बनी देश की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
29.09.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म देवरा पार्ट 1 के पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा सामने आ गया है. देवरा पार्ट 1 के मेकर्स युवसुधा आर्ट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहले दिन की कमाई शेयर कर दी है. देवरा पार्ट 1 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है.
साथ ही देवरा पार्ट 1 इस साल टॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. देवरा पार्ट 1 ने कल्कि 2898 एडी को भी पछाड़ दिया है.देवरा पार्ट 1 के मेकर्स युवसुधा आर्ट्स ने आज 28 सितंबर को फिल्म की पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा शेयर कर दिया है. देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 172 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन कर लिया है.
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों में देवरा पार्ट 1 ने ओपनिंग कलेक्शन से थलापति विजय की हालिया रिलीज फिल्म गोट, स्त्री 2, महेश बाबू की गुंटूर कारम, कमल हासन की इंडियन 2 और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को पछाड़ दिया है.शिवा कोराताला ने फिल्म देवरा पार्ट 1 को डायरेक्ट किया है. 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर रोमांस करती दिख रही हैं.
फिल्म जूनियर एनटीआर का डबल रोल हैं. फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में दिख रहे हैं. फिल्म बीती 27 सितंबर को रिलीज हुई है. बता दें, आरआरआर (2022) के बाद जूनियर एनटीआर की कोई फिल्म रिलीज हुई है, जिसे लेकर फैंस के बीच तगड़ा क्रेज है.
28.09.2024 (एजेंसी) – दिग्ग्ज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली हर फिल्म की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से देखते हैं।अनुपम की फिल्म द सिग्नेचर का भी दर्शकों को इंतजार है और यह इसलिए भी खास है, क्योंकि ये उनके करियर की 525वीं फिल्म है।अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अनुपम ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।
जिंदगीभर तमाम जिम्मेदारियां निभाने के बाद बुढ़ापे में हर कोई आराम और सुकून की जिदंगी बिताना चाहता है, लेकिन असल में वृद्धावस्था की अपनी अलग चुनौतियां हैं।मां-बाप के बुढ़ापे में कैसे उसकी संतान का रवैया बदल जाता है, यही सब इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है। अनुपम एक बुजुर्ग पिता की भूमिका में हैं, जो वृद्धावस्था की चुनौतियों से लड़ते दिख रहे हैं।इस दिल छू लेने वाली कहानी का ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाला है।
बेहद दर्दनाक होता है किसी को खो देना, पर बेहद खौफनाक होता है किसी को खो देने का डर, ट्रेलर की यह पंचलाइन किसी को भी भावुक कर दे।ट्रेलर देख एक यूजर ने लिखा, भाई ट्रेलर ने ऐसे रुला दिया। फिल्म देखकर क्या होगा। अनुपम सचमुच गजब के कलाकार हैं।दूसरे ने लिखा, सभी पुराने और शानदार कलाकारों को साथ देख दिन बन गया।
वास्तव में जिंदगी की हकीकत यही है। अपना कोई नहीं है।फिल्म में अनु कपूर, नीना कुलकर्णी, रणवीर शौरी और महिमा चौधरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। द सिग्नेचर का निर्देशन गजेंद्र अहिरे ने किया है।यह फिल्म जी5 पर 4 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।अनुपम ने ट्रेलर साझा कर सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे करियर में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने मेरे अंदर के कलाकार को चुनौती दी और साथ ही जीवन के कुछ पहलुओं का एहसास भी कराया।
द सिग्नेचर की कहानी कुछ ऐसी ही है।अनुपम अपने निर्देशन में बन रही फिल्म तन्वी द ग्रेट को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें वह अभिनय भी करेंगे।2002 में आई वहीदा रहमान और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ओम जय जगदीश के बाद यह उनके निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म है।अनुपम के मुताबिक, पिछले 3 साल से वह पूरे जुनून, साहस, मासूमियत और आनंद के साथ इसकी कहानी पर काम कर रहे थे। इस साल मार्च में उन्होंने इस फिल्म का ऐलान किया था।
27.09.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म देवरा: पार्ट 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म एक दिन यानी 27 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. फर्स्ट डे शो देखने के लिए टिकट काउंटर पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. दर्शकों के इस क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने कई एक्स्ट्रा शो में शुरू किए हैं. जूनियर एनटीआर की फिल्म का क्रेज ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है.
देवरा मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग की अपडेट साझा की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, नार्थ अमेरिका देवरा के प्रकोप को रोक नहीं सकता. लाल सागर पूरी तरह से सुनामी में बदल रहा है. 2.5 मिलियन+ डॉलर प्रीमियर प्री-सेल. क्रेज और बढ़ रहा है.विदेशों के अलावा, भारत में भी देवरा अच्छा-खासा कमाई कर रही हैं. गुरुवार, दोपहर 12.30 बजे तक भारत में देवरा की 10,90,677 टिकटें बिकी हैं. फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं. यह डेटा ब्लॉक सीटों के बिना है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लॉक सीटों को शामिल करते हुए देवरा ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 43.09 करोड़ रुपये की कमाई की है.दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर देवरा का प्री-सेल पहले दिन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है. रिलीज होने में एक दिन और बाकी है, ट्रेड चर्चाओं से पता चलता है कि भारत में एडवांस बुकिंग लगभग 50 करोड़ रुपये और ओवरसीज में लगभग 42 करोड़ रुपये की कमाई पर समाप्त होगी.
फिल्म के दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है, जो कि जूनियर एनटीआर-स्टारर के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी .रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर यह अनुमान सही हुआ तो जूनियर एनटीआर, प्रभास के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले दूसरे तेलुगू एक्टर बन जाएंगे.
जूनियर एनटीआर की फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस दोनों पर शानदार शुरुआत करेगी. फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान, चैत्रा राय और श्रुति मराठे जैसे कलाकारों से सजी देवरा 27 सितंबर को रिलीज होगी.
26.09.2024 -(एजेंसी) – साउथ सुपरस्टार की एक्शन ड्रामा देवरा पार्ट 1 दो दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म ने सिनेमाघरों के टिकट काउंटरों पर धमाल मचा दी है. जी हां, देवरा की धमाकेदार शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई है. फिल्म ने दुनिया भर में प्री-सेल में 50 करोड़ रुपये की टिकटें बेची हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने उम्मीद जगा दी है कि वह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के मुताबिक, देवरा ने 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक लगभग 7,70,464 लाख टिकटों के साथ भारत में अपनी एडवांस बुकिंग के मामले में 19 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने भारत में फिल्म की प्री-सेल में सबसे ज्यादा योगदान दिया, उसके बाद इसके हिंदी वर्जन का नाम आता है. तेलुगु में जहां 7,47,037 टिकटें बिकी हैं, वहीं हिंदी में 20,183 टिकटे बिक चुकी हैं. तमिल में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिकी हैं. कन्नड़ और मलयालम में क्रमश: 153030 और 10485 टिकट बिके हैं.
देवरा ने मंगलवार तक जहां भारत में फिल्म की प्री-सेल्स 28 करोड़ रुपये रही, वहीं दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग की सेल्स 50 करोड़ रुपये रही. भारत और दुनिया भर में फिल्म की प्री-सेल्स को देखते हुए देवरा दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सोलो ओपनर बनकर उभर सकती है. उम्मीद है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर देवरा 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है.
देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान अहम भूमिका में हैं. सैफ अली खान विलेन के किरदार में नजर आएंगे. प्रकाश राज, श्रीकांत, मुरली शर्मा और श्रुति मराठे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 27 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हैदराबाद में फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे शुरू होगा.
25.09.2024 (एजेंसी) – सोहम शाह की हॉरर-थ्रिलर फिल्म तुम्बाड ने अपनी री-रिलीज पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने री-रिलीज पर शानदार कलेक्शन करते हुए कई दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब तुम्बाड अपनी री-रिलीज के दौरान भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
इस फिल्म ने पहली बार में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन अब इसकी शानदार वापसी हुई है.तुम्बाड ने अपनी री-रिलीज पर 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है. देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज का खिताब अपने नाम करते हुए इसने घिल्ली को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले तक घिल्ली अपनी री-रीलीज पर दमदार कमाई के साथ 2000 के दशक में रिलीज होने वाली बड़ी हिट थी.
सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड ने सिर्फ 10 दिनों में 26.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म घिल्ली ने भी अपनी री-रिलीज पर इतना ही कमाया था. लेकिन अपने 11वें दिन के कलेक्शन के साथ तुम्बाड अब आगे बढ़ गई है. फिल्म ने अब तक 1.06 करोड़ बटोर लिए हैं और इससे इसकी कुल कमाई 22.63 करोड़ रुपए हो गई है. फिल्म टाइटैनिक 18 करोड़ रुपए कमाकर तीसरे नंबर पर है. वहीं शोले (13 करोड़) चौथे नंबर पर और रोमांटिक ड्रामा लैला मजनू (11.5 करोड़) पांचवें नंबर पर है.
राही अनिल बर्वे के डायरेक्शन में बनी फिल्म तुम्बाड पहली बार साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था. अब 13 सितंबर 2024 से ये फिल्म फिर से पर्दे पर है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो सोहम शाह, ज्योति मालशे. अनीता दाते केलकर, रोंजिनी चक्रवर्ती और दीपक दामले फिल्म का हिस्सा हैं.
24.09.2024 – ‘त्रिदेव’, ‘विश्वात्मा’, ‘मोहरा’, ‘गुप्त’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक राजीव राय की भारतीय फिल्म जगत में धमाकेदार वापसी मर्डर थ्रिलर ‘ज़ोरा’ से होने जा रही है। अपनी नवीनतम फिल्म ‘ज़ोरा’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए राजीव राय कहते हैं “मैंने अपनी नयी फिल्म ‘ज़ोरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अब उसका पोस्ट- प्रॉडक्शन तेज गति से चल रही है जो लगभग पूरा हो चुकी है।
लेकिन मेरी यह फिल्म अपनी पिछली फिल्मों से इस मायने में अलग है कि इस बार मेरी इस फिल्म में कोई भी बड़ा नाम या स्टार नहीं है। इसमें चालीस नये चेहरे हैं जिनका चुनाव मैंने उत्तर भारत से किया है और सिर्फ एक गाना है जिसका संगीत विजू शाह ने दिया है। इस फिल्म को मैंने बहुत कम बजट में बनाया है। एक निर्माता-निर्देशक के रूप में एक तरह से मैंने अपने आपको चुनौती दी है कि मामूली बजट होने के बावजूद मैं एक बेहद दिलचस्प फिल्म बनाऊँ जो मेरी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो।
फिल्म का बजट भले ही कम है, लेकिन अपने कहानी कहने के अंदाज़ या उसके तकनीकी पहलुओं के साथ मैंने किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया है। मैंने अपनी यह फिल्म हमेशा की तरह आम दर्शकों के लिए बनायी है जिन्हें आज हमने ‘सिंगल स्क्रीन सिनेमा के दर्शक’ या ‘मास ऑडिएंस’ का नाम दे दिया है। मेरा मानना है कि आज भी मुख्य रूप से देश की आम जनता ही सिनेमा देखने जाती है। आप गौर करें तो पायेंगे कि मैंने कभी भी अपने दौर के टॉप स्टार्स (जैसे कि अमिताभ बच्चन) के साथ काम नहीं किया।
जब मैंने ‘त्रिदेव’ के लिए सनी देओल और जैकी श्रॉफ को साइन किया था हालांकि तब वो नामी और कामयाब स्टार थे, पर तब उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही थीं। नसीरुद्दीन शाह भी तब ज़्यादातर आर्ट फिल्मों का ही हिस्सा थे। इसके बावजूद फिल्म कामयाब रही। जब मैंने ‘मोहरा’ के लिए अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को कास्ट किया था, तब वो उभरते हुए सितारे थे।
‘गुप्त’ के लिए मैंने बॉबी देओल को तभी साइन कर लिया था जब उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ की शूटिंग चल रही थी। हालांकि ये सब कलाकार बाद में बड़े स्टार बन गये। मैंने संगीता बिजलानी, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों को खोजा और सोनम और दिव्या भारती जैसी उभरती हुई अभिनेत्रियों के कैरियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी।
इनके अलावा और भी ऐसे कई कलाकार हैं जिन्हें मैंने अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया और जिन्होंने बाद में भारतीय फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनायी। नयी प्रतिभाएं हमेशा से मेरा ध्यान आकर्षित करती रही हैं और नये लोगों के साथ काम करने में मैंने कभी भी संकोच नहीं किया। ‘ज़ोरा’ भी एक विशुद्ध कमर्शियल मास एंटरटेनर है। इसके स्क्रिप्ट में ज़्यादा गानों की गुंजाइश नहीं थी, इसलिए फिल्म की ज़रूरत के मुताबिक मैंने इसमें सिर्फ एक ही गाना शामिल किया है।
इस फिल्म की मेकिंग में मैंने किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया है। यह एक दमदार, स्टाइलिश और मनोरंजक फिल्म है। मुझे यकीन है, ‘ज़ोरा’ दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।”
अस्सी और नब्बे के दशक में, निर्माता-निर्देशक राजीव राय का नाम और उनका बैनर त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड एक ताकत थी। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्मों का अपना एक अलग फॉर्मूला होता था-चटपटे डायलॉग्स, दो-तीन हीरो-हीरोइन्स, ज़बरदस्त गन फाइट्स, शानदार फोटोग्राफी, साउंड इफेक्ट्स, बड़े-बड़े तड़कीले-भड़कीले सेट्स, हेलिकॉप्टर शॉट्स और हिट गाने यानी आम दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर मसाला, यही वजह थी कि जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज़ होती थी, तो दर्शक उसे देखने के लिए टूट पड़ते थे.
फिर परिस्थितियों और कुछ व्यक्तिगत कारणों से राजीव ने एकाएक फिल्में बनाना बंद कर दिया और विदेश में जा कर बस गये। मगर फिर देश के प्रति प्रेम जागा, अपनी बेमिसाल क्रिएटिविटी और हिंदी फिल्मों के प्रति जुनून ने उन्हें भारत लौटने पर मजबूर कर दिया।
प्रतिफल स्वरूप उनकी स्टाइलिश, मनोरंजक, सस्पेंस मर्डर थ्रिलर ‘ज़ोरा’ सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है। इस फिल्म को लेकर निर्माता-निर्देशक राजीव राय इन दिनों काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म को इस साल के अंत तक प्रदर्शित करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
24.09.2024 (एजेंसी) – अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया काउंट डाउन पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फैंस और दर्शकों को याद दिलाया है कि फिल्म इस साल के आखिरी महीने में रिलीज हो रही है.
पुष्पा 2: द रूल ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का काउंट डाउन भी दिया है. पुष्पा 2: द रूल को सिनेमाघरों में रिलीज में सिर्फ 75 दिन बचे हैं.पुष्पा 2: द रूल का नया काउंट डाउन पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए 75 दिन. पुष्पा 2 द रूल भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगा.
सिनेमा में द रूल 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी.लाल रंग के पोस्टर में पुष्पाराज को चंदन की लकडिय़ों को देखते हुए देखा जा सकता है. हालांकि पोस्टर में अल्लू अर्जुन के चेहरे को दिखाया नहीं गया है. पोस्टर में लिखा है, 75 दिन बाकी है. फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है.फैंस पुष्पा 2 दर रूल का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं.
पहले यह फिल्म बीती 15 अगस्त को स्त्री 2 से होना था, लेकिन पुष्पा 2 की रिलीज डेट को आगे खिसकाकर 6 दिसंबर कर दिया गया. अब अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 6 दिसंबर को छावा से भिड़ेगी. पुष्पा 2 साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन का पुष्पराज का रोल वर्ल्डफेमस है. फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने किरदार में नजर आएंगी.
समंदर के अंदर राज करना है…खौफनाक अंदाज में दिखे अभिनेता
23.09.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर देवरा साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान खास रोल में हैं. फैंस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही काफी एक्साइटेड हैं वहीं मेकर्स ने एक और ट्रेलर रिलीज करके फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है. हाल ही में देवरा का रिलीज ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया है.
जिसमें जूनियर एनटीआर समंदर पर राज करने के लिए सैफ अली खान के साथ लोहा ले रहे हैं.देवरा के रिलीज ट्रेलर में समंदर के अंदर की दुनिया की झलक दिखी. जिसके लिए जूनियर एनटीआर युद्ध कर रहे हैं. इससे पहले देवरा का ट्रेलर किया गया था, जिससे पता चलता है कि एनटीआर का इसमें डबल रोल है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं.
वहीं रिलीज ट्रेलर में भी समंदर के अंदर उनके बीच खतरनाक युद्ध होता है. वहीं एक सीन में एनटीआर को शार्क की सवारी करते हुए भी देखा गया. वाकई ट्रेलर देखकर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं उनके कैरेक्टर का नाम भैरा है जिसकी टक्कर देवरा से होती है.
वहीं जाह्नवी कपूर फिल्म में एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी. देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है वहीं युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आपको बता दें,
जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था. इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. जिसमें उनके साथ राम चरण भी थे.
22.09.2024 – केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम (मुम्बई) में आयोजित अवार्ड शो ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ का पोस्टर बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने जारी किया। यह इस अवार्ड समारोह का चौथा साल है।
इस अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कई अभिनेता निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की विशेष उपस्थिति होगी और सभी आगंतुकों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान इस पुरस्कार समारोह का आयोजन पिछले चार वर्षों से करते चले आ रहे हैं।
केसीएफ फाउंडेशन के अध्य्क्ष डॉ कृष्णा चौहान इस कार्यक्रम में सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू मोहनदास करमचन्द गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और उसके बाद यह पुरुस्कार समारोह शुरू होगा। डॉ कृष्णा चौहान ने अवॉर्ड शो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज एक ऐसा समय है जब हमें महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने की सख्त जरूरत है।
महात्मा गांधी जैसे लोग कभी कभी इस धरती पर आते हैं। गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सब को अपने कर्म करने चाहिए। इस अवार्ड शो में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा।
21.09.2024 (एजेंसी) – सनी सिंह को आखिरी बार फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई।इस फिल्म में वरुण शर्मा, जस्सी गिल और मनजोत सिंह जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।अब सनी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम अमर प्रेम की प्रेम कहानी है।
इस फिल्म में सनी के साथ अभिनेता आदित्य सील भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।अमर प्रेम की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें सनी और आदित्य की झलक दिख रही है। पोस्टर में न केवल आदित्य सील और सनी सिंह के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से चार्ज की गई कहानी के लिए टोन भी सेट करता है।
कैप्शन में लिखा है, जोड़ी इनकी है निराली, अमर और प्रेम अपनी कहानी लेकर आ गए हैं प्तअमरप्रेमकीप्रेमकहानी 4 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग होगी, केवल जियो सिनेमा प्रीमियम पर। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, पार्थ गज्जर और पूनम श्रॉफ सहित एक गतिशील टीम द्वारा किया गया है। उनकी संयुक्त विशेषज्ञता एक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन का वादा करती है जो कहानी की भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक महत्व दोनों को दर्शाती है।
अमर प्रेम की प्रेम कहानी एक ऐतिहासिक फिल्म होने का वादा करती है, जिसमें आदित्य सील और सनी सिंह एक ऐसी कहानी में शक्तिशाली प्रदर्शन करते हैं जो समलैंगिक प्रेम का जश्न मनाती है। फिल्म में प्रनूतन बहल भी हैं।फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाली है।इस फिल्म को आप 4 अक्टूबर, 2024 से जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।हार्दिक गज्जर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। ज्योति देशपांडे इस फिल्म की निर्माता हैं।
पहली बार दिखी जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी की तिकड़ी
20.09.2024 (एजेंसी) – अभिनेता जूनियर एनटीआर को पिछली बार फिल्म आरआरआर (2022) में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।अब प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म देवरा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए जाह्नवी कपूर दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखने वाली हैं।
दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।अब देवरा का पहला पोस्टर सामने आ गया है।देवरा के नए पोस्टर में पहली बार एनटीआर, सैफ और जाह्नवी की तिकड़ी देखने को मिल रही है। इसमें एनटीआर की जोड़ी जाह्नवी के साथ बनी है, वहीं फिल्म में सैफ और एनटीआर का सामना देखने को मिलने वाला है।
यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसके निर्देशन की कमान कोराताला शिवा ने संभाली है।यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका इंतजार न सिर्फ साउथ, बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों को भी है।एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 अपनी रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. वह अपने खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगी.
यूके में डॉल्बी एटमॉस पर प्रदर्शित होने वाली पहली तेलुगू फिल्म बनने जा रही है.देवरा पार्ट 1 को चार मॉडरेशन के बाद सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. इस पैन इंडिया फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट 22 सितंबर, 2024 को होने की उम्मीद है. इस बीच, टीम देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है. एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स की निर्मित फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए उतरेगी.
19.09.2024 (एजेंसी) – वंदना कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म लव सितारा को जी5 पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज मिल गई है। शोभिता धूलिपाला और राजीव सिद्धार्थ अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है, जिसमें हाईवोल्टेड ड्रामा, शादी में अशांति और रहस्य शामिल हैं।
रिलीज से पहले, निर्माताओं ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म लव सितारा का ट्रेलर रिलीज हो गया।
27 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार इस फिल्म की कहानी तारा (शोभिता धूलिपाला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्वतंत्र इंटीरियर डिजाइनर हैं। दूसरी ओर अर्जुन (सिद्धार्थ) एक भावुक शेफ हैं और अंतरराष्ट्रीय सफलता के शिखर पर पहुंच चुके हैं। ट्रेलर के अनुसार, लव सितारा प्यार, स्वीकृति और क्षमा की एक सम्मोहक कहानी प्रस्तुत करती है।
कहानी तब और सघन हो जाती है जब अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण तारा और अर्जुन दो पूरी तरह से अलग लोगों के बीच जल्दबाजी में शादी का प्रस्ताव आता है।फिल्म आधुनिक रिश्तों की चुनौतियों, पारिवारिक अपेक्षाओं और असुविधाजनक वास्तविकताओं का सामना करने के लिए आवश्यक साहस की पड़ताल करती है।
शोभिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, इस मधुर और विनम्र पारिवारिक ड्रामा को प्रस्तुत करते हुए हमने केरल में कोविड लॉकडाउन के दौरान कुछ बहुत ही अनोखी चुनौतियों का सामना करते हुए शूट किया। मेरे लिए सितारा का किरदार अनोखा और खास रहा है।
रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित लव सितारा को प्यार, दिल टूटने और आत्म-खोज की कहानी के रूप में वर्णित किया गया है। फिल्म में शोभिता और राजीव के अलावा सोनाली कुलकर्णी हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को जी5 और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
18.09.2024 – वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली ‘डिवाइन फैंटेसी’ जॉनर की फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा नयनतारा लीड रोल में नजर आएगी।
वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के डॉ. ईशारी के. गणेश, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन के लिए साउथ के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सुंदर सी को अनुबंधित किया है, जिन्होंने हाल ही में ‘अरनमनई-4’ जैसी एक बड़ी हिट फिल्म दी है।
वेल्स फिल्म इंटरनेशनल, इस हाई-बजट फिल्म को राउडी पिक्चर्स, अवनी सिनेमैक्स [पी] लिमिटेड के साथ मिलकर आईवी एंटरटेनमेंट, बी4यू मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बना रहा है। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व ईशान सक्सेना, सुनील शाह और राजा सुब्रमण्यम द्वारा किया जा रहा है।
इस फिल्म की अन्य कास्ट और क्रू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी। यह फ़िल्म ‘मुकुथी अम्मन’ पार्ट 1 से अलग होने वाली है। सिनेदर्शकों द्वारा इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और उम्मीद है कि यह एक बड़ी कमर्शियल हिट बनकर सामने आएगी।
16.09.2024 – न्याय की खोज पर केंद्रित होम्बले फिल्म्स की नई फिल्म ‘बघीरा’ 31 अक्टूबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्रशांत नील की कहानी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है। यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी से लेकर एक्शन तक से दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली है।
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद से फैंस और क्रिटिक्स ‘हैलोवीन’ पर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और इस साल की फिल्मों में सबसे अलग नजर आएगी। इस फिल्म के पूर्व होम्बले फिल्म्स ने कई सुपर हिट फ़िल्में दी हैं।
उन्होंने कन्नड़ में ‘केजीएफ’ फ्रैंचाइज़ और ‘कंतारा’, तेलुगु में ‘सलार: पार्ट 1- सीज़फ़ायर’ को प्रोड्यूस किया है, जिसके बाद अब उन्हें तमिल में ‘रघु थाथा’ के साथ एक बड़ी सफलता मिली है।
होम्बले फिल्म्स के पास आने वाली फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है जिसमें ‘कंतारा : चैप्टर 1’, ‘सलार : भाग 2 – शौर्यंगा पर्वम’ और अन्य कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।
15.09.2024 – संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘ लव एंड वॉर ‘ की रिलीज डेट बदल दी गई है। संजय लीला भंसाली द्वारा जारी एक बड़े अपडेट के मुताबिक, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब क्रिसमस 2025 के बजाय 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस तरह से फिल्म सबसे लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने वाली है, क्योंकि रमजान, रामनवमी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार एक के बाद एक आ रहे हैं।
यह एक बड़ी फिल्म को रिलीज करने का सही समय है, क्योंकि इससे लोगों को पूरे छुट्टियों के मौसम में इसे एंजॉय करने का मौका मिलेगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ रणबीर और भंसाली की पहली साथ में काम करने वाली फ़िल्म होगी, इससे पहले 2007 में आई उनकी पहली फ़िल्म ‘सांवरिया’ थी। विक्की कौशल ने कभी भी फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं किया है, लेकिन आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भंसाली के साथ काम कर चुकी है।
‘लव एंड वॉर’ आने वाले महीनों में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। रणबीर कपूर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आलिया भट्ट, जिनकी हालिया रिलीज़ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) थी, अपनी अगली फ़िल्म ‘जिगरा’ के लिए तैयार हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित और वेदांग राणा अभिनीत यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। विक्की कौशल की पिछली फ़िल्म ‘बैड न्यूज़’ थी, जो कॉमेडी ड्रामा थी जिसमें त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। उनकी ‘छावा’ 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…!
15.09.2024 – इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है भारतीय फिल्म जगत में क्रियाशील फिल्म प्रचारक (पीआरओ) पुनीत आर. खरे ने। इन दिनों अपनी फिल्मी गतिविधियों की वजह से पुनीत आर. खरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुनीत आर. खरे का जन्म 3 सितंबर 1966 को इलाहाबाद के एक सम्मानित परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश्वर प्रसाद खरे, ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट चर्च स्कूल में पूरी की, जो उनके भविष्य की नींव साबित हुई।
इसके बाद उन्होंने बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की, जिसने उन्हें व्यापार और वित्तीय मामलों की गहरी समझ प्रदान की। पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनका अनुभव और विशेषज्ञता उन्हें भारतीय फिल्म जगत में एक विश्वसनीय और सम्मानित फिल्म प्रचारक/ पीआरओ के रूप में स्थापित किया है। पत्रकारिता के साथ-साथ, पुनीत एक कुशल इवेंट आयोजक और फिल्म निर्माता भी हैं, जो बड़ी-बड़ी इवेंट्स का आयोजन करने में माहिर हैं।
पुनीत खरे की शादी मनीषा पी. खरे से हुई है और उनकी एक बेटी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद, पुनीत ने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी है और व्यक्तिगत और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखा है। पुनीत आर. खरे के नेतृत्व में मयूरी मीडिया वर्क्स ने जनसंपर्क, प्रचार, प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट शो, कलाकार प्रबंधन और शो आयोजन के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। मयूरी मीडिया वर्क्स का उद्देश्य ग्राहकों की ब्रांड पहचान, छवि, और मूल्य को बढ़ाना है। कंपनी का दृष्टिकोण दीर्घकालिक रणनीतियों और उच्च गुणवत्ता पर केंद्रित है, जिससे ग्राहकों को निरंतर मनोवांछित मीडिया कवरेज प्राप्त हो सके जो उनके व्यवसाय पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके। पुनीत आर. खरे का जीवन और फिल्मी करियर एक प्रेरणा स्रोत है।
उनकी मेहनत, समर्पण, और उत्कृष्टता की दिशा में उनके प्रयासों ने उन्हें इस क्षेत्र में एक खास मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी संघर्षमय यात्रा नई पीढ़ी के पत्रकारों और जनसंपर्क विशेषज्ञों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बतौर फिल्म प्रचारक पुनीत खरे 38 वर्षों से बॉलीवुड में क्रियाशील हैं। पूनम झावर द्वारा निर्मित व राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आँच’ (2003) के कार्यकारी निर्माता पुनीत आर. खरे ने 2012 में फिल्म ‘अचानक-वन डे’ का निर्माण भी किया था।
बॉलीवुड में नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी निर्माताओं की भीड़ में पुनीत आर. खरे का नाम सर्वोपरि है। पुनीत आर. खरे के द्वारा बॉलीवुड में फिल्मों के निर्माण और विभिन्न अवार्ड कार्यक्रमों के द्वारा समाज की सेवा निःस्वार्थ भाव से की जा रही है। खासकर संघर्षरत नवोदित प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान करने की दिशा में फ़िलवक्त पुनीत आर. खरे ने उल्लेखनीय कदम उठा रखा है, प्रतिफल स्वरूप भारतीय फिल्म पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में पुनीत आर. खरे वर्तमान समय में लोकप्रियता के सर्वोच्च शिखर पर हैं।
14.09.2024 – जियो स्टूडियोज और जार पिक्चर्स की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें हास्य और प्रासंगिकता का खूबसूरती से मिश्रण किया गया है। ट्रेलर में चाय बेचने वाले से महत्वाकांक्षी ठग बने मितेश मेघानी (अमित सियाल) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलक दिखती है।
मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश रावल) को धोखा देकर अपने परिवार का प्यार पाने की कोशिश करता है। जब बूढ़ा व्यक्ति मरने से इनकार करता है, तो उसकी गलत तरीके से बनाई गई रिवर्स मॉर्गेज योजना का खुलासा होता है।
परेश रावल, अमित सियाल, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल अभिनीत इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और अजय राय ने किया है। राज त्रिवेदी द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा 20 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी मजेदार है और कॉमेडी से भरपूर है. फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं उनके साथ ही मल्लिका शेरावत, विजय राज, मस्त अली जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं. इनके अलावा शहनाज गिल और दलेर मेहंदी का गाने में स्पेशल अपीयरेंस है.ट्रेलर की शुरूआत में विक्की और विद्या अपनी का इंटीमेट वीडियो बनाते हैं और इसे रिकॉर्ड करते हैं लेकिन इसकी सीडी प्लेयर कहीं चोरी हो जाती है. इसी को खोजने की जद्दोजहद में मेकर्स ने गजब का कॉमेडी का तड़का लगाया है जिसमें विजय राज एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं जो मल्लिका शेरावत के प्यार में पड़ जाता है. हाल ही में मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था जो काफी दिलचस्प था. इस दिलचस्प टीजर में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी टीवी जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं और अपनी फिल्म के कलाकारों और क्रू को पेश करने के लिए एक शो होस्ट कर रहे हैं. इस टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया.फिल्म टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स, वाकाओ फिल्म्स और थिंकिंग पिक्चर्स का ज्वाइंट वेंचर है. यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि यह आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर जिगरा से टकराएगी, जो उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार पिछली बार मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे. वहीं उनकी अकपमिंग फिल्मों में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और मालिक है. दूसरी ओर तृप्ति की पिछली फिल्म बैड न्यूज थी जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क थे.
जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी समंदर पर बड़ी जंग
11.09.2024 (एजेंसी) – साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो चुका है. देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर अपने तय समय और डेट पर रिलीज हो गया है. देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार जूनियर एनटीआर के फैंस को बेसब्री से था, जो आज खत्म हो गया है. देवरा पार्ट 1 के पहले टीजर और पोस्टर ने फैंस में फिल्म के प्रति बढ़ाई थी, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस को 27 सितंबर तक का इंतजार भारी पड़ सकता है.
देवरा पार्ट 1 एक मास ड्रामा एक्शन फिल्म है. इसमें जूनियर एनटीआर का डबल रोल में हैं. ट्रेलर में भी जूनियर एनटीआर के दो अवतार दिख रहे हैं. पहले अवतार में वह बाप के रोल में निडर, बहादुर और हिम्मतवाले नजर आ रहे हैं, जो अपने समंदर में सैफ अली खान से जंग लड़ते दिख रहे हैं. वहीं, दूसरे अवतार में वह एक आम इंसान की तरह साधारण और डरपोक नजर आ रहे हैं.
ट्रेलर बताता है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं.फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान को विलेन भैरा बनाकर उतारा है और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर से टक्कर लेते दिखेंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर रोमांस करती दिखेंगी.देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है.
युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आगामी 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. पहले फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होनी थी. बता दें, जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था. इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. वहीं, जूनियर एनटीआर के दो साल बाद पर्दे पर उतरने से उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई है.
10.09.2024 (एजेंसी) – अक्षय कुमार अपने 57वां बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को सुनहरा तोहफा दिया है. अक्षय कुमार ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल बंगला का एलान किया है. इसी के साथ फिल्म भूत बंगला का एक मजेदार पोस्टर भी सामने आया है. भूत बंगला को प्रियार्दशन बनाने जा रहे हैं. इस जोड़ी ने पहले फिल्म भूल भुलैया से धमाका मचा दिया था.फिल्म भूत बंगला से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बड़ा ही मजेदार है.
इसमें अक्षय कुमार के कंधे पर काली बिल्ली बैठी हुई है और अक्षय कुमार कटोरी में पड़े दूध पर अपनी लार टपका रहे हैं. अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फिल्म भूत बंगला का एलान कर लिखा है, जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद, साल दर साल, इस साल भूत बंगला के फर्स्ट लुक का सेलिब्रेशन मना रहा हूं, 14 साल बाद प्रियादर्शन के साथ दोबारा काम करने के उतावलेपन को मैं जाहिर नहीं कर सकता हूं, यह ड्रीम कोलेब्रेशन लंबे समय बाद लौटा है, आप लोगों के साथ यह सफर शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाया हूं.
जादू के लिए हमसे जुड़े रहिए.बता दें, अक्षय कुमार और प्रियादर्शन ने साल 2007 में फिल्म हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया से धमाका किया था. अक्षय कुमार के फिल्मी करियर में भूल भुलैया बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.
अब देखना होगा कि 14 साल बाद यह जोड़ी कैसे अपने दर्शकों को एंटरटेन करती है.बता दें, भूत बंगला को बालाजी टेलीफिल्म्स और कैप ऑफ गुड्स फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर हैं. फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट का एलान नहीं किया गया है.
09.09.2024 (एजेंसी) – भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।उनकी यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणपत्र न मिलने के मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।ताजा खबर यह है कि भारी विरोध के बीच इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है।
यू/ए सर्टिफिकेट मिलने का मतलब यह है कि इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी व्यस्क के साथ फिल्म देखनी होगी। फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान जल्द हो सकता है।हालांकि, यू/ए सर्टिफिकेट मिलने के साथ इमरजेंसी पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। ये फिल्म कई कट और बदलावों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक सीन में कुछ दृश्यों को हटाने की सलाह दी है।
इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है।सेंसर ने निर्माता को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में से किसी के अपशब्द बोलने को बदलने के लिए भी कहा।इसके अलावा सीबीएफसी ने फिल्म में एक डायलॉग में इस्तेमाल किए गए सरनेम को बदलने का भी निर्देश दिया है।शिरोमणि अकाल दल और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
इमरजेंसी पर सिख समुदाय को हत्यारा दिखाने का आरोप लगाया है। यह फिल्म 1975 में देश में लगी इमरजेंसी और उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक सिख द्वारा की गई हत्या को दिखाती है।इमरजेंसी में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
देवरा के नए पोस्टर संग ट्रेलर की रिलीज डेट का किया एलान
08.09.204 (एजेंसी) – अभिनेता जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म देवरा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।
कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा: पार्ट’ में जूनियर एनटीआर का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर 2024 को जारी होगा।
फिलहाल नए पोस्टर पर यूजर्स की देखने लायक प्रतिक्रिया है। कमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के प्रति दर्शक किस कदर क्रेजी हैं।कहा जा रहा है कि देवरा: पार्ट 1 के ट्रेलर में बड़े पैमाने में ड्रामा और एक्शन का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
वहीं, जान्हवी कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म से जान्हवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी है। इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वॉर 2 और प्रशांत नील की अगली फिल्म को खत्म करने के बाद जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट- 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।
वल्र्डवाइड कमाए 126 करोड़, बनी तमिल की सबसे बड़ी ओपनर
07.09*.2024 (एजेंसी) – थलापति विजय ने साल 2024 की अपनी पहली फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से धमाका मचा दिया है. इससे पहले साल 2023 में इसी समय में रिलीज हुई फिल्म लियो (रुश्वह्र) से विजय ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अंबार लगाया था. वहीं, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने अपनी रिलीज का एक दिन पूरा कर लिया है. ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है.
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बीती 5 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.थलापति विजय की फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसमें फिल्म ने अपने घर तमिलनाडू में सबसे ज्यादा 38.3 करोड़ रुपये कमाए हैं.
फिल्म ने तेलुगू में 3 करोड़ और हिंदी में 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया है. ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की पहली दिन की कमाई का यह आंकड़ा सैकनिल्क ने जारी किया है.ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने एडवांस बुकिंग में ग्लोबली 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, यूएस में एडवांस बुकिंग में टिकट सेल कर 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
गोट ने वर्ल्डवाइड 126.32 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन से खाता खोला है. विजय की लियो ने वर्ल्डवाइड 142 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इंडिया में लियो ने 64.8 करोड़ रुपये ओपनिंग की थी, जिसका रिकॉर्ड ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम नहीं तोड़ पाई है.एजीएस एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में विजय के साथ प्रभुदेवा, प्रशांत, स्नेहा और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं. फिल्म में कई सरप्राइजिंग कैमियो भी हैं.
06.09.2024 (एजेंसी) – विक्रांत मैसी की अपकमिंग धमाकेदार सीरीज सेक्टर 36 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है। सेक्टर 36 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी। कई बच्चों के लापता होने की कहानी से लेकर पुलिस को चकमा देने वाले किडनैपर विक्रांत मैसी के साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगी।
लापता हो रहे बच्चों की सच्चाई के बारे में पता लगने वाले एक पुलिस अधिकारी के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है, जिसके बाद उसके होश उड़ जाते हैं।विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर किया है।
ट्रेलर में विक्रांत और दीपक गैंगस्टर लुक में धमाका करते दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी स्टारर सेक्टर 36 शुरुआत से ही चर्चा में रही है। मेलबर्न के मशहूर इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने धूम मचा दी थी और अब ओटीटी पर धूम मचाने वाली है।
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम ड्रामा में विक्रांत और दीपक डोबरिया की टॉम एंड जेरी की दौड़ वाकई दिलचस्प लग रही है।12वीं फेल विक्रांत मैसी एक बार फिर से ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सेक्टर 36 में एक पुलिस अधिकारी झुग्गी बस्तियों से बच्चों के गायब होने के मामले की जांच करता है। इस दौरान उसका सामना खतरनाक सीरियल किलर से होता है जो बच्चों को किडनैप करता है।
पोस्टर के बाद इसका नया वीडियो भी अब चर्चा में बना हुआ है। विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है।अभिनेता विक्रांत मैसी आज इंडस्ट्री के जाने-पहचाने नाम हैं जो 12वीं फेल के बाद दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित, सेक्टर 36 में नजर आने वाले हैं।
आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली सीरीज है और जिसमें अपराध और सामाजिक असमानता को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। सेक्टर 36 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।