All posts by Dilip Singh

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा ज्यादा हो सकता है लेकिन इनकम अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। आज आप बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करेंगे तो आप उनके प्रिय व्यक्ति बन जाएंगे और इससे उनका मनोबल और आपका सम्मान बढ़ेगा। आज कार्यस्थल पर बाहरी गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। आज खुद को अपने कामों में व्यस्त रखें। आज आप खुद के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज परिवार के लोगों की मदद और उनका मार्गदर्शन आपके विचारों को नई दिशा देगा। आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी लोग खुश रहेंगे। आज किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपनी काबिलियत और मेहनत पर भरोसा रखें तो आज कठिन काम भी थोड़ी कोशिश से ही पूरे हो सकते हैं। आज रिश्तेदार से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। नहीं तो आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई और करियर पर फोकस करेंगे तो जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आज कारोबार में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी लेकिन अधिकारियों की मदद से सुलझ जाएंगी। लवमेट से मुलाकात हो सकती है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा इससे आपको महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। आज किसी पर भी आंख बंद कर के भरोसा नहीं करेंगे तो आप किसी बड़ी समस्या से बच जाएंगे। आज अपने निजी मामलों को नजरअंदाज न करें। आज कार्यस्थल के सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपके रुके कामों में तेजी आएगी। आज परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आज आपके घर में धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा। आज बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी इंसान से सलाह लें। आज कार्यक्षेत्र में रूके काम जल्दी निपटाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे, जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आज नौकरी कर रहे लोगों के काम से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। आज परिवार के लोगों में आपसी तालमेल रहेगा। आज आप अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आज शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अवेयर रहेंगी। आज भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें, पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। आज आप बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करेंगे क्योंकि ज्यादा रोक-टोक से उनका आत्मबल कम हो सकता है। आज बिजनेस में कोई भी नया काम शुरू करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान रखें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।आज घर के बुजुर्गों से प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज थोड़ा वक्त धार्मिक और सामाजिक कामों में बीताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आर्थिक निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज खुद में बदलाव लाना जरुरी है। आज कई बार अपने उसूलों पर अड़े रहना नुकसान दे सकता है। आज कारोबारी महिलाएं खास तौर से अपने बिजनेस पर ध्यान दें। आज मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस वालों के तरक्की के योग हैं। आज घर में खास जिम्मेदारी और अधिकार मिल सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा। आज ज्यादा काम करने से आाप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक सकते हैं। आज प्लान और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आज पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपकी विशेष कोशिश रहेगी। आज लवमेट को कुछ गिफ्ट देने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।आज दोस्तों और कुछ साथियों के साथ योजनाएं बनेंगी। आज घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा काम रहेगा। आज पूरे मन और ताकत से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आज फालतू कामों में अपना समय खराब न करें। आप भविष्य की योजना पर काम करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत के लिए योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है। इसका इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। आज आपको मुश्किल सवाल का जवाब भी आसानी से मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार कामों में पैसा खर्च होगा। घर में खराब चीजें रखने से बचें। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई फैसला लेते समय बहुत सावधानी रखें। नौकरी कर रहे लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। जीवनसाथी की मदद से आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज सामर्थ्य से ज्यादा काम खुद पर न लें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका कोई सरकारी मामला सुलझ सकता है। जिससे आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आज रिश्तेदार के किसी विवाद में आपकी मौजूदगी निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की तारीफ भी होगी। आज अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। वरना कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। आज कारोबारी और पारिवारिक कामों में तालमेल बैठाना आपके लिए चुनौती साबित हो सकता है। आज इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवार की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग करेंगे। आज आपके कुछ पर्सनल काम भी पूरे होंगे। कभी-कभी परिवार वालों के विचार आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज अपने व्यवहार और विचारों को संयमित रखें। आज अगर लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। आज अधिकारी से मार्गदर्शन लेने पर किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने काम पूरे करने की ताकत रखेंगे। आज समाज और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज किसी खास काम से यात्रा हो सकती है। आज भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखने से आप अच्छे फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आज कारोबार का कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। नई पार्टियों और नए लोगों से बिजनेस रिलेशन बनाने से पहले अच्छी जानकारी जुटा लें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

*****************************

 

भारत का संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी पर पलटवार

कहा-उसका हिंसा पर बोलना सबसे घटिया पाखंड

नईदिल्ली,28 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) भारत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कश्मीर पर दिए गए बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कड़ी आलोचना की है।

प्रधानमंत्री शहबाज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने और शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान से बातचीज करने की बात कही थी।इसके बाद भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उसका हिंसा पर बोलना सबसे बड़ा पाखंड है।

भारतीय राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने कहा, आज यह महासभा एक मजाक का गवाह बनी है। सेना द्वारा चलाया जाने वाला एक देश जिसकी प्रतिष्ठा आतंकवादआतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए है, उसके पास दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले का दुस्साहस है।उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने आतंकवाद का इस्तेमाल अपने पड़ोसियों के खिलाफ किया है। उसने हमारी संसद, मुंबई और तीर्थयात्रा के रास्तों पर हमले किए हैं। ऐसे में पाकिस्तान का हिंसा के खिलाफ बोलना सबसे घटिया पाखंड है।

मंगलनंदन ने कहा, हैरानी वाली बात है कि जिस देश का इतिहास चुनावों में गड़बड़ी वाला है, वह एक लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्प की बात करता है। सच तो यह है कि पाकिस्तान की नजर हमारी जमीन पर है। उसने लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के चुनाव में किया है, जो भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है।उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान को यह समझना चाहिए की भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए उसे बड़े दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा था, शांति की दिशा में आगे बढऩे के बजाय भारत ने जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने के अपने वादों से मुंह मोड़ लिया है। ये प्रस्ताव कश्मीर के लोगों के लिए जनमत संग्रह का आदेश देते हैं ताकि वे आत्मनिर्णय के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।उन्होंने कहा, भारत को अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला वापस लेना चाहिए और शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, फिलिस्तीन की तरह जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी अपनी आजादी के लिए 1 सदी तक संघर्ष किया है, लेकिन भारत ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटाकर उन पर अत्याचार किया है।उन्होंने कहा,  9 लाख भारतीय सैनिक लंबे कर्फ्यू, न्यायेतर हत्याओं और युवा कश्मीरियों के अपहरण सहित कठोर उपायों के जरिए कश्मीर के लोगों को आतंकित करते हैं। भारत कश्मीरी जमीन और संपत्तियों को जब्त कर रहा है और बाहरी लोगों को बसा रहा है।

***************************

Read this also :-

भूल भुलैया 3 का मोस्ट अवेटेड टीजर हुआ रिलीज

फिल्म द सिग्नेचर का ट्रेलर रिलीज

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर पीएम मोदी

अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 28 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा, मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने साहस का परिचय देते हुए साहसिक कार्य किए, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है।

वह जब तक जिए एक मिशन के तहत जिए। और उसी के लिए उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। वह मिशन था भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाना। हम भले ही भगत सिंह न बन पाएं लेकिन, भगत सिंह जैसा देश प्रेम हमारे दिलों में होना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, मां भारती के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगत सिंह के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को प्रचंड कर दिया था।

उनके दृढ़ संकल्प और शौर्य ने विदेशी हुकूमत की जड़ें हिला दी। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। परतंत्रता की बेडिय़ों से मुक्त कराने के लिए तत्कालीन भारतीय समाज में आत्मविश्वास व समर्पण के जो मानदंड उन्होंने स्थापित किए इससे समस्त देशवासी युगों तक प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, क्रांतिवीर भगत सिंह ने न केवल ब्रिटिश हुकूमत को बुलंद आवाज से ललकारा, बल्कि देश की स्वतंत्रता व सुनहरे पल के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। एक ओर उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया, तो दूसरी ओर टुकड़ों में बंटे स्वतंत्रता संग्राम को संगठित किया। उनके बलिदान की चिंगारी ऐसी महाज्वाला बनी, जिससे पूरे देश में आजादी की लहर और प्रचंड हो गई।

***************************

Read this also :-

भूल भुलैया 3 का मोस्ट अवेटेड टीजर हुआ रिलीज

फिल्म द सिग्नेचर का ट्रेलर रिलीज

फिल्म द सिग्नेचर का ट्रेलर रिलीज

बुढ़ापे की चुनौतियों से जंग लड़ते दिखे अनुपम खेर

28.09.2024 (एजेंसी) – दिग्ग्ज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली हर फिल्म की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से देखते हैं।अनुपम की फिल्म द सिग्नेचर का भी दर्शकों को इंतजार है और यह इसलिए भी खास है, क्योंकि ये उनके करियर की 525वीं फिल्म है।अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अनुपम ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

जिंदगीभर तमाम जिम्मेदारियां निभाने के बाद बुढ़ापे में हर कोई आराम और सुकून की जिदंगी बिताना चाहता है, लेकिन असल में वृद्धावस्था की अपनी अलग चुनौतियां हैं।मां-बाप के बुढ़ापे में कैसे उसकी संतान का रवैया बदल जाता है, यही सब इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है। अनुपम एक बुजुर्ग पिता की भूमिका में हैं, जो वृद्धावस्था की चुनौतियों से लड़ते दिख रहे हैं।इस दिल छू लेने वाली कहानी का ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाला है।

बेहद दर्दनाक होता है किसी को खो देना, पर बेहद खौफनाक होता है किसी को खो देने का डर, ट्रेलर की यह पंचलाइन किसी को भी भावुक कर दे।ट्रेलर देख एक यूजर ने लिखा, भाई ट्रेलर ने ऐसे रुला दिया। फिल्म देखकर क्या होगा। अनुपम सचमुच गजब के कलाकार हैं।दूसरे ने लिखा, सभी पुराने और शानदार कलाकारों को साथ देख दिन बन गया।

वास्तव में जिंदगी की हकीकत यही है। अपना कोई नहीं है।फिल्म में अनु कपूर, नीना कुलकर्णी, रणवीर शौरी और महिमा चौधरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। द सिग्नेचर का निर्देशन गजेंद्र अहिरे ने किया है।यह फिल्म जी5 पर 4 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।अनुपम ने ट्रेलर साझा कर सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे करियर में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने मेरे अंदर के कलाकार को चुनौती दी और साथ ही जीवन के कुछ पहलुओं का एहसास भी कराया।

द सिग्नेचर की कहानी कुछ ऐसी ही है।अनुपम अपने निर्देशन में बन रही फिल्म तन्वी द ग्रेट को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें वह अभिनय भी करेंगे।2002 में आई वहीदा रहमान और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ओम जय जगदीश के बाद यह उनके निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म है।अनुपम के मुताबिक, पिछले 3 साल से वह पूरे जुनून, साहस, मासूमियत और आनंद के साथ इसकी कहानी पर काम कर रहे थे। इस साल मार्च में उन्होंने इस फिल्म का ऐलान किया था।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय अच्छा रहेगा और हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान के पक्ष से कोई शुभ काम बनने से मन खुश रहेगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी यों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी और कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। आज पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप नहीं होने देंगे। आज आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आस पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत स्लो रहेगी। आज कुछ परेशानियां रहेंगे परंतु इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। किसी आर्थिक समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। इसमेंभावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आपके पिता जी आपको सर प्राइज देंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखेंगे। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। आज से योग की रूटीन अपनाएंगे जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, निरोगी बने रहेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन एक नया खास पल लेकर आएगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर आज विजय हासिल करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। आज अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। लेन-देन संबंधी कोई मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का आज अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आज उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। आज आपको करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। लेकिन निश्चित रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज के सारे काम समय से पूरे होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लकी रहेगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। आज अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खुलेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे,आपको आराम मिलेगा। आज पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं कोपूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्म बल कमजोर नहीं पडऩे देंगे। आज चुनौतियों का सामना करें और आर्थिक मामलों को और अधिक बढिय़ा बनाने की कोशिश करें। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जाएगी। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी, तालमेल अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे जिससे उनमे बहुत उत्साह देखने को मिलेगी। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिनको सब साथ में मिलकर पूरा करेंगे। आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कोई भी गलत बात को बर्दाश्त ना करें और अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। यह व्यवहार आपको शुभ अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास करें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

***************************

 

डिप्टी सीएम के रीलबाज बेटे को पुलिस ने किया एस्कॉर्ट

आम नागरिक होता तो जेल पहुँच जाता…सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जयपुर ,27 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजस्थान की सड़कों पर न्याय और कानून के दोहरे मापदंड एक बार फिर खुलकर सामने आए। जब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे, आशु बैरवा, खुलेआम ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए जीप में सवारी कर रहे थे, तो उन्हें पुलिस ने न तो रोका बल्कि एस्कॉर्ट कर महफूज रास्ता भी दिया।

सोचिए, अगर यही हरकत किसी आम नागरिक ने की होती, तो क्या उसके साथ भी यही बर्ताव होता? या फिर उसके हिस्से में सिर्फ पुलिस की सख्ती, चालान, और शायद जेल का रास्ता होता?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का यह वीआईपी मोह और शक्तिशाली लोगों के लिए नियमों की अनदेखी साफ दिखती है। क्या पुलिस सिर्फ रसूखदारों के लिए ही वफादारी निभाती है?

आम जनता की बिसात क्या सिर्फ चालान और सजा भुगतने तक ही सीमित है? सवाल यह है कि क्या यह खुलेआम सत्ता और शक्ति का नंगा प्रदर्शन नहीं है? क्या राजस्थान की पुलिस का काम सिर्फ सत्ता के प्यादों की सेवा करना रह गया है?

आशु बैरवा के साथ मौजूद कार्तिकेय भारद्वाज भी इस मस्ती का हिस्सा था, जो कि एक और कांग्रेस नेता का बेटा है। आम जनता के लिए जो पुलिस कड़ी होती है, वही नेताओं के बेटों की मौज-मस्ती में खाकी को सड़कों पर घुमाती है। आखिर, कौनसा कानून इन युवाओं को कानून तोडऩे की छूट देता है?

इस पूरे मामले पर खुद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की प्रतिक्रिया ने मानो आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने न केवल इस घटना को सामान्य बताया, बल्कि गर्व के साथ कहा कि उनके बेटे को महंगी गाडिय़ों में बैठने का मौका मिला है।

क्या यह वही नेता नहीं हैं, जो मंचों पर जनता के लिए कानून और न्याय की दुहाई देते हैं? या फिर उनकी न्याय की परिभाषा सिर्फ उनके परिवार और रसूखदारों तक ही सीमित है?

प्रेमचंद बैरवा ने अपने बेटे की उम्र और अनुभव का हवाला देकर इस घटना को दरकिनार करने की कोशिश की, लेकिन सवाल यह है कि क्या कानून और नियम उम्र और रिश्तेदारियों के हिसाब से बदलते हैं?

जनता को यह अच्छी तरह समझना चाहिए कि कानून की किताब में सिर्फ गरीबों और आम नागरिकों के लिए सख्ती है, जबकि रसूखदारों के लिए उसमें विशेष प्रावधान हैं।

इस घटना ने साफ कर दिया है कि सत्ता में बैठे लोग अपने परिवार और करीबियों के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, और पुलिस, जो आम जनता को नियमों की सख्ती से पालन करवाती है, वही इन वीआईपी परिवारों की चुपचाप सेवा करती रहती है।

इस घटना ने सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना को नहीं, बल्कि पुलिस और नेताओं की इस मिलीभगत को भी उजागर किया है। आखिर कब तक जनता इस वीआईपी संस्कृति और सत्ता के इस घिनौने खेल का मूकदर्शक बनी रहेगी?

**************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष बने राजीव प्रताप रुडी

नई दिल्ली,  27 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नमामि गंगे समेत केन्द्र प्रायोजित सिंचाई की विभिन्न योजनाओं को अब जनहित के कार्यरूप में परिणत करेंगे सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद  राजीव प्रताप रुडी। लोकसभा और राज्यसभा के 31 सांसदों वाली संसदीय स्थायी समिति ‘जल संसाधन समिति’ के नये अध्यक्ष बने है राजीव प्रताप रुडी। राजीव प्रताप रुडी ने संसदीय सौंध स्थित समिति के कार्यालय में अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने से पूर्व, कार्यालय में विभाग के अपर सचिव  सुमन अरोड़ा और निदेशक  अजय सुद ने पुष्प गुच्छ देकर श्री रुडी का स्वागत किया। राजीव प्रताप रुडी पहलीबार उर्जा समिति के अध्यक्ष बने थे। इसके पहले भी सांसद वर्ष 2018 में जल संसाधन समिति की अध्यक्षता कर चुके है।  रुडी पहली बार ऊर्जा समिति के अध्यक्ष बने थे।

अब अपने संसदीय जीवन की छठी पारी में दूसरी बार जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष बने है। विदित हो कि जल संसाधन समिति संसद की स्थायी समितियों में से एक है जिसके अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के कार्य है।

रुडी ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के पश्चात विभाग के सचिव व निदेशक के साथ बजट पर विमर्श किया।  रुडी ने बताया कि संबंधित मंत्रालय को मार्गदर्शन प्रदान करना समिति का मूल कार्य है। मालूम हो कि समिति विभिन्न अनुदान मांगो पर विचार करने के साथ ही उस पर रिपोर्ट बनाती है।

साथ ही समिति उन बिलों की भी जांच करती है जिनमें समिति को संदर्भित किया जाता है। समिति के अंतर्गत  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं आती है जिनका कार्यान्वयन और भविष्य की योजनाओं की प्लानिंग भी इसके द्वारा किया जाता है।

जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 7 हजार करोड़ की योजना का कार्यान्वयन सारण क्षेत्र में चल रहा है। इससे न केवल किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी बल्कि नमामि गंगे योजना के तहत जल निकासी की योजना और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के राहत और बचाव कार्यों में मदद मिलेगी।

************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल

क्या एलजी और एमसीडी के अधिकारी चलाएंगे दिल्ली?

नई दिल्ली 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने साफ लहजें में कहा कि दिल्ली के लोगों ने इसलिए सरकार नहीं चुनी कि एलजी आकर बैठ जाएं। कल ये लोग विधानसभा स्पीकर और लोकसभा स्पीकर को भी हटा देंगे।

केजरीवाल ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। क्या अब एलजी और एमसीडी के अधिकारी दिल्ली चलाएंगे? केजरीवाल ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री जिन लोगों को भ्रष्टाचारी कहते हैं, उन्हें ही अपनी सरकार में शामिल कर लेते हैं। कभी अजित पवार पर 70 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। फिर उन्हें सरकार में शामिल कर लिया और डिप्टी सीएम बना दिया। हिमंत बिस्वा सरमा पर भी आरोप लगाए थे। उन्हें भी पार्टी में शामिल कर लिया। मोदी जी के ऐसे 25 नगीने हैं, जिन्हें वो दूसरी पार्टियों से लेकर आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल, हसन मुसरीफ, भावना गवाली, संजय सेठ, शुभेंदु अधिकारी, नवीन जिंदल, बाबा सिद्दीकी, सुजाना चौधरी जैसे नेता हैं, जो दूसरी पार्टियों से बीजेपी में लाए गए हैं। ये है भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपीकी जीरो टॉलरेंस। शर्म नहीं आती इन्हें लाल किले से झूठ बोलते हुए।

आरएसएस पर बरसे

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, मैंने कुछ दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी थी और पांच सवाल किए थे। मैं आरएसएस और बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि कैसे लोगों के सामने जाओगे। आरएसएस वालों पर मुझे ज्यादा दया आती है। उन्हें टिकट नहीं मिलती, वो कांग्रेस वालों के लिए दरी बिछाते हैं। मोदी जी ने 13 राज्य सरकारों को गिराने की कोशिश की। 10 में सफल हो गए, इन्होंने सरकारों की चोरी की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, बीजेपी के कुचक्रों के बावजूद यहां सीना चौड़ा करके खड़ा हूं। अगर इनके पिताजी का राज होता तो जेल में सड़ जाता। देश में कानून का राज है, इसलिए हम यहां बैठे हैं। इनके गैरकानूनी काम पर कानून की वजह से गालियां पड़ रही हैं। बीजेपी को सत्ता क्या मिली ये लोग कानून का गलत इस्तेमाल करने लगे।

****************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

भाजपा लोकतंत्र,संविधान और भारत की आत्मा की हत्या कर रही : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली  27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य के लिए होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी बताया है।
उन्होंने चुनाव से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

सिसोदिया ने अधिकारों की बात कही। बोले, “भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र को तार-तार कर रही है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और भारत की आत्मा की हत्या के रोज नए-नए कारनामे कर रही है। गुरुवार को दिल्ली की मेयर ने चुनाव कराने की कोशिश की लेकिन भाजपा के लोगों ने इसे होने नहीं दिया। इस पर हमारी मेयर ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव की अगली तारीख तय कर दी। यह मेयर के संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत आता है।”

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, उपराज्यपाल ने कमिश्नर को आदेश दिया कि यह चुनाव रात 10 बजे तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में चुनाव होना चाहिए। मेयर अनुपस्थित हों तो डिप्टी मेयर से चुनाव करवा लिए जाएं। डिप्टी मेयर न मिले तो किसी भी काउंसलर को पकड़ कर चुनाव करवा लिए जाएं। वहां पर बीजेपी के लोग रात भर बैठे रहे। बाकी सारे आप और कांग्रेस के काउंसलर अपने-अपने घर चले गए, लेकिन भाजपा के काउंसलर रात भर वहां बैठे रहे।

सिसोदिया ने इस प्रक्रिया को देश के लिए खतरनाक बताया। कहा, इसके बाद भगवान ने उन्हें बुद्धि दी। उन्होंने चुनाव टाल दिया। रात में 10 बजे चुनाव नहीं कराया। वह अब दोपहर 1 बजे तक चुनाव करवा रहे हैं। यह भाजपा का कोई षड़यंत्र है। इतने समय में क्या लुटा जा रहा है। कुछ तो है, जिसकी वजह से इन लोगों में इतनी बौखलाहट है कि रात में 10 बजे चुनाव कराने की जल्दी थी। अब इससे बड़ी लोकतंत्र हत्या क्या होगी, वह कह रहे हैं कि मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर काउंसलर को ही छोड़ कर एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर से चुनाव करवा लो। यह देश के लिए बहुत खतरनाक है। यह सब कैसे हो सकता है? दिल्ली नगर निगम चुने हुए लोगों की इकाई है।

ज्ञात हो कि नगर निगम एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव पिछले डेढ़ साल से किसी न किसी कारण से टलता रहा है। 26 सितंबर को ही चुनाव कराया जाना था, लेकिन मेयर शैली ओबेरॉय ने इसे पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। हालांकि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर को आदेश देकर बीती रात (गुरुवार) 10 बजे से पहले चुनाव हर हाल में कराने का आदेश दिया था।

बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी निगम की सबसे पावरफुल बॉडी है। एमसीडी की सभी अहम परियोजनाओं का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी ही करती है। इसलिए, सभी दल चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव उसके पक्ष में हो। एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिसमें से 17 सदस्य चुन लिए गए हैं। इनमें से भाजपा के 9 और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य हैं।

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव 26 सितंबर को होना था। लेकिन, चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने पाले में कर लिया और कांग्रेस के नौ एमसीडी पार्षदों ने चुनाव में भाग न लेने का फैसला लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी संख्या बल के लिहाज से कमजोर दिखाई दे रही थी। इसके बाद मेयर ने चुनाव को पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। इस बीच उपराज्यपाल के आदेश के बाद शुक्रवार (27 सितंबर ) को चुनाव कराने का फैसला लिया गया।

बता दें कि एमसीडी पार्षद हैं स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव करेंगे। 250 में से एक पार्षद इस्तीफा दे चुका है, जिसके चलते एमसीडी सदस्यों की संख्या 249 है। कांग्रेस पार्षदों ने इस चुनाव से दूरी बना दी है। इसलिए, अब 240 पार्षद ही वोट डालेंगे। यानि की 18वें सदस्य का चुनाव जीतने के लिए 121 वोट निर्णायक होंगे।

*****************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

तेलंगाना मंत्री श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

हैदराबाद 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार के मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर रेड डाली। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है। ईडी की ओर से यह कार्रवाई कथित कस्टम ड्यूटी के उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है।

ईडी की जांच कस्टम विभाग के चेन्नई कार्यालय द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें मंत्री के बेटे पी. हर्षा रेड्डी के दो लग्जरी घड़ियों की खरीद के संबंध में संज्ञान लिया गया था। यह घड़ियां 1.7 करोड़ रुपये की थीं और कस्टम विभाग ने हर्षा रेड्डी को इस मामले में समन जारी किया था।

कस्टम विभाग की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन महंगी घड़ियों को हांगकांग से सिंगापुर तस्करी कर पहुंचाया था। जब एक डीलर सिंगापुर से लौट रहा था, तब कस्टम विभाग ने इन घड़ियों को जब्त कर लिया। जब्त घड़ियों में एक पैटेक फिलिप 5740 और एक बरेगेट 2759 शामिल हैं।

ईडी की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इन घड़ियों की खरीद के लिए क्रिप्टोकरेंसी और हवाला का इस्तेमाल किया गया था। ईडी जांच में इस बात की जानकारी मिली।

इस बीच, ईडी की ओर से की जा रही इस छापेमारी के दौरान घर के अंदर और बाहर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मुख्य दरवाजे को भी बंद कर दिया गया है। दरवाजे के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है। छापेमारी को लेकर ईडी के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, और न ही मंत्री या उनके परिजनों की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की भी संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने ईडी सीबीआई पर भाजपा के लिए चंदे जुटाने तक का आरोप लगाया था। तब पीएम ने भी कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा था कि ये एजेंसियां तो आपके हाथों की कठपुतली थीं फिर आप चुनाव क्यों हारे।

**************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

आरजी कर मामला: CBI को जांच रिपोर्ट में बड़ी खामियां मिलीं

कोलकाता 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में जांच रिपोर्ट में गंभीर खामियां पाई हैं।

सूत्रों ने बताया कि पहली चूक तब पकड़ी गई जब मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें पीड़िता के शव की जांच के लिए केवल 20 मिनट का समय मिला। यह समय मामले की गंभीरता को देखते हुए असामान्य रूप से कम है।

कानूनी शब्दों में, जांच रिपोर्ट एक दस्तावेज है जो पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट द्वारा तब बनाया जाता है जब कोई व्यक्ति अचानक, अनजाने में या हिंसक तरीके से मरता है। इसमें मृतक की पहचान, उसकी मौत का कारण तथा यह पता लगाने के लिए तैयार किया जाता है कि क्या मौत अप्राकृतिक या संदिग्ध थी।

सूत्रों ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट को पीड़िता के शव की जांच के लिए बहुत कम समय दिया गया था। जांच अधिकारियों का मानना ​​है कि जांच रिपोर्ट तैयार करने में भी जल्दबाजी की गई। इसके अलावा, पोस्टमार्टम प्रक्रिया को केवल 70 मिनट में पूरा कर लिया गया, जिससे जांच में अनियमितताओं की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने दूसरी बड़ी लापरवाही यह पाई कि जांच रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर लगे घावों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।

साथ ही, जांच अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शहर पुलिस की जब्ती सूची में बड़े विरोधाभासों की पहचान की है। यह तब सामने आए जब केंद्रीय एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच का जिम्मा संभाला। इससे पता चलता है कि शुरुआती जांच में अनियमितताएं हुईं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

***************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

2.5 मिलियन डॉलर से पार पहुंची टिकट की सेल

27.09.2024 (एजेंसी)  –  जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म देवरा: पार्ट 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म एक दिन यानी 27 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. फर्स्ट डे शो देखने के लिए टिकट काउंटर पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. दर्शकों के इस क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने कई एक्स्ट्रा शो में शुरू किए हैं. जूनियर एनटीआर की फिल्म का क्रेज ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है.

देवरा मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग की अपडेट साझा की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, नार्थ अमेरिका देवरा के प्रकोप को रोक नहीं सकता. लाल सागर पूरी तरह से सुनामी में बदल रहा है. 2.5 मिलियन+ डॉलर प्रीमियर प्री-सेल. क्रेज और बढ़ रहा है.विदेशों के अलावा, भारत में भी देवरा अच्छा-खासा कमाई कर रही हैं. गुरुवार, दोपहर 12.30 बजे तक भारत में देवरा की 10,90,677 टिकटें बिकी हैं. फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं. यह डेटा ब्लॉक सीटों के बिना है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लॉक सीटों को शामिल करते हुए देवरा ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 43.09 करोड़ रुपये की कमाई की है.दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर देवरा का प्री-सेल पहले दिन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है. रिलीज होने में एक दिन और बाकी है, ट्रेड चर्चाओं से पता चलता है कि भारत में एडवांस बुकिंग लगभग 50 करोड़ रुपये और ओवरसीज में लगभग 42 करोड़ रुपये की कमाई पर समाप्त होगी.

फिल्म के दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है, जो कि जूनियर एनटीआर-स्टारर के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी .रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर यह अनुमान सही हुआ तो जूनियर एनटीआर, प्रभास के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले दूसरे तेलुगू एक्टर बन जाएंगे.

जूनियर एनटीआर की फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस दोनों पर शानदार शुरुआत करेगी. फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान, चैत्रा राय और श्रुति मराठे जैसे कलाकारों से सजी देवरा 27 सितंबर को रिलीज होगी.

*************************

 

दीपावली-छठ के लिए चलेंगी 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Pooja) के दौरान ट्रेन (Train) में यात्रियों (Passengers) की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे (Railway) ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन (Special train) चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा, सौ से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने यह जानकारी दी।

वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Pooja) को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान 12,500 विशेष ट्रेनों (Special Train) का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, 2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। रेलवे के अनुसार, इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। आपको बताते चलें, साल 2023 और 2024 में पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या 4,429 थी।

इससे पहले 25 सितंबर को आनंद विहार से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कही। स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन एसी स्पेशल होगी, जो आनंद विहार से लखनऊ होते हुए बरौनी पहुंचेंगी। ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। एसी स्पेशल ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा और हाजीपुर में रुकेंगी। इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी, 2 पावर कार समेत 18 कोच होंगे।

बता दें कि हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। यूपी-बिहार के लोगों के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होता है। इस दौरान स्थिति ऐसी हो जाती है कि दो-तीन महीने पहले से ही अधिकांश ट्रेन की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण यात्रा करना अक्सर मुश्किल हो जाता है।

****************************

Read this also :-

भूल भलैया 3 से नया पोस्टर जारी, मंजूलिका की आई पहली झलक

देवरा की ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा 7 आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनाएंगे। आज किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरुर सफल रहेंगे। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही बढिय़ा रहेगा । आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज कार्यस्थल में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है । किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है।

शुभ रंग- औरेंज

शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज कार्यस्थल पर बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। बिजनेस बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी नजदीकी सम्बन्धी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

***************************

 

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ईडी का एक्शन

यूपी-हरियाणा में करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त

नई दिल्ली ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  ईडी ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की है।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। एल्विश यादव से ईडी ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और वित्तीय लेनदेन से संबंधित एक मामले में पूछताछ की है।

केंद्रीय एजेंसी ने मई में एक मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा उनके और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद पीएमएलए के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के एक गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया, जिनके कथित तौर पर एल्विश यादव से संबंध हैं, से भी ईडी ने उक्त मामले में पूछताछ की।

अपराध से होने वाली आय का कथित तौर पर रेव या मनोरंजक पार्टियों के आयोजन के लिए उपयोग ईडी की जांच के दायरे में है। एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध उपयोग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर उसके द्वारा आयोजित की गई थीं।

विवादास्पद यूट्यूबर, जो रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता भी है, पर नोएडा पुलिस ने नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम दर्ज किया गया था। पांच अन्य आरोपी, सभी सपेरे, नवंबर में गिरफ्तार किए गए थे और बाद में उन्हें एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी।

***************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

PM मोदी ने लॉन्च किए 130 करोड़ में बने 3 सुपर कम्प्यूटर

जानिए क्या हैं खूबियां

नई दिल्ली 26 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए हैं, जो स्वदेशी तकनीक से निर्मित हैं। यह कदम राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सुपर कम्प्यूटर की लागत 130 करोड़ रुपये आई है। प्रधानमंत्री ने आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए इन तीनों सुपरकम्प्यूटरों को राष्ट्र को समर्पित किया। स्वदेशी रूप से विकसित किए गए इन सुपरकंप्यूटरों को कई वैज्ञानिक विषयों में अग्रणी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में तैनात किया गया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई देश तभी बड़ी उपलब्धियों का लक्ष्य रख सकता है जब उसके पास बड़ी दृष्टि हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी का उन्नयन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों का निर्माण कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि प्रौद्योगिकी में अनुसंधान से आम आदमी को फायदा हो। उन्होंने कहा, ‘‘विज्ञान की सार्थकता केवल आविष्कार और विकास में नहीं, बल्कि सबसे अंतिम व्यक्ति की आशा, आकांक्षाओं को पूरा करने में है। आज अगर हम हाइटेक हो रहे हैं तो ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी हाइटेक प्रौद्योगिकी गरीबों की ताकत बने।’’

2015 में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन की शुरुआत

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय सुपर कंप्यूटर में गिने-चुने देशों की महारत मानी जाती थी। हमने 2015 में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन शुरू किया और आज भारत सुपर कंप्यूटर की दिशा में बड़े देशों की बराबरी कर रहा है। हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकी में भारत अभी से अग्रणी हो रहा है। इस क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने में हमारे राष्ट्रीय क्वांटम मिशन की बड़ी भूमिका होगी। यह नई प्रौद्योगिकी आने वाले समय में हमारी दुनिया को पूरी तरह से बदल देने वाली है। इससे आईटी क्षेत्र, विनिर्माण, उद्योग, एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे और नए अवसर बनेंगे।’’

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा, ‘‘मिशन गगनयान की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और 2035 तक हमारे पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा।’’ उन्होंने कहा कि परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दी गई है। मोदी ने कहा, ‘‘अनुसंधान से आत्मनिर्भरता हमारा मिशन है।’’ प्रधानमंत्री पहले पुणे से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया।

क्या खूबियां, क्या करेगा काम?
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सुपरकंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर तैयार किए गए हैं। इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया गया है। पुणे में विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी), फास्ट रेडियो बर्स्ट (एफआरबी) और अन्य खगोलीय घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (आईयूएसी) पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा जबकि कोलकाता में एसएन बोस केंद्र भौतिकी, ब्रह्मांड विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार जिस एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया उसे 850 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। पीएमओ के अनुसार, यह परियोजना मौसम संबंधी अनुप्रयोगों के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएमओ ने कहा कि दो प्रमुख स्थलों- पुणे में भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) में मौजूद इस एचपीसी प्रणाली में असाधारण कंप्यूटिंग शक्ति है।

नयी एचपीसी प्रणालियों को ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ नाम दिया गया है, जो सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है। ये उच्च-रिजॉल्यूशन मॉडल उष्णकटिबंधीय चक्रवातों, भारी वर्षा, गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, लू, सूखा और अन्य महत्वपूर्ण मौसम संबंधी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणियों और ‘लीड टाइम’ को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे।

****************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शुमार

हरियाणा में लगेगी भाजपा की हैट्रिक : मुख्यमंत्री भजनलाल

राजस्थान में संकल्प पत्र का हर वादा हो रहा पूरा

हरियाणा ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। और तो और वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। राहुल गांधी यह बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता? कांग्रेस का असली चरित्र यही है। इनका राष्ट्रहित से कोई सरोकार नहीं है।

शर्मा हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत गुरूवार को ‘समालखा’ विधानसभा प्रत्याशी मनमोहन भडाना के समर्थन में समालखा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जमीन वह तपोभूमि है, जिसने सनातन धर्म और संस्कृति को लगातार मजबूत करने का काम किया है। पड़ोसी राज्य होने के कारण राजस्थान और हरियाणा में बहुत गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपये की लागत से खाटू श्याम में कॉरिडोर विकसित करेगी, जिससे दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल नेता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हाल ही में जापान और दक्षिणी कोरिया के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने लोगों में पीएम मोदी के प्रति अथाह प्रेम तथा सम्मान का भाव देखा। पीएम मोदी विश्व के सबसे पावरफुल नेता हैं। मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के तौर पर देखना चाहते हैं और हम सभी के सहयोग से इस सपने को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक संबल तथा वन रैंक-वन पेंशन देकर सैनिकों को सम्मान दिया है। उनके अभूतपूर्व नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण, विकास योजनाएं, सीमा सुरक्षा तथा विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व मे हरियाणा में बही विकास की बयार

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। सैनी किसानों व मजदूरों के दर्द को समझते हैं। हरियाणा में जब एमएसपी पर बाजरा खरीदा जा रहा था, तब राजस्थान के किसान राज्य में भी एमएसपी खरीद के लिए आंदोलन कर रहे थे। यही कारण रहा कि राजस्थान में किसानों को बाजरे का 1200 रुपये मिले और हरियाणा में 2200 रुपये। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि जनता ने हरियाणा में भाजपा को जिताकर हैट्रिक लगाने का फैसला कर लिया है।

कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए करती है झूठे वादे

शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस से बड़ी झूठी, भ्रष्ट और बेईमान कोई पार्टी नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस की शुरू से ही यह आदत रही है, कि चुनाव जीतने के लिए वे लोगों से तरह-तरह के झूठे वादे करते हैं तथा देश में अराजकता का माहौल पैदा करते हैं। लेकिन उनका किसान, मजदूर, महिला, युवा किसी के भी हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हुए 1984 के दंगों में सिक्खों के साथ क्या हुआ, ये पूरा देश जानता है। देश ने कांग्रेस द्वारा लगाई गई आपातकाल की स्थितियां भी झेली है। जनता अब इनके मन्सूबों को समझ चुकी है।

राजस्थान में पेपरलीक मामलों में मछलियों के साथ अब बड़े मगरमच्छ भी पकडे जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए 50 प्रतिशत वादे 9 माह में पूरे कर चुकी है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक मामलों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। हम युवाओं के इस दर्द को समझते हैं। इन मामलों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा इन प्रकरणों में अब मछलियों के साथ बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। शर्मा ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

******************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

यूपी में होटलों पर नाम पता लिखें जाने वाले मामले पर मायावती बोलीं

जनता का ध्यान बांटने के लिए हो रही राजनीति

लखनऊ  ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी सरकार के आदेश से होटलों व ढाबों में नाम पता लिखें जाने वाले मामले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम व जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।

बसपा मुखिया मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, यूपी सरकार द्वारा होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता के साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा, कांवड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही फिर से चर्चा में है, यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम व जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।

उन्होंने आगे लिखा कि वैसे तो खाद्य पदार्थों में मिलावट आदि को लेकर पहले से ही काफी सख्त कानून हैं, फिर भी सरकारी लापरवाही/मिलीभगत से मिलावट का बाजार हर तरफ गर्म है, क्या अब दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवा देने आदि से क्या मिलावट का काला धंधा खत्म हो जाएगा?

बसपा मुखिया ने लिखा कि वैसे भी तिरुपति मंदिर में ‘प्रसादम’ के लड्डू में चर्बी की मिलावट की खबरों ने देश भर में लोगों को काफी दुखी व उद्वेलित कर रखा है और जिसको लेकर राजनीति जारी है। धर्म की आड़ में राजनीति के बाद अब लोगों की आस्था से ऐसे घृणित खिलवाड़ का असली दोषी कौन? यह चिंंतन जरूरी है।

एक अन्य पोस्ट पर उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत डंडई थाना में गरीब ग्रामीण की पुलिस हिरासत में कथित तौर पर हुई मौत व उसे जलाकर साक्ष्य मिटाने का मामला अति-गंभीर, दुखद व निंदनीय है, इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। सरकार घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के आदेश दिए हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटी ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी आदेश दिए हैं.

आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के लिए भी कहा है। ढाबों और रेस्टोरेंट आदि खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच के साथ ही इन प्रतिष्ठानों के संचालकों सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराने का आदेश भी दिया है

*****************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

मुंबई में बारिश से मचा हाहाकार, हाईटाइड का अलर्ट

स्कूल-कॉलेज बंद, अब तक 4 की मौत

मुंबई ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुंबई में गुरुवार को और बारिश की आशंका है। इस वजह से अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में बुधवार को अचानक हुई बारिश ने लाखों लोगों को चौंका दिया। बारिश के कारण शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे यात्री फंस गए। इस दौरान अंधेरी पूर्व एमआईडीसी क्षेत्र में खुले नाले में डूबकर 45 वर्षीय महिला विमल ए. गायकवाड़ सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में जेनिथ वॉटरफॉल के पास एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पुणे के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। वहीं शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे लाखों यात्री फंस गए, जिससे भारी अफरातफरी मच गई।
व्यवसायी संदीप विश्वम्भर तलोजा से पवई जा रहे थे।

वह रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गए और उन्हें उस यात्रा में लगभग 4-5 घंटे लग गए। जबकि उन्हें अपनी यात्रा को पूरा करने में एक घंटे का समय लगता है।

शेयर बाजार के सलाहकार राजेश शाह ने कहा कि वह किसी तरह जलभराव वाली सड़कों और भारी ट्रैफिक जाम से निपटकर सायन से बोरीवली तक पांच घंटे में घर पहुंचे। आमतौर पर बोरीवली तक पहुंचने में एक घंटा लगता है।

पूर्वी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। मानखुर्द में 275 मिमी, पवई में 260 मिमी, विक्रोली में 230 मिमी और कई अन्य क्षेत्रों में आज सुबह तक 150 मिमी से अधिक तथा 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

बीएमसी ने कहा कि गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश दर्ज की गई। मुंबई शहर 117.18 मिमी; पूर्वी उपनगरों में 170.58 मिमी; और पश्चिमी उपनगरों में 108.75 मिमी बारिश हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई को आज (गुरुवार) के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

********************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

विनेश फोगाट को पता-ठिकाना न बताने पर नाडा ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने सेवानिवृत्त पहलवान विनेश फोगाट को पता-ठिकाना न बताने का नोटिस दिया है। इस पहलवान का मूत्र नमूना लेने के लिए टीम भेजी गयी थी क्योंकि वह पेरिस ओलंपिक खेलों में पदक जीतने से चूक गयी थीं। फाइनल की सुबह उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

नोटिस में बताया गया है कि 9 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत में विनेश के निवास पर डोप नियंत्रण अधिकारी को भेजा गया था, उस समय जब उन्होंने बताया था कि वह वहां उपलब्ध रहेंगी। लेकिन हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहीं विनेश अपने निवास पर उपलब्ध नहीं थीं। नाडा ने कहा कि यह पता-ठिकाना न बताने का मामला है।

पेरिस में महिलाओं की 50 किग्रा श्रेणी के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला पहलवान बनकर भारत के लिए इतिहास रचने वाली विनेश को 14 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

नाडा के नोटिस में कहा गया है, आपको एडीआर की ठहरने की जगह संबंधी आवश्यकताओं का पालन करने में स्पष्ट विफलता के बारे में सूचित करने और मामले पर अंतिम निर्णय लेने से पहले आपको कोई भी टिप्पणी करने के लिए आमंत्रित करने को लेकर एक औपचारिक नोटिस दिया जाता है। कृपया इस पत्र को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इसके आपके लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसकी एक प्रति आईएएनएस के पास उपलब्ध है।

औपचारिक नोटिस में विनेश फोगाट को सूचित किया गया कि वह 9 सितंबर को 12:20 बजे सोनीपत की प्रताप कॉलोनी में अपने आवास पर उपलब्ध नहीं थीं, जैसा कि हाल ही में ठहरने की जगह संबंधी फाइलिंग में अपडेट किया गया था।

नाडा के नोटिस में कहा गया है, उस दिन उस समय और स्थान पर आपका परीक्षण करने के लिए एक डोप नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) भेजा गया था। हालांकि, डीसीओ आपको परीक्षण के लिए नहीं ढूंढ पाए क्योंकि आप दिए गए स्थान पर उपलब्ध नहीं थीं। डीसीओ की असफल प्रयास रिपोर्ट की एक प्रति संलग्न है, जिसमें प्रयास का विवरण दिया गया है।

विश्व डोपिंग रोधी प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, सक्रिय खिलाड़ी पंजीकृत परीक्षण पूल का हिस्सा होते हैं और इसलिए उन्हें महीने में विशिष्ट दिनों के लिए एक विशिष्ट समय और स्थान देना होता है जब वे आवश्यकता पडऩे पर परीक्षण के लिए उपलब्ध होंगे।

विनेश, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों में फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, मार्च 2022 से पंजीकृत परीक्षण पूल का हिस्सा हैं और उन्हें इस साल जनवरी में नाडा द्वारा सूची में शामिल किए जाने के बारे में भी सूचित किया गया था।

नाडा के पत्र में पहलवान को सूचित किया गया है, कृपया 14 दिनों के भीतर इस पत्र का जवाब दें और बताएं कि क्या आप स्वीकार करते हैं कि आपने पता-ठिकाने की जानकारी देने में विफलता की है या वैकल्पिक रूप से यदि आप मानते हैं कि आपने ठिकाने की जानकारी देने में विफलता नहीं की है। बाद के मामले में, कृपया अपने विश्वास के कारणों को यथासंभव विस्तार से बताएं।

12 महीनों में तीन बार पता-ठिकाने की जानकारी न देना एंटी-डोपिंग नियम का उल्लंघन माना जाता है और इसके लिए सकारात्मक डोप परीक्षण के समान ही दंड दिया जाता है। विनेश फोगाट के मामले में, नाडा के पत्र में निर्दिष्ट किया गया है कि यह 12 महीनों में उनकी पहली पता-ठिकाने की जानकारी न देने की विफलता थी।

पेरिस ओलंपिक खेलों में अपने अभियान के समाप्त होने के तुरंत बाद, विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक बयान के माध्यम से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने निर्णय की घोषणा की। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं और उन्हें जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए नामित किया गया।

********************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

दिल्ली : जीटीबी अस्पताल हत्या मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीटीबी अस्पताल में हुई हत्या के मामले में एक शूटर और गैंग के मुख्य सदस्य फहीम उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जुलाई 2024 में हुई हत्या के बाद लगातार अंतरराज्यीय छापेमारी के दौरान की गई।

फहीम की गिरफ्तारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद की गई। दरअसल, 14 जुलाई को जीटीबी अस्पताल में रियाजुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। आरोपी फहीम ने इस हत्या की साजिश अपने बाबरपुर फ्लैट से एक कुख्यात गैंगस्टर के निर्देश पर रची थी।

फहीम ने ही शूटर्स को हत्या के लिए दो अवैध हथियार और 19 राउंड प्रदान किए थे। क्राइम ब्रांच की पूर्वी रेंज-1 की टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर फहीम को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाईवे के पास गिरफ्तार किया।

साल 2019 में फहीम उर्फ बादशाह ने दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करना शुरू किया था। इस दौरान उसकी पहचान कुख्यात गैंग के सदस्यों से हो गई और वह छोटे अपराधों में शामिल हो गया।

अगस्त 2023 में उसे एक डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसने लगभग दस महीने जेल में बिताए। जेल से छूटने के बाद, उसने फिर से अपने गैंग के सदस्यों के संपर्क में आकर राइवल गैंग के सदस्य वसीम की हत्या की योजना बनाई।

बता दें कि फहीम और उसके सहयोगियों ने हत्या के लिए जीटीबी अस्पताल में जाने की योजना बनाई, जहां उन्होंने वसीम के बजाय रियाजुद्दीन पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद फहीम और उसके साथी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपते रहे। पेट में संक्रमण के इलाज के लिए रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

*****************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

केंद्र ने नागालैंड-अरुणाचल में 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा

नई दिल्ली ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  केंद्र सरकार ने नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम  को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला इन राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। अफस्पा के तहत, इन क्षेत्रों में तैनात सशस्त्र बलों को लोगों की तलाशी लेने, गिरफ्तारी करने और विशेष परिस्थितियों में फायरिंग करने के व्यापक अधिकार प्राप्त होते हैं।

नागालैंड के आठ जिलों और पांच अन्य जिलों के 21 थाना क्षेत्रों को पहले ही एक अप्रैल, 2024 से छह महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जा चुका था। अब इन क्षेत्रों को एक अक्टूबर, 2024 से और छह महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों और असम की सीमा से लगे नामसाई जिले के कुछ हिस्सों को भी एक अप्रैल, 2024 से ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया था। अब इस क्षेत्र को भी एक अक्टूबर, 2024 से छह महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है।
अफस्पा को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता इस कानून का विरोध करते हुए इसे लोगों के अधिकारों का हनन बताते हैं। उनका कहना है कि इस कानून के तहत सशस्त्र बलों को दिए गए व्यापक अधिकारों का दुरुपयोग होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के 70 प्रतिशत हिस्से से ्रस्नस्क्क्र हटा लिया गया है, हालांकि यह जम्मू-कश्मीर में फिलहाल लागू है।

*************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

दिल्ली विधानसभा -27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास

विधानसभा में बोले केजरीवाल, ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है

नई दिल्ली ,26 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला। मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला?

बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी… मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं… उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाएं… 27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं।

आपके पास तो केंद्र सरकार है। केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में। आपको कौन रोक रहा है?… जनता बड़ी सयानी है। जनता देखती है, चुप रहती है। वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं। पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है… वे(भाजपा) उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे… उन दोनों बातों पर चोट किया। मुझ पर फर्जी केस किया… सबको जेल में डाल दिया।

हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए।

***************************

Read this also :-

नवरात्रि पर आयुष्मान-पश्मीना बिखेरेंगे गरबे का रंग

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

जूनियर एनटीआर की देवरा ने प्री-सेल में किया 50 करोड़ रु का आंकड़ा पार

ओपनिंग डे पर लगेगी सेंचुरी?

26.09.2024 -(एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार की एक्शन ड्रामा देवरा पार्ट 1 दो दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म ने सिनेमाघरों के टिकट काउंटरों पर धमाल मचा दी है. जी हां, देवरा की धमाकेदार शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई है. फिल्म ने दुनिया भर में प्री-सेल में 50 करोड़ रुपये की टिकटें बेची हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने उम्मीद जगा दी है कि वह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के मुताबिक, देवरा ने 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक लगभग 7,70,464 लाख टिकटों के साथ भारत में अपनी एडवांस बुकिंग के मामले में 19 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने भारत में फिल्म की प्री-सेल में सबसे ज्यादा योगदान दिया, उसके बाद इसके हिंदी वर्जन का नाम आता है. तेलुगु में जहां 7,47,037 टिकटें बिकी हैं, वहीं हिंदी में 20,183 टिकटे बिक चुकी हैं. तमिल में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिकी हैं. कन्नड़ और मलयालम में क्रमश: 153030 और 10485 टिकट बिके हैं.

देवरा ने मंगलवार तक जहां भारत में फिल्म की प्री-सेल्स 28 करोड़ रुपये रही, वहीं दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग की सेल्स 50 करोड़ रुपये रही. भारत और दुनिया भर में फिल्म की प्री-सेल्स को देखते हुए देवरा दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सोलो ओपनर बनकर उभर सकती है. उम्मीद है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर देवरा 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है.

देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान अहम भूमिका में हैं. सैफ अली खान विलेन के किरदार में नजर आएंगे. प्रकाश राज, श्रीकांत, मुरली शर्मा और श्रुति मराठे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 27 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हैदराबाद में फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे शुरू होगा.

***************************