All posts by Dilip Singh

राहुल को बांग्लादेश भी जाना चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम

संभल में पूरी तरह से शांति है

हापुड़,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के संभल जाने पर प्रतिक्रिया दी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा कि राहुल गांधी के संभल जाने पर इतना पहरा क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार बताएगी। संभल में पूरी तरह से शांति है।

यूपी की सरकार ने और संभल के प्रशासन ने दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। संसद में बांग्लादेश की बात उठानी चाहिए। संभल बिल्कुल शांत है। संभल शांतिपूर्ण तरीके से धीरे-धीरे शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम ना करें। अगर इतना ही जाने का शौक है तो बांग्लादेश जाएं, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संभल जा रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश सराकर को देना चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जा रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। काफी देर तक पुलिस और उनके बीच तनातनी चली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संभल नहीं जाने दिया।

पुलिस के संभल जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस हमें मना कर रही है। हमें वहां जाने की इजाजत नहीं दे रही है। एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते यह मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जाऊं। लेकिन, फिर भी मुझे रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैंने कहा कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं। मैं पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन, वो तब भी तैयार नहीं हुए और अब वो हमें कह रहे हैं कि कुछ दिनों में अगर हम वापस आएंगे, तो वो हमें जाने देंगे।

यह नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों और संविधान के खिलाफ है। हम जाकर वहां देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ है। लेकिन, हमें रोका जा रहा है। हम लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन, मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, वो मुझे नहीं दिया जा रहा है।

******************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

कमाए 50 करोड़,कल्कि 2898 एडी समेत तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

04.12.2024 (एजेंसी)  –  अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर खड़ी है. पुष्पा 2 द रूल आगामी 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस के दिल की धड़कनें तेज होती जा रही हैं.

पुष्पा 2 द रूल की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. एडवांस बुकिंग के मामले में पुष्पा 2 द रूल टिकट सेल करके बहुत आगे निकल गई है.

अब पुष्पा 2 द रूल ने एड़वांस बुकिंग में मौजूदा साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल ने केजीएफ और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया है.बता दें, बुकमायशो पर पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर केजीएफ 2, बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी को पछाड़ दिया है.

सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग में पहले दिन 3 लाख टिकट सेल किए थे. वहीं, अब पुष्पा 2 बुक मायशो डॉट कॉम पर सबसे तेज एक मिलियन टिकट सेल करने वाली फिल्म बन गई है. इस रेस में पुष्पा 2 ने कल्कि 2898 एडी और बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही फैंस के चहेते के एक्टर यश स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 को भी पछाड़ दिया है.

बता दें, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली एनसीआर और पुणे में पुष्पा 2 को लेकर बड़ा क्रेज है.सैकनिल्क की मानें तो पुष्पा 2 ने 21,781 शो के लिए 11,65,285 टिकट सेल कर 36,22,44,215 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. पुष्पा 2 ने सबसे ज्यादा तेलुगू (2डी) में 3939 शो के लिए 4,98,149 टिकट सेल कर , 17,65,76,982.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

वहीं, हिंदी (2डी) 12,516 शो के लिए पुष्पा 2 ने 4,23,610 टिकट सेल कर 12,18, 01137.98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, तमिल (2डी) में 1092 शो के लिए 50,290 टिकट सेल कर 83,51,820.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, ब्लैक सीट को मिलाकर पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में 49.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा से ओपनिंग कर सकती है. वहीं, पुष्पा 2 मौजूदा साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 95 करोड़ (इंडिया) 180 करोड़ (वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

बता दें, पुष्पा 2 को सुकुमार ने बनाया है. पुष्पा 2 में देवी श्री प्रसाद का तड़क-भड़क म्यूजिक सुनने को मिलेगा. वहीं, मूवी मैत्री मेकर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और सुकुमार के साथ अल्लू अर्जुन की यह चौथी फिल्म है.

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजि़टिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढिय़ा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

***************************

 

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें

ईडी ने जारी किया समन

मुंबई,03 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील फिल्मों के कथित अवैध वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी राज कुंद्रा को 4 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले कुंद्रा को सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी, जिसके बाद अब उन्हें 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

ईडी की जांच में यह मामला शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही है। जांच का संबंध मई 2022 में दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले से है, जिसमें कुंद्रा और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस की दो प्राथमिकी और आरोप पत्र आधारित कार्रवाई की जा रही है।

ईडी ने 29 दिसंबर को मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर सहित विभिन्न शहरों में कुंद्रा और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

साथ ही सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा के अलावा उत्तर प्रदेश के एक अन्य व्यवसायी को भी 4 दिसंबर को तलब किया गया है, जबकि अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को 9 दिसंबर को गवाही देने के लिए कहा गया है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने अवैध रूप से पोर्नोग्राफी सामग्री का निर्माण और वितरण किया था। हालांकि, कुंद्रा ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि वह इस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। कुंद्रा ने यह भी कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और वह इस मामले में बलि का बकरा बन रहे हैं।

यह मामला पहले से ही एक जमानत पर रिहा किए गए कुछ व्यक्तियों के खिलाफ चल रहा है, जिनमें से कुछ को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में ईडी ने कुंद्रा और शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी, लेकिन बंबई हाई कोर्ट ने इस आदेश के खिलाफ राहत दी थी।

ईडी और मुंबई पुलिस की जांच अब यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि कुंद्रा और उनके सहयोगियों ने पोर्नोग्राफी सामग्री के निर्माण और वितरण के लिए कौन सी अवैध गतिविधियां की थीं और क्या इनसे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं को उजागर किया जा सकता है।

************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 मोहल्ला बस

मुख्यमंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में रहने वाले लोग जो ऑफिस जाने के लिए डीटीसी बसों का प्रयोग करते हैं, उन्हें दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस का तोहफा दिया है।

9 मीटर की इन छोटी बसों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत शुरू किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने 150 मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। 9 मीटर की ये ध्वनिरहित बसें भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए बनाई गई हैं, इनका ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है।
बसों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की अनूठी मोहल्ला बसें 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसें हैं।

150 बसों का पहला जत्था आ चुका है। ये बसें तैयार हैं और दो रूटों पर इनका ट्रायल भी हो चुका है। आज हम इन बसों और इनके चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने आए हैं। एक बार जब ये 150 बसें दिल्ली की सड़कों पर आ जाएंगी, तो ये मोहल्ला बसों के रूप में काम करेंगी, जो 9 मीटर लंबी हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंच सकती हैं, जहां 12 मीटर की बड़ी इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें नहीं जा सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने यह पहल की है। दिल्ली में परिवहन हमेशा से एक समस्या रही है, खासकर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी।

मेट्रो का काफी विस्तार हुआ है, लेकिन मेट्रो स्टेशन से घर पहुंचना दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली भर में 2,000 से अधिक ऐसी मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि एम्स, आईएएनए, गोविंदपुरी जैसे इलाकों को इस मोहल्ला बसों से कवर किया जाएगा। इस बस में खास बात यह है कि जब तक बस के दरवाजे बंद नहीं होते हैं बस नहीं चलेगी। बस के अंदर आराम से सफर कर सकते हैं। 10 साल से दिल्ली सरकार जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है।

***************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

राज्यसभा में रामगोपाल यादव और प्रमोद तिवारी ने संभल मुद्दे को उठाया

सभापति बोले-शून्यकाल में बुलाते हैं

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और प्रोफेसर रामगोपाल यादव उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा का मुद्दा उठाना चाह रहे थे।

उन्हें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको शून्यकाल (जीरो ऑवर) में बुलाते हैं।

राज्यसभा में जब रामगोपाल यादव ने संभल का मुद्दा उठाना चाहा तो राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यदि मैं आपको बोलने दूं तो और लोग भी बोलना चाहेंगे। मेरा फैसला आ चुका है।
एक ही सदस्य ने 267 में कई नोटिस दिए हैं। मुझे नहीं पता मैं कौन सा स्वीकार करूं। यह असंभव है कि मैं उस पर एक साथ चार लोगों को बोलने दूं। सदस्यों की संख्या काफी है, जिन्होंने जीरो ऑवर में नोटिस दे रखा है। आपको शून्यकाल (जीरो ऑवर) में बुलाते हैं।

रामगोपाल यादव ने अनुरोध किया आप मुझे कुछ सेकेंड के लिए तो सुन लें। इस सभापति ने कहा कि इससे इक्वलिटी का सिद्धांत वायलेट हो जाएगा। आपको जीरो ऑवर में बुलाते हैं।

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी भी राज्यसभा संभल का मुद्दा उठाना चाहा, तो सभापति ने उन्होंने भी रोक दिया। हालांकि, इस बीच प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से हम इतनी चिंता व्यक्त करते है कि संभल में प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन हुआ है।

सभापति ने कहा कि आपको जीरो ऑवर में बुलाते हैं।

बता दें कि संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की टीम रविवार को कोतवाली परिसर पहुंची थी।

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में टीम ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूदा हालात का जायजा लिया था। आयोग की टीम शाही जामा मस्जिद में पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया था।

******************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

2020 से दोनों पड़ोसियों के रिश्ते काफी असामान्य रहे…

लोकसभा में विदेश मंत्री ने भारत-चीन संबंधों पर दी जानकारी

नईदिल्ली,03 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा, मैं सदन को भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में हाल के कुछ घटनाक्रमों और हमारे समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव से अवगत कराने के लिए यहां पर आया हूं.

सदन को इस बात का पता लगा है कि 2020 से दोनों पड़ोसियों के रिश्ते काफी असामान्य रहे हैं. ऐसे में परिणाम स्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग हुई है. हाल के घटनाक्रम तब से हमारे निरंतर राजनयिक जुड़ाव को दर्शाते हैं. यह बतातें हैं कि हमारे रिश्ते में कुछ सुधार स्थापित हुए हैं.

1962 के संघर्ष और उससे पहले की घटना के परिणाम स्वरूप अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जे और इसके साथ पाकिस्तान ने 1963 में 5,180 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र अवैध रूप से चीन को सौंप दिया. यह 1948 से उसके कब्जे में रहा है.

चीन ने सीमा मुद्दे को हल करने के मामले में कई दशकों से बातचीत की है. हम सीमा समाधान के लिए निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य ढांचे पर पहुंचने को लेकर द्विपक्षीय चर्चाओं के माध्यम से चीन के साथ जुडऩे को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

सदस्यों को यह याद होगा कि अप्रैल-मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन की ओर से बड़ी संख्या में सैनिकों को एकत्र करने के परिणाम स्वरूप कई बिंदुओं पर हमारी सेना के साथ आमना सामना हुआ.

ऐसे हालात के कारण गश्त गतिविधियों में बाधा देखी गई है.हमारे सशस्त्र बलों को इस बात का श्रेय जाता है कि साजो-सामान संबंधी चुनौतियां, प्रचलित कोविड हालात के बाद वे तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम थे.

*******************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

पीएम मोदी ने सीएम एमके स्टालिन से की फोन पर बात

तमिलनाडु में आई बाढ़ को लेकर

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु में बाढ़ के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तमिलनाडु के जिले विल्लपुरम में आई बाढ़ की वजह से चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से 69 लाख परिवार और 1.5 लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से 2,000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया है।

वहीं मौसम विभाग ने इस संबंध में बताया कि उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर चक्रवाती तूफान फेंगल कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्रों में तब्दील हो गया। इससे विल्लुपुरम और आसपास के क्षेत्र बाढ़ से पानी-पानी हो गए।

तमिलनाडु का विल्लुपुरम जिला मौजूदा समय में बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और पीडि़तों को हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बात करके उनके बीच राहत सामग्री भी वितरित की। इस बाढ़ की वजह से रेलवे ने अपनी तरफ सेवाओं को प्रभावित कर दिया है।

रेलवे ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि विक्रवंडी में शहर को मुंडियामपक्कम से जोडऩे वाले एक मुख्य पुल पर बाढ़ का पानी बढऩे के कारण रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। उत्तरी तमिलनाडु को मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों से जोडऩे वाले कई अन्य प्रमुख मार्ग भी इसकी चपेट में आए हैं।

थेंपेन्नई नदी उफान पर है, जिससे कुड्डालोर और पड़ोसी जिले जलमग्न हो गए हैं।

*************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

पीएम मोदी ने देखी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (एजेंसी)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सांसदों के साथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी द साबरमती रिपोर्ट देखी, जिसे लेकर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आभार जताया।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। हम गर्व और कृतज्ञता के शब्दों से परे हैं।

हम जिस सत्य को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं, उसकी इस स्वीकृति से हम अभिभूत हैं! यह सच्चे मूल्यों से प्रेरित कहानी अब लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद!”

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की खास स्क्रीनिंग संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में रखी गई। गोधरा कांड पर बनी फिल्म देखने के बाद पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कर मेकर्स की तारीफ की।

पीएम ने लिखा, द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में साथी एनडीए सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के मेकर्स का उनके प्रयासों के लिए सराहना करता हूं।

पीएम के साथ फिल्म देखने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, कंगना रनौत, जितेंद्र समेत अन्य मंत्री-सांसद व एक्टर्स पहुंचे।

द साबरमती रिपोर्ट साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। यह घटना 27 फरवरी 2002 को हुई थी, जिसमें झुलसकर 59 लोगों की मौत हो गई थी।

फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। एक्टर्स ने फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, विकिर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत द साबरमती रिपोर्ट का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन और अंशुल मोहन ने किया है। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

*********************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

लाभार्थियों को 88 लाख से अधिक घर वितरित किए गए हैं

प्रसरकार ने बनवाए 88 लाख से अधिक घर

नई दिल्ली, 3 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने हाल ही में राज्यसभा में जानकारी दी कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से इस साल 18 नवंबर तक 1.18 करोड़ से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मंत्रालय 25 जून, 2015 से भारत भर के शहरी क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्रीय सहायता प्रदान कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने संसद को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को 88 लाख से अधिक घर वितरित किए गए हैं।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री ने कहा, पीएमएवाई-यू के अंतर्गत राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों के आधार पर, 18 नवंबर तक मंत्रालय द्वारा कुल 118.64 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और 88.02 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं या लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, बचे हुए मकान निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पीएमएवाई-यू के अनुभवों से सीखते हुए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी के लिए आवास मिशन के साथ पीएमएवाई-यू 2.0 लॉन्च की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना के तहत केंद्र सरकार 1 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले 5 वर्षों में शहरी क्षेत्रों में किफायती कीमत पर घर बनाने, खरीदने या किराए पर लेने के लिए जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

इस योजना के साथ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी)/पीएलआई के जरिए 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

पीएमएवाई-यू 2.0 शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र लाभार्थियों को हर मौसम के अनुकूल पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सरकारी सहायता प्रति इकाई 2.50 लाख तक तय की गई है।

10 लाख करोड़ के निवेश के साथ पीएमएवाई-यू 2.0 एक करोड़ परिवारों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक नागरिक बेहतर जीवन स्तर का जीवन जी सके।

****************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली में सांस पर संकट बरकरार, एक्यूआई 300 पार

नई दिल्ली, 3 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के लोगों को मंगलवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। लोगों में सांस लेने की समस्या, आंखों में जलन की शिकायत भी देखने को मिली है।

हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा एंटी स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। जिससे डस्ट प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके अलावा प्रदूषण को कम करने के लिए कई चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है।

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार 3 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 अंक बना हुआ है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 255, गुरुग्राम में 222, गाजियाबाद में 181, ग्रेटर नोएडा में 195 और नोएडा में 162 अंक बना हुआ है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई 300 से लेकर 400 के बीच दर्ज किया गया है। बवाना में 305, जहांगीरपुरी में 307, मुंडका में 325, नेहरू नगर में 304, आरके पुरम में 303, रोहिणी में 302, शादीपुर में 342, सिरी फोर्ट में 306 बना हुआ है।

वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में एक्यूआई का स्तर 200 से ऊपर 300 के बीच रहा है। अलीपुर में 272, आनंद विहार में 293, अशोक विहार में 285, चांदनी चौक में 249, मथुरा रोड में 235, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 293, डीटीयू में 265, द्वारका सेक्टर 8 में 299, आईजीआई एयरपोर्ट में 257, दिलशाद गार्डन में 262,आईटीओ में 235, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 250, लोधी रोड में 232, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 271, मंदिर मार्ग में 262, नजफगढ़ में 237, नरेला में 260, नॉर्थ कैंपस डीयू में 261, द्वारका में 252, ओखला फेस 2 में 278, पटपडग़ंज में 271, पंजाबी बाग में 252, पूषा में 248, सोनिया विहार में 289, श्री अरविंदो मार्ग में 238 दर्ज किया गया है।

****************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

चंडीगढ़ में राष्ट्र को तीन नए आपराधिक कानूनों को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 3 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ में तीन परिवर्तनकारी नए आपराधिक कानूनों– भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को चिह्नित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

तीनों कानूनों की अवधारणा प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित थी। इसमें औपनिवेशिक काल के कानूनों को हटाने के बारे में विचार किया गया था, जो स्वतंत्रता के बाद भी अस्तित्व में रहे।

साथ ही, दंड से न्याय पर ध्यान केंद्रित करके न्यायिक प्रणाली को बदलना भी था। इसे ध्यान में रखते हुए, इस कार्यक्रम का मूल विषय “सुरक्षित समाज, विकसित भारत – दंड से न्याय तक” है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को चिह्नित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।

यह बेहद खुशी की बात है कि ये कानून ऐसे समय में अस्तित्व में आ रहे हैं जब हम संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

बता दें कि पूरे देश में 1 जुलाई, 2024 को नए आपराधिक कानून लागू किए गए थे। इन आपराधिक कानूनों का उद्देश्य भारत की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।

ये ऐतिहासिक सुधार भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक हैं, जो साइबर अपराध, संगठित अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने और विभिन्न अपराधों के पीडि़तों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए नए ढांचे लाते हैं।

कार्यक्रम में इन कानूनों के व्यावहारिक इस्तेमाल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे वे पहले से ही आपराधिक न्याय परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।

एक लाइव प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अपराध स्थल की जांच का अनुसरण किया जाएगा और नए कानूनों को अमल में लाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जहां प्रधानमंत्री मोदी बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे और साथ ही करीब 65 एकड़ में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से बने करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से तैयारी चल रही है।

***************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

सुरक्षाबलों ने दाचीगाम जंगल में एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को गिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों में भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल, अभी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में कहा, विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया है। ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि आतंकवादियों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

20 अक्टूबर को आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक बुनियादी ढांचा परियोजना कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमला किया था। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद 24 अक्टूबर को बारामूला जिले के गुलमर्ग के बोटापथरी इलाके में सेना के वाहन पर हमला कर आतंकवादियों ने सेना के तीन जवानों और दो नागरिक कुलियों की हत्या कर दी थी।

वहीं, 2 नवंबर को श्रीनगर में पर्यटक स्वागत केंद्र के पास व्यस्त संडे मार्केट में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था। इसमें एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य नागरिक घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन दो हमलों के बाद कहा कि इन हमलों में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

******************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सभी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है।

मल्लिकार्जुन खडग़े ने पोस्ट में लिखा है कि भारत के संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश के संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ एवं उन्नत राष्ट्र बनाने में उनके अतुल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके उच्च विचार व आदर्श मूल्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में लिखा, महान स्वाधीनता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष, देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सादा जीवन, उच्च विचार दर्शन को चरितार्थ करता उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर नमन। स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है। आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट में लिखा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उनकी विद्वता, सरलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारतीय लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ किया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

नईदिल्ली के मंगोलपुरी में चली ताबड़तोड़ गोलियां

एक युवक की मौत

नई दिल्ली, 3 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां पर गोलियां चलाना अब आम बात हो गई है। सोमवार को मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। वह कपड़े के व्यवसाय में था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है। आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते कुछ लड़के अपने घर गए और पिस्टल लेकर बाहर आए और फायरिंग कर दी। इसी दौरान पंकज को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगोलपुरी इलाके में हुई इस घटना के बाद से लोगों में डर पैदा हो गया है।

मृतक के परिजन के अनुसार, मंगोलपुरी के केके ब्लॉक में तीन लोगों के साथ पंकज का झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़ा किस वजह से हो रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन जब परिजन जब बीच-बचाव करने गए तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाकर भाग गए।

इस घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जो घटनास्थल से ली गई है। साथ ही पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि मंगोलपुरी में कुछ माह पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

***************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

वनवास का ट्रेलर रिलीज

दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आए नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा

03.12.2024 – निर्देशक अनिल शर्मा पिछले काफी समय से फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो उनकी फिल्म गदर और गदर 2 में थे।फिल्म में नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर और गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं।अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

ट्रेलर की शुरुआत में उत्कर्ष कहते हैं, माता-पिता का कर्म होता है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म होता है मां-बाप को संभालना।फिल्म की कहानी उन लोगों पर है, जो पालकर अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो मां-बाप को छोड़ देते हैं। नाना ऐसे ही शख्स के किरदार में हैं, जिन्हें उनके बच्चों ने उन्हें रास्ते पर छोड़ दिया है।ट्रेलर में भावुक कर देने वाले पल हैं।एक यूजर ने लिखा, मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच एक महत्वपूर्ण विषय वाली फिल्म का ट्रेलर देख मजा आ गया।

वाह!एक लिखते हैं, मैं फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखूंगा। ऐसी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए।एक ने लिखा, क्या गजब ट्रेलर है। ऐसा सिनेमा तो अब खो ही गया है।एक लिखते हैं, पिछले कुछ सालों से ऐसी ही फिल्म की तलाश थी, वहीं कुछ को सिमरत कौर और उत्कर्ष की केमिस्ट्री भी पसंद आई है।निर्देशक अनिल शर्मा कहते हैं, यह फिल्म मेरे बेहद करीब है, क्योंकि ये प्यार, बलिदान और परिवार के असली मतलब को समझाती है।

नाना, उत्कर्ष, सिमरत, राजपाल यादव और बाकी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों से फिल्म में गहरी और असली भावनाएं डाली है। मैं दर्शकों को उनका सफर पर्दे पर दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं।उधर नाना के मुताबिक, वनवास सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये उन भावनाओं का आईना है, जिन्हें हम अक्सर अपने अंदर दबाकर रखते हैं।

ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। पिछली बार अनिल फिल्म गदर 2 लाए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए और धराशायी किए।फिल्म में उत्कर्ष और सिमरत दिखे थे। वनवास में यह जोड़ी दोबारा दर्शकों का दिल जीतने आ रही है।इस फिल्म में परिवार के सच्चे अर्थ को दिखाया गया है और बताया गया है कि रिश्ते खून से नहीं, बल्कि प्यार और स्वीकार्यता से बनते हैं।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आज आपकी व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा, लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आयेगा। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आज आप परिवार वालों की कुछ इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होगा। आप किसी जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे। आपको इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे।आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। आपको अपने घरेलू काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्ग की सेहत का ख्याल आपको उनका प्रिय बना देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनका सपोर्ट मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। आपको फायदा भी हो सकता है। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। शाम को परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आज आप किसी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जिनसे मिलकर आप अपनी समस्याओं का हल निकल पाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पर ईश्वर की असीम कृपा है, जिससे आपके बिगड़ते सभी काम बन जायेंगे। आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े भाई से सलाह अवश्य लें। फिज़ूल खर्चों पर आज आप रोक लगाकर बचत करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्टूडेंट का आज दिन मस्ती भरा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी ख़ास रिश्तेदार के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी इम्पोर्टेन्ट काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करेंगे। पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। अपने स्वभाव को बैलेंस रखें आपके सभी काम बनेंगे। पुत्र पक्ष से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमें आपका पैसा खर्च होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। कुछ लोगों पर और कुछ काम पर संदेह रहेगा। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

***************************

 

 

संसद में अडाणी मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन में दरार

टीएमसी ने बैठक से बनाई दूरी

नईदिल्ली,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद के शीतकालीन सत्र में उद्योगपति गौतम अडाणी के रिश्वतखोरी मामले को लेकर विपक्ष बंटा हुआ नजर आ रहा है।दरअसल, इस मुद्दे को लेकर सोमवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक थी, लेकिन इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने भाग नहीं लिया।कांग्रेस चाहती है कि अडाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग पर सदन पर चर्चा हो और ऐसा न होने पर कार्यवाही स्थगित हो रही है, जबकि टीएमसी इसके खिलाफ है।

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि पार्टी इस सत्र में बंगाल से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें केंद्र से बकाया राशि रोके जाने का मामला भी शामिल है।वरिष्ठ टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि पार्टी चाहती है कि संसद एक मुद्दे पर बिना किसी व्यवधान के चले। इस दौरान टीएमसी सत्र के दौरान मणिपुर में अशांति का मुद्दा भी उठाना चाहती है।बैठक मल्लिकार्जुन खडग़े के कार्यालय में हो रही थी।

विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार राज्यसभा और लोकसभा को 3 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को सदन दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुआ था।सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को लोकसभा को संबोधित कर चीन और भारत के संबंधों के बारे में जानकारी देनी थी।संभावना थी कि जयशंकर बांग्लादेश मुद्दे पर भी बोल सकते थे। हालांकि, सदन स्थगित होने से उनका संबोधन नहीं हुआ।

*******************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

चीन के समर्थन से पाकिस्तान बढ़ा रही अपनी नौसेना की ताकत

सेना प्रमुख का दावा

नईदिल्ली,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सोमवार को दावा किया कि पाकिस्तान चीन के समर्थन से अपनी नौसेना ताकत को बढ़ा रहा है।त्रिपाठी ने नौसेना दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम पाकिस्तानी नौसेना की आश्चर्यजनक वृद्धि से अवगत हैं।

उनका लक्ष्य 50 जहाजों वाली सेना बनना है। उनकी अर्थव्यवस्था को देखें तो, यह आश्चर्यजनक है कि वे इतने जहाज कैसे बना या खरीद रहे? उन्होंने अपने लोगों के कल्याण के बजाय हथियारों को चुना है।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, चीन के समर्थन से पाकिस्तान की नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई जा रही हैं, जो यह दिखाता है कि चीन पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत बनाने में दिलचस्पी ले रहा है।

उनकी 8 नई पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के लिए महत्वपूर्ण युद्ध क्षमताएं होंगी, लेकिन हम उनकी क्षमताओं से पूरी तरह अवगत हैं। इसलिए हम अपने पड़ोसियों से सभी खतरों से निपटने में सक्षम होने के लिए अपनी अवधारणाओं में बदलाव कर रहे हैं।

एडमिरल त्रिपाठी ने आगे कहा, हम चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना, उनके युद्धपोतों और उनके अनुसंधान जहाजों सहित क्षेत्र-बाह्य ताकतों पर नजर रख रहे हैं और जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और इस समय कहां हैं?

महासागर सबके लिए खुले हैं और कोई भी इसमें काम कर सकता है, लेकिन जब तक वे हमारी सुरक्षा को प्रभावित न करें, तभी तक। हमारे पास महासागरों में गतिविधियों की निगरानी के लिए स्थापित और प्रभावी संरचना है।

*************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

आईआरएस ट्रेनी अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

द्रौपदी मुर्मू बोलीं- हमेशा ईमानदारी से काम करना होगा

नई दिल्ली,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के ट्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस दौरान राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजस्व सेवा हमारी अर्थव्यवस्था को एक समान कर प्रणाली और साझा प्रशासनिक मूल्यों के माध्यम से जोड़ती है।

आईआरएस अधिकारी भारत सरकार, व्यापार और विभिन्न राज्यों के टैक्स कर प्रशासन (टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन) के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में राष्ट्रीय हित का एजेंडा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग से तय होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे देश की आर्थिक सीमाओं के संरक्षक हैं।

हमेशा ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना होगा। दूसरे देशों के साथ व्यापार सुगमता समझौतों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) देश को आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण, सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को चलाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है।

इस तरह यह सेवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी भूमिका अच्छे से निभाने के लिए उन्हें ऐसे सिस्टम और प्रक्रियाएं विकसित करने की जरूरत है जो पारदर्शी हो और जवाबदेही हो।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस नए और गतिशील युग में कर संग्रह (टैक्स कलेक्शन) में कम हस्तक्षेप और प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग करने की कोशिश की जानी चाहिए। टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में नए विचार और नए समाधान लाने की जिम्मेदारी युवा अधिकारियों पर है।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे याद रखें कि कराधान केवल देश के राजस्व को बढ़ाने का साधन नहीं है। यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

देश के नागरिकों की ओर से दिया जाने वाला टैक्स देश और लोगों के विकास के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए, यदि वे अपना काम लगन और निष्ठा से करेंगे, तो वे देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे पाएंगे।

*******************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

भारतीय नौसेना को जल्द मिलेंगे 26 राफेल नेवल वेरिएंट विमान

नेवी चीफ इंडियन नेवी के न्यूक्लियर और फ्यूचर प्लान का किया बड़ा खुलासा

नईदिल्ली,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय नौसेना के बेड़े में जल्द ही 26 राफेल नेवल वेरिएंट विमान शामिल होंगे. नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नेवी डे (4 दिसंबर) से पहले वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस में इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अगले महीने कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी की मंजूरी के बाद डील साइन होगी. एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना लंबे समय से आईएनएस विक्रांत पर अत्याधुनिक फाइटर जेट की तैनाती का इंतजार कर रही थी.

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने राफेल एम नेवल वर्जन की खरीद को मंजूरी दी थी. इस सौदे के पूरा होने से भारतीय नौसेना की ताकत में अभूतपूर्व इजाफा होगा.

फिलहाल भारतीय नौसेना रूस निर्मित मिग-29के फाइटर जेट का इस्तेमाल करती है. नई डील से नौसेना को उच्च तकनीक वाले विमानों से लैस करने में मदद मिलेगी.

नेवी चीफ ने यह भी बताया कि फिलहाल 62 शिप और एक सबमरीन निर्माणाधीन हैं, जबकि 31 और जहाजों का भविष्य में निर्माण करने की योजना है. इसके अलावा, चेतक हेलीकॉप्टर की जगह 60 नए हेलीकॉप्टर शामिल करने की योजना भी बनाई जा रही है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की बात कही. उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना चीनी सर्वे वेसल और युद्धपोतों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है.

पाकिस्तान के बेड़े में चीन की मदद से शामिल हो रहे 50 शिप्स पर चुटकी लेते हुए नेवी चीफ ने कहा, उन्होंने वेलफेयर की जगह वेपन्स चुना है, उनको गुड लक.

नेवी चीफ ने शिप सबमर्सिबल बैलिस्टिक न्यूक्लियर के कमीशनिंग का जिक्र करते हुए कहा कि आईएनएस अरिघात भारतीय न्यूक्लियर ताकत का नया प्रतीक है. यह समुद्र, जमीन और आसमान में हमला करने में सक्षम है.

उन्होंने यह भी बताया कि नौसेना का लक्ष्य 6 शिप सबमर्सिबल न्यूक्लियर का है. सरकार ने फिलहाल दो न्यूक्लियर पावर सबमरीन को मंजूरी दी है, लेकिन ये न्यूक्लियर वेपन कैरी नहीं करेंगे.

भारतीय नौसेना हर मोर्चे पर अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. नेवी चीफ के अनुसार, नौसेना न केवल देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रही है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

4 दिसंबर को नेवी डे के अवसर पर भारतीय नौसेना अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएगी और भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में कदम बढ़ाएगी.

******************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन कर पूछा हाल

मुख्यमंत्री के नाम पर असमंजस बरकरार

मुंबई,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बता दें कि शनिवार को शिंदे की अपने गृहनगर सतारा में तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद वह आज सुबह ही मुंबई लौटे हैं।हालांकि, डॉक्टरों के उन्हें आराम करने की सलाह देने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। महायुती गठबंधन नए मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाया है।

भाजपा नेता सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं तो शिंदे गुट एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है।सभी को उम्मीद थी कि शिंदे के सतारा से लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन अब उनकी तबीयत बिगड़ गई।

शिंदे ने रविवार को ठाणे लौटने पर कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा नए मुख्यमंत्री पर फैसला करेगी।उन्होंने सरकार गठन को लेकर गठबंधन में किसी भी मतभेद से इनकार करते हुए अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया था।

इस बीच, रविवार देर रात भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया था कि फडणवीस ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और पार्टी की बैठक में इसकी घोषणा की जाएगी।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में अब जल्द ही विधायक दल की बैठक आयोजित होगी और उसमें महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

*****************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

पांच दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में लागू रहेगा ग्रैप-4

राज्यों के ढुल-मुल रवैये से नाखुश सुप्रीम कोर्ट

नईदिल्ली,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) ग्रैप-4 को सही से लागू नहीं करने को लेकर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने कहा कि हवा की गुणवत्ता के खतरनाक स्तर के बावजूद, जीआरएपी चरण 4 के तहत उल्लिखित उपायों के गंभीर क्रियान्वयन में कमी रही है, जो तब शुरू होता है जब वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर जाती है.

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 4 पाबंदियां गुरुवार, 5 दिसंबर तक लागू रहेंगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पहले देखना चाहता है कि प्रदूषण के स्तर में कितनी गिरावट आई है. ग्रैप 4 पाबंदियों के चलते निर्माण कार्य रुकने से प्रभावित मज़दूरों को मुआवजा देने में राज्यों के ढीले रवैये से कोर्ट नाखुश दिखा. साथ ही दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य सचिवों को गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई से जुडऩे को कहा.

कोर्ट ने अपनी तरफ से नियुक्त कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट देख कर उनकी सुरक्षा पर चिंता जताई. कुछ कमिश्नरों ने बताया था कि दिल्ली के कई एंट्री पॉइंट्स पर लाइट तक नहीं है. कुछ जगहों पर स्थानीय दबंग लोगों के ट्रक बेरोकटोक दिल्ली में दाखिल हो रहे हैं. एक कोर्ट कमिश्नर को बाबा हरिदास नगर थाने के एसएचओ ने यह जानकारी दी थी. कोर्ट ने अगली सुनवाई में एसएचओ को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा.

बीते गुरुवार को पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण 4 के खराब कार्यान्वयन के लिए भी अधिकारियों की आलोचना की थी.

*****************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के रेस्तरां को बर्गर किंग नाम इस्तेमाल करने से रोका

मुंबई,02 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को एक अंतरिम आदेश जारी कर पुणे के एक रेस्तरां की ओर से बर्गर किंग नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

अदालत ने अमेरिकी दिग्गज कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन की ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर सुनवाई पूरी होने और उसका निपटारा होने तक यह रोक लगाई है।हाई कोर्ट ने यह फैसला बर्गर किंग की ओर से अगस्त में पुणे अदालत के फैसले के विरोध में दायर याचिका पर सुनाया है।

फास्ट-फूड दिग्गज बर्गर किंग ने अगस्त में एक अपील दायर की थी, जिसमें रेस्तरां के खिलाफ 2011 के ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे को खारिज करने के पुणे अदालत के फैसले को चुनौती दी गई।कंपनी ने तर्क दिया कि पुणे भोजनालय द्वारा बर्गर किंग नाम के इस्तेमाल से उसकी प्रतिष्ठा, सद्भावना और व्यवसाय को काफी नुकसान हुआ।

बर्गर किंग कॉर्पोरेशन ने भोजनालय के मालिकों अनाहिता ईरानी और शापूर ईरानी के खिलाफ उच्च न्यायालय में अंतरिम निषेधाज्ञा की भी मांग की।

जस्टिस एएस चंदुरकर और राजेश पाटिल की खंडपीठ ने सोमवार को अंतरिम आवेदन पर अपना आदेश पारित करते हुए कहा कि कंपनी की ओर से दायर अपील पर सुनवाई होनी चाहिए और सभी सबूतों पर गौर किया जाना चाहिए।

अदालत ने कहा, तब तक अंतरिम आदेश जारी रखा जाना आवश्यक है।अगस्त में हाई कोर्ट ने पुणे अदालत द्वारा विवादित नाम का उपयोग करने पर अस्थायी रूप से रोक के जारी 2012 के अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया था।

***************************

Read this also :-

एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कैटरीना कैफ!, हिला डालेगा डेब्यू प्रोजेक्ट का धांसू वीएफएक्स

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड