Category Archives: film

लेखक व निर्देशक अशफाक खोपेकर सम्मानित

11.10.2024 – केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश मासूम सीएसपीए महासचिव अतुल राजकुले की उपस्तिथि में पिछले दिनों

बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जुहू, मुंबई स्थित इस्कॉन प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह मेंलेखक व निर्देशक अशफाक खोपेकर को

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया। इस पुरुस्कार समारोह में गुजारे ज़माने के सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार प्रेम चोपड़ा को राज्यपाल द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।

साथ ही साथ विधायक डॉ. भारती लावेकर, पद्मश्री संगीत निर्देशक अलीघानी, कॉमेडियन सुनील पॉल, भारतीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी, डॉ. बसंत गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा गोम सहित अन्य को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद धुंआधार कमाई करेगी भूल भुलैया 3

बनेगी फ्रेंजाइजी की बिगेस्ट ओपनर!

11.10.2024 (एजेंसी) – इस बार की दिवाली बेहद खास होने वाली है. दो बिग बजट फिल्में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हो गए हैं और फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. दिवाली पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है.ट्रेलर के बाद अजय देवगन की फिल्म की तरफ फैंस थोड़े से बायस्ड दिख रहे हैं. हालांकि, खबरें हैं कि इसके बावजूद कार्तिक आर्यन की फिल्म पर कुछ खास असर नहीं दिखेगा. भूल भुलैया 3 फ्रेंजाइजी की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवी बन सकती है.

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल भुलैया 3 पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 17 से 20 करोड़ की कमाई कर सकती है. जो कि भूल भुलैया के दोनों पार्ट से ज्यादा होगा. भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ कमाए थे.मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.भूल भुलैया 3 की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स हैं.

इस फिल्म के लिए कार्तिन मोटी फीस ली है. ये कार्तिक के करियर की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म है. फैंस को इस फिल्म और कार्तिक से काफी उम्मीदें हैं. वहीं फैंस विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का डांस फेसऑफ भी देखने के लिए बेसब्र हैं. फिल्म में विद्या और माधुरी मंजुलिका के रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है.सिंघम अगेन की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. खबरें हैं कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद लगाई गई है.

*****************************

 

पुष्पा 2 का फस्र्ट हाफ लॉक

फिल्म को रिलीज होने में बचे हैं सिर्फ इतने दिन

10.10.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 द रूल 6 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सुकुमार फिलहाल ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा पुष्पा: द राइज के सीक्वल में व्यस्त हैं. मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया है.

मेकर्स ने बताया कि फिल्म का फर्स्ट हाफ लॉक हो गया है. अब सेकंड हाफ पर काम चल रहा है. साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है.साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा साल साबित हुआ है. पिछले साल के मुकाबले इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म की हैं.

जहां 2024 की शुरुआत भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार साल रहा है, वहीं पुष्पा 2 द रूल साल के अंत के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी दमदार है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा.फिल्म के गाने, पोस्टर, टीजर और कई झलकियां पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं.

मेकर्स ने पुष्पा 2 का टाइटल और सुसेकी ट्रैक की झलक पहले ही दिखा चुके है. हाल ही में सुसेकी ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं.पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका दोहराते नजर आएंगे. इसके अलावा, रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर श्रीवल्ली के रूप में नजर आएंगी.

यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.बता दें, इसी विक्की कौशल की छावा भी रिलीज हो रही है. 6 दिसंबर रश्मिका के काफी बड़ा होगा, क्योंकि वह इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. छावा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.

***************************

 

अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक…….!

09.10.2024 –  यशी फिल्म्स के बैनर तले प्रवीण कुमार गुड्डरी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ से अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक 14 साल बाद भोजपुरी फिल्म जगत में हो रही है। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सख्त सास का किरदार निभा रही हैं।

जबकि इस के नायक व नायिका क्रमशः जय यादव और यामिनी सिंह हैं। सास-बहू के संबंधों के बीच आए उतार चढ़ाव को ड्रामेटिक अंदाज में बयां करती इस भोजपुरी फिल्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निकटवर्ती इलाकों में तेज गति से जारी है।

इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर राघव पांडेय, साहिल सिद्दीकी, रंभा साहिनी, दीपिका सिंह और एम.पी सिंह मुखिया जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

संदेशपरक फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ की घोषणा

09.10.2024 – राष्ट्रीय स्तर पर जनहित में जारी स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर पेशाब करने की वर्जना को एक अभूतपूर्व सिनेमाई कदम के रूप में पेश करने की मंशा के साथ बॉलीवुड की चर्चित प्रोडक्शन हाउस शुकराना मोशन पिक्चर्स ने अपनी पहली संदेशपरक फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ की घोषणा की है और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च कर दिया गया है।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म की कास्ट व क्रू के साथ वरुण बुद्धदेव, वेदिका नवानी, जसलीन सिंह, सांची तिवारी, चाहत तिवानी, आंचल तिवानी, दिशा तिवानी, साक्षी म्हाडोलक, राहुल जेठवा, सऊद मंसूरी, टाइगर पॉप, सेल बब्बी, निशा गुप्ता, रितु चौहान, जेम्स घाडगे, देशना दुग्गड़, अनुष्का मर्चंडे, रीम शेख, प्रथम भानुशाली आदि मौजूद रहे।

नीरज भदानी की परिकल्पना पर आधारित यह फिल्म सिर्फ़ एक आम सामाजिक ड्रामा नहीं है – यह एक विचित्र, साहसिक और विचारोत्तेजक कहानी है जो स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के सम्मान को केंद्र में रखती है। ऐसे समाज में जहाँ स्वच्छता को अक्सर अनदेखा किया जाता है, यह फ़िल्म एक महत्वपूर्ण सवाल पूछती है : जब सार्वजनिक रूप से पेशाब करने के मुद्दे का सामना किया जाता है तो क्या होता है ?

नीरज भदानी और नरेंद्र साहू द्वारा स्थापित शुकराना मोशन पिक्चर्स पहले से ही फिल्म निर्माण के अपने साहसिक दृष्टिकोण के साथ हलचल मचा रहा है। सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कहानियों के ज़रिए जन जागरूकता अभियान अपनी सहभागिता प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्वच्छता जैसे अपरंपरागत लेकिन महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान केंद्रित करके शुकराना मोशन पिक्चर्स ने ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ जैसी टाइटल के साथ फिल्म निर्माण की दिशा में साहसिक कदम उठाया है।

शिवम प्रभाकर चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई कहानी के साथ, फ़िल्म में ड्रामा, कॉमेडी और कठोर सामाजिक टिप्पणी का मिश्रण है। एसोसिएट प्रोड्यूसर देव बब्बर और कास्टिंग हेड राजेश गौतम द्वारा समर्थित, शुकराना मोशन पिक्चर्स एसोसिएट प्रोड्यूसर देव बब्बर, क्रिएटिव डायरेक्टर आर-वी को अपने साथ ले कर फिल्म इंडस्ट्री में एक नई आवाज़ के रूप में खुद को स्थापित कर रही है, जिसकी नज़र ऐसी फ़िल्मों पर है जो बोल्ड विषयों से पीछे नहीं हटतीं।

सुनील सुब्रमणि के निर्देशन में बन रही इस संदेशपरक फिल्म में कायनात अरोड़ा, सत्यजीत दुबे, जन्नत ज़ुबैर, हितेन तेजवानी, विनय आनंद और बिजेंद्र काला के साथ बॉलीवुड के कई नवोदित कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी

09.10.2024 – गीक पिक्चर्स इंडिया के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित 4 के एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे भारत में 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

कल्ट क्लासिक ‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ ने बहुत उत्साह पैदा किया है और इस तरह से सिनेदर्शक इसके सिनेमाघरों में अपकमिंग रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

फिल्म की भव्यता को बढ़ाने के लिए, लेजेंडरी स्क्रीन राइटर श्री वी विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी क्रिएटिव विजन दिया है, जिन्हें ‘बाहुबली’, ‘बजरंगी भाईजान’, और ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

गीक पिक्चर्स इंडिया, ए ए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्तरूप से वितरित इस फिल्म उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की टाइमलेस कहानी को स्क्रीन पर चित्रित करते हुए दर्शकों का एंटरटेनमेंट करना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

09.10.2024 (एजेंसी)  –  सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एक दिलचस्प बात सामने आई है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का लंबा ट्रेलर बन गया है. जी हां कई टैलेंटेड कलाकारों से भरपूर फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सबसे पहले सबका ध्यान इसके रनटाइम पर गया. इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.अजय देवगन के लीड रोल वाली सिंघम अगेन के ट्रेलर का रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है जो किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से लंबा है. सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके लॉन्चिंग इवेंट पर फिल्म की पूर स्टारकास्ट मौजूद रही. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर करके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी.रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज किया है.

ट्रेलर में बाजीराव सिंघम कलयुग के रावण के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जो उनकी सीता यानि अवनी बाजीराव सिंघम का अपहरण कर लेता है. अजय देवगन के साथ राम की ही तरह अपनी सेना है जो रावण की लंका दहन करने में उनका साथ देती है. रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में अजय देवगन अपने पॉपुलर सिघंम के किरदार में नजर आएंगे. जबकि रणवीर सिंह और अक्षय कुमार संग्राम भालेराव (सिम्बा) और वीर सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे.

रणवीर ने सिम्बा में अभिनय किया, जबकि अक्षय सूर्यवंशी में पुलिस के किरदार में नजर आए थे. वहीं टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्य का किरदार निभाएंगे. वहीं करीना अवनी बाजीराव सिंघम और दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी है जो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है.अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर सिंघम अगेन 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म रोहित द्वारा बनाई गई कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त है.

यह सिंघम रिटर्न्स का सीक्वल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएट्रिकल रिलीज के बाद सिंघम अगेन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. वहीं सिंघम अगेन का टकराव सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से देखने को मिलेगा.

**********************************

 

‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी

08.10.2024 – विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द्वारा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जाने वाली ‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर’ के जरिए दर्शकों को एक और मजबूत कहानी की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्ध द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरने से लेकर हलचल मचाने तक के लिए जान जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर असर डालने से लेकर उनकी बोल्ड स्टोरी टेलिंग के अंदाज को भी सामने रखती हैं।

‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर’ के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की मेकिंग में अहम भूमिका निभाई थी।

अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के ज़रिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म ‘कार्तिकेय 2’ और क्रिटिकली एक्लेमेड फ़िल्म ‘गुडाचारी’ का निर्माण किया है। फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल ऐतिहासिक कहानियों पर केंद्रित फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

साजिद नाडियाडवाला ने ‘किक 2’ का किया ऐलान…..!

08.10.2024 – नाडियाडवाला ग्रैंडसन साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ ‘किक 2’ का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में ‘किक’ के साथ धूम मचाई, जो साजिद नाडियाडवाला की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी।

वर्तमान समय में इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। लगभग दस साल बाद, इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद (2025) के अवसर पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एआर मुरुगडोस निर्देशित ‘सिकंदर’ के निर्माण के क्रम में ही ‘किक 2’ की घोषणा से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

10वें दिन खाते में आए इतने करोड़ रुपये

08.10.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं।इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा है, वहीं सैफ अली खान ने फिल्म में भैरा नाम के विलेन की भूमिका निभाई है।यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अब देवरा की कमाई के 10वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, देवरा ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 243.1 करोड़ रुपये हो गया है।देवरा की कहानी एनटीआर की है।

वह फिल्म में विलेन बने सैफ उर्फ भैरा के साथ मिलकर समुद्र के जरिए गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं, लेकिन एक दिन देवरा का हृदय परिवर्तन हो जाता है और ये बात भैरा को पसंद नहीं आती।देवरा का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। इसमें एनटीआर डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म सामना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 से हो रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।फिल्म का प्रीमियर नवंबर के अंत तक हो सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

*************************

 

डांडिया नाइट में दिव्या खोसला, सिमरन आहूजा और हिंदुस्तानी भाऊ ने मचाया धमाल…..!

07.10.2024 – स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने की दिशा में क्रियाशील प्रतिष्ठान ‘नाइट्रो फिटनेस’ के संचालक/अध्यक्ष प्रबोध दावखरे द्वारा कन्हैया नगर, कोपरी (ठाणे पूर्व) स्थित ‘नाइट्रो फिटनेस’ परिसर में नवरात्रि के अवसर पर 6 अक्टूबर आयोजित ‘डांडिया नाइट’ में बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा दिव्या खोसला, डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा और सोशल मीडिया के चर्चित शख्सियत हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धमाल मचाया।

सभी ने अपने व्यक्तव्य के दौरान लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने और फिटनेस के प्रति एक्टिव रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर ‘नाइट्रो फिटनेस’ के संचालक/अध्यक्ष प्रबोध दावखरे द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के सभी वर्ग के लोगों को अपनी सेहत और फिटनेस के प्रति जागरूक होना चाहिए तभी स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा।

‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम के दौरान ही चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के माध्यम से जिन अनाथ, वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य सुविधाएं दी जा रही है उन्हें पुरुस्कार दे कर सम्मानित भी किया गया। ‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जाति धर्म और दलगत नीतियों से ऊपर उठ कर हर नागरिक को देश की एकता, समरसता व अखंडता के ऊपर ध्यान रखना चाहिए। इन बिंदुओं पर एक स्वस्थ और फिट नागरिक ही एकाग्र हो कर चिंतन कर सकता है।

 

ग्लोबल वार्मिग के खतरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की आशंकाओं को देखते हुए फिलवक्त ‘नाइट्रो फिटनेस’ नए प्रशिक्षुओं के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हुए युवा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ की शाखाएं दक्षिण मुंबई (ब्रीच कैंडी – जहां लक्जरी फिटनेस से मिलती है), पवई, बांद्रा, ठाणे, न्यू बॉम्बे, पुणे और मुंबई के निकटवर्ती सभी इलाकों में है।

इसके अलावा ‘नाइट्रो फिटनेस’ की भविष्य की योजनाओं में भारत की राजनीतिक राजधानी – दिल्ली में नाइट्रो फिटनेस श्रृंखला स्थापित करना भी शामिल है और फ्रेंचाइजी प्रारूप के माध्यम से फिटनेस यूनिट विस्तार करने की है और साथ ही साथ विदेश के लिए फ्रेंचाइजी के अवसर उपलब्ध हैं।

‘डांडिया नाइट’ की चर्चा करते हुए प्रबोध दावखरे कहते हैं “यह डांडिया कार्यक्रम विशेष रूप से चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के संरक्षण में चल रहे अनाथालय के बच्चों और जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। मनोरंजन के साथ हम सामाजिक विकास की दिशा में भी अनवरत काम कर रहे हैं।

‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे हमेशा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भावुक रहे हैं। उनको बॉलीवुड हस्तियों से बहुत समर्थन और सराहना मिली है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

देश की सर्वश्रेष्ठ जिम श्रृंखला ‘नाइट्रो फिटनेस’ के द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रबोध दावखरे को महाराष्ट्र के भूतपूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी सम्मानित कर चुके हैं। फिटनेस के अलावा श्री प्रबोध दावखरे राजनीति और निर्माण व्यवसाय में भी सक्रिय हैं, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं।

विदित हो कि फिटनेस फ्रीक के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ठाणे (महाराष्ट्र) में ‘नाइट्रो फिटनेस’ का उद्घाटन किया था जो लगभग 1 लाख वर्ग फुट का है। हालाँकि, इसकी शुरुआत के दौरान इस जगह का दौरा करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी थे। अभिनेता सोहेल खान और रणदीप हुडा जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी ‘नाइट्रो फिटनेस’ का दौरा कर चुके हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

07.10.2024 (एजेंसी) – अजय देवगन की सिंघम अगेन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. ये फिल्म दिवाली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म से अभी तक सभी सितारों के फर्स्ट पोस्टर सामने आ चुके हैं. अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. अजय देवगन और रोहित शेट्टी से ट्रेलर के साथ धमाल मचाने का इंतजाम भी कर लिया है.

ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है.रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है. इस ट्रेलर को सारे एक्टर्स की प्रेजेंस में ही रिवील किया जाएगा.रिपोर्ट्स के माने तो ये आम ट्रेलर लॉन्च नहीं होने वाला है. ये बहुत ग्रैंड होने वाला है. सिंघम अगेन का ट्रेलर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में लॉन्च किया जाएगा. इसकी 2000 सीटे सिर्फ मीडिया नहीं बल्कि अजय, अक्षय, रणवीर, करीना, दीपिका और टाइगर के फैंस के लिए भी होंगी सभी सितारों के फैंस को भी बुलाया जाएगा.

जिसकी वजह से ये इस साल का मोस्ट अवेटिड ट्रेलर बन गया है.ये साल 2024 के सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है.एक सोर्स ने बताया- सिंघम अगेन बहुत ग्रैंड फिल्म है तो मेकर्स चाहते हैं कि इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर भी बड़ा होना चाहिए. ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.अजय देवगन की सिंघम अगेन का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाला है.

दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं. देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है. क्योंकि दोनों ही फिल्में ऑडियन्स की फेवरेट रही हैं. इस क्लैश का असर दोनों की ही कमाई पर पडऩे वाला है.सिंघम अगेन की बात करें तो इसकी स्टारकास्ट लंबी चौड़ी है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं.अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. शूटिंग के बीच में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करके फैंस को सरप्राइज दे दिया है. हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून को रिलीज होगी.धूम की फ्रेंचाइजी धूम 4 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है. फिल्म को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे.००शनाया कपूर इस फिल्म से रख रहीं बॉलीवुड में कदम, विक्रांत मैसी के साथ जमेगी जोड़ी

***************************

 

द लीजेंड ऑफ हनुमान के पांचवें सीजन का हुआ ऐलान

रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

06.10.2024 (एजेंसी) – जीवन जे कांग और नवीन जॉन की वेब सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।अब दर्शक इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा।आखिरकार निर्माताओं ने द लीडेंज ऑफ हनुमान के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है।

यह सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज तारीख भी सामने आ गई है।डिज्नी+ हॉटस्टार ने द लीडेंज ऑफ हनुमान का टीजर साझा करते हुए लिखा, पवनपुत्र लौट के आ रहे हैं, पंचमुखी अवतार में।इस सीरीज का प्रीमियर 25 अक्टूबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसे आप हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में देख सकते हैं।द लीजेंड ऑफ हनुमान का पहला और दूसरा सीजन 2021 में आया था, वहीं इसका तीसरा सीजन 12 जनवरी, 2024 और चौथा सीजन 5 जून, 2024 में आया था।

इस शो में संकेत म्हात्रे, सुरभि पांडे, दमनदीप सिंह बग्गन, विक्रांत चतुर्वेदी, रिचर्ड जोएल, शरद केलकर, रोहन जादव, शक्ति सिंह, साहिल वैद, वली, अहिरावण, तोशी सिन्हा, राजेश जॉली, आदित्य राज शर्मा, पुष्कर विजय, रोहन वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सुरेंद्र भाटिया, विक्रम कोचर, अमित देवंडी, गणेश दिवेकर, गिरीश सहदेव और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं.

बता दें कि पहले सीजन का प्रीमियर 29 जनवरी, 2021 को 13 एपिसोड के साथ हुआ था. बाद में 27 जुलाई, 2021 को 13 एपिसोड के साथ इसका दूसरा सीजन सामने आया. वहीं 12 जनवरी 2024 इसके तीसरे सीजन के छह एपिसोड सामने आए. चौथे सीजन की घोषणा 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती के अवसर पर की गई थी।

इस शो का प्रसारण इस साल 5 जून से 11 जुलाई तक किया गया. द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीरीज, वर्तमान में डिज्नी प्?लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

************************

 

म्यूज़िक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

05.10.2024 – नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संगीत की विरासत को बिल्कुल नए अंदाज में म्यूजिक लेबल ‘म्यूजिक मंकी’ के जरिए बयां करने जा रहे हैं।

रेमो डिसूजा, सचिन चव्हाण, लिजेल रेमो डिसूजा, मोहित सिंह और सौरभ मेहता के द्वारा संयुक्तरूप से संचालित म्यूजिक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित ‘द क्लब’ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज धर्मेश, साजिद (साजिद वाजिद), सलमान यूसुफ खान, एली अवराम, शक्ति मोहन, मीत ब्रदर्स, अजय गुप्ता, दीपेंद्र कुमार शर्मा, सोना मेधी, ​​अंजन भट्टाचार्य, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह, अमन त्रिखा और कई अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक/कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनके सहयोगियों सचिन चव्हाण और मोहित सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि ‘म्यूजिक मंकी’ एंटरटेनमेंट उद्योग में क्रांति लाने की दिशा में अग्रसर रहते हुए वैश्विक मनोरंजन का मानक वाहक के रूप में सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

फिल्म से भाईजान का फस्र्ट लुक आउट

05.10.2024 (एजेंसी) – साजिद नाडियाडवाला ने अपनी आगामी फिल्म किक 2 का ऑफिशियल एलान किया है. इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर ने फिल्म के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी जारी किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर किक 2 से सलमान खान तस्वीर शेयर की है.

उन्होंने डेविल की मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, यह एक शानदार किक 2 फोटोशूट था सिकंदर. फ्रॉम ग्रैंड, साजिद नाडियाडवाला.किक 2 से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आते ही फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया. एक फैन ने लिखा है, सिकंदर के बाद डेविल. एक दूसरे फैन ने लिखा है, आइकोनिक बैकपोज. एक और फैन ने लिखा है, असली शो अब चालू होने वाला है, क्योंकि अब डेविल आने वाला है.

अन्य फैंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को फायर इमोजी से भर दिया है.किक 2 सलमान खान की 2014 की फिल्म किक का सीक्वल है. किक नाडियाडवाला की निर्देशन में पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. सलमान खान की एक्शन फिल्म फैंस और दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था और इसी के साथ यह उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक फिल्म साबित हुई.सलमान खान इन दिनों एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं एआर मुरुगादॉस की फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. सिकंदर ईद 2025 पर रिलीज के लिए तैयार है.

******************************

 

महात्मा गांधी रत्न अवार्ड – 2024 समारोह सम्पन्न

04.10.2024 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर मेयर हॉल, अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई में आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड – 2024 समारोह अभिनेता सुरेंद्र पाल, आईजी मोहन राठौड़, एसीपी संजय पाटिल, धीरज कुमार, बीएन तिवारी, दिलीप सेन, सानन्द वर्मा, के के गोस्वामी, शशि शर्मा और मंजू लोढ़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।उपरोक्त अतिथियों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह के दौरान ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखानी, डॉ मुस्तफा यूसुफ़ ग़ोम, जे के तिवारी, संगीता जोशी, प्रियंका मालवीय, नीतू वाधवा, सुधीर जी, ऎक्टर विजेंद्र, हिमांशी सायबा, शशि शर्मा, सिंगर दीपक गिरि, लक्ष्मी गोस्वामी, समीरा शेख, रामुग्रह सिंह, सोना सिंह मॉडल, करिश्मा शेख सिंगर, सिंगर एन के नरेश, एडवोकेट हिना मिस्री, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय, खुशबू नीरव गाला, आर राजपाल, सागर आचार्य सिंगर, वैष्णव देवा, अजय राजा, राजेश घायल, पवन तोरी (गांधी जी के गेटअप में), जाहिद खान, सलमा नासिर खान शिक्षाविद, कैप्टन मोइन, प्रीति वर्मा मॉडल, चंदा वीरानी, सोनू श्रीवास्तव, डॉ यशोदा सोलंकी, नरेश रॉक्स, मेघा हेमदेव, चित्रा देवी जमातिया, अनुपम शक्ति, पूजा मेहता सहित कई हस्तियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

भारती छबड़िया ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और उन्हें भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान कई तरह के अवॉर्ड शो का आयोजन करते आये हैं। समाज सेवा की दिशा में अग्रसर संस्था ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज!

04.10.2024 (एजेंसी)  –  सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और मेकर्स 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में मेकर्स ने 75 डेज टू पुष्पा पोस्टर जारी किया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. तो आइए जानते हैं कब हो सकता है पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज.खबरों के मुताबिक सुकुमार और अल्लू अर्जुन, माइथ्री प्रोडक्शन के साथ नवंबर के दूसरे सप्ताह में पुष्पा 2 का ट्रेलर जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पुष्पा 2 का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन किया जा रहा है और मेकर्स नवंबर के दूसरे वीक में ट्रेलर के साथ अपनी दुनिया को अपने दर्शकों के लिए खोलने की योजना बना रहे हैं.

प्लान ये है कि 6 दिसंबर को रिलीज के लिए 3 सप्ताह का जबरदस्त प्रमोशन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 में भी जबरदस्त एक्शन सीन्स होंगे. पुष्पा: द राइज हिंदी में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई इसीलिए दर्शकों को सीक्वल से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं हालांकि फिल्म के टीजर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

अल्लू अर्जुन के साथ सुकुमार ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाने को तैयार हैं.हाल ही में देवरा के मेकर्स ने पुष्पा 2 का टीजर देवरा की स्क्रीनिंग के बीच दिखाते हुए दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज दिया है, इस सरप्राइज को देखकर दर्शक काफी खुश हुए.

सोशल मीडिया पर थिएटर का एक वीडियो वायरल है जिसमें पुष्पा 2 का टीजर सामने आने पर दर्शक झूम उठे और पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा.सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी खास रोल में हैं. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

***************************

 

6 अक्टूबर को डांडिया नाइट की मेजबानी करेगा ‘नाइट्रो फिटनेस’

03.10.2024 – स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति समर्पित प्रतिष्ठान ‘नाइट्रो फिटनेस’ राष्ट्रीय स्तर पर इन दिनों प्रथम पायदान पर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे हमेशा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भावुक रहे हैं। उनको बॉलीवुड हस्तियों से बहुत समर्थन और सराहना मिली है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। देश की सर्वश्रेष्ठ जिम श्रृंखला ‘नाइट्रो फिटनेस’ के द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रबोध दावखरे को महाराष्ट्र के भूतपूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी सम्मानित कर चुके हैं।

फिटनेस के अलावा श्री प्रबोध दावखरे राजनीति और निर्माण व्यवसाय में भी सक्रिय हैं, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। विदित हो कि फिटनेस फ्रीक के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ठाणे (महाराष्ट्र) में ‘नाइट्रो फिटनेस’ का उद्घाटन किया था जो लगभग 1 लाख वर्ग फुट का है। हालाँकि, इसकी शुरुआत के दौरान इस जगह का दौरा करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी थे। अभिनेता सोहेल खान और रणदीप हुडा जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी ‘नाइट्रो फिटनेस’ का दौरा कर चुके हैं।

फिलवक्त ‘नाइट्रो फिटनेस’ नए प्रशिक्षुओं के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हुए युवा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ की शाखाएं दक्षिण मुंबई (ब्रीच कैंडी – जहां लक्जरी फिटनेस से मिलती है), पवई, बांद्रा, ठाणे, न्यू बॉम्बे, पुणे और मुंबई के निकटवर्ती सभी इलाकों में है। इसके अलावा ‘नाइट्रो फिटनेस’ की भविष्य की योजनाओं में भारत की राजनीतिक राजधानी – दिल्ली में नाइट्रो फिटनेस श्रृंखला स्थापित करना भी शामिल है और फ्रेंचाइजी प्रारूप के माध्यम से फिटनेस यूनिट विस्तार करने की है और साथ ही साथ विदेश के लिए फ्रेंचाइजी के अवसर उपलब्ध हैं।

पिछले 15 वर्षों से फिटनेस उद्योग में क्रियाशील प्रबोध दावखरे द्वारा संचालित ‘नाइट्रो फिटनेस’ कन्हैया नगर, कोपरी (ठाणे पूर्व) में डांडिया नाइट की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे। सेलिब्रिटी दिव्या खोसला, जो अपनी नवीनतम फिल्म ‘सावी’ को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दिव्या खोसला, हिंदुस्तानी भाऊ जैसी अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ डांडिया संगीत की धुन पर डांस करेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा भी इस कार्यक्रम में लाइव नृत्य प्रस्तुत करेंगी। ‘डांडिया नाइट’ की विस्तृत चर्चा करते हुए प्रबोध दावखरे कहते हैं “यह डांडिया कार्यक्रम विशेष रूप से ठाणे के अनाथालय के बच्चों और जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। मनोरंजन के साथ हम सामाजिक विकास की दिशा में भी काम कर रहे हैं। चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के माध्यम से कई वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य सुविधाएं प्रदान की रही है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय सम्मानित

03.10.2024 – अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र की चर्चित समाज सेवी संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ समारोह में हजारीबाग (झारखंड) की धरती से जुड़े वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/ अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता व निर्देशक धीरज कुमार, टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के द्रोणाचार्य अभिनेता सुरेंद्र पाल, संगीतकार दिलीप सेन, मुम्बई पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल और यूनियन लीडर साउंड रिकॉर्डिस्ट बी एन तिवारी की उपस्थिति में महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

संवाद प्रेषक : अभिषेक कुमार पाण्डेय

**************************

 

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

200 करोड़ की ओर कलेक्शन

03.010.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवारा पार्ट 1′ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन ड्रामा का क्रेज रिलीज से पहले ही पीक पर पहुंच गया था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद देवारा पार्ट 1′ को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग की. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हालांकि अब वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं देवारा पार्ट 1’ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

जूनियर एनटीआर की देवारा पार्ट 1′ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने धांसू ओपनिंग भी की लेकिन फिर दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में लुढ़क गई. इसके बाद संडे को भी देवारा पार्ट 1′ कुछ कमाल नहीं कर पाई. अब वीकडेज में तो ये एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है. फिल्म रिलीज के पांच दिन बाद भी 200 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है.फिल्म की की कमाई की बात करें तो देवारा पार्ट 1′ ने पहले दिन 82.5 करोड़ से ओपनिंग की थी.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53.70 फीसदी की गिरावट आई और इसने 38.2 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 39.9 करोड़ कमाए. चौथे दिन देवारा पार्ट 1′ की कमाई में 68.05 फीसदी की गिरावट आई और इसने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं,सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक देवारा पार्ट 1′ ने रिलीज के पांचवें दिन 13.50 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ देवारा पार्ट 1′ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 186.85 करोड़ रुपये हो गया है.देवारा पार्ट 1′ की कमाई को देखा जाए तो इसने अभी तक तेलुग में ही अच्छा बिजनेस किया है. हिंदी में फिल्म खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. ये हाल तब है जब जूनियर एनटीआर पैन इंडिया स्टार के तौर पर फेमस हैं और फिल्म में बॉलीवुड के दो बड़े नाम सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी जुड़े हुए हैं.

ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि देवारा पार्ट 1′ हिंदी वर्जन में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब फिल्म को अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी के लिए हिंदी में भी अपनी पकड़ मजूबत करनी होगी. उम्मीद है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा. अब देखने वाली बात होगी कि देवारा पार्ट 1′ कितनी कमाई कर पाती है.देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं उनके साथ जाह्ववी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और शाइन टॉम चाको जैसे कई कलाकार खास रोल में हैं.

**********************

 

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

सलमान खान ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

02.10.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन है जिसे जवान के डायरेक्टर एटली निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और मेकर्स भी फिल्म की अपडेट शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में फिल्म से नया धांसू पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें वरूण किलर लुक में नजर आ रहे हैं.

वहीं मेकर्स ने फिल्म से सलमान के कैमियो के बारे में भी अपडेट शेयर की है.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- बेबी जॉन की झलक, मास सिनेमा अपने बेस्ट लेवल पर. सलमान खान ने इस वीकेंड में अपना कैमियो शूट किया. वरुण धवन को एक अलग ही मास अवतार में और बेबीजॉन की 5 मिनट से अधिक की झलक देखने के लिए उत्सुक था मैंने जो देखा वह बिल्कुल शानदार है.

आखिरकार जवान के बाद एटली के टैलेंट पर कौन शक कर सकता है. और सभी फैस के लिए सलमान खान इस वीकेंड के आखिरी में अपने हिस्से की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं. बेबी जॉन इस क्रिसमस पर आ रही है 25 सितंबर से सिनेमाघरों में.बेबी जॉन की स्टोरी को कलीश ने लिखा और डायरेक्ट किया है. बेबी जॉन एटली के निर्देशन में बनी फिल्म थेरी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

थेरी साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव खास रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं इसमें सलमान खान का शानदार कैमियो है. बेबी जॉन को जवान डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

****************************

 

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

आरआरआर स्टार राम चरण का दिखा एनर्जेटिक स्वैग

01.10.2024 (एजेंसी) – राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज हो गया है. गाने में राम चरण का एनर्जेटिक अंदाज दिख रहा है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना जारागंडी रिलीज हुआ था. अब राम चरण के फैंस के बीच फिल्म गेम चेंजर का नया गाना रा मचा मचा धूम मचा रहा है.रा मचा मचा को सिंगर नकाश अजीज ने गाया है. गाने में थामन.एस का संगीत है और इसके बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं.

गाने रा मचा मचा में राम चरण की फुल एनर्जी दिख रही है. राम चरण ने स्काई रंग शर्ट पर लाइट ग्रे रंग की पैंट हुई है. पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. गाना फिलहाल तेलुगू भाषा में रिलीज हुआ है.अपरिचीत, रोबोट और इंडियन 2 जैसी फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने फिल्म गेम चेंजर को डायरेक्ट किया है. फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये हैं. फिल्म को दिल राजू और शिरिष ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म गेम चेंजर में राम चरण आईएएस राम चंदर का रोल प्ले करेंगे. फिल्म में अंजली, कियारा आडवाणी, जयराम, सुनील, एस जे सूर्या, प्रकाश राज और मुरली शर्मा समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं.गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है. फिल्म आईएएस बन राम चरण चुनावों में होने वाले करप्शन पर लगाम लगाते दिखेंगे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा करेंगे. फिल्म गेम चेंजर पर साल 2021 से काम चल रहा है. आरआरआर की शूटिंग निपटाने के बाद से राम चरण फिल्म गेम चेंजर पर काम कर रहे थे

*****************************

 

तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के प्रथम प्रोजेक्ट के पहले गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न

01.010.2024 – गोरेगांव (पश्चिम),मुंबई स्थित ग्रेविटी स्टूडियो में पिछले दिनों संगीतकार अविनाश पाठक के संगीत निर्देशन में तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के प्रथम प्रोजेक्ट के पहले गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई।

इस गाने को स्वर दिया है प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर सुदेश भोसले ने। तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के इस प्रथम प्रोजेक्ट के निर्देशक अकरम खान और मीडिया प्रभारी कृष्ण के शर्मा हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन जैसे दिखने वाले एक्टर ईश्वर चित्ते की इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका है। निर्माता तीर्थानंद राव ने अपने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभी इस प्रोजेक्ट का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने वाली इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट व क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया पूर्ण होते ही टाइटल की घोषणा कर दी जाएगी। बहुत जल्द ही दो हिंदी फिल्मों की भी घोषणा की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

सिर्फ 2 दिनों में वल्र्डवाइड 243 करोड़ की बंपर कलेक्शन

30.09.2024 (एजेंसी) – साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, ने भारत में 100 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. कोराटाला शिवा की निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने देवरा: पार्ट 1 के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में अपडट साझा किया है.

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बिजनेस के बारे में अपडेट साझा करते हुए लिखा है, बॉक्स ऑफिस मुस्कुरा रहा है. देवरा ने शनिवार (दूसरे दिन) को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती के साथ गति पकड़ी.

लोगों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स के कारण बढ़त की संभावना थी, लेकिन शनिवार के आंकड़े ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कंटेट को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.ट्रेड एनालिस्ट ने आगे लिखा है, जबकि मास सर्किट का दबदबा जारी है,

शनिवार को मेजर नेशनल चैन में भी तेजी देखी गई. वर्तमान रुझानों के आधार पर, रविवार को देवरा जबरदस्त परफॉर्म कर सकती है. यदि देवरा सोमवार और मंगलवार, दोनों वर्किंग डे पर अपनी स्पीड बनाए रखती है, तो यह हिंदी वर्जन में सफलता की ओर अग्रसर हो सकती है.आगे लिखा है, बुधवार (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती की छुट्टी है.

इससे देवरा की संभावनाए और बढ़ गई हैं. अगर इस दिन फिल्म ने अच्छी परफॉर्म किया , तो यह पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई में अहम योगदान देगी.

तरण आदर्श के मुताबिक, देवरा ने हिंदी वर्जन में पहले सप्ताह यानी शुक्रवार को 7.95 करोड़, शनिवार 9.50 करोड़ कमाई की है. दो दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई 17.45 करोड़ रुपये हो गई है.सैकनिल्क के अनुसार, देवरा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 82.50 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई करते हुए शानदार सफलता हासिल की. फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म ने जहां पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये कमाई. दो दिनों के बाद देवरा ने भारत में (तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम) 120.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.देवरा मेकर्स ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन साझा किया है.

फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 243 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, असाधारण शुरुआत के बाद जूनियर एनटीआर की देवरा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रही है. फिल्म आज अच्छी खासी कमाई करने की राह पर है. 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

*******************************