Category Archives: film

पिंक साड़ी पहन केट शर्मा ने सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमर का तड़का

30.08.2023 (एजेंसी)  –  टीवी एक्ट्रेस केट शर्मा हमेशा अपनी ड्रेसिंग सेंस और कातिलाना अदाओं से फैंस के बीच चर्चाएं बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस केट शर्मा की एथनिक लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इन फोटोज में उनका दिलकश अंदाज देखकर फैंस का दिस मचल गया है। एक्ट्रेस केट शर्मा सोशल मीडिया लवर हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर से नजरें नहीं हटा पाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस केट शर्मा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस केट शर्मा जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक लुक को काफी पसंद करते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने एक बार फिर से अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर दिया है। केट शर्मा अपनी इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देते हुए लोगों के दिलों में खंजर चला रही हैं।

ओपन हेयर, माथे में बिंदी और, कानों में इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते नहीं थकते हैं।

*************************

 

पुणे में आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज डिजिटल इंडिया 2023 समारोह संपन्न….!

29.08.2023  –  एबीएम के बैनर तले पुणे स्थित 5 सितारा होटल सयाजी में पिछले दिनों आयोजित ‘मिस्टर, मिस और मिसेज डिजिटल इंडिया 2023’ पिंपरी चिंचवड़ के एसीपी सुनील, हिरुरकर, अभिनेता/निर्माता आदित्यराजे मराठे, अभिनेत्री ऐश्वर्या दौंड, अभिनेता सूरज माने और निर्माता बालासाहेब बांगर सहित अन्य नामचीन फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। फिल्म निर्देशक अमोल भगत, सोनाली बागड़े, रेनू पवार और मोनिका जाधव के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार साल से लेकर पचास साल की उम्र तक के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से, यह केवल महाराष्ट्र-केंद्रित कार्यक्रम नहीं था, देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतियोगी आए थे जिससे यह एक राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नील कांबले ने सुचारू रूप से किया। सभी प्रतिभागियों को उनके प्रतिभा के अनुरूप सम्मानित किया गया। बच्चों की श्रेणी में राजवीर विजेता रहे, उनके बाद विरजा रासे और संस्कृति रहीं। जूनियर वर्ग में अभिनेत्री परी बांगड़े , संजना और याजिन वाणी विजेता रहीं। रूपाली पोटे को मिस डिजिटल इंडिया का ताज पहनाया गया, जबकि आरती भालेराव को मिसेज डिजिटल इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया। मिस्टर डिजिटल इंडिया का खिताब अश्विन तुगवे को मिला

। कार्यक्रम के दौरान कोमल सोनावणे को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। एबीएम के संचालक और फिल्म ‘पुणे टू गोवा’ के निर्देशक अमोल भगत ने समारोह के दौरान ही अपनी फिल्म के लिए  एक फैशन शो का दृश्य का भी फिल्मांकन किया। विदित हो कि युवा निर्देशक अमोल भगत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पुणे टू गोवा’ कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन का एक आकर्षक मिश्रण है जिसमें मराठी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता आदित्यराजे मराठे की दमदार भूमिका है।

‘राउडी’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के बाद, आदित्यराजे हिंदी फिल्म उद्योग में तूफान लाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आदित्यराजे के साथ सुनील पाल और एहसान कुरशी जैसे नामचीन अभिनेता शामिल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

हिंदी सिनेमा में सलमान खान को हुए 35 साल पूरे, शेयर की वीडियो

28.08.2023 (एजेंसी) –  सुपरस्टार सलमान खान ने हिंदी सिनेमा में 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।इंस्टाग्राम पर प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन के साथ एक छोटी क्लिप शेयर की, सिनेमा के साथ सलमान खान के रोमांस के 35 साल, एक्शन से भरी जर्नी और एक विरासत जो जारी रहेगी।

इंडस्ट्री में उनके 35 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए, सलमान खान फिल्म्स ने एक वीडियो असेंबल पोस्ट किया, जिसमें शुरूआत से लेकर वर्तमान तक की उनकी पूरी जर्नी को दिखाया गया।इसमें उनकी कुछ सबसे आइकोनिक फिल्मों जैसे प्यार किया तो डरना क्या, वांटेड, दबंग, सुल्तान, बॉडीगार्ड और टाइगर के क्लिप शामिल हैं, जिसमें उनके कुछ सबसे पॉपुलर डायलॉग और क्लिप शामिल हैं।

दबंग स्टार ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी में सपोर्टिंग रोल के जरिए भारतीय मनोरंजन उद्योग की दुनिया में अपनी जर्नी शुरू की।लेकिन, एक्टर को फिल्म मैंने प्यार किया से लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने करण अर्जुन, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, बीवी नंबर 1 और हम दिल दे चुके सनम जैसी कई अन्य फिल्मों के साथ आगे बढ़े।उन्होंने बॉडीगार्ड, दबंग, टाइगर, वांटेड और किक समेत कई अन्य फिल्में कर लोगों के दिलों में जगह बनाई।

सुपरस्टार एक सफल निर्माता भी बन गए हैं और उन्होंने साल 2011 में सलमान खान फिल्म्स की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने चिल्लर पार्टी जैसी फिल्में बनाईं। मेगा-ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि उन्हें कई पुरस्कार और प्रशंसाएं भी मिलीं।सलमान की हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। उनकी एक्शन-स्पाई-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जो इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

****************************

 

डांस फ्लोर पर थिरकने को तैयार हो जाइए, यारियां 2 का पहला गाना सौरे घर रिलीज

28.08.2023 (एजेंसी) – फिल्म यारियां 2 का पहला गाना सौरे घर रिलीज हो गया है. इस गाने पर दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी, मीजान जाफरी का इस साल का परफेक्ट वेडिंग एंथम है. फिल्म यारियां का सीक्वल आखिरकार 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है. यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी लीड रोल में हैं. फिल्म का टीजऱ पहले ही रिलीज़ हो चुका है और इसे फैंस से पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं.

लीड एक्टर दिव्या, मिज़ान और पर्ल के बीच दिखाई गई क्रेजी कजिन केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है. यह फिल्म दोस्ती, प्यार और भाईचारे को देखने का एक नया नजरिया दिखाएगी. फिल्म का पहला गाना आखिरकार आज रिलीज हो गया जो इस साल का वेडिंग थीम बनेगी.यारियां 2 का पहला गाना सौरे घर रिलीजदिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी एक्टेड सीक्वल यारियां 2 का पहला गाना, सौरे घर आखिरकार रिलीज हो गया है. यह हाई-एनर्जी सॉन्ग इस साल का शादी गान है.

फिल्म का यह फुट-टैपिंग ट्रैक दिव्या, मिज़ान और पर्ल के बीच साझा किए गए मजबूत और अटूट बंधन को खूबसूरती से दिखाता है. तीनों न केवल खून से चचेरे भाई-बहन हैं बल्कि पसंद से सबसे अच्छे दोस्त भी हैं, जो उनके बंधन को और भी मजबूत बनाता है.विशाल मिश्रा और नीति मोहन ने गाया है ये गानाइस गाने को विशाल मिश्रा और नीति मोहन ने गाया है जबकि म्यूजिक और सॉन्ग मनन भारद्वाज का है. सौरे घर एक ऐसा गाना है जो वास्तव में दोस्ती को परिभाषित करता है, खासकर चचेरे भाई-बहनों के साथ.

दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा करके गाने की रिलीज की घोषणा की। पोस्टर शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, आइए परियों की कहानियों की हमारी दुनिया में शामिल हों.

*******************************

 

इंग्लिश विंग्लिश की बाल अभिनेत्री नविका कोटिया क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है में आएंगी नजर

28.08.2023 (एजेंसी) –  2012 की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बेटी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री नविका कोटिया आगामी टेलीविजन शो क्योंकि… सास मां, बहू बेटी होती है में केसर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।उनके किरदार को निर्माताओं ने महत्वाकांक्षी बताया है लेकिन वह जानती हैं कि अपने परिवार के सपनों के साथ-साथ अपने सपनों को कैसे संतुलित करना है। उसका कभी हार न मानने वाला रवैया है।

शो के बारे में बात करते हुए नाविका ने कहा, मैं इतने प्रगतिशील शो क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है में केसर के रूप में अपनी पहली मुख्य भूमिका पाकर रोमांचित हूं। मेरा किरदार केसर एक ऐसा व्यक्ति है जो जानता है कि उसे कैसे संतुलित करना है। जब बात परिवार और करियर की आती है तो मैं उनके कभी हार न मानने वाले रवैये को दृढ़ता से पहचानता हूं क्योंकि यह जीवन के प्रति मेरे अपने दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।कहानी दर्शकों को गुजरात ले जाती है जहां एक जीवंत नवरात्रि उत्सव के बीच, सूरत के राजगौर परिवार के भीतर एक तूफ़ान शुरू हो जाता है जब सबसे छोटी बहू – हेतल एक बहू की पारंपरिक भूमिका को चुनौती देते हुए अलग होने की मांग करती है। घटनाओं के इस अप्रत्याशित मोड़ ने राजगौर राजवंश की सबसे बड़ी बहू और कुलमाता अंबिका को तबाह कर दिया है क्योंकि परिवार को एक साथ रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

अपनी भाभी हेतल की इस धारणा को गलत साबित करने की तीव्र इच्छा के साथ कि सास कभी माँ, और बहू कभी बेटी नहीं बन सकती, अंबिका ने एक ऐतिहासिक निर्णय में, अपने परिवार के अनाथालय के दरवाजे पर छोड़े गए एक बच्चे, केसर को गोद ले लिया। और उसे बड़ा करने की कसम खाता है – एक बेटी के रूप में नहीं बल्कि एक बहू के रूप में।अभिनेत्री ने आगे उल्लेख किया: एक बार जब मैंने स्क्रिप्ट और चरित्र विवरण के बारे में सीखा, तो मुझे एहसास हुआ कि यह वही है जिसकी मैं तलाश कर रही थी। स्क्रिप्ट वास्तव में आकर्षक है, और कलाकार और चालक दल बहुत प्रतिभाशाली हैं।

मैं इसे शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं इस महाकाव्य यात्रा पर, और मैं वास्तव में ऐसे कलाकारों के समूह का हिस्सा बनकर धन्य महसूस करता हूं।क्योंकि…सास मां, बहू बेटी होती है का प्रीमियर 18 सितंबर को ज़ी टीवी पर होगा।

******************************

 

मालदीव पहुंचते ही मौनी रॉय के सिर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

28.08.2023 (एजेंसी) –  टीवी की नागिन बनकर मौनी रॉय ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. एक्ट्रेस की अदाएं और लुक्स की भी खूब चर्चा हुईं. लेकिन इस सीरियल के बाद मौनी रॉय दिन पर दिन इतनी ज्यादा बोल्ड होती जा रही हैं कि उनके लुक के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. हाल ही में मौनी ने मालदीव से कई फोटोज शेयर की. इन तस्वीरों में मौनी कैमरे के सामने बिकिनी पहनकर लेटकर ऐसे-ऐसे पोज दे रही हैं कि फैंस उनके लुक को देखकर अपने दिलों पर काबू नहीं कर पा रहे हैं.

मौनी रॉय की ये तस्वीरें मालदीव की हैं. जहां पर एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपने हुस्न को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मौनी ने टू पीस पहनकर ऐसा कहर बरपाया है कि फैंस उनकी फोटोज से नजरें नहीं हट पा रहे हैं.मौनी रॉय इन तस्वीरों में कभी कैमरे के सामने लेटकर पोज देती नजर आईं तो कभी कैमरे के सामने बैठकर ऐसे पोज दिए, कि लोगों के दिलों से खेल गईं. मौनी रॉय की ये कातिलाना लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में मौनी राय ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कैमरे के सामने लाइट मेकअप और दो चोटी में नजर आईं. मौनी ने इस तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- फिलहाल सपने देख रही हूं. इससे पहले मौनी रॉय ने कैमरे के सामने ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर हुस्न की ऐसी बिजलियां गिराई थीं कि उनकी खूबसूरती लोगों की रातों की नीदें उड़ा ले गई. फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक प्लेन साड़ी के साथ गोल्डन कलर का चोकर हार और कानों में बड़े बड़े झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा किया.

****************************

 

राजस्थानी फिल्म ‘रंग जमायो बाईसा जोरदार’ का मुहूर्त सम्पन्न

28.08.2023  –   रेनबो कलर्स मूवीज के बैनर तले बनने वाली राजस्थानी फिल्म ‘रंग जमायो बाईसा जोरदार’ का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों चार बंगला म्हाडा, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित ए.बी. साउंड रिकॉर्डिंग एंड डबिंग स्टूडियो में सिंगर पामेला जैन के गाये गीत की रिकॉर्डिंग के साथ सम्पन्न हुआ। साथ ही साथ यश परिहार के गीत को उनके ही संगीतबद्ध धुन में पामेला के अतिरिक्त रेखा राव और डीसी मदाना ने भी अपने स्वर दिये।

फिल्म के कुल तीन गीत मुहूर्त के दिन ही रिकॉर्ड कर लिये गए। सुधीर शर्मा कौशिक और पार्थसारथी शर्मा द्वारा प्रस्तुत व निर्मित हो रही इस फिल्म के निर्देशक निक्की बत्रा हैं। निक्की बत्रा की कहानी के लिए पटकथा संवाद त्रिलोकी सिरसिलावाले ने लिखा है। विकास सक्सेना सिनेमैटोग्राफर हैं और राजीव मित्तल एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर। आर्यन और पूर्णिमा सिंह फिल्म में नायक नायिका हैं। मुकुन्द महाले ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर टार्जन फेम अभिनेता हेमंत बिर्जे और कॉमेडियन सुनील पाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

‘रंग जमायो बाईसा जोरदार’ एक नारी प्रधान फिल्म है जिसमें आठ विवाहित युवतियों की प्रगतिशील सोच को रेखांकित करने की कोशिश की गई है। राजस्थान की ग्रामीण पृष्ठभूमि में विचरती कहानी में गृहिणी स्त्रियों की आकांक्षा और प्रतिभा से जुड़े विषय को बड़ी साफगोई और बेबाकी से उठाया गया है। तीन सप्ताह तक शूटिंग शेड्यूल के साथ बहुत जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर (राजस्थान) के निकटवर्ती इलाकों में शूटिंग शुरू होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

ड्रीम गर्ल 2 के आगे निकला गदर 2 का दम, ओएमजी 2 की हालत भी बेहद बुरी

27.08.2023 (एजेंसी)  – सनी देओल और अमीषा पटेल की पीरियड एक्शन ड्रामा गदर 2′ और अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की भारतीय स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ओएमजी 2′ ने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. इन दोनों फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है.

जहां गदर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं ओएमजी 2′ ने भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन की रफ्तार धीमी हो गई है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 15वें दिन ओएमजी 2′ और गदर 2′ ने कितने करोड़ का कारोबार किया है.गदर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. सनी देओल की इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला.

साल 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा की सीक्वल गदर 2′ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में गदर मचा दिया. फिल्म को देखने के लिए जमकर ऑडियंस पहुंची और इसने खूब नोट भी छापे. हालांकि तीसरे हफ्ते में गदर 2′ की रफ्तार धीमी पड़ गई है और इसके कलेक्शन में कमी आ रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2′ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 6.70 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ गदर 2′ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 425.80 करोड़ रुपये हो गई है.ओएमजी 2′ में अक्षय कुमार शिवदूत बने नजर आए हैं. ये फिल्म भारत में स्कूल में सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है. फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवाद का सामना करना पड़ा. इसे ए सर्टिफिकेट मिला था साथ ही फिल्म को सनी देओल की गदर 2 से क्लैश भी करना पड़ा. बावजूद इसके ओएमजी 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

हालांकि तीसरे हफ्ते में ओएमजी 2′ की बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली हो गई है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक ओएमजी 2′ ने रिलीज के 15वें दिन महज 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ओएमजी 2′ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 128.22 करोड़ रुपये हो गई है.बता दें कि सिनेमाघरों में बीते दिन आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई है. ये फिल्म भी सिक्वल है और इसका पहला पार्ट भी सुपर-डुपर हिट रहा था.

वहीं ड्रीम गर्ल 2 को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसके चलते ओएमजी 2′ और गदर 2′ की कमाई पर भी असर पड़ा है. अब देखने वाली बात होगी की वीकेंड पर ये ड्रीम गर्ल 2′ के आगे ओएमजी 2′ और गदर 2′ कितना कलेक्शन कर पाती हैं.

**************************

 

कांतारा 2 की शूटिंग नवंबर में होगी शुरू, 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

27.08.2023 (एजेंसी)  – कन्नड़ फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में ही बनी उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा के प्रीक्वल को लेकर एक दिलचस्प जानकारी हाथ लगी है। खबर है कि साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी अपकमिंग मूवी कांतारा 2 के बजट में भारी बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में खासी हलचल बढ़ गई। वर्ल्डवाइड करीब 400 करोड़ रुपये कमा लेने के बाद कांतारा के प्रीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

इस मूवी का ऐलान कांतारा के ब्लॉकबस्टर होते ही कर दिया गया था। जिसके साथ ही मूवी प्री-प्रोडक्शन में चली गई थी। मूवी के हिट होते ही निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने प्रीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार करनी शुरू कर दी थी। अब इस फिल्म जल्दी ही शूटिंग स्टेज पर पहुंचने वाली है।प्राप्त समाचारों के अनुसार ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म कांतारा के प्रीक्वल की शूटिंग इसी साल नवंबर महीने से शुरू हो जाने वाली है। कांतारा-2 में निर्माता-निर्देशक इस फिल्म के पहले की कहानी दिखाने वाले हैं।

जिसे लेकर अभी से ही लोग उत्सुक हैं। सबसे बड़ी हैरानी इसी बात को लेकर है। रिपोर्ट्स की मानें तो कांतारा 2 को पहले से भी ज्यादा भव्य और विशाल बनाने के लिए निर्माता-निर्देशकों ने इस मूवी के प्रीक्वल पर मोटा खर्च करने की तैयारी की है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक कांतारा 2 के लिए निर्माताओं ने पूरा 125 करोड़ रुपये बजट रखा है। जो कांतारा की मेकिंग कॉस्ट से कहीं ज्यादा है।इससे पहले निर्देशक ऋषभ शेट्टी की मूवी कांतारा को मेकर्स ने कुल 20 करोड़ रुपये के ही बजट में बनाया था। मात्र 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 400 करोड़ रुपये कमा डाले थे।

अकेले हिंदी बेल्ट में ही बिना किसी बज के ये मूवी 80 करोड़ से ज्यादा की रकम कमा ले गई थी। यही वजह है कि मूवी के दूसरे पार्ट के लिए हिंदी दर्शक भी उत्सुक हैं। लोगों के इस प्यार को देखते हुए निर्माता-निर्देशक फिल्म की मेकिंग में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहते। कांतारा की सफलता को लेकर निर्माता निर्देशक अभिनेता ऋषभ शेट्?टी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

उन्हें उम्मीद है कि कांतारा-2 बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो सकती है। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए इसका बजट इतना बढ़ा दिया गया है।

*********************************

 

करिश्मा कर के एक-एक पोज में है बोल्डनेस का तड़का

27.08.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस और मॉडल करिश्मा कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो वह अपनी बोल्डनेस से लोगों का ध्यान खींचती हैं। करिश्मा कर ने काफी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली करिश्मा कर अपनी बोल्डनेस के मामले में पूनम पांडे, उर्फी जावेद, शर्लिन चोपड़ा सहित तमाम एक्ट्रेस को जबरदस्त टक्कर देती हैं। करिश्मा कर ने कैमरे के सामने बोल्ड अंदाज दिखाया है। करिश्मा कर के खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। करिश्मा कर अपने फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

करिश्मा कर पूल के अंदर मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। करिश्मा कर अक्सर अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं। करिश्मा कर के फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर आहें भरते हैं। करिश्मा कर ने बिकिनी पहनकर ऐसा पोज दिया है कि उनके फैंस तस्वीर को बार-बार निहारने पर मजबूर हा जाएंगे।

करिश्मा कर को इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। करिश्मा कर की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। करिश्मा कर ने काफी बोल्ड अंदाज में पोज दिया है। करिश्मा कर का ऐसा अंदाज लगभग हर तस्वीर में देखने को मिलता है। करिश्मा कर अलग-अलग रिवीलिंग आउटफिट में फोटोज क्लिक करवाती हैं। करिश्मा कर अधिकतर खुले बालों में पोज देती नजर आती हैं। करिश्मा कर के फैंस उनकी तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं।

करिश्मा कर भी फैंस को बिना निराश किए फोटोज शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कर ने बिकिनी पहनकर अपना फिगर दिखाया है। करिश्मा कर पूल से स्विमिंग के बाद पोज देते नजर आईं।

*************************************

 

खतरनाक डॉन मुन्ना भाई बने हैं ‘चट्टान’ में  तेज सप्रू..!

भेंटवार्ता

“इंसपेक्टर… तुझे एक मिनट का टाइम देता हूँ अगर तूने मेरे आदमी  को नहीं छोड़ा तो यहीं खड़े खड़े तेरी समाधि बना दुंगा और तेरी पुलिस स्टेशन को कबरस्तान “! 90 के दौर पर बनी म्यूजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘चट्टान’ के खूंखार डॉन मुन्ना भाई का किरदार निभा रहे 350 से भी ज्यादा फिल्मों में विलेनिश रोल्स और विविध किरदार निभानेवाले चर्चित अभिनेता तेज सप्रू की कुछ इस तरह की डायलॉग्स बाज़ी पुलिस इसंपेक्टर रंजीत सिंह (जीत उपेंद्र) के बीच मध्यप्रदेश के एक कस्बे देवपुर में लगे सेट पर चल रही थी l

मुन्ना भाई की धांसू एंट्री और चाल ढाल उस पर रोबीला चेहरा उनके चरित्र की पूरी कहानी बयां कर रहा था। वो दृश्य मेरे जेहन में कायम है और रहेगा। यूँ तो मैं तेज सप्रू की शक्ल से सैकड़ों फिल्मों से फैम्लियर रहा हूँ फिर भी ‘चट्टान’ में उनके खूंखार रोल की तारीफ़ सुनकर फिल्म इंडस्ट्री के इस नायाब कलाकार से पिछले दिनों मुंबई के यारी रोड स्थित उनके बंगले पर मिला। खूब मजेदार विंदास बातों का दौर चला। प्रस्तुत हैं बात चीत के प्रमुख अंश :-

** आपका बतौर अभिनेता बरसों का कैरियर रहा है आपने खल और विविध पॉजिटिव रोल्स किये हैं आज आप अपने को कहाँ पाते हैं?

—-“41 साल के कैरियर में अपनी पोजीशन की क्या बात करूँ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मनोज कुमार की फिल्म ‘शहीद ‘से शुरुआत की फिर मिथुन चक्रवर्ती हीरो के साथ दूसरे हीरो बना सिनेमाटोग्राफर  निर्देशक रवि नगाइच की फिल्म ‘सुरक्षा’ में बस फिर क्या था? ऑडियंस और इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली। ‘राजपूत’, ‘गिरफ्तार’, ‘इंसाफ की आवाज’, ‘तेज़ाब’, ‘त्रिदेव’, ‘गुप्त’, ‘मोहरा’, ‘सिर्फ तुम’, ‘साजन’ आदि फिल्मों में नोटेबल रोल्स किये और आज सिल्वर स्क्रीन, स्माल स्क्रीन और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी  बा-इज़्ज़त काम कर रहा हूँ l सभी के ब्राइट रिस्पांस मिल रहे हैं l ”

** बदले मौसम में फिल्मों की मेकिंग और ऑडियंस की रुझान में भी फर्क आ गया है, आपने तो फिल्मों का गोल्डन पीरियड देखा है और इस समय भी एक्टिव हैं फिल्म अंचलों की करंट पोजीशन पर आप किस तरह रियेक्ट करते हैं ?

——“हाँ टाइम फैक्टर तो हर लाइन में होता ही है l मैंने बहुत बढ़िया काम किया है फिल्मों और टी.वी. में खूब अच्छे चैलेंजिंग मौके भी मिले l यह मैं बहुत पहले ही समझ गया था कि टी.वी. बड़ा होने वाला है इसलिए मैं सीरियसली इसकी तरफ मुड गया। ‘सात फेरे’, ‘कुबूल है’, ‘सलोनी का सफर’, ‘यहाँ मैं घर घर खेली’, ‘ज़ी होर्रर शोज’, ‘हर फूल मोहिनी’ में काम किया l हाँ, 2019-20 में कोविड की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में डायनेमिक चेंज आया जिसका, थिएटर फिल्म मेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन सभी प्रभागों पर बुरा इम्पैक्ट पड़ा, जिसकी मार सभी को सहनी पड़ी l मगर पिछले दो सालों में ओटीटी आया जिसकी वजह से प्रतिभा सम्पन्न गुमनामी में रहे कई कलाकारों को ब्रेक मिले, मुझे उम्मीद है पहले जैसा सब नार्मल हो जायेगा।”

** ‘चट्टान’ किस तरह की फिल्म है और आपके रोल की खासियत क्या है ?

—–“जैसा कि मैं आपको संक्षेप में बता ही चुका हूँ कि ‘चट्टान’ 90 के फ्लेवर की जांबाज़ पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और शासन की शह पे गैर क़ानूनी अनैतिक काले धंधे में लिप्त डॉन मुन्ना भाई के बीच सच्ची टसल पर आधारित एक्शन म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है l यह फिल्म मेरे कैरियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि बरसों के कैरियरग्राफ में मुझे मेन विलेन मुन्ना भाई का किरदार करने का मौका मिला है, मेरे रोल में कई शेड्स हैं, इस कैरेक्टर को मैंने खुद के मैनेरिज़्म पर प्ले किया है l  कहानी,स्क्रिप्ट,डायलॉग्स,ड्रेसउप,लुक, लोकेशंस, म्यूजिक, सिंगर्स, बैक ग्राउंड और सभी कलाकारों की एक्टिंग स्किल्स 90 के दशक की याद दिलाएगी।”

** ‘चट्टान’ कंटेंट बेस्ड एक्शन ड्रामा म्यूजिकल फिल्म है जबकि फिल्म टी वी और ओटीटी पर डार्क सिनेमा का चलन हावी है ऐसे समय रियल इन्सिडेंटल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रिस्की नहीं है ?

—- “बिलकुल नहीं  फ़िल्में समाज का प्रतिनिधि है और सोसाइटी में जो घट रहा है लोग उसे ही पर्दे पर देखना चाहते हैं .हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (जो कि सोशल फिल्म है) की सफलता इस बात का परिचायक है कि ऑडियंस फिर सोशल और पारिवारिक सिनेमा की तरफ लौटने लगी है l ‘चट्टान’ इस दृष्टि से कम्पलीट रियलिस्टिक सोशल फिल्म है इसके सभी पक्षों को बेहतर रखने की कोशिश पूरी टीम ने संजीदगी के साथ की है l निर्मात्री रजनिका गांगुली और मल्टी मीडिया निर्देशक सुदीप डी.मुखर्जी ने इसे बड़े अच्छे ढंग से बनाया है।”

** सुनने में आया है कि आप हिंदी फिल्मों समेत 13 भाषाओँ के फिल्मों में अलग अलग रोल्स कर रहे हैं जिनमें तेलुगु फिल्म सरदार पटेल के टाइटल रोल करने की चर्चा बहुत गर्म है, अलग अलग भाषा और विज़न को कैसे मैनेज कर पाते हैं ?

—-“जी हाँ, मैं भारत का एक मात्र अभिनेता हूँ जिसने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी, गुजराती, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, तामिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में नेगेटिव रोल्स किये हैं। तेलुगु फिल्म ‘सरदार पटेल’ में शीर्षक किरदार करना सचमुच मेरे लिए बड़े गौरव की बात है।”

** ‘चट्टान’ में सुदीप डी.मुखर्जी के निर्देशन में आपके कैसे अनुभव रहे ?

—“वह फैंटास्टिक क्राफ्टमैन है ‘चट्टान’ को कागज़ से सेल्युलाइड पर बखूबी उतारने के विजन में सुदीप बहुत माहिर रहे हैं। बिना किसी न्यू टेक्नोलॉजी और ताम झाम के उन्होंने घरेलु माहौल में फिल्म कम्पलीट की और 22 सितम्बर को रिलीज़ करने जा रहे हैं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

द फ्रीलांसर में अपने नेगेटिव किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं नवनीत मलिक

26.08.2023 (एजेंसी)  – लव हॉस्टल और हीरोपंती 2 में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर नवनीत मलिक एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले हैं।एक्टर फिल्म निर्माता नीरज पांडे की अपकमिंग सीरीज द फ्रीलांसर में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। नवनीत पहली बार स्क्रीन पर नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा: द फ्रीलांसर में, मैं मोहसिन का किरदार निभा रहा हूं, जो आलिया का पति है।

दोनों प्यार में डूबे कपल है, लेकिन उनके खुशहाल जीवन में एक खतरनाक मोड़ आता है, जो सीरीज की कहानी में ट्विस्ट लाने का काम करता है। मैं एक ग्रे किरदार निभा रहा हूं, जिसका मतलब है कि दर्शकों को मोहसिन के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष देखने को मिलेंगे।शो का हिस्सा बनने के अपने फैसले पर, नवनीत ने कहा, जब मुझे पता चला कि इस सीरीज को नीरज पांडे सर बना रहे है, तो मैं बहुत खुश हुआ और जानता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है।

और जब मुझे अपने किरदार के बारे में पता चला, ऐसा लगा जैसे यह मेरे लिए ही बनाया गया हो।उन्होंने कहा, मोहसिन का किरदार निभाने से मुझे पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों शेड्स दिखाने का मौका मिलता है और मैं अपने करियर के इस पड़ाव पर इससे बेहतर मौके की उम्मीद नहीं कर सकता। कथानक, कहानी और पात्र बिल्कुल अद्भुत हैं, और मैं कहानी में बड़ा प्रभाव डालूंगा।द फ्रीलांसर में फ्रीलांसर के रूप में मोहित रैना, शानदार एनालिस्ट डॉ. खान के रूप में अनुपम खेर और आलिया के रूप में कश्मीरा परदेसी शामिल हैं।

यह सीरीज शिरीष थोराट की किताब ए टिकट टू सीरिया पर आधारित है। कहानी युद्धग्रस्त सीरिया में बंदी बनाई गई एक युवा लड़की को बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है।भाव धूलिया ने निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

सीरीज में प्रतिभाशाली सुशांत सिंह, मंजरी फडनीस, सारा जेनडियास, जॉन कोककेन और गौरी बालाजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

**************************

 

स्पाई-यूनिवर्स की जासूसी फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी शारवरी वाघ

26.08.2023 (एजेंसी)  – बंटी और बबली 2 से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शरवरी, आलिया भट्ट के साथ स्पाई-यूनिवर्स की फिल्?म में शामिल हो गई हैं। इस फिल्?म की शूटिंग 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।यह स्पाई-यूनिवर्स की एक जासूसी फिल्?म होगी। स्पाई-यूनिवर्स में वॉर, टाइगर फ्रेंचाइजी और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं।

आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं जो स्पाई-यूनिवर्स की 8वीं फिल्म होगी।एक सूत्र ने खुलासा किया, अभिनेत्री शारवरी वाघ एक ऐसी शख्स हैं, जिनके बारे में इंडस्ट्री को लगता है कि वह उभरती हुई स्टार हैं। उन्हें आदित्य चोपड़ा ने आलिया भट्ट के साथ अपनी स्पाई-यूनिवर्स फिल्म में नायिका के रूप में चुना है, इससे पता चलता है कि शरवरी अपनी पीढ़ी की बाकी अभिनेत्रियों से कहीं ऊपर हैं।

सूत्र ने कहा, वाईआरएफ का यह कदम शानदार ढंग से उन्हें एक युवा अभिनेत्री के रूप में स्थापित करता है, जो भारतीय फिल्म उद्योग में प्रसिद्धि पाने के लिए तैयार है। उनके जैसे किसी व्यक्ति को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में प्रवेश करते हुए देखना काफी रोमांचक है, जिसमें केवल सुपरस्टार्स को ही भूमिकाएं दी गई हैं।वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स आज हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा आईपी है, जिसमें सबसे बड़े सुपरस्टार इस फ्रेंचाइजी के लिए बोर्ड पर आ रहे हैं।

यूनिवर्स की शुरुआत 2012 में एक था टाइगर से शुरू हुई। इसकी यात्रा ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरी रही है। टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान, जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। आलिया और शरवरी की अभी तक शीर्षकहीन फिल्म 2024 में फ्लोर पर जाएगी जो वर्तमान में विकास और प्री-प्रोडक्शन चरण में है।स्पाई-यूनिवर्स की लेटेस्ट पेशकश सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 है जो इस दिवाली रिलीज होने वाली है।

ऋ तिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी के साथ वॉर 2 नवंबर में फ्लोर पर जाएगी। टाइगर बनाम पठान भी अगले साल फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।

********************************

 

सिंपल साड़ी पहन रकुल प्रीत ने मिलियन डॉलर स्माइल देकर लूटी लाइमलाइट

26.08.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस का दिल मचल देती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने में लगी हुई हैं। हालांकि वो जब भी अपनी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती हैं तो वो कुछ ही मिनटों में वायरल होने लग जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर सादगी भरे अंदाज से तड़का लगा दिया है।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का अटेंशन अपनी ओर खींचती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके हर एक लुक्स पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर इंटरनेट का पारा गर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इन तस्वीरों में रेड कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहना हुआ है। कानों में इयररिंग्स, बालों का बन बनाकर और साथ ही मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं रकुल प्रीत सिंह ने प्यारी सी स्माइल देते हुए अपने इस लुक पर चार चांद लगा दिए हैं। रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया लवर हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 23.3 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

*******************************

 

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 में दिखेगा हॉलीवुड फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन का कनेक्शन

25.08.2023 (एजेंसी) – सलमान खान की टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जासूसी एक्शन फिल्म में इस बार हॉलीवुड का टच दिखाई देगा। इस फिल्?म के साथ ओपेनहाइमर बनाने वाले हॉलीवुड फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन जुड़ गए हैं।प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के साथ हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मार्क स्किजाक भी जुड़ गए है। मार्क ने पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ डनकर्क और द डार्क नाइट राइजेज जैसी फिल्?मों में काम किया है।

एक सूत्र ने बताया, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स हमारे देश की सबसे शानदार फ्रेंचाइजी है। इस यूनिवर्स ने हमेशा लोगों की कल्पना पर जीत हासिल की है। लेकिन जब आप टाइगर, पठान और वॉर के साथ ऐसा ट्राई करते है तो लोगों की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से आसमान छू जाती हैं। वे देखना चाहते हैं कि उनके लिए क्या नया पेश किया जा रहा है। वाईआरएफ हर फिल्म के साथ ऊपर उठकर काम करता है।

सूत्र ने आगे कहा, अगर आप टाइगर 3 में एक्शन निर्देशकों की लाइन-अप को देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा ऐसा करने का इरादा रखते हैं। वे दर्शकों को एक धमाकेदार एक्शन देना चाहते हैं। हॉलीवुड भी अब इस फिल्म का हिस्सा हैं। मार्क स्किजैक पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम कर चुके हैं।

नोलन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।इस फिल्म में एवेंजर्स: एंडगेम में काम करने वाले हॉलीवुड एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिस बार्न्स का भी काम नजर आएगा।सुपरस्टार सलमान खान की यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी, जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं।टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म इस दिवाली हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

***************************

 

रवीना टंडन जल्द शुरू करेंगी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग, अक्षय कुमार संग बनी जोड़ी

25.08.2023 (एजेंसी) – फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल इन दिनों सुर्खियों में है।फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं।ऐसी चर्चा है कि रवीना टंडन फिल्म वेलकम टू द जंगल का हिस्सा बन गई हैं और वह 19 साल बाद अक्षय कुमार के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और रवीना वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू करने वाले हैं।एक सूत्र ने बताया, रवीना वेलकम की तीसरी किस्त का हिस्सा बन चुकी है और उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनेगी। रवीना और निर्देशक अहमद खान के बीच चर्चा 2019 की शुरुआत में शुरू हुई थी जब वह डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 की शूटिंग कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, शूटिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुंबई में शुरू होने की संभावना है। बाद का कार्यक्रम विदेशों सहित अन्य जगहों पर हो सकता है।अनिल कपूर और नाना पाटेकर की 2007 में आई फिल्म वेलकम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी, जिसके बाद 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक आया था।अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम 3 को लेकर चर्चा चल रही है।जहां वेलकम और वेलकम बैक का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था, वहीं वेलकम 3 का निर्देशन अहमद खान करेंगे।

****************************

कंटेंट के महत्व को अच्छे से समझता है ओटीटी : अदिति राव हैदरी

25.08.2023  (एजेंसी) –  दिल्ली 6, जुबली, भूमि, ताज : डिवाइडेड बाय ब्लड और कई अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को लगता है कि ओटीटी कंटेंट के महत्व पर जोर देता है और कलाकारों को क्रिएटिव करने की आजादी देता है।अदिति ने पीरियड ड्रामा ताज : डिवाइडेड बाय ब्लड में अनारकली के रूप में अपने परफॉर्मेंस से दिल जीता।

एक्ट्रेस ने हाल ही में कतर, दुबई और अबू धाबी में अपने फैंस के साथ मुलाकात की।आइकॉनिक किरदार निभाने के अपने एक्सपीरियंस साझा करते हुए अदिति ने कहा, ओटीटी के बारे में एक बात जो मुझे पसंद है, वह यह है कि यह राइटर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के लिए ज्यादा क्रिएटिविटी प्रदान करता है। यह कंटेंट के महत्व को समझता है।

यही कारण है, मैंने ताज : डिवाइडेड बाय ब्लड पर काम करने का फैसला किया।अनारकली की भूमिका के लिए प्रसिद्ध एक्ट्रेस मधुबाला से तुलना की जाने वाली स्टार ने यह भी उल्लेख किया कि इसके लिए साइन अप करते समय उन्हें पता था कि ये बड़ी जिम्मेदारियां हैं।एक्ट्रेस के पास वर्तमान में जी5 ग्लोबल पर टाइटल्स की एक रोमांचक लाइब्रेरी है, जिसमें रोमांस ड्रामा दास देव, मलयालम थ्रिलर साइको और रणबीर कपूर-स्टारर ट्रैजेडी रोमांस रॉकस्टार जैसी फिल्में शामिल हैं।

****************************

 

 

डेब्यू से पहले ही शनाया कपूर ने चलाया हुस्न का जादू, अब इतने ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

25.08.2023  (एजेंसी) –  बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर ने भी पिता की तरह एक्टिंग में अपना करियर तलाश लिया है. काफी समय से शनाया के डेब्यू को लेकर खबरें आ रही हैं. उनकी फिल्मों के नाम तक ऐलान हो चुके हैं. दूसरी ओर शनाया का ऐसा जलवा इन दिनों देखने को मिल रहा है कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है.

शनाया ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमर का जादू अभी से चला दिया है.शनाया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. लगभग हर दिन उनका एक नया और स्टाइलिश फोटोशूट सामने आ जाता है. अब फिर से उन्होंने अदाएं दिखाते हुए कई फोटोज शेयर की हैं.लेटेस्ट लुक में शनाया शॉर्ट व्हाइट स्कर्ट और मैचिंग का क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं.

इस को-ओर्ड सेट को उन्होंने काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है.शनाया ने यहां मिनिमल मेकअप रखा है. उन्होंने सटल बेस के साथ न्यूड ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आईज मेकअप किया है. इसके साथ उन्होंने मैसी हाई पोनीटेल बनाई है. वहीं, उनके चेहरे पर बिखरी जुल्फें उन्हें और अट्रैक्टिव बना रही हैं. शनाया ने अपने इस लुक को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करते हुए कई पोज दिए हैं.

दूसरी ओर शनाया के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें जल्द ही सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पैन इंडिया फिल्म वृषभा में देखा जाने वाला है और इसी फिल्म से शनाया अपने एक्टिंग का जौहर दुनिया के सामने पेश करने जा रही हैं.

इससे पहले करण जौहर ने शनाया को बेधड़क में लॉन्च करने का ऐलान किया था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई है.

*************************

 

‘यारियां 2’ के पहले सॉन्ग ‘सौरे घर..’ का टीज़र जारी 

23.08.2023  –  टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘यारियां 2’ के पहले सॉन्ग ‘सौरे घर..’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वॉरियर नज़र आएंगे। ‘यारियां 2’ के टीज़र ने लोगों में एक जबरदस्त एक्साइटमेंट क्रिएट किये हुए है और अब  इस साल की सबसे बड़ी पारिवारिक म्यूजिकल फिल्म का पहला  सॉन्ग ‘सौरे घर..’

27अगस्त को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के टीज़र में कुछ मेजिकल सॉन्ग के साथ ‘सनी सनी’ गाने की झलक दिखाई गयी थी परन्तु इसके अलावा फिल्म में कई और दिलचस्प गाने हैं जो निश्चितरूप से लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगे। ‘सौरे घर’ के टीज़र को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक डांस नंबर है, जो निश्चितरूप से दर्शकों को डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर कर देगा।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित फिल्म ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वॉरियर की मुख्य भूमिका है।

इस फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने संयुक्त रूप से डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर  को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

किंग खान शाहरुख खान की ‘जवान’ के लिए दुनिया भर के 6 सबसे बड़े एक्शन निर्देशक आए साथ..!

23.08.2023  –  रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ के माध्यम से किंग खान शाहरुख खान दुनिया भर के अपने फैन्स और दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। जबकि फिल्म के जबरदस्त प्रीव्यू और गानों को पहले ही लोगों के दिलों में खास जगह मिल गई है, फिल्म के एक्शन  सीक्वेंस भी यादगार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने जवान के धमाकेदार एक्शन सीन्स को ग्रैंड बनाने के लिए टॉप क्लास एक्शन निर्देशकों की एक पूरी फौज हायर की थी जिसमें 6 बड़े एक्शन डायरेक्टर्स शुमार है।

इन नामों में स्पिरो रज़ाटोस, यानिक बेन, क्रेग मैक्रे केचा खम्फाकडी, सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु उल्लेखनीय हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्मों पर काम किया हैं। ‘जवान’ में एक्शन प्रारूपों की एक विस्तृत रेंज शामिल है, जिसमें हैंड टू हैंड कॉम्बैट, रोमांचक बाइक सीक्वेंस, दिल दहला देने वाले ट्रक और कार चेस जैसे कई सीक्वेंस शामिल है। पूरी सावधानी से डिजाइन किए गए ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म की कहानी का अभिन्न हिस्सा हैं, जो फिल्म में गहराई और रियलिज्म  जोड़ते है।

इन छह असाधारण एक्शन निर्देशकों की संयुक्त प्रतिभा के साथ, जवान एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म बनने के लिए तैयार है। यह फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 400 करोड़ रुपये की ओर कारोबार, ओएमजी-2 का संघर्ष जारी

23.08.2023 (एजेंसी) – सनी देओल की गदर 2′ और अक्षय कुमार की ओएमजी’ 2 दोनों ही साल 2023 के मोस्ट अवेटेज सिक्वल थे. ये दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं. तब से इनका क्लैश लगातार ध्यान खींच रहा है. दरअसल दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद गदर 2′ और ओएमजी’ 2 ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार स्कोर हासिल किया, खासतौर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ने तो दूसरे वीक में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया.

वहीं अक्षय की फिल्म ने भी 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं गदर 2′ और ओएमजी 2′ का सेकंड मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?सनी देओल की गदर 2′ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है. अपनी शुरुआती 10 दिनों में 375.10 करोड़ की कमाई कर इसने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सोमवार को सनी देओल की गदर 2Ó ने 14 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 389.10 करोड़ रुपये हो गई है. ओएमजी 2′ ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की?अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2′ के बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी शानदार हैं. सनी देओल की गदर 2′ के आगे ओएमजी 2′ भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और शानदार कमाई भी कर रही है. अक्षय की ये फिल्म 100 करोड़ से काफी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसने 3.60 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ ओएमजी 2′ का कुल कलेक्शन अब 117.27 करोड रुपये हो गया है.सनी देओल की फिल्म गदर 2′ अब 400 करोड़ का टारगेट पार करने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद है कि इस हफ्ते ये फिल्म इस माइलस्टोन को भी पार कर लेगी. अक्षय कुमार की ओएमजी 2′ के पास भी अभी कमाई का मौका है.

वहीं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2′ रिलीज हो रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस पर पहले से गर्दा उड़ा रही गदर 2′ और ओएमजी 2′ के बीच ड्रीम गर्ल 2′ कितना दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं.

*****************************

 

कश्मीरा परदेशी हमेशा मानती थीं कि द फ्रीलांसर में आलिया की भूमिका उनकी थी

23.08.2023 (एजेंसी) – अभिनेत्री कश्मीरा परदेशी को रोमांचक थ्रिलर द फ्रीलांसर में आलिया की भूमिका तब मिली जब उन्हें लगा कि उनकी संभावनाएं कम हैं। मोहित रैना द्वारा निर्देशित एक्सट्रैक्शन सीरीज़ में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है कि वह आलिया कैसे बनीं। उसी के बारे में बात करते हुए, कश्मीरा ने कहा: यह पिछले साल सितंबर की बात है, मैं केरल के अलेप्पी में एक हाउसबोट पर शूटिंग कर रही थी, जब शुभम सर ने पहली बार मुझे मैसेज किया और मुझे नीरज पांडे द्वारा निर्देशित शो हॉटस्टार स्पेशल के बारे में बताया और यह उनके लिए प्रमुख था।

जब मैंने शुरुआत की, तो मैंने उन निर्देशकों की एक सूची बनाई जिनके साथ मैं काम करना चाहता था और वह मेरे चार्ट में शीर्ष पर थे।तो, जब मुझे अगले दिन तक ऑडिशन टेप भेजने के लिए कहा गया तो मैं स्पष्ट रूप से भाग गया। मुझे अगले दिन ही पता चला कि मुझे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है, लेकिन फिर लंबा इंतजार करना पड़ा, मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो रहा है।

आमतौर पर , मैं वास्तव में उन ऑडिशन पर ध्यान नहीं देती जो मैं देती हूं या भले ही मुझे कोई किरदार बहुत पसंद हो। लेकिन आलिया की भूमिका मुझे ऐसी लगी जैसे यह मेरी थी। मैं इसके बारे में दुखी थी लेकिन फिर मैंने इसे जाने दिया। लेकिन आखिरकार, अप्रैल में जब मैं इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रही थी तो मुझे फोन आया कि मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूं।

द फ्रीलांसर एक निष्कर्षण मिशन के बारे में है जहां एक लड़की को सीरिया के युद्धग्रस्त शत्रुतापूर्ण माहौल में बंदी बना लिया जाता है और वह मौत की दुनिया से भाग जाती है।इसमें अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के साथ-साथ सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस और अन्य कलाकार हैं।

खूबसूरत अभिनेत्री कश्मीरा परदेशी द फ्रीलांसर में आलिया की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।यह 1 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

*******************************

 

जंपसूट पहन अमायरा दस्तूर ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, हर एक तस्वीरों को देख अटक गई फैंस की सांसें

23.08.2023 (एजेंसी) –  बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर आए दिन किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके लुक्स पर से निगाहें नहीं हटा पाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर लोगों को अपने हुस्न का कायल कर दिया है।

एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा फेमस अपने लुक्स के कराण हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लग जाता है। हालांकि वो अपनी हर एक बोल्ड और हॉट फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। अमायरा दस्तूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहन इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने रिवीलिंग जंपसूट पहना हुआ है, जिसमें उनका स्टनिंग अवतार देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं। ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने अपने आउटलुक को अच्छे से निखारा है। कानों में इयररिंग्स, चेहरे पर प्यारी सी स्माइल और सिजलिंग लुक्स देकर एक्ट्रेस अपने इस अवतार में चार चांद लगा रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं।

*************************

 

चिरंजीवी ने जन्मदिन पर किया अपनी नई फिल्म मेगा 157 का ऐलान, पहला पोस्टर भी जारी

23.08.2023 (एजेंसी)  –  दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी ने अपने 68वां जन्मदिन के खास अवसर पर प्रशंसकों खुशखबरी दी। दरअसल, यूवी क्रिएशन्स ने चिरंजीवी की अगली फिल्म मेगा 157 की घोषणा कर दी है। इसका निर्देशन वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने बिंबिसार के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।इसके साथ निर्माताओं ने मेगा 157 का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जो काफी दिलचस्प लग रहा है।

यूवी क्रिएशन्स ने ट्विटर पर मेगा 157 का पहला पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस बार यह ब्रह्मांड से परे है। पांचों तत्व मेगास्टार के लिए एकसाथ इक_ा होंगे।इसके बाद उन्होंने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई भी दी है। मेगा 157 यूवी क्रिएशन के बैनर तले और वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी द्वारा बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। मेगा 157 चिरंजीवी के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है।

जारी किया गया पोस्टर मंद रोशनी वाली गुफा की पृष्ठभूमि में एक रहस्यमय बिच्छू के साथ आगे की एक मनोरम यात्रा का संकेत देता है।टैगलाइन में लिखा है, ब्रह्मांड सुंदर चीज़ों के घटित होने की साजिश रचता है। एक व्यक्ति हमें ब्रह्मांड को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। अब यूवी क्रिएशंस द्वारा जारी मुख्य पोस्टर में पांच तत्वों का अभिसरण पौराणिक एलिमेंटल फोर्स को जन्म देता है, जिसे मेगास्टार के नाम से जाना जाता है।

बिम्बिसार के निर्देशक मल्लीडी वासिस्ता द्वारा निर्देशित मेगा157 में एमएम कीरावनी की संगीत प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा।

**************************