Category Archives: film

मार्शल आर्ट गुरु डॉ. चिता यज्ञेश शेट्टी ने ‘किसान मधुमक्खी पालन अकादमी और प्रशिक्षण केंद्र’ का किया उद्घाटन

02.02.2024  –  विश्वविख्यात मार्शल आर्ट गुरु और फिल्म एक्शन कोरियोग्राफर डॉ. चिता यज्ञेश शेट्टी और ‘बी 9’ के प्रबंध निदेशक प्रसाद शेट्टी ने संयुक्तरूप से पिछले दिनों मैसूर में किसान मधुमक्खी पालन अकादमी और प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। किसानों के हित में क्रियाशील संस्था ‘बी 9’ सैकड़ों किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि किसान शहद का व्यवसाय कर सकें, और संस्था उन्हें ‘बी 9 यूनिट बॉक्स’ प्रदान करके रोजगार के अवसर भी दे रहा है और किसानों को उचित मूल्य पर शहद बेचने में मदद कर रहा है, ताकि किसानों का जीवन सुधर सके।

यह पहल, मैसूर के हेब्बल इंडस्ट्रियल एस्टेट में की जा रही है, और इसका उद्घाटन महामहिम श्री यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार और कर्नाटक सरकार के श्रम मंत्री, संतोष लाड द्वारा किया गया। किसान मधुमक्खी पालन अकादमी और प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम में, किसानों के एक समूह ने एक पारंपरिक नृत्य, बेट्टाकुरबा किया।

ब्रांड एंबेसडर के रूप में चिता यज्ञेश शेट्टी ने किसानों के लिए ‘बी 9’ संस्था द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए प्रबंध निदेशक प्रसाद शेट्टी द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। इसके सपोर्ट के लिए नामपा से कॉस्मो ज़िमिक, ईडाहो, यूएसए, कैरियो मिस्र से सैम पावेल, न्यू जर्सी से फिल रॉस, लॉस एंजिल्स से एड केजी और हांगकांग से विलम बॉन्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने सराहना की।

सऊदी और दुबई से जिलानी मोहम्मद अब्दुल खादर कलमकिया, रूस से किरसन इल्युमझिनोव, रूस से स्टीफ़न चॉफ़स्केवी, थाईलैंड की महामहिम माँ लुयांग राजदारार, हांगकांग से टीके गार्बो ने भी ‘बी 9’ के ब्रांड एंबेसडर डॉ. चिता यज्ञेश शेट्टी और प्रबंध निदेशक प्रसाद शेट्टी को बधाई दी। विदित हो कि बॉलीवुड के जाने-माने मार्शल आर्ट गुरु और दशक के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्शन कोरियोग्राफर डॉ. चीता यज्ञेश शेट्टी को ग्लोबल मार्शल आर्ट यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा मार्शल आर्ट प्योर साइंस में डॉक्टरेट ऑफ फिलैंथ्रोपी (पीएचडी) की डिग्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. चीता यज्ञेश शेट्टी अब तक 200 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स और करीब 10 लाख 50 हजार महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

मनाली की वादियों से बॉलीवुड पहुंची है अभिनेत्री रंजीता सिंह

02.02.2024  –  मनाली की खूबसूरत वादियों में रहने वाली अभिनेत्री रंजीता सिंह जल्द ही मायानगरी के बॉलीवुड में कदम रखने वाली है।बचपन से ही इन्हें अभिनय करने का शौक रहा इसलिए मुंबई आकर रंजीता ने अभिनय का प्रशिक्षण ‘क्रिएटिंग कैरेक्टर’ से ली। अब वह अभिनय की पारी खेलने को तैयार है।

रंजीता अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘प्राज़’ और ‘एच पी इंडिया’ के लिए मॉडलिंग कर चुकी है। दक्षिण भारतीय फिल्म का भी ऑफर इनको मिला है। वह हर प्रकार की भूमिका करना चाहती है। भावनात्मक और साहसिक भूमिका इन्हें बेहद पसंद है। वेब सीरीज, धारावाहिक और फिल्म में यह काम करना चाहती है।म्यूजिक वीडियो में काम करना उन्हें पसंद है।

रंजीता का सपना है कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बने। वह चाहती है कि बिग बॉस में अगर उनका चयन हो गया तो यह उनके स्वप्न साकार होने जैसा अद्भुत सुख होगा। अभिनेत्री रानी मुखर्जी इनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। इनके गृहनगर मनाली में रानी मुखर्जी की फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘साथिया’ की शूटिंग हुई थी जहाँ रानी को देखकर रंजीता बेहद प्रभावित हुई और उनके मन में भी यह विचार आया कि वह भी बड़ी होकर अभिनेत्री बनेंगी। रंजीता सिंह का खुद का ‘सलोन’ है और यह रियल एस्टेट व्यवसाय से भी जुड़ी हुई हैं। बुक रीडिंग, जिम, ट्रैवलिंग, कुकिंग, वॉकिंग का इन्हे बेहद शौक है। यह देश और विदेशों की यात्राएं कर चुकी है। पेरिस, सिंगापुर, बेल्जियम, दुबई आदि विदेशों में जा चुकी हैं और आगे भी अपना सफर जारी रखना चाहती हैं।

रंजीता बेहद धार्मिक हैं और उनका कहना है कि इंसान के अंदर इंसानियत का भाव जरूर होना चाहिए। वर्तमान समय में लोग एक दूसरे की भलाई करना छोड़ कर ईर्ष्या करने लगे हैं जो बेहद निराशाजनक है। हमें अपना मूल नहीं भूलनी चाहिए इंसान की तुलना पैसों से नहीं करनी चाहिए बल्कि उसके अंदर की अच्छाई देखनी चाहिए।

अमीर हो या गरीब हर व्यक्ति को समान नज़रिये से देखना चाहिए किसी की, भूल से भी अपमान या अवहेलना नहीं करनी चाहिए। रंजीता जमीन से जुड़ी शख्सियत है। वह अपनी माँ और जन्मभूमि का बहुत सम्मान करती है। अपनी माँ को अपना आदर्श मानती है। उनकी तरह आदर्श, धैर्य, लगन, आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी मंजिल पाना चाहती है। हिमांचल की संस्कृति, पहनावा, खानपान और सौंदर्य का विशेष सम्मान करती हैं। मुंबई आकर भी हिमांचल उनके हृदय में ही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

वेब शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ने मचाया धमाल

31.04.2024 –  लेटेस्ट आईएमडीबी टॉप 250 टीवी शोज की अब तक की लिस्ट ग्लोबल एंटरटेनमेंट जगत पर ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। टॉप 250 लिस्ट में सबसे ज्यादा शो ‘टीवीएफ’ के शोज हैं, जिसमें ‘टीवीएफ’ का एस्पिरेंट्स 111 पर, टीवीएफ का पिचर्स 54 पर, कोटा फैक्ट्री 80 पर, गुल्लक 86 पर, ये मेरी फैमिली 146 पर, पंचायत 88 पर है। इसमें अब टीवीएफ शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ भी शामिल हो गया है। ये सभी शोज टीवीएफ के हैं और इनकी रेटिंग सबसे ज्यादा है।

यही वजह है कि दूसरे प्रोडक्शन हाउस के मुकाबले टीवीएफ टॉप पर है और नंबर 1 पर है। इन सभी शो को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। चर्चित वेब शो ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘पिचर्स’ के प्रदर्शन के बाद अब ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के साथ ‘द वायरल फीवर’ (टी वी एफ) बैनर अपने शोज के चलते एक बड़ा नाम बन चुका है। टीवीएफ का ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ग्लोबल लेवल पर आईएमडीबी के टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में एंटर करने वाला 7वां ‘टीवीएस’ शो बन गया है।

इस शो ने व्यूअरशिप दर्शकों की एंगेजमेंट, हाईएस्ट रेटिंग, अद्भुत दर्शकों की समीक्षा और तकनीकी पहलुओं से लेकर सभी मेट्रिक्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने ऐसे कंटेंट देने में अपनी जगह बनाई है जो दर्शकों, मुख्य रूप से हमारे देश के युवाओं के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ता है। यह एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। भारतीय कंटेंट को मिलाकर इस प्रोडक्शन हाउस के लिस्ट में लगभग 10 वेब सीरीज हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 समारोह सम्पन्न

28.01.2024  –  अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर हॉल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 समारोह (तृतीय सीज़न) बॉलीवुड के नामचीन शख़्सियतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को नवाजा गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा में सराहनीय काम किया है।

राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 से निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, कुमार शानू, हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी फिल्मों के लिए म्युज़िक देने वाले बॉलीवुड के महान संगीतकार इस्माइल दरबार, मेहुल कुमार, दिलीप सेन, अली खान, ऋतु पाठक, सुनील पाल, दीपा नारायण झा, एसीपी संजय पाटिल, बीएन तिवारी, अभिजीत राणे, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड, विनायक पाटिल, गणेश पचारने, रमेश गोयल, मधु मंगल दास,रंजन कुमार सिंह, राजू टांक, कार्तिक चेट्टी, डॉ अंजली दमनगांवकर, शीरीं फरीद, डॉक्टर एम डी पुजारी, डॉ सुरेश एन मुर्की, श्याम सुंदर सोनी, डॉ. मुस्तफा युसुफली गोम, अनिल काला, आदित्य राजकुमार गुप्ता, सोनिया सोनू गुप्ता, ऎक्ट्रेस दीप्ति तिवारी, ऎक्ट्रेस कियारा रावत, ऎक्ट्रेस पूजा पाण्डेय को सम्मानित किया गया। मीडिया के क्षेत्र में यह अवार्ड अनिल अरोड़ा (दिल्ली), दिनेश कुमार, डॉ केवल कुमार, कृष्ण शर्मा, शशिकांत सिंह, नासिर तगाले, राजेन्द्र सिंह एस जडेजा, प्रमोद शर्मा, पराग जोशी, दिनेश परेशा, चन्द्र प्रकाश माझी को दिया गया।

डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया। पिछले 4 -5 सालों से डॉ कृष्णा चौहान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को भगवतगीता भेंट करते आ रहे हैं कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं।

समाज सेवा की दिशा में अग्रसर संस्था ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री रुचिका माहेश्वरी

25.01.2024  –  म्यूजिक एलबम ‘आई एम हियर’ में नज़र आने के बाद इन दिनों बॉलीवुड में अभिनेत्री रुचिका माहेश्वरी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभिनेत्री रुचिका माहेश्वरी क्लासिकल कंटेम्परेरी डांस में राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर चुकी है। मध्यप्रदेश के इंदौर (मध्यप्रदेश) की मूल निवासी रुचिका की शिक्षा दीक्षा अपने गृहनगर में ही हुई है। यहीं से मॉडलिंग, डांस और अभिनय में इन्होंने शुरुआत की। रुचिका को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।

अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए रुचिका मायानगरी मुम्बई में आयी और यहाँ आकर कई ऑडिशन दिये। कई धारवाहिक और वेबसीरीज़ के लिए वह चयनित हुई। इनके टीवी शो ‘क्राइम अलर्ट’, ‘नादानियां’, ‘अदालत’, ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘टशन ए इश्क’ और ‘वीरा’ आदि रहे। रुचिका ने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही डांस और अभिनय में भाग लेना शुरू कर दिया था। कई प्रादेशिक म्यूजिक एलबम में उन्होंने काम भी किया।

रुचिका ने अपनी पढ़ाई पूर्ण की, फिर कई जगह जॉब किया और एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली और फिर मुम्बई आकर ऑडिशन भी दिया और कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया। रुचिका की पसंदीदा डांसर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी हैं। रुचिका अभिनय के अलावा पेंटिंग, डांसिंग, ट्रेवलिंग, गृहसज्जा, कविता और कहानी लेखन में रुचि रखती हैं।

रुचिका अपनी माँ को अपना आदर्श मानती हैं जब भी वह हताश होती थी उनकी माँ मजबूती से उनका साथ देती है और हौसला भी बढ़ाती थी। रुचिका का अभिनेत्री बनाना उनकी माँ का देखा हुआ सपना था जिसे वो साकार कर रही हैं।

बॉम्बे टाइम फैशन वीक का भी हिस्सा रह चुकी मॉडल रुचिका कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। फिलवक्त प्रिंट, मैगजीन और विज्ञापन फिल्म में भी रुचिका लगातार कार्य कर रही हैं। आगामी प्रोजेक्ट में इनकी एक शार्ट मूवी और वेब सीरीज प्रदर्शित होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स की नई फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ का ट्रेलर जारी

24.01.2024  –  मानवीय संवेदनाओं व रिश्तों की जटिलताओं को भी उम्दा ढंग से रेखांकित करती बिहार और झारखंड की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर पटना गांधी मैदान के नज़दीक स्थित आई एम ए हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में जारी किया गया। जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस पारिवारिक फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है।

अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता। उधर उसी गाँव का रवि बिरजू के पीछे पड़ जाता है।आखिरकार बिरजू कैसे स्वयं को, अपने स्वजनों सहित बचाता है, इसी रहस्य का खुलासा ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ में किया गया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय वीरेन्द्र साहा बिहार और झारखंड प्रदेश से संयुक्त रूप से जुड़े हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू, असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु, अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव आदि हैं।

बिहार और झारखंड के खूबसूरत वादियों में फिल्मांकित इस फिल्म के सहनिर्माता सपन दास, सुरेश महतो व आनंद राय, गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन, प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा और कैमरामैन कमल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने किया डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को सम्मानित

23.01.2024  –  अँधेरी(पश्चिम),मुंबई स्थित मुक्ति प्रेक्षागृह में वाग्धारा संस्थान द्वारा आयोजित ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2024’ में समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई के जाने माने उद्योगपति और समाजसेवी तथा केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘वाग्धारा सम्मान’ देकर सम्मानित किया। विदित हो कि डॉ. मुस्तफ़ा यूसुफ़ अली गोम, मुंबई के कांदिवली में अंजुमन ए नजमी दाऊदी बोहरा जमात के सचिव हैं। अपनी अंजुमन के माध्यम से वह सामाजिक कार्य भी करते हैं। कोरोना काल में डॉ. मुस्तफ़ा यूसुफ़ अली गोम की संस्था ने बड़े पैमाने पर लोगो की मदद की और कम्युनिटी किचेन के माध्यम से जरूरत मंद लोगो तक खाने और पीने की व्यवस्था करवाई थी। साथ ही साथ डॉ. मुस्तफ़ा यूसुफ़ अली गोम द्वारा शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं को समय – समय पर मदद और उनका मागर्दर्शन देते रहे हैं।

उनके अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उन्हें ‘गऊ भारत भारती’ के ‘सर्वोत्तम सम्मान’ से सम्मानित किया है। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा पूर्व में भी ‘वाग्धारा सम्मान’ से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है साथ ही साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी.आनंद बोस ने भी राजभवन में डॉ. बीआर अंबेडकर पुरस्कार देकर उनको सम्मानित किया है। सुप्रसिद्ध समाजसेवी मुस्तफा गोम की कंपनी केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं जो पुरानी ईमारतों के मरम्मत का काम करती है।

डॉ मुस्तफा गोम को इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री गोम वर्ल्ड ह्यूमन राईट प्रोटेक्शन कमीशन से भी जुड़ कर देश की सेवा कर रहे हैं। ‘वाग्धारा’ के अध्यक्ष डॉ बागीश सारस्वत इस सम्मान समारोह के प्रमुख आयोजक थे। वाग्धारा सम्मान समारोह 2024 के चयन समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख थे। कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश्वरी सिंह ‘महक,‘ भार्गव तिवारी और अन्य इस सम्मान समारोह के सहयोगी रहे। इस सम्मान समारोह में अभिनेत्री सीमा विस्वास, पत्रकार पराग छापेकर , साहित्यकार नन्दलाल पाठक , पत्रकार/ संपादक नरेंद्र कोठेकर , राजेश बादल , छत्तीगढ़ की ऋतू वर्मा को भी कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘मनी मैटर्स बट लव’ का स्पेशल शो सम्पन्न

23.01.2024  –  अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में रागिनी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले रागिनी पाण्डेय द्वारा निर्मित संदेशपरक हिंदी फीचर फिल्म ‘मनी मैटर्स बट लव’ का स्पेशल शो संपन्न हुआ। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने के साथ साथ रिश्तों की अहमियत पर जोर देते हुए प्यार के धागों से बंधे रिश्तों को अनोखे अंदाज में परिभाषित करती इस फिल्म में सामाजिक बंदिशों के बीच रिश्तों को एक सूत्र में जोड़ कर रखने का संदेश दिया गया है।

संजय उपाध्याय, रागिनी पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय और विक्रम राठौर जैसे कई अन्य प्रतिभाशाली नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी इस संदेशपरक फिल्म के निर्देशक आदर्श त्रिपाठी, संगीतकार अंकित हर्षित, पटकथा लेखक व गीतकार संजय उपाध्याय, एडिटर राजीव प्रसाद और कैमरामैन विपिन त्रिपाठी हैं। कुल चार कर्णप्रिय गानों से सजी इस फिल्म के माध्यम से ये संदेश देने का प्रयास किया गया है कि रिश्ते बनाना आसान काम है लेकिन कायम रखना कठिन काम है, इंसान को बने रिश्तों को सहेज कर रखने का प्रयास करना चाहिए, मतलब निकलने के बाद रिश्तों के टूटने का अंजाम बहुत खतरनाक होता है।

‘मनी मैटर्स बट लव’ के स्पेशल शो के अवसर पर अभिनेता संजय उपाध्याय ने इस फिल्म के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए अपनी नवीनतम फिल्म ‘बाप तो बाप होता है’ की घोषणा की और नवोदित फिल्म निर्माताओं के लिए एक वेबसाईट ‘सिनेमा बाजार डॉट कॉम’ लॉन्च किया। विदित हो कि आज के दौर में फिल्म निर्माताओं के लिए निर्माण और वितरण कार्य काफी कठिन हो गया है। किसी विशेष फिल्म के लिए सही वितरण चैनल प्राप्त करना और सही वितरण शेयर प्राप्त करना और भी कठिन हो गया है।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अभिनेता संजय उपाध्याय ने नवोदित फिल्म निर्माताओं की कठिनाइयों को सुलझाने के लिए सिनेमा बाजार डॉट कॉम (वेबसाईट) लॉन्च किया है। इस वेबसाईट पर अपनी फिल्म को अपलोड कर फिल्म निर्माता अपनी फिल्म का वितरण अधिकार अपनी निर्धारित प्राइस पर किसी भी फिल्म वितरक को सौंप सकते हैं। पिछले 20 वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय ‘सिनेमा बाजार’ के संचालक संजय उपाध्याय के अनुसार सिनेमा बाजार से जुड़े फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण एवं वितरण से जुड़े कानूनी मुद्दे, मूल्य निर्धारण, पायरेसी की समस्या से निदान दिलाते हुए सहयोग देने के उद्देश्य से सिनेमा बाजार डॉट कॉम’ वेब साईट लॉन्च किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

अदाकारा यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज होगी

21.04.2024  –  लीडिंग कंटेंट स्टूडियो, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा ‘आर्टिकल 370’ का टीज़र रिलीज़ करने के पूर्व एक आकर्षक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अदाकारा यामी गौतम को एक खुफिया एजेंट के रूप में दिखाया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा।

यह फिल्म कश्मीर के आर्टिकल 370 को निष्क्रिय करने, और वहां के आतंकवाद को जड़ से मिटाने के संकल्प पर आधारित है।यह प्रेरक कहानी भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशित किया है। निर्देशक आदित्य सुहास जांभले दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ 16 फरवरी को झारखंड में रिलीज होगी

21.01.2024  –  फिल्म निर्माता गजानंद पाठक द्वारा विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ 16 फरवरी को झारखंड में रिलीज होगी। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (कोलकाता यूनिट, पश्चिम बंगाल) के द्वारा ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्वप्रथम इस फिल्म को हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह एवं कोडरमा जिला के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म पूर्ण रूप से मनोरंजक, पारिवारिक और संदेशात्मक है।

इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उपदेशों को उसके वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है। स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जगतगुरु हैं, उन्होंने पूरे जगत के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है और दुनिया को राह दिखाने का काम किया है। उन्होंने अपने तपस्या के बल पर अध्यात्म की सबसे ऊंची अवस्था को प्राप्त किया है। मूलरूप से आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवन गाथा को ही इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है।

इस आशय की जानकारी जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग (झारखंड) स्थित विवेकानंद आई टी आई प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र एवं निर्माता गजानंद पाठक ने संयुक्तरूप से दी। इस एजुकेशनल फिल्म के गीतकार डॉ हरेराम पांडेय और गजानंद पाठक हैं।

इस फिल्म में शामिल गानों को संगीतकार अजय मिश्रा के संगीत निर्देशन में स्वर दिया है अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी अय्यर ने। डीओपी राहुल पाठक के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म के मुख्य कलाकर अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा, चांदनी झा, मनोज पांडेय, गजानंद पाठक, दीपक घोष, श्रीमति चंचला रॉय, संजय तिवारी, प्रसन्न मिश्रा और प्रशांत कुमार पांडेय आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

फिल्मफेयर अवार्ड समारोह परफॉर्मेंस देंगी जाह्नवी कपूर


मुंबई 20 jan, (एजेंसी): बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण में परफॉर्मेंस देंगी।फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण की मेजबानी इस साल गुजरात कर रहा है।जाह्नवी कपूर इस साल फिल्मफेयर में स्टेज पर परफॉर्म करने वाली हैं।

जाह्नवी कपूर ने कहा कि इस बार गुजरात में फिल्मफेयर हो रहा है, जिसका सिनेमा और संस्कृति से गहरा नाता रहा है। मैंने पिछले दिनों गुजरात में काफी समय बिताया था। मैंने वहां पर अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग की है।क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए मैं वड़ोदरा गई थी। गुजरात मुझे घर जैसा लगता है। इससे बेहतर जगह फिल्मफेयर अवार्ड समारोह के लिए इस बार नहीं हो सकती है।

*************************

 

मेरा एकमात्र काम लोगों का मनोरंजन करना है : सलमान खान

16.01.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में उनका सबसे बड़ा और एकमात्र काम लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है।सलमान की नवीनतम रिलीज टाइगर 3 अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, टाइगर फ्रेंचाइजी को पहली फिल्म से ही सभी प्लेटफार्मों चाहे वह थियेटर हो, या सैटेलाइट भरपूर प्यार मिल रहा है।

उन्होंने कहा, यह देखना आश्चर्यजनक लगता है कि टाइगर 3 पहले सिनेमाघरों और अब स्ट्रीमिंग पर कैसे हिट रही।उन्होंने कहा, मैं अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ संपर्क में हूं और मैं अब टाइगर 3 के ओटीटी पर आने के बाद लोगों का प्यार देख सकता हूं।सलमान ने कहा, एक अभिनेता के रूप में मेरा सबसे बड़ा और एकमात्र काम लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है और मुझे खुशी है कि टाइगर 3 को दुनिया भर के लोग पसंद कर रहे हैं।

सलमान ने आगे कहा, टाइगर 3 एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। जब यह सिनेमाघरों में हिट हो गई तो यह बेहद निजी लगा और अब यह रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिट हो गई है।उन्होंने कहा, टाइगर हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के लिए मौजूद रहेंगे।टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं।

*****************************

 

नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन के साथ वापसी करेंगी अभिनेत्री नेहा धूपिया

16.01.2024 (एजेंसी)  –  लोकप्रिय पॉडकास्ट नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन के साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया वीडियो फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री पॉडकास्ट की निर्माता हैं।आगामी सीजन में नेहा को फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया जाएगा, जो श्रोताओं को इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के जीवन की एक विशेष झलक पेश करेगी।

कुल आठ एपिसोड के साथ प्रत्येक एपिसोड खुलासे और अनफिल्टर्ड क्षणों का खजाना बनने के लिए तैयार है।मशहूर हस्तियों के साथ अनफिल्टर्ड बातचीत के लिए नेहा धूपिया के अनूठे दृष्टिकोण ने श्रोताओं को प्रभावित किया है, जिससे यह शो डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में एक प्रमुख शो बन गया है।उसी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, मैं जियो टीवी के साथ एक नए वीडियो प्रारूप में नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन को फिर से पेश करने के लिए उत्साहित हूं।

पॉडकास्ट को वास्तविक और सहज चर्चाओं के स्थान के रूप में विकसित होते देखना उल्लेखनीय रहा है। भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियों के 8 एपिसोड वाला यह सीजन और भी अधिक रोमांचक होने वाला है। फिल्म उद्योग के ग्लैमरस क्षेत्र की झलक पेश करने वाली स्पष्ट और अनफिल्टर्ड बातचीत के लिए खुद को तैयार करें।नया सीजन दर्शकों के लिए जियो टीवी पर उपलब्ध होगा।

****************************

 

रश्मिका मंदाना ने फिटनेस गोल्स किए सेट, कहा- स्ट्रेचिंग करना न भूलें

16.01.2024 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोमवार सुबह अपने वर्कआउट की एक तस्वीर साझा की और कहा कि किसी को स्ट्रेचिंग करना नहीं भूलना चाहिए।फोटो शेयरिंग एप्लिकेशन इंस्ट्राग्राम पर रश्मिका के 41.1 मिलियन फॉलोअर्स है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने ब्लैक कलर की टी शर्ट और रेड शॉर्ट्स पहने हुए है।फोटो को कैप्शन दिया गया: स्ट्रेच करना न भूलें!! यह आपके शरीर के लिए अच्छा है! गुड मॉर्निंग सभी कोवर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें अब से पहले एनिमल में देखा गया था, जिसमें रणबीर कपूर रणविजय सिंह और अजीज हक की दोहरी भूमिका में थे।उनकी अगली फिल्म पुष्पा 2: द रूल, रेनबो और द गर्लफ्रेंड है।

**********************************

 

सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 समारोह सम्पन्न

14.01.2024  –  अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित ‘रहेजा क्लासिक’ के प्रेक्षागृह में पिछले दिनों राम प्रसाद शर्मा के स्वामित्व वाली मुंबई इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित ‘सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 समारोह भारत के शीर्ष राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, बिल्डरों और डॉक्टरों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवार्ड शो में अंबादास दानवे – नेता प्रतिपक्ष मुख्य अतिथि थे जिन्होंने दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम की शालिनी पी नायर सह आयोजक रहीं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वालों में आशुतोष पांडे (बिजनेसमैन), योगेश लखानी (ब्राइट एडवरटाइजिंग), श्रेया श्रीकांत भारतीय (पर्यावरण, समाजवादी), श्रीकांत भारतीय (एम.एल.ए.) शामिल थे। सिविलियन सोल्जर अवार्ड 2024 से सम्मानित विशिष्ट लोगों में तुकाराम रेगे (पूर्व सांसद) किशोर पाटिल (बिल्डर), कौशिक के भाई शाह (बिजनेसमैन) उनीस एम पठान (बिजनेसमैन) शोना गोंसाल्वेस (गायक), मनीषा पी खरे (सामाजिक कार्यकर्ता), काव्या प्रकाश (परफॉर्मर) ज़ारा खान (अभिनेत्री), कविता त्रिपाठी (अभिनेत्री), सौरभ भटनागर (मीडिया मैनेजर), राकेश कपूर (गायक), प्रीति शाह (अभिनेत्री), पल्लवी शर्मा (अभिनेत्री), अमर भट्ट (वकील), मीरा काज़ी (अभिनेत्री), आयुषी तिवारी (अभिनेत्री), जीत राय दत्त (मॉडल और अभिनेता), सहदेव पाटिल (राजनेता), राजू राहिलकर (अभिनेता) गुरप्रीत सिंह शीरा (बिल्डर), केतन साहा (बिल्डर), राव साहेब लोखंडे (बिल्डर) और एंकर सिमरन आहूजा का नाम प्रमुख रहा। इस पूरे कार्यक्रम की एंकरिंग सिमरन आहूजा ने की।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हनुमान के निर्देशक प्रशांत वर्मा बोले, ग्लोबल होने के लिए पहले लोकल होने की जरूरत है

12.01.2024 (एजेंसी)  –  निर्देशक प्रशांत वर्मा, जो अपनी आने वाली सुपरहीरो फिल्म हनुमान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ने कहा है कि किसी कहानी की वैश्विक अपील के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी संस्कृति में निहित हो और वहां के लोगों के जीवन को पर्दे पर उतारे।

निर्देशक ने फिल्म के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से बात की, जिसमें तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने भी युवा फिल्म निर्माता और उनकी रचना का समर्थन किया।प्रशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ग्लोबल ऑडियंस पहले ही मार्वल और डीसी के सुपरहीरो देख चुकी हैं। ग्लोबल ऑडियंस के बीच एक नया सुपरहीरो लाने के लिए, आपको ग्लोबल होने के लिए लोकल होने की जरूरी है।

निर्देशक ने आगे कहा, आरआरआर की सफलता इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आरआरआर के निर्माताओं ने एक ऐसी कहानी बुनी जो संस्कृति में निहित थी। उन्होंने छोटी-छोटी चीजों, लैंग्वेज, कॉस्टयूम, लैंडस्केप आदि पर ध्यान दिया और रिजल्ट सबके सामने है।

उन्होंने कहा, अपनी कहानियों को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाने के लिए आपको जड़ों से जुड़े होने की जरूरत है, उन्हें जेम्स बॉन्ड जैसी शैली की कहानी बताने से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनके पास पहले से ही वो फिल्में हैं।हनुमान 12 जनवरी को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

******************************

 

जैस्मीन भसीन ने वॉर्निंग 2 के लिए पहली बार पंजाबी में किया डब

12.01.2024 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन वॉर्निंग 2 के लिए तैयारी कर रही हैं और उन्होंने पहली बार खुद पंजाबी में डब किया है।इस बारे में बात करते हुए जैस्मीन ने कहा, इससे पहले हनीमून में किसी और ने मेरे लिए डब किया था, इस बार मैं यह करना चाहती थी। सौभाग्य से, मैंने पूरी फिल्म में डब किया है।

मैं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में और अधिक प्रस्तावों की तलाश में हूं, इसलिए मैं अपनी बोली जाने वाली पंजाबी स्किल पर भी काम कर रही हूं। लेकिन, वार्निंग 2 के लिए डबिंग का यह एक्सपीरियंस बहुत अछा था।ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में जैस्मीन एक दिलचस्प अवतार में नजर आएंगी, लेकिन, उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी गुप्त रखी गई है।वॉर्निंग 2 दो फरवरी को रिलीज होने वाली है।

***************************

 

अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में बोलीं कंगना रनौत, उम्मीद है कि मेरी दोस्त जीतेगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं

12.01.2024 (एजेंसी)  –  कंगना रनौत अपनी मणिकर्णिका , द च्ीन ऑफ झांसी की को-स्टार अंकिता लोखंडे, जो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट हैं, के सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया झूठी कहानी बनाकर उनके परिवार को तोडऩे की पूरी कोशिश कर रहा है।कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंकिता की सास के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया, जहां वह इस बारे में बात करती नजर आ रही हैं कि उन्हें ट्रॉफी क्यों जीतनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने लिखा, मीडिया उनके परिवार को तोडऩे की पूरी कोशिश कर रहा है। वो आपको यह नहीं दिखाएंगे कि कैसे अंकिता लोखंडे की सासू मां उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। आखिर में वह जिस तरह हंसती हैं, हा हा हा… वो मुझे पसंद आया। कितनी क्यूट हैं आंटी। रियलिटी शोज आते और जाते हैं, लेकिन परिवार तो हमेशा के लिए होता है।

मुझे उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीतेंगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।बिग बॉस 17 के घर में अंकिता और उनके पति को अक्सर झगड़ते और लड़ते देखा गया है। ये जोड़ी तलाक के बारे में भी बात करती नजर आई।

*************************

 

कृति ने महेश बाबू के साथ तस्वीर साझा की, तेलुगु डेब्यू 1 : नेनोडीने के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न

12.01.2024 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस कृति सेनन, जिन्हें अब से पहले गणपत : ए हीरो इज बॉर्न में देखा गया था, ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर लिया है। उनकी फिल्म 1 : नेनोक्कडीने ने बुधवार को अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए।1 : नेनोक्कडीने में कृति ने तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक्टिंग की थी।

एक्ट्रेस हाल ही में महेश बाबू से मिलीं, जिससे उनके पिछली पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस पर अमिट छाप छोड़ी, और रियूनियन ने दोनों अभिनेताओं और उनके फैंस के बीच इमोशन्स को जगाया है। मिटिंग में कृति के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया।एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर पर लिखा, मेरी पहली फिल्म को 10 साल हो गए हैं। मेरे पहले को-स्टार महेश बाबू के साथ मेरी पहली तेलुगु फिल्म!! मेरे दिल में इतनी सारी यादें और इतना आभार! कई सालों के बाद आपसे दोबारा मिलना कितना प्यारा और शानदार अनुभव है! बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन, यह अभी भी वैसा ही है।

उन्होंने महेश और उनकी पत्नी के साथ एक और तस्वीर अपलोड की और लिखा: 1 : नेनोक्कडीने के 10 साल पूरे होने पर मुबारक! विश्वास नहीं हो रहा कि एक दशक हो गया!!वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति के पास शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल फिल्म है, जिसकी घोषणा वह बुधवार को करेंगी।

उनके पास पाइपलाइन में द क्रू भी है, जिसमें वह करीना कपूर और तब्बू के साथ नजर आएंगी और उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म दो पत्ती भी है।

****************************

‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू कमबैक…..!

10.04.2024  –  कलियों का चमन’ सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचने वाली अभिनेत्री मेघना नायडू कई वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रही और इस क्रम में हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में मेघना नायडू ने काम किया है।

बॉलीवुड फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’, और ‘माशूका’ सहित ढेर सारी फिल्मों में मेघना ने काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘जोधा अकबर’ और ‘ससुराल सिमर का’ में भी अभिनय किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सफल रही और विवाह के पश्चात कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली।

मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से विवाह किया और अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त दिया। साथ ही लगभग सारी दुनिया की सैर भी की। अब वापस वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली है। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की अंतिम फिल्म होगी। गुज़रे ज़माने का चर्चित व लोकप्रिय गीत ‘कलियों का चमन’ में मेघना का शामिल होने के पीछे भी एक कहानी है।

इस गीत के ऑडीशन देने के लिए उनकी एक महिला मित्र गई थी और मेघना भी उनका साथ देने के लिए वहाँ गई। उनकी मित्र ऑडिशन दे रही थी और वह कई घंटों तक उनका इंतजार कर रही थी इसी बीच उनकी बातचीत वहाँ के टीम के सदस्यों से हुई उन्होंने मेघना को भी ऑडिशन देने के लिए सलाह दिया, मगर मेघना ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ऑडिशन उनके मित्र का है।

इस बीच स्टॉफ ने उनका पता लिया और कहा कि अगली बार यदि ऑडिशन होगा तो वह भी शामिल हो जाये और कुछ दिनों बाद मेघना को उसी गीत के लिए बुलाया गया और मेघना ने ऑडिशन दिया और वह चुन ली गई क्योंकि निर्मात्री राधिका राव को एक प्रोफेशनल मॉडल नहीं बल्कि एक सिंपल, लंबे बाल वाली और एक अलग रंगरूप और छवि वाली लड़की की तलाश थी जो मेघना को देखकर पूरी हुई और सच में रिलीज के बाद इस गाने ने चारों ओर धूम मचा दी और ‘कलियों का चमन’ गर्ल नाम से मेघना नायडू मशहूर हो गई।

आज भी उनकी यह छवि बरकरार है। भले उन्होंने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया मगर इस गीत की कामयाबी और उनकी भूमिका उनका वास्तविक प्रतिबिम्ब बन गया। मेघना ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है और उनके अनुभव भी सुनहरे हैं। मेघना ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बंगाली और हिंदी फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।

मिथुन के साथ तीनों शिफ्ट में भी कई बार काम किया है और यह उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा। अभिनेता धनुष के बारे में मेघना ने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद प्रोफेशनल है और समय के पाबंद और लगनशील भी। धनुष जमीन से जुड़े व्यक्ति है। मेघना आगे बताती हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कास्ट और क्रू अपने काम के प्रति ज्यादा समर्पित हैं।

वहाँ की इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मेघना के लिए सुखद अनुभव रहा। बस उन्हें खेद इस बात का है कि आज के डिजिटल युग के कारण जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज़ है और आज लोग वहां के कलाकारों को जानने लगे हैं, यही सुविधा यदि पहले होती तो उनके कार्य को दर्शकों के बीच और बॉलीवुड में और अधिक सराहना मिलती।

वर्तमान समय में मेघना लगातार इवेंट, एनजीओ और अन्य म्यूजिकल कार्यक्रमों में व्यस्त है। जल्द ही वह फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के कारण फिल्मों का दायरा बढ़ गया है और नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए ब्रेक मिलना आसान हो गया है और वह भी नए समय के अनुकूल डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया को समझ रही है और उनका अनुसरण भी कर रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

राम जन्मभूमि के संघर्षों पर आधारित फिल्म ‘695’ में नज़र आएंगे अभिनेता अरुण गोविल

08.01.2024  –  अयोध्या के राम जन्मभूमि का मुद्दा भारत के इतिहास के सबसे विवादित मुद्दों में से एक रहा है। विवादित ढांचा ध्वस्त होने से लेकर राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के कालखंड में घटित घटनाओं को केंद्रबिंदु बनाकर राजनीतिक विसात भी बिछाई जाती रही आगे भी यह सिलसिला राष्ट्रीय स्तर पर जारी रहेगा।

ऐसे में राम जन्मभूमि से जुड़ी फिल्म ‘695’ का निर्माण किया जाना काबिलेतारीफ है। निर्माता श्याम चावला के नेतृत्व में शदाणी फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड के चर्चित

निर्देशक रजनीश बेरी के निर्देशन में निर्मित इस फिल्म को एक ऐतिहासिक सिनेमेटिक प्रयास की संज्ञा दी जा सकती है। दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर भगवान राम जन्मभूमि से जुड़ी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म ‘695’ के निर्माताओं के अनुसार यह एक वास्तविक जीवन पर आधारित ड्रामा फिल्म है। जिसमें राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। इस फिल्म के माध्यम से फिल्म के टाइटल को कथानक के माध्यम से परिभाषित करते हुए

यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि 695 जो राम भक्तो के लिए अब पवित्र अंक माना जा सकता है क्योंकि
6 दिसम्बर 1992 को ढांचा विध्वंस हुआ, 9 नवम्बर 2019 को न्यायालय का फैसला आया और 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का शिलन्यास हुआ। इस फिल्म के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यही है कि राम भक्तों के द्वारा इस गौरवशाली अतीत को भुलाया ना जा सके। फिल्म का शीर्षक इन्हीं घटनाओं की  तिथियों पर आधारित है।

इस फिल्म में अभिनेता अरुण गोविल एक ऐसे साधु की भूमिका में देखने को मिलेंगे जिसने अपना पूरा जीवन राम और राम मंदिर के बनने का इंतजार ने बिता दिया। यह साधु शांति के मार्ग पर चल कर मंदिर निर्माण चाहता है। यह फिल्म अरुण गोविल, अशोक समर्थ, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा, गजेंद्र चौहान मनोज जोशी, के. के. रैना, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दयशंकर पांडेय, विकाश महंते, सुशीलाजीत साहनी (70mm) और गरिमा अग्रवाल के साथ एक संगीत समृद्धियुक्त कास्ट क्रेडिट्स के साथ सिनेदर्शकों तक बहुत जल्द ही पहुँचने वाली है।

बकौल अभिनेता अरुण गोविल इस अमर कथा को  आत्मसात करना एक सम्मान है जो लाखों दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। ‘695’ बस एक फिल्म नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और श्रद्धा की जीत का उत्सव है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में नज़र आएगी अदाकारा शिल्पा शेट्टी

07.01.2024  –  फिल्मकार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में अदाकारा शिल्पा शेट्टी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये शो 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ‘लेडी कॉप’ के रोल में नजर आएंगी।सीरीज की पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

स्क्रीन पर शिल्पा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही है जोकि आतंकियों को खत्म करने के एक मिशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड कर रही हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, शरद केलकर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी जैसे कई दिग्गज एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्मकार रोहित शेट्टी, जो अपने नायक-केंद्रित पुलिस कैरेक्टर को स्क्रीन पर कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शुरू में एक नायक के लिए डिज़ाइन की गई भूमिका के लिए शिल्पा शेट्टी को चुनकर एक आश्चर्यजनक कास्टिंग विकल्प को सामने लाया है।

‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह किरदार पहले एक नायक के लिए था। लेकिन फिर आखिरी क्षण में, हमने शिल्पा को बुलाया जब वो चंडीगढ़ में ‘सुखी’ की शूटिंग कर रही थी। उसी दरम्यान वो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ भी कर रही थी और व्यस्त रहने के बावजूद भी वो इस सीरीज में काम की।

मुझे पता था कि वह ऐसा करने में सक्षम होगी। यहां तक कि एक एक्शन सीन के दौरान शिल्पा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी लेकिन फिरभी उसने अपना काम पूरी तन्मयता से सम्पन्न की।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह तृतीय सीज़न  का आयोजन  26 जनवरी को…..!

06.01.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा अंधेरी, मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 26 जनवरी कोभव्य रूप से ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024’ समारोह (तृतीय सीजन) का आयोजन किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को नवाजा जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा में सराहनीय काम किया है।

कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मेहमान के रूप में मौजूद होंगी। इस समारोह में विशिष्ट व्यक्तित्व को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय रत्न सम्मान उन उत्कृष्ट व्यक्तियों/संगठनों की मान्यता और सम्मान में है, जिन्होंने कर्तव्य की सीमा से ऊपर उठकर जनहित में अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अलग अलग क्षेत्र में बेमिसाल प्रदर्शन किया है। साथ ही साथ बिज़नसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख़्सियतों के एवं पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मानित किया जाएगा।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।  पिछले 4 -5 सालों से डॉ कृष्णा चौहान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को भगवतगीता भेंट करते चले आ रहे हैं। गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर व एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में पहले स्थान पर माने जाते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

शाहरूख खान ने 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ बॉलीवुड की कुल 4400 करोड़ की कमाई में 2600 करोड़ का दिया योगदान……!

06.01.2024  –  जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने के बाद भारत में 200 करोड़ और दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बेहद आकर्षक और रिलेटेबल  कहानी लेकर आई जिसने वास्तव में दर्शकों के दिलों को छू लिया है।

शाहरुख खान की एक नॉन-एक्शन फिल्म होने के नाते ‘डंकी’ ने हाल के दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन और लोकप्रियता देखी है। ‘डंकी’ चार दोस्तों की एक दिल छू लेने वाली कहानी लाई, जिनके सपने विदेश जाने के थे लेकिन इसके लिए जब वे ‘डंकी’ रूट चुनते हैं, तो उन्हें कई बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म देश के प्रति प्रेम की भावना को उजागर करती है और न केवल ‘डंकी’ फ्लाइट पर रोशनी डालती है, बल्कि सीमा पार करने और बेहतर अवसरों के लिए पलायन करने के इच्छुक लोगों पर भी प्रकाश डालती है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि इस फिल्म को जिस तरह का प्यार मिला है वह वाकई शानदार है और इसने फिल्म को 2023 की सबसे पसंदीदा फिल्म बना दिया है। ‘डंकी’ की शानदार सफलता के साथ, शाहरुख खान ने 2023 में हैट्रिक बनाई है। ‘पठान’, ‘जवान’ और अब डंकी के साथ, शाहरुख खान ने पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। ‘पठान’ ने 1,050.30 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘जवान’ ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया और अब ‘डंकी’ ने एक ही साल में ब्लॉकबस्टर देने के किंग खान के सिलसिले को बरकरार रखते हुए 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************