Category Archives: film

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 08

वृष राशि:

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढऩे के रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। आज आप नए घर को खरीदने का विचार कर सकते है, आज आपको अच्छी डील मिलेगी। छात्र आज किसी नए कोर्स की शुरुआत करेंगें, जिससे वो अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 05

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 01

सिंह राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन आज अपने व्यापारिक फायदे के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बढिय़ा लाभ कराएगें। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा। आज आपको निजी जीवन से सम्बंधित फैसला सोच – समझकर निर्णय लेना चाहिए। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 09

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लवमेट आज एक – दूसरे का साथ बनाये रखेंगे, परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 08

तुला राशि:

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढिय़ा फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 09

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं आज किसी संगीत समारोह में शामिल होंगीं। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा होगी। आज आप जीवनसाथी के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 04

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्या पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है। आज स्कूल में बच्चे अपनी कलाकारी के माध्यम से सबका मन मोह लेंगें। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगें, जिससे आस – पास का माहौल बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 06

मकर राशि:

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढिय़ा मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आपको उलझन हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप एक्सपर्ट की राय ले सकते है, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। छात्र जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 03

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 01

*****************************

 

‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई को होगी जारी….!

02.07.2025 – नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा एस के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म ‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा। ‘रामायण : द इंट्रोडक्शन’ नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई और दमदार पहचान देने की तैयारी में है।

‘एनिमल’ की सफलता के बाद से रणबीर कपूर पिछले एक साल से एक ही फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे थे और वह थी निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री साई पल्लवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की धार्मिक गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है।

‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है। भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस वर्ष दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तेरे बिना जीना नहीं’ जारी………!

27.06.2025 – शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले शांतनु भामरे द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ‘तेरे बिना जीना नहीं’ जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता शांतनु भामरे और नवोदित अभिनेत्री रुचिता अगलावे अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे।

गाने की वीडियो शूटिंग पुणे के कुंडलिका घाटी में शांतनु भामरे के निर्देशन में की गई है, सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग सुमित यांडे ने की है। मेकअप मैन और हेयर आर्टिस्ट सिया राठौड़ हैं।

कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी ‘शौर्य कलेक्शन’ द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जेनरेशन Y और जेनरेशन Z (मिलेनियल्स) को ध्यान में रखकर बनाए गए इस म्यूजिक वीडियो के लिए गीतकार अरिजीत चौहान द्वारा लिखे दिल को छू लेने वाले गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार शंकर मलिक ने और स्वर दिया है.

सिंगर शिवानी कश्यप और अरिजीत चौहान ने। ‘तेरे बिना जीना नहीं’, वीडियो फॉर्मेट के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, गाना, स्पॉटिफाई, हंगामा म्यूजिक, रेसो आदि जैसे सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

साथ ही सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए कॉलर ट्यून्स भी उपलब्ध हैं। इस म्यूजिक वीडियो को बहुत जल्द ही संगीतप्रेमियों के लिए हंगामा प्ले, हंगामा, वनप्लस टीवी, एमआई एलईडी टीवी, टाटा प्ले म्यूजिक, हेफ्टीवर्स, टीसीएल, अमेज़न फायरटीवी स्टिक, एयरटेल डिजिटल टीवी,ज़ी5, शाओमी, वोडाफोन प्ले, एयरटेल वीडियो ऑन डिमांड, डायलॉग वीआईयू, मेटा फेसबुक के अलावा विभिन्न ओटीटी पर भी जारी किया जाएगा।

निर्माता शांतनु भामरे इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इसे व्यापक पहुंच के लिए अच्छी संख्या में ऑर्गेनिक व्यूज मिल सके।

विदित हो कि कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके हैं।

फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे को बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता राजीव चौधरी ने अपनी नवीनतम फिल्म ‘शक- द डाउट’ के लिए हाल ही में अनुबंधित किया है।

इस फिल्म का निर्माण, लेखन और निर्देशन राजीव चौधरी करेंगे और इसका संगीत हृजू रॉय देंगे। इस फिल्म के तीन गाने रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।

शांतनु भामरे ‘शक- द डाउट’ में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का मुख्य किरदार निभाएंगे। बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’ के अलावा ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी शांतनु भामरे काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025’ समारोह संपन्न

23.05.2025 – अंधेरी वेस्ट, मुंबई के मेयर हॉल में अवार्ड किंग, निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित ‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025’ समारोह, अभिनेता धीरज कुमार, दीपक पराशर, प्रतिमा कनन, कन्नन अरुणाचलम, बी एन तिवारी, गायिका दीपा नारायण झा, गायिका ऋतु पाठक, एसीपी संजय पाटिल, दिलीप सेन, निर्माता ऐक्टर सीडी शेटे, रेखा राव, अभिषेक खन्ना, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, सागर आचार्य और सिंगर नरेश की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।

केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए डॉ कृष्णा चौहान ने सभी अतिथियों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया साथ ही साथ समारोह के दौरान शिरीन फरीद, कबीना महराजन, सीडी शेटे, सोनू श्रीवास्तव, दीपक देसाई, ऋतु पाठक, गीतकार विक्की नागर, गीतकार एम प्रकाश, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री, निर्माता दिलीप पटेल,मनोज तिवारी, दिनकर कपूर, जिग्ना सेठ, भेरु जैन, फोटोग्राफर दिनेश पारेशा को भी सम्मानित किया गया। स्टेज पर शानदार केक काटकर साउथ ऐक्टर जयप्रभु आर. लिंगायत का जन्मदिन भी मनाया गया।

इस अवार्ड समारोह के सीजन 6 की बेपनाह सफलता के बाद फ़िलवक्त डॉ कृष्णा चौहान बेहद उत्साहित हैं। इस अवसर पर दीपक देसाई के गुजराती अल्बम ‘चलो ने आपने गरबे’ का पोस्टर लांच किया गया जिसके गीतकार और निर्माता दीपक देसाई, सिंगर राजू टांक, डॉ पूजा शाह हैं। इस गरबा गीत मे कशिश खण्डेलवाल नजर आएंगी. दीपक देसाई की काव्य संग्रह ‘यादों के गुब्बारे’ मे यह गीत प्रकाशित है।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है।

संगीतकार दिलीप सेन के संगीत निर्देशन में इस फिल्म के कई गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं। ‘आत्मा.कॉम’ के बाद डॉ कृष्णा चौहान के प्रोडक्शन हाउस की सेकंड फिल्म ‘दांव’ का मुहूर्त हाल ही में संपन्न हो चुका है। अब ये फिल्म भी बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है।

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने वाली फिल्म ‘दांव’ के संगीतकार दिलीप सेन, लेखक शिव ओंकार, डीओपी पप्पू के शेट्टी, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री, एक्शन डायरेक्टर टीनु वर्मा, पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल और प्रोडक्शन मैनेजर पी के गुप्ता हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

फिल्मकार अमोल भगत को ह्यूस्टन ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के लिए जूरी सदस्य नियुक्त किया गया….!

16.06.2025 – टेक्सास (यूएसए) के जीवंत और विविधता से भरपूर शहर ह्यूस्टन में संचालित ब्लैक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स एसोसिएशन (BIFA) द्वारा आयोजित ह्यूस्टन ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध सांस्कृतिक योगदानकर्ता और वैश्विक उपलब्धियों के धनी फिल्मकार अमोल भगत को जूरी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह फिल्मकार अमोल भगत की कला और संस्कृति के क्षेत्र में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

मराठी फिल्म उद्योग में अमोल भगत के शानदार योगदान ने, विशेष रूप से ‘पुणे टू गोवा’ जैसी फिल्म में उनके निर्देशन के माध्यम से उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है। कहानी कहने और सिनेमाई दृष्टि में उनकी कुशलता ने लगातार दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से आकर्षित किया है, जिससे फिल्म निर्माण व निर्देशन के क्षेत्र में विशिष्ट छवि के साथ उनकी स्थिति मजबूत हुई है।

पुणे में जन्मे और बारामती के ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े फिल्मकार अमोल भगत को अब तक लगभग 61 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों के निर्णायक मंडल में बतौर जूरी सदस्य शामिल किया जा चुका है।

टेक्सास (यूएसए) के ह्यूस्टन शहर में 2 से 5 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय ह्यूस्टन ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य के रूप में, फिल्मकार अमोल भगत सांस्कृतिक संवाद, स्वतंत्र कला, और वैश्विक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं पर पैनल चर्चाओं के दौरान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे साथ ही साथ फिल्म निर्माण से जुड़े शख्सियतों को, उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी करेंगे।

विदित हो कि ब्लैक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स एसोसिएशन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र सिनेमा की आवाज़ों के लिए एक प्रमुख मंच बन चुका है। यह फेस्टिवल न केवल ब्लैक और अल्पसंख्यक फिल्म निर्माताओं का समर्थन करता है, बल्कि वैश्विक विविधता को भी बढ़ावा देता है, जिसमें हर पृष्ठभूमि, राष्ट्रीयता और संस्कृति के रचनाकारों के लिए कई तरह की श्रेणियाँ शामिल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का गाना ‘नज़ारा’ हुआ जारी….!

 11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म……!

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का गाना ‘नज़ारा’ मेकर्स ने जारी कर दिया है। यह गाना आपको मीठे और सच्चे प्यार की मासूमियत को फिर से महसूस कराएगा, जिसमें अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री शनाया कपूर की छू लेने वाली और दिल को छू जाने वाली केमिस्ट्री की झलक दिख रही है।

यह ऑन-स्क्रीन अनुभव आपको प्यार की पवित्रता का एहसास कराने का वादा करता है। पहले प्यार की धड़कन से लेकर आंखों के इशारे, मुस्कान का आदान-प्रदान और इनके बीच सब कुछ, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ने प्यार के रोमांच को जीवंत कर दिया है।

ये दोनों भले ही इस एहसास को पर्दे पर लाए हैं, लेकिन गाने की अपील विशाल मिश्रा की आवाज़, कंपोजीशन और बोल से और बढ़ गई है। कुमार गौरव सिंह ने संगीत में सहायता की है, जबकि कंदरपा कलिता ने प्रोडक्शन और गिटार का काम संभाला है।

गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम त्रिहांकू लाहकर ने किया है, जबकि बिटूपोन बोरुआ ने गाने के प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला ने लिखा है। रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म

‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ 11 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://bit.ly/NazaraOutNow

*******************************

 

आमिर ख़ान के घर म्यूज़िकल नाइट……!

20 जून को रिलीज होगी ‘सितारे ज़मीन पर’…..!

10.06.2025 – अभिनेता आमिर ख़ान के घर हुई म्यूज़िकल नाइट एक बेहद खास और यादगार शाम रही, जहां 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के स्पिरिचुअल सीक्वल ‘सितारे ज़मीन पर’ की कास्ट, उनके दोस्त, परिवार और कई बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की। इस इवेंट में फिल्म के 10 टैलेंटेड डेब्यूटेंट्स अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।

रणबीर कपूर ने इन बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था, लेकिन असली खुशी का पल तब आया जब राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस म्यूज़िकल नाइट का हिस्सा बने। आमिर ख़ान खुद भी इन बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनका हौसला बढ़ाया।

फिल्म के निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना भी इस मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ पूरे जोश में दिखे। इस म्यूज़िकल नाइट में कपिल शर्मा और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे।

इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

पंजाबी रैप सॉन्ग ‘मिड एयर फ्रीवर्स’ हुआ रिलीज

10.06.2025 – बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल ने अपना नया रैप गाना ‘मिड एयर फ्रीवर्स’ रिलीज़ किया, यह गाना उन्होंने मास अपील नाम की म्यूजिक कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। गाने में सनी कौशल का पंजाबी अंदाज़ साफ नजर आता है। उनकी आवाज भी बहुत जबरदस्त है जो गाने को और खास बनाती है।

वीडियो में सनी ब्लैक सूट, दाढ़ी और स्टाइलिश चश्मे में बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। उनका लुक गाने की वाइब से पूरी तरह मेल खाता है। ‘शिद्दत’ फिल्म से पहचान बनाने वाले सनी कौशल ने इस गाने के बोल खुद लिखे हैं और इसे गाया भी है। इसका म्यूजिक UpsideDown और ICONYK ने तैयार किया है।

सनी कौशल अब तक शिद्दत, फिर आई हसीन दिलरुबा, मिली जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को इम्प्रेस कर चुके हैं। लेकिन इस नए गाने में उन्होंने खुद को एक नए अंदाज़ में दिखाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

3 मिस्ड कॉल्स : यह 6 मिनट की इंस्टा शॉर्ट फिल्म प्योर इमोशन और अमिट दोस्ती की बेहतरीन कहानी है

नई दिल्ली , 05 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।जानकारी से भरपूर, कॉमेडी से लबालब और लाइफ़स्टाइल कोचिंग से भरे रील्स की दुनिया के बीच खास तौर पर इंस्टाग्राम के लिए बनाई गई एक शॉर्ट फ़िल्म रिलीज़ हुई है। 3 मिस्ड कॉल्स नाम की यह वर्टिकल शॉट शॉर्ट फ़िल्म 6 मिनट की एक पूरी तरह से भावनात्मक यात्रा है और अटूट दोस्ती के विषय पर केंद्रित है।

कहानी की शुरुआत एक ऐसे व्यक्ति से होती है जो अपने विचारों में डूबा हुआ अपने घर आता है, और अगले 5 मिनट में अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला है। अपने जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर अपनी अनिर्णयता के लिए किसी और को दोषी ठहराते हुए, वह अपने बचपन के दोस्त की यादों में खो जाता है, जो किसी भी तरह की परिस्थिति का समाधान निकाल लेता था।

लेकिन पुरानी यादों से भरे उसके विचारों के बाद जो होता है, उसकी कल्पना भी वह कभी नहीं कर सकता था। क्या उसे अपने सवाल का जवाब मिलता है? क्या अगले 5 मिनट उसके जीवन में सबसे निर्णायक होंगे? यह जानने के लिए आपको यह शॉर्ट फ़िल्म देखनी होगी। यह शॉर्ट फिल्म उन सभी लोगों के दिलों को छू लेगी जिन्होंने कभी अपने किसी करीबी को खोया है।

हालाँकि, यह शॉर्ट फिल्म एक संदेश भी लेकर आती है जो आपकी भावनाओं को भीतर तक छूएगा, आपको उन लोगों की कीमत याद दिलाएगा और एहसास कराएगा की शायद वह कभी कहीं नहीं जाते।

3 मिस्ड कॉल्स का निर्देशन शोभित सुजय ने किया है, जिन्हें आलोचकों के साथ-साथ दर्शकों द्वारा भी उनके बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बैदा के लिए काफ़ी सराहा गया था, खासकर उनकी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक अंदाज़ के लिए। बैदा एक साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसे पैनोरमा स्टूडियोज ने मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया था और अब इसे ओ टी टी पर रिलीज़ किया जाना है।

शोभित 3 मिस्ड कॉल्स में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और उनके साथ दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने इस शार्ट फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस शार्ट फिल्म का निर्माण इम्मोर्टल फिल्मे और आई बी एल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। इसमें डायरेक्शन ऑफ़ फोटोग्राफी, संपादन और साउंड का ज़िम्मा अभिषेक जनार्दन वासुदेव ने संभाला है| 3 मिस्ड कॉल्स की क्रिएटिव डायरेक्टर सोफिया दानिश खान हैं।

***********************

 

आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़

05.06.2025 – ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता विक्रांत मैसी और अदाकारा शनाया कपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस फिल्म के ज़रिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी ।

इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मानसी बागला और वरुण बागला द्वारा निर्मित इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है, बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला संगीत भी है जिसे कम्पोज़ किया है विशाल मिश्रा ने। इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे।

संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी मानसी बागला ने लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

भूटान में अंतर्राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड 2025 समारोह का आयोजन 15 जून को…….!

05.06.2025 – थिम्पू, भूटान के खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध साम्राज्य में अमोल भगत मीडिया के संरक्षण में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड 2025 समारोह 15 जून को आयोजित होने वाला है। शांत हिमालयी पृष्ठभूमि के बीच आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में उद्यमिता, सामाजिक कार्य, शिक्षा, मनोरंजन, पत्रकारिता और वैश्विक प्रभाव नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रेरणादायक योगदान का जश्न मनाया जाएगा।

इस अवॉर्ड समारोह में मुख्य भाषण, सांस्कृतिक प्रदर्शन, पैनल चर्चा और एक भव्य पुरस्कार वितरण को शामिल किया गया है। पुरस्कार विजेताओं को न केवल उनकी पेशेवर उपलब्धियों के लिए बल्कि उनके सामाजिक प्रभाव और सकारात्मक बदलाव में योगदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा। 2024 में नेपाल में अपनी उल्लेखनीय सफलता के बाद, 2025 में अंतर्राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड के भूटान संस्करण ने वैश्विक उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया है।

विदित हो कि अमोल भगत मीडिया के संचालक व संस्थापक अमोल भगत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। मराठी फिल्म उद्योग में अमोल भगत के शानदार योगदान ने, विशेष रूप से ‘पुणे टू गोवा’ जैसी फिल्म में उनके निर्देशन के माध्यम से उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है।

कहानी कहने और सिनेमाई दृष्टि में उनकी कुशलता ने लगातार दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से आकर्षित किया है, जिससे फिल्म निर्माण व निर्देशन के क्षेत्र में विशिष्ट छवि के साथ उनकी स्थिति मजबूत हुई है। पुणे में जन्मे और बारामती के ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े फिल्मकार अमोल भगत को अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों के निर्णायक मंडल में बतौर जज शामिल किया जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

अजमेर के तारागढ़ किले का दौरा करेगी ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की कास्ट

03.06.2025 – चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द की ही सुनाई जाती रही है। सोनी एंटरटेनमेंट की नई सीरीज़ ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार केंद्रित होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 4 जून से शुरू होने वाले शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के प्रमोशन के लिए शो की 7 जून को जयपुर से अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की ओर रवाना होगी। इस खास मौके पर शो के प्रमुख कलाकार रोनित रॉय और नन्हे उर्वा सवालिया भी मौजूद रहेंगे, जो दौरा करते हुए पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और विरासत से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

यह किला राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरगाथाओं का साक्षी रहा है, ऐसे में शो की टीम का यहां पहुंचना ऐतिहासिक मायने रखता है। रोनित और उर्वा किले का दौरा कर दर्शकों के साथ शो से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को साझा करेंगे, ताकि लोग इस महान योद्धा के जीवन और संघर्ष को और गहराई से समझ सकें।

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ 4 जून से हर रात 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होगी। ये शो 12वीं सदी के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनकी बहादुरी और मोहम्मद गौरी के हमलों के खिलाफ डटकर लड़ने के लिए जाना जाता है। शो की कहानी पूरी तरह हमारे इतिहास में रची-बसी है। मेकर्स ने सेट, कपड़े, डायलॉग और युद्ध के सीन, हर एक चीज़ को असली लुक देने की पूरी कोशिश की है, ताकि दर्शक उस दौर की भव्यता और पृथ्वीराज के जज़्बे को करीब से महसूस कर सकें।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

टीवी शो ‘मेघा बरसेंगे’ में नजर आयेंगे अभिनेता रवि गोसाईं..!

02.06.2025 – परिन मीडिया की नवीनतम प्रस्तुति टीवी शो ‘मेघा बरसेंगे’ में एक महत्वपूर्ण नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता रवि गोसाईं को अनुबंधित कर लिया गया है। इस टीवी शो में रवि गोसाईं त्रिलोक अक्का तिल्ली की भूमिका में नजर आयेंगे।

यह भूमिका शो में सबसे जटिल और रोचक पात्रों में से एक होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी। जब उनसे उनकी नई भूमिका के बारे में पूछा गया, तो रवि गोसाईं ने कहा “मैं त्रिलोक की भूमिका निभाते हुए बहुत मज़ा ले रहा हूं, जो एक बहुत ही शक्तिशाली नकारात्मक पात्र है।

‘मेहंदी वाला घर’ और ‘दिल दिया गल्लां’ के बाद, यह भूमिका एक चुनौतीपूर्ण और रोचक है। मैं निर्माता, केवल जी और सौरभ जी और परिन मीडिया का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ऐसा गतिशील पात्र निभाने का अवसर दिया।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

‘सावी’ मेरे दिल के बेहद करीब है…. दिव्या खोसला

01.06.2025 – बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सावी’ में अदाकारा दिव्या खोसला ने में मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म उनके ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन की एक मजबूत मिसाल बन गई। आज इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और दिव्या इस प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित हैं — एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसने उनकी एक्टिंग रेंज, गहराई और जज़्बे को दिखाया।

इस फिल्म में दिव्या ने एक ऐसी गृहिणी की भूमिका निभाई जो अपने पति पर लगे झूठे हत्या के आरोप के खिलाफ हार नहीं मानती। मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म ‘सावी’ के एक साल पूरे होने पर दिव्या खोसला ने फिल्म की सफलता और दर्शकों से मिले प्यार को याद करते हुए कहा ” ‘सावी’ मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा खास रहेगी।

ऐसा लग रहा है जैसे कल ही हम हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे निर्देशक अभिनय देव के साथ शूट कर रहे थे। ‘सावी’ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह रोल करना है और एक पत्नी के उग्र रूप को सामने लाना है जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं “मेरे लिए इससे बड़ी मान्यता कोई नहीं हो सकती थी कि मैंने ऐसा किरदार चुना जो दर्शकों से जुड़ गया और फिल्म की व्यावसायिक सफलता में योगदान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने यह प्रोजेक्ट किया।”

‘सावी’ में दिव्या खोसला की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा, भावनात्मक दृश्यों, प्रभावशाली संवादों और रोमांचक क्लाइमैक्स के साथ। फिल्म ने जहां दर्शकों को उनकी सीट से हिलने नहीं दिया, वहीं दिव्या ने एक ऐसा किरदार निभाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

इस मुख्य भूमिका ने न सिर्फ फिल्म को सफल बनाया बल्कि उनके करियर में एक मजबूत अध्याय भी जोड़ा। फ़िलवक्त अदाकारा दिव्या खोसला फिल्म निर्देशिका प्रेरणा अरोड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में एमिवे बंटाई ने जारी किया ‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’

28.05.2025 – भारतीय हिप-हॉप सनसनी एमिवे बंटाई ने पंजाबी संगीत आइकन सिद्धू मूसेवाला को भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि एक विशेष रिलीज़ के साथ अर्पित किया। एमिवे बंटाई की नवीनतम संगीतमय प्रस्तुति ‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’ दिवंगत पंजाबी संगीत आइकन की विरासत का सम्मान करती है, जिनकी निडर आवाज़ और सांस्कृतिक प्रभाव दुनिया भर के कलाकारों और दर्शकों को प्रेरित करते रहते हैं।

यह म्यूजिक ट्रैक सिद्धू मूसेवाला के मशहूर गाना ‘डोगर’ का नया संस्करण है, जिसमें मूल गाने के भाव और स्वरूप को बड़े ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, साथ ही एमीवे की अनूठी गीतात्मक शैली और ध्वनि को भी शामिल किया गया है। इसका परिणाम एक श्रद्धांजलि और एक शक्तिशाली कलात्मक कथन दोनों है – जो दो संगीत जगत को परस्पर सम्मान और प्रशंसा के साथ जोड़ता है।

‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’ के साथ, एमिवे बंटाई न केवल एक संगीत किंवदंती को श्रद्धांजलि देता है, बल्कि एक स्वतंत्र शक्ति के रूप में भारतीय हिप-हॉप के भविष्य को आकार देना जारी रखता है, जो एक ऐसी टीम द्वारा समर्थित है जो कलात्मक प्रामाणिकता में विश्वास करती है। अपनी नवीनतम संगीतमय प्रस्तुति ‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए एमिवे बंटाई ने कहा “सिद्धू मूसेवाला एक कलाकार से कहीं बढ़कर हैं – वे एक आंदोलन हैं।

उनकी आवाज़, उनका संदेश और उनकी भावना मुझे और कई अन्य लोगों को हर दिन प्रेरित करती रहती है। ‘सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि’ मेरे लिए उस व्यक्ति के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने का तरीका है जिसने अपने तरीके से संगीतके क्षेत्र में चल रहे खेल को बदल दिया। सिद्धू और मैंने वास्तव में सहयोग करने के बारे में बात की थी। यह कुछ ऐसा था जो हम दोनों चाहते थे। यह श्रद्धांजलि उस सपने को हकीकत बनाने का मेरा तरीका है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://youtu.be/lDZmQp1Khmo?si=m3C76zMxLxVXCkAP

****************************

 

सिनेफलक पर उभरता सितारा : भूपेश रसिन

26.05.2025 – थ्री ब्रदर्स फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ का ट्रेलर रिलीज किये जाने के बाद से अभिनेता भूपेश रसिन की चर्चा बॉलीवुड में इन दिनों बड़े जोर शोर से होने लगी है। राजस्थान की कला संस्कृति सभ्यता व पारंपरिक रंगत से जुड़ी फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ में अभिनेता भूपेश रसिन मेन विलेन की भूमिका में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। इस फिल्म में आईकॉनिक स्टार अरविंद कुमार ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि इसका लेखन और निर्देशन भी किया है।

इस फिल्म में भूपेश रसिन के साथ टीवी और फिल्म जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे इसमें देवोलीना भट्टाचार्य, रंजीत, उपासना सिंह, दीपशिखा नागपाल, राजू श्रेष्ठ, अरविंद सिंह, दीपेंद्र सिंह, हर्षित माथुर, हेम चंदानी, भावना शर्मा, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, समीर खान, असलम खान, गोपाल सोनी, शत्रुंजय सिंह और विशु सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म के कर्णप्रिय गीतों को स्वर दिया है छोटू सिंह रावना सोरेन भट्ट, मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतीया और रवि जैन ने और संगीत से सजाया है संगीतकार दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने। बहुत जल्द ही यह फिल्म सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है।

विदित हो कि अभिनेता भूपेश रसिन को स्टार फ्यूजन अवार्ड्स 2025 समारोह में ‘सर्वश्रेष्ठ आगामी खलनायक’ प्रशस्ति पत्र व अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। टी सीरीज की कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के साथ साथ के सी बोकाडिया की वेब सीरीज ‘सरदार-द गेम चेंजर’ में भी वजीर हुसैन जैदी की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता भूपेश रसिन भारतीय फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के करीबी दोस्तों में से एक हैं।

के सी बोकाडिया की सीरीज ‘संस्कार’ में भी भूपेश रसिन एक अहम किरदार में हैं। फिल्म ‘नानक नाम जहाज है’ और ‘द राइज ऑफ सुदर्शन चक्र’ में भी काम कर चुके भूपेश रसिन हॉलीवुड फिल्म ‘वैंपायर वर्सेज रॉहाइड’ में भी विलेन के किरदार में नजर आयेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

26.05.2025 – अवार्ड किंग, निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान की पहली हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ का संगीतमय मुहूर्त, मुम्बई के ए बी स्टूडियो में पिछले दिनों दो गीतों की रिकॉर्डिंग के साथ से संपन्न हुआ। संगीतकार दिलीप सेन के संगीत निर्देशन में पहला गीत बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या और तरन्नुम मलिक के स्वर में रिकार्ड किया गया।

इस रोमांटिक गीत के गीतकार गाजी मोइन और इमरान जेड सलमानी हैं, जबकि दूसरा गीत शबाब साबरी और रितु पाठक के स्वर में रिकॉर्ड किया गया। इस गीत के गीतकार एम प्रकाश हैं।

इस अवसर पर दीपक पराशर, रमेश गोयल, विश्वजीत सोनी (भाभी जी घर पर हैं), रेखा राव, गीतकार विक्की नागर, सह निर्माता सीडी शेटे, डीओपी पप्पू के शेट्टी, स्क्रीनप्ले डायलॉग राइटर पी के गुप्ता, स्टोरी राइटर व पब्लिसिटी डिजाइनर आर राजपाल भी उपस्थित थे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

अभिनेता तुषार कपूर पहुंचे एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न

23.05.2025 – एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न (नोएडा) परिसर में पिछले दिनों आयोजित एक खास कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्म ‘कपकपी’ की स्टार कास्ट ने शिरकत की। इस मौके पर इस फिल्म के प्रमुख कलाकार तुषार कपूर, सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी ने छात्रों के साथ बातचीत की और अपने फिल्मी अनुभव साझा किए।

एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता तुषार कपूर और हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ के अन्य कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग के मजेदार किस्से सुनाए और सवाल-जवाब के सत्र में भी भाग लिया। उन्होंने फिल्म के गाने ‘तितली’ पर परफॉर्म करके सभी को चौंका दिया। इसके साथ ही फिल्म का टीज़र और पोस्टर भी पहली बार

छात्रों के बीच पेश किया गया। इस मौके पर एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न (AAFT) के छात्रों ने भी कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए नृत्य और स्किट प्रस्तुत किए। एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न के सीईओ अक्षय मारवाह अपने संबोधन में कहा कि ‘कपकपी’ की टीम के साथ हमारा कैंपस एक यादगार अनुभव से भर गया।

फिल्म के कलाकारों और छात्रों के बीच हुई सीधी बातचीत ने माहौल को बेहद प्रेरणादायक बना दिया, जहां उन्होंने हमारी 33 साल की रचनात्मक यात्रा को भी करीब से जाना। छात्रों का उत्साह और भागीदारी यह दिखाता है कि वे कैसे असली अनुभवों से प्रेरित होकर सीखने के लिए तैयार हैं। यही एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न की सोच है- ‘पढ़ाई को अनुभवों से जोड़ना’।

विदित हो कि नोएडा फिल्मसिटी स्थित ‘मारवाह स्टूडियो’ द्वारा संपोषित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न द्वारा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

यह संस्थान अपने विशाल 100 एकड़ की फिल्म सिटी, नोएडा में स्थित अपने प्रतिष्ठित ए ए एफटी नोएडा परिसर और और 27 एकड़ के रायपुर विश्वविद्यालय परिसर के साथ, तीन दशकों से रचनात्मक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।

मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह द्वारा सह-स्थापित ए ए एफटी विश्वविद्यालय और ए ए एफ टी ऑनलाइन के माध्यम से अपनी पहुँच का विस्तार करते हुए, अभिनव और उन्नत-स्तरीय पाठ्यक्रमों के साथ अपनी पहुँच को नवोदित प्रतिभाओं तक बढ़ाने की दृष्टिकोण के साथ यह संस्थान जनहित में रचनात्मक शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मानक स्थापित करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिभा का पोषण करने की दिशा में अपने स्थापना काल से ही गतिशील है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

भारत की पहली महिला बॉक्सिंग प्रमोटर सना सूरी ने मुंबई में ‘ग्लैमरस फाइट-फैशन फ्यूजन इवेंट’ लॉन्च किया……..!

15.05.2025  – देश की सबसे लोकप्रिय इंटरनेट हस्तियों में से एक और इंस्टाग्राम सनसनी सना सूरी भारत की पहली और एकमात्र महिला पेशेवर बॉक्सिंग प्रमोटर के रूप में काफी एक्टिव हैं और एक नया इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर हैं।

हाल ही में मुंबई के ‘द क्लब’ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सना सूरी ने मुंबई में होने वाले सबसे बड़े प्रो बॉक्सिंग इवेंट ‘ग्लैमरस फाइट-फ़ैशन फ़्यूज़न’ की घोषणा की, जहाँ पावर और फ़ैशन का मिलन होगा, रिंग के बीचों-बीच ताकत और एलीट स्टाइल का मिलन होगा। स्पॉटलाइट में सितारे, रिंग में बॉक्सर।

सना सूरी का लक्ष्य रूढ़ियों को तोड़ना और अपनी तरह का पहला ऐसा इवेंट पेश करना है, जो अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग के एड्रेनालाईन को हाई फ़ैशन की शान के साथ मिलाता है। अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत चर्चा करते हुए सना सूरी ने इस आयोजन के नायक ताहिर खुरम का परिचय दिया, जो अफगानिस्तान के एक शीर्ष रैंकिंग वाले हेवीवेट मुक्केबाज हैं, जो वर्तमान में भारत में दूसरे स्थान पर हैं और अफगानिस्तान में अपने डिवीजन में पहले स्थान पर हैं।

सना सूरी ने कहा “मुक्केबाजी और फैशन भले ही एक दूसरे से बिलकुल अलग हों, लेकिन दोनों ही शक्ति, अनुशासन और उपस्थिति के बारे में हैं। यह आयोजन दिखाएगा कि कैसे ताकत और शैली एक ही रिंग में एक साथ रह सकते हैं।” सना सूरी ने आगे कहा कि इस तरह के फ्यूजन प्रारूप को भारत में पहले कभी नहीं आजमाया गया है, और इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज, नाटकीय फैशन तत्व और रेड कार्पेट जैसा माहौल होगा।

प्रेसवार्ता के दौरान ताहिर खुरम ने भारत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि मुझे यहाँ बहुत सम्मान मिलता है। मेरी शादी एक भारतीय महिला से हुई है, और जब मैं रिंग में कदम रखता हूँ, तो मैं दोनों देशों को गर्व के साथ लेता हूँ। मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने और भारत और अफगानिस्तान दोनों को गौरवान्वित करने के लिए कटिबद्ध हूं।

इस आयोजन के फैशन पक्ष का समर्थन अंतरराष्ट्रीय लक्जरी फैशन लेबल ‘एच सी लंदन’ कर रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व रमेश भाई चौहान और किंजल कर रहे हैं। ताहिर खुरम को कोच जीशान ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो मुंबई बॉक्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। शो थीम प्रोडक्शन और स्वदेश न्यूज के कुमार भी सना सूरी के बॉक्सिंग इवेंट में शामिल हैं।

खेल की नियामक संस्था भारतीय मुक्केबाजी परिषद भी इस आयोजन से निकटता से जुड़ी हुई है, जिसके सीओओ विवेक राजा आधिकारिक अनुपालन और दिशा-निर्देश की देखरेख कर रहे हैं। इस अभूतपूर्व पहल का समर्थन ब्राइट आउटडोर मीडिया कर रहा है, जिसके मालिक योगेश लखानी इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

आउटडोर मीडिया हमेशा किसी भी तरह के बड़े प्रचार में आगे रहता है। योगेश लखानी ने कहा, “सना सूरी साहस और दूरदर्शिता के साथ पुरुष-प्रधान दुनिया में प्रवेश कर रही है। ब्राइट आउटडोर मीडिया को उसका समर्थन करने पर गर्व है। वह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बना रही है, वह इतिहास बना रही है। उसे हमसे जो भी प्रचार, पहुंच, समर्थन चाहिए, देते हुए हम उसके साथ हैं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज

14.05.2025 – आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर अपनापन और खुशी से भरा हुआ है, जिसमें प्यार, हंसी और इमोशनल पलों का परफेक्ट बैलेंस है। इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी में कई ऐसे सीन हैं जो हंसाने के साथ दिल को छू जाने का वादा करते हैं।

ट्रेलर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मानसिक रूप विकलांग लोगों को कोचिंग देते हैं जिसके फलस्वरूप एक मजेदार और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है। यह फिल्म 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है।

‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आयेंगे। इस फिल्म में नवोदित कलाकार अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर की भी अहम भूमिका है।

इस फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इस फिल्म में शामिल गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://www.instagram.com/reel/DJmPv9tz-Zj/?igsh=cDcwaWdkam9taTZn

******************************

 

तन्वी द ग्रेट’ में नजर आयेंगी अदाकारा पल्लवी जोशी

11.05.2025 ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सिन वॉर’ से चर्चित हुई अदाकारा पल्लवी जोशी अब अपनी अगली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ में पल्लवी जोशी को विद्या रैना के रूप में पेश किया है।

बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली अदाकारा पल्लवी जोशी के 50 साल के शानदार करियर में टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक का सफर रहा है और धीरे-धीरे वो एक पावरफुल फिल्ममेकर भी बन चुकी हैं। अपने किरदारों और कहानी कहने की गहरी समझ के लिए जानी जाती हैं, पल्लवी जोशी हर भूमिका में एक अलग ही असर छोड़ देती हैं।

पल्लवी जोशी अपनी नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर’ के लिए तैयार हो रही हैं, जिसे विवेक रंजन अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई ऍम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रेजेंट करेंगे। बकौल अनुपम खेर पल्लवी जोशी सबसे सहज एक्ट्रेस हैं। उनकी स्क्रीन पर जो प्रभाव है, वो बहुत खास है। ‘तन्वी द ग्रेट’ में उनका किरदार प्यार, ममता, बलिदान और ताकत का बेहतरीन उदाहरण है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह संपन्न

05.05.2025 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर परमुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित क्लासिक क्लब में 4 मई को ‘छठे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025’ का आयोजन किया।

केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। दीप प्रज्वलित किए जाने के बाद स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।

समारोह के चीफ गेस्ट उदित नारायण, सुदेश भोसले, दिलीप सेन, प्रतिमा कनन, एसीपी संजय पाटिल, अली खान, दीपक पराशर, रमेश गोयल, रेखा राव, सानंद वर्मा, अभिषेक खन्ना, डॉ मुस्तफा यूसुफअली गोम, ब्राइट आउटडोर मीडिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए डॉ कृष्णा चौहान ने सभी अतिथियों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया साथ ही साथ समारोह के दौरान पवन तोडी, सिंगर नरेश, शिरीन फरीद, कबीना महराजन, पिंकी खिमनानी, दीप गोस्वामी, सीडी शेट्टी, रंजुला रॉय चौधरी, सोनू श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, संगीता जोशी, गौरी तन्क, एंकर आरजे आरती सजवान, दीपक देसाई, सनी कपूर, बैले ग्रोवर, जिग्ना सेठ, महिमा गुप्ता, वैशाली भौर्जर, श्री राजपूत, मैल्कम भाया, समद अज़ीज़ शेख, आदित्य शुक्ला, गिफ्ट पार्टनर जैडियन परफ्यूम, फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय और अन्य कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मानित किया गया।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं।

उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

अदाकारा महिमा गुप्ता को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

05.05.2025 – हिंदी वेब सीरीज़ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अदाकारा व चर्चित मॉडल महिमा गुप्ता को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर अंधेरी,(मुंबई) के क्लासिक क्लब में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा, संगीतकार दिलीप सेन और एसीपी संजय पाटिल की मौजूदगी में अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में जन्मी महिमा ने शुरुआत में विभिन्न टेलीविज़न धारावाहिकों और फ़िल्मों में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उनकी अभिनय यात्रा 2020 में ‘द केज ऑफ़ लाइफ़’ प्रोजेक्ट से शुरू हुई। कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रखा, जहाँ उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

‘आई लव अस 3’, ‘तू मेरी आशिकी है’, ‘द डेविल इनसाइड’, ‘शुक्ला द टेरर’, और ‘भूतियापा’ जैसी लगभग 50 से ज़्यादा वेब सीरीज़ प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है।

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा व मॉडल महिमा गुप्ता को खास तौर पे एलटी बालाजी की वेब सीरीज़ ‘गंदी बात’ में सारिका के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान और प्रशंसा दिलाई।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

टी आइकन वैशाली भाऊरज़ार को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

05.05.2025 – नवोदित मॉडल व ब्यूटी आइकन वैशाली भाऊरज़ार को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा अंधेरी, मुंबई स्थित क्लासिक क्लब में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सिंगर सुदेश भोसले, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा और एसीपी संजय पाटिल के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियत मौजूद थे। नेहरू युवा केन्द्र मुम्बई द्वारा महाराष्ट्र मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स सम्मान चिन्ह दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर रही मॉडल/ नेशनल ब्यूटी आइकन वैशाली भाऊरज़ार ने अपनी प्रतिभा और कला कौशल से कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।

जहाँ से उसे मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनिया में जाने का मौका मिला। वह कोविड प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के विज्ञापन किये हैं। उन्होंने कई विज्ञापन किये हैं जिनमें लोगों को जागरूक करने वाले विज्ञापन हैं जैसे ‘डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रति सतर्कता’ आदि। साथ ही बीएसएनएल और कई छोटे बड़े विज्ञापन भी उन्होंने किये हैं। कुछ प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर बनने का वैशाली को ऑफर मिला है।

टेलीविजन जगत और फ़िल्म जगत में भी वह अपनी पहचान बनाती जा रही हैं। वैशाली अभी कई ब्रांड्स की मॉडल हैं और फेस्टीवल पर परफॉर्मेंस भी करती हैं। वैशाली भाऊरज़ार को सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का सम्मान चिन्ह भी मिला चुका है।

छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर की मूल निवासी वैशाली भाऊरज़ार ने जब मुंबई में कदम रखा तो उनके सामने कई चुनौतियां सामने आई जिसे झेलते हुए अपनी प्रतिभा के बदलत अपनी अलग पहचान बनाने में वो कामयाबी भी पा रही है।

ये अलग बात है कि वैशाली एयरहोस्टेस बनना चाहती थी और उसने ट्रेनिंग भी ली लेकिन किस्मत उसे किसी और दरवाजे भेजना चाहती थी, प्रतिफल स्वरूप अब वो मॉडलिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए कर्मपथ पर अग्रसर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************