19.05.2023 – ए वन क्रिएशन के बैनर तले फिल्म निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ की शूटिंग जून माह में शुरू होगी। इस आशय की जानकारी इस फिल्म के लेखक सचिन्द्र शर्मा ने दी। चाईबासा ( झारखंड) की धरती से जुड़े फिल्म लेखक सचिन्द्र शर्मा बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों के लिए मशहूर है। ‘माय फ्रेंड गणेशा’, ‘मैं कृष्णा हूँ’, ‘साईं एक प्रेरणा’ और श्री खाटू श्याम बाबा पर ‘साँवरिया’ जैसी फिल्मों के जरिये से सचिन्द्र शर्मा ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में झारखंड का परचम लहराया है।
श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ में सत्य साईं बाबा की भूमिका भजन सम्राट अनूप जलोटा निभा रहे हैं। ‘सत्य साईं बाबा’ पार्ट 1 में भी अनूप जलोटा केंद्रीय भूमिका में थे। पिछले दिनों जुहू (मुम्बई) स्थित अजीवासन स्टूडियो में इस फिल्म के लिए राजन लायलपुरी द्वारा लिखे तीसरे गीत की रिकॉर्डिंग संगीतकार इकबाल दरबार के संगीत निर्देशन में सम्पन्न हुआ। गीत को स्वर दिया भजन सम्राट पदम श्री अनूप जलोटा और और सिंगर संजीवनी ने। इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन जारी है।
इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी साईं धाम और मुम्बई के निकटवर्ती इलाकों में की जाएगी। श्री सत्य साईं बाबा के जीवनगाथा पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है।
श्री सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं। 24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले ली। बाबा को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साईं बाबा का अवतार माना जाता है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजन लायलपुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ के प्रस्तुतकर्ता आत्मान फिल्म्स के बबन राव घोलाप, डी ओ पी अनिल डांडा, आर्ट डायरेक्टर प्रदीप सिंह, कॉस्ट्यूम डिजाइनर निकिता श्रीवास्तव, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर अंकिता और कास्टिंग डायरेक्टर बाबू भाई थीबा हैं।
15.05.2023 (एजेंसी) बीते 24 घंटों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आदिपुरुष का ट्रेलर अब रिकॉर्ड दर्ज करने लगा है। आदिपुरुष के ट्रेलर ने अपने प्रदर्शन के बाद सबसे कम समय में सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक यह रिकॉर्ड राजामौली की आरआरआर और प्रशांत नील की केजीएफ-2 के पास था।
बॉक्स ऑफिस पर अनाधिकृत तौर पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि जरूरी नहीं है जिस तेजी से ट्रेलर को पसन्द किया गया है, उसका नतीजा बाक्स ऑफिस पर भी उसी तेजी से हो। कई बार फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करती है लेकिन दूसरे दिन असफल हो जाती है। उदाहरण के लिए हम आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को ले सकते हैं जिसने पहले दिन 51 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके तहलका मचा दिया था, लेकिन फिल्म बाद में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई।
ऐसे में देखने वाली बात यह है कि प्रदर्शन के बाद फिल्म कितना दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल होती है और माउथ पब्लिसिटी फिल्म को कितनी मिलती है।24 घंटे में केवल हिंदी ट्रेलर को यूट्यूब पर 53 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं तेलुगु में 12 मिलियन, तमिल और मलयालम में 4.3 मिलियन यू वी मोशन द्वारा शेयर किए गए ट्रलेर पर 3.0 मिलियन और कन्नड़ में 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।इससे पहले आरआरआर ने 24 घंटे में 51.12 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमाए थे, जबकि आदिपुरुष ने महज 8 घंटे में 53.40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। व्यूज के साथ-साथ आदिपुरुष का ट्रेलर लाइक्स के मामले में काफी आगे है। महज 5 मिनट में ट्रेलर को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केजीएफ चैप्टर 2 के पास था।
15.05.2023 (एजेंसी) ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म दंगल फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. आने वाले समय में सान्या मल्होत्रा फिल्म कटहल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के टाइटल ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है. अब इस एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए फिल्म कटहल का मजेदार ट्रेलर सामने आ गया है.
जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा कटहल की तलाश करती नजर आ रही हैं. मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म कटहल का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म कटहल के इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि सूबे के मंत्री के घर से दो कटहल चोरी हो जाते हैं. जिसके लिए वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं, अब भैय्या नेता जी के घर से कोई चोरी हो और पुलिस एक्शन न ले तो ऐसा हो ही नहीं सकता.
पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में सान्या मल्होत्रा मंत्री के घर से चोरी हुए दो कटहल की तलाश जारी कर देती हैं. इस कॉमेडी फिल्म कहानी की इन्हीं दो कटहलों की खोजबीन के इर्द गिर्ज घूमती हुई नजर आती है. 2 मिनट 29 सेंकेंड के कटहल के इस ट्रेलर में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी डायलॉग डिलीवरी देखने को मिलेगी, जिसे देख आपको वाकई मजा आ जाएगा.
सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म कटहल मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. आने वाली 19 मई को फिल्म कटहल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी. सान्या मल्होत्रा के अलावा इस फिल्म बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव और विजय राज लीड रोल में मौजूद हैं. जबकि फिल्म कटहल का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर यशोवर्धन मिश्रा ने किया है.
15.05.2023 (एजेंसी) राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम किया था। वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक नंदिनी के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल, सुनने में आ रहा है कि वेलकम के तीसरे भाग वेलकम 3 में उनकी एंट्री हो गई है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी वेलकम 3 की लीड हीरोइनों में से एक होंगी। वेलकम एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके लिए निर्माताओं ने नंदिनी के नाम पर मोहर लगा दी है।
फिल्म में 3 हीरोइनें होंगी, जिनमें से एक के लिए नंदिनी का नाम फाइनल कर दिया गया है। नंदिनी ने फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी इसे साइन नहीं किया है। दरअसल, फिलहाल निर्माता हेरा फेरी 3 पर फोकस कर रहे हैं। हेरा फेरी 3 के बाद निर्माता पूरी तरह से वेलकम 3 के काम पर जुटेंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। इसकी कास्टिंग से जुड़ी आए दिन नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इसमें अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी देखने को मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरा फेरी 3 की शूटिंग जब अंतिम चरण में होगी तब या इसकी रिलीज के बाद वेलकम 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। मजनू भाई से लेकर आरडीएक्स तक का नाम सुनते ही सबके दिमाग में वेलकम का नाम आता है। इस फिल्म के हर सीन ने पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। 2015 में आए इसके सीच्ल वेलकम बैक ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। जब नंदिनी से पूछा गया था कि क्या वह फिल्मों में कदम रखना चाहेंगी तो उन्होंने जवाब दिया था, बॉलीवुड में मौका मिला तो कोन नहीं जाना चाहेगा?
मुझे मिला तो जरूर जाऊंगी। बता दें कि एक्टिंग करने से पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के सिर मिस इंडिया का ताज सज चुका है। इस फेहिरस्त में जीनत अमान से लेकर, संगीता बिजलानी, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्रि और नम्रता शिरोड़कर जैसी कई हीरोइनों का नाम शामिल है। 19 साल की नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं।
उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है। मिस इंडिया संगठन के मुताबिक, नंदिनी के लिए रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, रतन टाटा मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और अपनी आय का बड़ा हिस्सा दान में देते हैं। वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं। नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा भी प्रभावित करती हैं। प्रियंका उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।
15.05.2023 (एजेंसी) – बालवीर फेम अनुष्का सेन हमेशा अपने स्टाइलिश लुक्स और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट पर रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी बला की खूबसूरती देख कर फैंस अपना दिल हार गए हैं।
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने बेहद ही कम उम्र में लोगों के बीच अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। हालांकि दर्शकों को उनका हर एक किरदार काफी पसंद भी आया। बताते चले कि एक्ट्रेस देवों के देव महादेव, झासी की रानी जैसे हिट टीवी सीरीयल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का सेन अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस के बीच तबाही मचा रही हैं।
अनुष्का सेन ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में पिंक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वो जमकर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बालों को खोल कर और साथ ही मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है।
एक्ट्रेस अनुष्का सेन अपने इस लुक में बेहद ही शानदार लग रही हैं और फैंस भी उनकी किलर लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- सो हॉट, तो वहीं दूसरे ने लिखा है- गॉर्जियस। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी लंबी है।
14.05.2023 – मर्चेंट रिकॉर्ड्स और गोडैडी इंडिया की नवीनतम प्रस्तुति ‘माहौल’ को पिछले दिनों मुम्बई में एक बड़े ही भव्य और शानदार अंदाज़ में जाने-माने फ़िल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी ख़ास मौजूदगी दर्ज कराई। दिलो-दिमाग़ को सुकून पहुंचाने वाला गीत ‘माहौल’ एक ऐसा गाना है जिसमें प्रेम और समर्पण की अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
आईपी सिंह द्वारा लिखित इस गाने को गाया, कम्पोज़ और इसे प्रोड्यूस राज पंडित ने किया है और इस म्यूज़िक वीडियो में भी एक लीड एक्टर के तौर पर नज़र आ रहे हैं और म्यूज़िक वीडियो में उनके साथ नज़र आ रही हैं बेहद ख़ूबसूरत वेदिका कौल व्यास। ग़ौरतलब है कि इस वीडियो सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर जाने-माने फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक्शन क्लैप दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा- “आमतौर पर एक्शन क्लैप किसी भी शॉट की शुरुआत में दिया जाता है। अब जब मैंने इस गाने के लॉन्च के मौके पर क्लैप दे दिया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि यह राज पंडित और उसकी पूरी टीम के लिए एक बढ़िया शुरुआत का संकेत साबित होगा।”
म्यूज़िक वीडियो ‘माहौल’ को संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है इसके साथ ही यह गाना सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग साइट्स पर भी उपलब्ध है।
13.05.2023 – कृष्णा चौहान प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘तू है प्यार मेरा’ की रिकॉर्डिंग पिछले दिनों एबी स्टूडियो (मुम्बई) में सम्पन्न हुआ। इस खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर्स डीसी मदाना और डॉ अंजली हैं।
इस म्यूजिक वीडियो के संगीतकार मिलन हरीश और गीतकार डीसी मदाना हैं। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के इस म्यूजिक वीडियो के डीओपी पप्पू के. शेट्टी, स्टील फोटोग्राफर चन्द्र प्रकाश माझी, प्रोडक्शन मैनेजर पी के गुप्ता और पोस्टर डिज़ाइनर आर राजपाल हैं।
इस म्यूजिक वीडियो का दो रोमांटिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।
13.05.2023 – दीपिका पादुकोण अपने शानदार फिल्मी करियर में ग्लोबल लेवल पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं जिसका ज्यादातर लोग केवल सपना भर देखते हैं। अपनी इंटरनेशनल उपलब्धियों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए दीपिका अब टाइम मैगज़ीन के कवर पर नज़र आ रही हैं। इस उपलब्धि के बाद अदाकारा दीपिका पादुकोण अब बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे सहित कई और प्रभावशाली हस्तियों संग वैश्विक हस्तियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित और अत्यधिक सम्मानित मैगजीन पर फीचर होने का मौका मिला है।
कई बार दीपिका पादुकोण की जबरदस्त लोकप्रियता, व्यापक ग्लोबल अपील और अपराजेय स्टारडम ने भारत को ग्लोबल मैप पर ला खड़ा किया है। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर में एकमात्र भारतीय प्रेजेंटर के रूप में भी मंच संभाला और साथ ही ऑस्कर पुरस्कारों में सबसे चर्चित हस्तियों में से एक भी थीं। दीपिका पादुकोण ने 2022 में भी धमाल मचा चुकी हैं। इसी वर्ष फीफा विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनने के लिए सुर्खियां बटोरीं।
दीपिका स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ गई और हजारों फैन्स से भरे स्टेडियम के बीच ट्रॉफी की झलक दिखाई- जो वास्तव में उनके करियर का एक यादगार पल था। वह प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में आठ मेंबर जूरी का भी हिस्सा थीं, जिससे वह प्रतिष्ठित जूरी में एकमात्र भारतीय बन गईं। यकीनन देश की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर दीपिका ने ग्लोबल लक्जरी ब्रांड्स, लुई वुइटन और कार्टियर के साथ सबसे बड़ी एड डील हासिल की।
इतना ही नहीं दीपिका किम कार्दशियन, बेला हदीद, बेयोंस और एरियाना ग्रांडे के साथ दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में भी लिस्टेड हुई। पिछले साल ही दीपिका पाकुकोण को सिनेमा में उनकी उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ की वकालत में उनके काम के लिए ‘द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। वह टाइम द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली इकलौती भारतीय भी थीं।
12.05.2023 (एजेंसी) हाल में रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी काफी चर्चा में है. फिल्म को लेकर पूरे देश में विवाद भी बना हुआ है. ये फिल्म धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे उठाती है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है. शालिनी उन्नीकृष्णन के किरदार में अदा छा गई हैं. इसके अलावा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं.
ऐसे में अब लोग द केरला स्टोरी का बजट जानने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.सुदिप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी द केरला स्टोरी एक कम बजट की फिल्म है. रिपोर्ट के मुताबिक, द केरला स्टोरी मात्र 40 करोड़ में बनी है. फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में अपने बजट से भी ज्यादा कमाई कर ली है. रिलीज के पांचवे दिन पहले सोमवार को केरला स्टोरी ने 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली थी.
बजट का औसत निकालने के बाद ये फिल्म अब धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 30 लाख रुपये फीस चार्ज की है. द केरला स्टोरी में कोई बड़ा सुपरस्टार भी नहीं है. हालांकि, अपने विवादित कॉन्सेप्ट के चलते इसे काफी चर्चा मिल रही है.
फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडानी अहम रोल में हैं. फिल्म को विपुल अमृतलाल ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि द केरला स्टोरी केरल राज्य में हुए धर्मांतरण पर आधारित है. फिल्म में दावा किया गया है कि केरल में करीब 32, हजार महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाया गया था. इसके बाद उन महिलाओं को सीरिया के इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस भेज दिया गया. ऐसे में फिल्म के कॉन्सेप्ट पर कई राजनीतिक पार्टियों ने बवाल मचा दिया है.
फिल्म निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने एक बार फिर से एक अनटाइटल्ड फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जो 22 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। प्रोजेक्ट का विवरण तैयार हो रहा है।अभी तक अनटाइटल फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क द्वारा निर्मित है।
करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर अभिनीत 2018 की फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए दोनों पहले ही हाथ मिला चुके हैं।उनका दूसरा कोलैबोरेशन अपकमिंग फिल्म द क्रू के लिए है, जिसमें तब्बू, करीना, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन हैं। कहानी तीन महिलाओं की है जो जीवन के साथ आगे बढऩे के लिए काम करती हैं।
लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढऩे की कोशिश करते हैं, उनकी नियति उन्हें कुछ अप्रत्याशित और अवांछित स्थितियों की ओर ले जाती है, जिससे वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं।राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और अनिल कपूर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म मार्च 2023 के अंत तक फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।
12.05.2023 (एजेंसी) अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का एक हिप-हॉप गीत आने वाला है, जो बॉलीवुड में उनकी विवादास्पद यात्रा के इर्द-गिर्द घूमता है।यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें विवादास्पद होने में मजा आता है, उन्होंने कहा: सच विवादास्पद होता है और इसलिए जब मैं सच बोलती हूं, तो मुझे विवादास्पद करार दिया जाता है!
मेरा आगामी रैप गीत उद्योग में मेरी रोलर-कोस्टर यात्रा के बारे में बहुत कुछ बताता है। इसलिए यह वास्तव में मेरे दिल के करीब है और मेरे लिए किसी भी अन्य प्रोजेक्ट से कहीं अधिक मायने रखता है।गाने के विवरण के बारे में बात करते हुए, शलिर्न ने कहा कि यह मुंबई के बाहरी इलाके में फिल्माया गया है और यह तेज गति वाला और स्वैग वाला गाना है।
मुझे यकीन है कि यह विशेष रूप से युवाओं द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है! मैंने रैप गीत और इसके संगीत वीडियो में अपना दिल और आत्मा डाल दी है! मैंने इस गीत के लिए अच्छे शेप में रहने के लिए खूब वर्कआउट किया है।जल्द ही रिलीज होने वाले हिप-हॉप गाने के अलावा, शर्लिन तीन बैक-टू-बैक शॉर्ट फिल्में और एओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब-सीरीज में भी नजर आएंगी।
12.05.2023 (एजेंसी) बिग बॉस सीजन 14 फेम निक्की तंबोली हमेशा से अपने बोल्ड फोटोशूट और परफेक्ट फिगर के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। उनका हर एक लुक फैंस के बीच शेयर होते ही ट्रेंड करने लग जाता है। हालांकि एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट मरमेड आउटफिट में फोटोज शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी हैं। इन फोटोज में उनकी हॉटनेस देख यूजर्स के पसीने छूट गए हैं।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लग जाती हैं। निक्की तंबोली हर बार अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में निक्की तंबोली की हॉटनेस देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं, और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। निक्की तंबोली ने इन तस्वीरों में ब्लू कलर का मरमेड लुक में डीपनेक गाउन पहना हुआ है। ओपन कर्ली हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है।
बता दें कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने कैमरे के सामने किलर लुक्स में डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए बेहद सिजलिंग और हॉट पोज दिए हैं। निक्की तंबोली सोशल मीडिया लवर हैं। आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हालांकि यूजर्स उनके लुक को फॉलो भी करते हैं।
11.05.2023 (एजेंसी) विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्मों की स्थायी अदाकार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री अदा शर्मा की हालिया प्रदर्शित फिल्म द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर अपने विवादों के चलते तूफान लाने में सफल रही है। सिर्फ 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने प्रदर्शन के पाँचवें दिन स्वयं को 50 करोड़ी क्लब में शामिल करवाते हुए लागत से दोगुनी कमाई कर ली है।
आश्चर्य की बात यह है कि आम तौर पर सोमवार से गुरुवार के मध्य फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की जाती है लेकिन यहाँ उछाल आ रहा है। रविवार को 16.50 करोड़ का कारोबार करने वाली द केरला स्टोरी ने सोमवार को 10.50 करोड़ का कारोबार किया, वहीं मंगलवार को फिर से बढ़त लेते हुए 11 करोड़ अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त कर ली है।
अदा शर्मा-अभिनीत द केरला स्टोरी अपने विवादास्पद और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों के बीच लहर पैदा कर रही है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई विवादों के बीच 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बाधाओं का सामना करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी होती जा रही है। द केरला स्टोरी के लिए प्रतिक्रिया बड़ी होती जा रही है क्योंकि बंगाल सरकार ने हाल ही में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।
फिर भी फिल्म पांचवें दिन मंगलवार को भी दहाई अंक में कमाई करने में कामयाब रही।द केरला स्टोरी को लेकर तमाम विवादों के बीच, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि कुछ ने इसे प्रचार फिल्म के रूप में लेबल किया, नेटिजन्स के एक अन्य वर्ग ने इसे शानदार करार दिया। केरला स्टोरी ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने शाहरुख खान की पठान के बाद 2023 में एक हिंदी फिल्म के लिए पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की।शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 5 मई, 9 मई को लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई।
इसने बॉक्स ऑफिस पर कथित तौर पर 11 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह, द केरला स्टोरी का कुल कलेक्शन अब 57 करोड़ रुपये हो गया है। 9 मई को इसमें कुल मिलाकर 29.67 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी।द केरला स्टोरी कहानी केरल की एक मासूम हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इस्लामिक दोस्तों द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उसका धर्म परिवर्तन किया जाता है। बाद में उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में भेज दिया गया। फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है।
फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती है जहां केरल की लगभग 32,000 महिलाएं इस खतरनाक योजना के तहत फंसी हुई हैं।ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म सवालों के घेरे में है। इसके बाद, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नाराजगी और विरोध में वृद्धि हुई है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर का विवरण 32,000 महिलाओं की कहानी से बदलकर अभी हाल ही में तीन महिलाओं की कहानी बन गया है। इससे बहस का एक और दौर शुरू हो गया।
11.05.2023 (एजेंसी) स्प्लिट्सविला 14 की विनर रही साउंडस मौफकीर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. इसी के साथ इन दिनों साउंडस मौफकीर अपने हिन्दी सीखने को लेकर चर्चा में आ गई हैं. वो अपने नए शो के लिए हिन्दी को में ट्रेन्ड हो रही हैं. स्प्लिट्सविला 14 की विनर बहुत जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आने वाली हैं.
स्प्लिट्सविला 14 की विनर साउंडस मौफकीर ने नए शो की तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहा, मैं शो के को कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित शेट्टी से सही तरीके से बातचीत करने के लिए हिन्दी में ट्रेन्ड हो रही हूं, और खतरों के खिलाड़ी 13 मेरे लिए कोई शो नहीं है. यह मेरी कैपेबिल्टीज को शो करने और उन्हें चेक करने का बेहतरीन स्टेज है. मेरा मानना है कि लैंगुएज कभी भी खुद को शो करने में कोई अड़चन नहीं बननी चाहिए. इसके साथ इस नए शो के जरिए व्यूअर्स के साथ सही से कनेक्ट होना चाहती हूं.
अपनी बात को जारी रखते हुए साउंडस मौफकीर ने आगे कहा, हिन्दी को लर्न कर मैं हिन्दी व्यूअर्स के लिए खुद को और ज्यादा एक्सीबेल और रिलियाबेल बनाने की ओर अपने कदम बढ़ा रही हूं. इसके साथ मैं नई लैंगुएज सीखने को लेकर शो का शुक्रिया अदा करती हूं. मैं पूरी तरह से इसका फायदा उठाना चाहती हूं. इसके साथ मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है मेरी हिन्दी को ठीक करने की कोशिशों की व्यूअर्स पसंद करेगें. इसके अलावा तमाम दर्शक मुझे डर का सामना करते हुए देखकर एंटरटेन होंगे. आपको बता दें कि यह शो कलर्स टीवी पर ब्राडकास्ट किया जाएगा.
11.05.2023 (एजेंसी) बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह फिल्ममेकर-होस्ट रोहित शेट्टी के गाइडेंस में स्टंट करने के लिए एक्साइटिड हैं।वह शो क्यों करना चाहती थी? इसके जवाब में डेजी ने आईएएनएस को बताया, (मैं) अपनी ताकत, धैर्य और सीमाओं को परखने की कोशिश कर रही हूं।
2018 में सलमान खान अभिनीत रेस 3 में आखिरी बार देखी गई डेजी ने कहा, जाहिर तौर पर स्टंट करने में नर्वस हूं। क्योंकि अगर मैं नहीं हूं तो मैं ओवर कॉन्फिडेंट हूं इसलिए ऐसा नहीं होने वाला है।रोहित शेट्टी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के उत्साह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा: हां, मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं रोहित (शेट्टी) सर को सबसे लंबे समय से जानती हूं।उन्होंने कहा: मैं उनसे मिलने और उनके साथ जुडऩे का इंतजार नहीं कर सकती। बहुत सारी चीजें हैं, जिसके बारे में हम बात कर सकते हैं।
साथ ही, उनके मार्गदर्शन में स्टंट करने के लिए उत्सुक हैं। रोहित सर प्रेरक है और वह स्टंट को ज्यादा आगे बढ़ाते हैं।कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सहायक के रूप में काम कर चुकीं डेजी बड़े पर्दे से दूर क्यों हैं?पहला कारण कोविड है और दूसरा कारण यह है कि मैंने दो प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है। वे पोस्ट-प्रोडक्शन के अधीन हैं और इस साल के अंत तक रिलीज होने के लिए तैयार हो जानी चाहिए।
11.05.2023 (एजेंसी) छोटे पर्दे से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आमना शरीफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आमना शरीफ इन लेटेस्ट फोटोज में बेहद ही स्टाइलिश और कातिलाना नजर आ रही हैं। गोल्डन शिमरी ड्रेस में एक्ट्रेस आमना शरीफ बेहद ही ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस इस वन पीस में बेहद ही हॉट लग रही हैं। साथ ही उनकी कातिलाना अदाएं देखकर फैंस बेकाबू हो रहे हैं। एक्ट्रेस आमना शरीफ के इस लुक को देखकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस आमना शरीफ ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने में हैं। फैंस उनकी तस्वीरों के लिए बेताब रहते हैं।
आमना शरीफ अपने फैंस के लिए निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं। आमना शरीफ एक भारतीय अभिनेत्री है, जो टेलीविजऩ और फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है। वह टीवी सीरियल कहीं तो होगा में कशिश गरेवाल और कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मो में भी दिखाई दी है।
10.05.2023 – ज़ी म्यूजिक कम्पनी द्वारा सी सॉ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘तू बता’ जारी किए जाने के बाद से बॉलीवुड सिंगर सुमित साहा (Sumit Saha) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले इमोशनल सॉन्ग में नवोदित बॉलीवुड सिंगर सुमित साहा ने अपने स्वर का जादू बड़े ही अनोखे अंदाज में बिखेरा है।
म्यूजिक वीडियो ‘तू बता’ के बेहद कर्णप्रिय और हृदयस्पर्शी गीत के भाव को अपने अभिनय से जीवंत किया है शगुन पाण्डेय, काजल चौहान और पूजा सिंह ने। फ़िलवक्त यह म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कम्पनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और संगीतप्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
असलम खान के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के म्यूजिक कंपोजर सुदर्शन दास, गीतकार सोहम मजूमदार, डीओपी पंकज कछावा और एडिटर व सहायक निर्देशक कृष्णा भाटिया हैं। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद सिंगर सुमित साहा को गोल्डन लियो प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन म्यूजिक वीडियो ‘मेहरम’ के लिए बतौर सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अनुबंधित किया जा चुका है।
मंगत राय द्वारा निर्मित और राजेश मिश्रा द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो ‘मेहरम’ में बिगबॉस फेम प्रतीक सेहजपाल और करिश्मा शर्मा अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।
09.05.2023 (एजेंसी) अगर तुम ना होते की अभिनेत्री सिमरन कौर, जिनका म्यूजिक वीडियो करंट मारे आखिरकार रिलीज हो गया है, उन्होंने कहा है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ट्रैक करंट मारे एक परफेक्ट पार्टी गाना है। गाने में अपने ग्लैमरस लुक के बारे में बात करते हुए सिमरन ने कहा, गाने में मेरा बहुत अलग और ग्लैमरस लुक है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।
यह एक डांस गाना है, संगीत बहुत ही आकर्षक और उत्साहित करने वाला है। मुझे इस वीडियो की शूटिंग में बहुत मजा आया।उन्होंने कहा: यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है। यह अलग है क्योंकि जब भी आप कोई टीवी सीरियल करते हैं, तो यह अधिक पारंपरिक होता है, लेकिन यह एक बहुत ही नया अवतार है, और ग्लैमरस है। यह लुक के बारे में अधिक है जो अलग है। साथ ही, मुझे डांस करना बहुत पसंद है। इसलिए बहुत सारे लोग गाने में मेरे डांस मूव्स और मेरे एक्सप्रेशंस की सराहना कर रहे हैं।
संगीत वीडियो के लिए अपने शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए, उन्होंने कहा: शूटिंग के दिन से दो से तीन दिन पहले प्रॉपर रिहर्सल की गई। हमने एक ही दिन में सब कुछ शूट किया। रिहर्सल केवल मेरे साथ शुरू हुई, लेकिन अंत में पूरे समूह को शामिल किया गया। रिहर्सल के लिए बैकग्राउंड डांसर्स को बुलाया गया था।हमने एक साथ डांस किया ताकि हम सब तालमेल बिठा सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि शूटिंग के दिन सब कुछ सुचारू रूप से चले और सभी को पता हो कि क्या करना है। नतीजतन, सभी ने बहुत प्रयास किया था।
सभी परिधानों को काफी पहले से डिजाइन किया गया था। मेरा अनुभव शानदार था। यह मेरे द्वारा शूट किए गए सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो में से एक है। बॉलीवुड के पेशेवरों के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, जिनमें फिरोज खान सर, जिन्होंने गीत का निर्देशन किया था, और मनोज लोबो सर, जो फोटोग्राफी के निदेशक थे, शामिल थे। ऐसे पेशेवरों के साथ काम करने से मुझे फायदा हुआ।उन्होंने कहा-
यह एक कदम आगे बढऩे जैसा है। और जब वह आपके काम को पसंद करते हैं और आपकी सराहना करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुद को अगले स्तर पर ले जाते हैं। हर कोई अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित था। शूटिंग के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता था।अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, सिमरन ने कहा, पाइपलाइन में एक और संगीत वीडियो है, जिसे दुबई में शूट किया गया है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
09.05.2023 (एजेंसी) वेब सीरीज सास बहू और फ्लमिंगो में अंगिरा धर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वह बिंदास लाइफ जीती हैं. अंगिरा की रियल लाइफ फोटोज देख आपकी आंखें फटी रह जाएंगी. अंगिरा धर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं. वह बिंदास लाइफ जीती हैं.
उनके इंस्टा प्रोफाइल से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. सास बहू और फ्लेमिंगो में अंगिरा राजस्थानी आउटफिट्स में नजर आई हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद ग्लैमरस हैं. वेस्टर्न ड्रेस में उन्होंने अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं. हर लुक में अंगिरा धर कमाल की लग रही हैं. कई फोटोज में उन्होंने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है.
उनकी कई तस्वीरें ऐसी हैं, जिन पर से आप अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे. वेब सीरीज सास बहू और फ्लमिंगो में अंगिरा धर की एक्टिंग को जमकर सराहा जा रहा है.अंगीरा धार एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। वह वेब सीरिज बैंग बाजा बारात में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है। अंगीरा धार का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है।
उन्होंने अपनी पढाई मुंबई के स्कूल के से की है, और जेवियर इंस्टिट्यूट से कम्युनिकेशन की पढाई की है। धार ने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी के जरिये टीवी प्रोडक्शन से की। इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन सेजुड़ी टेक्निकल स्किल्स, स्क्रिप्ट लिखना, एडिटिंग, शूटिंग आदि का अनुभव लिया। इसके अलावा उन्होंने कैमरे के पीछे बतौर असिस्टेंट निर्देशक के रूप में भी काम किया।
टीवी प्रोडक्शन के अलावा अंगीरा कई टीवी कमर्शियल में भी नजर आयीं।वर्ष 2015 में उन्हें वाय फिल्म्स के तहत निर्मित बैंग बाजा बारात में फीमेल लीड की भूमिका ऑफर की गयी, इसमें उन्होंने एक इंडिपेंडेंट लड़की की भूमिका अदा की। बॉलीवुड में उन्होंने आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म लव पर स्क्वायर फुट से कदम रखा, इस फिल्म में अंगीरा विक्की कौशल के अपोजिट नजर आयीं थी।
08.05.2023 – खूबसूरत हंसी, प्यारी सी मुस्कान और एक फेमिनिन लेकिन मजबूत लुक के साथ हमेशा अपना सिर ऊंचा रखने वाली और अपने अलग सेंस ऑफ विट के साथ जो उन्हें एकदम यूनीक बनाता है,– कुछ ऐसी हैं नमिता सचदेवा की शख्सियत जो एक एंकर, अभिनेता, वॉयस ओवर/डबिंग आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और इंडियन न्यूज एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अवार्ड शो की सबसे ग्लैमरस होस्ट हैं। नमिता बोल्ड लुक की प्रतीक क्यों हैं, इसका कारण यह है कि बहुत कम समय में और अपनी प्रतिभा से उन्होंने उन ऊंचाइयों को छूया है, जिसका सपना सिर्फ कुछ ही लोग देख सकते हैं।
भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक की मेजबानी करने के लिए एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में उनकी यात्रा ने इस विशिष्ट इंडस्ट्री में एक शानदार स्थान बनाया है और यह उनके लिए आसान नहीं था। नमिता के अनुसार, उन्होंने लोगों को यह समझाने के लिए बहुत मेहनत की है कि शो बिजनेस में लड़कियां केवल शो पीस नहीं होतीं, उनका भी दिमाग तेज और उस काबिल होता है और उन्हें उस पोजीशन को हासिल करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। एक ऐसी दुनिया में जहां मल्टी-टास्किंग मंत्र है, वहां नमिता की प्रेरणा और उनका हार्ड वर्किंग नेचर उनके दिवंगत पिता और समान रूप से मेहनती और देखभाल करने वाली मां से लिया गया है, जो दिल्ली और मुंबई के बीच रहती हैं, इस बहुआयामी कलाकार ने मनोरंजन की दुनिया में तब एंटर किया जब वह पढ़ाई कर रही थी। जी हां उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में एक चैनल के प्रोग्रामिंग हेड द्वारा स्पॉट किया गया था जहां चैनल के लिए एक न्यू फेस की तलाश के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए थे और बाकी सब बस अब एक इतिहास है। उन्होंने तब शुरुआत की जब वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म, टीवी एंड डिजिटल मीडियम से जुड़े शो की मेजबानी और निर्माण में कदम रखा। दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और किसी दिन उनके साथ काम करना चाहती हैं। एंकरिंग के लिए उनके जुनून को व्यापक रूप से देखा गया और जब वह ज़ी नेटवर्क और बाद में टाइम्स ग्रुप और इंडियन टेलीविज़न अवार्ड शो के लिए होस्ट बनीं तो पूरी दुनिया ने उन्हें देखा। साथ ही, उन्हें दूरदर्शन नेशनल में भारत सरकार द्वारा आयोजित सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में से एक की मेजबानी करने का दो बार अवसर मिला। और हाल ही में उन्होंने सबसे ग्लैमरस अवार्ड्स यानी 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 की मेजबानी की है और बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, प्लेबैक सिंगर, कोरियोग्राफर जैसे औऱ भी कई शख्सियतों का इंटरव्यू किया है जो अभी भी दूसरों के लिए एक सपना है।
नमिता के शोज को एबीपी न्यूज़, टाइम्स नेटवर्क, हिंदुस्तान टाइम्स, डीडी नेशनल, पंजाब केसरी ग्रुप, ज़ी नेटवर्क, टाटा स्काई और अमेज़न पर व्यापक रूप से सराहा गया है। साथ ही बहुत सारे टीवी कमर्शियल्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज, कॉर्पोरेट इवेंट्स, गवर्नमेंट एडवर्टाइजमेंट और अवॉर्ड शोज में उनकी मौजूदगी ने चार चांद लगाए हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों के साथ रहकर अपने अंदर के कलाकार को निखारा है। इसका पूरा क्रेडिट उनकी पत्रकारिता यात्रा को जाता है जिसने हमेशा भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ बात करने और सीखने का मौका उन्हें दिया है।
नमिता सचदेवा फिलहाल अपनी पहली हिंदी फिल्म परियोजना पर काम कर रही हैं, जिसे एक जाने माने इंटरनेशनल फिल्म मेकर (नाम का खुलासा नहीं किया गया है) द्वारा ऑफर किया गया है, इंटरनेशनल सिनेमा और स्टेज प्रोडक्शन्स की दुनिया में मजबूती से अपने पैर जमाने के साथ, एक एंकर और एक आर्टिस्ट, नमिता सचदेवा यह मानने से नहीं कतराती हैं कि उनका पहला प्यार हमेशा सिनेमा रहा है, एंटरप्रेन्योरशिप तो बस उनके रास्त में आ गई, जी हां आपने सही पढ़ा कि उनका अपना खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड है जिसका नाम अनाइका इंडिया है और जल्द ही वह एक निश्चित टार्गेट ऑडियंस के लिए एक और ब्रांड लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में शार्प और फोकस्ड माइंड के साथ नमिता को खुद पर बहुत भरोसा है। यह इमेज तब और भी मजबूत हो जाती है जब वह स्क्रीन पर आती है या एक सेशन की अध्यक्षता कर रही होती है। वह किसी भी मुश्किल से नहीं डरती है बल्कि वह अपने पेशेवर व्यक्तित्व और अपने निजी जीवन को भी बहुत अच्छे बैलेंस कर के जी रही है।
इसमें कोई हैरानी नहीं कि जो वो हैं उसके लिए लोग उनसे क्यों प्यार करते है। अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट में ईमानदारी और ‘लिविंग एट दिस मोमंस’ में उनका दृढ़ विश्वास उनके चुने हुए शब्दों और कदमों में खूब झलकता है। तो जहां एक ओर वह एंटरटेनमेंट की बात करती हैं वहीं दूसरी ओर वह स्पोर्ट्स और सिनेमा के प्रति अपने प्रेम के बारे में भी बात करती हैं। आसान शब्दों में कहे तो, उन्होंने अपने आस पास के हर विषय को छूने की कोशिश की हैं और एक एंकर/होस्ट के रूप में विषय को जस्टिफाई करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की हैं और जिसका सीधा मतलब यह है कि उनके बड़े कैनवास से एक बहुत ही दमदार कल्पना उभर कर सामने आती है।
06.05.2023 – टीसीरीज़ के भूषण कुमार द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘बैक टू कॉलेज’ जारी कर दिया गया है। यह म्यूजिक वीडियो अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। रोमांटिक और दिल तोड़ने वाले गानों के लिए जाने जाने वाले सिंगर मनन भारद्वाज अपने लेटेस्ट ट्रैक के साथ लौट आए हैं। इस गाने के बोल- ‘बैक टू कॉलेज’ है।
इस गाने को मनन ने लिखा, कंपोज किया और गाया हैं, जो उनके पिछले हिट गानों की तरह ही दिलों को छूने का वादा करता है। गाने में मनन के साथ मेयांग चांग और विशाल पांडे भी हैं। सावियो संधू द्वारा निर्देशित ये गाना कॉलेज कैंपस की मस्ती, क्लासरूम डेज, लेट नाइट शोज के साथ हर उस खट्टे-मीठे पल की यादें ताजा करता है जिसे कभी आपने अपने कॉलेज डेज में जिया होगा, जो निश्चित ही लोगों को इमोशनल कर जाएगा।
बकौल मनन भारद्वाज ‘बैक टू कॉलेज’ एक बेहद खास इमोशनल ट्रैक है। हालांकि यह एक लव सॉन्ग या दिल तोड़ने वाला गाना नहीं है, लेकिन यह यकीनन दिलों को छूने वाला गाना है। उम्मीद है कि मेयांग, विशाल और मैंने इस गाने की शूटिंग के दौरान जो बॉन्ड शेयर किया है वो ऑनस्क्रीन भी दिखाई देगा।
06.05.2023 – अवार्ड समारोह आयोजन के मामले में बतौर आयोजक सुपर शोमैन का ख़िताब हासिल कर चुके ‘कृष्णा चौहान फाउंडेशन’ (केसीएफ) के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में आयोजित ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड समारोह 2023’ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, ‘भुज’ के निर्देशक अभिषेक दुधैया, और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इन सभी अतिथियों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।
ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, ऎक्टर रमेश गोयल, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, परफॉर्मर शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया व अनिल अरोड़ा को भी इस सम्मान से नवाजा गया। बेस्ट पब्लिसिटी डिज़ाइनर का अवार्ड आर राजपाल को दिया गया। सिंगर मंगेश ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।
सिंगर राजू टांक को भी प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। सिया काले और ज्योति ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी, उन्हें ट्रॉफी से भी नवाजा गया। स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन मनाया गया। कुमार शानू ने उन्हें केक खिलाकर हैप्पी बर्थडे कहा और ऐसे अवार्ड समारोह के आयोजन के लिए कृष्णा चौहान के प्रयासों की सराहना की। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।
अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस समारोह में भी समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान ने इस बार भी कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को अवार्ड देकर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर और सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं।
उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। उनके द्वारा आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस अवार्ड का यह तीसरा सीज़न होगा। डॉ कृष्णा चौहान अपनी नवीनतम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के संगीतकार दिलीप सेन हैं।
05.05.2023 – भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के द्वारा संस्था के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के जन्म दिन (4 मई) के अवसर पर आयोजित ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड समारोह 2023’ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, ‘भुज’ के निर्देशक अभिषेक दुधैया, और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत की उपस्थिति में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।
05.05.2023 – रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ और शो रनर डेविड वेइल की नवीनतम प्रस्तुति ‘सिटाडेल’ के पहले दो एपिसोड अब विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। प्राइम वीडियो की ग्लोबल स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ पूरी दुनिया में सबसे चर्चित सीरीज बन गई है। इस ग्लोबल स्पाई ड्रामा को एक इंटरकनेक्टेड यूनिवर्स के अपने अनूठे कॉन्सेप्ट, शानदार कलाकारों की टुकड़ी, मन को लुभाने वाले एक्शन सीन्स और जबरदस्त थ्रिल के लिए खूब सराहा जा रहा है।’सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके तीसरे एपिसोड का प्रीमियर इस शुक्रवार, 5 मई को हुआ है।
वहीं सीरीज का वीकली एपीसोड 26 मई तक अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम समेत कई और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगा। विदित हो कि हाल में एक्टर स्टेनली टुकी, जिन्होंने कई ग्लोबल फ्रेंचाइजी में काम किया है, जिनमें ‘द ट्रांसफॉर्मर्स’, ‘द हंगर गेम्स’, ‘मार्वल के कैप्टन अमेरिका’ जैसे कई और प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, ने एक अत्यधिक स्मार्ट, टेक-जीनियस, होशियार लेकिन मजाकिया, एलीट सिटाडेल स्पाई- बर्नार्ड ऑरलिक की अपनी भूमिका पर बात की है।
बकौल एक्टर स्टेनली टुकी स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ मेरी नज़र में वृहद दायरा युक्त और तकनीकी जटिलताओं से मुक्त साथ ही साथ रहस्य रोमांच से भरपूर, आज के दौर की शायद सबसे बड़े पैमाने की प्रोजेक्ट है।