Category Archives: film

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की खूब जमी जोड़ी

06.09.2024 (एजेंसी)  –  जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 की रिलीज के दिन नजदीक आ रहे हैं. जूनियर एनटीआर के फैंस को फिल्म क देवरा पार्ट 1 का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. अभी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है. फिल्म से अभी जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की बस झलक देखने को ही मिली है.

वहीं, फिल्म का एक गाना धीरे-धीरे रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अब फिल्म का एक और गाना दावूदी रिलीज हो गया है. देवरा के मेकर्स ने एलान किया था कि 4 सितंबर को फिल्म का गाना दाउदी रिलीज होने जा रहा है.सॉन्ग दावूदी को नकाश अजीज, आकाशा और रम्या बेहरा ने गाया है.

गाने के बोल रामजोग्या शास्त्री, मुनीर कौसर, और विग्नेश शिवान, वरदराजा चिकन बल्ला पुरा और मनकोंबू गोपालकृष्ण ने लिखे हैं. गाने दावूदी को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नौजवान म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है.जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 को कोराताला सिवा ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म से जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान अपना साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म मौजूदा महीने की 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. यह पहली बार होगा जब जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान आमने सामने होंगे. बता दें, फिल्म आरआरआर (2022) के बाद जूनियर एनटीआर फिल्म देवरा पार्ट 1 से बड़े पर्दे पर उतर रहे हैं.

******************************

 

 

भगवान श्री गणेश को समर्पित म्यूजिक वीडियो ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ रिलीज

05.09.2024  –  ‘मुंबई ग्लोबल’ समाचार पत्र और ‘मुम्बई ग्लोबल म्यूजिक’ के सीईओ राजकुमार तिवारी और मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ पुनीत आर खरे द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ को बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक दिलीप सेन के द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

भगवान श्री गणेश को समर्पित इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक अजहर हुसैन और लिरिक्स राइटर हरि ओम वर्मा हैं और संगीतबद्ध किया है प्रदीप रंजन ने। इस म्यूजिक लांच के अवसर पर बॉलीवुड के कई जाने माने कलाकर भी उपस्थित रहे। निर्माता राजकुमार तिवारी ने कहा कि यह बेहद सुखद अनुभव रहा और पूरी टीम का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ और इस एलबम के निर्माता पुनीत आर खरे ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भगवान गणपति के म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से हमारी शुरुआत हुई है और हम आगे भी नए प्रोजेक्ट लाते रहेंगे। इस म्यूजिक वीडियो में सुनीता बावा (अर्पिता), सुनील पाल और राजकुमार कन्नौजिया ने काम किया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

03.09.2024 (एजेंसी) —  एक फिल्म की कहानी बांग्लादेश की हिंदू महिला सुहासिनी (अर्शिन मेहता द्वारा अभिनीत) के बारे में है, जो एक नरसंहार में अपने माता-पिता की मौत के बाद भागने के लिए मजबूर है। इस्लामिक उग्रवादी उसे सुंदरबन पार करने में मदद करते हैं, लेकिन उनका एक एजेंडा है।

इस्लामिक उग्रवादी उसे इस्लाम में परिवर्तित करना चाहते हैं और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में एक राजनीतिक पार्टी के लिए अधिक वोट हासिल करने के लिए उसका उपयोग करना चाहते हैं।

आगे जो कुछ होता है वह परेशान करने वाली घटनाओं और उसकी परेशानियों की एक श्रृंखला है।फिल्म के सबसे बेहतरीन पहलुओं में से एक यजुर मारवाह, अर्शिन मेहता और रामेंद्र चक्रवर्ती जैसे अभिनेताओं का असाधारण अभिनय है। हर अभिनेता ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है, इसमें यजुर और अर्शिन खास तौर पर सबसे अलग हैं।

खूनी एक्शन सीक्वेंस, सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स और लोकेशन चॉइस सहित सभी पहलुओं में प्रोडक्शन क्वालिटी में फिल्म बेहतरीन है। इसके अलावा, फिल्म में अर्शिन (सुहासिनी) की मुश्?क?िलों को बेहद दृढ़ विश्वास के साथ दिखाया गया है। यह उन आदिवासी लोगों की परेशानियों को भी प्रभावी ढंग से उजागर करता है, जो पुलिस और विद्रोहियों के बीच एक कठिन परिस्थिति में फंस गए हैं, और दोनों तरफ से दबाव का सामना कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशन की अगर हम बात करें, तो सनोज मिश्रा ने अपने शानदार लेखन और निर्देशन से बांग्लादेशी मुसलमानों के उन जख्मों को बयां किया है, जो क्रूर यातना और अकल्पनीय हिंसा से गुजरे हैं। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि वे इस पूरी कहानी को उसके मूल स्?वरूप में ही पेश करें।

फिल्म का संगीत उस तनाव को और बढ़ाता है, जिसे निर्माता इस तरह से बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहानी न केवल समझ में आए, बल्कि महसूस भी हो।हालांकि कहानी वास्तविक है, लेकिन फिल्म में ढलने और गैर-रेखीय कहानी को समझने में कुछ समय लगता है।

इसके अलावा, कुछ दृश्यों में हिंसा दर्शकों के एक वर्ग को बहुत ज्यादा ग्राफिकल लग सकती हैकुल मिलाकर, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा है। इसमें कुछ ऐसे पल हैं, जो आपको झकझोर कर रख देंगे। हालांकि यह विषय को बहुत ईमानदारी से उजागर करती है, लेकिन वास्तविकता हमें चौंका देती है।

******************************

 

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

पक्ष-विपक्ष में दिखी देशभक्ति

02.09.2024 (एजेंसी)  –  कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर मुसीबतों के बादल मंडरा रहे हैं यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन कई संगठन इसे बैन करवाने पर तुले हुए हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना ए मेरी जान मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. जिसमें कंगना और विपक्ष की आंखों में देशभक्ति साफ देखी जा सकती है.

फिल्म का पहला गाना सिंहासन खाली करो था जिसमें विपक्ष को आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा गया था. अब मेकर्स ने फिल्म से दूसरा गाना रिलीज किया है जिसका टाइटल ए मेरी जान है. फिल्म में इमरजेंसी लगने पर देश के बिगड़े हालात की झलक दिखाई गई है. पक्ष विपक्ष देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर गाना रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा- ऐ मेरी जान मुझे जान से भी प्यारा है तू, राष्ट्र के प्रति परम प्रेम, प्रेम की घोषणा ए मेरी जान अब जारी. 6 सितंबर को सिनेमाघरों में इमरजेंसी. वहीं फैंस भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं.शिरोमणि अकाल दल और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है.

इमरजेंसी फिल्म साल 1975 में देश में लगी इमरजेंसी और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी की एक सिख द्वारा की गई हत्या को दिखाया गया है. यह विवाद उस वक्त उठा जब फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. ऐसे में सिख कम्यूनिटी कंगना रनौत और सेंसर बोर्ड को लीगल नोटिस भेज चुकी है.

इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है देखना दिलचस्प होगा कि बैन के लिए उठ रही मांगो का फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है. फिल्म कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कलाकार खास रोल में हैं.

****************************

 

निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान सम्मानित

01.09.2024  –  मुम्बई के अंधेरी स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों भारतीय मानव सेवा संगठन के बैनर तले राजश्री वर्मा द्वारा आयोजित दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान समारोह में फिल्म निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान को संगीतकार दिलीप सेन, यूनियन लीडर बी एन तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, कॉमेडियन सुनील पाल और अभिजीत राणे की उपस्थिति में दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ. कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।

इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी डॉ कृष्णा चौहान को एसीपी संजय पाटिल और अभिनेत्री टीना घई के द्वारा मॉम डैड अवार्ड्स (2024) से भी नवाजा जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

शोरनर पायने के बयान ने बढ़ाई हलचल

01.09.2024 (एजेंसी) – द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच जिस बात ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया वह है बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के इसमें शामिल होने की संभावना। जी हां, हाल ही में शोरनर जे. डी. पायने ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के भविष्य के सीजन में कलाकारों की सूची में शामिल होने की संभावना का संकेत दिया।

जे.डी के बयान ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। पायने ने अभिनेता मेगन रिचर्ड्स और मार्केला कावेनघ के साथ सीरीज में ऋतिक रोशन की संभावित भागीदारी पर चर्चा की। पायने ने बताया, पिछली बार जब मैं मुंबई में था, तो हमारी मुलाकात ऋतिक रोशन से हुई थी। वह अद्भुत थे। अगर सही भूमिका मिलती है तो दरवाजे खुले रहेंगे, अवसर मौजूद हैं। इस बयान ने उन प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है जो ग्रीक गॉड को फैंटेसी सीरीज में देखने के लिए उत्सुक हैं।

जब द रिंग्स ऑफ पावर के आने वाले सीजन में अन्य भारतीय अभिनेताओं को शामिल करने के बारे में सवाल किया गया, तो पायने ने खुलासा किया कि शो में मेरिमैक की भूमिका निभाने वाले गैवी सिंह चेरा कलाकारों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, हमने वास्तव में सीजन 2 में भारतीय अभिनेताओं को कास्ट किया…गैवी सिंह चेरा, वह बिल्कुल अद्भुत है।

वह कुछ एपिसोड में हैं। यह बहुत अच्छा होगा।द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 का प्रीमियर 29 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ। आठ-एपिसोड की सीरीज हर गुरुवार को अलग-अलग भागों में जारी की जाएगी। इसके पहले तीन एपिसोड गुरुवार को स्ट्रीम होंगे, इसके बाद 5, 12, 19 और 26 सितंबर को अगले एपिसोड होंगे और सीजन का समापन 3 अक्तूबर को होगा। यह सीरीज जे. आर. आर. टॉल्किन के मिडल-अर्थ के इतिहास और लोकप्रिय उपन्यास द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से प्रेरित है।

******************************

 

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

31.08.2024 (एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार नानी नेचुरल एक्टर के नाम से भी जाने जाते हैं।16 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। अभिनेता नानी की सारिपोधा सानिवारम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नानी की फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। नानी नेचुरल स्टार की एक्शन ड्रामा फिल्म सारिपोधा सनिवारम के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

निर्देशन विवेक अत्रेया की इस फिल्म की भारत में अच्छी शुरुआत हुई। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में उपलब्ध है। चलिए यहां जानते हैं ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ?9 करोड़ से ओपनिंग की है।

वहीं सारिपोधा सनिवारम ने तेलुगु: ?8.75 करोड़, तमिल: ?24 लाख और मलयालम: ?1 लाख की कमाई की है। फिल्म ने कर्नाटक में ?1.1 करोड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ?8.5 करोड़, तमिलनाडु में ?55 लाख, केरल में ?5 लाख, भारत के अन्य राज्यों में ?20 लाख कमाए। भारत में इसकी कुल कमाई ?10.4 करोड़ हो चुकी है।

सुपरस्टार नानी की सारिपोधा सनिवारम ने वर्ल्ड वाइड ?19.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को सारिपोधा सानिवारम की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 53.54त्न थी। इस फिल्म में नानी और प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं। इसे डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर आरआरआर फिल्म के निर्माण के लिए फेमस है।

फिल्म में एसजे सूर्या, अभिरामी, अदिति बालन, पी साई कुमार, सुभलेखा सुधाकर, मुरली शर्मा और अजय घोष भी हैं।हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था। हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था।

****************************

 

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

नए सीन जुडऩे के बाद 3 घंटे से ज्यादा हो गया फिल्म का रनटाइम

30.08.2024 (एजेंसी) –  थलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की गोट यानी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को टीम ने एक बार फिर सेंसर किया है. टीम ने फिल्म में नए सीन्स हैं. वेंकट प्रभु की निर्देशित यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.विजय की अपकमिंग फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है.

इस सर्टिफिकेशन के बाद मेकर्स ने नए सीन्स के साथ फिल्म को रीसेंसर किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कुछ गलत सीन्स जोड़े गए हैं, जो निर्देशक वेंकट प्रभु की फिल्मों में अक्सर देखने को मिलते हैं. गाली-गलौज जैसे अपशब्दों को म्यूट कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आई फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से तीन सेकंड की फुटेज हटा दी गई है, जबकि दो सेकंड की फुटेज बदल दी गई है.नए सीन्स के कारण द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा हो गया है.

गोट का अंतिम रनटाइम अब तीन घंटे और तीन मिनट है. इससे पहले गोट का रनटाइम 2.45 मिनट था.डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने 21 अगस्त को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है.तमिलनाडु में गोट के लिए एडवांस टिकट बुकिंग 30 अगस्त से शुरू होगी.

तमिलनाडु के अलावा थलपति विजय की फिल्म पड़ोसी राज्यों में सुबह के शो सुबह 4 बजे से ही शुरू होंगे. गोट विजय की 68वीं फिल्म है, ऐसे में विजय और वेंकट प्रभु की जोड़ी को लेकर फैंस और दर्शक काफी एक्साइडेट हैं. विजय और वेंकट प्रभु की यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

*****************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में संपन्न

29.08.2024  –  पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि के बीच एक पिता और उसके बच्चों के बीच के मार्मिक रिश्ते को दर्शाती फिल्म ‘तिकड़म’ जियोसिनेमा पर रिलीज होने के बाद से ही इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म की सफलता और प्रभाव को देखते हुए, मेकर्स ने लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। 29 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस अधिकारी समेत यूपी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस फिल्म का आनंद उठाया।

ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सवियो शेनॉय और श्वेता शर्मा आंचलिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिकड़म’ के इस स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक विवेक आंचलिया भी मौजूद थे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

पुष्पा द रूल की काउंटडाउन शुरू

सामने आया अल्लू अर्जुन का धांसू लुक पोस्टर

29.08.2024 (एजेंसी)  –  साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल का इंतजार सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस को बेसब्री से हो रहा है. फिल्म पुष्पा 2 द रूल पहले बीती 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से फिल्म अब दिसंबर में रिलीज होगी. पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खास मैसेज छोड़ा है.

पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स मूवी मैत्री मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का एक धांसू पोस्टर रिलीज किया है. साथ ही बताया है कि अब पुष्पा 2 द रूल की रिलीज में 100 दिन बचे हैं.मैत्री मूवी मेकर्स ने ऑफिशियल फिल्म पुष्पा 2 द रूल से अल्लू अर्जुन का पोस्टर शेयर किया है. मेकर्स ने लिखा है, पुष्पा 2 द रूल की रिलीज में अब बस 100 दिन बचे हैं. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

बता दें, 6 दिसंबर को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा भी रिलीज होने जा रही है, जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था और टीजर देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.पुष्पा 2 द रूल में रश्मिका मंदाना एक्टर अल्लू अर्जुन और छावा में विक्की कौशल के अपोजिट नजर आएंगी.

ऐसे में एक ही दिन रश्मिका मंदाना दो अलग-अलग फिल्मों में अपने जलवा दिखाने आ रही हैं. पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसकी बात करें तो इसमें में अल्लू अर्जुन का पुष्पराज स्टाइल में स्वैग दिख रहा है. अल्लू अर्जुन के बड़े-बड़े और अंगुलियों में अंगूठी ही अंगूठी दिख रही हैं.बता दें, पुष्पा 2 द रूल को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और वह अभी भी फिल्म पर काम कर रहे हैं. पुष्पा 2 द रूल में कुछ अहम सीन हाल ही में शूट हुए हैं.

***************************

 

थलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

फिल्म का रन टाइम 2 घंटा 45 मिनट है

28.08.2024 (एजेंसी) –  थलपति विजय की आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वेंकट प्रभु की निर्देशित फिल्म ने पहले ही अपने ट्रेलर से ही चर्चा बटोर ली है. फैंस और दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.मेकर्स की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है.

मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि विजय स्टारर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है.द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म के सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है.

उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के रन टाइम की बात करें तो फिल्म का टाइम ड्यूरेशन 2 घंटा 45 मिनट है.वेंकट प्रभु की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की कहानी को गुप्त रखा गया है.

उम्मीद है कि यह एक ऐसी एंटरटेनिंग क फिल्म होगी जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आएंगे. वह फिल्म में पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाएंगी. फिल्म में विजय के साथ प्रभु देवा, स्नेहा, प्रशांत, मीनाक्षी चौधरी जैसे कलकार शामिल हैं. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी.

**************************

 

राजपाल यादव की फिल्म पड़ गए पंगे का ट्रेलर आउट

फऩी डायलॉग और कॉमेडी से है भरपूर

22.08.2024 (एजेंसी) –  कॉमेडी फि़ल्म पड़ गए पंगे का बेहद फऩी और एंटरटेनिंग ट्रेलर आउट कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक किया जा रहा है। ट्रेलर में हम राजपाल यादव, राजेश शर्मा और पंचायत फ़ेम फ़ैसल मलिक के साथ ही इस फि़ल्म से डेब्यू कर रहे समर्पण सिंह और राजेश यादव को फनी रूप में देख सकते हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती हैं बेहद नाटकीय संवाद के साथ तरीके से समर्पण सिंह कहते हैं अलविदा ए जि़ंदगी और राजेश शर्मा कहते हैं हे ईश्वर मरणोपरांत हेम अपने श्री चरणों में स्थान दे देना ।

राजेश शर्मा और समर्पण सिंह आत्महत्या के लिए काउंटडाउन रुक जाता हैं जब राजेश शर्मा बताते हैं की 3 बजे आत्महत्या ठीक नहीं यह भूत प्रेत का समय होता हैं आत्मा सालों साल भटकती रहेगी कल मर लेते हैं ।ट्रेलर के दूसरे हिस्से में आयुष (समर्पण सिंह) का इंट्रो सीन में शादी तय हो रही हैं और उनकी गर्लफ्रेंड हनीमून का वेन्यू के बारे में पूछ रही हैं तो उनके टीचर शास्त्री जी ( राजेश शर्मा ) का इंट्रो है की मोहल्ले में उनकी बहुत इज्जत हैं लेकिन घर में नहीं हैं फिर आते है जग्गू ( राजेश यादव ) आते हैं जो ख़ुद को मनी एडवाइजर बताते हुए एक दिन में पैसा डबल करने की गारंटी देते हैं ।

ट्रेलर के अगले हिस्से में डॉक्टर आयुष और शास्त्री जी को बेहद ही अलग किस्म के कैंसर की बीमारी होने की बात बताते हुए 30 से 40 का खर्च बताया लेकिन यह 40 हज़ार नहीं बल्कि लाख हैं बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से ट्रेलर में यह सीन हँसाता हैं फिर राजपाल यादव आते हैं बोलते है यह सुनकर बहुत दुख हुआ ।

एक और दृश्य में राजपाल यादव कहते हैं चूहे मारने वाली दवा से चूहे नहीं मरते इंसान क्या मरेंगे ।ट्रेलर के आखिरी हिस्से में आते हैं पंचायत फ़ेम फैसल मलिक जो एक अल्ट्रा मॉर्डन गैंगस्टर हैं रिवाल्वर में तीन गोलियाँ भरकर बेहद फऩी रॉंग इंग्लिश वाला डायलॉग बोलते हैं कई सारे फऩी दृश्य और डायलॉग के साथ लास्ट में फिर राजपाल यादव बोलते हैं यह हैं मेरी गर्लफ्रेंड विस्तारा । और जब एयरलाइन का नाम विस्तारा हो सकता हैं तो मेरी गर्लफ्रेंड का क्यों नहीं ।

बैकग्राउंड में चल रहे फऩी सांग मोये मोये के साथ यह बेहद ही कॉमेडी दृश्य और संवादो से भरा 2 मिनट और 16 सेकंड का ट्रेलर बहुत ही प्रोमिसिंग लग रहा हैं ट्रेलर एक मस्ती भरी फि़ल्म की गारंटी देता है। इस फि़ल्म से समर्पण सिंह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं जो मुख्य किरदार आयुष को निभा रहे हैं जिसके इर्दगिर्द यह कहानी घूमती है। फि़ल्म में राजेश शर्मा ने एक रिटायर्ड और खुशमिजाज गणित शिक्षक शास्त्री जी का रोल किया है। वह अपने पुराने घर में रहते हैं, जो उनकी दिवंगत पत्नी सुधा की यादों से भरा हुआ है। वह अपने बेटे नीलेश और बहू मधु के साथ रहते हैं लेकिन उनकी बहू मधु शास्त्री जी की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान है और प्राइवेसी की कमी से निराश होकर अपने पति के साथ एक नए घर में जाना चाहती है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब एक सुबह शास्त्री जी का पूर्व छात्र आयुष, जो एक बैंक मैनेजर है, उनसे अचानक मिलने आता है। आयुष का शहर में ट्रांसफर हो गया है और वह अपनी बचपन की प्रेमिका पारुल से सगाई करने जा रहा है। उसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो कन्फ्यूजन, ड्रामा और कॉमेडी क्रिएट करती हैं।फि़ल्म पड़ गए पंगे में राजपाल यादव कैप्टन जहाज सिंह के रोल में और राजेश यादव जग्गू के रूप में नजऱ आएंगे।

पंचायत फ़ेम उपप्रधान फैसल मलिक ने भैया जी की भूमिका और वर्षा रेखाते ने चारू का किरदार निभाया है।इस पिक्चर से फि़ल्म जगत में एंट्री करने जा रहे समर्पण सिंह का कहना है कि पड़ गए पंगे मेरे लिए परफेक्ट लॉन्चिंग सिनेमा है, जिसमे एक हिंदी फिल्म का पूरा मसाला है। ड्रामा है, रोमांस है, कॉमेडी है, इमोशन है और रोमांटिक गाने हैं। मुझे अपनी पहली ही फि़ल्म में राजेश शर्मा और राजपाल यादव जैसे जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

प्राची फिल्म्स और एटर एक्शन के बैनर तले निर्मित ब्राइट आउटडोर मीडिया द्वारा प्रस्तुत फि़ल्म पड़ गये पंगे के निर्माता गौतम शर्मा और योगेश लखानी हैं फि़ल्म के निर्देशक संतोष कुमार हैं फि़ल्म में मुख्य भूमिका में समर्पण सिंह के साथ राजेश शर्मा , राजपाल यादव, राजेश यादव, फ़ैसल मलिक और वर्षा रेखाटे प्रमुख भूमिकाओं में नजऱ आयेंगे। फि़ल्म पड़ गये पंगे 30 अगस्त को सिनेमागृहों में रिलीज़ होगी। फि़ल्म के टीजऱ को लोगों का शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है।

****************************

 

‘कहां शुरू कहां ख़तम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज….!

26.08.2024 –  भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन के बैनर तले विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा संयुक्तरुप से निर्मित ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी स्टारर फिल्म ‘कहां शुरू कहां ख़तम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर दर्शकों को एक जीवंत और मजेदार सफर पर ले जाने का वादा करता है।

सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी का एक नया रूप पेश करने के लिए तैयार है। भारत के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर बनी ‘कहां शुरू कहां ख़तम’ हंसी और दिल को छू लेने वाली है, जो दर्शकों को यादगार पलों और मस्ती-मज़ाक से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाती है। कहानी में तब एक अनएक्सपेक्टेड ट्‌विस्‍ट्‌आता है जब उनकी चाहत के बीच सामाजिक बंदिशों की वजह से अवरोध पैदा होता और परिस्थितिवश एक ‘अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी’ की शुरुआत होती है, जो सरप्राइजेज और ट्‌विस्‍ट्‌ से भरा है।

कहानी में और भी रंग और गहराई जोड़ने के लिए स्क्रीन पर सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेन्द्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

अश्विन महाराज द्वारा निर्मित सॉन्ग ‘गुमसुम नैना’ जारी

26.08.2024  –  अश्विन महाराज द्वारा संचालित म्यूजिक लेबल ‘महाराज’ अपने शानदार गानों के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। हालही में इस म्यूजिक लेबल द्वारा निर्मित ‘बोल रहा है कंकर..’ को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया और अब संगीतप्रेमियों के लिए एक नया रोमांटिक सॉन्ग जारी किया गया है ‘गुमसुम नैना’।

यह गाना निश्चित रूप सभी के दिलों को छू जाएगा। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नवोदित शिल्पी त्यागी और संतोष कुमार नज़र आयेंगे। यह गाना अश्विन महाराज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। विशाल पांडेय ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है। सतीश त्रिपाठी द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस गाने के बोल फणींद्र राव ने लिखे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी-डायना पेंटी का दमदार रोल खड़े कर देगा रोंगटे

25.08.2024 (एजेंसी)  –  नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रोहन मेहरा, श्रेया धवंतरी और डायना पेंटी स्टरार सुपरनैचुरल और सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म अद्भुत में नवाजुद्दीन एक डिडेक्टिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं. अद्भुत का ट्रेलर सांस थमा देने वाला और सुपरनैचुरल पावर के साथ-साथ काफी सस्पेंसिव भी है. फिल्म को सबीर खान ने डायरेक्ट किया है.

आइए जानते हैं कैसा है अद्भुत का ट्रेलर.अद्भुत के ट्रेलर की शुरुआत फिल्म की लीड कपल रोहन मेहरा और श्रेया की बातचीत से होती है और फिर दोनों इंटिमेट होते दिखते हैं. रोहत और श्रेया इंटिमेट हो रहे ही होते हैं कि घर का दरवाजा अचानक खुलता है और फिर इसके बाद खेल शुरु होता है एक अनदेखी बुरी शक्ति का. यह बुरी शक्ति कौन है, क्यों आई है और क्यों रोहन-श्रेया के पीछे पड़ी है,

इसका पता लगाने के लिए ट्रेलर में बतौर डिडेक्टिव नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होती है.अद्भुत के ट्रेलर के अंत में देखने को मिलता है कि यह बुरी शक्ति फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रेया पर पूरी तरह से हावी हो चुकी है और वह हाथ में खंजर लिए छत से नीचे कूद जाती है. अब इसका खुलासा करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पूरी जांच निर्भर है.बता दें,

अद्भुत को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. अद्भुत की कहानी इसके डायरेक्टर सबीर खान ने ही लिखी है. फिल्म अद्भुत थिएटर में ना जाकर सीधे सोनी मैक्स टीवी चैनल पर 15 सितंबर रात 8 बजे देखने को मिलेगी.

***********************

 

साउथ के बाद अब हिंदी सिनेमा जगत में मचेगी ‘तंगलान’ की धूम……!

25.08.2024  –  दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 15 अगस्त को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक पा. रंजीत द्वारा निर्देशित और चियान विक्रम व मालविका मोहनन स्टारर बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा ‘तंगलान’ प्रदर्शित किए जाने के बाद इस फिल्म का हिंदी वर्जन 30 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मेकर्स ने इस फिल्म के नए पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। ‘तंगलान’ कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। इस फिल्म में मालविका मोहनन रहस्यमय शक्तियों वाली एक जनजाति की नेता की भूमिका निभा रही हैं, जो चियान विक्रम के किरदार से टकराती है।

फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म सिनेदर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को, बहुत आगे ले जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

चर्चाओं के बीच : निर्देशक हामिद अली

24.08.2024  –  फ्लाइंग इमेज एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति सच्ची घटना पर आधारित कॉमेडी फिल्म ‘सरपंच का प्रपंच’ को लेकर इन दिनों भारतीय सिनेजगत के मशहूर निर्देशक हामिद अली बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जफर फिल्म्स के सहयोग से बनने वाली इस कॉमेडी फिल्म की कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया इन दिनों तेज गति से जारी है।

उत्तर प्रदेश के कोपेपुर गाँव में 1947 में जन्मे फिल्म निर्देशक हामिद अली, सुपर हिट फिल्म ‘आ गले लग जा’, ‘मेहंदी’, ‘पुलिस पब्लिक और कानून’, ‘मेरी अदालत’, ‘इंसाफ मैं करूंगा’, ‘यारा’, श्रद्धा (इन द नेम ऑफ गॉड), ‘कौन किसका’, ‘जान पे खेलेंगे हम’ और ‘हम हैं किंग’ आदि के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में हामिद अली ने अपना फिल्मी कैरियर बगैर कोई गॉड फादर के बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था।

मेहनत और संघर्ष के बदौलत आला मुकाम हासिल कर चुके फिल्मकार हामिद अली अपनी हर प्रोजेक्ट में जनचेतना जागृत करने वाली संदेशपरक तथ्यों को ही शामिल करते हैं। यही वजह है कि रूढ़िवादी भारतीय समाज में दहेज प्रताड़ना का दंश झेल रही महिलाओं की स्थिति को दर्शाती रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘मेहंदी’ निर्देशक हामिद अली की कालजयी कृतियों में से एक है।

नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी निर्देशक हामिद अली को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। निर्देशक हामिद अली की अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘ये होती है मां’ और ‘मेहंदी 2’ में, बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों के साथ संघर्षशील प्रतिभाशाली नवोदित कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

24.08.2024 (एजेंसी) –  साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म रायन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया है. रायन बीती 26 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म रायन को खुद धनुष ने डायरेक्ट किया था. धनुष ने अपने करियर की यह दूसरी फिल्म डायरेक्ट की थी. तमिल फिल्म रायन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म रायन को बॉक्स ऑफिस पर 27 दिन हो चुके हैं और अभी भी कमाई जारी है. रायन की सफलता को देखते हुए फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें एक्टर को एक नहीं बल्कि दो मोटे चेक दिए हैं.बता दें, रायन ऑस्कर लाइब्रेरी में भी शामिल हुई है.

रायन की सक्सेस के बाद धनुष ने अपने फैंस को बिरयानी पार्टी भी थी. फिल्म मेकर्स (सन पिक्चर्स) कलानिधि मारन ने धनुष को फिल्म रायन की सफलता के लिए बधाई दी और फिर उन्हें एक्टर और डायरेक्टर के लिए दो अलग-अलग चेक सौंपे हैं.

सन पिक्चर्स ने धनुष के साथ कलानिधि मारन की एक तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में धनुष चेक लेते दिख रहे हैं.बता दें, इससे पहले कलानिधि मारन ने फिल्म जेलर की बड़ी सक्सेस के लिए धनुष के पूर्व ससुर रजनीकांत को लक्जरी कार गिफ्ट की थी. बता दें, रायन ने कमल हासन की मौजूदा साल में रिलीज हुई फिल्म इंडियन 2 की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रायन ने इंडियन 2 की कमाई 81.31 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड 13 दिनों में तोड़ दिया था.

वहीं, इंडियन 2 के साथ-साथ रायन ने विजय सेतुपति स्टारर फिल्म महाराजा की भी कमाई (72 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया था. रायन साल 2024 की तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रायन का भारत में नेट कलेक्शन 95 करोड़ रुपये है और वर्ल्डवाइड 155.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब रायन ओटीटी पर 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

*****************************

 

प्रभास और हनु राघवपुड़ी की नई पैन-इंडिया फिल्म की हुई घोषणा

1940 के दशक में सेट ऐतिहासिक कहानी

23.08.2024 (एजेंसी)  –  बाहुबली स्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में यह घोषणा की गई है कि प्रभास सीता रामम के निर्देशक हनु राघवपुड़ी के साथ एक नई पैन-इंडिया फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा और यह फिल्म 1940 के दशक में सेट एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित होगी. फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे.

इस भव्य फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है, और इसे देशभर के दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. प्रभास की इस नई फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, और इसे एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में देखा जा रहा है.इस फिल्म की कहानी में प्रभास को ब्रिटिश सेना के एक सैनिक की भूमिका में दिखाया गया है, जो एक ऐसे किरदार का वादा करता है जो भावनात्मक गहराई को रोमांचकारी एक्शन दृश्यों के साथ जोड़ता है। रिकॉर्ड तोड़ बजट पर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म 2025 के अंत में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है, जिससे इसकी रिलीज के लिए उच्च उम्मीदें हैं।

अपनी आकर्षक रचनाओं के लिए जाने जाने वाले विशाल चंद्रशेखर फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं, जिसके तीन गाने पहले ही पूरे हो चुके हैं। इस बीच, प्रभास कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी राजा साब के लिए फिल्मांकन फिर से शुरू करेंगे और 2025 की गर्मियों में रिलीज होने वाली है। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित, यह फिल्म थमन द्वारा संगीत के साथ डर और कॉमेडी का एक अनूठा मिश्रण पेश करने का वादा करती है।

इसके अलावा, प्रभास अगले साल की शुरुआत में संदीप वांगा द्वारा निर्देशित एक बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पिरिट के सेट पर शामिल होने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे द अनटाइटल्ड हिस्टोरिकल एक्शन थ्रिलर और उनकी अन्य परियोजनाओं के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है, प्रभास अपनी विविध भूमिकाओं और सिनेमाई उपक्रमों के साथ दर्शकों को आकर्षित करना जारी रख रहे हैं।

*************************

 

 

सनी लियोनी की फिल्म कोटेशन गैंग की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

नया पोस्टर आया सामने

22.08.2024 (एजेंसी)  – अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कोटेशन गैंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए दर्शकों को और इंतजार करना पड़ेगा। कोटेशन गैंग की रिलीज डेट अब जुलाई से खिसकाकर आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सनी लियोनी की कोटेशन गैंग अब 30 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं। इसमें अशरफ मल्लिसरी, जया प्रकाश, अक्षय, प्रदीप कुमार, विष्णु वारियर, सोनल खिलवानी, कियारा, सतिंदर और शेरिन भी हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर नई रिलीज की तारीख की घोषणा की।

साथ ही एक नया मोशन पोस्टर भी जारी किया, जिसमें फिल्म में उनका तीव्र अवतार दिखाया गया है।अभिनेत्री ने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कोटेशन गैंग 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है। एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। विवेक के कन्नन द्वारा निर्देशित कोटेशन गैंग को कश्मीर, मुंबई और चेन्नई में फिल्माया गया था।

पिछले महीने, सनी ने फिल्म का पहला लुक जारी किया था, जिसमें वह चेकर्ड शर्ट और स्कर्ट में दिखाई दी थीं, जिसमें प्रिया मणि के किरदार के साथ ग्रामीण लुक में दिखाई दे रही थी।सनी ने इस फिल्म के लिए ग्लैमरस अवतार को त्याग दिया है और खुद को एक बोल्ड ग्रामीण माफिया सदस्य की भूमिका में ढाल लिया है।

कोटेशन गैंग में सनी एक हत्यारे और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में माहिर एक क्रूर गिरोह के प्रमुख सदस्य की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वर्तमान में, सनी युवा-आधारित रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 15 की मेजबानी कर रही हैं और रंगीला, वीरमादेवी, कोका कोला, हेलेन और यूआई जैसी आगामी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

***************************

 

‘कंतारा चैप्टर 1’ में दमदार एक्शन सीक्वेंस होंगे शामिल

22.08.2024  –  होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ का फर्स्ट-लुक टीज़र जारी किए जाने के बाद इस फिल्म का चौथा शेड्यूल बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शेड्यूल में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे, जिससे सिनेदर्शकों को, फिल्म के विज़ुअल और सिनेमैटिक अनुभव का दिव्य आनंद लेने का मौका मिलेगा।

वैसे पूर्व में जारी फर्स्ट-लुक टीज़र में अभिनेता ऋषभ शेट्टी एक थ्रिलिंग और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के टीजर को मिले व्यूज को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं। विदित हो कि ‘कंतारा चैप्टर 1’ के पूर्व फिल्म ‘कंतारा’ 2022 के 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ का अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************

 

बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का संघर्ष शुरू

पांचवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

21.08.2024 (एजेंसी)जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा को अक्षय कुमार की खेल खेल में और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।वीकेंड पर औसत प्रदर्शन करने के बाद रक्षाबंधन में भी फिल्म की दैनिक कमाई में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।

आइए जानते हैं वेदा ने पांचवें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, वेदा ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो गया है।वेदा ने बॉक्स ऑफिस पर 6.3 करोड़ रुपये के साथ धीमी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन यह 1.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।तीसरे दिन इस फिल्म 2.45 करोड़ रुपये और चौथे दिन 3.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

वेदा का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है, वहीं इसकी कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। जॉन ने इस फिल्म का निर्माण उमेश केआर बंसल, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी के साथ मिलकर किया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।वेदा में जॉन के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। उनकी अदाकारी की फिल्म में खूब तारीफ हो रही है।अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

*************************

 

विक्की कौशल की छावा का टीजर हुआ रिलीज

छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे

20.08.2024 (एजेंसी)  –  विक्की कौशल की बहादुर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका वाली फिल्म छावा का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में विक्की कौशल का योद्धा अवतार ने फैंस को दीवाना कर दिया है. यह टीजर स्त्री 2 से पहले दिखाया गया था और इसने फैंस को पहले ही उत्साहित कर दिया है. विक्की को महान छत्रपति शिवाजी महाराज के दुर्जेय पुत्र के रूप में एक शक्तिशाली परिचय देता है.

छावा के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया है. विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए लिखा है, स्वराज्य के रक्षक. धर्म के रक्षक. छावा – एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा.टीजर आउट. योद्धा 6 दिसंबर 2024 को दहाड़ेगा.टीजर की शुरुआत एक रणभूमि से होती है. बैक ग्राउंड में एक दमदार डायलॉग के साथ छावा का परिचय देते हुए सुना जा सकता है.

इसके बाद छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल की एंट्री होती है, जो दुश्मनों से युद्ध करते हुए नजर आते हैं. शेर की दहाड़ के साथ छत्रपति संभाजी महाराज दुश्मनों को संहार करते है. विक्की कौशल के ये अवतार ने फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ा दी है.

छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा है. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं. दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना फिल्म में येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं.

फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता नील भूपालम को भी फिल्म में मुगल राजकुमार का किरदार निभाने के लिए चुना गया है.

****************************

 

विजय राज का खुलासा, अजय देवगन को नहीं बोला हैलो….

सन ऑफ सरदार 2 से निकाले गए

19.08.2024 (एजेंसी)  –  अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2′ से एक्टर विजय राज को हटा दिया गया है। फिल्म में विजय की जगह संजय मिश्रा ने ले ली है। इसकी शूटिंग यूके में चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार अजय के साथ फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे कुमार मंगत पाठक ने कहा कि विजय को उनके व्यवहार और अनुचित मांगों के कारण हटाया गया है।

दूसरी ओर, विजय ने कहा कि ये कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि उन्होंने सेट पर अजय को तवज्जो नहीं दी।पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पाठक ने कहा कि हमने फिल्म से विजय को उनके व्यवहार के कारण हटा दिया है। विजय ने बड़े कमरे और वैनिटी वैन की मांग की। इसके साथ ही स्पॉट बॉय के लिए भी हमसे ज्यादा रुपए की मांग की।

विजय के स्पॉट बॉय को हर रात 20 हजार का भुगतान किया गया था, जो किसी बड़े एक्टर से भी ज्यादा है। अब विजय ने इन आरोपों पर जवाब दिया है। विजय ने कहा कि जब मैं शूटिंग के सेट पर पहुंचा तो रवि किशन, निर्देशक विजय अरोड़ा और पाठक समेत अन्य लोगों ने मुझसे मुलाकात की।

मैं वैन से बाहर निकला और देखा कि अजय करीब 25 मीटर दूर खड़े हैं, क्योंकि वे बिजी थे तो मैंने उन्हें हैलो नहीं बोला और मैं दोस्तों से बात करता रहा। इस घटना के 25 मिनट बाद पाठक मेरे पास आए और बोले कि आपको हम फिल्म से निकाल रहे हैं। बता दें सन ऑफ सरदार 2′ साल 2012 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार’ का सीच्ल है।

************************