All posts by Dilip Singh

धरती की हर हरकत पर होगी भारत की नजर, ISRO-NASA इस दिन लॉन्च करेंगे दुनिया का सबसे महंगा सैटेलाइट NISAR

नई दिल्ली 26 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और ऐतिहासिक छलांग लगाने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) मिलकर 30 जुलाई, 2025 को अपना सबसे महत्वाकांक्षी मिशन ‘निसार’ (NISAR) लॉन्च करेंगे।

निसार, यानी नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार, दुनिया का सबसे महंगा और उन्नत पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह है जो धरती की सतह पर होने वाले सूक्ष्मतम बदलावों पर भी 24×7 नजर रखेगा।

इस बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F16 रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने हाल ही में तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान इस लॉन्च की पुष्टि की थी।

निसार की सबसे बड़ी खासियत इसकी दोहरी फ्रीक्वेंसी रडार तकनीक (L-बैंड और S-बैंड) है, जो इसे हर मौसम में, दिन हो या रात, बादलों और बारिश के बीच भी पृथ्वी की एकदम सटीक तस्वीरें लेने में सक्षम बनाती है।

यह 1 सेंटीमीटर जितने मामूली भू-परिवर्तन को भी पकड़ सकता है। इसकी यह अद्वितीय क्षमता भूकंप, ज्वालामुखी, भूस्खलन और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करने में मील का पत्थर साबित होगी। विशेष रूप से हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के लिए यह तकनीक जीवन रक्षक बन सकती है।

यह मिशन सिर्फ आपदा प्रबंधन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय कृषि क्षेत्र में भी क्रांति लाने की क्षमता रखता है। निसार मिट्टी की नमी, फसलों की सेहत और भूजल स्तर पर सटीक डेटा मुहैया कराएगा।

इस जानकारी से किसानों को फसल की योजना बनाने, सिंचाई का बेहतर प्रबंधन करने और सूखा या बाढ़ जैसी स्थितियों के लिए पहले से तैयार रहने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, जैसे ग्लेशियरों का पिघलना और समुद्र के जल स्तर में वृद्धि, का भी अध्ययन करेगा।

यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती अंतरिक्ष साझेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसरो ने इस मिशन के लिए S-बैंड रडार, सैटेलाइट का ढांचा और लॉन्चिंग व्हीकल (रॉकेट) तैयार किया है।

वहीं, नासा ने L-बैंड रडार और 12 मीटर व्यास का विशाल मेश एंटीना प्रदान किया है। यह मिशन न केवल भारत की तकनीकी शक्ति और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उसकी स्थिति को और मजबूत करता है।

*************************

 

सरकार का बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब हर महीने मिलेगी 15 हजार रुपए पेंशन

पटना 26 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। अब बिहार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल रही पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए किया। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

साथ ही इस योजना योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मौत होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगे और टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा। आज आप किसी भी निर्णय को बहुत सोच-विचार कर करेंगे, तो लाभ की स्थित में बने रहेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 03

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप जरुरी काम समय से निपटा लेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी उचित समय मिलेगा। समय के साथ बदलती चीजों को एक्सेप्ट करना और उन्हीं के अनुरूप काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस राशि के जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं, आज उनको किसी संस्था में सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिलने की संभवाना है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस के विस्तार पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग बुला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेखकों को आज नयी कहानी लिखने का अवसर मिलेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज काफी समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आप कुछ काम की बात करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 06

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से धनलाभ होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, जो सबके लिए लाभदायक रहेगी। आज हास्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और ये अवसर आपके करियर को ऊंचाई तक लेकर जायेगा। ऑफिस के बाद आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 08

सिंह राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज मनमुताबिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी। आज आप कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे वे पूरे मन से काम करेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा ऑयली भोजन ग्रहण करने से बचें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बितायेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 09

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिससे उनको बढिय़ा धन लाभ होगा। आज आप परिवार में एकता बनाये रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिसमें सबकी सहमती रहेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रान्सफर से जुडी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और काम करने में आसानी रहेगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मंच के माध्यम से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 07

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। बिजनेस करने वालों को आज पुराने क्लाइंट से बड़ा धन लाभ होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं, आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके आने से आनदं का माहौल रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे से करेंगे, बच्चे भी आपसे संतुष्ट रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, जिससे आपको एक अलग ही ऊर्जा का अहसास होगा। मार्केट में अटका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसके उपयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपको काम के सिलसिले में अचानक कहीं जाना पड़ सकता है, इसलिए जरूरत की चीजें अपने साथ रखें। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आज उसका फ़ाइनल डिसीजन आ सकता है।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 07

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, बेटे की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हेल्थकेयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी सदस्य से मान –सम्मान मिलेगा। आज अगर आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। राजनीति में योगदान देने वाले व्यक्तियों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 04

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए उपयोगी बना रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आप पेंडिग वर्क को पूरा कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने बाहर जायेंगे, ऐसा करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। बच्चे आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के वकालत कर रहे व्यक्तियों को आज किसी की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 03

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति आज किसी बड़े प्लेटफार्म के साथ मिलकर अपने काम को और बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। कुल – मिलाकर आज सब अच्छा होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 07

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको बढिया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे, जिससे ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको बेहतर फील होगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 09

***************************

 

उपायुक्त ने कर्मचारियों के साथ खुला संवाद किया व उनकी समस्याओं को सुना

रांची,25.07.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को समाहरणालय, राँची के ब्लॉक-बी, कमरा संख्या 505 में जिला प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्यालयों के प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक, एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन, जन शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन, एवं कार्य संस्कृति के उन्नयन को सुनिश्चित करना था।

प्रत्येक कर्मचारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है

श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का प्रत्येक कर्मचारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना होगा ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन करने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के आवेदनों की जांच और निष्पादन में किसी भी प्रकार की देरी न हो। प्रत्येक योजना के लाभार्थियों की सूची को समय-समय पर अद्यतन करने और पात्र व्यक्तियों तक त्वरित लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार को लेकर कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आत्मानुशासन सभी कर्मियों की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए।

सभी कर्मियों को आईडी कार्ड और नेम प्लेट हमेशा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। सभी को निर्धारित कार्यावधि तक कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। कार्यालयों की साफ-सफाई, फाइलों की सुसंगतता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

जनता से व्यवहार में मर्यादा रहे

उपायुक्त ने कहा कि कार्यालय आने वाले नागरिकों के साथ सभ्य, संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार करें। किसी प्रकार का दुर्व्यवहार, चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में, न किया जाए।

यदि कोई कर्मी ऐसा करता है तो इसकी सूचना नियंत्रण पदाधिकारी को तत्काल दी जाए। आमजन को गलत या भ्रामक जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। सही और उचित जानकारी देना कर्मियों की जिम्मेदारी है।

कार्यालयों में किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलिये को प्रवेश नहीं करने दिया जाए

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि कार्यालयों में किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलिये को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के अनुचित कार्य करने को कहे, तो उसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को तुरंत दें।

सभी कर्मी अनुशासन और मर्यादित आचरण के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की गुटबाजी या विभागीय राजनीति से बचें, जिससे संस्था की छवि पर कोई आंच न आए। रिटायरमेंट के निकट पहुंचे सभी कर्मियों की छह महीने के भीतर सेवानिवृत्त होने वालों की सूची तैयार कर समर्पित करें।

साफ-सफाई और स्वच्छता को सामूहिक दायित्व मानते हुए सभी सहयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि ये सभी प्रयास प्रशासन को उत्तरदायी, पारदर्शी और जनता के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में अहम कदम होंगे।

प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और नियमानुसार उसका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए

जन शिकायतों के निवारण के लिए एक सुव्यवस्थित तंत्र अपनाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और नियमानुसार उसका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।

इसके लिए शिकायतों के पंजीकरण, ट्रैकिंग और फॉलो-अप की प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

कार्य संस्कृति में सुधार के लिए कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण

कार्य संस्कृति में सुधार के लिए कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने, और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

कम्प्यूटर ऑपरेटरों को विशेष रूप से ई-गवर्नेंस और डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यालय में उपस्थिति और कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाएगी

उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय समय का कड़ाई से पालन करने और कार्य के प्रति संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में उपस्थिति और कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाएगी, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत और प्रखंड स्तर पर समन्वय स्थापित करने का निर्देश

उपायुक्त ने पंचायत, प्रखंड, और अंचल कार्यालयों के कर्मचारियों को जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

संवाद और सहयोग पर जोर

उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों के साथ खुला संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी कार्य-संबंधी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

साथ ही, उन्होंने सभी से सुझाव मांगे ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और सरल व प्रभावी बनाया जा सके।

जिला प्रशासन के विजन को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

संवाद कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे जिला प्रशासन के विजन को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य राँची जिले को एक मॉडल जिला बनाना है, जहां सरकार की योजनाएं और सेवाएं हर नागरिक तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचें।”

**************************

 

दुमका में मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

रांची,25.07.2025 । मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। बारिश का मौसम होने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते संपन्न कर लिया जाये।

बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान और दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होता है।

रांची में मुख्यमंत्री और दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे।

वह 15 अगस्त को रांची और दुमका में होनेवाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं।

मोरहाबादी मैदान में अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश

मुख्य सचिव ने रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्मित होनेवाले अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश दिया। मंच की गुणवत्ता और सुरक्षा मानक पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने मोरहाबादी में समारोह के प्रसारण के लिए लगी एलइडी स्क्रीन पर तस्वीरें स्पष्ट आये, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा आमंत्रण कार्ड की छपाई और वितरण, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महपुरुषों की मूर्तियों की सफाई तथा माल्यार्पण, समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल तक मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को लाने, ले जाने की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, समारोह स्थल के सभी पहुंच पथ एवं फ्लैंक की मरम्मत और रंग-रोगन, समारोह स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और मीडिया के लिए इनक्लोजर निर्माण का भी निर्देश

इसके अतिरिक्त समारोह के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और मीडिया के लिए इनक्लोजर निर्माण का भी निर्देश दिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जिम्मे दिया गया।

समीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था, अग्निशमन और यातायात, पार्किंग आदि के लिए भी निर्देश दिये गये। मुख्य समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र रहनेवाले परेड के रिहर्सल को समन्वय के साथ ससमय पूर्ण कर लेने को कहा गया।

बताया गया कि मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी, जिला पुलिस, फायर बिग्रेड, होम गार्ड एवं एनसीसी के पुरुष व महिला बटालियन सम्मिलित होंगे। इसी तरह जिलों में होनेवाले कार्यक्रमों के लिए भी पूर्व की तरह व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

*************************

 

झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहलः मुख्य सचिव

सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

रांची,25.07.2025 – । मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। उन्हें बताया गया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की जरूरत है।

कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की तुलना में राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सर्वाधिक 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं मुख्य सचिव ने सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। वह शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं।

9.49 करोड़ से बहाल होगी नई जलापूर्ति योजना

सैनिक स्कूल तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये से नई जलापूर्ति योजना बहाल की जाएगी। इसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्राप्त हो चुकी है। सैनिक स्कूल, तिलैया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।

वहीं स्कूल स्थित स्टॉफ क्वार्टरों के रख-रखाव के लिए भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। दूसरी ओर स्कूल के कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस तथा अन्य लाभ राज्य सरकार द्वारा वहन करने का प्रस्ताव सैनिक स्कूल, तियैया द्वारा रखा गया।

बताया गया कि इस मद में लगभग 7 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके आलोक में मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे इसके लिए दूसरे राज्यों में स्थित सैनिक स्कूलों के मॉडल का परीक्षण कर लें, फिर उसके आधार पर आगे बढ़ें।

छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में होगी

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि सैनिक स्कूल, तिलैया में अध्ययनरत छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच अब कोडरमा में ही होगी। अब तक इसके लिए छात्रों को हजारीबाग जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी होती थी।

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

***************************

 

अनिल अंबानी की कंपनी पर 14,000 करोड़ से ज्यादा के लोन फ्रॉड का आरोप

सीबीआई केस की तैयारी

नई दिल्ली ,25 जुलाई (एजेंसी)। रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और इसके प्रमोटर अनिल अंबानी पर बड़ा आरोप लगा है। कंपनी पर 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है। यह जानकारी संसद में खुद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दी है।

उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी को रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के तहत धोखाधड़ी यानी फ्रॉड की कैटेगरी में डाल दिया है। सीबीआई ने इस फ्रॉड की जानकारी क्रक्चढ्ढ को दे दी है और अब ष्टक्चढ्ढ में केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस पर केनरा बैंक से भी 1,050 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। बैंकिंग सिस्टम में इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद अब इसकी जांच और एजेंसियों के हाथ में है। सूत्रों के मुताबिक अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के विदेशों में छुपे बैंक अकाउंट्स और प्रॉपर्टी की भी जांच शुरू हो चुकी है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। अब जब स्क्चढ्ढ ने धोखाधड़ी की पुष्टि कर दी है और ष्टक्चढ्ढ में शिकायत दर्ज की जा रही है, तो आने वाले वक्त में अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अन्य एजेंसियां भी इस मामले में एक्टिव हो सकती हैं।

ईडी ने गुरुवार को अनिल अंबानी से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी दिल्ली और मुंबई में की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से संबंधित 35 से ज्यादा परिसरों, 50 कंपनियों और 25 से अधिक लोगों के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए), बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी अन्य एजेंसियों और संस्थानों ने भी ईडी के साथ जानकारी साझा की।

ईडी की प्रारंभिक जांच में बैंकों, शेयरधारकों, निवेशकों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के साथ धोखाधड़ी करके जनता के पैसों को इधर-उधर करने/निपटाने की एक सुनियोजित और सोची-समझी योजना का खुलासा हुआ है। साथ ही, यस बैंक लिमिटेड के प्रमोटर सहित बैंक अधिकारियों को रिश्वत देने का अपराध भी जांच के दायरे में है।

**************************

 

झालावाड़ हादसे के बाद शिक्षामंत्री ने जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपए किए मंजूर

भरतपुर ,25 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद शिक्षा मंत्री ने तत्काल अपना भरतपुर दौरा रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हो गए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मदन दिलावर दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भरतपुर पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें झालावाड़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छत गिरने की जानकारी मिली, उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की और दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद वे तत्काल झालावाड़ रवाना हो गए।

मंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री के इस निर्णय को जनता के बीच संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

आमजन का मानना है कि सरकार ने हादसे को गंभीरता से लिया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की दिशा में तत्परता दिखाई है।

झालावाड़ हादसे ने एक बार फिर से प्रदेश के स्कूल भवनों की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की ताजा कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि अब स्कूलों में पढऩे वाले लाखों बच्चों की जान की हिफाजत सुनिश्चित की जा सकेगी।

************************

 

केंद्र सरकार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए कर्मचारियों को देगी विशेष छुट्टी

नई दिल्ली ,25 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्र सरकार के कर्मचारी 30 दिनों की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश शामिल है।

यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के सवाल के जवाब में दी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित निजी कारणों के लिए प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी (ईएल), 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी (हाफ पे लीव), 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी (सीएल), और 2 दिन की प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) लेने की अनुमति दी है।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के तहत कर्मचारी निजी कारणों (बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल) के लिए ये छुट्टियां ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी, 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन की प्रतिबंधित अवकाश के साथ-साथ अन्य पात्र छुट्टियां दी जाती हैं, जिनका उपयोग वे किसी भी निजी कारण के लिए कर सकते हैं।

‘केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972Ó (1 जून 1972 से लागू हैं) में कर्मचारियों के लिए कई प्रकार की छुट्टियों का प्रावधान है।

इनमें अर्जित छुट्टी, अर्धवेतन छुट्टी, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, गोद लेने की छुट्टी, कार्य-संबंधी बीमारी और चोट, नाविकों की छुट्टी, विभागीय छुट्टी और अध्ययन अवकाश शामिल हैं।

कर्मचारियों का एक लीव अकाउंट बनाया जाता है, जिसमें हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को छुट्टियों का ब्योरा होता है। छुट्टियां लेने पर इस खाते से कटौती होती है।

हालांकि, मातृत्व, पितृत्व और बाल देखभाल जैसी विशेष छुट्टियां खाते से नहीं काटी जातीं और जरूरत पडऩे पर दी जाती हैं।

नियमों के अनुसार, कुछ छुट्टियों को अन्य छुट्टियों या अवकाशों के साथ जोड़ा जा सकता है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने की सेवा के लिए 2.5 दिन की अर्जित छुट्टी दी जाती है।

इसके अलावा, दो से कम बच्चों वाली महिला कर्मचारी (प्रशिक्षु सहित) को 180 दिन तक का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारी को 15 दिन तक का पितृत्व अवकाश मिल सकता है।

************************

 

मानसून सत्र : विपक्ष ने की एसआईआर को वापस लेने की मांग

कहा- मजबूती के साथ लड़ेंगे लड़ाई

नई दिल्ली ,25 जुलाई(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में जारी मतदाता लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है और डरी हुई है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, हम सदन चलाना चाह रहे हैं और हमारी मांग है कि नेता विपक्ष को बोलने का एक मौका दिया जाए। सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है और डरी हुई है।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आगे क्या करना है। प्रधानमंत्री खुद विदेश दौरे पर हैं। हमें उम्मीद है कि वह वापस आएंगे तो कोई न कोई प्रस्ताव जरूर रखेंगे।

उन्होंने कहा, इस सप्ताह का आज आखिरी दिन है, और मैं उम्मीद करता हूं कि आज सदन की कार्यवाही चलेगी। हमारी आज भी यही मांग है कि विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाए।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर कहा, बिहार में 62 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। यह फैसला देश और गरीबों के साथ धोखा है। इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठाते रहेंगे।

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की मांग है। हम मुद्दों पर आधारित विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जब हम किसी अलग मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो हमारा कोई भी सहयोगी हमारे साथ नहीं आता, लेकिन हमने इस मामले पर एकजुट होकर मांग की है, जो बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर चर्चा का विषय है। इस पर पुनर्विचार करने और एसआईआर को वापस लेने की जरूरत है।

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, हम सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने जिस तरह से एसआईआर को लागू किया है, उससे हजारों लोग अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं, खासकर आम नागरिक, दिहाड़ी मजदूर और प्रवासी मजदूर जो रोजगार के लिए राज्यों के बीच जाते हैं।

उनके मताधिकार को छीना जा रहा है। इसलिए हम कड़ा विरोध कर रहे हैं। हमने इस संबंध में कई नोटिस भी जमा किए हैं। मैं मानती हूं कि इस फैसले का कड़ा विरोध होना चाहिए।

विशेष गहन पुनरीक्षण पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, हम जनता के आशीर्वाद और समर्थन से संसद में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे, ताकि सरकार या आयोग इस फैसले को वापस लेने पर मजबूर हो जाए।

************************

 

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन हंगामा जारी

सीएम नीतीश ने विपक्ष के प्रदर्शन का मजाक उड़ाया

पटना ,25 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन में फिर से हंगामा हुआ। विपक्षी दलों (आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी) के विधायकों ने सदन के बेल में आकर नारेबाजी की और प्रश्नकाल के दौरान मेजें गिराने की कोशिश की।

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बार-बार शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन नारेबाजी और हंगामा जारी रहा, जिसके कारण उन्हें कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विपक्षी विधायक, जो राज्य में विशेष मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लगातार पांचवें दिन काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। विपक्ष का यह विरोध मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग को लेकर था।

हंगामे के दौरान सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की विरोध पोशाक पर कटाक्ष किया।

सीएम नीतीश ने कहा कि सब एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। एक बात तो साफ हो गई है, पहले एक-दो दिन हंगामा होता था, बाकी दिन काम चलता रहता था। अब तो सब रोज यही काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि सरकार ने कितना काम किया है और हर जगह लोगों को लाभ मिल रहा है।
पांच दिवसीय मानसून सत्र में विपक्ष ने मतदाता सूची संशोधन को लेकर लगातार हंगामा किया, जिससे विधायी कामकाज प्रभावित हुआ।

विपक्ष का आरोप है कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर विधानसभा चुनाव से पहले गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटा रहे हैं। सरकार ने इस आरोप को खारिज किया है।

सत्र शुरू होने से ही विपक्ष दोनों सदन के अंदर और बाहर हंगामा कर रहा है, और मतदाता सूची संशोधन पर बहस की मांग कर रहा है।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां विपक्ष ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का बचाव करते हुए कहा है कि यह मतदाता सूची से ‘अयोग्य व्यक्तियों’ को हटाकर चुनाव की शुद्धता बढ़ाता है।

****************************

 

राबड़ी देवी का बड़ा आरोप : तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई

हम जानते हैं कौन कर रहा है

पटना 25 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब आरजेडी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमले की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव की हत्या की कोशिश अब तक चार बार हो चुकी है और उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन लोग हैं। राबड़ी देवी ने साफ कहा कि “बीजेपी और जेडीयू मिलकर तेजस्वी पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक के जरिए तेजस्वी को मारने की साजिश रची गई, और अब तक चार बार ऐसे प्रयास हो चुके हैं। राबड़ी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा— “हम चुप नहीं बैठेंगे, हमें मालूम है ये कौन करवा रहा है।”

एसआईआर के खिलाफ पांच दिन से विधानसभा में प्रदर्शन

राबड़ी देवी बिहार सरकार की एसआईआर नीति (Special Internal Registration) को लेकर भी हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि ये नीति उन चार करोड़ बिहारी प्रवासियों के साथ अन्याय है जो रोज़गार की तलाश में राज्य से बाहर गए हैं।

उन्होंने कहा, “ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये बिहार की मेहनतकश आत्माएं हैं, जिनका अपमान हो रहा है। एसआईआर लागू कर सरकार बिहारी जनता को बांटने की साजिश कर रही है। हम पांच दिनों से विधानसभा में इसका विरोध कर रहे हैं और करते रहेंगे।”

राबड़ी देवी ने राज्य सरकार से तत्काल जवाब देने की मांग की और कहा कि बिहार की जनता यह सब देख रही है।

राजद का तीखा तेवर, भाजपा-जेडीयू पर हमला तेज

इस बयान के बाद साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत और अधिक तूफ़ानी मोड़ लेने वाली है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं एसआईआर नीति पर आरजेडी और विपक्ष का आक्रोश भी चरम पर है।

यह मामला अब केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहा, यह बिहार की सड़कों से लेकर संसद के गलियारों तक गूंजने वाला है।

**************************

 

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ मोदी बने दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली 25 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। अब इस सूची में उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ही हैं।

इंदिरा गांधी का प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल 4,077 दिनों का था। प्रधानमंत्री मोदी अब इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी पिछले 24 वर्षों से लगातार सत्ता के शीर्ष पर बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री बनने से पहले वह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 11 वर्षों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि नरेंद्र मोदी देश की आजादी के बाद जन्मे पहले व्यक्ति हैं जो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक सफर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ और दिलचस्प तथ्य:

* वह इतने लंबे कार्यकाल तक सेवा देने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था।

* यदि उनके गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल को भी जोड़ लिया जाए, तो वह किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक मुखिया रहने वाले नेता हैं।

* वह पंडित नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जो लगातार तीन चुनाव जीतकर केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

* वह देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने दम पर लगातार दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इंदिरा गांधी के बाद वह पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की।

*वह देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने लगातार 6 चुनाव (तीन विधानसभा और तीन लोकसभा) जीते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरुरी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे साथ ही किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, माता – पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपनी इच्छा शक्ति मजबूत करके अपने सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का सहारा लेकर करियर में आगे बढऩे पर विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 06

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पिता के साथ व्यापार में हाथ बटाएंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी, लेकिन अभी मेहनत करने की जरुरत है। शादीशुदा रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। आज आप खुद को अच्छा महसूस करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपको रिलैक्स फील होगा।

शुभ रंग- समुद्री हरा

शुभ अंक- 07

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बिजनेस के लेन – देन में थोड़ी सतर्कता अवश्य बरतें। आज नेटवर्क मार्केटिंग करने वालों को नए क्लाइंट मिलेंगे, जिससे आपको बड़ा मुनाफा होगा। आज आप माता – पिता को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं, उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका अधिकतर समय पढऩे – लिखने में व्यतीत होगा, जिससे आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी। संगीत में रूचि रखने वालों को आज बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नेवी-ब्लू

शुभ अंक- 02

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायता करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आज बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा, आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपके घर पर अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, पुरानी यादें तरोताजा होंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 04

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं और आज आपको अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। आज आप सामाजिक कार्य में अपनी रुचि दिखायेंगे और आज आपकी मुलाकात अनुभवी व्यक्तियों से होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनदं बना रहेगा। इस राशि के रिसर्च कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जो मानव जीवन को आसान बनाएगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 03

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको बढिय़ा धन लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं, जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज कुछ समय आप बच्चों के साथ बितायेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 01

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में बड़ा धन – लाभ होगा और परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के हेल्थ केयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आपका पैसा मार्केट में अटका हुआ है तो, आज वो आपको वापस मिल जायेगा। लम्बे समय बाद आज किसी दोस्त से मुलाकात होगी और आप उससे मिलकर कुछ काम की बात कर सकते हैं।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज सब ठीक रहेगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, धैर्य और संयम बनाएं रखें। इस राशि के छात्र टेस्ट पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, जिससे पेरेंट्स को गर्व होगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके किसी काम में सहायक सिद्ध होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

आज आपका दिन नयी संभावनाओ से भरा रहेगा। आज आपके व्यवसाय में सुधार होगा और परिवार के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। शादीशुदा रिश्तों में खुशियां आएंगी , बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपकी जिन्दगी में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आयेगा। यदि आज आप इन्वेस्ट करने के बारें में सोच रहे हैं, तो आज आपको प्रॉपर्टी से रिलेटेड ऑफऱ मिलने के संकेत बन रहें हैं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहें और जंक फ़ूड खाना अवॉयड करें।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 08

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रहेगा। इलेक्ट्रिक बिजनेस करने वाले आज दोगना लाभ कमायेंगे और अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आज किसी रिश्तेदार की मदद से आपका रुका हुआ काम कंप्लीट हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के छात्र आज रचनात्मक कार्यों को करने में वक्त बितायेंगे और वो किसी कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर आपको उलझन हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे सब जल्द ही ठीक हो जायेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप नेगेटिव चीजों से दूरी बनाकर रखें और सारा ध्यान अपने काम में लगायें। आज स्टूडेंट स्कूल में नए फ्रेंड बनायेंगे जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप मेहनत और लग्न से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आप सुकून की सांस लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको व्यापारिक लेन – देन में मुनाफा होने के साथ – साथ बड़ा आर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आज आपको मंहगा उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज अगर आप किसी काम के लिए जा रहें हैं, तो अपने डॉक्यूमेंट को एक बार अच्छे से चेक कर लें। आज आपको शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी , जिससे आप खुद को रोज की अपेक्षा बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 01

****************************

 

फेसबूक-इंस्टा चलाते हैं तो हो जाएं अलर्ट! आपकी एक गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली ,24 जुलाई (एजेंसी)।  अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही साइबर अपराधियों को आपके बैंक खाते तक पहुंचा सकती है।

देश में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए हैं।

पोर्टल के अनुसार, साइबर अपराधी अब सोशल मीडिया के जरिए ही अपने शिकार की तलाश कर रहे हैं। वे आपकी प्रोफाइल, आपकी पोस्ट्स और आपकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर निजी जानकारियां जुटाते हैं.

फिर मौका देखकर आपको अपने जाल में फंसाकर बड़ा वित्तीय फ्रॉड करते हैं। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन डिजिटल दुनिया में हर कदम सावधानी से उठाने की जरूरत है।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बरतें ये 5 अहम सावधानियां

1. अजनबियों से बातचीत में सतर्कता: सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय सतर्क रहें। यह पहचानना मुश्किल होता है कि सामने वाला व्यक्ति असली है या कोई स्कैमर। ऐसे लोगों को अपनी कोई भी निजी जानकारी जैसे कि फोन नंबर, पता या वित्तीय जानकारी कभी न दें।

2. लुभावने विज्ञापनों को करें नजरअंदाज: सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर विज्ञापन पर भरोसा न करें। स्कैमर्स अक्सर फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को अपनी वेबसाइट पर ले जाते हैं और वहां जानकारी दर्ज कराते ही आपका डेटा चुरा लेते हैं, जिससे फ्रॉड हो सकता है।

3. मजबूत पासवर्ड और 2स्न्र का इस्तेमाल: अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए एक मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड बनाएं। साथ ही, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन  को हमेशा ऑन रखें। इससे अगर किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए, तो भी वह आपके अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पाएगा।

4. निजी जानकारी शेयर करने से बचें: लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में अपनी निजी तस्वीरें, लाइव लोकेशन, घर का पता या फोन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियां सोशल मीडिया पर कभी शेयर न करें। अपराधी इसी जानकारी का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकते हैं।

5. प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करें: अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स पर सेट करें। इससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफाइल और निजी जानकारी नहीं देख पाएगा और आप सुरक्षित रहेंगे।

****************************

 

कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED ने की छापेमारी, मुंबई में चल रही है कार्रवाई

मुंबई 24 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी मुंबई में की जा रही है। बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया था।

ये कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर की गई। अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों में भी तलाशी ली जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक ED को जांच के दौरान इस बात के सबूत मिले हैं कि यह सार्वजनिक धन की हेराफेरी के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। इसमें कई संस्थानों, बैंकों, शेयरधारकों और निवेशकों को ठगा गया।

इसमें यस बैंक के प्रमोटर्स भी शक के घेरे में हैं। साल 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के ऋण की अवैध तरीके से हेराफेरी और दुरुपयोग का शक है।

बता दें हाल ही में SBI ने अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया था। इस महीने की शुरुआत में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्‍युनिकेशन के लोन अकाउंट को SBI से बड़ा झटका मिला था। SBI ने कंपनी को दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में कारण बताओ नोटिस भेजा था।

कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद बैंक ने कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी ने अपने लोन की शर्तों का पालन नहीं किया और अपने अकाउंट्स के संचालन में अनियमितताओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी।

**************************

 

दिल्ली, UP व गुजरात में बड़े हमले की साजिश नाकाम

पकड़े गए अल-कायदा के आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा

अहमदाबाद/नई दिल्ली 24 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गुजरात ATS ने एक बड़े अंतर-राज्यीय ऑपरेशन में अल-कायदा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां गुजरात, दिल्ली और नोएडा से की गई हैं।

जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तानी सेना और ISI के इशारे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ भारत में माहौल बिगाड़ने और दिल्ली, यूपी व गुजरात में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था।

गुजरात एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आतंकी ‘अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS)’ से जुड़े हैं। इनका मुख्य काम भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ पाकिस्तान के पक्ष में एक विशेष समुदाय के युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भड़काना और रेडिकलाइज्ड करना था।

जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तानी सेना के ‘ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस’ के समर्थन में काम कर रहा था। इन आतंकियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कई बार पाकिस्तानी सेना और ISI के अधिकारियों से संपर्क साधा था।

आतंकी पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लगातार गोपनीय जानकारियां सीमा पार भेज रहे थे और इन्हीं अकाउंट्स पर चैटिंग के जरिए उन्हें ISI से हमले के लिए निर्देश मिल रहे थे।

ये आतंकी ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर जैसे आतंकियों के जेहादी वीडियो दिखाकर युवाओं का ब्रेनवॉश करते थे।

इस पूरे मॉड्यूल का सरगना मोहम्मद फैज था, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बेहद पढ़ा-लिखा फैज दिल्ली में एक फास्ट फूड चेन में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था।

उसी ने बाकी तीनों आतंकियों को अपने साथ जोड़ा था। नोएडा से गिरफ्तार आतंकी जीशान अली एक मोबाइल शॉप पर काम करता है, जबकि गुजरात से पकड़े गए दोनों आतंकी सिलाई का काम करते थे।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद गुजरात एटीएस अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के साथ संपर्क में है ताकि इस नेटवर्क की पूरी गहराई तक पहुंचा जा सके।

एजेंसियों का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ये आतंकी दिल्ली, यूपी और गुजरात समेत कई जगहों पर सिलसिलेवार आतंकी हमले करने की फिराक में थे।

*********************************

 

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में HC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 12 दोषियों की रिहाई टली

नई दिल्ली 24 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): 2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 दोषियों को बरी करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र सरकार और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह अंतरिम रोक लगाई। इस फैसले के बाद अब दोषियों की जेल से रिहाई टल गई है।

11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सात सिलसिलेवार बम धमाकों में 187 लोगों की जान चली गई थी और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद 2015 में एक विशेष मकोका अदालत ने 12 लोगों को दोषी ठहराया था, जिनमें से 5 को मौत की सजा और 7 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लेकिन इसी हफ्ते 21 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ मामला साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने गुरुवार को सुनवाई की।

सरकार ने अपनी याचिका में कहा कि हाईकोर्ट ने एक आरोपी से RDX की बरामदगी को बेहद “तकनीकी आधार” पर खारिज कर दिया। दलील दी गई कि जब्त विस्फोटक को सुरक्षा कारणों से सील नहीं किया गया था, क्योंकि RDX अत्यधिक ज्वलनशील होता है।

सरकार ने यह भी कहा कि मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मंजूरी दी गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने नजरअंदाज कर दिया।

इन दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर नोटिस जारी किया है।

**************************

 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना उफान पर

पहाड़ों में भूस्खलन से तबाही; देश भर में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली 24 Jully(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देश भर में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है, जिससे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से खतरे के निशान तक पहुँच गया है, जिसके चलते कई निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है।

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद जलस्तर के और ऊपर जाने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। जगह-जगह से भूस्खलन और बादल फटने की दर्दनाक खबरें आ रही हैं। हिमाचल में दो राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) समेत कुल 385 सड़कें मलबे के कारण बंद हो गई हैं।

मंडी में एनएच-70 (मंडी-कोटली मार्ग) और सिरमौर में एनएच-707 (हाटकोटी से पांवटा साहिब) कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बाधित है। दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी भारी बारिश ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

************************

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष,दिल्ली में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली 24 jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर संघ ‘शताब्दी वर्ष’ का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत वह भारत के हर गांव, हर बस्ती और हर घर तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रहा है।

इस महत्वपूर्ण मौके पर गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के हरियाणा भवन में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी, सह कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, रामलाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। बैठक में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख उमर इलियासी सहित कई प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

आरएसएस का शताब्दी वर्ष का आयोजन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 1925 में स्थापित इस संगठन ने पिछले एक सदी में सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर काम किया है।

शताब्दी वर्ष के दौरान संघ ने देश के हर हिस्से में अपनी विचारधारा और सेवा कार्यों को फैलाने का लक्ष्य रखा है। इस बैठक को भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जहां विभिन्न धर्मों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

इस आयोजन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह बैठक भविष्य में और ऐसे संवादों की नींव रख सकती है। शताब्दी वर्ष के तहत संघ की योजनाओं में सामाजिक सेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई।

डॉ. हेडगेवार ने देश में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरण की आवश्यकता महसूस की और स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर दिया। आरएसएस की विचारधारा हिंदुत्व पर आधारित है, जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देती है।

*******************************

 

घरेलू हिंसा मामले में SC का ऐतिहासिक फैसला

2 महीने तक नहीं होगी गिरफ्तारी; पहले परिवार कल्याण समिति को भेजा जाएगा मामला

नई दिल्ली 24 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A के तहत दर्ज मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कहा है कि अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस दो महीने तक आरोपियों (पति या उसके रिश्तेदारों) को गिरफ्तार नहीं करेगी। इस दो महीने की अवधि को “शांति अवधि” कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो साल पुराने दिशा-निर्देशों को पूरे देश में लागू करने का आदेश दिया। यह फैसला जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक महिला IPS अधिकारी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिया।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब धारा 498A के तहत कोई भी शिकायत दर्ज होने पर पुलिस तत्काल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, FIR दर्ज होने के तुरंत बाद मामले को दो महीने की “शांति अवधि” के लिए संबंधित जिले की परिवार कल्याण समिति (FWC) को भेजा जाएगा।

इस दो महीने की अवधि के दौरान, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी जैसी कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगी, और समिति का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता और निपटारे की कोशिश करना होगा, ताकि रिश्ते को टूटने से बचाया जा सके और कानून के दुरुपयोग को रोका जा सके।

यह नियम उन सभी मामलों पर लागू होगा जिनमें धारा 498-A के साथ 10 वर्ष से कम कारावास की सज़ा वाली अन्य धाराएं भी शामिल हों और मामले में कोई गंभीर शारीरिक क्षति न हुई हो।

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश एक महिला IPS अधिकारी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट ने उस महिला अधिकारी को अपने पति और उसके रिश्तेदारों का उत्पीड़न करने के लिए अखबारों में माफीनामा प्रकाशित कर माफी मांगने का भी आदेश दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 2022 में जारी ये दिशा-निर्देश, 2017 में सुप्रीम कोर्ट के ही एक फैसले (राजेश शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) पर आधारित थे।

हालांकि, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य मामले (सोशल एक्शन फॉर मानव अधिकार बनाम भारत संघ) में इन दिशा-निर्देशों को रद्द कर दिया था, जिससे परिवार कल्याण समितियां निष्क्रिय हो गई थीं।

अब मंगलवार के इस नए फैसले के साथ ही परिवार कल्याण समिति का तंत्र एक बार फिर पूरे देश में प्रभावी हो गया है।

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में आप अच्छा समय बिता पाएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ अटके हुए कार्य भी आज के दिन पूरे हो सकते हैं। लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज के दिन नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी ऐसे काम को आज के दिन हाथ में न लें जिसे करने में आप हिचकिचाते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 03

वृष राशि:

बिजनेस में इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज के दिन गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने बातों को खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। 7 किसी पुराने दोस्त से आज आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है। पुराने समय की यादें ताज होंगी और आपको इससे मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 04

मिथुन राशि:

इस राशि के जातकों को किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप अन्य कार्य के लिए भी कर सकते हैं। शादीशुदा रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी , आपके रिश्ते में नयापन आएगा। माता-पिता की किसी दिली ख्वाहिश को आज के दिन इस राशि के कुछ जातक पूरा कर सकते हैं। आपके काम करने की गति से कार्यक्षेत्र में लोग चकित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 01

कर्क राशि:

आज आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जा सकते हैं, जहां आपके अशांत मन को शांति मिलेगी। बच्चे आज आपसे कुछ बात कर सकते हैं, आपको उनकी पूरी बात जरुर सुननी चाहिए। कला में रूचि रखने वालों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर को आगे बढऩे में मदद करेगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं किसी दोस्त की मदद से फिर से शुरू हो सकती है। प्रेम जीवन भी बेहतर बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 06

सिंह राशि:

आज किसी काम को लेकर पड़ोसी से मदद मिलने की संभावना बन रही है। आज अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आपके द्वारा कही गई बातें सामाजिक स्तर पर लोगों को पसंद आएंगी। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस राशि के कुछ जातक हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 07

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे जिसके चलते इन्हें करियर के क्षेत्र में आशातीत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगें, जो आपको ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप मूवी देखने जा सकते हैं और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करके आपको ख़ुशी मिलेगी। सेहत को लेकर आज के दिन आपको लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 01

तुला राशि:

आज व्यापारिक दृष्टि से आपको बढिय़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी समझदारी से भरी बातें लोगों को खूब भाएंगे। प्रेम जीवन में भी इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से विचार करने का यह अच्छा समय है। आपकी ऊर्जा से आपके सहकर्मी भी सीख लेंगे। माता-पिता का सहयोगा आपको प्राप्त होगा। भाग्य भी आपका साथ देगा।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि:

अपनी वाणी से वृश्चिक राशि के लोग जीवनसाथी का दिल आज जीत सकते हैं। आपकी अधूरी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। किसी काम को लेकर आज आपकी बात कलीग से हो सकती है, काम पूरा हो जाएगा। किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आपकी छोटी बहन कोई खुशखबरी आज के दिन आपको सुना सकती है और इससे आपका दिन बन जाएगा।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 09

धनु राशि:

ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आज आपका पेंडिग वर्क कम्पलीट हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , बच्चे आज खूब उछल – कूद मंचाएंगे। बच्चों के साथ आज इस राशि के जातकों को बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 07

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज हार्डवेयर का काम करने वालो को बढिय़ा धन लाभ होगा, आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। जिन कार्यों को करने में अक्सर आप घबराते हैं उन्हें भी आज के दिन आसानी से पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करते इस राशि के जातक देखे जा सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि:

आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आने से आज के दिन का भरपूर लाभ आप उठा पाएंगे। खेलकूद में भी इस राशि के जातक हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य को गति मिलेगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए कुछ जरुरी निर्णय ले सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप बिजनेस में अपने सहयोगियों की मदद से आगे बढेंगे, आपके पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र में जो परेशानियां बीते समय में आयी थीं उनका आपको हल आज के दिन मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान आज के दिन बढ़ सकता है।

शुभ रंग- नेवी-ब्लू

शुभ अंक- 01

************************

 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण देश को बताए सरकार : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली 23 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने (जगदीप धनखड़) इस्तीफा क्यों दिया?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने (जगदीप धनखड़) इस्तीफा क्यों दिया? इसके पीछे क्या वजह है?

हमें तो लगता है ‘दाल में कुछ काला है।’ वरना, उनकी सेहत बहुत अच्छी है, वो खुद से भी ज्यादा आरएसएस और भाजपा का बचाव करते थे, इतना तो उनके लोग भी नहीं करते होंगे।

उनकी निष्ठा आरएसएस और भाजपा के साथ थी। जिस तरह से उन्होंने इस्तीफा दिया है, इसके पीछे कौन है और उन कारणों को देश को बताना चाहिए।”

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “आरएसएस इतिहास को उल्टा लिखने की कोशिश कर रहा है। वे जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी गई किताब ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को भी नकारते हैं। आरएसएस का इतिहास अलग है और देश का इतिहास अलग है।”

जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का हवाला देते हुए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और चिकित्सा सलाह का पालन करने की आवश्यकता बताई।

मानसून सत्र के पहले ही दिन उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल किया।

कांग्रेस ने दावा किया कि उनके इस्तीफे में बताए गए स्वास्थ्य संबंधी कारण पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जो दिख रहा है, उससे कहीं अधिक है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को धनखड़ के इस्तीफे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए।”

***************************

 

लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी : पीएम मोदी

नई दिल्ली 23 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर तिलक के योगदान को याद किया और उनके विचारों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वे एक महान विचारक थे, जो ज्ञान और सेवा में विश्वास रखते थे।

पीएम ने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने स्वतंत्रता की भावना को प्रज्वलित किया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक को ‘स्वराज का उद्घोषक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक ऊर्जा दी।

उन्होंने लिखा, “तिलक जी ने गणेशोत्सव और गीता रहस्य के माध्यम से स्वाधीनता को भारतीय संस्कृति से जोड़ा। उनका योगदान युवाओं को हमेशा प्रेरित करेगा।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिलक को ‘स्वराज्य का उद्घोषक’ और महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने गणेशोत्सव और शिवाजी महोत्सव जैसे आयोजनों के जरिए जनता में एकता का भाव जगाया।

उन्होंने लिखा, “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत, पूर्ण स्वराज्य के उद्घोषक, महान विचारक, ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं।

लोकमान्य तिलक जी ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी के महोत्सवों जैसे अनेक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाकर जन-जन को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एकता के भाव को मजबूती प्रदान की। संस्कृति और राष्ट्र की रक्षार्थ आपके तेजस्वी विचार हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं समाज के उत्थान के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिलक को ‘स्वराज्य का मूल मंत्र’ देने वाला समाज सुधारक बताया।

उन्होंने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिलक को ‘प्रखर राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी’ बताते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने तिलक के मशहूर नारे, “’स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ‘ स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें नमन।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पूर्ण ‘स्वराज’ की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके तेजस्वी विचार और अद्वितीय जीवन हम सबको राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

**************************