All posts by Dilip Singh

पटना बना विश्व कीर्तिमान का साक्षी दीवाली के पहले मनी भव्य दीपावली

*11 लाख 11 हजार रंगे बिरंगे  दीपों से अखंड भारत माता की तस्वीर उकेरी गई*

* 270 फीट लंबाई 170 फीट चौड़ाई 120 शिल्पकारो ने 48 घन्टे में तैयार की भव्य व दिव्य अखंड भारत माता की तस्वीर बनाने में उपयोग किया गया 12 रंगों का*

 *पहली बार बना रिकॉर्ड, इससे पहले धरती पर विश्व मे कही भी रंगीन दीयों से आकृति नहीं बनी थी।*

 *राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री  अश्विनी चौबे, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, व अन्य लोगों ने शहीदों की याद में दीया जलाया*

 *100 से अधिक शहीद व स्वतंत्रता सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।*

पटना ,04 नवंबर(एजेंसी)। राजधानी पटना में श्री राम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं मिशन वंदेमातरम फाउंडेशन के तत्वाधान में वेट्नरी कॉलेज ग्राउंड में  “मेरे देश की धरती”- एक दीप भारत माता के नाम कार्यक्रम  “माँ भारती दीप यज्ञ” के रूप में आयोजित समारोह में 11 लाख 11 हजार दीयों से अखंड भारत माता की तस्वीर उकेरी। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल बिहार ने किया जिसकी  अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सिक्किम गंगा प्रसाद थे।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदीजी के निर्देशन में चल रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की पूर्णआहुति है।कार्यक्रम के संयोजक अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि इसके तहत 11  लाख 11 हजार रंगीन दीपों से अखंड भारत माता की ज्योति छवि बनाई गई।  आधुनिक ड्रोन तकनीक के सहारे निर्मित यह कलाकृति विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया है। वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया बुक की चीफ एजुकेटर सुषमा नार्वेकर व सीनियर एजुकेटर संजय नार्वेकर विश्व कीर्तिमान का सर्टिफिकेट सौपा। यह आयोजन माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावार करने वाले सपूतों एवं वीरांगनाओं के स्मृति को समर्पित होंगी।

इस अवसर पर बिहार के 100 शहीदों से भी अधिक परिवारों को महामहिम राज्यपाल बिहार द्वारा सम्मानित किया गया। आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने हेतु पटना के स्कूल- कालेज के विद्यार्थिओं की सहभागिता चित्रकलला, भाषण, गायन, नृत्य और रूप सज्जा प्रतियोगिता मे सम्मलित हुए। लोक गायिका मैथिलि ठाकुर ने गीत संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्री राम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक संरक्षक जगतगुरु श्री रामभादराचार्य जी महाराज एवं सह संस्थापक संरक्षक जगतगुरु श्री अनंतआचार्य जी महाराज  के सानिध्य में सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

5 नवम्बर को समापन होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं मिशन वंदेमातरम फाउंडेशन के संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे हैं। कार्यक्रम में सांसद रामकृपाल यादव, बीजेपी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,  स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्यप्रदेश के कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।

मुख्य आयोजक एवं न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, महामंत्री अभिजीत कश्यप, उपाध्यक्ष रामबालक प्रसाद, वेटरेन्स इंडिया के प्रदेश पदाधिकारीगण, आयोजन समिति के सह सचिव संजीव मिश्रा, मनीष तिवारी, सह संयोजक राजेश उर्फ़ रवि शांडिल्, अशोक भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शहीदों को नमन करना पुण्य कार्य है। उनके परिजनों से मिल व सम्मानित करना गर्व की अनुभूति करवाता है। देश शहीदों और उनके परिजनों का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने सभी से अपील की माँ भारती के प्रति हमेशा श्रद्धा भाव के दिल मे दीप जलाएं। 13 करोड़ बिहार के निवासी इस दिवाली सरहदों पर हमारी सुरक्षा के लिए जो तैनात हैं, एक दीया जरूर जलाएं। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव हैं।

शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित हैं और खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके सम्मान की खातिर हमेशा तैयार रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश की आजादी में तमाम वीरों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी है। उनके बलिदान की कहानियां आज भी हम सभी के अंदर देशभक्ति का जज्बा बढ़ाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दिवाली के अवसर पर एक दिया शहीदों के नाम पर भी लगाना चाहिए। यही हमारी उन तमाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होने से आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं, खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाकर रखें।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन अपनी पसंदीदा बुक पढ़कर गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढऩा होगा।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 5

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 8

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 9

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 3

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढिय़ा साबित होंगे। आज आपको किसी काम को पूरा करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

* शुभ रंग- ब्लैक

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 6

****************************

 

11 लाख दीये से अखंड भारत माता व श्रीरामचरित मानस की ज्योति छवि उकेरी जाएगी : अश्वनी चौबे

*बिहार की राजधानी पटना 4 नवम्बर को विश्व कीर्तिमान का साक्षी बनेगा*

पटना, 3 नवम्बर (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री  अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में 4 एवं 5 नवंबर 2023 को 11 लाख दीयों से अखंड भारत माता व श्रीरामचरितमानस की ज्योति छवि उकेरी जायेगी।यह विश्व कीर्तिमान का प्रयास होगा। कार्यक्रम का उदघाटन बिहार के राज्यपाल 4 नवम्बर को करेंगे।

इसमें शहीद व स्वतंत्रता सेनानी परिवार जनों को सम्मानित भी किया जायेगा। 100 से अधिक कलाकार दीयों से भारत माता की आकृति उकेर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने  बताया कि 4 व 5 नवम्बर को पटना विश्व कीर्तिमान के साक्षी बनेगा। भारत माता की आरती होगी। यह आयोजन माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावार करने वाले सपूतों एवं वीरांगनाओं के स्मृति को समर्पित होंगी।

इस अवसर पर बिहार के 100 शहीदों से भी अधिक परिवारों को महामहिम राज्यपाल बिहार एवं विशिष्ट जनों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अर्जित चौबे ने बताया कि श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर व मिशन वंदेमातरम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इस मौके पर देश के नामचीन कलाकार देशभक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

*****************************

 

राजकुमार हिरानी लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान स्टारर प्यार और दोस्ती की कहानी ‘डंकी’ 

03.11.2023  –  जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘डंकी’ में अभिनेता शाहरुख खान बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है।

निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक वीडियो भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जारी किया है। यह वीडियो सिनेप्रेमियों को बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।

वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, ‘डंकी’ प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है। यह चार दोस्तों और विदेशी किनारों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है।

फिल्म ‘डंकी’ एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और इसी वर्ष क्रिसमस के अवसर पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

 

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की स्थगित

नई दिल्ली 03 Nov, (एजेंसी) । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली लखनऊ के एक वकील की जनहित याचिका पर सुनवाई टाल दी।

न्यायमूर्ति बी.आर. वई और प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा, ”याचिकाकर्ता अशोक पांडे द्वारा स्थगन की मांग करते हुए प्रसारित पत्र के संदर्भ में मामला स्थगित किया जाता है।”

अपनी याचिका में, पांडे ने तर्क दिया कि एक बार संसद या राज्य विधानमंडल का कोई सदस्य कानून के तहत अपना पद खो देता है, तो वह तब तक अयोग्य रहेगा जब तक वह अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से बरी नहीं हो जाता।

उन्होंने संविधान पीठ से यह तय करने का अनुरोध किया कि क्या दोषसिद्धि पर रोक के आधार पर, कानून के तहत अयोग्यता झेलने वाला व्यक्ति संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य चुने जाने के योग्य हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 20 अक्टूबर को लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैज़ल की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका दायर करने के लिए उसी याचिकाकर्ता पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसी वकील को पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फटकार लगाई थी। ।

***************************

 

 

धूप और अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

गाजियाबाद 03 Nov, (एजेंसी) ।गाजियाबाद में बीती देर रात तकरीबन 3 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली की धूप और अगरबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां रवाना की गई। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया। इस फैक्ट्री में फायर फाइटिंग के उपकरण नदारद मिले।

सीएफओ से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 3 बजे लोनी फायर स्टेशन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पर लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की सेवा धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में कृष्णा विहार कॉलोनी, फेज 2 (फैक्ट्री संचालक का नाम – अमित शर्मा) में संचालित धूप एवं अगरबत्ती का निर्माण करने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल दो फायर टेंडर, फायर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से रवाना हुए और एक फायर टेंडर साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

तीनों फायर टेंडर के साथ फायर सर्विस यूनिटस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि लगभग 100 वर्ग मीटर में बने दोमंजिला भवन के भू एवं प्रथम दोनों तलों पर आग लगी हुई है।

पहुंच मार्ग अत्यन्त खराब होने के कारण फायर टेंडर घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर खड़ा कर वहीं से होज लाईन बिछाकर पम्पिंग कार्य शुरू कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है। इस फैक्ट्री में मानकों के अनुसार अग्निशमन की कोई व्यवस्था स्थापित नहीं थी। 2 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

*************************

 

बिजनौर : जमीन विवाद में भाई को गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर 03 Nov, (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के खूजराजट्ट गांव में जमीन विवाद के चलते एक 28 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त अमरपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

नहटौर थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को नहटौर थाना अंतर्गत खूजराजट्ट गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की शिकायत पर एक प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। जिसमें अमरपाल, बबलू, विकास उर्फ मोनू और कपिल को नामजद आरोपी बनाया गया था।

एसएचओ ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि जबर सिंह और उसके तेहरे भाई अमरपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी ने अपराध को कबूल किया है। आरोपी अमरपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक जबर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसे लेकर आये दिन वह जगह-जगह हमारे खिलाफ शिकायती प्रार्थना-पत्र देता रहता था। इसी बात से परेशान होकर उसने उसे मारने की साजिश रची।

इसी सिलसिले में अमरपाल ने 30 अक्टूबर को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके फरार हो गए।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 (बोर) और एक खोखा कारतूस को बरामद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे जांच की जा रही है।

*****************************

 

कर्नाटक कांग्रेस में नेताओं के बीच कोई असंतोष नहीं: उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

हुबली (कर्नाटक) 03 Nov, (एजेंसी) । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य कांग्रेस के भीतर कोई असंतोष नहीं है और विपक्ष का नेता नहीं चुन पाने के लिए भाजपा की आलोचना की।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस दावे की पृष्ठभूमि में यह बयान महत्वपूर्ण हो गया है कि वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए पद पर बने रहेंगे।

शुक्रवार को हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए, जब शिवकुमार से पार्टी के भीतर असंतोष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से पूछा कि कांग्रेस पार्टी में असंतोष कहां है?

उन्होंने कहा, “भाजपा में असंतोष है और इस वजह से वे प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन नहीं कर पा रहे हैं।”

शिवकुमार ने पूछा,”आप (मीडिया) इस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं। क्या आपने कभी राज्य या देश में चुनाव के पांच या छह महीने बाद भी विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं करने की घटना देखी है?”

जब उनसे लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कराए गए सर्वेक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, पहले ही मंत्रियों को संबंधित जिलों में भेज दिया जाता है। वे हमें रिपोर्ट देंगे। हमारे 75 फीसदी कार्यकर्ताओं, विधायकों और स्थानीय नेताओं से राय ली गई है।

शिवकुमार ने कहा, “नई दिल्ली के नेताओं ने हमें उम्मीदवारों के चयन के लिए मानदंड दिए हैं, इसके आधार पर हमने उम्मीदवारों के चयन के लिए कुछ पात्रता तय की है।”

भाजपा द्वारा सूखे का अध्ययन कराने के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें अध्ययन करने दीजिए और रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपने दीजिए।

उन्होंने कहा, “हमारे मंत्री एन. चेलुवरयास्वामी और कृष्णा बायरेगौड़ा ने अध्ययन के बाद लगभग 200 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। उन्होंने यह घोषणा यूं ही नहीं की है। इस संबंध में बैठकें मांड्या, हावेरी जिलों में हो रही हैं।”

केंद्रीय सूखा टीम के राज्य दौरे पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सूखा राहत के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है.

उन्होंने कहा, “हमने स्थिति से निपटने के लिए 1,000 करोड़ रुपये भी आरक्षित रखे हैं।”

शिवकुमार ने यह भी कहा कि सरकार ने राज्य का नाम कर्नाटक रखने के 50 साल पूरे होने के मौके पर पूरे साल जश्न मनाने का फैसला किया है।

*****************************

 

सीतारमण ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, मदद का दिया आश्वासन

नई दिल्ली 03 Nov, (एजेंसी) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने द्वीप राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद गुरुवार देर रात एक पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि विक्रमसिंघे ने आर्थिक संकट के दौरान भारत द्वारा श्रीलंका को दिए गए बहुआयामी समर्थन को स्वीकार किया।

सीतारमण ने कहा कि भारत ऋण पुनर्गठन से संबंधित मामलों पर श्रीलंका सरकार के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।

उन्होंने आर्थिक और वाणिज्यिक क्षेत्र में भारत-श्रीलंका की संयुक्त पहल पर चर्चा की।

सीतारमण ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जुलाई 2023 में उनकी भारत यात्रा के दौरान अपनाया गया ‘आर्थिक साझेदारी पर विजन दस्तावेज़’ देशों की समुद्री, वायु, डिजिटल, ऊर्जा और लोगों से लोगों की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

वित्त मंत्री ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के आगमन की 200वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए उनकी सराहना की।

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने पर्यटन, स्थिरता, कृषि आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक नई बाजार अर्थव्यवस्था बनाने के श्रीलंका के दृष्टिकोण पर जोर दिया और इन क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग का स्वागत किया।

सीतारमण ने पेशकश की कि भारत तकनीकी सहयोग के माध्यम से इस पहल में प्रमुख भागीदार बन सकता है।

उन्होंने आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते और यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान पर हाल की बातचीत में हुई प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और निवेश आधारित समर्थन और द्विपक्षीय निवेश संधि पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने मन्नार में इंटर-ग्रिड कनेक्टिविटी, विमानन, बिजली परियोजनाओं, तेल अन्वेषण में सहयोग पर भी चर्चा की।

भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की निरंतर परंपरा में, सीतारमण और विक्रमसिंघे भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर विनिमय पत्र और स्वीकृति के आदान-प्रदान के गवाह बने।

उन्होंने श्रीलंका में धार्मिक स्थलों के सौर विद्युतीकरण पर समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी देखा। इस परियोजना के लिए, भारत बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित भारत सरकार की 107.47 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता में से 82.40 करोड़ रुपये आवंटित करेगा।

***************************

 

SC/ST एक्ट में मौत की सजा के प्रावधान के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, मांगा जवाब

नई दिल्ली 03 Nov, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को एससी/एसटी अधिनियम के अनिवार्य मौत की सजा के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया।

सीजेआई डी.वाई.चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने केंद्र को नोटिस जारी किया और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(2)(i) की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा।

अधिनियम का विवादित प्रावधान केवल उस व्यक्ति को मौत की सजा का प्रावधान करता है जो एससी और एसटी के किसी निर्दोष सदस्य के लिए झूठे साक्ष्य देता है या गढ़ता है और यदि ऐसे निर्दोष सदस्य को ऐसे झूठे या मनगढ़ंत साक्ष्य के परिणामस्वरूप दोषी ठहराया जाता है और फांसी दी जाती है।

अधिवक्ता ज्योतिका कालरा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, “यह धारा न्यायिक विवेक का प्रयोग किए बिना अनिवार्य मौत की सजा का आदेश देती है और इसलिए इसे भारत के संविधान और संवैधानिक कानून के मौलिक सिद्धांतों के दायरे से बाहर होने के कारण रद्द करने की जरूरत है।”

इसमें कहा गया है कि अनिवार्य मृत्युदंड सीधे तौर पर मिट्ठू बनाम पंजाब राज्य और पंजाब राज्य बनाम दलबीर सिंह के मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णयों का उल्लंघन है। विवादित धारा बिना किसी विकल्प के अनिवार्य रूप से मृत्युदंड प्रदान करती है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सभी को जीवन का अधिकार हासिल है।

**********************

 

SC के मुख्‍य न्‍यायाधीश ने अदालत में तारीख पे तारीख पर जताई चिंता, बार के सदस्यों से किया ये अनुरोध

नई दिल्ली 03 Nov, (एजेंसी): भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को बार के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे तब तक स्थगन न मांगें जब तक कि वास्तव में आवश्यक न हो। उन्‍होंने एक महीने में 3,688 स्थगन पर चिंता जताई। शीर्ष अदालत में स्थगन की मांग के कारण होने वाली देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए सीजेआई ने कहा कि यह “अदालत तारीक पे तारीख ” नहीं बन सकता।

सीजेआई ने कहा कि इससे हमारी अदालत पर नागरिकों का भरोसा खत्म होता है। उन्होंने बार के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे तब तक स्थगन पर्ची दाखिल न करें, जब तक कि बहुत आवश्यक न हो। यह कहते हुए कि वह व्यक्तिगत रूप से मामलों की पहली सुनवाई के दाखिलों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अवधि कम से कम हो, सीजेआई ने कहा कि दिन में 178 स्थगन पर्चियां थीं।

1 से 3 सितंबर तक औसतन प्रति विविध दिन पर कुल 154 स्थगन परिचालित किए गए। उन्होंने बताया कि सितंबर से अक्टूबर तक 3,688 स्थगन पर्चियां प्रसारित की गईं। वहीं, सितंबर से अब तक 2361 मामले बताए जा चुके हैं। हर दिन औसतन 59 मामलों का जिक्र हो रहा है।

सीजेआई ने कहा, एक तरफ मामलों को त्वरित आधार पर सूचीबद्ध किया जाता है, दूसरी तरफ उनका उल्लेख किया जाता है, फिर सूचीबद्ध किया जाता है और फिर उन्हें स्थगित कर दिया जाता है। सीजेआई ने कहा, यह दाखिल करने और सूचीबद्ध करने के उद्देश्य को विफल कर देता है।

***************************

 

भाजपा के राज में प्रदेश की बेटियां असुरक्षित : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़ 03 Nov, (एजेंसी)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बयान जारी कर खट्टर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा में बेटियां लगातार असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार कहती है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लेकिन प्रदेश की जनता अपनी बेटियों को कैसे बचाएं। जहां बेटियों को पढऩे भेजते हैं, वहीं बेटियों की लाज के लिए खतरा पैदा हो गया है। पहले जींद की एक घटना सामने आई, जहां स्कूल में 60 बच्चियां पीडि़त हैं।

बच्चियां शिकायत कर रही हैं कि उनके प्रिंसीपल ने उनके साथ छेड़छाड़ की और गलत हरकतें भी, लेकिन अभी तक उस प्रिंसीपल को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। बहुत दबाव के बाद बड़ी मुश्किल से एक एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि एक घटना हिसार से भी सामने आ रही है। वहां भी एक स्कूल की छात्राएं शिकायत कर रही हैं कि उनके खिलाफ भी उनके टीचर ने इसी तरीके की हरकत की है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह सवाल पूरे हरियाणा के माता-पिता के जहन में है कि जब उनकी बेटियां पढऩे के लिए जाती हैं तो कितनी सुरक्षित हैं। पूरे प्रदेश को पता है कि हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, हत्याएं, छेड़छाड़ और चेन सनेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं पर अपराध बढऩे का एकमात्र कारण भाजपा सरकार का महिला विरोधी चरित्र है। यदि सीएम खट्टर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी संदीप सिंह को अपने मंत्रीमंडल में मंत्री बनाकर रखेंगे और महिला कोच के साथ छेड़छाड़ मामले में पूलिस को सबूत मिलने के बावजूद सीएम खट्टर कहतें हैं कि मंत्री संदीप सिंह को पद से नहीं हटाउंगा। इससे नीचे तक ये संदेश जाता है कि यदि सीएम खट्टर मंत्री संदीप सिंह को बचा सकते हैं तो हम भी अपने दोस्त या रिश्तेदार को ऐसे अपराधों में बचा सकते हैं।

************************

 

कांग्रेस में बगावत : टिकट कटने से नाराज राधेश्याम नांगल ने एएसपी से भरा नामांकन

दौसा ,03 नवंबर (एजेंसी)। जिले में आजाद समाज पार्टी (एएसपी) की चुनावी एंट्री भी हो गई है। शुक्रवार को एएसपी के प्रत्याशी राधेश्याम नांगल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राधेश्याम नांगल ने कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। इसके बाद एएसपी ने उन्हें कल अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और आज पूरे दमखम और लाव लश्कर के साथ उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन रैली में सैकड़ो वाहनों का काफिला और हजारों समर्थकों की भीड़ लेकर बाजारों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। इस बीच जगह-जगह आतिशबाजी की। राधेश्याम नांगल ने कहाकि वह स्थानीय और बाहरी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दौसा में पानी की समस्या बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करना उनका चुनावी मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जनप्रतिनिधियों ने दौसा की उपेक्षा की है और स्थानीय के नाते उनको मौका मिला तो वे जनता की बेहतर सेवा करेंगे।

नया ट्रेंड: नामांकन पत्र भरने से पहले प्रत्याशी कर रहे शक्ति प्रदर्शन:

इस बार जिले में चुनाव के दौरान नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी नामांकन रैली के बाद नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर रहे हैं, वे नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। कल कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने रैली से पहले नामांकन किया और आज एएसपी प्रत्याशी राधेश्याम नांगल ने भी रैली से पहले ही नामांकन कर दिया।

****************************

 

कथित फोन टैपिंग प्रकरण – लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर 10 नवंबर तक रोक

जयपुर ,03 नवंबर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी से राहत आगामी 10 नवंबर तक बरकरार रहेगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दर्ज करवाया गया कथित फोन टैपिंग मामला शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। लेकिन शुक्रवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

दरअसल मामले में सुनवाई कर रहे जस्टिस विकास महाजन को किसी अन्य स्पेशल केस की सुनवाई के लिए 4 बजे डबल बेंच में जाना पड़ा। ऐसे में इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 10 नवंबर शुक्रवार दोपहर 3 बजे होगी।

वहीं सुनवाई की अगली तारीख तक कथित फोन टैपिंग प्रकरण को लेकर लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। बता दें इससे पहले 18 अक्टूबर को पिछली सुनवाई के दौरान भी मामले में सुनवाई नहीं हो पाई थी। इससे पहले 11 अक्टूबर को मामले पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान लोकेश शर्मा के वकील सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल ने लोकेश शर्मा का पक्ष रखते हुए उन पर लगे फोन टैपिंग और दिल्ली पुलिस की ओर से जांच में सहयोग नहीं करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

11 अक्टूबर को मामले में लोकेश शर्मा की तरफ से बहस अधूरी रह गई थी, जिसे अगली तारीख पर पूरी किया जाना था, लेकिन उसके बाद से विभिन्न कारणों से मामले पर सुनवाई टलती आ रही है। अब मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होनी है और तब तक लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक बरकरार रहेगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में दिल्ली क्राइम ब्रांच में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं इस मामले में लोकेश शर्मा की ओर से केंद्रीय मंत्री की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर को रद्द किए जाने की मांग की जा रही है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपको जूनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा इस बात का ध्यान रखें कि किसी काम में आप जितना समय देंगे उतना ही ज्यादा अच्छा होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही मित्रों का भी सहयोग रहेगा। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगें, उन्हें आज टीचर्स द्वारा सराहना मिलेगी। आज कारोबार में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। साथ ही कार्य क्षेत्र और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी कर सकते है।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपके लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। कारोबार अथवा नौकरी से संबंधित यात्राएं होंगी जो आपके लिए लाभदायक होगी। आमदनी के अच्छे स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा भी उसी अनुपात में होगा। आज आप अपनी अनावश्यक यात्रा तथाफिजूल खर्चो पर कंट्रोल करें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट आएंगे। स्कॉलरशिप भी मिलने की संभावना बढ़ेगी। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आप जीवन में कुछ नया हासिल करेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपके विवाह की चर्चा होगी। लवमेट्स के साथ आपको रिश्ते में ईमानदार और पारदर्शी होना होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आज आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही बचत करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आप सक्रिय नजर आएंगे। घर के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा, आप सब मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जायेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बदलते मौसम में आपके लिए व्यायाम बहुत हितकारी रहेगा।

* शुभ रंग- 5

* शुभ अंक- नारंगी

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। करियर व व्यापार के लिहाज से आज का दिन फेवरेबल है। इसलिए कार्यस्थल पर सीनियर्स के साथ वाद-विवाद से बचें। आज काम में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धीरे:धीरे मामला सुलझ जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन लाभ के भी योग हैं 7 आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजर अंदाज ना करें।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। नए:नए ग्राहक जुड़ेंगे। आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के काम का बोझ पहले की अपेक्षा आज कम होगा और दिनआराम से गुजरेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। साथ ही आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से अपने मन को हटाकर रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कारपोरेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी स्टार्टअप या व्यवसाय को पहले से चला रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज कई लोग आपसे संपर्क करेंगे और आपके साथ काम करने का प्रस्ताव रखेंगे। अपने जीवन साथी के साथ आप किसी यात्रा जाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपको आज नये अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने घर के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो कुछ उतार:चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप स्वयं में सुधार लाने का विचार करते हुए कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में बॉस आप के काम से प्रसन्न होंगे। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो किसी नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। माता:पिता का पूरा सहयोग अध्यापकों का सही मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। आज पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपकी किसी से निजी शत्रुता है तो उनसे सावधान रहें, वह आपकी सुख शांति में खलल डाल सकते हैं। पहले किए गएनिवेश से आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज ऑफिस में सकारात्मक माहौल में काम करके आप खुश दिखाई देंगे। सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपके लिए प्रसन्नता लाने वाला दिन है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे, और आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो पैसे के मामले में परिवार की सलाह बहुत काम आयेगी और आपको उसका तत्काल लाभ भी मिलेगा। नौकरी करने के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन कुछ बातों को लेकर मन आशंकित हो सकता है। कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों को कुछ नए अवसर मिलेंगे साथ ही किसी मित्र से अनबन भी हो सकती है। पर जल्दी मामला सुलझ जाएगा। स्कूल में पढऩे वाले छात्र कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। यदि आपके बच्चे छोटे हैं स्कूल जाते है तो उनकी किसी बात से आज आपको बहुत खुशी मिलेगी, और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, बच्चे आप पर गर्व करेंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा।राजनीति से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। फैशन तथा ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। बीटेक कर रहे छात्रों को आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या होगी, सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। गवर्नमेंट जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो खुश हो जाइए आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप मार्केटिंग से रिलेटेड काम करते हैं तो नए:नए ग्राहक मिलेंगे और आपको इसमें सफलता मिलेगी। व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। आमदनी से संबंधित कुछ समझौते हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ा तनाव हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें कुछ समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह लें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम देखते हुए पदोन्नति मिलेगी और आपकी सराहना भी हो सकती है। कहीं से आपको नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने के अवसर मिलेंगे। विदेशी माध्यमों से धन लाभ के योग हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी आय के नए साधन मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही खर्च भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

************************

 

वोटर कार्ड वाला करवा चौथ: SDOP ने अलग अंदाज में मनाया पर्व, गिफ्ट में पत्नी को दिया नया Voter ID कार्ड मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

ग्वालियर 02 Nov, (एजेंसी) । बुधवार रात को जैसे ही खुले आसमान में चांद का दीदार हुआ वैसे ही सुहागन स्त्रियों ने करवा चौथ व्रत पूजा पूरी की। ग्वालियर में एसडीओपी बेहट और उनकी पत्नी का ये करवा चौथ बहुत ही खास रहा, जहां SDOP का अनोखा करवा चौथ देखने मिला। SDOP पटेल की पत्नी ने उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए करवा चौथ की पूजा की। वहीं SDOP ने गिफ्ट में पत्नी को नया वोटर आईडी कार्ड दिया। जिसके बाद दोनों ने 17 नवंबर को मतदान जरूर करने की अपील की।

ग्वालियर जिले के बेहट सर्कल में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल ने अपनी पत्नी रोशनी पटेल के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। उनकी पत्नी रोशनी पटेल ने चांद देखकर पति का पूजन किया। इसके बाद छलनी से चांद को देखा और फिर पति संतोष पटेल की आरती उतारी।

SDOP संतोष पटेल ने भी पत्नी को गिफ्ट में एक सरप्राइज गिफ्ट बॉक्स दिया, जब उनकी पत्नी रोशनी ने उसे खोला तो बहुत आश्चर्यचकित रह गई, क्यों कि गिफ्ट बॉक्स में नया वोटर आईडी कार्ड था। पत्नी ने जब हसते हुए पूछा कि भला ये कैसा गिफ्ट है, तब संतोष पटेल ने उन्हें बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में है, उस दिन सभी को मतदान जरूर करना है, इसलिए ये अनोखा गिफ्ट दिया है।

आपको बता दें कि ग्वालियर में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल हमेशा से सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज और संदेश देने के लिए चर्चाओं में रहते हैं। चुनाव का माहौल है और करवा चौथ जैसा त्योहार तो एसडीओपी पटेल भला कैसे पीछे रह सकते थे। संतोष पटेल की शादी को अभी लगभग डेढ़ साल हुए है और यह उनका दूसरा करवा चौथ है। पटेल दंपति ने अपना दूसरा करवा चौथ कंपू स्थित शासकीय आवास पर मनाया और लोकतंत्र के महापर्व यानी की 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर मतदान जरूर करने से जुड़ी यह जागरूकता भरी अपील की है।

******************************

 

आयकर विभाग ने हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं के घरों की तलाशी ली

हैदराबाद 02 Nov, (एजेंसी): तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले, आयकर विभाग (आईटी) ने गुरुवार को कुछ कांग्रेस नेताओं के घरों सहित हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। आयकर विभाग के अधिकारी बडांगपेट के मेयर और कांग्रेस नेता चिगिरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के परिसरों पर सुबह से ही तलाशी ले रहे हैं। करीब छह अधिकारी बालापुर स्थित उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। पारिजात इस समय तिरूपति में हैं जबकि उनके पति नरसिम्हा रेड्डी दिल्ली में हैं। तलाशी के समय नरसिम्हा रेड्डी की मां और बेटी घर में मौजूद थीं।

परिजंता ने पिछले साल टीआरएस (अब बीआरएस) से इस्तीफा दिया था और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं थीं। वह हैदराबाद के बाहरी इलाके में नवगठित नगर निगम बदांगपेट की मेयर हैं। शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में कांग्रेस नेता के. लक्ष्मा रेड्डी के परिसरों पर भी आयकर की तलाशी जारी है। वो महेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपने नेताओं पर आईटी छापों की आलोचना की है। इसने आरोप लगाया है कि इससे साबित होता है कि बीआरएस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं।

जब आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी तब पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मा रेड्डी के फार्म हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से पहले और आरोपों के आधार पर छापेमारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छापेमारी का मकसद कांग्रेस उम्मीदवारों को मानसिक रूप से परेशान करना है। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने हैं।

*********************************

 

आरएसएस रूट मार्च : मद्रास उच्च न्यायालय ने अवमानना ​​याचिका पर तमिलनाडु के गृह सचिव, डीजीपी को समन भेजा

चेन्नई 02 Nov, (एजेंसी) : मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की गृह सचिव पी. अमुधा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शंकर जिवाल और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों को अदालत के आदेशों की अवमानना करने के लिए समन जारी किया है। न्यायालय नें पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को रूट मार्च करने की अनुमति प्रदान करने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने के लिए दायर अवमानना की पांच याचिकाओं पर नोटिस जारी कर चार सप्ताह के अंदर न्यायालय के सामने पेश होने का निर्देश देते हुए कहा कि अवमानना याचिकाओं में नामित सभी अधिकारियों को चार सप्ताह में न्यायालय में उपस्थित होना चाहिए।

आरएसएस की ओर से अधिवक्ता राजगोपाल ने न्यायाधीश के संज्ञान में लाया कि अदालत ने 16 अक्टूबर, 2023 को एक सामान्य आदेश पारित किया था, जिसमें पुलिस को 22 और 29 अक्टूबर, 2023 को 35 स्थानों पर आरएसएस को रूट मार्च करने की अनुमति देने का निर्देश दिया था। हालांकि, न्यायिक आदेश की घोर अवज्ञा करते हुए ऐसी कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई।

अपने वक्तव्य में, अतिरिक्त लोक अभियोजक (एपीपी) आर. मुनियप्पराज ने अदालत को सूचित किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपीलों पर 03 नवंबर को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, न्यायाधीश ने उनके अनुरोध को अस्वीकार करते हुए अवमानना याचिकाओं में नामित लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

*************************

 

मोटी चमड़ी वाले ही राजनीति में टिक पाते हैं : दिग्विजय सिंह

भोपाल 02 Nov, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए कार्यकर्ताओं के गुस्से का भी सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मोटी चमड़ी वाले ही राजनीति में टिक पाते हैं।

दिग्विजय ने एक्स पर लिखा है, “जिन राजनेताओं की त्वचा (चमड़ी) मोटी नहीं होती वे राजनीति में टिक नहीं पाते। सार्वजनिक जीवन में मूल सिद्धांत। आप जिस पर विश्वास करते हैं उस पर दृढ़ रहें और अपने दृढ विश्वास के लिए दुर्व्यवहार सहने के लिए तैयार रहें। गांधी जी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उनमें ‘दोषी ठहराने का साहस‘ था! अब कहां हैं ऐसे राजनेता?”

दिग्विजय सिंह के इस बयान के अलग-अलग तरह से अर्थ निकाले जा रहे हैं। मगर यह तो साफ है कि वे कमलनाथ के साथ हैं और उनके लिए किसी भी स्थिति का सामना करते रहेंगे।

****************************

 

मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिए अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री पर डीवीएसी रिपोर्ट मांगी

चेन्नई 02 Nov, (एजेंसी) : मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्नाद्रमुक सरकार में खाद्य मंत्री रहे आर. कामराज के खिलाफ कथित रूप से लगे आरोपों की जांच पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) से 15 नवंबर तक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। पिछले अन्नाद्रमुक शासन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद में राज्य के खजाने को लगभग 350 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

अन्नाद्रमुक के पूर्व सदस्य वी. पुगलेंधी ने उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री के खिलाफ 2018 में शिकायत दर्ज करने के बावजूद जांच में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाया और जांच एजेंसी को यह निर्देश देने की मांग की गई कि जांच समयबद्ध रूप से पूरा होना चाहिए, न्यायमूर्ति एडी जगदीश चंदीरा ने सरकारी वकील को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि डीवीएसी रिपोर्ट 15 नवंबर तक अदालत के समक्ष पेश किया जाना चाहिए।

याचिका में यह दलील दिया गया कि अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता और मुख्यमंत्री जयललिता ने कुछ दुष्प्रभावों का हवाला देते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए मसूर दाल की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन दिसंबर 2016 में उनकी मृत्यु होने के बाद और के.पलानीस्वामी मंत्रालय में खाद्य मंत्री रहते हुए श्री कामराज ने इसकी खरीद की सिफारिश की थी।यह दावा करते हुए कि एक चुनिंदा ठेकेदार से ज्यादा कीमत पर दाल खरीदी गई थी, उन्होंने आरोप लगाया कि पाम तेल और अन्य वस्तुओं की खरीद में भी अनियमितताएं हुईं, जिससे राजकोष को भारी नुकसान हुआ और मंत्री और अन्य लोगों को गैरकानूनी लाभ प्राप्त हुआ।यह कहते हुए कि 2018 में उन्होंने इसकी शिकायत की थी लेकिन तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

याचिकाकर्ता ने कहा कि मई 2021 में द्रमुक के सत्ता में आने के बाद उन्हें 09 मार्च, 2022 को डीवीएसी से जवाब प्राप्त हुआ था कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।न्यायमूर्ति चंदीरा ने जब जांच की धीमी गति का कारण पूछा तो सरकारी वकील ने कहा कि डीवीएसी को इसी तरह की तीन शिकायतें मिली हैं और एजेंसी ने विस्तृत जांच शुरू करने से पहले प्रारंभिक जांच की है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अत्यधिक निविदा दस्तावेजों की जांच करने की आवश्यकता है और डीवीएसी ने अब तक तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम के 15 अधिकारियों से पूछताछ की है। दलीलें दर्ज करने के बाद न्यायाधीश ने डीवीएसी को 15 नवंबर तक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

***************************

 

कर्नाटक जिले में मिला जीका वायरस, सरकार हाई अलर्ट पर

चिक्कबल्लापुर 02 Nov, (एजेंसी) : बेंगलुरु शहरी जिले के करीब स्थित चिक्काबल्लापुर जिले में मच्छरों में घातक जीका वायरस का पता चलने के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के 68 अलग-अलग स्थानों पर मच्छरों के शरीर में जीका वायरस की मौजूदगी का परीक्षण किया गया। इसी तरह, चिक्काबल्लापुरा जिले के छह स्थानों से नमूने लिए गए।

जीका वायरस सिद्लाघट्टा तालुक के तालाकायालाबेट्टा गांव में मच्छरों में पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत कार्रवाई में जुट गए और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू किए। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पहले ही विशेष बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और अधिकारियों को प्रारंभिक चरण में संकट को कम करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने 30 गर्भवती महिलाओं और बुखार के लक्षणों वाले सात व्यक्तियों के रक्त के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए बेंगलुरु भेजा है। नमूने तालाकायला बेट्टा गांव के पांच किमी के दायरे में स्थित गांवों से एकत्र किए गए थे।

अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से वेंकटपुरा, डिब्बुरहल्ली, बच्चनहल्ली, वड्डहल्ली और अन्य का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। चिक्काबल्लापुरा जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कुमार ने चिक्काबल्लापुरा जिले में जीका वायरस पाए जाने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य अधिकारी क्षेत्र के लगभग 5,000 लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
जीका वायरस एक मच्छर जनित वायरल संक्रमण है। इसके लक्षण हैं- बुखार, दाने, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, लाल आंखें और मांसपेशियों में दर्द। इस घटनाक्रम ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि चिक्काबल्लापुरा जिला राजधानी बेंगलुरु के करीब स्थित है।

*****************************

 

कांग्रेस को इंडिया की चिंता नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त : नीतीश

पटना 02 NOv, (एजेंसी)- देश में विपक्षी दल को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलहाल इंडिया गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हो रही है और इसे लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस को इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है।

पटना में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ ‘ रैली में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने एक गठबंधन बनाया। इसकी बैठक पटना सहित कई जगहों पर हुई। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास बदलने वालों को हटाने के लिए सबसे बातचीत कर यह गठबंधन बनाया गया था, लेकिन अभी तो काम अधिक नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है। अभी तो उनको कोई मतलब नहीं है। अभी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों का चुनाव होने दीजिए, उसके बाद विपक्षी गठबंधन की एक मीटिंग होगी।

नीतीश ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। भाकपा से हमारा पुराना रिश्ता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आजकल हिंदू मुस्लिम में लड़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हिंदू मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है। सभी एकजुट हैं, लेकिन ये लोग कोशिश करते हैं।

**************************

 

8 विधेयक दबाए बैठे हैं गवर्नर; केरल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 02 Nov, (एजेंसी)- केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि राज्यपाल कई विधेयकों को मंजूरी नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास आठ विधेयक लंबित हैं, जिन्हें राज्य विधानसभा ने पारित कर दिया है। केरल सरकार का राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पर आरोप है कि पिछले दो साल में उनके पास कई विधेयक लंबित पड़े हैं, जिन्हें वो पास नहीं कर रहे हैं।

अर्जी में लिखा है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के पास दो साल से तीन बिल लंबित हैं। इसके अलावा राज्य विधानसभा से इस साल तीन बिल भी उनके पास गए हैं। इन बिलों को राज्यपाल से अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

***************************

 

शर्मनाक…दोस्त के साथ जा रही छात्रा के कपड़े उतरवाए, जबरन किस किया…हजारों विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा

वाराणसी 02 Nov, (एजेंसी)- IIT-BHU में शर्मनाक घटना सामने आई है। रात डेढ़ बजे अपने दोस्त के साथ जा रही लड़की को तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर रोकते हुए अलग-अलग करते हुए लड़की के साथ गंदी हरकतें की। आरोपियों ने जबरन किस करने के बाद लड़की के कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाई। इस घटना के विरोध में गुरुवार को स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए। गुरुवार सुबह करीब 2500 छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद विरोध की हवा पूरे कैंपस में फैल गई।

देखते ही देखते हजारों की संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए। पूरा कैंपस बंद करा दिया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए और कैंपस बंद करने की मांग भी की। छात्रों ने कहा- कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए। छात्रा से छेड़छाड़ की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2017 में भी एक छात्रा के साथ इसी तरह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिससे पूरा देश हिल गया था, लेकिन बावजूद इसके अभी भी BHU कैंपस में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

***********************