है कि मानता ही नहीं।”

केजरीवाल ने एक और अन्य पोस्ट में कहा, “पूरी दुनिया कह रही है कि खुले आम पैसा और समान बंट रहा है, पर चुनाव आयोग कह रहा है कि उन्हें सबूत और गवाह नहीं मिल रहे।”

दरअसल, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था।

शिकायत में कहा गया था कि प्रवेश वर्मा मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के परिसर में मतदाताओं को जूते बांट रहे थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के पैसे, जूते, कंबल और साड़ियां बांटने जैसे तमाम कामों के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की थी।

प्रवेश वर्मा को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी इस बात की शिकायत करती आ रही है कि वह पैसे के दम पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना चाहते हैं।

***************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी..

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण पांच दिन यातायात रहेगा बाधित

नई दिल्ली 16 , Jan (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ पर रिहर्सल 17 जनवरी से शुरू हो रही है। इस दौरान आम लोगों को कोई परेशानी न हो इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

इस व्यवस्था के तहत, यातायात के लिए कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और बदलाव किए गए हैं ताकि रिहर्सल के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी को लागू रहेगी।

कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ-सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग से जा सकते हैं।

पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम रूट का उपयोग कर सकते हैं।

एडवाइजरी के मुताबिक विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन रूट का पालन करें और यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।

****************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

10 देशों का दल महाकुम्भ का करेगा भ्रमण….

दल में शामिल कुल 21 अंतर्राष्ट्रीय मेहमान गुरुवार को संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

संगम स्नान के बाद महाकुम्भ क्षेत्र का कराया जाएगा हवाई भ्रमण

महाकुम्भनगर 15 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ।  योगी सरकार द्वारा भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन अब पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा।

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के एक्सटर्नल पब्लिसिटी एंड पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन द्वारा आमंत्रित 10 देशों का 21 सदस्यीय दल बुधवार को पहुंच रहा है। इस दल के आवास की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है।

बुधवार को दल के महाकुम्भ मेला क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम है। शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है, जिसमें दल के सदस्य प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव करेंगे।

रात में टेंट सिटी टमें रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। अंतर्राष्ट्रीय दल गुरुवार, 16 जनवरी को सुबह 8:00 बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा।

इसके बाद नाश्ते के पश्चात 9:30 बजे दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुम्भ क्षेत्र का हवाई अनुभव कराया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा और दल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा।

10 देशों के प्रतिनिधि शामिल

इस अंतर्राष्ट्रीय दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

***************************

Read this also :-

नए साल के 14 दिन के अंदर ही मलयालम फिल्म आईडेंटिटी ने बनाया रिकॉर्ड

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

न हो किसी के साथ अन्याय, समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी

गोरखपुर ,15 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सर्द मौसम में भी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित व संतुष्टि परक समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टि परक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीडि़त की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया था। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक व्यक्ति से मिले।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रात:काल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने गोवंश को दुलारते हुए अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

*******************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

नौसेना को सौंपने से पहले ही क्रैश हुआ अडानी का ड्रोन

पोरबंदर में चल रही थी टेस्टिंग

पोरबंदर 15 Jan, (एजेंसी): भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन का पोरबंदर तट पर परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा निर्मित इस ड्रोन का नौसेना को सौंपे जाने से पहले परीक्षण किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

दृष्टि 10 स्टारलाइनर एक मध्यम ऊंचाई वाला लंबी दूरी का ड्रोन है, जिसे इजरायली डिफेंस फर्म एल्बिट सिस्टम्स के सहयोग से विकसित किया गया है। यह ड्रोन 70% स्वदेशी है और 36 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। 450 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने की क्षमता वाला यह ड्रोन निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारतीय नौसेना ने पहले ही दृष्टि 10 को अपने बेड़े में शामिल कर लिया था। इसे सेना और नौसेना की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से खरीदा गया था। प्रत्येक दृष्टि 10 ड्रोन की कीमत लगभग 145 करोड़ रुपये है।

दुर्घटना के बाद ड्रोन को बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उल्लेखनीय है कि चार महीने पहले एक एमक्यू-9बी सीगार्डियन ड्रोन भी बंगाल की खाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस घटना के बावजूद, भारतीय नौसेना अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। नौसेना जल्द ही दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इनमें कलवरी-क्लास की अंतिम पनडुब्बी ‘वाघशीर’, विध्वंसक ‘सूरत’, और फ्रिगेट ‘नीलगिरी’ शामिल हैं। ये सभी मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में निर्मित हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, नौसेना अपनी टोही क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदने के समझौते पर भी हस्ताक्षर कर चुकी है। इस खरीद का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखना है।

*****************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

आप ने दिल्ली की नरेला और हरिनगर सीट पर बदला उम्मीदवार

नई दिल्ली ,15 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है।

आप ने नरेला विधानसभा सीट पर शरद चौहान और हरिनगर विधानसभा सीट पर सुरिंदर सेठिया को उम्मीदवार बनाया है। पहले नरेला विधानसभा सीट पर दिनेश भारद्वाज और हरिनगर विधानसभा सीट पर राजकुमारी ढिल्लों को टिकट दिया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ नरेला विधानसभा हॉट सीट बनी हुई है। नरेला दिल्ली में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है जो उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

2015 के विधानसभा चुनाव में नरेला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के शरद चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नील दमन खत्री को हराया था। वहीं 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के शरद चौहान ने अपनी जीत को बरकरार रखा था।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें 20 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं। हालांकि टिकट कटने के बाद भी आखिरी वक्त में शरद चौहान को एक बार फिर से मौका दिया गया है। शरद चौहान आप के मौजूदा विधायक हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं।

पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

पीएम मोदी ने नवी मुंबई में किया इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन

कहा- भारत की चेतना होगी समृद्ध

मुंबई ,15 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने नवी मुंबई में एक नए इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया।

यह मंदिर लगभग 9 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें से 2.5 एकड़ क्षेत्र में भव्य मंदिर बनाया गया है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है।

नए इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज ज्ञान और भक्ति की इस महान धरती पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है।

मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी देख रहा था कि श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर परिषद की जो रूपरेखा है, इस मंदिर के पीछे जो विचार है, इसका जो स्वरूप है, उसमें अध्यात्म और ज्ञान की सम्पूर्ण परंपरा के दर्शन होते हैं। मंदिर में ईश्वर के विविध स्वरूपों के दर्शन होते हैं।

मुझे विश्वास है कि यह मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना को भी समृद्ध करने का एक पुण्य केंद्र बनेगा। मैं इस पुनीत कार्य के लिए इस्कॉन के सभी संतो, सदस्यों और महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को याद करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज इस मौके पर मुझे परम श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का भावुक स्मरण भी हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनका विजन जुड़ा हुआ है।

भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अगाध भक्ति का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है। आज वह भौतिक शरीर से भले ही यहां न हों, लेकिन उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति हम सब महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस्कॉन के अनुयायी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की डोर से बंधे हैं। उन सबको एक-दूसरे से कनेक्ट रखने वाला एक और सूत्र है, जो चौबीसों घंटे हर भक्त को दिशा दिखाता रहता है। यह श्रील प्रभुपाद स्वामी के विचारों का सूत्र है। उन्होंने उस समय वेद-वेदांत और गीता के महत्व को आगे बढ़ाया जब देश गुलामी की बेडिय़ों में जकड़ा था।

उन्होंने भक्ति वेदांत को जनसामान्य की चेतना से जोडऩे का अनुष्ठान किया। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया के हर कोने में करोड़ों लोगों को उनकी तपस्या का प्रसाद मिल रहा है। श्रील प्रभुपाद स्वामी की सक्रियता और उनके प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं में बंधा भूमि का एक टुकड़ा मात्र नहीं है। भारत एक जीवंत धरती है, एक जीवंत संस्कृति है और इस संस्कृति की चेतना है- यहां का आध्यात्म! इसलिए, यदि भारत को समझना है, तो हमें पहले आध्यात्म को आत्मसात करना होता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग दुनिया को केवल भौतिक दृष्टि से देखते हैं, उन्हें भारत भी अलग-अलग भाषा और प्रांतों का समूह नजर आता है। लेकिन, जब आप इस सांस्कृतिक चेतना से अपनी आत्मा को जोड़ते हैं, तब आपको भारत के विराट रूप के दर्शन होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे संतोष है कि हमारी सरकार भी सेवा भावना के साथ पूरे समर्पण से लगातार देशवासियों के हित में काम कर रही है।

हर घर में शौचालय बनवाना, हर गरीब महिला को उज्ज्वला का गैस कनेक्शन देना, हर घर तक नल से जल की सुविधा पहुंचाना, हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देना, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को इस सुविधा के दायरे में लाना, हर बेघर को पक्के घर देना, इसी सेवा भावना और समर्पण भाव के साथ किए गए कार्य हैं।

जो मेरे लिए हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा का प्रसाद हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, सेवा की यही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। हमारी सरकार कृष्णा सर्किट के माध्यम से देश के अलग-अलग तीर्थों और धार्मिक स्थलों को जोड़ रही है। इस सर्किट का विस्तार गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक है।

*************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

दुश्मन सावधान! पीएम मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 युद्धपोत

बोले – नौसेना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

मुंबई ,15 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीन अग्रणी युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

मैं हर उस बहादुर सैनिक को सलाम करता हूं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मैं उन सभी साहसी नायकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जो मां भारती की रक्षा में डटे हुए हैं।

आज का दिन भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नई दृष्टि दी थी।

आज उनकी पवित्र भूमि पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा,  आज भारत को विश्व स्तर पर विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में पहचाना जाता है। भारत विस्तारवाद की नहीं, विकास की भावना से काम करता है।

भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। जब तटीय देशों के विकास की बात आई तो भारत ने सागर का मंत्र दिया। सागर का मतलब क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास है।

उन्होंने आगे कहा, भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भी उभरा है। पिछले कुछ महीनों में हमारी नौसेना ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है और हजारों करोड़ रुपये के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की सुरक्षा की है। इससे दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है।

21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या फिर अंतरिक्ष, हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। इसके लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री कर्नाटक में स्थापित की गई है। सशस्त्र बलों के लिए परिवहन विमान बनाने की एक फैक्ट्री का संचालन भी शुरू हो गया है। लड़ाकू विमानों में भारत की प्रगति नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और तमिलनाडु रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा देगा। मुझे इस बात की भी खुशी है कि हमारी नौसेना ने मेक इन इंडिया अभियान का काफी विस्तार दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी विनिर्माण और निर्यात क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में भारत को सैकड़ों नए जहाजों और नए कंटेनरों की आवश्यकता होगी।

इसलिए पोर्ट आधारित विकास का मॉडल हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। यह रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा करने जा रहा है। हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल कई बड़े फैसलों के साथ शुरू हुआ है। हमने तेज गति से नई नीतियां बनाई हैं। देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए काम शुरू किए गए हैं।

**************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज