Category Archives: film

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई फाल्के की 80वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘बैकबोन अवार्ड समारोह’ सम्पन्न

06.06.2023  –  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई फाल्के की 80वीं पुण्यतिथि (3 जून) के अवसर पर कैफ अवार्ड्स आयोजन समिति के संस्थापक व संचालक रविन्द्र अरोड़ा रवि द्वारा ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में ‘बैकबोन अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड के चर्चित निर्माता पहलाज निहलानी ,सुंदरी ठाकुर, बी एन तिवारी, रजा मुराद, शारुख मुराद, हनुमंत राव पाटिल, अरबिंद कुमार, नीलू, रामा मेहरा, शशि दीप, सुवी मनीष, राजू असरानी, सुनील गावडे, करुणा गावडे, डॉ सय्यदा समीना परवीन, राजू टॉक, गुरमीत टॉक, प्रभुदास वाघेला, मंजुला बेन, जस्मिन कुमार, डॉ शैलेन्द्र एन त्रिपाठी, डॉ अशोक त्रिपाठी, एम एल ए भारती लावेकर, सनाउल्लाह सिद्दकी, कविता मोथै, कल्याणजी जाना, अंकिता, प्रिया (विफपा कॉमेटी मेंबर), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिलीप दलवी, दीपिका दलवी, दत्तात्रेय जाधव, राजेन्द्र माने, सविता माने,सुनील पाल, सविता पाल, अनिता नायक, अनिल नायक, राज कुमार तिवारी, समी तंबतकर, अमीना समी तंबतकर, प्रिया शहनबाज़ राठौड़, पब्लिसिटी डिजाइनर ज्ञानजी, चाँद पाशा फैमली हैदराबाद, गुरमीत सिंह बेदी और संजना कश्यप, लेस्ली त्रिपाठी और वरिष्ठ फिल्म प्रचारक पुनीत खरे के अलावा बॉलीवुड के  नामचीन शख़्सियतों ने शरीक हो कर सरस्वती बाई  फाल्के को श्रंद्धाजलि अर्पित की।

इस समारोह की खास बात ये थी कि शामिल लगभग सभी शख्सियत इस मौके पर सपरिवार आये थे, जिन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई दादा साहेब फाल्के की स्मृति में ‘बैकबोन अवार्ड’ से नवाजा गया। विदित हो कि भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की पत्नी सरस्वती बाई ने अपने पति दादा साहेब फाल्के के निर्देशन में फिल्म डेवलपिंग, मिक्सिंग और फिल्म पर केमिकल कैसे इस्तेमाल करना है, यह सब सीखा और इस तरह से भारत की पहली हिंदी फीचर फिल्म ‘ राजा हरिश्चंद्र’ की एडिटिंग सरस्वती बाई फाल्के ने की। इन सबके अलावा इस पितृसत्ता समाज में वह एक औरत थी तो उनकी खुद की जिम्मेदारियां तो थी ही।

लेकिन उन्होंने कभी भी उन जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा। सरस्वती बाई ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पोस्टर बनाने से लेकर फिल्म की एडिटिंग तक, हर जगह सरस्वती बाई ने दादासाहेब फाल्के की मदद की। फाल्के ने उन्हें कैमरा चलाने से लेकर एडिटिंग के लिए शॉट्स हटाने और लगाने तक सभी कुछ सिखाया। उनकी पत्नी सेट पर भरी दोपहरी में घंटों सफेद रंग की चादर लेकर खड़ी रहती थी। यह सफेद चादर उस समय लाइट रिफ्लेक्टर का काम करती थी।

भारतीय फिल्म जगत की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ को बनाने वाले दादा साहब फाल्के को तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उनकी पत्नी सरस्वती बाई फाल्के को जानते हैं, जिनके बिना दादा साहब फाल्के की पहली फिल्म कभी बन ही नहीं पाती। दरअसल उनकी पहली फिल्म का निर्माण सरस्वती बाई फाल्के के दृढ़ निश्चय और असाधारण सहयोग के कारण ही संभव हो पाया था। यही वजह है कि सरस्वती बाई फाल्के का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन के रूप में शुमार है।

इस बात की अवधारणा को आत्मसात कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई की 80वीं पुण्यतिथि (3 जून) के अवसर पर कैफ अवार्ड्स आयोजन समिति के संस्थापक व संचालक रविन्द्र अरोड़ा रवि के द्वारा ‘बैकबोन अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया जाना एक शुभ संकेत है। इस आयोजन की तैयारी वो पिछले तीन वर्षों से कर रहे थे। इस सफल आयोजन के बाद उम्मीद की जा रही है कि अन्य अवार्ड शो आयोजकों के सोच को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर

05.06.2023 (एजेंसी)  –  कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के बाद अब उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि वह दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देंगी। इस बायोपिक को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी, जिसका ऐलान हो गया है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी देते हुए परवीन बाबी को गर्व महसूस कराने की बात कही है, जिसमें बॉलीवुड असफल रहा था।

उर्वशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक के फोटोकॉल लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं। अब उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला पेज दिखाते हुए एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें फिल्म के निर्देशक वसीम एस खान का नाम भी लिखा है। खान द्वारा निर्देशित इस अनटाइटल्ड बायोपिक को धीरज मिश्रा ने लिखा है। उर्वशी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन परवीन बाबी मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। ओम नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है।

अभिनेत्री ने जो स्क्रिप्ट साझा की है, उसमें लिखा है कि यह फिल्म परवीन के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बताएगी। यह उनकी जिंदगी के सुनहरे पलों को पर्दे के जरिए दुनिया के सामने पेश करेगी। इस फिल्म को लेकर उर्वशी काफी उत्साहित हैं। उर्वशी के फिल्म की घोषणा करने के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं और बायोपिक के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। कोई परवीन के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहा है तो कोई उर्वशी के लिए खुश है।

एक ने लिखा, परवीन के रूप में आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए हम अपना उत्साह नहीं रोक सकते। यह निश्चित रूप से आपकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। परवीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद 1973 में उन्होंने फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखा और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। परवीन बाबी दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), सुहाग (1979) आदि फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। आखिरी समय में परवीन अकेली थीं और 20 जनवरी 2005 को अपने घर में मृत मिली थी। 3 दिन तक अभिनेत्री का शव घर में पड़ा रहा था।

*********************

 

तितली बनकर होश उड़ाती नजर आईं पलक तिवारी

05.06.2023 (एजेंसी)  –   एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। उनका स्टाइलिश लुक और खूबसूरती फैंस के सिर आंखों पर चढ़कर बोलती है। वहीं, लेटेस्ट बटरफ्लाई आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी बेहद ही गजब की बला लग रही हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी ऑरेंज और ब्लैक कलर में तितली आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। पलक तिवारी इस बोल्ड आउटफिट के साथ ओपन हेयर स्टाइल में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी सोख अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। लेकिन, दोनों को एक साथ खड़ा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने कातिलाना अंदाज और मनमोहक स्माइल से सभी का दिल घायल कर देती हैं।

पलक तिवारी आदित्य सील के साथ मंगता है क्या गाने में भी काम कर चुकी हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक ने बिजली बिजली सॉन्ग किया है। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उनका नाम फैंस बिजली गर्ल ही बुलाने लगे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि पलक तिवारी को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

*****************************

 

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

05.06.2023 (एजेंसी)   विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म की कई दिन से चर्चा हो रही थी। स्टार जोड़ी के कारण विशेषज्ञ इसकी कमाई को लेकर भी कयास लगा रहे थे। उधर, करीब एक महीने पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। आइए इस हफ्ते के बॉक्स ऑफिस के हाल पर नजर डालते हैं। जरा हटके जरा बचके को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले कुछ जानकारों का कहना था कि फिल्म पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं कुछ का मानना था कि फिल्म को 2 करोड़ रुपये से कम में संतोष करना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन इस फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये का है। ऐसे में इसे अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म अपने पहले हफ्ते बमुश्किल 2 करोड़ कमा पाई है। इसकी अब तक की कमाई 2.15 करोड़ रुपये है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नवाज के साथ नेहा शर्मा नजर आई हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। द केरल स्टोरी को रिलीज हुए करीब एक महीना हो गया है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

फिल्म की कमाई में भी उतार-चढ़ाव जारी है और यह धीमे-धीमे 250 करोड़ रुपये का आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अपने चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी कुल कमाई 231.72 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म करीब 15-20 करोड़ रुपये में बनाई गई है। अनुपम खेर और विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी71 बॉक्स ऑफिस पर गिरती ही जा रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई 20.03 करोड़ रुपये हो गई है। एनिमेटेड फिल्म स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडरवर्स भी इस हफ्ते रिलीज हुई है, फिल्म ने अपने पहले दिन 4.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। अब फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन का इंतजार है।

***************************

 

1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट का डरावना ट्रेलर आया सामने, 23 जून से सिनेमा घरो में दिखेगी फिल्म

05.06.2023 (एजेंसी)  एक बार फिर से बड़े पर्दे पर खौफ का मंजर फैलने वाला है। एक बार फिर से हॉरर मचाएगा डर का माहौल और सिनेमाघरों में दर्शकों के पसीने छूट जायेगे। क्योंकि हॉरर फिल्मों के जरिये एक अलग पहचान बना चुके विक्रम भट्ट एक बार फिर से अपने लय में वापसी करने आ चुके हैं। उन्होंने अपनी नेक्स्ट फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट का दिल की धड़कने बढ़ा देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो की फैंस के दिलो में वापस से वही डरावना माहोल फीर लेके आ सकता है।

महेश भट्ट और आनंद पंडित ने डॉ. राज किशोर खवारे की सहायता से विक्रम भट्ट प्रोडक्शन की ख़ौफनाक वाली 1920 – हॉरर्स ऑफ द हार्ट डायरेक्शन किया है। कृष्णा भट्ट जो विक्रम भट्ट की छोटी बेटी है जो इस मूवी से डायरेक्शन में अपना कदम रख रही हैं। यह मूवी 23 जून 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सीनेमा घरो में आने जा रही है। विक्रम भट्ट ने कहा मेरी छोटी बेटी की फिल्म को थिएटर में रिलीज होते देखना, एक पिता के तौर पर मेरे लिए दिल को छू लेने वाला क्षण है। हॉन्टेड का निर्देशन करने के बाद से कृष्णा मेरी सहायक रही हैं, उसने पिछले कुछ वर्षों से सेट पर गंभीरता से एक असिस्टेंट के तौर पर काफी मेहनत की हैं और सीखा भी हैं।

उसने सेट को पूरी तरह से मैनेज किया हैं। फिल्म के एक-एक सीन को लेकर वो बहुत स्पष्ट रहती हैं। अपनी कहानी के लिए वह कैसा संगीत चाहती हैं उसके लिए भी कृष्णा काफी क्लियर रहती हैं। फिल्म को बेहतरीन रिलीज देने के लिए मैं आनंद पंडित को धन्यवाद देना चाहता हूं।बीते सालो में आई सभी 1920 फिल्मे के पार्ट लोगो ने खूब पसंद किये और काफी प्रभवित भी हुए, इस मूवी की यही खास बात है की इस मूवी के अंदर दिखाए जाने वाले सीन लोगो के दिलो में डर का माहौल बना देते है।

बता दे की इस मूवी के आने के कुछ टाइम बाद ही यह मूवी लोगो के अंदर एक दर्दनाक और खौफनाक माहौल बना चुकी थी जो की फैंस को बहुत पसंद आने लगा था, अब देखना यह है की आने वाली फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट लोगो के दिलो में वैसी ही जहग बना पाती है जैसे बाकि 1920 ने बनाई थी।टीवी सीरियल बालिका वधू’ में आनंदी के बचपन का रोल निभा चुकी अविका गौर हॉरर फिल्म 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है। अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है।तभी अविका गौर की आवाज आती है, मैं बदला लेना चाहती हूं। अपने बचपन का और अपने बाबा की मौत का। अपनी मां और उसके खुशहाल परिवार को बर्बाद करना चाहती हूं।

************************

 

कियारा आडवाणी के साथ काम करना चाहते हैं रोहित सुचांती

03.06.2023 (एजेंसी)  –  टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी’ के स्टार रोहित सुचांती बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन बड़े पर्दे (स्क्रीन) पर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद, रोहित ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लेकिन अब उनका सपना कियारा आडवाणी के साथ काम करने का है।

रोहित हाल ही के प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी की एक्टिंग स्किल और परफॉर्मेंस से प्रेरित हैं। रोहित ने कियारा के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने कभी किसी एक्ट्रेस को इतने कम समय में इतना वसेर्टाइल बनते नहीं देखा।किरदार कोई भी हो, कियारा ने उसे बखूबी निभाया है और अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है।

वह हमेशा अपनी रोल में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं और यही एक ऐसी चीज है जिसने मुझे हमेशा आकर्षित किया है।रोहित ने कियारा की सफलता की स्टोरी पर कहा, कियारा बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री के ज्यादातर डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं। अगर मुझे कभी कियारा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलता है तो मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। मुझे लगता है कि हम साथ में स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे। भाग्य लक्ष्मी’ रोजाना रात 8:30 बजे जी टीवी पर प्रसारित होता है।

**************************

 

विजय देवरकोंडा के साथ लंच डेट पर गईं समांथा

03.06.2023 (एजेंसी)  –  साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. समांथा हाल में अपने को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ लंच डेट पर गई थीं. डाइनिंग टेबल पर दोनों ने साथ में एक कैंडिड फोटो के लिए पोज भी दिया. इसी की तस्वीर समांथा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी जो देखते-देखते ही वायरल हो गई. फैंस समांथा और विजय को साथ देखकर खुश हैं.

कई यूजर्स ने दोनों से डेट करने की भी रिक्वेस्ट कर दी.सामंथा रुथ प्रभु इंस्टाग्राम पर अपने बेस्ट बडी विजय देवरकोंडा के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों साथ में लंच डेट पर नजर आ रहे हैं. तस्वीर में समांथा कैमरे की तरफ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं जबकि विजय फनी फेस बनाते नजर दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने पाइट्री फॉर्म में देवेरकोंडा की तारीफ की और लिखा, सी यू एट योर बेस्ट…सी यू एट योर वर्स्ट….वो शख्स जो पहले और आखिरी नंबर पर आते हुए देखता है. जो आपके हर अप-डाउन में साथ होता…आपकी सक्सेस को देखता है… कुछ दोस्त हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं.

कितना खूबसूरत साल था ये… !!जैसे ही शंकुतलम एक्ट्रेस ने ये तस्वीर शेयर की उनके फैंस ने ताबड़तोड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिया. समांथा और विजय की इस तस्वीर पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. वहीं एक फैन ने लिखा, क्या दोनों साथ में क्यूट नहीं हैं??? ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा, दूसरे ने कहा, आपकी फिल्म का इंतजार है एक और फैन ने लिखा- आप दोनों डेट कर लो… एक यूजर ने कमेंट किया, बेस्ट पीपल इन ए बेस्ट फ्रेम पिक्चर परफेक्ट..बता दें कि, विजय देवरकोंडा और समांथा साथ में एक फिल्म कुशी में काम कर रहे हैं. हाल में इसका एक गाना रिलीज किया गया था. दोनों की जोड़ी कमाल है.

नागा चैतन्य के साथ तलाक के समय भी विजय एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार वरुण धवन के साथ सिटाडेल के इंडियन वर्जन में नजर आएंगी. इस अमेरिकन टीवी सीरीज में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने काम किया है.

**************************

 

हवा में उड़ते आउटफिट में मलाइका ने कराया बोल्ड फोटोशूट

03.06.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से सोशल मीडिया का पारा बढ़ानें में लगी रहती हैं। एक्ट्रेस 49 साल की हो चुंकी हैं लेकिन लोगों के बीच उनका क्रैज अब तक बरकरार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में मलाइका का सुपर बोल्ड अवतार देखकर फैंस का दिल मचल गया है। मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक देखकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है।

एक्ट्रेस मलाइका ने अपनी इन तस्वीरों में येलो कलर का बेहद ही स्टाइलिश ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस पहनी हुई है। मलाइका अरोड़ा की इस ड्रेस में थाई के पास बड़ा सा कट लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज में फोटोज क्लिक करवाई हैं। अपनी इन तस्वीरों में मलाइका अपना डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई इंटरनेट पर फैंस के बीच कहर बरपा रही हैं। बालों की पोनीटेल बनाकर और साथ ही ग्लैम मेकअप कर के एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस हर बार अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगता है। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट पर दिलखोलकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं।

*********************

 

‘जी करदा’ में अदाकारा तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी

09.06.2023  –   मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आधुनिक रोमांस को परिभाषित करती ड्रामा सीरीज़ ‘जी करदा’ में अदाकारा तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘जी करदा’ बचपन के 7 दोस्तों की बड़ी रोचक कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब तक वे 30 साल के होंगे, तब उनकी ज़िंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी। लेकिन 30 साल के होने पर, आखिरकार उन्हें एहसास होता है कि उनकी ज़िंदगी तो बड़े पैमाने पर परेशानियों उथल-पुथल से भरी है।

वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे थोड़े बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस सब के बीच उन्हें लगता है कि गहरी दोस्ती और गहरे नाते भी अधूरे होते हैं और ज़िंदगी अबूझ पहेली की तरह है जो सबको लुभाती है। भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने 15 जून से बेहतरीन रोमांस ड्रामा, अमेज़न ऑरिजिनल सीरीज़ ‘जी करदा’ के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की।

इस सीरीज़ की कहानी बचपन के सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एहसास होता है कि 30 साल की उम्र में उनकी ज़िंदगी बिल्कुल भी वैसी नहीं है, जैसा उन्होंने बचपन में सोचा था। दिल को छू लेने वाली और जज्बातों से भरी इस सीरीज़ में तमन्ना भाटिया, आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका ने सात दोस्तों की भूमिका निभाई है, जबकि सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज़ के सह-लेखक हुसैन दलाल और अब्बास दलाल हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 8 एपिसोड की इस सीरीज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा। ‘जी करदा’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

डॉ अनिल नायर द्वारा एफएमबीएएफ अवार्ड्स 2023 सम्पन्न

02.06.2023 –  जुहू (मुम्बई) स्थित इस्कॉन प्रेक्षागृह में डॉ. अनिल नायर द्वारा जआयोजित एफएमबीएएफ अवार्ड्स 2023 में दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा, दीपशिखा नागपाल, सुदेश बेरी, अलका भटनागर को सम्मानित किया गया। एफएमबीएएफ के गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर अवार्ड समारोह का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कई मशहूर फिल्मी हस्तियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने शिरकत की। डॉ अनिल नायर भारत में कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राजदूत हैं।

वे वर्षों से मानव सेवा, शांति और समाज सुधार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। समाज में समाज सेवा और शांति का संदेश फैलाने के लिए डॉ अनिल नायर वार्षिक विश्व मानवाधिकार दिवस (संयुक्त राष्ट्र) पुरस्कार का आयोजन भी करते रहे हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म, फैशन, अकादमी, व्यवसाय और मीडिया जैसी विभिन्न श्रेणियों में लोगों को सम्मानित किया गया।

डॉ. बिस्सी बॉस, डॉ. कमरूज़मां अबू, डॉ. प्रेम चोपड़ा को विशिष्ट श्रेणियों में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया साथ ही साथ सुश्री जया हेमराज ठाकुर, सुश्री कमल चीमा, सुश्री लेस्ली त्रिपाठी (शो की एंकर), डॉ. पी.बी. बॉस (संस्थापक ओसाका समूह), सुश्री नताशा नट्टी, श्रीमती त्रिशा मंडल, श्री तुषार कुमार (प्रसिद्ध अभिनेता), श्रीमती अलका भटनागर (अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड गायिका), श्री. रॉय मैथ्यू मनापल्लील (फिल्म निर्माता), श्री. संतोष कामेश्वर (संगीतकार और निर्देशक), डॉ. अर्चना कोचर (सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर), डॉ. रूपांशी सिंह (त्वचा विशेषज्ञ) श्री. प्रदीप कामथ (अंतर्राष्ट्रीय जादूगर), डॉ. बिनु वर्गीस, श्री रमाकांत मुंडे (मीडिया फोटोग्राफर), श्री सुरेश हीवराले, सैयद मोइन सैयद वज़ीर, श्री अज़मत खान जब्बार खान, शेख यहिया शेख इस्हाक (मुख्य संपादक माझा महाराष्ट्र लाइव), श्री. नासिर तगाले, श्री शिवा एसएस (सेलिब्रिटी फोटोग्राफर), श्री श्रीनिवास सिरिमल्ले, श्री. अब्दुल कलाम शाहमनी और श्री. सलीम ताज (मीडिया) को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड समारोह में डॉ. वैभव शर्मा जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बॉलीवुड एंकर हैं उन्होंने पूरे शो मे अपनी एंकरिंग और उर्दू शायरी से चार चांद लगा दिया।

प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय

**********************************

वी मेगा पिक्चर्स और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स की पहली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की घोषणा 

31.05.2023  –  वी मेगा पिक्चर्स’ और ‘अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में वीर सावरकर की 140वीं जयंती के अवसर पर इस प्रोडक्शन हाउस की पहली ड्रीम

प्रोजेक्ट – ‘द इंडिया हाउस’ की घोषणा कर दी गई है। ग्लोबल स्टार राम चरण और विक्रम रेड्डी की साझेदारी में शुरू किये गए इस प्रोजेक्ट का मूल उद्देश्य एक अजीबोगरीब कहानी कहने का अनुभव प्रदान करते हुए फिल्म उद्योग में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और बढ़ावा देना है। बॉलीवुड में यह माना जा रहा है कि भारतीय फिल्म उद्योग में यह एक शक्तिशाली गठजोड़ की शुरुआत है। अभिनेता राम चरण ने अपना प्रोडक्शन बैनर ‘वी मेगा पिक्चर्स’ लॉन्च करके अपने करियर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स एक प्रोडक्शन हाउस है जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कार्तिकेय 2’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए विख्यात है। फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ में देशव्यापी लोकाचार को चिन्हित करते हुए फिल्म की कथावस्तु को विस्तार दिया गया है। नवोदित निर्देशक राम वामसी कृष्णा ने फिल्म की कास्ट में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और  अनुपम खेर को शामिल किया है। ‘द इंडिया हाउस’ सिनेदर्शकों को एक नए युग में ले जाने और उन्हें एक ऐसी कहानी में डुबोने के लिए तैयार है जो उनके दिलों को छू लेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*************************

 

सिर्फ एक बंदा काफी है का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड

29.05.2023  (एजेंसी)    मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जी5 पर रिलीज हुए इस कोर्ट रूम ड्रामा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आसाराम बापू को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले वकील पूनम चंद सोलंकी की कहानी दिखाई गई है, जिसके किरदार में बाजपेयी नजर आए हैं।

फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है और इसी के चलते इसने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का रिकॉर्ड बनाया है। 23 मई को जी5 पर दस्तक दे चुकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है को 5 दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल गए हैं। फिल्म को रिलीज से पहले जहां आसाराम के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा तो दर्शकों को यह काफी पसंद आ रही है। जी5 की ओर से ट्विटर पर पोस्ट साझा कर लिखा है, हमारा बंदा रुकने वाला नहीं है। इसे 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूइंग मिनट मिले हैं।

सिर्फ एक बंदा काफी है की कहानी वकील सोलंकी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नाबालिग रेप पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित वकीलों को मात देकर सोलंकी आसाराम को उम्रकैद की सजा दिलवाते हैं और इस दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अपूर्व कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म में बाजपेयी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। आसाराम ने निर्माताओं पर आरोप लगाया है कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब होगी। ऐसे में आसाराम की ओर से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया था।

अब राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम की फिल्म पर रोक लगाने की मांग से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस मामले पर सुनवाई 23 मई को ही हो गई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था और 26 मई को न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फैसला सुनाया था। फिल्म रिलीज होने के बाद सोलंकी ने भी निर्माताओं को नोटिस भेजा है। उन्होंने निर्माताओं पर बौद्धिक संपदा के अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट) के हनन का आरोप लगाया है। सोलंकी का कहना है कि उन्हें भ्रम में रखा गया और बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए इसे सच्ची घटना पर आधारित फिल्म कैसे कहा जा रहा है।

सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जिसके साथ एग्रीमेंट साइन किया था, उसने बिना जानकारी के राइट्स किसी और को बेच दिए। बाजपेयी फैमिली मैन 3 और अभिषेक चौबे की सीरीज सूप में नजर आएंगे। वह जी स्टूडियो द्वारा निर्मित जोरम, डिस्पैच और राम रेड्डी की एक फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा बाजपेयी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगे।

******************************

 

द केरल स्टोरी के आगे नहीं टिकी जोगीरा सारा रा रा, आईबी71 का हाल-बेहाल

29.05.2023 (एजेंसी)  बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों द केरल स्टोरी का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 3 हफ्ते हो चुके हैं और यह अभी भी बाकी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहे है। अब 26 मई को रिलीज हुई जोगीरा सारा रा रा को काफी तारीफ मिली है, लेकिन यह पहले दिन कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। ऐसा ही हाल आईबी71 का है।कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर जोगीरा सारा रा रा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।

फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुशान नदी के निर्देशन में बनी फिल्म एडवांस बुकिंग में दम तोड़ती नजर आई थी और अब ओपनिंग डे पर भी इसने धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है। जोगीरा सारा रा रा लखनऊ के जोगी (नवाज) की कहानी है, जो एक इवेंट कंपनी का मालिक है। जोगी अपने जुगाड़ के लिए मशहूर है और ऐसे में उसकी मुलाकात डिंपल (नेहा) से होती है, जो उसे अपनी शादी तुड़वाने का जिम्मा देती है।

डिंपल की शादी तोडऩे में लगे जोगी के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी दर्शकों को कॉमेडी का बेहतरीन डोज देती है। इसमें संजय मिश्रा, मिमोह चक्रवर्ती, रोहित चौधरी और दिवंगत अभिनेत्री फारुख जफर भी नजर आई हैं। अदा शर्मा अभिनीत द केरल स्टोरी ने 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। केरल की 3 लड़कियों के धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाती इस फिल्म को पहले जहां विरोध का सामना करना पड़ा था तो रिलीज के बाद इसे काफी पसंद किया। रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये कमाए और इसका कलेक्शन 216.07 करोड़ हो गया। इन दिनों फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी कमी आ रही है, लेकिन फिर भी कमाई करोड़ों में है।

विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी71 दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल साबित हुई है। 12 मई को रिलीज हुई आईबी71 विद्युत की प्रोडक्शन कंपनी एक्शन हीरो फिल्म्स की पहली फिल्म है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 25 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो पाई है और इसका अभी तक 16.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही हुआ है।

*******************************

 

 

नागेश सर के साथ काम करना मेरे करियर का सबसे अच्छा वक्त रहा : प्रिया बापट

29.05.2023 (एजेंसी)   शुक्रवार को स्ट्रीमिंग शो सिटी ऑफ ड्रीम्स के तीसरे सीजन में नजर आने वाली एक्ट्रेस प्रिया बापट ने शो के निर्देशक नागेश कुकुनूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बतौर एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस बारे में विस्तार से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं निश्चित रूप से मानती हूं कि एक एक्ट्रेस के रूप में नागेश सर का मुझ पर बहुत प्रभाव है।

उनके साथ काम करना मेरे पूरे करियर की सबसे अच्छी बात है। यह खुद को खोजने जैसी प्रक्रिया है। वह आपको अपने भीतर छिपे प्रतिभा से मिलवाते है। इस सीजन में, ऐसे सीन्स थे जो एक नोट पर शुरू होते हैं और कहीं अप्रत्याशित रूप से समाप्त होते हैं। पात्रों के पास यूनिक ग्राफ हैं और यह पता लगाना सीखने का सबसे रोमांचक हिस्सा था।उन्होंने आगे उल्लेख किया कि निर्देशक वह है जो यह सुनिश्चित करते है कि एक्टर अपना ए-गेम लेकर आएं। उन्हों कहा, आपको आश्वस्त किया जा सकता है कि आप सबसे अच्छे हाथों में हैं और किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा निर्देशित किया जा रहा है जो आपके काम का सही उपयोग करना जानते है।

यह एक अद्भुत अनुभव रहा है। कई बार अभिनेताओं को लगता है कि वे बहुत अच्छा कर रहे हैं लेकिन आप जो कर रहे हैं और जो ट्रांसलेट हो रहा हैं वह अलग हो सकता है। कैमरे में जो दिखता है वह अलग हो सकता है। नागेश सर हमेशा रिहर्सल की जांच करते हैं और मॉनिटर पर क्या है इसकी जांच करते हैं और उसी के अनुसार आपका मार्गदर्शन करते हैं। इससे बेहतरीन अनुभव नहीं हो सकता। कुकुनूर मूवीज के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित सिटी ऑफ ड्रीम्स का नया सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

******************************

 

छोटे टॉप में सिमरन कौर ने दिए ऐसे पोज

29.05.2023 (एजेंसी)  सोशल मीडिया पर अपने फैंस के दिलों के बेताब किए रहने वाली इंफ्लुएंसर सिमरन कौर एक मॉडल, एक्टर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहती हैं। वहीं, उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। बार्वी प्रिंटेड क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में एक्ट्रेस सिमरन कौर गजब की बला लग रही हैं। ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ सिमरन कौर कहर ढा रही हैं। सिमरन कौर इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों से फैंस के दिलों को बेताब किए रहती हैं।

सिमरन चाहे वेस्टर्न ड्रेस में हो या इंडियन ड्रेस में अपने हॉट अंदाज से फैंस को घायल करने से पीछे नहीं है। सिमरन कौर की मदमस्त अदाएं देखकर फैंस आहें भरने को मजबूर रहते हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस आहें भरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोवर्स हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सिमरन कौर अपने अतरंगी रूपों के कारण अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।

*********************************

 

द आर्टिसन अवार्ड्स 2023 सम्पन्न 

२८.०५.२०२३  –   जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा मुम्बई में आयोजित ‘द आर्टिसन अवार्ड्स 2023’ समारोह विशिष्ट अतिथि, सुश्री मीरा कपूर, कंटेंट क्रिएटर और ज्वैलरी कनॉइजर के साथ-साथ श्री निखिल मेहरा, शांतनु एंड निखिल श्री विपुल शाह चेयरमैन जीजेईपीसी, श्री मिलन चोकसी, संयोजक, प्रोमोशन एवं मार्केटिंग – जीजेईपीसी, और श्री सब्यसाची रे कार्यकारी निदेशक (जीजेईपीसी) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित  देश की प्रतिष्ठित ज्वैलरी डिजाइन प्रतियोगिता ‘आर्टिसन अवॉर्ड्स’ केबहुप्रतीक्षित 6वें संस्करण में देश और दुनिया भर के आभूषण डिजाइनरों की असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। ‘आर्टिसन अवार्ड्स’ एक प्रयास है जिसका उद्देश्य रचनात्मक आभूषण डिजाइनरों और उद्योग के पेशेवरों को आभूषण डिजाइन में उनके व्यक्तिगत और रचनात्मक विचारों को अधिकतम प्रोत्साहन देने के लिए एक मंच प्रदान करना है। आर्टिसन अवॉर्ड्स 2023, जेमोलॉजी में विश्व की अग्रणी प्राधिकरण, जीआईए – जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका द्वारा संचालित है।

स्थापना के बाद से, आर्टिसन अवॉर्ड्स को विभिन्न जेनर्स और स्टाइल्स के कलाकारों से कुल 4200 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। इन प्रविष्टियों की ध्यानपूर्वक समीक्षा और मूल्यांकन किया गया और 178 उत्कृष्ट फाइनलिस्ट का अंतिम रूप से चयन किया गया। फाइनलिस्टों में, 55  उल्लेखनीय व्यक्ति विजेता के रूप में उभरे, जिन्होंने अपने असाधारण कलात्मक कौशल के लिए अच्छी तरह से योग्य पहचान प्राप्त की। चालू वर्ष के लिए, आर्टिसन अवॉर्ड्स में भारत भर के 26 शहरों के साथ-साथ मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका और यूरोप सहित विदेशों के क्षेत्रों से 600 से अधिक प्रविष्टियाँ आईं। ‘द आर्टिसन अवार्ड्स 2023’ की थीम इंडियामॉडर्न – द वर्ल्ड ऑफ आर्ट्स मीट्स मॉडर्न ज्वेलरी थी। थीम को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक में अलग-अलग शैली पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जैसे कि अमूर्त कला, मूर्तिकला और प्रिंट कला।

‘आर्टिसन अवार्ड्स 2023’ के सम्मानित ज्यूरी सदस्यों में मीरा कपूर कंटेंट क्रिएटर व ज्वेलरी कनॉइजर, अपराजिता जैन निदेशक व को-ओनर नेचर मोर्टे गैलरी, प्रियंका खन्ना लेखक, निखिल मेहरा, फैशन डिजाइनर, शांतनु एंड निखिल, सजिल शाह आभूषण कलाकार व संस्थापक, सज्जांते पर्निया कुरैशी, सह-संस्थापक सरिटोरिया और श्रीराम नटराजन प्रबंध निदेशक (जीआईए इंडिया) शामिल रहे।

संस्था द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वाले विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ‘द आर्टिसन अवार्ड्स 2023’ की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते हैं — “आर्टिसन अवार्ड्स उन पहलों में से एक है जो प्रतिभा का पोषण करता है, प्रेरणा देता है और आभूषण डिजाइनरों की अगली पीढ़ी को उनकी कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है। तेजी से विकसित हो रहे रत्न और आभूषण उद्योग में जहां नवाचार और नए दृष्टिकोण सर्वोच्च हैं, आर्टिसन अवार्ड्स उभरते डिजाइनरों के लिए अपनी पहचान बनाने के लिए एक लॉन्चिंग पैड के रूप में कार्य करता है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर रिलीज होते ही बंगाल में मचा बवाल

*डायरेक्टर व लेखक को भेजा लीगल नोटिस*

कोलकाता 26 मई,(एजेंसी)। द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल खड़ा हो गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर व लेखक को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने लीगल नोटिस भेजा है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ये फिल्म वेस्ट बंगाल के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुस्लिमों को आधार कर बताई जा रही है. मेकर्स पर आरोप लगाया गया है कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के जरिये पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की गई है. वसीम रिजवी फिल्म्स प्रेजेंट्स ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं और इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर फेमस फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा. बता दें कि डायरेक्टर को वेस्ट बंगाल के अमहर्स्ट पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत नोटिस भेजा गया है.

इसके बाद अब निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सुभाब्रता कर के सामने 30 मई को 12 बजे पूछताछ के लिए मौजूद होना पड़ेगा. बता दें कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फि़ल्म को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 120(बी), 153ए, 501, 504, 505, 295 एऔर आईटी एक्ट की धारा 66 डी, 84बी और सिनेमेटोग्राफ़ी एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की है. वहीं कानूनी नोटिस मिलने के बाद सनोज़ कुमार मिश्र के वकील नागेश मिश्रा ने कहा की एफआईआर दर्ज हुई है और हम लीगल लड़ाई लड़ेंगे.

बता दें कि लखनऊ में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल के हालात बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं. वहां पर बड़े स्तर पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया जा रहा हैं. जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल की सरकार रोहिंग्याओं को अपना वोट बैंक बनाकर उनका आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम डलवा रही हैं.

फिल्म के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि इस वजह से पश्चिम बंगाल में खास करके बांग्लादेश के बॉर्डर से सटे हुए क्षेत्रों में एक बहुत बड़ी रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी बसती जा रही है. ये रोहिंग्या मुसलमान पश्चिम बंगाल से आईडी बनवा कर पूरे देश में फैल रहे हैं और इन्हें विदेशी आतंकी संगठन खास मकसद के लिए पूरे हिंदुस्तान में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के जरिये फैलाया जा रहा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि इस कारण बंगाल में हिंदुओं पर जुल्म हो रहे हैं और वे अपना घर छोडऩे को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया था कि बंगाल की इसी सच्चाई को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है. बता दें कि इस फिल्म के अगस्त 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.

***************************

 

प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड ड्रेस में हिलाया इंटरनेट, देखें तस्वीरें

27.05.2023 (एजेंसी)  – ग्लोबल स्टार बन चुकी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट्स से फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अदाकारा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस फोटोशूट में अदाकारा एक नामी इंटरनेशनल मैगजीन के लिए बोल्ड ड्रेसेस में पोज करती दिखीं।

अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम की दुनिया मे आते ही तहलका मचाती दिख रही हैं। अदाकारा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी बोल्डनेस को देख हैरान होते दिखे। यहां देखें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की सामने आईं लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज।

******************

 

हीरामंडी की शूटिंग से नाखुश हैं संजय लीला भंसाली, दोबारा करेंगे शूटिंग

27.05.2023 (एजेंसी)  – संजय लीला भंसाली की अगली महत्वाकांक्षी परियोजना, हीरामंडी, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसकी शूटिंग वर्तमान में मुंबई में की जा रही है। हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख सहित प्रमुख महिलाओं की पहली उपस्थिति साझा की। फर्स्ट लुक ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, संजय लीला भंसाली सीरीज के लिए शूट के एक हिस्से से खुश नहीं हैं।

हीरामंडी से जुड़े सूत्र बताते हैं, हीरामंडी के अलग-अलग एपिसोड अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्देशित किए जा रहे हैं, जिन्होंने पहले संजय लीला भंसाली के तहत काम किया है। भंसाली श्रृंखला के लिए केवल प्रमुख दृश्यों का निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में, जब संजय लीला भंसाली ने अन्य निर्देशकों द्वारा शूट किए गए एपिसोड के कुछ दृश्यों को देखा, तो जाहिर तौर पर वह खुश नहीं थे। संजय लीला भंसाली उन एपिसोड्स के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने पर जोर दे रहे हैं, जिनके बारे में वह आश्वस्त नहीं है। प्रोडक्शन हाउस और कर्मचारी दुविधा में हैं क्योंकि शो का अधिकांश हिस्सा लगभग पूरा हो चुका था।

इससे नेटफ्लिक्स पर सीरीज की रिलीज में देरी होगी या नहीं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को नेटफिलिक्स पर प्रदर्शित किए जाने की घोषणा कुछ समय पूर्व ही एक भव्य समारोह आयोजित करके की गई थी। नेटफ्लिक्स ने इस घोषणा से पहले कहा था, एक और समय, एक और युग, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और जादुई दुनिया जिसका हम हिस्सा बनने का इंतजार नहीं कर सकते। यहां हीरामंडी की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है।

जल्द आ रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हीरामंडी 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि के खिलाफ तवायफों और उनके संरक्षकों की कहानियों के माध्यम से, चकाचौंध करने वाले जिले, हीरामंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता का पता लगाएगी। कोठों में प्रेम, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति का मिश्रण। हीरामंडी ने संजय लीला भंसाली की जीवन से बड़ी कहानियों, जटिल और आत्मीय चरित्रों की हस्ताक्षर शैली, और भारत के लिए एक परिभाषित समय अवधि के दौरान संघर्ष के साथ एक विश्व व्याप्त की लहरदार गतिशीलता का वादा किया है।

*************************

 

केदारनाथ धाम 2023 : बाबा केदारनाथ के धाम पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

27.05.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में हैं। कल मंगलवार को कंगना रनौत ने हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। तो आज कंगना बाबा केदारनाथ में दर्शन करने केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर पर माथा टेका। कंगना रनौत के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने कंगना रनौत का स्वागत किया।

वहीं, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज भी कंगना रनौत के साथ ही भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कंगना रनौत का स्वागत कर उनको भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, भस्म और रुद्राक्ष की माला भेंट की। मंदिर समित ने अभिनेत्री कंगना रनौत को केदारनाथ धाम का महाप्रसाद दिया। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं और उन्होंने भगवान केदारनाथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की है।

यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था और प्रण को अधिक बल मिला है। दर्शन के बाद कंगना तीर्थयात्रियों और तीर्थ पुरोहितों से भी मिलीं।बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कंगना बदरीनाथ दर्शन को भी जाना चाहती थीं लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। गौरतलब हो कि कंगना रनौत कुछ समय पहले ही हरिद्वार आई थी, लेकिन तब वो केदारनाथ धाम नहीं आ पाई थीं।

उन्होंने केदारनाथ धाम आने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस बार उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है। अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी केदारनाथ पहुंचे हैं।आपको बता दें कि, एक दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने भी बाबा के दर पर माथा टेका था। इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। बता दें कि बीते महीने 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। इन एक महीने में अभीतक करीब 5 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंच चुके हैं।

*********************************

 

कैनेडी में सनी की हंसी को परफेक्ट करने पर अड़े रहे थे अनुराग कश्यप

27.05.2023 (एजेंसी)  – एक्ट्रेस सनी लियोनी अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी से कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म एक अनिद्राग्रस्त पूर्व पुलिस अधिकारी केनेडी की कहानी है, जिसे सालों से मृत मान लिया गया है। सनी लियोन ने फिल्म में चार्ली नाम की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा: यह एक जटिल किरदार है। वह जिस चीज को सबसे ज्यादा छिपाती है, वह है हंसी। मेरा मानना है कि वह एक ऐसी महिला है जो दो अलग-अलग दुनिया में फंसी हुई है, एक वह है जिसमें वह रहना चाहती है और एक वह है जिसमें वह फंसी हुई है। मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया।

वह हर पल जितना संभव हो सके, उतना मजबूत होने की पूरी कोशिश कर रही है।फिल्म में लियोन की हंसी बेहद खास है। उन्होंने बताया कि मेरी हंसी को मेरे करेक्टर से मैच करने के लिए कश्यप अड़े रहे थे।एक्ट्रेस ने वैराइटी को बताया: यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया, इसलिए मुझे काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी।

मैंने कार चलाने की प्रैक्टिस की, मैंने अपने परिवार, अपने बच्चों, अपने पति, अपने दोस्तों के सामने प्रैक्टिस की। मैंने सेट पर गाने की शूटिंग या किसी चीज की शूटिंग के बीच में चार्ली की तरह हंसने की प्रैक्टिस की।एक्ट्रेस ने कहा, इस तरह, जब मैं सेट पर पहुंची, तो यह मेरे सिस्टम से बाहर था, ऐसा कुछ नहीं था जिसके बारे में मुझे अजीब लगा हो, यह सिर्फ मेरे करेक्टर का हिस्सा था।

***************************

 

सुनील शेट्टी ने की सलमान खान की दिल खोलकर तारीफ, बताया गोल्डन हार्ट

26.05.2023 (एजेंसी) – एक सुपरस्टार को अपने फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है और जब बात सलमान खान जैसे सुपरस्टार की हो तो सब कुछ डबल हो जाता है। सब जानते है कि सलमान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका दिल सोने का है, ऐसे ही नही उन्हें उनके फैन्स ने भाई का टैग दिया है। जरूरतमंद लोगों के लिए खड़ा होना होने से लेकर गरीब बच्चों की मदद करने तक, इस सुपरस्टार का दिल हर एक के लिए धड़कता है। लेकिन हमने कभी भी उन्हें उनके द्वारा किए गए नेक कामों के बारे में बात करते नही देखा हैं, हालांकि इंडस्ट्री में बाकी सब सलमान खान की इसके लिए जमकर तारीफ करते दिख जाते हैं।

सुनील शेट्टी भी उसमें शामिल हैं।सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के उन गिने-चुने लोगों में से हैं जो सलमान खान को बेहद करीब से जानते हैं और उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सलमान के इतने करीब होने के कारण, सुनील शेट्टी दुनिया को यह बताने का एक मौका नहीं छोड़ते कि वह कितने विनम्र हैं और अक्सर उनकी तारीफ करते दिख जाते हैं। वह वास्तव में यह कहने में दृढ़ विश्वास रखते हैं, मैंने हमेशा कहा है कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी सलमान को मेरी तरह जानता है। सिर्फ एक या दो बार नहीं, बल्कि कई मौके आए हैं जब सुनील शेट्टी ने सलमान खान और उनकी दयालुता के लिए सराहा है।

एक बार उन्होंने कहा था, देखिए आज भी सलमान इस मुकाम पर हैं क्योंकि उनका दिल ऐसा है। फिर एक और इंटरव्यू में उन्होंने कहा, जो लोग सलमान को जानते हैं, मैं हमेशा कहता हूं कि आपको सलमान खान को जानने की जरूरत है। खैर, सुनील वास्तव में सलमान को एक गोल्डन हार्ट वाला व्यक्ति कहते हैं। तुम कुछ भी मांगो वह निकाल कर तुम्हें देगा।बोन मैरो की कमी से जूझ रहे एक बच्चे के लिए सलमान खान द्वारा अपना बोन मैरो टेस्ट करवाने की कहानी बहुत कुछ कहती है कि सलमान खान का दिल कितना बड़ा है।

एक और दूसरे मौके पर, सुनील शेट्टी ने जाहिर किया, “मुझे अभी भी याद है कि कोई उन्हें बार-बार कॉल कर रहा था, वह गया और मैंने पूछा कि वह कहां जा रहा है लेकिन उसने मुझे नहीं बताया। उसने कहा कि मेरे पास काम है, जब हो जाएगा तो मैं वापस आ जाऊंगा, बाद में मुझे पता चला कि वह एक बच्चे के लिए अपना बोन मैरो टेस्ट कराने गया था, जिसे बोन मैरो कैंसर था और जहां तक मुझे पता है कि यह सबसे दर्दनाक टेस्ट होता है।

उसने मुझे बताया भी नहीं, वह चला गया, टेस्ट करवा कर वापस आया, और फिर शामिल हो गए। उन्होंने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है, मैं भौतिक चीजों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं कर रहा हूं।अपनी चैरिटेबल फाउंडेशन, बीइंग ह्यूमन के साथ, सलमान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। फाउंडेशन विभिन्न परियोजनाओं का समर्थन करता है और अन्य गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से भी चैरिटेबल एक्टिविटी परफॉर्म करता है।

***************************************

 

प्रीति जिंटा, पति जीन गुडएनफ ने दलाई लामा से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर

26.05.2023 (एजेंसी) – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडएनफ ने धर्मशाला में आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की और तस्वीरें साझा कीं।प्रीति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में प्रीति को मुस्कुराते हुए और जीन को दलाई लामा का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। अगली तस्वीरों में तीनों को एक कमरे में बात करते हुए दिखाया गया है।

तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, धर्मशाला में आईपीएल को समाप्त करने की मुझे उम्मीद नहीं थी, लेकिन परम पावन दलाई लामा से धर्मशाला में मिलना वह सब कुछ था जिसकी मुझे आशा थी। आभारी हैं कि हमें उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने हमारे साथ हंसी और ज्ञान की बातें साझा की।एक्ट्रेस ने फिर से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्ट्रीट फूड की प्लेट पकड़े हुए दिखाई दे रही है।प्रीति और जीन ने 2016 में लॉस एंजेलिस में शादी की थी। दोनों ने 2021 में अपने जुड़वां बच्चों जिया और जय का स्वागत किया।

******************************

 

अक्षय कुमार ने केदारनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद, प्रशंसकों का किया अभिवादन

26.05.2023 (एजेंसी) – बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए।एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से बाहर आते और फिर बाहर हाथ जोड़कर प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।एक्टर ने भी इंस्टाग्राम पर मंदिर का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया: जय बाबा भोलेनाथ।वायरल क्लिप में अक्षय के साथ काफी सिक्योरिटी भी है।

वह मंदिर जाने के लिए पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो, अक्षय अगली बार बड़े मियां छोटे मियां में दिखाई देंगे। फिल्म, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं, की शूटिंग स्कॉटलैंड, लंदन, भारत और यूएई के विभिन्न स्थानों में की गई है।उनके पास ओएमजी: ओह माय गॉड 2, सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक और हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त भी है।

***************************